ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सोमवार, 13 जून 2022

बाइबल, पाप और उद्धार / The Bible, Sin, and Salvation – 31


Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 27

कुछ संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर

    

    प्रभु यीशु मसीह द्वारा समस्त मानवजाति के लिए किए गए इस महान उद्धार तथा पापों के समाधान एवं निवारण के कार्य को लेकर लोगों के मनों में कई प्रश्न भी रहते हैं। सामान्यतः पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न और उनके उत्तर हैं:

प्रश्न: जब पाप का दण्डात्मक दुष्प्रभाव वंशागत हो सकता है, तो उद्धार का आशीषपूर्ण रक्षक प्रभाव वंशागत क्यों नहीं हो सकता है? क्यों प्रत्येक को अपने ही पापों के क्षमा मिलती है; वह क्षमा उसकी संतानों पर क्यों नहीं जाती है? 

    उत्तर: यह तो ज्ञात एवं स्पष्ट है कि मनुष्यों की पार्थिव देह मरनहार है, पाप के दोष के साथ है, और पाप के दोष और उसके प्रभाव - मृत्यु को, एक से दूसरी पीढ़ी में दे देती है, और इसीलिए प्रत्येक पार्थिव देह को मरना भी होगा। जब प्रभु यीशु मसीह ने अपनी पाप के दोष से रहित देह पर सारे संसार के सभी लोगों का पाप ले लिया, तो उनकी उस देह को भी मृत्यु से होकर निकलना पड़ा। वर्तमान में, प्रभु यीशु के दूसरे आगमन तक, मसीही विश्वासियों की पार्थिव देह भी वह अविनाशी, उद्धार पाई हुई अलौकिक देह नहीं है जो प्रभु के पुनरुत्थान के बाद उनकी हो गई थी; और जो प्रभु यीशु के दूसरे आगमन पर उसके शिष्यों, मसीही विश्वासियों को प्रभु यीशु के समान मृत्यु से पार होने के बाद मिलेगी। पुनरुत्थान के पश्चात प्रभु यीशु केवल आत्मा नहीं थे, उन्होंने यह कहा और प्रमाणित किया था कि वे आत्मा नहीं देह में शिष्यों के समक्ष हैं “मेरे हाथ और मेरे पांव को देखो, कि मैं वहीं हूं; मुझे छूकर देखो; क्योंकि आत्मा के हड्डी मांस नहीं होता जैसा मुझ में देखते हो” (लूका 24:39; देखिए लूका 24:36-43)। इसी प्रकार से प्रभु यीशु मसीह के शिष्य, मसीही विश्वासी भी प्रभु यीशु मसीह के दूसरे आगमन पर, जो मर गए हैं वे एक नई अलौकिक देह में जी उठेंगे, और जो उस समय जीवित होंगे वे उस नई देह में परिवर्तित हो जाएंगे “और यह क्षण भर में, पलक मारते ही पिछली तुरही फूंकते ही होगा: क्योंकि तुरही फूंकी जाएगी और मुर्दे अविनाशी दशा में उठाए जाएंगे, और हम बदल जाएंगे। क्योंकि अवश्य है, कि यह नाशमान देह अविनाश को पहिन ले, और यह मरनहार देह अमरता को पहिन ले” (1 कुरिन्थियों 15:52-53); वह नई देह पाप के दोष और प्रभाव - मृत्यु, से मुक्त होगी। क्योंकि वर्तमान में मसीही विश्वासियों की देह में वे अलौकिक उद्धार पाई हुई अविनाशी देह के गुण विद्यमान नहीं हैं, इसीलिए मसीही विश्वासी अपनी देह से उत्पन्न हुई अपनी संतानों को भी वे अलौकिक गुण नहीं दे सकते हैं; केवल पाप के दोष वाली देह के गुण, जो वर्तमान में उनमें विद्यमान हैं, वे ही दे सकते हैं, और देते हैं “अशुद्ध वस्तु से शुद्ध वस्तु को कौन निकाल सकता है? कोई नहीं” (अय्यूब 14:4)।

प्रश्न: उद्धार पाने के पश्चात भी लोग पाप क्यों करते हैं, पवित्र और सिद्ध क्यों नहीं हो जाते हैं?

    उत्तर: जैसा इससे पहले के प्रश्न में समझाया गया है, उद्धार पाए हुए मसीही विश्वासी अभी भी शारीरिक रीति से पाप के दोष और प्रभाव वाली देह में जीवित हैं। इसलिए उनका पाप करने का पुराना स्वभाव, उनके प्रभु यीशु का अनुसरण करने के नए स्वभाव के साथ संघर्ष करता रहता है, उन्हें वापस पाप में फँसाने और गिराने का प्रयास करता रहता है “क्योंकि शरीर आत्मा के विरोध में, और आत्मा शरीर के विरोध में लालसा करती है, और ये एक दूसरे के विरोधी हैं; इसलिये कि जो तुम करना चाहते हो वह न करने पाओ” (गलातियों 5:17)। जब कभी शरीर की लालसाएँ आत्मा पर हावी हो जाती हैं, मनुष्य पाप में गिर जाता है। किन्तु मसीही विश्वासी पाप में बना नहीं रह सकता है “जो कोई परमेश्वर से जन्मा है वह पाप नहीं करता; क्योंकि उसका बीज उस में बना रहता है: और वह पाप कर ही नहीं सकता [मूल भाषा में लिखे वाक्य का अभिप्राय है ‘वह पाप में बना नहीं रह सकता है], क्योंकि परमेश्वर से जन्मा है” (1 यूहन्ना 3:9)। उसमें विद्यमान परमेश्वर का आत्मा उसे उसके इस पाप में गिर जाने, पाप में होने की दशा के लिए कायल करता है, पश्चाताप के लिए उभारता है, और जब वह अपने पाप को मान लेता है, उसके लिए पश्चाताप करके परमेश्वर से क्षमा माँगता है, तो परमेश्वर का वायदा है कि “यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने, और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है” (1 यूहन्ना 1:9)। 

