ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 13 अगस्त 2025

The Holy Communion – 63 - Arrogance, an Evidence of Sin (1) / प्रभु भोज – 63 - अभिमान, पाप होने का प्रमाण (1)

प्रभु भोज 63

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ – अभिमान, पाप होने का प्रमाण (1)

हम पहले देख चुके हैं कि कुरिन्थुस की कलीसिया के नाम लिखी इस पत्री में जिस पहली गलती को पौलुस संबोधित करता है, वही यहाँ पर उनके द्वारा प्रभु भोज के गंभीर दुरुपयोग का कारण भी है - कलीसिया में गुट-बाज़ी और विभाजन। यह छोटा और महत्वहीन प्रतीत होने वाला पाप - कलीसिया के कुछ लोगों के अन्दर एक ओहदा और पहचान रखने की लालसा, अर्थात, वह स्तर और स्थान चाहना जो परमेश्वर ने उन्हें प्रदान नहीं किया था, शैतान के द्वारा कलीसिया तथा विश्वासियों के व्यक्तिगत जीवनों में  विनाशकारी परिणामों को ले आया। वास्तविकता में, यह पाप वही था जो प्रधान स्वर्गदूत लूसिफर ने स्वर्ग में किया, जिसके कारण उसे निकाल बाहर किया गया और वह शैतान बन गया। मुख्य बात यह है कि कोई भी पाप कभी भी छोटा और महत्वहीन नहीं होता है। प्रत्येक पाप शैतान को दिया गया एक निमंत्रण और उसके लिए खोला गया एक द्वार है कि वह आए और उस पाप को करने वाले व्यक्ति तथा उसमें उसके संगियों के जीवनों में आकर अपने विनाश को कार्यान्वित करे। पवित्र आत्मा के द्वारा पौलुस उन्हें 1 कुरिन्थियों 11:23 और आगे के पदों में उनके द्वारा प्रभु भोज के दुरुपयोग तथा इस बात के दुष्प्रभावों को सुधारने के बारे में बताता और सिखाता है। संक्षेप में, पौलुस उनके सामने प्रभु यीशु द्वारा प्रभु भोज को स्थापित करने को दोहराता है, और अनुचित रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लेने के दुष्परिणामों को बताता है। किन्तु पद 23 में पौलुस द्वारा कहा गया आरंभिक वाक्य विचार तथा मनन करने के योग्य है, क्योंकि यह हमारे सामने पाप के एक और दुष्परिणाम को उजागर करता है - अभिमान और हृदय की कठोरता।

पौलुस, पद 23 में उन बहकाए गए और गलत मार्ग पर डाल दिए गए विश्वासियों को सुधारने का संबोधन “क्योंकि यह बात मुझे प्रभु से पहुंची, और मैं ने तुम्हें भी पहुंचा दी...” कहने के द्वारा करता है; जिसका तात्पर्य है कि अब वह जो कहने तथा सिखाने जा रहा है वे उसके अपने विचार और समाधान नहीं हैं, परंतु जो प्रभु ने उसे दिया और उन्हें बताने के लिए कहा है। पौलुस, एक प्रेमी और धीरजवंत पिता के समान, अपने आत्मिक बच्चों की सहायता करने और उन्हें शैतान के हाथों, जहाँ उन्होंने अपने आप को फंसा लिया है, से छुड़ाने के प्रयास में लगा हुआ है। किन्तु कुरिन्थियों के विश्वासियों में से कुछ लोग उसकी अनदेखी करने, उसके परामर्श की अवहेलना करने, और उसे उसका स्थान, जो उनके मध्य उसे मिलना चाहिए था नहीं देने में लगे हुए हैं। पौलुस ने कुरिन्थुस में डेढ़ साल रहकर परिश्रम किया था, उन्हें परमेश्वर का वचन सिखाया था (प्रेरितों 18:1, 11), और उनसे उसका गहरा लगाव भी हो गया था; इसकी तुलना में पौलुस ने थिस्सलुनीकिया में केवल “तीन सबत” ही प्रचार किया (प्रेरितों 17:1-2)। किन्तु जब हम 1 थिस्सलुनीकियों 1 अध्याय को पढ़ते हैं, तो कुरिन्थुस की मण्डली की तुलना में उनके गुणों और उनकी सराहना को बहुत उच्च पाते हैं।

