ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गुरुवार, 14 जुलाई 2022

मसीही विश्वास एवं शिष्यता / Christian Faith and Discipleship – 26


Click Here for the English Translation

मसीही विश्वासी - प्रभु को प्राथमिक स्थान देता है


सुसमाचारों में प्रभु यीशु मसीह द्वारा दिए गए मसीही विश्वासी के सात गुणों में से दूसरा गुण है कि वह प्रभु यीशु मसीह को अपने जीवन में प्राथमिक, सबसे उच्च स्थान देता है। प्रभु के शिष्य के लिए पारिवारिक एवं सांसारिक संबंधों से अधिक महत्वपूर्ण प्रभु के साथ उसका संबंध होना चाहिए:

  •  मत्ती 10:37 जो माता या पिता को मुझ से अधिक प्रिय जानता है, वह मेरे योग्य नहीं और जो बेटा या बेटी को मुझ से अधिक प्रिय जानता है, वह मेरे योग्य नहीं
  • लूका 14:26 यदि कोई मेरे पास आए, और अपने पिता और माता और पत्‍नी और लड़के बालों और भाइयों और बहिनों वरन अपने प्राण को भी अप्रिय न जाने, तो वह मेरा चेला नहीं हो सकता


प्रभु ने इसका उदाहरण स्वयं अपने व्यवहार के द्वारा दिखाया; प्रभु के लिए उसके अपने परिवार जनों से अधिक महत्वपूर्ण वे लोग थे जो उसकी बात सुनते और मानते थे: “और उस की माता और उसके भाई आए, और बाहर खड़े हो कर उसे बुलवा भेजा। और भीड़ उसके आसपास बैठी थी, और उन्होंने उस से कहा; देख, तेरी माता और तेरे भाई बाहर तुझे ढूंढते हैं। उसने उन्हें उत्तर दिया, कि मेरी माता और मेरे भाई कौन हैं? और उन पर जो उसके आस पास बैठे थे, दृष्टि कर के कहा, देखो, मेरी माता और मेरे भाई यह हैं। क्योंकि जो कोई परमेश्वर की इच्छा पर चले, वही मेरा भाई, और बहिन और माता है” (मरकुस 3:31-35)।


किन्तु इसका यह अभिप्राय नहीं है कि मसीही शिष्य को अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति उदासीन या लापरवाह होना चाहिए। परमेश्वर के वचन और प्रयोजन में परिवार ही वह इकाई है जिसमें होकर हम परमेश्वर और उसके प्रेम को समझने पाते हैं। परमेश्वर ने हमारे लिए अपने आप को परिवार के सदस्यों, जैसे कि पिता, पुत्र, पति; और अपने लोगों के साथ अपने संबंध तथा उन लोगों के परस्पर संबंधों को भी पारिवारिक संबंधों जैसे कि पुत्र और पुत्रियों, पत्नी, भाई, आदि के द्वारा व्यक्त किया है। वचन परिवार के प्रति व्यक्ति की जिम्मेदारियों को भी सिखाता है:

  • निर्गमन 20:12 तू अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, जिस से जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उस में तू बहुत दिन तक रहने पाए
  • लैव्यव्यवस्था 19:3 तुम अपनी अपनी माता और अपने अपने पिता का भय मानना, और मेरे विश्राम दिनों को मानना; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं
  • 1 तीमुथियुस 5:8 पर यदि कोई अपनों की और निज कर के अपने घराने की चिन्‍ता न करे, तो वह विश्वास से मुकर गया है, और अविश्वासी से भी बुरा बन गया है


प्रभु यीशु मसीह ने इस ज़िम्मेदारी को भी क्रूस की वेदना सहते हुए निभाया, जब उन्होंने अपनी माता मरियम की ज़िम्मेदारी अपने शिष्य यूहन्ना को सौंपी: “परन्तु यीशु के क्रूस के पास उस की माता और उस की माता की बहिन मरियम, क्‍लोपास की पत्‍नी, और मरियम मगदलीनी खड़ी थी। यीशु ने अपनी माता और उस चेले को जिस से वह प्रेम रखता था, पास खड़े देखकर अपनी माता से कहा; हे नारी, देख, यह तेरा पुत्र है। तब उस चेले से कहा, यह तेरी माता है, और उसी समय से वह चेला, उसे अपने घर ले गया” (यूहन्ना 19:25-27)।


साथ ही हम यह भी देखते हैं कि प्रभु की मण्डली के अगुवों को सबसे पहले परिवार की उचित देखभाल करने वाला होना चाहिए, तब ही वह मण्डली की देखभाल ठीक से कर सकेंगे: 

