ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 28 जून 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न – 42a – Women Pastors and Preachers / महिला पास्टर और प्रचारक?

क्या बाइबल के अनुसार, क्या मसीही कलीसियाओं में स्त्रियों को पुलपिट से प्रचार करने और पास्टर की भूमिका निभाने की अनुमति है?

भाग 1 – प्रस्तावना

    आज से हम एक नए विषय पर विचार करने जा रहे हैं, जो वर्तमान में मण्डलियों में काफी असमंजस तथा वाद-विवाद का कारण है, और कलीसियाओं में मतभेदों का भी कारण बना हुआ है। जैसा उपरोक्त शीर्षक से प्रकट है, यह विषय है कलीसियाओं में महिलाओं द्वारा पास्टर और प्रचारक की भूमिकाओं को निभाना। यह विषय सहज नहीं है, और पाठकों से विनम्र निवेदन है कि धैर्य तथा शांत मन से, और किसी पूर्व धारणा के अनुसार उत्तेजित हुए बिना, बाइबल से संगत निष्कर्ष तक पहुँचने के लिए, कृपया पूरी श्रृंखला को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समझें। श्रृंखला के आरम्भ ही में यह स्पष्ट कर देना उचित होगा कि इन लेखों और इस श्रृंखला का उद्देश्य किसी भी रीति से स्त्रियों को पुरुषों से भिन्न दर्जे का या पुरुषों के अधीन दिखाना नहीं है। वरन, जैसा हमेशा ही पहले के अन्य विषयों एवं लेखों में रहा है, केवल परमेश्वर के वचन बाइबल के अनुसार विषय का विश्लेषण करना और बाइबल के संबंधित हवाले आप के सामने रखना है। उस विश्लेषण और उन हवालों को स्वीकार अथवा अस्वीकार करना आप का व्यक्तिगत निर्णय है।

    आज हम प्रस्तावना के रूप में शैतान की कार्यविधि और षड्यंत्र रचना के आधार के साथ आरम्भ करेंगे, जिसके द्वारा उसने कलीसियाओं में इस विषय को लेकर वाद-विवाद और मतभेद डाले हुए हैं, और उन्हें बढ़ा रहा है। 2 कुरिन्थियों 2:11 में परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस द्वारा लिखवाया है, “कि शैतान का हम पर दांव न चले, क्योंकि हम उस की युक्तियों से अनजान नहीं”; अर्थात शैतान कलीसियाओं में तब ही सफलता के साथ कार्यकारी हो सकता है जब मसीही उसकी कार्यविधियों और युक्तियों से अनजान रहेंगे। यदि मसीही शैतान की कार्यविधियों और युक्तियों को पहचानने वाले होंगे तो वे उनके प्रति सचेत भी रहेंगे, और उन्हें सफल भी नहीं होने देंगे। फिर, 2 कुरिन्थियों 11:3 में लिखा है, “परन्तु मैं डरता हूं कि जैसे सांप ने अपनी चतुराई से हव्वा को बहकाया, वैसे ही तुम्हारे मन उस सिधाई और पवित्रता से जो मसीह के साथ होनी चाहिए कहीं भ्रष्‍ट न किए जाएं।” कहने का तात्पर्य यह है कि शैतान की कार्यविधि है लोगों को चतुराई से बहकाना – अपने झूठ को परमेश्वर के वचन के सत्य में लपेट कर चुपके से हमारे अन्दर डाल देना, तथा उसके उस झूठ को हमारे अन्दर डाल और पनपा कर प्रभु के लोगों को उस सिधाई और पवित्रता से भ्रष्ट कर देना, जिससे वे मसीह के साथ बने न रह सकें । क्योंकि जहाँ झूठ, अनाज्ञाकारिता, परमेश्वर और उसके वचन को नहीं वरन मनुष्यों की गढ़ी हुई बातों को प्राथमिकता मिलना और पालन करना, और अपवित्रता है, परमेश्वर वहाँ साथ बना नहीं रह सकता है (यशायाह 59:2; मत्ती 15:7-9)।

    शैतान ने इसी कार्यविधि और षड्यंत्र का अदन की वाटिका में प्रयोग किया, हव्वा को बहका कर पाप को संसार में प्रवेश करवाया, और आज भी उसी युक्ति के द्वारा अपनी कुटिलता और दुष्टता को कलीसियाओं में घुसा और फैला रहा है। अगले लेख में हम शैतान की इस युक्ति को देखेंगे और समझेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

- क्रमशः

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

According to the Bible, Do Women Have the Permission to Serve as Pastors and Preach from the Pulpit in the Church?
Part 1 – Introduction

    From today we are going to start pondering over a new topic, one that has become a cause of much confusion and debate, and also of divisions in the Churches. As is apparent from the above heading, this topic is women being permitted to function as Pastors and Preachers in the Churches. This is not an easy, straightforward topic, therefore a humble request to the readers, please go through the articles patiently and with a quiet heart, without getting excited because of any previous notions, and so as to reach conclusions consistent with the Bible, please go through and think over the whole series first. It would be appropriate at the very beginning of this series to clarify that the intention of this series is not to show women to be in any way of a different level than men, nor of women to be subservient to men. But, as has always been the case in all the previous articles, the purpose is to analyze the topic according to the Biblical facts, and to present the related Bible references before you. To accept or to reject the analysis and the Bible references is your personal decision.

    Today, in the Introduction, we will start by looking at the strategy and devices of Satan, through which he has brought much discord and divisions in the Churches, and is continuing to multiply it. God the Holy Spirit, through the Apostle Paul had it written in 2 Corinthians 2:11, “lest Satan should take advantage of us; for we are not ignorant of his devices”; i.e., Satan can be successful in the Churches only when the Christians are unaware of his strategies and devices. If the Christians learn to recognize his strategies and devices, they will also become alert and cautious towards them, and will keep them from being successful. Then, in 2 Corinthians 11:3 it is written, “But I fear, lest somehow, as the serpent deceived Eve by his craftiness, so your minds may be corrupted from the simplicity that is in Christ.” In other words, Satan’s strategy is to cleverly deceive the people – deceptively bring in his lies wrapped in the truth of God’s Word, and then make those lies take root and grow in us, and thereby corrupt us from the simplicity that is in Christ Jesus, so that we no longer can continue in fellowship with Christ. Since, wherever there are lies, deceit, disobedience, primacy and acceptance is given to man-made and contrived concepts instead of God and God’s Word, and corruption, there God cannot continue to fellowship with man (Isaiah 59:2; Matthew 15:7-9).

    Satan used this strategy and device in the Garden of Eden, deceived Eve, got sin to enter into the world, and even today, is using the same strategy and device, he is introducing and spreading his deviousness and evils in the Churches. In the next article, we will see and understand this device of Satan.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

- To Be Continued

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 27 जून 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न – 41 – Jesus is God / यीशु परमेश्वर है

बाइबल की शिक्षाएँ कि प्रभु यीशु परमेश्वर है।

    बहुधा यह प्रश्न उठाया जाता है कि बाइबल में यीशु को कभी भी परमेश्वर नहीं कहा गया है, तो फिर मसीही, या ईसाई लोग क्यों उसके परमेश्वर होने का दावा करते हैं, उसे परमेश्वर कहकर संबोधित करते हैं? वे उसे केवल परमेश्वर का एक नबी, या, परमेश्वर द्वारा एक विशेष अभिप्राय के लिए नियुक्त तथा विशेष रीति से सामर्थ्य प्रदान किया हुआ मनुष्य क्यों स्वीकार नहीं कर लेते हैं? इस लेख से लोगों को बाइबल से यह देखने और समझने में सहायता मिलेगी कि क्यों मसीही यह दावा करते हैं कि प्रभु यीशु परमेश्वर है। बाइबल के बहुत से पद यह सीधे से दिखाते हैं कि यीशु परमेश्वर है, और उन में से कुछ यहाँ पर इस लेख में दिए गए हैं। ये पद दिखाते हैं कि स्वयं परमेश्वर ने प्रभु यीशु को अपना पुत्र कहा है, तथा प्रभु यीशु ने भी यह दिखाया है कि वह परमेश्वर है।

    परमेश्वर पिता ने प्रभु यीशु को अपना “प्रिय पुत्र” कहा: प्रभु यीशु के बपतिस्मे के समय, “और यह आकाशवाणी हुई, कि तू मेरा प्रिय पुत्र है, तुझ से मैं प्रसन्न हूं” (मरकुस 1:11); इसी सन्दर्भ में मत्ती 3:17 और लूका 3:22 भी देखें। पहाड़ पर रूपांतरण के समय भी, “वह बोल ही रहा था, कि देखो, एक उजले बादल ने उन्हें छा लिया, और देखो; उस बादल में से यह शब्द निकला, कि यह मेरा प्रिय पुत्र है, जिस से मैं प्रसन्न हूं: इस की सुनो” (मत्ती 17:5); इसी सन्दर्भ में मरकुस 9:7 और लूका 9:35 भी देखें।

    बाद में, प्रेरितों पतरस और यूहन्ना ने भी रूपांतरण के पहाड़ की इस घटना के बारे में अपनी पत्रियों में भी गवाही दी। पतरस ने लिखा, “कि उसने परमेश्वर पिता से आदर, और महिमा पाई जब उस प्रतापमय महिमा में से यह वाणी आई कि यह मेरा प्रिय पुत्र है जिस से मैं प्रसन्न हूं” (2 पतरस 1:17)। और यूहन्ना कहता है, “उस जीवन के वचन के विषय में जो आदि से था, जिसे हम ने सुना, और जिसे अपनी आंखों से देखा, वरन जिसे हम ने ध्यान से देखा; और हाथों से छूआ। (यह जीवन प्रगट हुआ, और हम ने उसे देखा, और उस की गवाही देते हैं, और तुम्हें उस अनन्त जीवन का समाचार देते हैं, जो पिता के साथ था, और हम पर प्रगट हुआ)। जो कुछ हम ने देखा और सुना है उसका समाचार तुम्हें भी देते हैं, इसलिये कि तुम भी हमारे साथ सहभागी हो; और हमारी यह सहभागिता पिता के साथ, और उसके पुत्र यीशु मसीह के साथ है। और ये बातें हम इसलिये लिखते हैं, कि हमारा आनन्द पूरा हो जाए” (1 यूहन्ना 1: 1-4)।

    यहूदी यह भली भांति जानते थे कि प्रभु यीशु का अपने आप को परमेश्वर का पुत्र कहना, उसके परमेश्वर के समतुल्य होने को कहने का तरीका है, और इसे वह ईश-निन्दा का पाप मानते थे, जो मृत्यु दण्ड पाने के योग्य था (यूहन्ना 5:18, 23; यूहन्ना 10:30, 33; यूहन्ना 19:7)। न केवल प्रभु यीशु ने उनके सामने अपने आप को परमेश्वर का पुत्र दिखाया, बल्कि उसने बारंबार परमेश्वर को पिता कह कर भी संबोधित किया। यहूदी विचार-धारा के अनुसार यह स्वयं को परमेश्वर के समतुल्य बनाने के जैसा था, और इसके लिए वे उसे मार डालना चाहते थे: “इस पर यीशु ने उन से कहा, कि मेरा पिता अब तक काम करता है, और मैं भी काम करता हूं। इस कारण यहूदी और भी अधिक उसके मार डालने का प्रयत्न करने लगे, कि वह न केवल सबत के दिन की विधि को तोड़ता, परन्तु परमेश्वर को अपना पिता कह कर, अपने आप को परमेश्वर के तुल्य ठहराता था” (यूहन्ना 5:17-18); “यहूदियों ने उसको उत्तर दिया, कि हमारी भी व्यवस्था है और उस व्यवस्था के अनुसार वह मारे जाने के योग्य है क्योंकि उसने अपने आप को परमेश्वर का पुत्र बनाया” (यूहन्ना 19:7)। प्रभु यीशु ने कभी भी परमेश्वर का पुत्र होने और इस कारण परमेश्वर के समतुल्य होने के तथ्य से इनकार नहीं किया, यहाँ तक कि ईश-निन्दा और मृत्यु दण्ड के अभियोग के अंतर्गत भी नहीं, “यहूदियों ने उसको उत्तर दिया, कि भले काम के लिये हम तुझे पत्थरवाह नहीं करते, परन्तु परमेश्वर की निन्दा के कारण और इसलिये कि तू मनुष्य हो कर अपने आप को परमेश्वर बनाता है” (यूहन्ना 10:33); बल्कि उसने बिलकुल खुलकर यह घोषित किया कि वह और पिता, अर्थात, परमेश्वर एक ही हैं, और उसे देखने का अर्थ था परमेश्वर को देखना (यूहन्ना 10:30; यूहन्ना 12:45; यूहन्ना 14:9)।

    प्रभु यीशु ने अपने शिष्य, थोमा की आराधना को, जिस में उसने यीशु को प्रभु और परमेश्वर कहकर संबोधित किया, स्वीकार किया “यह सुन थोमा ने उत्तर दिया, हे मेरे प्रभु, हे मेरे परमेश्वर!” (यूहन्ना 20:28), प्रभु ने थोमा को यह कहने के लिए मना नहीं किया, उसे गलत नहीं बताया। यदि यह वास्तविक बात, और पूर्णतः सत्य नहीं होता, तो फिर थोमा की कही बात घोर ईश-निन्दा, पूर्णतः अस्वीकार्य, और कड़ी भर्त्सना के साथ तुरंत तिरस्कार कर देने के योग्य थी। किन्तु न तो प्रभु यीशु ने, और न ही वहाँ उपस्थित अन्य शिष्यों ने, जो सभी यहूदी थे, इस बात की कोई निन्दा या आलोचना नहीं की। साथ ही, इस बात का पवित्र शास्त्र में लिखा जाना इसकी वास्तविकता और सत्य की पुष्टि करता है।

    प्रभु यीशु ने अपने आप को “मैं हूँ” कहा – जो कि यहूदियों द्वारा परमेश्वर का एक नाम माना जाता था, और प्रभु के यह कहने के लिए वे उसका पत्थरवाह करके उसे मार डालना चाहते थे, “यीशु ने उन से कहा; मैं तुम से सच सच कहता हूं; कि पहिले इसके कि इब्राहीम उत्पन्न हुआ मैं हूं। तब उन्होंने उसे मारने के लिये पत्थर उठाए, परन्तु यीशु छिपकर मन्दिर से निकल गया” (यूहन्ना 8:58-59)। इस अभिव्यक्ति का प्रयोग करने के द्वारा वह अपने ईश्वरत्व को उन पर प्रकट कर रहा था।

    प्रभु यीशु के द्वारा किए गए आश्चर्यकर्म उसके परमेश्वर होने की पुष्टि करते हैं। न केवल उसने लोगों को चंगा किया, बल्कि जन्म के अंधों को आँखें दीं, और मुर्दों को भी जिला उठाया। परमेश्वर के अतिरिक्त और कोई भी मरे हुओं को वापस ज़िंदा नहीं कर सकता है, प्रभु यीशु ने किया। फरीसियों ने भी, जो उसके कट्टर विरोधी थे, इस बात को माना कि परमेश्वर की उपस्थिति उसके साथ है, “फरीसियों में से नीकुदेमुस नाम एक मनुष्य था, जो यहूदियों का सरदार था। उसने रात को यीशु के पास आकर उस से कहा, हे रब्बी, हम जानते हैं, कि तू परमेश्वर की ओर से गुरु हो कर आया है; क्योंकि कोई इन चिन्हों को जो तू दिखाता है, यदि परमेश्वर उसके साथ न हो, तो नहीं दिखा सकता” (यूहन्ना 3:1-2)।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***************************************************************************************************

The Bible’s Teachings that Lord Jesus is God.

Often a question is raised that Jesus has never been called God in the Bible, then why do Christians claim that He is God? Why don’t they accept Him as a prophet, or God’s specially empowered human being, ordained for a special purpose by God? This article will help people see and understand from the Bible, why Christians claim that Lord Jesus is God. Many verses of the Bible directly show that Jesus is God, given here are some of them, where God Himself has testified of Jesus being His Son, and Jesus has shown that He is God.

God the Father called the Lord Jesus His “beloved Son”: At the baptism of Jesus, “Then a voice came from heaven, "You are My beloved Son, in whom I am well pleased" (Mark 1:11)”; see also Matthew 3:17, Luke 3:22 in this context. At the Mount of Transfiguration, “While he was still speaking, behold, a bright cloud overshadowed them; and suddenly a voice came out of the cloud, saying, "This is My beloved Son, in whom I am well pleased. Hear Him!" ” (Matthew 17:5); see also Mark 9:7 and Luke 9:35 in this context.

Later the apostle Peter and John testified of this event on the Mount of Transfiguration in their epistles: “For He received from God the Father honor and glory when such a voice came to Him from the Excellent Glory: "This is My beloved Son, in whom I am well pleased" ” (2 Peter 1:17); “That which was from the beginning, which we have heard, which we have seen with our eyes, which we have looked upon, and our hands have handled, concerning the Word of life -- the life was manifested, and we have seen, and bear witness, and declare to you that eternal life which was with the Father and was manifested to us -- that which we have seen and heard we declare to you, that you also may have fellowship with us; and truly our fellowship is with the Father and with His Son Jesus Christ. And these things we write to you that your joy may be full” (1 John 1:1-4).

The Jews well understood that Jesus’s saying God was His Father was another way of expressing being equal with God, which they considered this as blasphemy deserving the death penalty (John 5:18, 23; John 10:30, 33; John 19:7). The Lord Jesus not only presented Himself to them as the Son of God, but He repeatedly addressed God as His father also. From the Jewish point-of-view this was nothing short of making Himself co-equal with God and they wanted to kill Him for this: “But Jesus answered them, "My Father has been working until now, and I have been working." Therefore the Jews sought all the more to kill Him, because He not only broke the Sabbath, but also said that God was His Father, making Himself equal with God” (John 5:17-18); “The Jews answered him, "We have a law, and according to our law He ought to die, because He made Himself the Son of God" (John 19:7)”. Lord Jesus never denied this fact of being the Son of God and thereby being co-equal with God, even under the charge of blasphemy and the threat of death: “The Jews answered Him, saying, "For a good work we do not stone You, but for blasphemy, and because You, being a Man, make Yourself God" (John 10:33); rather, He openly declared that He and the Father, i.e., God were one and the same, and having seen Him means having seen God (John 10:30; John 12:45; John 14:9).

Lord Jesus accepted the worship of His disciple Thomas when he addressed Him as Lord and God: “And Thomas answered and said to Him, "My Lord and my God!" ”(John 20:28), and did not correct him about this. This would have been utter blasphemy, absolutely unacceptable, worthy of severe condemnation and forthright rejection if it had been anything but the truth. That none of the other disciples, who were all Jews, objected to it and that it has been recorded in the Scriptures is proof of its authenticity.

Lord Jesus addressed himself as ‘I AM’ – an expression that was known and accepted as the name of God by the Jews, because of which they wanted to stone Him to death: “Jesus said to them, "Most assuredly, I say to you, before Abraham was, I AM." Then they took up stones to throw at Him; but Jesus hid Himself and went out of the temple, going through the midst of them, and so passed by” (John 8:58-59). By using this expression He was asserting His Divinity to them.

The miracles performed by Jesus testify to His being God. Not only did He heal people, even those who had been born blind, but He even brought people back to life. No one but God can bring people back from the dead, Jesus did. Even the Pharisees, who were His bitter opponents, acknowledged that He was from God: “There was a man of the Pharisees named Nicodemus, a ruler of the Jews. This man came to Jesus by night and said to Him, "Rabbi, we know that You are a teacher come from God; for no one can do these signs that You do unless God is with him" ” (John 3:1-2).

