ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Instructions लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Instructions लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 3 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 26 - Improper Behavior Towards God’s Word - 6 / आशीषित एवं सफल जीवन – 26 - परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 6

आशीषित एवं सफल जीवन – 26 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 11

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 6

पिछले लेख में हमने मूसा द्वारा इस्राएल के छुटकारे से सीखा था कि परमेश्वर के उद्देश्य केवल परमेश्वर के समय में, और उसके निर्धारित तरीकों से ही पूरे किए जा सकते हैं। कोई भी, वह व्यक्ति भी अन्ततः जिसके द्वारा वह कार्य करवाया जाएगा, उन बातों को अपने हाथों में नहीं ले सकता है, और न ही अपनी ही इच्छा के अनुसार उनको कर सकता है। परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारिता का अर्थ है परमेश्वर के निर्देशों का पालन करना, और उस प्रकार से करना जैसा परमेश्वर ने उन्हें करने के लिए निर्धारित किया है और बताया है। इस्राएल के वाचा की भूमि, कनान, की ओर की यात्रा के उदाहरण के साथ आगे बढ़ते हुए हम परमेश्वर की आज्ञाकारिता के इस सिद्धान्त की, जंगल की यात्रा में परमेश्वर की आराधना के लिए तम्बू बनाने के उदाहरण के द्वारा, और अधिक पुष्टि करेंगे।

निर्गमन की पुस्तक का दूसरा अर्ध-भाग उस तम्बू के बारे में है जिसे परमेश्वर ने अपनी आराधना के लिए इस्राएलियों द्वारा बनवाया था। परमेश्वर बहुत आसानी से बस इतना भर कह सकता था कि इस्राएलियों को उसकी आराधना करने के प्रति उद्यमी होना चाहिए, उसकी आराधना किसी मूर्त के रूप में नहीं, किन्तु आत्मा में होनी चाहिए; और उन्हें उसकी आराधना के लिए एक स्थान बना लेना चाहिए; और बस बात को यहीं पर छोड़ देता, इस्राएलियों को इसके आगे इसे पूरा कर लेने देता। किन्तु न केवल परमेश्वर ने उन्हें अपनी आज्ञाएँ दीं, अपनी व्यवस्था दी, बल्कि उसकी आराधना के लिए जो तम्बू बनाया जाना था, उसमें जो सामान होना था, और जिस तरह से आराधना की जानी थी, उसके भी बहुत सटीक निर्देश दिए। परमेश्वर ने किसी भी बात को लोगों की कल्पना या समझ पर नहीं छोड़ा, यद्यपि ये वही लोग थे जो उसके साथ वाचा में बंधे हुए थे।

परमेश्वर ने उन्हें तम्बू और उसके सामान का बिलकुल सटीक स्वरूप, आकार, और नाप दिया; उसने विशेष रीति से बताया कि कौन सा सामान किस चीज़ से बनेगा, वह चीज़ किस रंग की होगी, और फिर बन जाने के बाद उस सामान को कहाँ और कैसे रखा जाएगा, और उसे कैसे उपयोग किया जाएगा। परमेश्वर ने उन्हें यह भी बताया कि यात्रा के समय तम्बू और उसके सामान को कैसे ले जाना है। परमेश्वर ने इस सामान को बनाने के तरीके को भी लोगों की कल्पना और समझ पर नहीं छोड़ा; उसने इसके लिए आवश्यक योग्यता और कार्य-कुशलता कुछ चुने हुए लोगों में डाली, ताकि वे तम्बू और सामान को ठीक वैसे ही बनाएं जैसा परमेश्वर चाहता था (निर्गमन 31:1-11; 35:30-35)।

