ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

देखरेख लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
देखरेख लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 23 अप्रैल 2020

शान्ति



     ग्रेस एक बहुत विशिष्ट महिला है। जब भी मैं उसके बारे में सोचती हूँ, तो एक ही शब्द मेरे मन में आता है: शान्ति। मैं उसे पिछले छः महीनों से जानती हूँ और उसके चहरे पर सदा ही के शांत और आश्वस्त भाव बना रहता है, जिसमें शायद ही कभी कोई परिवर्तन आता हो। ग्रेस का यह भाव तब भी नहीं बदला जब उसके पति को एक दुर्लभ रोग से ग्रसित पाया गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

     मैंने जब ग्रेस से उनके शान्त और आश्वस्त रहने का रहस्य पूछा, तो उन्होंने कहा, “यह किसी रहस्य से नहीं, एक व्यक्ति – प्रभु यीशु मसीह के कारण है। इस का कारण मुझ में विद्यमान प्रभु यीशु हैं। जीवन के तूफानों के मध्य जिस शान्ति का मैं अनुभव करती हूँ, उसके लिए और कोई स्पष्टीकरण नहीं है।”

     हमारी शान्ति का रहस्य भी प्रभु यीशु के साथ हमारा संबंध है; वही हर परिस्थिति में हमारी शान्ति है। जब प्रभु यीशु हमारा उद्धारकर्ता और प्रभु होता है, और हम उसके समान बनते जाते हैं, तो उसकी शान्ति भी हमारे जीवनों में वास्तविक होती है। परिस्थितियाँ, जैसे कि बीमारियाँ, आर्थिक समस्याएँ, जोखिम और खतरे विद्यमान तो हो सकते हैं, परन्तु प्रभु की शान्ति हमें उसके वचन, बाइबल के द्वारा आश्वस्त रखती है कि परमेश्वर हमें अपने हाथों में थामे हुए है (दनिय्येल 5:23), और हम विश्वास रख सकते हैं कि अंततः सब बातों में हो कर भी हमारा भला ही होगा (रोमियों 8:28)। 

     क्या हमनेकभी इस तर्क और समझ से परे शान्ति का अनुभव किया है? क्या हमारे अंदर यह आश्वासन बना रहता है कि हर बात परमेश्वर के नियंत्रण में रहती है, और है। हम सब के लिए आज मेरी इच्छा, प्रेरित पौलुस द्वारा लिखे गए शब्दों में व्यक्त है: “अब प्रभु जो शान्‍ति का सोता है आप ही तुम्हें सदा और हर प्रकार से शान्‍ति दे: प्रभु तुम सब के साथ रहे” (2 थिस्स्लुनीकियों 3:16)। - कीला ओकोआ

प्रभु यीशु में विश्वास रखना ही शान्ति है।

मैं तुम्हें शान्‍ति दिए जाता हूं, अपनी शान्‍ति तुम्हें देता हूं; जैसे संसार देता है, मैं तुम्हें नहीं देता: तुम्हारा मन न घबराए और न डरे। - यूहन्ना 14:27

बाइबल पाठ: 2 थिस्स्लुनीकियों 3:16-18
2 थिस्स्लुनीकियों 3:16 अब प्रभु जो शान्‍ति का सोता है आप ही तुम्हें सदा और हर प्रकार से शान्‍ति दे: प्रभु तुम सब के साथ रहे।।
2 थिस्स्लुनीकियों 3:17 मैं पौलुस अपने हाथ से नमस्‍कार लिखता हूं: हर पत्री में मेरा यही चिन्ह है: मैं इसी प्रकार से लिखता हूं।
2 थिस्स्लुनीकियों 3:18 हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम सब पर होता रहे।