पौलुस द्वारा कुरिन्थुस की मण्डली को लिखी गई दोनों पत्रियों में, वह उन्हें बारंबार याद दिलाता और समझाने का प्रयास करता है, परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए प्रभु के प्रेरित होने के ओहदे को, और उसके आत्मिक अधिकार के बारे में - जिसे उसने उन पर कभी भी नहीं थोपा। परंतु जितना समय पौलुस ने उनके मध्य बिताया था, उनके प्रति जो लगाव उसे हो गया था, और उन लोगों को उसे जानने और समझने का जो अवसर मिला था, उसके कारण पौलुस को यह सब कहने और करने की कोई आवश्यकता नहीं होनी चाहिए थी, उन्हें स्वतः ही सत्य को समझ लेना चाहिए था। पौलुस इस पत्री का आरंभ उन्हें अपने प्रभु की ओर से प्रेरित नियुक्त किए जाने की बात के साथ करता है (1 कुरिन्थियों 1:1)। वह 1 कुरिन्थियों 4:1-5 में संकेत करता है कि कुछ बात थी जिसके विषय कुरिन्थुस के विश्वासी उसकी कोई गलती कह रहे थे और उसके विरुद्ध विचार बना रहे थे; और 4:1-2 से लगता है कि यह बात पौलुस की सेवकाई और उसके प्रभु का भण्डारी होने से संबंधित थी। फिर पौलुस उन्हें 1 कुरिन्थियों 4:15-21 में उनका आत्मिक पिता होने के अधिकार से उन्हें डाँट लगाता है, और 4:18 में उनमें से कुछ के अंदर पनप रहे घमण्ड का उल्लेख करता है। पौलुस 1 कुरिन्थियों 9:1-2 में फिर से अपने प्रेरित होने और आत्मिक अधिकार रखने को दोहराता है; यहाँ 9:1-18 से प्रतीत होता है कि उस पर अपने स्थान और अधिकार का प्रयोग उन पर निर्भर होकर जीवन जीने, उनके संसाधनों को अपने स्वार्थ के लिए प्रयोग करने का दोष लगाया जा रहा था। वह उनके इस दोषारोपण का घोर विरोध करता है, और उन्हें स्पष्ट करता है कि उनका उसके बारे में यह सोचना निराधार और गलत है, और फिर वह 9 अध्याय के अंत में उन्हें समझाता है कि वह प्रभु का एक अनुशासित सेवक है, और उसे जो करना चाहिए तथा, जो नहीं करना चाहिए, उससे वह भली-भांति अवगत है (9:24-27)। फिर अध्याय 11 के आरंभ में वह उन्हें याद दिलाता है कि उसका आदर्श, जिसका वह अनुसरण करता था, प्रभु यीशु है, और उन्हें भी उसके समान ऐसा ही करना चाहिए (11:1-2), जिससे एक बार फिर यह संकेत मिलता है कि कुरिन्थुस की कलीसिया के कुछ लोग उससे और उसकी शिक्षाओं से प्रसन्न नहीं थे, और यही सोचते थे कि वह अपनी ओर से कहता और करता रहता था। अब यहाँ, 11:23 में आकर, वह फिर से यह आवश्यक समझता है कि उन्हें बता दे कि जो कुछ भी वह उन्हें कह और सिखा रहा था, वह उसके अपने विचार नहीं थे, परन्तु उनके लिए प्रभु द्वारा दिया गया संदेश था।

अगले लेख में हम इसी विषय को और आगे बढ़ाते हुए, इस के बारे में साँसारिक तथा आत्मिक लोगों की प्रतिक्रिया में तुलनात्मक भिन्नता के बारे में देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 63

English Translation

The Lord’s Table - Arrogance, an Evidence of Sin (1)

       We have earlier seen that the first error that Paul takes up and addresses in this letter to the Corinthians, is the same that he points out as the root cause of their grave mishandling of the Lord’s Table - factionalism and divisions in the Church. The seemingly small and insignificant sin - the desire of some members of the Corinthian Church to have approval and recognition in the congregation, i.e., have a status and position, not accorded to them by the Lord in His Church, allowed Satan to bring in very disastrous consequences in the Church as well as the personal life of the Believers. Actually, this sin was the same that Lucifer as the Archangel committed in heaven, for which he was cast out, and became Satan. The fact of the matter is that no sin is small or insignificant; every sin is an invitation extended to Satan along with an opening provided to him to come in and wreak havoc in the life of the person committing the sin and those joining him in it. Through the Holy Spirit, Paul shows them from 1 Corinthians 11:23 onwards how to rectify the error of their mishandling of the Holy Communion and its consequences. Essentially, Paul recounts to them the Lord’s setting up of the Holy Communion and its purpose, and tells them about the consequences of unworthily participating in the Lord’s Table. But Paul’s opening sentence in verse 23 is worthy of consideration and pondering over, since it brings to our attention another consequence of sin - arrogance and hardening of hearts.

       Paul, in verse 23, begins his correcting the deceived and misled Believers by saying “For I received from the Lord that which I also delivered to you…”, implying that what he is now going to say and teach are not his own thoughts and solution, but what the Lord has told him and asked him to tell them. Paul, like a loving and considerate father, continues to try to help and deliver his spiritual children from the trap of Satan, into which they had fallen; but some amongst the Corinthian Believers continue to ignore him, disregard his advice, and not accord him the place and honor he ought to have had amongst them. Paul had stayed and labored in Corinth for one and a half years (Acts 18:1, 11), teaching them the Word of God and had become attached to them; in contrast he had stayed in Thessalonica for only “three Sabbaths” (Acts 17:1-2). But 1 Thessalonians chapter 1, presents a stark contrast of the qualities and commendations given to the Thessalonian Church in comparison to what we see about the Corinthian Church.

In both the letters written by Paul to the Corinthians, he repeatedly tries to remind and convince them of the status the Lord has given him as the Lord’s Apostle, and of his spiritual authority - which he has refrained from asserting over them. Whereas for the amount of time Paul had spent amongst them, for the attachment he had developed for them, and since they had the opportunity to personally get to know him over this time-period, this should have been something totally unnecessary. Paul begins this letter by telling them of his apostleship from the Lord Jesus (1 Corinthians 1:1). In 1 Corinthians 4:1-5, he indicates some issue for which the Corinthians were wrongly and unfavorably judging him, and it seems from 4:1-2 that it was related to Paul’s ministry and being a steward of the Lord. Paul then in 1 Corinthians 4:15-21, admonishes them as their spiritual father, while pointing out the arrogance of some in 4:18. In 1 Corinthians 9:1-2, Paul again states his apostleship and spiritual authority; here 9:1-18 seem to indicate that he was being accused of using this status and authority, to live off them, to use their resources for his personal benefit. But he vehemently defends himself and clarifies that their thinking about him in this manner is unfounded and false, and ends chapter 9 by pointing out to them that he was a disciplined servant of the Lord, being well aware of what he ought to do and what not to do (9:24-27). Then again, at the beginning of chapter 11, he reminds them that his role model, the one he emulates, is the Lord Jesus, and they too should do the same (11:1-2), which again hints that some in the Corinthian Church were not happy with him nor agreeing with his teachings, thinking that he was doing it on his own. Now, in 11:23 he again feels it necessary to point out to them that what he was teaching and telling them was not from his own side, but was the Lord’s message to them.

