ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 1 जून 2022

बाइबल, पाप और उद्धार / The Bible, Sin, and Salvation – 19

 

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 15

    हम देख चुके हैं कि अदन की वाटिका में हुए पहले पाप के कारण उत्पन्न स्थिति के समाधान और निवारण के लिए जिस सिद्ध, पवित्र, निष्पाप, निष्कलंक मनुष्य की आवश्यकता थी, उसका पृथ्वी पर जन्म और जीवन स्वाभाविक मानवीय प्रणाली से संभव नहीं था, क्योंकि पृथ्वी पर जन्म लेने वाला प्रत्येक मनुष्य पाप के दोष एवं प्रवृत्ति के साथ जन्म लेता है, और पाप करता है। इसलिए वह केवल अपना दण्ड सहन कर सकता है, किसी अन्य के दण्ड को नहीं वहन कर सकता है। प्रभु यीशु का पृथ्वी पर मनुष्य रूप में जन्म परमेश्वर द्वारा किया गया आश्चर्यकर्म था; प्रभु ने अन्य सभी मनुष्यों के समान स्त्री से पृथ्वी पर जन्म भी लिया, उत्पत्ति 3:15 की भविष्यवाणी और बात को पूरा भी किया, किन्तु उनकी देह में मनुष्य के पाप का दोष और प्रवृत्ति नहीं थी।

    साथ ही, हमने यह भी देखा था कि यद्यपि प्रभु यीशु जन्म से ही निष्पाप, निष्कलंक, पवित्र, और सिद्ध थे; किन्तु शैतान ने उन्हें मार डालने या पाप में गिराने के प्रयासों में कोई कसर रख नहीं छोड़ी थी। किन्तु प्रभु ने उसकी कोई चाल को सफल नहीं होने दिया, और अपने पर पाप का कोई अभियोग नहीं आने दिया। प्रभु यीशु हर परिस्थिति, हर बात के लिए पिता परमेश्वर के आज्ञाकारी बने रहे; दुख उठा कर भी। इस प्रकार से, उन्होंने अपने मानव स्वरूप द्वारा यह दिखा दिया कि परमेश्वर की सहायता से मानवीय शरीर में होकर भी शैतान की युक्तियों को विफल किया जा सकता है, पाप करते रहने से बचा जा सकता है। 

    क्योंकि पाप के मानवीय जीवन में प्रवेश का द्वार मनुष्य द्वारा उसके लिए परमेश्वर की योजनाओं और आज्ञाओं के प्रति संदेह के कारण खुला था; इसलिए पाप के समाधान और निवारण के लिए बलिदान होने वाले सिद्ध मनुष्य को परमेश्वर पर बिना कोई संदेह किए पूर्ण विश्वास करने वाला भी होना आवश्यक था। प्रभु यीशु ने यह भी अपने जीवन से कर के दिखाया, वरन पृथ्वी पर आने से भी पहले कर के दिखाया। प्रभु यीशु मसीह में पापों की क्षमा और उद्धार के सुसमाचार की एक विशेषता यह भी है कि प्रभु के पृथ्वी पर आने से पहले ही उसके बारे में पवित्र शास्त्र में लिख दिया गया था। पौलुस प्रेरित ने कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों की मंडली को लिखा,  “हे भाइयों, मैं तुम्हें वही सुसमाचार बताता हूं जो पहिले सुना चुका हूं, जिसे तुम ने अंगीकार भी किया था और जिस में तुम स्थिर भी हो। उसी के द्वारा तुम्हारा उद्धार भी होता है, यदि उस सुसमाचार को जो मैं ने तुम्हें सुनाया था स्मरण रखते हो; नहीं तो तुम्हारा विश्वास करना व्यर्थ हुआ। इसी कारण मैं ने सब से पहिले तुम्हें वही बात पहुंचा दी, जो मुझे पहुंची थी, कि पवित्र शास्त्र के वचन के अनुसार यीशु मसीह हमारे पापों के लिये मर गया। और गाड़ा गया; और पवित्र शास्त्र के अनुसार तीसरे दिन जी भी उठा” (1 कुरिन्थियों 15:1-4)। 

    प्रभु यीशु परमेश्वर की बातों के प्रति पूर्णतः आज्ञाकारी रहा, उसने परमेश्वर के लिखे हुए को पूरा किया; परमेश्वर पिता की किसी बात के लिए कोई आनाकानी अथवा संदेह नहीं किया, इसके कुछ उदाहरण हम परमेश्वर के वचन बाइबल में से देखते हैं: 

  • पृथ्वी पर आते समय प्रभु ने कहा, “तब मैं ने कहा, देख, मैं आ गया हूं, (पवित्र शास्त्र में मेरे विषय में लिखा हुआ है) ताकि हे परमेश्वर तेरी इच्छा पूरी करूं” (इब्रानियों 10:7)। परमेश्वर पिता के प्रति उसकी आज्ञाकारिता उसके पृथ्वी पर आने से पहले आरंभ हो चुकी थी। 

  • जब वह पृथ्वी पर आया, तो अपने ईश्वरत्व को छोड़कर, दीन, नम्र, और आज्ञाकारी दास का स्वरूप धारण करके आया, “जिसने परमेश्वर के स्वरूप में हो कर भी परमेश्वर के तुल्य होने को अपने वश में रखने की वस्तु न समझा। वरन अपने आप को ऐसा शून्य कर दिया, और दास का स्वरूप धारण किया, और मनुष्य की समानता में हो गया। और मनुष्य के रूप में प्रगट हो कर अपने आप को दीन किया, और यहां तक आज्ञाकारी रहा, कि मृत्यु, हां, क्रूस की मृत्यु भी सह ली” (फिलिप्पियों 2:6-8)।

  • प्रभु का “भोजन” अर्थात उसकी सामर्थ्य, परमेश्वर पिता की आज्ञाकारिता थी, “यीशु ने उन से कहा, मेरा भोजन यह है, कि अपने भेजने वाले की इच्छा के अनुसार चलूं और उसका काम पूरा करूं” (यूहन्ना 4:34)।

  • प्रभु ने अपने शिष्यों में से अपने सबसे निकट के शिष्य भी अपनी इच्छा के अनुसार नहीं, वरन पिता परमेश्वर से सारी रात प्रार्थना करने के बाद चुने, “और उन दिनों में वह पहाड़ पर प्रार्थना करने को निकला, और परमेश्वर से प्रार्थना करने में सारी रात बिताई। जब दिन हुआ, तो उसने अपने चेलों को बुलाकर उन में से बारह चुन लिये, और उन को प्रेरित कहा” (लूका 6:12-13)। 

