ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सफल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सफल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 29 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 204 - Always Sincere & Committed to the Lord / आशीषित एवं सफल जीवन – 204 - हमेशा ईमानदार और प्रभु के प्रति समर्पित

 

आशीषित एवं सफल जीवन 204 

सदा परमेश्वर के वचन के आज्ञाकारी

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

हमेशा ईमानदार और प्रभु के प्रति समर्पित

 

    पिछले लेख में हमने आशीषित और सफल जीवन जीने के लिए दाऊद द्वारा सुलैमान को दिए गए तीसरे निर्देश पर विचार करके, उस निर्देश का समापन किया था; और यह निर्देश भी आज हम मसीही विश्वासियों लिए भी ठीक वैसे ही लागू है। हमने देखा था कि धार्मिक अगुवे हमें जो कुछ भी करने के लिए कहते या सिखाते हैं, बिना विचारे उसका केवल पालन कर लेना भर ही पर्याप्त नहीं है। क्योंकि कई बार वे कलीसिया या मण्डली की बढ़ोतरी और विश्वासियों की आत्मिक उन्नति के लिए आवश्यक परमेश्वर के खरे और वास्तविक वचन के स्थान पर, मनुष्यों के द्वारा बनाए गए सिद्धांतों, बातों, रीतियों को बता और सिखा रहे हो सकते हैं। इस बात पर भण्डारी होने से संबंधित कई लेखों में बहुत बार बल दिया गया है, इसे समझाया गया है, विशेषकर परमेश्वर के वचन के भण्डारी होने से संबंधित लेखों में। उन लेखों में प्रेरितों 17:11 और 1 थिस्सलुनीकियों 5:21 को भी कई बार बताया गया है, यह दिखाने के लिए कि यह परमेश्वर के वचन की शिक्षा है कि बिना पहले परमेश्वर के वचन से उस बात की पुष्टि करे, किसी भी शिक्षा को ग्रहण नहीं करें। यह हमेशा ही लागू रहता है, चाहे प्रचार करने और शिक्षा देने वाला कोई भी क्यों न हो, और उसका नाम, ख्याति, और ओहदा कुछ भी क्यों न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि अन्ततः प्रत्येक प्रचारक मनुष्य ही है, और शैतान के द्वारा बहकाया और भरमाया जा सकता है। साथ ही 1 कुरिन्थियों 14:29 कलीसिया या मण्डली के लोगों को यह निर्देश भी देता है कि परमेश्वर के वचन से प्रचार करने और सिखाने वाले प्रत्येक जन और उसके संदेश को मण्डली के लोग भी जाँचें और परखें; यह उनका दायित्व है। यदि कलीसियाएँ और मण्डलियाँ इन निर्देशों का पालन करने लगें, तो वे अनेकों गलत शिक्षाओं और झूठे सिद्धांतों से बची रह सकती हैं, और शैतान को कलीसिया में अपने झूठ और धोखे घुसना बहुत कठिन हो जाएगा।

    आज हम 1 राजाओं 2:2-4 में सुलैमान को दिए गए दाऊद के चौथे निर्देश पर विचार करेंगे; यह चौथा निर्देश है, “सावधान रह, और हमेशा प्रभु के प्रति समर्पित बना रहे (1 राजाओं 2:4b)।” एक बार फिर, क्योंकि हम भण्डारीपन के संदर्भ में बातों का विस्तृत अध्ययन कर चुके हैं, इसलिए हमें फिर से विस्तार से उन्हीं बातों में जाने की आवश्यकता नहीं है, वरन इस अंतिम लेख में केवल उन बातों के आधार पर आज की बात को रख सकते हैं।

