ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Wisdom लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Wisdom लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 191 - The Gifts of the Holy Spirit – 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 191 - पवित्र आत्मा के वरदान – 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन 191 

पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 7

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

पवित्र आत्मा के वरदान – 2

 

प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को, उसके मसीही जीवन और सेवकाई में सहायता के लिए, परमेश्वर पवित्र आत्मा के द्वारा कोई न कोई आत्मिक वरदान दिया गया है। हम देख चुके हैं कि परमेश्वर ने जो सेवकाई उस विश्वासी को सौंपी है, उसे के आधार पर पवित्र आत्मा उसे उपयुक्त वरदान देता है। हम यह भी देख चुके हैं कि परमेश्वर की दृष्टि में प्रत्येक वरदान, प्रत्येक सेवकाई, समान महत्व के हैं, उनमें कोई भिन्नता नहीं है, और वरदान व्यक्ति की इच्छा के अनुसार परिवर्तित नहीं किए जाते हैं। वाक्यांश “बड़े से बड़े वरदानों की धुन में रहो” का अभिप्राय है कि कलीसिया और मण्डली के लोगों के मध्य बड़ी से बड़ी उपयोगिता, सर्वाधिक उपयोगी होने की धुन में रहो। परमेश्वर द्वारा उन्हें दिए गए प्रावधानों के भण्डारी होने के नाते, प्रत्येक मसीही विश्वासी को बाइबल में उल्लेखित पवित्र आत्मा के विभिन्न वरदानों की बुनियादी बातों के बारे में पता होना चाहिए। 1 कुरिन्थियों 12:7-11 में पवित्र आत्मा द्वारा दिए गए 9 वरदानों का उल्लेख है। आज से हम इन वरदानों के बारे में बुनियादी बातों को देखेंगे और इन वरदानों की उपयोगिता को समझते हैं:

  • “बुद्धि का बातें”: बुद्धि या बुद्धिमत्ता का अर्थ होता है किसी परिस्थिति या आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध ज्ञान एवं संसाधनों का उपयुक्त उपयोग करना; किसी कार्य को भली-भांति या लाभदायक रीति से कर पाना। इसे भजन 119:97-105 के साथ देखने से यह और अधिक स्पष्ट हो जाता है। पवित्र आत्मा ज्ञान को, किसी परिस्थिति या आवश्यकता के अनुसार, योग्य एवं उपयुक्त रीति से प्रयोग करने की निपुणता देता है। 

  • “ज्ञान की बातें”: ज्ञान किसी बात या विषय की जानकारी होने या उसे एकत्रित करने के लिए है। सामान्य व्यवहार में बुद्धिमत्ता और ज्ञान एक दूसरे के पूरक हैं, और साथ-साथ उपयोग होते हैं; एक के बिना दूसरा ठीक से उपयोग नहीं किया जा सकता है। किन्तु ज्ञान शारीरिक भी हो सकता है और ईश्वरीय भी; शारीरिक ज्ञान शैतानी होता है और स्वयं तथा औरों के लिए हानिकारक होता है; जबकि ईश्वरीय ज्ञान आत्मा के फलों के अनुसार होता है (याकूब 3:14-17)। पवित्र आत्मा द्वारा दिया जाने वाला “ज्ञान” ईश्वरीय ज्ञान है, और इस ज्ञान का बुद्धि के साथ किया गया उपयोग व्यक्ति तथा औरों के लिए उन्नति लाता है। 

  • “विश्वास”: बहुत सी ईश्वरीय बातें मनुष्य को अपनी सांसारिक बुद्धि से अविश्वसनीय लगती हैं, समझ में नहीं आती हैं। उदाहरण के लिए यह स्वीकार कर लेना कि प्रभु यीशु मसीह ने समस्त मानवजाति के पापों की पूरी-पूरी कीमत चुका दी है, अब उन पर लाए विश्वास के द्वारा मनुष्य अनन्तकाल के नरक के दण्ड से बचकर, परमेश्वर की संतान बनकर अनन्तकाल के लिए परमेश्वर के साथ स्वर्ग में रहने लगता है, मानवीय बुद्धि और ज्ञान के आधार पर बहुतों के लिए कठिन होता है। किन्तु पवित्र आत्मा इसे और परमेश्वर की अन्य अद्भुत और अविश्वसनीय प्रतीत होने वाली बातों को मानने के लिए आवश्यक विश्वास प्रदान करता है। इसीलिए याकूब ने लिखा है कि जिसे बुद्धि की घटी है वह परमेश्वर से मांगे और उसे दी जाएगी (याकूब 1:5-6)। इब्रानियों 11 अध्याय में पुराने नियम के उन विश्वास के दिग्गजों के नाम दिए गए हैं, जिन्होंने परमेश्वर की अविश्वसनीय प्रतीत होने वाली बातों पर भी विश्वास किया और ऐसे-ऐसे कार्य करे जो उनके अपने लिए तथा औरों के लिए असंभव थे। 

  • “चंगा करने का वरदान”: प्रभु यीशु के शिष्यों के द्वारा शारीरिक रोगों से चंगाई भी पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से दी जाती है, और चंगाई का यह वरदान भी परमेश्वर पवित्र आत्मा किसी-किसी मसीही सेवक को देता है, हर किसी को नहीं। किन्तु जिस प्रकार से आज इस वरदान का प्रयोग किया जा रहा है, वैसा बाइबल में कभी नहीं किया गया है। बाइबल में कहीं पर भी “चंगाई की सभाएं” आयोजित करने, चंगाई प्राप्त करने को लोगों को लुभाने और एकत्रित करने, और शारीरिक चंगाई की शिक्षा को सुसमाचार प्रचार, अर्थात आत्मिक चंगाई पाने पर प्रमुखता एवं प्राथमिकता दिए जाने का कोई उल्लेख या उदाहरण नहीं है। शारीरिक चंगाई, चाहे प्रभु यीशु के द्वारा, या फिर उनके शिष्यों क द्वारा, जब भी दी गई है, व्यक्तिगत रीति से, व्यक्ति विशेष को, उससे बात करने के बाद दी गई है। किन्तु आज चंगाई देना मनुष्यों के नाम के प्रचार और प्रशंसा तथा धन प्राप्त करने का माध्यम बन गया है। इस वरदान का बाइबल की शिक्षाओं के अनुरूप उचित उपयोग करने के स्थान पर इसका प्रभु यीशु के नाम में व्यक्तिगत प्रशंसा और लाभ के लिए किया जाने वाला दुरुपयोग और इसे अनुचित शिक्षाओं के साथ मिलाकर लोगों में प्रदर्शन करना, आज मसीही विश्वास और सुसमाचार प्रचार के लिए बहुत बड़ी मुसीबत और बाधा बना हुआ है। 

