ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Just लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Just लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 13 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 20 - Man’s Ignorance - 2 / व्यवस्था और उद्धार – 20 - मनुष्य की अज्ञानता - 2

 

व्यवस्था और उद्धार – 20 - व्यवस्था की सीमाएँ – 12

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

मनुष्य की अज्ञानता - 2  


हम पिछले कुछ लेखों में अपरिवर्तित मनुष्य के पापों को परमेश्वर द्वारा,प्रेरितों 17:30 में, “अज्ञानता के समय का पाप” कहे जाने को समझने का प्रयास कर रहे हैं। प्रेरित पौलुस द्वारा, अथेने के घोर मूर्तिपूजा और परमेश्वर के लिए घृणित, अस्वीकार्य व्यवहार में लिप्त लोगों के लिए, परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में किए गए प्रचार में, उन लोगों के लिए परमेश्वर के प्रकोप से बचने और परमेश्वर के साथ संगति में बहाल होने के लिए दिया गया समाधान था, “इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों में आनाकानी कर के, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है” (प्रेरितों 17:30); और इस समाधान में तीन रोचक तथा बहुत महत्वपूर्ण बातें हैं:

1. परमेश्वर पाप के लिए तुरंत दण्ड देने के स्थान पर, उन पापों को अज्ञानता के समय में किए गए कार्य बता कर, उनके दण्ड से बच जाने का अवसर देता है।

2. पापी मनुष्यों द्वारा पापों के लिए पश्चाताप करना, सब जगह के सभी मनुष्यों के लिए, परमेश्वर की इच्छा-मात्र नहीं, आज्ञा है। 

3. परमेश्वर उन लोगों से, उनके पापों के समाधान के लिए, व्यवस्था का पालन करने के लिए नहीं कहता है; बल्कि सभी लोगों से मन फिराने, तथा पश्चाताप करने के द्वारा पापों की क्षमा पाने और विश्वास करने के लिए कहता है।

अब हमारे सामने प्रश्न है कि क्यों प्रेरितों 17:30 में परमेश्वर अपरिवर्तित मनुष्यों के घोर पापों को भी अज्ञानता के समय के कार्य मानकर, उनके विषय उन लोगों को दण्ड देने से आनाकानी करता है, उन्हें दण्ड से बचने का अवसर प्रदान करता है, सभी को अपने-अपने पापों के लिए पश्चाताप करने की आज्ञा देता है? असमंजस में डालने वाले इस प्रश्न का उत्तर परमेश्वर के चरित्र और गुणों में, उसके सच्चा खरा न्यायी होने में छुपा हुआ है। निर्गमन 34:6-7 में परमेश्वर ने स्वयं को मूसा पर इस रीति से प्रकट किया: “और यहोवा उसके साम्हने हो कर यों प्रचार करता हुआ चला, कि ‘यहोवा, यहोवा, ईश्वर दयालु और अनुग्रहकारी, कोप करने में धीरजवन्त, और अति करूणामय और सत्य, हजारों पीढिय़ों तक निरन्तर करूणा करने वाला, अधर्म और अपराध और पाप का क्षमा करने वाला है, परन्तु दोषी को वह किसी प्रकार निर्दोष न ठहराएगा, वह पितरों के अधर्म का दण्ड उनके बेटों वरन पोतों और परपोतों को भी देने वाला है।’” बाद में मूसा ने परमेश्वर के विषय व्यवस्थाविवरण 32:4 में लिखा कि “वह चट्टान है, उसका काम खरा है; और उसकी सारी गति न्याय की है। वह सच्चा ईश्वर है, उस में कुटिलता नहीं, वह धर्मी और सीधा है।” व्यक्ति धर्मी हो या अधर्मी, पापी हो या उद्धार और पाप क्षमा पाया हुआ, परमेश्वर हर किसी के साथ अपनी सच्चाई, खराई, ईमानदारी, और पक्षपात रहित होने के गुणों के अनुसार ही व्यवहार करता है। उसके ये गुण, उसका यह चरित्र बदलता नहीं है, सदा ही सभी के लिए समान बना रहता है, कार्यकारी रहता है।  

परमेश्वर हम मनुष्यों की रचना और क्षमता को भली-भांति जानता है; उसे सदा ध्यान रहता है कि मनुष्य मिट्टी ही है: “क्योंकि वह हमारी सृष्टि जानता है; और उसको स्मरण रहता है कि मनुष्य मिट्टी ही है” (भजन 103:14)। परमेश्वर किसी दुष्ट की भी मृत्यु से प्रसन्न नहीं होता है, वरन चाहता है कि सभी लोग पाप का दंड पाने से बच जाएँ “सो तू ने उन से यह कह, परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, मैं दुष्ट के मरने से कुछ भी प्रसन्न नहीं होता, परन्तु इस से कि दुष्ट अपने मार्ग से फिर कर जीवित रहे; हे इस्राएल के घराने, तुम अपने अपने बुरे मार्ग से फिर जाओ; तुम क्यों मरो?” (यहेजकेल 33:11)।

परमेश्वर की यह कदापि इच्छा नहीं है कि मनुष्य किसी बुराई में फंसे, और गिरे; न तो वह स्वयं बुराई के द्वारा परखा जाता है, और न ही वह बुराई के द्वारा किसी की परीक्षा करता है: “जब किसी की परीक्षा हो, तो वह यह न कहे, कि मेरी परीक्षा परमेश्वर की ओर से होती है; क्योंकि न तो बुरी बातों से परमेश्वर की परीक्षा हो सकती है, और न वह किसी की परीक्षा आप करता है” (याकूब 1:13)। 

साथ ही परमेश्वर का आश्वासन भी है कि वह हमें हमारी सामर्थ्य से बाहर किसी परीक्षा में नहीं पड़ने देगा, वरन परीक्षा के साथ निकासी का मार्ग भी देगा: “तुम किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़े, जो मनुष्य के सहने से बाहर है: और परमेश्वर सच्चा है: वह तुम्हें सामर्थ्य से बाहर परीक्षा में न पड़ने देगा, वरन परीक्षा के साथ निकास भी करेगा; कि तुम सह सको” (1 कुरिन्थियों 10:13)। इसी लिए परमेश्वर हम मनुष्यों को शैतान द्वारा धूर्तता और चतुराई से लाई गई हमारी सामर्थ्य से बाहर परीक्षाओं में गिरा देने और पाप कर बैठने के लिए बहका देने से उत्पन्न स्थिति की आनाकानी करने और सभी मनुष्यों को पाप के दण्ड से बचने का अवसर देने के लिए तैयार है। हम अगले लेख में इसके बारे में थोड़ा और देखेंगे। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 20 - The Law’s Limitations – 12

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Man’s Ignorance - 2


Over the last few articles, we've been trying to understand why God has called the sins of the unregenerate man the "sins of the time of ignorance" in Acts 17:30. The Apostle Paul while preaching under the guidance of God's Holy Spirit, to those in Athens, a people given to blatant idolatry and works detested by God, speaks to them about the way to their becoming acceptable to God, being restored to fellowship with God, and escaping His wrath. The God given solution was, "Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent" (Acts 17:30). There are three interesting and very important points in what Paul said here:


1. Instead of immediately punishing them for their sins, God gives an opportunity for them to be saved from their punishment, by treating those sins as done in times of ignorance.

2. That all men everywhere repent for their sins is God’s command, not a mere desire expressed by God.

3. God is not asking the people to obey the Law; but is asking everyone to repent, to seek forgiveness of sins, and to believe in the Lord Jesus, for the redressal of their sins.


Now the question before us is why in Acts 17:30 is God reluctant to punish even those who are unregenerate, the unsaved? Why is He willing to consider the grievous sins of unconverted men to be acts of ignorance, and give them the opportunity to escape punishment, by commanding them to repent of their sins? The answer to this perplexing question lies in the character and attributes of God, in His being the honest and upright Judge. In Exodus 34:6-7, God had revealed Himself to Moses as: “And the Lord passed before him and proclaimed, ‘The Lord, the Lord God, merciful and gracious, longsuffering, and abounding in goodness and truth, keeping mercy for thousands, forgiving iniquity and transgression and sin, by no means clearing the guilty, visiting the iniquity of the fathers upon the children and the children's children to the third and the fourth generation.’” Later, in Deuteronomy 32:4 Moses says of God that, “He is the Rock, His work is perfect; For all His ways are justice, A God of truth and without injustice; Righteous and upright is He." Whether a person is righteous or unrighteous, sinner or saved and forgiven, God treats everyone according to His own attributes of truth, integrity, honesty, and being impartial. These qualities of His, His character never ever changes; His character and attributes always remain the same for all.


God knows all too well the creation and capabilities of us humans; He always remembers that man is dust: “For He knows our frame; He remembers that we are dust" (Psalm 103:14). Even the death of a wicked person does not please God; God wants everyone to be saved from the punishment of sin “Say to them: 'As I live,' says the Lord God, 'I have no pleasure in the death of the wicked, but that the wicked turn from his way and live. Turn, turn from your evil ways! For why should you die, O house of Israel?'” (Ezekiel 33:11).


It is never in the will of God that man should ever be ensnared by evil, and fall into sin. Neither is He ever tempted by evil, nor does He ever tempt anyone with evil: “Let no one say when he is tempted, "I am tempted by God"; for God cannot be tempted by evil, nor does He Himself tempt anyone" (James 1:13).


Also, it is God's assurance that He will not allow us to be tempted beyond our ability, but will also give us a way out of the temptation: “No temptation has overtaken you except such as is common to man; but God is faithful, who will not allow you to be tempted beyond what you are able, but with the temptation will also make the way of escape, that you may be able to bear it" (1 Corinthians 10:13). That's why God is ready to overlook these times of our ignorance and give us humans the opportunity and the way to be delivered from the consequences of the devious and cunning tricks of Satan, his satanic ploys that are beyond our capabilities to manage, through which he leads us into sin. We will see some more on this in the next article. 


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 24 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 140

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 101


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 7


पाप के प्रभाव, प्रतिफल, और परिणाम – 4

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरंभिक बातों में से छठी बात, “अन्तिम न्याय” पर हमारे इस अध्ययन में, हम इस समय एक महत्वपूर्ण बिन्दु पर हैं, जहाँ हम प्रत्येक मसीही विश्वासी के प्रभु यीशु मसीह द्वारा किए जाने वाले न्याय को समझने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले लेखों में देख चुके हैं कि परमेश्वर का वचन बाइबल इस बात को बिलकुल स्पष्ट कर देता है कि यह न्याय स्वर्ग अथवा नरक जाने का निर्धारण करने के लिए नहीं होगा, क्योंकि यह निर्णय तो प्रत्येक व्यक्ति स्वयं अपने लिए, यहीं पृथ्वी पर ही कर लेता है। जो यीशु को प्रभु स्वीकार कर के अपना जीवन उसे समर्पित कर देते हैं, और उसके साथ रहने का निर्णय ले लेते हैं, वे अपने निर्णय के अनुसार, पृथ्वी से जाने के बाद प्रभु के साथ, उसके निवास स्थान, अर्थात स्वर्ग में रहेंगे। लेकिन जो प्रभु यीशु का अपना उद्धारकर्ता होने का, उसको समर्पित रहने का तिरस्कार करते हैं, उस से दूर रहने का निर्णय लेते हैं, वे अपने इस निर्णय के अनुसार, पृथ्वी से कूच करने के बाद, वहाँ भेज दिए जाएँगे जहाँ पर प्रभु परमेश्वर नहीं है, अर्थात नरक में।

हमने यह भी देखा है कि बाइबल हमें बताती है कि प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही के जीवन को बारीकी से जाँचा जाएगा और उद्धार पाने के बाद से उसने जैसा मसीही जीवन जिया है, मन में जो बातें रखी हैं, उसके अनुसार उसे प्रतिफल और परिणाम देने के लिए उसका न्याय किया जाएगा। परमेश्वर का वचन हमें सिखाता है कि इस न्याय के लिए विश्वासी के जीवन की प्रत्येक बात, भली हो या बुरी, प्रकट की जाएगी और सभी का न्याय किया जाएगा। उनके लिए जो यह मानते हैं कि क्योंकि परमेश्वर का वचन हमें आश्वस्त करता है कि परमेश्वर पाप क्षमा करके उन्हें अपनी पीठ के पीछे फेंक देता है, और उन्हें भुला देता है, न्याय की इस बात से उन्हें ऐसा प्रतीत होता है कि परमेश्वर के वचन में विरोधाभास लाया जा रहा है, क्योंकि वे कहते हैं कि तो फिर वे पाप फिर से कैसे प्रकट किये जाएंगे, सब बातों का न्याय कैसे हो सकेगा? इसमें ज़रा सा भी, लेश मात्र भी सन्देह नहीं है कि परमेश्वर का वचन निश्चित ही यह प्रतिज्ञाएँ और आश्वासन देता है। लेकिन इन आश्वासनों के कारण परमेश्वर के वचन में कोई विरोधाभास नहीं है, यदि परमेश्वर के इन प्रावधानों को पवित्र शास्त्र के अन्य सम्बन्धित खण्डों और पदों के साथ देखा और समझा जाए तो। हम इसी दुविधा का परमेश्वर के वचन से निवारण करने का प्रयास कर रहे हैं; और इसके लिए हम वापस अदन की वाटिका में गए हैं, यह देखने के लिए कि मानव जाति और सृष्टि में पाप के प्रवेश के साथ और क्या कुछ हुआ है।

पिछले दो लेखों में हमने देखा है कि पहले पाप के साथ मानव जाति के लिए मुख्यतः तीन बातें साथ में आईं – सबसे पहली – मृत्यु, दो प्रकार से – आत्मिक (मनुष्य का परमेश्वर से अलग हो जाना) और शारीरिक (मनुष्य का मनुष्य से अलग हो जाना); और जैसा हम देख चुके हैं, कलवरी के क्रूस पर प्रभु यीशु द्वारा दिए गए बलिदान में विश्वास करने के द्वारा उद्धार प्राप्त करना, मृत्यु की इस दशा को अनन्त जीवन की बहाली के लिए पलट दिया जाना, और मनुष्य का परमेश्वर के, तथा मनुष्य का मनुष्यों के साथ मेल-मिलाप हो जाना है। दूसरी बात, पाप आजीवन दुःख, परिश्रम, और तकलीफें सहने का श्राप भी लेकर आया; यह ऐसा श्राप है जो इस पापमय देह के साथ जुड़ा हुआ है। इसीलिए ये बातें परमेश्वर द्वारा प्रत्येक जन की देखभाल करने से भी नहीं जाती हैं, और न ही उद्धार पाने और पापों की क्षमा प्राप्त होने, तथा परमेश्वर की सन्तान बन जाने से हट जाती हैं। तीसरी बात है, परमेश्वर से मिला आश्वासन कि जो सच में उसके पास लौट आते हैं, उसे अपना जीवन समर्पित कर देते हैं, उनके लिए उनके स्वर्गीय निवास-स्थान में उसने कुछ अत्यन्त अद्भुत तैयार कर के रखा हुआ है; वह इतना विलक्षण है कि मानवीय समझ की क्षमताओं से बिल्कुल परे है; और उनके द्वारा उद्धार पाने के बाद जीए गए मसीही जीवन और मनों में रखी गई बातों के अनुपात में उन्हें दिया जाएगा। दूसरे शब्दों में परमेश्वर अपने प्रत्येक विश्वासी को उसके लिए सर्वथा उचित और उपयुक्त प्रतिफल देगा। जो परमेश्वर के लिए जीते और उसकी तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता में कार्य करते हैं, उनके लिए स्वर्गीय प्रतिफलों वाला अनन्तकाल प्रतीक्षा कर रहा है।

लेकिन यहाँ पर एक व्यावहारिक समस्या भी है; क्योंकि यहाँ पर यह मान लिया जाता है कि विश्वासी के द्वारा की गई केवल भली बातों का ही न्याय होगा, और उन्हीं के लिए प्रतिफल मिलेंगे। यह मान्यता इसलिए है क्योंकि जो वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी हैं, वे अपने पाप, जो उनसे जाने-अनजाने में प्रतिदिन के जीवन में होते रहते हैं, जब भी उन्हें उन पापों का एहसास होता है, वे उनका अँगीकार करके, उनके लिए परमेश्वर से क्षमा भी माँगते रहते हैं। और यह परमेश्वर का आश्वासन है कि यदि हम अपने पापों को मान लें तो वह उन्हें क्षमा करके हमें बहाल भी कर देता है (1 यूहन्ना 1:9)। इसलिए उन थोड़े से पापों के अतिरिक्त, जो किसी कारण से अँगीकार किए जाने और क्षमा माँगे जाने से रह गए हों, सच्चे विश्वासी के अधिकाँश पाप क्षमा हो चुके हैं; और क्योंकि परमेश्वर क्षमा करके भुला देता है, इसलिए सच्चे विश्वासियों के जीवनों में बहुत ही कम कुछ ऐसा होगा जो बुरा है और जिसका न्याय किया जाना चाहिए। लेकिन इसी मान्यता ने विश्वासियों में यह प्रवृत्ति भी उत्पन्न की है कि वे परमेश्वर के इस प्रावधान का दुरुपयोग करें। इस प्रवृत्ति के अन्तर्गत, बहुत से विश्वासी पाप करते हैं, उसका लाभ उठाते हैं, उसके बाद उसका अँगीकार करके उसके लिए परमेश्वर से क्षमा माँग लेते हैं; और फिर आवश्यकता के अनुसार फिर से पाप कर लेते हैं, और यही चक्र चलता रहता है, क्योंकि पाप क्षमा होने के बाद भुला दिया गया और विश्वासी बहाल कर दिया गया। उन्होंने यह सोच भी कैसे लिया कि परमेश्वर ऐसा मूर्ख है कि पापों को क्षमा करने और भुला देने की प्रतिज्ञा देते समय उसने इस सम्भावना के बारे में सोचा नहीं होगा, इसका कोई प्रावधान नहीं किया होगा? ये लोग ऐसा क्यों समझते हैं कि परमेश्वर को यह एहसास नहीं हुआ होगा कि पापी मनुष्य, शैतान के मार्गदर्शन में, परमेश्वर की क्षमा और उदारता का इस तरह से दुरुपयोग करेगा?

परमेश्वर के न्याय के साथ इन बातों के ताल-मेल को हम अगले लेख में देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 101


God’s Forgiveness and Justice – 7


The Effects, Results and Rewards of Sin - 4

   

In our consideration of “Eternal Judgment,” the sixth elementary principle of Hebrews 6:1-2, we are in a crucial stage of trying to understand the judgment that every Christian Believer will have to go through, with the Lord Jesus as our judge. In the previous articles we have seen that God’s Word the Bible makes it very clear that this judgment will not be to decide going to heaven or hell, for that decision is made by every person on his own, while here on earth. Those who accept Jesus as Lord and savior and decide to be with Him, they, after departure from earth will go to be with Him, where He is, in heaven. Whereas those who reject the Lord Jesus as their savior and decide not to submit to him, decide to stay away from Him here on earth, after their departure from earth, will, as per their own choice, be sent to the place away from the Lord God, i.e. hell.

We have also seen that the Bible tells us that every Born-Again Christian Believer will be thoroughly evaluated and judged, to give him his rewards and consequences of the Christian life he has lived and the things he has kept in his heart since his being saved or being Born-Again. God’s Word teaches us that for this judgement everything about the Believer, whether good or bad, will be laid open and judged. This seems to bring in a contradiction in God’s Word for those who believe that since God’s Word assures us that God forgives sins, throws them behind His back, and forgets them, so how can these forgiven sins be brought up again? There is no absolutely no doubt that God’s Word does make those promises and gives these assurances; but these assurances do not bring in any contradiction if God’s provisions are seen and interpreted properly in light of other related Scriptural passages. It is this very dilemma that we are trying to understand from God’s Word; and to do this we have gone back to the Garden of Eden to see what all happened with the entry of sin into mankind and the creation.

In the previous two articles we have seen that essentially, the first sin brought in three things for mankind – firstly death – both spiritual (man’s separation from God) and physical (man’s separation from man); and as we have seen, salvation, through faith in the sacrifice of the Lord Jesus on the cross of Calvary, is the reversal of this state of death to eternal life, and for restoration of fellowship between man and God, and also man and man. Secondly sin brought the curse of lifelong toil, pain, and misery; and this curse is tied to this sinful body for a person’s lifetime. Therefore, these are not eliminated despite the care given by God to every person, nor even with salvation, forgiveness of sins, and becoming children of God. Thirdly, God have the assurance that those who return back to Him and submit to Him, for them in their eternal heavenly abode, He has kept ready something so marvelous, that it is beyond human capacity and capabilities of understanding; and will be given in proportion to the Christian lives His people have lived and the things they have kept in heart while here on earth after, since after their salvation. In other words, God will give every Believer his fair and just rewards, and an eternity of heavenly rewards awaits those who live and work for God, in obedience to Him and His Word.

But there is a practical problem here; because the inherent assumption is that it is only everything good that the Believers have done that will be evaluated for these rewards. This assumption is because the truly Born-Again Christian Believers, since they very often keep confessing the sins they may commit in their day-to-day lives, and ask for God’s forgiveness for them, as and when they realize them; and it is God’s assurance that if we confess our sins He forgives and restores us (1 John 1:9), therefore except for a few sins that may inadvertently have gone unconfessed, most of the sins would already be confessed and forgiven. Hence, since what God has forgiven, He has also forgotten, so there is hardly anything bad that remains to be judged in a Believer’s life. This belief has given rise to the tendency of misusing God’s forgiving and forgetting as a license to sin by many Believers. As per their need, they sin, enjoy the benefits of their sin, then confess and ask its forgiveness from God, and then repeat it again, as and when required; and this cycle keeps getting repeated, since after being forgiven, sin is forgotten and the Believer is restored back. Why do they even think that God was foolish had not thought about this possibility, and had made no arrangements for it, when He gave this promise of forgiving and forgetting sin? Why do they assume that God did not realize sinful mankind under the guidance of Satan, would so misuse His provision and benevolence?

We will consider how these things count with God’s justice in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 4 अगस्त 2023

The Law & Salvation / व्यवस्था और उद्धार – 22 – The Law’s Limitation / व्यवस्था की सीमा – 14

 Click Here for the English Translation

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? – 14

मनुष्यों की अज्ञानता (भाग 3)

हम पिछले कुछ लेखों में अपरिवर्तित मनुष्य के पापों को परमेश्वर द्वारा “अज्ञानता के समय का पाप” कहे जाने को समझने का प्रयास कर रहे हैं। प्रेरित पौलुस द्वारा, अथेने के घोर मूर्तिपूजा और परमेश्वर के लिए घृणित, अस्वीकार्य व्यवहार में लिप्त लोगों के लिए, परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में किए गए प्रचार में, उन लोगों के लिए परमेश्वर के प्रकोप से बचने और परमेश्वर के साथ संगति में बहाल होने के लिए दिया गया समाधान था, “इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों में आनाकानी कर के, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है” (प्रेरितों 17:30); और इस समाधान में तीन रोचक तथा बहुत महत्वपूर्ण बातें हैं:

1. परमेश्वर पाप के लिए तुरंत दण्ड देने के स्थान पर, उन पापों को अज्ञानता के समय में किए गए कार्य बता कर दण्ड, उनके से बच जाने का अवसर देता है।

2. पापी मनुष्यों द्वारा पापों के लिए पश्चाताप करना, सब जगह के सभी मनुष्यों के लिए, परमेश्वर की इच्छा-मात्र नहीं, आज्ञा है। 

3. परमेश्वर उन लोगों से, उनके पापों के समाधान के लिए, व्यवस्था का पालन करने के लिए नहीं कहता है; बल्कि सभी लोगों से मन फिराने, तथा पश्चाताप करने के द्वारा पापों की क्षमा पाने और विश्वास करने के लिए कहता है।


अब हमारे सामने प्रश्न है कि क्यों प्रेरितों 17:30 में परमेश्वर अपरिवर्तित मनुष्यों के घोर पापों को भी अज्ञानता के समय के कार्य मानकर, उनके विषय उन लोगों को दण्ड देने से आनाकानी करता है, उन्हें दण्ड से बचने का अवसर प्रदान करता है, सभी को अपने-अपने पापों के लिए पश्चाताप करने की आज्ञा देता है? असमंजस में डालने वाले इस प्रश्न का उत्तर परमेश्वर के चरित्र और गुणों में, उसके सच्चा खरा न्यायी होने में छुपा हुआ है। परमेश्वर के विषय व्यवस्थाविवरण 32:4 में लिखा है “वह चट्टान है, उसका काम खरा है; और उसकी सारी गति न्याय की है। वह सच्चा ईश्वर है, उस में कुटिलता नहीं, वह धर्मी और सीधा है।” व्यक्ति धर्मी हो या अधर्मी, पापी हो या उद्धार और पाप क्षमा पाया हुआ, परमेश्वर हर किसी के साथ अपनी सच्चाई, खराई, ईमानदारी, और पक्षपात रहित होने के अनुसार ही व्यवहार करता है। उसके ये गुण, उसका यह चरित्र बदलता नहीं है, सदा ही सभी के लिए समान बना रहता है, कार्यकारी रहता है।  


परमेश्वर हम मनुष्यों की रचना और क्षमता को भली-भांति जानता है; उसे सदा ध्यान रहता है कि मनुष्य मिट्टी ही है: “क्योंकि वह हमारी सृष्टि जानता है; और उसको स्मरण रहता है कि मनुष्य मिट्टी ही है” (भजन 103:14)। परमेश्वर किसी दुष्ट की भी मृत्यु से प्रसन्न नहीं होता है, वरन चाहता है कि सभी पाप का दंड पाने से बच जाएँ “सो तू ने उन से यह कह, परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, मैं दुष्ट के मरने से कुछ भी प्रसन्न नहीं होता, परन्तु इस से कि दुष्ट अपने मार्ग से फिर कर जीवित रहे; हे इस्राएल के घराने, तुम अपने अपने बुरे मार्ग से फिर जाओ; तुम क्यों मरो?” (यहेजकेल 33:11)।


परमेश्वर की यह कदापि इच्छा नहीं है कि मनुष्य किसी बुराई में फंसे, और गिरे; वह बुराई के द्वारा न तो परखा जाता है, और न ही वह बुराई से किसी की परीक्षा करता है: “जब किसी की परीक्षा हो, तो वह यह न कहे, कि मेरी परीक्षा परमेश्वर की ओर से होती है; क्योंकि न तो बुरी बातों से परमेश्वर की परीक्षा हो सकती है, और न वह किसी की परीक्षा आप करता है” (याकूब 1:13)। 


    साथ ही परमेश्वर का आश्वासन भी है कि वह हमें हमारी सामर्थ्य से बाहर किसी परीक्षा में नहीं पड़ने देगा, वरन परीक्षा के साथ निकासी का मार्ग भी देगा: “तुम किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़े, जो मनुष्य के सहने से बाहर है: और परमेश्वर सच्चा है: वह तुम्हें सामर्थ्य से बाहर परीक्षा में न पड़ने देगा, वरन परीक्षा के साथ निकास भी करेगा; कि तुम सह सको” (1 कुरिन्थियों 10:13)। इसी लिए परमेश्वर हम मनुष्यों को शैतान द्वारा धूर्तता और चतुराई से लाई गई हमारी सामर्थ्य से बाहर परीक्षाओं में गिर जाने और पाप कर बैठने के लिए मार्ग देने, और उनकी आनाकानी करने के लिए तैयार है।


    हम अगले लेख में इसके बारे में थोड़ा और देखेंगे। यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Why The Law Cannot Save Us – 14

Man’s Ignorance (Part 3)

 

    In the last few articles, we've been trying to understand why God has called the sins of the unregenerate man the "sins of the time of ignorance". The Apostle Paul while preaching under the guidance of God's Holy Spirit, to those in Athens, given to blatant idolatry and works detested by God, speaks to them about the way to their becoming acceptable to God, being restored to fellowship with God, and escaping His wrath. The God given solution was, "Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent" (Acts 17:30). There are three interesting and very important points in what Paul said here.:

1. Instead of immediately punishing them for their sins, God gives an opportunity for them to be saved from their punishment, by treating those sins as done in times of ignorance.

2. That all men everywhere repent for their sins is God’s command, not a mere desire expressed by God.

3. God is not asking the people to obey the Law; but is asking everyone to repent, to seek forgiveness of sins, and to believe in the Lord Jesus, for the redressal of their sins.


    Now the question before us is why in Acts 17:30 is God refusing to punish even those who are unregenerate, the unsaved? Why is He willing to consider the grievous sins of unconverted men to be acts of ignorance, and give them the opportunity to escape punishment, by commanding them to repent of their sins? The answer to this confusing question lies in the character and attributes of God, in His being the honest and upright Judge. Deuteronomy 32:4 says of God, “He is the Rock, His work is perfect; For all His ways are justice, A God of truth and without injustice; Righteous and upright is He." Whether a person is righteous or unrighteous, sinner or saved and forgiven, God treats everyone according to His truth, integrity, honesty, and non-partisan character. These qualities of His, His character never ever changes; His character and attributes always remain the same for all.


    God knows all too well the creation and capabilities of us humans; He always remembers that man is dust: “For He knows our frame; He remembers that we are dust" (Psalm 103:14). Even the death of a wicked person does not please God; God wants everyone to be saved from the punishment of sin “Say to them: 'As I live,' says the Lord God, 'I have no pleasure in the death of the wicked, but that the wicked turn from his way and live. Turn, turn from your evil ways! For why should you die, O house of Israel?'” (Ezekiel 33:11).


    It is never in the will of God that man should ever be ensnared by evil, and fall into sin. He is neither tempted by evil, nor does He tempt anyone with evil: “Let no one say when he is tempted, "I am tempted by God"; for God cannot be tempted by evil, nor does He Himself tempt anyone" (James 1:13).


    Also, it is God's assurance that He will not allow us to be tempted beyond our ability, but will also give us a way out of the temptation: “No temptation has overtaken you except such as is common to man; but God is faithful, who will not allow you to be tempted beyond what you are able, but with the temptation will also make the way of escape, that you may be able to bear it" (1 Corinthians 10:13). That's why God is ready to overlook these times of our ignorance and give us humans the opportunity and the way to be delivered from the consequences of the devious and cunning tricks of Satan, his satanic devices that are beyond our capabilities to manage, through which he leads us into sin.


    We will see some more on this in the next article. If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 28 मार्च 2022

व्यवस्था और मसीही जीवन / The Law and the Christian Life - 15


व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? (10)

 व्यवस्था की सीमाएं (2)

इस प्रश्न पर विचार करते हुए कि व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है, पिछले लेख में हमने व्यवस्था की सीमाओं के बारे में रोमियों 7 अध्याय से देखना आरंभ किया था। पिछले लेख में हमने रोमियों 7:1, 5 से व्यवस्था की दो सीमाओं को देखा और समझा था। पहली, पद 1 से थी कि व्यवस्था प्रभुता करती है; उसमें दया, करुणा, व्यक्ति की परिस्थिति को समझना नहीं है; वह केवल दोषी ठहरा सकती है और दोष का दण्ड बता सकती है। दूसरी, पद 2 से थी कि व्यवस्था के कारण शरीर में अभिलाषाएं उत्पन्न होती हैं, जिनमें गिरा कर शैतान पाप करवा देता है। आज हम रोमियों 7 अध्याय में दी गई व्यवस्था की कुछ और सीमाओं और बातों को देखेंगे, जो उसे उद्धार देने में असमर्थ करती हैं।


तीसरी और बहुत महत्वपूर्ण सीमा रोमियों 7:6 में दी गई है, जहाँ लिखा है, “परन्तु जिस के बन्धन में हम थे उसके लिये मर कर, अब व्यवस्था से ऐसे छूट गए, कि लेख की पुरानी रीति पर नहीं, वरन आत्मा की नई रीति पर सेवा करते हैं” (रोमियों 7:6)। प्रभु के शिष्यों, उस पर विश्वास और उसे जीवन समर्पण करने वाले लोगों, मसीही विश्वासियों, को व्यवस्था से छुड़ा लिया गया है; अब व्यवस्था उनके लिए लागू, और उन पर कार्यकारी नहीं है। वे अब व्यवस्था की बातों के पालन से, उस पर आधारित होकर परमेश्वर के समक्ष धर्मी बनने और परमेश्वर को स्वीकार्य होने से मुक्त कर दिए गए हैं। रोमियों में ही पौलुस आगे लिखता है, “क्योंकि हर एक विश्वास करने वाले के लिये धामिर्कता के निमित मसीह व्यवस्था का अन्त है” (रोमियों 10:4)। परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में, इसी विषय पर, प्रेरित पौलुस ने, कुलुस्से की मसीही मण्डली को, प्रभु यीशु मसीह द्वारा हमारे उद्धार के लिए किए गए काम के विषय लिखा, “और उसने तुम्हें भी, जो अपने अपराधों, और अपने शरीर की खतनारहित दशा में मुर्दा थे, उसके साथ जिलाया, और हमारे सब अपराधों को क्षमा किया। और विधियों का वह लेख जो हमारे नाम पर और हमारे विरोध में था मिटा डाला; और उसको क्रूस पर कीलों से जड़ कर सामने से हटा दिया है। और उसने प्रधानताओं और अधिकारों को अपने ऊपर से उतार कर उन का खुल्लमखुल्ला तमाशा बनाया और क्रूस के कारण उन पर जय-जय-कार की ध्वनि सुनाई” (कुलुस्सियों 2:13-15)। अब जिसे परमेश्वर ने ही प्रभु यीशु मसीह में पूरा कर के, हमारे सामने से हटा दिया है, तो उसके सहारे से, उसके पालन के द्वारा, हम परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और उसे स्वीकार्य कैसे हो सकते हैं? इसलिए व्यवस्था के पालन के द्वारा उद्धार पाने के प्रयास व्यर्थ हैं, असफल ही होंगे। 


व्यवस्था की चौथी सीमा, रोमियों 7:13 में लिखी है, किन्तु उसे उसके संदर्भ के पद - पद 7-13 में देखना आवश्यक है। पद 7 में पवित्र आत्मा ने लिखवाया है कि व्यवस्था पाप नहीं है, वरन पाप की पहचान करवाती है - अर्थात एक ऐसा मानक है जिसके सामने रख कर परमेश्वर की दृष्टि में क्या सही और स्वीकार्य है, तथा क्या नहीं है, उसकी पहचान की जाती है। फिर पद 8-11 में पाप की पहचान के कारण उत्पन्न होने वाली अभिलाषाओं, और उनमें होकर पाप में गिर जाने की बात समझाई गए है, जिसे हम 7:5 के संदर्भ में पिछले लेख में देख चुके हैं। फिर पद 12 में पवित्र आत्मा व्यवस्था के तीन और गुण लिखवाता है, कि वह पवित्र, ठीक, और अच्छी है। तब वह पद 13 में लिखवाता है, “तो क्या वह जो अच्छी थी, मेरे लिये मृत्यु ठहरी? कदापि नहीं! परन्तु पाप उस अच्छी वस्तु के द्वारा मेरे लिये मृत्यु का उत्पन्न करने वाला हुआ कि उसका पाप होना प्रगट हो, और आज्ञा के द्वारा पाप बहुत ही पापमय ठहरे” (रोमियों 7:13)। अर्थात, कमी व्यवस्था में नहीं है; कमी व्यवस्था के प्रति हमारी समझ और व्यवहार, और शैतान द्वारा हमारे अंदर बसे हुए पाप के स्वभाव को उकसा कर व्यवस्था का उल्लंघन करवाते रहने में है। इससे प्रकट है कि इस संदर्भ में व्यवस्था की सीमा है कि वह पाप की पहचान तो करवा सकती है, लेकिन पाप पर जयवंत नहीं कर सकती है; हमें पाप करने से रोक नहीं सकती है, और पौलुस अपने जीवन और व्यवहार के उदाहरण से इस बात को पद 14-24 में समझाता है।


व्यवस्था की पाँचवीं सीमा पद 23 और 25 में दी गई है; “परन्तु मुझे अपने अंगो में दूसरे प्रकार की व्यवस्था दिखाई पड़ती है, जो मेरी बुद्धि की व्यवस्था से लड़ती है, और मुझे पाप की व्यवस्था के बन्धन में डालती है जो मेरे अंगों में है” (रोमियों 7:23); “मैं अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर का धन्यवाद करता हूं: निदान मैं आप बुद्धि से तो परमेश्वर की व्यवस्था का, परन्तु शरीर से पाप की व्यवस्था का सेवन करता हूं” (रोमियों 7:25)। व्यवस्था मनुष्य की बुद्धि पर तो काम कर सकती है, उसे भले-बुरे की पहचान करवा सकती है; किन्तु शरीर पर काम करने और पाप करने से रोकने में असमर्थ है। परमेश्वर का सत्य जानना बुद्धि का कार्य है; उस सत्य का पालन करना और जीवन में दिखाना, शरीर का कार्य है। व्यवस्था शरीर को नियंत्रित कर के उस सत्य मार्ग पर चलवाने में असमर्थ है, जो बुद्धि जानती और समझती है। बहुत सामान्य और जानी-पहचानी बात है, लोग जानते हैं कि शराब, तम्बाकू, मादक-पदार्थों, और अन्य ऐसे व्यसन के प्रयोग का परिणाम शरीर की हानि ही होता है; किन्तु फिर भी शरीर की लालसा के आगे असमर्थ हैं, उनका नियमित प्रयोग करते रहते हैं। सभी जानते हैं कि चोरी, धोखा, लूट, मार-पीट आदि करने के कारण दण्ड के भागी बन जाते हैं; किन्तु फिर भी इन बातों को करते हैं, और दण्ड भी भुगतते हैं। किन्तु शरीर के आगे असमर्थ हैं, और सद्बुद्धि की बातों का पालन नहीं करने पाते हैं। 


अगले लेख में हम व्यवस्था के उद्देश्य, और उसकी माँग, फिर उसके बाद उसकी उपयोगिता के विषय देखेंगे। किन्तु अभी के लिए, यदि आप मसीही हैं, और अपनी धार्मिकता को किसी “व्यवस्था” के पालन के द्वारा - वह चाहे परमेश्वर की हो, या आपके धर्म, मत, समुदाय, या डिनॉमिनेशन की हो - प्रमाणित करने की, और अपने शरीर के कार्यों के द्वारा अपने आप को परमेश्वर को स्वीकार्य बनाने के प्रयासों में लगे हैं; तो व्यवस्था की सीमाओं को पहचानते हुए, आपको इन व्यर्थ प्रयासों से निकलकर, परमेश्वर के दिए हुए पश्चाताप और समर्पण करने के मार्ग का पालन करने की आवश्यकता है। अभी समय और अवसर रहते सही मार्ग अपना लें, और व्यर्थ तथा निष्फल मार्ग को छोड़ दें।   