    दूसरी बात, उद्धार पाने के बाद, परमेश्वर हमें अंश-अंश करके प्रभु यीशु की समानता में परिवर्तित करता जा रहा है “...तो प्रभु के द्वारा जो आत्मा है, हम उसी तेजस्वी रूप में अंश अंश कर के बदलते जाते हैं” (2 कुरिन्थियों 3:18)। इसलिए उद्धार पाए हुए प्रत्येक व्यक्ति में सदैव ही, जब तक वह इस शरीर और संसार में है, कुछ सांसारिक और शारीरिक तथा कुछ आत्मिक और स्वर्गीय गुण विद्यमान होंगे। मसीही विश्वास, तथा परमेश्वर के वचन और आज्ञाकारिता में परिपक्व होते जाने से उसमें से सांसारिक और शारीरिक बातें धीरे-धीरे कम होती चली जाएंगी, और स्वर्गीय तथा आत्मिक बातें बढ़ती चली जाएंगी। किन्तु पूर्ण पवित्रता और सिद्धता वह इस शरीर से निकल कर अविनाशी देह में आने के बाद ही पाएगा। इसलिए हर उद्धार पाए हुए व्यक्ति में, कोई न कोई अपूर्णता, सांसारिकता की बात, शरीर की लालसा देखी जाएगी। इसका यह अर्थ नहीं है कि वह उद्धार पाया हुआ नहीं है; वरन यह कि वह अभी “निर्माणाधीन” है, उसमें चल रहा परमेश्वर का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए कुछ कमियाँ, कुछ त्रुटियाँ दिख सकती हैं, और दिखती रहती हैं। किन्तु उसका अनन्तकालीन भविष्य स्वर्गीय सिद्धता, पवित्रता, और आशीषपूर्ण है। 

प्रश्न: जब प्रभु ने सब के पापों के लिए दंड सह लिया है, उनकी पूरी-पूरी कीमत चुका दी है, तो फिर सभी स्वर्ग के वारिस क्यों नहीं हैं? फिर क्यों लोगों को प्रभु यीशु मसीह में अलग से विश्वास करने की आवश्यकता है? 

    उत्तर: इसका उत्तर समझने के लिए दो उदाहरण देखिए। मान लीजिए, मैं आपके लिए एक बहुत उत्तम और आपके जीवन के लिए बहुत लाभकारी उपहार लेता हूँ, और आपको उसे एक भेंट के रूप में मुफ़्त में देना चाहता हूँ। मैं आपको उसके लिए बारंबार बताता रहता हूँ कि मैंने आपके लिए एक बहुत उपयोगी उपहार ले कर रखा हुआ है, जब भी मन करे कभी भी आकर मुझ से उस उपहार को ले लें। किन्तु आप मुझ पर, मेरी मंशा पर, मेरे उस उपहार पर संदेह करते हैं, उन्हें अस्वीकार करते हैं, मेरे इस निमंत्रण को स्वीकार नहीं करते, मुझ से वह उपहार लेने के लिए नहीं आते हैं; तो क्या वह उपहार, जिसकी पूरी कीमत चुकाई जा चुकी है, जो आपको केवल मुझ से लेकर अपने लिए उपयोग भर ही करना है, आपको कोई लाभ दे सकता है? या मान लीजिए, आप उस उपहार को मुझ से ले भी लेते हैं, किन्तु उसकी गुणवत्ता पर, उसकी उपयोगिता पर, उसे आपको देने के पीछे मेरी मंशा पर, या अन्य किसी भी कारण से उस उपहार पर और मुझ पर संदेह करते हैं, उसे अपने लिए आवश्यक नहीं समझते हैं, अपने उपयोग में नहीं लाते हैं, तो क्या मेरे द्वारा उस उपहार की कीमत चुकाने और उसे आपको उपलब्ध करवा देने से आपको कोई लाभ होगा? 

    यही बात प्रभु यीशु मसीह द्वारा उपलब्ध करवाए गए पापों की क्षमा और उद्धार के उपहार के लिए भी लागू है। यदि आप उसे अपनाएंगे ही नहीं; उसे अपने जीवन में कार्यकारी ही नहीं करेंगे तो फिर वह आपके जीवन में लाभकारी कैसे होगा? प्रभु यीशु कहते हैं कि “मैं तुम्हारे पाप अपने ऊपर लेता हूँ, और बदले में अपनी धार्मिकता तुम्हें देता हूँ” और आप कहें, नहीं मुझे यह स्वीकार नहीं है; मैं अपने पाप अपने पास रखूँगा, आप अपनी धार्मिकता अपने पास रखिए। मैं अपने पापों का समाधान और निवारण अपने तरीके से निकाल लूँगा और कर लूँगा, मुझे आपके समाधान और निवारण की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में प्रभु यीशु द्वारा क्रूस पर किए गए कार्य और उनके पुनरुत्थान का आपके जीवन में क्या उपयोगिता अथवा महत्व रहा? फिर प्रभु का वह बलिदान आपके लिए कैसे कार्यकारी और लाभकारी हो सकेगा? ऐसे में तो आप वहीं रहेंगे जहाँ हैं, जैसे हैं; और सब कुछ तैयार एवं उपलब्ध होने के बावजूद, उसका कोई लाभ नहीं उठाने पाएंगे। 

    एक अन्य कारण से भी प्रभु द्वारा उपलब्ध करवाया गया यह समाधान लोगों के जीवनों में कार्यकारी एवं उपयोगी नहीं होने पाता है। एक और उदाहरण से समझिए; हम सभी कंप्यूटर और मोबाइल फोन प्रयोग करते हैं। इसलिए हम यह भी जानते हैं कि हमारे कंप्यूटर अथवा फोन में डाले हुए प्रोग्राम या एप्प के बनाने वाले समय-समय पर उनके और उन्नत तथा बेहतर संस्करण, अर्थात ‘अपडेट’ निकालते रहते हैं, जिससे वह प्रोग्राम या एप्प और बेहतर कार्य कर सके। कभी-कभी कुछ अपडेट ऐसे भी आते हैं जिन्हें लागू करने के लिए पुराने संस्करण को मिटाना या ‘अन-इंस्टाल’ करना होता है, और फिर उस पुराने के स्थान पर नए वाले को ‘इंस्टाल’ करना होता है। यदि आप नया संस्करण डाउनलोड भी कर लें, किन्तु पुराने को ‘अन-इंस्टाल’ करने की अनुमति न दें, पुराने को ‘अन-इंस्टाल’ नहीं करें, तो वह नया फिर कैसे लागू होगा और आपके किस काम का होगा? ऐसे में उस प्रोग्राम या एप्प के बनाने वाले और उसे उपलब्ध करवाने वाले की मेहनत और प्रयास आपके लिए क्या लाभ देंगे? बहुत से लोग मसीही जीवन का लाभ तो उठाना चाहते हैं, किन्तु अपने पुराने सांसारिक जीवन और पुरानी शारीरिक बातों को छोड़ना नहीं चाहते हैं। जबकि प्रभु कहता है कि पुराने जीवन से पश्चाताप और छुटकारे के साथ ही मसीही विश्वास का नया जीवन कार्यान्वित, उपयोगी और लाभकारी हो सकता है। जब तक पुराना पापमय जीवन रहेगा तब तक नया कुछ काम नहीं कर सकेगा। लोगों को नए जीवन का पता है, वे उसे चाहते हैं, किन्तु नए को पुराने के साथ मिलाकर चलाना चाहते हैं, जो संभव नहीं है। इसलिए उनके जीवन में पापों की क्षमा और उद्धार का कार्य भी कार्यकारी नहीं रहता है।