  • “सामर्थ्य के काम करने की शक्ति”: यद्यपि यहाँ पर यह नहीं बताया गया है कि ये सामर्थ्य के काम कौन से हैं, किन्तु मूल यूनानी भाषा के शब्द का अंग्रेजी अनुवाद “miracles” किया गया है; अर्थात ऐसे कार्य जो सामान्य मानवीय योग्यता, शक्ति, एवं क्षमताओं के द्वारा किया जाना संभव नहीं है। इन विभिन्न प्रकार के कार्यों को हम इब्रानियों 11 अध्याय में दिए गए विश्वास के दिग्गजों द्वारा परमेश्वर और उसके वचन में विश्वास के द्वारा की गई बातों से भी समझ सकते हैं। उनके विश्वास को व्यावहारिक रूप में कार्यान्वित परमेश्वर पवित्र आत्मा ही करवाता रहा।

 

शेष वरदानों, “भविष्यवाणी करने की शक्ति”; “आत्माओं की परख”; “अनेक प्रकार की भाषा”; “भाषाओं का अर्थ बताना” को हम अगले लेख में देखेंगे। 

यदि आप मसीही विश्वासी हैं तो आपके लिए यह अति आवश्यक है कि आप अपनी सेवकाई को पहचानें और उस सेवकाई के लिए पवित्र आत्मा द्वारा आपको प्रदान किए गए वरदानों को भी पहचानें, उनके महत्व को समझें, और उनका उपयुक्त उपयोग करें, जिससे सुसमाचार का प्रचार और प्रसार, तथा परमेश्वर के नाम की महिमा हो। जो भी सेवकाई और वरदान परमेश्वर ने आप को प्रदान किए हैं, वही आपके ले लिए सही और आशीषपूर्ण हैं। उन्हें बदलने के व्यर्थ प्रयासों और गलत शिक्षाओं में मत फंसें; वरन उन्हें पवित्र आत्मा के निर्देशानुसार उपयोग कीजिए और परमेश्वर की आशीषों से परिपूर्ण होते चले जाइए।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 191

Stewards of Gifts of the Holy Spirit - 7

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

The Gifts of the Holy Spirit – 2

 

Every Born-Again Christian Believer, for help and utilization in his Christian life and ministry, has received some gift or the other from God the Holy Spirit. We have seen that it is the Holy Spirit who decides which gift to give to whom on the basis of the ministry entrusted to the Believer by God. We have also seen that in God’s eyes every gift and ministry is equal, there is no differentiation, and gifts are not changed according to one’s desire. The phrase “desire the best gifts” simply means desire to be the best, i.e., the most useful in the Church and congregation. As part of their stewardship of God given provisions, every Christian Believer must know the basics about the various gifts of the holy Spirit mentioned in the Bible. In 1 Corinthians 12:7-11, 9 gifts of the Holy Spirit are mentioned. Let us see some basic facts about them, and understand the utility of these gifts:

  • “Word of wisdom”: Wisdom is the ability to properly use the knowledge and available resources in any given situation; to be able to do a job well, and in a beneficial manner. Consider this along with Psalm 119:97-105 and the meaning will become clearer. The Holy Spirit gives the skill to use knowledge appropriately and worthily in any given situation.

  • “Word of knowledge”: Knowledge is accumulating what is known about a topic or thing. In general behavior, wisdom and knowledge complement each other, and are used along with each other; one cannot be used well without the other. But knowledge can be temporal or physical as well as godly; temporal or physical knowledge can be satanic, is harmful for the person as well as others; whereas godly knowledge is in accordance with the fruits of the Holy Spirit (James 3:14-17). The knowledge given by the Holy Spirit is godly, and its use with wisdom brings benefits for the person as well as others.

  • “Faith”: Many godly things seem impossible or unbelievable by worldly wisdom, and are very difficult to understand. For example, to accept that the Lord Jesus has paid in full the price of the sins of the entire mankind, and now by coming into faith in Him man can be saved from the eternal punishment in hell, and spend eternity in heaven with God as his child, is very difficult if not impossible by man’s own knowledge and wisdom. But the Holy Spirit gives the requisite faith to accept this and other seemingly too wonderful and seemingly unbelievable things of God. That is why James has written that the one who lacks wisdom should ask God for it, and it will be given to him (James 1:5-6). In Hebrews 11 we have listed for us the names of the Heroes of Faith from the Old Testament who believed even on the seemingly impossible things of God and then through their faith in God and His Word did things which were impossible for others.

  • “Gifts of Healing”: The physical healings done by the disciples of the Lord Jesus are done by the power of the Holy Spirit, and this gift of healing is given by God to some, not to everyone. But the way this gift is being promoted and used today, has never been done in the Bible. In the Bible there is no mention of any “Healing Campaigns or Meetings” being organized and advertised; there is no mention in the Bible of people being enticed for physical healings, and this preaching of healings taking precedence over the preaching of the Gospel, the message of salvation, i.e., the ‘healing’ of the spirit. The pattern we see throughout God’s Word is that any physical healing given to any person, has always been given personally, and after talking with that person. But today, physical healing has become a method of preaching about and promoting persons, acquiring name, fame, and wealth. Instead of using this gift in accordance with the Biblical teachings about it, it is being misused to gain name, fame, and temporal benefits in the name of the Lord Jesus, and to preach many wrong doctrines and false teachings along with it. And this has become a big problem for the actual Christian Faith and for preaching and propagating the Gospel of Salvation.

  • “Working of Miracles”: The kinds of miracles have not been specified here, the term generally means those works or things that are not possible through human ability, power, and skills. What these kinds of works are can be well understood from the works done by the Heroes of Faith mentioned in Hebrews 11, because of their faith in God and His Word. It was the Spirit of God who gave practical working to their faith.

 

We will see about the remaining gifts, “prophecy,” “discerning of spirits,” “different kinds of tongues,” and “interpretation of tongue” in the next article. 

