ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Disease लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Disease लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 7 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 28 - Bible and Man’s Health - 2 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 28 - मनुष्य का स्वास्थ्य - 2

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 28

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                        औडियो चर्चा

परमेश्वर का वचन – बाइबल – और विज्ञान - 9

मनुष्य का स्वास्थ्य - 2  


    हम पिछले लेख में जहाँ पर रुके थे, आज वहीं से मानवीय स्वास्थ्य के बारे में बाइबल में लिखी बातों को आगे देखेंगे, जो मुख्यतः बचाव द्वारा बीमारियों से सुरक्षित रहने के बारे में हैं। परमेश्वर ने न केवल मनुष्य के शरीर की रचना में उसे स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रावधान प्रदान किए हैं, किन्तु साथ ही अपने वचन बाइबल की पुस्तकों में अनेकों ऐसे उपाय भी लिखवाए हैं, जिनके पालन के द्वारा मनुष्य स्वस्थ बन रह सकता है। परमेश्वर ने ये निर्देश हज़ारों वर्ष पहले मनुष्यों को दे दिए थे; वर्तमान में चिकित्सा-विज्ञान इनके महत्व और उपयोगिता को पहचान रहा है, तथा “बचाव द्वारा स्वास्थ्य” की शिक्षा के रूप में पालन करने के लिए कह रहा है। परमेश्वर द्वारा बाइबल में दिए गए स्वास्थ्य संबंधी कुछ निर्देश हैं:

परमेश्वर ने लगभग 3500 वर्ष पहले, अपने लोगों से कहा था कि वे शौच के लिए अपनी छावनी के क्षेत्र से बाहर जाएँ, और अपने साथ मल को ढांपने के लिए उपकरण भी ले जाएं “छावनी के बाहर तेरे दिशा फिरने का एक स्थान हुआ करे, और वहीं दिशा फिरने को जाया करना; और तेरे पास के हथियारों में एक खनती भी रहे; और जब तू दिशा फिरने को बैठे, तब उस से खोदकर अपने मल को ढांप देना” (व्यवस्थाविवरण 23:12-13)। हम आज जानते हैं कि मल से प्रदूषित पानी या भोजन सामग्री के खाने से, या उससे दूषित मिट्टी के संपर्क में रहने से कितने ही रोग होते हैं। रोगों की रोक-थाम की योजनाओं में पानी और मिट्टी को मल से दूषित होने से रोके रखने के उपाय सबसे प्राथमिक और महत्वपूर्ण होते हैं। कहा जाता है कि प्रथम विश्व-युद्ध होने के समय तक उतने सैनिक युद्ध से नहीं मरे थे, जितने छावनियों में फैलने वाली बीमारियों से मरे, क्योंकि उन्होंने स्वच्छता के इस सिद्धांत का पालन नहीं किया था।

    परमेश्वर ने अपने वचन में बताया है कि यौन-संबंध पति-पत्नी के मध्य ही उचित और स्वीकार्य हैं। व्यभिचार, अनेकों के साथ यौन-संबंध रखना, समलैंगिक संबंध, आदि सभी शरीर में रोगों और अस्वस्थता उत्पन्न करते हैं (रोमियों 1:27; 1 कुरिन्थियों 6:18)। आज चिकित्सा विज्ञान में यौनाचार से सम्बन्धित बीमारियों की एक पूर्ण श्रेणी है -  “Sexually Transmitted Diseases (STD’s)” जो परमेश्वर के इसी सिद्धान्त के पालन न करने के कारण फैलती और अपने विनाशकारी प्रभाव उत्पन्न करती हैं। 

परमेश्वर ने लगभग 3000 वर्ष पहले अपने लोगों को शुद्ध और अशुद्ध जीव-जन्तुओं की सूची दी थी, अशुद्ध पशुओं को भोजन के लिए निषेध किया था (लैव्यव्यवस्था 11; तथा व्यवस्थाविवरण 14 अध्याय)। जिन पशुओं को भोजन के लिए निषिद्ध किया गया था उनमें सूअर सहित कुछ और जानवर “फिर सूअर, जो चिरे खुर का होता है परन्तु पागुर नहीं करता, इस कारण वह तुम्हारे लिये अशुद्ध है। तुम न तो इनका मांस खाना, और न इनकी लोथ छूना” (व्यवस्थाविवरण 14:8), और जलाशयों के तले में रहने वाले जल-जंतु, जिनके चोंयेटे और पंख (scales & fins) नहीं होते, सम्मिलित हैं: “फिर जितने जल जन्तु हैं उन में से तुम इन्हें खा सकते हों, अर्थात समुद्र वा नदियों के जल जन्तुओं में से जितनों के पंख और चोंयेटे होते हैं उन्हें खा सकते हो। और जलचरी प्राणियों में से जितने जीवधारी बिना पंख और चोंयेटे के समुद्र वा नदियों में रहते हैं वे सब तुम्हारे लिये घृणित हैं। वे तुम्हारे लिये घृणित ठहरें; तुम उनके मांस में से कुछ न खाना, और उनकी लोथों को अशुद्ध जानना। जल में जिस किसी जन्तु के पंख और चोंयेटे नहीं होते वह तुम्हारे लिये अशुद्ध है” (लैव्यव्यवस्था 11:9-12)। ये जीव-जंतु बहुधा तले पर पड़ी गंदगी खाने वाले होते हैं, जिससे मनुष्यों में बीमारियों के प्रवेश करने का खतरा रहता है। उस समय जब चिकित्सा उन्नत नहीं थी, दवाइयाँ नहीं थीं, यह एक तरीका था, गन्दगी में रहने और उसे खाने वाले पशुओं द्वारा बीमार हो जाने से बचे रहने का।

    परमेश्वर ने निर्देश दिए थे कि पीने के लिए स्वच्छ जल का ही प्रयोग करना है, और किसी भी मृतक जन्तु से दूषित बर्तन के भोजन अथवा उसके जल को प्रयोग नहीं करना है “और यदि मिट्टी का कोई पात्र हो जिस में इन जन्तुओं में से कोई पड़े, तो उस पात्र में जो कुछ हो वह अशुद्ध ठहरे, और पात्र को तुम तोड़ डालना। उस में जो खाने के योग्य भोजन हो, जिस में पानी का छुआव हों वह सब अशुद्ध ठहरे; फिर यदि ऐसे पात्र में पीने के लिये कुछ हो तो वह भी अशुद्ध ठहरे। और यदि इनकी लोथ में का कुछ तंदूर वा चूल्हे पर पड़े तो वह भी अशुद्ध ठहरे, और तोड़ डाला जाए; क्योंकि वह अशुद्ध हो जाएगा, वह तुम्हारे लिये भी अशुद्ध ठहरे। परन्तु सोता वा तालाब जिस में जल इकट्ठा हो वह तो शुद्ध ही रहे; परन्तु जो कोई इनकी लोथ को छूए वह अशुद्ध ठहरे” (लैव्यव्यवस्था 11:33-36)। वर्तमान में चिकित्सा विज्ञान को मनुष्यों में रोग उत्पन्न करने वाले कीटाणुओं की जानकारी होने के बाद इस बात का महत्व समझ में आता है जिसे परमेश्वर ने हजारों वर्ष पूर्व बता दिया था।

