ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शुक्रवार, 7 नवंबर 2025

Worship - 33 - Being Transformed To Worship (7) / आराधना – 33 - आराधना के लिए परिवर्तित (7)

 

आराधना – 33

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

आराधना के लिए परिवर्तित (7) 


परमेश्वर की सच्ची आराधना करने पर ज़ारी हमारे इस बाइबल अध्ययन में हमने 2 इतिहास 29 अध्याय से देखा है कि उस प्रकार के आराधक में परिवर्तित होने के लिए, जिन्हें परमेश्वर ढूँढ़ रहा है, अर्थात, वे जो आत्मा और सच्चाई से उसकी आराधना करते हैं (यूहन्ना 4:23-24), मसीही विश्वासी को चार क़दमों से होकर जाना पड़ता है। इनमें से पहल तीन कदम परमेश्वर की महिमा और योग्य एवं उचित रीति से आराधना करने के लिए अपनी व्यक्तिगत तैयारी करने, शुद्ध और पवित्र होने से संबंधित हैं। जब ये पहले तीन कदम योग्य और सही रीति से पूरे हो जाते हैं, तब ही व्यक्ति परमेश्वर की आराधना करने के चौथे कदम को उठाने पाता है। पहले तीन क़दमों की उचित और पर्याप्त तैयारी के बिना, वह योग्य रीति से परमेश्वर की आराधना नहीं करने पाएगा, और उन आशीषों एवं अनन्त प्रतिफलों को प्राप्त नहीं कर सकेगा जो सच्ची आराधना से आते हैं। 

यह चौथा कदम चार चरणों से होकर पूरा होता है, और पिछले लेख में हमने इसके पहले चरण के बारे में 2 इतिहास 29:20-24 से देखा था - परमेश्वर, उसकी आज्ञाकारिता, और उसकी बातों की अनदेखी करने तथा सांसारिक और शैतानी बातों को आकर अपने हृदय - पवित्र आत्मा के मंदिर में बस जाने देने का सार्वजनिक अंगीकार; उसके लिए परमेश्वर से क्षमा याचना; स्वयं को तथा अपने जीवन में प्रभाव और नियंत्रण रखने वाली सभी बाहरी और ऊपरी बातों को परमेश्वर के समक्ष लाकर उन्हें प्रभु को सौंप देना; और स्वयं को फिर से पूर्णतः परमेश्वर की अधीनता में दे देना, जैसा कि प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता स्वीकार करते समय निर्णय लिया था। जब भी विश्वासी से पाप हो जाए, उसे प्रभु के पास आना है, पश्चाताप के साथ उसे प्रभु के सामने मान लेना है कि वह कहाँ पर और किस बात में, कैसे गिर गया, और प्रभु से उसके लिए क्षमा माँगनी है; इस एहसास के साथ कि वह अनुग्रहकारी और क्षमा करने वाला परमेश्वर है जो हमारी हर बात को जानता है, और हर बात के लिये हमारी सहायता करने के लिये तैयार रहता है, यदि हम उसे करने दें तो। केवल वे ही जो जब भी आवश्यकता हो, तब तुरंत ही सहायता पाने के लिए परमेश्वर के निकट आने की इस मनसा और साहस को रखते हैं, वे ही परमेश्वर की आराधना करने, उसकी महिमा और गुणानुवाद करने का मन और योग्यता भी रखते हैं। इस पहले चरण के बाद दूसरा चरण आता है, जब आराधना का आरंभ होता है, जिसे हम आज से देखेंगे।


चरण - 2 - 2 इतिहास 29:21-26 - जैसे परमेश्वर ने ठहराया है केवल उसी  प्रकार से आराधना करने वाले

हम यहाँ पर देखते हैं कि वेदी पर पाप-बलि चढ़ाने के लिए जब पशुओं को बलि किया जा रहा था (पद 20-24), हिजकिय्याह ने लेवियों को संगीत वाद्यों के साथ परमेश्वर के भवन में खड़ा कर दिया, आराधना आरंभ करने के लिए बिलकुल तैयार (पद 25-26)। लेकिन ध्यान दें कि पद 25 में स्पष्ट लिखा है कि आराधना कि इस तैयारी को “उसने दाऊद और राजा के दर्शी गाद, और नातान नबी की आज्ञा के अनुसार जो यहोवा की ओर से उसके नबियों के द्वारा आई थी…” किया। बलिदानों और भेंटों का चढ़ाया जाना, आराधना का किया जाना केवल परमेश्वर की उस आज्ञा के अनुसार ही होना था, जो उसके नबियों के द्वारा परमेश्वर ने दी थी; ण कि किसी माँ-गढ़न्त तरीके अथवा अविश्वासियों और अन्य-जाति मूर्ति पूजकों की रीतियों के अनुसार (व्यवस्थाविवरण 12:1-4,29-32)। हमने इसी सिद्धान्त को पहले तीन तैयारी के कदमों में भी लागू देखा था: आराधना के लिये शुद्धि, पवित्रीकरण, और तैयारी केवल परमेश्वर के निर्देशों के अनुसार ही होनी थी। मनुष्यों के बनाए हुए किसी भी रीति-रिवाज़ या तरीकों के उपयोग का कोई स्थान, कोई महत्व नहीं था; वे चाहे कितने भी तर्क-संगत, श्रद्धापूर्ण, और प्रसन्न करने वाले प्रतीत क्यों न हों, किन्तु परमेश्वर को स्वीकार्य आराधना और उसकी आज्ञाकारिता के निर्वाह में उनकी कोई भूमिका, कोई महत्व नहीं है।

परमेश्वर के लिए उपयोगी होने के लिए पूर्ण समर्पण और आज्ञाकारिता के मूल सिद्धांत का पालन करना, वचन में कई बार दिखाया और सिखाया गया है। हम इसके कुछ उदाहरणों को देखते हैं:

  • निर्गमन में, अध्याय 35 से आरंभ करके, जहाँ पर परमेश्वर मूसा को मिलाप वाले तम्बू और उसके विभिन्न भागों तथा सामान के निर्माण के बारे में, तथा कौन लोग उन्हें बनाएँगे, आदि के बारे में निर्देश देना आरंभ करता है, 40 अध्याय के अन्त तक, जहाँ तम्बू को खड़ा किया और आराधना को आरंभ जाता है, परमेश्वर ने बारंबार मूसा से ज़ोर दे कर कहा है कि हर बात, हर कार्य, ठीक उसी प्रकार से किया जाना है जैसा उसने बताया है। किसी को भी परमेश्वर के कहे से अलग कुछ भी करने की कोई अनुमति नहीं है; तम्बू और उसके सामान को वैसे ही बना कर खड़ा करना है जैसा बताया गया है।

  • राजा शाऊल ने स्वतः ही परमेश्वर का याजक और नबी होने की भूमिका भी अपने ऊपर ले ली, और शमूएल के स्थान पर, युद्ध में जाने से पहले, स्वयं ही बलि चढ़ा दी, क्योंकि शमूएल को नियुक्त समय पर आने में विलम्ब हो रहा था। परमेश्वर ने इसे स्वीकार नहीं किया, और उस से कह दिया कि उसकी अधीरता और अनाज्ञाकारिता के कारण, उसका राज्य उस से ले लिया जाएगा (1 शमूएल 13:11-14)।

  • लेकिन शाऊल ने इससे सबक नहीं सीखा, और फिर से परमेश्वर की वैसी ही अनाज्ञाकारिता कर दी। शमूएल में होकर परमेश्वर ने शाऊल से कहा था कि अमालेकियों का पूर्णतः सत्यानाश कर दे, उनकी किसी भी चीज़ को छोड़े नहीं (1 शमूएल 15:3)। लेकिन शाऊल ने, मनुष्यों के भय में आकर, अच्छे दिखने वाले पशुओं को बचा लिया, कहने को, “परमेश्वर को बलिदान” करने के लिए (1 शमूएल 15:15)। परिणामस्वरूप, उसे अपने राज्य से हाथ धोना पड़ा (1 शमूएल 15:16-23)।

  • जब राजा दाऊद ने वाचा के संदूक को अबीनादाब के घर से यरूशलेम को ले जाना चाहा, तो 1 इतिहास 13 अध्याय वर्णन करता है कि उसने इसके लिए किस प्रकार की तैयारियां कीं - सब कुछ उसकी अपनी सोच और अन्य मनुष्यों से ली गई सलाह के अनुसार, बिना इसके बारे में परमेश्वर के निर्देशों का ध्यान अथवा पालन किए। जब उन्होंने बहुत गाने और स्तुति के साथ संदूक को दाऊद की मन-गढ़न्त योजना के अनुसार ले जाना आरंभ किया, शीघ्र ही विपत्ति आ पड़ी; और 1 इतिहास 13:11-13 में लिखा है कि इस से दाऊद अप्रसन्न हो गया, और उस संदूक को आगे नहीं ले कर गया। फिर 1 इतिहास 15 में हम देखती हैं कि अन्ततः दाऊद को अपनी गलती का एहसास होता है, उसे ध्यान आता है कि पहली बार में उसने क्या कुछ गलत किया गया था, और वह उसका सुधार करता है। दाऊद, 1 इतिहास 15:2 में स्वीकार करता है कि केवल लेवी ही संदूक को ले कर जा सकते हैं, यह और कोई नहीं कर सकता है; और वह 1 इतिहास 15:13 में मान लेता है कि क्योंकि उन्होंने पहली बार परमेश्वर द्वारा निर्धारित रीति से यह नहीं किया था इसीलिए परमेश्वर का क्रोध उन पर भड़का था। जब दाऊद परमेश्वर द्वारा निर्धारित तरीके से इस कार्य को करता है, तब हर ओर आनन्द होता है।

  • हम 2 इतिहास 26:19-21 में  देखते हैं कि परमेश्वर के भक्त, राजा उज्जिय्याह ने घमण्ड में आकर स्वयं ही याजकों का कार्य भी करना चाहा; चिताए जाने के बावजूद, उसने स्वयं को सही नहीं किया। और, न केवल परमेश्वर ने उसकी आराधना को अस्वीकार किया बल्कि उस भक्त राजा को इसकी बहुत भारी कीमत भी चुकानी पड़ी। 

हम इसी विषय पर अपने अध्ययन को अगले लेख में और आगे बढ़ाएंगे, कुछ और बातों को देखेंगे और समझेंगे। साथ ही ध्यान दीजिए कि आराधना से सम्बन्धित हमारी सारी चर्चा, और उपरोक्त सभी उदाहरण, परमेश्वर के लोगों से सम्बन्धित हैं, अविश्वासियों या अन्यजातियों से नहीं। तात्पर्य यह कि परमेश्वर की सच्ची आराधना करने के लिये, व्यक्ति को पहले परमेश्वर का जन बनना पड़ेगा। जो, यूहन्ना 1:12-13 के अनुसार आज प्रभु यीशु पर विश्वास लाने के द्वारा होता है। जब व्यक्ति सवेछा से अपने पापों को मान लेता है, उनके लिये प्रभु यीशु से क्षमा माँगकर, समझते-बूझते हुए अपना जीवन उसे समर्पित कर देता है, और प्रभु यीशु का आज्ञाकारी शिष्य बनकर जीवन जीने के लिये प्रतिबद्ध हो जाता है, वह परमेश्वर की सन्तान और उसके परिवार का भाग भी हो जाता है, परमेश्वर की देखरेख में आ जाता है। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Worship - 33

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Being Transformed To Worship (7)


In our ongoing Bible study about truly worshipping God, we have seen through 2 Chronicles chapter 29 we have seen that to be transformed into the kind of worshipper that God is looking for, i.e., one who worships God in spirit and in truth (John 4:23-24), the Christian Believer has to go through four steps. The first three of these steps are about preparing and sanctifying self to glorify God and worship Him worthily. It is only after these three initial steps have been properly completed, that the person can get started with the fourth step of starting to worship God. Without an adequate and proper preparation of the first three steps he will not be able to worship God worthily, and will not be able to enjoy the blessings and eternal fruits of worshipping. 

