ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

वचन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वचन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

Growth through God’s Word - Repentance From Dead Works - 8 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - मरे हुए कामों से मन फिराना – 8

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी

Click Here for the English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

आरम्भिक बातें – 12

मरे हुए कामों से मन फिराना – 8

 

    इब्रानियों 6:1-2 से हमारे आरंभिक बातों के अध्ययन में, वर्तमान में हम पहली बात, अर्थात, मरे हुए कामों से मन फिराने पर विचार कर रहे हैं; अर्थात्, उन कामों से मन फिराने पर जिन के कारण उन्हें करने वालों के जीवनों में कोई आत्मिक बढ़ोतरी या परिपक्वता नहीं होती है। पिछले दो लेखों में हमने परमेश्वर पवित्र आत्मा से सम्बन्धित दो बहुत सामान्य गलत धारणाओं के बारे में देखा है, जिनका प्रचार और शिक्षा कुछ मत और डिनॉमिनेशन बहुत बल देकर करते हैं। ये उन की वे झूठी शिक्षाएँ और गलत सिद्धान्त हैं जिन्हें ये लोग विश्वासियों द्वारा परमेश्वर पवित्र आत्मा को प्राप्त करने, और “अन्य भाषा” में बोलने के बारे में बताते और सिखाते हैं। हमने देखा है कि उनकी इन दोनों बातों को स्वीकार्य बनाने के लिए बाइबल से उन्हें कोई समर्थन नहीं है। इसी प्रकार की एक अन्य सम्बन्धित गलत धारणा, जिसका ये लोग बहुत बल देकर प्रचार करते हैं, पवित्र आत्मा के बपतिस्मे से संबंधित है। लेकिन जिस स्वरूप में वे इसका प्रचार करते, इसे बल देकर सिखाते हैं, उसका भी बाइबल में कोई समर्थन नहीं है। हम इसके बारे में अभी नहीं देखेंगे, किन्तु तीसरी आरंभिक बात, ‘बपतिस्मों’ के अध्ययन के समय इस पर विचार करेंगे। आज हम एक अन्य प्रकार के मरे हुए काम पर विचार करेंगे, जो विश्वासियों द्वारा अपने जीवनों में प्रभु को आदर देने से सम्बन्धित है।

    हम लूका 10:38-42 में एक घटना को देखते हैं, जिस में मारथा नामक एक महिला अपने घर में प्रभु यीशु का स्वागत करती है। मारथा की एक बहन भी थी जिसका नाम मरियम था। हम इस परिवार को फिर से यूहन्ना 11 अध्याय में भी देखते हैं, जहाँ लाजर के जिलाए जाने की घटना दर्ज की गई है। यहाँ से हम दो और बातों को सीखते हैं, कि मारथा और मरियम का लाजर नामक एक भाई भी था और प्रभु यीशु इस परिवार से प्रेम करता था (यूहन्ना 11:5), तथा यह परिवार बैतनिय्याह का रहने वाला था। हम लूका 10:38 के आरंभिक वाक्य में लिखे बहुवचन “वे” से देखते हैं कि प्रभु यीशु कुछ लोगों के साथ जा रहा था, बहुत संभव है वे उसके बारह शिष्य रहे होंगे; और मारथा ने प्रभु को अपने घर आने का न्यौता दिया था। मेज़बान होने के नाते मारथा उनकी सेवा कर रही थी, इसलिए प्रभु के साथ समय नहीं बिता पा रही थी (पद 40)। किन्तु उसकी बहन मरियम, प्रभु की सेवा और देखभाल की चिन्ता करने के बजाए, प्रभु के पाँवों के पास बैठकर उस से उसका वचन सुन रही थी (पद 39)। जैसा कि हम पद 40 से देखते हैं, थोड़े समय के बाद मरियम जो कर रही थी – बस प्रभु के पाँवों के पास बैठकर उसका वचन सुनना, उससे मारथा खिसिया गई, और उसने अपनी खिसियाहट अपने मेहमान प्रभु यीशु पर उतार दी। मारथा ने प्रभु की आलोचना की, कि वह उसकी आवश्यकताओं और चिन्ताओं पर ध्यान नहीं दे रहा है, प्रभु पर कुछ क्रोधित हुई कि उसने मरियम से उसकी सहायता करने के लिए नहीं कहा है।

    किन्तु जैसा हम पद 41-42 से देखते हैं, मारथा के प्रति प्रभु का प्रत्युत्तर धैर्य और प्रेम के साथ था। वह मारथा को कुछ भी बुरा नहीं कहता है; वह उसके द्वारा उनके लिए बहुत सी बातें करने के उसके प्रयासों को स्वीकार करता है, लेकिन प्रभु उसे यह भी कहता है कि उसने प्रभु के प्रति अपने प्रेम और आदर को व्यक्त करने में जो बहुत कुछ करने का निर्णय लिया है, उन बातों से उसे केवल चिन्ता और घबराहट ही मिली है। इसकी तुलना में, मरियम ने केवल एक ही बात करना चुना, कि वह प्रभु के पांवों पर बैठे और उसकी बातों को सुने; और प्रभु ने उसकी इस बात की सराहना की। प्रभु का ध्यान रखने और उसकी देखभाल करने के लिए मारथा ने जो तरीका चुना था, उसकी तुलना में, मरियम द्वारा चुने गए तरीके को प्रभु ने आवश्यक कहा, उसे भला बताया, और आश्वस्त किया कि वह उससे कभी नहीं लिया जाएगा। दोनों ही बहनें प्रभु से प्रेम करती थीं और प्रभु भी दोनों से प्रेम करता था; किन्तु दोनों ने प्रभु के प्रति प्रेम और देखभाल को व्यक्त करने के अपने-अपने तरीके चुने थे। मरियम के तरीके की सराहना करते हुए प्रभु ने यह नहीं कहा कि केवल मरियम वास्तव में उसका ध्यान रखना और देखभाल करना चाहती थी, न कि मारथा। किन्तु यह स्पष्ट प्रकट है कि प्रभु ने मरियम के तरीके को पसंद किया, उसका अनुमोदन किया, उसे ही आवश्यक, भला, और चिर-स्थाई कहा; साथ ही यह भी दिखाया कि मारथा के तरीके से चिन्ता और घबराहट ही होंगे।

