ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 5 अप्रैल 2023

परमेश्वर का वचन – बाइबल / Bible – The Word of God – 1

Click Here for the English Translation

परिचय


सामान्यतः बाइबल को ईसाइयों का धर्म-ग्रन्थ; पश्चिमी सभ्यता से आई हुई पुस्तक समझा जाता है, जो लोगों को पश्चिमी सभ्यता तथा व्यवहार में ले जाती है; और यह मिथ्या आरोप लगा कर व्यर्थ में बाइबल का तथा बाइबल को मानने वालों का विरोध किया जाता है। लेकिन वास्तव में बाइबल किसी धर्म-विशेष अथवा सभ्यता विशेष की पुस्तक नहीं है; और न ही किसी सांसारिक सभ्यता का अनुसरण करने की शिक्षा देती है। बाइबल सृष्टि के सृष्टिकर्ता, इस संसार के प्रत्येक व्यक्ति के रचयिता, इस संपूर्ण जगत के सृजनहार, पालनहार, तारणहार परमेश्वर द्वारा संपूर्ण मानवजाति से उसके असीम, अपरिवर्तनीय, निःस्वार्थ, पवित्र प्रेम की लिखित अभिव्यक्ति है। 

बाइबल में परमेश्वर ने अपने आप को, अपने गुणों, अपने चरित्र, अपनी पसंद-नापसन्द को, और समस्त मानवजाति से जो अद्भुत, अवर्णनीय प्रेम परमेश्वर ने रखा है, उसे व्यक्त किया है। यह ऐसा विलक्षण प्रेम है जो परमेश्वर ने मनुष्यों से उनके पाप के दशा में होते हुए भी किया है। बाइबल ही वह एकमात्र ग्रन्थ है जो परमेश्वर के विषय यह बताता है कि वह पापियों से भी प्रेम करता है, उनका नाश नहीं चाहता, वरन उसकी यही लालसा है कि वे अपने पापों से पश्चाताप के साथ उसकी ओर फिरें, और वह उन्हें क्षमा करके अपने साथ अनन्तकाल के लिए अपनी संतान बनाकर जोड़ ले। यह इसलिए संभव है क्योंकि प्रभु यीशु मसीह ने संसार के सभी मनुष्यों के सभी पापों को अपने ऊपर ले लिया, और उनके दण्ड को, क्रूस की मृत्यु को, सभी मनुष्यों के लिए सह लिया। अब, प्रभु यीशु मसीह में सभी मनुष्यों के सभी पापों का दण्ड चुकाया जा चुका है, और किसी भी मनुष्य को अपने पापों की क्षमा को प्राप्त करने के लिए प्रभु यीशु मसीह के इस बलिदान के कार्य को स्वीकार करने के अतिरिक्त और कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। 

केवल बाइबल का परमेश्वर ही वह परमेश्वर है जो मनुष्यों के प्रति अपने प्रेम के कारण स्वर्ग छोड़कर, एक साधारण मनुष्य की समानता में देहधारी होकर प्रभु यीशु मसीह के नाम से पृथ्वी पर आया, जिससे कि मनुष्यों के लिए स्वर्ग जाने का मार्ग तैयार करके उन्हें दे। ऐसा मार्ग जिस मार्ग पर चलने के लिए संसार के किसी भी मनुष्य को परमेश्वर प्रभु यीशु पर और उसके क्रूस पर दिए गए बलिदान के कार्य पर विश्वास करने, स्वेच्छा से अपना जीवन उसे समर्पित करके उसका अनुसरण करना स्वीकार कर लेने के अतिरिक्त और कुछ भी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। मनुष्य को परमेश्वर का यह प्रेम, मनुष्य के प्रति परमेश्वर के अनुग्रह से उसे मिलता है; न कि मनुष्य के किसी भी कर्म अथवा उसकी अपनी किसी भी ‘धार्मिकता’ के आधार पर। परमेश्वर का यह प्रेम संसार के प्रत्येक व्यक्ति को, परमेश्वर की ओर से सेंत-मेंत उपलब्ध है। परमेश्वर के इस प्रावधान को स्वीकार अथवा अस्वीकार करना, यह प्रत्येक मनुष्य का अपना व्यक्तिगत निर्णय है।

बाइबल मनुष्यों को पृथ्वी पर की वस्तुओं, संपत्ति, स्थान, वैभव, राज्य या ओहदा प्राप्त करने के लिए नहीं, स्वर्ग में परमेश्वर के साथ निवास करने के लिए तैयार करती है। बाइबल का दृष्टिकोण इस पृथ्वी का नहीं, वरन स्वर्ग का है। बाइबल बारंबार यही सिखाती है कि मनुष्य का यह शरीर और पृथ्वी का समय तथा संपदा अस्थाई हैं, यहीं नाश हो जाएँगी। जो स्थाई और चिरस्थाई है, वह मृत्योपरांत है – स्वर्ग या नरक; जिन में से एक स्थान पर जाने के लिए मनुष्य को अभी यहाँ पृथ्वी पर रहते हुए व्यक्तिगत निर्णय लेना है और उसके अनुसार तैयार होना है। जो पापों के लिए पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से पापों की क्षमा प्राप्त करके प्रभु के साथ रहने का निर्णय लेते हैं, वे अपने इस निर्णय लेने के समय से आरम्भ कर के मृत्योपरांत अनन्तकाल तक प्रभु यीशु के साथ स्वर्ग में रहेंगे। जो प्रभु यीशु के इस प्रेम-प्रस्ताव को अस्वीकार कर देते हैं, प्रभु के साथ नहीं रहना चाहते हैं, वे परलोक में अपना अनन्तकाल व्यतीत करने के लिए उनके द्वारा लिए गए व्यक्तिगत निर्णय के अनुसार, मृत्योपरांत उस स्थान पर जाएंगे जहाँ परमेश्वर प्रभु यीशु मसीह नहीं है – नरक में। परमेश्वर ने उन्हें नरक भेजने का निर्णय नहीं लिया है; उन्होंने परमेश्वर से दूर, नरक में रहने का अनिर्णय लिया है, और परमेश्वर उनके द्वारा लिए गए निर्णय का आदर कर रहा है। 

