रविवार, 15 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 38 - Altering God’s Word - 7 / आशीषित एवं सफल जीवन – 38 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 7

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 38 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 23

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 7

 

परमेश्वर के वचन के प्रति एक मसीही विश्वासी के भण्डारीपन के बारे में, हम देखते आ रहे हैं कि कैसे शैतान चतुराई से परमेश्वर के वचन पर हमला करता है, उसमें फेर-बदल करता है, और इस प्रकार से उसे मनुष्य के अप्रभावी और व्यर्थ वचन में परिवर्तित कर देता है। हमने देखा है कि शैतान मुख्य रूप से दो तरीकों से परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करता है और उसे अप्रभावी बना देता है। परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करने के इन दो प्रमुख रूपों में से, पहला है कि शैतान या तो परमेश्वर के वचन में कुछ जोड़ देता है या उसमें से कुछ घटा देता है और इस प्रकार स्पष्ट रूप से उसके मूल लेख को बदल देता है, जैसा कि कई पंथों, संप्रदायों और कुछ डिनॉमिनेशंस में देखा जाता है। दूसरा तरीका, जो कहीं अधिक सूक्ष्म और कुटिल है, कि वह अक्सर और बहुत ही चतुराई से समर्पित मसीही विश्वासियों, बाइबल के प्रचारकों और शिक्षकों को बाइबल के पदों या वाक्यांशों को ऐसे अर्थों एवं अभिप्रायों के साथ प्रचार करने के लिए प्रेरित करता है, जैसे अर्थ और निहितार्थ बाइबल में उन पदों के लिए नहीं दिए गए हैं। दूसरे प्रकार की यह गलती अक्सर की जाती है, लेकिन बहुत बार या तो इसे पहचाना नहीं जाता, क्योंकि शब्द बाइबल से और बाइबल के अनुसार ही होते हैं; या, यदि इसे पहचान भी लिया जाए, तो भी आमतौर पर इसे या तो अनदेखा कर दिया जाता है या गलती के रूप में स्वीकार नहीं किया जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये की गई गलतियाँ अक्सर, चाहे जानबूझकर या अनजाने में, लेकिन आमतौर पर कलीसिया के मान्य अगुवों, प्राचीनों, लोकप्रिय या प्रतिष्ठित बाइबल प्रचारकों और शिक्षकों द्वारा की जाती हैं; और न तो वे और न ही उनके दृढ़, अंध-भक्त अनुयायी किसी भी गलती या आलोचना को आसानी से स्वीकार करते हैं।


मूल लेख के शब्दों को तो बनाए रखने, लेकिन उसके अर्थ, निहितार्थ और उपयोग को किसी ऐसी बात में बदलने, जो बाइबल में नहीं दिए गए या उपयोग नहीं किए गए हैं, की इस सूक्ष्म परिवर्तन करने की गलती के तीन रूप हैं। अब तक हमने जो तीन रूप देखे हैं वे हैं: पहला, सही बाइबल लेख का अनुचित उपयोग करने के द्वारा एक गलत, बाइबल से भिन्न संदेश देना - जैसा कि हमने प्रभु यीशु के तीन प्रलोभनों से देखा था (मत्ती 4:1-11 और लूका 4:1-13); दूसरा, परमेश्वर के पक्ष में बातें कहना, लेकिन ऐसी बातें जो परमेश्वर की दृष्टि में सही नहीं है, ऐसी बातें जो परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं हैं, भले ही वे श्रद्धा पूर्वक और परमेश्वर का सम्मान करने के लिए ही कही गई हों - जैसा कि हमने अय्यूब के मित्रों के उदाहरण से देखा था (अय्यूब 42:7-9); और इस गलती का तीसरा रूप, जिसे हमने पिछले लेख में देखा था, वह है बाइबल के पदों के दुरुपयोग के माध्यम से मनुष्य के उद्धार के जीवन में कुछ प्रकार के कार्यों, कुछ मानव-निर्मित नियमों, धारणाओं, रीति-रिवाजों आदि की भूमिका या आवश्यकता को उचित ठहराना (प्रेरितों 15)।


आज से हम इस गलती के एक चौथे स्वरूप को देखना आरम्भ करेंगे, जो है बाइबल के सही लेखों का दुरुपयोग करके उनसे बाइबल के विरुद्ध ऐसी धारणा को बताना, जो लोगों को, यहाँ तक कि नया जन्म पाए हुए परमेश्वर के लोगों को भी बहका कर, उन्हें अपने कर्मों के आधार पर अपने उद्धार पर भरोसा रखने, तथा अपने भले और भक्ति के कार्यों के द्वारा परमेश्वर को स्वीकार्य बने रहने की ओर ले जाती है। यह शैतान की एक ऐसी युक्ति है जो लोगों के प्रभु परमेश्वर के अनुग्रह पर भरोसा रखने की बजाए, उन्हें अपने प्रयासों, योग्यताओं, और कर्मों के द्वारा परमेश्वर को ग्रहण योग्य होने पर भरोसा करवाती है। इस युक्ति का आधार अदन की वाटिका में शैतान द्वारा हव्वा से, जो उस समय निष्पाप दशा में थी, कही गयी बात है, ‘तुम भले बुरे का ज्ञान पाकर परमेश्वर के तुल्य हो जाओगे’ (उत्पत्ति 3:5)। शैतान जो हव्वा को समझा रहा था, वह था, भले और बुरे में अंतर पहचानने की क्षमता प्राप्त कर लेने के बाद तुम परमेश्वर के तुल्य हो जाओगे, और तुम में भी अपने आप को शुद्ध और पवित्र रखने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं उसकी योग्यता आ जाएगी।