    परमेश्वर ने रोगों के इलाज के लिए वनस्पति में भी प्रावधान रखे, और मनुष्यों को उसके विषय बताया (यशायाह 38:21; यहेजकेल 47:12; प्रकाशितवाक्य 22:2): “यशायाह ने कहा था, अंजीरों की एक टिकिया बना कर हिजकिय्याह के फोड़े पर बान्‍धी जाए, तब वह बचेगा” (यशायाह 38:21); “और नदी के दोनों तीरों पर भांति भांति के खाने योग्य फलदाई वृक्ष उपजेंगे, जिनके पत्ते न मुरझाएंगे और उनका फलना भी कभी बन्द न होगा, क्योंकि नदी का जल पवित्र स्थान से निकला है। उन में महीने महीने, नये नये फल लगेंगे। उनके फल तो खाने के, ओर पत्ते औषधि के काम आएंगे” (यहेजकेल 47:12)। इसी प्रकार से जैतून का तेल और दाखरस भी घावों के इलाज में प्रयोग किया जाता था (लूका 10:34)। जैतून का तेल स्वस्थ होता है, और दाखरस में विद्यमान इथाइल अल्कोहल कीटाणुओं को मारता है।

    परमेश्वर ने 3000 वर्ष पूर्व राजा सुलैमान द्वारा लिखे नीतिवचनों में लिखवा दिया था कि “मन का आनन्द अच्छी औषधि है, परन्तु मन के टूटने से हड्डियां सूख जाती हैं” (नीतिवचन 17:22); तथा “मन आनन्दित होने से मुख पर भी प्रसन्नता छा जाती है, परन्तु मन के दु:ख से आत्मा निराश होती है” (नीतिवचन 15:13)। परमेश्वर के वचन में 3000 वर्ष पहले लिखे गए इस तथ्य को चिकित्सा विज्ञान आज समझ और मान रहा है; वर्तमान समय की लोगों को सर्वाधिक ग्रसित करने वाली घातक बीमारियाँ, जैसे बढ़ा हुआ ब्लडप्रेशर, हृदय रोग, डायबटीस, निराशा या डिप्रेशन, आदि अशांत और अस्वस्थ मन के कारण ही शरीर पर प्रभाव डालते हैं; और इनके इलाज के लिए मन के प्रसन्न और संतुष्ट होने से बहुत सहायता मिलती है।

    जिस परमेश्वर ने हमारे नश्वर शरीरों को, जो एक न एक दिन मर ही जाएंगे, स्वस्थ रखने के लिए इतने प्रावधान किए, निर्देश दिए, उसी ने हमारी कभी न मरने वाली आत्मा को सबसे विनाशकारी और अनन्तकाल के लिए परेशानी उत्पन्न करने वाले पाप के रोग से भी बचाव और स्वस्थ रहने का उपाय दिया है। परमेश्वर ने कहा, “यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने, और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है” (1 यूहन्ना 1:9)। वह हमसे केवल इतना चाहता है कि हम अपने पाप मान लें और उन पापों से उसके सम्मुख सच्चे मन से पश्चाताप कर लें। उसके आगे हमें उन पापों से शुद्ध करने और हमें परमेश्वर की दृष्टि और मापदंड के अनुसार धर्मी बनाने की ज़िम्मेदारी और कार्य उसका है। स्वेच्छा और सच्चे मन से की गई केवल एक प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु, मैं स्वीकार करता हूँ कि मैंने मन, ध्यान, विचार, और व्यवहार में पाप किया है, और आपने मेरे पापों के निवारण के लिए क्रूस पर अपने आप को बलिदान किया और फिर जीवित हो गए। कृपया मेरे पाप क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना आज्ञाकारी, समर्पित जन बना लें। मेरे जीवन को अपनी इच्छानुसार परिवर्तित कर दें” - आपको पाप के रोग से मुक्त और स्वस्थ कर के परमेश्वर के राज्य में अनन्तकाल के लिए प्रवेश प्रदान कर देगी। चाहे अविश्वसनीय लगे, किन्तु करके देखिए - सच्चे, समर्पित, आज्ञाकारी, मन से, शांत होकर अपने ही अंदर यह प्रार्थना करने से आपका कुछ नहीं बिगड़ेगा, कोई हानि नहीं होगी; यदि कुछ हुआ तो आपका भला ही होगा - पाप से मुक्ति, उद्धार और आशीषों से भरपूर अनन्त जीवन मिलेगा; फिर क्यों डरना? विश्वास के साथ कदम बढ़ाइए, भला ही मिलेगा, कोई हानि नहीं। 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 28

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion Audio Discussion

Word of God – Bible & Science - 9

Bible and Man’s Health - 2


    Carrying on from where we left off in the last article on aspects of human health written in God’s Word the Bible, we will see some more examples of preventive health today. God has not only made provisions in the creation of man's body to keep him healthy, but has also written many such measures in His Word, the Bible, by which man can remain healthy, if he follows them. God gave these instructions to mankind thousands of years ago; but medical science is recognizing their importance and utility now, and is asking people to do these things as “preventive medicine”. Some of these health instructions given by God in the Bible are:

About 3500 years ago, God told His people to go out of the area of their camp to defecate, and also to carry an implement to cover the excretion. “Also you shall have a place outside the camp, where you may go out; and you shall have an implement among your equipment, and when you sit down outside, you shall dig with it and turn and cover your refuse" (Deuteronomy 23:12-13). We know today that many diseases are caused by consuming fecal contaminated water or food material, or by coming in contact with soil contaminated with feces and sewage. Preventing contamination of water and soil with feces and sewage is the primary and most important part of disease prevention plans. It is said that by the time of the First World War, not as many soldiers had died from war as from diseases spread in the cantonments, because they did not follow this principle of cleanliness.