  • 1 तीमुथियुस 3:4-5 अपने घर का अच्छा प्रबन्‍ध करता हो, और लड़के-बालों को सारी गम्भीरता से आधीन रखता होजब कोई अपने घर ही का प्रबन्‍ध करना न जानता हो, तो परमेश्वर की कलीसिया की रखवाली क्योंकर करेगा?
  • 1 तीमुथियुस 3:12 सेवक एक ही पत्‍नी के पति हों और लड़के बालों और अपने घरों का अच्छा प्रबन्‍ध करना जानते हों


पारिवारिक संबंधों से बढ़कर प्रभु को प्राथमिकता देने का अर्थ परिवार की अनदेखी करना नहीं है, वरन पारिवारिक जिम्मेदारियों की आड़ लेकर, प्रभु के कार्य की अनदेखी नहीं करना है। हमने मरकुस 3:14-15 में से शिष्य के लिए प्रभु के प्रयोजनों में से दूसरे प्रयोजन में देखा था कि प्रभु के शिष्य को जब और जहाँ प्रभु भेजे, तब और वहाँ जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। हम यह भी देख चुके हैं कि प्रभु जब भी किसी व्यक्ति को अपने किसी कार्य के लिए भेजता है, तो उससे संबंधित सारी तैयारियों को पूरा कर लेने के बाद ही ऐसा करता है। इसलिए प्रभु के शिष्य को प्रभु में इस बात के लिए भरोसा रखना चाहिए कि यदि प्रभु उसे कहीं जाने या कुछ करने के लिए कह रहा है, तो प्रभु ने उसके परिवार से संबंधित जिम्मेदारियों के बारे में भी कुछ प्रयोजन कर के रखा होगा, और उस शिष्य की अनुपस्थिति में परिवार को कोई हानि नहीं होगी। साथ ही, शिष्य द्वारा अपने परिवार को प्रभु के हाथों में सौंप कर, प्रभु के कहे के अनुसार करने के लिए जाना, इस बात का अभी सूचक है कि वह शिष्य यह मानता और निभाता है कि उसके परिवार की देखभाल भी प्रभु ही करता है, न कि वह स्वयं; जो कि उसके विश्वास की परिपक्वता का सूचक एवं चिह्न है।


जो प्रभु को महत्व देते हैं, प्रभु उनको भी बहुत महत्व और प्रतिफल देता है: “यीशु ने कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि ऐसा कोई नहीं, जिसने मेरे और सुसमाचार के लिये घर या भाइयों या बहिनों या माता या पिता या लड़के-बालों या खेतों को छोड़ दिया हो। और अब इस समय सौ गुणा न पाए, घरों और भाइयों और बहिनों और माताओं और लड़के-बालों और खेतों को पर उपद्रव के साथ और परलोक में अनन्त जीवन” (मरकुस 10:29-30)।

 

यदि आप मसीही विश्वासी हैं, अपने आप को प्रभु यीशु मसीह का अनुयायी कहते हैं, तो प्रभु के सच्चे शिष्य की इस दूसरी पहचान की कसौटी पर आप कहाँ खड़े हैं? प्रभु, उसकी आज्ञाकारिता, और उस का वचन आपके जीवन में क्या महत्व रखता है; क्या स्थान पाता है? क्या आपने प्रभु को अपने जीवन में प्राथमिक तथा सर्वोच्च स्थान दिया है? वह राजाओं का राजा, प्रभुओं का प्रभु, सृष्टि का रचयिता एवं स्वामी और सर्वशक्तिमान परमेश्वर है; उसको उसकी महिमा और हस्ती के उपयुक्त स्थान न देना, उसका अपमान करना है। इसलिए यदि आप प्रभु के जन हैं, तो प्रभु को अपने जीवन में उसका सही आदर और स्थान भी प्रदान करें।


और यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 10-12 

  • प्रेरितों 19:1-20

******************************************************************

English Translation

 Christian Believer – Accords Primary Place to the Lord

     The second of the seven characteristics of a Christian Believer given by the Lord is that he accords the primary, the highest place in his life to the Lord Jesus Christ. For a disciple of the Lord, his relationship with the Lord should be of paramount importance, over and above his family and worldly relationships:

  • Matthew 10:37 “He who loves father or mother more than Me is not worthy of Me. And he who loves son or daughter more than Me is not worthy of Me.”

  • Luke 14:26 “If anyone comes to Me and does not hate his father and mother, wife and children, brothers and sisters, yes, and his own life also, he cannot be My disciple.”