बाइबल में परमेश्वर ने मनुष्यों को परस्पर व्यवहार करने, और परमेश्वर के प्रति व्यवहार रखने के बारे में बताया गया है। बाइबल सिखाती है कि मनुष्य पाप के स्वभाव के साथ जन्म लेता है, पाप के स्वभाव के साथ ही पलता और बड़ा होता है, व्यवहार करता है, और पाप कमाता रहता है; और अन्ततः पापों के साथ ही मर जाता है, और उसका यही पाप स्वभाव उसे इस पृथ्वी पर परमेश्वर प्रभु यीशु से दूर रखता है। उसके पाप उसके साथ परलोक में जाते हैं, और उसे अनन्त पीड़ा के स्थान नरक में ले जाते हैं। किन्तु प्रभु यीशु मसीह पर लाया गया विश्वास और पापों से पश्चाताप उसके इस पाप स्वभाव, तथा पापों के दण्ड को हटाकर, प्रभु यीशु के स्वभाव को उसमें डाल देता है, और पापों की क्षमा पाया हुआ वह पापी मनुष्य अंश-अंश करके प्रभु यीशु की समानता में ढलने लगता है, प्रभु यीशु के व्यवहार, चरित्र, गुणों आदि को अपनाने लगता है, प्रभु यीशु की समानता में आने लग जाता है।

बाइबल की शिक्षा के अनुसार, प्रभु यीशु में स्वेच्छा तथा सच्चे समर्पण से लाया गया यह विश्वास मनुष्य के धर्म को नहीं वरन उसके मन को, उसकी पाप करने की प्रवृत्ति को, उसके जीवन को बदलता है। उसे किसी सांसारिक सभ्यता अथवा संस्कृति विशेष का नहीं वरन स्वर्गीय दृष्टिकोण तथा व्यवहार रखने वाला, परमेश्वर की संतान बना देता है। प्रभु यीशु के एक अनुयायी ने कहा है: “या तो पाप आपको बाइबल से दूर रखेगा; अन्यथा, बाइबल आपको पाप से दूर रखेगी।

परमेश्वर से सच्चे मन से प्रार्थना करें कि वह अपने वचन बाइबल के प्रति आपके मन और समझ को खोले; और इस पापों की क्षमा का मार्ग दिखाने वाले, जीवन बदलने वाले, अनन्त जीवन देने वाले, परमेश्वर की संतान बनाकर स्वर्ग का उत्तराधिकारी बना देने वाले अद्भुत वचन, बाइबल, के अध्ययन की यात्रा में आपको आगे बढ़ाए।


एक साल में बाइबल: 
  • 1 शमूएल 1-3

  • लूका 5:26-56

 कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**********************************************************


Introduction

The Bible, generally speaking, is believed to be the Scripture of Christians. It is commonly understood and taken as a book come from the western civilization, and is falsely accused of being a book that motivates people into norms, practices and life-style of the western civilization. And this false accusation, is often the basis of vainly opposing the Bible and the Bible believers. But in reality, the Bible is not a book of any particular region, religion or civilization; Nor does it teach the following of any worldly civilization. The fact is that The Bible is the written expression of the infinite, unchanging, unselfish, holy love, of the Creator, Sustainer, and Savior of this entire universe, the Creator God, of the Creator of every person in this world, towards all of mankind.


In the Bible, God has expressed Himself, His qualities, His character, His likes and dislikes, and the wonderful, indescribable love God has for all mankind. The wonderful love that God has shown towards mankind even in their state of sinfulness. The Bible is the only book that tells about God that He loves even sinners, does not want them to perish, but longs for them to turn to Him with repentance from their sins, so that He can forgive them and make them His children for eternity. This is possible because the Lord Jesus Christ took upon Himself all the sins of all of mankind, and endured their punishment for everyone, through His the death on the Cross of Calvary. Now, since the Lord Jesus Christ has suffered the punishment and paid the penalty for all the sins of all human beings, therefore, no man needs to do anything other than accept this sacrificial act of the Lord Jesus Christ, and to receive the forgiveness of his sins from Him.


Only the God of the Bible is the God who, because of his love for mankind, left heaven and came to earth in the form of an ordinary man taking the name of the Lord Jesus Christ, so as to prepare the way for mankind to go to heaven and be with Him. He has prepared and provided a way for every person in the world, which requires nothing other than to believe in the Lord Jesus Christ and his work of sacrifice on the Cross, voluntarily submit his life to Him, and accept to follow Him. Everyone who believes in the Lord Jesus receives this love of God solely because of God's grace towards man; not on the basis of any works of man or any of his own 'righteousness'. This love of God is available freely from God to every person in the world. To accept or reject this provision of God is the individual, voluntary decision of each man.


The Bible prepares humans to reside with God in heaven, and not to enrich them with the perishing corrupted, and corrupting things on earth, like property, status, splendor, dominion, or worldly honor. The perspective of the Bible is not of this earth, but of heaven. The Bible teaches over and over again that this time on earth, the human body, and the possessions of the earth are all temporary; they all will perish here. That which is permanent and everlasting is what comes after death – heaven or hell; and everyone will eventually go to one or the other of these two places. In order to go to one of those places, man has to make a personal decision while living here on earth and prepare accordingly. Those who decide to live with the Lord by repenting of their sins, receiving forgiveness of sins from the Lord Jesus, they, starting from the time they made this decision, will start living with the Lord Jesus, and will continue to live with the Lord Jesus in heaven for eternity after their physical death. Those who reject this loving offer of the Lord Jesus, those who do not want to be with the Lord Jesus here on earth, will go to the place where God, the Lord Jesus Christ does not reside - in hell, to spend their eternity; which is according to their personal decision made by them while on earth. It is not God who is sending them to hell; they have decided to stay away from God and be in hell, and God is honoring their decision.


