ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 25 अप्रैल 2023

परमेश्वर का वचन – बाइबल – और विज्ञान / Word of God – Bible & Science– 9

Click Here for the English Translation

बाइबल और जीव-विज्ञान - 2 - जीवन और जीवित 

क्रमिक विकासवाद (Evolution) के मानने वालों के सामने अनेकों ऐसे प्रश्न हैं जिनका उनके पास कोई उत्तर नहीं है; कुछ ऐसे प्रश्नों को हम पहले के लेखों में देख चुके हैं। कुछ बहुत मूलभूत प्रश्न हैं: यदि पृथ्वी पर जीवन कुछ रासायनिक और भौतिक क्रियाओं (chemical and physical reactions) के कारण आरंभ हुआ था, और विकसित होते-होते जीव-जंतुओं और वनस्पति की वर्तमान उन्नत दशा में आ गया है, तो जीवन क्या है? यह जीवन इन रासायनिक और भौतिक क्रियाओं में कब और कैसे आया? क्या यह जीवन भी विकसित होता चला गया? 


आज तक इतनी विकसित, उन्नत, जटिल रासायनिक क्रियाएं मनुष्य ने बहुत ही नियंत्रित और योजनाबद्ध रीति से विभिन्न उत्पाद के बनाने के लिए संभव कर ली हैं, किन्तु इनमें “जीवन” डालना तो बहुत दूर की बात है, किसी भी क्रिया को अपने आप में स्वचालित तथा स्वतः ही उन्नत (self-sustaining, self-improving) करते जाने वाला नहीं बना सका। इन सभी क्रियाओं पर नियंत्रण, निरीक्षण, सुधार करते रहना पड़ता है, अन्यथा ये कभी भी बिगड़ कर भारी नुकसान कर डालती हैं। जब तक ये क्रियाएं निरीक्षण में नियंत्रित रहती हैं, लाभदायक  रहती हैं, किन्तु थोड़ी सी चूक, कुछ समय के निरीक्षण और नियंत्रण में अनदेखी, बहुत हानि कर देने की संभावना उत्पन्न कर देती है। 


ऐसा ही एक अन्य मूलभूत प्रश्न है कि क्रमिक विकास तथा विज्ञान के अनुसार अरबों वर्ष पहले पृथ्वी पर विद्यमान उच्च ताप, विभिन्न प्रकार के रासायनिक गैस और पदार्थ, तथा आकाशीय बिजली के कड़कने, आदि से कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ बन गए और फिर एक साथ आ गए, जिनके परस्पर क्रिया करने से फिर जीवित प्राणियों का उत्पन्न होना संभव हो पाया। कितनी विचित्र बात है, यदि आज उच्च ताप, उस प्रकार के रासायनिक पदार्थों, आकाशीय बिजली के समान बिजली के झटकों के संपर्क में कोई भी प्राणी आता है, तो उसमें विद्यमान हर पदार्थ बिगड़ और बिखर जाता है, जीवन समाप्त हो जाता है; किन्तु विज्ञान हमें सिखाता है कि आज जो जीवन को नष्ट करते हैं, उन्हीं बातों ने जीवित प्राणियों को उत्पन्न करने वाले पदार्थों की रचना की - जो आज उन्हीं क्रियाओं को झेल नहीं पाते हैं।


इन से संबंधित एक अन्य प्रश्न है, मृत्यु क्या है? क्यों और कैसे एक जीवित प्राणी “मृतक” दशा में आ जाता है? वर्तमान चिकित्सा-विज्ञान की यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है कि मानव-अंगों का एक से दूसरे शरीर में प्रत्यारोपण और उसके द्वारा दूसरे के शरीर को जीवित रखना संभव है। किन्तु विडंबना यह है कि जिस “मृतक” शरीर में से वे अंग लिए गए हैं, उसमें से ऐसा क्या निकल गया, कि ये अंग “जीवित” होते हुए भी, दूसरे शरीर में प्रत्यारोपण के बाद ठीक से कार्यकारी होते हुए भी, अपने मूल शरीर को “जीवित” नहीं रखने पाए? मृतक शरीर को कितनी भी ऑक्सीजन, पोषक तत्व, दवाइयाँ, मशीनी सहायता से हृदय गति और श्वास क्रिया को चालू रखा जाए, किन्तु वह मृतक ही रहता है; किन्तु उसी शरीर से निकाले हुए अंग, दूसरे के शरीर को जीवित रखते हैं!


विज्ञान और वैज्ञानिक जानते हैं, किन्तु मानते नहीं हैं कि शरीर से यदि “आत्मा” चला जाता है, तो वह शरीर मृतक हो जाता है। यदि वे “आत्मा” की उपस्थिति और अनिवार्यता को मान लेंगे, तो उन्हें उस आत्मा को बनाने और देने वाले “परमात्मा” के अस्तित्व को भी स्वीकार करना पड़ेगा; जिसके आगे फिर क्रमिक विकासवाद और अन्य कई संबंधित धारणाएं टिक नहीं पाएंगी, और उन्हें यह भी स्वीकार करना पड़ेगा कि अंततः उन्हें उस परमात्मा के समक्ष खड़ा होना ही पड़ेगा। जो मनुष्य इस तथ्य को गंभीरता से विचार करके स्वीकार कर लेता है, उसके जीवन का दृष्टिकोण और दिशा ही बदल जाते हैं।

 

जिसे विज्ञान जानते हुए भी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है, उसे बाइबल ने हजारों वर्ष पहले बता दिया था। इस संदर्भ में परमेश्वर के वचन बाइबल के कुछ पद देखिए: 

  • और यहोवा परमेश्वर ने आदम को भूमि की मिट्टी से रचा और उसके नथनों में जीवन का श्वास फूंक दिया; और आदम जीवता प्राणी बन गया” (उत्पत्ति 2:7); 

  • क्योंकि अब तक मेरी सांस बराबर आती है, और ईश्वर का आत्मा मेरे नथुनों में बना है” (अय्यूब 27:3); 

