ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025

The Law & Salvation - 2 - Being Good – Part 1 / व्यवस्था और उद्धार – 2 - भला होना - 1

 

व्यवस्था और उद्धार – 2 - भला होना - 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

भला होना – भाग 1

  
    मनुष्यों के परस्पर व्यवहार एवं संबंधों में, और मनुष्यों के परमेश्वर के प्रति व्यवहार और संबंध में, एक बात सामान्य है - दोनों ही में भला होने, भला माने जाने, भला प्राप्त करने आदि की बहुत प्रमुख भूमिका है। सभी मनुष्य दूसरे से भले व्यवहार और भलाई की अपेक्षा करते हैं, चाहे वे स्वयं वही व्यवहार औरों के प्रति न करें। इसी प्रकार से परमेश्वर के प्रति भी यही दृष्टिकोण रहता है, वे हमेशा यही चाहते हैं कि उनका ईश्वर उनके प्रति भला रहे और उनकी ही भलाई करता रहे। इस उद्देश्य से वे इसी धारणा के अंतर्गत जीवन जीते रहते हैं कि भले बनने और भलाई करने, चाहे यह उस थोड़े से समय ही के लिए क्यों न हो जब उन्हें ईश्वरीय सहायता की आवश्यकता होती है, वे ईश्वर को स्वीकार्य बन जाएँगे। उनकी यह धारणा इस बात पर आधारित है कि भले काम करने और आत्मिक या आध्यात्मिक बातों को मानने-मनाने से वे भले हो जाएँगे; भले होने के द्वारा व परमेश्वर को स्वीकार्य हो जाएंगे, जिससे फिर ईश्वर उनके पक्ष में होकर, उनकी इच्छा और लालसा के अनुसार उनके लिए कार्य करेगा। 

    किसी भी बात के भले या बुरे, सही अथवा गलत, उचित अथवा अनुचित, स्वीकार्य अथवा अस्वीकार्य, आदि होने के लिए एक स्थापित एवं सर्व-मान्य, तथा वैध मानक, या जायज़ आधार की आवश्यकता होती है, जिसके समक्ष उस बात को लाकर, उस मानक के आधार पर उस बात की वास्तविक स्थिति को पहचाना जा सके। क्योंकि बात चाहे किसी के व्यक्तिगत दृष्टिकोण से भली हो, सही हो, मानने योग्य हो; किन्तु यदि उस स्थापित एवं सर्व-मान्य और वैध मानक के अनुसार आँकलन करने पर भली, सही, मानने योग्य नहीं है, तो उसे स्वीकार्य होने का दर्जा नहीं मिलेगा।
 
    सांसारिक और शारीरिक बातों के लिए, व्यक्ति जिस स्थान पर रहता है, सामान्यतः उस देश या स्थान का संविधान ही हर बात के वैध एवं स्वीकार्य होने, या न होने को परिभाषित करता है, वहाँ पर लागू होने वाले मानकों का निर्णय करता है। उस संविधान का उपयोग या दुरुपयोग किस रीति से किया जाता है, यह पृथक विषय है - यदि अनुचित भी किया जाता है, तो भी गलती संविधान की नहीं, उसकी व्याख्या, उसके लागू करने, और उसका उपयोग करने वाले की है। यहाँ पर एक महत्वपूर्ण बात ध्यान में रखनी चाहिए, भले और स्वीकार्य होने का आँकलन हमारे अपने मानकों के अनुसार सही नहीं होता है, वरन जिसकी दृष्टि में हम भले और स्वीकार्य होना चाह रहे हैं, उसके मानकों और आँकलन के अनुसार ही सही या वैध ठहरता है।

    हम मसीही विश्वासियों के लिए, आत्मिक बातों के आँकलन के लिए, यह “संविधान”, जो बात को वैध/जायज़  और स्वीकार्य, अथवा अनुचित और अस्वीकार्य घोषित करता है, वह परमेश्वर का वचन, बाइबल और उसके नियम या व्यवस्था है। सांसारिक और आत्मिक बातों के भले या बुरे होने के आँकलन में अन्तर होने के कारण ही प्रभु यीशु मसीह ने कहा था “... जो कैसर का है, वह कैसर को; और जो परमेश्वर का है, वह परमेश्वर को दो” (मत्ती 22:21; देखें 22:15-21)। अर्थात संसार के अधिकारियों के द्वारा संसार की बातों को जिस आधार पर देखा और माना जाता है, उसके अनुसार संसार की बातों का आँकलन एवं निर्वाह करो; और परमेश्वर के द्वारा प्रदान किए गए माप-दंड या मानकों के आधार पर परमेश्वर से संबंधित बातों का आँकलन एवं निर्वाह करो। सांसारिक मानकों के आधार पर परमेश्वर की बातें नहीं जाँची और मानी जा सकती हैं; और न ही परमेश्वर के मानकों के आधार पर सांसारिकता को निभाया जा सकता है। जो संसार के साथ चलना चाहता है, उसे सांसारिक माप-दंड अपनाने चाहिएं; और जो परमेश्वर के साथ चलना और रहना चाहता है उसे परमेश्वर के माप-दंड अपनाने चाहिएं।

    मसीही विश्वास में वह जो परमेश्वर के वचन के अनुसार सही है, स्वीकार्य है, भला है, केवल वही परमेश्वर की दृष्टी में भला और स्वीकार्य है। अन्य सभी जो परमेश्वर के वचन के अनुसार सही नहीं है, स्वीकार्य नहीं है, वह भला भी नहीं है - उस बात के बारे में मनुष्यों के विचार, धारणाएं, और आँकलन चाहे कुछ भी हो। इसलिए, हम मसीही विश्वासियों के लिए तो, बाइबल ही यह निर्धारित करती है कि “भले कार्य” क्या हैं, और क्या नहीं हैं; परमेश्वर को क्या स्वीकार्य है और क्या स्वीकार्य नहीं है, और परमेश्वर के दृष्टिकोण से भला मनुष्य कौन है।

    यह एक स्वाभाविक बात है कि जो वास्तव में अन्दर से भला है, वही भला कर भी सकता है। प्रभु यीशु मसीह ने कहा, “कोई अच्छा पेड़ नहीं, जो निकम्मा फल लाए, और न तो कोई निकम्मा पेड़ है, जो अच्छा फल लाए। हर एक पेड़ अपने फल से पहचाना जाता है; क्योंकि लोग झाड़ियों से अंजीर नहीं तोड़ते, और न झड़बेरी से अंगूर। भला मनुष्य अपने मन के भले भण्डार से भली बातें निकालता है; और बुरा मनुष्य अपने मन के बुरे भण्डार से बुरी बातें निकालता है; क्योंकि जो मन में भरा है वही उसके मुंह पर आता है” (लूका 6:43-45)। अर्थात मनुष्य का जीवन, व्यवहार, उसके “फल” उसकी वास्तविकता को प्रमाणित करते हैं; जो परमेश्वर के आँकलन के अनुसार भला करता है वही उसकी दृष्टि में भला भी है।  

    तो अब प्रश्न उठता है कि परमेश्वर के वचन के आधार पर यह भले काम करने वाला और परमेश्वर को स्वीकार्य भला मनुष्य कौन है? उसके क्या गुण हैं? अगले लेख में हम मनुष्य के भले होने और हो पाने के बारे में परमेश्वर के वचन में से देखेंगे। किन्तु अभी के लिए मुख्य बात यही है कि अपने साथ उसे संगति में रखने के लिए परमेश्वर को वही मनुष्य स्वीकार्य है, जिसने अपने पापों के लिए पश्चाताप करके प्रभु यीशु से उनके लिए क्षमा माँग ली है और जिसके पाप क्षमा हो गए हैं; जो स्वेच्छा से, सच्चे और समर्पित मन से प्रभु यीशु मसीह का अनुयायी या शिष्य हो गया है। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। सच्चे मन से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 2 - Being Good – Part 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Being Good – Part 1

 
    There is one thing in common between the mutual interactions and relationships of human beings with each other, and, in the behavior and relationships of humans towards God - in both of them being good, being considered good, receiving good, etc. have a very prominent role. All human beings expect good behavior and goodness from others, even though they themselves may not behave in the same manner towards others. Similarly, they always want that their deity should always be good towards them, and only do what is good for them. To this end, they live under the assumption that by being good, even if it is for a short while – at the moment they need divine help, if they are good, and do good, then they will be considered acceptable by God. Their notion is based on the belief that by doing good works, and by accepting and doing spiritual or pious things, they will become good, which will then make them acceptable to God, because of which their deity will then act in their favor, and will do things for them according to their wish and desires.

    For anything to be good or bad, right or wrong, appropriate or inappropriate, acceptable or unacceptable, etc., there is a need for an established, universally consented, and legally accepted standard, i.e., a valid basis, with which that matter can be contrasted, and it’s actual status can be evaluated as per that standard. Because even if a thing is considered good, correct, and acceptable from one's personal point of view; unless it is good, correct, and acceptable on being evaluated according to that established, universally accepted, and valid standard, it will not be considered as acceptable.

    For worldly and physical things, the place where a person lives, generally the constitution or norms of that country or place, defines and decides the standards of considering whether things are valid and acceptable, or not. The manner in which that constitution is actually used or misused by people is a separate matter - even if it is misused, the fault is not of the constitution, but of its interpretation and the way it is applied or implemented. There is an important thing to keep in mind over here, the evaluation of being good and acceptable cannot be done according to our own criteria and standards, rather, it has to be done according to the criteria and standards that are according to the person in whose eyes we are trying to be good and acceptable, only then will the standard and evaluation result be considered valid and acceptable.

    For us Christians, this "constitution" for judging spiritual matters, which declares what is valid/legal and acceptable, or inappropriate and unacceptable, is the Word of God, i.e., the Bible, and its laws. Because the worldly and spiritual things are assessed to be good or bad by differing standards, the Lord Jesus Christ said “… Render therefore to Caesar the things that are Caesar's, and to God the things that are God's" (Matthew 22:21; see 22:15-21). In other words, assess and do the things of the world, on the basis of the standards used for assessing the things of the world, and in the manner they are seen and accepted by the authorities of the world; and on the basis of the criteria or standards given by God, assess and fulfill the things related to Him. The things pertaining to God cannot be evaluated, judged, and accepted by worldly standards; Nor can worldliness be evaluated and lived out by the standards of God. He who wants to walk with the world, must adopt worldly standards; and one who wants to walk and live with God must adopt the standards of God.

    In the Christian faith, only that which is according to the Word of God, is accepted, and considered good according to the Word of God, only that is good and acceptable to God. All else, that according to God's Word is not right, is not acceptable, it is not good either—whatever people may think, believe, and assess it as. So, for us Christians, it is only the Bible that determines what is "good works," and what is not; What is acceptable to God and what is not acceptable, and who is a good man from God's point of view, and who is not.

    It is a natural thing that only those who really are good from within, can also do something actually good. The Lord Jesus Christ said, "For a good tree does not bear bad fruit, nor does a bad tree bear good fruit. For every tree is known by its own fruit. For men do not gather figs from thorns, nor do they gather grapes from a bramble bush. A good man out of the good treasure of his heart brings forth good; and an evil man out of the evil treasure of his heart brings forth evil. For out of the abundance of the heart his mouth speaks” (Luke 6:43-45). In other word, a man's life, his behavior, his "fruits" prove his reality; one who does good according to God's standards, is also good in His eyes.

    So now the question arises that on the basis of the Word of God who is the man that does good and is therefore acceptable to God because of his goodness? What are this person’s qualities? In the next article, we'll look at this question from God's Word - about man being good and being able to do good. But for now, the main thing is that the only person acceptable to God, the one who can be in fellowship with him, is the one who has repented of his sins and asked the Lord Jesus for their forgiveness, and whose sins are forgiven; One who voluntarily, with a sincere and submissive heart has become a follower or disciple of the Lord Jesus Christ.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 25 दिसंबर 2025

The Law & Salvation - 1 - Introduction / व्यवस्था और उद्धार – 1 - परिचय

 

व्यवस्था और उद्धार – 1 - परिचय

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

बाइबल में दी गई व्यवस्था और मनुष्य के उद्धार में संबंध

परिचय

    आज से हम एक नई शृंखला का आरंभ कर रहे हैं, एक ऐसे विषय के बारे में जो व्यावहारिक मसीही जीवन के एक बहुत महत्वपूर्ण पहलू से संबंधित है। मसीही जीवन का यह पहलू कभी-न-कभी सभी को चिंतित करता है, सभी के सामने प्रश्न-चिह्न उठाता है, सभी को इसके वाजिब और स्वीकार्य उत्तर के विषय असमंजस रहता है। साथ ही इसे समझना भी बहुत अनिवार्य है, क्योंकि इसे ठीक से समझे बिना, मसीही विश्वास का जीवन जी पाना कठिन होगा; शैतान बारंबार बहका और भरमा कर कर्मों के द्वारा धार्मिकता होने के फंदे में ले जाता और फँसता रहेगा। किन्तु यदि हम इसकी वास्तविकता को समझ लें, और इसे सही दृष्टिकोण से देखना आरंभ कर दें, तो जिसे शैतान हमारे मसीही विश्वास के जीवन के लिए फंदा बनाना चाहता है, वही हमारे मसीही विश्वास के जीवन के लिए एक दृढ़ता और स्थिरता का कारण हो सकता, हमें शैतान द्वारा बहकाए जाने और अविश्वास तथा अनाज्ञाकारिता में फँसाए जाने से बचने का आधार बन सकता है। जैसा कि इस श्रृंखला के मुख्य शीर्षक से प्रगट है, यह विषय है परमेश्वर की व्यवस्था, और मसीही विश्वास के जीवन में व्यवस्था का स्थान, महत्व, उपयोगिता और व्यवस्था के प्रति सही दृष्टिकोण रखना; तथा क्यों उद्धार, पाप क्षमा, और परमेश्वर को स्वीकार्य होना, परमेश्वर के साथ हमारा मेल-मिलाप हो जाना, व्यवस्था या कर्मों के द्वारा नहीं हैं।

    बहुत से लोगों के लिए यह एक विरोधाभास की बात है कि जब व्यवस्था भी उसी परमेश्वर के द्वारा दी गई, जो प्रभु यीशु के रूप में देहधारी होकर पृथ्वी पर आया और सभी के उद्धार के लिए बलिदान हुआ; तथा मसीह के बलिदान से पहले परमेश्वर के लोगों, इस्राएलियों, के लिए धार्मिकता का, परमेश्वर के निकट आने का, परमेश्वर को प्रसन्न करने, आदि का आधार व्यवस्था का पालन करना था; तो फिर अब मनुष्य व्यवस्था के पालन के द्वारा धर्मी और परमेश्वर को स्वीकार्य क्यों नहीं माना जा सकता है? मसीह के आने और बलिदान होने के बाद व्यवस्था का क्या महत्व और उपयोगिता है? क्या अब पुराने नियम की धार्मिकता व्यर्थ हो गई है? ऐसे विचार रखना, व्यवस्था और परमेश्वर को स्वीकार्य धार्मिकता की ठीक समझ न रखने के कारण हैं; और शैतान इन विचारों को उकसा के, और बढ़ा के, परमेश्वर के वचन में अविश्वास उत्पन्न करने के प्रयास करता है। किन्तु वास्तविकता यही है कि उद्धार और प्रभु यीशु के बलिदान को ठीक से समझने के लिए परमेश्वर द्वारा दी गई व्यवस्था को ठीक से समझना और जानना आवश्यक है।

    इस विषय को हम परमेश्वर के वचन बाइबल में से मुख्यतः पाँच शीर्षकों के अन्तर्गत देखेंगे; ये शीर्षक हैं:  (1) “भला” क्या और कौन है; इसके लिए मानक (criteria) क्या हैं? (2) जिस व्यवस्था के पालन की बात की जा रही है, वह क्या है? (3) परमेश्वर द्वारा व्यवस्था को दिए जाने का उद्देश्य क्या था? (4) व्यवस्था का पालन क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकता है? (5) यह उद्धार प्रभु यीशु मसीह ही में क्यों है, और किसी में क्यों नहीं?


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। अपने पापों के लिए पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 1 - Introduction

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

The Relationship Between the Law and Salvation in the Bible

Introduction

    From today we are beginning a new series about a topic that deals with a very important aspect of practical Christian life. This aspect of the Christian life worry’s everyone at some time or the other, raises questions for everyone, and people are often confused about reasonable and acceptable answers regarding the matter. At the same time, it is also very important to understand this, because without understanding it properly, it will be difficult to live the life of the Christian faith. Satan will continue to repeatedly try to deceive us, lead us astray, and to make us fall into the trap of becoming righteous through works. But if we understand the reality, and start looking at the issue from the right perspective, then what Satan tries to make a snare for our Christian life, will become the basis of a strong firm standing and stability for our Christian life, will help us avoid being seduced and misled by Satan, and keep us from getting entangled in unbelief and disobedience. As is given in the main title of this series, the topic is The Law of God, and its place, importance, utility in the life of Christian faith, and having a right perspective about the law; why salvation, forgiveness of sins, and becoming acceptable to God, being reconciled with God are not through the law.

    For many people it seems to be a contradiction that when the Law was given by the same God who became flesh and came to earth as Lord Jesus, to sacrifice His life for the salvation of everyone; and when, before the sacrifice of the Lord Jesus, for the people of God, the Israelites, the basis of righteousness, coming near to God, being pleasing and acceptable to God, etc. were all through the observance of the Law; then why is it that now, after the coming of Christ and His sacrificing Himself, one cannot be considered as righteous and acceptable to God through the observance of the Law? After the coming and sacrifice of the Lord Jesus, what is the importance and utility of the Law? Has the Old Testament righteousness become vain? These, and other such thoughts are because of not having a proper understanding of the Law and of how to be acceptable to God; and Satan promotes and encourages such thinking, to bring doubts and unbelief about the Word of God. But the fact is that salvation and the sacrifice of the Lord Jesus can only be understood by having a correct understanding and knowledge of the Law given by God.

    We'll look at this topic through God's Word, the Bible, mainly under five headings; These headings are: (1) What and who is “good”; What are the criteria for this? (2) What is The Law that is being talked about? (3) What was the purpose of God's giving of The Law? (4) Why can't the keeping of The Law save us? (5) Why is salvation only in the Lord Jesus Christ, and why not in anyone else?


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 24 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 47 - Signs and End / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 47 - चिन्ह और अन्त

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 47

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

परमेश्वर का वचन – बाइबल – और विज्ञान – 26

बाइबल और भौतिक-विज्ञान - 4 - चिन्ह और अन्त  

    हम परमेश्वर के वचन बाइबल और विज्ञान के सम्बन्ध को, बाइबल तथा जीव-विज्ञान विषय के अन्तर्गत पिछले कुछ लेखों से देखते चले आ रहे हैं। हमने देखा है कि न तो विज्ञान बाइबल और परमेश्वर के विरुद्ध है, और न ही परमेश्वर या बाइबल, विज्ञान के विरुद्ध हैं। वास्तव में विज्ञान तो केवल परमेश्वर की सृष्टि और उसकी कार्यविधि का अध्ययन करने, उसे समझने का एक साधन मात्र है। विज्ञान केवल तथ्य बताता है, जानकारी देता है। क्योंकि विज्ञान सृष्टि की केवल जानकारी उपलब्ध करवाता है, इसलिये विज्ञान सृष्टि के सृष्टिकर्ता के विरुद्ध कुछ उजागर अथवा प्रस्तुत कर ही नहीं सकता है। विज्ञान पर एक मिथ्या आरोप है कि विज्ञान ने परमेश्वर के अस्तित्व को नकार दिया है। जिस प्रकार से किसी रची हुई वस्तु के बारे में सीख-समझ लेने से यह प्रमाणित नहीं हो जाता है कि उसका कोई रचनाकार नहीं था, उसी प्रकार से विज्ञान द्वारा सृष्टि के तथ्य प्रकट कर देने से यह प्रमाणित नहीं होता है कि सृष्टि का कोई सृष्टिकर्ता नहीं है। बल्कि विज्ञान ने सृष्टि की अद्भुत बातों को प्रकट करने के द्वारा सृष्टिकर्ता की अद्भुत बुद्धि, सामर्थ्य, क्षमता, और कौशल के प्रमाण दिये हैं। 

विज्ञान द्वारा उजागर और प्रस्तुत किये गये तथ्यों का विश्लेषण करना और उनके आधार पर निष्कर्ष और धारणाएँ बनाना,  मनुष्यों - वैज्ञानिकों का कार्य है; और जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आते चले जाते हैं, मनुष्यों - वैज्ञानिकों द्वारा दी गई व्याख्या, धारणा, और निष्कर्ष भी बदलते चले जाते हैं - उन में सुधार हो सकता है, या वे पूर्णतः बदले भी जा सकते हैं। इसलिये विज्ञान पर आधारित कोई भी बात कभी भी स्थिर और अटल नहीं हो सकती है; सदा परिवर्तनीय ही रहती है। इस संदर्भ में विज्ञान को लेकर दो बातों का ध्यान रखना अति आवश्यक है। पहली तो यह कि क्योंकि वैज्ञानिक भी मनुष्य ही हैं इसलिये, उन से अपनी व्याख्याओं और निष्कर्षों में गलतियाँ हो सकती हैं, व्याख्या करने से सम्बन्धित उनके अपने पूर्वाग्रह भी हो सकते हैं, और इसी लिये उनकी व्याख्या पक्षपाती भी हो सकती है; और यह भी एक जाना-माना तथ्य है कि कुछ वैज्ञानिकों ने अपनी ही धारणा को सही दिखाने के लिये स्वयं ही कुछ बातों को गढ़ा, और उन्हें “तथ्य” कहकर प्रस्तुत किया, जैसे की पिल्टडाउन मैन का धोखा। इन सभी बातों को, और इन से सम्बन्धित प्रमाणों को हम पिछले लेखों में देख चुके हैं। और दूसरी बात यह कि एक बहुत आम प्रयोग किया जाने वाला कथन है “विज्ञान कहता है…; विज्ञान बताता है…” आदि - किन्तु वास्तविकता यह है कि विज्ञान अपने आप से कभी कुछ नहीं कहता या बताता है; विज्ञान तो केवल तथ्य उजागर या प्रकट कर देता है। किन्तु उन तथ्यों के लेकर कुछ भी कहने या बताने का काम - वह कहा गया चाहे सही हो या गलत - हमेशा लोग - वैज्ञानिक ही करते हैं; और जैसा हमने अभी देखा है, आवश्यक नहीं है कि उनकी कही हर बात हमेशा सही ही हो, या सच ही हो। 

  हाल के कुछ पिछले लेखों से हमने परमेश्वर के वचन बाइबल में लिखी भौतिक विज्ञान से सम्बन्धित कुछ बातों को देखा है, जिन्हें हजारों वर्ष पहले, साधारण अवैज्ञानिक, साधारण और अशिक्षित अथवा कम शिक्षित लोगों के समझ में आने वाली, आलंकारिक लगने वाली भाषा में लिखा गया; ऐसी बातें जिन के बारे में उस समय के लोग अपने आप से कल्पना कर के कभी कुछ नहीं जान या समझ सकते थे। सबसे पहले हमने पानी के चक्र के बारे में देखा था, फिर हमने पृथ्वी और प्राणियों के प्रति परमेश्वर के दृष्टिकोण को देखा, और उसके बाद अन्त के समय में पृथ्वी को दूषित करके बर्बाद करने वालों और उनके न्याय की भविष्यवाणी के बारे में देखा। फिर पिछले लेख में हमने अय्यूब की पुस्तक में 4000 वर्ष पहले प्रकाश, तरंगों, और वायु से सम्बन्धित बातें देखीं, जिन्हें वैज्ञानिक अब पहचानने पाए हैं। आज हम अन्य बाइबल में अन्य स्थानों पर लिखी कुछ और बातों को देखेंगे। 

सृष्टि के आरम्भ, उत्पत्ति के समय से ही परमेश्वर ने आकाश की ज्योतियों और तारागणों को चिह्नों, दिन और रात, समय निर्धारण, दिनों और वर्षों के निर्धारण के लिए बनाया था, “फिर परमेश्वर ने कहा, दिन को रात से अलग करने के लिये आकाश के अन्तर में ज्योतियां हों; और वे चिन्हों, और नियत समयों, और दिनों, और वर्षों के कारण हों। और वे ज्योतियां आकाश के अन्तर में पृथ्वी पर प्रकाश देने वाली भी ठहरें; और वैसा ही हो गया। तब परमेश्वर ने दो बड़ी ज्योतियां बनाईं; उन में से बड़ी ज्योति को दिन पर प्रभुता करने के लिये, और छोटी ज्योति को रात पर प्रभुता करने के लिये बनाया: और तारागण को भी बनाया” (उत्पत्ति 1:14-16); और लगभग 2600 वर्ष पहले यिर्मयाह नबी मे लिखा “जिसने दिन को प्रकाश देने के लिये सूर्य को और रात को प्रकाश देने के लिये चन्द्रमा और तारागण के नियम ठहराए हैं, जो समुद्र को उछालता और उसकी लहरों को गरजाता है, और जिसका नाम सेनाओं का यहोवा है, वही यहोवा यों कहता है” (यिर्मयाह 31:35)। मनुष्य ने परमेश्वर के इस उद्देश्य को उसके लिखे जाने के हजारों वर्ष बाद पहचाना और उसका सही उपयोग किया। 

जगत के अंत और न्याय होने के लिए परमेश्वर के सम्मुख खड़े होने के समय की भविष्यवाणी करते समय प्रभु यीशु का शिष्य पतरस लिखता है, “परन्तु प्रभु का दिन चोर के समान आ जाएगा, उस दिन आकाश बड़ी हड़हड़ाहट के शब्द से जाता रहेगा, और तत्‍व बहुत ही तप्‍त हो कर पिघल जाएंगे, और पृथ्वी और उस पर के काम जल जाऐंगे। तो जब कि ये सब वस्तुएं, इस रीति से पिघलने वाली हैं, तो तुम्हें पवित्र चाल चलन और भक्ति में कैसे मनुष्य होना चाहिए। और परमेश्वर के उस दिन की बाट किस रीति से जोहना चाहिए और उसके जल्द आने के लिये कैसा यत्‍न करना चाहिए; जिस के कारण आकाश आग से पिघल जाएंगे, और आकाश के गण बहुत ही तप्‍त हो कर गल जाएंगे” (2 पतरस 3:10-12), जो परमाणु हथियारों के प्रयोग का सटीक वर्णन है, अंत के समय के लिए भविष्यवाणी है। आज से 2000 वर्ष पहले, जब ऐसे कोई हथियार या तरीके नहीं थे, जिनसे तत्व बहुत ही गर्म होकर पिघल जाएं, पृथ्वी और उस पर के काम जल जाएं, भयानक ध्वनि हो, आकाश की उपस्थिति दृष्टि से लुप्त हो जाए, तब इन बातों को बताना, जिन्हें आज हम परमाणु अस्त्रों के प्रयोग के परिणाम के रूप में जानते हैं, क्या किसी मानवीय बुद्धि की कल्पना से हो सकता है?