In the next article, we will continue with this topic and consider the contrast and difference about this between the worldly and the spiritual people.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 12 अगस्त 2025

The Holy Communion – 62 - Compromise leads to Disaster (2) / प्रभु भोज – 62 - समझौते से विनाश (2)

प्रभु भोज 62

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - समझौते से विनाश (2)

पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 11:20-22 से उन चार गलतियों को देखा था जो प्रभु भोज में सम्मिलित होते समय, कलीसिया में होने लग गई थीं। इन्हें समझने के लिए हमें प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों के साथ प्रभु भोज को स्थापित करते समय के कुछ संबंधित तथ्यों को दोहराना और याद करना पड़ेगा। हमने देखा था कि प्रभु यीशु ने प्रभु भोज की स्थापना शिष्यों के साथ फसह का भोज खाते समय, उसी भोज की सामग्री को लेकर की थी। हम इससे पहले, निर्गमन 12 का अध्ययन करते समय, यह भी देख चुके हैं कि परमेश्वर के चुने हुए लोगों, इस्राएलियों को फसह के दौरान खमीर का प्रयोग करना बिल्कुल वर्जित था (निर्गमन 12:15, 19; 13:7; 34:25)। हम मत्ती 26:26-27 में लिखा पाते हैं कि “उसने उस से कहा, तू कह चुका: जब वे खा रहे थे, तो यीशु ने रोटी ली, और आशीष मांग कर तोड़ी, और चेलों को देकर कहा, लो, खाओ; यह मेरी देह है। फिर उसने कटोरा ले कर, धन्यवाद किया, और उन्हें देकर कहा, तुम सब इस में से पीओ।” यहाँ हम देखते हैं कि प्रभु ने रोटी और प्याले के लिए एक-वचन शब्दों का प्रयोग किया है, बहु-वचन का नहीं, अर्थात एक ही रोटी थी और एक ही प्याला था। प्याले में भी “दाख रस” (लूका 22:18) था, अर्थात अंगूरों का रस, न कि मदिरा जो दाख रस पर खमीर के कार्य करने से बनती है; फसह के किसी भी भाग में खमीर पूर्णतः वर्जित था। बिल्कुल यही बात मरकुस 14 और लूका 22 के वृतान्तों में भी दी गई है, और इनके द्वारा भी मत्ती के हवाले के एक-वचन के प्रयोग की पुष्टि हो जाती है।

उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जब हम 1 कुरिन्थियों 11:20-22 को पढ़ते हैं, तो हम पहचान सकते हैं कि शैतान ने किस प्रकार से प्रभु की मेज़ को भ्रष्ट कर दिया था, उसके मनाने की प्रभु द्वारा स्थापित विधि को बिगाड़ और बदल कर कुछ और ही कर दिया था। इस प्रकार से किए गए इन बिगाड़ और बदलावों के कारण कलीसिया में फिर अन्य गलतियाँ भी घुस आई थीं।

पवित्र आत्मा की अगुवाई में, पौलुस कहता है कि उनका यह व्यवहार परमेश्वर की कलीसिया को तुच्छ जानना है (पद 22)। पौलुस स्तब्ध है, ऐसा लगता है कि वे लोग पौलुस से अपने व्यवहार का अनुमोदन और सराहना की अपेक्षा कर रहे थे। किन्तु पौलुस के पास अपने भौंचक्के रह जाने, व्यथित होने को बताने के लिए कोई शब्द ही नहीं हैं, वह बस इतना ही कहता है “मैं तुम से क्या कहूं?” और फिर एक फटकार “क्या इस बात में तुम्हारी प्रशंसा करूं? मैं प्रशंसा नहीं करता” के साथ बात का अंत करता है (पद 22)।

यहाँ पद 18 से 22 में हम जो घटनाक्रम देखते हैं उस पर थोड़ा विचार कीजिए। मंडली में कुछ लोगों में ओहदा और पहचान प्राप्त करने की लालसा के कारण कलीसिया में प्रभु द्वारा नियुक्त शिक्षकों और अगुवों के नाम पर गुट-बाज़ी आरंभ हो गई, और वह भी उन शिक्षकों और अगुवों की जानकारी के बिना, उनकी पीठ के पीछे। क्योंकि इस प्रवृत्ति को तुरन्त ही रोका और हटाया नहीं गया, इसलिए उसने जड़ पकड़ ली, बहुत बढ़ गई। इससे कलीसिया में और विश्वासियों के व्यक्तिगत जीवनों में आत्मिक अपरिपक्वता आ गई, वे शारीरिक लोगों के समान व्यवहार करने लगे, जिसे उनकी प्रभु और विश्वास में बढ़ोतरी और उन्नति रुक गई, जो बिगड़ कर अन्ततः डाह, झगड़े, गुट-बाज़ी, और विभाजन तक पहुँच गई। इन बातों के कारण, उनके मध्य में, प्रभु की मेज़ का पूरा स्वरूप और उद्देश्य ही बिगड़ और बदल गया, प्रभु ने जो स्वरूप दिया था उससे बिल्कुल भिन्न, कुछ और ही हो गया। और वे लोग फिर प्रभु को आदर देने और उसकी महिमा करने के उद्देश्य से एकत्रित होने के स्थान पर, एकत्रित होकर परमेश्वर की कलीसिया को तुच्छ जानने वाले कार्य करने वाले बन गए। उनकी गिरावट का यह सिलसिला यहीं पर नहीं रुका; न केवल उन्हें अपनी इस गंभीर त्रुटि का, उन्होंने जो परमेश्वर की कलीसिया को तुच्छ जाना और प्रभु भोज का घोर अपमान किया, एहसास भी नहीं हुआ; बल्कि उनमें अपने किए के प्रति कोई संताप, कोई लज्जा नहीं थी, वरन उन्हें तो पौलुस से आशा थी कि वह उनके किए के लिए उनकी सराहना करेगा, उनके व्यवहार का अनुमोदन करेगा। यह हमें दिखाता है कि शैतान एक छोटे और महत्वहीन प्रतीत होने वाले प्रभु के वचन के उल्लंघन के द्वारा, किस प्रकार से बहका कर परमेश्वर के विरुद्ध होकर काम करने वाला बना देता है, और हम यही सोचते रहते हैं कि हम सही हैं, कुछ गलत नहीं कर रहे हैं, प्रभु की आज्ञाकारिता में एक भक्ति का जीवन जी रहे हैं - उनके अपने अनुसार तो वे प्रभु भोज में भाग लेने के लिए ही एकत्रित होते थे, किन्तु वास्तव में परमेश्वर की कलीसिया को तुच्छ जानते थे।