In the Bible, God tells people how to interact with each other, and how to behave toward God in a way acceptable to God. The Bible teaches that man is born with a sin nature, is brought up and grows up with this sin nature, behaves sinfully, and continues to earn the penalties of his sin throughout his life, and eventually dies with sins. It is this sin nature that keeps man away from God, the Lord Jesus, on the earth, as well as after his life on earth is over. His sins accompany him to the hereafter, and take him to hell, a place of eternal torment. But through the faith brought in the Lord Jesus Christ and the repentance of sins, this sin nature, and the punishment of sins, is taken away. It is replaced in him by the nature of the Lord Jesus, and the sinner who has been forgiven of sins, now gradually, bit by bit is transformed into the likeness of the Lord Jesus. He now starts taking on the likeness, behavior, character, qualities etc. of Lord Jesus, and growing in the likeness of Lord Jesus.


According to the teaching of the Bible, this voluntary acceptance of faith and sincere submission to the Lord Jesus does not change anyone's religion; but changes his mind, his tendency to sin, his life of worldliness. It transforms him into a child of God; he no longer is bound by the ideology of any particular worldly region, religion, civilization, or culture; but receives a heavenly attitude and behavior. A follower of the Lord Jesus had once very rightly said about the Bible: “Either sin will keep you away from the Bible; Else, the Bible will keep you away from sin."


Sincerely ask God, pray to Him to open your mind and understanding towards His Word, the Bible; And to lead and guide you in the study of His wonderful, life-changing, eternal life-giving Word, the Bible; clearly showing you the way for the forgiveness of sins, to become a child of God, and a heir to heaven.


Read the Bible in a Year: 

  • 1 Samuel 1-3

  • Luke 5:26-56


Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well


मंगलवार, 4 अप्रैल 2023

आराधना (31) / Understanding Worship (30)

Click Here for the English Translation

आराधना के लिए परिवर्तित (8) 


हमने 2 इतिहास 29 अध्याय के अपने अध्ययन से देखा है कि जैसा परमेश्वर चाहता है वैसा आराधक, अर्थात आत्मा और सच्चाई से आराधना करने वाला बनने के लिए मसीही विश्वासी को चार कदमों से होकर जाना होता है। इन चार में से पहले तीन कदम हैं मसीही विश्वासी का अपने आप को तैयार करना, शुद्ध और पवित्र होना, जिससे परमेश्वर की महिमा कर सके उसकी योग्य आराधना कर सके। इस तैयारी के इन पहले तीन कदमों के उचित रीति से पूरा करने के बाद ही व्यक्ति चौथे कदम, परमेश्वर की आराधना करने पर जा सकता है। बिना पर्याप्त और उचित तैयारी करे, जैसी पहले तीन कदमों में रूपरेखा दी गई है, विश्वासी परमेश्वर की योग्य आराधना नहीं करने पाएगा, और आराधना की आशीषों और अनन्तकालीन प्रतिफलों का लाभ नहीं लेने पाएगा। यह चौथा कदम चार चरणों में होकर पूरा होता है, और पिछले लेखों में हमने इसके पहले दो चरणों को 2 इतिहास 29:20-26 से देखा है। पहले कदम में हिजकिय्याह अपने हाकिमों के साथ मंदिर में आता है; वह इस्राएल सहित, सभी के लिए पाप-बलि चढ़ाने के लिए कहता है; और फिर दूसरे चरण में बलिदान के लिए जब पशु तैयार किए जा रहे थे, उस समय मंदिर में लेवी अपने वाद्य यंत्रों के साथ आराधना आरंभ करने के लिए तैयार खड़े थे।


यह, आज हम मसीही विश्वासियों के लिए, दिखाता है कि जिस प्रकार से हिजकिय्याह ने सार्वजनिक रीति से पापी होने का अंगीकार किया और परमेश्वर से क्षमा माँगने को तैयार हुआ; अर्थात स्वयं को तथा अपने हाकिमों को परमेश्वर की क्षमा की अधीनता में ले आया, उसी प्रकार से विश्वासी को स्वयं को और अपने जीवन में नियंत्रण रखने वाली सभी बातों को प्रभु की अधीनता में ले कर आना है। जैसे प्रभु यीशु ने यूहन्ना 13 में पतरस के साथ हुए वार्तालाप में दिखाया, जब भी विश्वासी से पाप हो जाए, उसे इसे परमेश्वर के सामने मान लेना है और कब, कहाँ पर, किस बात में पाप हुआ इसका अंगीकार करना है, उसके लिए क्षमा माँगनी है। केवल वे ही परमेश्वर की सच्ची आराधना करने का मन और योग्यता रख सकते हैं जो परमेश्वर से ऐसी घनिष्ठता का संबंध रखते हैं कि वे कभी भी उससे सहायता प्राप्त करने के लिए परमेश्वर के सामने आने का भरोसा रखते हैं। इस प्रथम चरण के बाद, दूसरा चरण आता है जिसमें आराधना आरंभ होने को तैयार है। इस दूसरे चरण में, जब पशु बलि चढ़ाए जाने के लिए तैयार किए जा रहे थे, तो मंदिर में लेवी अपने वाद्य यंत्रों के साथ आराधना आरंभ करने के लिए तैयार खड़े थे। प्रभु यीशु, हमारा बलि का मेमना, मारा और बलि किया गया है; अब हम मसीही विश्वासियों को दो बातें जाँच कर देखनी हैं। पहली, हमारे हृदय, पवित्र आत्मा के मंदिर में, क्या और कौन रहता है - क्या वे लेवी, अर्थात परमेश्वर के अभिषिक्त और समर्पित जन हैं, अथवा कोई या कुछ अन्य? और दूसरा, क्या हमारे हृदय में जो कुछ भी है वह आराधना करने के लिए बिलकुल तैयार खड़ा है कि नहीं? केवल तब ही आत्मा और सच्चाई से, जैसे परमेश्वर चाहता है, आराधना की जा सकती है। इस सारी तैयारी और पवित्र किए जाने के बाद, यही वह पल है जब विश्वासी वैसे आराधक में परिवर्तित हो जाता है, जिसे परमेश्वर ढूँढ़ रहा है।


