ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Communicate लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Communicate लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 19 - Implications of the Nature of God’s Word - 3 / आशीषित एवं सफल जीवन – 19 - परमेश्वर के वचन के स्वरूप के निहितार्थ - 3

आशीषित एवं सफल जीवन – 19 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 4

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन के स्वरूप के निहितार्थ - 3

परमेश्वर के वचन के स्वरूप और स्वभाव के निहितार्थों से संबंधित पिछले लेख में हमने देखा था कि बाइबल की पुस्तकों के एकत्रित और संकलित किए जाने के बाद, जब बाइबल को अपने पूर्ण स्वरूप में हमारे हाथों में रख दिया गया है, तो हम से वार्तालाप और संपर्क करने के लिए और हमारा मार्गदर्शन करने के लिए, वही परमेश्वर का मुख्य और सामान्य माध्यम है। इसी लिए बाइबल को परमेश्वर का जीवित वचन भी कहते हैं। अब परमेश्वर ने हम से जो कुछ भी कहना होता है तो वह सामान्यतः बाइबल में हो कर ही कहता है। यदि परमेश्वर हम से किसी अन्य माध्यम द्वारा भी वार्तालाप करता है, तब भी वह कभी भी उन बातों से बाहर नहीं जाता है जो उसने अपने वचन में पहले से दे दी हैं।

क्योंकि प्रभु ने अपने आप को हमारे हाथों में बाइबल रूपी इस लिखित रूप में रख दिया है, इसलिए हमसे वार्तालाप करने का उसका मुख्य माध्यम यह बाइबल ही है, जो समस्त मानव जाति के लिए उसके द्वारा दिया गया स्वयं का प्रकाशन है। अब, सामान्यतः, परमेश्वर द्वारा जीवन और भक्ति की बातों के लिए सभी को व्यक्तिगत या विशेष प्रकाशन, दर्शन, या निर्देश देने की कोई आवश्यकता अथवा अनिवार्यता नहीं है, वे सब बाइबल में दे दी गई हैं (2 पतरस 1:3)। जैसा प्रभु यीशु ने यूहन्ना 14:21, 23 में कहा है, जो उसके वचन का आदर तथा पालन करते हैं, परमेश्वर उन से प्रेम करता है, अपने आप को उन पर प्रकट करता है, और उनके साथ वास करता है; अब इसकी तुलना मत्ती 7:21-23 से कीजिए।

इस बात का यह अर्थ नहीं है कि परमेश्वर अब व्यक्तियों के साथ अपने वचन के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से व्यक्तिगत रीति से कभी कोई संपर्क नहीं करता है; वह निःसंदेह करता है, वह आज भी लोगों से विभिन्न प्रकार से बातचीत करता है। लेकिन मुख्यतः वह बाइबल के माध्यम से बात करता है; और वह जिस से भी, जैसे भी, जो भी कहता है, वह बात चाहे व्यक्तिगत उपयोग की हो अथवा सार्वजनिक उपयोग के लिए हो, उसकी कोई भी बात कभी भी उसके द्वारा बाइबल में दी गयी बातों के बाहर नहीं होगी। जैसा कि हम पहले देख चुके हैं, प्रत्येक मसीही विश्वासी में निवास करने वाला परमेश्वर पवित्र आत्मा ही, सब बातों के लिये, मसीही विश्वासियों का शिक्षक है (यूहन्ना 14:26; 1 कुरिन्थियों 2:11-13)। प्रभु यीशु ने पवित्र आत्मा की सेवकाई के बारे में कहा कि, वह कभी अपनी ओर से कुछ नहीं कहेगा, केवल जो कुछ सुनेगा वही कहेगा, और प्रभु यीशु की बातों में से लेकर ही हमें बताएगा (यूहन्ना 16:13-14)। वह हमें स्मरण करवाएगा, किसी बात को हमारे ध्यान में लाएगा, अपने वचन के किसी विशिष्ट भाग पर हमारा ध्यान केन्द्रित करवाएगा, बाइबल के किसी खण्ड को जिसे समझने में हमें कठिनाई हो रही है हमें समझाएगा, हमें दिखाएगा कि बाइबल की किसी बात को अपने जीवन में लागू कैसे करें, इत्यादि; किन्तु उसने जो वचन हमें पहले से ही दे रखा है, उस से कभी बाहर नहीं जाएगा। इसलिए हमें हमेशा ही इस बारे में सचेत रहना चाहिए, और जो लोग यह दावा करते हैं कि उन्हें परमेश्वर से कोई विशेष सन्देश या दर्शन मिला है, उनकी बात को परमेश्वर के वचन से जांच लेना चाहिए (प्रेरितों 17:11; 1 कुरिन्थियों 14:29; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)।

