ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

God लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
God लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 43 - Altering God’s Word - 12 / आशीषित एवं सफल जीवन – 43 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 12

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 43 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 28

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 12

 

यह दिखाने के लिए कि शैतान किस प्रकार से परमेश्वर के लोगों को बाइबल की बातों की गलत व्याख्या और उसके लेखों के दुरुपयोग के द्वारा बहकाता, भरमाता, और गलत मार्ग पर डाल देता है, हम एक बहुत प्रचलित किन्तु बाइबल के सर्वथा विपरीत धारणा को देख रहे हैं, कि उद्धार पाने के बाद उसे कर्मों के द्वारा बनाए रखना है, अन्यथा उद्धार खोया जा सकता है। इस गलत धारणा से सम्बन्धित बहुत दुःखद बात यह है कि इसे परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि के द्वारा ही बना कर रखा जाता है, वे इसे जोर देकर सिखाते हैं। पीछे के लेखों में हमने बहुत संक्षेप में देखा था कि बाइबल के अनुसार उद्धार या नया जन्म पाना क्या है; और पिछले लेख में हमने बाइबल के कुछ तथ्य देखे थे कि बाइबल के अनुसार उद्धार सदा काल का क्यों है। इसी विषय पर आगे बढ़ते हुए, आज हम देखेंगे उद्धार के अनन्तकालीन होने के बारे में कुछ और तथ्य; तथा उद्धार खोया जा सकता है को मानने में क्या छुपे हुए किन्तु बहुत शैतानी, परमेश्वर विरोधी अभिप्राय हैं; ऐसे अभिप्राय जो परमेश्वर के चरित्र, गुणों, और उसके परमेश्वर होने पर ही आघात करते हैं, जिस से प्रकट हो जाता है कि यह मानना एक शैतानी युक्ति है, बाइबल का तथ्य नहीं।


जो यह मानते हैं कि उद्धार हमेशा का नहीं है बल्कि खोया जा सकता है, उन्हें इन बातों का भी उत्तर देने के लिए तैयार रहना चाहिए:

  • बाइबल की शिक्षा है कि जो उद्धार पाए हुए परमेश्वर के लोग हैं, वे उस की सन्तान, उसका परिवार, और उसकी अनमोल संपत्ति भी हैं। उन्हें वह पूरे हक़ से बहुत संभाल कर रखता है। उनके पथ-भ्रष्ट होने, संसार के साथ समझौते का जीवन जीने, और शैतान के लाये प्रलोभनों में विश्वास में स्थिर और दृढ़ खड़े रहने की बजाए गिर जाने के लिए वह उनकी ताड़ना कर सकता है (इब्रानियों 12:5-11)। यदि आवश्यक हुआ तो बहुत घोर ताड़ना भी कर सकता है (1 कुरिन्थियों 5:1-5); लेकिन कभी भी, किसी को भी, उन्हें अपने से अलग नहीं ले जाने देगा, और न कभी छोड़ेगा अथवा त्यागेगा (इब्रानियों 13:5)। एक बार जो परमेश्वर की सन्तान बन गया, वह सदा काल के लिए परमेश्वर की संतान और प्रभु की देह का एक अंग हो गया।

  • इस्राएलियों, यहूदियों, ने पुराने नियम में परमेश्वर तथा उस के नियमों के साथ, और जब प्रभु यीशु पृथ्वी पर था तब उस के साथ जो किया, तथा आज भी प्रभु यीशु के बारे में जो विचारधारा वे रखते हैं, आदि बातों के बारे में विचार कीजिए। जो इस्राएलियों, यहूदियों ने परमेश्वर के विरुद्ध किया है, और आज भी करते आ रहे हैं, क्या उस से बढ़कर जघन्य कोई पाप हो सकता है? लेकिन क्या परमेश्वर ने उन्हें त्याग दिया? क्या परमेश्वर ने उन्हें अपने पास से निकालकर अलग कर दिया? क्या अभी भी वह उनकी रक्षा नहीं करता चला आ रहा है? रोमियों 11 अध्याय पढ़िए, और परमेश्वर ने उनके लिए जो प्रतिज्ञा रखी है उसे देखिए। यदि अब भी इस्राएली परमेश्वर के लोग कहला सकते हैं, और उन्हें, उनकी बहाली की प्रतिज्ञा दी जा सकती है, तो फिर किसी और के साथ यह क्यों नहीं हो सकता है?

  • दाऊद और सुलैमान के जीवनों पर ध्यान कीजिए; उनके जीवनों में पाए जाने वाले झूठ, व्यभिचार, हत्या, दुराचार, मूर्तिपूजा, आदि के बावजूद आज भी उनके नाम, उदाहरण, और लेख परमेश्वर के वचन में आदर का स्थान पाते हैं, और वे प्रभु यीशु की वंशावली में स्थान पाते हैं। आज भी, नए नियम में दाऊद को परमेश्वर के मन के अनुसार व्यक्ति कहा गया है (प्रेरितों 13:22)। कभी भी, कहीं पर भी उन्हें उनके कर्मों के कारण परमेश्वर द्वारा त्यागा हुआ, परमेश्वर के राज्य और उसकी संगति से निष्कासित नहीं कहा गया है।

  • यद्यपि बाइबल इसके बारे में बहुत स्पष्ट है, और बाइबल में कहीं पर भी किसी भी व्यक्ति के भ्रष्ट जीवन के कारण उसके उद्धार खोने का कोई उल्लेख, कोई उदाहरण नहीं है, लेकिन फिर भी शैतान ने लोगों के मनों में यह गलतफहमी बहुत दृढ़ता से बैठा रखी है कि यदि भले कर्मों के द्वारा उद्धार को संभाल कर न रखा जाए, तो उद्धार खोया जा सकता है। सम्पूर्ण बाइबल में क्या किसी एक भी व्यक्ति के उद्धार को खो देने का कोई एक भी उदाहरण है? बाइबल का तथ्य यही है कि उद्धार पाप करते रहने या पाप में बने रहने का लाइसेंस नहीं है। जैसा हमने उपरोक्त पहले बिन्दु में देखा है, उद्धार पाया व्यक्ति अपने भ्रष्ट जीवन के कारण परमेश्वर से ताड़ना, जो भयानक और भारी भी हो सकती है, पा सकता है और पाता भी है, वह स्वर्ग में खाली हाथ प्रवेश कर सकता है, और बहुतेरे करेंगे भी (1 कुरिन्थियों 3:13-15), किन्तु उसका उद्धार कभी नहीं खोएगा।


परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करते रहने, दुराचारी जीवन जीने के कारण उद्धार खोने के इस तर्क के साथ एक पक्ष और भी है जिस पर शायद ही कभी कोई ध्यान देता हो; उद्धार खोये जाने की यह धारणा परमेश्वर के बुनियादी गुणों पर प्रहार करती है – उसके सर्वज्ञानी होने, अर्थात्, आरम्भ से ही अन्त को जानने (यशायाह 14:24; 46:10), तथा उसके सर्वशक्तिमान परमेश्वर होने पर, जिसके हाथ से कोई उसकी भेड़ों को छीन नहीं सकता है (यूहन्ना 10:28-29) को झूठा दिखाती है। यदि उद्धार पाए हुए व्यक्ति के कार्यों और व्यवहार के कारण उसका उद्धार खोया जा सकता है, तो इसका यही अभिप्राय हुआ कि जब परमेश्वर ने उसके पश्चाताप को ग्रहण किया, उसके प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास लाने को माना, पापों के लिए क्षमा की उसकी गुहार को स्वीकार किया, और उसे उद्धार दिया, तब या तो परमेश्वर को पता नहीं था या वह जान ही नहीं सकता था कि यह व्यक्ति एक समय पर उसे छोड़ कर सांसारिक व्यवहार और जीवन में लौट जाएगा। इसका अर्थ यह हुआ कि परमेश्वर जैसा दावा करता है, वह वैसा सर्वज्ञानी परमेश्वर नहीं है।

 

दूसरी बात, यदि शैतान बहका-फुसला कर, प्रलोभन-लालच के द्वारा, किसी प्रकार की धमकी के द्वारा, या किसी भी अन्य तरीके से, किसी उद्धार पाए हुए जन को परमेश्वर के हाथों से छीन कर ले जा सकता है, और परमेश्वर इस बारे में कुछ भी नहीं कर पाता है, तब तो शैतान परमेश्वर से भी अधिक शक्तिशाली, बुद्धिमान, और सामर्थी है, और परमेश्वर सर्वशक्तिमान नहीं है (मत्ती 12:29)। लेकिन बाइबल का यह तथ्य भी है कि परमेश्वर, अपने किसी उद्देश्य के अन्तर्गत, शैतान को कुछ बातें कर लेने की अनुमति देता है (निर्गमन 9:16; रोमियों 9:17, 22) और अन्ततः उन बातों के द्वारा भी अपने बच्चों के लिए कुछ भला ही करता है (रोमियों 8:28)। यह बात अय्यूब के जीवन से अच्छे से दर्शायी गई है (अय्यूब 42:12; याकूब 5:11)। लेकिन जो मसीही विश्वासी परमेश्वर और उसके वचन को हलके में लेते हैं, उसका दुरुपयोग करते हैं, वे हलके में नहीं छूटेंगे, उन्हें ताड़ना सहने और संभवतः अनन्त काल के लिए खाली हाथ स्वर्ग में रहने के द्वारा एक भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। क्योंकि हम सभी को अपने जीवनों और कामों के अनुसार प्रतिफल दिये जाएंगे, जिनके लिये हमें अन्ततः प्रभु यीशु को अपने जीवनों का हिसाब देना ही होगा (2 कुरिन्थियों 5:10; रोमियों 14:10); और परमेश्वर के न्याय का आरम्भ उसके अपने लोगों के न्याय के साथ होगा (1 पतरस 4:17-18)।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिए पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 43 - Be Stewards of God’s Word – 28 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 12

 

To illustrate how Satan induces God’s people to be misled and misguided through misinterpretations and misuse of Biblical texts and facts in an unBiblical manner, we have been considering a very common but absolutely false belief that salvation has to be maintained by works or else it will be lost. The very sad part about this wrong notion is that it is maintained by many of God’s committed Believers, Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc. and is emphatically taught by them. In the previous articles we have seen very briefly, Biblically speaking, what it means to be a Christian and to be saved or be Born-Again; and in the last article we have seen some Biblical facts why Biblically, salvation is eternal. Today, continuing with the same topic, we will see some more facts about salvation being eternal; and the very subtle but very devious implications of believing that salvation can be lost; implications that attack the very character and attributes of God and His being God, making it evident that this belief is a satanic ploy, not a Biblical fact.


Those who believe that salvation is not eternal and it can be lost, also need to answer the following:

  • The Biblical teaching is that those who are the saved people of God, His children, His family, are also His precious possession. He is very possessive about them. He will chasten them for their being wayward, for compromising with the world, and succumbing to the temptations brought by the devil instead of standing firm in their faith (Hebrews 12:5-11). If it is required, He will even chasten them severely (1 Corinthians 5:1-5); but will never let anyone take them away from Him, nor will He ever abandon them (Hebrews 13:5). Once a child of God, once a part of Lord Jesus’s body, always, for eternity a child of God and a member of Lord Jesus’s body.

  • Consider Israel, the Jews, and what all they have done to God and His Commandments in the Old Testament, what they did to the Lord Jesus, while He was on earth, and their thinking about the Lord Jesus even today. Can anyone's sins be more heinous than what they have done and are still doing? Yet, has God abandoned them? Has God cast them away? Is He not still preserving them? Read Romans 11 and see the promise that God has given for them. If Israel can still be considered as people of God, with a promise of their restoration, then why not anyone else?

  • Consider the lives of David and Solomon; despite the lies, adultery, murder, debauchery, idolatry etc. that were seen in their lives, their names, examples, and writings still have an honorable place in God’s Word and in Christ’s lineage. David is still called a man after God’s own heart even in the New Testament (Acts 13:22). Nowhere have they been called those whom God rejected and removed from His Kingdom and fellowship because of their deeds.

  • Although the Bible is very clear about it, and there are no examples of anyone ever losing their salvation because of their wayward life, still, Satan has put this misconception very firmly into many people’s minds that salvation can be lost if it is not maintained by good works. Is there even one example of anyone ever losing their salvation in the entire Bible? The Biblical fact is that salvation is not a license to sin or to remain in sin. As we have seen in the first point above, the saved person can be, and will be chastened by God on earth, and this chastening may even be quite severe and terrible; he may enter heaven without any rewards because of his wayward life, and many will do so (1 Corinthians 3:13-15), but he will never lose his salvation.

There is another aspect to this argument about losing salvation because of being disobedient to God, because of living a wayward life; and scarcely anyone pays any attention to it. This idea of losing salvation hits at the basic characteristics of God - His being omniscient, knowing the end from the beginning (Isaiah 14:24; 46:10), and His being the omnipotent God, from whose hands no one can ever snatch away His sheep (John 10:28-29), shows these to be false. If salvation can be lost because of the saved person’s behavior, then it implies that God when saving him, accepting his repentance, his coming to faith in the Lord Jesus, and his plea for forgiveness, either did not or could not know that in the days to come, this person will walk away from Him into worldly thinking and living. This implies that God cannot be the omniscient God that He claims to be. 

Secondly, if Satan can entice, tempt, threaten, snatch, or in any other way, take anyone away, out of God’s hands, while God remains powerless or unable to do anything about it, then Satan is stronger, or wiser, or more potent than God, and God is not omnipotent (Matthew 12:29). But the Biblical fact is that God, for some of His purposes, permits Satan to do certain things (Exodus 9:16; Romans 9:17, 22) and eventually, even through those things, works out some good for His children (Romans 8:28). This is well illustrated by the life of Job (Job 42:12; James 5:11). But those Christian Believers who take the Lord and His Word lightly, will not escape lightly, they will have to pay a heavy price, through chastening and even entering heaven empty-handed for eternity. For we will all be rewarded according to our lives and deeds, for which we will have to give an account to the Lord Jesus (2 Corinthians 5:10; Romans 14:10); and God’s judgment will begin with His own people (1 Peter 4:17-18).

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 20 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 41 - Evolution & Animal Behavior Part - 7 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 41 - क्रमिक विकास और जीव-व्यवहार - 7

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 41

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

परमेश्वर का वचन – बाइबल, और विज्ञान – 22

बाइबल और जीव-विज्ञान - 9 - क्रमिक विकास और जीव-व्यवहार - 7


बाइबल और जीव-विज्ञान के मध्य सम्बन्ध पर ज़ारी इस चर्चा के अंतर्गत पिछले कुछ लेखों में हम देखते आए हैं कि विज्ञान न तो परमेश्वर और उसके वचन बाइबल के विरुद्ध है, और ना ही परमेश्वर के अस्तित्व और बाइबल की सच्चाई को नकारता है। विज्ञान सृष्टि की हर बात का विश्लेषण करने, उस की रचना के बारे में जानकारी एकत्रित करने, उस की कार्य-विधि को समझने और समझाने का केवल एक साधन मात्र है, जो तथ्यों को प्रकट करता है। उन तथ्यों की व्याख्या करना, उन पर आधारित निष्कर्ष निकालना, उनके अनुसार धारणाएँ प्रस्तुत करना मनुष्यों - वैज्ञानिकों का कार्य है। साथ ही न तो परमेश्वर और न ही बाइबल, विज्ञान के, और उसके द्वारा किये गये सच्चे, खरे, तथ्यपूर्ण खोज-बीन, एवं विश्लेषण के, और वास्तविक, खरे निष्कर्षों के विरुद्ध है। जैसे-जैसे और नई जानकारी प्रकट होती जाती है, वैज्ञानिक अपनी व्याख्या, अपने निष्कर्ष और धारणाएँ भी बदलते चले जाते हैं; कहीं सुधार होता है, तो कहीं पुरानी को पूर्णतः हटाकर नई और बिलकुल भिन्न बात सामने रख दी जाती है। साथ ही, जिस प्रकार से किसी रची हुई वस्तु की रचना और कार्यविधि के बारे में जानकारी मिल जाना इस बात का प्रमाण नहीं हो जाता है कि उसका कोई रचनाकार नहीं था, और न ही यह दिखाता है कि अब, उसके बारे में पता चल जाने के बाद से वह वस्तु स्वचालित रहेगी, स्वतः ही अपने जैसी और बनाती रहेगी, अपने और उन्नत संस्करण उत्पन्न करती रहेगी। उसी प्रकार से परमेश्वर की सृष्टि से सम्बन्धित जानकारी खोज लेने से यह प्रमाणित नहीं हो जाता है कि परमेश्वर नहीं है, सृजी गई वस्तुएँ स्वचालित, स्वयं उत्पन्न होने वाली, और ही स्वयं उन्नत होती चली जाने वाली हैं। 

वास्तव में परमेश्वर और बाइबल विरोधी इस प्रकार की धारणाएँ उन लोगों ने जानबूझकर बनाई और फैलाई हैं जो किसी भी प्रकार से परमेश्वर और बाइबल को नकारना चाहते हैं। अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये वे विज्ञान की आड़ लेकर, विज्ञान के कुछ तथ्यों को दबा देते हैं, कुछ की, खरी और निष्पक्ष नहीं वरन् अपने ही दृष्टिकोण और उद्देश्य के अनुसार पक्षपाती व्याख्या करते हैं, और फिर केवल उसी पक्षपाती व्याख्या को ही फैलाते हैं, और जन-सामान्य में अपनी गढ़ी हुई वास्तविकता से भिन्न बातों को, विज्ञान के स्थापित तथ्य बताकर प्रस्तुत करते हैं। इस आरोप के समर्थन में, ऐसे लोगों के द्वारा वैज्ञानिक तथ्यों के अनुचित और अप्रमाणित निष्कर्ष निकालने, तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने, और यहाँ तक कि कुछ बातों को गढ़ कर, और फिर उन्हें “तथ्य” कहकर दिखाने के कुछ उदाहरण हम ने पिछले कुछ लेखों में देखे थे। और उसके बाद, जब हमने प्रवासन पर विचार आरम्भ किया, तो जीवों के प्रवासन से सम्बन्धित ऐसी बातों के बारे में भी देखा था, जिन के लिये क्रमिक विकास की बहुत धीमी, यदा-कदा होने वाली, अनियमित और अव्यवस्थित, दिशाहीन, और अनियन्त्रित प्रक्रिया के पास कोई सन्तोष-जनक उत्तर नहीं है। हमारे चारों ओर प्रकट बातों और तथ्यों की तुलना में, पक्षियों, मछलियों और तितलियों के प्रवासन के प्राकृतिक जीव-व्यवहार की आधारभूत बातों के बारे में इन विकासवादी वैज्ञानिकों की धारणाओं और तर्कों के विश्लेषण, उन वैज्ञानिकों और उनकी धारणाओं के पक्षपाती होने के आरोप की पुष्टि करते हैं। आज के इस लेख में हम वहीं से आगे बढ़ेंगे जहाँ पिछले लेख में रुके थे, और जीव-जन्तुओं के द्वारा अपने अनुभवों के द्वारा सीखे गये व्यवहारों के आनुवंशिक हो पाने से सम्बन्धित बातों के बारे में आगे विचार करेंगे।

पिछले लेख में हमने देखा था कि, जैसा कि हम सभी जानते हैं और देखते रहते हैं, सीखा हुआ कोई भी व्यवहार अथवा गुण, न तो मनुष्यों में और न ही जीव-जन्तुओं में, कभी भी स्वतः ही आनुवंशिक नहीं बन जाता है, कभी भी अगली पीढ़ी में नहीं पहुँचता है; हर पीढ़ी को उसी बात को फिर से, नए सिरे से सीखना होता है। इसी सन्दर्भ में हमने यह भी देखा था कि किसी भी डाटा और जानकारी को जीवों के डीएनए में कोड दर्ज होकर एक dominant गुण बन जाने के लिये किन अपरिहार्य और असम्भव चरणों से निकलना होगा। इसके लिये पिछले लेख के विश्लेषण और उदाहरणों के अतिरिक्त, आज इस बात को मानवीय क्षमता और कौशल के दृष्टिकोण से देखते हैं। ऐसा हो पाने की जटिलता और सम्भावना की घोर कठिनाई को, आनुवंशिक बीमारियों का इलाज के लिये, मनुष्य द्वारा उन बीमारियों को उत्पन्न करने वाले डीएनए को सुधार कर ठीक कर देने के प्रयासों के दृष्टिकोण से समझिए। माना जाता है कि आनुवंशिकी (Genetics) पर कार्य उन्नीसवीं शताब्दी (1856) में, ग्रेगोर मेन्डेल के कार्य के साथ आरम्भ हुआ था। तब से सारे संसार में इस पर अनेकों प्रकार का शोध कार्य ज़ारी है, और बहुत ढेर सारी जानकारी एकत्रित की जा चुकी है। आज, संसार भर में बहुत ही योजनाबद्ध रीति से बनाए गए बहुत ही जटिल उपकरणों और उन्नत कम्प्यूटरों के साथ, विश्व भर में अनेकों स्थानों पर अनेकों वैज्ञानिकों के कई दशकों से ज़ारी अथक परिश्रम और प्रयासों और दो शताब्दियों से अर्जित हो रहे ज्ञान और समझ का भण्डार उपलब्ध होने के बावजूद, और इन प्रयासों में कई प्रकार की आंशिक सफलताएँ प्राप्त होने के बावजूद, मनुष्य द्वारा डीएनए में लाभकारी बदलाव कर पाने की सटीक प्रक्रिया, अभी भी ठीक से पूर्णतः विकसित एवं सम्भव नहीं होने पाई है। 

अब, इसकी तुलना में, इसकी कितनी सम्भावना है कि प्रवासन से सम्बन्धित समस्त डाटा और जानकारी, एक साथ, एक ही बार में जीवों के डीएनए में, नैसर्गिक गुण के रूप में, स्वतः ही, अनायास ही, आकस्मिक रीति से, dominant और लाभकारी स्थिति में बिल्कुल सटीक ऐसे दर्ज हो जाएगी, जिस से कि ये गुण आने वाली प्रत्येक पीढ़ी को अनिवार्यतः पहुँचते रहें? क्योंकि यदि ऐसा अपनी संपूर्णता में नहीं हुआ, तो प्रवासन सफल नहीं होगा, जीवन रक्षा के लिये विकसित हो रही प्रक्रिया ही जीवन और जाति को समाप्त करने वाली हो जाएगी। गणित के आधार पर, एक अनियन्त्रित, अन्धी, अनेकों वर्षों में यदा-कदा, अनायास होने वाली आकस्मिक प्रक्रिया के अन्तर्गत, इन बातों के होने की सम्भावना क्या होगी, आप स्वयं ही अंदाज़ा लगा लीजिए - सामान्य समझ ही बता देगी कि इस सम्भावना का शून्य से अधिक होना सम्भव नहीं है। जबकि सफल और जीवन रक्षक प्रवासन सम्भव होने के लिए इसका प्रति वर्ष बिल्कुल सही और पूर्ण रूप में उपलब्ध होना अनिवार्य है। 

विश्लेषण की उपरोक्त सभी बातें और प्रश्न बहुत साधारण, सामान्य ज्ञान और समझ की बातें और प्रश्न हैं; और अभी तक का हमारा यह विश्लेषण कुछ ही प्रकार के जीवों के केवल एक ही प्रकार के व्यवहार से सम्बन्धित है। यदि सभी जीवों के सभी व्यवहारों का इसी प्रकार से विश्लेषण करने लगें, तो ऐसे अन्य अनेकों तथ्य सामने आ जाएँगे जो क्रमिक विकास के द्वारा उनके हो पाने को नकार देंगे। विश्लेषण की उपरोक्त सभी बातें और प्रश्न बहुत साधारण, सामान्य ज्ञान और समझ की बातें और प्रश्न हैं। किन्तु विज्ञान के नाम पर कुछ लोग जन-सामान्य की बुद्धि और समझ पर पर्दा डाल देते हैं, वास्तविक सत्य और तथ्य को छुपा कर, दबा कर, और केवल एक पूर्व-निर्धारित धारणा के अनुसार गढ़ी गई व्याख्या और कही गई बात को ही खरा वैज्ञानिक तथ्य, सत्य और सम्भव मान लेने के लिये लोगों को बहका देते हैं।