यदि शैतान का यह तर्क सही था, तो इसका अर्थ है कि मनुष्य अपनी समझ-बूझ और अपने कर्मों के द्वारा अपने आप को शुद्ध और पवित्र रख सकता है, और इसलिए परमेश्वर और उसके वचन की आज्ञाकारिता की अनिवार्यता के बिना ही स्वर्ग जाने के योग्य बन सकता है। हव्वा शैतान के इस बहकावे में आ गई, और उसने भी पाप कर दिया, साथ ही आदम से भी करवा दिया। यद्यपि आदम और हव्वा ने भले और बुरे में पहचान करना तो सीख लिया, किन्तु उन्हें कभी भी शुद्ध पवित्र, और निष्पाप बने रहने की क्षमता प्राप्त नहीं हुई। इसकी बजाए, वे और उनके वंशज हमेशा के लिए पाप से दूषित हो गए, उन में पाप करने तथा हमेशा ही परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता, तथा उन्हें जो सही लगता है वही करते रहने का स्वभाव आ गया। इस प्रकार से, जैसा कि सँसार तथा इस्राएल के इतिहास से प्रकट है, शैतान सरलता से मानव-जाति को कुटिलता से उपयोग करने और परमेश्वर का अनाज्ञाकारी बनाए रखने में सफल हो गया। चाहे वे परमेश्वर के लोग हों या न हों, चाहे उनके पास परमेश्वर की आज्ञाएं और निर्देश उपलब्ध हों या न हों।


लेकिन प्रभु यीशु मसीह के जगत का उद्धारकर्ता और छुड़ाने वाला बनकर आने के बाद शैतान के लिए समस्या खड़ी हो गई। प्रभु यीशु मसीह द्वारा समस्त मानव जाति के पापों के लिए क्रूस पर दिए गए बलिदान, उनके गाड़े जाने, और मृतकों में से जी उठने के द्वारा उन सभी के लिए जो उस पर विश्वास करते हैं, उद्धार का मार्ग खुल गया। अब जो प्रभु यीशु पर और उसमें होकर मिलने वाले उद्धार पर विश्वास करता है, अपना जीवन प्रभु को समर्पित करता है, उसके पाप क्षमा हो जाते हैं, वे परमेश्वर की सन्तान और हमेशा उसके साथ स्वर्ग में रहने वाले बन जाते हैं। इन नया जन्म और उद्धार पाए हुए लोगों को, परमेश्वर के मार्गों से भटकाने, और परमेश्वर की बजाए अपने प्रयासों पर भरोसा रखने की अपनी कुटिल युक्ति में फँसा लेने के लिए शैतान के सामने अब दोहरी समस्या है। उनके लिए शैतान की पहली समस्या है कि मसीही विश्वासी को परमेश्वर के इस आश्वासन से कैसे भटकाए कि उसके जीवन भर के सारे पाप हमेशा के लिए क्षमा हो गए हैं और उसका उद्धार कभी नहीं जाएगा; और दूसरी समस्या है उद्धार पाए हुए मनुष्य को किस तरह से यह मानने के जाल में फँसाए कि उसे परमेश्वर के अनुग्रह पर नहीं परन्तु अपने भले कामों पर भरोसा रखना है, और इसके द्वारा उसे परमेश्वर की आशीषों के मार्ग से भटका दे।


शैतान जानता है कि नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी कभी उद्धार नहीं खोएगा, हमेशा ही परमेश्वर की संतान बना रहेगा, स्वर्ग का वारिस रहेगा। लेकिन शैतान उसमें होकर और उसके साथ दो बातें करना चाहता है। एक है जहाँ तक हो सके और जितना हो सके उसकी आशीषों की हानि करे, और दूसरा, सँसार के लोगों सामने मसीही विश्वासी के गिरे हुए जीवन और गवाही के द्वारा सँसार के पापियों और अविश्वासियों में यह भावना बैठाना कि उद्धार पाने और मसीही विश्वासी बनने से कोई लाभ नहीं है, फिर भी कर्मों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। पहली बात से मसीही विश्वासी की हानि होगी, और दूसरी से शैतान का लाभ होगा। इसे कार्यान्वित करने के लिए शैतान ने एक बड़ी चालाकी की युक्ति बनाई है, परमेश्वर के वचन के सही लेखों के दुरुपयोग के द्वारा उन्हें अनुचित अर्थ और अभिप्राय देना और विश्वासियों को गलत मार्ग पर भटका देना। इसके बारे में हम अगले लेख में देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये प्रायश्चित करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 38 - Be Stewards of God’s Word – 23 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 7