जैसा हम पहले देख चुके हैं, परमेश्वर ने अपने वचन में, उसमें कुछ भी जोड़ने या उसमें से कुछ भी निकालने के लिए बहुत गंभीर चेतावनियाँ दी हैं (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)। क्योंकि बाइबल परमेश्वर का पूर्ण हो चुका वचन है जो सदा काल के लिए स्वर्ग में स्थिर किया गया है (भजन 119:89), और प्रभु यीशु मसीह का एक स्वरूप है (यूहन्ना 1:1, 14), इसलिए परमेश्वर ने उसमें जो कह दिया और लिख दिया है, उसमें न तो वह कभी कुछ जोड़ेगा, न उसकी किसी बात में कोई परिवर्तन करेगा; क्योंकि यह करना स्वयं प्रभु परमेश्वर के साथ ही छेड़-छाड़ करना होगा; इसलिए किसी मनुष्य के द्वारा यह करना गंभीर दुष्परिणामों वाली बात है।

इसलिए, प्रकट निहितार्थ यही है कि परमेश्वर कभी भी किसी को भी ऐसे कोई दर्शन नहीं देगा, ऐसी कोई बात नहीं कहेगा, जो बाइबल में पहले से लिखी हुई बातों के अतिरिक्त होगी। क्योंकि जीवन और भक्ति से संबंधित हर बात हमें पहले से ही प्रभु यीशु मसीह की पहचान, जो बाइबल में होकर मिलती है, के द्वारा दे दी गई है (2 पतरस 1:3), इसलिए परमेश्वर की भक्ति से सम्बन्धित बातों के लिए भी परमेश्वर कभी किसी से कुछ ऐसा नहीं कहेगा, उसे किसी ऐसी बात की प्रेरणा नहीं देगा, जो उसने पहले से अपने वचन में लिखवा नहीं रखी है। परमेश्वर की भक्ति से संबंधित बाइबल के बाहर की बातें कुछ विशेष भक्तिपूर्ण होने, कुछ विशेष श्रद्धा व्यक्त करने के किसी मनुष्य के अपने उपजाऊ दिमाग़ की उपज तो हो सकते हैं, किन्तु कभी परमेश्वर की ओर से नहीं होंगे; और वह जो परमेश्वर की ओर से नहीं है, वह व्यर्थ है, और अपनी आराधना-उपासना के लिए उसे अस्वीकार्य है (मत्ती 15:9, 13)।

अगले लेख में भी हम बाइबल के स्वरूप से सम्बन्धित निहितार्थों पर विचार करना ज़ारी रखेंगे, और बाइबल से सम्बन्धित कुछ अन्य, प्रचलित किन्तु गलत् धारणाओं के बारे में देखेंगे। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 19 - Be Stewards of God’s Word – 4 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Implications of the Nature of God’s Word - 3

In the previous article on implications of the substance and nature of God’s Word we have seen how and why since after the Bible has been completed and compiled, and has been placed in our hands, it is the main, the usual means through which God communicates with us and guides us. This is why The Bible is also known as The Living Word of God. Now whatever God has to say to us, is usually through the Bible. Even if God communicates with us through any other means, He never goes outside of what he has already given to us in His Word.

Since the Lord God has placed Himself in our hands in this written form as The Bible, therefore, now His main and predominant means of communicating with us is the Bible, His revelation of Himself for all of mankind. Now, generally speaking, there is neither need nor necessity for God to give everyone individual or special revelations, visions, and instructions for things pertaining to life and godliness, for their or for other’s lives, for they have all been given to us in the Bible (2 Peter 1:3). As the Lord Jesus has said in John 14:21, 23, those who honor and obey His Word, God loves them, manifests Himself to them, and makes His home with them; contrast this with Matthew 7:21-23. 

This is not to say that God no longer communicates with individuals in any manner other than through His Word; undoubtedly, He still does speak to people in various ways. But generally speaking, He communicates with us mainly through The Bible; and whatever He says to anyone through any manner of communication, whether for private or public use, will never be outside of what He has given in The Bible. As we have seen earlier, God the Holy Spirit residing in every Believer, is every Christian Believer’s teacher (John 14:26; 1 Corinthians 2:11-13). The Lord Jesus said about the Holy Spirit’s ministry that He will not speak anything on His own authority, but only that which He hears, and will take what Christ Jesus has said and declare it to the Believers (John 16:13-14). He will remind us, bring something to our attention, help us focus upon a particular aspect of His Word, explain some passage we are having difficulty with, show us how to apply something from the Bible in our lives, etc., but He will never go over and outside The Word that He has already given to us. Therefore, we always need to be wary of, and confirm from God’s Word everything that someone claims he has received as a special communication from God (Acts 17:11; 1 Corinthians 14:29; 1 Thessalonians 5:21).

