रविवार, 2 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 177 - Discipline in the Church – 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 177 - कलीसिया में अनुशासन – 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन 177

कलीसिया के भण्डारी – 44

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


Click Here for the English Translation

कलीसिया में अनुशासन – 2

 

पिछले लेख से हमने कलीसिया में अनुशासन लागू करने विषय पर विचार करना आरंभ किया है। हमने देखा है कि सभी विश्वासी, चाहे उनकी शारीरिक अथवा आत्मिक आयु कुछ भी हो, वे परमेश्वर के वचन में कितने भी दृढ़ और स्थापित क्यों न हों, कलीसिया में उनकी प्रतिष्ठा और स्तर जो भी हो, फिर भी सभी चूक कर सकने वाले मनुष्य मात्र हैं, सभी गलतियाँ करते हैं, और इसलिए सभी को सुधारे जाने और अनुशासन के अंतर्गत लाए जाने की आवश्यकता रहती है। कोई भी मसीही जीवन के इस आधारभूत तथ्य के ऊपर अथवा उस से परे नहीं है। अय्यूब, जिसके धर्मी होने की स्वयं परमेश्वर ने दो बार गवाही दी थी (अय्यूब 1:8; 2:3), उस पर जब परमेश्वर ने अपने केवल पक्ष - परमेश्वर की सृष्टि, के बारे में बात करनी आरम्भ की, तो उसे अपनी तुच्छ दशा का एहसास हो गया, उसने पश्चाताप किया (अय्यूब 40:4-5; 42:5-6)। यशायाह भविष्यद्वक्ता भी, यद्यपि वह परमेश्वर के नबी के रूप में कार्य कर रहा था, जब वह परमेश्वर और उसकी पवित्रता की उपस्थिति में लाया गया, उसे तुरंत एहसास हो गया कि वह कितना अशुद्ध और निकृष्ट है, वास्तव में परमेश्वर की उपस्थिति में होने के कितना अयोग्य है (यशायाह 6:1-10)। प्रेरित पौलुस ने, वर्तमान काल में न कि भूतकाल में, पाप के साथ बने रहने वाले अपने संघर्ष के लिए व्यथा व्यक्त की (रोमियों 7:15-24); प्रेरित यूहन्ना ने “हम” के उपयोग के द्वारा यह दिखाया कि वह भी उनमें सम्मिलित है जो पाप करते रहते हैं और जिन्हें, जब भी वे पाप करें, पश्चाताप के साथ परमेश्वर के सम्मुख आना पड़ता है (1 यूहन्ना 1:8-10)। 

इसलिए, प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को, जिस कलीसिया और अपनी जिन सन्तानों की सहभागिता में परमेश्वर ने उसे रखा है, वहाँ पर परमेश्वर का भण्डारी होने के नाते, कलीसिया तथा कलीसिया के लोगों की उन्नति के लिये कार्य करना चाहिये। उसे परमेश्वर पवित्र आत्मा की सहायता और मार्गदर्शन में, किसी मनुष्य को नहीं बल्कि केवल प्रभु यीशु मसीह ही को अपना आदर्श बनाकर, केवल प्रभु ही का अनुसरण तथा उसके वचन का पालन करना चाहिए। ऐसा करने से वह परमेश्वर का भण्डारी होने की अपनी जिम्मेदारियों पूरी करने पाएगा, और कलीसिया की बढ़ोतरी तथा विश्वासियों की आत्मिक उन्नति में योगदान करने पाएगा। पिछले लेख में हमने विश्वासी के जीवन में अनुशासन की आवश्यकता के बारे में तथा उसे कैसे लागू किया जाना है, इसे बाइबल के उदाहरणों से देखा था। वहीं से और आगे बढ़ते हुए, आज हम इसी विषय पर कुछ और बाइबल के तथ्यों तथा शिक्षाओं को देखेंगे।