  • प्रभु यीशु ने अपनी सेवकाई और कार्यों के लिए कहा, “इस पर यीशु ने उन से कहा, मैं तुम से सच सच कहता हूं, पुत्र आप से कुछ नहीं कर सकता, केवल वह जो पिता को करते देखता है, क्योंकि जिन जिन कामों को वह करता है उन्हें पुत्र भी उसी रीति से करता है” (यूहन्ना 5:19); और “मैं अपने आप से कुछ नहीं कर सकता; जैसा सुनता हूं, वैसा न्याय करता हूं, और मेरा न्याय सच्चा है; क्योंकि मैं अपनी इच्छा नहीं, परन्तु अपने भेजने वाले की इच्छा चाहता हूं” (यूहन्ना 5:30)।

  • प्रभु द्वारा अपने प्राणों का बलिदान देना और उसका पुनरुत्थान भी परमेश्वर पिता की इच्छा के अनुसार था “पिता इसलिये मुझ से प्रेम रखता है, कि मैं अपना प्राण देता हूं, कि उसे फिर ले लूं। कोई उसे मुझ से छीनता नहीं, वरन मैं उसे आप ही देता हूं: मुझे उसके देने का अधिकार है, और उसे फिर लेने का भी अधिकार है: यह आज्ञा मेरे पिता से मुझे मिली है” (यूहन्ना 10:17-18)। 

  • निष्पाप, निष्कलंक, और पवित्र प्रभु के लिए, जिसके चरित्र, स्वभाव, और विचार में भी पाप नहीं था, सारे संसार के सभी लोगों के पापों को अपने ऊपर ले लेना अत्यंत विचलित कर देने वाला कार्य था; किन्तु फिर भी उसने पिता परमेश्वर की इच्छा की पूर्ति के लिए उसे किया, “हे पिता यदि तू चाहे तो इस कटोरे को मेरे पास से हटा ले, तौभी मेरी नहीं परन्तु तेरी ही इच्छा पूरी हो।” “और वह अत्यन्त संकट में व्याकुल हो कर और भी हृदय वेदना से प्रार्थना करने लगा; और उसका पसीना मानो लहू की बड़ी बड़ी बून्‍दों के समान भूमि पर गिर रहा था” (लूका 22:42, 44)। 

  • क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिए पकड़वाए जाने से पहले प्रभु ने अपनी प्रार्थना में पिता परमेश्वर से कहा, “जो काम तू ने मुझे करने को दिया था, उसे पूरा कर के मैं ने पृथ्वी पर तेरी महिमा की है” (यूहन्ना 17:4); और क्रूस पर से, अपने प्राण छोड़ने से पहले प्रभु ने सुनिश्चित किया कि परमेश्वर के वचन में उनके लिए लिखी सभी बातें पूरी हो गई हैं, और, “इस के बाद यीशु ने यह जानकर कि अब सब कुछ हो चुका; इसलिये कि पवित्र शास्त्र की बात पूरी हो कहा, मैं प्यासा हूं। वहां एक सिरके से भरा हुआ बर्तन धरा था, सो उन्होंने सिरके में भिगोए हुए इस्‍पंज को जूफे पर रखकर उसके मुंह से लगाया। जब यीशु ने वह सिरका लिया, तो कहा पूरा हुआ और सिर झुका कर प्राण त्याग दिए” (यूहन्ना 19:28-30)। 

  • अपने पुनरुत्थान के बाद प्रभु ने अपने शिष्यों को समझाया कि किस प्रकार पवित्र शास्त्र में उस के लिए लिखी हुई बातों का पूरा होना अवश्य था, “फिर उसने उन से कहा, ये मेरी वे बातें हैं, जो मैं ने तुम्हारे साथ रहते हुए, तुम से कही थीं, कि अवश्य है, कि जितनी बातें मूसा की व्यवस्था और भविष्यद्वक्ताओं और भजनों की पुस्तकों में, मेरे विषय में लिखी हैं, सब पूरी हों। तब उसने पवित्र शास्त्र बूझने के लिये उन की समझ खोल दी। और उन से कहा, यों लिखा है; कि मसीह दु:ख उठाएगा, और तीसरे दिन मरे हुओं में से जी उठेगा” (लूका 24:44-46)।

 

    प्रभु के पृथ्वी पर आने से पहले से लेकर, उनके जीवन, शिक्षाओं, क्रूस पर बलिदान देने, मृतकों में से जी उठने - सभी के विषय परमेश्वर ने अपने वचन में सब कुछ पहले से लिखवा दिया था। प्रभु यीशु ने उन सभी बातों का पूर्णतः निर्वाह किया, कभी परमेश्वर के प्रति अनाज्ञाकारी नहीं रहा, कभी उसकी किसी बात, किसी योजना पर संदेह नहीं किया, परमेश्वर की आज्ञाकारिता करने में कभी कुड़कुड़ाया नहीं, हर बात में परमेश्वर की इच्छा जानकार उसी के अनुसार कार्य किया। इसी प्रभु ने अपनी सेवकाई के आरंभ से ही कहा, “यूहन्ना के पकड़वाए जाने के बाद यीशु ने गलील में आकर परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार प्रचार किया। और कहा, समय पूरा हुआ है, और परमेश्वर का राज्य निकट आ गया है; मन फिराओ और सुसमाचार पर विश्वास करो” (मरकुस 1:14-15)। 

    क्या आप परमेश्वर की इस चेतावनी के प्रति सचेत और तैयार हैं? संसार के हालात स्पष्ट संकेत कर रहे हैं कि अब किसी भी क्षण प्रभु को दोबारा आगमन हो जाएगा, और जिन्होंने उद्धार नहीं पाया है, वे अनन्त विनाश में, तथा पापों से पश्चाताप करके उनके लिए प्रभु यीशु से क्षमा मांग लेने वाले अनन्त आशीष के स्थान - स्वर्ग में चले जाएंगे। क्या आप उस घड़ी के इस अपरिवर्तनीय निर्णय का सामना करने के लिए तैयार हैं? यदि आप ने अभी भी उद्धार नहीं पाया है, अपने पापों के लिए प्रभु यीशु से क्षमा नहीं मांगी है, तो अभी आपके पास अवसर है। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को स्वर्गीय जीवन बना देगा।


एक साल में बाइबल: 

  • 2 इतिहास 15-16

  • यूहन्ना 12:27-50

************************************************************

English Translation

The Solution for Sin - Salvation - 15


So, far, we have seen that the perfect, holy, sinless, spotless man required for the solution of the problem of sin that began in the Garden of Eden, could not have come from the natural manner of human birth and living, since every person born on earth, is always born with the sin nature and the tendency to sin, and does commit sin. Therefore, he can only atone for his own sins, and never for the sins of any other person. The birth of the Lord Jesus as a man on earth was a miracle carried out by the Lord God; though the Lord was born just like any other person through a woman, and He fulfilled the prophecy and requirements of Genesis 3:15; but in His human body there was neither any sin, nor any sin nature or any tendency to sin.