As we had seen earlier, God has given very serious warnings in His Word about adding to it or taking away from it (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19). Since the Bible is the completed Word of God, forever settled in heaven (Psalm 119:89), a form of the Lord Jesus Christ Himself (John 1:1, 14), therefore, God will never add anything to it, nor take anything away from it, nor alter anything He has said and had written in it; since doing any of these will be tampering with the Lord God Himself; something that has grave consequences for the people who do this. 

Therefore, the evident implication is that God will never give to anyone any revelations or speak of things that are outside of what is already written in the Bible. Since everything pertaining to life and godliness has already been given to us in the knowledge of the Lord Jesus, which is through the Bible (2 Peter 1:3), therefore, even for things and ways related to godliness, God will never inspire, or ask anyone to do or say anything, in any manner that He has not already given to us in His Word. Any such extra-Biblical things related to godliness or about living our lives in the world, can be through the fertile imagination of some man desiring to be extra-reverent and extra-pious, but it will not be from God; and that which is not from God is vain, is unacceptable to Him for His worship (Matthew 15:9, 13).

In the next article, we will continue considering the implications of the nature of the Bible, and see about other popular, but wrong Biblical concepts.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 22 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 17 - Implications of the Nature of God’s Word - 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 17 - परमेश्वर के वचन के स्वरूप के निहितार्थ - 1

आशीषित एवं सफल जीवन – 17 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 2

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन के स्वरूप के निहितार्थ - 1

पिछले लेख में हमने देखा था कि बाइबल अनुपम है, न तो इसे सँसार की किसी भी अन्य पुस्तक के समान देखा जा सकता है, और न ही सँसार की किसी पुस्तक से इस की तुलना की जा सकती है, क्योंकि यह परमेश्वर के द्वारा दी गयी है, पवित्र आत्मा की प्रेरणा द्वारा लिखी गई है, परमेश्वर का जीवता, प्रतिक्रिया देने और संवाद करने वाला वचन है, और स्वयं प्रभु यीशु का ही एक स्वरूप है (यूहन्ना 1:1, 14; 2 तीमुथियुस 3:16-17), जिसे एक उद्देश्य से हमारे हाथों में रखा गया है। बाइबल के इन तथ्यों का अधिकांश लोग एहसास नहीं रखते हैं और न ही उन्हें कोई मान्यता देते हैं; यहाँ तक कि बाइबल पढ़ने वाले और बाइबल में विश्वास रखने वाले अधिकांश मसीही भी नहीं। इसीलिए, यह प्रत्येक मसीही की ज़िम्मेदारी है कि उसे परमेश्वर के जीवते वचन बाइबल का भण्डारी होना है, ताकि वह इसका ध्यान रखे कि परमेश्वर के जीवित वचन बाइबल को उसका उचित आदर और श्रद्धा प्राप्त हो। इस भण्डारीपन का तात्पर्य है यह सुनिश्चित करना कि बाइबल और उसके सत्यों के साथ कभी कोई छेड़-छाड़ न हो, उनका दुरुपयोग, गलत व्याख्या, उनसे अनुचित व्यवहार कभी न हो, और वे हमेशा ही उनके वास्तविक सच्चे स्वरूप में औरों के सामने प्रस्तुत किए जाएं।

अभी के लिए, हम पहले परमेश्वर के वचन बाइबल के इस स्वरूप और स्वभाव, जिसे हमने पिछले लेख में देखा है, की समझ में निहित कुछ अति महत्वपूर्ण तात्पर्यों को देखेंगे। फिर, बाद में, हम उन विभिन्न बातों को देखेंगे जिन्हें शैतान, बहुधा चालाकी से और अनजाने में ले आता है। और फिर ये गलतियाँ बाइबल में लिखी बातों, उनके उपयोग, उनसे संबंधित व्यवहार और समझ के बारे में वचन की सेवकाई करने में सामान्यतः प्रचार और प्रसार की जाती हैं। यहाँ तक कि इन गलतियों को कई बहुत ज्ञानवान, जाने-पहचाने, आदरणीय, भली मनसा रखने वाले भक्त, समर्पित, नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी प्रचारकों और शिक्षकों की सेवकाई में भी देखा जाता है।

आज हमारे हाथों में परमेश्वर का पूर्ण वचन है, जो पुराने नियम के समयों में नहीं था। उस समय, परमेश्वर अपने लोगों से बातें अपने नबियों और चुने हुए कुछ लोगों में होकर करता था। परमेश्वर उनसे सीधे बात करने के द्वारा, या दर्शनों अथवा स्वप्नों के द्वारा अपनी बात बताता था (गिनती 12:6; दानिय्येल 1:17; 7:1)। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर सभी लोगों से सीधे बात नहीं करता था, लेकिन केवल कुछ चुने हुए लोगों में होकर सभी के लाभ के लिए अपनी बात व्यक्त करता था। पवित्र आत्मा उन नबियों और परमेश्वर के चुने हुए लोगों से उसे, जो परमेश्वर ने उन्हें बताया था, व्यक्तिगत पुस्तकों के रूप में लिखवाता था; और इन पुस्तकों को यहूदी पवित्र शास्त्र के रूप में उपयोग करते थे। प्रभु यीशु मसीह ने भी अपनी पृथ्वी की सेवकाई के समय इन प्रेरणा द्वारा लिखी गई पुस्तकों में से ही पढ़ा और हवाला दिया (लूका 4:3-12, 16-21)। 

तो, पुराने नियम के समय में भी, परमेश्वर हर किसी से, प्रत्येक से बात नहीं करता था, वरन थोड़े से चुने हुए लोगों में होकर सभी के लिए अपनी बात कहता था। वह जन-सामान्य से, और अपने लोगों, इस्राएलियों से, अपने नबियों के द्वारा बातें करता था और उसने उनके द्वारा लिखी हुई पुस्तकों को लोगों को उपलब्ध करवाया था जिस से कि उन पुस्तकों का उपयोग उस समय के लोगों तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए परमेश्वर के बारे में सीखने, उन्हें उसकी इच्छा बताने, उनका मार्गदर्शन करने, उन्हें शिक्षा देने, और उन्हें सुधारने के लिए किया जाए (व्यवस्थाविवरण 6:1-9; यहोशू 1:8; 1 शमूएल 3:21; 2 इतिहास 34:18-19, 21, 24-27)। पहली कलीसिया के समय, प्रथम ईस्वी में, सुसमाचार, पत्रियाँ, और अन्य पुस्तकें लिखी गईं; ये भी कुछ ही लोगों – प्रेरितों और कुछ चुने हुए लोगों के द्वारा सभी के उपयोग और लाभ के लिए लिखी गईं। पुराने और नए नियम की इन सभी पुस्तकों को पवित्र आत्मा की अगुवाई में संकलित किया गया, जिस से हमारे लिए परमेश्वर का सम्पूर्ण वचन, जिसे हम “बाइबल” कहते हैं, उपलब्ध हुआ।

हम अगले लेख में भी परमेश्वर के वचन के स्वरूप से सम्बन्धित बातों और उनके निहित अर्थों पर विचार करना ज़ारी रखेंगे। परन्तु, अभी के लिये विचार कीजिये कि क्या आप वास्तव में सीधे परमेश्वर और उसके वचन के साथ जुड़े हैं? या, आप भी किसी अन्य की व्याख्या और समझ के आधार पर परमेश्वर और उसके वचन से व्यवहार कर रहे हैं? परमेश्वर आप से सीधे संपर्क में रहना चाहता है, न कि किसी अन्य मनुष्य के माध्यम से।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 17 - Be Stewards of God’s Word – 2 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Implications of the Nature of God’s Word - 1

In the previous article we have seen how The Bible is unique, can neither be seen as, nor compared with any other book of the world, since it is God breathed, written under the inspiration of the Holy Spirit of God, it is the living Word of God that interacts and communicates, and is a form of the Lord Jesus Christ Himself (John 1:1, 14; 2 Timothy 3:16-17), that has been placed in our hands for a certain purpose. These Biblical facts are seldom realized and acknowledged by most people; even by most of the Bible reading and Bible believing Christians. Therefore, it is every Christian Believer’s responsibility, his stewardship to ensure that God’s Living Word The Bible is given its due honor and reverence. This stewardship means ensuring that The Bible and its truths are never tampered with, are not misused, misinterpreted, mishandled, and are always presented in their actual form to others.

For now, we will first look at some very important implications that are inherent in this understanding about the form and nature of God’s Word The Bible that we have seen in the previous article. Then, later, we will consider the various ways in which Satan induces, often subtly and inadvertently, the commonly seen wrong practices and understandings about the Bible and about the things written in it. These errors are then preached and propagated through the ministry of the Word of God. These errors can even be seen in and through the ministry of some quite knowledgeable, well-known, well-respected, well-meaning, pious, committed Born-Again Christian Believers, preachers and teachers of God’s Word.

Now, we have the complete Word of God in our hands, which was not so in the Old Testament times. At that time God spoke to His people through His Prophets and chosen people. God spoke to them either directly, or through visions and dreams, to communicate what He wanted to say to them and through them (Numbers 12:6; Daniel 1:17; 7:1). In other words, God did not communicate with everyone directly, but only through a few that were chosen by Him for the benefit of all. The Holy Spirit had the Prophets and chosen people of God write what was spoken to them as individual books; which were then used as the Scriptures by the Jews. Even the Lord Jesus in His earthly ministry read from and quoted from these inspired writings (Luke 4:3-12, 16-21).