चरण 3 - 2 इतिहास 29:27-28 - होमबलि: इसके बाद हिजकिय्याह होमबलि चढ़ाने के लिए कहता है। होमबलि बलिदान किए हुए संपूर्ण पशु को वेदी पर जलाया जाना था - जो एक संपूर्ण समर्पण, अपने आप को मिटा कर, अपने आप को पूर्णतः प्रभु को समर्पित कर देना दिखाता था। जैसे ही यह आरंभ होता है, यहोवा के गीत के साथ आराधना भी आरंभ हो जाती है। हम जिस पल से वास्तव में और ईमानदारी से अपने आप को परमेश्वर के सामने प्रोस्क्यूनियोस कर देते हैं, अर्थात जिस पल से हम अपने आप को प्रभु यीशु मसीह के हाथों में पूर्णतः समर्पित कर देते हैं, हम आराधना चढ़ाने के लिए तैयार हो जाते हैं। जो मंदिर में लेवियों के साथ आरंभ हुआ था, वह, जैसा कि पद 28 में लिखा है, शीघ्र ही सारी उपस्थित मण्डली में फैल गया। सभी जो वहाँ पर एकत्रित थे परमेश्वर की आराधना में सम्मिलित हो गए। ध्यान कीजिए, ये वो लोग थे जो परमेश्वर के मंदिर में एकत्रित थे, जिन्हें पहले चरण की पाप बली के द्वारा परमेश्वर की अधीनता में लाया जा चुका था, और राजा हिजकिय्याह के साथ परमेश्वर की आराधना के लिए एकत्रित हुए थे। यह एक बार फिर इस बात पर जोर देता है कि सच्ची आराधना केवल पापों से क्षमा पाए हुए उस जन के द्वारा की जा सकती है जिसने तैयारी की है और आराधना करने के लिए शुद्ध और पवित्र बना है।


चरण - 4 - 2 इतिहास 29:29-31 - विभिन्न स्वरूपों में आराधना आरंभ हो जाती है: यहाँ से आगे, परमेश्वर के तैयार और पवित्र किया गए लोगों के द्वारा, बलिदान, धन्यवाद की भेंटें, स्तुति, सिर झुकाना, दण्डवत करना - निर्बाध आराधना विभिन्न रीति से आरंभ हो जाती है। पापों से छुड़ाया हुआ, शुद्ध और स्वच्छ किया गया, समर्पित विश्वासी परमेश्वर की आराधना आत्मा और सच्चाई से कर सकता है, और करता भी है; जिस प्रोस्क्युनीटिस की परमेश्वर तलाश कर रहा है, वह वही बन जाता है। यहाँ पर पद 30 में आराधना से संबंधित एक और महत्वपूर्ण बात दी गई है, “राजा हिजकिय्याह और हाकिमों ने लेवियों को आज्ञा दी, कि दाऊद और आसाप दर्शी के भजन गाकर यहोवा की स्तुति करें…”, अर्थात परमेश्वर के वचन के प्रयोग के द्वारा आराधना करें। परमेश्वर के वचन और उसमें दिए गए उदाहरणों का प्रयोग करने से यह सुनिश्चित रहता है कि हम शैतान द्वारा किसी प्रकार से अनुचित रीति से आराधना करने में बहकाए नहीं जाएँगे।


आराधना के बारे में हमारी इस  श्रृंखला के समाप्ति पर, निष्कर्ष में, हमने यह देखा और सीखा है कि सच्ची आराधना पापों की क्षमा पाए हुए, समर्पित, शुद्ध और स्वच्छ किए हुए मन वाले लोग ही करने पाते हैं। जो भी परमेश्वर की आराधना करने की लालसा रखता है, उसे अपने आप को तैयार और पवित्र करना होता है। प्रत्येक मसीही पाप में गिर सकता है, और तब उसे पहले प्रभु के सामने अपने पाप को मान लेने, उसके द्वारा शुद्ध और पवित्र किए जाने की आवश्यकता होती है, उसके बाद ही वह सच्ची आराधना करने पाता है। हम भजन 51 में दाऊद के जीवन से देखते हैं कि जब वह पाप की स्थिति में था तब आराधना नहीं कर सका; वह परमेश्वर से केवल प्रार्थना, अंगीकार, और क्षमा याचना ही कर सका। केवल पाप क्षमा मिलने और परमेश्वर द्वारा शुद्ध और पवित्र किए जाने के बाद ही परमेश्वर के साथ उसका संबंध और उसकी आराधना बहाल हो सके। यदि हम सार्थक रीति से, वास्तव में सच्ची आराधना नहीं करने पा रहे हैं, तो हमें अपने हृदय की दशा को परमेश्वर के समक्ष लाकर जाँचना चाहिए, और जो भी सुधारे जाने की आवश्यकता है, उसे सुधारना चाहिए। परमेश्वर अपने लोगों को अपने सच्चे आराधकों में परिवर्तित करना चाहता है, किन्तु इसके लिए हमें इस सारी प्रक्रिया से होकर जाने के लिए तैयार होना पड़ेगा, क्योंकि परमेश्वर के साथ कोई छोटे या समझौते के मार्ग, कोई शोर्ट-कट, नहीं हैं।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • रूत 1-4           

  • लूका 8:1-25      


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

************************************************************************

English Translation

Being Transformed To Worship (7)


Through our study from 2 Chronicles chapter 29 we have seen that to be transformed into the kind of worshipper that God is looking for, i.e., one who worships God in spirit and in truth, the Christian Believer has to go through four steps. The first three of these steps are about the Christian Believer preparing and sanctifying himself to glorify God and worship Him worthily. It is only after these three initial preparatory steps have been properly completed, that the person can go to the fourth step of starting to worship God. Without an adequate and proper preparation, as outlined in the first three steps, he will not be able to worship God worthily, and will not be able to enjoy the blessings and eternal fruits of worshipping. This fourth step is completed through four stages, and in the previous articles we have seen the first two stages of this fourth step from 2 Chronicles 29:20-26 - In the first stage Hezekiah with the rulers in his kingdom came to the Temple; he asked for the sin offering for everyone, including Israel; and then in the second stage the sacrificial animals were killed, while the Levite in the Temple stood ready with their musical instruments to start worshipping.