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 26 जून 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न – 40b – Desire the Best Gifts / बड़े वरदानों की धुन Part - 2

बड़े से बड़े वरदानों की धुन में रहो” (1 कुरिन्थियों 12:31) को समझना - भाग 2

पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर पवित्र आत्मा द्वारा मसीही विश्वासियों को दिए गए वरदान, परमेश्वर द्वारा निर्धारित उनकी सेवकाई के अनुसार हैं; और कोई भी वरदान अथवा सेवकाई किसी अन्य से बड़ी या छोटी, अथवा कम या अधिक महत्व की नहीं है। परमेश्वर की दृष्टि में सभी सेवाकाइयाँ समान स्तर एवं महत्व की हैं, और साथ ही उनसे संबंधित पवित्र आत्मा के वरदान भी समान स्तर एवं महत्व के हैं। सेवकाइयों और वरदानों में अन्तर करना, कलीसिया में स्तर के आधार पर विभाजन लाने का कारण बन जाता है, जो बाइबल के बाहर की शिक्षा का परिणाम होता है।

एक और तथा बहुत महत्वपूर्ण बात जो इस अध्याय के 7 पद में, आत्मिक वरदानों के उल्लेख से भी पहले कही गई है, किन्तु जिस पर अधिकांशतः लोग ध्यान नहीं देते हैं, वह है, “किन्तु सब के लाभ पहुंचाने के लिये हर एक को आत्मा का प्रकाश दिया जाता है” (1 कुरिन्थियों 12:7)। परमेश्वर की कार्यविधि है कि हमारा परमेश्वर पिता हमेशा सभी की भलाई के लिए ही कार्य करता है, और जो आशीषें वह देता है, वह किसी व्यक्ति के अपने निज लाभ और प्रयोग के लिए ही नहीं होती हैं, वरन, उस व्यक्ति में होकर सभी के लाभ और उन्नति के लिए होती हैं। यही बात यहाँ इस 7 पद में कही गई है। पवित्र आत्मा स्वयं इस बात को पहले ही लिखवा दे रहा है कि हर एक को, जो भी आत्मिक वरदान पवित्र आत्मा की ओर से दिया गया है, वह किसी के भी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, वरन सभी के लाभ के लिए है। इसकी पुष्टि एक बार फिर से 1 कुरिन्थियों 14:12 “इसलिये तुम भी जब आत्मिक वरदानों की धुन में हो, तो ऐसा प्रयत्न करो, कि तुम्हारे वरदानों की उन्नति से कलीसिया की उन्नति हो” में हो जाती है। यद्यपि यह बात अन्य-भाषा बोलने के संदर्भ में कही गई है, किन्तु फिर भी यहाँ पर यह बलपूर्वक दोहराया गया है कि सभी के आत्मिक वरदानों के द्वारा कलीसिया ही की उन्नति होनी चाहिए; और 1 कुरिन्थियों 14:2-5 पद तथा इस अध्याय के अन्य पद भी यह स्पष्ट कर देते हैं कि अन्य भाषा बोलना भी कलीसिया की उन्नति के लिए ही है, किसी भी व्यक्ति के अपने निज प्रयोग अथवा लाभ के लिए नहीं।

यद्यपि यह हमारे वर्तमान विषय से बाहर की चर्चा है, किन्तु इस संदर्भ में यह कहना बहुत आवश्यक है कि बाइबल में जिसे “अन्य भाषा” कहा गया है वह पृथ्वी की ही, और जानी पहचानी भाषाएं हैं, जिनके नाम हैं, जो विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में मनुष्यों द्वारा बोली जाती हैं, और जिनके अनुवाद किसी अन्य क्षेत्र की भाषा में किए जा सकते हैं। पवित्र आत्मा के नाम से गलत शिक्षाएं फैलाने वालों की इस गलत शिक्षा का, कि अन्य भाषाएं अलौकिक, पृथ्वी के बाहर की भाषा है, बाइबल में कोई समर्थन नहीं है। 1 कुरिन्थियों 14 अध्याय ही ध्यान से और प्रार्थना पूर्वक पढ़ लीजिए, वास्तविकता स्वतः ही प्रकट हो जाएगी।

