ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 7 जनवरी 2012

समर्पित कार्य

   व्याकरण में ’क्रिया’ किसी किए जा रहे, होने वाले अथवा किए गए कार्य को बताती है तथा ’क्रियाविशेषण’ उस ’क्रीया’ की गुणवन्ता को बताता है। मसीही विश्वास में एक कहावत है कि, "परमेश्वर ’क्रियाविशेषण’ से प्रेम करता है; ’कितने’ को नहीं”कितनी भलि-भांति किए गए’ को देखता है।" कहने का अर्थ है कि परमेश्वर हमारे कार्यों की मात्रा की बजाए उन कार्यों के करने के हमारे उद्देश्य और हमारे समर्पण तथा वफादारी को देखता है, तथा कितनी लगन और खराई से हम उन्हें करते हैं, उस बात का आंकलन करता है।

   परमेश्वर को प्रसन्न करने का अर्थ यह नहीं कि हम अपने आप को स्व-निर्धारित ’आत्मिक’ कार्यों में लगा लें; वरन परमेश्वर द्वारा दी गई प्रत्येक ज़िम्मेवारी का सही निर्वाह और उसे परमेश्वर के भय में करना, परमेश्वर की महिमा के लिए करना है। यह प्रतिदिन के हमारे साधारण कार्य भी हो सकते हैं जैसे, घर की सफाई, किसी बुज़ुर्ग के साथ समय बिताना, बच्चे द्वारा करी गई गन्दगी को साफ करना, बाज़ार से सामान ले कर आना, अपने व्यावास्यिक जीवन और कार्य की ज़िम्मेवारियों को निभाना, जानवारों की देख रेख करना इत्यादि; अथवा यह प्रभु के सन्देश का प्रचार, परमेश्वर के वचन को किसी अन्य भाषा में अनुवाद द्वारा उपलब्ध कराना, मिशनरी कर्यों में सहयोग देना आदि भी हो सकता है। महत्व कार्य के नाम का नहीं हमारे द्वारा किए गए कार्य की गुणवन्ता का है। प्रभु का दास प्रेरित पौलुस कहता है, "सो तुम चाहे खाओ, चाहे पीओ, चाहे जो कुछ करो, सब कुछ परमेश्वर की महिमा के लिये करो" (१ कुरिन्थियों १०:३१); क्योंकि, "...हम में मसीह का मन है" (१ कुरिन्थियों २:१६)।

   मसीही विश्वासी द्वारा प्रभु यीशु को उसका जीवन-समर्पण और उसके अन्दर बसा हुआ परमेश्वर पवित्र आत्मा उसे प्रेरित करते हैं कि वह अपने प्रभु की महिमा के लिए जीए, उसके हर कार्य में उसके प्रभु का अंश संसार को दिखाई दे। उसके लिए कोई कार्य छोटा नहीं है; कोई ज़िम्मेवारी - सांसारिक हो या आत्मिक, हलके में नहीं ली जा सकती क्योंकि वह जो कुछ करता है अपने प्रभु के नाम से, उससे प्रार्थना करके, उसी की सामर्थ से, और उसी की महीमा के लिए करता है। मसीही विश्वासी का हर कार्य प्रभु को समर्पित है क्योंकि उसके कार्य की समीक्षा करने वाला और उसे प्रतिफल देने वाला परमेश्वर है। - फिलिप यैन्सी


