रविवार, 17 मई 2026

Blessed and Successful Life - 101 - Learning From the Holy Spirit – 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 101 - पवित्र आत्मा से सीखना – 1

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 101 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 21

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा से सीखना – 1


क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिए पकड़वाए जाने से पहले, प्रभु यीशु मसीह ने अपने शिष्यों से प्रतिज्ञा की थी कि वे परमेश्वर पिता से कह कर, परमेश्वर पवित्र आत्मा को भेजेंगे, ताकि वह हमेशा उनके साथ बना रहे, उनका सहायक, शिक्षक, और मार्गदर्शक हो। प्रभु यीशु ने यूहन्ना 14 से 16 अध्याय में शिष्यों को पवित्र आत्मा के बारे में सिखाया कि किस प्रकार से पवित्र आत्मा उनके जीवन और सेवकाई में उनका सहायक और साथी होगा। इस श्रृंखला के पिछले लेखों से हम देखते और समझते आ रहे हैं कि किस प्रकार से मसीह यीशु के सभी शिष्य, सभी नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी, उन्हें परमेश्वर द्वारा दिए गए सभी प्रावधानों के भण्डारी हैं। और जैसे वे परमेश्वर द्वारा दिए गए अन्य प्रावधानों के भण्डारी हैं, उसी प्रकार से वे परमेश्वर पवित्र आत्मा के भी भण्डारी हैं। योग्य भण्डारी होने के लिए, अपने जीवन और सेवकाई में उन की सहायता और सामर्थ्य का सही रीति से उचित उपयोग करने के लिए, विश्वासियों को पवित्र आत्मा के बारे में सीखना होगा। हाल के लेखों में हम यही करते आ रहे हैं, और वर्तमान में हम यूहन्ना 14:17 से पवित्र आत्मा के कुछ गुणों बारे में सीख रहे हैं। पिछले लेख में हमने देखा था कि यद्यपि पवित्र आत्मा को मानवीय आँखों से नहीं देखा जा सकता है, किन्तु जैसे प्रभु यीशु ने यूहन्ना 3:8 में कहा है, जिन में वह निवास करता है, उन में उसके प्रभावों के द्वारा हम उसकी उपस्थिति को पहचान और प्रमाणित सकते हैं। पिछले लेख में हमने देखा उन प्रभावों में से कुछ को देखा था; और यह भी देखा था कि एक लोकप्रिय धारणा के विपरीत, बाइबल से इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि “अन्य-भाषाएँ” स्वर्गीय भाषाएँ हैं; और इन तथा-कथित “अन्य-भाषाओं” में बोलना ही व्यक्ति में पवित्र आत्मा की उपस्थिति का प्रमाण है। परन्तु बाइबल हमें यह बताती है कि प्रभु यीशु के प्रति सच्चा समर्पण और आज्ञाकारिता, व्यक्ति का प्रभु यीशु के समानता में अंश-अंश करके निरन्तर बदलते और बढ़ते चले जाना, और उसका किसी मनुष्य पर नहीं बल्कि पवित्र आत्मा से ही वचन को सीखने पर निर्भर रहना, उसमें पवित्र आत्मा विद्यमान होने के प्रमाण हैं। आज से हम पवित्र आत्मा से परमेश्वर के वचन को सीखने के बारे में सीखना आरंभ करेंगे, क्योंकि यह उनके विश्वासियों को दिए जाने के उद्देश्यों में से एक है (यूहन्ना 14:26)।


मसीही विश्वासियों में उन में निवास करने वाले पवित्र आत्मा से परमेश्वर का वचन सीखने के बारे में बहुधा एक गलत धारणा देखी जाती है। उनकी धारणा यही होती है कि उन में पवित्र आत्मा की उपस्थिति के कारण उन्हें तुरंत और स्वतः ही परमेश्वर के वचन का ज्ञाता और समझ-बूझ रखने वाला बन जाना चाहिए; किन्तु यह न तो बाइबल का तथ्य है, और न ही बाइबल में ऐसा कोई आश्वासन दिया गया है। नया जन्म पा लेने के बाद, जब नए विश्वासी बाइबल को पढ़ना आरंभ करते हैं, तब सामान्यतः वे अपने आप को, पढ़े हुए को समझ नहीं पाने की स्थिति में पाते हैं। इस से उन के मन में असमंजस आ जाता है, और शैतान इसका लाभ उठाकर उन में पवित्र आत्मा की उपस्थिति के बारे में संदेह उत्पन्न करता है। फिर परमेश्वर के वचन की शिक्षा पाने के लिए शैतान उन्हें मनुष्यों और पुस्तकों की ओर देखने के लिए मोड़ता है। यह करने के द्वारा वह न केवल उन्हें गलत शिक्षाओं और सिद्धांतों में फँसा देता है, बल्कि परमेश्वर के वचन की शिक्षाओं को प्राप्त करने के लिए उन्हें कुछ मनुष्यों पर निर्भर बना देता है। और साथ ही यह उन्हें ‘मनुष्यों का अनुसरण करने वाला’ भी बना देता है, बजाए परमेश्वर का अनुसरण करने वाला और मनुष्यों का मछुआरा होने के।


