ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सोमवार, 16 जनवरी 2023

प्रभु भोज – भाग लेने में गलतियाँ (16) / The Holy Communion - The Pitfalls (16)

Click Here for the English Translation


प्रभु की मेज़ - परमेश्वर द्वारा पाप से व्यवहार (2)


पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर की संतान, नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी के लिए, सच्चे पाप अंगीकार और पश्चाताप का अर्थ है नाम-बनाम विशिष्ट पापों को मान लेना, उनके लिए वास्तविकता में प्रभु के सामने दुखी और पश्चातापी होना, और उनसे दूर हो जाने या उन्हें अपने जीवन से निकाल देने का निर्णय करना। एक औपचारिकता के समान, पुस्तक से या पादरी की पीछे-पीछे अनुष्ठान की विधि के शब्दों को बोलते और दोहराते रहना, वह पाप अंगीकार तथा पश्चाताप नहीं है जिसकी बात 1 कुरिन्थियों 11:28 कर रहा है, और न ही यह वह “प्रभु की देह को पहचानना” है जो पद 29 का अभिप्राय है। इसलिए, इस रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लेना, वह भाग लेना नहीं है जो परमेश्वर का वचन करने को कहता है, वरन अनुचित रीति से भाग लेना है। हमने यह भी देखा था कि बाइबल के अनुसार, या तो पाप परमेश्वर के द्वारा क्षमा किया जाएगा, अन्यथा परमेश्वर उसका न्याय करेगा, दण्ड देगा। पाप के साथ व्यवहार करने का और कोई तरीका नहीं है।

 

परमेश्वर अपनी क्षमा प्रदान करने के लिए न तो किसी मनुष्य की सिफारिश को स्वीकार करता है (यशायाह 1:11-15; यिर्मयाह 7:16; 11:14; 14:11-12; यिर्मयाह 15:1; यहेजकेल 14:14-20), और न ही वह अपने द्वारा आँकलन के लिए मनुष्यों द्वारा बनाए गए तरीकों अथवा मानकों का प्रयोग करता है। व्यक्ति के पापों के क्षमा किए जाने के लिए, उसके द्वारा किया गया पाप अंगीकार और पश्चाताप परमेश्वर के मानकों के अनुसार, परमेश्वर द्वारा दिए गए तरीके से होना चाहिए, और परमेश्वर को, जो प्रत्येक व्यक्ति की भीतरी वास्तविक स्थिति को भली-भांति जानता है, उसके पश्चाताप के लिए आश्वस्त होना चाहिए, केवल तब ही परमेश्वर उसे क्षमा करेगा। इसलिए कोई भी, कभी भी पापों के लिए क्षमा मिलने को हल्के में नहीं ले सकता है, यूं ही उसे मानकर नहीं चल सकता है। विशेषकर वे तो कदापि नहीं जो केवल बाहरी रीति से कुछ क्रिया-कलापों को करते हैं, जबकि जो वे पाप अंगीकार तथा पश्चाताप के बारे में कह और कर रहे हैं उसमें उनका मन खराई से कभी होता ही नहीं है। वे तो बस यही सोच और मान कर चलते हैं कि अब क्योंकि उन्होंने अपनी डिनॉमिनेशन की रीति के अनुसार कुछ शब्द कह दिए हैं, इसलिए अब वे आश्वस्त रह सकते हैं कि परमेश्वर को वह करना ही होगा जो उन्होंने कहा है, उसे उन्हें क्षमा करना ही होगा, क्योंकि उन्होंने उचित अनुष्ठान को पूरा कर लिया है।

 

परमेश्वर से उसके बच्चों, उसके लोगों को पाप क्षमा मिलने के बारे में एक और बहुत महत्वपूर्ण बात है, जिसके बारे में हमें बहुत गंभीरता से मनन करना चाहिए और हमेशा जिसका ध्यान भी रखना चाहिए। जैसा कि इब्रानियों 12:5-11 में लिखा है, जब, जैसी और जितनी आवश्यकता होती है, एक प्रेमी पिता के समान, परमेश्वर भी अपने जिद्दी बच्चों की ताड़ना करता है; जैसे कि संसार के माता-पिता करते हैं। परमेश्वर द्वारा अपने बच्चों की ताड़ना करना इस बात का प्रमाण है कि परमेश्वर अपने बच्चों की चिंता करता है, उनके जीवन और व्यवहार को लेकर चिंतित है, और अपनी संतान को संसार के साथ समझौते की स्थिति में बने नहीं रहने देगा, वरन उस पापमय स्थित से जिस में उस बच्चे ने अपने आप को डाल लिया है, उसे निकालने के लिए जो कुछ भी आवश्यक है वह करेगा। इब्रानियों की पत्री का लेखक इस बात पर बल देने के लिए, पद 8 में बहुत कठोर भाषा का प्रयोग भी करता है - उनके ढिठाई के पापमय व्यवहार के लिए जिनकी ताड़ना नहीं हुई उन्हें वह “व्यभिचार की संतान”, अर्थात वे जो वास्तव में परमेश्वर की संतान नहीं हैं, कहता है। इसलिए परमेश्वर की जिद्दी, ढीठ, और पाप के साथ समझौता करने में लगी रहने वाले बच्चों के लिए, उन्हें मोड़कर वापस ठीक मार्ग पर लाने के लिए परमेश्वर की ताड़ना उनके प्रति परमेश्वर के प्रेम और चिंता का प्रमाण तो है ही, साथ ही इस बात का भी प्रमाण है कि वह व्यक्ति परमेश्वर की संतान भी है। दूसरी ओर, जो लोग अपने पापमय, सांसारिक, समझौते के बिगड़े हुए जीवन में ढिठाई से बने रहते हैं, चलते रहते हैं, किन्तु उन्हें परमेश्वर की ताड़ना का सामना नहीं करना पड़ता है, उन्हें बहुत गंभीरता से इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि ऐसा होना, उनके “व्यभिचार की संतान”, अर्थात वे जो वास्तव में परमेश्वर की संतान नहीं हैं, होने का प्रमाण भी है; परमेश्वर ने उन्हें अपनी संतान, अपने लोग स्वीकार ही नहीं किया है।