    We have also seen that although since His birth, the Lord Jesus was sinless, spotless, holy, and perfect; yet Satan had left no stone unturned to somehow either make Him sin, or to kill Him. But the Lord never allowed any of Satan’s tricks to succeed, or to have any allegation of sin come upon Him in any manner. The Lord Jesus always remained obedient to God the Father in every circumstance, and for each and everything; even at the cost of suffering pain for doing so. Thereby, through His human form He demonstrated that by being fully obedient to God, human beings in their physical bodies can defeat the tricks and plans of the devil, and remain safe from living in sin.


    Since the door for sin was opened by the man’s doubting the plans and instructions of God for him; therefore, for the person sacrificing himself to atone for and provide the solution for the sins of mankind, it was mandatory that he fully trusts and obeys God for everything, in all circumstances. The Lord Jesus demonstrated even this through His life on earth, rather, from even before coming down to be born on earth. Another special thing, and unique feature about the Gospel of salvation and forgiveness of sins is that it was written in the Scriptures, even before the birth of the savior Lord Jesus. The Apostle Paul wrote to the Christian Believers in Corinth, “Moreover, brethren, I declare to you the gospel which I preached to you, which also you received and in which you stand, by which also you are saved, if you hold fast that word which I preached to you--unless you believed in vain. For I delivered to you first of all that which I also received: that Christ died for our sins according to the Scriptures, and that He was buried, and that He rose again the third day according to the Scriptures” (1 Corinthians 15:1-4).


    That, the Lord Jesus lived a life of complete obedience to God and fulfilled everything that God had got written about Him; never doubted anything that God said, nor was He ever reluctant to obey God for anything, we can see through some examples written in God’s Word, the Bible:

  • At the time of His coming to be born on earth, the Lord Jesus said, “Then I said, 'Behold, I have come -- In the volume of the book it is written of Me -- To do Your will, O God'” (Hebrews 10:7). His obedience to God had begun before His coming to earth.

  • When He came to earth, He came after emptying Himself, taking the form of a man, and becoming an obedient, humble servant of God, “who, being in the form of God, did not consider it robbery to be equal with God, but made Himself of no reputation, taking the form of a bondservant, and coming in the likeness of men. And being found in appearance as a man, He humbled Himself and became obedient to the point of death, even the death of the cross” (Philippians 2:6-8).

  • The “food” of the Lord, i.e., the source of His power was the obedience of God “Jesus said to them, My food is to do the will of Him who sent Me, and to finish His work” (John 4:34).

  • The Lord did not choose His closest disciples, the apostles, according to His own will, but only after spending the night praying to God about it, “Now it came to pass in those days that He went out to the mountain to pray, and continued all night in prayer to God. And when it was day, He called His disciples to Himself; and from them He chose twelve whom He also named apostles” (Luke 6:12-13).

  • The Lord said about His ministry and works, “Then Jesus answered and said to them, "Most assuredly, I say to you, the Son can do nothing of Himself, but what He sees the Father do; for whatever He does, the Son also does in like manner” (John 5:19); and “I can of Myself do nothing. As I hear, I judge; and My judgment is righteous, because I do not seek My own will but the will of the Father who sent Me” (John 5:30).

  • The Lord’s sacrificing His life and His resurrection were also in accordance with God’s will, “Therefore My Father loves Me, because I lay down My life that I may take it again. No one takes it from Me, but I lay it down of Myself. I have power to lay it down, and I have power to take it again. This command I have received from My Father” (John 10:17-18).

  • For the sinless, spotless, holy Lord, in whose character, behavior, and thoughts there was no sin, to take upon Himself all the sins of the entire mankind was something reprehensible and utterly revolting; yet He chose to do it to fulfil the will of God, “saying, "Father, if it is Your will, take this cup away from Me; nevertheless, not My will, but Yours, be done." And being in agony, He prayed more earnestly. Then His sweat became like great drops of blood falling down to the ground” (Luke 22:42-44).

  • Before being caught and taken to be crucified, the Lord in His prayer to God said, “I have glorified You on the earth. I have finished the work which You have given Me to do” (John 17:4); and before giving up his life, from the cross, the Lord ascertained that everything written in God’s Word about Him had been fulfilled, and only then, “After this, Jesus, knowing that all things were now accomplished, that the Scripture might be fulfilled, said, "I thirst!" Now a vessel full of sour wine was sitting there; and they filled a sponge with sour wine, put it on hyssop, and put it to His mouth. So when Jesus had received the sour wine, He said, "It is finished!" And bowing His head, He gave up His spirit” (John 19:28-30).

  • Before His resurrection, the Lord explained to His disciples that how all things written about Him in the Scriptures had to be fulfilled, “Then He said to them, "These are the words which I spoke to you while I was still with you, that all things must be fulfilled which were written in the Law of Moses and the Prophets and the Psalms concerning Me." And He opened their understanding, that they might comprehend the Scriptures. Then He said to them, "Thus it is written, and thus it was necessary for the Christ to suffer and to rise from the dead the third day” (Luke 24:44-46).

    

    From before coming to the earth, throughout His life on earth, in His teachings, His sacrifice on the cross, His resurrection from the dead – about everything, God had it all written in His Word. The Lord Jesus fully fulfilled all those things, was never disobedient to God, never doubted anything, any instruction or plan of God, never grumbled or expressed discontentment about obeying God, for all things always first asked God, took His consent and then did that work accordingly. This same Lord, at the beginning of His ministry said, “Now after John was put in prison, Jesus came to Galilee, preaching the gospel of the kingdom of God, and saying, "The time is fulfilled, and the kingdom of God is at hand. Repent, and believe in the gospel"” (Mark 1:14-15).


    In accordance with this warning from the Lord, are you prepared and ready? The conditions in the world are clearly indicating that the Lord’s second coming is very near, will happen at any moment. When that happens, all those who are not saved through the forgiveness of sins will go into eternal destruction; and those who have repented of their sins and asked forgiveness for them from the Lord Jesus, will go into the place of eternal blessing – heaven, to stay with Him for eternity. Are you ready to face that moment and its irreversible eternal decision?


