ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शिक्षक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शिक्षक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 25 मई 2026

Blessed and Successful Life - 109 - Learning From the Holy Spirit – 9 / आशीषित एवं सफल जीवन – 109 - पवित्र आत्मा से सीखना – 9

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 109 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 29

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा से सीखना – 9

 

मसीही विश्वासी, उद्धार पाने के क्षण से, परमेश्वर के पवित्र आत्मा का मन्दिर हो जाते हैं (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19), और उसी क्षण से पवित्र आत्मा उनमें जीवन भर निवास करने के लिए प्रदान कर दिया जाता है। उन्हें पवित्र आत्मा उनके मसीही जीवन जीने और उन्हें परमेश्वर द्वारा सौंपी गई सेवकाई को योग्य रीति से करने में उनका सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया गया है। इसलिये उन्हें, उनमें निवास करने वाले पवित्र आत्मा का योग्य भण्डारी होना है। यद्यपि परमेश्वर पवित्र आत्मा, उन्हें परमेश्वर का वचन सिखाने के लिए, उन में विद्यमान है, फिर भी अधिकाँश मसीही वचन को सीखने के लिए अन्य मनुष्यों और उनकी रचनाओं की ओर मुड़ जाते हैं। इसका मुख्य कारण है पवित्र आत्मा से सीखने के लिए यत्न से प्रयास करने की, उसके प्रति एक अनुशासन, समर्पण, और आज्ञाकारिता की आवश्यकता का होना। और सामान्यतः लोग इस बात को करने के लिए तैयार नहीं होते हैं; इसलिए वे आसान तरीका अपना लेते हैं। लोग यह मान लेते हैं कि वे मनुष्यों और उनकी रचनाओं से भी उतनी ही अच्छी रीति से सीख सकते हैं। 

क्योंकि कोई भी मनुष्य सिद्ध नहीं है, और न ही अचूक है, इसलिए जो मनुष्यों का अनुसरण करने और उन्हीं से सीखने पर अड़े रहते हैं, वे लोग झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों में पड़ जाने के बहुत बड़े और वास्तविक जोखिम में बने रहते हैं। क्योंकि सामान्यतः यह सीखना उन शिक्षकों और प्रचारकों के प्रति अन्ध-विश्वास रखते हुए, और परमेश्वर के निर्देशों (प्रेरितों 17:11; 1 कुरिन्थियों 14:29; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21) की अनदेखी करते हुए होता है। अर्थात्, उन शिक्षाओं को बिना बाइबल से जाँचे-परखे और उनकी पुष्टि किए हुए ही स्वीकार कर लेने और मान लेने के साथ किया जाता है। इस प्रकार की गलत शिक्षाओं का एक सामान्य उदाहरण है लोगों के द्वारा ज़ोर देकर बाइबल के शब्दों और वाक्यांशों का बाइबल से बाहर की रीति से उपयोग करना, अर्थात, ऐसे अर्थों और अभिप्रायों के साथ, जैसे उन शब्दों और वाक्यांशों के लिये बाइबल में कहीं नहीं दिया गया है।

लेकिन एक अन्य बहुत महत्वपूर्ण तथ्य पर भी ध्यान कीजिए, इन ढीठ विश्वासियों के जीवनों में भी, जो स्वयं भी ढिठाई के साथ गलत शिक्षाओं में पड़ते हैं तथा औरों को भी उन को मानने और पालन करने के लिए कहते हैं, उन के जीवनों में भी परमेश्वर का प्रेम और अनुग्रह कार्यकारी रहता है। उनकी गलती के बावजूद, बाइबल में उन्हें कभी भी ‘अविश्वासी’ नहीं कहा गया है, और उन से परमेश्वर की सँतान होने का उनका ओहदा कभी वापस नहीं लिया गया है। यद्यपि उन्हें अपरिपक्व, बच्चों के समान, शारीरिक, आदि तो कहा गया है, लेकिन फिर भी उन्हें विश्वासी ही समझा गया है; ऐसे मसीही जिन्हें इन गलतियों से बाहर निकल कर उन्नति करने की आवश्यकता है। परमेश्वर कभी किसी को न छोड़ता है और न त्यागता है (इब्रानियों 13:5)।

हमने पिछले लेख में देखा है कि यदि ये मसीही अपने आप को सुधारने से इनकार करते हैं, और ढीठ बनकर मनुष्यों और मनुष्यों की शिक्षाओं से ही सीखने में बने रहते हैं, तो वे पवित्र आत्मा से परमेश्वर के वचन को सीखने में अपने लिए गंभीर बाधाएँ खड़ी कर लेते हैं। फिर पवित्र आत्मा उन्हें ‘अन्न’ या ‘ठोस भोजन’ नहीं देने पाता है, क्योंकि वे न तो उसे ग्रहण कर सकते हैं, और न ही पचा सकते हैं। इसलिए वह उन्हें अपरिपक्व, शारीरिक मसीहियों, आत्मिक शिशुओं और बच्चों का ही भोजन, अर्थात ‘दूध’ – आधारभूत आरंभिक शिक्षाएँ ही देता रहता है। ये छः आरंभिक शिक्षाएँ इब्रानियों 6:1-2 में दी गई हैं, और पश्चाताप से आरंभ कर के अंतिम न्याय तक की, मसीही जीवन के सम्पूर्ण वर्णक्रम के बारे में हैं। 