यद्यपि यह एक बहुत कटु और चौंका देने वाली बात है, किन्तु बाइबल से समर्थन के बिना नहीं है। परमेश्वर के वचन में अन्य भी उदाहरण हैं, जो दिखाते हैं कि बहुत से लोगों ने यह मान लिया है कि वे परमेश्वर के लोग हैं, किन्तु परमेश्वर ने कभी भी उन्हें अपने लोग होने के लिए न तो जाना और न ही कभी स्वीकार किया, वे चाहे जो भी कहते या करते रहें। मत्ती 7:21-23 इस बात का एक उदाहरण है; इन पदों में जिन लोगों के बारे में कहा गया है वे अपने आप को परमेश्वर के लोग मानते थे, उनका मानना था कि वे परमेश्वर के लिए कार्य कर रहे हैं, किन्तु अंत में जाकर प्रभु उनसे कह देता है कि वे कुकर्म करने वाले हैं और प्रभु ने उन्हें कभी नहीं जाना। इसी प्रकार से, प्रभु यीशु द्वारा दिए गए दस कुँवारियों के दृष्टांत में (मत्ती 25:1-12), वे पाँच मूर्ख कुँवारियां समझती थीं कि वे प्रभु के साथ की हैं, किन्तु 25:12 में प्रभु उनसे कह देता है कि “मैं तुम से सच कहता हूं, मैं तुम्हें नहीं जानता।” हम लूका 13:23-30 में भी देखते हैं कि प्रभु यीशु ने लोगों को पूर्व-धारणा रखते हुए यह मान कर चलते रहने के प्रति सचेत किया कि वे प्रभु के लोग हैं। प्रभु ने उनसे कहा कि अंत के दिन बहुत से होंगे जो यह कहेंगे के वे प्रभु के साथ चलते-फिरते थे, रहते थे, इसलिए वे भी प्रभु के लोग हैं, परंतु प्रभु उन्हें कभी भी जानने के उनके दावे से इनकार कर देगा। परमेश्वर का वचन यह भी दिखाता है कि इस सिक्के का दूसरा पहलू भी है, परमेश्वर पहले से ही जानता है कि उसके लोग कौन हैं (यूहन्ना 10:27; 2 तिमुथियुस 2:19), और किसी को भी सिवाए परमेश्वर और उसके वचन की आज्ञाकारिता में चलते रहने के अतिरिक्त और कुछ भी विशेष करने की आवश्यकता नहीं है। उनका यही करना भर ही संसार के सामने प्रमाणित कर देगा कि वे परमेश्वर के लोग हैं (यूहन्ना 14:21, 23; 1 यूहन्ना 2:3-6)। यूहन्ना और तिमुथियुस से लिए गए ये पद हमें वास्तव में परमेश्वर के लोग होने की पहचान करने के गुणों को दिखाते हैं।


इस समझ और पहचान के द्वारा हम जान सकते हैं कि क्यों ऐसे बहुत से लोग जो अपने आप को ईसाई या मसीही विश्वासी कहते हैं, किन्तु संसार के साथ समझौते का जीवन जीते हैं, प्रभु की मेज़ में अनुचित रीति से भाग लेते हैं, किन्तु कभी प्रभु द्वारा उनकी ताड़ना नहीं होती है, वे अपने जीवन और व्यवहार में ऐसे चलते रहते हैं मानो उन्होंने कभी कुछ गलत किया ही नहीं है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अपने ईसाई या मसीही होने के सभी दावों के बावजूद, परमेश्वर की दृष्टि में वे उसके बच्चे, उसके लोग हैं ही नहीं! चाहे वे अपने आप को मसीही विश्वासी कहें, बहुत भक्ति और धर्म-निर्वाह का जीवन व्यतीत करें, अपनी तथा संसार की दृष्टि में बहुत “धर्मी” हों, किन्तु परमेश्वर की दृष्टि में और उसके आँकलन के अनुसार, वे उसकी संतान या उसके लोग नहीं हैं; इसलिए वह उनके साथ अपने बच्चों के समान व्यवहार नहीं करता है, उनके गलत व्यवहार के लिए उनकी ताड़ना नहीं करता है। वह उनसे अंत में न्याय के समय व्यवहार करेगा, जैसे कि वह संसार के सभी अविश्वासियों के साथ करेगा। तब तक वो जो चाहे करते रहें, लेकिन उनका अपने आप को “मसीही” कहना उन्हें वैसे “मसीही” नहीं बनाता है, जैसा परमेश्वर चाहता है कि उसके लोग हों। परमेश्वर की संतान, उसके लोग होने के लिए, उनमें वे गुण होने चाहिएं जो हमने ऊपर यूहन्ना और तिमुथियुस से लिए गए वचन के हवालों में देखे हैं। अगले लेख में हम 1 कुरिन्थियों 11:31-32 से अपने आप को जाँचने तथा परमेश्वर द्वारा जाँचे जाने के बारे में देखेंगे।