    इस चौथे निर्देश का आधार परमेश्वर का सर्वज्ञानी होने का गुण है। ऐसा कुछ नहीं है, बिल्कुल कुछ भी नहीं, जिसके बारे में परमेश्वर पहले से ही जानता न हो; और हम मनुष्यों की कल्पनाओं से कहीं बढ़कर न जानता हो। इससे पहले भी, मंदिर बनाने की ज़िम्मेदारी सौंपते समय, दाऊद ने सुलैमान को निर्देश दिया था, “और हे मेरे पुत्र सुलैमान! तू अपने पिता के परमेश्वर का ज्ञान रख, और खरे मन और प्रसन्न जीव से उसकी सेवा करता रह; क्योंकि यहोवा मन को जांचता और विचार में जो कुछ उत्पन्न होता है उसे समझता है। यदि तू उसकी खोज में रहे, तो वह तुझ को मिलेगा; परन्तु यदि तू उसको त्याग दे तो वह सदा के लिये तुझ को छोड़ देगा” (1 इतिहास 28:9)। दूसरे शब्दों में, यद्यपि परमेश्वर सब कुछ के बारे में सब कुछ जानता है, यहाँ तक कि विचारों के उद्देश्यों को भी समझता है, फिर भी वह मनों को जाँचता है। प्रभु परमेश्वर यह इसलिए करता है जिससे मनुष्यों को परमेश्वर के प्रति खराई से रहने के लिए प्रेरित करे। ऐसा कोई तरीका है ही नहीं कि कोई भी मनुष्य परमेश्वर को धोखा दे सके या किसी रीति से चतुराई दिखाकर उसका मूर्ख बना सके। इसलिए यदि सभी जन, विशेषकर परमेश्वर के लोग, हमेशा ही इस एहसास के साथ, कि परमेश्वर हमेशा सब कुछ जानता है, उससे कुछ छुपा नहीं है, जीवन जीएँ, और कार्य करें, और परमेश्वर की सेवकाई करें, तो उनके लिए जीवन कितना अधिक आशीषित और सफल हो जाएगा।

    परमेश्वर के वचन में ऐसे लोगों के कुछ उदाहरण विद्यमान हैं जिन्होंने परमेश्वर का मूर्ख बनाने का प्रयास किया और उन्हें इसके बहुत गंभीर परिणाम झेलने पड़े; और उनके भी उदाहरण हैं जिन्होंने निःसंकोच अपने पाप और गलतियों को मान लिया, उनके लिए पश्चाताप किया, और आशीषित एवं महिमित हुए। ऐसे कुछ उदाहरणों को दोनों नए और पुराने नियम से देखते हैं:

  • जैसा कि हम 1 शमूएल 15 अध्याय से पहले देख चुके हैं, इस्राएल के पहले राजा शाऊल ने परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता की, मनुष्यों के डर में आकर, बजाए परमेश्वर की आज्ञानुसार उन्हें मार डालने के, उसने अमालेकियों के अच्छे पशुओं को बचाए रखा। जब शमूएल ने इस अनाज्ञाकारिता के लिए उसका सामना किया, तो उसने बच निकलने के लिए बहाना बनाया कि वे पशु परमेश्वर को बलिदान चढ़ाने के लिए बचाए गए थे – अपनी अनाज्ञाकारिता के ऊपर एक झूठ और लाद लिया; और परमेश्वर ने उसके राजा होने का तिरस्कार कर दिया, उसे राज्य से हाथ धोना पड़ा।

  • यद्यपि दाऊद ने व्यभिचार और हत्या के घोर पाप  किए थे, लेकिन जब नातान नबी ने परमेश्वर के निर्देश पर इनके लिए उसका सामना किया, तो दाऊद ने निःसंकोच अपने पापों को मान लिया, उनके लिए पश्चाताप किया (2 शमूएल 12:13-14)। यद्यपि दाऊद को ताड़ना सहनी पड़ी, लेकिन वह आशीषित भी हुआ; और नए नियम में भी उसे परमेश्वर के मन के अनुसार व्यक्ति ही कहा गया है (प्रेरितों 13:22)।

  • पतरस ने, अपने सभी जोर देकर किए गए दावों के बावजूद, प्रभु का तीन बार इनकार किया; किन्तु फिर पश्चाताप भी किया (मत्ती 26:69-75)। अपने पुनरुत्थान के बाद, प्रभु ने पतरस को उसकी सेवकाई में बहाल कर दिया और उसे अपने अनुयायियों की देखभाल की ज़िम्मेदारी भी सौंपी (यूहन्ना 21:15-19)।

  • हन्नायाह और सफ़ीरा ने, अपने द्वारा किए गए वायदे के संबंध में, लालच में आकर झूठ बोला और विश्वासियों का, प्रेरितों का, और परमेश्वर का भी मूर्ख बनाने का प्रयास किया। उन्हें अवसर प्रदान किया गया कि वे अपने पाप को मान लें, लेकिन उन्होंने नहीं माना, बल्कि अपने झूठ में बने ही रहे, झूठ बोलते ही रहे; और इसकी कीमत अपने प्राणों से चुकानी पड़ी (प्रेरितों 5:1-11)।