God has told in His Word that sexual relations are proper and acceptable only between husband and wife. Adultery, having sex with multiple partners, homosexual relations, etc. all cause diseases and problems in the body (Romans 1:27; 1 Corinthians 6:18). Today, there is a whole category of various diseases, known as “Sexually Transmitted Diseases (STD’s)” in medical science, that spread and cause devastating consequences because of violation of this God given principle.

God gave his people a list of clean and unclean animals, and had forbidden them to eat unclean animals (Leviticus 11; and Deuteronomy 14), about 3000 years ago. Among the animals that were forbidden for food was swine, and some other animals, "Also the swine is unclean for you, because it has cloven hooves, yet does not chew the cud; you shall not eat their flesh or touch their dead carcasses” (Deuteronomy 14:8), and the water animals living at the bottom of water bodies, the ‘bottom-feeders’ and those without scales and fins: “These you may eat of all that are in the water: whatever in the water has fins and scales, whether in the seas or in the rivers--that you may eat. But all in the seas or in the rivers that do not have fins and scales, all that move in the water or any living thing which is in the water, they are an abomination to you. They shall be an abomination to you; you shall not eat their flesh, but you shall regard their carcasses as an abomination. Whatever in the water does not have fins or scales--that shall be an abomination to you” (Leviticus 11:9-12). These animals are often eaters of unhealthy materials lying on the bottom, due to which there is a risk of diseases entering humans. At that time, when medical science was not advanced and medicines were very few, this was a method of avoiding contracting diseases from animals living in and feeding upon refuse and filth.

The Lord has instructed that only clean water should be used for drinking, and that food or water from a vessel contaminated with any dead animal should not be used "Any earthen vessel into which any of them falls you shall break; and whatever is in it shall be unclean: in such a vessel, any edible food upon which water falls becomes unclean, and any drink that may be drunk from it becomes unclean. And everything on which a part of any such carcass falls shall be unclean; whether it is an oven or cooking stove, it shall be broken down; for they are unclean, and shall be unclean to you. Nevertheless a spring or a cistern, in which there is plenty of water, shall be clean, but whatever touches any such carcass becomes unclean” (Leviticus 11:33-36). At present, medical science has understood the importance of this, after knowing about the germs that cause disease in humans; something which was said by God thousands of years ago.

God also made provisions in plants for the treatment of diseases, and told men about it (Isaiah 38:21; Ezekiel 47:12; Revelation 22:2): “Isaiah said, Hezekiah had made a cake of figs and is tied to the boil, then it will survive” (Isaiah 38:21); “Along the bank of the river, on this side and that, will grow all kinds of trees used for food; their leaves will not wither, and their fruit will not fail. They will bear fruit every month, because their water flows from the sanctuary. Their fruit will be for food, and their leaves for medicine” (Ezekiel 47:12). Similarly olive oil and wine were also used to treat wounds (Luke 10:34). Olive oil is healthy for man, and the ethyl alcohol present in the wine kills germs.

God had it written in Proverbs 3000 years ago by King Solomon that "A merry heart does good, like medicine, But a broken spirit dries the bones" (Proverbs 17:22); And "A merry heart makes a cheerful countenance, But by sorrow of the heart the spirit is broken" (Proverbs 15:13). Medical science today is understanding and accepting this fact, written in the Word of God 3000 years ago; The most common and troublesome diseases that afflict the people of the present day, such as high blood pressure, heart disease, diabetes, despair or depression, etc., affect the body only due to a disturbed and unhealthy mind; And for their treatment, being happy and satisfied in the mind is essential.

The God who has made so many provisions and instructions for the health and safekeeping of our mortal bodies, which eventually will die one day or the other, has also made provision for the healing and safe-keeping of our immortal soul from the most devastating and eternally troublesome disease of sin. God said, “If we confess our sins, He is faithful and just to forgive us our sins and to cleanse us from all unrighteousness” (1 John 1:9). All He wants is that we voluntarily confess our sins and repent of them with a sincere heart before Him. After we do this, the responsibility and work of cleansing us from those sins and making us righteous as per God's standards and in God’s eyes, is God’s responsibility and work. Through only one prayer, offered voluntarily and with a sincere heart, “Lord Jesus, I confess that I have sinned in mind, heart, thought, and behavior, and You have sacrificed Yourselves on the Cross for the remission of my sins, died for them and then became alive for my salvation. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your obedient, committed follower. Change my life into what you wish it to be'' - you can be made free from the disease of sin and healed. And you will be granted entry into the kingdom of God for eternity. Though it may seem unbelievable, but try it with a calm mind, there is no harm in trying it - praying this prayer even quietly, within yourself, but being sincere and committed about it, with a willingness to be obedient to the Lord, will be a life-changing experience for you; you will not come to any harm; anything that happens, it will only be for your good - for your freedom from sin, for salvation and eternal life full of blessings; Then why be afraid? Do it with faith, you will come only to something good, not any harm.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 6 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 27 - Bible and Man’s Health - 1 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 27 - मनुष्य का स्वास्थ्य - 1

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 27

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा 

परमेश्वर का वचन – बाइबल – और विज्ञान – 8

मनुष्य का स्वास्थ्य - 1

  

पिछले लेख में हमने देखा था कि बाइबल और विज्ञान में विरोधाभास, उन लोगों के द्वारा बनाई औ फैलाई गई एक कृत्रिम और काल्पनिक बात है, जो किसी भी तरह से परमेश्वर के अस्तित्व को नकारना चाहते हैं। इस सन्दर्भ में हमने देखा था कि प्रत्येक रचना अपने रचनाकर के होने और उसकी बुद्धि, समझ, ज्ञान, तथा योग्यताओं की गवाही देती है। और यह भी कि किसी वस्तु की रचना और कार्य विधि को जान और समझ लेना न तो यह दिखाता है, और न ही प्रमाणित करता है कि वह स्वतः ही अस्तित्व में आ गई; उसका कोई बनाने वाला नहीं था। विज्ञान केवल एक साधन, एक तरीका है जो परमेश्वर की सृष्टि की रचना और कार्य-विधि को हमें दिखाता और समझाता रहता है; और यह करने के साथ परिवर्तित एवं उन्नत होता चला जाता है; न कि परमेश्वर का इनकार करता है। मनुष्य परमेश्वर की सर्वोच्च एवं सर्वोत्तम रचना है, और मनुष्य की रचना के विषय जिन बातों को विज्ञान ने वर्तमान में जानना आरंभ किया है, वे परमेश्वर ने अपने वचन बाइबल में हजारों वर्ष पहले से लिखवा रखी हैं। आज हम मनुष्य के स्वास्थ्य से संबंधित कुछ बातों को देखेंगे, जिन्हें विज्ञान और चिकित्सा-शास्त्र ने वर्तमान में जानना और मानना आरंभ किया है, किन्तु बाइबल की पुस्तकों में उनके बारे में परमेश्वर ने हजारों वर्ष पहले लिखवा दिया था।