एक साल में बाइबल: 
  • 2 शमुएल 16-18
  • लूका 17:20-37



बुधवार, 22 अप्रैल 2020

थामे हुए



     मेरा ‘चॉकलेट’ के रंग का पालतू कुत्ता जब तीन माह का पिल्ला ही था तो मैं उसके टीकों और जांच के लिए उसे पशु चिकित्सक के पास ले कर गया। बड़े ध्यान से उसका निरीक्षण करते समय, उसे उस पिल्ले के पिछले बाईं पंजे पर सफ़ेद बालों का एक छोटा सा स्थान दिखाई दिया। उसने मुस्कुराते हुए, मज़ाक में कहा, ‘अच्छा तो परमेश्वर ने तुम्हें चॉकलेट में डुबकी देते समय यहाँ से पकड़ा था।’ उसकी बात सुनकर मैं अपनी हंसी को नहीं रोक सका, परन्तु अनायास ही उस पशु चिकित्सक ने परमेश्वर द्वारा अपनी सृष्टि में लिए जाने वाली गहरी और व्यक्तिगत रूचि के संबंध में एक महत्वपूर्ण बात कह दी थी।

     परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रभु यीशु ने मत्ती 10:30 में अपने शिष्यों से कहा, “तुम्हारे सिर के बाल भी सब गिने हुए हैं” अर्थात, परमेश्वर इतना महान है कि वह हमारी छोटी से छोटी बात में भी रूचि रखता है। ऐसा कुछ नहीं है, वह चाहे कितना भी छोटा क्यों न हो, वह जिसके विषय नहीं जानता हो, और हमारी कोई भी चिंता इतनी गौण नहीं है कि उसके सम्मुख न लाई जा सके; वह हम से इतना प्रेम करता है।

     न केवल परमेश्वर ने हमारी सृष्टि की है, वरन वह हर पल, हर क्षण हमारी देखभाल करता है, हमें सुरक्षा प्रदान करता रहता है। वह उन छोटी से छोटी बातों पर भी ध्यान लगाए रहता है, जिनके बारे में हम जानते, या सोचते नहीं हैं, या जिन्हें महत्वपूर्ण नहीं समझते हैं। यह कितना शांत और आश्वस्त करने वाली बात है कि हमारा सिद्ध, सर्वज्ञानी, सर्वशक्तिमान स्वर्गीय पिता, हमें तथा अपनी समस्त सृष्टि को, अपने सामर्थी और प्रेम भरे हाथों में सदा थामे रहता है। जेम्स बैंक्स

परमेश्वर हमारी प्रत्येक आवश्यकता की पूर्ति करता है।

किसी भी बात की चिन्‍ता मत करो: परन्तु हर एक बात में तुम्हारे निवेदन, प्रार्थना और बिनती के द्वारा धन्यवाद के साथ परमेश्वर के सम्मुख अपस्थित किए जाएं। तब परमेश्वर की शान्‍ति, जो समझ से बिलकुल परे है, तुम्हारे हृदय और तुम्हारे विचारों को मसीह यीशु में सुरिक्षत रखेगी। - फिलिप्पियों 4:6-7

बाइबल पाठ: मत्ती 10:29-31
मत्ती 10:29 क्या पैसे में दो गौरैये नहीं बिकतीं? तौभी तुम्हारे पिता की इच्छा के बिना उन में से एक भी भूमि पर नहीं गिर सकती।
मत्ती 10:30 तुम्हारे सिर के बाल भी सब गिने हुए हैं।
मत्ती 10:31 इसलिये, डरो नहीं; तुम बहुत गौरैयों से बढ़कर हो।

एक साल में बाइबल: 
  • 2 शमुएल 14-15
  • लूका 17:1-19



सोमवार, 20 जनवरी 2020

सहायता



      सुविख्यात ब्रुकलिन टैबरनैक्ल क्वौयर ने कई दशकों से बहुतेरे लोगों को अपने आत्म-विभोर करने वाले मसीही भजनों के द्वारा आशीषित किया है। इसका एक उदाहरण है परमेश्वर के वचन बाइबल में से भजन 121 से की गई उनकी एक रिकॉर्डिंग, जिसका शीर्षक है “मेरी सहायता”।

      भजन 121 का आरंभ प्रभु परमेश्वर, जो सारी सृष्टि का सृष्टिकर्ता है, में व्यक्तिगत विश्वास के अंगीकार से होती है, वही भजनकार की सहायता का स्त्रोत भी था (पद 1-2)। इसका क्या अर्थ है? इसका अर्थ है परमेश्वर से मिलने वाली स्थिरता (पद 3), हर समय उपलब्ध उसकी देखभाल (पद 3-4), उसकी सदा साथ बनी रहने वाली उपस्थिति और सुरक्षा (पद 5-6), और अनन्तकाल के लिए हर प्रकार की बुराई से बचाव (पद 7-8)।