This, for us Christian Believers, today signifies, like Hezekiah, openly confessing being a sinner and seeking God’s forgiveness for them; bringing self and every ‘ruler of the kingdom’, i.e., all controlling influence in our life to the Lord and putting it all under the Lord’s control. As the Lord Jesus showed through His conversation with Peter in John 13, as often as a Believer sins, he has to come to the Lord, repent for the sin and acknowledge before the Lord where and for what he has fallen, and ask for the Lord’s forgiveness for it. Only those who enjoy this close relationship and confidence of approaching God whenever they need His help, also have the heart and ability to worship God, exalt and glorify Him. After this first stage, comes the second stage of the worship beginning. For this second stage, as the animals were being made ready for the offering, the Levites in the Temple stood ready with their musical instruments to start worshipping. The Lord Jesus, our sacrificial Lamb of God has been killed and offered as a sacrifice; now, we Believers need to see two things within ourselves. Firstly, who or what occupies our hearts, the Temple of the Holy Spirit - is it the Levites, i.e., the people consecrated to God and functioning for God, or something or someone else? Secondly whether everything in our hearts is ready and prepared to worship God. Only then can it be the worship in spirit and in truth that God desires. After all this preparation and sanctification, this is the moment where the Believer is transformed to being a worshipper, the one God is looking for.

 

Stage 3 – 2 Chronicles 29:27-28 - Burnt Offering: Then Hezekiah asks for the burnt offering to be offered (vs 27-28) – burnt offering was the burning of the whole sacrificial animal on the altar – signifying a complete submission, a complete offering of self to the Lord. As soon as this is underway, worship through singing also begins. From the moment we actually and sincerely proskuneos ourselves before God, i.e., from the moment we completely surrender ourselves to the Lordship of Jesus, we are ready to start worshipping. What started in the Temple with the Levites, as is stated in verse 28, soon involved the whole assembly. Everyone who was gathered there, joined in worshipping God. Note, this was the assembly gathered in the Temple, people who had been brought under the sin offering of stage 1, and had gathered to worship God under King Hezekiah. Once again emphasizing that actual worship can only be offered by a redeemed sinner, who has also prepared and sanctified himself to worship God.

 

Stage 4 – 2 Chronicles 29:29-31 - Various Forms of Worship start: v. 29-31 – From here on sacrifices, thanks offerings, praise, bowing of heads – a free flow of various forms of worship by the prepared and sanctified people of God is seen. A redeemed, cleansed, and submitted person can, and will worship the Lord in spirit and in truth; he will be the proskunetes that God wants. Here, in verse 30, another important point related to worship is also given, “King Hezekiah and the leaders commanded the Levites to sing praise to the Lord with the words of David and of Asaph the seer…”, i.e., worship using to the Word of God. Using the word of God, its examples, ensures that we are not misled by Satan into worshipping inappropriately in any manner.


In conclusion, in our series on Understanding Worship, we have seen and learnt that true worship comes from a redeemed, submitted, cleansed, and purified heart. The person desiring to worship God in spirit and truth has to prepare and sanctify himself to do so. Every Christian Believer is also prone to committing sin and then he first needs to confess his sin to the Lord, get cleansed by Him and only then can he sincerely worship God worthily. We see from the life of David, in Psalm 51, that he could not worship while in the state of sin; he could only pray, confess, and seek God’s forgiveness. Only after being cleansed of his sin could his relationship with God and his worship be restored. If we are unable to worship meaningfully, then let us examine the state of our hearts before God, and correct what needs to be corrected. God wants to transform His people into His worshippers, provided we are willing to go through His process, since there are no short-cuts with God.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.  


Through the Bible in a Year: 

  • Ruth 1-4

  • Luke 8:1-25


Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

आराधना (30) / Understanding Worship (30)

Click Here for the English Translation

आराधना के लिए परिवर्तित (7) 

हमने अपने इस अध्ययन में 2 इतिहास 29 अध्याय से देखा है कि उस प्रकार के आराधक में परिवर्तित होने के लिए, जिन्हें परमेश्वर ढूँढ़ रहा है, अर्थात, वे जो आत्मा और सच्चाई से उसकी आराधना करते हैं, मसीही विश्वासी को चार क़दमों से होकर जाना पड़ता है। इनमें से पहल तीन कदम परमेश्वर की महिमा और योग्य एवं उचित रीति से आराधना करने के लिए अपनी व्यक्तिगत तैयारी करने, शुद्ध और पवित्र होने से संबंधित हैं। जब ये पहले तीन कदम योग्य और सही रीति से पूरे हो जाते हैं, तब ही व्यक्ति परमेश्वर की आराधना करने के चौथे कदम को उठाने पाता है। पहले तीन क़दमों की उचित और पर्याप्त तैयारी के बिना, वह योग्य रीति से परमेश्वर की आराधना नहीं करने पाएगा, और उन आशीषों एवं अनन्त प्रतिफलों को प्राप्त नहीं कर सकेगा जो सच्ची आराधना से आते हैं। यह चौथा कदम चार चरणों से होकर पूरा होता है, और पिछले लेख में हमने इसके पहले चरण के बारे में 2 इतिहास 29:20-24 से देखा था - पापी होने के सार्वजनिक अंगीकार, उसके लिए परमेश्वर से क्षमा याचना; स्वयं को तथा अपने जीवन में प्रभाव और नियंत्रण रखने वाली सभी बातों को परमेश्वर के समक्ष लाकर, उसकी अधीनता में दे देना। जब भी विश्वासी से पाप हो जाए, उसे प्रभु के पास आना है, पश्चाताप के साथ उसे प्रभु के सामने मान लेना है कि वह कहाँ पर और किस बात में, कैसे गिर गया, और प्रभु से उसके लिए क्षमा माँगनी है। केवल वे ही जो जब भी आवश्यकता हो, तब तुरंत ही सहायता पाने के लिए परमेश्वर के निकट आने के इस मनसा और साहस को रखते हैं, वे ही परमेश्वर की आराधना करने, उसकी महिमा और गुणानुवाद करने का मन और योग्यता भी रखते हैं। इस पहले चरण के बाद दूसरा चरण आता है, जब आराधना का आरंभ होता है।