    शैतान तो सांसारिक ज्ञान, बुद्धि, समझ, धर्म, मत, विचारधारा, आदि के आधार पर मन में परमेश्वर के कार्य के प्रति संदेह उत्पन्न करता ही रहेगा; अनेकों प्रकार से प्रश्न उठाता ही रहेगा और उलझाता ही रहेगा - वह तो अदन की वाटिका के प्रथम पाप के समय से यह करता चला आ रहा है। उसके भ्रम, उसकी इस चालाकी में फँसने की बजाए, प्रभु यीशु पर, उसके जीवन, शिक्षाओं, कार्यों, और मानवजाति के लिए दिए गए बलिदान, तथा उनके मृतकों में से पुनरुत्थान की सामर्थ्य पर; वह आपको क्या देना चाहता है और आप से बदले में क्या चाहता है, आदि बातों पर ध्यान लगाइए, उन पर विचार कीजिए, तब सही बात तथा सही निर्णय आपके सामने स्वतः ही स्पष्ट एवं प्रकट हो जाएगा। फिर यीशु मसीह को अपना प्रभु और उद्धारकर्ता स्वीकार करने में आपको कोई संकोच नहीं रहेगा। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ आपके द्वारा की गई एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को आशीषित तथा स्वर्गीय जीवन बना देगा। अभी अवसर है, अभी प्रभु का निमंत्रण आपके लिए है - उसे स्वीकार कर लीजिए।


एक साल में बाइबल: 

  • एज्रा 6-8

  • यूहन्ना 21


****************************************************************

English Translation>

The Solution for Sin - Salvation - 27

Some Related Questions and their Answers


Many people have questions regarding this great salvation and solution to the problem of sin, freely provided by the Lord Jesus for the entire mankind. Some of the commonly asked questions, and their answers are:


Question: If the deleterious effect of sin resulting in punishment can be hereditary, then why can the saving effect of salvation that brings blessings not be hereditary too? Why is it that every person is forgiven his own sins; why does that forgiveness not go down to his posterity?


Answer: This is an evident and understood fact that man’s earthly body is perishable, has the sin nature, and the sin nature and its effect - death, is passed on from one generation to another, therefore each earthly body has to die. When the Lord Jesus had taken upon His sinless body the guilt of sin of the entire mankind, then His body too had to suffer death. Presently, till the second coming of the Lord, the earthly body of the Christian Believers, the saved ones, is still not the heavenly glorious body as the Lord Jesus had after His resurrection, and one that will be given to the Believers, the disciples of Christ, at the second coming of the Lord Jesus, once they too have gone through death like the Lord. After the resurrection, the Lord Jesus was not only a spirit, He said and proved to His disciples that He was with them not as a spirit but in body “Behold My hands and My feet, that it is I Myself. Handle Me and see, for a spirit does not have flesh and bones as you see I have” (Luke 24:39; read Luke 24:36-43). Similarly, the disciples of the Lord Jesus Christ too, at the second coming of Christ, those who have died will be resurrected in their new glorious heavenly body, and those who are alive at that time, their bodies will be converted to into that new body “in a moment, in the twinkling of an eye, at the last trumpet. For the trumpet will sound, and the dead will be raised incorruptible, and we shall be changed. For this corruptible must put on incorruption, and this mortal must put on immortality” (1 Corinthians 15:52-53); that new body will be free of the guilt and effect of sin - death. Because presently the bodies of the Christian Believers do not have the characteristics of the glorious heavenly body, therefore they cannot pass on these characteristics to their children; they can only pass on, and do pass on, the characteristics of their current perishable bodies with a sin nature “Who can bring a clean thing out of an unclean? No one!” (Job 14:4).


Question: Why do people keep sinning even after being Born-Again, receiving salvation; why do they no become holy and perfect?


Answer: As has been explained in the answer to the previous question, given above, the saved and Born-Again Christian Believers are still living in their earthly bodies that have the sin nature and effects of sin in them. Therefore, their old nature having the tendency to sin keeps on fighting with their new spiritual nature, and keeps on trying to bring them back into committing sin, into falling into sin “For the flesh lusts against the Spirit, and the Spirit against the flesh; and these are contrary to one another, so that you do not do the things that you wish” (Galatians 5:17). Whenever the desires and lusts of the body gain an upper hand on their spirit, they commit sin. But a Christian Believer cannot continue to remain in sin, “Whoever has been born of God does not sin, for His seed remains in him; and he cannot sin [the sentence in the original language implies ‘cannot remain in or continue in sin’], because he has been born of God” (1 John 3:9). The Spirit of God present in him, convicts him of having fallen into sin and being in state of sin, and provokes him to repent of the sin; when he repents and asks for God’s forgiveness, then it is God’s promise that “If we confess our sins, He is faithful and just to forgive us our sins and to cleanse us from all unrighteousness” (1 John 1:9).


Secondly, after our salvation, the God is continuing to change us into the likeness of the Lord Jesus, bit by bit “... are being transformed into the same image from glory to glory, just as by the Spirit of the Lord” (2 Corinthians 3:18). Therefore, every Born-Again and saved Believer, as long as he is in this body, will continue to have some characteristics of his earthly body and its worldly desires, and some heavenly and spiritual characteristics. As he grows and matures in his spiritual life, in obedience to God and His Word, the earthly and worldly features will continue to diminish and the heavenly and spiritual will continue to increase. But the complete perfection and holiness will only come after he passes away from this physical body into the heavenly body. Therefore, in every saved and Born-Again person, there will always be some imperfection, spiritual deficiency, worldly desires and physical characteristics. This does not mean that he is not Born-Again or saved; but just that he is still “under construction” by God, and God’s work of changing him is still not completed, therefore, some deficiencies and imperfections are seen in him. But his blessed eternal future, heavenly perfection, and holiness are assured and awaiting him.


Question: When the Lord has suffered death for everyone, paid in full for their sins, then why is everyone not an inheritor of heaven? Why do people still have to individually believe in the Lord Jesus?