If you are a Christian Believer then it is very essential for you to know and understand your ministry, and the gifts the Holy Spirit has given to you to fulfil the work and ministry. You should understand the importance of the gifts, and how to use them appropriately and effectively, so that through you and your ministry the Gospel of salvation is preached and propagated worthily and God’s name is glorified. Whichever gifts the Holy Spirit has given to you, they are the best, most beneficial, and most rewarding for you. Do not get caught up in the false teaching and vain efforts of trying to change them or acquire some other gifts. Rather, use your gifts for your God assigned works and ministry and you will grow and be filled with the blessings of the Lord God.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 8 जून 2026

Blessed and Successful Life - 123 - Learning From the Holy Spirit – 23 / आशीषित एवं सफल जीवन – 123 - पवित्र आत्मा से सीखना – 23

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 123 - 

पवित्र आत्मा के भण्डारी – 43

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा से सीखना – 23

जैसे कि प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से प्रतिज्ञा की थी, परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रत्येक विश्वासी में निवास करने के लिए उसे उसके उद्धार पाने के क्षण से ही प्रदान कर दिया जाता है। परमेश्वर ने उसे विश्वासी का सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया गया है; ताकि उसके मसीही जीवन को जीने और परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई के ठीक से निर्वाह करने में सहायक हो। जैसे कि परमेश्वर द्वारा प्रदान किए गए अन्य प्रावधानों के लिए है, वैसे ही विश्वासी को दिए गए पवित्र आत्मा का भी योग्य भण्डारी होना है। अर्थात्, इस ज़िम्मेदारी के निर्वाह के लिए विश्वासी को परमेश्वर द्वारा उसे दी गई बातों के बारे में सीखना है, जिनमें पवित्र आत्मा भी सम्मिलित है। उसका शिक्षक होने के नाते, परमेश्वर पवित्र आत्मा विश्वासी को सभी बातों के बारे में सिखाता है, अपने बारे में भी। वह यह तब ही करता है जब विश्वासी, चूक करने वाले और असिद्ध मनुष्यों और मनुष्यों की रचनाओं से सीखने पर निर्भर होने की बजाए, जो उसे झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों में फँसा सकते हैं, प्राथमिक रीति से पवित्र आत्मा से सीखने के लिए तत्पर और तैयार होता है। 

इस वर्तमान श्रृंखला में हम पवित्र आत्मा से सीखने के बारे में सीख रहे हैं, और इस से संबंधित विभिन्न बातों को हमने 1 पतरस 2:1-2 और भजन 25 से देखा है। अभी हम 1 कुरिन्थियों 2:12-14 पर विचार कर रहे हैं; और हमने पद 12 से देखा है कि मसीही विश्वासियों को, अपनी बुनियादी शिक्षा के समान, उन बातों के बारे में सीखना है जो परमेश्वर ने उन्हें दी हैं। अब हम पद 13 पर विचार कर रहे हैं, और हमने उसके पहले वाक्यांश को देखा है जिस में पौलुस बहुवचन “हम” के प्रयोग के द्वारा तात्पर्य देता है कि वह और अन्य, परमेश्वर द्वारा विश्वासियों को दी गई बातों, मसीही विश्वास की बुनियादी बातों, आत्मिक “दूध” के बारे में उन्हें सिखाते हैं। इस विषय पर आगे बढ़ने से पहले, पिछले लेख में हमने बाइबल, परमेश्वर पवित्र आत्मा, और उस से परमेश्वर के वचन को सीखने के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को दोहराया था। पद 13 के दूसरे वाक्यांश को समझने के लिए यह करना आवश्यक था, और आज हम इस दूसरे वाक्यांश को देखेंगे।

जैसा हमने पद 13 के पहले वाक्यांश पर विचार करते समय देखा है, पौलुस कहता है कि वह और अन्य, परमेश्वर द्वारा लोगों को दी गई बातों के बारे में सिखाते थे। इस पद के दूसरे वाक्यांश में पौलुस इस शिक्षा के साथ जुड़े हुए एक बहुत महत्वपूर्ण पक्ष का भी उल्लेख करता है, जिसका पालन वह और उसके सहकर्मी अपनी सेवकाई में करते थे। इस पद के दूसरे वाक्यांश में पौलुस कहता है, कि वे लोग उन बातों के बारे में “मनुष्यों के ज्ञान की सिखाई हुई बातों में नहीं, परन्तु आत्मा की सिखाई हुई बातों में” होकर सिखाते थे। स्मरण रखिए कि उसके परिवर्तन होने के समय से ही पौलुस का स्वामी परमेश्वर हो गया था, वह परमेश्वर के लिए कार्य करता था, और वह परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई जिम्मेदारियों के निर्वाह के द्वारा परमेश्वर की सेवा करता था। यहाँ पर, यह पत्री उसने परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखी, मसीही विश्वासियों, अर्थात परमेश्वर की सन्तानों के जीवनों में घुस आई गलतियों को सुधारने के लिए लिखी। यहाँ पर वह परमेश्वर द्वारा अपनी सन्तानों को दी गई बातों से संबंधित विषयों को संबोधित कर रहा है, और उसका उद्देश्य है उनके मसीही जीवनों में घुस आई गलतियों को सही करे, उन बातों के बारे में सही शिक्षाओं को उन्हें दे, और उन बातों को परमेश्वर के लिए ठीक से उपयोग कैसे किया जाए। दूसरे शब्दों में, इस बात के साथ संबंधित हर बात में ‘परमेश्वर’ है; इसका तात्पर्य है कि उस से संबंधित शिक्षा और सुधार में भी परमेश्वर ही होना चाहिए; अर्थात, उन्हें किसी भी प्रकार की मानवीय चतुराई अथवा दक्षता एवं बुद्धिमता के द्वारा नहीं सुधारा जाना है, बल्कि जैसे परमेश्वर चाहता है, वैसे किए जाना है। हम इस बात को मत्ती 13:24-30 में प्रभु यीशु द्वारा दिए गए दृष्टान्त के द्वारा समझ सकते हैं। उस दृष्टान्त में शत्रु खेत में जंगली बीज बो कर चला गया था। जब पौधे उगे तब सेवकों ने उन जंगली पौधों को उखाड़ना चाह, परन्तु स्वामी ने मना कर दिया; क्योंकि वह नहीं चाहता था कि अच्छे पौधों को गलती से भी कोई हानि हो। सेवकों और स्वामी के दृष्टिकोण और कार्य-विधि का अन्तर ही वह बात है जिसे पौलुस यहाँ पर ख रहा है।  

पौलुस, उसके परिवर्तन तथा यीशु को अपना प्रभु स्वीकार करने से पहले बहुत पढ़ा-लिखा और ज्ञानवान फरीसी था। वह पवित्र शास्त्र को बहुत अच्छे से जानता था, और उसके विषय चर्चा करने तथा उस से शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षित था। इसलिए, ऐसा नहीं था कि वह पवित्र शास्त्र के बारे में अपनी बुद्धि और ज्ञान के द्वारा विश्वासियों को कुछ सिखा नहीं सकता था। लेकिन पौलुस को उदाहरण के समान उपयोग करने के द्वारा, परमेश्वर पवित्र आत्मा, उन सभी से जो परमेश्वर के वचन की सेवकाई में लगे हैं, यह कह रहा है कि सब कुछ, यहाँ तक कि बिल्कुल बुनियादी बातें भी, “मनुष्यों के ज्ञान की सिखाई हुई बातों में नहीं, परन्तु आत्मा की सिखाई हुई बातों में” होकर ही दी जानी चाहिएँ। अर्थात, वचन की सेवकाई करने वाले लोगों के द्वारा न केवल विषय और प्रचार की संबंधित सामग्री, वरन किन शब्दों के द्वारा उन्हें कहना है, वह भी उन ही शब्दों के द्वारा होना चाहिए जो पवित्र आत्मा देता है, न कि मनुष्यों की अपनी बुद्धि, विचारों, और समझ के अनुसार। यह करना अनिवार्य है, क्योंकि मनुष्य, यहाँ तक कि परमेश्वर को समर्पित विश्वासी भी, बाइबल के शब्दों को बाइबल के बाहर की रीति से उपयोग कर लेते हैं, जैसा कि हम पहले देख चुके हैं; और इस प्रकार वे परमेश्वर के वचन में मिलावट कर के उसके सन्देश को व्यर्थ कर देते हैं (1 कुरिन्थियों 1:17)। इस से हमें परमेश्वर के वचन के बारे में पौलुस की सेवकाई के एक और पक्ष को समझने में भी सहायता मिलती है, जो वह 1 कुरिन्थियों 4:6 में कहता है, और जिस के बारे में हम पहले भी देख चुके हैं, कि पौलुस कभी भी जो पवित्र शास्त्र में लिख दिया गया है उस से आगे नहीं बढ़ता था; जैसा कि KJV, NKJV, YLT आदि अंग्रेजी अनुवादों में आया है, अपने विचारों में भी नहीं।

तो अब, हम किस तरह से पहचान सकते हैं कि परमेश्वर के वचन का कोई प्रचारक अथवा शिक्षक, चाहे वह एक प्रतिबद्ध मसीही विश्वासी, एक भक्त जन ही है, कहीं वह वचन का प्रचार करने और शिक्षा देने में अपनी समझ, बुद्धि, और विचारों का तो उपयोग नहीं कर रहा है? क्या वह वास्तव में पवित्र आत्मा की अगुवाई में, उसे की सामर्थ्य से “आत्मा की सिखाई हुई बातों में” होकर ही बोल रहा है? यहीं पर आकर पिछले लेख में दोहराई गई बातें सही उत्तर तक पहुँचने में हमारी सहायता करती हैं। जैसा हमने पहले देखा है, परमेश्वर पवित्र आत्मा सत्य का आत्मा है (यूहन्ना 14:17; 15:16; 16:13), इसलिए वह अपने कहे या किए में कभी भी किसी भी ऐसी बात के साथ नहीं जुड़ेगा जो सत्य नहीं है, अर्थात जो बाइबल के अनुसार सही नहीं है। असत्य का एक स्वरूप होता है बाइबल के शब्दों और वाक्यांशों को बाइबल के बाहर के अर्थों और अभिप्रायों के साथ उपयोग करना; अर्थात उन्हें ऐसी बातें कहने और ऐसे अर्थों के साथ उपयोग करना जो उनके विषय बाइबल में नहीं दी गई हैं। दूसरा, हमने देखा है कि पवित्र आत्मा के सिखाने का तरीका है प्रभु यीशु के द्वारा जो कहा गया है उसे स्मरण करवाना (यूहन्ना 14:26), अपनी ओर से कोई नई बात नहीं बोलना, लेकिन केवल उसे ही लेकर बताना जो प्रभु यीशु ने कह रखा है (यूहन्ना 16:13-15)। इसलिए ऐसा कोई भी प्रचार अथवा शिक्षा जो बाइबल का सत्य नहीं है, जो पहले से ही बाइबल में नहीं कहा गया है, वरन बाइबल के लेखों के साथ जोड़ा जा रहा है, ऐसी कोई भी बात जो पहले से लिखे से आगे बढ़ने में आती है, चाहे वह विचारों में ही क्यों न हो, वह पवित्र आत्मा की ओर से नहीं है। यह मसीही विश्वासियों के लिए प्रेरितों 17:11 और 1 थिस्सलुनीकियों 5:21, हर बात को पहले परमेश्वर के वचन से जाँच-परख कर देखना और केवल उसी को थामे रहना जो सही है, के कड़ाई से पालन के महत्व को दिखाता है।

जो परमेश्वर के वचन की सेवकाई में लगे हैं, उन्हें इस का ध्यान रखना चाहिए कि वे “मनुष्यों के ज्ञान की सिखाई हुई बातों में नहीं, परन्तु आत्मा की सिखाई हुई बातों में” होकर ही प्रचार करें और सिखाएँ। और जैसा हम पहले देख चुके हैं, यह श्रोताओं, कम से कम कलीसिया के अगुवों, की ज़िम्मेदारी है कि इस से पहले कि प्रचार की गई बात को अपने जीवनों में लागू करने के लिए स्वीकार किया जाए, वे जाँचे और परखें कि प्रचारक के द्वारा इन सिद्धान्तों का पालन हो रहा है कि नहीं (1 कुरिन्थियों 14:29)। अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे, और इस पद 13 के तीसरे वाक्यांश के बारे में देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 123 - Stewards of Holy Spirit - 43 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Learning From the Holy Spirit – 23


As promised by the Lord Jesus to His disciples, God the Holy Spirit is given to reside in every Born-Again Christian Believer, from the moment of his salvation. He is given by God to be the Believer’s Helper, Companion, Teacher, and Guide; to help him live his Christian life and to also fulfil his God assigned ministry. As for the other provisions from God, every Believer must also be a worthy steward of the God given  Holy Spirit too. In other words, to fulfil this responsibility, the Believer should learn about the things that God has given to him, including learning about God the Holy Spirit. As his Teacher, God the Holy Spirit teaches every Believer about all things, including Himself. He does this if the Believer is willing to diligently learn primarily from Him, instead of relying on learning from imperfect and fallible men and men’s works, which renders him prone to learning false teachings and wrong doctrines. 

In this current series we are learning about learning from the Holy Spirit, and have seen various aspects from 1 Peter 2:1-2, and Psalm 25. Presently, we are considering 1 Corinthians 2:12-14; and have seen from verse 12 that Christian Believers must learn about the things that God has freely given to them, as part of their basic learning. We are on verse 13 now, have considered its first phrase, where Paul, by using the plural “we” implies that he and the others teach about these God given things to the Believers, as the basics, the spiritual “milk” of the Christian faith. Before proceeding further, in the previous article we have revised some very important Biblical facts about the Bible, God the Holy Spirit, and learning God’s Word from Him. This was necessary to be able to understand the second phrase of verse 13, which we will consider today.