लगभग 1.5 से 2 सदी पहले चिकित्सा की एक विधि थी बीमार व्यक्ति के शरीर में से “गंदा रक्त” निकाला जाता था, जिसके परिणामस्वरूप बहुत से लोग मर गए, जिनमें से एक अमेरिका के सुप्रसिद्ध राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन भी थे, जिनके इलाज के लिए यह पद्धति अपनाई गई थी। विज्ञान को यह वर्तमान में पता चला है कि शरीर में रक्त से ही जीवन है। रक्त ही सारे शरीर में ऑक्सीजन तथा पोशाक तत्वों को पहुंचाता है, बीमारियों से लड़ने वाली और संक्रमण को रोकने और मारने वाली कोशिकाओं का स्त्रोत है, तथा रक्त का शरीर में उपयुक्त मात्रा और गुणवत्ता में होना स्वस्थ और जीवित रहने के लिये कितना आवश्यक है। किन्तु परमेश्वर ने अपने वचन बाइबल में यह आज से लगभग 3400 वर्ष पूर्व ही लिखवा दिया था कि रक्त से ही जीवन है, “क्योंकि शरीर का प्राण लहू में रहता है; और उसको मैं ने तुम लोगों को वेदी पर चढ़ाने के लिये दिया है, कि तुम्हारे प्राणों के लिये प्रायश्चित्त किया जाए; क्योंकि प्राण के कारण लहू ही से प्रायश्चित्त होता है।” “क्योंकि शरीर का प्राण जो है वह उसका लहू ही है जो उसके प्राण के साथ एक है; इसी लिये मैं इस्राएलियों से कहता हूं, कि किसी प्रकार के प्राणी के लहू को तुम न खाना, क्योंकि सब प्राणियों का प्राण उनका लहू ही है; जो कोई उसको खाए वह नाश किया जाएगा” (लैव्यव्यवस्था 17:11, 14)। 

परमेश्वर ने अपने चुने हुए लोगों, अब्राहम के वंशजों - यहूदियों के लिए खतने की विधि ठहराई थी, “और आठवें दिन लड़के का खतना किया जाए” (लैव्यव्यवस्था 12:3; साथ ही देखें उत्पत्ति 17:12; लूका 1:59)। यह आज से लगभग 4000 वर्ष पूर्व की बात है। विज्ञान की वर्तमान खोजों से पहले यह कोई नहीं जानता था कि रक्त को बहने से रोकने और रक्त का थक्का जमाने के लिए रक्त में जिस रासायनिक पदार्थ, प्रोथ्रोमबिन की आवश्यकता होती है, वह शिशु के जन्म के आठवें दिन सबसे अधिक मात्रा में रक्त में विद्यमान होता है, और फिर उसके बाद रक्त में उसकी मात्रा कम होकर, उस से कम, अपने ‘सामान्य’ स्तर पर आ जाती है। यह तथ्य चिकित्सा विज्ञान को वर्तमान में पता चला है। किन्तु परमेश्वर जो मनुष्य का रचयिता है, उसने अपनी निर्धारित रचना के अनुसार पहले ही कह दिया था कि खतना आठवें दिन हो, जिससे शिशु का रक्त बहना तुरंत ही रुक सके, कोई हानि न हो।

चिकित्सा-विज्ञान संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रोगी को अन्य सभी से अलग रखने की जिस पद्धति पर आज जोर दे रहा है, रोगी से दूरी बनाए रखने की बात कर रहा है, बार-बार निरीक्षण करके यह सुनिश्चित करने की बात कर रहा है कि संक्रमण समाप्त हो गया तथा रोगी निरोग हो गया है, वह बाइबल में लगभग 3400 वर्ष पहले ही लिख दिया गया था कि संभावित संक्रमण वाले व्यक्ति को भी अन्य लोगों से पृथक रखा जाए “फिर यहोवा ने मूसा से कहा, इस्राएलियों को आज्ञा दे, कि वे सब कोढिय़ों को, और जितनों के प्रमेह हो, और जितने लोथ के कारण अशुद्ध हों, उन सभों को छावनी से निकाल दें; ऐसों को चाहे पुरुष हों चाहे स्त्री छावनी से निकाल कर बाहर कर दें; कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारी छावनी, जिसके बीच मैं निवास करता हूं, उनके कारण अशुद्ध हो जाए। और इस्राएलियों ने वैसा ही किया, अर्थात ऐसे लोगों को छावनी से निकाल कर बाहर कर दिया; जैसा यहोवा ने मूसा से कहा था इस्राएलियों ने वैसा ही किया” (गिनती 5:1-5; साथ ही लैव्यव्यवस्था 13:45-46 भी देखें)।

    अगले लेख में हम इसी विषय को ज़ारी रखते हुए, भाग - 2  में, मनुष्य के स्वास्थ्य से सम्बन्धित बाइबल में लिखी बातों कुछ और बातों को देखेंगे। जो परमेश्वर मुझे और आपको शारीरिक रीति से स्वस्थ रखना चाहता है, और इसके लिए जिसने पहले से ही अपने वचन में विधि और निर्देश दे रखे हैं, वही प्रेमी स्वर्गीय परमेश्वर पिता आपके आत्मिक स्वास्थ्य की भी चिंता करता है, और आपको आत्मिक रीति से स्वस्थ देखना चाहता है। संसार के हर व्यक्ति के अंदर पाप का रोग है - व्यक्ति चाहे माने या न माने, स्वीकार करे या न करे; इसका एहसास करे अथवा न करे। हर व्यक्ति मन, विचार, व्यवहार से किसी न किसी रूप में परमेश्वर की आज्ञाओं का उल्लंघन करता है, और परमेश्वर की आज्ञा का उल्लंघन ही पाप है। यह पाप का रोग सभी को परमेश्वर से दूर रखता है (यशायाह 59:2), इस लोक में भी और परलोक में भी। किन्तु जो इस लोक में परमेश्वर के सामने अपने पापों को मान लेता है, परमेश्वर से उनके लिए क्षमा माँग लेता है, वह इस पाप के संक्रमण से मुक्त हो जाता है, वापस परमेश्वर के साथ संगति में बहाल हो जाता है; इस लोक में भी और परलोक में भी।