  • मुझे ईश्वर की आत्मा ने बनाया है, और सर्वशक्तिमान की सांस से मुझे जीवन मिलता है” (अय्यूब 33:4); 

  • उसके हाथ में एक एक जीवधारी का प्राण, और एक एक देहधारी मनुष्य की आत्मा भी रहती है” (अय्यूब 12:10); 

  • ईश्वर जो आकाश का सृजने और तानने वाला है, जो उपज सहित पृथ्वी का फैलाने वाला और उस पर के लोगों को सांस और उस पर के चलने वालों को आत्मा देने वाला यहोवा है, वह यों कहता है” (यशायाह 42:5); 

  • “न किसी वस्तु का प्रयोजन रखकर मनुष्यों के हाथों की सेवा लेता है, क्योंकि वह तो आप ही सब को जीवन और श्वास और सब कुछ देता है” (प्रेरितों 17:25); 

  • क्या मनुष्य का प्राण ऊपर की ओर चढ़ता है और पशुओं का प्राण नीचे की ओर जा कर मिट्टी में मिल जाता है? कौन जानता है?” (सभोपदेशक 3:21)


उपरोक्त पदों से यह स्पष्ट है कि जिस आत्मा या प्राण के अस्तित्व को स्वीकार करने का साहस विज्ञान और नास्तिक वैज्ञानिकों में नहीं है, मनुष्यों तथा सभी जीव-जंतुओं में उसके अस्तित्व के बारे में बाइबल को कोई संकोच नहीं है। जो तथ्य है, वो है। अस्वीकार करने या अवहेलना करने से वह तथ्य न तो लुप्त हो जाएगा, और न ही परिवर्तित होकर कोई भिन्न स्वरूप ले लेगा। 


जो विज्ञान यह आधारभूत बात सिखाता है कि जीवन से ही जीवन आ सकता है, वह जीवन और मृत्यु को परिभाषित करने तथा समझा पाने में, अपने ही द्वारा बनाए गए बंधनों के कारण अक्षम है, दुविधा में है; और अपनी ही बात का खण्डन करते हुए यह मनवाना चाहता है कि उन्हीं रासायनिक और भौतिक क्रियाओं ने, जिन्हें आज यदि किसी जीवित प्राणी पर लागू किया जाए तो वह मर जाएगा, “जीवन” उत्पन्न कर दिया।


विज्ञान जो भी कहे या स्वीकार-अस्वीकार करे, सामान्य ज्ञान और बाइबल का तथ्य यही है कि हमारी आत्माओं का दाता परमात्मा है, जिसके सामने हम सभी को अपने जीवनों का हिसाब देने एक दिन खड़ा होना ही है। उसके द्वारा दिया आत्मा, उसी के पास जाकर पृथ्वी पर बिताए अपने जीवन के प्रतिफल प्राप्त करता है। जो पाप के साथ जाता है, वह परमेश्वर से अनन्तकाल की दूरी, अनन्त मृत्यु, या नरक की अनन्त पीड़ा में जाएगा। जो पृथ्वी पर रहते अपने पापों को स्वीकार करके, उन के लिए अपने सृजनहार परमेश्वर से क्षमा मांगकर उद्धार पाएगा, वह परमेश्वर के साथ स्वर्ग में रहने जाएगा। स्वेच्छा और सच्चे मन से, पापों के लिए पश्चाताप के साथ की गई एक छोटी प्रार्थना “हे प्रभु यीशु मेरे पाप क्षमा करें, मुझे स्वीकार करें अपनी शरण में लें, और पाप के दोष से स्वच्छ करके अपना समर्पित, आज्ञाकारी जन बना लें” आपके जीवन की नियति और दिशा अनन्तकाल के लिए बदल देगी। परमेश्वर के इस आह्वान, इस निमंत्रण को ऐसे ही जाने न दें; अभी अवसर है, इसका सदुपयोग कर लीजिए, अपना शेष जीवन तथा परलोक का अनन्तकाल का जीवन सुरक्षित और सुखी कर लीजिए।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
*************************************************************************
English Translation

Bible and BioSciences - 2 - Alive & Living


There are many questions confronting the believers of evolution, for which they have no answer; and we have seen a few such questions in the earlier articles. There are some very fundamental questions: If life on Earth started due to some chemical and physical reactions, and as it “evolved'' it has come to the present advanced state of fauna and flora, then what is life? When and how did this ‘life’ come about into these chemical and physical processes, and become an integral part of them? Has this entity called ‘life’ also progressed or “evolved”?


Till date, man has developed and refined so many advanced, complex chemical reactions to make various products; all of them in a very controlled and planned manner and environment. But forget about putting "life" into them, man has never been able to make these processes self-sustaining, self-regulating, and self-improving. All these actions have to be controlled, monitored, and regulated, otherwise they can get out of hand, out of control anytime and cause heavy losses. As long as these actions are controlled, regulated, and supervised, they remain beneficial; but any small mistake, any neglect of observation, supervision, and control for even a little while, creates the possibilities of a great harm; nothing gets better, everything only deteriorates towards a catastrophe.


Another such fundamental question is that according to evolution and science, billions of years ago, due to high temperature, different types of chemical gases and substances, and atmospheric lightnings, etc., certain chemical substances were formed, which then came together, and interacted with each other, making it possible for life to begin and living beings to arise. What a strange thing, if today any living creature comes in contact with high temperature, many of the chemical substances often found around us, electric shocks like the very high voltage atmospheric lightning, etc. then every matter present in that creature gets spoiled and disintegrates, life ends for it. But science teaches us that the very things that harm and destroy life today, actually created the substances that produced the living beings - and today those living things cannot withstand the very things and processes which started them off.