आत्मिक वरदानों से संबंधित तीसरी महत्वपूर्ण बात हम 1 कुरिन्थियों 12:11 पद में देखते हैं - हर एक आत्मिक वरदान, परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रदान करता है, और अपनी इच्छा यानि उस व्यक्ति की निर्धारित सेवकाई के अनुसार प्रदान करता है। किसे कौन सा आत्मिक वरदान दिया जाना है, यह व्यक्ति की लालसा या उसके कहे अथवा मांगे जाने के अनुसार नहीं है। सभी को उसे ही उचित एवं उपयुक्त रीति से प्रयोग करना है, जो परमेश्वर ने उसे दिया है, उसके लिए रखा है। हम ऊपर देख चुके हैं कि “बड़े से बड़े वरदानों की धुन में रहो” (पद 31) का अर्थ मण्डली में अधिक से अधिक ज़िम्मेदारी निभाने की धुन रखने के लिए है, अपने वरदान के स्थान पर कोई अन्य वरदान प्राप्त करने के लिए नहीं है। वैसे भी, यद्यपि यहाँ पर लिखा है कि “धुन में रहो”, किन्तु न तो यहाँ पर और न ही कहीं और इस बात का कोई आश्वासन दिया गया है कि परमेश्वर प्रत्येक जन की हर लालसा या धुन को पूरा करने के लिए बाध्य है। साथ ही बाइबल यह भी दिखाती है कि परमेश्वर ने जिसके लिए जो ज़िम्मेदारी निर्धारित की है, उसे वो व्यक्ति ही निभाएगा है, कोई अन्य नहीं। परमेश्वर अपने निर्णय और बातें किसी के कहे के अनुसार बदलता नहीं है। उसके निर्णय अनन्तकाल के परिप्रेक्ष्य में लिए गए निर्णय हैं, अल्प-कालीन या मनुष्य की सोच और इच्छा के अनुसार लिए गए नहीं। मसीही विश्वासी की आशीष उसके द्वारा परमेश्वर की आज्ञाकारिता में है, न कि परमेश्वर को अपनी इच्छा के अनुसार कार्य करने के लिए बाध्य करने के प्रयासों में।

प्रत्येक मसीही विश्वासी को अपने मसीही जीवन और सेवकाई में पवित्र आत्मा से संबंधित गलत शिक्षाओं से बच कर रहने के लिए इन उपरोक्त बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। न तो कोई सेवकाई और न कोई आत्मिक वरदान परमेश्वर की दृष्टि में बड़ा अथवा छोटा है। हर वरदान परमेश्वर की ओर से, सभी की भलाई के लिए दिया गया है, किसी के व्यक्तिगत उपयोग के लिए नहीं। इस संदर्भ में अन्य भाषा बोलना भी कलीसिया की भलाई और उपयोग के लिए ही है, जैसा 1 कुरिन्थियों 14 अध्याय के अध्ययन से स्पष्ट है। पवित्र आत्मा की ओर से किसी को ऐसा कोई विशेष अनुग्रह या सामर्थ्य कदापि नहीं दी गई है जिसके द्वारा लोगों पर प्रभाव जमाने, अपने आप को विशेष दिखाने के लिए कोई व्यक्ति मुँह से विचित्र ध्वनियाँ निकालने और विचित्र हाव-भाव दिखाने पाए। और किसे क्या देना है, हर आत्मिक वरदान परमेश्वर ही निर्धारित करता है, यह मनुष्य की इच्छा के अनुसार निर्धारित नहीं होता है। किसी को भी 1 कुरिन्थियों 12:31 की गलत व्याख्या के आधार पर वचन की इन सच्चाइयों को बदलने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
**************************************************************************

Understanding “But earnestly desire the best gifts” (1 Corinthians 12:31) - Part 2

    We had seen in the last article that the gifts given by God the Holy Spirit to the Christian Believers, are in accordance with their God assigned ministry; no ministry or gift is greater or lesser than another, nor of greater or lesser importance than another. In God’s eyes all ministries are of equal status and importance, and the gifts related to them are also of same status and importance. To create a difference in the ministries and gifts, creates a cause for bringing divisions in the Church on this basis, which is always a result of unBiblical teachings.

There is another and very important thing that has been stated in verse 7 of this chapter, even prior to mentioning the spiritual gifts, but over which most people do not usually pay any attention. This is, “But the manifestation of the Spirit is given to each one for the profit of all” (1 Corinthians 12:7). The way our Father God works is for the benefit of everyone, and the blessings He gives are not for any person’s personal use and benefit, but for the benefit and growth of everyone through that person. This same thing is stated here in verse 7. The Holy Spirit is getting it written beforehand that whatever spiritual gifts are given by the Holy Spirit, they are not for any one individual’s use or benefit, but for the benefit and growth of everyone in the Church. This is then repeated and re-affirmed in 1 Corinthians 14:12 “Even so you, since you are zealous for spiritual gifts, let it be for the edification of the church that you seek to excel.” Although this statement has been made in context of speaking in ‘tongues’ i.e., other languages, yet it is emphatically repeated here that the Church should benefit and grow through the use of spiritual gifts. Also, 1 Corinthians 12:2-5 make it clear that speaking in ‘tongues’, i.e., other earthly languages should be for the benefit of the Church; it is not meant for anyone’s personal use or benefit.

Although it is not a part of our current discussion, but in context of what is being said here, it is very important to say and understand that what the Bible mentions as ‘tongues’, are known, spoken, and understood languages of this world; languages that have their own names and are spoken by people living in various geographical areas of this world, and which can be translated from one to another. Those who preach, teach and spread wrong doctrines and false teachings in the name of, and about the Holy Spirit say and teach that these are extra-terrestrial languages, but there is no support for this from the Bible. Read carefully and prayerfully 1 Corinthians 14 chapter, and the truth about this will readily become apparent.