परमेश्वर प्रभु यीशु से, सच्चे मन, स्वेच्छा, और पाप के बोध के साथ की गई एक छोटी समर्पण की प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मेरे पापों को क्षमा करें, मुझ पापी को ग्रहण करें, और मुझे अपने प्रति समर्पित तथा आज्ञाकारी व्यक्ति बनाएँ” आपको पाप के रोग से हमेशा के लिए मुक्ति दिला देगा - जो कोई भी, कैसा भी धर्म-कर्म, विधि-विधान-अनुष्ठान कभी नहीं कर सकते हैं।

आज प्रभु परमेश्वर आपको पाप के रोग से स्वस्थ होने का निमंत्रण दे रहा है; समय और अवसर रहते उसके इस निमंत्रण को स्वीकार कर लीजिए, और अनन्तकाल के लिए इस घातक रोग से स्वस्थ एवं निरोग हो जाइए।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 27

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                      Audio Discussion

Word of God – Bible & Science – 8

Bible and Man’s Health - 1


In the previous article, we saw that the apparent contradiction between the Bible and man is artificial, and contrived, created and spread by those who want to deny the existence of God, in any which way they can. In this context we had seen that every created thing only testifies in favor of the existence of its creator and his wisdom, understanding, knowledge, and abilities. We had also seen that knowing about the components and functioning of a thing does not show or prove that it just came about on its own, was not created. Science is only a tool, a method that continually keeps showing and explaining about God’s creation; and while doing this, it keeps changing and developing; it does not deny the existence of God. Man is the best and highest of God's masterpieces, and that the things that science has learnt about the creation of man of late, God had them written in His Word, the Bible, thousands of years ago. Today we will look at some things related to human health, which science and medicine have learnt in the recent past and come to believe, but they were written by God thousands of years ago in the books of the Bible.

About 1.5 to 2 centuries ago, a method of therapy was the removal of "bad blood" from a sick person's body, which resulted in the death of many people, including one of the well-known US President George Washington, for whom this method had been adopted and used for treatment. Science has now come to know that life in the body is there only through the blood. Blood carries oxygen and nutrients throughout the body, is the source of cells that fight disease and prevent and kill infections, and it is very important to have the right quantity and quality of blood in the body to stay healthy and alive. But God had it written in His Word, the Bible, about 3400 years ago, that life is in the blood, "For the life of the flesh is in the blood, and I have given it to you upon the altar to make atonement for your souls; for it is the blood that makes atonement for the soul.” “For it is the life of all flesh. Its blood sustains its life. Therefore I said to the children of Israel, 'You shall not eat the blood of any flesh, for the life of all flesh is its blood. Whoever eats it shall be cut off.'” (Leviticus 17:11, 14).

God had ordained circumcision for his chosen people, the descendants of Abraham's — the Jews, to be done on the eighth day of birth, "And on the eighth day the flesh of his foreskin shall be circumcised" (Leviticus 12:3; see also Genesis 17:12; Luke 1:59). This was said about 4000 years ago from today. Before current scientific discoveries, no one knew that the chemical substance in the blood, Prothrombin, which is essential to stop the blood from continuing to flow, and for forming the blood clot, was present in the blood at its peak value in a person’s lifetime on the eighth day after birth, and then after that its amount in the blood decreases to its ‘normal’ value. Medical science has come to know of this fact now. But God, who is the Creator of man, according to His design, had already said that circumcision should be done on the eighth day, so that the bleeding can stop immediately, and there is no harm.

The method that medical science emphasizes upon today to prevent the spread of infection - isolation, i.e., to keep the patient separated from everyone else; that all infected persons and even a person with a suspected infection should be kept separate from all the other people, for healthy people to keep a distance from the sick person, to check by frequent monitoring whether or not the infection is gone and the patient is cured; All of this was written in the Bible about 3400 years ago: “And the Lord spoke to Moses, saying: "Command the children of Israel that they put out of the camp every leper, everyone who has a discharge, and whoever becomes defiled by a corpse. You shall put out both male and female; you shall put them outside the camp, that they may not defile their camps in the midst of which I dwell." And the children of Israel did so, and put them outside the camp; as the Lord spoke to Moses, so the children of Israel did" (Numbers 5:1-4; also see Leviticus 13:45-46).

In the next article we will continue with this topic, and in its Part - 2 see some more things written in the Bible about man’s health. The very God who wants to keep me and you physically healthy, and who for this has already given the laws and instructions in His Word about it, the same loving God the Heavenly Father also cares about your spiritual health, and wants to see you spiritually healthy. There is a disease of sin, present in every person in the world - whether the person believes and accepts this or not; realizes it or not. Every person violates God's commandments in one way or the other in mind, thought, behavior; and sin is disobeying God's command. This disease of sin keeps everyone away from God (Isaiah 59:2), both in this world and in the next. But the one who in this world confesses his sins to God, asks God for forgiveness for them, he is freed from the condemnation of his sin, is restored back to fellowship with God (1 John 1:9); and is saved in this world as well as in the next.

A short prayer of surrender to the Lord Jesus, made with a sincere heart, voluntarily, and in realization of the state of being in sin, in words like “Lord Jesus forgive my sins, accept me as a sinner, and make me a committed and obedient person to Yourself” Will give you eternal healing and freedom from the disease of sin - which no religion, no ‘good’ deeds, no fulfilling of any or all rites and rituals, religious traditions, etc. can ever do.

Today the Lord God is inviting you to be healed and recover from the disease of sin; Accept this invitation while you have time and opportunity, and be healthy and free from this deadly disease for eternity.

 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 11 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 9b - Physical Healing by Stripes (2) / कोड़े खाने द्वारा शारीरिक चंगाई (2)