      परमेश्वर के वचन से प्रेरित होकर परमेश्वर के लोगों ने अपने भजनों में सदा ही परमेश्वर को ही अपनी सुरक्षा तथा सहायता का स्त्रोत बताया है। मेरा अपना अनुभव भी यही है, जिसके अंतर्गत मैंने भी आराधना में चार्ल्स वेस्ली द्वारा लिखित भजन “हे पिता, मैं अपने हाथ आपकी ओर बढ़ाता हूँ, क्योंकि मैं और किसी सहायता को नहीं जानता हूँ; यदि आप मुझसे दूर हो जाएंगे, तो मुझे नहीं पता कि मैं फिर कहाँ जाऊँगा” को गाया है; तथा इसी प्रकार से महान सुधारक मार्टिन लूथर ने भी सही कहा जब उन्होंने लिखा, “हमारा परमेश्वर एक अत्यंत मज़बूत गढ़ है; एक ऐसी दीवार जो कभी नहीं ढहती है; वही हमारे चारों ओर आई हुई नश्वर संसार की बुराईयों की बाढ़ में हमारा सहायक है” और मैंने इसका भी अपने जीवन में अनुभव किया है।

      क्या आप अपने आप को अकेला, त्यागा हुआ, निष्कासित, और असमंजस में पड़ा हुआ अनुभव करते हैं? भजन 121 के शब्दों पर मनन करें, और इन शब्दों को अपने मन और आत्मा में विशवास और साहस को भरने दें। क्योंकि आप अकेले नहीं हैं, इसलिए जीवन में अकेले ही प्रयत्न करते रहने के प्रयास न करें। वरन जैसा परमेश्वर पिता ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन, मृत्यु, पुनरुत्थान, और स्वर्गारोहण के द्वारा आपके लिए अपनी सहायता को प्रमाणित किया है, उसमें भरोसा बनाए रखें तथा आनन्दित बने रहें। जीवन का अगला जो भी कदम उठाना हो, उसे प्रभु परमेश्वर की सहायता से ही उठाएँ। - आर्थर जैक्सन

सृष्टि का सृष्टिकर्ता, अपने लोगों का भी सहायक है।

तुम्हारा स्‍वभाव लोभरिहत हो, और जो तुम्हारे पास है, उसी पर संतोष किया करो; क्योंकि उसने आप ही कहा है, कि मैं तुझे कभी न छोडूंगा, और न कभी तुझे त्यागूंगा। इसलिये हम बेधड़क हो कर कहते हैं, कि प्रभु, मेरा सहायक है; मैं न डरूंगा; मनुष्य मेरा क्या कर सकता है। - इब्रानियों 13: 5-6

बाइबल पाठ: भजन 121
Psalms 121:1 मैं अपनी आंखें पर्वतों की ओर लगाऊंगा। मुझे सहायता कहां से मिलेगी?
Psalms 121:2 मुझे सहायता यहोवा की ओर से मिलती है, जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है।
Psalms 121:3 वह तेरे पांव को टलने न देगा, तेरा रक्षक कभी न ऊंघेगा।
Psalms 121:4 सुन, इस्राएल का रक्षक, न ऊंघेगा और न सोएगा।
Psalms 121:5 यहोवा तेरा रक्षक है; यहोवा तेरी दाहिनी ओर तेरी आड़ है।
Psalms 121:6 न तो दिन को धूप से, और न रात को चांदनी से तेरी कुछ हानि होगी।
Psalms 121:7 यहोवा सारी विपत्ति से तेरी रक्षा करेगा; वह तेरे प्राण की रक्षा करेगा।
Psalms 121:8 यहोवा तेरे आने जाने में तेरी रक्षा अब से ले कर सदा तक करता रहेगा।

एक साल में बाइबल: 
  • उत्पत्ति 49-50
  • मत्ती 13:31-58