परमेश्वर ने हमें अपना वचन दिया है जिससे कि हम यत्न से उसका पालन करें (भजन 119:4), पाप करने से बचे रहें (भजन 119:9, 11), अपने मार्गों को देख सकें (भजन 119:105), और हमें बुद्धिमान बनाने के लिए (भजन 119:98-110)। जहाँ पर भी वचन को सीखने की लालसा होगी (भजन 25:4), परमेश्वर अपने वचन को सिखाएगा। परमेश्वर पापियों को भी अपना वचन सिखाता है, यदि वे अपने आप को उसके सामने नम्र करें (भजन 25:8-9)। और परमेश्वर अपने लोगों को उस सेवकाई के अनुसार सिखाता है, जो उस ने उन के लिए तय कर के रखी है (भजन 25:12); अर्थात, उनके लिए उसके द्वारा निर्धारित की गई सेवकाई (इफिसियों 2:10) के अनुसार। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर ने हमें अपना वचन दिया ही इस लिए है कि हम उसे सीखें; और वह चाहता भी है कि हम उसे सीखें। वह हमें उसे सिखाना भी चाहता है, अपनी प्रत्येक सँतान को सीधे और व्यक्तिगत रीति से सिखाना चाहता है; यदि उसके लोग उसके लिए पर्याप्त और उपयुक्त प्रयास करने तथा समय देने के लिए तैयार हैं।


उन में पवित्र आत्मा के निवास करने के बावजूद विश्वासी के वचन न सीख पाने के तीन मुख्य कारण है: पहला है उस के अंदर परमेश्वर के वचन का पर्याप्त ‘भण्डार’ उपलब्ध न होना; दूसरा है उस के द्वारा परमेश्वर के वचन को पढ़ने और अध्ययन करने के लिए पर्याप्त और उचित समय न लगाना। और सामान्यतः यह तब होता है, जब विश्वासी पवित्र आत्मा के निर्देशों को जानने और मानने के लिए प्रतिबद्ध नहीं होता है। और तीसरा है उनका, उन्हें मनुष्यों द्वारा दी गई शिक्षाओं में ही, जिन मनुष्यों पर वे भरोसा करते आ रहे हैं, पवित्र आत्मा की शिक्षाओं को मिलाने की प्रवृत्ति रखना।


आने वाले लेखों में भी हम इस विषय को ज़ारी रखेंगे, और उपरोक्त तीनों कारणों को कुछ विस्तार से देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 101 - Stewards of Holy Spirit - 21 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Learning From the Holy Spirit – 1

 

The Lord Jesus Christ, before His being caught and taken for crucifixion, had promised the disciples that He will ask God the Father to send God the Holy Spirit to always be with them as their Helper, Teacher and Guide. In John’s gospel, chapters 14 to 16 Lord Jesus has taught the disciples about Him, and about how the Holy Spirit would help and guide them in their life and ministry. Since the earlier articles of this series we have been seeing and understanding how all the disciples of Christ Jesus, all the Born-Again Christian Believers, are the stewards of all of their God given provisions. And as for other provisions given to them by God, they are the stewards of God the Holy Spirit as well. To be worthy stewards, to be able to properly utilize His help and power in their lives and ministry, the Believers must learn about Him. This is what we are currently doing through these articles; and presently, we are learning some attributes of the Holy Spirit, from John 14:17. In the last article we have seen that though the Holy Spirit cannot be seen with human eyes, but as the Lord Jesus said in John 3:8, His presence is known by the effects He produces in the lives of those in whom He dwells. We have seen some of these effects in the last article; and we had also seen that contrary to a very popular notion, there is no Biblical proof that “tongues” are heavenly languages, or that speaking in “tongues” is the proof that the Holy Spirit resides in a person. Rather, the Bible teaches us that a person’s sincere submission to the Lord Jesus and being committed to obey Him, his gradually but continually being changed into the likeness of the Lord Jesus, and his relying only on the Holy Spirit to learn God’s Word, instead of depending upon men, are the proofs of the Holy Spirit residing in him. From today we will begin to learn about learning God’s Word from the Holy Spirit, since teaching it is one of His functions (John 14:26).

There is often a misconception amongst the Christian Believers about learning God’s Word from the Holy Spirit residing in them. Their assumption is that the very presence of the Holy Spirit in them should automatically make them learned and knowledgeable about God’s Word; but this is neither a Biblical fact, nor an assurance. After being Born-Again, as the new Believers start reading the Bible, they often find themselves being unable to understand what they are reading. This very often creates a confusion in them; and Satan exploits it to make them doubt the presence of the Holy Spirit within them. Satan then gets them to turn to men and books to try to learn God’s Word. Thereby, he not only misleads and entangles them in wrong teachings and doctrines, but also makes them dependent on some persons to receive the teachings about God’s Word. And this also makes them become ‘followers of men’, instead being followers of God and fishers of men.