    If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

 

Through the Bible in a Year: 

  • 2 Chronicles 15-16

  • John 12:27-50



मंगलवार, 31 मई 2022

बाइबल, पाप और उद्धार / The Bible, Sin, and Salvation – 18


Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 14

    मनुष्य की अनाज्ञाकारिता के कारण पाप के संसार में प्रवेश के समाधान के बारे में देखते हुए, अभी तक हम देख चुके हैं कि: 

  • क्योंकि पाप का प्रवेश मनुष्य के द्वारा हुआ, उसका समाधान भी मनुष्य में होकर ही होना था। 

  • पाप के कारण मृत्यु जगत में आई; पाप के समाधान के द्वारा मृत्यु का यह प्रभाव मिटाया जाकर मनुष्य को वापस उस स्थिति में लाया जाना था जो अदन की वाटिका में पाप से पहले उसकी थी। 

  • इसके लिए यह आवश्यक था कि कोई ऐसा निष्पाप, निष्कलंक, पवित्र, सिद्ध मनुष्य हो जो पाप के कारण आई मृत्यु को स्वयं सह ले, और मनुष्यों पर से मृत्यु की पकड़ को मिटा दे। यदि मृत्यु को सहने वाले मनुष्य में अपना कोई पाप, या पाप का कोई दोष अथवा अंश होता, तो फिर वह उस मृत्यु को केवल अपने ही लिए सह सकता था, दूसरों को उसके लाभ प्रदान नहीं कर सकता था। 

  • इस कारण पृथ्वी पर जन्म लेने वाले मनुष्यों की सामान्य प्रणाली के अनुसार जन्म लेने वाला प्रत्येक मनुष्य इसके अयोग्य ठहरता, क्योंकि सभी पाप-दोष के साथ जन्म लेते हैं। इस संदर्भ में हमने पिछले दो लेखों में देखा कि कैसे प्रभु यीशु मसीह ने मनुष्यों के जन्म की सामान्य प्रणाली के द्वारा नहीं, वरन एक विशेष रीति से मनुष्य की देह में जन्म लिया और कोख में आने से लेकर क्रूस पर उनकी मृत्यु के समय तक एक पूर्णतः निष्पाप, निष्कलंक, पवित्र, और सिद्ध जीवन बिताया। न उनके जीवन काल में, और न तब से लेकर अब दो हज़ार वर्षों से भी अधिक के अंतराल में, कोई उनके जीवन में कोई भी पाप नहीं दिखा सका, उनमें पाप का दोष होने को प्रमाणित नहीं कर सका। 

  • अदन की वाटिका में पाप और मृत्यु ने मनुष्य की अनाज्ञाकारिता के द्वारा प्रवेश किया; और इस अनाज्ञाकारिता का कारण था मनुष्य का परमेश्वर की उनके लिए भली मनसा और योजनाओं पर संदेह करना था। मनुष्य के जीवन से पाप और मृत्यु का मिटाया जाना इस अनाज्ञाकारिता की प्रक्रिया को उलट देने से होना था। साथ ही इस आज्ञाकारिता के लिए मनुष्य को अपने जीवन पर्यंत, बिना परमेश्वर की किसी भी बात के लिए उस पर संदेह अथवा अविश्वास किए, स्वेच्छा से तथा भली मनसा के साथ परमेश्वर की पूर्ण आज्ञाकारिता में जीवन व्यतीत करना था। 

    आज से हम प्रभु यीशु मसीह द्वारा इस पूर्ण आज्ञाकारिता की शर्त को पूरा करने के बारे में देखेंगे। ऐसा नहीं है कि क्योंकि प्रभु यीशु परमेश्वर के पुत्र थे, क्योंकि वे पूर्णतः परमेश्वर और पूर्णतः मनुष्य थे, इसलिए उनके लिए यह आज्ञाकारिता सहज एवं सरल थी। प्रभु यीशु को भी अपने मनुष्य रूप में आज्ञाकारिता के लिए बहुत दुख और कष्ट सहने पड़े, परीक्षाओं और कठिनाइयों से होकर निकलना पड़ा। प्रभु यीशु की इस आज्ञाकारिता के विषय परमेश्वर के वचन बाइबल में लिखा गया है, “उसने अपनी देह में रहने के दिनों में ऊंचे शब्द से पुकार पुकार कर, और आंसू बहा बहा कर उस से जो उसको मृत्यु से बचा सकता था, प्रार्थनाएं और बिनती की और भक्ति के कारण उस की सुनी गई। और पुत्र होने पर भी, उसने दुख उठा उठा कर आज्ञा माननी सीखी। और सिद्ध बन कर, अपने सब आज्ञा मानने वालों के लिये सदा काल के उद्धार का कारण हो गया” (इब्रानियों 5:7-9); और “...वरन वह सब बातों में हमारे समान परखा तो गया, तौभी निष्पाप निकला” (इब्रानियों 4:15)। 

    शैतान ने उनके जन्म से पहले से लेकर, उनकी मृत्यु के समय तक उनके द्वारा यह कार्य संपन्न होने से रोकने का प्रयास करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी:

  • इसे समझने के लिए मत्ती 1:18-21 देखिए। जब प्रभु के सांसारिक पिता कहलाए जाने वाले व्यक्ति यूसुफ को पता चला कि उसकी मंगेतर मरियम, जिसमें होकर प्रभु यीशु ने जन्म लेना था, गर्भवती है, तो उसने उसे चुपके से छोड़ देने की योजना बनाई। उन दिनों में, मूसा द्वारा मिली व्यवस्था के अनुसार, व्यभिचार के दोषी को पत्थरवाह करके मार डाला जाता था (यूहन्ना 8:4, 5)। यदि यूसुफ मरियम को छोड़ देता, तो या तो उसके विवाह से पहले गर्भवती होने की बात खुल जाने पर मरियम को पत्थरवाह करके मार डाला जाता; या फिर मरियम त्यागी हुई स्त्री के समान अकेले ही समाज से तिरस्कृत जीवन जीने के लिए बाध्य हो जाती, और प्रभु भी जन्म के समय से ही तिरस्कृत और अपमानित, तथा समाज में अस्वीकार्य रहता; इस बात के लिए प्रभु को बाद में भी लोगों के ताने सुनने पड़े (यूहन्ना 8:41)। दोनों में से जो भी परिस्थिति कार्यान्वित होती, प्रभु का उद्धार का कार्य, आरंभ होने से पहले ही समाप्त हो जाता। किन्तु क्योंकि परमेश्वर के संदेश को सुन और मानकर यूसुफ ने मरियम को अपना लिया, शिशु यीशु को अपना नाम और परिवार दिया, इसलिए शैतान की यह योजना विफल हो गई। 