This fourth step is completed through four stages, and in the last article we had seen the first stage of the fourth step from 2 Chronicles 29:20-24 - a public confession of having neglected God, His obedience and the things of God and having allowed worldly and satanic things to reside in the heart - the temple of the Holy Spirit; then seeking God’s forgiveness for them; bringing self and every superficial and extraneous controlling influence in one’s life to the Lord, and putting back oneself fully under the Lord’s control, as committed at the time of having accepted the Lord Jesus as one’s savior. As often as a Believer sins, he has to come to the Lord, repent for the sin and acknowledge before the Lord, tell Him where and for what he has fallen, and ask for the Lord’s forgiveness for it; trusting that He is a gracious and forgiving God, who knows everything about us and is always willing to help us for everything, if we let Him do so. Only those who enjoy this close confidence of approaching God whenever they need His help, also have the heart and ability to worship God, exalt and glorify Him. After this first stage, comes the second stage of the beginning of worship, which we will begin to see from today.


Stage 2 – 2 Chronicles 29:21-26 - Get ready to Worship as God has Ordained

Here we see that as the animals for the sin offering are sacrificed and prepared to be offered on the altar as the sin offering (verses 20-24), Hezekiah stations the Levites with the musical instruments in the house of the Lord, ready for beginning the worship (verses 25-26). But note that it clearly says in verse 25 that this was done “...according to the commandment of David, of Gad the king's seer, and of Nathan the prophet; for thus was the commandment of the Lord by his prophets.” The sacrifices and sin offerings were to be made, the worship was to be done only according to God’s commandments given through His prophets; not in any contrived manner or one copied from the unbelievers, the pagans (Deuteronomy 12:1-4, 29-32). We had seen the same principle in the first three preparatory steps as well; the cleansing, sanctification, preparing to worship, etc., was to be done as had been instructed by God. There is no scope or acceptance of any man-made methods and rituals, however logical, reverential, and pleasing they may seem, in the worship and obedience of the Lord.

This basic principle, of complete submission and obedience to the Lord for functioning for Him, has been illustrated many times in God’s Word. Let us look at some examples: 

  • In Exodus, from chapter 35 onwards, where God instructs Moses about the Tabernacle, its furnishings and various objects, and the people who will make it, till the end in chapter 40, where the Tabernacle is set up and worship is begun, God repeatedly emphasized to Moses that everything had to be done just the way He had told Moses. Nobody was to do anything other than what God had instructed in making and setting up God’s sanctuary and worshipping God in it.

  • King Saul, took upon himself the role of God’s prophet and priest, and in place of Samuel offered sacrifices, before going into battle, since Samuel had delayed in coming at the appointed time. The Lord did not accept this, and told him that his impatience and disobedience had cost him his kingdom (1 Samuel 13:11-14). 

  • But Saul did not learn his lesson, and again similarly disobeyed God. God, through Samuel, had asked him to utterly destroy the Amalekites and everything of theirs, not save anything at all (1 Samuel 15:3). But Saul, out of fear of men, disobeyed God and saved the good-looking animals, ostensibly, to “sacrifice to God” (1 Samuel 15:15). The result was that he lost his kingdom (1 Samuel 15:16-23).

  • When King David wanted to move the Ark of the Covenant, from the house of Abinadab, to Jerusalem, 1 Chronicles chapter 13 describes the preparations he made for doing it - all according to his own thinking, and in consultations with other men, without considering what God’s instructions about doing this were. As they started to move the Ark according to David’s contrived plans, with a lot of singing and praising God, soon disaster struck; and 1 Chronicles 13:11-13 says that this made David angry and afraid, and he would not move the Ark. In 1 Chronicles 15 we find that finally David realises his mistake, what went wrong the first time, and rectifies it. David acknowledges in 1 Chronicles 15:2 that only the Levites are to transport the Ark, and no one else; and then in 1 Chronicles 15:13, he also acknowledges that because they had not done it in the prescribed manner, therefore the anger of the Lord broke upon them. When David did it in the prescribed manner, there was joy all around.

  • We see in 2 Chronicles 26:19-21 that the godly King Uzziah, out of pride, took upon himself to do priestly duties; he did not correct himself despite being warned against doing so. But God did not accept his worship, and the godly King had to pay a very heavy price for his insolence.

We will carry on further with this topic in the next article, and consider some other related things. But also take note that what we have seen about worship so far, and the examples given above, all are in context of the people of God, not of unbelievers or Gentiles or pagans. The implication is that to truly worship God, a person must first become a person of God. This, as we see from John 1:12-13, happens by coming to faith in the Lord Jesus. When a person voluntarily accepts his sins, asks the Lord Jesus to forgive them, knowingly surrenders his life to the Lord, and decides to live his life as an obedient disciple of Lord Jesus, committed to Him, he becomes a child of God, a part of His family, and comes under the care of God.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language


गुरुवार, 6 नवंबर 2025

Worship - 32 - Being Transformed To Worship (6) / आराधना – 32 - आराधना के लिए परिवर्तित (6)

 

आराधना – 32

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

आराधना के लिए परिवर्तित (6) 