As we have seen while considering the first phrase of verse 13, Paul says that he and the others, teach about the things that God has freely given to all Believers. In the second phrase of this verse, Paul adds a very important aspect of this teaching, that he and others with him practiced in their ministries. Paul says in the second phrase of this verse that he speaks “not in words which man's wisdom teaches but which the Holy Spirit teaches.” Remember that Paul, since his conversion, belonged to God, worked for God, served God through fulfilling his God assigned responsibilities. Here, he is writing this letter under the guidance of God the Holy Spirit to help the Believers, the children of God, to correct the errors that have crept into their Christian lives. Here he is addressing issues related to things given by God to His children, to correct them, to bring them around to learning correctly about those things, and how to utilize them for God. In other words, everything related to this matter has ‘God’ in it; which implies that even in the teachings and corrections, God must be there; i.e., it must not be done through any human ingenuity and wisdom, but only as God wants it done. We can understand this from the parable given by the Lord Jesus in Matthew 13:24-30. In that parable, an enemy had sown tares in the field. When the grain sprouted, the tares also appeared, and the servants wanted to pull out the tares. But the owner did not allow them to do so, lest the good plants inadvertently get harmed. The difference in the attitude and method of the owner and the servants is what Paul is pointing out here.

Paul was a very well educated and learned Pharisee before his conversion and accepting Jesus as Lord. He was very well versed in the Scriptures, and was well trained in discussing about them, and teaching from them. So, it was not that he could not have used his wisdom and knowledge of the Scriptures to teach the Believers about things from God’s Word. But by using Paul as an example, God the Holy Spirit is putting across to all those who are engaged in the ministry of God’s Word, that everything, even the basic teachings, must be given “not in words which man's wisdom teaches but which the Holy Spirit teaches.” Notice that it says here “in words” i.e., not only the matter, the contents of the teachings, but even the words to be used for imparting those teachings must be those which the Holy Spirit gives, and not from the thoughts, understanding, and wisdom of men. It is essential to do this, since men, even the committed Believers of God, are prone to using Biblical words in unBiblical ways, as we have seen earlier, and thereby corrupt God’s Word, render its message ineffective (1 Corinthians 1:17). This also helps us to understand better another aspect of Paul’s ministry of utilizing God’s Word, mentioned in 1 Corinthians 4:6, and one we have considered earlier, that Paul never went beyond what has already been written in the Scriptures, not even in his thinking.

So, how do we recognize whether or not a preacher or teacher of God’s Word, even though he is a committed Believer, a godly person, is using his own thoughts, understanding, and wisdom to preach and teach things? Or is he actually doing this under the guidance and ability given by the Holy Spirit, through words “which the Holy Spirit teaches”? This is where the revision carried out in the previous article helps us reach the answer. As we have seen earlier, God the Holy Spirit is the Spirit of Truth (John 14:17; 15:26; 16:13) therefore there will never be anything that is not the truth, i.e., that is not Biblically true, in all that He says and does. One form of “untruth” is using Biblical words and phrases with extra-Biblical meanings and uses; i.e., using them in a manner and to convey meanings and things not used or mentioned in the Bible for them. Secondly, we have seen that the way the Holy Spirit teaches is by reminding about what the Lord has said (John 14:26), and not speaking anything new on His own authority, but taking and declaring what the Lord has said (John 16:13-15). Therefore, any preaching or teaching that is not the Biblical truth, anything that is not already mentioned in the Bible, but is being added to the Biblical text, anything that is going beyond what has already been written, even if it is only in thinking, is not from the Holy Spirit. This underscores for the Believers the absolute necessity of adhering to Acts 17:11 and 1 Thessalonians 5:21, of cross-checking everything from God’s Word and holding on to only that which is true and rejecting the rest.

Those engaged in the ministry of God’s Word must make it a point to preach and teach “not in words which man's wisdom teaches but which the Holy Spirit teaches.” And, as seen earlier, it is the responsibility of the audience, at least the Church elders amongst the audience, to see that these principles are being followed (1 Corinthians 14:29) by the speaker, before permitting the congregation to accept that which has been preached and taught for application in their lives. In the next article, we will carry on to consider about the third phrase of verse 13.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 78 - Appropriately Handling God’s Word – 23 / आशीषित एवं सफल जीवन – 78 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 23

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 78 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 63

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 23

 

पौलुस के जीवन और उदाहरणों से परमेश्वर के वचन के सही उपयोग और उसके साथ उचित व्यवहार को सीखते हुए, पिछले कुछ लेखों से हम 2 कुरिन्थियों 4:2 से देखते आ रहे हैं। इस पद में पौलुस ने अपनी सेवकाई के तीन गुणों तथा साथ ही उद्देश्यों को भी लिखा है। अभी तक हम पौलुस की सेवकाई के उद्देश्यों को, और तीन में से दो गुणों को देख चुके हैं। आज हम इस पद में दिए गए तीसरे गुण, “न परमेश्वर के वचन में मिलावट करते हैं” को देखेंगे।


पौलुस द्वारा यह कहना, उस समय – पहली कलीसिया के समय में, इस बात का संकेत है कि शैतान तब भी कार्यरत था और उसने अपने दूतों को चारों और फैला दिया था, जो गलत बातें और गलत शिक्षाएँ प्रचार करते और सिखाते रहते थे। जैसा कि हमने पिछले लेख में देखा था, इन झूठे प्रचारकों और शिक्षकों में से कुछ तो यह साँसारिक समृद्धि अर्जित करने के लिए, या कलीसिया में अपना एक ओहदा बनाने के लिए करते थे। जबकि अन्य यह लोगों को बहकाने, भरमाने, और उन्हें गलत मार्गों पर डालकर परमेश्वर से दूर ले जाने के लिए करते थे। जबकि उनके द्वारा बहकाए गये लोग इसी भ्रम में पड़े रहते थे कि वे अभी भी परमेश्वर के पीछे चल रहे हैं, उसी की सेवा कर रहे हैं (2 कुरिन्थियों 11:3, 13-15)। जिस शब्द का अनुवाद “मिलावट” किया गया है, मूल यूनानी भाषा में उसके अर्थ ‘बिगाड़ना’ और ‘हेरा-फेरी करना’ भी होते हैं। इसलिए तात्पर्य प्रकट है, परमेश्वर के वचन का दुरुपयोग करना केवल तब ही संभव है जब पहले किसी प्रकार से उसमें कोई मिलावट की जाए, या उसे बिगाड़ दिया जाए, या उसके साथ कोई हेरा-फेरी की जाए। अपने परिशुद्ध स्वरूप में, यदि उसके साथ कोई अनुचित व्यवहार नहीं किया गया है, परमेश्वर का वचन कभी भी किसी को भी पथ-भ्रष्ट नहीं कर सकता है, किसी गलत मार्ग पर नहीं डाल सकता है। इससे पहले की हमारी सम्बन्धित श्रृंखला में हमने विस्तार से उन बातों को देखा था जिनके द्वारा शैतान लोगों को, यहाँ तक कि प्रतिबद्ध मसीही विश्वासियों, परमेश्वर के वचन का प्रचार और शिक्षा देने वालों को भी परमेश्वर के वचन के दुरुपयोग और गलत व्याख्या करने के लिए बहका देता है।