Another related question is, what is death? Why and how does a living being convert from “living” into the "dead" state? It is a great achievement of current medical science that it is possible to transplant human organs from one body to another and thereby keep those organs as well as the body of another alive. But the problematic question is what has gone out of the "dead" body from which those organs were taken? These organs, despite being "alive" and functioning properly, as they do after transplantation in another body, why couldn't they keep their original body, from which they were removed, "alive"? No matter how much oxygen, nutrients, medicines, mechanical aids are given, and the heart rate and breathing are maintained by machines, still a dead body stays dead. But the organs removed from the same “dead” body and transplanted into another “living” body not only remain alive themselves, but keep the body of another alive!


Science and scientists know, but do not accept that if the "spirit" leaves the body, then that body becomes dead. Because if they accept the presence and necessity of the “spirit” for life, they must also accept the existence of the “Parmatma”, the Supreme Spirit, who creates and gives that spirit. And then, in front of this, the notion of gradual evolution and many other related concepts will not be able to survive. Moreover, they will also have to accept that eventually they will have to stand before that divine Supreme Spirit. The person who considers this fact seriously and accepts it, the outlook and direction of his life changes from believing and living in conjectures, into facing reality.


What contrived “science” is not being shown as willing to accept, despite well knowing it, was told by the Bible thousands of years ago. In this context, look at some of the Bible verses of God's Word:

And the Lord God formed man of the dust of the ground, and breathed into his nostrils the breath of life; and man became a living being" (Genesis 2:7);

As long as my breath is in me, And the breath of God in my nostrils” (Job 27:3);

The Spirit of God has made me, And the breath of the Almighty gives me life” (Job 33:4);

In whose hand is the life of every living thing, And the breath of all mankind?” (Job 12:10);

Thus says God the Lord, Who created the heavens and stretched them out, Who spread forth the earth and that which comes from it, Who gives breath to the people on it, And spirit to those who walk on it” (Isaiah 42:5);

Nor is He worshiped with men's hands, as though He needed anything, since He gives to all life, breath, and all things” (Acts 17:25);

Who knows the spirit of the sons of men, which goes upward, and the spirit of the animal, which goes down to the earth?" (Ecclesiastes 3:21).


It is clear from the above verses that the spirit or soul, whose existence atheist scientists and their contrived “science” do not have the courage to accept, the Bible has no hesitation about accepting and stating its existence in humans and all living beings. That which is a fact, will always be a fact. By rejecting, ignoring, or disregarding, that fact will neither be lost, nor will it change into something else.


The very science that teaches this fundamental concept that life can only come from life, is incapable of defining and explaining life and death; and because of the limitations it has put around itself, it is in a dilemma about life. So, refuting its own point of view, it wants to impose the belief that those same chemical and physical processes, which today if applied to any living creature would kill it, had given rise to "life", all on their own, through random processes.


Whatever science may say or accept, it is common knowledge and Biblical fact that the giver of our souls is God, before whom we all have to stand one day to give an account of our lives. The soul given by Him, eventually goes to him and receives the rewards of its life spent on earth. The soul that goes from this earth with its sins, because while it was on earth it always chose not to be reconciled with the Savior Lord God, will, as per its decision, go into eternal separation from God, i.e., eternal death, or the eternal torment of hell. The soul who is saved by confessing his sins while on earth, and seeking forgiveness from his Creator God for them, who has reconciled with the Savior Lord God, will go to live with God in heaven. A voluntarily said short but sincere prayer, with repentance for sins "Lord Jesus forgive my sins, accept me, take under your care, and cleanse me from the guilt of sin and make me a person, obedient and committed to you" Will change the eternal destiny and direction of your life will change for eternity. Do not waste this opportunity, this call from God. Now is the opportunity, make good use of this invitation, to make the rest of your life on earth, and your eternal life in the next world safe, secure, and blissful.


Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

सोमवार, 24 अप्रैल 2023

परमेश्वर का वचन – बाइबल – और विज्ञान / Word of God – Bible & Science - 8

Click Here for the English Translation

बाइबल और जीव-विज्ञान - 1 - विज्ञान, विश्व-व्यापी जल-प्रलय तथा जीवाश्म



परमेश्वर के वचन बाइबल की पुस्तकों में परमेश्वर ने हजारों वर्ष पहले अनेकों प्रकार का वैज्ञानिक ज्ञान लिखवा दिया था; और वर्तमान में विज्ञान उन्हीं बातों को अपनी ही खोज और आविष्कारों के द्वारा उजागर कर रहा है, और बाइबल के ज्ञाता दिखाते रहते हैं कि ये बातें परमेश्वर ने पहले से ही साधारण, अशिक्षित, तथा अवैज्ञानिक मनुष्यों की समझ में आने वाली भाषा में लिखवा दी थीं। 


साथ ही परमेश्वर ने यह भी लिखवा दिया था कि लोग बाइबल की बातों को अस्वीकार करेंगे, उनपर अविश्वास करेंगे; इस संदर्भ में बाइबल के कुछ पद देखिए:

2 पतरस 3:3-4 और यह पहिले जान लो, कि अन्‍तिम दिनों में हंसी ठट्ठा करने वाले आएंगे, जो अपनी ही अभिलाषाओं के अनुसार चलेंगे। और कहेंगे, उसके आने की प्रतिज्ञा कहां गई? क्योंकि जब से बाप-दादे सो गए हैं, सब कुछ वैसा ही है, जैसा सृष्‍टि के आरम्भ से था?