    हम यहाँ पर प्रभु के प्रति प्रेम को व्यक्त करने, उसे आदर देने, के दो तरीकों को देखते हैं। मारथा का तरीका अनुमानित कार्यों के द्वारा व्यक्त करने का है; बहुत सारे काम करने का, प्रभु के लिए ऐसी बहुत सारी बातों में संलग्न होने का, जिनके द्वारा संभवतः प्रभु प्रसन्न होगा। लेकिन उसके द्वारा इन अनुमान लगा कर किए गए कार्यों ने उसे प्रभु के साथ बैठने और उसकी बातें सुनने के लिए समय और यह लालसा नहीं दी, कि प्रभु से सीखे कि उसे क्या पसन्द है, और फिर उसके अनुसार कार्य करे। मारथा ने जो किया, अधिकाँश मसीही भी वही करते हैं; बात प्रभु के प्रति उनके प्रेम और प्रतिबद्धता की नहीं है, किन्तु समस्या है कि वे उसके प्रति अपने प्रेम को किस तरह से व्यक्त करते हैं, और उनके प्रयासों के प्रत्युत्तर में उन्हें क्या मिलता है। अनुमान लगाकर कार्यों को करने का मारथा का तरीका यद्यपि आवश्यक और भला प्रतीत हो सकता है, किन्तु उसमें एक बहुत बड़ी कमी है, कि इस तरीके को अपना कर काम करने वाले के पास प्रभु के साथ बैठने, उसकी सुनने, उसकी इच्छा को जानने, और फिर उस के अनुसार कुछ करने के लिए समय नहीं होता है। इस तरीके से काम करने वालों की यही पूर्व-धारणा रहती है, तथा वे यही चाहते हैं कि वे जो कुछ भी करें उसे प्रभु स्वीकार कर ले, पसन्द कर ले। इसकी तुलना में मरियम का तरीका बहुत साधारण और निष्क्रिय प्रतीत होता है, लेकिन प्रभु इसी तरीके को चाहता है – कि लोग उसके पाँवों के पास बैठें, उससे सुनें, उससे सीखें, और उस से वे बातें प्राप्त करें जो कभी भी उन लोगों से ली नहीं जाएंगी, अर्थात मसीही विश्वासी के साथ अनन्तकाल तक बनी रहेंगी। मसीही विश्वासी के लिए, मरियम का तरीका है परमेश्वर के वचन बाइबल के साथ समय बिताना – बाइबल से सम्बन्धित सामग्री को नहीं, वरन् बाइबल ही को पढ़ना। प्रभु को, वचन में होकर, बात करने का समय देना, उस पर मनन करना, उसके बारे में विचार करना, और प्रभु ने जो सिखाया है उन निर्देशों को अपने जीवन में लागू करना।

    प्रभु के पाँवों पर समय बिताना, उसके वचन में होकर उससे सीखना, उसके वचन को अपने में बने रहने देना, न तो समय की बरबादी है, और न ही निष्क्रिय होकर रहना है – यह सब करने के लिए, किसी भी कार्य से अधिक अनुशासन, प्रयास, और संयम चाहिए होता है, और यही प्रभु से प्रेम करने का प्रमाण भी है (1 यूहन्ना 2:3-5)। इस अनुशासन को बनाए रखने के साथ बड़ी प्रतिज्ञाएँ और लाभ जुड़े हुए हैं। जो लोग इस में बने रहते हैं: वे नया बल पाते जाएँगे, कभी थकित नहीं होंगे, उकाबों के सामान उड़ेंगे (यशायाह 40:31); परमेश्वर पिता और प्रभु उन से प्रेम करेंगे, और आ कर उनके साथ निवास करेंगे (यूहन्ना 14:21, 23); प्रभु की प्रतिज्ञा है कि वह उनकी इच्छाओं को पूरा करेगा (यूहन्ना 15:7); और वे उसके प्रेम में बने रहेंगे (यूहन्ना 15:10)। इसलिए प्रत्येक मसीही विश्वासी को स्वयं का आँकलन कर के यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उसके जीवन में परमेश्वर के वचन का क्या स्थान है, वह व्यक्तिगत रीति से परमेश्वर के वचन का अध्ययन करने और सीखने में कितना समय लगाता है, और प्रकट की गई अपनी कितनी कमियों को ठीक करता है। जैसा कि प्रभु ने स्वयं कहा है, अनुमानित कार्यों के द्वारा प्रभु को प्रसन्न करने का तरीका अन्ततः केवल चिन्ताओं और घबराहट ही को उत्पन्न करेगा; वह व्यर्थ और निष्फल है – एक प्रकार के मरे हुए काम है जिन से मन फिराने और जिन्हें निकाल फेंकने की आवश्यकता है। प्रभु के पाँवों पर बैठकर परमेश्वर के वचन को पढ़ने, अध्ययन करने, सीखने, और उसे अपने जीवन में लागू करने का मरियम का तरीका ही विश्वासियों को लाभ पहुँचाएगा, और उसी का पालन किया जाना चाहिए। किन्तु उस में बहुत अनुशासन, लगन, संयम की आवश्यकता है क्योंकि शैतान भरसक प्रयत्न करेगा कि मसीही विश्वासी को ऐसा न करने दे।

    अगले लेख में हम एक अन्य प्रकार के मरे हुए काम के उदाहरण को देखेंगे, मसीही विश्वासी का मनुष्यों को प्रसन्न करने वाले बन जाना।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Elementary Principles – 12

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Elementary Principles – 12

Repentance From Dead Works - 8

 

    In our study of Elementary Principles from Hebrews 6:1-2, we are presently considering the first principle, i.e., repentance from dead works; i.e., repentance from those seemingly religious and good works, that do not cause any spiritual growth or maturity in the person doing them. In the past two articles we have seen two very common misconceptions related to God the Holy Spirit, that are quite emphatically preached and taught by some sects and denominations. They are the false teachings and wrong doctrines which they preach and teach about Believers receiving God the Holy Spirit, and about speaking in “Tongues.” We have seen that neither of the two have any Biblical support to make them acceptable. There is another similarly very emphatically preached and taught misconception about Holy Spirit baptism, which again does not have any Biblical standing or support for the form it is preached, taught, and emphasized; we will not consider it now but will take it up when we are learning about the third elementary principle, i.e., baptisms. Today we will consider another kind of dead works, that of the Believer's way of honoring the Lord in their lives.

    In Luke 10:38-42 we have an incident where the Lord Jesus is welcomed into a home, by a lady named Martha. Martha also had a sister, named Mary. We see this family again later on in John 11, in the incidence of raising of Lazarus from the dead, and from there we learn two more things, that Martha and Mary also had a brother named Lazarus and Jesus loved this family (John 11:5), and this family belonged to Bethany. We note from the plural “they” in the opening sentence of Luke 10:38 that quite likely the Lord was travelling with some other people, probably His twelve disciples; and that it was Martha who invited the Lord into their home. As the hostess, Martha was distracted from spending time with the Lord and got busy preparing for and serving the Lord (v.40). But her sister Mary, instead of helping Martha, simply sat at the feet of Jesus and listened to Him (v.39), not worrying about caring for and serving the Lord. After sometime, as we see from v.40, Martha got irritated with what Mary was doing – simply sitting at the Lord’s feet and listening to Him, instead of helping her in taking care of and serving their guest - the Lord; and her irritation spilled over onto her guest, the Lord Jesus. She is critical of Him that He is not caring about her needs and concerns, and expresses her annoyance, for His not asking Mary to help her.

    But the Lord, as we see in vs. 41-42, responds lovingly and patiently towards Martha. He does not discredit her; He acknowledges her efforts at doing many things for caring for Him and looking after Him, but the Lord also points out that what she has chosen to do for expressing her love and honor for Him has only caused worries and trouble for her. In contrast, Mary chose to do only one thing, i.e., sit at the Lord’s feet and listen to Him; and the Lord commends her for it. In contrast to what the Lord had to say about Martha’s way of expressing her care and concern for the Lord, the Lord calls Mary’s way as one that was needed or necessary, calls it the good part, and assures that it will not be taken away from her. Both sisters loved the Lord and the Lord too loved them both; both had chosen their own ways to express their care and concern for the Lord. Though approving Mary’s way, the Lord does not say that only Mary, not Martha, actually cared for Him. But quite evidently, the Lord preferred and approved Mary’s way, calling it good, necessary, and everlasting; while pointing out that Martha’s way will only lead to worries and troubles.