ऐसा करने के दो बहुत सामान्य, किन्तु बहुधा पहचाने न जाने वाले तरीके हैं; एक है परमेश्वर के वचन में मानवीय बुद्धि और कौशल की बातों को मिश्रित करना, जो क्रूस के सन्देश को, सुसमाचार को व्यर्थ कर देता है (1 कुरिन्थियों 1:17)। और दूसरा है वचन को ‘सुधार’ कर उसे और बेहतर दिखाने का प्रयास करना; उसे और अधिक आकर्षक, लुभावना, और स्वीकार करने के लिए सहज बना कर प्रस्तुत करने का प्रयास करना; बजाए जैसा परमेश्वर ने उसे प्रदान किया है उसे वैसे ही उपयोग करना, जैसे कि परमेश्वर ने अपने नबियों से करने के लिए कहा है (निर्गमन 7:2; यिर्मयाह 1:7, 17; 23:28; यहेजकेल 2:7; 3:10-11)। हम मसीही विश्वासियों को शैतान द्वारा बहकाए जाने से बचाए रखने के लिए परमेश्वर ने हमारे अन्दर निवास करने के लिए हमें अपना पवित्र आत्मा दिया है, जो हमारा सहायक है और हमें प्रभु यीशु की बातें सिखाता और स्मरण दिलाता है (यूहन्ना 14:16-17, 26)। जो लोग पवित्र आत्मा के प्रति समर्पित और आज्ञाकारी रहते हैं, वह उन्हें परमेश्वर के वचन को सिखाता और समझाता भी है (1 कुरिन्थियों 2:10-14)। लेकिन फिर उन्हें जा कर उसे जो पवित्र आत्मा ने सिखाया है, उसमें अपनी बुद्धि और समझ की बातें नहीं मिलानी चाहिएँ, और न ही उसे ’बेहतर’ करने का, उसे और अधिक आकर्षक और लुभावना बनाने का, स्वीकार करने में सहज बनाने का प्रयास नहीं करना चाहिए; बल्कि जैसा परमेश्वर ने दिया है, उसे वैसा ही उपयोग करना चाहिए, बजाए इसके कि लिखे हुए से आगे बढ़ें (1 कुरिन्थियों 4:6)।


जैसा हम देख चुके हैं, क्योंकि पौलुस परमेश्वर को पूर्णतः समर्पित और आज्ञाकारी था, इसीलिए वह न केवल परमेश्वर के वचन में मिलावट करने, उसे बिगाड़ने, या उसके साथ हेरा-फेरी करने की प्रवृत्ति से बचकर रह सका, वरन जैसा परमेश्वर ने उसे दिया था, वचन को वैसा ही लोगों तक पहुंचाने में उद्यमी भी बना रहा (1 कुरिन्थियों 11:23; गलातियों 1:11-12; 1 थिस्सलुनीकियों 4:2)। हम मसीही विश्वासियों को, क्योंकि हम सभी परमेश्वर के वचन के साथ व्यवहार करते हैं, और विशेषकर उन्हें जिन्हें वचन की सेवकाई सौंपी गई है, इस खतरे के विषय अवगत और बहुत सावधान रहना चाहिए कि शैतान हम में क्या करने की प्रवृत्ति उकसा सकता है, अर्थात परमेश्वर के वचन में मिलावट करना, उसे बिगाड़ना, और उसके साथ हेरा-फेरी करना। क्योंकि शैतान की इस चाल में गिर जाने का अर्थ है हमने कहीं, किसी रीति से, सँसार और शैतान के साथ समझौता कर लिया है, शैतान को हमारे जीवन में होकर काम करने का अवसर प्रदान कर दिया है। इसका परिणाम न केवल हमारी सेवकाई का व्यर्थ और निष्फल हो जाना, बल्कि साथ ही हमारा परमेश्वर के वचन का दुरुपयोग करने का दोषी हो जाना भी होता है। जैसा पौलुस के साथ था, वैसा ही हमारे साथ भी होना चाहिए, हमें परमेश्वर के वचन में कभी कोई मिलावट नहीं करनी चाहिए; अनजाने में भी नहीं; क्योंकि अनजाने में भी ऐसा कर देना इस बात का संकेत है कि हम किसी प्रकार से परमेश्वर के मार्गों से भटक गए हैं, और किसी बात में शैतान की युक्तियों में फँस गए हैं।


अगले लेख में हम 1 थिस्सलुनीकियों 2:5 से पौलुस द्वारा परमेश्वर के वचन के साथ व्यवहार के बारे में एक और बात, ‘लल्लोपत्तो’ की, यानी ‘चापलूसी’ की बातें कभी नहीं करने के बारे में देखेंगे। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 78 - Be Stewards of God’s Word – 63 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 23

 

For learning the appropriate way to utilize and handle God’s Word from the life and example of Paul, for the past few articles we have been considering 2 Corinthians 4:2, where Paul has mentioned three characteristics, and the purpose of his ministry. So, far we have considered the purposes of his ministry, and two out of the three characteristics of his ministry. Today we will consider the third characteristic that Paul has mentioned here in this verse, i.e., “handling the word of God deceitfully.


For Paul to have said this, at that time – i.e., the time of the first Church, is an indicator that Satan was already at work, and had spread around his agents, who were preaching and teaching wrong things. As we have seen in the preceding articles, some of these false preachers and teachers did this to gain worldly prosperity, or to acquire a status amongst the Christian Believers. While others did it to misguide and put people on the wrong path, leading them away from God. Those who had been misguided by them, would continue to remain under the false impression that they are following or serving God (2 Corinthians 11:3, 13-15). The word translated “deceitfully”, in the original Greek language, means ‘to adulterate, distort, or falsify.’ Therefore, the implication is evident, God’s Word can only be misused, if it is first somehow adulterated, or distorted, or falsified. In its pure unadulterated form, it will not misguide anyone; it will never put anyone on the wrong path. In our preceding, related series, we have seen in detail the various ways through which Satan causes people, even the committed Christian Believers, the preachers and teachers of God’s Word, to mishandle and misinterpret the Word of God.