हमें यह समझना चाहिये कि यद्यपि क्रमिक विकास को एक संज्ञा के समान प्रयोग किया जाता है, किन्तु क्रमिक विकास न तो कोई व्यक्ति या शक्ति है, और न ही को मशीन अथवा कारखाना है। यह केवल उन मनुष्यों के द्वारा गढ़ी गई, बनाई गई एक धारणा है जो किसी भी तरह से, किसी भी कीमत पर परमेश्वर के अस्तित्व को नकारना चाहते हैं; अन्यथा उन्हें परमेश्वर के प्रति उत्तरदायी और आज्ञाकारी होने को भी स्वीकार करना पड़ेगा। यह लड़खड़ाता, अनिश्चित, दिशाहीन, असिद्ध और अपूर्ण क्रमिक विकासवाद केवल एक काल्पनिक प्रक्रिया की धारणा है, जिसे इन लोगों ने उस सिद्ध और संपूर्ण, सर्वज्ञ, सर्वशक्तिमान, कभी कोई भी गलती न करने वाले, तथा हर समय और हर बात में अटल और उद्देश्यपूर्ण, पवित्र और सत्य परमेश्वर के अस्तित्व के विपरीत एक विकल्प के रूप में कल्पित और प्रस्तावित किया है। अपनी इस काल्पनिक धारणा के वास्तविक होने को प्रमाणित करने के लिये वे पिछली दो सदियों से प्रयास करते चले आ रहे हैं, किन्तु आज भी इसे “The Theory of Evolution” (क्रमिक विकासवाद की धारणा) ही कहा जाता है। जैसा हमने प्रवासन से सम्बन्धित कुछ बातों के विश्लेषण से देखा है, क्रमिक विकासवाद के आधार पर बताए और सिखाए जाने वाले प्रवासन के अधिकाँश तथ्य, वास्तविक तथ्य हो ही नहीं सकते, अन्यथा वे जीव जन्तु सुरक्षित रहने की बजाए लुप्त हो जाते।  

किन्तु बाइबल का परमेश्वर हमें बताता है कि ये और ऐसे सभी प्राणियों के सभी गुण, सभी प्राणियों में उसी ने दिए हैं, ये सभी उसकी सृष्टि की योजना का भाग हैं; उसकी बुद्धिमता और कार्य-कौशल तथा महानता का प्रमाण हैं। लगभग 4000 वर्ष प्राचीन अय्यूब की पुस्तक में जीव-जन्तुओं के गुणों को आधार बना कर, परमेश्वर अय्यूब से, जो अभी तक स्वयं को बहुत धर्मी, निर्दोष, और सही समझता आ रहा था, उन गुणों के बारे में उसे याद दिला कर, उससे उसके ज्ञान और समझ के बारे में प्रश्न करता है; उससे पूछता है कि क्या उसमें सृष्टि को जानने और समझने की बुद्धि और क्षमता है (अय्यूब 39-41 अध्याय)? और सृष्टि की अद्भुत बातों का बोध होते ही, तुरन्त ही अय्यूब को परमेश्वर की तुलना में अपनी वास्तविकता तथा मूर्खता का बोध हो जाता है; और उसकी यह प्रतिक्रिया विचार करने योग्य है (अय्यूब 40:3-5; 42:1-6)। 

इन्हीं बातों को आधार बना कर परमेश्वर अपने लोगों से, उनकी परमेश्वर के प्रति अनाज्ञाकारिता के लिए उलाहना देता है “आकाश में लगलग भी अपने नियत समयों को जानता है, और पणडुकी, सूपाबेनी, और सारस भी अपने आने का समय रखते हैं; परन्तु मेरी प्रजा यहोवा का नियम नहीं जानती” (यिर्मयाह 8:7)। साथ ही इन छोटे और नगण्य प्रतीत होने वाले जीवों में जो गुण उस ने डाले हैं, उन से शिक्षा लेने की भी सलाह देता है “पृथ्वी पर चार छोटे जन्तु हैं, जो अत्यन्त बुद्धिमान हैं: च्यूटियां निर्बल जाति तो हैं, परन्तु धूप काल में अपनी भोजन वस्तु बटोरती हैं; शापान बली जाति नहीं, तौभी उनकी मान्दें पहाड़ों पर होती हैं; टिड्डियों के राजा तो नहीं होता, तौभी वे सब की सब दल बान्ध बान्ध कर पलायन करती हैं; और छिपकली हाथ से पकड़ी तो जाती है, तौभी राजभवनों में रहती है” (नीतिवचन 30:24-28)। बाइबल में ऐसे ही अनेकों अन्य खण्ड और पद हैं जो सृष्टि की हर बात में परमेश्वर की बुद्धिमता और ज्ञान के बारे में बताते हैं; और मनुष्य को अपने बहुत ही सीमित ज्ञान और क्षमता को लेकर घमण्डी नहीं, बल्कि परमेश्वर के सामने नतमस्तक और विनम्र होने के लिये चिताते हैं।

बाइबल काल्पनिक किस्से-कहानियों की पुस्तक नहीं, परमेश्वर का सत्य वचन है। उस में परमेश्वर ने अपने विषय एक बहुत सीमित प्रकटीकरण दिया है। जो थोड़ा सा उसने हम पर प्रकट किया है, वही इतना अद्भुत, विलक्षण, और अनुपम है, कि दाऊद ने कहा “यह ज्ञान मेरे लिये बहुत कठिन है; यह गम्भीर और मेरी समझ से बाहर है” (भजन 139:6)। जब परलोक में हम उसके सामने होंगे, तब परमेश्वर के लोगों के लिए जो तैयार किया गया है उसके विषय परमेश्वर ने लिखवाया, “परन्तु जैसा लिखा है, कि जो आंख ने नहीं देखी, और कान ने नहीं सुना, और जो बातें मनुष्य के चित्त में नहीं चढ़ीं वे ही हैं, जो परमेश्वर ने अपने प्रेम रखने वालों के लिये तैयार की हैं” (1 कुरिन्थियों 2:9) - साधारण शब्दों में, वे बातें इतनी अद्भुत हैं कि हम मानवीय बुद्धि और क्षमता से उनकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। 