परमेश्वर जानता है कि प्रत्येक विश्वासी गलती कर सकता है और गलती करने की उसकी प्रवृत्ति रहती है। परमेश्वर विश्वासियों के प्रति धैर्य रखता है, और ऐसी परिस्थितियों में पड़ने के बाद उन में से बाहर निकालने में, उन्हें आगे बढ़ने और परिपक्व होने में उनकी सहायता करता है (भजन 37:23-24; नीतिवचन 24:16)। इसलिए, इसका यह अर्थ कदापि नहीं है कि जिस ने कोई गलती की है, वह अविश्वासी था या हो गया है, या परमेश्वर ने उसका तिरस्कार कर दिया है। न ही यह है कि अब वह परमेश्वर की ओर से नहीं बोल सकता है, और न ही परमेश्वर उसे फिर कभी प्रयोग करेगा, आदि; ऐसे सभी तर्क झूठे हैं, बाइबल के अनुसार सही नहीं हैं। उदाहरण के लिए दाऊद, और ऊरिय्याह एवं बतशेबा के साथ किए गए उसके पाप के बारे में विचार कीजिए। उस पाप के बावजूद, नए नियम में दाऊद का 54 बार नाम लेकर उल्लेख किया गया है और उसे नए नियम में भी परमेश्वर के मन के अनुसार व्यक्ति कहा गया है (प्रेरितों 13:22)। उसके जीवन की इस घृणित घटना के बाद भी उसने भजन लिखे जिन्हें परमेश्वर के पवित्र वचन में अनन्तकाल के लिए स्थान दिया गया है।

इसी प्रकार से, कुरिन्थुस की मण्डली या कलीसिया के बारे में विचार कीजिए, उनकी आत्मिकता की दुर्बल स्थिति और मसीही गवाही की दुर्दशा के बावजूद, पौलुस में होकर परमेश्वर पवित्र आत्मा ने उन्हें फिर भी “परमेश्वर की कलीसिया” कह कर संबोधित किया है (1 कुरिन्थियों 1:1-2)। यद्यपि उस कलीसिया के विश्वासियों को शारीरिक और बालकों के समान अपरिपक्व कहा गया है (1 कुरिन्थियों 3:1-4), किन्तु साथ ही 1 कुरिन्थियों 1:2 में उन्हें “पवित्र” भी कहा गया है। और ध्यान कीजिए कि उन्हें लिखी दोनों पत्रियों में से किसी में भी उन्हें कभी ‘अविश्वासी’ या परमेश्वर द्वारा तिरस्कृत नहीं कहा गया है, और न ही यह कहा गया है कि भविष्य में कभी उनका तिरस्कार कर दिया जाएगा। उनकी दुर्बल आत्मिक दशा और बुरे मसीही जीवन जीने के कारण परमेश्वर ने उन से न तो अपना वचन वापस लिया, न उन्हें और वचन देने से मना किया, न ही उन से उन्हें दिए गए पवित्र आत्मा के वरदान वापस लिए, और न ही उन लोगों का उपयोग करना बँद किया। बल्कि, पौलुस लिखता है कि परमेश्वर ने उन्हें और भी ‘धनी’ किया, उन में होकर मसीह की गवाही को और भी दृढ़ किया (1 कुरिन्थियों 1:5-8)। पौलुस उनकी आलोचना करता है, उन्हें उनकी अनेक और घोर कमियाँ दिखाता है, यहाँ तक कि प्रभु की मेज से सम्बन्धित गलतियाँ भी, जिनसे परमेश्वर की तीव्र ताड़ना उन पर पड़ी थी (1 कुरिन्थियों 11:30); पौलुस उन्हें सुधारता है, उन्हें डाँटता है, इतनी कठोरता से डाँटता है कि कुरिन्थुस के विश्वासियों को यह अच्छा नहीं लगा (2 कुरिन्थियों 7:8), लेकिन उन्हें कभी ‘अविश्वासी’ या ‘भक्तिहीन’ नहीं कहता है।

यह बात, अर्थात, एक परिपक्व या वरिष्ठ विश्वासी के द्वारा दूसरों को उनकी गलतियाँ दिखाए जाने का यह अर्थ कदापि नहीं है, और न ही कभी ऐसा समझा जाना चाहिए, कि उसका उद्देश्य उस गलती करने वाले विश्वासी को नीचा दिखाना है या वह उस विश्वासी का विरोधी है, उसका उपहास करना चाहता है। और न ही यह गलती करने वाले विश्वासी की, कलीसिया में सेवकाई, स्तर, कार्यों, और योगदान का इनकार करना अथवा अवहेलना करना है। पौलुस ने पतरस को, उसके पाखण्ड के लिये, सब के सामने कठोरता से डाँटा और सुधारा था (गलातियों 2:11-13), परन्तु इससे पतरस और पौलुस में आपसी मतभेद नहीं उत्पन्न हुए; बल्कि वही पतरस उसी पौलुस को अपनी दूसरी पत्री में ‘प्रिय भाई’ कहता है, और पवित्रशास्त्र की उसकी समझ और व्याख्या के लिये उसकी प्रशंसा करता है (2 पतरस 3:15-16)। दूसरे शब्दों में, सुधारे जाने के इस कार्य को उस विश्वासी के प्रति प्रेम और उसकी भलाई तथा आत्मिक उन्नति की इच्छा के रूप में देखा जाना चाहिए; उसे भजन 141:5 और गलतियों 4:16 के भाव में ग्रहण करना चाहिए। वास्तविकता तो यह है कि गलतियाँ न बताना, और विश्वासी को उन्हीं गलतियों में बने रहने देना, यह उसके प्रति गैर-ज़िम्मेदार होना है। यह, अर्थात उसे उसकी गलतियों में बने रहने देना, वास्तव में उसकी आत्मिक बढ़ोतरी और उन्नति में बाधा डालने के समान है, उसे बिना चिताए ही उसकी अनन्तकालीन आत्मिक आशीषों की स्वयं ही हानि करते रहने देना है।