    We see here two ways of honoring the Lord, of expressing care and love for Him. Martha’s way is to express it through presumptive efforts, by doing many activities, many things for the Lord, that she thought would please the Lord. But her being involved in these self-determined activities did not give her the time and desire to sit and listen to the Lord, to know from Him, what pleased Him, and then do accordingly. What Martha did is what most Christian Believers also do; their love and commitment towards the Lord is not in question, but the problem is in the way they express their love towards Him, and the returns they get for their efforts. Martha’s way of presumptive activities, though seemingly necessary and good, have a big drawback, of not letting the one engaged in the activities have time to sit and listen to the Lord, first know His will, and then act according to it. Those who work in this manner presume and want that whatever they do must be accepted and liked by the Lord. In contrast Mary’s way seems to be quite passive and ordinary, but it is the way the Lord likes and wants – to sit at His feet, to listen to Him, to learn from Him, and receive from Him things that will never be taken away, i.e., will be everlasting. For the Christian Believer, Mary’s way is to spend time with God’s Word, the Bible – not just reading about it or reading books related to it and its teachings, but the Bible itself. Allowing time for the Lord to speak through His Word with them, to meditate and ponder over what He teaches, apply the Lord’s instructions in their life.

    Spending time at the Lord’s feet, learning from Him through His Word, letting God’s word abide in them, is neither a waste of time, nor something passive – it requires much higher discipline, effort, and perseverance than physical activities, and it is the proof of loving the Lord (1 John 2:3-5). There are great promises and benefits associated with maintaining this discipline. Those who do so: they will renew their strength, never be tired, but rise like eagles (Isaiah 40:31); they will be loved by God the Father and the Lord, who will come and abide with them (John 14:21, 23); the Lord has promised to fulfil their desires (John 15:7), and they will abide in His love (John 15:10). Therefore, every Christian Believer needs to evaluate the place God’s Word has in his life, how much time he personally spends in studying and learning from God’s Word, and in rectifying the shortcomings that are revealed. As the Lord Himself has said, Martha’s way of trying to please the Lord through presumed activities will eventually only lead to worries and troubles; it is vain and fruitless – a kind of dead works that need to be repented of and cast away. Mary’s way of spending time at the Lord’s feet, i.e., reading, studying, learning, and applying God’s Word is what will benefit the Believers and needs to be followed. But it requires a lot of discipline and perseverance since Satan will try his utmost to keep the Believers from doing this.

    In the next article we will look at another kind of dead work, of Believers becoming man-pleasers.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

Growth through God’s Word - Repentance From Dead Works - 4 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – मरे हुए कामों से मन फिराना – 4

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 48

Click Here for the English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

आरम्भिक बातें – 8

मरे हुए कामों से मन फिराना – 4

 

पिछले लेख में हमने मत्ती 15:3-9 से एक प्रकार के “मरे हुए कामों” के बारे में विचार करना आरम्भ किया था, जिन के अन्तर्गत लोगों से मनुष्यों के बनाए हुए नियमों और आज्ञाओं को परमेश्वर के नियम और आज्ञाएँ मान कर उन्हें स्वीकार और पालन करवाया जाता है। हमने देखा था कि शैतान ने यह युक्ति इतनी चतुराई से कार्यान्वित की है, कि वे अगुवे भी जो इस शैतानी युक्ति का प्रचार करने वाले, सिखाने वाले, और लागू करने वाले हैं, उन्हें भी यह एहसास नहीं है कि उन्हें गलत राह पर भटका दिया गया है, तथा वे औरों को भी भटका रहे हैं। अगुवे और अनुयायी, दोनों ही इस भ्रम में पड़े हुए हैं कि वे परमेश्वर की सेवा कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता में वे परमेश्वर और उसके वचन के विपरीत जा रहे हैं। इस शैतानी युक्ति का आधार है कि उसने उन लोगों से प्रभु परमेश्वर यहोवा, जिसकी उपासना यहूदी करते आ रहे थे, उससे हटकर किसी अन्य की उपासना नहीं करवाई; न ही शैतान ने परमेश्वर द्वारा दिए गए पवित्र शास्त्र को छोड़ किसी अन्य धार्मिक ग्रन्थ को स्वीकार करवाया, और न ही शैतान ने उनसे परमेश्वर या उसके वचन के विरुद्ध कुछ भी कहलवाया अथवा किसी भी प्रकार से उनकी कैसी भी निन्दा करवाई। शैतान ने जो किया वह था कि धार्मिक अगुवों के द्वारा पवित्र शास्त्र की ऐसी व्याख्या करवाई जो परमेश्वर द्वारा पवित्र शास्त्र में कही गई बातों से असंगत थी; और फिर उनकी इस गलत व्याख्या को जन-साधारण के मध्य परमेश्वर के वचन के रूप में प्रचार करवाया तथा सिखाया। क्योंकि उस समय के आम लोग न तो सामान्यतः पढ़े-लिखे होते थे, और न ही उनके पास पवित्र शास्त्र की प्रतिलिपियाँ सहजता से उपलब्ध होती थीं, इसलिए उन्हें जो भी परमेश्वर के नाम में बताया और सिखाया जाता था, वे उसे वैसे ही स्वीकार कर लेते थे, मान लेते थे, और इसलिए उन्हें मनुष्यों के वचन को परमेश्वर का वचन कह कर गलत मार्ग पर भटका देना बहुत सरल था। 

ठीक यही समस्या आज भी विद्यमान है, और लगभग इसी स्वरूप में है – धार्मिक अगुवे बने हुए मनुष्यों ने परमेश्वर के वचन को बिगाड़ रखा है, तथा मनुष्यों द्वारा बनाई गई आज्ञाओं, सिद्धान्तों, और अपनी ही व्याख्याओं के द्वारा उसे और भी भ्रष्ट करते चले जा रहे हैं; और फिर वे इसी भ्रष्ट किये हुए वचन को परमेश्वर के सिद्धान्त बताकर सिखाते हैं। धार्मिक अगुवे मात्र औपचारिकता निभाने के लिए, परंपरा के अनुसार धार्मिक रीतियों के निर्वाह से परमेश्वर की उपासना करते हैं, तथा औरों से भी, कलीसिया के लोगों से भी, यही करवाते हैं। ये धार्मिक अगुवे और प्राचीन परमेश्वर के वचन और आज्ञाओं के ऊपर अपनी ही शिक्षाओं और आज्ञाओं को रखते हैं और अपनी डिनॉमिनेशन या मत की शिक्षाओं को परमेश्वर का वचन बताकर सिखाते हैं। 