The third important thing about spiritual gifts we see in 1 Corinthians12:11 - that every spiritual gift is given by the Holy Spirit, and it is He who determines the gift to be given; which is in accordance with the person’s ministry. Which spiritual gift is to be given to whom is not according to the desire, demand, or asking of the person. Whatever God has decided and provided to a person, he has to use that very gift, appropriately and diligently. We have seen above that the meaning of the phrase “But earnestly desire the best gifts” (1 Corinthians 12:31) is to be desirous of doing the best possible in the Church, and not demanding another, or replacing one’s gift with another. In any case, take note that though this verse says to desire, but it does not assure, here or at any other place that God is always obliged to fulfil every desire a person may have. The Bible also shows that the work and ministry God has assigned to a person, it is only for that person to carry out, not anyone else. God does not change His decisions and working on anyone’s say so. He has taken His decisions with eternity in perspective, they are not short-term decisions or taken as by the limited human understanding and desires. The blessings of a Christian Believer are in his obeying God; not in trying to change God according to one’s likes and desires.

For a Christian Believer, it is very necessary to keep the above-mentioned facts in mind to stay safe from the wrong teachings about the Holy Spirit. In God’s eyes, no ministry, no spiritual gift is greater or smaller, nor is it more important or less important than another. Every ministry, and every gift has been given by God, for the benefit and growth of others and of the Church through the recipient of the gift and ministry; they are not for anyone’s personal use and benefit. In this context, as becomes clear from the study of 1 Corinthians 14, the gift of speaking in ‘tongues’, i.e., in other known and named earthly languages, is also for the benefit and growth of the Church. No one should believe and get carried away by the false notion and teaching, that the making of strange unintelligible noises and carrying out odd bodily actions is proof of the power and actions of the Holy Spirit specially bestowed upon that person - there is no Biblical proof or support of this false claim. Every spiritual gift, who is to receive which one, is decided by God; and He does not do it according to any person’s likes and desires. No one should try to alter the truths of God’s Word regarding 1 Corinthians 12:31 on the basis of their wrong out-of-context interpretations of this verse and contrived false teachings.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 25 जून 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न – 40a – Desire the Best Gifts / बड़े वरदानों की धुन Part - 1

बड़े से बड़े वरदानों की धुन में रहो” (1 कुरिन्थियों 12:31) को समझना - भाग 1

परमेश्वर पवित्र आत्मा चाहता है कि सभी मसीही विश्वासी उसके द्वारा दिए जाने वाले आत्मिक वरदानों के बारे में सही समझ सीखें और रखें। परमेश्वर द्वारा उसके लिए निर्धारित सेवकाई के अनुसार प्रत्येक मसीही विश्वासी को पवित्र आत्मा के द्वारा उपयुक्त आत्मिक वरदान दिए जाते हैं। परमेश्वर की दृष्टि में न तो कोई सेवकाई छोटी अथवा बड़ी है, और न ही कोई आत्मिक वरदान बड़ा या प्रमुख, अथवा, छोटा या गौण है। इस प्रकार की भिन्नता या भेदभाव करना मनुष्य की प्रवृत्ति एवं भावना है, परमेश्वर की नहीं। यहाँ पर 1 कुरिन्थियों 12:31 के आधार पर वरदानों को बड़ा या छोटा कहने से पहले, इस पद को उसके संदर्भ में सही रीति से समझना आवश्यक है।

इससे पहले के खण्ड, 1 कुरिन्थियों 12:12-27, में पौलुस ने शरीर को रूपक के समान प्रयोग करते हुए यह निष्कर्ष दिया कि जिस प्रकार देह के सभी अंग देह के लिए समान महत्व के और उसकी कार्य-क्षमता तथा कुशलता के लिए अपने-अपने स्थान पर आवश्यक हैं, कोई अंग कम अथवा अधिक महत्वपूर्ण, या बड़ा अथवा छोटा नहीं है, उसी प्रकार मण्डली में भी सभी मसीही विश्वासी, अपने भिन्न-भिन्न वरदानों और कार्यों के साथ, प्रभु की मण्डली रूपी देह के लिए समान महत्व रखते हैं, न तो कोई मसीही विश्वासी, न उसकी सेवकाई, न उसके वरदान, औरों की तुलना में बड़े अथवा छोटे, या कम अथवा अधिक महत्वपूर्ण है, सभी समान हैं। फिर इसके बाद पद 28 में पौलुस उस मण्डली रूपी एक देह में विभिन्न जिम्मेदारियों और कार्यों का उल्लेख करता है, और उन्हें क्रमवार बताते हुए उनकी क्रम-संख्या भी बताता है। किन्तु यह क्रम संख्या उन सेवकाइयों और वरदानों को अधिक या कम महत्वपूर्ण दिखाने के उद्देश्य से नहीं हैं, बल्कि अधिक उपयोग में लाई जाने वाली सेवकाई और उसके वरदान को पहले रखा गया है, और कम उपयोग में लाई जाने वाली सेवकाई एवं उसके वरदान को बाद में रखा गया, यद्यपि सभी समान स्तर के हैं। फिर पद 29-30 में पौलुस आलंकारिक प्रश्नों के द्वारा यह दिखाता है कि हर किसी को एक ही, या सारी ज़िम्मेदारियाँ नहीं दी गई हैं; सभी को अपनी-अपनी ज़िम्मेदारी निभानी है। और तब पद 31 में उसके द्वारा “बड़े से बड़े वरदान” वाक्यांश का प्रयोग किया गया है। इस पद को अन्य पदों के साथ, उसके संदर्भ में देखने से यह प्रकट हो जाता है कि “बड़े से बड़े” से अभिप्राय स्तर अथवा प्रमुख होने में बड़े नहीं, वरन अधिक से अधिक ज़िम्मेदारी वाले वरदान के लिए है।