जब आप निर्गमन में दिए गए इस विवरण को पढ़ते हैं, तो आप पाते हैं कि हर सामान के लिए परमेश्वर मूसा से बारंबार दोहराता है कि वह इस बात का ध्यान रखे कि हर वस्तु ठीक वैसे और वैसी ही बने जैसा परमेश्वर ने कहा है और उसे दिखाया है; निर्गमन के दूसरे अर्ध-भाग में परमेश्वर ने यह बात लगभग चालीस बार दोहराई है। एक बार जब कार्य पूरा हो गया, तब यह फिर से दोहराया गया है कि हर वस्तु ठीक वैसे और वैसी ही बनाई गई थी, जैसा परमेश्वर ने उसके लिए निर्धारित किया था (निर्गमन 39:32-43)। ऐसा हो जाने के बाद ही, निर्गमन 40 में, परमेश्वर फिर से बताता है कि कौन सी वस्तु कहाँ रखी जानी है, और मूसा वैसा ही करता है (40:16), और तब परमेश्वर उतर कर तम्बू में आता है, और उसे अपनी उपस्थिति से भर देता है (40:34); अर्थात् , हर एक बात के पूर्णतः परमेश्वर के कहे के अनुसार हो जाने के बाद ही परमेश्वर उसे स्वीकार करता है और उसमें आकर निवास करता है।

यह सब बहुत प्रबल रीति से हमारे सामने इस तथ्य को रखता है कि न तो मनुष्य की कल्पनाएँ, न उसके तरीके, और परमेश्वर के निकट या सम्मुख आने तथा उसकी आराधना करने के लिए न ही मनुष्य की अपनी गढ़ी हुई बातें परमेश्वर को प्रसन्न कर सकती हैं, उसे स्वीकार्य हो सकती हैं। परमेश्वर केवल, जैसा उसके वचन में लिखा और कहा गया है, अपनी बातों और निर्देशों के सटीक पालन किए जाने के द्वारा, उसके कहे के अनुसार ही उसकी उपासना और आराधना किए जाने के द्वारा ही प्रसन्न होता है, और किसी तरीके से नहीं। और शैतान यही प्रयास करता रहता है कि हम किसी न किसी तरह से परमेश्वर के वचन की बातों की अनदेखी कर दें, उन में अपनी इच्छा और समझ के अनुसार कुछ बदलाव कर दें, उनमें कुछ जोड़ या घटा दें; अर्थात्  परमेश्वर के वचन को परमेश्वर का वचन न रहने दें वरन बाहरी परमेश्वर के वचन के स्वरूप में उसे वास्तव में मनुष्य का वचन बना लें। और इस रीति से किसी तरह से उसका भण्डारी होने की अपनी ज़िम्मेदारी के प्रति लापरवाही करें, और परमेश्वर के वचन का अनुचित उपयोग करें या फिर हो लेने दें।

अगले लेख में हम कुछ अन्य उदाहरणों को देखेंगे जो बाइबल के इस सिद्धान्त की और अधिक पुष्टि करते हैं कि परमेश्वर और उसके वचन के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। परमेश्वर की आज्ञाकारिता का अर्थ न केवल उसके निर्देशों को मानना है, बल्कि उन्हें उस तरह से मानना है, जैसा वह चाहता है कि वे मानी जाएँ।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 26 - Be Stewards of God’s Word – 11 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Improper Behavior Towards God’s Word - 6

In the previous article we have seen through Israel’s deliverance from Egypt by Moses, that God’s purposes can only be accomplished in God’s time, and in God’s prescribed manner. No one, not even the person who will eventually accomplish them, can take things into their own hands, and try to do it as they think is appropriate. Obedience to God means fulfilling God’s instructions, in the manner God has determined and said for them to be fulfilled. Continuing with the illustration of Israel’s journey towards the Promised land, Canaan, we will further affirm this principle of being obedient to God, through the illustration of building the Tabernacle of God for worship in the wilderness.

The second half of the Book of Exodus is about the Tabernacle that God asked to be built for His worship by Israel. God could have easily said that Israelites should be diligent in regularly worshiping Him, not as an idol, but as Spirit; they should prepare a place of worship for Him; and left it at that; allowing the Israelites to take it up and do this. But not only did God give them His Commandments, His Laws, but also for His worship, He gave them the minute details about the Tabernacle, its things, and the way He was to be worshiped. God left nothing to the discretion or imagination of His people, those who had entered into a covenant with Him.

He gave them detailed measurements of the exact size of the Tabernacle and of its objects; He specified the material and even the color of the material to be used for each and everything that was to be constructed; God gave the design of each object, and then specified where and how it had to be placed and utilized. He even told them how it had to be transported when they journeyed. Neither did God leave it to His people to devise the means and methods of constructing these objects; He put the required abilities and skills in certain chosen people, to make the things of the Tabernacle, just the way God wanted them to be (Exodus 31:1-11; 35:30-35).