इसी प्रकार से, यद्यपि हमें अपने अगुवों से सीखना है, उनका आदर करना है, लेकिन फिर भी हमें सचेत भी रहना है कि हम उनकी नकल और उनकी गलतियों का भी अनुसरण न करने लग जाएँ, जो वे, चाहे अनजान में ही, किन्तु कर रहे हों। हर हाल में, वह चाहे मण्डली का सदस्य हो, या अगुवा हो, अथवा वचन का कोई प्रचारक और शिक्षक, हर किसी को अन्ततः प्रभु के सामने खड़े होकर अपना ही हिसाब देना होगा (सभोपदेशक 12:13-14; रोमियों 14:12; 2 कुरिन्थियों 5:10), न कि किसी अन्य का। और तब, न तो कोई भी जन किसी अन्य के लिए कोई सिफारिश करने पाएगा, और न ही किसी अन्य के प्रतिफलों के दिए जाने के लिए प्रभु पर कोई भी, कैसा भी प्रभाव डालने पाएगा। तो फिर बजाए प्रभु का अनुसरण और उसके वचन का पालन करने के, किसी मनुष्य को प्रसन्न रखने के प्रयास क्यों करना, या मनुष्य पर और उसकी बातों पर अँध-विश्वास क्यों रखना? क्या किसी मनुष्य का अनुसरण करने से कोई लाभ होगा, यदि कुछ हुआ भी? 

इसके विपरीत, मनुष्यों का अनुसरण करने, उनकी बातों का पालन करने से, मनुष्यों द्वारा गढ़ी गई किसी-न-किसी गलती में हमारे गिरने की संभावना बढ़ जाती है। हमारी वफादारी हमेशा ही प्रभु और उसके वचन के प्रति होनी चाहिए, न कि किसी भी मनुष्य के; क्योंकि शैतान कभी भी किसी भी मनुष्य को बहका और भटका सकता है, और फिर वह मनुष्य उसी तरह से औरों को बहका और भटका सकता है। जैसा कि इन लेखों में अनेकों बार कहा गया है, यह प्रत्येक विश्वासी की ज़िम्मेदारी है कि जो भी प्रचार किया और सिखाया जा रहा है, चाहे वह प्रचार करने और सिखाने वाला कोई भी क्यों न हो, उसकी बातों को स्वीकार करने और पालन करने से पहले उन्हें वचन से जाँच-परख लेना चाहिए (प्रेरितों 17:11; 1 कुरिन्थियों 14:29; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21), और पुष्टि कर लेने के बाद ही उनका पालन करना चाहिए। इसलिए, किसी अगुवे की शिक्षा अथवा राय से सहमत नहीं होना या उसकी बात, उसके प्रचार और शिक्षाओं की आलोचना करना, उसकी बातों को सुधारना, उसका विरोधी होने या उसके प्रति अनादरपूर्ण होने का चिह्न नहीं है। वरन, यह परमेश्वर और उसके वचन के आज्ञाकारी होने, तथा किसी के भी द्वारा बहकाए और भटकाए जाने के प्रति सचेत होने, हानि में पड़ने से उसे बचने के इच्छुक होने का चिह्न है। इसे भी भजन 141:5 और गलतियों 4:16 के भाव में ग्रहण करना चाहिए।

अगले लेख में हम कलीसिया तथा विश्वासियों में अनुशासन को लागू करने के बारे में और देखना ज़ारी रखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 177

Understanding the Church – 44

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Discipline in the Church – 2

 