 

In a Christian Believer’s stewardship towards the Word of God, we have been seeing how Satan subtly attacks God’s Word, gets it altered, and thereby converts it into an ineffective and vain word of man. We have seen that Satan corrupts God’s Word and renders it ineffective mainly in two ways. Of these two major forms of corrupting God’s Word, the first one is of Satan either adding to or subtracting from God’s Word and thereby evidently changing its text, as is seen in many cults, sects, and some denominations. The second one, which is much more subtle and devious, is that he very often and very subtly induces the committed Christian Believers, the Bible preachers and teachers, to preach using texts or phrases from the Bible, with meanings and implications not given for those texts in the Bible. This second type of error is frequently committed, but very often either goes unrecognized, since the words are Biblical, are from the Bible; or, even if it is recognized, it is still usually either ignored or unaccepted as error. This happens because these committed errors are often, whether knowingly or unknowingly, but commonly practiced by revered Church leaders, elders, reputed Bible preachers and teachers; and neither they nor their blind and staunch followers easily accept any mistakes or criticism.


There are three forms of this error of subtle alteration of retaining the text, but altering its meaning, implications and utilization, to something not given or used in the Bible. The three forms we have seen so far are: one is to use the right Biblical text to wrongly convey a Biblically unintended message through it - as we saw from the three temptations of Lord Jesus (Matthew 4:1-11 and Luke 4:1-13; second, is to say things in favor of God, but in a manner that is not correct in the eyes of God, things that are not acceptable to God, even though they have been said reverentially and to honor Him - as we saw from the example of Job’s friends (Job 42:7-9); and the third form of this error, which we saw in the last article is, justifying the role or the necessity of some kinds of works, observance of some man-made rules, regulations, customs etc. in man’s life of salvation through misuse of Biblical texts (Acts 15).


From today we will begin to see a fourth form of the misuse of correct Biblical texts, to preach and teach an unBiblical notion, contrived to drive people, even the saved, the Born-Again people of God, into trusting their salvation on the basis of works, and believing that they can keep themselves justified before God through their good works, or works of godliness. This is another satanic ploy to make people believe not in the love and grace of the Lord God, but on their own efforts, abilities, and works to be, or to remain acceptable to God. The underlying basis of this ploy is what Satan had said to Eve, who at that time was in a sinless condition, in the Garden of Eden, ‘you will be like God, knowing good and evil’ (Genesis 3:5). What Satan was implying to Eve was that you will become equivalent to God and because of knowing how to discern between good and evil, you will also have the capability of deciding what to do and what not to do in your lives to keep yourself pure and holy.


If Satan’s contention was correct, then it means that man can keep himself pure and holy through his discernment and works, and thereby qualify for being in heaven, without the help and necessity of man’s obedience to God and His Word. Eve fell for the ploy and sinned, and also made Adam commit the same sin. Though Adam and Eve did learn to discern between good and evil, but they never got the capability of staying pure, holy and sinless. Instead, they and their posterity forever became tainted by sin, got a sinful nature, tendency of always disobeying God and His Word, and the inclination of doing what seemed right to them in their thinking. Thereby, as is evidenced by the history of mankind and of Israel, Satan made mankind vulnerable to be easily manipulated by him, and to keep them disobedient to God. Whether or not they were the people of God having His Commandments and instructions - as the Israelites were.


But after the coming of the Lord Jesus as the redeemer and savior of mankind, Satan ran into a problem. After the Lord Jesus atoned for the sins of entire mankind through His sacrifice on the Cross of Calvary, being buried and being resurrected from the dead, the way of salvation was opened for everyone who believes in Him. Those who now believe in the Lord Jesus and His salvation for them, have submitted their lives to Him, their sins are forgiven, and they become children of God, to be with Him for eternity in heaven. For these Born-Again Christian Believers, Satan has a two-fold problem in making man accept his devious deviation from God’s ways, of relying on self-efforts, instead of trusting God. Satan’s first problem is, how to mislead and trap the Christian Believer’s into disregarding God’s assurance of all of his sins of his entire life-time have eternally been forgiven, and he will never lose his salvation; and second problem is how to entangle a saved man into the trap of not relying on God’s grace, but on his doing good works, and thereby deviate him away from God’s path of blessings for him.


Satan knows that a Born-Again Christian Believer will never lose his salvation, will always remain a child of God, entitled to heaven. But there are two things that Satan wants to do to, and through the Believer. One is to harm him by making him lose as much as possible of his blessings; and secondly, through presenting a poor life and testimony of the Believer to the people of the world, make the sinners and unbelievers not to trust on Christ Jesus for salvation and for becoming a Believer, since they will still have to rely on their works. The former will harm the Believers, and the latter will benefit Satan by corrupting and rendering ineffective the message of the Gospel. To achieve this Satan has deployed a very clever strategy through misuse of God’s Word, through using the right Biblical texts, in a Biblically unintended way; and we will look at this in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें