ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मानक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मानक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

The Law & Salvation - 40 - Utility of the Law – 1 / व्यवस्था और उद्धार – 40 - व्यवस्था की उपयोगिता – 1

 

व्यवस्था और उद्धार – 40 - व्यवस्था और जीवन – 7

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यवस्था की उपयोगिता – 1

 

पुनःअवलोकन: हमने इस श्रृंखला के आरंभ में तीन प्रश्न अपने सामने रखे थे: पहला, यदि उद्धार व्यवस्था के पालन से नहीं है, तो फिर पुराने और नए नियम में व्यवस्था द्वारा जीवन मिलने की बात क्यों कही गई? दूसरा, व्यवस्था के दिए जाने का उद्देश्य क्या था? और तीसरा प्रश्न है कि आज हम मसीही विश्वासियों, प्रभु के लोगों के लिए, क्या व्यवस्था की कोई उपयोगिता अथवा भूमिका है? पिछले लेखों में हम इनमें से पहले प्रश्न, व्यवस्था के द्वारा जीवन मिलने को देख और समझा है। हमने देखा है कि परमेश्वर ने जो कहा है, उसे पूरा भी किया है। हमने समझा था की “व्यवस्था” की सही परिभाषा, परमेश्वर और मनुष्यों के साथ सही संबंध बनाने और निभाने का सही निर्वाह करना (मत्ती 22:37-40), उसे पूरा करना, उसके अनुसार जीवन जीना है। साथ ही हमने बाइबल के अनुसार “जीवन” का तात्पर्य को भी समझा था कि यह प्रभु परमेश्वर में विश्वास में आना है (यूहन्ना 6:63: 6:68; 14:6; 17:3; रोमियों 8:1-2); अर्थात, स्वेच्छा से अपने जीवन को प्रभु को समर्पित करके उसका प्रतिबद्ध एवं आज्ञाकारी शिष्य बनने का निर्णय लेना, और परमेश्वर के परिवार का सदस्य बन जाना है (यूहन्ना 1:12-13)। इस सन्दर्भ में हमने देखा था कि, पुराने नियम में भी (इब्रानियों 11 अध्याय तथा हनोक - उत्पत्ति 5:24 और एलिय्याह - 2 राजाओं 2:9-12, के जीवनों से), और नए नियम में भी लोगों ने केवल इसी विश्वास में स्वेच्छा से आने के आधार पर ही अनन्त जीवन में प्रवेश किया है, और आज भी कर रहे हैं। आज से हम दूसरे प्रश्न, परमेश्वर के लोगों को व्यवस्था के दिए जाने के उद्देश्य को समझना आरम्भ करेंगे।

 

इसके लिए कृपया परमेश्वर के वचन बाइबल में से गलातियों 3 अध्याय को अपने सामने रखिए। इस अध्याय के पहले 12 पदों में व्यवस्था के श्राप, अर्थात उसके संपूर्ण पालन की अनिवार्यता को समझाने के बाद, 13 पद में लिखा है कि मसीह यीशु ने हमारे लिए श्रापित होकर, अर्थात, व्यवस्था का उसकी पूर्णता में पालन कर के, हमें व्यवस्था के पालन के बंधन से छुड़ा लिया है। और उसने यह इसलिए किया कि, “यह इसलिये हुआ, कि इब्राहिम की आशीष मसीह यीशु में अन्यजातियों तक पहुंचे, और हम विश्वास के द्वारा उस आत्मा को प्राप्त करें, जिस की प्रतिज्ञा हुई है” (गलातियों 3:14)। परमेश्वर ने अब्राहम को सारे जगत की आशीषों का मूल, और उसमें होकर परमेश्वर की आशीषों को संसार के सभी लोगों में पहुँचाने की प्रतिज्ञा, व्यवस्था के दिए जाने से 430 वर्ष पहले ही दे दी थी (उत्पत्ति 12:1-3; गलातियों 3:16-18)। और जैसा गलातियों 3:16 में लिखा है, अब्राहम को दी गई यह प्रतिज्ञा उसके वंश में से जन्म लेने वाले प्रभु यीशु मसीह में होकर संसार के सभी लोगों के लिए दी गई थी। और 3:17 के अनुसार, व्यवस्था आकर इस प्रतिज्ञा को टाल नहीं देती है; व्यवस्था तो प्रतिज्ञा में जोड़ी गई है। फिर परमेश्वर पवित्र आत्मा, पौलुस में होकर 3:19 में व्यवस्था के दिए जाने के उद्देश्य को बताता है, “तब फिर व्यवस्था क्यों दी गई? वह तो अपराधों के कारण बाद में दी गई, कि उस वंश के आने तक रहे, जिस को प्रतिज्ञा दी गई थी, और वह स्‍वर्गदूतों के द्वारा एक मध्यस्थ के हाथ ठहराई गई” (गलातियों 3:19)। अर्थात, अब्राहम को प्रतिज्ञा के दिए जाने से लेकर, मसीह यीशु में प्रतिज्ञा के पूरे किए जाने के समय यानि कि प्रभु यीशु के उद्धारकर्ता होकर आने के समय तक, लोगों को निरंतर उनके पाप की दशा का एहसास करवाते रहने के लिए (इब्रानियों 10:3), व्यवस्था का दिया जाना आवश्यक था।

 

व्यवस्था के कारण लोगों को उनके पाप का ही नहीं, वरन पाप के लिए उनकी जवाबदेही का भी एहसास हुआ, क्योंकि उन्हें बार-बार अपने पापों को स्वीकार करते हुए उनके लिए निर्धारित भेंट और बलिदान चढ़ाने पड़ते थे। व्यवस्था, यानि कि परमेश्वर के मानकों के द्वारा ही उन्हें पाप के बारे में सीखा और उन्हें पाप क्या है की पहचान हुई (रोमियों 3:20; 5:13)। व्यवस्था एक शिक्षक के समान लोगों को पाप के बारे में सिखाने, और उन्हें यह स्मरण दिलाते रहने के लिए थी कि “क्योंकि अनहोना है, कि बैलों और बकरों का लहू पापों को दूर करे” (इब्रानियों 10:4)। व्यवस्था, प्रभु के उन्हें बचाने और छुड़ाने के लिए आने तक, उन्हें संभाले रखने के लिए थी (गलातियों 3:23-24)। हम देख चुके हैं कि व्यवस्था का अर्थ है परमेश्वर और मनुष्यों के साथ सही संबंध में आना और बने रहना। व्यवस्था में दिए गए सभी पर्व, भेंट, बलिदान, रीतियाँ, आदि, सभी प्रभु यीशु मसीह के चरित्र, जीवन, और समस्त मानव जाति उद्धार के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य के विभिन्न पहलुओं के प्ररूप या प्रतीक हैं।

 

दूसरे शब्दों में, व्यवस्था में दी गई ये सभी बातें मिलकर प्रभु यीशु मसीह के सम्पूर्ण स्वरूप और उस के उद्धार के कार्य को उसकी परिपूर्णता में दिखाती हैं, और यह यूहन्ना 1:1 - वचन के परमेश्वर तथा परमेश्वर के साथ होने की भी पुष्टि है। इसीलिए व्यवस्था में दी गई इन बातों - पर्वों, भेंट, बलिदान, रीतियों, आदि को यदि निभाना है तो उनकी संपूर्णता में ही निभाना पड़ेगा, तब ही प्रभु का सम्पूर्ण स्वरूप और कार्य पूरा किया गया माना जा सकेगा। किसी भी, कोई एक भी बात को नहीं निभाना, या सही रीति से, सच्चे और पूरे मन से नहीं निभाना, प्रभु यीशु के व्यक्तित्व, उसके जीवन और कार्यों, उसके उद्धार के कार्य को, उसके लिखित, अथवा आत्मिक में, या दोनों ही स्वरूपों में अधूरा छोड़ देने, उसे केवल एक ऊपरी, औपचारिक रीति बना देने के समान है, और ऐसे अधूरे तथा बिना खराई तथा पूर्ण सच्चे समर्पण से किये गये कार्य पूर्णता नहीं हैं, और इसीलिये ऐसे निर्वाह से उद्धार नहीं है। इसीलिए व्यवस्था का यह निर्वाह केवल प्रभु यीशु मसीह ही कर सकता था, और उसी ने किया भी। इसीलिए किसी भी मनुष्य के लिए प्रभु यीशु के समान सिद्ध रीति से संपूर्ण व्यवस्था का पालन असंभव है - क्योंकि तब तो वह मनुष्य प्रभु यीशु के - परमेश्वर के समान हो जाएगा - जो कि असंभव है।

 

कृपया एक पल के लिये थोड़ा रुक कर, इस बात के अर्थ और अभिप्राय को समझिये, उस पर मनन कीजिये। मनुष्य का अपने प्रयास से व्यवस्था को पूरा करने और उद्धार पाने का अभिप्राय है, परमेश्वर के समान हो जाना, उसके स्तर तक पहुँच जाना। और प्रधान स्वर्गदूत लूसिफर यही करने के प्रयास के कारण स्वर्ग से गिराया गया, शैतान बन गया; और आज वह मनुष्यों को धर्म और व्यवस्था का पालन करने, अपनी समझ और प्रयासों से धर्मी होने, अपने ही गढ़े हुए तरीकों के द्वारा परमेश्वर को स्वीकार्य होने, आदि की अपनी कुटिल युक्तियों के द्वारा अपने किये गये के समान के घातक प्रयास में फँसाए रखता है। शैतान अपने अनुभव से भली-भाँति जानता है कि ऐसे सभी प्रयास व्यर्थ हैं, कभी सफल नहीं हो सकते हैं; परन्तु साथ ही वह यह भी जानता है कि ये लोगों को परमेश्वर तथा स्वर्ग से दूर रखने के अचूक तरीके भी हैं। इसलिये, लोगों को इन प्रयासों में उलझाए रखने के द्वारा, वह उन्हें परमेश्वर और स्वर्ग से दूर बनाए रखता है, और वे यही सोचते, समझते रहते हैं कि वे भक्त, धर्मी, परमेश्वर के निकट और उसे स्वीकार्य हैं। इसीलिये, बाइबल हमें किसी भी प्रकार की - मनुष्यों की बनाई हुई या परमेश्वर के द्वारा दी गई व्यवस्था के पालन के द्वारा उद्धार मिलने के लिये नहीं कहती है। बल्कि हमारे लिये परमेश्वर की व्यवस्था के पालन को पूर्ण करके उसे हमारे मार्ग से हटा देने वाले (कुलुस्सियों 2:12-14) उद्धारकर्ता प्रभु यीशु में स्वेच्छा से विश्वास लाने, उसका आज्ञाकारी शिष्य बन जाने के द्वारा उद्धार को परमेश्वर से एक उपहार के समान स्वीकार करने के लिये सिखाती है।

   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 40 - Law & Life - 7

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Utility of the Law – 1 


Review: At the beginning of this series, we had three questions before us: First, if salvation is not from the observance of the Law, then why does the Old and New Testaments speak of having life through the law? Second, why was the Law given? And the third question is, does the Law have any utility or role, for us Christians, the people of the Lord, today? In the previous articles, we have looked at and understood the first of these questions, the receiving of life through the Law. We have seen that what God has said, He has also fulfilled it. We understood that the correct definition of "the Law," is coming into and maintaining the right relationship with God and fellow human beings (Matthew 22:37-40), fulfilling it and living by it. Then we had also understood what it means to “have life.” We had seen that according to the Bible, to have life means to come into faith in the Lord God (John 6:63: 6:68; 14:6; 17:3; Romans 8:1-2); i.e., it is to voluntarily submit one’s life to the Lord and become His committed, obedient disciple, and by faith become a part of God’s family (John 1:12-13). In this context we saw that people in the Old Testament (Hebrews 11 and the lives of Enoch - Genesis 5:24 and Elijah - 2 Kings 2:9-12), and in the New Testament have entered eternal life by voluntarily coming into faith, and continue to do so even today. Today onwards we'll consider the second question, the purpose of the Law being given to God's people.


For this please keep Galatians, chapter 3 before you from God’s Word, the Bible. In this chapter, after explaining the “curse of the Law”, i.e., the necessity of its absolutely perfect observance, in the first 12 verses of this chapter, verse 13 states that Christ Jesus, became cursed for us, i.e., suffered and kept the Law in its fullness for us, and thereby gave us the freedom from the bondage of Law. And why did He do it, "that the blessing of Abraham might come upon the Gentiles in Christ Jesus, that we might receive the promise of the Spirit through faith" (Galatians 3:14). God had promised Abraham that he would be the source of blessings for the whole world. This promise of God's blessings coming upon all people of the world through Abraham, had been made to him 430 years before the Law was given (Genesis 12:1-3; Galatians 3:16-18). And as it is written in Galatians 3:16, this promise given to Abraham was to be made available to all the people of the world through his seed, through the Lord Jesus Christ. According to 3:17, the coming of the Law did not nullify this promise; the promise remained very much in place, awaiting its fulfilment. Then in 3:19, the Holy Spirit through Paul states the purpose of giving the Law - Law was only added to it, as God the Holy Spirit, states through Paul, "What purpose then does the law serve? It was added because of transgressions, till the Seed should come to whom the promise was made; and it was appointed through angels by the hand of a mediator” (Galatians 3:19). From the time the promise was given to Abraham, until the fulfilment of the promise in Christ Jesus, through the coming of the Lord Jesus as Savior of the world, the Law was given, to keep people continually aware of the state of their sinfulness, by repeated reminders (Hebrews 10: 3).


The Law not only made people realize their state of sinfulness, but also of their accountability for sin, as they repeatedly had to confess their sins and offer the prescribed offerings and sacrifices for them time and again. It was by the Law, i.e., through God's standards, that they could learn of, and identify sin, in and around them (Romans 3:20; 5:13). The Law was meant to be a teacher to teach people about sin, and to keep reminding them that “... For it is not possible that the blood of bulls and goats could take away sins” (Hebrews 10:4). The Law was meant to safeguard them until the Lord came to deliver and redeem them (Galatians 3:23-24). We already have seen that the actual meaning of the Law is to come into and remain in the right relationship with God and human beings. All the feasts, offerings, sacrifices, rituals, etc. mentioned in the Law, are all fore-types and representations of various aspects of the character, life, and work of the Lord Jesus Christ for the salvation of all mankind.

 

In other words, all these things given in the Law, put together, fully show the nature of the Lord Jesus Christ and His work of salvation in all its fullness; and this is also an affirmation of John 1:1 - of the Word being God and being with God. That is why, if these things that are given in the Law, i.e., the feasts, offerings, sacrifices, rituals, etc. are to be fulfilled by any person, then they have to be fulfilled, in-toto, in letter and in spirit, in true reverence, by that person. A partial fulfilment, i.e., leaving out even one thing, or not fulfilling it in the proper manner, i.e., not with full integrity and a fully surrendered and committed heart, will be merely doing it as a ritual, and will be the same as non-fulfilment, since that would leave the life and work of Christ Jesus incomplete in either the letter or the spirit, or both; and therefore cannot be a complete and proper fulfillment, so will be never be able to save anyone. That is why only the Lord Jesus Christ could fulfill the Law for us, and He did it too. And that is why it is impossible for any person to perfectly fulfil the Law like the Lord Jesus did - for that would imply that the person has become equal to God - an impossibility.

 

Please stop here for a moment, and ponder over this, consider its implication. For man being able to attain salvation by his efforts and methods implies becoming equal to God, to reach up to God’s level and standards. And, the archangel Lucifer was cast out of heaven and became Satan, for trying to do this very thing. Today,  through his devious ploys of fulfilling Law and religion, being righteous through their works and understanding, becoming acceptable to God by their own methods, etc., Satan keeps mankind trapped in doing the very same and fatal thing that led to his own downfall. Satan knows from his own experience that such efforts are all futile and unattainable; but he also knows that they are sure-shot ways of keeping people away from God and heaven. So, through getting people caught up in attempting them, he keeps the people away from God and heaven, while they keep thinking that they are godly, righteous, near and acceptable to God. That is why the Bible teaches us to stop striving to attain salvation through observing any Law - whether man-made or God-given. Instead, to accept salvation as a gift from God by voluntarily coming to faith in the only one who has fulfilled God’s Law for us, and put it out of our way (Colossians 2:12-14), and becoming His obedient disciple. 


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 22 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 29 - Law’s Purpose - 2 / व्यवस्था और उद्धार – 29 - व्यवस्था का उद्देश्य – 2

 

व्यवस्था और उद्धार – 29 - व्यवस्था का उद्देश्य – 2


Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यवस्था का उद्देश्य - 2 

 

पिछले लेख में हमने देखा था कि व्यवस्था का एक उद्देश्य मनुष्य को उसकी अयोग्यताओं और अक्षमताओं से अवगत कराना, और उसे यह जताना था कि वह अपने कर्मों से परमेश्वर को स्वीकार्य धार्मिकता के स्तर तक पहुँच ही नहीं सकता है, अपने प्रयासों से परमेश्वर की दृष्टि में कभी धर्मी नहीं बन सकता है (यशायाह 64:6; अय्यूब 15:14-16; अय्यूब 25:4)। व्यवस्था का दूसरा उद्देश्य, जैसा हम पहले के एक लेख में रोमियों 7:7-13 से व्यवस्था की चौथी सीमा के संदर्भ में देख चुके हैं, पाप की पहचान करवाना है। हमें यह समझना बहुत आवश्यक है कि व्यवस्था पापों के समाधान या निवारण के लिए नहीं दी गई है, वरन पापों की पहचान करवाने, और मनुष्य को उसकी पापमय दशा का स्मरण करवाते रहने के लिए दी गई है, “तो क्या वह जो अच्छी थी, मेरे लिये मृत्यु ठहरी? कदापि नहीं! परन्तु पाप उस अच्छी वस्तु के द्वारा मेरे लिये मृत्यु का उत्पन्न करने वाला हुआ कि उसका पाप होना प्रगट हो, और आज्ञा के द्वारा पाप बहुत ही पापमय ठहरे” (रोमियों 7:13)। इससे भी पहले परमेश्वर पवित्र आत्मा, पौलुस में होकर रोमियों में ही इस बात को प्रकट और स्पष्ट कर चुका है, जहाँ लिखा है, “20. क्योंकि व्यवस्था के कामों से कोई प्राणी उसके सामने धर्मी नहीं ठहरेगा, इसलिये कि व्यवस्था के द्वारा पाप की पहचान होती है। 21. पर अब बिना व्यवस्था परमेश्वर की वह धामिर्कता प्रगट हुई है, जिस की गवाही व्यवस्था और भविष्यद्वक्ता देते हैं। 22. अर्थात परमेश्वर की वह धामिर्कता, जो यीशु मसीह पर विश्वास करने से सब विश्वास करने वालों के लिये है; क्योंकि कुछ भेद नहीं” (रोमियों 3:20-22)।


इन तीन पदों पर थोड़ा ध्यान से विचार कीजिए:

·        पद 20 में पवित्र आत्मा ने लिखवाया है कि व्यवस्था के पालन से कोई प्राणी धर्मी नहीं ठहरेगा। क्योंकि व्यवस्था का उद्देश्य धर्मी ठहराना नहीं, वरन पाप की पहचान करवाना है। अर्थात, व्यवस्था मनुष्य के सामने परमेश्वर की धार्मिकता के मानक, और उसकी धार्मिकता के स्तर रखती है, जिनके समक्ष किसी भी बात को तुलना के लिए रख कर मनुष्य पहचान सके कि परमेश्वर को क्या स्वीकार्य है, और क्या नहीं; क्या उसकी दृष्टि में उचित है और क्या नहीं; वह किसे सही और जायज़ मानता है, किसे नहीं। इसे ऐसे समझिए, डॉक्टर खून जाँच, एक्स-रे, और अन्य ऐसी जाँचो के द्वारा रोग की पहचान करता है, और फिर उस रोग का समाधान, इलाज बताता है। उसके द्वारा करवाई जा रही जाँचें रोग का इलाज नहीं हैं, रोग का समाधान नहीं हैं, केवल रोग की पहचान करने का तरीका है। उसी प्रकार से परमेश्वर की व्यवस्था भी मनुष्य के पाप-रोग को उस पर प्रकट करने, उस रोग की पहचान करवाने, और उस रोग के निवारण के लिए उसके अपने प्रयासों के व्यर्थ होने को दिखाने का तरीका है; व्यवस्था पाप के रोग का उपचार या समाधान नहीं है। 

·        पद 21 में पवित्र आत्मा बताते हैं कि परमेश्वर की धार्मिकता बिना व्यवस्था के है, व्यवस्था के द्वारा नहीं है। परमेश्वर की यह धार्मिकता, बिना व्यवस्था के, प्रकट की गई है; और इस धार्मिकता की गवाही स्वयं व्यवस्था और भविष्यद्वक्ता देते हैं। परमेश्वर की यह धार्मिकता मनुष्य के कर्म नहीं, स्वयं प्रभु यीशु मसीह है (रोमियों 1:17; यिर्मयाह 23:5-6; 33:16)। 

·        पद 22 यह बिलकुल स्पष्ट कर देता है कि परमेश्वर की यह धार्मिकता, जो बिना व्यवस्था के है, किसी के भी द्वारा किसी भी रीति से कमाई नहीं जा सकती है, और न ही कभी विरासत में मिलती है; वरन यह केवल प्रभु यीशु पर विश्वास करने वालों को प्रदान किया जाने वाला परमेश्वर का अनुग्रहपूर्ण उपहार है; केवल उन्हीं के लिए ही है।


साथ ही उनके लिए, जो फिर भी व्यवस्था के पालन के द्वारा, अपने आप को परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी ठहराना चाहते हैं, उनके लिए व्यवस्था के साथ जुड़ी हुई उसकी एक बहुत बड़ी माँग भी है, जिसे कभी कोई मनुष्य पूरा नहीं करने पाया है। व्यवस्था की इस माँग के बारे में हम अगले लेख में देखेंगे। किन्तु अभी के लिए, यदि आप अपने आप को किसी भी प्रकार की “व्यवस्था” - वह चाहे परमेश्वर की हो, या आपके धर्म, मत, समुदाय, या डिनॉमिनेशन की हो - के पालन के द्वारा धर्मी बनने के, और अपने शरीर के कार्यों के द्वारा अपने आप को परमेश्वर को स्वीकार्य बनाने के प्रयासों में लगे हैं; तो ध्यान देकर समझ लीजिए कि परमेश्वर का वचन स्पष्ट बताता है कि व्यवस्था के पालन के द्वारा नहीं, वरन, परमेश्वर के दिए हुए पश्चाताप और समर्पण करने के मार्ग का पालन करने के द्वारा ही आप परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और उसे स्वीकार्य बन सकते हैं। अभी समय और अवसर रहते सही मार्ग अपना लें, और व्यर्थ तथा निष्फल मार्ग को छोड़ दें।

 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 29 - Law’s Purpose - 2

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Law’s Purpose - 2

 

We had seen in the previous article that a purpose of the Law is to make man aware of his inabilities and incapabilities; and to get him to realize that through his own works, he can never attain to the standard of righteousness acceptable to God, and that he can never become righteous in God’s eyes by his works (Isaiah 64:6; Job 15:14-16; Job 25:4). The second purpose of the Law, as we saw in the previous article in the context of the fourth limitation of the Law given in Romans 7:7-13, is to identify sin. It is essential we understand that the law is not given for the solution or remission of sins, but for the recognition of sins, and to remind man of his sinful condition, “Has then what is good become death to me? Certainly not! But sin, that it might appear sin, was producing death in me through what is good, so that sin through the commandment might become exceedingly sinful.” (Romans 7:13). Even before this, in Romans itself, God, the Holy Spirit, through Paul, has made the point evident and clear, where it is written, "20. Therefore by the deeds of the law no flesh will be justified in His sight, for by the law is the knowledge of sin. 21. But now the righteousness of God apart from the law is revealed, being witnessed by the Law and the Prophets, 22. even the righteousness of God, through faith in Jesus Christ, to all and on all who believe. For there is no difference;” (Romans 3:20-22).


Consider these three verses a little carefully:

  • In verse 20, the Holy Spirit had it written that keeping the Law will not justify any living being. Because the purpose of the Law is not to justify, but to provide the knowledge of sin. The Law puts before man God’s criteria to be righteous, and the standards of God’s righteousness. Thereby, man, by comparing anything with them, can know what is acceptable to God, and what is not; what is right in God’s view and what is not; whom God believes to be right and just, whom not. To understand it, look at it like this: the doctor diagnoses the disease by the help of blood tests, X-rays, and other such tests, and then tells the solution, the treatment of that disease. The tests being asked by him are not the cure of the disease, they are not the treatment of the disease; but only the way to diagnose the disease. In the same way God's Law is also a way of revealing man's sin-sickness to him, making him recognize its presence in him, and showing the futility of his own efforts to cure that disease. The Law is not the cure or solution to the disease of sin.

  • In verse 21 the Holy Spirit explains that the righteousness of God is apart from the Law, not by the Law. This righteousness of God is revealed, outside the Law; And the Law and the prophets themselves testify to this righteousness. This righteousness of God is not through the works of man, but it is the Lord Jesus Christ Himself (Romans 1:17; Jeremiah 23:5-6; 33:16).

  • Verse 22 makes it quite clear that this righteousness of God, which is apart from the Law, can never be earned in any way, nor is it inherited by anyone; but is graciously given as a gift by God, but only to those who believe in the Lord; It is only for them.

Also, for those who still want to justify themselves in the sight of God through the observance of the Law, the Law has an associated great demand too, which no man has ever been able to fulfill. We will consider this demand of the Law in the next article. But for now, if you consider yourself to be righteous by observing any kind of “law” — whether of God, or of your religion, creed, community, or denomination — and are trying to make yourself acceptable to God through your works; then pay heed and understand that God's Word clearly states that you can become righteous and acceptable to God, not by keeping the Law, but only by following God's prescribed path of repentance and submission. Therefore, while you have the time and opportunity, make the right decision now, and leave the useless and fruitless path.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 28 दिसंबर 2025

The Law & Salvation - 4 - Who is Good? – 1 / व्यवस्था और उद्धार – 4 - भला कौन है? - 1

 

व्यवस्था और उद्धार – 4 - भला कौन है? - 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

भला होना – भाग 3 - बाइबल के अनुसार भला कौन है? - 1

 