इस विनाशकारी स्थिति को सुधारने के लिए, जिसके बारे में हम अगले लेख से देखना आरंभ करेंगे, पौलुस उनके सामने फिर से प्रभु द्वारा प्रभु भोज की स्थापना को दोहराता है, उसके उद्देश्यों को उन्हें समझाता, और अनुचित रीति से उसमें भाग लेने के दुष्परिणामों को बताता है।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 62

English Translation

The Lord’s Table - Compromise leads to Disaster (2)

In the previous article, we had seen from 1 Corinthians 11:20-22, four errors that had crept into the Church regarding taking part in the Lord's Table. To understand these errors, we need to recollect some pertinent facts related to the Lord’s initiating the Holy Communion with His disciples. We have seen that the Lord had established the Holy Communion during the Passover meal, using the elements of that meal. We had also seen earlier, while studying from Exodus 12, that the Israelites, the chosen people of God, had been forbidden the use of leaven for the duration of the Passover (Exodus 12:15, 19; 13:7; 34:25). We see from the account given in Matthew 26:26-27, “And as they were eating, Jesus took bread, blessed and broke it, and gave it to the disciples and said, "Take, eat; this is My body." Then He took the cup, and gave thanks, and gave it to them, saying, "Drink from it, all of you”. So, we see that in establishing the Holy Communion, the Lord Jesus took bread, broke it, and asked the disciples to “eat this” (all in singular, not plural; implying one bread); then He took the cup of “fruit of the vine” (Luke 22:18), i.e., the unfermented grape juice, (and not a cup of wine - the result of fermentation or leaven acting upon the grape juice; and all use of leaven was forbidden for the Passover), and asked the disciples to "Drink from it, all of you” (again all in singular, not plural; implying one cup of grape juice).  Very much the same has been stated in the parallel accounts given in Mark 14 and Luke 22, and they too affirm the singular bread and cup, as we see in the reference from Matthew.

With the above facts in mind when we read 1 Corinthians 11:20-22, we can identify how Satan had distorted the Lord’s Table and changed its manner of observance to something quite different from what the Lord had done. This distortion had then brought in other errors into the Church.

Under the guidance of the Holy Spirit, Paul says, this was equal to despising the Church of God (verse 22). Paul is aghast, it seems that they were expecting an approval and commendation from Paul for what they were doing. But Paul is at a loss for words to express his shock and dismay about their behavior, and all he can say is “What shall I say to you?”; and concludes with a tongue lashing for them “Shall I praise you in this? I do not praise you” (verse 22).

Consider the sequence of events that we see from verse 18 to 22 here. The desire of some people for ‘approval and recognition” in the congregation led to promotion of factionalism in the name of teachers appointed by the Lord in their midst, and that too behind the backs of those teachers, unknown to them. Since this tendency was not immediately corrected, but was allowed to grow and take root, it caused spiritual immaturity, carnal behavior, and obstructed their growth and edification as Believers as well as the Church, eventually culminating in strife, contentions, and divisions in the Church. Because of the divisions and immature behavior, they changed the whole form and function of the Lord’s Table into something quite different from what the Lord had instituted. Eventually, in the name of gathering together to honor and glorify the Lord, they ended up despising the Church of God. This downward slide did not stop here; not only did they fail to realize the grave error, the gross denigration of the Church and the Holy Communion that they had committed; but they had no realization of it, no shame for it, rather they expected Paul to approve of it and praise them for their depravity. This gives us an idea of how Satan, through one seemingly small or insignificant transgression of the Lord’s commandment, can subtly beguile and lead us away into going and working against God, while all the while we can be thinking that there is nothing wrong with us and we are living a godly life, in obedience to the Lord – in their own eyes, they were gathering to partake in the Holy Communion, but in reality they were acting to despise the Church of God.

To rectify this disastrous situation, as we will start looking from the next article, Paul recounts to them the Lord’s setting up of the Holy Communion and its purpose, and tells them about the consequences of unworthily participating in the Lord’s Table.

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 11 अगस्त 2025

The Holy Communion – 61 - Compromise leads to Disaster (1) / प्रभु भोज – 61 - समझौते से विनाश (1)

प्रभु भोज 61

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - समझौते से विनाश (1)

पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 11:18-19 से प्रभु भोज में भाग लेने से संबंधित गलतियों के पहले समूह को देखा था। कलीसिया में समस्याओं की जड़ गुट-बाज़ी और विभाजन थे, जो इसलिए उत्पन्न हो गए थे क्योंकि लोग प्रभु यीशु की ओर देखने की बजाए, अपने मन-पसंद शिक्षकों और अगुवों की ओर देखने लग गए थे। उनमें से जो व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएँ रखते थे और ओहदा चाहते थे, उन्होंने विश्वासियों के मध्य इस विनाशकारी प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया। कुल मिलाकर परिणाम यह हुआ कि मसीही विश्वासियों में आत्मिक अपरिपक्वता, बालकों के समान व्यवहार, शारीरिक प्रवृत्तियाँ और बर्ताव, डाह और झगड़े उत्पन्न हो गए, जिन से कलीसिया में विभाजन आ गए।

