ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Abide लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Abide लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 28 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 173

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 18


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 1 - वचन (11) 



व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित हमारे इस ज़ारी बाइबल अध्ययन में, हम प्रेरितों 2 अध्याय में दी गई सात बातों पर अध्ययन कर रहे हैं। अभी हम प्रेरितों 2:42 में दी गई चार बातों, जिन्हें “मसीही जीवन के स्तम्भ” भी कहा जाता है, में से पहले स्तम्भ, अर्थात यत्न से और लौलीन होकर वचन का अध्ययन करने को देख रहे हैं। पिछले कुछ लेखों में हमने सात कारण देखे हैं कि क्यों प्रत्येक मसीही विश्वासी को बाइबल अध्ययन करने में यत्न के साथ लौलीन रहना चाहिए। आज हम बाइबल अध्ययन के एक और पक्ष पर विचार करेंगे - जो लोग परमेश्वर के वचन को अपने जीवनों में उसका उचित आदर और स्थान देते हैं, उससे उनके जीवनों में क्या प्रभाव आते हैं। हम यह बाइबल के पदों से देखेंगे, बस उनपर एक छोटी सी टिप्पणी के साथ। सामान्यतः क्योंकि सभी पद अपने आप में स्पष्ट हैं, स्वयं अपनी व्याख्या हैं, इसलिए हम पदों के विश्लेषण और चर्चा में नहीं जाएंगे।


मसीही विश्वासी के जीवन में परमेश्वर के वचन के प्रभाव


1. भजन 19: 

  • पद 7 - “यहोवा की व्यवस्था खरी है, वह प्राण को बहाल कर देती है; यहोवा के नियम विश्वासयोग्य हैं, साधारण लोगों को बुद्धिमान बना देते हैं;” परमेश्वर का वचन प्राण को बहाल कर देता है और साधारण लोगों को बुद्धिमान बना देते है।

  • पद 8 - “यहोवा के उपदेश सिद्ध हैं, हृदय को आनन्दित कर देते हैं; यहोवा की आज्ञा निर्मल है, वह आंखों में ज्योति ले आती है;” परमेश्वर का वचन हृदय को आनन्दित करता और आँखों में ज्योति ले आता है।

  • पद 9 - “यहोवा का भय पवित्र है, वह अनन्तकाल तक स्थिर रहता है; यहोवा के नियम सत्य और पूरी रीति से धर्ममय हैं।” परमेश्वर का वचन सदा काल तक बना रहता है, इसलिए वह हर बात का आँकलन करने के लिए एक अपरिवर्तनीय, सिद्ध, और चिरस्थाई मापदण्ड है।

  • पद 11 - “और उन्हीं से तेरा दास चिताया जाता है; उनके पालन करने से बड़ा ही प्रतिफल मिलता है।” जो उसके आज्ञाकारी हैं, परमेश्वर का वचन उन्हें सचेत करता है और उन्हें प्रतिफल भी देता है।


2. भजन 119: सम्पूर्ण भजन 119 परमेश्वर के वचन के विभिन्न पक्षों के बारे में है। यहाँ पर उसके कुछ पद दिए जा रहे हैं:

  • पद 1-2 - “क्या ही धन्य हैं वे जो चाल के खरे हैं, और यहोवा की व्यवस्था पर चलते हैं! क्या ही धन्य हैं वे जो उसकी चितौनियों को मानते हैं, और पूर्ण मन से उसके पास आते हैं!” जो उसका पालन करते हैं, उनके लिए परमेश्वर का वचन आशीष लाता है।

  • पद 7 - “जब मैं तेरे धर्ममय नियमों को सीखूंगा, तब तेरा धन्यवाद सीधे मन से करूंगा।” परमेश्वर का वचन हमें परमेश्वर का धन्यवाद करना, उसकी स्तुति करना, उसकी आराधना करना सिखाता है।

  • पद 9, 11 - “जवान अपनी चाल को किस उपाय से शुद्ध रखे? तेरे वचन के अनुसार सावधान रहने से।” “मैं ने तेरे वचन को अपने हृदय में रख छोड़ा है, कि तेरे विरुद्ध पाप न करूं।” परमेश्वर का वचन हमें पाप से शुद्ध तथा पाप करने से बचाए रखता है। 

  • पद 98-100 - “तू अपनी आज्ञाओं के द्वारा मुझे अपने शत्रुओं से अधिक बुद्धिमान करता है, क्योंकि वे सदा मेरे मन में रहती हैं। मैं अपने सब शिक्षकों से भी अधिक समझ रखता हूं, क्योंकि मेरा ध्यान तेरी चितौनियों पर लगा है। मैं पुरनियों से भी समझदार हूं, क्योंकि मैं तेरे उपदेशों को पकड़े हुए हूं।” जो परमेश्वर के वचन में बने रहते और उसका पालन करते हैं, उन्हें वचन से ऐसी व्यावहारिक समझ प्राप्त होती है जो और किसी तरह से कभी नहीं मिल सकती है।