So, even in the Old Testament times, God did not speak with everyone and anyone, but only to and through His chosen few. But He communicated with the general population and His people the Israelites, through His Prophets and He made available their writings to the people, and also for posterity, to teach them about Himself, show them His will, guide and instruct them, and correct them (Deuteronomy 6:1-9; Joshua 1:8; 1 Samuel 3:21; 2 Chronicles 34:18-19, 21, 24-27). At the time of the first Church, in the first century AD, the Gospels, the Letters, and other books were written; again through a few – the Apostles and others chosen by God, for the benefit of all. All of these Old and New Testament writings were compiled together under the guidance and inspiration of the Holy Spirit to provide for us the completed Word of God which we know as and call “The Bible.”

In the next article we will continue considering about the nature of God’s Word and the implications. But for now, think it over - are you directly in touch with God and His Word? Or, are you in touch with God on the basis of some other person’s understanding and interpretations of God’s Word? God wants to be in touch with you directly, not through any other person.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 216

Click Here for the English Translation

मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 61

मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (3) 

पिछले लेख में हमने प्रेरितों 2:42 में दिए गए व्यावहारिक मसीही जीवन के चौथे स्तम्भ, प्रार्थना करने के बारे में देखा था कि परमेश्वर के वचन बाइबल की यह शिक्षा है परमेश्वर के लोग उसके साथ निरन्तर प्रार्थना में, अर्थात उसके साथ वार्तालाप में बने रहें। यह निरन्तर प्रार्थना करते रहना, मन का भाव है, न कि किसी विशेष शारीरिक स्थिति में बने रहना। हमने नहेम्याह के जीवन से यह भी देखा था कि और प्रार्थना सार्वजनिक स्थान में, अप्रत्याशित और अनायास परिस्थितियों में, केवल मन में भी की जा सकती है, और फिर भी बहुत प्रभावी होती है। आज हम यह देखेंगे कि परमेश्वर क्यों चाहता है कि उसके लोग, अपनी हर बात, हर इच्छा, हर आवश्यकता, हर भावना, आदि के लिए उसके साथ निरन्तर प्रार्थना या वार्तालाप में बने रहें।

इस बात को समझने के लिए हम अदन की वाटिका में चलते हैं, परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता के उस पहले पाप के घटित होने के समय के घटनाक्रम पर विचार करते हैं। उस पहले पाप के घटित होने का विवरण हमें उत्पत्ति 3:1-6 में मिलता है। संक्षेप में, शैतान ने हव्वा के मन में यह बात डाली कि परमेश्वर ने उस से और आदम से कुछ बहुत महत्वपूर्ण रोक के रखा है। और उससे कहा कि यदि वह उसकी बात मानकर उस वर्जित फल को खा लेगी, तो जो परमेश्वर ने उसे नहीं दिया वह उसे मिल जाएगा, तथा वह परमेश्वर के तुल्य हो जाएगी। हव्वा ने शैतान की सुनी, फिर अपने मन की सुनी, और शैतान तथा अपने मन की बात के अनुसार, वर्जित फल को खा लिया - परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता कर दी, और पाप को सृष्टि में प्रवेश मिल गया। यह एक बहुत ही सामान्य समझ की बात है कि जो शैतान ने करने के लिए कहा था वह कोई आपात-स्थिति नहीं थी, और न ही कोई तुरन्त किए जाने वाला कार्य था। यदि उसे कुछ समय के बाद भी किया जा सकता था। हव्वा आदम से इसके बारे में चर्चा कर सकती थी, और वे सोच-विचार करके, उसे करने अथवा न करने का निर्णय ले सकते थे। साथ ही वे यह भी जानते थे कि परमेश्वर उनसे मिलने के लिए आया करता था, उनसे बातचीत किया करता था। वे उसके आने तक प्रतीक्षा कर सकते थे; उसके साथ इस बारे में वार्तालाप करके, बात को समझ कर तब कार्यवाही करने या न करने का निर्णय ले सकते थे। परन्तु उन्होंने ऐसा नहीं किया। न परस्पर वार्तालाप करने को, और न ही परमेश्वर के साथ वार्तालाप करने को महत्व दिया; और पाप कर बैठे। वह परिस्थिति और अपरिवर्तनीय हानि, जो परस्पर तथा परमेश्वर के साथ वार्तालाप करने के द्वारा रोकी जा सकती थी, वार्तालाप न करने के कारण घटित हो गई।

 यही बात आज हमारे लिए भी उतनी ही सत्य, उतनी ही लागू है। हमारे आज के एक सामान्य उदाहरण के द्वारा इसे समझिए। आज हम में से लगभग सभी लोग संपर्क और संवाद के लिए फोन का उपयोग करते हैं। यदि हम किसी से फोन के द्वारा बात करना चाहें, और वह व्यक्ति पहले से ही किसी अन्य के साथ अपने फोन के द्वारा बात कर रहा हो, तो हम उससे बात नहीं करने पाते हैं; हमें फोन के व्यस्त होने का संकेत मिलता रहता है। यह स्थिति तब तक रहती है जब तक कि उस व्यक्ति की बात समाप्त नहीं हो जाती है, और या तो वह, अन्यथा हम परस्पर फोन के द्वारा सम्बन्धित नहीं हो जाते हैं। अब, इसी बात को हमारे इस वर्तमान विषय पर लागू कीजिए। यदि हम निरन्तर, हर बात के लिए, परमेश्वर के साथ सम्पर्क और संवाद में बने रहेंगे, तो शैतान को हमारे व्यस्त होने का ही संकेत मिलता रहेगा, और तब उसे हमारे साथ कोई संवाद करने, हमें कोई सुझाव देने, हमारे मन में कोई गलत या अनुचित विचार डालने का अवसर क्योंकर मिल सकेगा? साथ ही एक अन्य सम्बन्धित बात भी है, वह, जिसे आदम और हव्वा ने नहीं किया था। यदि शैतान यह समझ जाए कि यह व्यक्ति परमेश्वर से पूछे और मार्गदर्शन लिए बिना उसके द्वारा कही गई किसी बात पर, उसके द्वारा दिए गए किसी सुझाव पर कार्य नहीं करेगा। और शैतान यह भी समझ ले कि यह व्यक्ति जो भी करेगा, वह परमेश्वर से पूछ कर, उसकी अनुमति और इच्छा के अनुसार ही करेगा, तो फिर वह हमारे जीवनों में क्या और कितना करने पाएगा? तब क्या वह हमें किसी पाप में, बुराई में, परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता में फँसाने पाएगा?

इसीलिए परमेश्वर चाहता है कि हम प्रार्थना करने में, अर्थात हर बात के बारे में उससे वार्तालाप करते रहने में उन आरम्भिक मसीही विश्वासियों के समान लौलीन रहें - निरन्तर प्रार्थना में लगे रहें। प्रार्थना करना हमारे लिए पूरी की जाने वाली एक औपचारिकता नहीं हो, वरन हमारे व्यवहार, हमारे जीवन, हमारी सोच और मनसा का एक अभिन्न अँग हो। जिससे शैतान का कोई भी दाँव हम पर न चले, और हम परमेश्वर के साथ सुरक्षित और आशीषित बने रहें। अगले लेख में हम देखेंगे कि जब परमेश्वर हमारे बारे में, और हमारी हर आवश्यकता के बारे में जानता है, तो फिर हमें उन बातों को उसके सामने लाने, उनके लिए उससे प्रार्थना करने की क्या आवश्यकता है?

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

Things Related to Christian Living – 61

The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (3)

In the last article we have seen about the fourth pillar of practical Christian living, given in Acts 2:42, i.e., prayer. We saw that it is the teaching of God’s Word the Bible that God’s people remain continually in an attitude of praying to Him, i.e., always be conversing with Him. This attitude of continually being in prayer is an attitude of the mind or the heart, and not a particular physical posture. We also saw from the life of Nehemiah that even in public places, in sudden and unexpected circumstances, prayer can quietly be said within the heart, and yet be very effective. Today we will see why it is that God wants that His people should always, for all things for all their desires, their needs, their feelings, etc., should always be in prayer or conversation with Him.

To understand this, let us go to the Garden of Eden, and ponder over the happenings at the time of the first sin, i.e., of disobedience there. We have this incidence given in Genesis 3:1-6. Very briefly, Satan planted the idea in Eve’s mind that God had held back something very important from them; and told her that if she does what he says and eats the forbidden fruit, not only will she get what God has held back, but will also become like God. Eve heard what Satan was saying, heard what her heart and mind were saying, then accepted Satan’s suggestion and her desire, disobeyed God, and ate the forbidden fruit - opened the way for sin to enter into creation. It is a matter of very simple common-sense, that what Satan had asked her to do, was not in an emergency situation, was not something that had to be done immediately or in a hurry. It could just as well have been done after sometime. Eve could have discussed it with Adam, and they could have thought over it, and decided whether or not to do it. Moreover, they knew that God used to come meet them, converse with them. So, they could have also waited for Him to come, and then talk things over with Him, understand about it, and then decide what to do. But they did not do this. They did not give any importance to talking about or discussing the matter, neither amongst themselves, nor with God; and ended up committing sin. This irreversible situation and harm that could have been avoided by simply talking and discussing things amongst themselves and with God, got done because of not conversing about it.

The same thing is equally true and applicable for us today. Understand this through an example of something very common for us. Today nearly all of us use a phone to contact and converse with others. If we want to talk to someone through the phone, and that person is already on another conversation with his phone, then we are unable to connect to his phone and talk with him; we keep getting a busy signal. This situation remains till he or we connect with each other through our phones. Now, apply this very situation to our present topic. If we are continually in touch and in conversation with God about everything, then Satan will always keep getting a busy signal, and will never have the opportunity to converse with us, to plant any suggestions, and place any wrong or inappropriate thoughts in our minds. There is another related thing as well, something that Adam and Eve did not do. If Satan realizes that the person will never do anything without first asking God about it, asking for its permission, and getting guidance from Him, and then do everything only according to God’s will, then what and how much harm can Satan do in our lives? In such a scenario, can he ever deceive us into disobeying God and committing sin?

This is why God wants that we too, like those initial Christian Believers, should always steadfastly be conversing with Him - be in an attitude or prayer with Him. Praying should not be an obligation, a formality for us to fulfill; rather, it should be an integral, inseparable part of our life and behavior, our thinking, our desires. Thereby we will remain safe and secure with God and be blessed always. In the next article we will see that when God knows everything about us, and about our needs, then why is it that we need to bring those things before Him and pray about them to Him?

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 13 सितंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 18 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 4

बाइबल के स्वरूप के निहितार्थ – 3

    परमेश्वर के वचन के स्वरूप और स्वभाव के निहितार्थों से संबंधित पिछले लेख में हमने देखा था कि बाइबल की पुस्तकों के एकत्रित और संकलित किए जाने के बाद, जब बाइबल को अपने पूर्ण स्वरूप में हमारे हाथों में रख दिया गया है, तो वही परमेश्वर का मुख्य और सामान्य माध्यम है हम से वार्तालाप और संपर्क करने के लिए, और हमारा मार्गदर्शन करने के लिए। इसी लिए बाइबल को परमेश्वर का जीवित वचन भी कहते हैं। अब परमेश्वर ने हम से जो कुछ भी कहना होता है तो वह सामान्यतः बाइबल में हो कर ही कहता है। यदि परमेश्वर हम से किसी अन्य माध्यम द्वारा भी वार्तालाप करता है, तब भी वह कभी भी उन बातों से बाहर नहीं जाता है जो उसने अपने वचन में पहले से दे दी हैं।

    क्योंकि प्रभु ने अपने आप को हमारे हाथों में बाइबल रूपी इस लिखित रूप में रख दिया है, इसलिए हमसे वार्तालाप करने का उसका मुख्य माध्यम यह बाइबल ही है, जो समस्त मानव जाति के लिए उसके द्वारा दिया गया स्वयं का प्रकाशन है। अब, सामान्यतः, परमेश्वर द्वारा जीवन और भक्ति की बातों के लिए सभी को व्यक्तिगत या विशेष प्रकाशन, दर्शन, या निर्देश देने की कोई आवश्यकता अथवा अनिवार्यता नहीं है। जैसा प्रभु यीशु ने यूहन्ना 14:21, 23 में कहा है, जो उसके वचन का आदर तथा पालन करते हैं, परमेश्वर उन से प्रेम करता है, अपने आप को उन पर प्रकट करता है, और उनके साथ वास करता है; अब इसकी तुलना मत्ती 7:21-23 से कीजिए। इस बात का यह अर्थ नहीं है कि परमेश्वर अब व्यक्तियों के साथ अपने वचन के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से व्यक्तिगत रीति से कभी कोई संपर्क नहीं करता है; वह निःसंदेह करता है, वह आज भी लोगों से विभिन्न प्रकार से बातचीत करता है। लेकिन मुख्यतः वह बाइबल के माध्यम से बात करता है; और वह जिस से भी, जैसे भी, जो भी कहता है, वह बात चाहे व्यक्तिगत उपयोग की हो अथवा सार्वजनिक उपयोग के लिए हो, उसकी कोई भी बात कभी भी उसके द्वारा बाइबल में दी गयी बातों के बाहर नहीं होगी। वह हमें स्मरण करवाएगा, किसी बात को हमारे ध्यान में लाएगा, अपने वचन के किसी विशिष्ट भाग पर हमारा ध्यान केन्द्रित करवाएगा, बाइबल के किसी खण्ड को जिसे समझने में हमें कठिनाई हो रही है हमें समझाएगा, हमें दिखाएगा कि बाइबल की किसी बात को अपने जीवन में लागू कैसे करें, इत्यादि; किन्तु उसने जो वचन हमें पहले से ही दे रखा है, उस से कभी बाहर नहीं जाएगा। इसलिए हमें हमेशा ही इस बारे में सचेत रहना चाहिए, और जो लोग यह दावा करते हैं कि उन्हें परमेश्वर से कोई विशेष सन्देश या दर्शन मिला है, उनकी बात को परमेश्वर के वचन से जांच लेना चाहिए (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)।