In the previous article we have started on the topic of implementing discipline in the Church. We have seen that all Christian Believers, irrespective of their physical or spiritual age, however well they may be established in God’s Word, whatever may be their status and position in the Church, everyone is a fallible person, does make some mistake or the other, and therefore everyone needs correction and being disciplined. No one is over and above this basic fact of Christian living. Job, about whose righteousness God had vouched for twice (Job 1:8; 2:3), when God began to speak to him about just one of His aspects - His creation, Job realized how vile he was and repented (Job 40:4-5; 42:5-6). Even the prophet Isaiah, although already serving as God’s prophet, when he was brought into the presence of God and His Holiness, immediately realized how vile and deplorable, how unworthy of being in the presence of the Lord he actually was (Isaiah 6:1-7). The Apostle Paul laments his struggle with sin, not in the past tense, but in the present tense (Romans 7:15-24); the Apostle John, through the use of “we,” includes himself amongst those who continue to sin and need to come before God in repentance whenever they sin (1 John 1:8-10). 

Therefore, every Born-Again Christian Believer, being God’s steward of the Church where God has placed him in fellowship with His other children, should work to edify the Church and the people of the congregation. With the help and guidance of God’s Holy Spirit, instead of any man or man’s teachings, he must make only the Lord Jesus and His Word his role-model to follow and obey. By doing this, he will be able to fulfill his responsibilities as God’s steward, and help in the growth of the Church and the Believers in their spiritual lives. In the previous article we have seen some things about the necessity of discipline in a Believer’s life, and Biblical examples of how it is to be carried out. Carrying on from there, let us consider some further Biblical facts and teachings on this topic.

God knows that every Believer is prone to committing errors and has a tendency of doing wrongs. God is patient with the Believers, and helps them come out of it, helps them to grow and mature (Psalms 37:23-24; Proverbs 24:16). Therefore, it does not mean that the one who has committed some mistakes, is, or has become an unbeliever, or has been rejected by God. Or that he can no longer be God's spokesperson, or can no longer be used by God, etc.; all such contentions are false, are unBiblical. Take for example, David, for his sin with Bathsheba and Uriah; yet in the New Testament David’s name has been mentioned 54 times, and he has again been called a man after God's own heart (Acts 13:22). David still wrote his Psalms after this sordid episode, which have been included in God’s Holy Word for eternity.

Similarly, also think of the Corinthian Church, despite its sorry state of spirituality and Christian witness, it was still addressed as the Church of God by the Holy Spirit through Paul (1 Corinthians 1:1-2). Although the Believers of that Church were called carnal and immature (1 Corinthians 3:1-4), but in 1 Corinthians 1:2 they were also called “saints.” And note that nowhere in the two letters written to them, were they ever called ‘unbelievers’ or those who had been rejected by God, or, will be rejected by God. Their poor spiritual status and Christian living did not mean that God had taken back His Word from them or denied giving them His Word anymore; neither did God take back the spiritual gifts of the Holy Spirit already given to them, and was still active amongst them, was using them. Instead, Paul says that God had enriched them and given them spiritual gifts, has confirmed the testimony of the Lord Jesus through them (1 Corinthians 1:5-8). Paul criticizes them, points out their multiple and even gross shortcomings, even problems related to the Lord's Table that invited severe retribution from God (1 Corinthians 11:30); though Paul corrects them, even rebukes them severely, so-much-so that the Corinthian Believers did not like it (2 Corinthians 7:8), but he never calls them ‘unbelievers’ or ‘ungodly’.

This pointing out of one’s errors by a spiritually mature or senior Believer neither means, nor should it be seen as, or taken as insulting or belittling that errant Believer; or, that the one correcting him is opposed to him, wants to ridicule him. Nor is it denying the errant Believer’s service, standing, work, and contribution in the Church of God. Paul publicly severely rebuked and corrected Peter for his hypocrisy (Galatians 2:11-13); but this did not cause any breakdown of the relationship between Peter and Paul. Rather, the same Peter, in his second letter, addresses Paul as ‘beloved brother’ and praises him for his knowledge and expositions of the Scriptures. In other words, this corrective action should be taken as an act of love and of concern for the well-being and spiritual growth of the Believer, it should be taken in the spirit of Psalm 141:5 and Galatians 4:16. Rather, by not pointing out the errors, and thereby allowing the errant Believer to continue in his wrongs, is actually being an irresponsible steward towards him. It is tantamount to preventing him from growing and maturing spiritually by letting him persist in his faults, and letting him harm his own eternal blessings.