  • Mark 3:31-35 “Then His brothers and His mother came, and standing outside they sent to Him, calling Him. And a multitude was sitting around Him; and they said to Him, "Look, Your mother and Your brothers are outside seeking You." But He answered them, saying, "Who is My mother, or My brothers?" And He looked around in a circle at those who sat about Him, and said, "Here are My mother and My brothers! For whoever does the will of God is My brother and My sister and mother."” Through this example, the Lord practically demonstrated that for Him those who heard and obeyed Him were more important than His immediate family.

     But this does not mean that a Christian Believer should be unconcerned about his family responsibilities. In God’s Word and purpose, family is the unit through which we get to understand God and His love. God has expressed Himself towards us through various family relationships, e.g., Father, Son, Husband. God has also expressed the mutual relationships of His people between themselves and also with Him through familial relationships, e.g., being sons and daughters, wife or bride, brothers, etc., God’s Word also teaches about a person’s familial relationships and responsibilities:

  • Exodus 20:12 “Honor your father and your mother, that your days may be long upon the land which the Lord your God is giving you.”

  • Leviticus 19:3 “Every one of you shall revere his mother and his father, and keep My Sabbaths: I am the Lord your God.”

  • 1 Timothy 5:8 “But if anyone does not provide for his own, and especially for those of his household, he has denied the faith and is worse than an unbeliever.”

     The Lord Jesus fulfilled this responsibility even while suffering the torment of the Cross, when He handed over the responsibility of His mother, Mary, to His disciple John, “Now there stood by the cross of Jesus His mother, and His mother's sister, Mary the wife of Clopas, and Mary Magdalene. When Jesus therefore saw His mother, and the disciple whom He loved standing by, He said to His mother, "Woman, behold your son!" Then He said to the disciple, "Behold your mother!" And from that hour that disciple took her to his own home” (John 19:25-27).


We also see that the Assemblies of God’s people have been instructed that  the Elders are to be those who firstly manage their own household well, only then can they be considered worthy of managing the responsibility of the Assembly:

  • 1 Timothy 3:4-5 one who rules his own house well, having his children in submission with all reverence (for if a man does not know how to rule his own house, how will he take care of the church of God?).

  • 1 Timothy 3:12 Let deacons be the husbands of one wife, ruling their children and their own houses well.

      To give the primary place to the Lord instead of familial relationships and responsibilities is not being careless or unconcerned about earthly families. We have seen from the second purpose given in Mark 3:14-15 that the disciple of the Lord should be willing and prepared to go whenever and wherever the Lord sends him. We have also seen that whenever the Lord appoints and sends someone for His work, he first does all that is necessary for that person to accomplish that work. Therefore, the disciple of the Lord should have faith and be confident that if the Lord is asking him to go somewhere and do something for Him, then the Lord has also made the necessary provisions and prepared for the requirements, so that in the absence of the disciple, his family should not suffer any harm. Moreover, the disciple’s handing over his family into the hands of the Lord and going when and where the Lord sends him, is an indicator that the disciple believes in and follows the fact that it is actually the Lord who looks after him and his family and meets their needs, and not the disciple, also a sign of the maturity in the faith of that person.


Whoever give importance and primacy to the Lord, the Lord too gives him importance and rewards: “So Jesus answered and said, "Assuredly, I say to you, there is no one who has left house or brothers or sisters or father or mother or wife or children or lands, for My sake and the gospel's, who shall not receive a hundredfold now in this time--houses and brothers and sisters and mothers and children and lands, with persecutions--and in the age to come, eternal life” (Mark 10:29-30).


If you are a Christian Believer, if you call yourself a disciple of Christ, then where do you find yourself according to this second characteristic of the true disciple of the Lord? What place do the Lord, His Word, and obedience to them have in your life? Have you accorded the primary and highest place to the Lord in your life? He is the King of Kings and Lord of Lords, the Creator and Owner of the creation, the omnipotent God. To not accord Him a status according to His glory and status is in fact insulting Him, demeaning Him. Therefore, if you are a Christian Believer, truly a disciple of the Lord Jesus, then the Lord should have His proper place and status in your life.