संसार के हालात, प्रकृति में होने वाली अप्रत्याशित, अभूतपूर्व विनाशकारी बातें, सभी 2000 वर्ष पहले प्रभु यीशु की भविष्यवाणियों (मत्ती 24 अध्याय) के अनुसार, प्रभु के दूसरे आगमन और जगत के अंत तथा सभी मनुष्यों न्याय के शीघ्र ही होने की ओर संकेत कर रही हैं। सारे संसार में प्रकृति और प्राकृतिक चक्र बहुत बिगड़ चुके हैं, विनाशकारी हो चुके हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आज संसार परमाणु युद्ध की कगार पर खड़ा है। परमाणु अस्त्र रखने वाली शक्तियाँ एक-दूसरे पर अपना वर्चस्व स्थापित करने की होड़ में लगी हैं। संसार भर में हर स्थान, हर जाति, हर देश में तनाव है; बात-बात में एक-दूसरे पर चढ़ाई करने की या तो धमकी दी जाती है अथवा हमला कर दिया जाता है। सबसे अधिक भय अब इस बात का होने लगा है कि आतंकी संघटन और देश अब परमाणु हथियारों को अर्जित करने के प्रयास में लग गए हैं, और कर भी लेंगे। ऐसे में परमाणु विश्व-युद्ध को रोक पाना यदि असंभव नहीं तो बहुत कठिन अवश्य हो जाएगा। अब यह आपको विचार करना है कि क्या आप इस अवश्यंभावी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं कि नहीं। 

चाहे जगत का अंत आपके जीवन काल में न भी हो, तो भी जीवन समाप्त होने के पश्चात, प्रभु परमेश्वर के सामने जीवन का हिसाब देने के लिए तो खड़ा होना ही है (प्रेरितों 17:30-31; रोमियों 14:12; 2 कुरिन्थियों 5:10)। यदि आत्मा पर पाप को लिए हुए जाएंगे, तो फिर परमेश्वर के साथ नहीं रह पाएंगे। आज ही स्वेच्छा से, प्रभु यीशु से अपने पापों की क्षमा माँगकर पापों को धो लीजिए, परमेश्वर के साथ अनन्तकाल की आशीष और सुख में रहने के लिए तैयार हो जाइए। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना, आपके जीवन को विनाश से आशीष में लाकर खड़ा कर सकती है - निर्णय आपका है। आपको बस कुछ इस प्रकार से सच्चे मन से, स्वेच्छा से, पापों के लिए पश्चाताप की मनसा के साथ प्रभु को पुकारना है, “हे प्रभु यीशु, मैं स्वीकार करता हूँ कि मैं आपकी अनाज्ञाकारिता का दोषी हूँ, पापी हूँ। मैं मानता हूँ कि आपने मेरे सभी पाप अपने ऊपर लेकर, क्रूस पर अपना बलिदान देने के द्वारा उनके सारे दण्ड को मेरे लिए सह लिया, मेरे स्थान पर आपने उनकी पूरी कीमत चुका दी। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, अपना आज्ञाकारी शिष्य बनाएं, और अपने साथ बनाकर रखें।” समय रहते सही निर्णय कर लें, कही बाद में बहुत देर न हो जाए, मौका हाथ से निकाल न जाए। 

अगले लेख से हम एक नए विषय - परमेश्वर की व्यवस्था और उसका उद्धार पर चर्चा आरम्भ करेंगे। 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 47

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Word of God – Bible & Science – 26

Bible and Physical Sciences - 4 - Signs and End


In the past few articles, we have been examining the relationship between the Word of God - the Bible and science, under the topic Bible and Bio-Sciences. We have seen that neither is science opposed to the Bible and God, nor are God or the Bible opposed to science. In reality, science is merely a tool to study and understand God’s creation and the manner in which it functions. Science only presents facts and provides information. Since science only brings to light and provides information about the created things, therefore, there is no way it can possibly reveal or present anything against the Creator of creation. There is a false allegation against science, that science has disproven the existence of God. Just as learning and understanding details about a created object does not prove that it had no creator, in the same way, the revelation of facts about creation by science does not prove that there is no Creator. Rather, by revealing the wondrous aspects of creation, science has provided evidence of the Creator’s marvelous wisdom, power, capability, and skill.

Analyzing the facts revealed and presented by science, and forming conclusions and theories based on them, is the work of men - scientists. As new facts continue to come to light, the interpretations, theories, and conclusions given by men - scientists, also continue to change—the existing may be improved, or they may be completely discarded and replaced by new ones. Therefore, any interpretations, theories, and conclusions based on science can never be infallible, final, and immutable; they always remain changeable. In this context, it is extremely important to always keep two things in mind regarding science. First is that since scientists too are human beings therefore, they can make mistakes in their interpretations and conclusions; they may also have their own biases related to interpretation, and thus their interpretations can be prejudiced. It is also a well-known fact that some scientists have themselves fabricated certain things in order to prove their own theories correct and have presented them as “facts,” e.g., the Piltdown man being the missing link hoax. We have already seen all these things, and the evidence related to them, in previous articles. The second point is that a very commonly used statement is, “science says…; science tells…” etc.—but the reality is that science by itself never says or tells anything; science only reveals or presents facts. However, the task of saying or telling anything on the basis of those facts—whether what is said is right or wrong—is always done by people - the scientists; and as we have just seen, it is not necessary that whatever they say will always be correct, or be the truth.