अर्थात पौलुस में होकर परमेश्वर पवित्र आत्मा मसीही विश्वासियों को यह बता रहा है कि मसीही मण्डली में अधिक से अधिक ज़िम्मेदारी उठाने वाले, यानि कि प्रभु के लिए अधिक से अधिक उपयोग में आने वाले व्यक्ति होने की धुन में रहो या लालसा रखो। यदि इसे वरदानों और सेवकाइयों में परस्पर तुलना में बड़े-छोटे के लिए समझा जाए तो फिर पद 12-27 में दी गई चर्चा व्यर्थ है; फिर तो प्रभु की मण्डली रूपी देह में सभी समान महत्व के नहीं हैं, और पवित्र आत्मा ने बड़े या छोटे आत्मिक वरदान देने के द्वारा भेद-भाव किया है। और यह बात परमेश्वर के स्वरूप और वचन की शिक्षाओं के साथ बिल्कुल मेल नहीं खाती है, इसलिए स्वीकार्य भी नहीं है। वरन, यदि वरदानों और सेवकाइयों के बड़े या छोटे होने की व्याख्या को स्वीकार कर लिया जाए, तो यह फिर कलीसिया में उच्च स्तर के वरदानों के सन्दर्भ में ‘जिनके पास है’ और ‘जिनके पास नहीं है’ के आधार पर विभाजन को उत्पन्न करता है; और यह बाइबल के बाहर की गलत शिक्षाओं और सिद्धांतों का परिणाम है। हम अगले लेख में इसके बारे में चर्चा को ज़ारी रखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

-  क्रमशः

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
************************************************************************************************
Understanding “But earnestly desire the best gifts” (1 Corinthians 12:31) - Part 1 

God the Holy Spirit wants that all Christian Believers should learn and have a correct understanding about the gifts that He gives. For help in carrying out the God assigned works and ministry, every Believer is given gifts appropriate to the need by the Holy Spirit. In God’s eyes, no ministry is small or big, nor of greater or lesser importance; and no spiritual gift is of greater or lesser importance. Thinking in terms of such differentiation is man’s tendency, not God’s. Here, before anyone calls the gifts greater or lesser on the basis of 1 Corinthians 12:31 - a verse that is often misused to support this concept, it is essential to understand this verse properly and in its context.

Consider the preceding verses, in 1 Corinthians 12:12-27 Paul through using the human body as a metaphor has concluded that in the body all the parts are of equal importance, and their utility, presence, and functioning is essential in the location they have been placed. Similarly, in the Church - the body of Christ, every Christian Believer, with their different gifts and ministries, are equally important in their respective positions and for works assigned to them. No Christian Believer, and no one’s ministry or gift is greater or lesser in comparison to the others, and their works are also of equal importance, no work is more or less important. Then after this, in verse 28 Paul mentions the various responsibilities, ministries, and works in that one body, i.e., the Church of the Lord Jesus Christ in a particular order. But this order is not meant to indicate the relative importance and status of those ministries and their gifts, but the relative frequency of use of the ministries and their gifts, although all are of same importance and status. After this, in verses 29-30, Paul through his rhetorical questions emphasizes that everybody has not been given the same responsibility, nor has anyone been given all the responsibilities; everyone has to fulfil their responsibility. Then in verse 31 he uses the phrase “the best gifts”. By looking at this verse along with and in context of the other verses, it becomes apparent the implication of the phrase “the best gifts” is not gifts greater in status or prominence, rather, gifts with the most responsibilities.

In other words, through Paul, the Holy Spirit is telling the Christian Believers to desire to be the ones who take the most responsibilities in the Church - the body of the Lord, i.e., earnestly desire to be the ones in the Church who serve the most. If this verse is taken to understand that it is indicating ministries or gifts mutually being greater or lesser, then Paul’s discussion of verse 12-27 is vain; since then, in the body of the Lord - His Church, everybody does not have the same importance, and God the Holy Spirit has differentiated between Believers by giving greater or smaller gifts. And this is not at all consistent with the teachings of Word of God, therefore is unacceptable. Rather, if this interpretation of gifts and ministries being of greater and lesser importance is accepted, then it creates a situation that causes divisions in the Church on the basis of the ‘having’ and ‘not having’ “greater” gifts, and this is a result of unBiblical, wrong teachings and doctrines. We will continue with the discussion of this topic in the next article.