मसीहियत में विद्यमान अनेकों डिनॉमिनेशनों और मतों का होना, और प्रत्येक के अपने ही भिन्न शिक्षाओं, नियमों, और रीतियों का होना जो उनके सदस्यों पर थोपी जाती हैं, चाहे उसके लिए बाइबल की बातों और शिक्षाओं को एक ओर ही क्यों न करना पड़े, इस बात का प्रमाण है कि ये सभी मनुष्यों के बनाए हुए हैं, न कि परमेश्वर द्वारा दिए गए। अन्यथा विभिन्न डिनॉमिनेशनों और मतों की शिक्षाओं, नियमों और रीतियों में भिन्नता क्यों होती, और वह भी बाइबल में दी गई बातों से भिन्न? क्योंकि आज जो कलीसियाओं में किया जा रहा है, वह जो मत्ती 15:3-9 में लिखा है उससे भिन्न नहीं है, इसलिए आज की इन बातों का आंकलन और न्याय तब की उन बातों के लिए प्रभु द्वारा किए गए आंकलन और न्याय से भिन्न नहीं होगा। बाइबल से बाहर की बातों का पालन करने की मत और डिनॉमिनेशनों की सख्ती, उसी कपटी होने तथा व्यर्थ उपासना करने समान है, जिसका करने वालों को कोई लाभ नहीं मिलेगा; वे चाहे यह सब कितनी भी भक्ति और श्रद्धा तथा मन से करें, वरन इस से उन्हें अनन्तकाल की हानि ही होगी। जैसा हमने पहले के लेख में देखा है, जो भी परमेश्वर द्वारा दिया गया नहीं है, उसका किया जाना कभी भी परमेश्वर को प्रसन्न नहीं करेगा, और कभी उसके लिए परमेश्वर से कोई प्रशंसा, आशीष, या प्रतिफल नहीं मिलेगा। वरन, जैसा कि प्रभु ने इन कपटियों के विषय सचेत किया है, वह सभी जो परमेश्वर से नहीं है, उखाड़ा जाएगा, अर्थात मिटा दिया जाएगा और हानि उठाएगा।

तो फिर समाधान क्या है? डिनॉमिनेशनों, मतों, और परमेश्वर के वचन के भ्रष्ट किए जाने की इन शैतानी युक्तियों के चंगुल में फँसने से बचने का उपाय क्या है? उत्तर सहज और सीधा सा है – सबसे पहले तो यह सुनिश्चित कर लीजिए के आप ने नया-जन्म पाया है कि नहीं, अर्थात, क्या आप वास्तव में विश्वास मैं हैं भी कि नहीं (2 कुरिन्थियों 13:5)। फिर, वास्तव में परमेश्वर के नया जन्म पाए हुए बच्चों के समान, नियमित रीति से परमेश्वर के वचन को पढ़ने, उसका अध्ययन करने, और उसे अपने जीवन में लागू करने में समय लगाएँ। परमेश्वर के वचन का अध्ययन किसी कॉमेंटरी अथवा वैसी ही किसी बाइबल की सहायक पुस्तक से करने के प्रलोभन में न पड़ें। वह बाद के लिए है, तब के लिये जब आप एक बार वचन में स्थिर और दृढ़ बन जाएँ, और सही तथा गलत शिक्षा को पहचान सकें। परमेश्वर का वचन, सीधे परमेश्वर से ही सीखें, उसके लिए प्रार्थना पूर्वक और दृढ़ होकर प्रयास में लगे रहना होगा, परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो सच में नया-जन्म पाए हुए प्रत्येक मसीही में उसके उद्धार पाने के पल से ही विद्यमान रहता है (इफिसियों 1:13-14), उन्हें जो उससे सीखना चाहते हैं, वचन को सिखाता है, क्योंकि वह मसीही विश्वासियों को मसीही जीवन जीने में सहायता करने और उन्हें वचन सिखाने के लिए ही दिया गया है (यूहन्ना 14:16, 26)। 

चाहे प्रचार करने और सिखाने वाला कोई भी हो, हमेशा जाँच कर देखें कि जो वह कह रहा है, सही है कि नहीं (1 कुरिन्थियों 14:29)। हमेशा प्रेरितों 17:11 तथा 1 थिस्सलुनीकियों 5:21 के निर्देश का पालन करें, पहले पवित्र शास्त्र से जाँच परख लें कि जो सिखाया जा रहा है वह सही है कि नहीं, और फिर जो बाइबल के अनुसार सही है, केवल उसे ही थामे रहें, और जो सही नहीं है उसका तिरस्कार कर दें। कभी भी प्रचारक अथवा शिक्षक या अन्य लोगों से उनकी बातों के बारे में, विशेषकर वे जो बाइबल से संगत प्रतीत नहीं होती हैं, प्रश्न पूछने और स्पष्टीकरण मांगने से न घबराएँ। यह जाँच करने का एक महत्वपूर्ण तरीका यह देखना है कि प्रचारक या शिक्षक अपनी बात में, पवित्रशास्त्र में पहले से लिखे हुए से आगे बढ़ा, या वह स्थापित सीमाओं में ही बना रहा, जैसा कि पौलुस और अपुल्लोस किया करते थे (1 कुरिन्थियों 4:6)। एक बार जब प्रचारक और शिक्षकों को यह एहसास हो जाएगा कि उन्हें बाइबल से बाहर की उनकी बातों और शिक्षाओं के लिए जवाब देना पड़ेगा, तो फिर वे जो भी कहते और सिखाते हैं, उसके लिए सचेत रहेंगे, ठीक से तैयारी कर के ही बोलेंगे, और अपनी धारणाएँ तथा कल्पनाएँ बताने की बजाए, बाइबल के सत्य ही बोलेंगे। आप की अपने प्रति यह ज़िम्मेदारी भी है कि सभी झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों से मन फिरा कर उन से अलग हो जाएँ, उन सभी बाइबल से बाहर की बातों से जिन्हें मसीहियत के भेष में सिखाया गया है और जिनका आप पालन करते चले आए हैं, जिन्हें डिनॉमिनेशन या मत की अनिवार्य बातें और शिक्षाएँ कहकर प्रस्तुत किया जाता है – उन से आप की हानि ही होगी, लाभ कोई नहीं होगा, इसलिए उन से बाहर आ जाएँ, उन्हें अपने से दूर कर दें।

अगले लेख में हम एक अन्य प्रकार के “मरे हुए कामों” को देखेंगे, जिनके लिए मसीहियों को मन फिराने की आवश्यकता है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Elementary Principles – 08

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Elementary Principles – 08

Repentance From Dead Works - 4

 

In the previous article we had begun considering a kind of “dead works” from Matthew 15:3-9, where people are led to accept and follow man’s commandments, as commandments of God. We had seen that Satan had implemented this strategy so very cleverly, that even those leaders who were preaching, teaching, and applying this satanic ploy did not realise that they had been misled, and were misleading others as well. The leaders, as well as the followers, both were under the impression that they were serving God, whereas actually they were all going contrary to God and His Word. The mainstay of this satanic ploy was that he had not led them to worship anyone other than the one the Jews had always been worshipping, i.e., the Lord God Jehovah; neither did Satan have them accept any Scripture other than the God given Scripture to them, nor did Satan make them blaspheme or speak against God or against His Word, i.e., the Scriptures given to them. What Satan did was to get the religious leaders to interpret the Scriptures in a manner that was not consistent with what God has said in the Scriptures; and then preach and teach their misinterpretations as God’s Word to the common people. Since the common people of those times were not much educated, and neither did they have the Scriptures so readily available to them to read and study, therefore they accepted and believed whatever was preached and taught to them in the name of God as God’s truth, and were easily misled away from following God’s Word, into following man’s word presented as God’s Word to them. 

The same problem exists even today, and in much the same form – men in positions of religious authority already have, and are continuing to further corrupt God’s Word through their own interpretations, man-made commandments, and doctrines; and then teaching those man-made commandments as doctrines of God. Religious leaders indulging in perfunctory, ritualistic fulfilment of traditions as worship of God, and leading others i.e., the congregation to do the same. 