चरण - 2 - 2 इतिहास 29:21-26 - जैसे परमेश्वर ने ठहराया है केवल उसी  प्रकार से आराधना करने वाले: हम यहाँ पर देखते हैं कि वेदी पर पाप-बलि चढ़ाने के लिए जब पशुओं को बलि किया जा रहा था (पद 20-24), हिजकिय्याह ने लेवियों को संगीत वाद्यों के साथ परमेश्वर के भवन में खड़ा कर दिया, आराधना आरंभ करने के लिए बिलकुल तैयार (पद 25-26)। लेकिन ध्यान दें कि पद 25 में स्पष्ट लिखा है कि आराधना कि इस तैयारी को “उसने दाऊद और राजा के दर्शी गाद, और नातान नबी की आज्ञा के अनुसार जो यहोवा की ओर से उसके नबियों के द्वारा आई थी…” किया। बलिदानों और भेंटों का चढ़ाया जाना, आराधना का किया जाना केवल परमेश्वर की उस आज्ञा के अनुसार ही होना था, जो उसके नबियों के द्वारा परमेश्वर ने दी थी। मनुष्यों के बनाए हुए किसी भी रीति-रिवाज़ या तरीकों के उपयोग का कोई स्थान, कोई महत्व नहीं था; वे चाहे कितने भी तर्क-संगत, श्रद्धापूर्ण, और प्रसन्न करने वाले प्रतीत क्यों न हों, किन्तु परमेश्वर को स्वीकार्य आराधना और उसकी आज्ञाकारिता के निर्वाह में उनकी कोई भूमिका, कोई महत्व नहीं है।


परमेश्वर के लिए उपयोगी होने के लिए पूर्ण समर्पण और आज्ञाकारिता के मूल सिद्धांत का पालन करना, वचन में कई बार दिखाया और सिखाया गया है। हम इसके कुछ उदाहरणों को देखते हैं:

  • निर्गमन में, अध्याय 35 से आरंभ करके, जहाँ पर परमेश्वर मूसा को मिलाप वाले तम्बू और उसके विभिन्न भागों तथा सामान के निर्माण के बारे में, तथा कौन लोग उन्हें बनाएँगे, आदि के बारे में निर्देश देना आरंभ करता है, 40 अध्याय के अन्त तक, जहाँ तम्बू को खड़ा किया और आराधना को आरंभ जाता है, परमेश्वर ने बारंबार मूसा से ज़ोर दे कर कहा है कि हर बात, हर कार्य, ठीक उसी प्रकार से किया जाना है जैसा उसने बताया है। किसी को भी परमेश्वर के कहे से अलग कुछ भी करने की कोई अनुमति नहीं है; तम्बू और उसके सामान को वैसे ही बना कर खड़ा करना है जैसा बताया गया है।

  • राजा शाऊल ने स्वतः ही परमेश्वर का याजक और नबी होने की भूमिका भी अपने ऊपर ले ली, और शमूएल के स्थान पर, युद्ध में जाने से पहले, स्वयं ही बलि चढ़ा दी, क्योंकि शमूएल को नियुक्त समय पर आने में विलम्ब हो रहा था। परमेश्वर ने इसे स्वीकार नहीं किया, और उस से कह दिया कि उसकी अधीरता और अनाज्ञाकारिता के कारण, उसका राज्य उस से ले लिया जाएगा (1 शमूएल 13:11-14)।

  • लेकिन शाऊल ने इससे सबक नहीं सीखा, और फिर से परमेश्वर की वैसी ही अनाज्ञाकारिता कर दी। शमूएल में होकर परमेश्वर ने शाऊल से कहा था कि अमालेकियों का पूर्णतः सत्यानाश कर दे, उनकी किसी भी चीज़ को छोड़े नहीं (1 शमूएल 15:3)। लेकिन शाऊल ने, मनुष्यों के भय में आकर, अच्छे दिखने वाले पशुओं को बचा लिया, कहने को, “परमेश्वर को बलिदान” करने के लिए (1 शमूएल 15:15)। परिणामस्वरूप, उसे अपने राज्य से हाथ धोना पड़ा (1 शमूएल 15:16-23)।

  • जब राजा दाऊद ने वाचा के संदूक को अबीनादाब के घर से यरूशलेम को ले जाना चाहा, तो 1 इतिहास 13 अध्याय वर्णन करता है कि उसने इसके लिए किस प्रकार की तैयारियां कीं - सब कुछ उसकी अपनी सोच और अन्य मनुष्यों से ली गई सलाह के अनुसार, बिना इसके बारे में परमेश्वर के निर्देशों का ध्यान अथवा पालन किए। जब उन्होंने बहुत गाने और स्तुति के साथ संदूक को दाऊद की योजना के अनुसार ले जाना आरंभ किया, शीघ्र ही विपत्ति आन पड़ी; और 1 इतिहास 13:11-13 में लिखा है कि इस से दाऊद अप्रसन्न हो गया, और उस संदूक को आगे नहीं ले कर गया। फिर 1 इतिहास 15 में हम देखती हैं कि अन्ततः दाऊद को अपनी गलती का एहसास होता है, उसे ध्यान आता है कि पहली बार में उसने क्या कुछ गलत किया गया था, और वह उसका सुधार करता है। दाऊद, 1 इतिहास 15:2 में स्वीकार करता है कि केवल लेवी ही संदूक को ले कर जा सकते हैं, यह और कोई नहीं कर सकता है; और वह 1 इतिहास 15:13 में मान लेता है कि क्योंकि उन्होंने पहली बार परमेश्वर द्वारा निर्धारित रीति से यह नहीं किया था इसीलिए परमेश्वर का क्रोध उन पर भड़का था। जब दाऊद परमेश्वर द्वारा निर्धारित तरीके से इस कार्य को करता है, तब हर ओर आनन्द होता है।