Click Here for the English Translation

यीशु के मार/कोड़े खाने तथा यीशु के लहू द्वारा शारीरिक चंगाई - भाग - 2


    इस विषय पर पिछले लेख में हमने देखा था कि साधारण प्रयोग के समान, बाइबल में भी चंगाई शब्द का प्रयोग हमेशा ही शारीरिक चंगाई ही के लिए नहीं किया गया है, वरन आत्मिक चंगाई के लिए भी किया गया है। आज हम नए नियम से शारीरिक चंगाई के कुछ उदाहरणों को देखते हैं:
·         पौलुस, तिमुथियुस को निर्देश देता है, “भविष्य में केवल जल ही का पीने वाला न रहपर अपने पेट के और अपने बार बार बीमार होने के कारण थोड़ा थोड़ा दाखरस भी काम में लाया कर” (1 तिमुथियुस 5:23)। प्रगट है कि तिमुथियुस को बारंबार होने वाले किसी शारीरिक रोग के कारण परेशानी होती रहती थीऔर पौलुस उससे थोड़ा थोड़ा दाखरस” औषधि के समान लेने के लिए कह रहा है – क्यों यहाँ पर पौलुस ने तिमुथियुस से प्रभु यीशु के मार/कोड़े खाने के आधार पर चंगाई की माँग/दावा करने के लिए नहीं कहा?
·         स्वयँ पौलुस के शरीर में एक कांटा चुभाया गया के बारे में देखें – पौलुस कहता है “और इसलिये कि मैं प्रकाशनों की बहुतायत से फूल न जाऊंमेरे शरीर में एक कांटा चुभाया गया अर्थात शैतान का एक दूत कि मुझे घूँसे मारे ताकि मैं फूल न जाऊं। इस के विषय में मैं ने प्रभु से तीन बार बिनती कीकि मुझ से यह दूर हो जाए” (2 कुरिन्थियों 12: 7, 8)। पौलुस को इस समस्या के निवारण के लिए प्रभु से विनती क्यों करनी पड़ीऐसा करने के स्थान पर उसने प्रभु के मार/कोड़े खाने के आधार पर उपलब्ध चंगाई को क्यों नहीं माँग लियाऔर जबकि प्रभु द्वारा विश्वास की प्रार्थना के प्रत्युत्तर में चंगाई देने के लिए पौलुस या तिमुथियुस के “विश्वास” पर तो संदेह किया ही नहीं जा सकता है!
·         हम प्रेरितों के काम में देखते हैं कि जब पतरस नेप्रेरितों 3 में, मंदिर के प्रवेश द्वार पर बैठे जन्म के लंगड़े को चँगा किया, तो उसने लंगड़े मनुष्य से यह नहीं कहा “प्रभु यीशु के मार/कोड़े खाने तुझे चँगा किया जाता है;” वरन, “तब पतरस ने कहाचान्दी और सोना तो मेरे पास है नहींपरन्तु जो मेरे पास हैवह तुझे देता हूं: यीशु मसीह नासरी के नाम से चल फिर” (प्रेरितों 3:6).

क्या बाइबल में कहीं पर भी, कोई भी, एक भी ऐसा उदाहरण है जहाँ वाक्याँश “प्रभु के मार/कोड़े खाने के द्वारा तुझे चँगा किया जाता है” का शारीरिक चंगाई प्राप्त होने के लिए उल्लेख आया हैयदि नहीं, तो फिरइस वाक्याँश का इतनी बहुतायत से प्रचार और शिक्षा में इतना प्रयोग और व्याख्या, तथा लोगों द्वारा इसे इतना सहज स्वीकार तथा ग्रहण किया जाना क्यों हैऔर भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि, लोग इतने भोले और आसानी से धोखा खाने वाले क्यों बने रहते हैं; और उन भरमाने तथा बहकाने वालों से इसके लिए परमेश्वर के वचन में से स्पष्टिकरण क्यों नहीं मांगते हैं?

सीधा और सपष्ट तथ्य यह है कि ये पद मसीह द्वारा हमारे लिए सहे गए दुखों के लिए तो हैपरन्तु हमारे पापों के दुखों के लिए हैजिन्हें उसने अपने ऊपर ले लिया था। क्योंकि उसने हमारे दण्ड को अपने ऊपर ले लियाहमारे स्थान पर उसने कोड़े खाएहमें हमारे पापों के दण्ड से छुटकारा मिला हैऔर पाप के द्वारा कुचली गई हमारी आत्मा को चंगाई प्राप्त हुई है (यशायाह 61:1; लूका 4:18)। वाक्याँश “उसके मार/कोड़े खाने से हम चंगे हुए...” रोग या बीमारियों से मिली किसी शारीरिक चंगाई के लिए नहीं प्रयोग हुआ हैवरन हमारे पापों के दुष्प्रभावों से हमें मिलने वाली चंगाई के लिए प्रयोग किया गया है।

इसी प्रकार से, बाइबल में यह कहीं नहीं आया है कि यीशु का लहू हमें शारीरिक रोगों और बीमारियों से चंगा करता है। प्रभु यीशु के लहू को अन्य कई बातों के लिए प्रभावी बताया गया है – वे सभी आत्मिक हैं और प्रभु परमेश्वर के साथ हमारे संबंधों के बारे में हैंजैसे कि – हमारा प्रायश्चित (रोमियों 3:25); हमारा धर्मी ठहरना (रोमियों 5:9); हमें परमेश्वर के निकट लाने, अर्थात उससे मेल करवाने (इफिसियों 2:13); हमारे विवेक को मरे हुए कामों से शुद्ध करने (इब्रानियों 9:14); हमें पवित्र स्थान में प्रवेश प्रदान करने के हियाव देने के लिए (इब्रानियों 10:19); हमारे छुटकारे (1 पतरस 1:18-19); पापों से शुद्ध करने (1 यूहन्ना 1:7); पापों से छुड़ाए जाने (प्रकाशितवाक्य 1:5) के लिए। परन्तु कहीं पर भी प्रभु यीशु के लहू के द्वारा किसी भी शारीरिक चंगाई होने या किए जाने का कोई उल्लेख नहीं हैऔर न ही कभी किसी प्रेरित या नए नियम के किसी भी लेखक ने शारीरिक चंगाई के लिए न तो “प्रभु यीशु के लहू” को प्रयोग किया है और न ही ऐसा करने की कोई शिक्षा दी है।

इसलिए लोगों को यह सिखाना कि हम बाइबल के किसी पद या अंश को, किसी ऐसे स्वरूप या उपयोग के लिए मांगे या उसका दावा करेंजो कि परमेश्वर के वचन में उसके प्रयोग या उसके संदर्भ के अनुसार नहीं हैऔर परमेश्वर का वचन जिसके विषय न तो कुछ सिखाता है और न ही करने के लिए कहता हैतो उसे परमेश्वर के वचन के अनुसार सही शिक्षा कैसे माना और स्वीकार किया जा सकता है? ऐसी सभी शिक्षाएँ और प्रयोग परमेश्वर के वचन से बाहर के हैंवे सभी तिमुथियुस 2:15 के निर्देश के अनुसार नहीं हैंइसलिए गलत और अस्वीकार्य होने के आधार पर उनका तिरिस्कार किया जाना चाहिए।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
*****************************************************************************