As you read through this description in Exodus, you find that for each object, God repeatedly specifies to Moses that it has to be built and used exactly as has been specified by God and been shown to Him; God repeats this command in the second half of Exodus nearly forty times. Once the work was completed, it is again specified that everything was done exactly as God had commanded it to be done (Exodus 39:32-43). It is only after this that in Exodus 40 God specifies when, how, and where each thing has to be placed, Moses does accordingly (40:16), and then God descended and filled the Tabernacle (40:34); i.e., it was only once everything had been done according to God’s instructions, that God accepted it and came into it.

All of this so powerfully puts before us the fact that not the imaginations and devices of man, not man’s contrived methods of coming to God and worshipping God, but only doing things, following His instructions, worshipping Him, etc., exactly as specified by God in His Word, is what pleases God, and nothing else. And Satan keeps trying to get us to either disregard God’s instructions given in His Word, or to modify them, add or take away things from them, according to our own fancy; i.e., do not let God’s Word be God’s Word, but though externally appearing to be God’s word, to actually change it into man’s word. Thereby to somehow overlook and neglect our stewardship towards God’s Word, and thereby let God’s Word be used inappropriately in some manner or the other. 

In the next article we will look at some other examples to further affirm this Biblical principle that God and His Word cannot be trifled with. Obedience to God not only means obeying His instructions, but also means obeying them in the manner He wants them obeyed.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 8 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 3 - Outline of Instructions / आशीषित एवं सफल जीवन – 3 - निर्देशों की रूपरेखा

आशीषित एवं सफल जीवन – 3 - निर्देश – रूपरेखा

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

 निर्देशों की रूपरेखा

पुनःअवलोकन: हमने पिछले दो प्रस्तावना के लेखों में देखा है कि परमेश्वर का चुना हुआ होना सुलैमान के लिए इस बात की कोई निश्चितता नहीं था कि उसके लिए जीवन सहज होगा। वरन, इस्राएल का राजा होने की परमेश्वर द्वारा उसे दी गई ज़िम्मेदारी का निर्वाह करने में समस्याओं और परिस्थितियों का सामना तो उसे करना ही था। साथ ही दाऊद द्वारा उससे कही गयी बात में निहितार्थ था कि अपनी सुरक्षा और बचाव के लिए, उसे दाऊद द्वारा खड़ी की गई विशाल सेना पर नहीं, वरन परमेश्वर पर भरोसा रखना होगा, उसका आज्ञाकारी रहना होगा, और ऐसा ही करने से वह आशीषित एवं सफल भी होगा।

दाऊद, 1 राजाओं 2:2-4 में, सुलैमान को निर्देश देता है कि वह किस प्रकार से परमेश्वर की दृष्टि में सही, तथा परमेश्वर द्वारा दी गई सामर्थ्य, बुद्धिमानी, और मार्गदर्शन के द्वारा आशीषित एवं सफल हो सकता है। इसके लिए उसे इन चार बातों का पालन करना होगा, जिनकी रूप रेखा 1 राजाओं 2:2-4 में दी गई है:

1.   तू हियाव बांधकर पुरुषार्थ दिखा” (1 राजाओं 2:2)

2.   जो कुछ तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे सौंपा है, उसकी रक्षा कर”; अर्थात्, वह, परमेश्वर द्वारा उसी सौंपी गई बातों का एक अच्छा भण्डारी बने (1 राजाओं 2:3a)

3.   जितनी बातें परमेश्वर के वचन में लिखी हैं, वह उनका आज्ञाकारी बना रहे (1 राजाओं 2:3b)

4.   वह सावधान रहे, और हमेशा प्रभु के प्रति समर्पित बना रहे (1 राजाओं 2:4)

जैसे सुलैमान बातों के बारे में अपनी कल्पना के अनुसार नहीं चल सकता था, और न ही किसी भी बात को यूँ ही हलके में नहीं ले सकता था, ठीक उसी तरह से मसीही विश्वासी भी बातों को अपनी कल्पना के अनुसार नहीं ले सकते हैं, और न ही अपने मसीही जीवन और ज़िम्मेदारियों को हलके में ले सकते हैं। जो 4 निर्देश सुलैमान के लिए थे, वही प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए भी लागू होते हैं। उनके पालन करने से ही वे अपने मसीही जीवनों में आशीषित एवं सफल तथा परमेश्वर की आशीषों के भागीदार हो सकते हैं, विशेषकर इन अन्त के दिनों में, जब शैतानी शक्तियाँ हम पर, हमारे जीवन के सभी पक्षों पर निरंतर विभिन्न तरह से हमले करने में लगी हुई हैं।