    परमेश्वर की सेवकाई और सहभागिता में धोखा देने और बच निकालने का कतई कोई स्थान, कोई संभावना नहीं है; वरन, जैसा कि नीतिवचन 28:13 में लिखा है, जो अपने पापों को धोखा देने के द्वारा छुपाने का प्रयास करते हैं, वे अपनी उस से और भी अधिक हानि कर बैठते हैं जो पाप मान लेने से उनकी होती। इसीलिए दाऊद ने सुलैमान को यह निर्देश दिया, जो आज हमारे लिए भी है कि - अपने सम्पूर्ण हृदय और सम्पूर्ण प्राण से सच्चाई के साथ नित परमेश्वर के सम्मुख चलते रहें (1 राजाओं 2:4b)। ईमानदारी हमेशा ही सबसे अधिक उत्तम विकल्प रही है और हमेशा सबसे अधिक उत्तम विकल्प बनी रहेगी। यदि हम से पाप हो भी जाए, तो भी हमारे पास एक आश्वासन है, कि यदि हम अपने पापों को मान लें तो हम बहाल कर दिए जाएँगे (1 यूहन्ना 1:9)। किन्तु जो अपने पापों को छुपाने और परमेश्वर को धोखा देने का प्रयास करते हैं, उन्हें नीतिवचन 28:13 पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

    यह खण्ड, 1 राजाओं 2:2-4, इन निर्देशों का पालन करने से होने वाले लाभ के बारे में भी बताता है: सब बातों में सुख-समृद्धि (1 राजाओं 2:3c), और भावी पीढ़ियों तक परमेश्वर की आशीषों का बना रहना (1 राजाओं 2:4c)। इसीलिए, इस व्याख्यात्मक श्रृंखला का शीर्षक “आशीषित एवं सफल जीवन” रखा गया है, क्योंकि इन निर्देशों को समझने और पालन करने का यही परिणाम है।

    हम इस श्रृंखला का समापन परमेश्वर के वचन के एक खण्ड के साथ करते हैं, जो सभी पाठकों के सामने विचार करने और निर्णय लेने के लिए बात को रखता है। यह खण्ड है: “मैं आज आकाश और पृथ्वी दोनों को तुम्हारे सामने इस बात की साक्षी बनाता हूं, कि मैं ने जीवन और मरण, आशीष और शाप को तुम्हारे आगे रखा है; इसलिये तू जीवन ही को अपना ले, कि तू और तेरा वंश दोनों जीवित रहें; इसलिये अपने परमेश्वर यहोवा से प्रेम करो, और उसकी बात मानों, और उस से लिपटे रहो; क्योंकि तेरा जीवन और दीर्घ जीवन यही है, और ऐसा करने से जिस देश को यहोवा ने इब्राहीम, इसहाक, और याकूब, तेरे पूर्वजों को देने की शपथ खाई थी उस देश में तू बसा रहेगा” (व्यवस्थाविवरण 30:19-20)।

    अगले लेख से हम एक नई श्रृंखला आरंभ करेंगे जो परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी पर होगी।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 204

Always Obedient to God’s Word

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Always Sincere & Committed to the Lord

 

In the last article we concluded David’s third instruction to Solomon for leading a blessed and successful life; and this instruction too equally applies to us Christian Believers today. We saw that it is not enough to ‘obey’ and do according to whatever the religious leaders tell us to do. Since very often they could be preaching and teaching man-made doctrines, practices, and rituals, instead of the actual Word of God, which they are supposed to be preaching and teaching to the Church congregation for the growth of the Church and the edification of the Christian Believers. This aspect has been emphasized and explained many times in the various articles on stewardship; especially while considering the stewardship of God’s Word. In those articles Acts 17:11 and 1 Thessalonians 5:21 have been quoted repeatedly to emphasize that it is the teaching of God’s Word to not accept anything without first verifying it from God’s Word. This remains always applicable, no matter who is preaching or teaching, and whatever be the name, fame, and standing of the preacher. This is since eventually every preacher is human and is prone to being beguiled and misled by Satan. Also 1 Corinthians 14:29 instructs the congregation to evaluate whatever anybody is preaching or teaching from God’s Word; it is their responsibility. If the Churches and congregations adhere to these instructions, the Church would be saved from so many false doctrines and wrong teachings, and Satan would have a hard time infiltrating the Church with his lies and deceptions.

Today we will consider the fourth of David’s instructions to Solomon as given in 1 Kings 2:2-4; this fourth instruction is, “To be careful, taking heed, to remain sincere and committed to the Lord always (1 Kings 2:4b).” Again, because of the detailed studies we have already done in the articles on stewardship, we need not go into the same details again, but only need to build up on that in this concluding article.