These religious leaders and elders override God’s Word with their teachings and commandments, and instead of teaching God’s Word to the congregation, denominational teachings are taught as God’s Word. The presence of numerous sects and denominations in Christianity, each having its own set of teachings, rules, and rituals, that are imposed upon their members, even by going over and above what is written in the Bible, is proof that they are all man-made, and not God decreed. Else why would the various denominational rules, regulations, and rituals be different from the others, and, more importantly, be different from what is given in the Bible? Since, what is being done today in the Churches is no different from what is mentioned in Matthew 15:3-9, therefore, its assessment too will not be any different than the assessment and judgment of the Lord given in the passage. All the insistence of unBiblical denominational practices constitutes hypocrisy, and vain worship, which will not in the least benefit those indulging in it; no matter how sincerely and piously they may be doing it, but will only lead to eternal harm. As we saw in a previous article, that which has not been given by God, its observance will never please God, and will never bring any appreciation, blessings, or rewards from Him. Rather, as the Lord cautioned about the fate of these hypocrites, everything that God has not given, will be uprooted, i.e., eliminated and come to harm.

What is the remedy? How to avoid falling prey to these satanic ploys of denominationalism and perversions of God’s Word? The answer is simple and straightforward – firstly ensure that you are indeed Born-Again, truly are in the faith (2 Corinthians 13:5). Then, as truly Born-Again children of God, regularly spend time reading, studying, and applying God’s Word in your life. Do not fall for the temptation of studying through some commentaries and other such Bible helps. They are not meant for the early stage; they can be used later once you are well established in God’s Word, and are able to discern the true teachings from the false ones. Study God’s Word directly from God, study it prayerfully and through perseverance, under the guidance of the Holy Spirit, who is present in every truly Born—Again Christian Believer since the moment of his salvation (Ephesians 1:13-14), and who has been given to the Christian Believers to help them live their Christian lives and to teach them God’s Word (John 14:16, 26). 

No matter who may be preaching or teaching it, always examine to see if all that has been taught is true (1 Corinthians 14:29). Always follow the instructions of Acts 17:11 and 1 Thessalonians 5:21 of first examining from the Scriptures whatever is being taught, then hold on to only that which is Biblically true, and reject that which is not. Never be afraid to ask questions and seek clarifications from the preacher or teacher, and from other people, especially for the things that do not seem consistent with God’s Word. One important way of discerning is to check whether the preacher or teacher has gone beyond what is already written in the Scriptures, or has he diligently stayed within the established boundaries; as Paul and Apollos used to do (1 Corinthians 4:6). Once the preachers and teachers realize that they will be asked to explain their non-Biblical assertions and wrong teachings, they will become more careful in preparing and presenting Biblical truth instead of their false notions and conjectures. On your part, make it a point to repent and turn away from all false teachings and wrong doctrines, all unBiblical things that you have been following, taught to you in the garb of Christianity, as essential denominational teachings and Christian traditions – they will only bring you to harm, never do you any good; so get out of them, put them all away from you.

In the next article we will consider another category of “dead works” that Christian Believers need to repent from.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins, and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

Growth through God’s Word - Teachings Related to the Elementary Principles – 03 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - आरम्भिक बातों से संबंधित शिक्षाएँ – 03

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

आरम्भिक बातों से संबंधित शिक्षाएँ – 03

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

आरम्भिक बातों से संबंधित शिक्षाएँ – 03

 परिचय - 3


    मसीही जीवन में बढ़ोतरी और परिपक्वता के लिए, यह अनिवार्य है कि मसीही विश्वासी परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन को प्रार्थना के साथ नियमित एवं उचित रीति से ग्रहण करते रहें, अर्थात, उसका अध्ययन करते, उसे सीखते रहें, और फिर उसका पालन करें, अपने जीवनों में उसे लागू करें। जैसा कि पिछले लेख में उल्लेख किया गया था, यह करने में उनकी सहायता करने के लिए, उनके नया-जन्म पाने, उद्धार पाने के पल से ही परमेश्वर ने उन्हें अपना पवित्र आत्मा दे दिया है। वे पवित्र आत्मा की सहायता से जो भी सीखते हैं, उन्हें न केवल उसे अपने जीवन में लागू करना है, वरन उसे औरों को भी सिखाना है। ऐसा करना उनकी मसीही सेवकाई का एक भाग है जो प्रभु द्वारा उसके शिष्यों को दी गई महान आज्ञा में करने के लिए कहा गया है। पिछले लेख में हमने देखा था कि बहुत संभव है कि जिन इब्रानी विश्वासियों को यह पत्री लिखी गई थी, उन्होंने अपनी इन जिम्मेदारियों का निर्वाह करना छोड़ दिया था। परिणामस्वरूप, अब वे अपने आत्मिक जीवनों में इतने गिर गए थे कि उन्हें परमेश्वर के वचन की गूढ़ बातें सिखा पाना असंभव हो गया था। वे एक बार फिर से आत्मिक बच्चों के समान हो गए थे, जिन्हें परमेश्वर के वचन की आरम्भिक बातों को सिखाना आवश्यक था, जैसा कि इस पत्री का लेखक इब्रानियों 5:12(b) में लिखता है। आज हम परमेश्वर के वचन को सीखने के इसी पक्ष तथा विश्वासी के जीवन में उसके तात्पर्य को देखेंगे।

    पवित्र आत्मा की अगुवाई में, प्रेरित पतरस अपने पाठकों को, 1 पतरस 2:2 में लिखता है, “नये जन्मे हुए बच्चों के समान निर्मल आत्मिक दूध की लालसा करो, ताकि उसके द्वारा उद्धार पाने के लिये बढ़ते जाओ।” पतरस द्वारा उपयोग की गई यह आलंकारिक भाषा एक सामान्य ज्ञान की बात है जिसे हम अपने आस-पास प्रतिदिन देखते हैं – शिशु और छोटे बच्चे दूध के अतिरिक्त और कुछ नहीं लेने पाते हैं, उन में दूध के अतिरिक्त किसी अन्य वस्तु को पचा पाने की क्षमता ही नहीं होती है; और यदि दूध के अतिरिक्त उन्हें कुछ और दिया भी जाए तो उस से उनकी बढ़ोतरी और विकास नहीं होगा, वरन, हानि हो सकती है। इसी प्रकार से इस पत्री का लेखक इब्रानियों 5:12(b) में लिख रहा है कि ये विश्वासी एक बार फिर से आत्मिक शिशु और छोटे बच्चे बन गए थे, जो “दूध,” अर्थात नवजात शिशुओं के आरंभिक भोजन, के अतिरिक्त और कुछ भी न तो ग्रहण कर सकते थे और न ही पचा सकते थे। उनसे “…तुम्हें अन्न के बदले अब तक…” कहने के द्वारा, लेखक उन्हें उनकी वास्तविक दशा से अवगत करवा रहा है; कि परमेश्वर के वचन की आरंभिक बातें उनके लिए एक बार फिर से आवश्यकता बन गई हैं। न केवल वे कुछ भी ठोस, जो लेखक उन्हें सिखाना चाहता था, लेने और पचाने में अक्षम हो गए थे, बल्कि उन्हें उस आत्मिक दूध, अर्थात आरम्भिक बातों, के अतिरिक्त और कुछ भी देना व्यर्थ हो जाता क्योंकि वे न तो उसे पचाने पाते और न ही उससे उनकी कोई बढ़ोतरी होती। इसलिए वह उन्हें उन छः आरंभिक बातों को जो इब्रानियों 6:1-2 में लिखी हुई हैं, याद दिलाता है, जिनमें उन्हें अच्छे से स्थापित होना है जिससे कि वे एक बार फिर से परमेश्वर के वचन की उन गूढ़ बातों को सीखने योग्य बन सकें, जो परमेश्वर ने उनके लिए रखी हुई हैं।