Answer: To understand the answer to this, consider two examples. Suppose, I procure an excellent and very expensive gift for you that will be very useful for you in your life, and I want to give it you as a present out of my love and care for you.  I keep telling you time and again that I have something very good and useful for you, that I want to present you with, please come at any convenient time and collect it from me. But you doubt me, my intentions, the necessity of that gift, and never come to collect that gift from me. In a way you have rejected that gift, which is very expensive, has been paid for in full, is very useful and beneficial for you, and all you have to do is collect it from me and start using it. Can that gift be considered to be of any use or benefit for you? Or, supposing you do come and collect it from me, but you continue to doubt me, my intentions, the quality, utility, and effectiveness of that gift, and for these or any other reasons, do not consider it to be of any use for yourself, never put that gift to any use in your life, and let it lie unused with you. In either of these situations, will my having procured that gift, paid for it, made it available to you for free as a gift of love, be of any use for you, although that gift is there and waiting to be put to use by you?


The same thing is applicable to the free gift of salvation procured and freely made available for the entire mankind. Unless it is received, believed upon, and put into use in one’s life, it remains unutilized and inefficacious, its benefits remain non-applicable. The Lord Jesus says, “I have taken your sins upon myself, and am giving my righteousness to you in their place”, and you say to Him, “No! This is not acceptable to me. You keep your righteousness with yourself, and I will keep my sins with myself. I will find my own solution to the problem of my sins; I do not need the solution you have made and provided for my sins.” In such a situation, of what use is the work done by the Lord Jesus on the Cross of Calvary, His sacrifice, death, and resurrection - of what use are they for you? How can that sacrifice and work be effective and beneficial for you? In such a situation, you will remain where you are and as you are; and despite everything being ready and made freely available for you, you will not be able to receive any benefit from it.


There is another reason as well, why the solution prepared and made available by the Lord Jesus remains unutilized and ineffective in the lives of people. Understand this with another example; we all, or most of us, use either the mobile phone or the computer. That is why we are aware that those who create and provide Apps and programs to be installed and used in our phones and computers, keep releasing updates and improved versions of their programs, so that those Apps and programs continue to function optimally. Sometimes, there are some updates, which require uninstalling the previous outdated version before installing the new updated version. Even though you may download the new updated version, but do not allow the old out-dated version to be uninstalled, then how can that newer and better version be installed and become useful for you? In such a situation, of what use and benefit is the work and effort of the creator of that App or program, for you? Similarly, many people want to have the benefits of Christian Believer’s life, but do not want to get rid of, or “uninstall” their old worldly life and their physical lusts and desires. The Lord says that only by getting rid of the old life through repentance and asking for forgiveness, will you be able to bring in and put to use the new and beneficial heavenly, spiritual life. As long as the old sinful life remains in you, till then the new spiritual life of God’s righteousness will not be able to work. People know about this new life, they want to have its benefits too, but they want to have it along with their old sinful life - to enjoy the desires of the flesh, as well as gain the benefits of the spiritual life; and that cannot happen. Therefore, in the lives of such people, who want to have the benefits of both sides, the forgiveness of sins and works of salvation are never at work or efficacious.


Satan, through worldly knowledge, wisdom, understanding, religion, opinions, points-of-view, etc., will continue to bring doubts regarding God’s work, and will continue to raise many questions, continue to beguile and confuse you - he has been doing this since the time of the first sin committed in the Garden of Eden. Instead of falling for his deceptions and deviousness, ponder over and study the life of the Lord Jesus Christ, His works, His teachings, His love for sinners, His sacrifice for mankind, His power of resurrection, what He wants to give to you and what He wants to take away from you, etc. As you prayerfully, sincerely, and with a humble heart think over these aspects, the truth and the right decision will automatically become apparent to you, and you will have no hesitation in accepting the Lord Jesus as your saviour.

The Lord Jesus has done His part; He has made ready and available salvation with all the benefits freely to everyone; but have you accepted His offer? Have you taken His hand of love and grace extended towards you and the free gift He offers; or are you still determined to do that which no man can ever accomplish through his own efforts?

If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Through the Bible in a Year: 

  • Ezra 6-8

  • John 21




रविवार, 12 जून 2022

बाइबल, पाप और उद्धार / The Bible, Sin, and Salvation – 30


Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 26

उद्धार के परिणाम, आशीषें, और सुरक्षा 

पिछले लेख में हमने देखा था कि प्रभु यीशु मसीह को स्वेच्छा और सच्चे मन से अपना उद्धारकर्ता ग्रहण करने और उसका शिष्य होकर उसकी आज्ञाकारिता में उसे समर्पित जीवन जीने का निर्णय लेने को ही उद्धार या नया जन्म पाना कहते हैं। नया जन्म पाने पर व्यक्ति नश्वर सांसारिक जीवन से अविनाशी आत्मिक जीवन में एक आत्मिक शिशु के समान जन्म लेता है। उद्धार या नया जन्म पल भर में, किए गए निर्णय के साथ मिल जाता है, किन्तु उसे निभाना, उसके अनुसार जीवन जीना सीखना, उसे व्यावहारिक रीति से अपने जीवन में प्रदर्शित करना, उसमें परिपक्व होते जाना, सक्षम होते जाना - यह सब जीवन भर चलते रहने वाला अभ्यास और परिश्रम है। उद्धार या नया जन्म पाना एक आरंभ है, अपने आप में अंत नहीं है। इसके लिए किसी भी धर्म, जाति, स्तर, कार्य, संपत्ति, शिक्षा, स्थान, समय, आयु आदि बातों की कोई बंदिश कोई महत्व नहीं है। यह हर किसी मनुष्य के द्वारा अपने लिए व्यक्तिगत रीति से लिया जाने वाला निर्णय है - उनके लिए भी जो ईसाई धर्म मानने वाले, या मसीही विश्वासी परिवारों में जन्म लेते हैं, और अपने धर्म या विश्वास से संबंधित सभी रीतियों, कार्यों, अनुष्ठानों को पूरा करते हैं - इनमें से कोई भी बात उन्हें व्यक्तिगत रीति से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण कर लेने और उसका शिष्य बन जाने के द्वारा उद्धार या नया जन्म पाने से बचे रहने का अधिकार नहीं देती है (प्रेरितों 17:30), क्योंकि उद्धार या नया जन्म वंशागत नहीं है, और न ही किसी भी धर्म के निर्वाह से संबंधित है।  