 

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • उत्पत्ति 39-40          

  • मत्ती 11     


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

********************************************************************

English Translation


The Lord’s Table - God’s Dealing With Sin (2)


In the previous article we had seen that for a child of God, a Born-Again Christian Believer, true confession and repentance means confessing specific sins by name, genuinely being sorry for them before the Lord, and resolving to get away from them or cast them out of one’s life. The perfunctory, liturgical reading from a book or repeating after the Pastor of words to this effect is not the self-examination, confession, and repentance that 1 Corinthians 11:28 is talking about, nor is it the “discerning the Lord's body” that verse 29 means. Hence, participation in the Lord’s Table in this manner is not the one that God’s Word is talking about, and is an unworthy participation. We had also seen that Biblically speaking, sin can either be forgiven by God, or be judged and punished by God. There is no other way for dealing with sin.

 

God neither accepts any man’s recommendations for granting His forgiveness (Isaiah 1:11-15; Jeremiah 7:16; 11:14; 14:11-12; Jeremiah 15:1; Ezekiel 14:14-20), nor does He accept or go by any man-made methods and criteria for His evaluation and judgment. To have one’s sins forgiven, the person’s confession and repentance has to be according to God’s standards, in the God given manner, and God, who knows the actual inner state of every person, has to be convinced about the repentance being factual, only then will He forgive. So, no one can ever take his forgiveness from God for granted, least of all those who simply go through the motions externally while their hearts are nowhere in anything they say or do about confession and repentance, and think that by uttering a few words as a denominational tradition, they can assume and rest assured that God is now obliged to do as they have asked Him to do, He has to forgive them, because they have fulfilled the appropriate ritual.


There is another very important aspect of forgiveness that we need to seriously ponder over and always remain aware of, when thinking about God’s forgiveness for His children. As it says in Hebrews 12:5-11, as and when it is required, and to the degree necessary, God also chastens His wayward children, as a loving Father; just the same as earthly fathers do. This chastening by God is a proof that God cares for His child, is concerned about the child’s life and behavior, will not let His child continue in a state of compromise with the world, and will do whatever is necessary to bring His child out of the sinful state he might have got himself into. The author of Hebrews emphasizes this by using very strong language in verse 8 - calling those who have not been chastened for their recalcitrant behavior as “illegitimate”, i.e., not actually the children of God. So, God’s chastening for a wayward, stubborn and compromising child of God, to turn him around is an expression of God’s love and care for His child, as well as a proof of that person being a child of God. On the other hand, those who continue in their worldly, wayward, compromising, sinful behavior, without facing God’s chastening and corrections, should seriously take note that this is also a proof that they are “illegitimate”, i.e., God does not consider or know them as His children!


Though this is a very strong and shocking statement, but it is not without Biblical support. There are other instances in God’s Word that show that many people have assumed themselves to be God’s people, but God had never known or accepted them as His people, whatever they may have said or done. Matthew 7:21-23 is one such example; the people mentioned here thought they were God’s people, working for God, but at the end the Lord calls them those who practice lawlessness and declares that He never knew them. Similarly, in the parable of the Ten Virgins (Matthew 25:1-12), the five foolish virgins thought they were part of the Lord’s party, but in 25:12, the Lord tells them, ‘I do not know you.’ Again, in Luke 13:23-30, the Lord Jesus warned against being presumptive and clearly told that eventually there will be many who will claim that they too were God’s people and moved around with Him, but the Lord will refuse to accept their claim and deny ever knowing them. God’s Word also says that on the flip side, God already knows those who are His people (John 10:27; 2 Timothy 2:19), no one has to do anything other than live a life of obedience to God and His Word, abide in Him, and that by itself will show to the world that they are God’s people (John 14:21, 23; 1 John 2:3-6); these verse from John and Timothy also give us the criteria to know and recognize who actually are God’s people.


Through this insight we can understand why many people who live a life of compromise with the world, partake of the Lord’s Table unworthily, are never chastened or judged by the Lord, and they continue in their life and behavior as if they were doing nothing wrong. It is because in God’s eyes, despite all their claims to the contrary, they are not His children! Though they call themselves “Christians”, though they may be very pious and religious, very “righteous” in their own eyes as well as the eyes of the world, but in God’s eyes and in God’s evaluation, they are not His children, so He does not deal with them as His children, does not chasten them for their wrong behavior. He will deal with them at judgment time, as He will deal with every other unbeliever of the world; till then they can do what they want, but their claiming to be “Christians” does not make them the “Christians” God wants people to be. To be God’s people, they have to have the characteristics we saw above from the references taken from John and Timothy. In the next article we will look into 1 Corinthians 11:31-32, about judgment, self as well as God’s.