  • प्रभु के जन्म के बाद, हेरोदेस राजा ने दो वर्ष की आयु से कम के बच्चों को मरवाने की आज्ञा देकर प्रभु को शिशु-अवस्था में ही मरवा डालने का प्रयास किया, किन्तु असफल रहा (मत्ती 2:13-16)। 

  • प्रभु यीशु के वयस्क हो जाने और सेवकाई के आरंभ करने के समय वह लगातार चालीस दिन तक शैतान द्वारा परखा गया (लूका 4:1)। जब शैतान उसे पाप में नहीं गिरा सका, तो “कुछ समय के लिए” (लूका 4:13) उसके पास से चला गया, किन्तु उसकी सारी सेवकाई भर लोगों, विशेषकर धर्म के अगुवों और धर्म-गुरुओं को उसके विरुद्ध भड़काता रहा, उसकी सेवकाई में बाधाएं डालता रहा।

  • धर्म-गुरुओं के षड्यंत्र के अंतर्गत (यूहन्ना 11:47-50), अन्ततः यीशु को पकड़ कर, रोमी गवर्नर पिलातुस को बाध्य कर के, प्रभु यीशु को क्रूस पर मार डाला गया।

  • क्रूस की अवर्णनीय पीड़ा सहते हुए भी, वहाँ पर भी उसका ठट्ठा उड़ाया जाना ज़ारी रहा (मत्ती 27:41; लूका 23:36); किन्तु प्रभु ने कोई अपशब्द नहीं कहा, या दुर्भावना नहीं रखी, वरन अपने सताने वालों की क्षमा की प्रार्थना ही की; कोई पाप नहीं किया (लूका 23:34)। 

  • उसे क्रूस पर से उतर आने का प्रलोभन दिया गया, इस आश्वासन के साथ कि यदि वह ऐसा करेगा, तो वे लोग उस पर विश्वास कर लेंगे (मत्ती 27:40, 42)। यदि उनकी बात मानकर प्रभु क्रूस पर से उतर आता, तो बलिदान का कार्य अधूरा रह जाता, और असफल हो जाता। 

  • शैतान ने सोचा होगा कि अब यह प्रभु का अंत है; अब शैतान को रोकने वाला कोई नहीं रहा। किन्तु तीसरे दिन प्रभु यीशु के पुनरुत्थान ने उसकी सारी संतुष्टि और योजनाओं पर पानी फेर दिया। तब प्रभु के पुनरुत्थान के बाद भी शैतान ने प्रभु के पुनरुत्थान को ही झूठा ठहराने का षड्यंत्र कार्यान्वित कर दिया (मत्ती 28:13-15)। 

    किन्तु शैतान की हर चाल को प्रभु ने विफल किया, और दिखा दिया कि मानव-देह में शैतान की युक्तियों, प्रलोभनों, और परीक्षाओं का सामना करने, और उसे पराजित करने की क्षमता है। शैतान के इन सभी प्रयासों ने परमेश्वर के कार्य को बाधित करने के स्थान पर और अधिक प्रबल कर दिया। शैतान के ये प्रयास परमेश्वर के वचन में दी गई प्रभु यीशु से संबंधित भविष्यवाणियों को पूरा और प्रमाणित करने वाले तथ्य बन गए; प्रभु परमेश्वर की महिमा के, उसके सत्य के सदा जयवन्त रहने के उदाहरण बन गए। हम प्रभु द्वारा परमेश्वर की आज्ञाकारिता के विषय आगे अगले लेख में देखेंगे।

    जिस प्रभु ने मानव देह में होकर यह दिखा दिया कि मनुष्य परमेश्वर की आज्ञाकारिता में रहते हुए, परमेश्वर की सहायता से शैतान का सामना कर सकता है, उसे पराजित कर सकता है, वही प्रभु परमेश्वर अपने शिष्यों को अपने पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से भर देता है, परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रभु यीशु के शिष्यों में उसी पल से आकर बस जाता है जब वे पापों से पश्चाताप करते हैं और अपने जीवन प्रभु को समर्पित कर देते हैं (इफिसियों 1:13-14)। प्रभु के साथ तथा पवित्र आत्मा की सहायता एवं मार्गदर्शन से हम मनुष्य भी शैतान पर जयवंत हो सकते हैं। क्या आपने प्रभु के इस अद्भुत उपहार को पा लिया है?  यदि आप ने अभी भी उद्धार नहीं पाया है, अपने पापों के लिए प्रभु यीशु से क्षमा नहीं मांगी है, तो अभी आपके पास अवसर है। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को स्वर्गीय जीवन बना देगा।


एक साल में बाइबल: 

  • 2 इतिहास 13-14
  • यूहन्ना 12:1-26

****************************************************************

English Translation

The Solution for Sin - Salvation - 13

    Looking at the entry of sin into the world because of man's disobedience, its effects, and the solution, so far, we have seen that:

  • Because sin entered through man, the solution was also to come through man. 
  • Death came into the world because of sin; therefore, the solution of sin had to eradicate this effect of sin, death; and man had to be brought back into the condition he was in before sinning, in the Garden of Eden.  
  • It required that there be a sinless, blameless, holy, perfect man who himself would suffer the death that had come upon mankind because of sin, and deliver man out the hold that death had over him. If the man who would suffer death had any sin, or even a minute guilt of sin, then he would suffer that death only for himself, and would not be able give any benefits to anyone. 
  • Every man born according to the general manner of human beings on earth, is disqualified from being the perfect sacrifice, because all humans are born with sin-nature that is present in them since their conception. In this context, we have seen in the last two articles how the Lord Jesus Christ was conceived; how He was brought into the world through a special body created for Him, which did not come into existence according to the general natural manner of human conception; but He was born like any other human being, and lived a completely sinless, spotless, holy, and perfect life, from the time of His coming into the womb until the time of his death on the cross. Neither during His lifetime, nor in the more than two thousand years since then, no one has been able to show any sin, nor could anyone ever prove the guilt of any sin in His life.  
  • Sin and death entered the Garden of Eden because of the disobedience of man; And the reason for this disobedience was man's doubting God's good intentions and plans for him. The effects of sin and death could only be reversed and removed out of man's life by reversing the reasons and process of man’s disobedience and giving entry to sin and death. Just as man willingly disobeyed God, similarly, to reverse the process, man had to willingly agree to live in complete obedience to God throughout his life, without doubting or disbelieving God for anything that God said or asked him to do. 