हम एक समर्पित मसीही जीवन जीने के लिए तथा परमेश्वर द्वारा हमें दी गयी ज़िम्मेदारियों का निर्वाह करने के लिए इन 4 सिद्धान्तों का उपयोग सीखेंगे। इससे हम हमारे उद्धारकर्ता प्रभु यीशु में लाए गए विश्वास के कारण, हमें परमेश्वर के अनुग्रह से मिले उद्धार के जीवन को, परमेश्वर की महिमा तथा अपनी आशीषों के लिए जी सकेंगे। आगे आने वाले लेखों में हम इन चारों में से प्रत्येक निर्देश के साथ जुड़ी हुई विभिन्न बातों की जांच करेंगे, यह देखने के लिए कि क्या हम उनके बारे में बाइबल की शिक्षाओं के अनुसार समझ-बूझ रखते हैं या नहीं; और यदि नहीं, तो इन में से प्रत्येक निर्देश से संबंधित बाइबल की शिक्षाओं को सीख कर अपनी गलतियों को सुधार लें।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 3 - Instructions – Outline

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Outline of Instructions

Review: We have seen in the previous two Introductory articles that being the chosen one of God was no guarantee of an easy life for Solomon. Rather, he was bound to face problems and situations in fulfilling his God assigned responsibility of being the King of Israel. David also implies to Solomon that for his safety and security, he should not rely upon the huge army that David had amassed; rather he must only rely upon God, be obedient to Him, which would also make him blessed and successful.

In 1 Kings 2:2-4, David instructs Solomon on how to be right with God and be blessed and successful through the strength, wisdom, and guidance of God. For this to happen, he has to do the following 4 things that have been outlined in 1 Kings 2:2-4:

1.   To "be strong and prove yourself a man" (1Ki 2:2).

2.   To "keep the charge of the Lord God", i.e., to be a good Steward of whatever God has given to him (1Ki 2:3a).

3.   To be obedient to the Word of God, in all things written in it. (1Ki 2:3b).

4.   To be careful, taking heed, to remain sincere and committed to the Lord always (1Ki 2:4b).

Just as Solomon could not assume things, nor take anything for granted, similarly we Christian Believers cannot assume anything, nor take our Christian life and responsibilities for granted. The same 4 instructions that were for Solomon, also apply to every Christian Believer. Only by obeying them can they be blessed and successful in their Christian lives and be partakers of God's blessings, particularly in these end times when we are facing the relentless attacks of satanic forces in various ways and in every aspect of our lives.

We will use these 4 principles to learn about living a committed Christian life, and fulfilling our God given responsibilities. Through this we will be able to live this life that we have received through the grace of God by coming to faith in the Lord Jesus as our Redeemer and Savior, in a manner that glorifies God, and brings blessings to our lives. In our study in the coming articles, we will examine and look into various aspects associated with each of these 4 instructions, to see if we have a Biblical understanding about them or not; and if not, then to rectify our errors by learning the Biblical teachings about each of these instructions.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 1 - Introduction - 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 1 - प्रस्तावना – 1

आशीषित एवं सफल जीवन – 1 - प्रस्तावना – 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

 प्रस्तावना – 1

आज से हम एक नई श्रृंखला आरम्भ कर रहे हैं, जो परमेश्वर की सहायता, बुद्धिमता, और मार्गदर्शन में, उसके तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता के द्वारा, एक आशीषित और सफल जीवन जीने के बारे में है। यह जीवन परमेश्वर के पुत्र प्रभु यीशु मसीह में स्वेच्छा से विश्वास लाने और स्वेच्छा से उसे अपना उद्धारकर्ता ग्रहण करने से उद्धार पाने, अर्थात् नया-जन्म प्राप्त करने से मिलता है। उस जीवन को जीने के लिए हमें उद्धार पाने के पल से ही परमेश्वर पवित्र आत्मा को दे दिया जाता है। तब से लेकर जीवन भर, पवित्र आत्मा हमारा सहायक, मार्गदर्शक, और एक अद्भुत जीवन के लिए सामर्थ्य प्रदान करने के स्त्रोत के रूप में, प्रत्येक मसीही विश्वासी में हमेशा निवास करता है। यह अद्भुत जीवन और ईश्वरीय सामर्थ्य, उद्धार के साथ, केवल परमेश्वर के अनुग्रह से, एक उपहार के समान ही प्राप्त हो सकते हैं; कर्मों से कमाए नहीं जाते हैं। उपहार प्राप्त करना एक बात है, परन्तु उसे समझ कर उसका उचित उपयोग करना पूर्णतः भिन्न बात है। जब तक हम उपहार को और उसकी उपयोगिता को समझेंगे नहीं, हम उससे कोई लाभ नहीं प्राप्त कर सकेंगे।

यह श्रृंखला राजा दाऊद द्वारा अपने पुत्र सुलैमान को अपने स्थान पर अपना उत्तराधिकारी राजा नियुक्त करने के बाद दिए गए निर्देशों पर आधारित है। दाऊद द्वारा सुलैमान को दिए गए निर्देशों को हम चार मुख्य शीर्षकों के अंतर्गत देखेंगे। किन्तु प्रत्येक शीर्षक की व्याख्या करते समय, हम विषय-वस्तु को कुछ और उप-शीर्षकों के अंतर्गत भी देखेंगे। विषय-वस्तु की प्रस्तुति और व्याख्या मुख्यतः ऐतिहासिक दृष्टिकोण से इस्राएल के राजाओं के बारे में नहीं होगी, वरन हमारे वर्तमान के इन संकटपूर्ण अन्त के दिनों, जिन में हम रह रहे हैं, की आवश्यकताओं और दृष्टिकोण के अनुसार की जाएगी। हम दाऊद द्वारा सुलैमान को दिए गए निर्देशों से संकेत लेंगे, और फिर उनके बारे में परमेश्वर के वचन बाइबल से सीखेंगे। हम सीखेंगे कि हम नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को परमेश्वर को भावता हुआ जीवन जीने के लिए क्या करना चाहिए। हम अपना आंकलन करेंगे कि हम इसमें कहाँ चूक गए हैं। हम स्वयं को जांच कर देखेंगे कि कहीं शैतान ने हमें भरमा कर किसी गलत और बाइबल के विपरीत मार्ग पर बहका तो नहीं दिया है, किसी गलत धारणा अथवा सिद्धान्त में तो नहीं फँसा दिया है? और सीखकर, परमेश्वर के साथ अपने चलने को ठीक कर के सही मार्ग पर लौटेंगे, ताकि सभी समस्याओं और सताव के बावजूद हम अपने जीवनों में आशीषित और सफल हो सकें।

इस श्रृंखला के लिए हमारी अगुवाई करने वाला खण्ड होगा 1 राजाओं 2:2-4, जहाँ पर राजा दाऊद, अपने देहांत से पहले अपने युवा पुत्र सुलैमान को निर्देश दे रहा है। दाऊद ने सुलैमान को परमेश्वर की इच्छा में होकर राजा बनाया था  (1 राजाओं 1:47-48; 1 इतिहास 28:5), और बाद में अन्य-जाति शासकों, जैसे कि हूराम और शीबा की रानी ने भी इस बात को माना (2 इतिहास 2:11-12; 9:8)। दाऊद द्वारा सुलैमान को दिए गए इन निर्देशों का विषय और सामग्री है कि किस प्रकार से वह एक परमेश्वर-भक्ति का जीवन जिए जिससे कि वह परमेश्वर की कृपा में बढ़ता रहे, संपन्न रहे, और इस से आशीषित, सुरक्षित, और परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई ज़िम्मेदारी, अर्थात्  इस्राएल पर शासन करने और उन्हें परमेश्वर के भय में सुरक्षित और समृद्ध बनाए रखने, में सफल बना रहे।