इसका निहितार्थ और व्यावहारिक बात है कि जो लोग मनुष्यों और मनुष्यों के कार्यों का अनुसरण करने वाले हैं, और जो लोग परमेश्वर के वचन की शिक्षाओं में अपनी ही बुद्धि के विचार और अपनी ही गढ़ी हुई शिक्षाएँ मिलाते हैं, और फिर अपनी गढ़ी हुई बातों को परमेश्वर के वचन का सत्य कहकर प्रस्तुत करते हैं, तथा औरों से उन शिक्षाओं को स्वीकार करके उनका पालन करने के लिए कहते हैं, उन्हें केवल परमेश्वर पवित्र आत्मा के द्वारा केवल ‘दूध’ ही दिया जाएगा, और वे औरों को भी दूध परोसने तक ही सीमित रहेंगे। दूसरे शब्दों में, वे लोग जो बाइबल से बाहर की शिक्षाओं के गढ़ने वाले, समर्थक, एवं पालन करने, तथा करवाने वाले होते हैं, उनका सीखना और सिखाना केवल इब्रानियों 6:1-2 के आरंभिक सिद्धान्तों तक ही सीमित रहेगा। जैसा कि प्रेरित पौलुस ने 1 कुरिन्थियों 3:1-3 में कहा है, वे बस शिशुओं और बच्चों के आहार ‘दूध’ ही को ग्रहण कर सकते हैं, और इसलिए उन्हें केवल ‘दूध’ ही दिया जाएगा; कोई अन्न अथवा ठोस वस्तु नहीं।

पहली झलक में यह दावा एक अतिशयोक्ति, एक बढ़ा-चढ़ा कर कही गई बात प्रतीत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह अच्छे से जाना जाता है कि बहुत सारे ऐसे विश्वासी, अगुवे, प्रचारक और शिक्षक हैं जो कि बाइबल की बातों को बाइबल से बाहर की रीति से उपयोग करने, सिखाने, और बढ़ावा देने की गलती में फँसे हुए हैं, उनके अनुयायी भी बहुत हैं, तथा वे बहुत प्रभावी संदेश भी देते हैं। न केवल उनके संदेशों को भली-भाँति स्वीकार किया जाता है, किन्तु बहुधा वे ‘पवित्र आत्मा की अगुवाई में,’ अपने प्रचार और शिक्षाओं में ‘गूढ़ सत्य’ और ‘नए प्रकाशन’ भी प्रस्तुत करते रहते हैं। इस प्रतीत होने वाले विरोधाभास को समझने के लिए हमें इस तथ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए कि नया-जन्म पाए हुए नये विश्वासी, इन आरंभिक शिक्षाओं के बारे में जानते भी नहीं हैं। वे भी जो कुछ समय से मसीही विश्वासी हैं, उनमें से अधिकांश लोग भी इन आरम्भिक शिक्षाओं के प्रति अनभिज्ञ ही रहते हैं। साथ ही इन में से प्रत्येक आरम्भिक शिक्षा के साथ उसके कई अन्य पक्ष भी जुड़े हुए हैं, और इन सम्बन्धित पक्षों को भी वे विश्वासी सामान्यतः, नहीं जानते हैं। 

उदाहरण के लिए, इनमें से पहली शिक्षा, मरे हुए कामों से मन फिराना, को ही लीजिए, और उसके साथ जुड़े हुए परमेश्वर के प्रेम और अनुग्रह के बारे में सोचिए जो वह पाप में मरे हुए जन (इफिसियों 2:1) से करता है, मसीह के उद्धार देने वाले कार्य के बारे में, सुसमाचार और उसकी सामर्थ्य तथा प्रभावों, आदि, के बारे में सोचिए। और इसी प्रकार से प्रत्येक आरम्भिक शिक्षा के साथ भी की अन्य संबंधी बातें जुड़ी हुई हैं। अब, जो इन आरंभिक शिक्षाओं के बारे में जानते भी नहीं हैं, उनके लिए तो गलत शिक्षा में पड़े हुए उस अगुवे, प्रचारक और शिक्षक के द्वारा दी गई प्रत्येक ‘व्याख्या’, प्रत्येक मात्र सतह को खुरचना भर ही, ‘गूढ़ सत्यों’ को प्रकट करने के समान है, उनके लिए तो वे बातें ही परमेश्वर के वचन में से दिखाए गए ‘नया प्रकाशन’ हैं। किन्तु वास्तविकता में ये सभी ‘गूढ़ सत्य,’ और ‘नए प्रकाशन’ गलतियों में पड़े हुए उस अगुवे, प्रचारक और शिक्षक को पवित्र आत्मा से मिलने वाले ‘दूध’ का ही एक भाग हैं, जो उसने स्वयं भी ग्रहण किया तथा औरों को भी परोस दिया है; वे बातें वास्तव में कोई ‘ठोस भोजन’ या अन्न नहीं हैं। ध्यान से ऐसे प्रचारकों और शिक्षकों के प्रचार और शिक्षाओं के बारे में विश्लेषण करके देखिये, उन्हें समझिए। आप पाएंगे कि वे इन छः आरम्भिक शिक्षाओं और उनसे सम्बन्धित बातों की सीमाओं से कभी बाहर जाते ही नहीं हैं। उनके ‘दर्शन’ केवल इस आत्मिक ‘दूध’ तक ही सीमित रहते हैं। वे ‘दूध’ ही पीते हैं, और ‘दूध’ ही पिलाते रहते हैं। 

जैसा कि पिछले लेख में हमने देखा है, यदि कोई इब्रानियों 5:10-12 पर विचार करे तो यह प्रकट हो जाता है कि मसीही विश्वासियों से यह अपेक्षा रखी जाती है कि वे इन आरंभिक शिक्षाओं की बातों से और आगे बढ़ेंगे, जिस से कि शिक्षक बनें, न कि इस आरंभिक स्तर पर ही अटके रहें। ज़रा उन महिमित बातों, प्रकाशनों, और अद्भुत, कल्पना से परे, वर्णन से बाहर स्वर्गीय दर्शनों के बारे में के बारे में सोचिए जिन्हें परमेश्वर ने अपने उन बच्चों के लिए तैयार कर के रखा है (1 कुरिन्थियों 2:9-10; 2 कुरिन्थियों 12:1-4)। और ये बातें उन्हें सीखने को मिलेंगी जो विश्वासी अपनी ढिठाई की बातों में से, तथा असिद्ध, गलती करने वाले मनुष्यों और उनकी रचनाओं से सीखना छोड़कर, अपने आप को पवित्र आत्मा के अधीन ले आएँगे, और उस से, जो वचन सिखाने के लिए उन्हें दिया गया है, अर्थात् पवित्र आत्मा से ही परमेश्वर के वचन को सीखेंगे। हम इस की एक झलक पौलुस के अद्भुत दर्शनों (2 कुरिन्थियों 12:1-7) में देखते हैं, जो मनुष्यों को प्रसन्न करने वाला नहीं (गलातियों 1:10) बल्कि परमेश्वर ही से सीखने के लिये प्रतिबद्ध था। लेकिन जो असिद्ध, गलती करने वाले मनुष्यों और उनकी रचनाओं से ही सीखने की ज़िद्द पर अड़े रहते हैं, वे यह अपेक्षा क्यों रखें कि पवित्र आत्मा उन्हें कुछ सिखाएगा, जब वे उसकी अधीनता में आने के लिए तैयार नहीं हैं; और न ही वे यत्न से प्रयास कर के उस से सीखने, उसकी बात स्वीकार करने, और उसके निर्देशों का पालन करने, उन्हें अपने जीवन में लागू करने के लिए तैयार हैं।

साथ ही, जैसा कि पवित्र आत्मा ने बाइबल में लिखवाया है, परमेश्वर के वचन में कुछ भी जोड़ने, या उस में से कुछ हटाने की अनुमति किसी को भी नहीं है (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)। इसलिए, सत्य का आत्मा होने के नाते, वह कभी भी किसी भी बाइबल से बाहर की शिक्षा, अथवा किसी भी असत्य अथवा झूठी शिक्षा का, उस के द्वारा दी गई शिक्षाओं में मिलाए जाने के साथ कभी सहमत नहीं होगा। इसलिए वह मनुष्य के विचारों और बुद्धि की बातों के बाइबल की बातों के साथ जोड़े जाने, और फिर इस मिली-जुली बात को परमेश्वर के सत्य के समान प्रस्तुत किए जाने का साथ तो कभी भी नहीं देगा। इसे थोड़ा गंभीरता से सोचिए, यदि यह परमेश्वर के वचन में मनुष्य की बातों की मिलावट करने की अनुमति हो, तो फिर यह एक शैतानी युक्ति होगी जो चालाकी से परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करने, गलत व्याख्याओं और झूठी शिक्षाओं को सही ठहराने, और इस तरह से परमेश्वर के वचन के प्रति सन्देह उत्पन्न करने और उसे विश्वास करने योग्य नहीं रहने देने, उसे अस्वीकार्य बनाने के लिए कार्यान्वित होगी।

अगले लेख से हम देखेंगे कि विश्वासी को किस प्रकार से परमेश्वर पवित्र आत्मा से सीखना चाहिए जिस से कि वह उन्नति करे, परिपक्व हो, और एक जयवन्त जीवन जिए।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 109 - Stewards of Holy Spirit - 29 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Learning From the Holy Spirit – 9

 

Christian Believers become the Temples of the Holy Spirit (1 Corinthians 3:16; 6:19) from the very moment of their salvation; and God’s Holy Spirit is given to them to reside in them throughout their lives. The Holy Spirit has been given to them to be their Helper, Companion, Teacher, and Guide, in their Christian living and for carrying out their God given ministries. Therefore, they are to be worthy stewards of the Holy Spirit, residing in them. Though God the Holy Spirit is with them to teach them God’s Word, yet most Christians turn to other men and their works to learn God’s Word. The main reason is because learning from the Holy Spirit requires a diligent effort with discipline, commitment, and obedience towards Him. Something, which people usually are unwilling to do; therefore, they take the easy way out of assuming that they can equally well learn from men and their works. 

But no man is perfect, nor is anyone infallible. Therefore those who insist on being followers of men and learning from men, remain highly prone to learning some false teachings and wrong doctrines. More so, since such learning is usually done in blind faith, and ignoring God’s instructions (Acts 17:11; 1 Corinthians 14:29; 1 Thessalonians 5:21), i.e., without cross-checking and verifying the teachings from God’s Word. One common example of these erroneous teachings is the emphatic use of Biblical words and phrases, in an unBiblical manner, i.e., with meanings and in the manner not given at all in the Bible about those words and phrases.

But take note of another very important fact, of the love and grace of God operative even for these recalcitrant people of God, who stubbornly not only themselves fall into, but also mislead others into believing, and following erroneous teachings. Despite their error, they have never been called ‘unbelievers’ in the Bible, and their status of being God’s children has never been revoked from them. Though they have been called immature, childish, carnal, etc., in the Bible, but they are still considered Believers; Christians who need to get out of these problems and grow up. God never gives up on, or abandons anyone (Hebrews 13:5).

We have seen in the last article that if these Christians fail to correct themselves and stubbornly insist on being followers of men and men’s teachings, then they severely restrict their learning of God's Word from the Holy Spirit. The Holy Spirit is then unable to give them ‘solid food,’ since they are incapable of receiving and digesting it. So, He continues to feed them with the food of immature, carnal Christians, the spiritual babies and children, i.e., ‘milk’ – the basic elementary principles. 

These six elementary principles are given in Hebrews 6:1-2, and starting from repentance, cover the whole spectrum of Christian life, up to eternal judgement. The implication, and practical application is that those who are followers of men and men’s works, and those who bring their own thoughts and contrived teachings into the actual teachings of God’s Word, then present them to others as truths from God’s Word, and ask others to accept and follow those teachings as God’s truth, they will only receive and will remain confined to receiving ‘milk’ from the Holy Spirit, and serving it to others. In other words, for the proponents of unBiblical teachings, as well as their followers, their learning and teachings will remain confined to the elementary principles of Hebrews 6:1-2. As the Apostle Paul has said in his letter to the Corinthians in 1 Corinthians 3:1-3, all they can handle, and therefore all they will receive is milk, the food of babies; nothing solid.

This assertion, at first glance, is likely to be seen as an exaggeration, and overstatement. This is because there are many Believers, elders, preachers, and teachers who are caught up in the errors of using, teaching, and promoting Biblical terms in an unBiblical manner; they are well known to also have a large following, and they give impressive messages. Their messages are not only very well received and accepted, but they often seem to bring out seemingly ‘deeper truths’ and ‘newer expositions’ in their preaching and teachings; that too apparently, under the ‘guidance of the Holy Spirit.’ To understand this apparent contradiction, we need to remain aware of the fact that the newly Born-Again Christians, are not even aware of these elementary principles. Even those who have been Believers for some time, by far the vast majority of them still remain unaware of these basic principles. Moreover, each of these elementary principles also have numerous facets to them, and the new as well as the older Believers usually are not aware of these associated facets either. 

Take for example the first of these principles – repentance from dead works, and think of the associated aspects of God’s love and grace in the regeneration of those dead in their sins (Ephesians 2:1), of Christ’s work for salvation of mankind, of the gospel with its power and effects, etc.; and similarly there are various other aspects associated with every one of these elementary principles. Now, to those who are not even aware of these principles, every ‘exposition,’ every scratching of the surface of these principles will seem like bringing out ‘deeper truths,’ will be a new and fascinating revelation from God’s Word, being given by that errant elder, or preacher and teacher. But essentially, these ‘deeper truths,’ and ‘new revelations’ are only a component of the ‘milk’ that the errant elder, or preacher and teacher has received from the Holy Spirit and has passed on to others, and not any ‘solid food.’ Carefully examine, evaluate, analyse, and understand the preaching and teachings of such preachers and teachers. You will find that they never go beyond the six elementary principles and their related aspects. Their ‘visions’ remain confined only to the ‘spiritual milk.’ They drink this ‘milk,’ and they keep dispensing this ‘milk’ to others.

But when one ponders over Hebrews 5:10-12, as shown in the previous article, it becomes apparent that the Christian Believers are expected to rise higher, go beyond these elementary principles, to become ‘teachers’, and not remain stuck at this elementary stage. Just think of what glories, what revelations, what fascinating, unimaginable, indescribable heavenly visions God has kept available for those of His children (1 Corinthians 2:9-10; 2 Corinthians 12:1-4) who would stop being stubborn, would stop learning from imperfect, fallible men, subject themselves to the Holy Spirit, and make diligent efforts to learn God’s Word from Him, their actual Teacher, given to them for God for learning God’s Word. We get a glimpse of these magnificent glories from the experience of Paul (2 Corinthians 12:1-7), who was committed to learn only from God, and not be a man-pleaser (Galatians 1:10). But those who insist on learning from imperfect, fallible men and their works, why should they expect the Holy Spirit to teach them anything, when they are unwilling to submit to His authority, and be diligent to learn, accept, and apply His instructions in their lives?

Moreover, as the Holy Spirit has written in the Bible, no additions or subtractions to God’s Word are permissible (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19). Therefore, being the Spirit of Truth, He will never agree to anything unBiblical or untrue or false to be mixed and served with His teachings. He will never go with any unBiblical things added to the Biblical teachings; least of all anything of human thoughts and wisdom to be added to God’s Word, and presented as God’s truth. Give it a serious thought, if this mixing of man’s teachings in God’s Word were to be permitted, then, this would be a subtle satanic way of corrupting God’s Word, of justifying the false interpretations and wrong teachings, and thereby creating grounds to create doubts about and to falsify God’s Word, make it unreliable and unacceptable.

From the next article we will start looking at how a Believer should start learning from God the Holy Spirit, to grow up and be mature, and to live an overcoming life. 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 81 - Stewards of Holy Spirit - 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 81 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 1

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 81 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परिचय – प्राप्ति और उद्देश्य

 

जैसा हमने पिछले लेख में, इस शृंखला के पिछले लेखों का पुनःअवलोकन करते हुए देखा था, राजा दाऊद ने, अपनी मृत्यु से पहले, अपने युवा पुत्र सुलैमान को, जिसे इस्राएल का राजा नियुक्त किया जा चुका था, चार महत्वपूर्ण निर्देश दिये थे जिससे कि वह परमेश्वर की कृपा में जीता, बढ़ता, और उन्नति करता रहे, तथा अपने शासन काल में आशीषित, सुरक्षित, और सफल बना रहे ( 1 राजाओं 2:2-4)। और यही चार निर्देश आज मसीही विश्वासियों के लिये, आत्मिक युद्ध लड़ने और आत्मिक जीवन में आशीषित एवं सफल रहने के लिये उतने ही प्रासंगिक एवं अनिवार्य हैं। इन चार में से दूसरा निर्देश है परमेश्वर के द्वारा दिये गये प्रावधानों का योग्य भण्डारी बने रहना। हमारे मसीही जीवन के लिए परमेश्वर द्वारा किए गए प्रावधानों में से पहले – उस के वचन, के प्रति योग्य भण्डारी होने को पिछले लेखों में देखने के बाद, आज से हम परमेश्वर द्वारा प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए किए गए दूसरे प्रावधान – परमेश्वर पवित्र आत्मा का योग्य भण्डारी होने के बारे में देखना आरम्भ करेंगे; क्योंकि उद्धार पाने के क्षण से ही प्रत्येक मसीही विश्वासी पवित्र आत्मा का मंदिर हो जाता है, और तुरन्त ही पवित्र आत्मा आकर उसमें निवास करने लगता है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19)। 


मसीही समाज में एक असमंजस व्याप्त है कि एक मसीही विश्वासी में निवास करने के लिए परमेश्वर का पवित्र आत्मा उसे कब और कैसे प्राप्त होता है। यह असमंजस परमेश्वर पवित्र आत्मा के बारे में प्रचलित बहुत सारी गलत शिक्षाओं के कारण और भी बढ़ जाता है। परमेश्वर के वचन की सीधी और स्पष्ट शिक्षा है कि जैसे ही कोई व्यक्ति अपने पापों से पश्चाताप करता है, प्रभु से उसके पापों को क्षमा करने का आग्रह करता है, कलवरी के क्रूस पर प्रभु यीशु द्वारा किए गए छुटकारे के कार्य को स्वीकार कर लेता है, और अपना जीवन प्रभु को समर्पित कर के उसकी आज्ञाकारिता में जीने का निर्णय कर लेता है, उसी क्षण से ही वह परमेश्वर की संतान (यूहन्ना 1:12-13), उसके परिवार का सदस्य बन जाता है, और परमेश्वर पवित्र आत्मा आ कर उसमें उसके पृथ्वी के जीवन भर के लिए निवास करने लगता है।


किसी भी वास्तव में नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को पवित्र आत्मा प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रतीक्षा की अथवा कोई विशेष प्रयास अथवा कार्य करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पवित्र आत्मा परमेश्वर द्वारा भेजा जाता है, विश्वास के आधार पर दिया जाता है, न कि किसी प्रकार के कार्यों के कारण (यूहन्ना 14:16, 26; 2 कुरिन्थियों 1:22; 5:5; गलातियों 3:14)। उसका आ कर विश्वासी में निवास करना, प्रभु यीशु मसीह में विश्वास करने के साथ ही, उसी पल से होता है (प्रेरितों 19:2; गलातियों 3:2; इफिसियों 1:13-14)। 


सच तो यह है कि पवित्र आत्मा के बिना कोई यीशु को प्रभु कह ही नहीं सकता है (1 कुरिन्थियों 12:3)। दूसरे शब्दों में, जब तक कि उद्धार पाने के पल से उस में पवित्र आत्मा आ कर निवास न करने लग जाए, कोई मसीही विश्वासी यीशु को प्रभु नहीं कह सकेगा। इसलिए उसके नया जन्म पाने के समय से ही पवित्र आत्मा की उसमें उपस्थिति न केवल बाइबल का एक तथ्य है, बल्कि उस नए जन्मे आत्मिक शिशु के लिए अनिवार्य भी है, उसे शैतान की युक्तियों और हमलों से सुरक्षित रखने के लिए।


प्रभु यीशु मसीह ने क्रूस पर चढ़ाए जाने से पहले शिष्यों के साथ जो अन्तिम चर्चा की थी, उस में, यूहन्ना 14 से 16 अध्याय में, उन्होंने शिष्यों से कहा था कि उनके सहायक और शिक्षक के रूप में साथ रहने के लिए वे पवित्र आत्मा को भेजेंगे। इसलिए इस ईश्वरीय वरदान के योग्य भण्डारी होने के लिए, हमें यह सीखना और समझना आवश्यक है कि परमेश्वर ने उसे हमें क्यों दिया है, और उसके हम में निवास करने का हम कैसे सदुपयोग कर सकते हैं. इन बातों को सीखना और समझना मसीही विश्वासियों के लिये अनिवार्य है, क्योंकि पवित्र आत्मा कभी भी उन उद्देश्यों से बाहर कुछ नहीं करेगा, जिनके लिए उसे हमें प्रदान किया गया है। 