पापों की क्षमा और उद्धार पाने के अतिरिक्त क्या मसीही विश्वास को स्वीकार करने के और भी कोई लाभ हैं? जब एक शिशु जन्म लेता है, तो उसका ध्यान रखने और उसे उचित पालन-पोषण देने के लिए माता-पिता तथा परिवार जन हर एक आवश्यक बात उपलब्ध करवाते हैं। उसी प्रकार आत्मिक परिवार में जन्म लेने पर, परमेश्वर भी अपने नवजात आत्मिक शिशु की परवरिश के लिए सभी उचित बातें, सुरक्षा, और आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाता है। उद्धार के साथ जो बातें प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर की ओर से मसीही जीवन जीने के लिए उपलब्ध कर दी जाती हैं, वे हैं:

  • वह उद्धार पाते ही परमेश्वर के परिवार का सदस्य (इफिसियों 2:19), परमेश्वर की संतान बन जाता है (यूहन्ना 1:12-13)।

  • वह परमेश्वर पिता और परमेश्वर पुत्र - प्रभु यीशु के हाथों में सुरक्षित रहता है (यूहन्ना 10:28-29)।

  • उसे सिखाने और संभालने के लिए परमेश्वर पवित्र आत्मा उसके मन में आकर बस जाता है (यूहन्ना 14:26; 16:13-15; इफिसियों 1:13-14; गलातीयों 3:2), उसकी देह पवित्र आत्मा का मन्दिर बन जाती है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19)। 

  • उसका पोषण परमेश्वर के वचन के द्वारा किया जाता है (1 पतरस 2:2)। यह वचन ही उसका मार्गदर्शक (भजन 119:105), उसे पाप करने से बचाए रखने वाला (भजन 119:9, 11), और उसे बुद्धिमान बनाता है (भजन 119:98-110, 104)। 

  • उसे परमेश्वर की ओर से प्रतिज्ञा है कि उस पर कोई भी ऐसी परीक्षा नहीं आएगी, जो उसके सहने की क्षमता से बाहर है, वरन उस सीमा के अंदर भी उसे परीक्षा से बच कर सुरक्षित निकलने का मार्ग दिया जाएगा (1 कुरिन्थियों 10:13)। शैतान भी उसे परमेश्वर द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक नहीं छू सकता है (अय्यूब 1:10-12)। 

  • यदि उससे कोई पाप हो जाए, और वह अपने पाप को स्वीकार करके परमेश्वर से उसके लिए क्षमा माँग ले, तो परमेश्वर उसे क्षमा भी कर देगा (1 यूहन्ना 1:9)। 

  • परमेश्वर ने अपने स्‍वर्गदूतों को उसकी सेवा करने वाले बना दिया है (इब्रानियों 1:14)। 

    परमेश्वर की ओर से यह सारी सहायता और सुरक्षा पापों से पश्चाताप करने और प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता स्वीकार कर लेने वाले प्रत्येक जन तुरंत ही, उसके नया जन्म पाने के साथ ही उपलब्ध हो जाती है। इसके बाद, उसके मसीही जीवन में प्रगति और उन्नति करने के लिए, परमेश्वर के लिए उपयोगी होने के लिए, मसीही जीवन को जी कर दिखाने के लिए, परमेश्वर अन्य अनेकों प्रकार से उसकी सहायता करता रहता है, उसे समय और परिस्थिति के अनुसार आवश्यक बल, बुद्धि, ज्ञान, और मार्गदर्शन आदि प्रदान करता रहता है। कोई भी वास्तविक मसीही विश्वासी, आजीवन कभी भी, परमेश्वर से दूर अकेला, या उसकी दृष्टि से ओझल, और उसकी देखभाल से बाहर नहीं रहता है। परमेश्वर की उपस्थिति सदा उसके साथ बनी रहती है, उसे संभाले रहती है। 

    क्या ऐसी अद्भुत परवरिश, सहायता, देखभाल और आशीषें मसीही विश्वास के अतिरिक्त और कहीं पर उपलब्ध हैं - और वो भी सेंत-मेंत तथा सीधे परमेश्वर से? तो फिर क्यों इन अनुपम, अद्भुत, सर्वोत्तम आशीषों से दूर रहना? हमारा कृपालु और अनुग्रहकारी प्रभु परमेश्वर तो हर प्रकार से हमारी भलाई ही चाहता है, तो फिर उसके प्रस्ताव को स्वीकार करने में क्या एतराज है? यीशु मसीह को अपना प्रभु और उद्धारकर्ता स्वीकार करने में आपको किस बात का संकोच है? स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को स्वर्गीय जीवन बना देगा। 


एक साल में बाइबल: 

  • एज्रा 3-5

  • यूहन्ना 20

************************************************************

English Translation

The Solution for Sin - Salvation - 26

Results, Blessings, and Security of Salvation

    In the previous article we have seen that voluntarily and sincerely accepting the Lord Jesus Christ as savior, and deciding to live a life of obedience and submission to Him is known as being saved or being Born-Again. On being Born-Again, person is born out of the perishing temporal worldly life, into imperishable eternal spiritual life, as a spiritual infant. Salvation, or New Birth is received in a moment, on making the decision, but to fulfil it, to learn to live one’s life according to it, to practically demonstrate it in one’s life, to grow and mature in it, to live out its capabilities - all of this is an exercise and efforts of a life-time. Being saved, or being Born-Again is only the beginning, and not an end in itself. There is no role or importance of any religion, caste, status, occupation, possessions, education, place, time, age, etc. of the person. This is through every person’s own decision for himself - even for those who follow the Christian religion, or belong to families of Christian Believers, and fulfill all the rites and rituals, works, and traditions of their religion or denomination or group. None of these things gives them any right to escape personally repenting of their sins, accepting the Lord Jesus Christ as their savior, and by being saved or Born-Again becoming His disciple (Acts 17:30); since salvation of being Born-Again is not inherited, and neither is it related in any way to following a particular religion.


Other than receiving forgiveness of sins and salvation are there any other benefits of accepting the Christian Faith? When an infant is born in a family, to safeguard and nurture the infant, the parents and members of the family provide everything required for maintaining the security, nourishment, and growth of the infant. Similarly, on being born into His spiritual family, God too provides the necessary things, the security, and required help for the spiritual infant to be nourished and grow properly. The things made available by God to every Christian Believer to live a Christian life are:

  • From the moment of being saved he becomes a member of God’s family (Ephesians 2:19), a child of God (John 1:12-13).

  • He is kept secure in the hands of God the Father and God the Son - the Lord Jesus (John 10:28-29).