If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 10-12 

  • Acts 19:1-20




बुधवार, 13 जुलाई 2022

मसीही विश्वास एवं शिष्यता / Christian Faith and Discipleship – 25


Click Here for the English Translation

मसीही विश्वासी - प्रभु के वचनों में बना रहता है 

    पिछले लेखों में हमने मरकुस 3:14-15 से प्रभु के अपने शिष्यों के लिए तीन प्रयोजनों को देखा था, कि शिष्य प्रभु के साथ रहें, और जब तथा जहाँ भी प्रभु उन्हें भेजे, वहाँ जाकर वह प्रचार करें जो प्रभु उन्हें करने को कहे। पहला प्रयोजन प्रभु के साथ रहकर उससे सामर्थ्य प्राप्त करने के लिए है; दूसरा उसकी आज्ञाकारिता और उसके प्रति समर्पण में होकर, अपनी नहीं वरन उसकी इच्छा पूरी करने से संबंधित है; और तीसरा प्रयोजन उस अधिकार के बारे में है, जो अपने साथ रहने वाले, और अपने आज्ञाकारी शिष्यों को प्रभु देता है। प्रभु के प्रत्येक शिष्य के जीवन में, उसकी प्रभावी और सफल मसीही सेवकाई के लिए, ये तीनों प्रयोजन बहुत महत्वपूर्ण, वरन अनिवार्य हैं।


इन प्रयोजनों के अतिरिक्त, सुसमाचारों में प्रभु ने सात ऐसे गुणों को भी बताया जो उसके शिष्यों में पाए जाने चाहिएं। इन गुणों का होना ही किसी व्यक्ति के इस दावे की पुष्टि करेगा कि वह वास्तव में प्रभु यीशु मसीह का शिष्य है। आज हम इन सात में से पहले गुण के बारे में देखेंगे:

1. शिष्य प्रभु यीशु मसीह के वचनों में बना रहता है:

 प्रभु के वचन को जानना या पढ़ना, और उस वचन में बने रहना, दो भिन्न बातें हैं। वचन में बने रहने का अर्थ है कि प्रभु यीशु का सच्चा शिष्य केवल उस के वचनों को पढ़ता, और जानता नहीं है, वरन उन्हें सीखता, समझता है, और साथ ही उनका पालन करता है, उन्हें अपने व्यावहारिक जीवन में दिखाता है; तथा औरों को भी प्रभु के वचन के बारे में बताता और सिखाता है। इस संदर्भ में कुछ पदों को देखिए:


यूहन्ना 8:31 तब यीशु ने उन यहूदियों से जिन्होंने उन की प्रतीति की थी, कहा, यदि तुम मेरे वचन में बने रहोगे, तो सचमुच मेरे चेले ठहरोगे

यूहन्ना 14:15 यदि तुम मुझ से प्रेम रखते हो, तो मेरी आज्ञाओं को मानोगे

यूहन्ना 14:21 जिस के पास मेरी आज्ञा है, और वह उन्हें मानता है, वही मुझ से प्रेम रखता है, और जो मुझ से प्रेम रखता है, उस से मेरा पिता प्रेम रखेगा, और मैं उस से प्रेम रखूंगा, और अपने आप को उस पर प्रगट करूंगा

यूहन्ना 14:23 यीशु ने उसको उत्तर दिया, यदि कोई मुझ से प्रेम रखे, तो वह मेरे वचन को मानेगा, और मेरा पिता उस से प्रेम रखेगा, और हम उसके पास आएंगे, और उसके साथ वास करेंगे

इन पदों से यह स्पष्ट है कि स्वयं प्रभु यीशु मसीह के कहे के अनुसार, उनका सच्चा शिष्य वही है जो उनके वचन को अपने जीवन में प्राथमिक स्थान देता है, उन में बना रहता है, और उसकी बातों का पालन करता है। यदि कोई यह कहता है कि वह प्रभु से प्रेम करता है, तो यह भी इसी से प्रमाणित होता है कि वह प्रभु के वचन से कितना प्रेम करता है। यदि व्यक्ति परमेश्वर के वचन बाइबल से प्रेम नहीं करता है, तो प्रभु द्वारा यूहन्ना 14:21, 23 में कहे के अनुसार, उसका प्रभु से प्रेम करने का दावा अस्वीकार्य है।


प्रभु क्यों चाहता है कि उनके शिष्य उसके वचन में बने रहें? क्योंकि यदि शिष्य प्रभु में बना नहीं रहे, तो फिर वह प्रभु के लिए फलवंत, उपयोगी भी नहीं हो सकता है : “तुम मुझ में बने रहो, और मैं तुम में: जैसे डाली यदि दाखलता में बनी न रहे, तो अपने आप से नहीं फल सकती, वैसे ही तुम भी यदि मुझ में बने न रहो तो नहीं फल सकते। मैं दाखलता हूं: तुम डालियां हो; जो मुझ में बना रहता है, और मैं उस में, वह बहुत फल फलता है, क्योंकि मुझ से अलग हो कर तुम कुछ भी नहीं कर सकते” (यूहन्ना 15:4-5)। यदि जो प्रभु यीशु का शिष्य होने का दावा करता है, वह प्रभु के लिए फलवंत नहीं है, प्रभु द्वारा अपने शिष्यों को दी गई महान आज्ञा (मत्ती 28:18-20) का पालन नहीं कर रहा है, तो फिर उसकी शिष्यता के दावे व्यर्थ है।