यहूदा 1:17-19 पर हे प्रियो, तुम उन बातों को स्मरण रखो; जो हमारे प्रभु यीशु मसीह के प्रेरित पहिले कह चुके हैं। वे तुम से कहा करते थे, कि पिछले दिनों में ऐसे ठट्ठा करने वाले होंगे, जो अपनी अभक्ति के अभिलाषाओं के अनुसार चलेंगे। ये तो वे हैं, जो फूट डालते हैं; ये शारीरिक लोग हैं, जिन में आत्मा नहीं।


न केवल परमेश्वर ने इस उपेक्षा किए जाने के बारे में लिखवाया, वरन ऐसे उदाहरण भी लिखवा दिए जिनको लेकर अविश्वासी लोग उपहास करेंगे। इन उदाहरणों में से एक ऊपर पतरस वाले पदों में दिया गया है प्रभु यीशु मसीह का दूसरा आगमन - जिसके विषय मसीही विश्वासियों में बहुत प्रत्याशा है, किन्तु अविश्वासियों में बहुत संशय और उपहास किया जाता है। इसी प्रकार दो अन्य उदाहरण है बाइबल में दिया गया पृथ्वी की रचना का वर्णन और नूह के समय में मनुष्यों में पाप के अत्यधिक बढ़ जाने से आए विश्व-व्यापी जल प्रलय और पापी मनुष्यों के विनाश का वृतांत। पतरस ने अपनी पत्री में लिखा: “वे तो जान बूझ कर यह भूल गए, कि परमेश्वर के वचन के द्वारा से आकाश प्राचीन काल से वर्तमान है और पृथ्वी भी जल में से बनी और जल में स्थिर है। इन्‍हीं के द्वारा उस युग का जगत जल में डूब कर नाश हो गया” (2 पतरस 3:5-6); और फिर सचेत किया कि जैसे नूह के समय में अविश्वासी और पापी जन जल के द्वारा नाश की गए थे, वैसे ही इस युग में पापी संसार और पापी मनुष्य आग के द्वारा भस्म किए जाएंगे “पर वर्तमान काल के आकाश और पृथ्वी उसी वचन के द्वारा इसलिये रखे हैं, कि जलाए जाएं; और वह भक्तिहीन मनुष्यों के न्याय और नाश होने के दिन तक ऐसे ही रखे रहेंगे” (2 पतरस 3:7)। 


ऐसा नहीं है कि इस विश्व-व्यापी जल प्रलय के प्रमाण नहीं हैं; सारे संसार की सभी सभ्यताओं में इस विश्व-व्यापी जल प्रलय की पौराणिक कथाएं विद्यमान हैं; क्योंकि सारे संसार के लोग नूह के वंशज हैं, जो उस जल प्रलय में से परमेश्वर द्वारा सुरक्षित निकाले गए, और जैसे-जैसे संसार में फैलते चले गए, उस जल प्रलय की घटना की मौखिक स्मृतियाँ भी अपने साथ लेकर गए, जिन में समय के साथ कुछ-कुछ परिवर्तन आए, किन्तु मूल स्वरूप वही है कि जल प्रलय हुआ था, और सारी पृथ्वी पर से कुछ को छोड़ शेष मनुष्य नाश हो गए थे। 


यह केवल पौराणिक बातों में ही नहीं है, किन्तु सारे संसार भर में इस जल प्रलय के प्रमाण जलचर जीव-जंतुओं के जीवाश्मों के रूप में विद्यमान हैं, उन ऊंचे हिमालय और ऐन्डीस जैसी ऊंची पर्वत-श्रंखलाओं पर भी, जिनके जल मगन होने की बात वैज्ञानिक न तो कल्पना करते हैं और न ही स्वीकार करते हैं। इसलिए इन जीवाश्मों के विद्यमान होने प्रमाणों को उजागर नहीं किया जाता है, प्रमुखता नहीं दी जाती है। किन्तु इंटरनेट पर “marine fossils, sea-shells, whale fossils on mountains” खोज करने से इसके विषय में बहुत सी जानकारी मिल सकती है। यद्यपि वैज्ञानिक इन्हें समझाने के भिन्न स्पष्टीकरण देते हैं, जो वास्तविकता से मेल नहीं खाती हैं।   


इसलिए परमेश्वर ने अपने लोगों से यह भी कहा है कि उन्हें सांसारिक बातों को लेकर अधिक वाद-विवाद करने, या उन परमेश्वर विरोधी सांसारिक बातों को अपने जीवनों में अनावश्यक महत्व अथवा वरीयता देने की आवश्यकता नहीं है, “पर मूर्खता के विवादों, और वंशावलियों, और बैर विरोध, और उन झगड़ों से, जो व्यवस्था के विषय में हों बचा रह; क्योंकि वे निष्‍फल और व्यर्थ हैं। किसी पाखंडी को एक दो बार समझा बुझाकर उस से अलग रह। यह जानकर कि ऐसा मनुष्य भटक गया है, और अपने आप को दोषी ठहराकर पाप करता रहता है” (तीतुस 3:9-11)। 


क्योंकि उस ज्ञान के पीछे भागने वाले फिर विश्वास से भटकाए जा सकते हैं “हे तीमुथियुस इस थाती की रखवाली कर और जिस ज्ञान को ज्ञान कहना ही भूल है, उसके अशुद्ध बकवाद और विरोध की बातों से परे रह। कितने इस ज्ञान का अंगीकार कर के, विश्वास से भटक गए हैं।। तुम पर अनुग्रह होता रहे” (1 तीमुथियुस 6:20-21)।  


ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रभु यीशु मसीह में संसार के सभी लोगों के लिए सेंत-मेंत में उपलब्ध पापों की क्षमा और उद्धार का सुसमाचार मनुष्यों के ज्ञान और समझ पर नहीं, वरन उनके द्वारा उनमें बसे हुए पापों के एहसास और सच्चे विश्वास द्वारा इस सुसमाचार को स्वीकार करने पर आधारित है, जैसा कि पौलुस प्रेरित ने लगभग दो हज़ार वर्ष पहले लिखा था: “और हे भाइयों, जब मैं परमेश्वर का भेद सुनाता हुआ तुम्हारे पास आया, तो वचन या ज्ञान की उत्तमता के साथ नहीं आया। क्योंकि मैं ने यह ठान लिया था, कि तुम्हारे बीच यीशु मसीह, वरन क्रूस पर चढ़ाए हुए मसीह को छोड़ और किसी बात को न जानूं। और मैं निर्बलता और भय के साथ, और बहुत थरथराता हुआ तुम्हारे साथ रहा। और मेरे वचन, और मेरे प्रचार में ज्ञान की लुभाने वाली बातें नहीं; परन्तु आत्मा और सामर्थ का प्रमाण था। इसलिये कि तुम्हारा विश्वास मनुष्यों के ज्ञान पर नहीं, परन्तु परमेश्वर की सामर्थ पर निर्भर हो” (1 कुरिन्थियों 2:1-5)।