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

  

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • न्यायियों 4-6   

  • लूका 4:31-44     


********************************************************


Why can't the law save us? (10)

 Limitations of the Law (2)


Considering the question of why the law cannot save us, in the previous article, we began to look at the limits of the Law from Romans 7. We saw and understood two limitations of the Law from Romans 7:1, 5. The first was from verse 1 that the law asserts dominion. There is no kindness, compassion, understanding of the person's situation, etc., in the Law, it can only convict and give the punishment. The second limitation, from verse 5 was that desires arise in the flesh because of the Law, and Satan exploits them, by causing people to fulfill those desires gets them to fall into sin. Today we'll look at some more limitations of the Law from Romans 7; things that render it incapable of providing salvation.

 

A third and very important limitation is given in Romans 7:6, where it is written, "But now we have been delivered from the law, having died to what we were held by, so that we should serve in the newness of the Spirit and not in the oldness of the letter" (Romans 7:6). The disciples of the Lord Jesus, those who believe in Him and surrendered themselves to Him, i.e., Christians, have been redeemed from observing the Law. Now the Law no longer applies to them, nor is it effective for them. They have now been set free from obeying the Law, from being righteous before God and being accepted by God through the Law. In Romans itself, Paul further writes, "For Christ is the end of the law for righteousness to everyone who believes" (Romans 10:4). On the same topic, under the guidance of God's Holy Spirit, the apostle Paul wrote to the Christian congregation in Colossae about the work done by the Lord Jesus Christ for our salvation, and said, "And you, being dead in your trespasses and the uncircumcision of your flesh, He has made alive together with Him, having forgiven you all trespasses, having wiped out the handwriting of requirements that was against us, which was contrary to us. And He has taken it out of the way, having nailed it to the cross. Having disarmed principalities and powers, He made a public spectacle of them, triumphing over them in it" (Colossians 2:13-15). So then, how can we be righteous and acceptable to God through obeying that, which God has fulfilled in the Lord Jesus Christ, and has taken away from us? Therefore, all efforts to be saved by obeying the Law are vain, and are doomed to failure.

 

The fourth limit of the Law is written in Romans 7:13, but it is necessary to look at it in its context in verses 7-13. In verse 7 the Holy Spirit has written that the Law is not sin, rather it identifies sin — it is a standard to measure, to identify what is right and acceptable in the eyes of God, and what is not. Then verses 8–11 explain how desires arise from the recognition of sin, and by falling for fulfilling those desires we fall into sin, which we saw in the previous article in the context of 7:5. Then in verse 12 the Holy Spirit writes down three more qualities of the Law, that it is holy, just, and good. Then Paul writes in verse 13, "Has then what is good become death to me? Certainly not! But sin, that it might appear sin, was producing death in me through what is good, so that sin through the commandment might become exceedingly sinful” (Romans 7:13). That is to say that the deficiency is not in the Law; it is in our understanding and utilization of the Law. And Satan continually incites us to violate the Law and commit sin by provoking the sin nature that is ingrained in us. It is evident from this that the Law has a limitation in this context, that it can identify sin for us, but it cannot help us to overcome sin; it cannot keep us from sinning, and Paul illustrates this in verses 14–24 with the example of his life and behavior.

 

The fifth limit of the Law is given in verses 23 and 25; “But I see another law in my members, warring against the law of my mind, and bringing me into captivity to the law of sin which is in my members” (Romans 7:23); “I thank God--through Jesus Christ our Lord! So then, with the mind I myself serve the law of God, but with the flesh the law of sin” (Romans 7:25). The Law can work in the mind of man, it can make him identify good and bad. But it is incapable of working on the body, to keep it from committing things they know as sins, in their minds. To know and recognize God’s truth is a work of the mind; but to obey and live out that truth in life is the function of the body. The Law is unable to control the body and lead it on to the right path which the mind already knows and understands. It is a very common and well-known thing, people know that the use of alcohol, tobacco, drugs, and other such addictions results in harm to the body. But still, they are unable to control the craving of the body for them, and keep using them regularly. Everyone knows that for committing theft, cheating, plundering, violence, etc., they will be punished; but they still do these things, and they also suffer punishment. But they are helpless before the desires of the body, and are unable to follow the truth their minds know.

 

In the next article, we'll look at the purpose of the Law, and its demands, then its utility. But for now, if you're a Christian, and have trusted in your being righteous through observance of some "law"—whether that of God, or of your religion, creed, community, or religion; or have been trying to prove yourself righteous and acceptable to God through this, i.e., through works of the flesh; then it is time you recognize the limitations of the Law you are trusting, and you need to step out of these vain efforts, and follow the path of repentance and submission given by God. Now, while you have the time and opportunity, make the right decision and leave the vain and fruitless path.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. By asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily submit yourself sincerely and with a committed heart to his Lordship in your life - this is the only way to salvation and heavenly life. You have to say only a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ, willingly and meaningfully, while simultaneously completely committing your life to Him. You can say this prayer of repentance and submission in a manner something like this, “Lord Jesus, I thank you for taking my sins upon yourself for their forgiveness and because of them you died on the cross in my place, were buried, you rose again on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God. Please forgive my sins, take me under your shelter, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and submissive heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

  

Read the Bible in a Year:

  • Judges 4-6

  • Luke 4:31-44