    फिर, इब्रानियों 5:13-14 में, व्यक्ति द्वारा लिए जाने वाले आत्मिक भोजन से सम्बन्धित कुछ बातों को कहने के द्वारा, वह इस बात को और अच्छे से समझाता है। पद 13 में वह कहता है कि दूध पीने वाले बच्चों को तो धर्म के वचन की पहचान नहीं होती है, अर्थात, वे जो केवल आत्मिक दूध ही पीने वाले हैं, वे लोग वह हैं जो वचन में अक्षम, अनुभवहीन, उस से अनजान होते हैं। इसलिए, परमेश्वर के वचन की गहरी बातों से अनजान होना, उन्हें ग्रहण न कर पाना, उन्हें समझ न पाना, मसीही जीवन में शिशु होने के, आत्मिक अपरिपक्वता तथा बढ़ोतरी के अभाव के चिह्न हैं। फिर वह पद 14 में कहता है कि ठोस भोजन या अन्न, सयानों के लिए है। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर के वचन की गहरी बातों को उन्हें देने का प्रयास करना जो उन्हें ग्रहण कर पाने और पचाने योग्य नहीं हैं, व्यर्थ है क्योंकि वे बातें ऐसों के लिए हैं ही नहीं। और फिर पद 14 के दूसरे भाग में इस पत्री का लेखक उस आत्मिक परिपक्वता – सयाने होने को परिभाषित करता है, जिस के बारे में वह पवित्र आत्मा की अगुवाई में बात कर रहा है, अर्थात वे “...जिन के ज्ञानेन्‍द्रिय अभ्यास करते करते, भले बुरे में भेद करने के लिये पक्के हो गए हैं।” दूसरे शब्दों में, आत्मिक परिपक्वता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति की ज्ञानेन्द्रियों का नियमित और पर्याप्त रीति से भली और बुरी बातों की पहचान करने, उन बातों का आँकलन करने, का अभ्यास करते रहना अनिवार्य है। यह कुछ उसके समान है जो पौलुस रोमियों 12:1-2 में परमेश्वर की इच्छा जानने के बारे में कहता है – सम्पूर्ण समर्पण और परमेश्वर की आज्ञाकारिता में चलते रहने के अनुभवों के द्वारा। अनुभव जितने अधिक होंगे, सँख्या तथा विभिन्नता दोनों में, परमेश्वर की इच्छा जान पाने की क्षमता उतनी ही अधिक बेहतर होगी। इसलिए, आत्मिक परिपक्वता प्राप्त करने के लिए, मसीही विश्वासी को भली और बुरी, दोनों ही प्रकार की परिस्थितियों, उनमें परखे जाने और जयवन्त होने से होकर निकलना पड़ेगा।

    किसी को भी इस से डरने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मसीही विश्वासियों में न केवल परमेश्वर पवित्र आत्मा निवास करता है, उनकी सहायता एवं मार्गदर्शन करके पार ले जाने के लिए, बल्कि परमेश्वर की प्रतिज्ञा भी है कि वह अपने बच्चों को उनकी क्षमता से अधिक किसी भी परीक्षा में नहीं पड़ने देगा, वरन उस स्थिति में भी उसके साथ निकासी का मार्ग भी देगा (1 कुरिन्थियों 10:13)। इसलिए, एक प्रकार से इन भली-बुरी परिस्थितियों और अनुभवों से होकर निकलना उन्हें और अधिक फलवन्त करने के लिए की जाने वाली छँटाई (यूहन्ना 15:2) के समान है, या सुनार द्वारा आग से ताए जाने के समान जिसके द्वारा वह सोने या चाँदी में से अशुद्धताओं को जलाता और बाहर निकालता है, और उसे परिशुद्ध करता है (जकरयाह 13:9; मलाकी 3:3; 1 पतरस 1:7)। तात्पर्य यह है कि आत्मिक परिपक्वता और परमेश्वर के वचन की गूढ़ बातों को सीखने एवं समझने की क्षमता प्राप्त करने के लिए, व्यक्ति को निरन्तर विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों का सामना करने के अभ्यास से होकर निकलते रहना पड़ता है। और इसके लिए एक सक्रिय मसीही जीवन अनिवार्य है, बजाए इसके कि केवल “इतवार के मसीही” बने रहें, जो केवल कुछ धार्मिक रीतियों और परम्पराओं के पालन करते रहने में ही रुचि रखते हैं, किन्तु इस से उनके आत्मिक जीवनों में कभी भी कोई भी आत्मिक बढ़ोतरी या परिपक्वता नहीं आती है।

    लगता है कि यह नहीं करने के कारण, अपने शिक्षक एवं सहायक, पवित्र आत्मा की आज्ञाकारिता एवं मार्गदर्शन में जीवन व्यतीत न करने के कारण, ये इब्रानी विश्वासी अपने आत्मिक जीवन में गिर कर अपरिपक्वता की इस दशा में आ गए थे कि उन्हें फिर से इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरंभिक बातों को सिखाने की आवश्यकता पड़ गई थी। अगले लेख से हम एक-एक कर के इन आरंभिक बातों को देखना आरम्भ करेंगे।  

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Elementary Principles – 03

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Elementary Principles – 03

 Introduction - 3


    For Christian growth and maturity, the Christian Believers need to feed on the whole of God’s Word prayerfully, regularly, and systematically, i.e., study and learn it, and then practice it or live by it. As was mentioned in the last article, to help them in doing this, God has provided them His Holy Spirit since the moment of their being Born-Again or saved. They should not only endeavor to apply whatever they learn with the help of the Holy Spirit in their lives, but also teach others whatever they have been taught. Doing so is a part of their Christian ministry, entrusted to them in the Great Commission commanded by the Lord Jesus to His disciples. In the last article we had seen that quite likely the Hebrew Believers, to whom the New Testament letter to the Hebrews had been written, had failed to fulfil these responsibilities. Consequently, they were now so fallen back in their spiritual lives and maturity, that it had become impossible to teach them the deeper things of God’s Word. They had reverted to a childlike stage, where it had become necessary to teach the elementary principles of God’s Word once again to them, as the author of this letter says in Hebrews 5:12(b). Today we will consider this aspect of learning God’s Word and its implications in a Believer’s life.