  

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 


Through the Bible in a Year: 

  • Genesis 39-40

  • Matthew 11



Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well


रविवार, 15 जनवरी 2023

प्रभु भोज – भाग लेने में गलतियाँ (15) / The Holy Communion - The Pitfalls (15)

Click here for the English Translation


प्रभु की मेज़ - परमेश्वर द्वारा पाप से व्यवहार (1)

 

अभी तक, प्रभु भोज के बारे में 1 कुरिन्थियों 11:23-29 तक के अध्ययन में हमने देखा है कि प्रभु यीशु ने प्रभु भोज की स्थापना अपने प्रतिबद्ध शिष्यों के लिए की थी, प्रभु भोज में योग्य और अनुचित रीति से भाग लेने का क्या अर्थ है, प्रभु यीशु के प्रतिबद्ध शिष्यों के लिए प्रभु भोज में भाग लेना एक अनिवार्यता है, और प्रत्येक मसीही विश्वासी को भाग लेने से पहले अपने आप को जाँचना ही है। आज, आगे बढ़ते हुए, हम 1 कुरिन्थियों 11:30-31 से देखेंगे कि अयोग्य या अनुचित रीति से भाग लेने के क्या दुष्परिणाम होते हैं, जैसा कि पौलुस ने पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखे हैं। ये दो पद हमारे सामने रखते हैं कि क्या होता है जब कोई मसीही विश्वासी प्रभु के निर्देशों को हल्के में लेता है, उनकी अनदेखी करता है, अपनी इच्छा के अनुसार करता है, इस पूर्व-धारणा के साथ कि क्योंकि वह परमेश्वर की संतान है, उसे कभी कोई हानि नहीं होगी। किन्तु यह एक बहुत गलत धारणा है, शैतान द्वारा दिया गया धोखा है, मसीही विश्वासियों को बहकाने और गलत मार्ग पर डालने के लिए, जिससे परमेश्वर की संतान हानि उठाए। जैसा कि हम पिछले लेख में प्रेरितों 17:30-31; 2 कुरिन्थियों 5:10; 1 कुरिन्थियों 3:13-15; और 1 पतरस 4:16-17 से देख चुके हैं, सभी को, मसीही विश्वासियों को भी, प्रभु यीशु के सामने खड़े होकर अपने जीवनों और कार्यों का हिसाब उसे देना होगा, उनके द्वारा जिए गए जीवनों और किए गए कार्यों की बहुत बारीकी से और कड़ाई से, परमेश्वर के मानकों के आधार पर जाँच की जाएगी उन्हें उनके प्रतिफल देने के लिए, और परमेश्वर के न्याय का आरंभ मसीही विश्वासियों के न्याय के साथ होगा।


परमेश्वर के वचन में, परमेश्वर द्वारा पाप से व्यवहार करने के केवल दो ही तरीके हैं, और प्रत्येक व्यक्ति को, मसीही विश्वासियों को भी, इन दो में से एक तरीके को चुनना होता है। परमेश्वर या तो पाप को क्षमा कर सकता है, या पाप के लिए न्याय करके उसका दण्ड दे सकता है। बाइबल में पाप के साथ व्यवहार के लिए और कोई तरीका नहीं दिया गया है। यदि परमेश्वर को किसी पाप को क्षमा करना है, तो व्यक्ति को अपने जीवन में उस पाप की उपस्थिति को स्वीकार करना होगा, उस विशिष्ट पाप को प्रभु के सामने मानना होगा, सच्चे और खरे मन से उसके लिए पश्चाताप करके, प्रभु से उसके लिए क्षमा माँगनी होगी। यह रीति के समान, औपचारिकता निभाते हुए, बारंबार धार्मिक अनुष्ठान की प्रथा का दोहराया जाना नहीं हो सकता है, जैसे कि बहुत सी डिनॉमिनेशनल कलीसियाओं में देखने को मिलता है, विशेषकर तब जब लोग अपने प्रभु भोज को मना रहे होते हैं। ऐसे में कलीसिया के एकत्रित लोग या तो किसी छपी हुई पुस्तक से, अथवा अपने पास्टर के पीछे-पीछे दोहराते  रहते हैं, जिसमें संभव है कि एक सामान्य बुराइयों की कोई सामान्य सूची भी दी हुई हो। लेकिन शायद ही कोई इस रीति का निर्वाह अपने पाप के विषय सच्ची कायलता, और उसके लिए खरे पश्चाताप के साथ करता है।

 

ध्यान रखिए कि प्रभु को किसी रीति के नाम-मात्र के लिए पूरा किए जाने में कोई रुचि नहीं है। न ही प्रभु किसी मनुष्य की जाँच और परख मनुष्यों द्वारा बनाए गए तरीकों या मानकों के आधार पर करता है। क्योंकि पाप को क्षमा करना प्रभु का काम है, इसलिए जब तक कि प्रभु, जो बारीकी से मनुष्य के हृदय की गहराइयों को भी देख लेता है, उसके मन की वास्तविक दशा को जानता और पहचानता है, यदि मनुष्य के पश्चाताप और क्षमा याचना की खराई को स्वीकार नहीं करता है, तब तक उस व्यक्ति के द्वारा की गई हर बात व्यर्थ है, निष्फल है, और वास्तव में यह दोगलापन है, परमेश्वर का मज़ाक उड़ाना है (मत्ती 15:7-9, 13-14)। किसी व्यक्ति के द्वारा सच्चे मन से पापों के लिए पश्चाताप करने का अर्थ है, पहले उन विशिष्ट पापों के जीवन में होने को स्वीकार करना, फिर उन विशिष्ट पापों को प्रभु के सामने उन पापों का नाम लेते हुए मान लेना, और फिर प्रभु के समक्ष यह निर्णय लेना कि अब से वह उन पापों को अपने जीवन से निकाल देगा, और फिर इस निर्णय का अपने व्यावहारिक जीवन में निर्वाह करना।


इस बात का एक उत्तम उदाहरण यशायाह नबी का जीवन है, यशायाह 6:1-8 देखिए। ध्यान रखिए कि इस स्वर्गीय दर्शन से पहले भी यशायाह परमेश्वर का नबी था, जैसा कि हम इस पुस्तक के आरंभ से ही देखते हैं। यद्यपि पहले भी यशायाह ने परमेश्वर से दर्शन और निर्देश पाए थे, किन्तु यशायाह 6 का परमेश्वर के अपनी महिमा में अपने सिंहासन पर बैठे होने का दर्शन यशायाह ने पहली बार देखा था। जब यशायाह ने परमेश्वर की पवित्रता और महिमा के साथ सिंहासन पर बैठे होने के दर्शन को देखा, यद्यपि वह परमेश्वर का नबी और संदेशवाहक था, फिर भी वह तुरन्त ही अपनी पापमय दशा के लिए कायल हो गया, और विशिष्ट रीति से अपने पाप का अंगीकार किया, “मैं अशुद्ध होंठ वाला मनुष्य हूं, और अशुद्ध होंठ वाले मनुष्यों के बीच में रहता हूं” (6:5)। जब यशायाह अपने विशिष्ट पाप का अंगीकार करता है, एक साराप परमेश्वर की वेदी से अँगारा उठाकर उसके शरीर के पाप करने वाले स्थान - उसके होंठों को छू लेता है (6:6-7), और उसे उसके अधर्म दूर होने, पाप क्षमा होने का आश्वासन दिया जाता है, वह प्रभु परमेश्वर के लिए काम पर जाने के लिए तैयार हो जाता है। लगभग यही बात अय्यूब के साथ भी देखने को मिलती है (अय्यूब 40:3-5; 42:1-6), जो इस सारी पुस्तक में बड़े घमण्ड के साथ अपनी धार्मिकता का और अपने अनुचित रीति से दुख भोगने की दावे करता आ रहा था। किन्तु जैसे ही परमेश्वर अपनी महिमा में उसका सामना करता है, तुरन्त ही अय्यूब को अपनी वास्तविक दशा का एहसास होता है, और वह मान लेता है कि उसे अब अपने पर ही घृणा आती है, और वह पश्चाताप करता है।


यही 2 कुरिन्थियों 7:10 का “परमेश्वर-भक्ति का शोक” है, जो पश्चातापी मनुष्य को उद्धार पर ले जाता है, जिसके लिए फिर कोई पछतावा नहीं होता है। किन्तु रीति के समान, औपचारिक रीति से किया गया पश्चाताप, जिसे इस पद में “संसारी शोक” कहा गया है, वह मृत्यु लेकर आता है, क्योंकि वह कभी भी सच्चे मन से किया गया शोक और खरा पश्चाताप था ही नहीं। उस व्यक्ति के पाप कभी माने ही नहीं गए, कभी उनकी क्षमा प्राप्त ही नहीं हुई, और वे अभी भी उस व्यक्ति के जीवन का उतना ही भाग हैं जितना प्रभु भोज में भाग लेने से पहले थे, क्योंकि उसने कभी उन्हें छोड़ने का कोई निर्णय लिया ही नहीं था। वह व्यक्ति तो केवल एक रीति का निर्वाह करने के लिए, एक औपचारिकता को पूरा करने के लिए आया था, और उसके डिनॉमिनेशन की रीति के अनुसार यह करने के बाद इस संतुष्टि के साथ चला गया कि अब वह परमेश्वर के साथ ठीक दशा में आ गया है, क्योंकि उसके पास्टर ने उससे यह कह दिया है। किन्तु वास्तविकता में तो वह जिस हाल में आया था, उससे किसी भी बेहतर स्थिति में नहीं लौटा, वरन संभवतः और बिगड़ी हुई दशा में लौटा, क्योंकि अब उसपर एक और अयोग्य रीति से मेज़ में भाग लेने और परमेश्वर का मज़ाक उड़ाने का पाप भी जुड़ गया है।


 अगले लेख में हम इसके बारे में थोड़ा और देखेंगे, और पाप के साथ व्यवहार के परमेश्वर के दूसरे तरीके - न्याय और दण्ड के बारे में भी देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • उत्पत्ति 36-38          

  • मत्ती 10:21-42     


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*********************************************************************

English Translation


The Lord’s Table - God’s Dealing With Sin (1)


  So far, in our study about the Holy Communion from 1 Corinthians 11:23-29, we have seen about the setting up of the Communion by the Lord for His committed disciples, what it means to participate worthily or unworthily, participating in the Lord’s Table being a mandatory for the committed disciples of the Lord Jesus, and the necessity of every disciple of the Lord examining himself before participating in the Lord’s Table. Today, moving ahead, from 1 Corinthians 11:30-31, we will see the consequences of participating unworthily, mentioned by Paul under the guidance of the holy Spirit. These two verses place before us what happens if the Christian Believer takes the Lord’s instructions lightly, ignores them, and does what he feels like, under the presumption that since he is a child of God, he will never come to any harm. But this is a very wrong notion, a satanic deception to misguide and mislead God’s children into harm. As we have seen from Acts 17:30-31; 2 Corinthians 5:10; 1 Corinthians 3:13-15; and 1 Peter 4:16-17 in the last article, everyone, including the Christian Believers will have to stand before the Lord Jesus, give an account of their lives, and undergo a meticulously carried out strict scrutiny according to God’s standards, of the life they have lived, to receive the rewards from the Lord; and God’s judgment will begin with the Christian Believers.


In the Word of God, there are only two ways in which sin can be dealt with by God, and every person, including the Christian Believer, has to choose one or the other for God to deal with their sin. Either God can forgive sin, or He has to punish sin. There is no other way mentioned for handling sin in the Bible. If God has to forgive sin, then the person has to acknowledge the presence of sin in his life, specifically confess that sin to the Lord Jesus, sincerely and honestly repent of it, and ask for forgiveness from Him for it. This cannot be a ritualistic, perfunctory repetition as is routinely and liturgically practiced in the denominational Churches, especially while having their Holy Communion. The congregation simply reads or repeats after the Pastor from their printed book, where a general list of common wrong-doings may be mentioned. But quite unlikely that anyone ever goes through this ritual with a sincere sense or conviction of sin and repentance.

 

Remember, the Lord is neither interested in the technical fulfillment of a ritual, nor does He evaluate and decide by man’s methods and criteria. It is the Lord who has to forgive the sin; so, unless the Lord, who looks deep into the hearts of men seeing the actual state of the heart, is convinced about the sincerity of a person’s repentance and asking for forgiveness, everything that the person does is vain, inconsequential, and in-fact a mockery of God and His instructions (Matthew 15:7-9, 13-14). For a person to sincerely repent of his sins, he has to first accept the specific sins he has committed, confess those specific sins, naming them or recounting them to the Lord, decide in the presence of the Lord to get rid of them from his life, and then follow up the decision by implementing it in his life.

 

This is well illustrated from the life of Isaiah, in Isaiah 6:1-8. Remember, even before this heavenly vision seen by Isaiah, he already was a Prophet of God, as we see right from the beginning of this book. While Isaiah had been receiving visions and instructions from God, but the vision of God in His majesty, seated on His throne, was first seen by Isaiah in chapter 6. When Isaiah sees the Lord God in His holiness and majesty, though a Prophet and spokesperson of God, he is immediately convicted of his own sins, and cries out confessing specifically that “I am a man of unclean lips, And I dwell in the midst of a people of unclean lips” (6:5). When Isaiah confesses his sin, a seraphim takes a coal from the altar of God and touches the sinning part of Isaiah’s body - his lips (6:6-7), and he is assured of his sin being forgiven and iniquity removed, and he is now ready to go to work for the Lord God. Much the same happened to Job (Job 40:3-5; 42:1-6), who throughout the book, till this point, had been proudly declaring his being righteous and suffering unjustly. But the moment God in His majesty confronts him, Job immediately realizes his actual condition, and confesses that he is vile, abhors himself and repents.


This is the “godly sorrow” of 2 Corinthians 7:10, that leads to salvation of the penitent person, and for which there will not be any regrets later. But the ritualistic, perfunctory repentance, addressed in this verse as “sorrow of the world” produces death, since it never was a sorrow of the heart, never was a true repentance. Those sins still remained unconfessed, unforgiven, and still very much a part and parcel of the person’s life; they were never actually regretted for and the person never meant to cast them away. All he had come to do was fulfill a religious ritual, an obligation, and having done it in the denominationally prescribed manner, he went back content that he had become right with God since his Pastor told him that; but actually no better than the condition he had come in, maybe somewhat worse, since now another sin of unworthily participating in the Communion and mocking God had also been added to his list of sins.