Of the two very common but often unrealized ways of doing this, one is adding things human wisdom and ingenuity to God’s Word, which renders the message of the Cross, i.e., the gospel, ineffective (1 Corinthians 1:17)। And the second is to try to embellish it i.e., improve upon it, or make it appear more attractive and appealing, or more convenient; instead of using it in just the way it has been given by God, and as God had instructed His prophets to do (Exodus 7:2; Jeremiah 1:7,17; 23:28; Ezekiel 2:7; 3:10-11). To help us Christian Believers stay safe from being misled by Satan, God has given us His Holy Spirit to reside in us as our Helper, and to teach and remind us the things taught by the Lord Jesus (John 14:16-17, 26). Those who stay obedient and submissive to the Holy Spirit, He teaches God’s Word to them and helps them understand it (1 Corinthians 2:10-14). But then, they should not go and adulterate what the Holy Spirit has taught them with things of their own wisdom and understanding, nor try to improve upon it, or make it appear more attractive and appealing, or more convenient; but utilize it just the way it has been taught and given to them, instead of going beyond what has been written (1 Corinthians 4:6).


As we have seen, since Paul was fully submitted and obedient to God, therefore, he could not only stay safe from the tendency to adulterate, distort, or falsify God’s Word, but also be diligent in presenting it as it had been given to him (1 Corinthians 11:23; Galatians 1:11-12; 1 Thessalonians 4:2). For Christian Believers, since we all handle God’s Word, and particularly those who have been given the ministry of utilizing God’s Word, it is essential to remain aware of this danger, of this tendency that Satan often induces in us, i.e., of adulterating, distorting, or falsifying God’s Word. Since falling for this satanic ploy indicates that somehow, in some way, we have compromised with the world and Satan, and have allowed him to work in and through our lives. This will not only render our ministry ineffective and unfruitful, but will also make us guilty of mishandling God’s Word. As it was for Paul, so should it be for us, that we should never use God’s Word “deceitfully”, not even inadvertently; since even the inadvertent misuse on our part indicates that somehow, we have deviated from God’s ways, and in something have fallen for Satan’s ploys.


In the next article we will consider another aspect of Paul’s handling of God's Word from 1 Thessalonians 2:5, i.e., his never using any flattering words.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 20 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 74 - Appropriately Handling God’s Word – 19 / आशीषित एवं सफल जीवन – 74 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 19

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 74 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 59

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 19

 

पिछले लेख में हमने 2 कुरिन्थियों 4:1 से देखा था कि परमेश्वर के वचन के उपयोग और उसके साथ व्यवहार में पौलुस किस तरह से तीन बातों का ध्यान रखता था – उसकी सेवकाई परमेश्वर द्वारा निर्धारित थी, उस पर परमेश्वर की दया के कारण थी, और उसके लिए वह पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और सामर्थ्य से खराई से बहुत परिश्रम करता था। पौलुस ने अपने परिश्रम के परिणामों को परमेश्वर के हाथों में छोड़ दिया था, उसे अपनी परिस्थितियों की, उसके प्रति लोगों के व्यवहार की, उस सेवकाई के परिणामों की कोई चिंता नहीं थी; और इसीलिए ऐसी बातों को लेकर वह निराश भी नहीं होता था। आज से हम अगले पद, 2 कुरिन्थियों 4:2 पर विचार आरम्भ करेंगे, और पौलुस से हमारे वर्तमान समय के लिए परमेश्वर के वचन का उपयोग और उससे व्यवहार सीखना जारी रखेंगे।


इस पद में, पौलुस, उसके द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और उससे व्यवहार के तीन गुणों को हमारे सामने रखता है, तथा साथ ही वचन की उसकी सेवकाई के उद्देश्य को भी बताता है। यहाँ पर पौलुस बताता है कि उसने तीन गुणों के द्वारा सत्य को प्रगट किया, ताकि हर एक मनुष्य के विवेक में अपनी भलाई बैठाए, यह ध्यान रखते हुए कि यह सब कुछ परमेश्वर के सामने, अर्थात, परमेश्वर की पूर्ण जानकारी में हो रहा है, और परमेश्वर को हमेशा ही पता रहता है कि वह क्या कर रहा है। इस पद में पौलुस द्वारा दिए गए की सेवकाई के गुण उसके अपने मानवीय चरित्र और व्यवहार, इस सेवकाई को स्वीकार करने के उसके उद्देश्य, और परमेश्वर के वचन के प्रति उसके आदर और श्रद्धा से सम्बन्धित हैं। यहाँ पर पौलुस द्वारा दिये गये सेवकाई के ये तीन गुण हैं:

  • लज्जा के गुप्त कामों को त्यागना

  • चतुराई से न चलना

  • परमेश्वर के वचन में मिलावट नहीं करना

 

पौलुस यहाँ पर कहता है कि उपरोक्त गुणों के द्वारा, उसकी सेवकाई का उद्देश्य था सत्य को प्रगट करना, जिस से कि वह प्रत्येक मनुष्य के विवेक में अपनी भलाई बैठा सके, इस बात का ध्यान रखते हुए कि वे हमेशा परमेश्वर की दृष्टि में बने रहते हैं। यह एक बार फिर से, पौलुस के उदाहरण का अनुसरण करने के द्वारा, परमेश्वर के वचन की सेवकाई का एक और उद्देश्य हमारे सामने रखता है – सत्य को प्रगट करना। इसलिए, हम यह समझ सकते हैं कि परमेश्वर के वचन की सेवकाई किसी के द्वारा पवित्र शास्त्र के विषय उसके ज्ञान और समझ का प्रदर्शन करने के लिए, वाक्पटुता दिखाने के लिये नहीं है। पौलुस उत्तम प्रशिक्षण  पाया हुआ एक बहुत ज्ञानवान फरीसी था; परन्तु पवित्र शास्त्र के विषय अपने ज्ञान को प्रदर्शित करने की बजाए, उसने यीशु की पहचान को प्राप्त करने के लिए अपने ज्ञान का तिरस्कार किया, उसे कूड़ा समझा, क्योंकि अपने ज्ञान के द्वारा वह मसीह को प्राप्त कर पाने में असमर्थ था (फिलिप्पियों 3:7-8)। न ही वचन की सेवकाई मण्डली में अपने अनुयायी बनाने, गुट-बाज़ी करने, अपना अनुसरण करने वाले लोगों का समूह बना लेने के लिए है; हम देख चुके हैं कि पौलुस ने ऐसी प्रवृत्तियों की तीव्र भर्त्सना की है (रोमियों 16:17; 1 थिस्सलुनीकियों 2:6)। और न ही यह सेवकाई साँसारिक संपत्ति अर्जित करने, भौतिक लाभ कमाने का तरीका है – पौलुस ने इसके विरुद्ध भी कठोरता से लिखा है (रोमियों 8:5-7; फिलिप्पियों 3:19; 1 तीमुथियुस 6:5)।