The basis of this fourth instruction is God’s characteristic of being omniscient. There is nothing, absolutely nothing, that God does not already know about; and knows about in far greater detail than we humans could ever imagine. David had instructed Solomon earlier, while handing over the charge to build the Temple to him, “As for you, my son Solomon, know the God of your father, and serve Him with a loyal heart and with a willing mind; for the Lord searches all hearts and understands all the intent of the thoughts. If you seek Him, He will be found by you; but if you forsake Him, He will cast you off forever” (1 Chronicles 28:9). In other words, although the Lord God knows everything about everything, even the intents of man’s thoughts, yet He searches the hearts. The Lord God does this to encourage man to live in sincerity towards God. There is no way any man can ever outwit God or cleverly pull wool over His eyes. So, if everyone, especially God’s people always live, and work, and serve God with this realization that God always knows everything and nothing is ever hidden from Him, then life would be so much more blessed and successful for them.

God’s Word has various examples of people who tried to fool God and suffered very serious consequences; and also of those who unhesitatingly accepted their sins and errors, repented of them, and came out blessed and glorified. Let us look at a few examples from both, the Old and the New Testaments:

  • Israel’s first king, King Saul, as we have seen from 1 Samuel chapter 15, disobeyed God, and fearing men, saved the good animals of the Amalekites instead of killing them all, as God had instructed. When Samuel confronted him about the disobedience, he tried to wriggle out of the situation by making the excuse that the good animals were left alive to sacrifice to the Lord – a lie compounding his disobedience; and God rejected him from being king, he lost the kingdom.

  • David, though he had committed the heinous sin of adultery and murder, but when he was confronted for it by the prophet Nathan, under instructions from God, he immediately and unhesitatingly accepted his sin and repented of it (2 Samuel 12:13-14). Though David was chastised, but he was also blessed; and even in the New Testament, he is still called a man after God’s own heart (Acts 13:22).

  • Peter, despite his emphatic claims to the contrary, denied the Lord three times; but repented also (Matthew 26:69-75). After His resurrection, the Lord restored Peter to his ministry, giving him charge of looking after His followers (John 21:15-19).

  • Ananias and Saphira, out of covetousness about the commitment they had made, lied and tried to fool the Believers, the Apostles, and God. They were given an opportunity to confess their sin but they did not confess, instead they lied and stuck to their falsehood; and had to pay for it with their lives (Acts 5:1-11).

In God’s service and fellowship, there is no room or possibility of getting away through deception; rather as it says in Proverbs 28:13, those who try to hide their sins by deceiving, end up suffering even worse than what they would have suffered by confessing and acknowledging their sins. Therefore, David’s instruction to Solomon, and even to us today - walk before God in truth with all your heart and with all your soul (1 Kings 2:4b). Honesty is, and always will be the best policy, and even if we sin, we have the assurance that if we confess our sins, we will be restored (1 John 1:9). But those who try to hide their sins and deceive God, need to ponder over Proverbs 28:13.

This passage, 1 Kings 2:2-4, also speaks of the benefits of following these instructions: Prosperity in all things (1 Kings 2:3c), and God’s blessings extending to posterity (1 Kings 2:4c). This is why this expository series on this passage has been titled “Blessed and Successful Life” since that is the net result of understanding and following these instructions.

We conclude this series with a passage from God’s Word, one that calls all readers to ponder over and come to a conclusion. The passage is: “I call heaven and earth as witnesses today against you, that I have set before you life and death, blessing and cursing; therefore choose life, that both you and your descendants may live; that you may love the Lord your God, that you may obey His voice, and that you may cling to Him, for He is your life and the length of your days; and that you may dwell in the land which the Lord swore to your fathers, to Abraham, Isaac, and Jacob, to give them.” (Deuteronomy 30:19-20).

We will begin a new series from the next article on Growth Through God’s Word.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 26 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 80 - A Recapitulation / आशीषित एवं सफल जीवन – 80 - एक पुनःअवलोकन

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 80 - एक पुनःअवलोकन

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

इस श्रृंखला का एक संक्षिप्त पुनःअवलोकन

 

हमने अस्सी (80) दिन पहले, परमेश्वर के लिए एक ऐसा जीवन जीना जिस पर उसकी आशीष हो और जिसे “सफलता से जिया गया जीवन” कहा जा सके के बारे में वचन से सीखने के लिये, इस श्रृंखला का आरम्भ किया था। इस श्रृंखला के लिए हमने बाइबल से 1 राजाओं 2:2-4 को अपनी अगुवाई के लिए लिया था। इस खण्ड में, राजा दाऊद परमेश्वर की इच्छा में, अपनी मृत्यु से पहले, अपने युवा पुत्र सुलैमान, जिसे अभी हाल ही में इस्राएल का राजा नियुक्त किया गया है, को कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दे रहा है। दाऊद सुलैमान को, जो यद्यपि एक राजा है, सिखा रहा है कि परमेश्वर की कृपा में किस प्रकार से जीना, बढ़ना, और उन्नति करते जाना है, जिससे कि वह अपने शासन काल में आशीषित, सुरक्षित, और सफल रहे। दाऊद, सुलैमान से कहता है कि जयवंत बने रहने के लिए उसे परमेश्वर पर भरोसा रखने वाला, उसका पूर्णतः आज्ञाकारी, उसी पर निर्भर रहने वाला, और केवल परमेश्वर ही को अपना रक्षक बनाए रखना है। यह संभव हो पाने के लिए उसे इन चार बातों का निर्वाह करना पड़ेगा:

1.   तू हियाव बांधकर पुरुषार्थ दिखा।” (1 राजाओं 2:2)

2.   जो कुछ तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे सौंपा है, उसकी रक्षा कर”; अर्थात, जो कुछ परमेश्वर ने तुझे दिया है उसका भला भण्डारी बन (1 राजाओं 2:3a)

3.   उसके मार्गों पर चला करना और जैसा मूसा की व्यवस्था में लिखा है, वैसा ही उसकी विधियों तथा आज्ञाओं, और नियमों, और चितौनियों का पालन करते रहना”; अर्थात परमेश्वर के वचन में लिखी सभी बातों का पालन कर, उनका आज्ञाकारी रह (1 राजाओं 2:3b)

4.   अपने सम्पूर्ण हृदय और सम्पूर्ण प्राण से सच्चाई के साथ नित मेरे सम्मुख चलते रहें” अर्थात, हमेशा प्रभु परमेश्वर के प्रति प्रतिबद्ध और समर्पित होकर खराई से उसके सम्मुख चलता रहे (1 राजाओं 2:4b)

 

यही चार निर्देश प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए भी हैं, जिस से कि वे अपने मसीही जीवन में जयवंत और सफल रहें तथा परमेश्वर की आशीषों को पाने वाले हों, विशेषकर इन अन्त के दिनों में जब हमें विभिन्न तरीकों से शैतानी ताकतों के निरंतर हमलों का सामना करना पड़ रहा है।


उपरोक्त चार निर्देशों में से हम पहले वाले को देख चुके हैं। दूसरे निर्देश, परमेश्वर द्वारा दिए गए प्रावधानों और संसाधनों का अच्छा भण्डारी होना, को देखते हुए, हमने ध्यान किया था कि हम दो प्रकार के व्यवहार के द्वारा अयोग्य भण्डारी हो जाते हैं। ये दो बातें हैं:

  • उदासीन और बेपरवाह होने के द्वारा: उस दास के समान होना जिसने उसे दिए गए एक तोड़े की कीमत को नहीं पहचाना, न ही जिसने वह दिया था उसकी कोई परवाह की, और उस तोड़े को किसी भी काम में नहीं लगाया, और उसे दण्ड उठाना पड़ा (मत्ती 25:24-30)।

  • अनुचित रीति से अधिकार जमाना और हथिया लेना: उस सेवक के समान होना जिसने अपने भण्डारी होने का दुरुपयोग किया, अपने आप को औरों पर अधिकारी बना लिया और अपने साथियों के साथ दुर्व्यवहार किया (लूका 12:45-46); जब कि उसे अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में नम्र और देखभाल करने वाला होना चाहिए था (1 पतरस 5:1-4)।

 

और फिर हमने देखा था कि प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर ने उद्धार के साथ ही कम से कम चार और प्रावधान दिए हैं:

  • अपना वचन

  • अपना पवित्र आत्मा

  • अपनी कलीसिया और उसमें उसकी संतानों के साथ संगति

  • अपनी सेवकाई में सहायता करने के लिए पवित्र आत्मा का कोई न कोई वरदान

 

इसलिए, हम में से प्रत्येक मसीही विश्वासी को उसे परमेश्वर द्वारा दिए गए कम से कम चार उपरोक्त प्रावधानों का योग्य भण्डारी तो होना ही है; क्योंकि हम सभी को प्रभु के सामने खड़े होकर अपना हिसाब देना होगा, और उसी के अनुसार हमें प्रतिफल मिलेंगे (रोमियों 14:12; 2 कुरिन्थियों 5:10)। इन का भण्डारी होने के बारे में देखते हुए हमने परमेश्वर के वचन के योग्य भण्डारी होने के बारे में देखा है, और कैसे शैतान विभिन्न तरीकों से हमें गिरा कर अयोग्य भण्डारी बनाने के प्रयास करता है, और फिर हमने पौलुस के जीवन और सेवकाई उदाहरणों से परमेश्वर के वचन के उचित उपयोग था उसके प्रति व्यवहार करने को सीखा था।