अभी तक हम बाइबल में जीव-विज्ञान से सम्बन्धित बातों को देखते आए हैं, अगले लेख से हम बाइबल में दी गई भौतिक विज्ञान से सम्बन्धित कुछ बातों को देखेंगे। परन्तु अभी तक की हमारी चर्चा के आधार पर, अब यह निर्णय आपको लेना है कि आप किस की मानेंगे, किस पर विश्वास करेंगे - विज्ञान और तथ्यों के नाम पर बदलती रहने वाली बातों, काल्पनिक, अप्रमाणित मन-गढ़न्त धारणाओं को सिखाने वालों पर; या कभी न बदलने वाले, कभी झूठ न बोलने, सदा हमारा भला ही चाहने और करने वाले परमेश्वर पर? उस प्रेमी सच्चे सृष्टिकर्ता परमेश्वर पर जिसने हम से इतना प्रेम किया है कि हमारे उद्धार के लिए अपने पुत्र तक को बलिदान कर दिया, जिससे कि उसकी अनाज्ञाकारिता और अवहेलना करते रहने वाले हम पापी मनुष्यों को उससे मेल-मिलाप कर लेने, उसके पास लौट आने का मार्ग मिल सके? यदि आपने परमेश्वर के पक्ष में अपना निर्णय लिया है, तो आपके द्वारा स्वेच्छा और सच्चे मन से अपने पापों के प्रति पश्चातापी मन के साथ आप के द्वारा की गई एक छोटी प्रार्थना “हे प्रभु यीशु, मैं मान लेता हूँ कि मैंने मन, ध्यान, विचार, व्यवहार में जाने-अनजाने पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आप ने मेरे पापों के दंड को अपने ऊपर लेकर मेरे बदले में उनकी सज़ा को क्रूस पर बलिदान देकर पूरा कर दिया है। कृपया मेरे पाप क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, मेरे पापी मन और जीवन को बदल कर अपना मुझे अपने साथ ले लें” आपके जीवन को बदल देगी, पापी मन को बदल कर आपको परमेश्वर की संतान बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 41

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Word of God – Bible & Science – 22 

Bible and Bio-Sciences - 9 - Evolution & Animal Behavior Part - 7

 

In the previous articles in this series on Bible and Bio-Sciences, we have seen that science is neither against God, nor against His Word the Bible; and neither does it disprove the existence of God or the truth of the Bible. Science is only a tool, a method of analyzing the creation, learning and gathering facts and information about its components, and about learning and understanding their working mechanisms. To interpret and explain those facts, draw conclusions based on them, and then present their concepts about them is man’s - the scientist’s work. Also, neither God nor the Bible are against science; nor do they forbid an honest, sincere, factual research and analysis or its unbiased, correct, and verifiable conclusions. As new knowledge comes up, scientists keep changing their interpretations, conclusions, and their concepts about things; at times they modify and improve the existing concepts, at others they discard and replace the existing with totally new and different concepts. Also, just as learning about a created thing does not prove that it never had a creator, nor does it say that from now on, after learning about it, that thing will become self-sustaining, self-replicating and self-developing; similarly learning about the creation of God does not disprove the existence of God, nor does it mean that henceforth creation will be self-sustaining, self-replicating, and self-developing. 

Actually, these concocted concepts against God and the Bible have been created, spread, and popularized by those who, in any which way they can, want to deny the existence of God and the truth of the Bible. To do this, they suppress some facts, interpret others, not factually and impartially, but according to their own biases and purposes, and then spread their contrived conclusions amongst the common people as established and proven facts of “Science.” In support of this allegation, in the previous articles, we have seen some examples of their misinterpreting, distorting, and even going to the extent of conjuring up some things and then putting them up as “scientific facts” to propagate their false, unproven conclusions. And, after this, we had begun considering migration of animals; while doing this we had seen examples from natural animal-behavior of the migration of birds, fishes, and butterflies; things for which no satisfactory answer can be given on the basis of a gradual, random, only occasionally successful in many years, directionless, uncontrolled evolutionary process. In contrast to the observable facts, an analysis of the basic concepts related to the natural behavior of animal migration put forward by these evolutionary scientists only confirms the allegation that their conclusions are biased, not factual. In today’s article we will carry on and move forwards from where we left off in the last article, we will consider some more things related to animal behavior and their genetic connection.

In the previous article we saw that, as we all know and keep observing, any learned behavior or trait—neither in humans nor in living creatures—ever becomes genetic on its own, nor does it ever pass on to the next generation; every generation has to learn the same thing again, afresh. In this context, we also saw the unavoidable and impossible stages any data and information would have to pass through in order to be coded into the DNA of living beings and become a dominant trait. Besides the analysis and examples of the previous article, today we look at doing this matter through human capability and skill. Try to understand the complexity of this happening and the extreme difficulty of its possibility by looking at it from the perspective of humanity’s efforts to cure genetic diseases, by correcting the DNA that causes those diseases. It is believed that work on Genetics began in the nineteenth century (1856) with the work of Gregor Mendel. Since then, various kinds of research have been going on all over the world, and a vast amount of information has been collected. Today, despite the availability of a reservoir of knowledge and understanding accumulated over two centuries, despite the tireless efforts and labor of countless scientists across the world for several decades, using highly complex and systematically designed instruments and advanced computers, and despite achieving many kinds of partial successes in these efforts, the precise process by which humans can make beneficial changes in DNA has still not been fully developed or made completely possible.