God has given us His Word so that we may diligently obey it (Psalm 119:4), to keep us from sinning (Psalm 119:9, 11), to show us our way (Psalm 119:105), and to make us wise (Psalm 119:98-100). Where there is a desire to learn (Psalm 25:4), He Himself teaches His Word to us (Psalm 119:102). God will teach, even the sinners, if they humble themselves before Him (Psalm 25:8-9). And He teaches His people according to the ministry He has chosen for them (Psalm 25:12), i.e., according to the ministry He has kept for them (Ephesians 2:10). In other words, God has given us His Word so that we should learn it, and He wants us to learn it. He wants to teach it to us, directly and personally to each and every one of His children; provided they are willing to put in the requisite efforts and time for it.

The inability of a Believer to learn God’s Word, despite the Holy Spirit residing in him, is mainly because of three reasons: first is the lack of an adequate ‘stock’ of God’s Word available in him; second is his lack of giving adequate time to read and study God’s Word. And this usually is due to the Believer’s not being committed enough to follow and obey the instructions of the Holy Spirit. And the third is their tendency to mix up man’s teachings that they have received from the men they trust and rely upon, with the teachings given to them by the Holy Spirit.

We will carry on with this in the coming articles, and see the above three reasons in some detail.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 16 मई 2026

Blessed and Successful Life - 100 - Holy Spirit & The World – 3 / आशीषित एवं सफल जीवन – 100 - पवित्र आत्मा और सँसार – 3

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 100 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 20

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा और सँसार – 3



प्रत्येक नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, उसे परमेश्वर द्वारा उपलब्ध करवाए गए सँसाधनों का भण्डारी भी है। परमेश्वर ने ये सँसाधन उसे प्रभु यीशु के लिए गवाही का जीवन जीने  और परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई को निभाने के लिए दिए हैं। जैसा प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से प्रतिज्ञा की है (यूहन्ना 14:16), परमेश्वर पवित्र आत्मा भी मसीह के शिष्यों को परमेश्वर के द्वारा दिया जाता है। विश्वासी जिस पल प्रभु यीशु मसीह में विश्वास लाने के द्वारा नया-जन्म, अर्थात् उद्धार पाता है, उसी पल से पवित्र आत्मा उसे दे दिया जाता है, कि उसका सहायक, शिक्षक, और मार्गदर्शक हो, मसीही जीवन जीने और उसकी सेवकाई को पूरा करने में उसकी सहायता और मार्गदर्शन करे। पवित्र आत्मा की सहायता और मार्गदर्शन का योग्य रीति से उपयोग करने के लिए, और उसका योग्य भण्डारी होने के लिये, विश्वासी को उस के बारे में सीखना आवश्यक है। पवित्र आत्मा के बारे में मुख्य शिक्षाएँ प्रभु द्वारा यूहन्ना रचित सुसमाचार के 14 से 16 अध्याय में दी गई हैं; और हम उन्हीं में से, वर्तमान में यूहन्ना 14:17 से सीख रहे हैं।


पिछले लेख में हमने पवित्र आत्मा की सहायता के बारे में इस पद से दो महत्वपूर्ण बातों को देखा था। पहली थी कि इस पद के मध्य में दिए गए शब्द “देखता” का अर्थ शारीरिक आँखों से देखना नहीं है; वरन उसका अर्थ है उद्यम के साथ विचार करना या गंभीरता और गहराई से ध्यान करना। दूसरा है कि पवित्र आत्मा की उपस्थिति के बारे में जानने के लिए, यूहन्ना 3:8 में प्रभु यीशु के अपने शब्दों से, पवित्र आत्मा की उपस्थिति और गतिविधि का प्रमाण है उसके प्रभाव जो वह विश्वासी के जीवन में लाता है। हम ने उन में से एक प्रभाव को 2 कुरिन्थियों 3:18 से पिछले लेख में देखा था, कि वह विश्वासी को अंश-अंश करके निरन्तर प्रभु यीशु की समानता में बदलता रहता है। आज हम विश्वासियों में पवित्र आत्मा की उपस्थिति के कुछ अन्य प्रभावों को देखेंगे जो यह प्रमाणित करते हैं कि विश्वासी में पवित्र आत्मा है। हम बहुत ही संक्षेप में यह देखने के साथ आरंभ करेंगे कि क्यों बहुधा प्रचार की जाने वाली और सिखाई जाने वाली धारणा के विपरीत “अन्य-भाषाएँ” पवित्र आत्मा के होने का प्रमाण नहीं है।