संसार सफलता को सम्मानित करता है; परमेश्वर विश्वासयोग्यता को।

...हम में मसीह का मन है। - १ कुरिन्थियों २:१६

बाइबल पाठ: कुलुस्सियों ३:८-१७
Col 3:8  पर अब तुम भी इन सब को अर्थात क्रोध, रोष, बैरभाव, निन्‍दा, और मुंह से गालियां बकना ये सब बातें छोड़ दो।
Col 3:9  एक दूसरे से झूठ मत बोलो क्‍योंकि तुम ने पुराने मनुष्यत्‍व को उस के कामों समेत उतार डाला है।
Col 3:10  और नए मनुष्यत्‍व को पहिन लिया है जो अपने सृजनहार के स्‍वरूप के अनुसार ज्ञान प्राप्‍त करने के लिये नया बनता जाता है।
Col 3:11  उस में न तो यूनानी रहा, न यहूदी, न खतना, न खतनारिहत, न जंगली, न स्‍कूती, न दास और न स्‍वतंत्र: केवल मसीह सब कुछ और सब में है।
Col 3:12  इसलिये परमेश्वर के चुने हुओं की नाईं जो पवित्र और प्रिय हैं, बड़ी करूणा, और भलाई, और दीनता, और नम्रता, और सहनशीलता धारण करो।
Col 3:13  और यदि किसी को किसी पर दोष देने को कोई कारण हो, तो एक दूसरे की सह लो, और एक दूसरे के अपराध क्षमा करो: जैसे प्रभु ने तुम्हारे अपराध क्षमा किए, वैसे ही तुम भी करो।
Col 3:14  और इन सब के ऊपर प्रेम को जो सिद्धता का कटिबन्‍ध है बान्‍ध लो।
Col 3:15  और मसीह की शान्‍ति जिस के लिये तुम एक देह होकर बुलाए भी गए हो, तुम्हारे हृदय में राज्य करे, और तुम धन्यवादी बने रहो।
Col 3:16  मसीह के वचन को अपने हृदय में अधिकाई से बसने दो; और सिद्ध ज्ञान सहित एक दूसरे को सिखाओ, और चिताओ, और अपने अपने मन में अनुग्रह के साथ परमेश्वर के लिये भजन और स्‍तुतिगान और आत्मिक गीत गाओ।
Col 3:17  और वचन से या काम से जो कुछ भी करो सब प्रभु यीशु के नाम से करो, और उसके द्वारा परमेश्वर पिता का धन्यवाद करो।
एक साल में बाइबल: 
  • उत्पत्ति १८-१९ 
  • मत्ती ६:१-१८

शुक्रवार, 6 जनवरी 2012

स्थिर नियम

   यदि आप चन्द्रमा, शुक्र ग्रह और मंगल ग्रह को अगली बार एक ही स्थान पर देखने में रुचि रखते हैं तो अपने कैलैण्डर में तारीख़ चिन्हित कर लिजीए; यह होगा १८ नवंबर २०५२ में। आप उस दिन के शाम के झुटपुटे में, आकाश के एक छोटे से हिस्से में इन तीनों को एक साथ देखने पाएंगे। इससे पूर्व यह हुआ था १ दिसंबर २००८ को, और अगली बार ४ दशक के बाद होगा।

   यह पूर्व-निर्धारण, सूर्य ग्रहण, चन्द्र ग्रहण, हेली कॉमेट (पुच्छल तारा) की वापसी की तारीख (२८ जुलाई २०६१) आदि प्रमाणित करते हैं कि सृष्टि में एक स्थिर व्यवस्था है। यदि सृष्टि के संचालन के लिए स्थिर नियम ना होते तो इस तरह के किसी भी पूर्व-निर्धारण को करना और उसकी भविष्यवाणी कर पाना संभव नहीं हो सकता था।

   क्या ये स्थिर नियम केवल संयोग मात्र हैं? क्या नक्षत्रों और आकाशीय पिंडों की नियमित क्रमवार चाल में हम परमेश्वर का हाथ देख सकते हैं? परमेश्वर के वचन से लिए गए आज के पद यर्मियाह ३३:२५, २६ को देखिए। परमेश्वर अपने तथा अपने लोगों के बीच, उन के साथ उसकी वाचा पर आधारित संबंधों के परिप्रेक्ष्य में यह बात कह रहा है। इसे समझाने के लिए वह लोगों स्थिरता से स्थापित प्रकृति के संचालन के नियमों और क्रमों का हवाला दे रहा है, जिनसे वे विदित हैं। परमेश्वर के कहने का तात्पर्य है कि जैसे उसके आकाश और पृथ्वी के संचालन के नियम स्थिर और अटल हैं वैसे ही अपने लोगों के साथ उसकी वाचा भी स्थिर और अटल है, जैसे नियम नहीं बदल सकते वैसे ही उस की वाचा के बदले जाने की भी कोई संभावना नहीं है।