आराधना पर ज़ारी अपने इस बाइबल अध्ययन में हम 2 इतिहास, 29 अध्याय से उस प्रक्रिया को देखते आ रहे हैं, जिसके द्वारा एक मसीही विश्वासी परमेश्वर का सच्चा आराधक बनता है, अर्थात् वह, जो आत्मा और सच्चाई से परमेश्वर की आराधना करता है, जैसे आराधकों को परमेश्वर ढूँढ़ रहा है (यूहन्ना 4:23-24)। जिस प्रकार से राजा हिजकिय्याह ने, अपने पिता अधर्मी राजा  आहाज से राज्य प्राप्त करने के बाद, यरूशलेम में मंदिर को, याजकों और लेवियों को, तथा मंदिर की वस्तुओं को बहाल किया था; और केवल उसके बाद ही वहाँ पर आराधना आरंभ हो सकी थी; उसी प्रकार से एक नया-जन्म पाया हुआ विश्वासी भी, जो उद्धार के समय लिए गए अपने निर्णय पर बना नहीं रह सका है, अर्थात प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता स्वीकार करने के बाद उसका अनुसरण और आज्ञाकारिता करते रहने में बना नहीं रह सका है, अपने हृदय को, जो पवित्र आत्मा का मंदिर है, उसकी मरम्मत, सफाई, पवित्रीकरण, और परमेश्वर की बातों को जीवन में सही महत्व देने के द्वारा पुनः बहाल कर सकता है, और वैसे आराधक में परिवर्तित हो सकता है, जैसा परमेश्वर चाहता है कि वह बने। पिछले लेखों में इस प्रक्रिया के बारे हम देख चुके हैं कि यह कार्य चार क़दमों से होकर होता है; इनमें से पहले तीन कदम मंदिर को खोल देने, उसकी मरम्मत करने, सफाई करने, उसे शुद्ध और पवित्र करने; याजकों तथा लेवियों को तथा मंदिर की वस्तुओं को एकत्रित करने, उन्हें भी साफ़, शुद्ध और पवित्र करने, उन्हें वापस उनके कार्यों के लिए बहाल करने के बारे में हैं। केवल यह सब सही रीति से पूरा कर लिये जाने के बाद ही, जैसे कि 2 इतिहास 29:20-36 में रूप-रेखा दी गई है, मंदिर में आराधना आरंभ होती है। इसी प्रकार से विश्वासी को भी अपने मलिन हो गये और बिगड़े हुए हृदय को खोलना होता है, सांसारिकता और पापों से स्वच्छ करना होता है, उसे शुद्ध और पवित्र कर के, उसकी मरम्मत करके इस बात का ध्यान रखना होता है कि उसके हृदय के अन्दर क्या आ रहा है, और बाहर क्या जा रहा, तथा दृढ़ निर्णय करके परमेश्वर तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता में बने रहकर जीवन जीने के लिए प्रतिबद्ध रहना होता है। विश्वासी को भी अपने जीवन में परमेश्वर की बातों के अनुसार भक्ति का जीवन जीने के लिए उन बातों की प्राथमिकता और स्थान, अर्थात प्रेरितों 2:42 की बातों को बहाल करना होता है। यह होने के बाद ही वह चौथे कदम, अर्थात परमेश्वर की सच्ची आराधना करने की स्थिति में आता है। जैसा पिछले लेख में देखा था, यह चौथा और अंतिम कदम, चार चरणों में पूरा होता है, और आज से हम इन चरणों को देखना आरंभ करेंगे।


चरण 1: 2 इतिहास 29:20-24 - पापों का सार्वजनिक अंगीकार और उनके लिए परमेश्वर से क्षमा याचना

राजा हिजकिय्याह उस बिगड़ी हुई और भ्रष्ट स्थिति से भली-भांति अवगत था, जिस स्थिति में अपने मूर्तिपूजा और अन्य-जातियों के समान अधर्मी व्यवहार के द्वारा उसके पिता ने राज्य को, परमेश्वर के निवास स्थान को, और परमेश्वर के लोगों को ला कर छोड़ा था (2 इतिहास 28:21-27)। परमेश्वर के साथ कोई भी सार्थक संबंध में आने और उस से आशीषों को प्राप्त करने के लिए, वह सर्वप्रथम और सर्वोपरि बात जिसका पालन किए जाने की आवश्यकता थी, वह थी राज्य को, परमेश्वर के निवास स्थान को, और समस्त यहूदा की प्रजा को परमेश्वर की क्षमा के आधीन ले आना। परमेश्वर के मंदिर को खुलवा कर साफ़, शुद्ध और पवित्र करवा देने, उसकी मरम्मत करवा देने, याजकों और लेवियों तथा मंदिर की वस्तुओं को शुद्ध और पवित्र करवाकर उन्हें बहाल करवा देने के बाद हिजकिय्याह ने बात को यहीं नहीं छोड़ दिया, इस धारणा के साथ अब यहाँ से आगे लोग अपना काम करते रहेंगे। हम पद 20 से देखते हैं कि हिजकिय्याह ने स्वयं के उदाहरण के साथ नेतृत्व किया। हिजकिय्याह ने सवेरे उठकर हाकिमों को इकट्ठा किया, और उनके साथ मंदिर में गया। वहां जाकर, सबसे पहले प्रायश्चित के लिए, परमेश्वर की व्यवस्था के अनुसार (लैव्यव्यवस्था 4 अध्याय), उन्होंने पाप-बलि चढ़ाई। हम 2 इतिहास, 29 अध्याय के पद 21 से देखते हैं कि यह राज्य के लिए, निवास स्थान के लिए, यहूदा, और समस्त इस्राएल (पद 24), के लिए किया गया। इस प्रकार से सभी को, सब बातों को, पापों के अंगीकार और उनके लिए व्यवस्था के अनुसार पाप बलि चढ़ाने के द्वारा प्रायश्चित के आधीन लाया गया।

मसीही विश्वासी के जीवन में भी, जो परमेश्वर का सच्चा और फलवन्त आराधक बनना चाहता है, यही बात ऐसी ही लागू होती है; उसे भी अपने जीवन की सभी पक्षों और बातों को एकत्रित करके, विशेषकर वे जो उसके जीवन तथा दिनचर्या को नियंत्रित करती हैं, उसकी आदतों को, उसकी प्राथमिकताओं, आदि को, परमेश्वर के समक्ष लेकर आना है, उनका और उसके जीवन में उनके प्रभावों का परमेश्वर के सामने अंगीकार करना है, और उन्हें परमेश्वर के सामने रखना है, यह मानते हुए कि परमेश्वर की बजाए वे सभी बातें उसके जीवन पर नियंत्रण रखती हैं। प्रभु हमारा परमेश्वर, न तो कठोर है और न ही वास्तविकता से अनभिज्ञ और बेपरवाह है; “क्योंकि वह हमारी सृष्टि जानता है; और उसको स्मरण रहता है कि मनुष्य मिट्टी ही है” (भजन संहिता 103:14)। उसे पता है कि इस संसार में रहते हुए, और क्योंकि शैतान निरंतर हम पर किसी न किसी प्रकार से हमले करता ही रहता है कि हमें किसी बात में गिरा दे, इसलिए हम दूषित हो सकते हैं, और होते भी हैं। इसीलिए, पकड़वाए जाने से पहले शिष्यों के साथ अंतिम फसह के भोज के समय, जब प्रभु यीशु ने शिष्यों के पांव धोए, और पतरस ने प्रभु को उसके पाँव धोने से रोकना चाहा, तो प्रभु ने पतरस को शान्त करते हुए उससे कहा, “यीशु ने उस से कहा, जो नहा चुका है, उसे पांव के सिवा और कुछ धोने का प्रयोजन नहीं; परन्तु वह बिलकुल शुद्ध है: और तुम शुद्ध हो; परन्तु सब के सब नहीं” (यूहन्ना 13:10)। नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को उद्धार के समय प्रभु द्वारा नहला कर शुद्ध कर दिया गया है। लेकिन संसार में जीते और कार्य करते हुए, हम पाप और समझौतों में गिरते रहते हैं; समय-समय पर शैतान हमें गलत शिक्षाओं और अनुचित व्यवहार द्वारा बहका कर पाप में गिराता रहता है। हम जब कभी भी इस दशा में आ जाएँ, तो हमारे अन्दर निवास करने वाला परमेश्वर पवित्र आत्मा हमें हमारे पापों के लिए कायल करता है, क्योंकि यह उसके हमारे अन्दर निवास करने से संबंधित कार्यों में से एक है (यूहन्ना 16:8)। यदि हम पवित्र आत्मा के कहे, उसके द्वारा हमें हमारे पाप में होने की दशा के लिए बेचैन किए जाने के प्रति संवेदनशील होंगे, तो हम यह एहसास कर लेंगे कि हम किसी रीति से, किसी बात में, प्रभु के मार्ग से भटक गए हैं, और हमें उसके पास वापस लौटने की आवश्यकता है। इसीलिए हमें भी, समय-समय पर, हमारे पांवों को धुलवाने की आवश्यकता होती है किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा नहीं, किसी धर्म या धार्मिक कार्यों के द्वारा नहीं, परन्तु केवल प्रभु यीशु ही के द्वारा (यूहन्ना 13:8)। दूसरे शब्दों में, हमें बारंबार प्रभु के पास पापों के अंगीकार और पश्चाताप के साथ आते रहना होता है, उसके द्वारा स्वच्छ और बहाल किए जाने की आवश्यकता होती है, चाहे जितनी भी बार इसकी आवश्यकता हो। मसीह यीशु हमारी पाप बलि है - जब भी, जितनी भी बार, हमें उसकी आवश्यकता हो। प्रत्येक मसीही विश्वासी को अपने पापों के अंगीकार और उनसे पश्चाताप के साथ उसकी अधीनता में, उसकी धार्मिकता की अधीनता में आना चाहिए (1 यूहन्ना 1:9; प्रेरितों 3:19); केवल तब ही हम योग्य रीति से प्रभु के लिए कुछ करने पाएँगे।

जब पाप बलि चढ़ाई गई, तो दूसरे चरण के तथा आराधना के आरंभ होने के लिए भी मंच तैयार हो गया। इस दूसरे चरण को हम अगले लेख में देखेंगे। परन्तु अभी तक की बातों पर ध्यान दीजिए - सच्ची आराधना की बहाली के लिए अनिवार्य ये सभी कदम और चरण, परमेश्वर के लोगों के लिये ही हैं। हिजकिय्याह के समय में इस्राएलियों, तथा आज वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों के लिये। इसलिये आज, सच्ची आराधना चढ़ा पाने, उसकी सामर्थ्य और आशीषों को पा सकने के लिये, यूहन्ना 1:12-13 के आधार पर, परमेश्वर की संतान, उसके परिवार का अंग बनना अनिवार्य है। और यह स्वेच्छा से अपने पापों को स्वीकार करके, उनके लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से उनके लिये क्षमा माँगकर, समझते-बूझते हुए, अपना जीवन प्रभु को समर्पित करके, उसके प्रतिबद्ध आज्ञाकारी शिष्य बन जाने के निर्णय के द्वारा होता है। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आप ने अभी तक नया जन्म नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों की क्षमा नहीं माँगी है, उद्धार प्राप्त नहीं किया है, तो अभी आप के पास यह करने का अवसर है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Worship - 32

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Being Transformed To Worship (6)


In our ongoing Bible study on Worship, we have been studying from 2 Chronicles, chapter 29 the process through which a Christian Believer becomes a true worshipper of God, one who worships God in spirit and in truth, the kind of worshipper that God is looking for (John 4:23-24 ). As King Hezekiah, after inheriting the kingdom of Judah from his ungodly father Ahaz, restored the Temple in Jerusalem, the Priests and Levites, and the things of the Temple; and only then could the worship begin from there; similarly a Born--Again Christian Believer, who has not lived up to his decision at the time of accepting the Lord Jesus as savior, i.e., of following and obeying the Lord, can restore his heart, i.e., the Temple of the Holy Spirit, and be transformed into the worshipper God wants him to be, by, repairing, cleansing, sanctifying, and restoring to their proper place, the things of God back in his life. In the preceding articles we have seen that this happens through four steps; the first three of these four steps are about opening the Temple, repairing, cleansing, and sanctifying it; gathering together, cleansing and sanctifying the Priests and Levites, and the things of the Temple, restoring them to their place and function in the Temple. Only then, after all of this has been properly done, does the fourth step, the worship begins in the Temple, as outlined in 2 Chronicles 29:20-36. Similarly, the Believer has to open his spoilt and dirty heart, cleanse it of the worldliness and sinfulness, sanctify it, repair it and firmly resolve to live committed and obedient to God and His Word, keeping an eye upon and regulating what goes into and out of his heart. The Believer too has to restore to their primary importance and place in his life, and make fully functional the things of godly living, i.e., Acts 2:42, in his life. It is only then that he can enter into the fourth and final step of becoming a true worshipper of the Lord. As stated in the last article, this fourth and final step is completed in four stages, and we will start looking at these stages now.