   

    From today we will see about the Lord Jesus Christ fulfilling this condition of complete obedience to God. It is not that since the Lord Jesus was the Son of God, since He was fully God and fully man, therefore living this life of obedience to God was easy and simple for Him. In His human form, the Lord Jesus also had to suffer a lot; He had to go through trials and hardships for being obedient. It is written in God's Word, the Bible, regarding the obedience of the Lord Jesus that, “who, in the days of His flesh, when He had offered up prayers and supplications, with vehement cries and tears to Him who was able to save Him from death, and was heard because of His godly fear, though He was a Son, yet He learned obedience by the things which He suffered. And having been perfected, He became the author of eternal salvation to all who obey Him” (Hebrews 5:7-9); and “...but was in all points tempted as we are, yet without sin” (Hebrews 4:15). 

    Satan left no stone unturned to try to prevent him from completing this work, even from before his birth until the time of his death:

  • See Matthew 1:18-21 to understand this. When Joseph, the man called the earthly father of the Lord, learned that his fiancée Mary, through whom the Lord Jesus was to be born, was pregnant, he planned to leave her quietly.  In those days, according to the Law given by Moses, the woman found guilty of adultery was stoned to death (John 8:4, 5).  If Joseph had left Mary, then either Mary would have been stoned to death when it would have become evident that she was pregnant before her marriage; or Mary would have been compelled to live a life being cast-away from society, all alone. Therefore, like His lonely and forsaken mother, the Lord would also have been despised and rejected from the time of His birth, and become unacceptable to the society. For this, even later on, the Lord had to listen to people's taunts (John 8:41). If any of these two conditions got implemented, the Lord's work of salvation of mankind would have ended before it even began. But because after hearing and obeying God's message Joseph accepted Mary, gave his name and family to the infant Jesus, Satan's ploy failed. 
  • After the Lord's birth, the King Herod attempted to kill the Lord in His infancy, by ordering the killing of all children under the age of two, but failed (Matthew 2:13-16).  
  • When the Lord Jesus' became an adult and was to begin His ministry, He was continually tested by Satan for forty days (Luke 4:1). When Satan could not make Him sin, he went away from Him, "until an opportune time" (Luke 4:13), but throughout His ministry continued to provoke people, especially the religious leaders and teachers, against him, attempting to obstruct His ministry, one way or another. 
  • Under the machination of the religious leaders (John 11:47-50), the Lord Jesus was caught and crucified, by forcing the Roman governor Pilate to order putting Him to death. 
  • Even though He was enduring the indescribable pain of the cross, He was further tormented by being mocked there too (Matthew 27:41; Luke 23:36); But the Lord did not utter any harsh words or profanity, nor did He have any ill-will against His tormentors, but He prayed for the forgiveness of those who persecuted Him; in that situation too, He committed no sin (Luke 23:34). 
  • He was tempted to come down from the cross, with the assurance that if He did, they would believe in Him (Matthew 27:40, 42). If the Lord had listened to them and come down from the cross, the work of His sacrifice would have remained incomplete, and would have failed.  
  • Satan must have thought that now this is the end of the Lord; There is no one to left stop him now. But on the third day, the resurrection of the Lord Jesus turned the tide on all His satisfaction and plans. Even after the Lord's resurrection, Satan immediately implemented a plot to falsify the Lord's resurrection (Matthew 28:13-15). 

But the Lord not only thwarted every move of Satan, but He also showed that the human body has the ability to withstand, and defeat, Satan's machinations, temptations, and trials. All of these efforts of Satan only made God's work more effective instead of hindering it. These efforts of Satan became facts fulfilling and attesting to the prophecies concerning the Lord Jesus given in God's Word; they became a means of bringing Glory to the Lord God, and became examples of the eventual and everlasting triumph of Truth. We will continue to look at this subject of the Lord's obedience to God in the next article too. 

The Lord Jesus in the human flesh has shown that man, by being obedient to God, can face and overcome Satan with the help of God. The same Lord God today fills His disciples with the power of His Holy Spirit. God the Holy Spirit comes and resides in the disciples of the Lord Jesus from the moment they repent of their sins and submit their lives to the Lord (Ephesians 1:13-14). With the presence of the Lord by our side, and with the help and guidance of the Holy Spirit living in us, we human beings can also conquer Satan, once we decide to become His disciples and live in obedience to Him. Have you asked for and received this wonderful gift of being His disciple from the Lord? If you have still not done so, if you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Through the Bible in a Year: 

  • 2 Chronicles 13-14
  • John 12:1-26



सोमवार, 30 मई 2022

बाइबल, पाप और उद्धार / The Bible, Sin, and Salvation – 17


Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 13


    हमने उद्धार से संबंधित तीसरे और सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न कि “इसके लिए यह इतना आवश्यक क्यों हुआ कि स्वयं परमेश्वर प्रभु यीशु को स्वर्ग छोड़कर सँसार में बलिदान होने के लिए आना पड़ा?” पर विचार करते हुए पिछले लेख में देखा है कि परमेश्वर द्वारा उपलब्ध करवाए गए समाधान के लिए जिस पवित्र और सिद्ध मनुष्य की आवश्यकता थी, वह मनुष्यों के जन्म और जीवन की प्रणाली के अनुसार पाया जाना असंभव था। उसका पृथ्वी पर आना और अस्तित्व अलौकिक विधि से ही संभव हो सकता था, और परमेश्वर ने ही यह प्रावधान करके दिया; उस प्रावधान के लिए आवश्यक सिद्ध मनुष्य के जन्म और जीवन से संबंधित सभी अनिवार्य गुण प्रभु यीशु मसीह में हैं। परमेश्वर का पुत्र, प्रभु यीशु मसीह, मनुष्यों के पापों के लिए बलिदान होने के लिए, अपने परमेश्वरत्व की सामर्थ्य, वैभव और महिमा को छोड़कर, एक साधारण और सामान्य मनुष्य बनकर इस संसार में आ गया “जैसा मसीह यीशु का स्वभाव था वैसा ही तुम्हारा भी स्वभाव हो। जिसने परमेश्वर के स्वरूप में हो कर भी परमेश्वर के तुल्य होने को अपने वश में रखने की वस्तु न समझा। वरन अपने आप को ऐसा शून्य कर दिया, और दास का स्वरूप धारण किया, और मनुष्य की समानता में हो गया। और मनुष्य के रूप में प्रगट हो कर अपने आप को दीन किया, और यहां तक आज्ञाकारी रहा, कि मृत्यु, हां, क्रूस की मृत्यु भी सह ली” (फिलिप्पियों 2:5-8)।