   सृष्टि के समय से ही परमेश्वर के नियम सृष्टि पर लागू हैं तथा अद्भुत विश्वासनियता से सृष्टि का संचालन कर रहे हैं। इसी विश्वासनियता के अधार पर ही वैज्ञानिक बाह्य अंतरिक्ष की खोज कर पाते हैं और पृथ्वी पर हम अपने कैलेण्डर बना पाए हैं तथा एक दूसरे को भविष्य की किसी आपसी मुलाकात का, किसी बात का या मिलने का आश्वासन दे पाते हैं। यदि इन नियमों की स्थिरता का आधार ना होता, तो ऐसा कुछ भी कर या कह पाना किसी के लिए भी संभव ना होता।

   क्या ऐसे स्थिर और अटल और विश्वासनीय नियमों के बनाने वाले स्थिर, अटल और विश्वासनीय परमेश्वर प्रभु यीशु के हाथ में समर्पित कर के आपने अपना जीवन तथा भविष्य सुरक्षित कर लिया है? - डेव ब्रैनन


सृष्टि के अचरज परमेश्वर के कार्यशील होने का प्रमाण हैं।

यहोवा यों कहता है, यदि दिन और रात के विषय मेरी वाचा अटल न रहे, और यदि आकाश और पृथ्वी के नियम मेरे ठहराए हुए न रह जाएं, तब ही मैं याकूब के वंश से हाथ उठाऊंगा, और इब्राहीम, इसहाक और याकूब के वंश पर प्रभुता करने के लिये अपने दास दाऊद के वंश में से किसी को फिर न ठहराऊंगा। परन्तु इसके विपरीत मैं उन पर दया कर के उन को बंधुआई से लौटा लाऊंगा। - यर्मियाह ३३:२५, २६

बाइबल पाठ: भजन १९:१-११
Psa 19:1  आकाश ईश्वर की महिमा वर्णन कर रहा है और आकशमण्डल उसकी हस्तकला को प्रगट कर रहा है।
Psa 19:2  दिन से दिन बातें करता है, और रात को रात ज्ञान सिखाती है।
Psa 19:3  न तो कोई बोली है और न कोई भाषा जहां उनका शब्द सुनाई नहीं देता है।
Psa 19:4  उनका स्वर सारी पृथ्वी पर गूंज गया है, और उनके वचन जगत की छोर तक पहुंच गए हैं। उन में उस ने सूर्य के लिये एक मण्डप खड़ा किया है,
Psa 19:5  जो दुल्हे के समान अपने महल से निकलता है। वह शूरवीर की नाई अपनी दौड़ दौड़ने को हर्षित होता है।
Psa 19:6  वह आकाश की एक छोर से निकलता है, और वह उसकी दूसरी छोर तक चक्कर मारता है; और उसकी गर्मी सबको पहुंचती है।
Psa 19:7  यहोवा की व्यवस्था खरी है, वह प्राण को बहाल कर देती है; यहोवा के नियम विश्वासयोग्य हैं, साधारण लोगों को बुद्धिमान बना देते हैं;
Psa 19:8  यहोवा के उपदेश सिद्ध हैं, हृदय को आनन्दित कर देते हैं; यहोवा की आज्ञा निर्मल है, वह आंखों में ज्योति ले आती है;
Psa 19:9  यहोवा का भय पवित्र है, वह अनन्तकाल तक स्थिर रहता है; यहोवा के नियम सत्य और पूरी रीति से धर्ममय हैं।
Psa 19:10  वे तो सोने से और बहुत कुन्दन से भी बढ़ कर मनोहर हैं; वे मधु से और टपकने वाले छत्ते से भी बढ़ कर मधुर हैं।
Psa 19:11  और उन्हीं से तेरा दास चिताया जाता है; उनके पालन करने से बड़ा ही प्रतिफल मिलता है।
 