Physical healing by the stripes and the blood of Jesus - Part 2


 In the last article we had seen that the as in the general usage, in the Bible also, healing does not always only refer to physical healing, but spiritual healing as well. Let us consider a few examples related to physical ailments and healing from the New Testament:
·         Paul instructing Timothy says to him, “No longer drink only water, but use a little wine for your stomach's sake and your frequent infirmities” (1 Timothy 5:23). Clearly, Timothy was distressed because of some recurrent physical ailments, and Paul is asking him to use “a little wine” as a medicine – why has Paul not asked Timothy to use and claim healing on the basis of the stripes of the Lord Jesus?
·        Consider Paul’s own “thorn in the flesh” – Paul says “And lest I should be exalted above measure by the abundance of the revelations, a thorn in the flesh was given to me, a messenger of Satan to buffet me, lest I be exalted above measure. Concerning this thing I pleaded with the Lord three times that it might depart from me” (2 Corinthians 12: 7, 8). Why did Paul have to plead with the Lord to deliver him from the problem of the flesh; instead, why did he simply not claim the healing made available through the stripes of the Lord? And  too when the “faith” of Paul and Timothy in the Lord and the Lord’s ability to heal in answer to prayer cannot be doubted!
·         We see in the book of Acts that when Peter, in Acts 3, healed the lame from birth person sitting at the entrance to the Temple, he did not say to the lame man “by the stripes of the Lord Jesus you are healed and made whole;” rather, “Then Peter said, "Silver and gold I do not have, but what I do have I give you: In the name of Jesus Christ of Nazareth, rise up and walk"” (Acts 3:6).

Is there any instance of physical healing through applying or claiming the phrase “by the Lord’s stripes you/we have been healed” recorded anywhere in the Bible? If not then, why is such a usage and interpretation being so enthusiastically preached, taught and accepted? More importantly, why are people being so gullible and not asking the purveyors of untruth to justify their stand from God’s Word about it?

    The plain and simple fact of the matter is that surely though these verses are referring to the suffering Christ endured in our place, but for our sins, which He had taken upon Himself. Because of His taking up our punishment, His bearing those stripes for us, we have received deliverance from our sins, and also the healing that was required for our spirits broken down by sin (Isaiah 61:1; Luke 4:18). The phrase “By His stripes we are healed...” is not referring to any physical healing from diseases and infirmities, but to being healed from the deleterious consequences of our sins.

    Similarly, nowhere does the Bible say that the blood of Jesus heals us from physical diseases and infirmities. The blood of Jesus is said to be efficacious for many other things – all of them spiritual and related to our relationship with the Lord God, e.g. – our propitiation (Romans 3:25); our justification (Romans 5:9); bringing us near to God i.e. reconciling us to God (Ephesians 2:13); cleansing of our conscience from dead works (Hebrews 9:14) and giving us the boldness to enter the Holiest (Hebrews 10:19); our redemption (1 Peter 1:19); cleansing of our sins (1 John 1:7); washing away of our sins (Revelation 1:5). But there is no mention of any physical healing through the blood of Lord Jesus Christ, and neither have any of the Apostles or writers of the New Testament at any place claimed or taught the use of “Blood of Jesus Christ” for any healing or recovery from physical ailments.

    Therefore teaching people that we ask for or claim some portion of the Bible, out of its context and usage in God’s Word, in a manner, or, for something that the Word of God neither teaches about nor asks us to claim, can in no way be accepted as being in accordance with the teachings of God’s Word. All such teachings and applications are extraneous to God’s Word; they do not stand up to the admonition of 2 Timothy 2:15, therefore they ought to be rejected on grounds of being quite unacceptable and erroneous.

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

बुधवार, 10 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 9a - Physical Healing by Stripes (1) / कोड़े खाने द्वारा शारीरिक चंगाई (1)

Click Here for the English Translation

यीशु के मार/कोड़े खाने तथा यीशु के लहू द्वारा शारीरिक चंगाई - भाग 1


    प्रश्न: क्या प्रभु यीशु मसीह के मार/कोड़े खाने से, और लहू से हम शारीरिक रोगों से चंगाई प्राप्त करते हैं?

उत्तर:
    पवित्र शास्त्र की व्याख्या करते समय जो गलती सर्वाधिक तथा सामान्यतः की जाती है वह है बाइबल के किसी पद या खण्ड को, या पद के अंश को उसके संदर्भ के बाहर लेना; फिर उसे अपनी इच्छा या समझानुसार अर्थ प्रदान करना; और फिर उन गलत अर्थों को न केवल “परमेश्वर के सत्य’ समझकर मान लेना वरन उन्हें औरों को भी यही कहकर सिखानाचाहे वे अर्थ संदर्भ की आवश्यकता तथा बाइबल में उस बात या शब्दों के प्रयोग के अनुसार सही न भी होंजिससे कि फिर वे अवास्तविक एवं अस्वीकार्य हो जाते हैं। परमेश्वर का वचन बाइबल, 2 तिमुथियुस 2:15 में हमें सिखाता है कि “अपने आप को परमेश्वर का ग्रहणयोग्य (न कि मनुष्यों को) और ऐसा काम करने वाला ठहराने का प्रयत्न करजो लज्ज़ित होने न पाए और जो सत्य के वचन को ठीक रीति से काम में लाता हो; तथा ऐसे शिक्षकों के पीछे हो लेने के फंदे में पड़ने वाला न हो जो सही शिक्षा देने के स्थान पर लोगों को केवल वही सुनाते-सिखाते हैं जो कि वे लोग सुनना-सीखना चाहते हैं (2 तिमुथियुस 4:2-4)। शैतान द्वारा परमेश्वर के वचन के दुरूपयोग के षड़यंत्र में फंसने से बचने के लिए (वह तो इतना धूर्त है कि उसने प्रभु यीशु को भी इस फंदे में फंसाने का प्रयास किया – मत्ती 4:1-11), हम सभी को थिस्सलुनीकियों 5:21 “सब बातों को परखो: जो अच्छी है उसे पकड़े रहो का ध्यान रखना और उसका पालन करना चाहिएतथा बेरिया के मसीही विश्वासियों के समान होना चाहिए जिनकी बाइबल में इसलिए प्रशंसा हुई है क्योंकि वे पहले सभी शिक्षाओं को पवित्र शास्त्र से जांचते थे और तब ही उन पर विश्वास करते थे (प्रेरितों 17:11-12) – चाहे उन्हें सिखाने वाला पौलुस प्रेरित ही क्यों न रहा हो।