 

In the next article, we will see more about this, and the second way of God handling sin - by judgment. If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 


Through the Bible in a Year: 

  • Genesis 36-38

  • Matthew 10:21-42



Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well


शनिवार, 14 जनवरी 2023

प्रभु भोज – भाग लेने में गलतियाँ (14) / The Holy Communion - The Pitfalls (14)

Click Here for the English Translation


प्रभु की मेज़ - प्रभु की देह के योग्य आदर के साथ

 

पिछले दो लेखों में 1 कुरिन्थियों 11:28 से अध्ययन करने के बाद, अब हम आगे, 1 कुरिन्थियों 11:29-30 पर आते हैं। प्रेरित पौलुस में होकर पवित्र आत्मा इस पद से मसीही विश्वासियों के सामने प्रभु की मेज़ में अयोग्य रीति से भाग लेने के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताता है। कुछ ही समय पहले हमने 1 कुरिन्थियों 11:27 से देखा था कि प्रभु की मेज़ में योग्य रीति से तथा अयोग्य रीति से भाग लेने का क्या अर्थ होता है। संक्षेप में, प्रभु की मेज़ में योग्य रीति से भाग लेना, उसमें किसी अनुष्ठान की रीति या डिनॉमिनेशन की परंपरा पूरी करने के लिए नहीं, परन्तु उस अभिप्राय और रीति से भाग लेना है जो प्रभु यीशु ने प्रभु भोज को स्थापित करते समय निर्धारित किया था। अकसर, वे लोग जो प्रभु भोज में रीति या परंपरा के अनुसार भाग लेते हैं, यह गलत धारणा रखते हैं कि इससे वे धर्मी बन जाते हैं, परमेश्वर को स्वीकार्य हो जाते हैं, तथा स्वर्ग में प्रवेश पाने के योग्य हो जाते हैं। किन्तु यह बिल्कुल गलत और बाइबल के विपरीत धारणा है; परमेश्वर के वचन में कहीं भी, न तो प्रभु यीशु द्वारा, न पौलुस अथवा अन्य किसी के द्वारा ऐसा कुछ भी कहा गया, न ही कोई ऐसा अभिप्राय दिया गया है। परमेश्वर द्वारा दिए गए उद्देश्यों - प्रभु यीशु के जीवन और बलिदान को स्मरण करना तथा उसकी मृत्यु का प्रचार करना, अर्थात उसकी गवाही देना, से भिन्न कोई भी उद्देश्य देना अयोग्य रीति से भाग लेना है।


योग्य रीति से भाग लेने से संबंधित एक और बहुत महत्वपूर्ण शिक्षा है कि भाग लेने वाले को पहले अपने आप को जाँच लेना चाहिए, अपने पापों, गलतियों, और कमज़ोरियाँ को प्रभु के सामने मान कर, प्रभु से उनके लिए क्षमा माँगनी चाहिए, और तब योग्य रीति से भाग लेना चाहिए। किन्तु इसे भी एक व्यर्थ की परंपरा बना दिया गया है, अब कलीसिया के एकत्रित लोग, अपने पादरी के पीछे-पीछे अनुष्ठान की विधि के अनुसार कही जाने वाली कुछ बातों को दोहराते हैं, अधिकांशतः औपचारिकता पूरी करने के लिए, न के सार्थक रीति से अथवा किसी श्रद्धा या खराई के साथ, और फिर जाकर मेज़ में भाग ले लेते हैं।

 

हमें 1 कुरिन्थियों 11:29 में अयोग्य रीति से प्रभु भोज में भाग लेने के बारे में एक बहुत गंभीर चेतावनी दी गई है - ऐसा करने वाले इस खाने और पीने से अपने ऊपर दण्‍ड लाते हैं। और अगला ही पद, पद 30, हमें बताता है कि ये दण्ड यहीं, इसी पृथ्वी पर ही उनके जीवनों में आने लग जाते हैं, इससे पहले कि व्यक्ति प्रभु यीशु के सामने अपने जीवन का हिसाब देने के लिए, और भले या बुरे प्रतिफल पाने के लिए खड़ा हो (प्रेरितों 17:30-31; 2 कुरिन्थियों 5:10)। परमेश्वर ने जो कुछ भी कहा है, जो भी निर्देश दिए हैं, उन्हें कभी भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है, और न ही यह मान कर चला जा सकता है कि कोई बात नहीं, अन्ततः इसकी अनदेखी हो जाएगी। नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों, परमेश्वर की संतानों को भी यह धारणा नहीं रखनी चाहिए कि वे परमेश्वर के निर्देशों के साथ समझौते कर सकते हैं, और वे हल्के में बच जाएंगे। बल्कि, 1 पतरस 4:17-18 कहता है कि परमेश्वर के न्याय का आरंभ विश्वासियों से होगा, और 1 कुरिन्थियों 3:13-15 बताता है कि यह काम कितनी बारीकी और गंभीरता से किया जाएगा। विश्वासियों का यह न्याय उनके उद्धार पाने या न पाने के लिए नहीं है, परन्तु अनन्तकाल के प्रतिफलों के लिए है, जैसा कि 1 कुरिन्थियों 3:15 स्पष्ट कर देता है कि कुछ ऐसे लोग भी होंगे जो उद्धार पाए हुए तो होंगे किन्तु स्वर्ग में अनंतकाल के लिए छूछे हाथ रहेंगे क्योंकि उनके कोई भी कार्य किसी प्रतिफल के योग्य नहीं थे।

 