यूहन्ना रचित सुसमाचार के इन अध्यायों में प्रभु यीशु मसीह ने पवित्र आत्मा को हमारा सहायक, साथी, शिक्षक, हमें कायल करने वाला कहा है। वह हमें प्रभु यीशु मसीह के वचनों को स्मरण करवाता है, और यह करते समय वह परमेश्वर द्वारा दिए जा चुके वचन से बाहर कभी नहीं जाता है, और न ही कभी किसी को कोई नए दर्शन अथवा सिद्धांत देता है, न ही अपनी ओर से, प्रभु यीशु ने जो कहा, सिखाया, और करा है, उसके अतिरिक्त कुछ करता है। हम उसे अपने हाथों की कठपुतली नहीं बना सकते हैं, और न ही अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए उससे अपने लिए कुछ नया करवा सकते है। यदि हम उसके अनाज्ञाकारी रहेंगे, या उसके निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, तो हम उसकी सामर्थ्य का भी अनुभव नहीं करने पाएँगे, और न ही वह हम में होकर अथवा हमारे लिए हमारी सेवकाई में, हमारे मसीही जीवन में कार्य करेगा। जब तक कि हम उसे हमें दिए जाने के उद्देश्यों को सीखेंगे और जानेंगे नहीं, तब तक हम उसे उचित आदर और उसकी सहायता का योग्य रीति से उपयोग नहीं करने पाएँगे।


अगले लेख से हम इन बातों के बारे में देखना आरम्भ करेंगे, पवित्र आत्मा को मसीही विश्वासियों में निवास करने के लिए क्यों दिया गया है। हम यह यूहन्ना के इन अध्यायों में दिए गए क्रम के अनुसार देखना आरम्भ करेंगे। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 81 - Stewards of Holy Spirit - 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Introduction – Receiving & Purposes

 

As we had seen in the previous article, while recapitulating the preceding articles of this series, King David, before his demise, had given his son Solomon, who had been crowned the King though still a youth, four very important instructions, so that he could live, grow, and prosper in the favor of God, and remain blessed, safe, and successful in his reign (1 Kings 2:2-4). The same four instructions are equally contemporary and necessary for the Christian Believers today, for them to remain blessed and successful in their spiritual lives and be victorious in their spiritual battles. The second of these four instructions is to be a worthy steward of the God given provisions. Having seen, in the previous articles, about the stewardship of the first provision from God for our Christian life – His Word, the Bible, from today we will begin to consider our stewardship about the second provision made by God for every Christian Believer – to be the worthy stewards of God the Holy Spirit; since from the moment of salvation, every Christian Believer becomes the Temple of the Holy Spirit, who immediately comes to reside in him (1 Corinthians 3:16; 6:19).


There is a confusion in the Christian community, about when and how a Christian Believer receives the Holy Spirit of God to dwell in him. This confusion is compounded by the many wrong teachings prevalent about God the Holy Spirit. The plain and simple teaching of God’s Word is that as soon as a person repents of his sins, asks the Lord God to forgive his sins, accepts the redeeming work of the Lord Jesus on the Cross of Calvary, and submits his life to the Lord to live in obedience to Him, from that very moment of believing he becomes a child of God (John 1:12-13), a member of God’s family, and God the Holy Spirit comes to reside in him for his lifetime on earth.


No truly Born-Again Christian Believer needs to tarry, i.e., wait, or make any special efforts, or do any works of any kind to receive the Holy Spirit, since He is God sent, because of our faith, and not given because of any works of any kind by any person (John 14:16, 26; 2 Corinthians 1:22; 5:5; Galatians 3:14). His coming to reside within the Believer happens the moment we believe, we come to faith in the Lord Jesus (Acts 19:2; Galatians 3:2; Ephesians 1:13-14). 


In fact, no one can call Jesus as Lord, except by the Holy Spirit (1 Corinthians 12:3). In other words, unless God the Holy Spirit is residing in him since the time of his being saved, no Christian Believer would ever be able to call Jesus as Lord. Hence the presence of the Holy Spirit in the Believer since the moment of his being Born Again is not only a Biblical fact, but is also a necessity for that new-born infant in Christ, to keep him safe and secure from the wiles and attacks of the devil.


The Lord Jesus Christ, in His last discourse with the disciples before His crucifixion, in John chapters 14 to 16, told them that He will be sending the Holy Spirit to be with them as their Helper and Teacher; and the Lord also told them about the purpose of His sending God the Holy Spirit to be with the disciples. Therefore, to be proper stewards of this divine gift, we must learn and understand why God has given Him to us, and how to utilize His residing in us. Learning and understanding this is essential for us since He will never go outside of the purposes for which He has been made available to the Christian Believers. 


The Lord Jesus, in these chapters of John’s Gospel has called the Holy Spirit: our helper, companion, teacher, one who convicts us. He is there to remind us of Lord Jesus's Words, and in doing so He neither goes beyond God's already given Word, nor does He give any new revelations or doctrines to anyone, nor does He do anything new from His own side, over and above what the Lord Jesus has already done, said, and taught. We cannot manipulate or get Him to do anything new just for us, or simply to satisfy our whims. If we are disobedient to Him, or do not follow His instructions, then we cannot experience His power, or have Him working in and through us in our ministry and Christian living. Unless we know and learn these purposes of His being given to us, we will not be able to duly honor Him, nor utilize His help worthily.


