आशीषित एवं सफल जीवन – 39 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 24
Click Here for the English Translation
इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:
वीडियो चर्चा ऑडियो चर्चा
परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 8
पिछले लेख में हमने देखा था कि हव्वा को भले और बुरे में अंतर करने का ज्ञान पाकर, ‘परमेश्वर के तुल्य’ हो जाने का लालच देने के द्वारा शैतान ने पहले हव्वा को और फिर उसके द्वारा आदम को पाप में गिराया था। यहाँ एक ध्यान देने योग्य बात, शैतान की एक कुटिल युक्ति छुपी हुई है। जैसे हम उत्पत्ति 1 अध्याय से दखते हैं, परमेश्वर ने सृष्टि का कार्य करते समय, प्रत्येक दिन के अन्त में उस दिन के कार्य को अच्छा कहा, और फिर सारा कार्य पूरा करने के अन्त में सब कुछ का अवलोकन करके, समस्त सृष्टि को बहुत अच्छा कहा था (उत्पत्ति 1:31)। साथ ही, जब शैतान ने हव्वा से बात की थी, उस समय तक संसार में पाप नहीं था। वह और आदम तथा सृष्टि में अन्य सभी कुछ निष्पाप दशा में थे; आदम और हव्वा परमेश्वर के साथ खुली और निर्बाध संगति रखते थे। तो अब ऐसी अद्भुत स्थिति में रहते हुए हव्वा को “बुरे” या “बुराई” के ज्ञान की आवश्यकता क्यों अनुभव हुई? उस “बुरे” या “बुराई” का ज्ञान पाकर, जो सृष्टि में, पृथ्वी पर, अदन की वाटिका में था ही नहीं; और यदि हव्वा परमेश्वर की आज्ञाकारिता में बनी रहती, तो कभी होता भी नहीं, हव्वा को क्या लाभ होता? उस स्थिति में तो उसके और आदम के लिये वह ज्ञान व्यर्थ और पूर्णतः अनावश्यक था; तो फिर उसे उपयोगी या आवश्यक क्यों समझना? किन्तु फिर भी वह उस व्यर्थ और अनावश्यक बात को प्राप्त करने के लालच में फंस गई। शैतान आज भी मनुष्यों को इसी प्रकार से अनेकों प्रकार की व्यर्थ और अनावश्यक बातों के लालच में फुसलाकर, बुरा यानि कि पाप करने में फँसा देता है, जिसमें फंस कर फिर वे जीवन भर उलझे पड़े रहते हैं, हानि उठाते हैं।
हव्वा के मूर्खता में पड़ने और फँसने का परिणाम था कि आदम और हव्वा ने भले और बुरे में अंतर करने का ज्ञान तो पाया, किन्तु हमेशा के लिए बुराई से बचे रहने और भला ही करते रहने की क्षमता गँवा दी। वे और उनकी भावी संतान पाप के द्वारा दूषित हो गईं, और उसी समय से मनुष्य में जो उसे अच्छा लगता है वही करने तथा परमेश्वर और उसके वचन की अनाज्ञाकारिता में रहने की प्रवृत्ति भी प्राप्त कर ली। इस प्रवृत्ति के द्वारा शैतान ने मानवजाति को कर्मों के द्वारा धर्मी बनने, ‘भले बनो भला करो’ के सिद्धान्त का पालन कर के ही परमेश्वर को स्वीकार्य होने, और स्वर्ग में रहने के योग्य हो जाने के व्यर्थ उद्यम में फँसा लिया। प्रभु यीशु मसीह द्वारा समस्त मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए अपना बलिदान देने और परमेश्वर के अनुग्रह द्वारा प्रभु यीशु मसीह में विश्वास करने से मिलने वाले उद्धार का मार्ग खुल जाने के बाद शैतान के द्वारा मनुष्यों को, विशेषकर उन्हें जिन्होंने प्रभु यीशु पर विश्वास किया था, अपनी इस कर्मों के द्वारा धर्मी होने की युक्ति में फँसाने को बड़ा झटका लगा।
परमेश्वर के अनुग्रह और प्रभु यीशु में विश्वास के द्वारा पापों की क्षमा और अनन्तकालीन उद्धार प्राप्त होने के कारण, मसीही विश्वासी पर शैतान की पकड़ जाती रही। इसलिए, अपनी उस पकड़ को वापस प्राप्त करने, और मसीही विश्वासियों को परमेश्वर से, उसके वचन की आज्ञाकारिता से दूर खींच लेने के लिए शैतान को कुछ तरीका निकालना था। शैतान ने यह दो कार्य-विधियों को बनाने के द्वारा किया; पहली विधि यह कि लोगों के मनों में उद्धार के अनन्तकालीन होने के बारे में गंभीर सन्देह उत्पन्न करना; और दूसरी विधि यह कि विश्वासियों को अपने उद्धार को बनाए रखने के लिए कर्मों के द्वारा धर्मी बने रहने की आवश्यकता में भरोसा दिलाना। इन विधियों को कार्यान्वित एवं विश्वसनीय दिखाने के लिये, और मसीही विश्वासियों को इन तथा अन्य बातों के बारे में बहकाने और भरमाने का शैतान का सर्वोत्तम और सबसे कारगर उपाय है, उनका, जिस पर विश्वासी सबसे अधिक भरोसा करते हैं उसी का, अर्थात् बाइबल की बातों का और परमेश्वर के समर्पित तथा प्रतिबद्ध लोग, जो बाइबल की बातों को सिखाते और प्रचार करते हैं, उन्हीं का दुरुपयोग करना।