अन्य-भाषाएँ प्रमाण नहीं है: जो लोग पवित्र आत्मा के बारे में गलत शिक्षाएँ और सिद्धान्त सिखाते हैं, वे इस बात पर अड़े रहते हैं कि व्यक्ति में पवित्र आत्मा की उपस्थिति होने का प्रमाण उस व्यक्ति के द्वारा अन्य-भाषा बोलना है। लेकिन यह दो कारणों से बाइबल के अनुसार सही नहीं है:

 

पहला, क्योंकि बाइबल में उल्लेख की गई “अन्य-भाषाएँ” पृथ्वी की ही भाषाएँ हैं, न कि उन लोगों के द्वारा मुँह से बारम्बार दोहराते हुए निकाली जाने वाली व्यर्थ और निरर्थक ध्वनियाँ, जिन्हें निकाल कर ये उन ध्वनियों को स्वर्गीय, या, “अन्य-भाषा” कह देते हैं। इन “अन्य-भाषाओं” का पहला उल्लेख प्रेरितों 2:4 में है, जब प्रभु के शिष्यों को पवित्र आत्मा दिया जाता है, और साथ ही वे “अन्य-भाषाएँ” भी बोलने लगते हैं। साथ ही प्रेरितों 2:5,6, 11 में यह भी कहा गया है कि ये “अन्य-भाषाएँ” पृथ्वी के ही अन्य क्षेत्रों की भाषाएँ ही थीं। और, प्रेरितों 2:8-10 में यहूदिया के अतिरिक्त, 15 अन्य स्थानों और क्षेत्रों का नाम दिया गया है, जहाँ के लोग उस समय यरूशलेम में विद्यमान थे, और वे शिष्यों के पवित्र आत्मा प्राप्त करने के गवाह थे। परन्तु जो लोग यह दावा करते हैं कि “अन्य-भाषाएँ” स्वर्गीय भाषाएँ हैं, वे कभी अपने इस दावे को बाइबल से प्रमाणित नहीं कर पाए हैं, बाइबल से कभी यह नहीं दिखा पाएँ हैं कि उनके मुँह से निकलने वाली ये निरर्थक ध्वनियाँ स्वर्गीय भाषाएँ हैं। और न ही वे कभी किसी उचित और स्वीकार्य कारण के आधार पर यह समझाने पाएँ हैं कि पृथ्वी के लोगों को, पृथ्वी के ही अन्य लोगों के मध्य, अपनी सेवकाई के लिये, स्वर्गीय भाषाओं की अनिवार्यता क्यों है? वे मन-गढ़न्त तर्क तो देते हैं, किन्तु उनका किसी भी तर्क का बाइबल से कोई प्रमाण नहीं है; केवल मानवीय बुद्धि की गढ़ी हुई बातें ही हैं।

 

और, दूसरा, बाइबल में जिस ने भी पवित्र आत्मा प्राप्त किया, उन सभी ने हमेशा ही कोई उन्हें अज्ञात भाषा नहीं बोली – पृथ्वी की कोई अनजान भाषा भी नहीं। पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से कार्य करने वाले पुराने नियम के किसी भी जन ने कभी कोई अन्य-भाषा नहीं बोली। और नए नियम में, पवित्र आत्मा पाए हुए और उसकी सामर्थ्य से भरे गए पहले पाँच व्यक्तियों ने कभी कोई अन्य-भाषा नहीं बोली; इनमें से चार व्यक्ति लूका रचित सुसमाचार के 1 अध्याय में, और पाँचवाँ  लूका रचित सुसमाचार के 2 अध्याय में उल्लेखित हैं. ये व्यक्ति हैं: यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला, लूका 1:15; प्रभु यीशु की माता मरियम, लूका 1:35; यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले की माता इलीशिबा, लूका 1:41-42; यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले का पिता जकरयाह, लूका 1:67; और शमौन, लूका 2:25-32।


इसलिये यह दावा करना गलत है कि बाइबल में जिसने भी पवित्र आत्मा पाया, उसने अन्य-भाषाओं में अवश्य ही बातें भी कीं।

 

पवित्र आत्मा की उपस्थिति जानना: किसी व्यक्ति के जीवन में पवित्र आत्मा की उपस्थिति, उसके जीवन में निरन्तर दिखते रहने वाले पवित्र आत्मा के प्रभावों से प्रमाणित होती है। ये प्रभाव हैं:


  • 1 कुरिन्थियों  12:3 यह स्पष्ट कहता है कि “...और न कोई पवित्र आत्मा के बिना कह सकता है कि यीशु प्रभु है।” यह पत्री मसीही विश्वासियों को लिखी गई है, उन्हें, जिन्होंने मसीह यीशु को अपना उद्धारकर्ता और प्रभु स्वीकार किया है। इसलिए इस कथन में यह तात्पर्य निहित है कि यहाँ प्रयुक्त ‘कह सकता’ का अभिप्राय केवल सुनाने भर के लिए मुँह से निरर्थक बोल देना नहीं है, वरन सार्थक रीति और गंभीरता से यीशु को अपना प्रभु मानने और कहने से है; अर्थात उसे समर्पित होने और उसका आज्ञाकारी होने से है। दूसरे शब्दों में, जिन लोगों के जीवन प्रभु यीशु के प्रति उन लोगों के समर्पण और प्रभु के आज्ञाकारी होने को दिखाते हैं, वह उन के अंदर पवित्र आत्मा के निवास करने का प्रमाणित करता है।
  • 2 कुरिन्थियों 3:18 में लिखा है कि वह निरन्तर, अंश-अंश कर के विश्वासी को प्रभु यीशु की समानता में बदलता रहता है, जैसा कि हम पिछले लेख में देख चुके हैं। इसलिये, व्यक्ति के जीवन में निरन्तर मसीह की समानता में ढलते और बढ़ते चले जाने से उसमें पवित्र आत्मा की उपस्थिति प्रमाणित होती है। 
  • 1 यूहन्ना 2:27 में लिखा है कि पवित्र आत्मा, शिक्षक होने के नाते विश्वासियों को परमेश्वर का वचन सिखाता है, जैसा कि प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से पवित्र आत्मा के विषय कहा है, “...वह तुम्हें सब बातें सिखाएगा, और जो कुछ मैं ने तुम से कहा है, वह सब तुम्हें स्मरण कराएगा” (यूहन्ना 14:26)। इसलिए वास्तव में नया जन्म पाया हुआ विश्वासी, वचन सीखने के लिए पवित्र आत्मा पर निर्भर करता है, न कि किसी मनुष्य पर। और उसका परमेश्वर के वचन को समझने और पालन करने में निरन्तर बढ़ते चले जाना प्रमाणित करता है कि पवित्र आत्मा उसमें है और कार्यरत है। 

लेकिन पवित्र आत्मा से सीखने के लिए मसीही विश्वासी में एक प्रतिबद्धता और एक विशेष रवैया चाहिए होता है। हम इस के बारे में अगले लेख में और आगे देखेंगे, और सीखेंगे कि मसीही विश्वासी पवित्र आत्मा से वचन को कैसे सीख सकते हैं।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 100 - Stewards of Holy Spirit - 20 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Holy Spirit & The World – 3

 


Every Born-Again Christian Believer is a steward of the provisions made available to him by God, to live a life witnessing for the Lord Jesus and fulfil his God assigned ministry. As promised by the Lord Jesus to His disciples (John 14:16), God the Holy Spirit is also given to the disciples of Christ by God. The Believer at the moment of his being saved, being Born-Again through coming to faith in the Lord Jesus receives the Holy Spirit; given to be his Helper, Teacher, and Guide, to help and guide him for living his Christian life and fulfilling his ministry. To be able to worthily utilize the help and guidance of the Holy Spirit, and to be a worthy steward, the Believer must learn about Him. The main teachings about the Holy Spirit are given by the Lord Jesus in John’s gospel, chapters 14 to 16; from these we are presently considering John 14:17.


In the last article we had seen two important things regarding utilizing the help of the Holy Spirit, from this verse. One was that the term ‘to see’ given in the middle phrase of this verse, does not mean seeing with physical eyes; rather, it means to diligently ponder about or consider deeply about. The second was that to know about the Holy Spirit being present, from the Lord Jesus’s own words of John 3:8, we understood that the proof of the presence and activity of the Holy Spirit are the effects He produces in the Believers' life. We had seen one of these effects from 2 Corinthians 3:18, that He gradually, bit by bit, keeps changing the Believer into the likeness of the Lord Jesus continually. Today, we will continue and look at the other effects that evidence the presence of the Holy Spirit in the Believers. We will start by very briefly, considering why, unlike the popular and often preached and taught notion, ‘tongues’ is not an evidence of the Holy Spirit.

Tongues are not the Proof: Those who teach wrong things and doctrines about the Holy Spirit, insist that the proof of the Holy Spirit being present in a person is the person's speaking in tongues. But this is not Biblically true for two reasons: 

Firstly, because Biblical "tongues'' are earthly languages, not gibberish - vain meaningless sounds which these people repetitively utter, calling them heavenly languages, or "tongues''. The “tongues,” are first mentioned in Acts 2:4 with the disciples of the Lord receiving the promised gift of the Holy Spirit. It has also been stated in Acts 2:5, 6, 11, that these “tongues” were earthly languages of foreign lands. And, in Acts 2:8-10, besides Jews from Judea, 15 other places and regions are mentioned whose people were present in Jerusalem and witnessed the disciples receiving the Holy Spirit. But the people who claim that “tongues” implies heavenly languages, have never shown or proven from the Bible that the gibberish they utter are heavenly languages. Nor have they been able to give any Biblically tenable reason for earthly people, for their ministry on earth, having the necessity of speaking any heavenly languages. They give contrived arguments, but none of their arguments can be proven by the Bible; all their notions are based only on human understanding.