    यद्यपि प्रभु यीशु मसीह त्रिएक परमेश्वर का दूसरा व्यक्तित्व, परमेश्वर पुत्र है, किन्तु, जैसा उपरोक्त बाइबल खंड से प्रकट है, पृथ्वी पर मनुष्य बनकर जन्म लेने में उन्होंने अपने आप को ईश्वरीय नहीं वरन मानवीय स्वरूप एवं व्यवहार के अंतर्गत कर लिया, और एक साधारण मनुष्य समान ही जीवन व्यतीत किया:

  • उन्होंने एक सामान्य शिशु के समान जन्म लिया, और अन्य बच्चों के समान ही उनका पालन पोषण हुआ, वे बड़े हुए (लूका 2:6-7)। 

  • वे अपने सांसारिक माता-पिता की अधीनता में और उन के आज्ञाकारी रहे (लूका 2:51)। 

  • उनके इलाके के लोग उन्हें एक सामान्य मनुष्य, अपने सांसारिक पिता के समान एक बढ़ई का काम करने वाले के रूप में जानते थे (मरकुस 6:3)।

  • लोगों के अविश्वास से उन्हें अचंभा हुआ (मरकुस 6:6)

  • सभी मनुष्यों के समान, पैदल यात्रा से उन्हें भी थकान होती थी, भूख और प्यास लगती थी (यूहन्ना 4:6-8), वे भी भोजन करते थे (यूहन्ना 13:4; लूका 24:42-43)। 

  • सभी मनुष्यों के समान उनमें भी भावनाएं थीं:

    • वे बच्चों से प्रेम करते थे (मत्ती 19:14)

    • दुखियों और समाज के तिरस्कृत लोगों पर उन्हें तरस आता था (लूका 7:12-13; मत्ती 20:34)

    • वे प्रिय जनों के देहांत और उनके परिवार के दुख से दुखी होकर स्वयं भी रोए (यूहन्ना 11:35-36)

    • वे धार्मिकता और परमेश्वर के वचन के प्रति दोगलेपन के व्यवहार को सहन नहीं कर सकते थे (मत्ती 15:1-9; 23 अध्याय)

    • धार्मिकता के प्रति अनुचित ढिठाई के व्यवहार से उन्हें क्रोध आया (मरकुस 3:5)

    • अधर्मियों और अविश्वासियों पर आने वाले प्रकोप और विनाश से भी वे दुखी हुए और रोए (लूका 19:41-44; मत्ती 23:37)

  • सभी मनुष्यों के समान उन्हें भी नींद की आवश्यकता होती थी (लूका 8:23)

  • उन्हें भी लोगों के विरोध, बैर, और मार डाले जाने की बातों का सामना करना पड़ा (यूहन्ना 5:18, 41; 8:40-41,50, 59)

  • यह जानते हुए भी कि उनका शिष्य यहूदा इस्करियोती उन्हें मार डाले जाने के लिए पकड़वाने वाला है, प्रभु ने यहूदा के विरुद्ध एक भी बात नहीं की, कोई कटाक्ष नहीं किया, उसे औरों के सामने उजागर और अपमानित नहीं किया, वरन उसके प्रभु को छोड़ कर चले जाने तक प्रभु उससे प्रेम का ही व्यवहार करता रहा (यूहन्ना 13:21-30)। 

  • पकड़वाए जाने के समय भी प्रभु ने उन्हें पकड़ने आए हुए लोगों के विरुद्ध कुछ नहीं किया, जबकि उन्हें नाश कर देना उसकी सामर्थ्य में था; वरन वहाँ पर भी प्रभु ने अपना बुरा चाहने वाले को चंगाई दी (मत्ती 26:51-53; लूका 22:51)। 

  • पकड़वाए जाने के बाद से लेकर क्रूस पर उनकी मृत्यु तक, प्रभु को लगातार उपहास, अपमान, लांछन, यातनाओं और मिथ्या आरोपों का सामना करना पड़ा; किन्तु वे चुपचाप सब सहते रहे, किसी के विरुद्ध कुछ नहीं कहा, किसी को कोई अपशब्द नहीं कहा, कोई श्राप नहीं दिया। वरन उन्हें क्रूस पर चढ़ाने वालों के लिए भी उन्होंने क्षमा की प्रार्थना की, और उनकी निन्दा करने वाले डाकू ने जब पश्चाताप किया, तो उसे भी उन्होंने तुरंत क्षमा कर दिया, स्वर्ग में होने का आश्वासन दे दिया।  

   

    इन सभी बातों में से होकर निकलने पर भी, जो एक सामान्य मनुष्य से यदि शब्दों और कार्यों में नहीं, तो कम से कम मन या विचारों में पाप करवा सकती हैं, प्रभु यीशु ने कभी कोई पाप नहीं किया। इसीलिए इब्रानियों की पत्री का लेखक उनके लिए लिखता है, “सो जब हमारा ऐसा बड़ा महायाजक है, जो स्वर्गों से हो कर गया है, अर्थात परमेश्वर का पुत्र यीशु; तो आओ, हम अपने अंगीकार को दृढ़ता से थामें रहे। क्योंकि हमारा ऐसा महायाजक नहीं, जो हमारी निर्बलताओं में हमारे साथ दुखी न हो सके; वरन वह सब बातों में हमारे समान परखा तो गया, तौभी निष्पाप निकला” (इब्रानियों 4:14-15)। उनके शिष्य यूहन्ना ने, जो लगभग साढ़े तीन वर्ष उनके साथ रहा था, जिसने उन्हें और उनके कार्यों को निकटता से देखा था, उनकी बातों और शिक्षाओं को सुना था, और जो प्रभु से बहुत घनिष्ठ था (यूहन्ना 13:23; 21:7) अपनी पत्री में उनके लिए लिखा, “और तुम जानते हो, कि वह इसलिये प्रगट हुआ, कि पापों को हर ले जाए; और उसके स्वभाव में पाप नहीं” (1 यूहन्ना 3:5)। 