आशीषित और सफल मसीही जीवन के लिए इस दूसरे निर्देश में परमेश्वर के प्रावधानों के भले भण्डारी होने के बारे में आगे बढ़ते हुए, अब हम अगले लेख से परमेश्वर पवित्र आत्मा के प्रति हमारे भण्डारी होने के बारे में देखना आरम्भ करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 80 - A Recapitulation

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

A Brief Recapitulation of This Series

 

    Eighty days ago, we had started this series to learn from God’s Word about living a life for God that would be blessed by Him and be counted as a “successfully lived life.” We had taken 1 Kings 2:2-4 as our lead Bible portion for this series. In this passage, King David in the will of God, before his passing-away, is giving some important instructions to his young son, Solomon, who has recently been crowned as King of Israel. David is instructing Solomon, though already a King, about how to live, grow and prosper in God's favor, and be blessed, safe and successful in his reign. David instructs Solomon that to remain victorious, he has to remain totally trusting, obedient, dependent upon God, and to let only God be his security. For this to happen, he must do the following 4 things:

  1. To "be strong and prove yourself a man." (1 Kings 2:2).

  2. To "keep the charge of the Lord God", i.e., to be a good Steward of whatever God has given to him (1 Kings 2:3a).

  3. To “walk in His ways, to keep His statutes, His commandments, His judgments, and His testimonies, as it is written in the Law of Moses”, i.e., be obedient to the Word of God, in all things written in it. (1 Kings 2:3b).

  4. To “walk before Me in truth with all their heart and with all their soul”, i.e., be careful, taking heed, to remain sincere and committed to the Lord always (1 Kings 2:4b).

 

The same four instructions apply to every Christian Believer, for their being victorious and successful in their Christian lives and be partakers of God's blessings, particularly in these end times when we are facing the relentless attacks of satanic forces in various ways and in every aspect of our lives.

Of the above four instructions, we have already considered the first one. In considering the second instruction, being a worthy steward of God given provisions, we had made note that we can be unworthy stewards because of two kinds of attitudes. We can be poor stewards by either:

  • Being careless and unconcerned: being like the servant who did not take into consideration the worth of the talent given to him, nor of the one who had given it to him, but did not put the talent given to him to any use, and was punished (Matthew 25:24-30).

  • Being overly possessive and usurping: by being like the one who misused his stewardship as a position of authority (Luke 12:45-46); whereas he had to be gentle and caring in his responsibility (1 Peter 5:1-4).


And then we had seen that to every truly Born-Again Christian Believer, God has not only given salvation, but also:

  •  His Word

  • His Holy Spirit

  • His Church and Fellowship of His Children

  •  Some Gift of the Holy Spirit for our ministry


So, we the Christian Believers need to be worthy stewards of at least the above mentioned four provisions given to us by God; since all of us will have to stand before the Lord and give an account, and accordingly receive our rewards. In considering this stewardship, we have seen about being worthy stewards of God’s Word, about the various ways Satan can make us slip-up and be unworthy stewards, and then from the life and examples of Paul’s ministry, how to utilize and handle God’s Word worthily.


In carrying on with this second point of being blessed and successful through being worthy stewards of God’s provisions, from the next article, we will start considering about our stewardship of God the Holy Spirit.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 4 - Be a Man - 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 4 - पुरुषार्थ कर - 1

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 4 - पुरुषार्थ कर - 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

 पुरुषार्थ कर - 1

 

पुनःअवलोकन: हमने पिछले लेख में देखा था कि दाऊद ने अपने पुत्र सुलैमान को 1 राजाओं 2:2-4 में परमेश्वर के साथ सही बने रहने, परमेश्वर द्वारा उसे दी गई ज़िम्मेदारियों को ठीक से पूरा करने, और आशीषित तथा सफल होने के लिए 4 निर्देश दिए थे। इन में से सबसे पहली बात जो दाऊद, सुलैमान से करने के लिए कहता है, वह है हिम्मत बांधकर पुरुषार्थ दिखा; अर्थात्, चाहे जो भी परिस्थिति सामने क्यों न आए, हमेशा साहसी और दृढ़ होकर उसका सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। साथ ही, सुलैमान को कभी इस तथ्य की अनदेखी नहीं करनी थी, इसे कभी नहीं भूलना था कि वह उस गद्दी पर परमेश्वर द्वारा नियुक्त किया गया है (1 राजाओं 10:9; 1 इतिहास 28:5-6; 29:1), और इसलिए वह परमेश्वर की ज़िम्मेदारी है। इसका अर्थ हुआ कि उसे कभी भी किसी भी व्यक्ति अथवा परिस्थिति से घबराना नहीं था; उसे हमेशा परमेश्वर पर अपना भरोसा बनाए रखना था कि वह सर्वदा उसके साथ है, उसकी सहायता करने, मार्गदर्शन करने, और हर परिस्थिति में सुरक्षित रखने के लिए।