लेकिन जैसा कि पौलुस ने अपने जीवन के द्वारा दिखाया है, और यहाँ इस पद में वह कहता भी है, परमेश्वर के वचन की सेवकाई का उद्देश्य है परमेश्वर के वचन के सत्य को सँसार के सामने उजागर करना। यही, यह अभिप्राय देता है कि परमेश्वर के वचन को उसकी पूर्ण शुद्धता और पवित्रता में ही प्रस्तुत करना है, बिना उस में मानवीय बुद्धि के विचारों, ज्ञान, और समझ की कोई बात मिलाए। जैसा हम पिछले लेखों में देख चुके हैं, यह कार्य स्पष्ट, सीधे और सहज रीति से किया जाना है, जिससे कि श्रोता उसे सुनकर आसानी से समझ सकें; और परमेश्वर तथा उसके वचन की ओर आकर्षित हों, न कि किसी मनुष्य और उसकी शैली के प्रति। ध्यान कीजिए कि जिस समय पौलुस ने यह लिखा था, अधिकांश लोग अनपढ़ होते थे, वे सीधे-सादे और साधारण लोग होते थे, जिनकी शब्दावली बहुत सीमित थी। इसीलिए, किसी भी जटिल, या आलंकारिक, या समझने में कठिन भाषा का उपयोग, परमेश्वर के वचन के प्रचार और शिक्षा के उद्देश्य को ही व्यर्थ कर देता।

 

और एक तरह से, आज भी हमारे लिए, वर्तमान में वचन की सेवकाई करने वालों के लिये, यह बात उतनी ही सही है, क्योंकि आज भी अधिकांश लोग परमेश्वर के वचन के बारे में ‘अनपढ़’ और ‘साधारण’ ही हैं। इसीलिए, उनके लिए भी परमेश्वर के वचन और उसके संदेश को उन्हें सीधे, स्पष्ट, और सहज रीति से दिए जाने की आवश्यकता है। हम पहले देख चुके हैं कि पौलुस सामान्य लोगों के मध्य बहुत सीधे और सहज रीति से बोलता था (1 कुरिन्थियों 2:1); और वह आत्मिक रीति से परिपक्व लोगों के मध्य ही परमेश्वर के वचन की गूढ़ बातें और भेदो की बात करता था (1 कुरिन्थियों 2:6-7)। साथ ही, पौलुस यह बहुत अच्छे से समझता था कि परमेश्वर के वचन के सत्य को प्रस्तुत करने के लिए, प्रस्तुत करने के लिये परमेश्वर के द्वारा दिये सन्देश में किसी भी प्रकार की कोई मानवीय समझ और बुद्धि, या वाक्पटुता के मिलाने की ज़रा भी गुंजाइश नहीं है, लेश-मात्र भी नहीं, क्योंकि शब्दों के ज्ञान का उपयोग क्रूस के सन्देश को व्यर्थ कर देता है (1 कुरिन्थियों 1:17)।


आने वाले लेखों में हम इस पद में परमेश्वर के वचन की सेवकाई के सम्बन्ध में कही गई अन्य बातों पर विचार करना ज़ारी रखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 74 - Be Stewards of God’s Word – 59 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 19

 

In the previous article we have seen from 2 Corinthians 4:1 how Paul, in handling and utilizing God’s Word, always kept three things in mind – his ministry was God given, it was because of God’s mercy, and he labored diligently for his ministry under the guidance and power of the Holy Spirit. Paul had left the results of his labors to God, without being discouraged or worried about his circumstances, how people behaved towards him, and the results of his ministry. Today we will take up the next verse, i.e., 2 Corinthians 4:2 for consideration, and continue to learn from Paul about our utilizing and handling God’s Word in our present times.

 

In this verse Paul gives three characteristics of his utilizing and handling God’s Word, and also speaks of his purpose in the ministry of God’s Word. Paul says here that he and his colleagues did these things to manifest the truth, to commend themselves in every man’s conscience, and with the awareness that they are always in God’s sight, and God is always fully aware of whatever they do. The characteristics of Paul’s ministry, as given in this verse are based on his own human character and behavior, on the purpose of his accepting this ministry, and on his respect and reverence for God’s Word. The three characteristics that Paul mentions here are:

  • Having renounced the hidden things of shame

  • Not walking in craftiness

  • Not handling the Word of God deceitfully

 

Paul states here that through the above-mentioned characteristics, the aim of his ministry was to manifest the truth so as to make themselves commendable to every person’s conscience, knowing that they are always under the watchful eyes of God. This, through emulating Paul, sets before us another of the purposes of the ministry of God’s Word – to manifest or display the truth. Therefore, we can understand that the ministry of God’s Word is not to display one’s knowledge and understanding of the Scriptures, and their eloquence. Paul was a highly trained and a very learned Pharisee; but instead of displaying his knowledge of the Scriptures, he denounced it in light of the excellence of the knowledge of Christ Jesus, since that knowledge was unable to have him gain Christ (Philippians 3:7-8). Nor is the Word ministry meant to acquire a fan-following and cause any factionalism or have one’s own group of followers, in the Church; we have seen earlier how Paul spoke strongly against these tendencies (Romans 16:17; 1 Thessalonians 2:6). Nor is it meant to be a means of acquiring worldly wealth and temporal gains – this too Paul has spoken against very strongly (Romans 8:5-7; Philippians 3:19; 1 Timothy 6:5).


But, as Paul demonstrates from his own life, and says here in this verse, the ministry of the Word of God is to bring forth the truth of God’s Word before the world. This by itself implies that the Word of God must be presented in its purity and holiness, and absolutely unadulterated by any thoughts of any human wisdom or understanding. As we have seen in the earlier articles, this must be done in a clear, simple, straightforward manner, so that the audience can easily understand and follow it; and be attracted to God and His Word, instead of towards any man and that man’s eloquence. Remember, when Paul wrote this, the vast majority of the population was illiterate, they were simple rustic folks with a limited vocabulary. Therefore, any complex, or idiomatic, or difficult to understand language would defeat the very purpose of preaching and teaching God’s Word.

 

In a manner of speaking, for us, and for those engaged in the ministry of God’s Word today, the same holds equally true even today, since the vast majority of the people are ‘illiterate’ and ‘simple’ regarding God’s Word even today. Therefore, they too need God’s Word and its message to be presented to them in a simple, easy to understand manner. We saw earlier that Paul spoke in a very simple straightforward manner to the common people (1 Corinthians 2:1); he spoke the mysteries and wisdom of God’s Word only amongst the spiritually mature (1 Corinthians 2:6-7). Moreover, Paul understood this very well that for presenting the truth of God’s Word, there is no scope, none whatsoever, of mixing in one’s own eloquence and understanding about God’s Word into the God given message; since, as we have seen earlier, preaching with the wisdom of words only spoils God’s Word, making it vain (1 Corinthians 1:17).


In the coming articles, we will continue to ponder over the other things stated in this verse, related to the ministry of the Word of God.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language