Now, in comparison to this, how likely is it that all the data and information related to migration would, all at once, in a single instance, automatically, effortlessly, incidentally, and randomly get recorded into the DNA of living beings as a natural trait, in a perfectly precise, dominant, and beneficial form, such that these traits would necessarily continue to be passed on to every coming generation? Because if this does not happen in its complete entirety, migration will not succeed; the very process that is developing as a trait for survival would instead become one that destroys life and the species. Mathematically, you can imagine the probability of these things happening spontaneously under an uncontrolled, blind, accidental process that occurs only occasionally over many years? Common sense alone will tell you that this probability cannot be greater than zero. Whereas, for successful and life-saving migration to be possible, its complete and perfectly correct availability every year is absolutely necessary.

All the above points and questions of analysis are very simple matters of common knowledge and understanding; and so far, our analysis relates only to one type of behavior in only a few kinds of living beings. If we were to analyze all behaviors of all living beings in this same way, many other such facts would come to light that would deny the possibility of their occurrence through gradual evolution, ever. All the above points and questions of analysis are very simple matters of common knowledge and understanding. Yet, in the name of science, some people place a veil over the intellect and understanding of the general public, hiding and suppressing the real truth and facts, and misleading people into accepting only an explanation fabricated according to a predetermined assumption, as true scientific fact, truth, and possibility.

We must understand that although evolution is used like a noun, but evolution itself is neither a person nor a power, nor is it a machine or a factory. It is merely a concept fabricated and constructed by people who want, in any way and at any cost, to deny the existence of God; otherwise, they would also have to accept being accountable and obedient to God. The bumbling, uncertain, directionless, imperfect evolutionism is only a hypothetical process imagined and proposed by these people, as an alternative to the perfect, omniscient, omnipotent, infallible, ever-purposeful and unchanging in and for all things, holy and true God. And, they have been trying to prove the reality of evolution for the past two centuries, yet even today it is called “The Theory of Evolution.” As we have seen from the analysis of certain aspects related to migration, most of the migration-related facts explained and taught on the basis of evolutionism cannot actually be real facts; otherwise, instead of surviving, those living creatures would become extinct.

But the God of the Bible tells us that all these migratory traits, and all the traits of all living beings, have been given by Him to all creatures; all of these are part of His plan of creation; they are evidence of His intelligence, wisdom, skill, abilities, workmanship, and greatness. In the book of Job, that is nearly 4,000 years old, God, using the traits of animals as a basis, reminds Job about these traits, and questions him about his knowledge and understanding; since Job until then had been considering himself very righteous, blameless, and correct about everything. God asks him whether he has the wisdom and ability to understand and know the things about God’s creation (Job chapters 39–41)? Immediately, as soon as Job realizes the astounding wonder of God’s creation, he also immediately realizes his true state and his foolishness, in contrast to God; and his response is worth considering (Job 40:3–5; 42:1–6).

Based on these things, God has rebuked His people for their disobedience to God. “Even the stork in the heavens Knows her appointed times; And the turtledove, the swift, and the swallow Observe the time of their coming. But My people do not know the judgment of the Lord” (Jeremiah 8:7). While at the same time, He also advises us to learn from the qualities he has instilled in these small and seemingly insignificant creatures, "There are four things which are little on the earth, But they are exceedingly wise: The ants are a people not strong, Yet they prepare their food in the summer; The rock badgers are a feeble folk, Yet they make their homes in the crags; The locusts have no king, Yet they all advance in ranks; The spider skillfully grasps with its hands, And it is in kings' palaces” (Proverbs 30:24-28). There are many other similar passages and verses in the Bible that speak of God's wisdom and knowledge in everything in creation; and they also caution man to not be proud and haughty, but be humble and maintain a head bowed before God.

The Bible is not a book of fiction and imaginary tales, but the true Word of God. In it God has given to us only a very limited revelation about Himself. What little He has revealed to us is so wonderful, astounding, and extra-ordinary, that David said, “Such knowledge is too wonderful for me; It is high, I cannot attain it” (Psalm 139:6). God got written in His Word about what He has prepared for His people, once they are with Him after their earthly life, "But as it is written: Eye has not seen, nor ear heard, Nor have entered into the heart of man The things which God has prepared for those who love Him” (1 Corinthians 2:9) - in simple words, the things about God and heaven are so wonderful that with our human intelligence and abilities, we cannot even imagine about them. 

So far, we have been considering things related to the Bio-Sciences that are written in the Bible; from the next article we will begin looking at some things related to the Physical Sciences written in the Bible. But now, it is up to you to decide whom you will believe, whom you will put your faith upon - those who avoid truth and teach contrived facts and things that keep changing in the name of “science”; Or on God who never changes, never tells lies, always wants and does everything for our best? Are you willing and ready to put your trust in the true, loving, Creator God who has loved us so much that He even sacrificed His Son for our salvation, so that we sinners who have been disobedient to Him, and been deliberately ignoring Him, may be reconciled to Him, may have the way to return back to Him? If you have made your decision in God's favor, a short prayer, "Lord Jesus, I confess that, in my mind, thought, attitudes, and behavior I have knowingly or unknowingly committed sins. I accept and believe that you have taken my sins upon yourself and fulfilled the punishment for my sins by your sacrifice on the Cross of Calvary, for me. Please forgive my sins, take me under your care, change my sinful mind and life and take me with you" said by you voluntarily, willingly, and sincerely, while repenting of your sins, will change your life, change you from being a sinner, into being a blessed child of God.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 10 नवंबर 2025

Bible - God’s Word - 1 - Introduction - 1 / बाइबल - परमेश्वर का वचन – 1 - परिचय - 1

 