In the same manner, while we are to learn from our Elders and honor them, yet we should be careful not to keep copying them and emulating even the errors that the Elders might be making, even inadvertently. In any case, every person, whether a member of the Church or an Elder, or a preacher and teacher of God’s Word, everyone will be standing before the Lord to give an account of himself (Ecclesiastes 12:13-14; Romans 14:12; 2 Corinthians 5:10), not of anyone else. Then, neither will any person be able to make any recommendations in favor of anyone else, nor will he be able influence the Lord in any manner about the rewards someone else should receive. So why go after pleasing or blindly following any person instead of following our Lord and His Word? How does following any man benefits us, if at all? 

On the contrary, following any man or their words only makes us more prone to falling into some man-made error or the other. Our allegiance must always be with the Lord God and His Word, and not with any man, since man can always be misled by Satan and can also mislead others. As has been pointed out on numerous occasions in these articles, it is every Believer’s responsibility to always first cross-check from God’s Word everything that is being preached and taught, no matter who is preaching or teaching it; and only accept and follow whatever is preached and taught after confirming it through this verification (Acts 17:11; 1 Corinthians 14:29; 1 Thessalonians 5:21). So, having differences of opinions and criticizing or correcting an Elder and his preaching or teachings, does not mean being opposed to him or being disrespectful towards him. Rather, it shows being obedient to God and His Word, and cautious about being misled by anyone and getting harmed. This too must be taken in the spirit of Psalm 141:5 and Galatians 4:16.

In the next article, we will continue with learning about implementing discipline in the Church and amongst Believers.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 1 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 176 - Discipline in the Church – 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 176 - कलीसिया में अनुशासन – 1

 

आशीषित एवं सफल जीवन 176

कलीसिया के भण्डारी – 43

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


Click Here for the English Translation

कलीसिया में अनुशासन – 1

 

    परमेश्वर की कलीसिया और अन्य विश्वासियों के साथ सहभागिता रखने के भण्डारी होने के नाते, सभी विश्वासियों को अपने आप को तथा औरों के प्रति अपने व्यवहार को ऐसे संचालित करना है जिस से कलीसिया की बढ़ोतरी तथा औरों की आत्मिक उन्नति हो। पिछले लेखों में हमने इस ज़िम्मेदारी का निर्वाह करने के विभिन्न पक्षों को, तथा इस में परमेश्वर के वचन की सेवकाई की भूमिका को देखा था। विश्वासियों को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि परमेश्वर की कलीसिया मनुष्यों से मिलकर बनी है, और कोई भी मनुष्य कभी भी सिद्ध नहीं होता है। हम सभी, यहाँ तक कि आत्मिक रीति से परिपक्व जन, अगुवे, परमेश्वर के वचन के प्रचारक और शिक्षक भी, सभी, वे चाहे कोई भी क्यों न हों, कभी-न-कभी गलतियाँ करते ही हैं, और हम सभी को अपनी गलतियों के लिए सुधारे जाने की आवश्यकता पड़ती ही है। परमेश्वर इस बात को जानता है, और इसके लिए हमारे प्रति धीरज धरता है, विलंब से क्रोध करता है; और उसने अपनी कलीसिया में तथा अपने विश्वासियों के मध्य में ऐसे प्रावधान दिए हैं कि उसकी सन्तान उनकी गलतियों से तथा उस गलती को सुधारने के तरीके से अवगत करवाई जाएँ। लेकिन जो इस सुधारे जाने को सही रीति से स्वीकार नहीं करते हैं, तो फिर उन्हें अन्ततः इस के लिए अपने ढीठ और अहंकारी होने के परिणाम भुगतने ही पड़ेंगे।