    परमेश्वर को स्वीकार्य आराधना करने का मूल सिद्धांत, दस आज्ञाओं के दिए जाने के बाद, निर्गमन 20:23-26 में दिया गया है। यहाँ पर पद 25 और 26 पर विशेष ध्यान दीजिए। परमेश्वर विशेष रीति से कहता है कि उसकी आराधना के लिए जो भी वेदी बनाई जाए वह या तो मिट्टी की हो अन्यथा स्वाभाविक पत्थरों की हो, अन्य किसी प्रकार की नहीं। यदि पत्थरों का प्रयोग किया जाए, तो कोई भी मनुष्य उन्हें तराशने के लिए उन पर अपना कोई औज़ार प्रयोग न करे। क्योंकि उन्हें उस स्वरूप से जिसमें परमेश्वर ने उन्हें बनाया है, उससे और अधिक सुन्दर बनाने के प्रयासों में, वे उन्हें परमेश्वर की दृष्टि में अशुद्ध, और परमेश्वर को अस्वीकार्य कर देंगे; फिर उस वेदी पर जो भी अर्पित किया जाएगा वह भी अशुद्ध और परमेश्वर को अस्वीकार्य होगा।


एक वास्तव में नया-जन्म पाया हुए मसीही विश्वासी को परमेश्वर की आराधना करने के लिए अपने आप को तैयार करना होता है। जिस प्रकार से लेवी मंदिर में अपने संगीत वाद्यों के साथ आराधना आरंभ करने के लिए तैयार खड़े थे, उसी प्रकार से विश्वासी को भी उसके अन्दर जो कुछ है, उस सब के साथ परमेश्वर के वचन में दी गई उस की निर्धारित विधि के अनुसार आराधना करने के लिए तैयार होना चाहिए। इसका अर्थ है कि उसे परमेश्वर के वचन से भली-भांति अवगत होना चाहिए, और मनुष्य के नहीं परमेश्वर के वचन का आज्ञाकारी होना चाहिए। उसे समझना चाहिए कि सच्ची आराधना क्या है, और बाइबल के बाहर की बातों, तथा मनुष्यों द्वारा बनाई गई रीतियों और कार्य-विधियों से बिलकुल अलग रहना चाहिए, वे चाहे कितनी भी आकर्षक लगें, या कोई व्यक्ति उनके बारे में चाहे जो भी कहे। पालन करने का मूल सिद्धांत है, “यदि बात परमेश्वर के वचन में से नहीं है, तो फिर वह शैतान की ओर से है”, इसलिए कभी भी बाइबल से बाहर की किसी भी बात को करने के लिए कोई समझौता नहीं करें। परमेश्वर की आराधना, उपासना, और उससे संगति रखने के लिए जो बाइबल नहीं कहती है, वैसी किसी बात का पालन नहीं करें।


जो मसीही विश्वासी परमेश्वर को स्वीकार्य आराधना करना चाहता है, उसे यह परख कर देखना चाहिए कि क्या वह परमेश्वर द्वारा निर्धारित रीति से, उसके द्वारा उसके नबियों में होकर दिए गए उसके वचन के अनुसार आराधना कर रहा है कि नहीं, जैसा कि 2 इतिहास 29:25 में लिखा है। इसके अतिरिक्त जो भी हो, वह परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं है, और योग्य रीति से परमेश्वर की आराधना करना नहीं है। आज परमेश्वर के नाम में, किन्तु मनुष्यों के बनाए हुए तरीकों और रीतियों के अनुसार, जो बहुत आकर्षक और सुन्दर था श्रद्धापूर्ण प्रतीत होते हैं, बहुत से स्थानों पर परमेश्वर की आराधना की जाती है; किन्तु यह वह नहीं है जो परमेश्वर ने कहा है, बल्कि वह है जो मनुष्यों ने निर्धारित किया है। साथ ही, यह भी बहुत सामान्य रीति से देखने में आता है कि लोग आराधना के नाम पर चिल्लाते हैं, शोर मचाते हैं, उछलते हैं, विचित्र व्यवहार करते हैं, इधर-उधर हिलते-डुलते रहते हैं, एक अव्यवस्था और गड़बड़ी का माहौल बना देते हैं, न कि वैसे व्यवस्थित और क्रम के अनुसार आराधना करने का जैसा वचन कहता है कि आराधना की जाए (1 कुरिन्थियों 14:31-33), और फिर बाइबल के विपरीत अपने इस समस्त मनगढ़ंत व्यवहार को पवित्र आत्मा का प्रकटीकरण कहकर, उसके नाम पर थोप देते हैं; जब कि बाइबल में ऐसी कोई भी बात कहीं पर भी नहीं लिखी गई है। तो फिर इसमें अचरज की क्या बात है कि ऐसे लोग अपनी इस ‘आराधना’ के द्वारा कुछ समय के लिए शारीरिक रोमांच का तो अनुभव कर लेते हैं, किन्तु वे बाइबल से बाहर की शिक्षाओं और रीतियों में ही बढ़ते हैं, मनुष्यों की आज्ञाकारिता में ही उन्नति करते हैं, किन्तु अपने आत्मिक जीवनों में, परमेश्वर की आज्ञाकारिता में चलने में, कभी कोई उन्नति नहीं करते हैं। अगले लेख में हम आराधना के आरंभ होने के बारे में देखेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • न्यायियों 19-21           

  • लूका 7:31-50      


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

************************************************************************

English Translation

Being Transformed To Worship (7)


Through our study from 2 Chronicles chapter 29 we have seen that to be transformed into the kind of worshipper that God is looking for, i.e., one who worships God in spirit and in truth, the Christian Believer has to go through four steps. The first three of these steps are about preparing and sanctifying self to glorify God and worship Him worthily. It is only after these three initial steps have been properly completed, that the person can get started with the fourth step of starting to worship God. Without an adequate and proper preparation of the first three steps he will not be able to worship God worthily, and will not be able to enjoy the blessings and eternal fruits of worshipping. This fourth step is completed through four stages, and in the last article we had seen the first stage of the fourth step from 2 Chronicles 29:20-24 - a public confession of being a sinner and seeking God’s forgiveness for them; bringing self and every controlling influence in life to the Lord and putting it all under the Lord’s control. As often as a Believer sins, he has to come to the Lord, repent for the sin and acknowledge before the Lord where and for what he has fallen, and ask for the Lord’s forgiveness for it. Only those who enjoy this close confidence of approaching God whenever they need His help, also have the heart and ability to worship God, exalt and glorify Him. After this first stage, comes the second stage of the worship beginning.