हम कैसे पहचान सकते हैं कि हम प्रभु के वचनों में बने हुए हैं? दो प्रमुख चिह्न हैं जो यह दिखाते हैं कि हम प्रभु के वचन के साथ केवल एक औपचारिकता नहीं निभा रहे हैं, वरन वास्तव में प्रभु के वचन में बने हुए हैं:

पहला चिह्न है, जो प्रभु के वचन में बना रहता है, वह उसका पालन भी करता है, “पर जो कोई उसके वचन पर चले, उस में सचमुच परमेश्वर का प्रेम सिद्ध हुआ है: हमें इसी से मालूम होता है, कि हम उस में हैं” (1 यूहन्ना 2:5); “और जो उस की आज्ञाओं को मानता है, वह उस में, और वह उन में बना रहता है: और इसी से, अर्थात उस आत्मा से जो उसने हमें दिया है, हम जानते हैं, कि वह हम में बना रहता है” (1 यूहन्ना 3:24)। 

और दूसरा चिह्न है, कि उस शिष्य का चाल-चलन और व्यवहार प्रभु के समान होता जाता है,  “सो कोई यह कहता है, कि मैं उस में बना रहता हूं, उसे चाहिए कि आप भी वैसा ही चले जैसा वह चलता था” (1 यूहन्ना 2:6); “तुम मेरी सी चाल चलो जैसा मैं मसीह की सी चाल चलता हूं” (1 कुरिन्थियों 11:1)।


यदि आप मसीही विश्वासी हैं, अपने आप को प्रभु यीशु मसीह का अनुयायी कहते हैं, तो प्रभु के सच्चे शिष्य की इस पहली पहचान की कसौटी पर आप कहाँ खड़े हैं? प्रभु का वचन आपके जीवन में क्या महत्व रखता है; क्या स्थान पाता है? और यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 7-9 

  • प्रेरितों 18

*******************************************************************

English Translation

Christian Believer – Abides in God’s Word

In the previous articles, we seen from Mark 3:14-15 the three purposes the Lord had for His disciples. In brief, these purposes are that the disciples should remain with the Lord, be willing and ready to go to preach, and do whatever the Lord wants them to, whenever and wherever the Lord sends them. The first purpose is for the disciple to be empowered by constantly being in the fellowship of the Lord; the second purpose is to be obedient and surrendered to the Lord, to do not his own will but the Lord’s will in everything; and the third purpose is about the authority that the Lord grants to those who abide in Him and are obedient to Him. These three purposes are mandatory for an effective and successful Christian ministry of every Christian Believer.


Besides these three purposes, in the Gospels, the Lord also stated seven other characteristics that should be present in His disciples. It is the continual presence of these purposes and characteristics in the life of the person, which will affirm their claim of being a disciple of the Lord Jesus Christ.


        Today we will look at the first of these seven characteristics, i.e., he abides in the Words of the Lord.


To know and read the Word of God, and to abide in the Word of God are two altogether different things. To abide in the Word of God means to not only read and know it, but also to learn it, understand it, obey it, practically demonstrate it in their personal lives, and to tell and teach others from and about God’s Word. Consider some verses from the Bible about this:

  • John 8:31 “Then Jesus said to those Jews who believed Him, "If you abide in My word, you are My disciples indeed.”

  • John 14:15 “If you love Me, keep My commandments.

  • John 14:21 “He who has My commandments and keeps them, it is he who loves Me. And he who loves Me will be loved by My Father, and I will love him and manifest Myself to him.

  • John 14:23 “Jesus answered and said to him, "If anyone loves Me, he will keep My word; and My Father will love him, and We will come to him and make Our home with him.”

    It is clear and evident from these verses why the Lord wants that His disciples abide in His Word? Because if the disciple does not abide in the Lord and His Words, he cannot be effective and fruitful for the Lord, as the Lord Himself has said: “Abide in Me, and I in you. As the branch cannot bear fruit of itself, unless it abides in the vine, neither can you, unless you abide in Me. I am the vine, you are the branches. He who abides in Me, and I in him, bears much fruit; for without Me you can do nothing” (John 15:4-5). If he who claims to be a disciple of the Lord Jesus is not fruitful for the Lord, is not obeying and fulfilling the Great Commission given by the Lord to His disciples (Matthew 28:18-20), then his claims of being the Lord’s disciple are vain.