    इसलिए, परमेश्वर की कलीसिया में किसी को भी इस गलतफहमी के साथ नहीं रहना तथा कार्य करना चाहिए कि वह सिद्ध है, कभी गलती नहीं करता है (1 कुरिन्थियों 10:12); और न ही इसके कि किसी को भी उन में कोई गलती दिखाने और इस प्रकार से उनकी भावनाओं को ठेस पहुँचाने तथा कलीसिया में उनके स्तर को नीचा करने का कोई अधिकार है (2 तीमुथियुस 4:2)। न ही किसी को भी यह धारणा रखनी चाहिए कि यदि उन में कोई गलती होगी तो परमेश्वर स्वयं ही उन्हें सीधे से बता देगा - जैसा कि हम नीचे 2 शमूएल 12 अध्याय से देखेंगे, दाऊद को भी परमेश्वर ने उसकी गलती नातान नबी के द्वारा बताई थी; इसी प्रकार से वचन में परमेश्वर ने कई अन्य लोगों को उनकी गलतियाँ और पाप अपने नबियों के द्वारा बताए हैं। इसी गलतफहमी का एक अन्य स्वरूप है कुछ विश्वासियों द्वारा यह सोचना कि क्योंकि कोई एक अगुवा या विश्वासी उन में विद्यमान उस बात के लिए कुछ नहीं कह रहा है, इसलिए किसी अन्य में यह योग्यता नहीं है, किसी अन्य को यह अनुमति, यह अधिकार नहीं है कि वह उस बात को ‘गलती’ कहे – परमेश्वर किसी अगुवे या विश्वासी को किस बात के लिए उपयोग करता है, यह परमेश्वर की बात है, उस पर निर्भर है। परमेश्वर एक व्यक्ति को कुछ दिखाने के लिये प्रयोग कर सकता है और किसी और को कुछ अन्य बात दिखाने के लिये; और भिन्न लोगों को उसी विश्वासी के जीवन में भिन्न बातों को दिखाने के लिए उपयोग कर सकता है। हम न तो इस विषय में परमेश्वर को कोई निर्देश दे सकते हैं, और न ही उसकी कार्य-विधि के बारे में अपनी कोई धारणा बना सकते हैं - गलती या पाप गलती या पाप ही हैं, चाहे उन्हें प्रकट करने वाला कोई भी क्यों न हो।

    हम परमेश्वर के वचन से देखते हैं कि परमेश्वर की कार्य-विधि है कि वह अपने सेवकों में होकर सँसार के लोगों को उनकी गलतियों के लिए और उनके परिणामों के लिए सचेत करता है, न केवल अन्य-जातियों के लिए, जैसे उसने नीनवे के लिए योना और नहूम को तथा एदोम के लिए ओबद्याह को किया; बल्कि अपने लोगों के लिए भी वह यही करता है। पुराने नियम के भविष्यद्वक्ताओं ने इस्राएलियों के लिए यही किया था – उन्होंने इस्राएलियों को, उनके राजाओं और अधिकारियों को, सामान्यतः सार्वजनिक रीति से तथा दृढ़ता के साथ, उन्हें परमेश्वर के मार्गों से भटकने और उसकी अनाज्ञाकारिता करने के परिणामों के लिए चिताया; भविष्यद्वक्ताओं की सभी पुस्तकों का प्रमुख विषय यही है। हम यह भी देखते हैं कि परमेश्वर ने अपने भविष्यद्वक्ताओं को सामान्यतः न केवल अपने लोगों तक अपनी बात पहुँचाने के लिए उपयोग, परंतु अपने चुने अथवा नियुक्त किए हुए लोगों तक भी अपनी बात पहुँचाने के लिए उपयोग किया, बजाए स्वयं सीधे से उन से बात करने के। उदाहरण के लिए, शमूएल ने राजा शाऊल को उसकी अनाज्ञाकारिता के लिए डाँटा (1 शमूएल 13:13-14; 15:17-23)। यद्यपि परमेश्वर दाऊद का उपयोग उन भजनों को लिखवाने के लिए कर रहा था, जो बाद में उसके वचन का भाग बनने थे, और इसलिए वह दाऊद से सीधे और व्यक्तिगत रीति से भी बात कर सकता था, लेकिन परमेश्वर ने दाऊद से उसकी गलती के लिए नातान नबी में होकर बात की; नातान ने न केवल दाऊद से बात ही की वरन राजा दाऊद को ऊरिय्याह तथा बतशेबा से संबंधित पाप के लिए फटकार भी लगाई (2 शमूएल 12:1-14)। यशायाह ने राजा हिजकिय्याह को बेबिलोनियों के सामने सब कुछ खोल देने के लिए डाँटा (यशायाह 39); अजर्याह तथा अस्सी अन्य याजकों ने परमेश्वर के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए, राजा उज्जियाह का सामना किया और उसे मंदिर से धक्के देकर बाहर निकाला (2 इतिहास 26:16-20)। नए नियम की सारी पत्रियाँ परमेश्वर के सेवकों के द्वारा परमेश्वर की कलीसियाओं और अन्य सेवकों को लिखी गई हैं, उन्हें उनकी कमियों और गलतियों को दिखाने के लिए और उन्हें सुधारने का मार्ग बताने के लिए। कलीसियाओं को लिखी गई इन पत्रियों में, जिन्हें कलीसिया में सार्वजनिक रीति से पढ़ा जाता था, और आस-पास की अन्य कलीसियाओं में भी पढ़े जाने के लिए घुमाया जाता था (कुलुस्सियों 4:16; 1 थिस्सलुनीकियों 5:27), गलतियाँ करने वाले लोगों के नाम भी लिखे होते थे, जो सभी को पता चल जाते थे।