    जैसा हम पहले देख चुके हैं, परमेश्वर ने अपने वचन में, उसमें कुछ भी जोड़ने या उसमें से कुछ भी निकालने के लिए बहुत गंभीर चेतावनियाँ दी हैं (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)। क्योंकि बाइबल परमेश्वर का पूर्ण हो चुका वचन है जो सदा काल के लिए स्वर्ग में स्थिर किया गया है, और प्रभु यीशु मसीह का एक स्वरूप है, इसलिए परमेश्वर ने उसमें जो कह दिया और लिख दिया है, उसमें न तो वह कभी कुछ जोड़ेगा, न उसकी किसी बात में कोई परिवर्तन करेगा; क्योंकि यह करना स्वयं प्रभु परमेश्वर के साथ ही छेड़-छाड़ करना होगा; इसलिए किसी मनुष्य के द्वारा यह करना गंभीर दुष्परिणामों वाली बात है। इसलिए, प्रकट निहितार्थ यही है कि परमेश्वर कभी भी किसी को भी ऐसे कोई दर्शन नहीं देगा, ऐसी कोई बात नहीं कहेगा, जो बाइबल में पहले से लिखी हुई बातों के अतिरिक्त होगी। क्योंकि जीवन और भक्ति से संबंधित हर बात हमें पहले से ही प्रभु यीशु मसीह की पहचान, जो बाइबल में होकर मिलती है, के द्वारा दे दी गई है, इसलिए परमेश्वर की भक्ति से सम्बन्धित बातों के लिए भी परमेश्वर कभी किसी से कुछ ऐसा नहीं कहेगा, उसे किसी ऐसी बात की प्रेरणा नहीं देगा, जो उसने पहले से अपने वचन में लिखवा नहीं रखी है। परमेश्वर की भक्ति से संबंधित बाइबल के बाहर की बातें कुछ विशेष भक्तिपूर्ण होने, कुछ विशेष श्रद्धा व्यक्त करने के किसी मनुष्य के अपने उपजाऊ दिमाग़ की उपज तो हो सकते हैं, किन्तु कभी परमेश्वर की ओर से नहीं होंगे; और वह जो परमेश्वर की ओर से नहीं है, वह व्यर्थ है, और अपनी आराधना-उपासना के लिए उसे अस्वीकार्य है (मत्ती 15:9, 13)।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Implications of Nature of The Bible - 3

    In the previous article on implications of the substance and nature of God’s Word we have seen how and why since after the Bible has been completed and compiled, and has been placed in our hands, it is the main, the usual means through which God communicates with us and guides us. This is why The Bible is also known as The Living Word of God. Now whatever God has to say to us, is usually through the Bible. Even if God communicates with us through any other means, He never goes outside of what he has already given to us in His Word.

    Since the Lord God has placed Himself in our hands in this written form as The Bible, therefore, now His main and predominant means of communicating with us is the Bible, His revelation of Himself for all of mankind. Now, generally speaking, there is neither need nor necessity for God to give everyone individual or special revelations, visions, and instructions for things pertaining to life and godliness, for their or for other’s lives. As the Lord Jesus has said in John 14:21, 23, those who honor and obey His Word, God loves them, manifests Himself to them, and makes His home with them; contrast this with Matthew 7:21-23. This is not to say that God no longer communicates with individuals in any manner other than through His Word; undoubtedly, He still does speak to people in various ways. But generally speaking, He communicates with us mainly through The Bible; and whatever He says to anyone through any manner of communication, whether for private or public use, will never be outside of what He has given in The Bible. He will remind us, bring something to our attention, help us focus upon a particular aspect of His Word, explain some passage we are having difficulty with, show us how to apply something from the Bible in our lives, etc., but He will never go over and outside The Word that He has already given to us. Therefore, we always need to be wary of, and confirm from God’s Word everything that someone claims he has received as a special communication from God (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21).

    As we had seen earlier, God has given serious warnings in His Word about adding to it or taking away from it (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19). Since the Bible is the completed Word of God, forever settled in heaven, a form of the Lord Jesus Christ Himself, therefore, God will never add anything to it, nor take anything away from it, nor alter anything He has said and had written in it; since doing any of these will be tampering with the Lord God Himself; something that has grave consequences for the people who do this. Therefore, the evident implication is that God will never give to anyone any revelations or speak of things that are outside of what is already written in the Bible. Since everything pertaining to life and godliness has already been given to us in the knowledge of the Lord Jesus, which is through the Bible, therefore, even for things and ways related godliness, God will never inspire, or ask anyone to do or say anything, in any manner that He has not already given to us in His Word. Any such extra-Biblical things related to godliness or about living our lives in the world, can be through the fertile imagination of some man desiring to be extra-reverent and extra-pious, but will not be from God; and that which is not from God is vain, is unacceptable to Him for His worship (Matthew 15:9, 13).