इसके बाद पौलुस 1 कुरिन्थियों 11:20-22 में प्रभु भोज से संबंधित गलतियों के दूसरे समूह को दिखाता है जो उनमें घुस आया था। हम इन पदों से उन गलतियाँ को देख सकते हैं जो कि कलीसिया में आ गई थीं:

* प्रभु द्वारा स्थापना के समय उस पहले प्रभु भोज के समय, शिष्यों को एक रोटी और एक प्याले में से भाग लेना था, इसलिए प्रत्येक ने रोटी का छोटा टुकड़ा, और प्याले में से एक घूंट भर ही लिया होगा। इस प्रकार, रोटी और प्याले में संकेतात्मक रीति से भाग लेने के स्थान पर, यहाँ उन विश्वासियों ने प्रभु भोज को पूरा भोजन बना लिया था। हम पौलुस द्वारा पद 20 के अंत और पद 21 के मध्य में प्रयोग किए गए शब्दों से इसके बारे में  उसके द्वारा दिए गए ताने, उसके व्यंग्य को देख सकते हैं “...यह प्रभु भोज खाने के लिये नहीं” “...अपना भोज खा लेता है...” उन्होंने प्रभु भोज को अपने व्यक्तिगत भोज में बदल दिया था। और अब वे प्रभु की आज्ञाकारिता में, उसे आदर देने के लिए नहीं, किन्तु अपनी इच्छा के अनुसार करने के लिए एकत्रित हो रहे थे, किसी की भी परवाह किए बिना।

* वे एक साथ नहीं, अलग-अलग खा रहे थे। प्रभु ने सभी शिष्यों को एक साथ एक ही रोटी और एक ही प्याले में से भाग लेने के लिए कहा था। किन्तु यहाँ तो विश्वासी पूरा भोजन करने लग गए थे, व्यक्तिगत रीति से “एक दूसरे से पहिले”। उनके मध्य एक ही प्रभु पर किए गए एक ही विश्वास की एकता का चिह्न भंग हो गया था। उसके स्थान पर अपने आप को एक-दूसरे से बढ़कर दिखाने की भावना आ गई थी, जिससे उनके मध्य केवल विभाजन और गुट ही बन सकते थे।

* उन्होंने प्याले के दाख रस को मदिरा, दाख रस पर खमीर की क्रिया से प्राप्त होने वाली वस्तु, से बदल लिया था। और उस मदिरा में से भी, जिसे कदापि वहाँ होना ही नहीं चाहिए था, एक घूंट लेने के स्थान पर, उसे इतना पी रहे थे कि मतवाले हो जाते थे - कलीसिया में। और वे यह उस समय कर रहे थे जब वे कहने को, उनके लिए दिए गए प्रभु के बलिदान को याद करने के लिए एकत्रित होते थे, अर्थात उसकी तोड़ी गई देह और बहाए गए लहू को, जिससे कि उन्हें उद्धार मिल सका, आदर देने के लिए।

* न केवल वे प्रभु द्वारा दी गई प्रभु भोज की विधि का उल्लंघन कर रहे थे, वरन उनमें अपने साथी सह-विश्वासियों के प्रति कोई परवाह भी नहीं थी। वे प्रभु भोज के नाम में भोजन खाने को “जिन के पास नहीं है उन्हें लज्जित” (पद 22) करने के लिए प्रयोग कर रहे थे। बजाए साथी विश्वासियों के प्रति विश्वासी भाईचारे और प्रेम को दिखाने के, उन्हें जिनके पास कोई भोजन नहीं था अपने साथ भोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित करने की बजाए, वे उनका ठट्टा कर रहे थे, उन्हें भूखे छोड़ दे रहे थे (पद 21), जबकि स्वयं प्रभु भोज के नाम में अपना भोजन उनके सामने खा रहे थे। उनके मध्य की इस गुट-बाज़ी ने उन्हें गहराई से विभाजित कर दिया था, और विभाजन की एक रेखा थी उनके परस्पर आर्थिक और सामाजिक स्तर - जिनके अनुसार वे पृथक हो गए थे, बजाए पापों से बचाए गए और उद्धार पाए हुए परमेश्वर की संतानों के समान एक-जुट रहने के।

अगले लेख में हम इन गलतियों से सम्बन्धित बाइबल के कुछ तथ्यों को देखेंगे, और उस आधार पर इन्हें समझेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 61

English Translation

The Lord’s Table - Compromise leads to Disaster (1)

       In the previous article we had seen the first set of errors related to partaking in the Holy Communion from 1 Corinthians 11:18-19. The root problem of the Church was factionalism and divisions that had come in because of people looking up to their favorite teachers and elders of the Church instead of the Lord Jesus. Those amongst them desirous of personal approval and recognition from men, encouraged and developed this disastrous tendency amongst the Believers. The net result of it all was spiritual immaturity, childish behavior, being carnal, having strife and contentions amongst the Believers, leading to divisions in the Church.

       Paul then, in 1 Corinthians 11:20-22, points out the second set of errors that had crept in among them related to the Lord’s Table. We can see from these verses that the following errors had crept into the Church:

* At the time of the establishment of the Holy Communion, during the communion participation, the disciples had to share the one bread and one cup, therefore, everyone would have taken a small part of the bread and a sip from the cup. But here, instead of partaking of the Bread and Cup symbolically, these Believers had started to treat it as a full meal. We can see the sarcasm that Paul uses here at the end of verse 20 and beginning of verse 21 - “...it is not to eat the Lord's Supper. For in eating, each one takes his own supper...” They had changed “The Lord’s Supper” into their “own supper”; and they were now gathering not with the intention of honoring the Lord by being obedient to Him, but for each one to do what pleased them, without caring at all for the others.

* They were eating it separately, not together. The Lord had asked all the disciples to together share the same bread and cup, at the same time. But here, the Believers had started to eat a meal, individually, “ahead of others.” The indicator of unity, of their being together as one unit in faith in the Lord had been broken; it had been replaced by a show of ‘one-upmanship’, which could only serve to divide and segregate them further.