लेकिन उसके पिता, दाऊद, में होकर परमेश्वर द्वारा उसे इस निर्देश के दिए जाने का यह अभिप्राय भी था कि यद्यपि सुलैमान, जैसे दाऊद था, वैसे ही परमेश्वर द्वारा चुना गया और नियुक्त किया गया राजा था; किन्तु जैसा दाऊद के साथ हुआ था, वैसे ही सुलैमान के लिए भी जीवन कभी सहज और कोमल नहीं होगा। सुलैमान को हर प्रकार की परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, और परमेश्वर द्वारा उसे दी गई ज़िम्मेदारियों के निर्वाह के लिए उसकी परीक्षा अच्छे से ली जाएगी। उस पर निश्चय ही आने वाली इन परिस्थितियों पर जयवंत होने का एक ही तरीका है कि परमेश्वर द्वारा मिली सामर्थ्य से उनका साहस और दृढ़ता से सामना किया जाए। साथ ही उनका सामना करने के लिए उसे अपने आप को, परमेश्वर के मार्गदर्शन में, उनके लिए शारीरिक, मानसिक, और आत्मिक दृष्टि से तैयार बनाए रखना था। यदि वह एक नकारात्मक अथवा हार मान लेने के दृष्टिकोण से आरम्भ करता, अपने आप को घबराया हुआ अनुभव करता; या ज़िम्मेदारियों के प्रति एक लापरवाही का, बात को यूँ ही हलके में लेने का रवैया रखता, तो फिर वह कभी कुछ नहीं करने पाता।


इसी प्रकार से, परमेश्वर की संतानों के, मसीही विश्वास के जीवन को जीने, उसमें बढ़ते तथा परिपक्व होते जाने के लिए, यह मान कर चलना चाहिए कि हम परमेश्वर की ज़िम्मेदारी हैं, और उसकी सामर्थ्य से सब कुछ कर सकते हैं (फिलिप्पियों 4:13)। उनमें न केवल हर प्रकार की परिस्थितियों और समस्याओं के विषय एक पहले से सोचने की प्रवृत्ति और साहस के साथ उनका सामना करने की इच्छा होनी चाहिए, वरन उनके लिए तैयार भी रहना चाहिए और सामने आने वाली सभी संभावनाओं में कड़ा परिश्रम करने से भी नहीं घबराना चाहिए। अपने बच्चों की सहायता करने के लिए, जिससे कि वे परिस्थितियों के बारे में विचार कर के तैयार हो सकें, और उनका सामना करने के लिए तैयार हो सकें, परमेश्वर ने अपने प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए विश्वासी को अपना पवित्र आत्मा दिया है (यूहन्ना 14:16, 17, 26)। कुछ डिनौमिनेशंस के द्वारा प्रचार किए और सिखाए गए बाइबल के प्रतिकूल प्रचार तथा शिक्षाओं के विप्रीत, बाइबल के अनुसार, परमेश्वर पवित्र आत्मा स्वतः ही प्रत्येक मसीही विश्वासी में, उसके प्रभु में विश्वास करने और उद्धार पाने के समय, उसी पल से ही, तुरंत ही आ जाता है (इफिसियों 1:13-14)।


मसीही विश्वास का जीवन आराम से बैठकर बातों को यूँ ही हलके में लेने का जीवन नहीं है। प्रभु यीशु में विश्वास में आने के द्वारा नया जन्म पाना या उद्धार पाना, प्रक्रिया का पूरा होना नहीं है, बल्कि एक आरम्भ है, नए जीवन में उठाया गया पहला कदम ही है। इस नए जीवन में सभी पुरानी बातों को बदलना होगा, नई बातों को सीखना तथा उनके अनुसार जीवन जीना और उनका पालन करना सीखना होगा। यह स्वयं की संतुष्टि के लिए अपनी इच्छाओं के अनुसार जिया गया जीवन नहीं होता है, बल्कि प्रभु यीशु के लिए जिया जाने वाला जीवन होता है (2 कुरिन्थियों 5:15, 17)। मसीही विश्वास के जीवन में इस प्रकार की बढ़ोतरी और परिपक्वता की आवश्यकता की पुष्टि बाइबल के हवालों से हो जाती है, जैसे कि, 1 कुरिन्थियों 3:1-3, इब्रानियों 5:12, इफिसियों 4:13-15, 1 पतरस 2:1-2, आदि। परमेश्वर की संतान को केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि आत्मिक रीति से भी बढ़ते जाना है।