    In 1 Peter 2:2, through the Holy Spirit, the Apostle Peter writes to his readers, “as newborn babes, desire the pure milk of the word, that you may grow thereby.” This analogy used by Peter, is a common-sense thing that we see around us every day – infants and babies cannot partake of anything else, other than milk; they are inherently incapable of digesting anything else, and even if something other than milk is given to them it does not help in their growth and development, rather, it may harm them. Similarly, the author of Hebrews is writing in Hebrews 5:12 (b), that these Believers have now once again become spiritual infants and babies, who cannot partake and digest anything other than “milk,” i.e., the initial basic food of the new-borns. The author by saying “…you have come to need…” shows them their actual spiritual condition; that the basic teachings of God’s Word had once again become a necessity for them. Not only had they become incapable of partaking and digesting anything solid which the author was wanting to share with them, but feeding them anything other than the spiritual milk, i.e., the basics, would have been futile; since they would neither be able to digest it, nor grow by it. Hence, he reminds them of the six elementary principles mentioned in Hebrews 6:1-2, in which they ought to be well versed, so that they may once again become capable of receiving the deeper teachings of God’s Word that God had kept for them.

    Then, in Hebrews 5:13-14, by emphasizing certain points about the kind of spiritual food a person is partaking, he explains it further. In verse 13 he says that babies, i.e., those inexperienced or ignorant, in the Word of God, are unskilled in the Word of righteousness and partake only milk. So, being incapable of comprehending the deeper truths of God’s Word is a sign of infancy in Christian life; implying spiritual immaturity and lack of growth in their Christian lives. Then, in verse 14 he says that solid food is meant for those who are mature. In other words, trying to feed the deeper things of God’s Word to those incapable of taking and digesting them, is a waste since those things do not belong to them. And then, in the second half of verse 14 the author of this letter defines the spiritual maturity – those who are of full age, or those who are mature are the ones, that he is talking about under the guidance of the Holy Spirit, i.e., they “…who by reason of use have their senses exercised to discern both good and evil.” In other words, to attain spiritual maturity one’s senses have to be regularly and amply exercised, to discern i.e., evaluate and judge the good as well as the bad things. This is something like what Paul said in Romans 12:1-2 about learning to discern God’s will – by full submission to God and through the experiences of living in obedience to Him; the more the experiences in both variety and number, the better the ability to learn and know God’s will. So, to attain spiritual maturity, the Christian Believer will need to go through and be tested, in both kinds of circumstances – good as well as bad or evil, and come out victorious in them.

    No one need be afraid of this, since not only do Christian Believers have God’s Holy Spirit residing in them to help and guide them through, but God has also promised that His children will never be tried beyond their capabilities, and even then, a way out will also be provided to them (1 Corinthians 10:13). So, in a sense going through the various circumstances, good or bad, is like the pruning process to make a person more fruitful (John 15:2), or the refining through fire that a goldsmith or silversmith does to the metal to burn and remove its dross, and purify it (Zechariah 13:9; Malachi 3:3; 1 Peter 1:7). The implication is that to attain spiritual maturity and discernment, to be able to learn and understand the deeper things of God’s Word, one has to continually be exercised through various kinds of circumstances, and therefore have to live an active Christian life, instead of merely being the “Sunday Christians” interested only in fulfilling certain religious formalities and rituals, which will never result in any growth and maturity in spiritual lives.

    Apparently, because of not doing this, not living in obedience to and under the guidance of their teacher and helper, the Holy Spirit of God, these Hebrew Believers, from a mature state, had fallen into this state of immaturity, and had come to require being taught the elementary principles all over again. In the next article, we will start on the elementary principles given in Hebrews 6:1-2, one by one.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins, and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

Growth through God’s Word Teachings Related to the Elementary Principles – 02 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी आरम्भिक बातों से संबंधित शिक्षाएँ – 02

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

आरम्भिक बातों से संबंधित शिक्षाएँ – 02

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

आरम्भिक बातों से संबंधित शिक्षाएँ – 02

 परिचय - 2


मसीही विश्वासियों तथा कलीसिया की उन्नति एवं परिपक्वता के लिए, यह अनिवार्य है कि मसीही विश्वासी परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन से भली-भान्ति अवगत हो, तथा अपने दैनिक जीवन में उसे उपयोग करनेके बारे में सीखे। हमने पहले के लेखों में देखा है कि तीन श्रेणियों की बाइबल की शिक्षाएँ इस उन्नति और परिपक्वता के लिए आधारभूत हैं। इन तीन में से एक, सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं को हम देख चुके हैं, और अब हमने आरम्भ की बातों से सम्बन्धित शिक्षाओं को देखना आरम्भ किया है, जिनकी रूप-रेखा इब्रानियों 6:1-2 में दी गई है। वहाँ दी गई छः आरम्भ की बातों पर आने से पहले, पिछले लेख से हमने, एक परिचय के समान, इब्रानियों 5:11-14 को देखना आरम्भ किया है, जहाँ पर इन छः आरम्भ की बातों का उल्लेख करने का कारण दिया गया है। पिछले लेख में हमने इब्रानियों 5:11 से देखा था कि मसीही विश्वासी परमेश्वर के वचन की समझ और ज्ञान में बढ़ भी सकते हैं और नीचे गिर भी सकते हैं, और इसी अनुपात में उनकी आत्मिक बढ़ोतरी और परिपक्वता पर भी प्रभाव आता है। आज हम पद 11 से आगे की बातों को देखेंगे।


इब्रानी विश्वासियों को लिखी अपनी इस पत्री का लेखक आगे, पद 12 में, उन से वह कहता है जिस की उन से अपेक्षा रखी गई थी - कि अब तक उन्हें परमेश्वर के वचन के शिक्षक हो जाना चाहिए था। लेकिन इसके विपरीत, परमेश्वर के वचन के अपने ज्ञान और समझ में वे इतने नीचे आ गए हैं कि यह आवश्यकता हो गई थी कि “कोई तुम्हें परमेश्वर के वचनों की आदि शिक्षा फिर से सिखाए।” यह आज के मसीही विश्वासियों के सामने दो ऐसी बातों को लाता है, जो आज उन पर उसी प्रकार से लागू हैं, जैसे उस समय उन इब्रानी विश्वासियों पर थी। इन में से पहली बात है कि परमेश्वर की अपने लोगों से, अपनी सन्तानों से कुछ अपेक्षाएँ हैं; और जितना समय उन्होंने परमेश्वर के साथ उस के परिवार के सदस्य बनकर बिताया है, उसकी ये अपेक्षाएँ उसी के अनुपात में हैं, तथा परमेश्वर इन अपेक्षाओं को बहुत गम्भीरता से लेता है। परमेश्वर का उन इब्रानी विश्वासियों के गुरु या शिक्षक हो जाने की अपेक्षा रखना यह दिखाता है कि वे परमेश्वर के परिवार के सदस्य, इतने समय से बने हुए थे कि वे औरों को सिखाने के लायक परिपक्व और उन्नत हो जाएँ। दूसरी बात है कि यह पत्री सभी विश्वासियों को लिखी गई है, न कि केवल किसी विशेष प्रकार की सेवकाई में लगे हुए विश्वासियों को। इसलिए, निहितार्थ है कि परमेश्वर की कुछ निर्धारित विश्वासियों से नहीं बल्कि उन सभी विश्वासियों से अपेक्षा थी कि वे शिक्षक या गुरु होने योग्य हो गए होंगे। अवश्य ही बाइबल में विभिन्न प्रकार की सेवकाइयों का उल्लेख है (रोमियों 12:6-8; 1 कुरिन्थियों 12:8-11, 28), और वचन की सेवकाई से सम्बन्धित सेवकाइयाँ भी दी गई हैं (इफिसियों 4:11)। लेकिन इस का भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि ये सभी सेवकाइयाँ, प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों को दी गई “महान आज्ञा” (मत्ती 28:19-20; प्रेरितों 1:8) के अन्तर्गत ही आती हैं।