  • पद 105 - “तेरा वचन मेरे पांव के लिये दीपक, और मेरे मार्ग के लिये उजियाला है।” परमेश्वर का वचन एक दीपक के समान हमारे मार्ग में उजियाला करता है, और एक-एक कदम करके हमें आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है।

  • पद 107 - “मैं अत्यन्त दु:ख में पड़ा हूं; हे यहोवा, अपने वचन के अनुसार मुझे जिला।” हमारे क्लेशों और समस्याओं के समय में परमेश्वर का वचन हमें नई सामर्थ्य देता है।

  • पद 111 - “मैं ने तेरी चितौनियों को सदा के लिये अपना निज भाग कर लिया है, क्योंकि वे मेरे हृदय के हर्ष का कारण हैं।” परमेश्वर का वचन हमें आनन्दित करता है। 


3. यिर्मयाह 5:14 - “इस कारण सेनाओं का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, ये लोग जो ऐसा कहते हैं, इसलिये देख, मैं अपना वचन तेरे मुंह में आग, और इस प्रजा को काठ बनाऊंगा, और वह उन को भस्म करेगी।” उसके लोगों के मुँह में, परमेश्वर का वचन, उनके विरोधियों के लिए भस्म करने वाली आग बन जाता है।


4. यिर्मयाह 23:29 - “यहोवा की यह भी वाणी है कि क्या मेरा वचन आग सा नहीं है? फिर क्या वह ऐसा हथौड़ा नहीं जो पत्थर को फोड़ डाले?” परमेश्वर के लोगों के विरुद्ध व्यर्थ की बातों को जलाने, और अविश्वास की चट्टान को तोड़ने के लिए परमेश्वर का वचन आग और हथौड़े का काम करता है।


5. 2 तीमुथियुस 3:15-17 - “और बालकपन से पवित्र शास्त्र तेरा जाना हुआ है, जो तुझे मसीह पर विश्वास करने से उद्धार प्राप्त करने के लिये बुद्धिमान बना सकता है। हर एक पवित्रशास्‍त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिये लाभदायक है। ताकि परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिये तत्‍पर हो जाए।” परमेश्वर का वचन मसीह में विश्वास और उद्धार के लिए समझ देता है; वह उपदेश देने, समझाने, सुधारने, और धर्म की शिक्षा देने के लिए लाभकारी है। वह विश्वासी को भले कामों के लिए तत्पर और तैयार करता है।


6. इब्रानियों 4:12 - “क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, और प्रबल, और हर एक दोधारी तलवार से भी बहुत चोखा है, और जीव, और आत्मा को, और गांठ गांठ, और गूदे गूदे को अलग कर के, वार पार छेदता है; और मन की भावनाओं और विचारों को जांचता है।” परमेश्वर का वचन गहराई से काट कर अलग-अलग करता है, और मन की बातों को जाँचता तथा प्रकट करता है।


7. 1 पतरस 1:23; 2:2 - “क्योंकि तुम ने नाशमान नहीं पर अविनाशी बीज से परमेश्वर के जीवते और सदा ठहरने वाले वचन के द्वारा नया जन्म पाया है।” “नये जन्मे हुए बच्‍चों के समान निर्मल आत्मिक दूध की लालसा करो, ताकि उसके द्वारा उद्धार पाने के लिये बढ़ते जाओ।” परमेश्वर का वचन विश्वासियों के लिए नए जीवन का अनन्तकालीन तथा सदा उपलब्ध स्त्रोत है; और उनकी आत्मिक बढ़ोतरी के लिए आवश्यक पोषण है।

 

परमेश्वर के वचन में बने रहने और उसका पालन करने के ये कुछ लाभ हैं। जब पवित्र आत्मा की अगुवाई में वचन को पढ़ते, अध्ययन करते, और उसका पालन करते हैं, तब वह हमें और भी कई बातें दिखाता है और हमारी सहायता करता है कि व्यावहारिक मसीही जीवन में हम उन बातों को अनुभव भी करें। अगले लेख में हम “मसीही जीवन के स्तम्भ” में से दूसरे स्तम्भ, “संगति रखने” पर विचार करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 18


The Four Pillars of Christian Living - 1 - Word (11)



In our on-going study about the things related to practical Christian living, we are studying the seven things given in Acts 2; and are presently considering Acts 2:42 where the four things, also known as the “Four Pillars of Christian Living” are given. The first of these four pillars is diligently and steadfastly studying God’s Word. In the past few articles, we have seen from the Bible seven reasons why every Christian Believer needs to diligently and steadfastly be engaged in studying the Bible. Today we will consider another aspect of Bible study - the effects of God’s Word in the lives of those who accord to it its proper place and priority in their lives. We will see these effects through some Biblical references, and will just comment upon them. Generally speaking, since the verses are quite clear and self-explanatory, therefore, we will not be going into any discussion or analysis of the verses.


The Effects of God’s Word in a Christian Believer’s Life


1. Psalm19: 

  • vs.7 – “The law of the Lord is perfect, converting the soul; The testimony of the Lord is sure, making wise the simple.” God’s Word restores the soul and gives wisdom to the simple. 

  • vs.8 – “The statutes of the Lord are right, rejoicing the heart; The commandment of the Lord is pure, enlightening the eyes;” God’s Word rejoices the heart and enlightens the eye

  • vs.9 – “The fear of the Lord is clean, enduring forever; The judgments of the Lord are true and righteous altogether” God’s Word endures or stays forever, hence serves as an unchanging, perfect, and eternal standard to measure and assess all things.    

  • vs.11 - “Moreover by them Your servant is warned, And in keeping them there is great reward” God’s Word gives warns and rewards the obedient.


2. Psalm 119: The whole of Psalm 119 is about the various aspects of God’s Word. Given below are few excerpts from it.

  • vs.1-2 - “Blessed are the undefiled in the way, Who walk in the law of the Lord! Blessed are those who keep His testimonies, Who seek Him with the whole heart!” God’s Word is a source of blessings who follow it.

  • vs.7 - “I will praise You with uprightness of heart, When I learn Your righteous judgments” God’s Word teaches us to thank and praise God, and to worship Him. 

  • vs.9,11 – “How can a young man cleanse his way? By taking heed according to Your word.” Your word I have hidden in my heart, That I might not sin against You!” God’s Word keeps us clean from sin and safe from sinning.

  • vs.98-100 - “You, through Your commandments, make me wiser than my enemies; For they are ever with me. I have more understanding than all my teachers, For Your testimonies are my meditation. I understand more than the ancients, Because I keep Your precepts.” To those who abide in and obey God’s Word, it provides to them the kind of practical wisdom that cannot be acquired otherwise.

  • vs.105 – “Your word is a lamp to my feet And a light to my path.” God’s Word, as a lamp, enlightens our path and leads us step by step.

  • vs.107 – “I am afflicted very much; Revive me, O Lord, according to Your word.” God’s Word revives us in times of our afflictions and problems.

  • vs.111 – “Your testimonies I have taken as a heritage forever, For they are the rejoicing of my heart.” God’s Word gives us joy, makes us rejoice.


3. Jeremiah 5:14 - “Therefore thus says the Lord God of hosts: Because you speak this word, Behold, I will make My words in your mouth fire, And this people wood, And it shall devour them” God’s Word, in the mouth of His people, becomes a consuming fire against their opponents. 


4. Jeremiah 23:29 – “‘Is not My word like a fire?’ says the Lord, "And like a hammer that breaks the rock in pieces?” God’s Word works as a hammer that breaks the rock of unbelief against His people.


5. 2 Timothy 3:15-17 – “and that from childhood you have known the Holy Scriptures, which are able to make you wise for salvation through faith which is in Christ Jesus. All Scripture is given by inspiration of God, and is profitable for doctrine, for reproof, for correction, for instruction in righteousness, that the man of God may be complete, thoroughly equipped for every good work.” God’s Word gives wisdom for salvation and faith in Christ; It is profitable for doctrine, reproof, correction, and instruction in righteousness. It thoroughly equips and perfects the Believers for good works.


6. Hebrews 4:12 – “For the word of God is living and powerful, and sharper than any two-edged sword, piercing even to the division of soul and spirit, and of joints and marrow, and is a discerner of the thoughts and intents of the heart.” God’s Word pierces deeply, cuts, separates, and judges or discerns the thoughts and intents of hearts.


7. 1 Peter 1:23; 2:2 – “having been born again, not of corruptible seed but incorruptible, through the word of God which lives and abides forever,” “as newborn babes, desire the pure milk of the word, that you may grow thereby,” God’s Word is the eternal, ever-abiding source of new life for the Believers; it is the necessary nourishment for their spiritual growth.


These are just some of the advantages of abiding in God’s Word and obeying it. As we read through, learn, abide in, and obey God’s Word under the guidance of the Holy Spirit, He will show us many more, and help us to practically experience them in our lives. In the next article we will consider the second “Pillar of Christian Living,” i.e., “Fellowship.”


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 51

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 12

मरे हुए कामों से मन फिराना – 8

 

    इब्रानियों 6:1-2 से हमारे आरंभिक बातों के अध्ययन में, वर्तमान में हम पहली बात, अर्थात, मरे हुए कामों से मन फिराने पर विचार कर रहे हैं; अर्थात उन कामों से मन फिराने पर जिन के कारण उन्हें करने वालों के जीवनों में कोई आत्मिक बढ़ोतरी या परिपक्वता नहीं होती है। पिछले दो लेखों में हमने दो बहुत सामान्य गलत धारणाओं के बारे में देखा है, जिनका प्रचार और शिक्षा कुछ मत और डिनॉमिनेशन बहुत बल देकर करते हैं। ये उन की वे झूठी शिक्षाएँ और गलत सिद्धान्त हैं जिन्हें ये लोग विश्वासियों द्वारा परमेश्वर पवित्र आत्मा को प्राप्त करने, और “अन्य भाषा” में बोलने के बारे में बताते और सिखाते हैं। हमने देखा है कि उनकी इन दोनों बातों को स्वीकार्य बनाने के लिए बाइबल से उन्हें कोई समर्थन नहीं है। इसी प्रकार की एक अन्य सम्बन्धित गलत धारणा, जिसका ये लोग बहुत बल देकर प्रचार करते हैं, पवित्र आत्मा के बपतिस्मे से संबंधित है। लेकिन जिस स्वरूप में वे इसका प्रचार करते, इसे बल देकर सिखाते हैं, उसका भी बाइबल में कोई समर्थन नहीं है। हम इसके बारे में अभी नहीं देखेंगे, किन्तु तीसरी आरंभिक बात, ‘बपतिस्मों’ के अध्ययन के समय इस पर विचार करेंगे। आज हम एक अन्य प्रकार के मरे हुए काम पर विचार करेंगे, जो विश्वासियों द्वारा अपने जीवनों में प्रभु को आदर देने से सम्बन्धित है।

    हम लूका 10:38-42 में एक घटना को देखते हैं, जिस में मारथा नामक एक महिला अपने घर में प्रभु यीशु का स्वागत करती है। मारथा की एक बहन भी थी जिसका नाम मरियम था। हम इस परिवार को फिर से यूहन्ना 11 अध्याय में भी देखते हैं, जहाँ लाजर के जिलाए जाने की घटना दर्ज की गई है। यहाँ से हम दो और बातों को सीखते हैं, कि मारथा और मरियम का लाजर नामक एक भाई भी था और प्रभु यीशु इस परिवार से प्रेम करता था (यूहन्ना 11:5), तथा यह परिवार बैतनिय्याह का रहने वाला था। हम लूका 10:38 के आरंभिक वाक्य में लिखे “वे” से देखते हैं कि प्रभु यीशु कुछ लोगों के साथ जा रहा था, बहुत संभव है वे उसके बारह शिष्य रहे होंगे; और मारथा ने प्रभु को अपने घर आने का न्यौता दिया था। मेज़बान होने के नाते मारथा उनकी सेवा कर रही थी, इसलिए प्रभु के साथ समय नहीं बिता पा रही थी (पद 40)। किन्तु उसकी बहन मरियम, प्रभु की सेवा और देखभाल की चिन्ता करने के बजाए, प्रभु के पाँवों के पास बैठकर उस से उसका वचन सुन रही थी (पद 39)। जैसा कि हम पद 40 से देखते हैं, थोड़े समय के बाद मरियम जो कर रही थी – बस प्रभु के पाँवों के पास बैठकर उसका वचन सुनना, उससे मारथा खिसिया गई, और उसने अपनी खिसियाहट अपने मेहमान प्रभु यीशु पर उतार दी। मारथा ने प्रभु की आलोचना की, कि वह उसकी आवश्यकताओं और चिन्ताओं पर ध्यान नहीं दे रहा है, प्रभु पर कुछ क्रोधित हुई कि उसने मरियम से उसकी सहायता करने के लिए नहीं कहा है।

    किन्तु जैसा हम पद 41-42 से देखते हैं, मारथा के प्रति प्रभु का प्रत्युत्तर धैर्य और प्रेम के साथ था। वह मारथा को कुछ भी बुरा नहीं कहता है; वह उसके द्वारा उनके लिए बहुत सी बातें करने के उसके प्रयासों को स्वीकार करता है, लेकिन प्रभु उसे यह भी कहता है कि उसने प्रभु के आदर में जो बहुत कुछ करने का निर्णय लिया है, उन बातों से उसे केवल चिन्ता और घबराहट ही मिली है। इसकी तुलना में, मरियम ने केवल एक ही बात करना चुना, कि वह प्रभु के पांवों पर बैठे और उसकी बातों को सुने; और प्रभु ने उसकी इस बात की सराहना की। प्रभु का ध्यान रखने और उसकी देखभाल करने के लिए मारथा ने जो तरीका चुना था, उसकी तुलना में, मरियम द्वारा चुने गए तरीके को प्रभु ने आवश्यक कहा, उसे भला बताया, और आश्वस्त किया कि वह उससे कभी नहीं लिया जाएगा। दोनों ही बहनें प्रभु से प्रेम करती थीं और प्रभु भी दोनों से प्रेम करता था; किन्तु दोनों ने प्रभु के प्रति प्रेम और देखभाल को व्यक्त करने के अपने-अपने तरीके चुने थे। मरियम के तरीके की सराहना करते हुए प्रभु ने यह नहीं कहा कि केवल मरियम वास्तव में उसका ध्यान रखना और देखभाल करना चाहती थी, न कि मारथा। किन्तु यह स्पष्ट प्रकट है कि प्रभु ने मरियम के तरीके को पसंद किया, उसका अनुमोदन किया, उसे ही आवश्यक, भला, और चिर-स्थाई कहा; साथ ही यह भी दिखाया कि मरियम के तरीके से चिन्ता और घबराहट ही होंगे।

    हम यहाँ पर प्रभु के प्रति प्रेम को व्यक्त करने, उसे आदर देने, के दो तरीकों को देखते हैं। मारथा का तरीका अनुमानित कार्यों के द्वारा व्यक्त करने का है; बहुत सारे काम करने का, प्रभु के लिए ऐसी बहुत सारी बातों में संलग्न होने का, जिनके द्वारा संभवतः प्रभु प्रसन्न होगा। लेकिन उसके द्वारा इन अनुमान लगा कर किए गए कार्यों ने उसे प्रभु के साथ बैठने और उसकी बातें सुनने के लिए समय और यह लालसा नहीं दी, कि प्रभु से सीखे कि उसे क्या पसन्द है, और फिर उसके अनुसार कार्य करे। मारथा ने जो किया, अधिकाँश मसीही भी वही करते हैं; बात प्रभु के प्रति उनके प्रेम और प्रतिबद्धता की नहीं है, किन्तु समस्या है कि वे उसके प्रति अपने प्रेम को किस तरह से व्यक्त करते हैं, और उनके प्रयासों के प्रत्युत्तर में उन्हें क्या मिलता है। अनुमान लगाकर कार्यों को करने का मारथा का तरीका यद्यपि आवश्यक और भला प्रतीत हो सकता है, किन्तु उसमें एक बहुत बड़ी कमी है, कि इस तरीके को अपना कर काम करने वाले के पास प्रभु के साथ बैठने, उसकी सुनने, उसकी इच्छा को जानने, और फिर उस के अनुसार कुछ करने के लिए समय नहीं होता है। इस तरीके से काम करने वालों की यही पूर्व-धारणा रहती है, तथा वे यही चाहते हैं कि वे जो कुछ भी करें उसे प्रभु स्वीकार कर ले, पसन्द कर ले। इसकी तुलना में मरियम का तरीका बहुत साधारण और निष्क्रिय प्रतीत होता है, लेकिन प्रभु इसी तरीके को चाहता है – कि लोग उसके पाँवों के पास बैठें, उससे सुनें, उससे सीखें, और उस से वे बातें प्राप्त करें जो कभी भी उन लोगों से ली नहीं जाएंगी, अर्थात मसीही विश्वासी के साथ अनन्तकाल तक बनी रहेंगी। मसीही विश्वासी के लिए, मरियम का तरीका है परमेश्वर के वचन बाइबल के साथ समय बिताना – बाइबल के बारे में, या उससे सम्बन्धित सामग्री को पढ़ना नहीं, वरन बाइबल ही को पढ़ना। प्रभु को, वचन में होकर, बात करने का समय देना, उस पर मनन करना, उसके बारे में विचार करना, और प्रभु ने जो सिखाया है उन निर्देशों को अपने जीवन में लागू करना।

    प्रभु के पाँवों पर समय बिताना, उसके वचन में होकर उससे सीखना, उसके वचन को अपने में बने रहने देना, न तो समय की बरबादी है, और न ही निष्क्रिय होकर रहना है – यह सब करने के लिए, किसी भी कार्य से अधिक अनुशासन, प्रयास, और संयम चाहिए होता है, और यही प्रभु से प्रेम करने का प्रमाण भी है (1 यूहन्ना 2:3-5)। इस अनुशासन को बनाए रखने के साथ बड़ी प्रतिज्ञाएँ और लाभ जुड़े हुए हैं। जो लोग इस में बने रहते हैं: वे नया बल पाते जाएँगे, कभी थकित नहीं होंगे, उकाबों के सामान उड़ेंगे (यशायाह 40:31); परमेश्वर पिता और प्रभु उन से प्रेम करेंगे, और आ कर उनके साथ निवास करेंगे (यूहन्ना 14:21, 23); प्रभु की प्रतिज्ञा है कि वह उनकी इच्छाओं को पूरा करेगा (यूहन्ना 15:7); और वे उसके प्रेम में बने रहेंगे (यूहन्ना 15:10)। इसलिए प्रत्येक मसीही विश्वासी को स्वयं का आँकलन कर के यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उसके जीवन में परमेश्वर के वचन का क्या स्थान है, वह व्यक्तिगत रीति से परमेश्वर के वचन का अध्ययन करने और सीखने में कितना समय लगाता है, और अपनी कितनी कमियों को ठीक करता है। जैसा कि प्रभु ने स्वयं कहा है, अनुमानित कार्यों के द्वारा प्रभु को प्रसन्न करने का तरीका अन्ततः केवल चिन्ताओं और घबराहट ही को उत्पन्न करेगा; वह व्यर्थ और निष्फल है – एक प्रकार के मरे हुए काम है जिन से मन फिराने और जिन्हें निकाल फेंकने की आवश्यकता है। प्रभु के पाँवों पर बैठकर परमेश्वर के वचन को पढ़ने, अध्ययन करने, सीखने, और उसे अपने जीवन में लागू करने का मरियम का तरीका ही विश्वासियों को लाभ पहुँचाएगा, और उसी का पालन किया जाना चाहिए; किन्तु उस में बहुत अनुशासन, लगन, संयम की आवश्यकता है क्योंकि शैतान भरसक प्रयत्न करेगा कि मसीही विश्वासी को ऐसा न करने दे।

    अगले लेख में हम एक अन्य प्रकार के मारे हुए काम के उदाहरण को देखेंगे, मसीही विश्वासी के मनुष्यों को प्रसन्न करने वाले बन जाना।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 12

Repentance From Dead Works - 8

 

    In our study of Elementary Principles from Hebrews 6:1-2, we are presently considering the first principle, i.e., repentance from dead works; i.e., repentance from those seemingly religious and good works, that do not cause any spiritual growth or maturity in the person doing them. In the past two article we have seen two very common misconceptions, that are quite emphatically preached and taught by some sects and denominations. They are the false teachings and wrong doctrines regarding Believers receiving God the Holy Spirit, and about speaking in “Tongues.” We have seen that both do not have any Biblical support to make them acceptable. There is another similarly very emphatically preached and taught misconception about Holy Spirit baptism, which again does not have any Biblical standing or support for the form it is preached, taught, and emphasized; we will not consider it now but will take it up when we are learning about the third elementary principle, i.e., baptisms. Today we will consider another kind of dead works, that of Believers honoring the Lord in their lives.

    In Luke 10:38-42 we have an incidence where the Lord Jesus is welcomed into a house, by a lady named Martha. Martha also had a sister, named Mary. We see this family again later on in John 11, in the incidence of raising of Lazarus from the dead, and from there we learn two more things, that Martha and Mary also had a brother named Lazarus and Jesus loved this family (John 11:5), and this family belonged to Bethany. We note from the “they” in the opening sentence of Luke 10:38 that quite likely the Lord was travelling with some other people, probably His twelve disciples; and that it was Martha who invited the Lord into their house. As the hostess, Martha was distracted from spending time with the Lord and got busy preparing for and serving the Lord (v.40). But her sister Mary, instead of helping Martha, simply sat at the feet of Jesus and listened to Him (v.39), not worrying about caring for and serving the Lord. After sometime, as we see from v.40, Martha got irritated with what Mary was doing – simply sitting at the Lord’s feet and listening to Him, instead of helping her in taking care of and serving the Lord, and her irritation spilled over onto her guest, the Lord Jesus. She is critical Him of not caring for her needs and concerns, and expresses her annoyance, for not asking Mary to help her.

    But the Lord, as we see in vs. 41-42, responds lovingly and patiently towards Martha. He does not discredit her; He acknowledges her efforts at doing many things for caring for Him and looking after Him, but the Lord also points out that what she has chosen to do for honoring Him has only caused worries and trouble for her. In contrast, Mary chose to do only one thing, i.e., sit at the Lord’s feet and listen to Him; and the Lord commends her for it. In contrast to what the Lord had to say about Martha’s way of expressing her care and concern for the Lord, the Lord calls Mary’s way as one that was needed or necessary, calls it the good part, and assures that it will not be taken away from her. Both sisters loved the Lord and the Lord too loved them both; both had chosen their own ways to express their care and concern for the Lord. Though approving Mary’s way, the Lord does not say that only Mary, not Martha, actually cared Him. But quite evidently, the Lord preferred and approved Mary’s way, calling it good, necessary, and everlasting; while pointing out that Martha’s way will only lead to worries and troubles.

    We see here two ways of honoring the Lord, of expressing care and love for the Lord. Martha’s way is to express it through presumptive efforts, by doing many activities, many things for the Lord, that she thought would please the Lord. But her being involved in these self-determined activities did not give her the time and desire to sit and listen to the Lord, to know from Him, what pleased Him and then do accordingly. What Martha did is what most Christian Believers also do; their love and commitment towards the Lord is not in question, but the problem is in the way they express their love towards Him, and the returns they get for their efforts. Martha’s way of presumptive activities, though seemingly necessary and good, have a big drawback, of not letting the one engaged in the activities have time to sit and listen to the Lord, first know His will, and then act according to it. Those who work in this manner presume and want that whatever they do must be accepted and liked by the Lord. In contrast Mary’s way seems to be quite passive and ordinary, but it is the way the Lord likes and wants – to sit at His feet, to listen to Him, to learn from Him, and receive from Him things that will never be taken away, i.e., will be everlasting. For the Christian Believer, Mary’s way is to spend time in God’s Word the Bible – not reading about it or reading books related to it and its teachings, but the Bible itself. Allowing time for the Lord to speak through His Word, to meditate and ponder over what He teaches, apply the Lord’s instructions in their life.

    Spending time at the Lord’s feet, learning from Him through His Word, letting God’s word abide in them, is neither a waste of time, nor something passive – it requires much higher discipline, effort, and perseverance than physical activities, and it is the proof of loving the Lord (1 John 2:3-5). There are great promises and benefits associated with maintaining this discipline. Those who do so: they will renew their strength, never be tired, but rise like eagles (Isaiah 40:31); they will be loved by God the Father and the Lord, who will come and abide with them (John 14:21, 23); the Lord has promised to fulfil their desires (John 15:7), and they will abide in His love (John 15:10). Therefore, every Christian Believer needs to evaluate the place God’s Word has in his life, how much time does he personally spend in studying and learning from God’s Word, and rectify the shortcomings. As the Lord Himself has said, Martha’s way of trying to please the Lord through presumed activities will eventually only lead to worries and troubles; it is vain and fruitless – a kind of dead works that need to be repented of and cast away. Mary’s way of spending time at the Lord’s feet, i.e., reading, studying, learning, and applying God’s Word is what will benefit the Believers and needs to be followed, and it requires a lot of discipline and perseverance since Satan will try his utmost to keep the Believers from doing this.

    In the next article we will look at another kind of dead work, of Believers becoming man-pleasers.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 20 जून 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न – 39b – Branch Cast Away / कटी हुई डाली - Part 2



क्या यूहन्ना 15:1-6 की काट डाली गई डाली विश्वासी के “काट डाले” जाने और नाश हो जाने को दिखाती है? - भाग 2

 2. पद का उसके सन्दर्भ के साथ विश्लेषण:

बाइबल अध्ययन के मूलभूत सिद्धांतों के आधार पर, अब हम अपने मुख्य पद - यूहन्ना 15:2 का विश्लेषण करते हैं, और देखते हैं कि हम इस में से क्या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, कि यह पद वास्तव में क्या कह रहा है। 

इन बातों पर ध्यान दीजिए:

  • यहाँ पर प्रभु यीशु अपने शिष्यों को संबोधित कर रहा है। यहूदा इस्करियोती उन्हें छोड़ कर जा चुका है (यूहन्ना 13:30), और प्रभु भी अपने शेष शिष्यों के साथ उस स्थान से जहाँ पर उन्होंने फसह का भोज खाया था, निकल चुका है (यूहन्ना14:31)। इसलिए इस समय जब यह वार्तालाप हो रहा है, झूठा शिष्य और धोखा देने वाला यहूदा इस्करियोती वहाँ उनके साथ नहीं है।

  • यह पद, यूहन्ना 15:2, प्रभु यीशु के द्वारा विशेषतः उन्हें कहा गया है जिन पर “जो डाली मुझ में है” पूरा होता है – अर्थात, वह डाली जो प्रभु के साथ पूर्णतः जुडी हुई है, केवल ऊपरी रीति से या दिखाई देने भर को साथ रहने वाली नहीं है, किन्तु उसका भाग है, उससे सामर्थ्य प्राप्त कर रही है।

  • हम यूहन्ना 15:4-5 से सीखते हैं कि डाली और ये शिष्य एक ही हैं।

  • फिर यूहन्ना 15:3, एक बार फिर से इन शिष्यों को "शुद्ध" कहता है; वह इससे पहले भी यूहन्ना 13:10-11 उन से यही बात कह चुका है, और वहां पर उसने संकेत किया था कि उसे धोखा देकर पकड़वाने वाला शुद्ध नहीं था, किन्तु शेष शिष्य शुद्ध थे। मूल यूनानी भाषा के जिस शब्द का अनुवाद "शुद्ध" किया गया है, वह शब्द है  "katharos (कैथरोस)" जिसका एक शब्दार्थ “शुद्ध" भी होता है। अब ध्यान कीजिए, यदि इस समय यहूदा इस्करियोती उनके साथ वहां पर होता तो यह और इससे पहले वाली बात झूठी हो गई होती, क्योंकि यहूदा वास्तव में “शुद्ध” या प्रभु से उस तरह से अंतरंग रीति से नहीं जुड़ा हुआ था जैसे कि शेष शिष्य थे, उसकी “डाली” के समान।

  • इसकी तुलना यूहन्ना 15:6 से कीजिए, जो उस डाली के लिए है जो देखने में तो प्रभु के साथ जुड़ी है, किन्तु वास्तव में प्रभु में नहीं है – ऐसी डाली का तिरस्कार किया जाता है, उसे निकाल कर फेंक दिया जाता है और वह सूख जाती है, जैसे कि यहूदा इस्करियोती - जो प्रभु के साथ तो था किन्तु कभी भी प्रभु में नहीं था, कभी प्रभु में बना नहीं रहा।

इस प्रकार से, इस प्रारंभिक विश्लेषण के द्वारा हम सीखते हैं कि यह वार्तालाप प्रभु यीशु और उसके “शुद्ध” या सच्चे शिष्यों के मध्य हुआ है, जो उस में बने रहते हैं; प्रभु ऐसे शिष्यों को अपनी डालियाँ कह रहा है, और स्वयं को सच्ची दाखलता। इनमें विनाश का पुत्र यहूदा इस्करियोती सम्मिलित नहीं है, वह पहले ही बाहर हो चुका है।

 

इसलिए, यदि यूहन्ना 15:2 इसका समर्थन करता है कि उद्धार खोया जा सकता है, तो इसका तात्पर्य हुआ कि जितने भी शुद्ध हैं और वास्तव में प्रभु यीशु में बने हुए हैं, वे भी नरक में जा सकते हैं। इसका अर्थ हुआ कि यीशु के यह कहने का कि शिष्य शुद्ध हैं, और उसमें हैं, का कोई महत्त्व नहीं है - “शुद्ध” शिष्य और यहूदा इस्करियोती सभी एक ही स्तर पर हैं, समान भाग्य भोगने की संभावना रखते हैं। इसका यह भी तात्पर्य हुआ कि परमेश्वर पुत्र हमें जो देने के लिए आया था - अनन्त जीवन, परमेश्वर के साथ मेल-मिलाप किया हुआ जीवन, जो अनन्त काल तक परमेश्वर के साथ स्वर्ग में बिताया जाएगा उसके लिए न तो कोई निश्चित आश्वासन दे सकता है, और न ही उस दावे को बना के रख सकता है। और, हमें अभी भी उस जीवन को पाने के लिए स्वयं ही काम ही करना पड़ेगा, उसे अपनी योग्यता और क्षमता द्वारा ही प्राप्त करना पड़ेगा, न कि प्रभु यीशु ने हमारे लिए जो किया है, उसके द्वारा - जो कि एक बिलकुल व्यर्थ और अस्वीकार्य तर्क है। अर्थात, हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय, और प्रभु यीशु के स्वर्ग छोड़ कर पृथ्वी पर आने का उद्देश्य, अभी भी उसके कार्य पर निर्भर नहीं है, परन्तु हमारे अपने कार्यों और प्रयासों पर आधारित है। तो फिर, जब प्रभु यीशु, जो उसने किया है, उसके परिणाम को सुनिश्चित नहीं कर सकता है, और अपने शिष्यों को शैतान और उसकी दुष्टता की युक्तियों से सुरक्षित नहीं रख सकता है, तो फिर प्रभु के आने और जो कुछ उसने सहा और किया उस सब का क्या अर्थ और महत्व रह गया?

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


- क्रमशः


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************


Does the Branch Cast Away in John 15:1-6 show that a Believer can be “Cut-Off” and be Destroyed? - Part 2

 2. Analyze the verse in its context:

Based on the basic principles of Bible study and interpretation, let us now analyze our lead verse - John 15:2 and see what information we can gather from it, about what it is actually saying. 

Consider the following points:

  • The Lord Jesus is addressing His disciples here. Judas Iscariot has already left them and gone (John 13:30), and the Lord Jesus with His remaining disciples has departed from the place where they ate the Passover feast (John 14:31). So at this time, when this conversation is happening, the betrayer and the false disciple, Judas Iscariot is not with them.

  • This verse, John 15:2, is specifically addressed by the Lord Jesus to “the branch in Me” – i.e., the particular branch that already is in the Lord, not just superficially attached, but part of Him and drawing strength from the Lord.

  • From John 15:4-5 we learn that the branches and these disciples, are one and the same.

  • In John 15:3, the Lord once again calls the disciples "clean"; He had already done this once in John 13:10-11, and had indicated that His betrayer was not “clean” but the other disciples were. The original Greek language word translated "clean" is "katharos" which can also mean "pure". Notice that this and the previous points would have become false if Judas Iscariot had been with them at that time, since Judas was neither really “clean” nor actually attached to the Lord, as the other disciples were, as His “branch.”

  • Contrast this with John 15:6 which is about a branch that is apparently with the Lord, but not actually IN the Lord – this one is rejected, thrown away and withers away, e.g., Judas Iscariot - who was with Lord, but was never "IN the Lord", did not “abide” in the Lord.

From this preliminary analysis we learn that this conversation is between the Lord Jesus and the “clean” or true disciples who abide in the Lord; The Lord is addressing such disciples as His branches, while He Himself is the true Vine. Judas Iscariot - the son of perdition, has already been excluded.


So, if John 15:2 supports salvation can be lost, it means that those who are clean and IN the Lord Jesus, can still go to hell. This implies that Jesus's statement of the disciples being in Him, and being clean, doesn't actually mean much - the “clean” disciples and Judas Iscariot are at the same level, prone to the same fate. It also means that God the Son cannot ensure and maintain what He claims He has come to give us - eternal life, a life reconciled with God, spent with God in heaven; and we will still have to work for it, get it through our own ability and efforts, not through what the Lord Jesus has done for us - a patently absurd and unacceptable argument. So, the most important decision of our lives, and about the very purpose for which the Lord Jesus left heaven and came to earth for, is still not dependent upon Him, but upon our own works and efforts. Then, why did the Lord Jesus suffer all that He did, and do what He did, if He cannot ensure its outcome and keep His disciples safe from the devil and his devious ploys? Of what importance, if any, is it at all?


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Labels:

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well