And, secondly, not everyone who received the Holy Spirit in The Bible, spoke in tongues, i.e., languages unknown to him – not even the earthly languages. No one in the Old Testament, though empowered by the Holy Spirit, ever spoke in any kind of “tongues.” And, the first five persons filled and having the Holy Spirit in them, in the New Testament, never ever spoke in tongues. Of these, four are mentioned in Luke chapter 1, and one is mentioned in chapter Luke 2. They are: (John the Baptist, Luke 1:15; Mary mother of Lord Jesus, Luke 1:35; Elizabeth mother of John the Baptist, Luke 1:41-42; Zacharias father of John the Baptist, Luke 1:67; Simeon, Luke 2:25-32. Therefore, it is incorrect to claim that in the Bible, whoever had the Holy Spirit, also did speak in “tongues.”

Knowing the Presence of the Holy Spirit: The continual effects of the Holy Spirit in the life of a person, are the proof of presence of the Holy Spirit in the life of that person. These effects are:

  • 1 Corinthians 12:3 clearly says that “…no one can say that Jesus is Lord except by the Holy Spirit.” This letter has been written to the Christian Believers, to those who have accepted Christ Jesus as their savior and Lord. Therefore, the inherent implication of the word ‘saying’ used here is not just for the sake of articulating the word meaninglessly, but to meaningfully call Jesus as Lord, i.e., to actually and practically be submitted and obedient to Him. So, those whose lives demonstrate their submission and obedience to the Lord Jesus, they by their lives demonstrate the presence of the Holy Spirit residing within them.

  • 2 Corinthians 3:18 says that the Holy Spirit progressively keeps changing the Believers into the likeness of the Lord, as we have already seen in the last article. So, a continual, progressive change of a person into Christ-likeness, is another effect, another proof of the Holy Spirit residing and working in a person. 

  • 1 John 2:27 says that the Holy Spirit, as teacher, teaches the Believers the Word of God; as the Lord Jesus has said to His disciples that the Holy Spirit “…will teach you all things, and bring to your remembrance all things that I said to you” (John 14:26). The truly Born-Again Believer therefore depends upon the Holy Spirit, not any man, to learn the Word of God. And his progressive growth in understanding and following God’s Word is proof of the presence and work of the Holy Spirit in Him.

But learning from the Holy Spirit requires a certain attitude and commitment from the Believer. We will carry on and learn about this in the next article and see how Believers can learn God’s Word from the Holy Spirit.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.




Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 15 मई 2026

Blessed and Successful Life - 99 - Holy Spirit & The World – 2/ आशीषित एवं सफल जीवन – 99 - पवित्र आत्मा और सँसार – 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 99 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 19

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा और सँसार – 2


हम मसीही विश्वासी के, उसे परमेश्वर द्वारा प्रदान किये गए संसाधनों का भण्डारी होने के बारे में अध्ययन कर रहे हैं। परमेश्वर ने उसे ये संसाधन प्रभु के लिए गवाही का जीवन जीने, परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई को पूरा करने के लिये दिये है। ऐसा जीवन जीने के परिणामस्वरूप, पृथ्वी पर तथा अनन्त काल के लिए स्वर्ग में, उसका जीवन आशीषित और सफल बना रहेगा। परमेश्वर द्वारा अपने बच्चों – नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को उपलब्ध करवाए गए विभिन्न संसाधनों में से एक है परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो उसे प्रभु यीशु पर विश्वास लाने के द्वारा उद्धार पाने के पल से ही दे दिया जाता है (इफिसियों 1:13-14)। पवित्र आत्मा को प्रत्येक विश्वासी को उसका सहायक, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया जाता है, कि उसे उसके मसीही जीवन और सेवकाई के बारे में सिखा सके और उसका मार्गदर्शन कर सके। पवित्र आत्मा का योग्य भण्डारी होने के लिए, विश्वासी को उसके बारे में परमेश्वर के वचन से सीखना चाहिए। इसके बारे में मुख्य शिक्षाएँ यूहन्ना रचित सुसमाचार के 14 से 16 अध्यायों में दी गई हैं; और हम यहीं से हमारे सन्दर्भ में पवित्र आत्मा के बारे में सीख रहे हैं। पहले के लेखों में यूहन्ना 14:16 को देख लेने के बाद, अब हम यूहन्ना 14:17 को देख रहे हैं, जहाँ पर प्रभु यीशु ने पवित्र आत्मा के बारे में तीन बातें कही हैं। हम इनमें से पहली बात, पवित्र आत्मा सत्य का आत्मा है के अर्थ और अभिप्राय को देख चुके हैं, और अब पिछले लेख से हम ने इस पद में दिए गए दूसरे कथन – “जिसे संसार ग्रहण नहीं कर सकता, क्योंकि वह न उसे देखता है और न उसे जानता है” को देखना आरंभ किया है। पिछले लेख में हम ने इस कथन के आरंभिक भाग “जिसे संसार ग्रहण नहीं कर सकता” को देखा था और शब्द ‘सँसार’ के अर्थ को तथा क्यों “सँसार,” अर्थात् संसार के लोग उसे ग्रहण नहीं कर सकते हैं को समझा था। आज से हम इस कथन के शेष भाग “क्योंकि वह न उसे देखता है और न उसे जानता है” को देखेंगे।