* They had replaced the contents of the cup with wine, the fermented product from grape-juice. And instead of taking a sip from that wine, which should not have been there, in the first place, they were drinking it to the extent of getting drunk - in the Church. Doing this at the time they had supposedly gathered to honor the Lord by remembering His sacrifice for them, i.e., remember His body broken for them and His blood shed for them, so that they could be delivered from their sins.

* Not only were they flouting the Lord’s instituted manner of the Holy Communion, but also had no concern for their fellow Believers, their brethren in the Lord. They were using their participation in the Holy Communion to “shame those who have nothing” (verse 22). Instead of exhibiting brotherly love and concern for fellow Believers, and inviting those who did not have any food to share and join with them, they were mocking them, letting them go hungry (verse 21), while they ate their food in the name of the Holy Communion of the Lord. The factionalism in them had deeply divided them, and one of the lines of divisions was the line between the rich and the poor - they were segregating themselves according to their socio-economic status, instead of showing unity as the saved children of God.

In the next article we will see some Biblical facts related to the above, to understand these errors.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 10 अगस्त 2025

The Holy Communion – 60 - Examine & Maintain Unity (2) / प्रभु भोज – 60 - जाँचें और एक-मनता को बनाएँ रखें (2)

प्रभु भोज 60

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - जाँचें और एक-मनता को बनाएँ रखें (2)

पिछले लेख में हमने देखा था कि प्रेरित पौलुस ने पवित्र आत्मा के द्वारा कुरिन्थुस की कलीसिया को उनमें एकता के न होने के बारे में कहा, और बताया कि इसका कारण उन सभी के प्रभु यीशु का अनुसरण करने की बजाए अपनी-अपनी पसन्द के अगुवों का अनुसरण करना था, और इससे उनमें आत्मिक अपरिपक्वता आ गई थी। इस आत्मिक अपरिपक्वता के कारण वे परमेश्वर तथा मसीही विश्वास की गूढ़ बातों को ग्रहण करने और सीखने के लिए अक्षम थे, बल्कि परस्पर डाह और द्वेष में जी रहे थे। इसे और भी बिगाड़ने वाली बात थी कुछ लोगों के द्वारा इन बातों को बढ़ावा देना, जिससे कि गुटों में विभाजित कलीसिया पर वे नियंत्रण रख सकें और अधिकार जमा सकें। आज हम इन बातों के हमारे लिए व्यवहारिक उपयोग के बारे में देखेंगे।

आज भी यही समस्या कलीसियाओं में और मसीही विश्वासियों की मण्डलियों में भी इसी प्रकार से बनी हुई है - कुछ लोग औरों पर प्रभाव रखना और नियंत्रण करना चाहते हैं, जबकि सामान्यतः अन्य लोगों की प्रवृत्ति होती है कि वे कुछ अगुवों या लोगों की ओर देखें; न कि सभी को सामर्थ्य देने और उन के मध्य में उन अगुवों और शिक्षकों को प्रयोग करने वाले प्रभु परमेश्वर की ओर। इसलिए कुल मिलाकर स्थिति यही हो जाती है, कलीसिया भी हानि उठाती है, तथा व्यक्तिगत सदस्य भी हानि उठाते हैं। न तो कलीसिया की आत्मिक बढ़ोतरी और उन्नति होती है, और न ही व्यक्तिगत रीति से सदस्यों की। इसीलिए, लोगों द्वारा केवल कुछ समय के नाशमान आदर और ओहदे को पाने के लिए, सभी को अपनी अनन्तकालीन आशीषों की हानि उठानी पड़ती है; और शैतान को उनके मध्य सहज और आराम का समय बिताने को मिल जाता है। जबकि प्रभु की इच्छा उन्हें इससे भी कही अधिक बढ़ाकर महिमा और अनन्तकालीन आशीष देने की थी।

प्रभु की मेज़ में भाग लेने से पहले, हम सभी के लिए यह अनिवार्य है कि हम यह सुनिश्चित कर लें कि हम प्रभु यीशु मसीह की कलीसिया में गुट-बाज़ी को उत्पन्न करने, या बढ़ावा देने, या किसी भी प्रकार से उसे बनाए रखने में सहयोग देने वाले तो नहीं हैं। इसके स्थान पर, जहाँ कहीं भी हमें यह प्रवृत्ति दिखाई दे, किसी के द्वारा गुट-बाजी को आरंभ करना या उसे उकसाना और बढ़ावा देना, या बनाए रखना, या लोगों में आपस में मतभेदों का उत्पन्न होना और विभाजन आने लग जाना; तो किसी भी अगुवे अथवा शिक्षक का, उसके प्रति आदर रखने के कारण, समर्थन करने के स्थान पर, हमें परिस्थिति पर मनन करना चाहिए, और निष्पक्ष तथा खरे और स्पष्टवादी होकर समस्या और उससे संबंधित अगुवे और शिक्षक का सीधे से सामना करना चाहिए, जैसे पौलुस ने किया, और इस प्रकार से प्रभु यीशु द्वारा कही गई बात, “धन्य हैं वे, जो मेल करवाने वाले हैं, क्योंकि वे परमेश्वर के पुत्र कहलाएंगे” (मत्ती 5:9) को पूरा करना चाहिए। हमारे लिए यह कहीं अधिक उत्तम होगा कि हम परमेश्वर को प्रसन्न करने वाले बनकर, उसके पुत्र बनकर आशीष पाएं, न कि मनुष्यों को प्रसन्न करने वाले बनकर उन आशीषों को गँवा दें जो परमेश्वर हमें देना चाहता है।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 कुरिन्थियों 14:29; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा न केवल आप परमेश्वर के वचन की अनाज्ञाकारिता करने के दोषी ठहरेंगे और उसके परिणामों को भुगतेंगे, वरन् शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 60

English Translation

The Lord’s Table - Examine & Maintain Unity (2)

In the previous article we had seen that the Apostle Paul, through the Holy Spirit, pointed out to the members of the Church in Corinth their lack of unity, which was because of their following their favorite elders, instead of everyone following the Lord, was creating spiritual immaturity in them. Because of this spiritual immaturity, they had become incapable of receiving and learning the deeper things of God and Christian Faith; and were living in mutual strife and jealousy. To make matters worse, some amongst them were promoting this unfortunate state of affairs, to be able to control and assert authority over the people in factions. Today we will look at the practical application of this for us.