From the next article we will look about these things, the purposes of the Holy Spirit residing in and being with Christian Believers, in the sequence that the Lord Jesus said about them in these chapters from John.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

The Law & Salvation - 41 - Utility of the Law – 2 / व्यवस्था और उद्धार – 41 - व्यवस्था की उपयोगिता – 2

 

व्यवस्था और उद्धार – 41 - व्यवस्था और जीवन – 8

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यवस्था की उपयोगिता – 2

 

व्यवस्था की उपयोगिता के बारे में देखते हुए, पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर द्वारा, जगत के उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के बारे में, अब्राहम को दी गई प्रतिज्ञा कि उसके वंश में होकर सारा संसार आशीष पाएगा (उत्पत्ति 12:1-3;  गलातियों 3:16-18), के पूरा होने तक, अर्थात प्रभु के आने तक, व्यवस्था, परमेश्वर के लोगों को उनके पाप की पहचान कराते रहने और उस आने वाले उद्धारकर्ता के बारे में शिक्षा देते रहने के लिए दी गई थी। अब, जब प्रभु यीशु ने आकर उद्धार के कार्य को पूरा कर दिया है, तो स्वतः ही व्यवस्था की सभी बातें पूरी होकर प्रभु के लोगों के द्वारा पालन किये जाने से हटा ली गईं, और उस “शिक्षक” अर्थात व्यवस्था की उनके लिए आवश्यकता नहीं रही, “परन्तु जब विश्वास आ चुका, तो हम अब शिक्षक के आधीन न रहे” (गलातियों 3:25)। उस शिक्षक, व्यवस्था, ने प्रभु के लोगों को पाप, उसके परिणाम, और परमेश्वर की धार्मिकता के मानकों के बारे में सिखा कर, परमेश्वर की उस धार्मिकता के सिद्ध स्वरूप प्रभु यीशु मसीह के हाथों में सौंप दिया है। अब जो कोई भी परमेश्वर की धार्मिकता को प्रभु यीशु मसीह में स्वेच्छा से लाए गए विश्वास के द्वारा, उपहार के समान, प्रभु के हाथों से स्वीकार करता है, वह परमेश्वर की संतान और उसका वारिस बन जाता है, “क्योंकि तुम सब उस विश्वास करने के द्वारा जो मसीह यीशु पर है, परमेश्वर की सन्तान हो” (गलातियों 3:26), और फिर प्रभु में आ जाने के बाद परस्पर कोई भिन्नता नहीं रह जाती है; सभी, विश्वास के द्वारा, परमेश्वर के एक ही परिवार के सदस्य हो जाते हैं “अब न कोई यहूदी रहा और न यूनानी; न कोई दास, न स्वतंत्र; न कोई नर, न नारी; क्योंकि तुम सब मसीह यीशु में एक हो” (गलातियों 3:28)।


इस प्रकार, हम गलातियों 3 अध्याय से समझते हैं कि व्यवस्था का उद्देश्य था प्रतिज्ञा किए हुए उद्धारकर्ता प्रभु के आने तक, प्रभु के लोगों को एक शिक्षक के समान संभाले रखना। उन्हें पाप और उसके परिणामों के प्रति सचेत रखना, और कर्मों के द्वारा नहीं वरन केवल विश्वास के द्वारा ही पाप का निवारण संभव होना सिखाना। क्योंकि लोगों ने व्यवस्था को उसकी सही परिभाषा के अनुसार नहीं, वरन पर्वों तथा रीतियों का मनाना, और भेंट और बलिदानों को चढ़ाना समझ लिया, इसलिए वे व्यवस्था के मूल उद्देश्य को भुलाकर, एक औपचारिकता के समान उसके पूरा करने के असंभव कार्य में भटक गए। वे शैतान द्वारा, व्यवस्था के वास्तविक उद्देश्य, पाप की पहचान करवाना और उद्धार तथा उद्धारकर्ता के बारे में सिखाना, से भटका दिये गये; और व्यवस्था से सीखने की बजाए, व्यवस्था के द्वारा धर्मी ठहरने के प्रयास करने की गलती में उलझा दिए गए।


आज भी लोग यही गलती करने में लगे हुए हैं। आज भी वो समझते हैं कि किसी धर्म और परिवार विशेष में जन्म लेने के कारण, उनके धर्म और धार्मिक स्थल, उनके मत, समुदाय, परिवार आदि की रीतियों के निर्वाह के द्वारा, कुछ पर्वों, रीतियों, और अनुष्ठानों को पूरा कर लेने, और ईसाइयों या मसीहियों में, बपतिस्मा, प्रभु-भोज, आदि के निर्वाह के कारण, परमेश्वर उन्हें अपनी संतान बनाने, उन्हें स्वर्ग में अपने साथ रखने को स्वीकार करने के लिए बाध्य हो जाएगा। सभी अपनी ही बनाई हुई व्यवस्था की बातों के रीति के समान निर्वाह में उलझ कर पश्चाताप और विश्वास द्वारा परमेश्वर की धार्मिकता को प्राप्त करने की सच्चाई को मानने से भटके हुए हैं। कोई इस बात पर ज़रा सी भी गंभीरता से विचार नहीं करता है कि जब परमेश्वर के द्वारा दी गई व्यवस्था लोगों को उद्धार नहीं दे सकी, तो फिर मनुष्यों द्वारा बनाई, और सिखाई जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाएं यह कैसे करने पाएंगी?