पिछले तीन सप्ताह से हम देखते चले आ रहे हैं कि परमेश्वर के वचन बाइबल को बदनाम करने और झूठा प्रमाणित करने के प्रयास तो बहुत किए गए, किन्तु बाइबल को गलत या झूठा कोई नहीं प्रमाणित कर सका; वरन बाइबल में ही उसके परमेश्वर का अटल और शाश्वत सत्य वचन होने के प्रमाण विद्यमान हैं। आगे भी हम कई और प्रकार के वैज्ञानिक तथ्यों की बाइबल में उपस्थिति, उनके मनुष्यों को ज्ञात होने से भी हजारों वर्ष पहले वहाँ लिखे जाने के संदर्भ में देखेंगे।


उस महान, प्रेमी सृष्टिकर्ता परमेश्वर के प्रति आज आपका विचार और निर्णय क्या है? क्या आप स्वेच्छा और सच्चे मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ की गई एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु, मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लेकर पापी संसार और पापी मनुष्यों पर आने वाले न्याय और भयानक विनाश से बचा लें” के द्वारा अपने पृथ्वी के शेष जीवन तथा अनन्तकाल को सुरक्षित करेंगे? साधारण विश्वास की इस प्रार्थना और समर्पण को अवसर देकर देखिए - आप निराश नहीं होंगे। 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
*************************************************************************

Bible and Bio-Sciences - 1 - Science, Global Flood, and Fossils


We have been seeing that God, thousands of years ago, had got written in the books of His Word the Bible, many things of scientific importance, which scientists and science are presently learning and realizing through their own discoveries and inventions. Biblical scholars continue to show that what science is saying today, God had already written those things through uneducated men and those without any knowledge of science, in a simple language understandable to ordinary people of those times.


At the same time, God had also got it written beforehand that people would reject and disbelieve the words of the Bible. See some Bible verses in this context:

2 Peter 3:3-4 “knowing this first: that scoffers will come in the last days, walking according to their own lusts, and saying, "Where is the promise of His coming? For since the fathers fell asleep, all things continue as they were from the beginning of creation.”

Jude 1:17-19 “But you, beloved, remember the words which were spoken before by the apostles of our Lord Jesus Christ: how they told you that there would be mockers in the last time who would walk according to their own ungodly lusts. These are sensual persons, who cause divisions, not having the Spirit.”


Not only did God get written about this willful neglect,  but He also had stated the things that would be ridiculed by unbelievers. One of them is stated in the quote from Peter above — the second coming of the Lord Jesus Christ — of which there is great anticipation among Christians, but much unbelief and ridicule among unbelievers. Two other similar examples are the Biblical description of the creation of the earth and the account of the worldwide flood for the destruction of sinful people, which happened in Noah's time because of the great increase in sin amongst mankind. Peter wrote in his letter: “For this they willfully forget: that by the word of God the heavens were of old, and the earth standing out of water and in the water, by which the world that then existed perished, being flooded with water” (2 Peter 3:5-6); And then cautioned that just as unbelievers and sinners were destroyed by water in the time of Noah, so in this age the sinful world and the sinful mankind will be consumed by fire “But the heavens and the earth which are now preserved by the same word, are reserved for fire until the day of judgment and perdition of ungodly men” (2 Peter 3:7).


It's not that, outside of the Bible, the evidence of this world-wide deluge isn't present. The story of this world-wide deluge exists in the mythology of all the civilizations of the whole world. And quite naturally, because the people of the whole world are the descendants of Noah, who were rescued by God from that flood, and as they spread through the world, they also took with them oral accounts of the memories of those times, including those of the flood. With the passage of time there were some changes in the accounts, but the basic form is the same, that the flood took place all over the earth, and except a few from whom the earth was repopulated, all the rest of mankind perished.


The evidence of a world-wide flood is not only seen in mythological accounts, but all over the world, the evidence of this deluge is present in the form of fossils of aquatic animals, abundantly found even in higher regions of mountain ranges like Himalayas and Andes, whose ever being submerged under water, scientists can neither imagine nor believe. Therefore, since there is no other tenable explanation about them, the evidence for the existence of these fossils is suppressed, it is not given its due prominence in scientific reporting. But by searching "marine fossils, sea-shells, whale fossils on mountains" on the Internet, a lot of information can still be found about it. Although scientists give various explanations to explain the presence of fossils of sea animals in high mountainous regions, the explanations do not go along with the facts.


That's why God also told His people that they don't need to argue too much about worldly things, nor to give unnecessary importance or priority to those anti-God and “scientific” arguments, "But avoid foolish disputes, genealogies, contentions, and strivings about the law; for they are unprofitable and useless.  Reject a divisive man after the first and second admonition, knowing that such a person is warped and sinning, being self-condemned” (Titus 3:9-11).


For those who chase after that knowledge can then be led astray from the faith "O Timothy! Guard what was committed to your trust, avoiding the profane and idle babblings and contradictions of what is falsely called knowledge -- by professing it some have strayed concerning the faith. Grace be with you. Amen" (1 Timothy 6:20-21).


God’s people don’t need to argue about this, because the gospel of forgiveness of sins and salvation by faith in the Lord Jesus has been made freely available to all the people of the world, not based upon the knowledge and understanding of men, but on the realization of their sin present in them and their acceptance of salvation by faith. As the apostle Paul wrote about two thousand years ago: “And I, brethren, when I came to you, did not come with excellence of speech or of wisdom declaring to you the testimony of God. For I determined not to know anything among you except Jesus Christ and Him crucified. I was with you in weakness, in fear, and in much trembling. And my speech and my preaching were not with persuasive words of human wisdom, but in demonstration of the Spirit and of power, that your faith should not be in the wisdom of men but in the power of God" (1 Corinthians 2:1-5).