सामान्यतः मनुष्य यह सोचता है कि भले काम करने के द्वारा, भला व्यवहार करने के द्वारा, लोगों में अपनी भलाई के कारण प्रसिद्धि और प्रशंसा का पात्र बनने के द्वारा, वह परमेश्वर को भी इसी प्रकार से प्रभावित कर लेगा, उसकी दृष्टि में भला हो जाएगा, उसे अपने पक्ष में कर लेगा, और उसे स्वीकार्य हो जाएगा। किन्तु मनुष्य की यह धारणा उसकी कल्पना मात्र ही है, यथार्थ के विपरीत आशा रखना है, उससे अधिक कुछ नहीं। हमने पिछले लेखों में परमेश्वर के वचन बाइबल में से देखा है कि, परमेश्वर के दृष्टिकोण से, उसके वचन की शिक्षाओं के अनुसार भला और परमेश्वर को स्वीकार्य होने का निर्णय मनुष्यों के माप-दंडों के अनुसार नहीं, वरन परमेश्वर के वचन में दिए गए उसके अनन्तकाल के लिए स्थापित, अपरिवर्तनीय और अटल मानकों के अनुसार ही होगा। साथ ही हमने बाइबल से यह भी देखा है कि अपनी स्वाभाविक, अपरिवर्तित शारीरिक दशा में मनुष्य अपनी माँ के गर्भ में आने से लेकर अपनी मृत्यु तक पाप ही में रहता है, और अपनी पाप की उस दशा में परमेश्वर को अस्वीकार्य रहता है। पाप की इस दशा में रहते हुए मनुष्य अपने प्रयासों से ऐसा कुछ भी नहीं कर सकता है जो उसे धर्मी, पाप से शुद्ध, और परमेश्वर से संगति रखने योग्य, परमेश्वर को स्वीकार्य बना सके। किन्तु साथ ही बाइबल यह भी दिखाती है कि उसकी सर्वोत्तम सृष्टि - मनुष्य की यह दशा, परमेश्वर को पसन्द नहीं है, वह मनुष्य से असीम प्रेम करता है, उसके साथ संगति रखना चाहता है, और संसार के प्रत्येक मनुष्य को उस स्थिति में लाना चाहता है, जिस में वह मनुष्य के साथ संगति रख सके। मनुष्य की वास्तविक दशा दिखाने के साथ ही, बाइबल यह भी बताती है कि वास्तव में भला कौन है। 

बाइबल की समझने में कठिन बातों पर विचार करते समय हमें यह भी कभी नहीं भूलना चाहिए कि परमेश्वर सिद्ध, पवित्र, पक्षपात रहित, और खरा है, न्यायी है। उसकी बातों में, उसके न्याय में कोई पक्षपात, दोगलापन, या खोट नहीं है; चाहे उसकी बातें और न्याय हमारी समझ में आएं अथवा न आएं।

प्रभु यीशु मसीह ने ही यह भी बताया कि उनके अनुसार, अर्थात परमेश्वर के अनुसार भला कौन है: “यीशु ने उस से कहा, तू मुझे उत्तम क्यों कहता है? कोई उत्तम नहीं, केवल एक अर्थात परमेश्वर” (मरकुस 10:18)। प्रभु यीशु द्वारा कही गई इस बात में, मूल यूनानी भाषा के जिस शब्द का अनुवाद “उत्तम” किया गया है, उसका शब्दार्थ है good/भला और अंग्रेजी के अनुवादों में यहाँ पर “good” शब्द ही प्रयोग किया गया है।  