How can we recognize or know that we are abiding in God’s Word? There are two main signs given in the Bible that demonstrate whether we are merely fulfilling a formality with God’s Word, or are we actually abiding in Lord’s Words:

The first sign is that he who actually abides in the Word of God, also obeys it, “But whoever keeps His word, truly the love of God is perfected in him. By this we know that we are in Him” (1 John 2:5); “Now he who keeps His commandments abides in Him, and He in him. And by this we know that He abides in us, by the Spirit whom He has given us” (1 John 3:24).

The second sign is that the life and behavior of the one abiding in God’s Word, is progressively transformed to be like that of the Lord, “He who says he abides in Him ought himself also to walk just as He walked” (1 John 2:6); “Imitate me, just as I also imitate Christ” (1 Corinthians 11:1).


If you are a Christian Believer, if you call yourself a disciple of Christ, then where do you find yourself according to this first characteristic of the true disciple of the Lord? If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest, by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 7-9 

  • Acts 18



मंगलवार, 12 जुलाई 2022

मसीही विश्वास एवं शिष्यता / Christian Faith and Discipleship – 24


Click Here for the English Translation 

मसीही विश्वासी - आश्चर्यकर्मों के लिए अधिकार

मरकुस 3:14-15 में अपने शिष्यों के लिए प्रभु के तीन प्रयोजनों में से दो को, कि शिष्य प्रभु के साथ रहें, और जब तथा जहाँ भी प्रभु उन्हें भेजे, वहाँ जाकर वह प्रचार करें जो प्रभु उन्हें करने को कहे हम देख चुके हैं। प्रभावी और सफल सेवकाई के लिए ये तीनों प्रयोजन बहुत महत्वपूर्ण, वरन अनिवार्य हैं। पहला प्रयोजन प्रभु के साथ रहकर उससे सामर्थ्य प्राप्त करने के लिए है; दूसरा उसकी आज्ञाकारिता और उसके प्रति समर्पण में होकर, अपनी नहीं वरन उसकी इच्छा पूरी करने से संबंधित है। और आज हम तीसरे प्रयोजन उस अधिकार के बारे में देखेंगे, जो अपने साथ रहने वाले, और अपने आज्ञाकारी शिष्यों को प्रभु देता है।


तीसरा प्रयोजन है “और दुष्टात्माओं के निकालने का अधिकार रखें” (मरकुस 3:15)। प्रभु ने अपने शिष्यों को संसार में अपने प्रतिनिधि होने के लिए बुलाया और चुना था, और प्रभु की पृथ्वी की सेवकाई के पश्चात, उन्हें ही प्रभु के कार्य को आगे बढ़ाना था, सारे संसार में पहुँचाना था। जो संसार के सामने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के प्रतिनिधि होंगे, उन प्रतिनिधियों में उन्हें यह अधिकार देने वाले के समान कुछ गुण भी अवश्य होंगे। इसीलिए हम देखते हैं कि प्रभु ने अपने आज्ञाकारी और समर्पित शिष्यों को एक ऐसा अधिकार भी दिया, जो संसार का कोई व्यक्ति, कोई सामर्थ्य उन्हें नहीं दे सकती थी - वे दुष्टात्माओं पर अधिकार रखें। मत्ती यह भी बताता है कि प्रभु ने न केवल दुष्टात्माओं को निकालने का अधिकार दिया, वरन बीमारियों और दुर्बलताओं को दूर करने का भी अधिकार दिया “फिर उसने अपने बारह चेलों को पास बुलाकर, उन्हें अशुद्ध आत्माओं पर अधिकार दिया, कि उन्हें निकालें और सब प्रकार की बीमारियों और सब प्रकार की दुर्बलताओं को दूर करें” (मत्ती 10:1)। और जब प्रभु ने उन्हें प्रचार के लिए भेजा, तो उन्होंने यह सब किया भी “और उन्होंने जा कर प्रचार किया, कि मन फिराओ। और बहुतेरे दुष्टात्माओं को निकाला, और बहुत बीमारों पर तेल मलकर उन्हें चंगा किया” (मरकुस 6:12-13)। किन्तु मरकुस 9:14-29 (तथा मत्ती 17:14-20, और लूका 9:37-42) में एक और घटना भी है जब यही शिष्य एक लड़के में से एक दुष्टात्मा को नहीं निकाल सके। और प्रभु ने उनकी असफलता का कारण उनका अविश्वास और प्रार्थना की कमी को बताया। संभवतः शिष्यों में प्रभु की बजाए अपने आप पर, अपनी सामर्थ्य पर भरोसा आ गया था; वे प्रभु पर विश्वास के साथ नहीं, अपने ऊपर रखे गए विश्वास द्वारा यह करना चाह रहे थे, और जब असफल रहे तो संदेह में भी आ गए।