For the last three weeks, we have been seeing that many attempts have been made to discredit and prove the Bible as false, but to date none has been able prove the Bible to be false or wrong. Rather, in the Bible itself there is enough evidence of it being the infallible, eternal, and verifiably true Word of God. In the days ahead, we will see the presence of many more kinds of scientific facts in the Bible, all written in there thousands of years ago, before men knew, or even had any idea about them.


 Today, in context of all that we have seen so far, what are your thoughts and your decision about the great, loving Creator God? Would you willingly and sincerely, with a heartfelt repentance of your sins, say a short prayer, “Lord Jesus, forgive my sins, take me under your care and save me from the judgment and terrible destruction that will be coming upon the sinful world and sinful men.” Your one sincere, voluntary prayer of faith will not only safeguard the rest of your earthly life but your eternity as well. Give this prayer of simple faith and willing surrender to the Lord Jesus an honest chance - you won't be disappointed.


Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

रविवार, 23 अप्रैल 2023

परमेश्वर का वचन – बाइबल – और विज्ञान / Word of God – Bible & Science - 7

Click Here for the English Translation

मनुष्य का स्वास्थ्य - 2  

    परमेश्वर ने न केवल मनुष्य के शरीर की रचना में उसे स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रावधान प्रदान किए हैं, किन्तु साथ ही अपने वचन बाइबल की पुस्तकों में अनेकों ऐसे उपाय भी लिखवाए हैं, जिनके पालन के द्वारा मनुष्य स्वस्थ बन रह सकता है। परमेश्वर ने ये निर्देश हज़ारों वर्ष पहले मनुष्यों को दे दिए थे; वर्तमान में चिकित्सा-विज्ञान इनके महत्व और उपयोगिता को पहचान रहा है, तथा “बचाव द्वारा स्वास्थ्य” की शिक्षा के रूप में पालन करने के लिए कह रहा है। परमेश्वर द्वारा बाइबल में दिए गए स्वास्थ्य संबंधी कुछ निर्देश हैं:


परमेश्वर ने लगभग 3500 वर्ष पहले, अपने लोगों से कहा था कि वे शौच के लिए अपनी छावनी के क्षेत्र से बाहर जाएँ, और अपने साथ मल को ढांपने के लिए उपकरण भी ले जाएं “छावनी के बाहर तेरे दिशा फिरने का एक स्थान हुआ करे, और वहीं दिशा फिरने को जाया करना; और तेरे पास के हथियारों में एक खनती भी रहे; और जब तू दिशा फिरने को बैठे, तब उस से खोदकर अपने मल को ढांप देना” (व्यवस्थाविवरण 23:12-13)। हम आज जानते हैं कि मल के प्रदूषित पानी या भोजन सामग्री के खाने से, या उससे दूषित मिट्टी के संपर्क में रहने से कितने ही रोग होते हैं। रोगों की रोक-थाम की योजनाओं में पानी और मिट्टी को मल से दूषित होने से रोके रखने के उपाय सबसे प्राथमिक और महत्वपूर्ण होते हैं। कहा जाता है कि प्रथम विश्व-युद्ध होने के समय तक उतने सैनिक युद्ध से नहीं मरे थे, जितने छावनियों में फैलने वाली बीमारियों से मरे, क्योंकि उन्होंने स्वच्छता के इस सिद्धांत का पालन नहीं किया था।

 

    परमेश्वर ने अपने वचन में बताया है कि यौन-संबंध पति-पत्नी के मध्य ही उचित और स्वीकार्य हैं। व्यभिचार, अनेकों के साथ यौन-संबंध रखना, समलैंगिक संबंध, आदि सभी शरीर में रोगों और अस्वस्थता उत्पन्न करते हैं (रोमियों 1:27; 1 कुरिन्थियों 6:18)।


परमेश्वर ने लगभग 3000 वर्ष पहले अपने लोगों को शुद्ध और अशुद्ध जीव-जन्तुओं की सूची दी थी, अशुद्ध पशुओं को भोजन के लिए निषेध किया था (लैव्यव्यवस्था 11; तथा व्यवस्थाविवरण 14 अध्याय)। जिन पशुओं को भोजन के लिए निषिद्ध किया गया था उनमें सूअर सहित कुछ और जानवर “फिर सूअर, जो चिरे खुर का होता है परन्तु पागुर नहीं करता, इस कारण वह तुम्हारे लिये अशुद्ध है। तुम न तो इनका मांस खाना, और न इनकी लोथ छूना” (व्यवस्थाविवरण 14:8), और जलाशयों के तले में रहने वाले जल-जंतु, जिनके चोंयेटे और पंख (scales & fins) नहीं होते, सम्मिलित हैं: “फिर जितने जल जन्तु हैं उन में से तुम इन्हें खा सकते हों, अर्थात समुद्र वा नदियों के जल जन्तुओं में से जितनों के पंख और चोंयेटे होते हैं उन्हें खा सकते हो। और जलचरी प्राणियों में से जितने जीवधारी बिना पंख और चोंयेटे के समुद्र वा नदियों में रहते हैं वे सब तुम्हारे लिये घृणित हैं। वे तुम्हारे लिये घृणित ठहरें; तुम उनके मांस में से कुछ न खाना, और उनकी लोथों को अशुद्ध जानना। जल में जिस किसी जन्तु के पंख और चोंयेटे नहीं होते वह तुम्हारे लिये अशुद्ध है” (लैव्यव्यवस्था 11:9-12)। ये जीव-जंतु बहुधा तले पर पड़ी गंदगी खाने वाले होते हैं, जिससे मनुष्यों में बीमारियों के प्रवेश करने का खतरा रहता है। आज कई बीमारियाँ जो पहले जंतुओं में ही होती थीं मनुष्यों में घातक बनकर दिखने लगी हैं, क्योंकि परमेश्वर द्वारा दिए गए शुद्ध-अशुद्ध के नियमों का पालन नहीं किया गया।