  • To teach and keep him safe, God the Holy Spirit comes to reside in Him and stays with him forever (John 14:26; 16:13-15; Ephesians 1:13-14; Galatians 3:2); his body becomes the temple of the Holy Spirit (1 Corinthians 3:16; 6:19).

  • He is nourished and built up by the Word of God (1 Peter 2:2). God’s Word becomes his guide (Psalm 119:105), and helps him to stay safe from sinning (Psalm 119:9, 11), and makes him wise (Psalm 119:98-110, 104).

  • He has God’s promise that he will never pass through any temptation or testing that is beyond his limits of endurance; and even within that limit, he will be provided the way to safely escape from that temptation or testing (1 Corinthians 10:13). Even Satan cannot touch and test him beyond the limits and parameters determined by God (Job 1:10-12).

  • If he commits any sin, then he has God’s assurance that if he confesses his sin asks God’s forgiveness for it, he will be forgiven (1 John 1:9).

  • God has made His angels his serving spirits (Hebrews 1:14).

All of this help and security, these provisions from God immediately become effective in the life of every person who repents of his sins and accepts the Lord Jesus as his savior, everyone who is Born-Again. From here onwards, to help him grow and mature in his Christian life, to become useful and effective for the Lord God, to be able to live and practically demonstrate the life of Christian Faith, God continues to help and provide for him in many different ways; continues to give him the required strength, wisdom, knowledge, and guidance as per the need of the hour and the circumstances. No Christian Believer is ever alone or out of sight of the Lord God, ever throughout his lifetime, and God’s care and provisions are always kept available to him. God’s presence remains with him always and safeguards him. 

Is such an amazing nurturing, help, care, and blessings available anywhere outside of the Christian Faith, and that too absolutely freely, and directly from God? Then why should we remain away from such inimitable, extra-ordinary, and superlative blessings? Our kind and gracious God only desires that which is best for us in every possible way, then why should we be reluctant or unwilling to accept His proposal for us? Why shouldn’t you accept the Lord Jesus as your Lord and Savior?

The Lord Jesus has done His part; He has made ready and available salvation with all the benefits freely to everyone; but have you accepted His offer? Have you taken His hand of love and grace extended towards you and the free gift He offers; or are you still determined to do that which no man can ever accomplish through his own efforts?

If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Ezra 3-5

  • John 20



शनिवार, 11 जून 2022

बाइबल, पाप और उद्धार / The Bible, Sin, and Salvation – 29


Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 25 - उद्धार के परिणाम और नया जन्म 

 

    पिछले लेख में हमने देखा कि किस प्रकार प्रभु यीशु मसीह ने समस्त मानवजाति के संपूर्ण पापों को अपने ऊपर लेकर, उनके लिए आवश्यक बलिदान और प्रायश्चित का कार्य प्रभु ने पूरा कर दिया; और अपने मृतकों में से पुनरुत्थान के द्वारा पाप के प्रभाव - आत्मिक और शारीरिक मृत्यु का भी पूर्ण समाधान कर के समस्त संसार भर के सभी मनुष्यों को पापों से मुक्ति, उद्धार और परमेश्वर से मेल-मिलाप कर लेने का मार्ग उपलब्ध करवा कर मुफ़्त में दे दिया। प्रभु यीशु द्वारा संपन्न किए गए इस कार्य को अपने जीवन में कार्यान्वित करने, और उसके लाभों को अर्जित करने के लिए अब किसी भी मनुष्य को न तो किसी धर्म के निर्वाह अथवा किसी धर्म विशेष को स्वीकार करने की, न किसी धार्मिक अनुष्ठान को पूरा करने की, और न ही प्रभु द्वारा किए गए इस कार्य में किसी भी अन्य मनुष्य, वह चाहे कोई भी हो, द्वारा किसी भी प्रकार के कोई योगदान अथवा भागीदारी की आवश्यकता है। अब जो भी स्वेच्छा से और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह द्वारा कलवरी के क्रूस पर दिए गए बलिदान और उनके पुनरुत्थान को स्वीकार करता है, प्रभु यीशु मसीह के जगत का उद्धारकर्ता होने पर विश्वास लाता है, उन से अपने पापों से क्षमा माँगकर उनका शिष्य बनने के लिए अपने आप को उन्हें समर्पित करता है, वह अपने द्वारा किए गए इस निर्णय और प्रभु को समर्पण के पल से ही उनसे पापों की क्षमा और  उद्धार पा लेता है; उसका सांसारिक नश्वर जीवन से स्वर्गीय अविनाशी जीवन में नया जन्म हो जाता है। 

    इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह व्यक्ति कौन है, किस धर्म या जाति का है, धर्मी है अथवा अधर्मी है, पढ़ा-लिखा है या अनपढ़ है, धनी है अथवा निर्धन है, स्वस्थ है अथवा अस्वस्थ या अपंग है, किस रंग का है, समाज में उसका क्या स्तर या प्रतिष्ठा अथवा स्थान है, उसका पिछला जीवन कैसा था, आदि - उस व्यक्ति से संबंधित किसी भी सांसारिक बात का उसके प्रभु पर लाए गए विश्वास द्वारा उद्धार और पापों की क्षमा पाने से कोई लेना-देना नहीं है। महत्व और अनिवार्यता केवल इस की है कि उसने सच्चे मन से और स्वेच्छा से प्रभु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार किया है कि नहीं, अपने आप को उसका शिष्य होने के लिए समर्पित किया है कि नहीं। इसीलिए, जैसा इस श्रृंखला के एक आरंभिक लेख में कहा गया था, मसीही विश्वास के अंतर्गत मिलने वाली पापों से क्षमा और उद्धार से अधिक सरल, सभी के लिए उपलब्ध, सभी के लिए कार्यकारी समाधान और निवारण और कहीं है ही नहीं। व्यक्ति जहाँ है, जैसा है, जिस भी स्थिति में है, अकेला है या किसी भीड़ में है, किसी धार्मिक स्थल अथवा धार्मिक अगुवे की वहाँ उसके साथ उपस्थिति है या नहीं - इन बातों और ऐसी किसी भी बात का कोई महत्व, कोई भूमिका नहीं है। शान्त, दृढ़ निश्चय, आज्ञाकारी और समर्पित मन से, मन ही में की गई एक सच्ची प्रार्थना, प्रभु यीशु से कहा गया एक वाक्य - “हे प्रभु यीशु मेरे पाप क्षमा कर और मुझे अपना ले”, उस व्यक्ति द्वारा सच्चे मन से यह कहते ही, वह तुरंत ही अनन्तकाल के लिए प्रभु का जन बन जाता है, नया जन्म प्राप्त कर लेता है। यदि आपने अभी तक यह नहीं किया है, तो अभी आपके लिए प्रभु का आह्वान है, अवसर है कि अभी यह कर लें, और अपनी अनन्तकाल की नियति स्वर्गीय नियति में परिवर्तित कर लें।