इन कार्य-विधियों को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए शैतान परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि का प्रयोग करता है। परमेश्वर के ये प्रतिबद्ध लोग यह गलती इसलिये कर बैठते हैं, क्योंकि अब उनमें “भले और बुरे के ज्ञान” की समझ रखने की उनकी शारीरिक प्रवृत्ति है। संसार और साथ के लोगों से मिलने वाली प्रशंसा, स्वीकृति, और अनुमोदन के कारण जब वे स्वयं को वचन के ज्ञाता, परमेश्वर द्वारा उपयोग किये जाने वाले, तथा लोगों के मध्य एक हैसियत रखने वाले समझने लगते हैं, तब वे 1 कुरिन्थियों 10:12 में सचेत किये गये फंदे में फँसाए जाने की स्थिति में आ जाते हैं। ऐसे में यदि वे सचेत नहीं रहे, उनमें “अपने भले और बुरे का ज्ञान रखने, और उनकी पहचान करने” का घमण्ड आया, तो शैतान तुरन्त ही उन के द्वारा, उनकी अपनी धारणाओं और समझ के अनुसार, बाइबल के लेखों का उपयोग करवाने लगता है, और वे बाइबल की बातों को बाइबल के विपरीत अर्थों और अभिप्रायों के साथ उपयोग करवाने लगता है। और उन बाइबल के शिक्षकों एवं प्रचारकों के अन्ध-भक्त, जो उनकी हर बात को बिना जाँचे-परखे स्वीकार करते रहते हैं, उनकी गलतियों को फैलाते रहते हैं। उन शिक्षकों, प्रचारकों, और उनके अनुयायियों द्वारा प्रसारित होने वाली गलत शिक्षा और अनुचित व्याख्या के कारण, उनके उपदेशों को सुनने वाले विश्वासियों के मनों में कई प्रकार के सन्देह और असमंजस उत्पन्न हो जाते हैं, जिनके कारण वे परमेश्वर पर भरोसा रखने और उसके वचन का आज्ञाकारी बने रहने के मार्ग से भटक जाते हैं; और मनुष्यों तथा मनुष्यों द्वारा गढ़ी गई बातों को मानने और पालन करने लगते हैं।
हम इस विचार को अगले लेख में और गए बढ़ाएंगे, तथा एक अन्य मानवीय प्रवृत्ति के बारे में भी देखेंगे, जिसे शैतान अपने उद्देश्यों के लिये प्रयोग करता है।
यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।
कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें
*************************************************************************
Blessed and Successful Life - 39 - Be Stewards of God’s Word – 24
English Translation
Click On Links Below for discussion on Today's Article:
Video Discussion Audio Discussion
Altering God’s Word - 8
In the previous article we have seen that by enticing Eve to know how to discern between good and evil, and thereby become ‘like God’, Satan first made her, and then through her, Adam also to fall in sin. There is a hidden noteworthy point, a devious tactic of Satan here. As we see from Genesis chapter 1, while performing the work of creation, God called the work of each day 'good' at its end; and then, after completing the entire work and reviewing everything, He called the whole of creation 'very good' (Genesis 1:31). Furthermore, until the time Satan spoke with Eve, there was no sin in the world. She, Adam, and everything else in creation were in a sinless state; Adam and Eve had an open and uninterrupted fellowship with God. So, while living in such a wonderful state, why did Eve feel the need for the knowledge of 'bad' or 'evil'? What benefit would Eve gain by obtaining the knowledge of that 'bad' or 'evil' which did not even exist in creation, on earth, or in the Garden of Eden? And which, if Eve had remained in obedience to God, never would have existed? In the state that they were, such knowledge was useless and entirely unnecessary for her and Adam; so then, why consider it useful or necessary at all? Yet, she still fell for the greed of obtaining a useless and unnecessary thing. Even today, Satan entices humans into sin or evil by luring them with many such useless and unnecessary things, and after falling for those vain things, they then remain entangled throughout their lives and suffer loss.