यह हमारे सामने एक बहुत महत्वपूर्ण बात को लेकर आता है, जिस पर हम सभी को बहुत गंभीरता और गहराई से मनन करना चाहिए, तथा हमेशा उसे स्मरण रखना चाहिए – कि परमेश्वर द्वारा चुने जाने और नियुक्त किए जाने, उसकी कृपा का पात्र होने, परमेश्वर द्वारा ओहदा और ज़िम्मेदारियाँ मिलना इस बात की निश्चितता नहीं है कि परमेश्वर के जन के लिए जीवन सरल, सुरक्षित, और सकुशल होगा। शैतान हमेशा ही हमारी हानि करने और हमें बहकाने के प्रयास करता रहेगा (2 कुरिन्थियों 11:3; 1 पतरस 5:8)। सभी मसीही विश्वासियों को संसार में समस्याओं और सताव का सामना करना ही पड़ेगा (यूहन्ना 16:33; फिलिप्पियों 1:29; 2 तीमुथियुस 3:12)। मसीही विश्वासी कभी भी जीवन को सहज और हलके में नहीं ले सकते हैं, आराम से बैठकर मज़े नहीं ले सकते हैं। बल्कि उन्हें सदा “अपने अपने उद्धार का कार्य पूरा करते” रहना होगा (फिलिप्पियों 2:12) – इसका तात्पर्य उद्धार पाने के लिए कार्य करना नहीं है; वरन प्रभु यीशु मसीह पर लाए गए विश्वास और परमेश्वर के अनुग्रह से दिये गये उद्धार को, अपने जीवन और कार्यों के द्वारा जी कर दिखाना है। इस परिचय को हम अगले लेख में भी ज़ारी रखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 1 - Introduction - 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Introduction – 1

From today we are starting a new series on learning to lead a blessed and successful life with the help, wisdom and guidance of God, through being obedient to Him and His Word. This life begins with voluntarily coming to faith in His Son the Lord Jesus Christ, voluntarily accepting Him as our Savior and being saved i.e., Being Born-Again. To live this life, from the moment we are saved, God the Holy Spirit is given to us. From then, throughout our lives, the Holy Spirit lives in every Christian Believer, as our helper, guide, and the source of power for this wonderful life. This life and divine power, along with salvation, can only be received as a gift from God, by His grace; they can never be earned by any works. But receiving a gift is one thing, understanding and properly utilizing it is quite another. Unless we understand about the gift and its proper utilization, we cannot be benefitted by it.

This series is based upon the instructions given by King David to his son Solomon, after appointing him as his successor, as the king of Israel. We will consider David’s instructions to Solomon under four main headings. But while expounding upon each heading, we will also have and consider the matter through other sub-headings. The subject matter will mainly be presented and expounded not from an ancient historical perspective of the Kings of Israel, but from our present-day need and perspective of the perilous end-times that we are living through. We will be taking cue from David’s instructions to Solomon, and learn about them from God’s Word the Bible. We will learn that as Born-Again Christian Believers what do we need to do to live a life pleasing to the Lord God. We will evaluate ourselves and see where we may have faltered in doing this. We will examine ourselves to check if we have been waylaid and misguided by Satan into something wrong, into some unBiblical belief or doctrine? And, by learning these, we  will rectify our walk with God, come back on to the right path, so that even through the problems and persecutions, we may be blessed and successful in our lives.

Our lead portion for this series will be 1 Kings 2:2-4, where King David, before his death, is instructing his young son, Solomon. David made Solomon as King of Israel in the will of God (1 Kings 1:47-48; 1 Chronicles 28:5), and even the Gentile rulers like King Hiram and the Queen of Sheba acknowledged this (2 Chronicles 2:11-12; 9:8). The theme and matter of David’s instructions to Solomon is about how to live a godly life, to grow and prosper in God's favor, and thereby be blessed, safe and successful in his God given responsibility, i.e., reign over Israel and keep them safe and prosperous in the fear of God.

This brings before us something very important which we should all very seriously ponder over and always bear in mind – being the chosen of God, having God’s favor, receiving a God given status and responsibilities, is no guarantee of life being easy, safe, and secure for God’s people. Satan will always keep trying to mislead and harm us (2 Corinthians 11:3; 1 Peter 5:8). All Christian Believers will always suffer persecution and problems in this world (John 16:33; Philippians 1:29; 2 Timothy 3:12). Christian Believers can never take life for granted, sit back and enjoy. Rather, they must always be “working out their salvation” (Philippians 2:12) – not working for their salvation; but, having been saved by coming to faith in the Lord Jesus and by the grace of God, they should always be demonstrating their saved life, through their life and works. We will continue this Introduction further, in the next article as well.