    यह पापों की क्षमा, उद्धार पा लेना अपने आप में अंत नहीं है, वरन एक नए जीवन का आरंभ है। उद्धार पाना पल भर का कार्य, किन्तु उद्धार पाए हुए जीवन को जीना सीखना, और व्यवहारिक जी के दिखाना जीवन भर प्रति-दिन करने का अभ्यास है, परिश्रम का कार्य है। व्यक्ति द्वारा पश्चाताप तथा पापों की क्षमा की प्रार्थना के साथ अपना आजीवन प्रभु यीशु को समर्पित करते ही उसके लिए और उसके जीवन में परमेश्वर की ओर से कई स्वर्गीय बातें आरंभ हो जाती हैं, उससे जुड़ जाती हैं, जिन्हें हम आगे देखेंगे। अभी हमने देखा कि उद्धार पाने को नया जन्म पाना भी कहते हैं; अर्थात सांसारिक नश्वर जीवन से स्वर्गीय अविनाशी जीवन में नया जन्म हो जाना। शारीरिक और सांसारिक दृष्टि से उसकी आयु कितनी भी हो, किन्तु आत्मिक दृष्टि से वह अब एक नवजात शिशु है। जैसे बच्चा माता के गर्भ की संकुचित अवस्था से बाहर आकर खुल कर हाथ-पाँव मारने, सांस लेने और विकसित होने, बहुत से बातें सीखने और बढ़ने लगता है, उसी प्रकार यह नवजात आत्मिक शिशु भी अब स्वर्गीय आत्मिक जीवन में प्रवेश कर के एक नए वातावरण में विकसित होना आरंभ करता है - वह कितना, और कितनी शीघ्रता से विकसित होने पाता है, यह उसके अपने परिश्रम, प्रभु के प्रति समर्पण की दृढ़ता, प्रभु की आज्ञाकारिता पर निर्भर है। उस आत्मिक शिशु का “दूध” या भोजन परमेश्वर का वचन बाइबल है, जिसे उसे निर्मल मन के साथ बारंबार आत्मसात करते रहना है, तब ही वह ठीक से बढ़ने पाएगा,  “इसलिये सब प्रकार का बैर भाव और छल और कपट और डाह और बदनामी को दूर करके। नये जन्मे हुए बच्चों के समान निर्मल आत्मिक दूध की लालसा करो, ताकि उसके द्वारा उद्धार पाने के लिये बढ़ते जाओ” (1 पतरस 2:1-2)।

    जिस प्रकार एक नवजात शिशु में वो सारे अंग होते हैं जो एक वयस्क और कद्दावर व्यक्ति में होते हैं, किन्तु उस शिशु का शरीर अभी वैसा विकसित, शक्तिशाली, और विभिन्न कार्यों के लिए सक्षम नहीं होता है, जैसा उस वयस्क का हो गया है, उसी प्रकार से इस आत्मिक शिशु को भी आत्मिक रीति से विकसित, शक्तिशाली, और विभिन्न आत्मिक बातों एवं कार्यों के लिए सक्षम होने में समय, आत्मिक भोजन, आत्मिक जीवन के अभ्यास और परिश्रम की आवश्यकता होती है। उसके लिए यह कर पाने के लिए परमेश्वर ने कई प्रकार के प्रयोजन और संसाधन उपलब्ध करवाए हैं, जिन्हें हम आगे के लेखों में देखेंगे। परमेश्वर का उद्देश्य है कि सभी उद्धार पाए हुए लोग उसके पुत्र और हमारे उद्धारकर्ता प्रभु यीशु की समानता में अंश-अंश करके ढलते चले जाएं, “परन्तु जब हम सब के उघाड़े चेहरे से प्रभु का प्रताप इस प्रकार प्रगट होता है, जिस प्रकार दर्पण में, तो प्रभु के द्वारा जो आत्मा है, हम उसी तेजस्‍वी रूप में अंश अंश कर के बदलते जाते हैं” (2 कुरिन्थियों 3:18)। क्योंकि यह परिवर्तन क्रमिक और ‘अंश-अंश करके’ होता है, इसलिए उद्धार पाए हुए व्यक्ति में तुरंत ही प्रभु यीशु के समान सिद्धता और पवित्रता दिखाई नहीं देती है; किन्तु वह उसकी ओर अग्रसर रहता है। जैसे शारीरिक रीति से सभी समय-समय पर बीमार होते हैं कमजोर पड़ते हैं, उनकी बीमारी का इलाज करके उन्हें फिर से स्वस्थ और सबल किया जाता है, वैसे ही आत्मिक जीवन में भी शैतान द्वारा लाई गई बातों में फंस जाने के द्वारा उद्धार पाया हुआ व्यक्ति भी आत्मिक रीति से बीमार हो सकता है, उसे फिर से आत्मिक बल पाने के लिए आत्मिक इलाज की आवश्यकता पड़ती है, और उसे फिर से आत्मिक रीति से शक्तिशाली और प्रभावी होने में कुछ समय लग सकता है। 

    नया जन्म पाना आत्मिक जीवन में प्रवेश करना है; प्रभु यीशु के स्वर्गीय जीवन में रखा गया पहला कदम। इसके आगे जीवन भर का कार्य और अभ्यास है, साथ-साथ मिलती रहने वाली आत्मिक आशीष और अलौकिक आनन्द भी हैं, तथा भविष्य में परलोक में मिलने वाले, और उत्तमता में कल्पना से भी बाहर प्रतिफल भी हैं “परन्तु जैसा लिखा है, कि जो आंख ने नहीं देखी, और कान ने नहीं सुना, और जो बातें मनुष्य के चित्त में नहीं चढ़ीं वे ही हैं, जो परमेश्वर ने अपने प्रेम रखने वालों के लिये तैयार की हैं” (1 कुरिन्थियों 2:9)। क्या आप ने प्रभु के बलिदान और पुनरुत्थान को स्वीकार करके, उसके पक्ष में अपना निर्णय ले लिया है? स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को स्वर्गीय जीवन बना देगा। 

 

एक साल में संपूर्ण बाइबल पढ़िए: 