 

प्रभु द्वारा शिष्यों के प्रयोजनों के लिए दिया गया क्रम और अभिप्राय आज भी उतने ही महत्वपूर्ण और कार्यकारी हैं। जो प्रार्थना और वचन के अध्ययन के द्वारा प्रभु के साथ बने रहते हैं; जो प्रभु के आज्ञाकारी रहते हैं, तब ही और वही कहते और करते हैं जब और जो प्रभु कहता है; और हर बात के लिए प्रभु पर निर्भर तथा उस पर विश्वास रखने वाले रहते हैं, वे फिर प्रभु के लिए अपनी सेवकाई के दौरान प्रभु से आश्चर्यकर्म भी करने की सामर्थ्य पाते हैं और उन कार्यों को सेवकाई की आवश्यकता के अनुसार प्रभु की महिमा के लिए करते भी हैं। प्रभु यीशु ने अपनी पृथ्वी की सेवकाई के अंत में, अपने स्वर्गारोहण के समय, शिष्यों को संसार में सुसमाचार प्रचार के लिए जाने से पहले फिर से यह अधिकार दिए थे (मरकुस 16:17-18)। किन्तु ध्यान कीजिए, यहाँ पर प्रभु ने इस सामर्थ्य और इस अधिकार को सुसमाचार प्रचार के साथ जोड़ा है, उसके अतिरिक्त प्रदान नहीं किया है; और साथ ही प्राथमिकता फिर भी “विश्वास करने” ही की थी - जो विश्वास में स्थिर और दृढ़ होगा, और इस सामर्थ्य तथा अधिकार का प्रयोग प्रभु यीशु में विश्वास के द्वारा उद्धार के सुसमाचार के प्रचार के लिए करेगा, उसी में ये बातें भी कार्यकारी होंगी।


आज बहुत से लोग प्रभु यीशु के नाम में चमत्कार और अद्भुत कामों के द्वारा लोगों को लुभाने में लगे हुए हैं, और प्रभु ने बता भी दिया था कि ऐसे लोग होंगे, किन्तु प्रभु उन्हें स्वीकार नहीं करेगा; क्योंकि उन्होंने परमेश्वर की आज्ञाकारिता में नहीं, अपनी ही इच्छा में होकर यह सब किया (मत्ती 7:21-23)। अंत के दिनों के लिए, जिनमें हम आज हैं, यह भविष्यवाणी है कि बहुत से लोग चिह्नों और चमत्कारों के द्वारा बहकाए जाएंगे (2 थिस्सलुनीकियों 2:9-12)। साथ ही 2 कुरिन्थियों 11:13-15 में भी चेतावनी दी गई है कि शैतान के दूत प्रभु के लोगों का भेष धरकर और उनके समान बातें करने के द्वारा लोगों को बहका और भटका देते हैं। किन्तु मरकुस 3:14-15 हमें इस धोखे में पड़ने और बहकाए जाने से बचे रहने का तरीका बताता है। जो भी अपने आप को प्रभु का शिष्य, उसका अभिषिक्त कहे, उसके जीवन में उपरोक्त तीनों प्रयोजन उसी क्रम में विद्यमान होने चाहिएं जिसमें प्रभु ने शिष्यों के लिए निर्धारित करे हैं, कहे हैं। यदि ऐसा नहीं है, तो सचेत हो जाने और उस जन को वचन की कसौटी पर बारीकी से परखने, और खरा पाए जाने के बाद ही उसकी बातों पर विश्वास करने की आवश्यकता है।


प्रभु के सच्चे शिष्यों की प्राथमिकता प्रभु के साथ बने रहना और उसकी आज्ञाकारिता में रहना है, न कि चिह्न और चमत्कार दिखाकर लोगों को प्रभावित तथा आकर्षित करने, और उनसे भौतिक लाभ कमाने की प्रवृत्ति रखना। प्रभु ने कभी भी अपने शिष्यों से यह नहीं कहा कि वे इन चिह्नों और चमत्कारों को करने की सामर्थ्य को भौतिक लाभ अर्जित करने का माध्यम बना लें; जो ऐसा करते हैं वे प्रभु की इच्छा का नहीं अपनी इच्छा का पालन करते हैं। इसीलिए प्रभु का निर्देश है “सब बातों को परखो: जो अच्छी है उसे पकड़े रहो” (1 थिस्स्लुनीकियों 5:21)। यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो सचेत होकर, प्रभु के वचन के अनुसार अच्छे से जाँच-परखकर ही इन विलक्षण और अद्भुत लगने वाली बातों और उनके करने वालों पर भरोसा करें। धोखे में पड़ने से स्वयं भी बचें, तथा औरों को भी बचाकर रखें।


जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 4-6 

  • प्रेरितों 17:16-34

     

*******************************************************************

English Translation 

Christian Disciple – Authority for Miraculous Works

    We have been seeing the three purposes that the Lord Jesus Christ had stated for His disciples in Mark 3:14-15. For a successful and effective ministry of Christian Believers, the presence of these three in his life is not just something very important, they actually are mandatory. Of these three we have seen the first two, i.e., the disciple should remain with the Lord at all times and should always be ready and prepared to go and preach whenever and wherever the Lord asks him to go. The first purpose is to be with the Lord to obtain His power; the second is to be surrendered in obedience and commitment to Him, to fulfill not one’s own, but the Lord’s will. Today we will look into the third purpose, which is about the authority the Lord grants to those who always remain with Him and are ever obedient to Him.


The third purpose is “and to have power to heal sicknesses and to cast out demons” (Mark 3:15). The Lord has called His disciples to be His representatives on earth; and after the time of Lord’s ministry on earth, they were to carry on with the Lord’s work and take it to the ends of the earth. Those who will be the representatives of the Almighty God before the people of the world, those representatives will also have some of the characteristics of the one who has chosen them and given them the authority. That is why we see that the Lord has given to His obedient and committed disciples an authority, which no person of the world can ever give to them - “have power to heal sicknesses and to cast out demons.” The Lord had given them this power earlier also, when He sent them out for preaching, while He was on earth with them, “And when He had called His twelve disciples to Him, He gave them power over unclean spirits, to cast them out, and to heal all kinds of sickness and all kinds of disease” (Matthew 10:1), and they could exercise this power when they were sent out by the Lord for preaching, “So they went out and preached that people should repent. And they cast out many demons, and anointed with oil many who were sick, and healed them” (Mark 6:12-13). But we also see in Mark 9:14-29 (also given in Matthew 17:14-20 and Luke 9:37-42), an incident when these very disciples could not cast out a demon from a boy. The Lord said that the reason for their being unsuccessful was their lack of faith and prayers. Quite likely, they had started to depend not upon the Lord but upon themselves and the power they had been given; and when they attempted to cast out the demon believing in their own ability, were unsuccessful, they might have started to doubt the authority of the Lord as well.


The sequence of these purposes given by the Lord is just as important today, as it was at that time. Those who constantly remain with the Lord through an attitude of prayer and in steadfastly studying God’s Word the Bible; those who remain obedient to the Lord, do only what the Lord instructs them to do, when He asks them to do; and remain dependent upon the Lord, always believing on Him for all things, they then during their ministry for the Lord, also receive the power and  do miraculous things as and when required for the ministry, and for the glory of the Lord. The Lord Jesus, at the end of His earthly ministry, at the time of His ascension, had given these powers and the authority for these things to His disciples before they went out into the world for their gospel preaching ministry (Mark 16:17-18). But note, these powers and this authority was associated by the Lord with the preaching of the gospel, not otherwise; and the primary thing was still having faith, these powers were for “those who believe” - those who are firm and established in faith in Him, and use this authority to spread the gospel of salvation by faith in the Lord Jesus Christ.


Today many people are in the business of enticing people by wondrous and miraculous works in the name of the Lord Jesus; and the Lord had already clearly told that such people will come and will do these things, but the Lord will not accept them. Because they have done these things not in the will of God, not in obedience to the Lord, but in their own will (Matthew 7:21-23). It has been prophesied for the days of the end times, the days we are living in now, that many people will be led astray by signs and wonders (2 Thessalonians 2:9-12). We have also been warned in 2 Corinthians 11:13-15 that Satan’s angels will masquerade as people of the Lord and beguile many through their preaching and works. But Mark 3:14-15 gives us the remedy to being led astray, the way of staying safe from being beguiled into utter destruction by such satanic forces. Whosoever calls himself a disciple of the Lord, these three purposes, in the same sequence as given by the Lord for His disciples, should also be seen in his life. If this is not true in the person’s life, then beware and thoroughly check that person’s life, preaching and works through the Word of God, before believing in anything he says or does.


Where there is the obedience and submission to the Lord, where His Word is honored and obeyed, His security and blessings are also there. If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 4-6 

  • Acts 17:16-34