Stage 1: 2 Chronicles 29:20-24 - Public Confession and Seeking of Lord’s Forgiveness

King Hezekiah was well aware of the deplorable and corrupted state his father had left the kingdom, God’s sanctuary, and people of God through his idolatrous, ungodly behavior (2 Chronicles 28:21-27). To have any meaningful relationship with God and His blessings, the first and foremost thing to be done was to bring the kingdom, the sanctuary of the Lord, and all of Judah under God’s forgiveness. Having had the opening, repairing, cleansing, and sanctification of the Temple, the people of the Temple, and the things of the Temple done, Hezekiah did not leave it there, assuming that now the people will carry on with things as they ought to. We see from verse 20 that Hezekiah led by example. Hezekiah rose early, gathered the administrative officials and went to the Temple with them. There, first of all, to make an atonement, they offered the prescribed sin offering as per the Law given by God (Leviticus chapter 4). We see from 2 Chronicles, chapter 29 verse 21 that this was done for the kingdom, for the sanctuary, for Judah, and for all Israel (verse 24). So, everyone and everything was brought under the confession of their sins, and an atonement was made in the prescribed manner, through the sin offering.

In a Christian Believer’s life, the one who wants to be a true and fruitful worshipper of God, the same holds true; he too has to actively gather all aspects of his life, especially those that control, regulate and govern his day-to-day life, his habits, his priorities, etc., and bring all of them into the presence of God, confess them and their influences in his life  and place them before God, as those that have been governing his life instead of God. The Lord our God is neither harsh nor unrealistic, “He well knows our frame and remembers that we are but dust” (Psalms 103:14). He knows that living in this world, and with Satan relentlessly attacking us in various ways to bring us down, we can, and do get sullied. Therefore, at the time of the Last Supper with His disciples, while washing the feet of the disciples, when Peter tried to prevent the Lord from doing this to him, the Lord pacified Peter and said to him, “Jesus said to him, "He who is bathed needs only to wash his feet, but is completely clean; and you are clean, but not all of you."” (John 13:10). The Born-Again Christian Believers have been ‘bathed’ and made clean by the Lord at our salvation. But as we live and work in the world we do tend to fall into compromises and sin, from time-to-time, we get misled and misguided by Satan into various kinds of wrongdoings. Whenever we get into this state, the Holy Spirit residing in us convicts us of our sin, since that is one of His functions in us (John 16:8). If we are sensitive to His promptings, and to His making us restless when we are in sin, we will realize that we have gone astray from the ways of the Lord in some way, in some manner, and need to return back to Him. Therefore, we do need to have our feet washed, not by anyone else, not by any religion or religious works, but by the Lord (John 13:8), from time to time. In other words, we have to keep coming to the Lord in confession and repentance and get Him to cleanse and restore us, as often as it is required – Christ Jesus is our sin offering – as and when required, as many times it needs to be done, all of us Christian Believers should confess and repent, and come under Him, under the cover of His righteousness (1 John 1:9; Acts 3:19), only then can we do anything worthily for the Lord.

As the sin offering was made, the stage was set and made ready for the second stage of worship to begin. This second stage, we will see in the next article. But please pay attention to what we have seen so far - all these steps and stages mandatory to restore true worship, are only for the people of God. In the days of Hezekiah, they were the Israelites, and today they are the truly Born-Again Christian Believers. Therefore, to be able to offer true worship and be able to receive its power and blessings, it is essential to become a child of God, a member of His family on the basis of John 1:12-13. This is done by voluntarily accepting and repenting of one’s sins, asking the Lord Jesus to forgive them, and then knowingly surrendering one’s life to the Lord Jesus, deciding to be His committed and obedient disciple.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 5 नवंबर 2025

Worship - 31 - Being Transformed To Worship (5) / आराधना – 31 - आराधना के लिए परिवर्तित (5)

 

आराधना – 31

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

आराधना के लिए परिवर्तित (5)