  • एज्रा 1-2

  • यूहन्ना 19:23-42

**************************************************************

English Translation

The Solution for Sin - Salvation - 25 - Results of Salvation & Being Born Again

In the previous article we have seen how the Lord Jesus Christ took upon Himself all the sins of the entire mankind, paid and atoned for them through sacrificing His life, and by His resurrection from the dead, annulled death - spiritual and physical, the consequence of sin; and thereby freely provided the complete solution and deliverance to mankind from sin - salvation, and being reconciled with God. To utilize the work that the Lord Jesus has accomplished, make it effective in one’s life, and gain its benefits, is now every person’s own decision. It is not through the following of any religion, or converting from one religion to another; nor is it through fulfilling some religious rituals and traditions. It does not require the intervention of any person or institution to make it applicable in one’s life. Now, whosoever voluntarily and with a sincere heart  accepts the sacrifice made by the Lord Jesus on the Cross of Calvary and His resurrection, believes that the Lord Jesus is the Savior of the world and his savior as well, asks for forgiveness of his sins from Him, surrenders his life to the Lord, and becomes His disciple, this person, by virtue of his own heart-felt decision and submission to the Lord receives the forgiveness of all of his sins the very moment he makes this decision and becomes “saved”; he is Born Again from his worldly perishable state into the heavenly eternally imperishable state.


Things like his identity, religion, caste, being ‘religious’ or not, being educated or uneducated, being rich or poor, being healthy or sick or disabled in any way, whatever color he may be of, whatever be his standing and status in the society, whatever may his earlier life have been like, etc., none of these or any other worldly things like these have any bearing on his receiving the forgiveness of sins and being saved or being Born Again by faith in the Lord Jesus. The only thing that matters is whether or not he has accepted with a sincere and true heart the Lord Jesus Christ as his savior or not; surrendered himself to be the Lord’s disciple or not. That is why, as had been stated in one of the initial articles of this series, there is no easier and effective way than the Christian Faith for obtaining forgiveness of sins and salvation, which is freely available and applicable for all and everyone. Wherever a person may be, in whatever condition he may be, whether he is alone or in a crowd, whether he is in a religious place and with a religious person or not - none of these matter. All the person has to do is that with a calm, committed, firm decision, be obedient to the calling of the Lord Jesus, say a sincere prayer of repentance and submission in his heart, a prayer of one simple sentence, something like, “Lord Jesus please forgive my sins and accept me”, and his life will immediately be changed for eternity, he will be Born Again and become a follower of the Lord Jesus. If you have not done this as yet, then it is the Lord’s calling for you to do this now and change your eternal destiny for the better right now.


This receiving of forgiveness of sins and new spiritual birth is not the end of the process, but is the beginning of a new life. Receiving salvation, being Born Again is a momentary act, accomplished forever, in a moment; but to learn to live this new life of salvation, and to practically demonstrate this life, is a life-long daily exercise of learning and endurance. The moment a person repents and prays for forgiveness of sins and submits his life to the Lord Jesus, many other heavenly things are added and begin for him from God; we will see about them in the coming articles. We have just seen that this, receiving salvation or being saved, is also known as being Born Again; i.e., to be delivered from the perishable worldly life, and enter into an eternal and imperishable heavenly life. From the physical and worldly point of view, whatever be the person's age at that moment, but spiritually speaking, from this moment onwards, he is like a newborn infant. Just as the baby at birth, having come out of the cramped up and confined space in the mother’s womb, starts to freely move its limbs, breathe, take food, and start developing, starts to learn many things, starts growing to become an adult; similarly, this spiritually newborn infant, born out of the sin restricted world into the freedom of spiritual life, starts developing in this spiritual environment. But how soon and how much he can do so, depends upon his efforts and his living a life of submission and obedience to the Lord. The “spiritual food” or milk of that infant is the Word of God, which he has to keep taking and imbibing repeatedly with a clean heart, only then will he be able to grow sufficiently well, “Therefore, laying aside all malice, all deceit, hypocrisy, envy, and all evil speaking, as new-born babes, desire the pure milk of the word, that you may grow thereby” (1 Peter 2:1-2).


Just as a newborn infant has all the organs and body parts that a full grown, healthy and strong adult has, but since the infant’s body is not as strongly developed as that of an adult and has not yet become capable of doing what an adult can do; similarly, spiritually too, it takes time and effort for a spiritual infant to develop into a spiritual adult and become capable of doing various spiritual things properly and adequately. For this to happen, he needs to take a regular and proper supply of spiritual food, regularly engage in spiritual exercises, and be diligent in his efforts to grow spiritually. For him to be able to do this, God has made available many provisions and methods, which we will see in the subsequent articles. Through all this, the purpose of God is that all of His children, the saved, Born-Again people, would gradually conform to the likeness of His Son and our Savior the Lord Jesus Christ, “But we all, with unveiled face, beholding as in a mirror the glory of the Lord, are being transformed into the same image from glory to glory, just as by the Spirit of the Lord” (2 Corinthians 3:18). Since this transformation is gradual, progressive, and “from glory to glory”, i.e., bit by bit, therefore the saved and Born-Again person does not seem to be perfect and holy immediately or soon after being saved or being Born Again; but he is on the way to progressively being transformed into the Lord’s likeness. Just as everybody falls ill or sick physically, thereby becomes weak, has to be treated to restore health and fitness and make them strong again, similarly in the spiritual life as well, many-a-times because of satanic ploys and attacks a saved and Born Again person may become spiritually “ill or sick” and become weak. In such situations, he needs spiritual help, treatment, nourishment, encouragement to restore his spiritual health, and to make him spiritually strong and effective again.


To be Born Again is to gain entry into spiritual life; it is taking the first step in the heavenly life with the Lord. Ahead of this is a lifetime of efforts, exercising and practicing of living the spiritual life. Along with these efforts, exercising and practicing for living the spiritual life also come spiritual blessings and joy, an indescribable satisfaction and sense of fulfillment; and once this physical life is over, there is always the assurance of a heavenly life, whose joys we cannot even imagine in our present life, “But as it is written: "Eye has not seen, nor ear heard, Nor have entered into the heart of man The things which God has prepared for those who love Him"” (1 Corinthians 2:9).

 The Lord Jesus has done His part; He has made ready and available salvation with all the benefits freely to everyone; but have you accepted His offer? Have you taken His hand of love and grace extended towards you and the free gift He offers; or are you still determined to do that which no man can ever accomplish through his own efforts?

If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


   

Through the Bible in a Year: 

  • Ezra 1-2

  • John 19:23-42