The net result of Eve’s folly was that though Adam and Eve learnt how to discern between good and evil, but forever lost the capability of always avoiding evil and doing good. They and their progeny got tainted by sin, and since then, all men also developed the tendency of always doing what seemed right to them, of disobeying God and His Word. Through this tendency, Satan has had mankind trapped in the vain pursuit of becoming righteous by works, following the doctrine of ‘be good do good’ to become righteous and acceptable to God and qualify for heaven. After the Lord Jesus Christ’s sacrifice for atonement of sin of the entire mankind, and opening the way of salvation for everybody by the grace of God, through faith in Him, Satan’s ploy of entangling man, particularly those who believed in the Lord Jesus, in the vanity of righteousness by works suffered a big setback.
Because of forgiveness of sins and eternal salvation received by God’s grace through faith in the Lord Jesus, Satan lost his hold on the Christian Believer. Therefore, to get his hold back on them, and to draw the Christian Believers away from following God and obeying His Word, Satan had to devise some means. Satan achieved this by devising two strategies; firstly, of creating serious doubts amongst them about their salvation being eternal; and secondly, to pull the Believers back into the satanic trap of staying righteous by works to maintain their salvation. To make these methods appear trustworthy and implement them, and to mislead and deceive Christian Believers regarding these and other matters, the best and most effective satanic method is to misuse what the Believers trust the most, i.e., the teachings of the Bible, and the people devoted and committed to God who teach and preach the things of the Bible.
In order to successfully implement these methods, Satan makes use of God’s committed people — the church leaders, preachers and teachers of the Bible, and others. These devoted people of God fall into this error because they now have the fleshly tendency of having an understanding of the “knowledge of good and evil.” Because of the praise, acceptance, and approval they receive from the world and from the people around them, when they begin to consider themselves as knowledgeable in the Word, as those being used by God, and as having a certain status among people, then they come into a position where they are vulnerable to be trapped by the snare cautioned about 1 Corinthians 10:12. In such a situation, if they are not vigilant, and if pride arises in them because they “possess the knowledge of knowing and discerning good from evil,” then Satan immediately begins to make them use the things written in the Bible, according to their own concepts and understanding of the text, and bringing in meanings and intentions that are contrary to the Bible itself. And the blind devotees of such Bible teachers and preachers, since they keep accepting everything being said without examining or checking it out, continue spreading the errors. Because of the wrong teachings and improper interpretations that are spread by those teachers, preachers, and their followers, many kinds of doubts and confusions arise in the minds of Believers that listen to their messages. As a result, they stray from the path of trusting in God and remaining obedient to His Word; and instead, they begin to believe and follow human beings and the things fabricated by human beings.
We will carry on with this consideration in the next article as well, and consider another human tendency that Satan uses for his purposes.
If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there are respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life. Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.