इस महान आज्ञा के अन्तर्गत, प्रभु यीशु के सभी शिष्यों को सँसार के छोर तक जा कर औरों को शिष्य बनाना था, और जो शिष्य बनते उन्हें बपतिस्मा देना था, और, जैसा कि इस चर्चा के लिए प्रासंगिक है, उन्हें प्रभु द्वारा सिखाई गई सभी बातों को मानना सिखाना था। इसलिए परमेश्वर के वचन का “शिक्षक” या “गुरु” होना, प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए अनिवार्य है। इसके लिए प्रश्न यह नहीं है कि किसी ने परमेश्वर के वचन को सिखाने का प्रशिक्षण लिया है कि नहीं, या कोई परमेश्वर के वचन को सिखाने में कितना निपुण है। वरन बात यह है कि परमेश्वर ने व्यक्ति को जो भी सिखाया है, क्या वह उसे दूसरों के साथ बाँटने की इच्छा रखता है कि नहीं। स्मरण कीजिए कि उस के उद्धार पाने के पल से ही पवित्र आत्मा प्रत्येक विश्वासी में निवास करता है (प्रेरितों 19:2; रोमियों 8:9; 1 कुरिन्थियों 12:3; गलतियों 3:2; इफिसियों 1:13-14), और पवित्र आत्मा का एक कार्य है परमेश्वर की सन्तानों, मसीह यीशु के शिष्यों को परमेश्वर के वचन को सिखाना (यूहन्ना 14:26; 1 कुरिन्थियों 2:11-13)। तात्पर्य यह है कि यदि मसीही विश्वासी अपने मसीही जीवन पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और आज्ञाकारिता (गलतियों 5:16, 25) में जीते आ रहे हैं, तो फिर वे उस से परमेश्वर का वचन भी सीखते रहे होंगे, और जो भी उन्होंने सीखा है उसे औरों को पहुँचाने में उनकी रुचि और योग्यता भी होगी; चाहे वह बात उन्हें कितनी भी छोटी और कम महत्व वाली ही क्यों न प्रतीत हो। जब वे नियमित रीति से ऐसा करेंगे, तब पवित्र आत्मा उन्हें और भी अधिक सिखाएगा, और परमेश्वर के वचन की शिक्षाओं में और अधिक उन्नति करने, परिपक्व होने में उनकी सहायता करेगा। परमेश्वर के वचन की जानकारी न होने, या उसे पर्याप्त न जानने का बहाना बनाना केवल यही दिखाता है कि अपने मसीही जीवनों में वे पवित्र आत्मा से सीख नहीं रहे हैं, तथा उसके आज्ञाकारी बने हुए नहीं हैं।


संभवतः, यही उन इब्रानी विश्वासियों के साथ भी हुआ होगा, और अन्ततः अपेक्षाओं के अनुरूप न होने, तथा उनकी अयोग्यता एवं अपरिपक्वता के लिए परमेश्वर को उन्हें डाँटना पड़ा। क्योंकि न तो वे स्वयं ही सीख रहे थे, और न ही औरों को सिखा रहे थे, परिणामस्वरूप, उनके मसीही जीवन गिर कर बालकों के स्तर पर आ गए थे, और उन्हें परमेश्वर के वचन की आदि शिक्षा को फिर से सिखाए जाने की आवश्यकता हो गई थी। अगले लेख में हम यहीं से आगे बढ़ेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Elementary Principles – 02

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Elementary Principles – 02

 Introduction - 2


For the spiritual growth and maturity of the Christian Believers and the Church, it is essential that the Christian Believers be well versed in all of God’s Word, and learn to apply it in their day-to-day lives. We have seen in the earlier articles that there are three categories of Biblical teachings that are fundamental for this growth and maturity. Of these three, we have already seen the teachings related to the gospel, and have now started on teachings related to the elementary principles outlined in Hebrews 6:1-2. Before coming to the six elementary principles mentioned there, since the last article, as an introduction, we have started to consider Hebrews 5:11-14, where the reason for the mention of these six elementary principles has been given. In the last article, we have seen from Hebrews 5:11 that Christian Believers can both grow as well as decline in their knowledge and understanding of God’s Word, proportionately affecting their spiritual growth and maturity. Today we will consider ahead of what we saw from verse 11.


The author of the letter to the Hebrew Believers, then states in verse 12, something that was expected of them – that by now they should have become teachers of God’s Word, but to the contrary, they had so declined in their knowledge and understanding of God’s Word, that they now “need someone to teach you again the first principles of the oracles of God.” This brings before today’s Christian Believers two things, which are applicable to them today, just as they were applicable to those Hebrew Believers then. These are, firstly, God has expectations from His people, His children; His expectations are in proportion to the time they have been in fellowship with Him as members of His family, and God takes fulfilling the expectations seriously. God’s expecting the Hebrew Believers to be teachers shows that they had been part of God’s family for a sufficient amount of time to have matured and grown enough to be teaching others. The second thing is, notice that this letter has been addressed to all Believers, not just to those having a particular kind of ministry. Therefore, by implication, God’s expectation of their being teachers is for all of the Believers, not just a designated few. For sure, the Bible mentions various kinds of ministries (Romans 12:6-8; 1 Corinthians 12:8-11, 28), and also specifies some ministries related to the ministry of God’s Word (Ephesians 4:11). But it is to be noted that all of these come under the umbrella of the “Great Commission” given by the Lord Jesus to His disciples (Matthew 28:19-20; Acts 1:8). 


Under this Great Commission, all disciples of the Lord Jesus, i.e., all Christian Believers are to go to the ends of the world and make other disciples, and those that became the disciples, to baptize them and, as is relevant to this discussion, teach them all things that the Lord has taught to them. So, being a “teacher” of God’s Word for others, is compulsory for every Christian Believer. It is not a question of whether or not one has taken any training to teach God’s Word, or how expert or learned one is in God’s Word. The idea is to be willing to share whatever God has taught a person. Remember, God the Holy Spirit resides in every Believer since the moment of his salvation (Acts 19:2; Romans 8:9; 1 Corinthians 12:3; Galatians 3:2; Ephesians 1:13-14), and one of the purposes of the Holy Spirit is to teach God’s Word (John 14:26; 1 Corinthians 2:11-13) to God’s children, the disciples of Christ Jesus. The implication is that if the Christian Believers have been living their Christian lives under the guidance and obedience of the Holy Spirit (Galatians 5:16, 25), then they will be learning God’s Word from Him, and would have the interest and ability to pass on what they have learnt, however little or insignificant it may seem to them, to others as well. When they start doing this regularly, the Holy Spirit will teach them more and more, help them grow and mature in the teachings of God’s Words. Pleading inability to do so because of not knowing God’s Word or not knowing enough of it, only indicates their not learning from the Holy Spirit and not being obedient to Him in their Christian lives.

 

Apparently, that is what had happened to these Hebrew Believers, and eventually God had to reprimand them for their immaturity and inability, and for not being up to the expectations. Because they were neither learning themselves, nor teaching others, therefore, they lost whatever they had learnt in their Christian lives, and came down to the level of children, needing to be taught the basics once again. We will take this up from here in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language