परमेश्वर की आराधना पर ज़ारी हमारे इस बाइबल अध्ययन में, पिछले कुछ लेखों से, हम मसीही विश्वासी के उस प्रकार के आराधक में परिवर्तित होने के, जैसा परमेश्वर चाहता है कि वह हो, अर्थात जो आत्मा और सच्चाई से प्रभु की आराधना करता हो, के कदमों को देखते आ रहे हैं। हम इसका अध्ययन 2 इतिहास 29 अध्याय से कर रहे हैं, जहाँ पर यह प्रक्रिया दी गई है। हम यह देख चुके हैं कि इस प्रक्रिया के चार कदम हैं, जिनमें से तीन को हम अभी तक देख चुके हैं। ये तीन कदम हैं, विश्वासी का यह दृढ़ निश्चय करना कि वह परमेश्वर का आज्ञाकारी और पूर्णतः प्रतिबद्ध अनुयायी बनेगा, और फिर इस निर्णय को व्यवहारिक रीति से अपने जीवन में प्रदर्शित करे। दूसरा कदम है पवित्र आत्मा के मंदिर, अपने हृदय को खोल कर स्वच्छ करना जिससे वह पवित्र आत्मा के निवास के लिए उपयुक्त हो; उसके द्वार की मरम्मत करना; अर्थात अपने हृदय में अन्दर आने वाली और बाहर जाने वाली बातों को नियंत्रित रखना; पवित्र आत्मा के कहे को सुनने और उसका पालन करने के लिए संवेदनशील होना। तीसरा कदम है यह एहसास बनाए रखना कि क्योंकि परमेश्वर ने प्रत्येक मसीही विश्वासी को अपना याजक घोषित किया हुआ है, इसलिए उस ज़िम्मेदारी के अनुसार कार्यकारी होना; अर्थात परमेश्वर के वचन को सीखना और जानना; पवित्र आत्मा के मंदिर, अपने हृदय की स्वच्छता को बनाए रखना, और मंदिर की वस्तुओं को उनके स्थान पर व्यवस्थित एवं उपयोगी रखना; और परमेश्वर के प्रतिनिधि के समान कार्य करना। मसीही विश्वासी के व्यवहारिक मसीही जीवन में इसका अर्थ है बाइबल की बातों से भली-भांति अवगत होना और उनको सीखना, एक शुद्ध और समर्पित हृदय को बनाए रखना, आत्मिक महत्व की बातों, जैसे कि बाइबल अध्ययन, परमेश्वर के साथ संगति करना, परमेश्वर के लोगों के साथ संगति बनाए रखना, आदि की प्राथमिकता एवं उनके उचित स्थान को अपने जीवन में फिर से स्थापित करना, उसका निर्वाह करना, और परमेश्वर जो भी बातें अपने वचन या हमारे अनुभवों के द्वारा हमें सिखाता है, उन्हें औरों के साथ बांटने के लिए तैयार रहना, अर्थात, प्रेरितों 2:42 के अनुसार चलना। एक बार जब ये पहले तीन कदम मसीही विश्वासी के जीवन में पूरे हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें न तो अधूरा छोड़ा जा सकता है, और न ही मात्र औपचारिकता के समान, केवल दिखने भर के लिए निभाया जा सकता है, केवल तब ही वास्तविक आराधना का आरंभ हो सकता है, और आज से हम इसी के बारे में देखना आरंभ करेंगे।

चौथा कदम: 2 इतिहास 29:20-36 – आराधना करने का आरंभ 

जिस स्थान पर यह पूरी प्रक्रिया दी गई है, अर्थात 2 इतिहास 29 अध्याय में, वहाँ पर हम स्पष्ट देखते हैं कि जब तक परमेश्वर के मंदिर को खोल कर, उसकी मरम्मत और सफाई नहीं की गई, उसे शुद्ध और पवित्र नहीं किया गया, जब तक याजकों और लेवियों को तथा मंदिर की वस्तुओं को भी शुद्ध और पवित्र कर के उनके स्थानों पर बहाल और उपयोग होने की स्थिति में नहीं किया गया, तब तक आराधना, अर्थात भेंटों और बलिदानों का चढ़ाना आरंभ नहीं हुआ। जब तक ये सारी बातें उचित रीति से पूरी नहीं की गईं, तब तक पूरे वृतांत में कहीं पर भी कैसी भी आराधना का, न व्यक्तिगत और न ही सामूहिक का, कोई भी उल्लेख है। हो सकता है कि कुछ लोग अपने घरों में या किसी आराधनालय में एक रीति अथवा परमेश्वर के प्रति श्रद्धा के अनुसार किसी प्रकार की कोई आराधना कर रहे होंगे, किन्तु उसका कोई उल्लेख नहीं है, अर्थात उसका कोई महत्व यहाँ पर नहीं है। लेकिन परमेश्वर जो आराधना चाहता है, जिस आराधना के द्वारा आराधक के जीवन में आशीष और लाभ आते हैं, जो आराधना औरों के सामने परमेश्वर की महिमा करती है और लोगों को परमेश्वर की ओर आकर्षित करती है, वैसी आराधना का आरंभ केवल तब ही हो सका जब ये पहले तीन कदम ठीक से पूरे कर लिए गए।

यह एक बार फिर से दिखाता है कि मसीही विश्वासी के लिए अपने विश्वास के अनुसार जीवन जीना, अपने विश्वास को व्यवहारिक रीति से प्रदर्शित करना, जो समर्पण और निर्णय उसने प्रभु को उद्धारकर्ता ग्रहण करते समय किया था उसके प्रति खरा और प्रतिबद्ध रहना कितना महत्वपूर्ण है। यदि हम इसमें चूक करते हैं, संसार के साथ समझौते का जीवन जीते हैं, परमेश्वर के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का निर्वाह नहीं करते हैं, तो हानि हमारी ही होती है, परमेश्वर की नहीं। अय्यूब की पुस्तक में, हमारे इस अध्ययन से संबंधित एक बहुत महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया गया है, “क्या पुरुष से ईश्वर को लाभ पहुंच सकता है? जो बुद्धिमान है, वह अपने ही लाभ का कारण होता है। क्या तेरे धमीं होने से सर्वशक्तिमान सुख पा सकता है? तेरी चाल की खराई से क्या उसे कुछ लाभ हो सकता है?” (अय्यूब 22:2-3)। व्यवस्थाविवरण की पुस्तक मूसा द्वारा इस्राएल के मिस्र के दासत्व और उत्पीड़न से छुटकारे, परमेश्वर द्वारा इस्राएलियों को व्यवस्था दिए जाने और वाचा किए हुए देश की ओर उनकी यात्रा के दौरान उन्हें सिखाने और निर्देश देने के बातों का संक्षिप्त विवरण है। इस पुस्तक का वृतांत यह स्पष्ट दिखाता है कि परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करने से हमेशा ही परेशानियाँ आई हैं; और आज्ञाकारिता के कारण वे हमेशा आशीषित और सुरक्षित रहे हैं। स्वयं परमेश्वर ने इस बात को कहा है, “भला होता कि उनका मन सदैव ऐसा ही बना रहे, कि वे मेरा भय मानते हुए मेरी सब आज्ञाओं पर चलते रहें, जिस से उनकी और उनके वंश की सदैव भलाई होती रहे!” (व्यवस्थाविवरण 5:29)।