    परमेश्वर ने निर्देश दिए थे कि पीने के लिए स्वच्छ जल का ही प्रयोग करना है, और किसी भी मृतक जन्तु से दूषित बर्तन के भोजन अथवा उसके जल को प्रयोग नहीं करना है “और यदि मिट्टी का कोई पात्र हो जिस में इन जन्तुओं में से कोई पड़े, तो उस पात्र में जो कुछ हो वह अशुद्ध ठहरे, और पात्र को तुम तोड़ डालना। उस में जो खाने के योग्य भोजन हो, जिस में पानी का छुआव हों वह सब अशुद्ध ठहरे; फिर यदि ऐसे पात्र में पीने के लिये कुछ हो तो वह भी अशुद्ध ठहरे। और यदि इनकी लोथ में का कुछ तंदूर वा चूल्हे पर पड़े तो वह भी अशुद्ध ठहरे, और तोड़ डाला जाए; क्योंकि वह अशुद्ध हो जाएगा, वह तुम्हारे लिये भी अशुद्ध ठहरे। परन्तु सोता वा तालाब जिस में जल इकट्ठा हो वह तो शुद्ध ही रहे; परन्तु जो कोई इनकी लोथ को छूए वह अशुद्ध ठहरे” (लैव्यव्यवस्था 11:33-36)। वर्तमान में चिकित्सा विज्ञान को मनुष्यों में रोग उत्पन्न करने वाले कीटाणुओं की जानकारी होने के बाद परमेश्वर द्वारा 3000 वर्ष पहले कहे गई इस बात का महत्व समझ में आता है।

 

    परमेश्वर ने रोगों के इलाज के लिए वनस्पति में भी प्रावधान रखे, और मनुष्यों को उसके विषय बताया (यशायाह 38:21; यहेजकेल 47:12; प्रकाशितवाक्य 22:2): “यशायाह ने कहा था, अंजीरों की एक टिकिया बना कर हिजकिय्याह के फोड़े पर बान्‍धी जाए, तब वह बचेगा” (यशायाह 38:21); “और नदी के दोनों तीरों पर भांति भांति के खाने योग्य फलदाई वृक्ष उपजेंगे, जिनके पत्ते न मुरझाएंगे और उनका फलना भी कभी बन्द न होगा, क्योंकि नदी का जल पवित्र स्थान से निकला है। उन में महीने महीने, नये नये फल लगेंगे। उनके फल तो खाने के, ओर पत्ते औषधि के काम आएंगे” (यहेजकेल 47:12)। इसी प्रकार से जैतून का तेल और दाखरस भी घावों के इलाज में प्रयोग किया जाता था (लूका 10:34)। जैतून का तेल त्वचा को स्वस्थ रखता है, और दाखरस में विद्यमान इथाइल अल्कोहल कीटाणुओं को मारता है। 


    परमेश्वर ने 3000 वर्ष पूर्व राजा सुलैमान द्वारा लिखे नीतिवचनों में लिखवा दिया था कि “मन का आनन्द अच्छी औषधि है, परन्तु मन के टूटने से हड्डियां सूख जाती हैं” (नीतिवचन 17:22); तथा “मन आनन्दित होने से मुख पर भी प्रसन्नता छा जाती है, परन्तु मन के दु:ख से आत्मा निराश होती है” (नीतिवचन 15:13)। परमेश्वर के वचन में 3000 वर्ष पहले लिखे गए इस तथ्य को चिकित्सा विज्ञान आज समझ और मान रहा है; वर्तमान समय की लोगों को सर्वाधिक ग्रसित करने वाली घातक बीमारियाँ, जैसे बढ़ा हुआ ब्लडप्रेशर, हृदय रोग, डायबटीस, निराशा या डिप्रेशन, आदि अशांत और अस्वस्थ मन के कारण ही शरीर पर प्रभाव डालते हैं; और इनके इलाज के लिए मन के प्रसन्न और संतुष्ट होने से बहुत सहायता मिलती है।


    जिस परमेश्वर ने हमारे नश्वर शरीरों को, जो एक न एक दिन मर ही जाएंगे, स्वस्थ रखने के लिए इतने प्रावधान किए, निर्देश दिए, उसी ने हमारी कभी न मरने वाली आत्मा को सबसे विनाशकारी और अनन्तकाल के लिए परेशानी उत्पन्न करने वाले पाप के रोग से भी बचाव और स्वस्थ रहने का उपाय दिया है। परमेश्वर ने कहा, “यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने, और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है” (1 यूहन्ना 1:9)। वह हमसे केवल इतना चाहता है कि हम अपने पाप मान लें और उन पापों से उसके सम्मुख सच्चे मन से पश्चाताप कर लें। उसके आगे हमें उन पापों से शुद्ध करने और हमें परमेश्वर की दृष्टि और मापदंड के अनुसार धर्मी बनाने की ज़िम्मेदारी और कार्य उसका है। स्वेच्छा और सच्चे मन से की गई केवल एक प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु, मैं स्वीकार करता हूँ कि मैंने मन, ध्यान, विचार, और व्यवहार में पाप किया है, और आपने मेरे पापों के निवारण के लिए क्रूस पर अपने आप को बलिदान किया और फिर जीवित हो गए। कृपया मेरे पाप क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना आज्ञाकारी, समर्पित जन बना लें। मेरे जीवन को अपनी इच्छानुसार परिवर्तित कर दें” - आपको पाप के रोग से मुक्त और स्वस्थ कर के परमेश्वर के राज्य में अनन्तकाल के लिए प्रवेश प्रदान कर देगी। चाहे अविश्वसनीय लगे, किन्तु करके देखिए - सच्चे, समर्पित, आज्ञाकारी, मन से, शांत होकर अपने ही अंदर यह प्रार्थना करने से आपका कुछ नहीं बिगड़ेगा, कोई हानि नहीं होगी; यदि कुछ हुआ तो आपका भला ही होगा - पाप से मुक्ति, उद्धार और आशीषों से भरपूर अनन्त जीवन मिलेगा; फिर क्यों डरना? विश्वास के साथ कदम बढ़ाइए, भला ही मिलेगा, कोई हानि नहीं।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
*************************************************************************