परमेश्वर के वचन से प्राप्त होने वाली भले होने की इस परिभाषा से एक बात और निकलकर सामने आती है, इस परिभाषा में निहित है कि जो भी भला होगा, वह स्वतः ही परमेश्वर के तुल्य, या समान ठहरेगा। यह न केवल किसी भी मनुष्य के लिए, उसके किसी भी प्रयास के द्वारा बन पाना असंभव है, वरन मनुष्य की पापमय दशा से उसके भले न होने की बात की भी पुष्टि है, जिसे हमने पिछले लेख में देखा है। न केवल किसी भी मनुष्य का, अपने किसी भी प्रयास से, यह ‘भला’ होना असम्भव है, वरन, जैसा हमने पिछले लेखों में देखा है, यह इस बात की भी पुष्टि है कि अपने पापों की दशा में, कोई भी मनुष्य कभी भी भला हो ही नहीं सकता है। ऐसा नहीं है कि परमेश्वर एक असम्भवता को मनुष्य के सामने रख कर परमेश्वर मनुष्यों को निराश कर रहा। बल्कि परमेश्वर इस के द्वारा मनुष्य के प्रति अपने प्रेम की, और उसके साथ संगति रखने की गहरी लालसा की पुष्टि कर रहा है। जो मनुष्य के लिये असम्भव है, वह परमेश्वर के लिये सम्भव है (लूका 18:27)। परमेश्वर ने अपने वचन बाइबल में दिखाया है कि जो प्रभु यीशु में विश्वास लाते हैं, उसे अपना उद्धारकर्ता और प्रभु स्वीकार कर लेते हैं, उन्हें परमेश्वर पवित्रआत्मा अंश-अंश करके प्रभु यीशु की समानता में बदलने लग जाता है (2 कुरिन्थियों 3:18), ताकि विश्वास में आने के द्वारा परमेश्वर की सन्तान (यूहन्ना 1:12-13) बनने वाले सभी लोग, अर्थात प्रभु के सभी विश्वासी, मसीह के संगी वारिस बन जाएँ और प्रभु के सात और समान महिमा पाएँ (रोमियों 8:14-17)। दूसरे शब्दों में, यद्यपि हम अभी ‘भले’ नहीं हैं, और न ही अपने किसी भी प्रयास से हो सकते हैं, परन्तु परमेश्वर ने हमें इस असहाय और घोर निराशाजनक स्थिति में छोड़ नहीं दिया है। उसने हमारे लिये एक ऐसा मार्ग बनाया और हमें उपलब्ध करवाया है कि हम अपनी इस पापी दशा से छुड़ाए जाएँ और प्रभु के समान ‘भले’ बन जाएँ, यदि हम परमेश्वर द्वारा दिये गये समस्या के समाधान को स्वीकार करने के लिये तैयार हैं तो। अगले लेख में हम इसी विचार से संबंधित बात – परमेश्वर की आज्ञाओं का पालन और भला होने के बारे में देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 4 - Who is Good? – 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Being Good – Part 3 - Who is good according to the Bible? – 1


 

Generally, people think that by doing good deeds, through good behavior, because of their being praised, appreciated, and being honored by others for their goodness, they will also similarly impress God, become good in His eyes, get His favors, and make themselves acceptable to Him. But this is nothing more than man’s imagination, his hoping against hope for the impossible. We've seen in the preceding articles, from God's Word, the Bible, that from God's point of view, the decision of what is good and acceptable to God is only according to the teachings of His eternal, established, and unchanging standards given in His unchanging, unalterable Word, the Bible; not according to the standards of man. At the same time, as we have also seen from the Bible, every person in his natural, unregenerate physical condition is in sin from the time of his conception in his mother's womb, until his death; and because of that state of his sin, he remains unacceptable to God. Because of this inherent, indwelling state of sin, there is nothing man can do by his own efforts to make himself righteous, cleansed of sin, and worthy of fellowship with God, acceptable to God. The Bible also shows that God does not like this condition of man - His best creation; He loves man immeasurably, wants man to be in fellowship with Him, and wants to bring every person on earth into a state in which he can be in fellowship with God. The Bible, besides showing the true condition of man, also reveals who actually is good.

As an aside, before proceeding further, we need to always bear in mind that when considering things difficult to understand in the Bible, we should never forget that God is perfect, holy, non-partisan, upright, and just. There is no partiality, hypocrisy, or error in what He says, nor in his justice; whether or not we are able to understand His words, instructions, and His justice.

The Lord Jesus Christ has said who is good according to Him, i.e., according to God: “So Jesus said to him, "Why do you call Me good? No one is good but One, that is, God." (Mark 10:18). Another thing apparent from this definition of good given in God's Word, is that implied in this definition by the Lord Jesus is the fact that whoever is good, will automatically be God, or equal to God. Not only is this impossible for any person to be, despite any of his efforts, but it is also an affirmation of man's inability to be good due to his sinful condition, as we have seen in the previous article. God is not placing an impossibility before man to discourage him; but is affirming His love and His desire for fellowship with man. What is impossible for man, is possible for God (Luke 18:27). God has shown in His Word the Bible, that those who come to faith in the Lord Jesus, accept the Lord Jesus as their savior and Lord, God the Holy Spirit starts converting them bit by bit into the likeness of the Lord Jesus (2 Corinthians 3:18), so that eventually the children of God by faith (John 1:12-13), the Lord’s Believers, will be joint heirs with Christ and be glorified with Him (Romans 8:14-17). In other words, though we are not ‘good’ now, nor can ever be through our own efforts of any kind, but God has not left us helpless and hopeless in this state, but has created and given us the way to be delivered and become ‘good’ become like the Lord Jesus, if we are willing to accept God’s solution to the problem. In the next article, we will consider another related thing – obeying God’s commandments and being good.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language