वैसे आराधक जैसे परमेश्वर ढूँढ़ रहा है, अर्थात् जो उसके ‘प्रोसक्यूनियोटीस’ हों, यानि कि वे जो उसके समक्ष ‘प्रोस्क्यूनियोस’ करते हैं, बनना अनिवार्य है; विश्वासी को पूर्णतः समर्पित, प्रतिबद्ध, और परमेश्वर तथा उसके वचन का आज्ञाकारी होना होगा। केवल तब ही व्यक्ति आत्मा और सच्चाई से परमेश्वर की आराधना कर सकता है, और भौतिक तथा आत्मिक आशीषों दोनों प्रकार की अद्भुत और विलक्षण आशीषों का भागीदार बन सकता है। आने वाले लेखों में हम इस चौथे कदम को पूरा करने के चार चरणों को देखेंगे, जिनके द्वारा पहले तीन कदमों को पूरा करने वाले परमेश्वर की सच्ची आराधना करना आरंभ करने पाते हैं। परन्तु, जैसा हम हर बार कहते आए हैं, यह सभी प्रभु परमेश्वर के साथ एक सच्चे, सार्थक, सम्बन्ध में स्थापित होने, अर्थात् उसकी सन्तान और उसके परिवार का एक भाग बनने के बाद ही सम्भव है। और इसके लिये व्यक्ति को स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करना तथा उनके लिए प्रभु यीशु से क्षमा माँगकर, समझते-बूझते हुए उसके आज्ञाकारी और उसे पूर्णतः समर्पित शिष्य बनना, अपना जीवन उसे अर्पित करना होगा।  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Worship - 31

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Being Transformed To Worship (5)


In our ongoing Bible study on worship of God, we have been looking at the steps of transformation of a Christian Believer into a worshipper of God, i.e., one who worships the Lord in spirit and in truth - in the manner God wants His worship. We have been studying this from 2 Chronicles chapter 29, where this process is given. We have seen that this is a four-step process, and we have seen the first three steps of this process so far. These steps are, the Believer making a firm decision to be an obedient and fully committed follower of the Lord God, and then demonstrate it practically in life. The second step is to open and cleanse his heart, the Temple of the Holy Spirit, making it worthy of the Holy Spirit residing in it; repair its ‘door’, i.e., regulate what goes in and comes out of our hearts; become sensitive to the promptings of the Holy Spirit, and live by them, i.e., live according to the Spirit. The third step is to realize that God has declared that every Born-Again Christian Believer is His Priest, and to start functioning accordingly; i.e., learn and know God’s Word, maintain the cleanliness of his heart, the Temple, and restore the things to their place and function, and be God’s spokesman. In the Believer’s practical Christian life this translates into learning and becoming well-versed in the Bible, maintain a clean committed heart, restore things like prayer, Bible study, spending time with God, fellowshipping with God’s people, i.e., Acts 2:42 to their priority and proper place in life, and be willing to share whatever insights and instructions God gives with others. Once these three steps are completed, since they can neither be by-passed, nor done perfunctorily, only then can true worship begin, about which we will start looking at from today.

Step Four: 2 Chronicles 29:20-36 – Worship begins 

In the narrative of 2 Chronicles chapter 29, where this whole process is given, we see that it is only after the Temple of God has been opened, repaired, cleansed, purified, Priests and Levites restored to their place and function, things of the Temple have been cleansed, purified and restored to their place and function, that the account of beginning of worship, i.e., of offering sacrifices and offerings, of singing etc. is given. Till all of this happened, there is no mention of any kind of worship, neither personal nor corporate. Some people may have been worshipping God in their homes or in some synagogues, as a ritual, out of their reverence for God, but there is no mention of any such worship, implying it was not considered worthy. But the worship that God wants, the worship that brings blessings and benefits for the worshiper, the worship that glorifies God before others and serves to attract people to God could only be done after the preliminary steps were completed.

This again goes to show how important it is for a Christian Believer to live out his faith, to remain true to the commitment he made when accepting the Lord Jesus as his savior. If we falter in our faith and compromise in living up to our commitments to God, it is we ourselves who are at loss, and not God. In the book of Job, a question very pertinent to our present study is raised, “Can a man be profitable to God, Though he who is wise may be profitable to himself? Is it any pleasure to the Almighty that you are righteous? Or is it gain to Him that you make your ways blameless?” (Job 22:2-3). The book of Deuteronomy is Moses’s revision and summarization of God’s deliverance of Israel from the bondage and oppression of Egypt, of God giving the Israelites His Law and instructing them while they were in their journey to the Promised Land. The narrative of this book shows how disobedience always leads to problems; and how important, secure, and blessed it is to stay obedient to God, as God Himself has said, “Oh, that they had such a heart in them that they would fear Me and always keep all My commandments, that it might be well with them and with their children forever!” (Deuteronomy 5:29).

To become the kind of worshipper that God is looking for, it is mandatory to become God’s ‘proskunetes’, meaning, those who ‘proskuneos’ before Him, i.e., they are fully submissive, committed, and obedient to Him and His Word. Only then can a person worship Him in spirit and truth and be blessed with the marvelous blessings, both temporal as well as eternal, of being a worshipper of God. In the subsequent articles we will see the four stages of this fourth step, through which those who have completed the first three steps, start worshipping God. But as we have been repeatedly stating, this is only possible after coming into an honest, meaningful relationship with the Lord God, i.e., becoming His children, a part of His family (John 1:12-13). And this is only possible by a person voluntarily repenting of his sins, asking the Lord Jesus to forgive him for them, then knowingly and deliberately committing one’s life to the Lord, to be His fully surrendered and obedient disciple.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language