बाइबल - परमेश्वर का वचन – 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

परिचय - 1


सामान्यतः बाइबल को ईसाइयों का धर्म-ग्रन्थ, या, पश्चिमी सभ्यता से आई हुई पुस्तक समझा जाता है; एक ऐसी पुस्तक जो लोगों को पश्चिमी सभ्यता तथा व्यवहार में ले जाती है। और यह मिथ्या आरोप लगा कर व्यर्थ में बाइबल का तथा बाइबल को मानने वालों का विरोध किया जाता है। लेकिन वास्तव में बाइबल किसी धर्म-विशेष अथवा सभ्यता विशेष की पुस्तक नहीं है; और न ही किसी सांसारिक सभ्यता का अनुसरण करने की शिक्षा देती है। वास्तविकता तो यह है कि बाइबल सृष्टि के सृष्टिकर्ता, इस संसार के प्रत्येक व्यक्ति के रचयिता, इस संपूर्ण जगत के सृजनहार, पालनहार, तारणहार परमेश्वर द्वारा संपूर्ण मानवजाति से उसके असीम, अपरिवर्तनीय, निःस्वार्थ, पवित्र प्रेम की लिखित अभिव्यक्ति है। 

बाइबल में परमेश्वर ने स्वयं को, अपने गुणों, अपने चरित्र, अपनी पसंद-नापसन्द को, और समस्त मानवजाति से जो अद्भुत, अवर्णनीय प्रेम परमेश्वर ने रखा है, उसे व्यक्त किया है। यह ऐसा विलक्षण प्रेम है जो परमेश्वर ने मनुष्यों से उनके पाप के दशा में होते हुए भी किया है। बाइबल ही वह एकमात्र ग्रन्थ है जो परमेश्वर के विषय यह बताता है कि वह पापियों से भी प्रेम करता है, उनका नाश नहीं चाहता, वरन उसकी यही लालसा है कि वे अपने पापों से पश्चाताप के साथ उसकी ओर फिरें, और वह उन्हें क्षमा करके अपने साथ अपनी संतान बनाकर जोड़ ले, उन्हें अनन्तकाल के लिए आशीषित कर दे। यह इसलिए संभव है क्योंकि प्रभु यीशु मसीह ने संसार के सभी मनुष्यों के सभी पापों को अपने ऊपर ले लिया, और उनके दण्ड - मृत्यु को, अपनी क्रूस की मृत्यु के द्वारा सभी मनुष्यों के लिए सह लिया। अब, क्योंकि प्रभु यीशु मसीह में सभी मनुष्यों के सभी पापों का दण्ड चुकाया जा चुका है, इसलिये अब किसी भी मनुष्य को अपने पापों की क्षमा को प्राप्त करने के लिए प्रभु यीशु मसीह के इस बलिदान के कार्य को स्वीकार करने के अतिरिक्त और कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। 

केवल बाइबल का परमेश्वर ही वह परमेश्वर है जो मनुष्यों के प्रति अपने प्रेम के कारण अपनी समस्त स्वर्गीय महिमा को छोड़कर, एक साधारण मनुष्य की समानता में देहधारी होकर प्रभु यीशु मसीह के नाम से पृथ्वी पर आया, जिससे कि मनुष्यों के लिए स्वर्ग जाने का एकमात्र मार्ग तैयार करके उन्हें दे। ऐसा मार्ग जिस मार्ग पर चलने के लिए संसार के किसी भी मनुष्य को परमेश्वर प्रभु यीशु पर, और उसके क्रूस पर दिए गए बलिदान के कार्य पर विश्वास करने, स्वेच्छा से अपना जीवन उसे समर्पित करके उसका अनुसरण करना स्वीकार कर लेने के अतिरिक्त और कुछ भी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। मनुष्य को परमेश्वर का यह प्रेम, मनुष्य के प्रति परमेश्वर के अनुग्रह से उसे मिलता है; न कि मनुष्य के किसी भी कर्म अथवा उसकी अपनी किसी भी ‘धार्मिकता’ के आधार पर। परमेश्वर का यह प्रेम संसार के प्रत्येक व्यक्ति को, परमेश्वर की ओर से मुफ्त में उपलब्ध है। परमेश्वर के इस प्रावधान को स्वीकार अथवा अस्वीकार करना, यह प्रत्येक मनुष्य का अपना व्यक्तिगत निर्णय है।

परमेश्वर के वचन बाइबल के इस परिचय को हम अगले लेख में भी ज़ारी रखेंगे। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Bible - God’s Word - 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Introduction - 1


The Bible, generally speaking, is believed to be the Scripture of Christians, and is commonly understood and taken as a book that has come from the western civilization. It is falsely accused of being a book that motivates people into norms, practices and life-style of the western civilization. And this false accusation is often the basis of vainly opposing the Bible and the Bible believers. But in reality, the Bible is not a book of any particular region, religion or civilization; nor does it teach being a follower of any worldly civilization. The fact is that The Bible is the written expression of the infinite, unchanging, unselfish, holy love, of the Creator, Sustainer, and Savior of this entire universe, the Creator God, of the Creator of every person in this world, towards all of mankind.

In the Bible, God has expressed Himself, His qualities, His character, His likes and dislikes, and the wonderful, indescribable love God has for all mankind. Such a  wonderful love, one that God has shown towards mankind even in their state of sinfulness. The Bible is the only book that tells about God, that He loves even sinners, does not want them to perish, but longs for them to turn to Him with repentance from their sins, so that He can forgive them, make them His children and bless them for eternity. This is possible because the Lord Jesus Christ took upon Himself all the sins of all of mankind, and endured their punishment - death for everyone, through His death on the Cross of Calvary. Now, since the Lord Jesus Christ has suffered the punishment and paid the penalty for all the sins of all human beings, therefore, no man needs to do anything other than accept this sacrificial act of the Lord Jesus Christ, and to receive the forgiveness of his sins from Him.

Only the God of the Bible is the God who, because of his love for mankind, emptied Himself of all heavenly glory, left heaven and came to earth in the form of an ordinary man taking the name of the Lord Jesus Christ, to prepare the way for mankind to go to heaven and be with Him. He has prepared and provided the way for every person in the world, that requires nothing other than to believe in the Lord Jesus Christ and his work of sacrifice on the Cross, voluntarily submit his life to Him, and accept to follow Him. Everyone who believes in the Lord Jesus receives this love of God solely because of God's grace towards man; not on the basis of any works of man or any of his own 'righteousness'. This love of God is available freely from God to every person in the world. To accept or reject this provision of God is every individual’s voluntary decision.

We will continue with this introduction to God’s Word the Bible in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language