हम शब्द ‘देखता’ का गलत अर्थ लगा सकते हैं कि यह संसार के लोगों द्वारा पवित्र आत्मा को शारीरिक आँखों से देखने, उसके प्रत्यक्ष प्रकट होने की बात है, और इसलिए इस पद के अर्थ और तात्पर्य के बारे में असमंजस में पड़ सकते हैं। लेकिन इस से पहले कि हम इस इस पद को भौतिक स्वरूप में देखने के अर्थ में लें, हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बाइबल की शिक्षा है कि किसी ने भी कभी भी परमेश्वर को नहीं देखा है, प्रभु यीशु, जो देह में अवतरित परमेश्वर हैं, ने उसे हम पर प्रकट किया है (निर्गमन 33:20; यूहन्ना 1:18; 1 यूहन्ना 4:12)। शब्द ‘देखना’ के सही अर्थ को समझने के लिए हमें इस शब्द को उसके मूल रूप में, मूल यूनानी भाषा में, जिस में से यह अनुवाद किया गया है, देखना होगा। यूनानी भाषा में जो शब्द उपयोग किया गया है वह ‘थ्योरियो’ है, जिसका अर्थ होता है ध्यान पूर्वक देखना, अर्थात, उद्यम के साथ उस पर ध्यान और विचार करना। इसलिए, प्रभु यीशु के शब्दों से अर्थ यह है कि सँसार पवित्र आत्मा के बारे में विचार या ध्यान न करता है; और न ही कर सकता है। मसीही विश्वासी के लिए इसका तात्पर्य है, जैसा कि इस पद के तीसरे भाग में भी दिया गया है, कि नया जन्म पाए हुए परमेश्वर के बच्चों को, जिन में पवित्र आत्मा निवास करता है, और उनकी सहायता, मार्गदर्शन करता है, उन्हें सामर्थ्य प्रदान करता है, उनको उससे सीखने के लिये उसे बड़े ध्यान से उसे ‘देखना’ अर्थात उस पर और उसकी बातों पर ध्यान और विचार करना चाहिए। यह सामान्य जीवन का एक साधारण तथ्य है कि हम जितना अधिक किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में जानेंगे, उतना ही अधिक अच्छे से उसे उपयोग करने, उस के गुणों और योग्यताओं की सहायता लेने पाएंगे। उसी प्रकार से, मसीही विश्वासी जितना अधिक परमेश्वर पवित्र आत्मा के बारे में ध्यान और विचार करता है, उसके बारे में सीखता है, उतना ही बेहतर वह उसकी सहायता, मार्गदर्शन, और सामर्थ्य को लेने और उपयोग करने पाएगा, और परिणामस्वरूप उसका जीवन उतना अधिक आशीषित और सफल होगा।


इस वाक्याँश में प्रभु यीशु ने जो दूसरी बात कही है, वह है कि सँसार पवित्र आत्मा को नहीं जानता है। तो अब, हम उसे किस प्रकार से जान सकते हैं? यद्यपि विश्वासी भी उसे अपनी आँखों से देख नहीं सकते हैं, लेकिन फिर भी उसकी उपस्थिति को महसूस किया जा सकता है, पहचाना जा सकता है। प्रभु यीशु ने कहा है, “हवा जिधर चाहती है उधर चलती है, और तू उसका शब्द सुनता है, परन्तु नहीं जानता, कि वह कहां से आती और किधर को जाती है? जो कोई आत्मा से जन्मा है वह ऐसा ही है” (यूहन्ना 3:8)। हवा, जो कि अदृश्य होती है, के उदाहरण के द्वारा प्रभु ने समझाया है कि जिस प्रकार हवा के प्रभाव उसके उपस्थित होने का प्रमाण हैं, उसी प्रकार से विश्वासी के जीवन में पवित्र आत्मा के प्रभाव उस में उसकी उपस्थिति को प्रमाणित करते हैं; और उन प्रभावों के होने से हम पवित्र आत्मा के व्यक्ति में उपस्थित होने के बारे में जानने पाते हैं।

एक प्रभाव जिस के द्वारा हम व्यक्ति में पवित्र आत्मा की उपस्थिति को जानने पाते हैं, वह है उस व्यक्ति में पवित्र आत्मा के कार्य करते रहने के द्वारा उस व्यक्ति का अंश-अंश कर के प्रभु यीशु की समानता में परिवर्तित होते चले जाना। यह बात 2 कुरिन्थियों 3:18 में कही गई है, जहाँ लिखा गया है कि पवित्र आत्मा अंश-अंश कर के निरन्तर विश्वासी को प्रभु की समानता में परिवर्तित करता रहता है। इसलिए, विश्वासी का निरन्तर मसीह की समानता और आत्मिक परिपक्वता में बढ़ते चले जाना उस के जीवन में पवित्र आत्मा के कार्यरत होने का एक प्रमाण है, जो पवित्र आत्मा के वास्तविक और क्रियाशील होने को भी दिखाता है और उसके बारे में जानने में भी सहायता करता है।