    प्रभु यीशु मसीह, हर बात में, हर रीति से पूर्णतः मनुष्य थे; साथ ही वे पूर्णतः परमेश्वर भी थे, जिन्होंने अपने परमेश्वरत्व को, अपनी सामर्थ्य को, पृथ्वी की उनकी सेवकाई के दिनों में केवल औरों की भलाई के लिए ही प्रयोग किया, कभी अपने लिए नहीं (प्रेरितों 10:38; मत्ती 4:1-11)। केवल वो ही वह एकमात्र ऐसे उपयुक्त व्यक्ति थे जो औरों के पापों को अपने ऊपर लेकर उनके लिए दण्ड सह सकते थे, क्योंकि उनमें कभी किसी प्रकार का कोई पाप नहीं था इसलिए उन्हें अपने पाप के विषय कुछ नहीं करना था, जो भी करना था औरों के पापों के लिए ही करना था। इस प्रेमी, अनुग्रहकारी, धीरजवंत प्रभु ने मेरे और आपके पापों के निवारण और पाप की समस्या का समाधान तैयार कर के सेंत-मेंत उपलब्ध करवा दिया है। क्या आप उसके इस समाधान को स्वीकार नहीं करेंगे? आपके प्रति उसके प्रेम और कृपा में ऐसी क्या कमी, क्या बात है जो आपको उसके प्रेम भरे आमंत्रण को स्वीकार करने से रोकती है? उसके निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए आपको सच्चे और समर्पित मन से एक प्रार्थना ही तो करनी है, जो आपके मन और जीवन को बदल कर नया कर दे, परमेश्वर के साथ आपका मेल-मिलाप करवा दे।  

    यदि आप ने अभी भी नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, अपने पापों के लिए प्रभु यीशु से क्षमा नहीं मांगी है, तो अभी आपके पास अवसर है। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटे प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपको जगत के न्याय से बचाकर स्वर्ग की आशीषों का वारिस बना देगा। क्या आप आज, अभी यह निर्णय लेंगे?  

एक साल में बाइबल: 

  • 2 इतिहास 10-12
  • यूहन्ना 11:30-57

***************************************************************

English Translation

The Solution for Sin - Salvation - 13


       While considering the third and most important question about salvation, “Why was it so necessary for this that Lord God Jesus Christ Himself had to leave heaven, and come down to earth to be sacrificed?” we saw that the holy and perfect man required for the God given solution, was impossible to find among men born through the natural manner of human birth. The coming and living on earth of such a man could only have been possible by supernatural method, and again, it was God who made this provision too. All the qualities essential for the birth and life of the perfect man necessary for God’s provision are found in the Lord Jesus Christ. The Son of God, the Lord Jesus Christ, came into this world as an ordinary and normal man, leaving the power, splendor, and glory of His divinity, to be sacrificed for the sins of man. “Let this mind be in you which was also in Christ Jesus, who, being in the form of God, did not consider it robbery to be equal with God, but made Himself of no reputation, taking the form of a bondservant, and coming in the likeness of men. And being found in appearance as a man, He humbled Himself and became obedient to the point of death, even the death of the cross.” (Philippians 2:5-8).


    Although the Lord Jesus Christ is the Son of God, the second personality of the Triune God, but, as is apparent from the above Bible quotation, in being born as a man on earth, He kept himself not in the Godly nature, but in human nature and behavior, and lived like an ordinary man:

  • He was born like a normal infant, and was brought up just like any other child (Luke 2:6-7).

  • He was subject to and obedient to His earthly parents (Luke 2:51).

  • The people of his locality knew him as a normal man, a carpenter like his earthly father (Mark 6:3).

  • He was surprised by the unbelief of the people in Him (Mark 6:6).

  • Like all men, travel by walking made Him feel tired, hungry, and thirsty (John 4:6-8); He also required and ate food (John 13:4); Luke 24:42-43).

  • Like all humans, He also had feelings and emotions:

    •  He loved the children (Matthew 19:14)

    • He felt pity for the afflicted and the despised people of the society (Luke 7:12-13; Matthew 20:34)

    • He also wept, grieving at the death of His loved ones and the suffering of the families (John 11:35-36).

    • He could not tolerate misuse of, and hypocrisy toward God's Word (Matthew 15:1-9; & chapter 23).

    • He was angry by the stubborn, hard-hearted, unrighteous behavior of the religious leaders (Mark 3:5).

    • He was grieved about the impending doom of the unrighteous and non-believers, and wept because of it (Luke 19:41-44; Matthew 23:37).

  • Like all humans, He needed sleep (Luke 8:23).

  • He too faced people's opposition, hatred, and even attempts of eliminating Him (John 5:18, 41; 8:40-41, 50, 59).

  • Though knowing that His disciple Judas Iscariot was about to have Him caught to be killed, still, the Lord did not do or say anything against Judas, did not mock or ridicule him, did not expose and humiliate him before others. Instead, till the time he left Him, the Lord continued to treat him with love (John 13:21-30).  

  • Even at the time of being captured, the Lord did nothing against those who had come

  • to capture Him, though it was in His power to destroy them; and even there, the Lord came forward to heal the one who had come to harm Him (Matthew 26:51-53; Luke 22:51).

  • From being captured until his death on the cross, the Lord had to face constant ridicule, humiliation, many false accusations were hurled at Him, He was unjustly abused and tortured. But He suffered them all silently, said nothing against anyone, did not use any intemperate language, did not curse anyone. He even prayed for the forgiveness of those who crucified Him, and when the robber who initially blasphemed Him repented, He immediately forgave him, assuring him of being in heaven.   

    Even after going through all these things, which can provoke any normal man to sin, if not in words and deeds, then at least in mind or thoughts; yet the Lord Jesus never sinned. That is why the author of the Epistle of the Hebrews writes for Him, “Seeing then that we have a great High Priest who has passed through the heavens, Jesus the Son of God, let us hold fast our confession. For we do not have a High Priest who cannot sympathize with our weaknesses, but was in all points tempted as we are, yet without sin.” (Hebrews 4:14-15). His disciple John, who had been with Him for about three and a half years, and had closely observed Him in various situations, had witnessed His works, had heard His messages and teachings, and who himself was very close to the Lord (John 13:23; 21:7) wrote about Him in his letter that, “And you know that He was manifested to take away our sins, and in Him there is no sin.” (1 John 3:5).


    The Lord Jesus Christ was, in every way, fully human; At the same time, He was fully God, who used His divinity, His power, in the days of His ministry on the earth only for the good of others, never for Himself (Acts 10:38; Matthew 4:1-11).  He was the only suitable person who could bear the punishment for others by taking their sins upon Himself, because He had never sinned, so there was nothing He had to do about His own sin; whatever He had to do was for the sins of others. This loving, gracious, merciful, longsuffering Lord has prepared and freely made available the remedy of sins, the solution to the problem of sin, for you and me. Will you not you accept this solution? Is there anything lacking in His love and grace towards you that is keeping you from accepting his loving invitation? In order to accept His loving invitation, all you have to do is pray with a sincere and submissive heart, and that will change your mind and life, make you a new person, and will reconcile you with God for eternity.

    If you have still not been Born Again, not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart and with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Through the Bible in a Year: 

  • 2 Chronicles 10-12
  • John 11:30-57