The same problem plagues the Church, the assemblies and gatherings of the Christian Believers even today, and in much the same manner - some people like to hold influence and control others, while people in general have the tendency of looking more towards certain people or their elders, than Christ Jesus; of emulating their favorite teachers and preachers, than look to the Lord who empowers and uses those teachers and preachers amongst them. The net result is that the Church suffers, and the individual members suffer as well; neither the Church nor the individual members grow and mature spiritually. Therefore, for the sake of a short time of temporal glory enjoyed by some, everybody loses out in their eternal blessings; and Satan has an easy and comfortable time amongst them. Whereas the Lord was wanting to give them a far greater eternal glory.

Before participating in the Lord’s Table, it is essential for each one of us to make sure that we are not the ones who are creating, or promoting, or in some manner even sustaining factionalism in the Church of the Lord Jesus Christ. Rather, wherever we see this tendency of creating or nurturing groupism, or any tendency of people developing and maintaining factionalism or mutual disharmony, instead of siding with one or the other in deference to that person or elder or teacher, we should ponder over, be forthright and confront the problem as well as the problem makers directly as Paul did, and fulfil what the Lord Jesus said, “Blessed are the peacemakers, For they shall be called sons of God” (Matthew 5:9) - it is far better to be seen as a “God-pleaser” and be blessed as a son of God, than to be seen as a man-pleaser and lose out on the blessings God wants to give us.

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Corinthians 14:29; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, then not only will you be guilty of disobeying the instructions of God and suffer the consequences, but also, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 9 अगस्त 2025

The Holy Communion – 59 - Examine & Maintain Unity (1) / प्रभु भोज – 59 - जाँचें और एक-मनता को बनाएँ रखें (1)

प्रभु भोज 59

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - जाँचें और एक-मनता को बनाएँ रखें (1)

पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 11:17 से देखा था कि पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस ने कलीसिया में घुस आई गलतियों को दिखाना और उनका सामना करना आरंभ किया। हमने देखा था कि पौलुस प्रभु और उसके वचन के प्रति, सही सिद्धांतों के पालन और शिक्षा में, न केवल खरा और स्पष्टवादी था, वरन सुधारने के समय उसने पिता के समान प्रेम और चिंता भी दिखाई, उन्हें साफ बताया कि उनकी गलतियों के कारण उन्हें बहुत हानि उठानी पड़ रही है; अर्थात, उसका उन्हें ठीक करने का प्रयास उन पर अपने अधिकार को जताने के लिए नहीं परंतु उन्हें हानि में से खींच कर निकाल लेने के लिए है, जिसमें वे जा चुके थे।

पद 18 से आगे पौलुस उन्हें उनकी गलतियाँ दिखाना आरंभ करता है। पहली गलती जो वह उन्हें दिखाता और जिसका सामना वह करता है वह है उनमें एक-मनता का न होना। वास्तव में, यह इस पत्री के लिखने में उसके द्वारा उन्हें बताई गई उनकी पहली गलती भी थी (1 कुरिन्थियों 1:10-13)। इस पत्री के आरंभ में, पौलुस 1 कुरिन्थियों 1:10 में उनसे विनती करता है कि वे एक मन होकर साथ बने रहें। अर्थात, मसीही विश्वासी होने के नाते, जिस बात की सबसे पहले उनसे अपेक्षा रखी जाती है, वह है अपने विश्वास में एक देह होकर कलीसिया के रूप में प्रभु भोज में सम्मिलित होने के लिए एकत्रित हों। पौलुस उन्हें पहले ही बता चुका था कि उनमें एक-मनता का न होना, उनमें परस्पर डाह और झगड़े होने, उनकी आत्मिक अपरिपक्वता, शारीरिक होने, और संसार के लोगों के समान व्यवहार रखने का चिह्न है (1 कुरिन्थियों 3:1-6)।

जैसा कि पौलुस ने कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों को 1 कुरिन्थियों 3:1-6 में कहा है, उनमें एक-मनता के न होने के कारण, वे अपने विश्वास में बढ़ने और उन्नति करने नहीं पा रहे थे, वे अभी भी “मसीह में बालकों” के समान थे; और इसलिए पौलुस उनसे आत्मिक लोगों के समान बात नहीं कर सका। क्योंकि वे आत्मिक रीति से अपरिपक्व थे, अभी भी “बालक” ही थे, इसलिए वह उन्हें प्रभु यीशु, मसीही विश्वास, और मसीही जीवन के बारे में केवल बहुत ही आरंभिक बातें ही सिखाने पाया था, क्योंकि वे इससे आगे की कोई बात ग्रहण करने और समझने के योग्य होने की स्थिति में नहीं थे। कलीसिया के रूप में भी उनमें विद्यमान डाह और झगड़े उनके अभी भी “शारीरिक” होने का प्रमाण थे, अर्थात वे अभी भी शरीर की लालसाओं और अभिलाषाओं को पूरा करने में अधिक रुचि रखते थे, जैसे कि सामान्यतः संसार के लोग करते हैं, बजाए आत्मिक जीवन जीने की इच्छा रखने के। इससे थोड़ा ही पहले, पौलुस ने उन्हें उनकी इस प्रवृत्ति के बहुत गंभीर तथा हानिकारक परिणामों के बारे में बताया था, “परन्तु शारीरिक मनुष्य परमेश्वर के आत्मा की बातें ग्रहण नहीं करता, क्योंकि वे उस की दृष्टि में मूर्खता की बातें हैं, और न वह उन्हें जान सकता है क्योंकि उन की जांच आत्मिक रीति से होती है” (1 कुरिन्थियों 2:14)। तात्पर्य स्पष्ट है, यदि उन्हें विश्वास में, परमेश्वर के वचन में, और प्रभु में बढ़ना था, तो यह उनके शारीरिक प्रवृत्तियों से निकलने के बाद ही संभव हो सकता था, और उन प्रवृत्तियों के उन में विद्यमान होने का परिणाम और प्रमाण उनमें पाए जाने वाले डाह और झगड़े थे।