अगले लेख में हम मसीही विश्वासियों से सम्बंधित पवित्र आत्मा के अन्य प्रभावों के बारे में देखेंगे, और साथ ही बहुत ही संक्षिप्त रीति से यह भी देखेंगे के बहुधा बड़े जोर-शोर से कही जाने वाली “अन्य-भाषाएँ” क्यों न तो पवित्र आत्मा के होने का और न ही उसे जानने का प्रमाण हैं।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 99 - Stewards of Holy Spirit - 19 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Holy Spirit & The World – 2

 

We are studying about the Christian Believer being the steward of his God given provisions. These provisions have been given to him by God for leading a life that witnesses for the Lord, fulfills the ministry entrusted to him by God. Living in this manner makes his life blessed and successful by God, on earth as well as for all eternity. Amongst the various provisions given by God to His children – the Born-Again Christian Believers, God the Holy Spirit is given to every Believer the moment he is saved through coming to faith in the Lord Jesus (Ephesians 1:13-14). The Holy Spirit is given to be the Helper, Teacher, and Guide of every Believer, to teach and guide him in his Christian life and ministry. To be a worthy steward of the Holy Spirit, the Believer must learn about Him from God’s Word. The main teachings for this are given in John’s gospel, chapters 14 to 16; and we are studying about the Holy Spirit in our context from these chapters. Having seen from John 14:16 in the earlier articles, we are now considering John 14:17, where the Lord Jesus has stated three things about the Holy Spirit. We have already seen the meaning and implications of the first of these three, i.e., the Holy Spirit is the Spirit of Truth; and since the last article we have started on the second statement in this verse - “…whom the world cannot receive, because it neither sees Him nor knows Him…”. In the last article, we have seen about the first part of this statement, “…whom the world cannot receive…”, understood the meaning of ‘world’ and why the “world” i.e., the people of the world cannot receive Him. From today we will consider the rest of this statement “…because it neither sees Him nor knows Him…”.


We can misunderstand the word ‘sees’ as meaning people of the world cannot visualize, or see Him with physical eyes, and therefore get confused about the meaning and implication of this word in this verse. But before we try to understand this verse as meaning to physically see, we need to remember that the Bible also teaches that no one has ever seen God, the Lord Jesus, God incarnated in flesh, has declared or manifested Him to us (Exodus 33:20; John 1:18; 1 John 4:12). To understand the proper meaning of the word ‘sees’, we need to look at the word used in the original Greek language, that has been translated as ‘sees’ in English. The word used in the Greek language is ‘theoreo’ which means to look upon closely, i.e., to diligently ponder over. So, the Lord Jesus’s words mean that the world neither ponders over, or thinks about the Holy Spirit; nor is capable of doing so. For the Christian Believers, the implication, as stated in the third part of this verse, is that the Born-Again children of God, in whom God the Holy Spirit dwells, helps, guides, and empowers, they should be diligently ‘seeing Him’, i.e., be diligently pondering over Him. It is a common-sense fact of life that the more and better we know about someone or something, the better we can utilize him, his abilities, and his services. Similarly, the more the Believer learns about and ponders about God the Holy Spirit, the better he will be able to utilize His help, guidance, and power for his life and ministry, and thereby the more blessed and successful he will be.


The second thing the Lord Jesus has said in this phrase is that the world does not know the Holy Spirit. So, how can we know Him? Although, not even the Believers can see the Holy Spirit with their eyes, yet His presence can be known and perceived. The Lord Jesus has said, “The wind blows where it wishes, and you hear the sound of it, but cannot tell where it comes from and where it goes. So is everyone who is born of the Spirit” (John 3:8). Using the analogy of the wind which also is invisible, the Lord explained that just as the effects of the wind manifest and prove the wind’s presence, similarly, the effects of the Holy Spirit in a Believer's life prove His presence in them; and through those effects, we can learn about the Holy Spirit being present in a person.

An effect by which we know of the presence of the Holy Spirit in a person is his gradual transformation into the likeness of the Lord Jesus by the working of Holy Spirit in his life. This has been stated in 2 Corinthians 3:18 it says that Holy Spirit is continually and gradually changing the Believers into the likeness of the Lord, bit by bit. So, this continual progressive change in the life of the Believer, his growing in ‘Christ-likeness’ and spiritually maturing, provides a way to show and know the working of the Holy Spirit in a Believer's life; an evidence of the Holy Spirit being real and working in his life.

In the next article we will see about the other effects of God the Holy Spirit residing in the Christian Believer, and will also very briefly see why the much touted ‘tongues’ is neither a proof of the presence of the Holy Spirit nor of knowing Him.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.




Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language