    प्रत्येक मसीही विश्वासी, चाहे उसकी आयु, आत्मिक परिपक्वता, और प्रभु के प्रति समर्पण कैसे भी हों, प्रभु के लिए उसकी सेवकाई की गुणवत्ता और मात्रा कुछ भी हो, वह परमेश्वर के वचन में कितना भी लौलीन क्यों न हो, कलीसिया में उसका दर्जा, उसकी प्रतिष्ठा कैसी भी हो, अन्ततः वह फिर भी एक चूक सकने वाला, गलती कर सकने वाला मनुष्य मात्र ही है, जो जाने या अनजाने में, आदत के अनुसार या कभी-कभी कोई न कोई गलती तो करेगा ही। इसीलिए, परमेश्वर अन्य मनुष्यों को ही गलतियाँ दिखाने और उन्हें सुधारने का मार्ग बताने के लिए उपयोग करता है, जिससे कोई भी अपने आप को आवश्यकता से अधिक बड़ा न समझ ले। बल्कि, परमेश्वर के वचन में ये परमेश्वर के निर्देश हैं कि आत्मिक रीति से परिपक्व अन्य लोग गलती करने वाले विश्वासियों को सुधारें – गलातियों 6:1-2; याकूब 5:19-20; और बाइबल में ऐसा कहीं कोई निर्देश नहीं है कि यह एकान्‍त में या व्यक्तिगत रीति से किया जाना चाहिए; सामान्यतः, बाइबल में इस तरह से गलतियाँ दिखाने और सुधारे जाने के जो उदाहरण दिए गए हैं वे सार्वजनिक रीति से ही यह किए जाने के हैं (गलातियों 2:14; 1 तीमुथियुस 5:20)। कार्यकारी सिद्धान्त यही प्रतीत होता है कि यदि व्यक्ति सार्वजनिक रीति से परमेश्वर के निर्देशों की अवहेलना और अनाज्ञाकारिता करता है, तो फिर उसे परमेश्वर से व्यक्तिगत और एकान्‍त में दिए गए प्रत्युत्तर की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए, जो मरकुस 4:22-24 के लागू किए जाने के समान है। जैसे कि 1 तीमुथियुस 5:20 में कहा गया है, इसका कारण है कि लोग उनकी गलती और पड़ने वाली डाँट के सार्वजनिक हो जाने के भय से गलतियाँ करने या उन में बने रहने के प्रति सचेत बने रहेंगे, और इस से शैतानी युक्तियों से बचे रहेंगे।

    इसीलिए यह जानने और समझने के बाद कि कोई भी मनुष्य कभी सिद्ध, अचूक, और हमेशा हर बात में सही नहीं हो सकता है, अनुसरण करने के लिए हमारा आदर्श केवल प्रभु यीशु मसीह ही होना चाहिए, न कि कोई मनुष्य। मनुष्य के भय में होकर काम करना परेशानियों को निमंत्रण देना है (नीतिवचन 29:25), चाहे वह भय लिहाज़ का भय ही क्यों न हो, अर्थात किसी मनुष्य को बात बुरी लगने के लिए अधिक चिंतित होना, न कि परमेश्वर को बुरी लगने के लिए चिंतित होना, यह हमारे जीवनों में मुश्किलें खड़ी कर सकता है (भजन 40:4)।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 176

Understanding the Church – 43

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Discipline in the Church – 1

 


    As stewards of God’s Church and of fellowshipping with other Believers, all Believers have to conduct themselves and help others in a manner that contributes to the edification of the Church as well as helps others to grow spiritually. In the previous articles we have seen various aspects of fulfilling this responsibility, and the role of a proper ministry of God’s Word. The Believers should never forget that the Church of God is made up of human beings, and no person is ever perfect. All, even the spiritually mature, the Elders, the Preachers and Teachers of God’s Word, everyone, whoever he may be, does make mistakes at some time or the other, and we all need corrections for our mistakes, from time to time. God knows this, and is patient and longsuffering about it; He has made provisions in His Church and amongst His Believers for His children to be made aware of their mistakes, and of being told how to correct them. But those who do not take this correction in the right way, will then eventually have to bear the consequences of their being stubborn or egoistic about it.