Stage 2 – 2 Chronicles 29:21-26 - Get ready to Worship as God has Ordained: Here we see that as the animals for the sin offering are sacrificed and prepared to be offered on the altar as the sin offering (verses 20-24), Hezekiah stations the Levites with the musical instruments in the house of the Lord, ready for beginning the worship (verses 25-26). But note that it clearly says in verse 25 that this was done “...according to the commandment of David, of Gad the king's seer, and of Nathan the prophet; for thus was the commandment of the Lord by his prophets.” The sacrifices and sin offerings were to be made, the worship was to be done only according to God’s commandments given through His prophets. We had seen the same principal in the first three preparatory steps as well; the cleansing, sanctification, preparing to worship, etc., was to be done as had been instructed by God. There is no scope or acceptance of any man-made methods and rituals, however logical, reverential, and pleasing they may seem, in the worship and obedience of the Lord.

 

This basic principle, of complete submission and obedience to the Lord for functioning for Him, has been illustrated many times in God’s Word. Let us look at some examples: 

  • In Exodus, from chapter 35 onwards, where God instructs Moses about the Tabernacle, its furnishings and various objects, and the people who will make it, till the end in chapter 40, where the Tabernacle is set up and worship is begun, God repeatedly emphasized to Moses that everything had to be done just the way He had told Moses. Nobody was to do anything other than what God had instructed in making and setting up God’s sanctuary and worshipping God in it.

  • King Saul, took upon himself the role of God’s prophet and priest, and in place of Samuel offered sacrifices, before going into battle, since Samuel had delayed in coming at the appointed time. The Lord did not accept this, and told him that his impatience and disobedience had cost him his kingdom (1 Samuel 13:11-14). 

  • But Saul did not learn his lesson, and again similarly disobeyed God. God, through Samuel, asked him to utterly destroy the Amalekites and everything of theirs, not save anything at all (1 Samuel 15:3). But Saul, out of fear of men, disobeys God and saves the good-looking animals, ostensibly, to “sacrifice to God” (1 Samuel 15:15). The result was that he lost his kingdom (1 Samuel 15:16-23).

  • When King David wanted to move the Ark of the Covenant, from the house of Abinadab, to Jerusalem, 1 Chronicles chapter 13 describes the preparations he made for doing it - all according to his own thinking, and in consultations with other men, without considering what God’s instructions about doing this were. As they started to move the Ark according to their plans, with a lot of singing and praising God, soon disaster struck; and 1 Chronicles 13:11-13 says that this made David angry and afraid, and he would not move the Ark. In 1 Chronicles 15 we find that finally David realises his mistake, what went wrong the first time, and rectifies it. David acknowledges in 1 Chronicles 15:2 that only the Levites are to transport the Ark, and no one else; and then in 1 Chronicles 15:13, he also acknowledges that because they had not done it in the prescribed manner, therefore the anger of the Lord broke upon them. When David does it in the prescribed manner, there was joy all around.


The basic principle of worshipping God in a manner acceptable to Him is given in Exodus, after the giving of the Ten Commandments, in Exodus 20:23-26. Here, take particular note of verses 25 and 26. God specifically says that to worship Him, either an altar of earth, or of natural stones has to be used, nothing else. If stones are used, no man is to use any of his tools on them to hew or carve them, with the intention of beautifying them. For trying to beautify them from the form God has given them, in God’s eyes it is profaning them, therefore, rendering them unacceptable to God; and anything offered on such an altar also becomes profane and unacceptable to God.


The truly Born-Again Christian Believer, has to prepare himself, to worship the Lord God. As the Levites stood ready in the Temple to start worshipping with their musical instruments, the Believer has to be ready with everything within him to worship God in the manner God has given in His Word. This implies that he should be well versed in God’s word, should be obedient to God’s Word not man’s, understand what true worship actually is, and absolutely avoid unBiblical, man-made rituals and practices, no matter how appealing they may seem or what anyone says about them. The basic dictum to keep in mind is, “If it is not from God’s Word, then it is from Satan”, therefore, never to compromise into doing anything that the Bible does not say has to be done to worship God, to fellowship with Him.


The Christian Believer desiring to worship God in a manner acceptable to Him, has to discern and ensure that he worships God in the manner that God has ordained in His Word through His prophets, as it says in 2 Chronicles 29:25. Anything other than that is unacceptable to God, and is not worthily worshipping God. Today, many man-made rituals and procedures are carried out in the name of God for His worship, they may seem very gaudy and attractive, or even reverential, but they actually are not what God has said, but what man has decreed. Also, very commonly people shout, make odd noises, jump, move around doing strange actions, create a chaos and commotion, instead of the orderly and sequential manner in which worship is to be done (1 Corinthians 14:31-33), and all of this unBiblical behavior is then foisted upon the Holy Spirit, calling it as His manifestation; whereas there is nothing written anywhere in the Bible to support this. Is it any surprise then, that these ‘worshippers’, though they have a short-timed physical exhilaration, though they may grow in unBiblical teachings and practices, in obedience to men, but they never grow in their spiritual lives, in their obedience to God. In the next article we will see about the actual worshipping beginning.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.  


Through the Bible in a Year: 

  • Judges 19-21

  • Luke 7:31-50


Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well