बहुत से लोग, चाहे मसीही विश्वासी हों या न हों, हर बात के लिए कुड़कुड़ाने और हारा हुआ होने का रवैया रखते हैं। वे हमेशा अभिभूत रहते हैं, वे हमेशा उनके जीवनों में होने वाली हर बात के लिए शिकायत करते हैं, कुड़कुड़ाते रहते हैं; और इसीलिये कभी कुछ नहीं करने पाते हैं। जब हम परमेश्वर पर पूरा भरोसा करना सीखते हैं, तब ही हम यह विश्वास कर सकते हैं कि परमेश्वर हमें सभी परिस्थितियों में से निकालता हुआ सभी बातों को पूरा भी करवाएगा (2 कुरिन्थियों 12:9; फिलिप्पियों 1:6)। और तब हम एक जयवंत तथा हासिल कर लेने वाला जीवन जीने पाएँगे, परमेश्वर की आशीषें हमारे साथ होंगी, और परमेश्वर जो ज़िम्मेदारियाँ हमें देता है, जिनके लिए उसने हमें अपनी सामर्थ्य दी है, उन्हें पूरा करने पाएंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वच्छ से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 4 - Be a Man - 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Be a Man - 1 


Review: We have seen in the previous article that David gave his son Solomon 4 instructions in 1 Kings 2:2-4 to stay right with God, properly fulfill his God given responsibilities, and be blessed and successful. The very first thing that David instructs Solomon to do is to be a man, i.e., always be strong and courageous to face whatever may come his way. Also, Solomon was never to ignore or forget the fact that he was God's chosen appointee to the post (1 Kings 10:9; 1 Chronicles 28:5-6; 29:1); therefore, he was God’s responsibility. This meant that he was never to be daunted by anyone or anything; he had always to be trusting that God is always with him to help, guide and keep him safe in all situations, and from everyone.

But God instructing him through his father, David, was also indirectly telling Solomon that though he was a God chosen and appointed King, like David was; still as had been for David, life would never be easy and soft for him either. Solomon will have to face all kinds of situations and will be thoroughly tested for fulfilling his God given responsibilities. The only way to overcome the situations that surely will come his way was to not only be willing to face them bravely in God’s strength, but to also keep preparing himself, physically, mentally, as well as spiritually for them, under God’s guidance. If he were to start with a negative or a defeatist mentality, feeling overwhelmed; or if he had a casual and uncaring attitude towards his responsibilities, a tendency of taking things lightly, then he would never be able to accomplish anything.

Similarly, God’s children, for living the Christian life and faith, growing and maturing in it, should always believe that we are God’s responsibility and can do all things through Christ who strengthens us (Philippians 4:13). This also requires not only an anticipation and willingness to face all kinds of situations and problems bravely, but also a preparation for them, and resolute laboring to be ready for the various possibilities that may occur. For helping His children anticipate, prepare, and be ready for the situations, God has given His Holy Spirit to every Born-Again Christian Believer (John 14:16, 17, 26). Quite unlike the unBiblical doctrine preached and taught by some denominations, Biblically speaking, God the Holy Spirit spontaneously comes to reside in the Christian Believer from the very moment of his believing in the Lord and being saved (Ephesians 1:13-14).

Christian life and living is not a life of sitting back and taking things easy. Being Born-Again or saved by coming into faith in the Lord Jesus, is not the completion, but only the first step into a new life. In this new life, all the old things have to change, new things have to be learnt, lived, and followed. It has to be a life lived not for self, or for self-gratification, but for the Lord Jesus (2 Corinthians 5:15, 17). Biblical passages, e.g., 1 Corinthians 3:1-3, Hebrews 5:12, Ephesians 4:13-15, 1 Peter 2:1-2 speak of this growth and maturity that is expected in a Christian Believer’s life after coming into faith. A child of God has to not only grow physically, but spiritually as well.


Many people, whether Believers or not, live with a grumbling and defeatist attitude about everything. They are always feeling overwhelmed, are always complaining and grumbling about anything and everything in their lives; and therefore, they can never achieve anything. It is only when we learn to trust God for everything, that we can believe that God will help us go through everything and accomplish everything (2 Corinthians 12:9; Philippians 1:6). And then we can live an overcoming and achieving life, have the blessings of God and be successful in accomplishing all that God wants us to do, and has empowered us for.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language