    प्रभु यीशु के मार/कोड़े खाने के द्वारा चंगाई के संदर्भ मेंबाइबल के जिस पद का अकसर प्रयोग किया जाता है वह है यशायाह 53:5 “परन्तु वह हमारे ही अपराधों के कारण घायल किया गयावह हमारे अधर्म के कामों के हेतु कुचला गयाहमारी ही शान्ति के लिये उस पर ताड़ना पड़ी कि उसके कोड़े खाने से हम चंगे हो जाएं।” पतरस ने इसी पद में से अपनी पहली पत्री में उद्धृत किया – “वह आप ही हमारे पापों को अपनी देह पर लिये हुए क्रूस पर चढ़ गया जिस से हम पापों के लिये मर कर के धामिर्कता के लिये जीवन बिताएं: उसी के मार खाने से तुम चंगे हुए” (1 पतरस 2:24)। यह काफी रोचक ‘संयोग’ है किइन दो पदों के अतिरिक्त (वास्तव मेंकेवल एक ही पद), संपूर्ण बाइबल में और कोई पद है ही नहीं जिसमें “मार/कोड़े” तथा “चंगाई” शब्द एक साथ आए हों। साथ हीहम इन दोनों ही पदों में यह भी देखते हैं कि जिस ‘चंगाई’ की बात हो रही है वह पाप के दुष्प्रभाव से आत्मिक चंगाई हैन कि किसी रोग, बीमारी, विकार, या अन्य किसी शारीरिक व्याधि से देह की चंगाई।

    सामान्य उपयोग मेंक्योंकि शब्द ‘चंगाई’ का प्रयोग मुख्यतः शारीरिक अस्वस्थताओं, तथा शरीर के रोगों के लिए होता हैइसलिए इस पर कुछ विशेष ध्यान दिए बिनालोग बस यही मान लेते हैं कि इन पदों में भी जिस ‘चंगाई’ की बात हो रही है वह भी शारीरिक चंगाई ही है। दुर्भाग्यवश, बहुतेरे प्रचारक और शिक्षक भी यही चाहते हैं कि हम इसी गलती को मानेंइसलिए पवित्र शास्त्र के पदों को संदर्भ और वास्तविक लेख से बाहर लेकर और फिर उन पर आधारित व्याख्या करने के द्वारा वे इस गलत अर्थ और व्याख्या पर बल देते रहते हैं और उसे ही सिखाते रहते हैं। न तो वे स्वयँ व्याख्या करते समय पद के संदर्भ या खण्ड से संबंधित बातों पर ध्यान देते हैंऔर न ही हमें प्रोत्साहित करते हैं कि हम किसी बात को स्वीकार करने या किसी निष्कर्ष पर आने से पहले, पूर्ण पद का अध्ययन उसके सही संदर्भ तथा संबंधित बातों में होकर करें।

    एक अन्य बहुत महत्वपूर्ण और संबंधित तथ्य जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए यह है कि संपूर्ण बाइबल में कहीं पर भीवाक्याँश “उसके मार/कोड़े खाने से हम चंगे हो जाएं” तथा  “उसी के मार/कोड़े खाने से तुम चंगे हुए” का कभी भी कहीं भी किसी करिश्माई शारीरिक चंगाई के लिए प्रयोग नहीं हुआ है; किसी भी भविष्यद्वक्ताया प्रेरितया परमेश्वर के जन के द्वारा कभी कहीं भी नहीं – जबकि पुराने नियम में और नए नियम में करिश्माई शारीरिक चंगाइयों की घटनाओं की कोई कमी कतई नहीं है। 
- क्रमशः
अगला लेख: नए नियम कुछ उदाहरण तथा विषय का स्पष्टीकरण

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
***********************************************************************************

Physical healing by the stripes and the blood of Jesus - Part 1


    Question: Do the stripes and the blood of Lord Jesus Christ physically heal us?

Answer:
    The most common and most often committed error in interpreting Scripture is to take a particular passage or verse, or even a portion of a verse out of its context; then give it meanings and interpretations according to one’s liking or understanding; and then not only accept those erroneous meanings but also share those misinterpretations with others as ‘God’s truths’; even though those meanings do not stand up to the requirements of the context and the evidence of Biblical usage, therefore making them unrealistic and unacceptable. God’s Word, the Bible, in 2 Timothy 2:15 exhorts us to “diligently present ourselves approved to God (not to any man)” and to “rightly divide the Word of Truth”; and not fall for the trap of following teachers who instead of teaching sound doctrine, misuse God’s Word to only teach things that the audience want to hear (2 Timothy 4:2-4). To avoid falling for Satan’s ploys to misuse God’s Word (he had the audacity to do so even with the Lord Jesus – Matthew 4:1-11), we all need to take heed and obey 1 Thessalonians 5:21 “Test all things; hold fast what is good”; and be like the Berean Christians, who have been commended in the Bible for first cross checking everything from the Scriptures and only then believing in what was taught (Acts 17:11-12) – even though it was the apostle Paul who was teaching them.

    In context of healing by the stripes of Lord Jesus, the Bible verse often stated is Isaiah 53:5 “But He was wounded for our transgressions, He was bruised for our iniquities; The chastisement for our peace was upon Him, And by His stripes we are healed.” Peter too quoted from this verse in his first epistle – “who Himself bore our sins in His own body on the tree, that we, having died to sins, might live for righteousness--by whose stripes you were healed” (1 Peter 2:24). Incidentally, and quite interestingly, other than these two verses (essentially, only a single verse), there is no other verse in the Bible containing the both the terms “stripes” and “healed.” Also, in both of these verses we see that the ‘healing’ being mentioned is the spiritual healing from effects of sin; and not a physical healing of the body from any disease, or sickness, or deformity, or any other physical ailment.

 Since in common usage, the word ‘healing’ is mainly associated with physical infirmities, and with ailments of the body, hence without giving it much thought, people take it for granted that the ‘healing’ mentioned in these verses is physical healing as well. Unfortunately, many preachers and teachers also would like to have us believe it to be so; therefore they continue to emphasize and teach the misinterpretation, basing it upon verse portions taken out of context and out of continuity with the actual text of the Scriptures. They neither themselves pay heed to the context and related things in interpreting the verse or passage, nor encourage and allow us to study the context and related things of the complete verse and its passage, before accepting or coming to a conclusion about it.

    Another very pertinent fact to be considered is that nowhere in the whole of the Bible, have either of the phrases “by His stripes we are healed” and “by whose stripes you were healed” ever been used or alluded to in any form of miraculous healing, by any Prophet, Apostle, or Man of God – and there is no dearth of instances of physical healings in either the Old or the New Testaments.
- To Be Continued:

Next Article: Some Examples from the New Testament & Clarification of the Topic

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well