    Therefore, no one in God’s church should live and function with the misconception that they are perfect and do not make any mistakes (1 Corinthians 10:12); or that no one has the right to point out anything wrong in them and thereby hurt their feelings or lower their status in the Church (2 Timothy 4:2). Nor should they think that if there is anything wrong in them, then God will tell them about it directly - as we will see below from 2 Samuel chapter 12, God sent His prophet Nathan to tell David of his sin; and similarly in God’s Word, God has told people their mistakes and sins through His prophets on numerous occasions. Another form of this misunderstanding is that some Believers think that since a particular Elder or Believer has not objected or said anything about something in their lives, therefore, no one else has the ability, right, or authority to point it out as a mistake or wrong either – how God uses one Elder or Believer, or another, is God’s discretion. God can point out one thing through one person, and another thing through another; and He can use different people for exposing different things in the same Believer’s life. We can neither direct God about this, nor make our own assumptions about God’s way of functioning - mistakes and sins are mistakes and sins, irrespective of who points them out.


    We see from God’s Word that it is God’s method of working that He uses His ministers to speak to and point out the errors and their consequences to the people of the world, not only to the Gentiles, e.g. Jonah and Nahum spoke to the people of Nineveh, and Obadiah spoke to Edomites; but He also does the same with His own people. The prophets of the Old Testament did just that to the Israelites – spoke to them, even to Kings and dignitaries, usually publicly and boldly, and warned them of the coming wrath of God for their disobedience and straying away from God; the writings of the Old Testament prophets are all on this theme. We also see that God even used His prophets to speak on His behalf to not only His people in general, but even to His chosen and appointed ones, instead of speaking directly with those few special ones; e.g., Samuel rebuked King Saul for his disobedience (1 Samuel 13:13-14; 15:17-23). Even though God was using David to write Psalms that would later be included in His Word, and thus, could have spoken to him directly and privately, but God spoke to him about his wrong through Nathan; who not only spoke to King David but also rebuked him for his sin against Uriah and Bathsheba (2 Samuel 12:1-14). Isaiah rebuked King Hezekiah after he had exposed the kingdom to the Babylonians (Isaiah 39); Azariah and eighty other Priests withstood King Uzziah, when he transgressed God’s instructions, and even thrust him out of the Temple (2 Chronicles 26:16-20). All the letters of the New Testament have been written by the men of God, to other Churches and men of God, to point out their short-comings and errors, and to correct them. In these letters to the Churches, which not only were read to the whole Church, but were also circulated to the other surrounding churches (Colossians 4:16; 1 Thessalonians 5:27), names of some people doing wrong have been also been written and thus they became public knowledge.


    Every Christian Believer, no matter what his age, spiritual maturity, and commitment to the Lord, whatever may be his quality and quantity of service for the Lord, however well versed he may be in God's Word, whatever may be his position and status in the Church; yet he is still a fallible human being, prone to make mistakes and commit errors, whether knowingly or unknowingly, habitually or occasionally. Therefore, God does use other people to point out our mistakes and the way to correct them, so that no one may consider themselves any more than they should. Rather, it is God’s instruction in His Word, the Bible that the other spiritually mature people of God should correct the errant Believers – Galatians 6:1-2; James 5:19-20; and there is no Biblical instruction that this necessarily must be done privately, the common examples are of pointing out the errors and correcting publicly (Galatians 2:14; 1 Timothy 5:20). The working principle seems to be that if the persons disregard and disobey God, and sin against Him publicly, they should not expect a private response from God - an application of Mark 4:22-24. The reason, as pointed out in 1 Timothy 5:20 is that people fearing a likely public exposure and rebuke for their wrongs, will remain careful to not commit mistakes, or continue in them, and thereby remain safe from satanic ploys.


     That is why, knowing and understanding that no man is ever perfect, infallible, and always correct, our role model must always be the Lord Jesus only, and not any man, ever. To live and function in the fear of man is to invite trouble (Proverbs 29:25), even if it is a fear of consideration for that person; i.e., to be more concerned about offending some man, rather than being concerned about offending God, can bring problems in our lives (Psalm 40:4).

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins, and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins; voluntarily and sincerely, surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language