हम इब्रानियों 10:28-29 से देखते हैं कि परमेश्वर अपने पुत्र के निरादर को हल्के में नहीं लेता है; और यह ठीक भी है, क्योंकि यदि कोई परमेश्वर पुत्र का आदर नहीं करता है तो वह परमेश्वर पिता का आदर भी नहीं करेगा (यूहन्ना 5:23)। इसलिए, मानव जाति के उद्धार के लिए प्रभु द्वारा दिए गए बलिदान के चिह्नों को हल्के में अथवा अनुचित रीति से लेना, परमेश्वर का निरादर करना है, और फिर उसके परिणामों को भी भुगतना पड़ेगा। जो भाग लेते समय प्रभु की देह को नहीं पहचानता है; अर्थात परमेश्वर के निष्पाप, निष्कलंक, पवित्र पुत्र के द्वारा संपूर्ण मानवजाति के समस्त पापों को अपने ऊपर ले लेने और मनुष्यों को उनके पापों के परिणाम से छुड़ाने तथा उद्धार देने के लिए स्वयं पाप बन जाने की गंभीरता और अवर्णनीय महानता को नहीं पहचानते हैं; जो प्रभु भोज में योग्य रीति से भाग लेने की अनिवार्यता को नहीं पहचानते हैं; जो प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों के लिए प्रभु भोज की स्थापना करने के महत्व और उद्देश्य को नहीं पहचानते हैं, उन्हें भी फिर अपनी देह में ही इसके परिणामों को भी भुगतना पड़ेगा। और ये परिणाम 1 कुरिन्थियों 11:30 में दिए गए हैं - निर्बलता, रोग, और मृत्यु।

 

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • उत्पत्ति 33-35          

  • मत्ती 10:1-20     


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*********************************************************************

English Translation


The Lord’s Table - Participate Duly Honoring The Lord’s Body


  Having studied from 1 Corinthians 11:28 in the previous two articles, we will now move to 1 Corinthians 11:29-30. The Holy Spirit, through Paul, from this verse onwards puts before the Christian Believers the deleterious consequences of unworthy participation in the Lord’s Table.  A short while back, from 1 Corinthians 11:27, we had seen what participating in the Lord’s Table worthily and unworthily means. Essentially, to participate worthily is to participate in the Lord’s Table, not as a ritual, or a denominational tradition to be fulfilled, but in the manner and with the purpose instituted by the Lord Jesus. Often those who participate in the Holy Communion ritualistically have this false notion that their participation makes them righteous, acceptable to God, and worthy of gaining entry into heaven. But this is an absolutely unBiblical notion; nowhere in God’s Word did the Lord Jesus, or Paul, or anyone else ever say or even imply this. Ascribing any other purpose than what God has given - a remembrance of the Lord Jesus’s life and sacrifice, and proclaiming the Lord’s death, i.e., witnessing for Him, makes it an unworthy participation.

 

Another very important teaching associated with participating worthily is that the participant should first examine himself, confess his sins, errors and short-comings before the Lord, seek His forgiveness for them, and having been forgiven, then to take part in a worthy manner, i.e., with the person’s sins dealt with and his being made worthy by the Lord. But this too has been made into a vain ritual, where the congregation simply repeats after the Pastor, a series of liturgical statements, more perfunctorily, than meaningfully or with any sincerity of heart, and then goes ahead to partake of the Lord’s Table.


In 1 Corinthians 11:29, we have a very serious word of caution for those who do not partake of the Holy Communion in a worthy manner - they eat and drink judgment to themselves. And the next verse, i.e., verse 30 shows us that the effects of this judgment come upon the person here on earth itself, even before the person eventually stands before the Lord Jesus to give an account of his life to the Lord and receive the consequent rewards - good, or bad (Acts 17:30-31; 2 Corinthians 5:10). Nothing that God has said and instructed, can ever be taken lightly or presumed that it will be ignored. Even the Born-Again Christian Believers, the children of God cannot presume to compromise with God’s instructions and get away with it lightly. Rather, 1 Peter 4:17-18 say that God’s judgment will begin with the Believers, and 1 Corinthians 3:13-15 tells us how minutely and seriously it will be done. This judgment of the Believers is not to decide on their salvation, but for their eternal rewards, as is made clear in 1 Corinthians 3:15, that there will be some who will remain saved but also remain empty handed for eternity, since none of their works were worthy of any rewards.


We see from Hebrews 10:28-29 that God does not take the dishonoring of His Son lightly; and rightly so, since anyone who does not honor God the Son, does not honor God the Father either (John 5:23). So, dishonoring God by frivolously partaking of the symbols of the Lord’s sacrifice for salvation of mankind, will have its consequences. Those who do not discern the Lord’s body, i.e., do not recognize the seriousness and indescribable magnitude of the pure, sinless, spotless Son of God taking the entire sin of all of mankind upon Himself and becoming sin, to redeem and save all mankind; do not recognize the necessity of worthily participating in the Holy Communion; do not give due importance to the Lord’s purpose in instituting the Holy Communion for His disciples, will have to suffer the consequences in their own body. And these consequences are given in 1 Corinthians 11:30 - weakness, sickness, and even death.

  

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 


Through the Bible in a Year: 

  • Genesis 33-35

  • Matthew 10:1-20



Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well