इससे अगले पद, पद 19 में, पौलुस उनसे उनमें एक-मनता के न पाए जाने के कारण को बताता है, जो एक बार फिर से उसी बात को दोहराना है जिसे वह 1 कुरिन्थियों 1:12-13 और 3:4 में उनसे कह चुका था। उनके मध्य पाए जाने वाली गुट-बाज़ी ही उनमें एक-मनता न होने की जड़ थी। उनके मध्य में यह गुट-बाज़ी इसलिए आने पाई थी क्योंकि ऊपर प्रभु यीशु की ओर देखते रहने और केवल उसी का अनुसरण करते रहने के स्थान पर, उन्होंने अपने आस-पास देखना और व्यक्तिगत रीति से अपने मन-पसंद अगुवे और शिक्षक की ओर देखना, उसका अनुसरण करना आरंभ कर दिया था, और फिर उन अगुवों और शिक्षकों के नाम में आपस में विभाजित होने लग गए थे। जैसा पौलुस इस पद 19 में कहता है, उनकी इस प्रवृत्ति को उनके मध्य के कुछ लोगों ने और बढ़ावा दिया, उसे और उकसाया, क्योंकि यह करने वाले लोग कलीसिया में स्थान और आदर पाना चाहते थे। और उन लोगों के अहं तब ही संतुष्ट हो सकते थे जब वे कलीसिया को भिन्न गुटों में विभाजित करके लोगों पर प्रभाव रख सकें और अपना नियंत्रण ला सकें। लेकिन उन्होंने इस बात का ध्यान नहीं किया कि उनके ऐसा करने के द्वारा एक इकाई के रूप में कलीसिया का, तथा व्यक्तिगत रीति से इस गुट-बाज़ी में फंस जाने वाले लोगों का, कितना नुकसान हो रहा है; क्योंकि इसी के कारण उनकी बढ़ोतरी और उन्नति रुक गई, वे परिपक्व नहीं होने पाए, आत्मिकता और आत्मिक जीवन बाधित हो गया, आशीषों पर रोक लग गई।

अगले लेख में हम हमारे लिए आज इन बातों के महत्व और व्यवहारिक उपयोगिता के बारे में देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 59

English Translation

The Lord’s Table - Examine & Maintain Unity (1)

In the previous article, from 1 Corinthians 11:17, we have seen that Paul through the Holy Spirit, starts exposing and addressing the errors which had crept into the Church.  We saw that not only was Paul forthright about his doctrinal stand for the Lord and teaching His Word, but in correcting, he also shows a fatherly love and concern, tells them that their errors are causing harm to them; i.e., his correcting them is not to assert his authority over them, but to pull them out of harm’s way into which they had gone.

From verse 18 onwards Paul starts pointing out their errors to them. Their first error that he points out and confronts them about is their lack of unity. In fact, this was also their first error that he had pointed out to them right in the beginning of this letter (1 Corinthians 1:10-13). At the beginning of this letter, in 1 Corinthians 1:10, Paul pleads for unity amongst them. In other words, the first thing expected from them as Christian Believers is that when they gather together as the Church of the Lord Jesus and for partaking of the Holy Communion, they should be as one body in faith. Paul had already pointed out to them that their lack of unity, their having quarrels and contentions, is a sign of their being spiritually immature, carnal, and behaving like mere men (1 Corinthians 3:1-6).

As Paul has pointed out to the Corinthian Believers in 1 Corinthians 3:1-6, their lack of unity, was the cause of their not growing in their faith, they were still “babes in Christ”; therefore, Paul could not speak to them as spiritual people. Because they were spiritually immature, still “babes”, therefore, all he could teach them were the fundamental, very basic things about the Lord, the Christian Faith, and Christian living, since they were in no position to receive or grasp anything over and above that. Their life of strife and divisions as a Church was evidence of their being “carnal”, i.e., as yet, more under the control of their fleshly desires, as the people of the world naturally are, than being desirous of spiritual living. A little above, he had pointed out to them the very serious and harmful consequences of such tendency “But the natural man does not receive the things of the Spirit of God, for they are foolishness to him; nor can he know them, because they are spiritually discerned” (1 Corinthians 2:14). The implication is evident, if they were to grow in Faith, in God’s Word, and in the Lord, it could only be after getting out of their carnality, of which their strife and contentions were a consequence and evidence.

In the next verse, i.e., verse 19, Paul speaks to them about the cause for their lack of unity, which is again a repetition of what he had already said to them in 1 Corinthians 1:12-13, and 3:4. The factionalism amongst them was the root cause for their lack of unity. This factionalism amongst them had come in because instead of all of them looking up to the Lord Jesus and following Him and Him alone, they had all started to individually follow their favorite elders and teachers, and broken up into factions in the name of those elders and teachers. This tendency, as Paul says in the second half of verse 19, was stoked up and further nurtured by certain members amongst them who wanted to have approval and recognition in the Church. And, such people could have their egos satisfied only by breaking up the Church into groups and factions which would be under their sway and control. But what they did not realize was the harm this was causing to not only the Church as a unit, but also to the individual members who were caught up in this factionalism and living by it; for because of this they were losing out on their growth, maturity, spirituality, and blessings.