In the recent articles we have seen some things related to Physical Sciences that were written in God’s Word the Bible, thousands of years ago in simple, non-scientific, idiomatic language, which the simple uneducated or poorly educated people could understand; things which the people of those times could never have imagined and figured out by themselves. We first saw about the water cycle; then we saw God’s perspective about this earth and the living things of earth. And after that we saw that about the end-times prophecy of the world getting destroyed because of environmental degradation, and God’s judgment on those who destroy the world. In the last article we looked at some of the things related to light, waves and frequencies, and air written in the oldest book of the Bible, the Book of Job, about 4000 years ago; but the scientists have been discovered recently. Today we will see a couple of things written at other places in the Bible

From the time of creation, since the beginning of the universe, God created the lights and stars of the sky to determine the times, days and nights, to determine the days and years, “Then God said, "Let there be lights in the firmament of the heavens to divide the day from the night; and let them be for signs and seasons, and for days and years; and let them be for lights in the firmament of the heavens to give light on the earth"; and it was so. Then God made two great lights: the greater light to rule the day, and the lesser light to rule the night. He made the stars also” (Genesis 1:14-16); and about 2600 years ago, the Prophet Jeremiah wrote “Thus says the Lord, Who gives the sun for a light by day, The ordinances of the moon and the stars for a light by night, Who disturbs the sea, And its waves roar (The Lord of hosts is His name)” (Jeremiah 31:35). Man could recognize this purpose of God and make good use of it, thousands of years after it had been written.

When prophesying about the end of the world and the time to stand before God for judgment, the disciple of the Lord Jesus, Peter wrote, “But the day of the Lord will come as a thief in the night, in which the heavens will pass away with a great noise, and the elements will melt with fervent heat; both the earth and the works that are in it will be burned up. Therefore, since all these things will be dissolved, what manner of persons ought you to be in holy conduct and godliness, looking for and hastening the coming of the day of God, because of which the heavens will be dissolved, being on fire, and the elements will melt with fervent heat?” (2 Peter 3:10-12), which is an accurate description of the destruction caused by the use of nuclear weapons. This, in a prophecy for the end times, given 2000 years ago, when there were no weapons or methods by which the elements would become very hot and melt, the earth and the works on it would burn, there would be a terrible sound of a blast, the visibility of the sky disappearing from sight. We know these things today by our knowledge of the use of nuclear weapons, but it is humanly impossible for Peter or any other person to even imagine and then to write and tell about these things at the time this was written. It simply cannot be through the thoughts or imaginations of any human intelligence.

The prevailing political and economic state of the world; the unpredictable, unprecedented destructive things that are happening in nature, are all according to the prophecies of the Lord Jesus given 2000 years ago (Matthew 24);  All of these current events are pointing to the second coming of the Lord, the end of the world, and the judgment of all human beings, in the near future.. All over the world, nature and natural cycles have become disrupted, gone haywire, are causing a lot of destruction. There is no doubt that today the world is standing on the verge of nuclear war. The powers possessing nuclear weapons are competing to establish their supremacy over each other. There is tension all over the world in every place, in every race, in every country. Countries and alliances keep trying to have an upper hand over their rivals, they either threaten each other, or indirectly terrorize their rivals, or even attack and invade. The biggest fear now is that terrorist organizations and their supporting countries are now trying to acquire nuclear weapons, and eventually will acquire them in some way. In such a situation, it will be very difficult, if not impossible, to avert a nuclear world war. Now it is for you to consider and decide whether you are prepared and ready to face this inevitable situation or not.

Even if the end of the world does not happen in your lifetime, still, after the end of this earthly life, everyone will have to stand before the Lord God to give account of their life to Him (Acts 17:30-31; Romans 14:12; 2 Corinthians 5:10). If the soul will stand before God with sin, then it will not be able to live with God. Voluntarily today, just now, ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, ask Him to wash away your sins, and to make you ready to live in eternal blessings and happiness with God. A single prayer from a sincere and submissive heart can lift your life from destruction to blessing - the decision is yours. All you have to do is call upon the Lord with a sincere heart, voluntarily, with a heartfelt sincere repentance of your sins; you can pray something like this, “Lord Jesus, I confess that I am guilty of disobeying you, I am a sinner. I believe and accept that you took all my sins upon yourself, bore all their punishment for me by sacrificing yourself on the Cross, and paid their full price in my place. Please forgive my sins, take me under your care, make me your obedient disciple, and keep me with you." Take the right decision while you have the time and opportunity, before it is too late, and you miss the opportunity.

From the next article we will start with a new topic - God’s Law and His Salvation.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language