Bible and Man’s Health - 2


God has not only made provisions in the creation of man's body to keep him healthy, but has also written many such measures in the books of his Word, the Bible, by which man can remain healthy, if he follows them. God gave these instructions to mankind thousands of years ago; but medical science is recognizing their importance and utility now, and is asking people to do these things as “preventive medicine”. Some of these health instructions given by God in the Bible are:


About 3500 years ago, God told His people to go out of the area of their camp to defecate, and also to carry an implement to cover the excretion. “Also you shall have a place outside the camp, where you may go out; and you shall have an implement among your equipment, and when you sit down outside, you shall dig with it and turn and cover your refuse" (Deuteronomy 23:12-13). We know today that many diseases are caused by consuming fecal contaminated water or food material, or by coming in contact with soil contaminated with feces and sewage. Preventing contamination of water and soil with feces and sewage is the primary and most important part of disease prevention plans. It is said that by the time of the First World War, not as many soldiers had died from war as from diseases spread in the cantonments, because they did not follow this principle of cleanliness.


God has told in His Word that sexual relations are proper and acceptable only between husband and wife. Adultery, having sex with multiple partners, homosexual relations, etc. all cause diseases and problems in the body (Romans 1:27; 1 Corinthians 6:18).


God gave his people a list of clean and unclean animals, and had forbidden them to eat unclean animals (Leviticus 11; and Deuteronomy 14), about 3000 years ago. Among the animals that were forbidden for food was swine, and some other animals, "Also the swine is unclean for you, because it has cloven hooves, yet does not chew the cud; you shall not eat their flesh or touch their dead carcasses” (Deuteronomy 14:8), and the water animals living at the bottom of water bodies, the ‘bottom-feeders’ and those without scales and fins: “These you may eat of all that are in the water: whatever in the water has fins and scales, whether in the seas or in the rivers--that you may eat. But all in the seas or in the rivers that do not have fins and scales, all that move in the water or any living thing which is in the water, they are an abomination to you. They shall be an abomination to you; you shall not eat their flesh, but you shall regard their carcasses as an abomination. Whatever in the water does not have fins or scales--that shall be an abomination to you” (Leviticus 11:9-12). These animals are often eaters of unhealthy materials lying on the bottom, due to which there is a risk of diseases entering humans. Today many diseases, which were earlier present only in animals, have started appearing in humans as diseases that are either fatal, or are difficult to control or treat, because the rules of edible animals, or their being clean and unclean given by God are not followed.


The Lord has instructed that only clean water should be used for drinking, and that food or water from a vessel contaminated with any dead animal should not be used "Any earthen vessel into which any of them falls you shall break; and whatever is in it shall be unclean: in such a vessel, any edible food upon which water falls becomes unclean, and any drink that may be drunk from it becomes unclean. And everything on which a part of any such carcass falls shall be unclean; whether it is an oven or cooking stove, it shall be broken down; for they are unclean, and shall be unclean to you. Nevertheless a spring or a cistern, in which there is plenty of water, shall be clean, but whatever touches any such carcass becomes unclean” (Leviticus 11:33-36). At present, medical science has understood the importance of this, after knowing about the germs that cause disease in humans, which was said by God 3000 years ago.


God also made provisions in plants for the treatment of diseases, and told men about it (Isaiah 38:21; Ezekiel 47:12; Revelation 22:2): “Isaiah said, Hezekiah had made a cake of figs and is tied to the boil, then it will survive” (Isaiah 38:21); “Along the bank of the river, on this side and that, will grow all kinds of trees used for food; their leaves will not wither, and their fruit will not fail. They will bear fruit every month, because their water flows from the sanctuary. Their fruit will be for food, and their leaves for medicine” (Ezekiel 47:12). Similarly olive oil and wine were also used to treat wounds (Luke 10:34). Olive oil keeps the skin healthy, and the ethyl alcohol present in the wine kills germs.


God had it written in Proverbs 3000 years ago by King Solomon that "A merry heart does good, like medicine, But a broken spirit dries the bones" (Proverbs 17:22); And "A merry heart makes a cheerful countenance, But by sorrow of the heart the spirit is broken" (Proverbs 15:13). Medical science today is understanding and accepting this fact, written in the Word of God 3000 years ago; The most common and troublesome diseases that afflict the people of the present day, such as high blood pressure, heart disease, diabetes, despair or depression, etc., affect the body only due to a disturbed and unhealthy mind; And for their treatment, being happy and satisfied in the mind is essential.


The God who has made so many provisions and instructions for the health and safekeeping of our mortal bodies, which eventually will die one day or the other, has also made provision for the healing and safe-keeping of our immortal soul from the most devastating and eternally troublesome disease of sin. God said, “If we confess our sins, He is faithful and just to forgive us our sins and to cleanse us from all unrighteousness” (1 John 1:9). All He wants is that we voluntarily confess our sins and repent of them with a sincere heart before Him. After we do this, the responsibility and work of cleansing us from those sins and making us righteous as per God's standards and in God’s eyes, is God’s. Through only one prayer, offered voluntarily and with a sincere heart, “Lord Jesus, I confess that I have sinned in mind, heart, thought, and behavior, and You have sacrificed Yourselves on the Cross for the remission of my sins, died for them and then became alive for my salvation. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your obedient, committed follower. Change my life into what you wish it to be'' - you can be made free from the disease of sin and healed. And you will be granted entry into the kingdom of God for eternity. Though it may seem unbelievable, but try it with a calm mind, there is no harm in trying it - praying this prayer even quietly, within yourself, but being sincere and committed about it, with a willingness to be obedient to the Lord, will be a life-changing experience for you; you will not come to any harm; anything that happens, it will only be for your good - for your freedom from sin, for salvation and eternal life full of blessings; Then why be afraid? Do it with faith, you will come only to something good, not any harm.


Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well