 

उद्धार, पापों की क्षमा, परमेश्वर की संतान बनना, और परमेश्वर को स्वीकार्य होकर उसके राज्य में स्थान पाना किसी भी व्यवस्था के पालन के द्वारा नहीं, वरन केवल पापों से पश्चाताप और प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार करने, उसे समर्पित हो जाने के द्वारा है।

 

अगले लेख में हम हमारे तीसरे प्रश्न, अर्थात, मसीही विश्वासियों के जीवनों में व्यवस्था की भूमिका के बारे में देखेंगे। अभी के लिए, यदि आप अपने आप को किसी भी प्रकार की “व्यवस्था” - वह चाहे परमेश्वर की हो, या आपके धर्म, मत, समुदाय, या डिनॉमिनेशन की हो - के पालन के द्वारा धर्मी बनाने के, और अपने शरीर के कार्यों के द्वारा अपने आप को परमेश्वर को स्वीकार्य बनाने के प्रयासों में लगे हैं; तो ध्यान देकर समझ लीजिए कि परमेश्वर का वचन स्पष्ट बताता है कि व्यवस्था के पालन के द्वारा नहीं, वरन, परमेश्वर के दिए हुए पश्चाताप और समर्पण करने के मार्ग का पालन करने के द्वारा ही आप परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और उसे स्वीकार्य बन सकते हैं। अभी समय और अवसर रहते सही मार्ग अपना लें, और व्यर्थ तथा निष्फल मार्ग को छोड़ दें। 

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 41 - Law & Life - 8

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Utility of the Law – 2 


In the previous article, while considering the utility of the Law, we had seen that God had promised Abraham that the savior of the world, Lord Jesus Christ, would be his seed (Genesis 12:1-3; Galatians 3:16-18). And, till the fulfillment of the promise, i.e., till the arrival of Lord Jesus, the Law was given to keep reminding God’s people about their sinful state, and to teach them about the promised savior of the world. Now, when the Lord Jesus has come and completed the work of salvation, all things of the Law were automatically fulfilled by Him, and then were removed from being necessary for being observed by the Lord's people; i.e., then onwards, that “teacher” was no longer required for them, “but when faith has come, we are no longer under a tutor" (Galatians 3:25). That teacher, the Law, having taught the Lord's people about sin, its consequences, their accountability for sin, and the standards of God's righteousness, then handed us over to the perfect incarnation of God's righteousness, into the hands of the Lord Jesus Christ. Now whosoever accepts the righteousness of God, as a gift, from the hands of the Lord, by voluntarily coming into faith in the Lord Jesus Christ, becomes a child of God and His heir, “For you are all sons of God through faith in Christ Jesus" (Galatians 3:26), and then, having come in the Lord, there remains no mutual differentiation of any kind; all become members of one and the same family of God by faith "There is neither Jew nor Greek, there is neither slave nor free, there is neither male nor female; for you are all one in Christ Jesus" (Galatians 3:28).


Thus, we understand from Galatians 3 that the purpose of the Law was to, as a teacher, safeguard the Lord's people until the Lord, the promised Savior, came. Keeping them conscious of sin and its consequences, and to teach them that their redemption from sin is possible not through any works but only through coming into faith in the Redeemer. Because people did not understand the Law according to its true definition, but misinterpreted it as a formality of regularly observing the feasts and rituals, and the offering of gifts and sacrifices, they lost sight of the true purpose of the Law, and got lost in the impossible task of fulfilling it. They got deceived and entangled by Satan in the error of trying to be justified by the Law; Instead of learning from the Law about recognizing sin, salvation, and the Savior, which, as had been intended, was the actual purpose of the Law.


Even today people remain entrapped in making the same mistake. Even today they assume that by virtue of being born in a particular religion or family, because of their observances of the customs set by their religion and religious place, and by their sects, communities, and familial traditions, etc., in the form of certain days and festivals, traditions and rituals, and, for the Christians - by their participating in sacraments such as baptism, Holy Communion, etc. they are safe, and God is under compulsion to accept them as His children, to accept them to be with Him in heaven. By dogmatically engaging in the things of their own making, people have strayed from the truth of receiving God's righteousness through repentance and faith. Sadly, no one gives the slightest thought to the fact that when the Law given by God could not save people, how can the different laws of different people, created and taught by man, deliver them?


Salvation, forgiveness of sins, becoming a child of God, and being accepted into God's kingdom, is not through observance of any Law, but only by voluntarily repenting of sins and accepting the Lord Jesus as Savior, surrendering to Him.

 

In the next article, we'll look at our third question, i.e., the role of the law in the lives of Christians. For now, if you are hoping to justify yourself by observing any sort of "law" — whether that of God, or of your religion, creed, community, or denomination — and are trying to make yourself acceptable to God by being ‘good’ through the works of the flesh; then pay heed and understand that God's Word clearly states that you become righteous and acceptable to God, not by keeping the Law, but only by following the God given path of repentance and submission to the Lord. Therefore, while you have the time and the opportunity, take the right decision, decide on the right path, and leave the useless and fruitless path.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language