एक साल में बाइबल: 
  • उत्पत्ति १६-१७ 
  • मत्ती ५:२७-४८

गुरुवार, 5 जनवरी 2012

थामे रहो

   अमेरिका के गृह युद्ध के समय केन्सौ पहाड़ पर स्थित एक दुर्ग सेना के रसद और खाद्य सामग्री का स्थान था। सेना के एक जनरल ने एक टुकड़ी को उस दुर्ग की रखवाली का ज़िम्मा सौंपा और युद्ध के लिए आगे बढ़ गया। विरोधी सेनाओं ने उस दुर्ग पर धावा बोला और दुर्ग हथियाने के लिए भीषण युद्ध हुआ। दुर्ग में तैनात सुरक्षा टुकड़ी के एक तिहाई सैनिक या तो मारे गए अथवा बुरी तरह से घायल हो गए; उन घायलों में दुर्ग की रक्षा टुकड़ी का सेनापति भी था। वह सेनापति अब शत्रु सेना को समर्पण करने के बारे में सोचने लगा; वह शत्रु सेनापति को समर्पण का सन्देश भेजने पर ही था कि उसे अपनी सेना के जनरल की ओर से, जो वापस दुर्घ की ओर लौट रहा था और उन से लगभग १५ मील की दूरी पर ही था, सन्देश मिला, "थामे रहो; हम आ रहे हैं।" इन चन्द शब्दों ने दुर्ग के सैनिकों का मनोबल बहुत बढ़ा दिया और वे दुर्ग की रक्षा में जुटे रहे और अपने जनरल के वापस आने तक उसे दुश्मनों के हाथों में पड़ने से बचाए रखा।

   हमारे स्वर्गीय सेनापति ने भी हमें यह आशवासन भेजा है कि वह आ रहा है। प्रभु यीशु ने कहा, "तुम्हारा मन व्याकुल न हो, तुम परमेश्वर पर विश्वास रखते हो मुझ पर भी विश्वास रखो। मेरे पिता के घर में बहुत से रहने के स्थान हैं, यदि न होते, तो मैं तुम से कह देता क्‍योंकि मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूं। और यदि मैं जा कर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूं, तो फिर आ कर तुम्हें अपने यहां ले जाऊंगा, कि जहां मैं रहूं वहां तुम भी रहो" (यूहन्ना १४:१-३)। हमारे प्रभु के वापस आने का वायदा हमें आशा देता है; उस के लौटने का तथ्य हमें विश्वास के अपने युद्ध में डटे रहने और लड़ते रहने के लिए उत्साहित करता है और हमें अपने इस युद्ध में अन्ततः विजयी होने का दृढ़ आशवासन देता है।

   शैतान और संसार की ताकतों के विरुद्ध हमारा विश्वास का यह युद्ध कितना भी भीषण और कठिनाईयों से भरा क्यों न हो, हमें जूझते रहना है क्योंकि मसीह विरोधी ताकतों के आगे समर्पण कर देना हमारे लिए विकल्प है ही नहीं, क्योंकि शैतान और उसकी ताकतों पर जयवन्त हमारा सेनापति आने वाला है - शायद आज ही, शायद अभी। - रिचर्ड डी हॉन

जब विश्वासयोग्य बने रहना सबसे कठिन होता है, तब उस का प्रतिफल सबसे अधिक लाभकारी भी होता है।

तू ने मेरे धीरज के वचन को थामा है, इसलिये मैं भी तुझे परीक्षा के उस समय बचा रखूंगा, जो पृथ्वी पर रहने वालों के परखने के लिये सारे संसार पर आने वाला है। मैं शीघ्र ही आने वाला हूं; जो कुछ तेरे पास है, उस थामें रह, कि कोई तेरा मुकुट छीन न ले। - प्रकाशितवाक्य ३:१०, ११

बाइबल पाठ: १ थिस्सुलुनिकीयों ४:१६-५:११
1Th 4:16  क्‍योंकि प्रभु आप ही स्‍वर्ग से उतरेगा; उस समय ललकार, और प्रधान दूत का शब्‍द सुनाई देगा, और परमेश्वर की तुरही फूंकी जाएगी, और जो मसीह में मरे हैं, वे पहिले जी उठेंगे।
1Th 4:17  तब हम जो जीवित और बचे रहेंगे, उन के साथ बादलों पर उठा लिए जाएंगे, कि हवा में प्रभु से मिलें, और इस रीति से हम सदा प्रभु के साथ रहेंगे।
1Th 4:18  सो इन बातों से एक दूसरे को शान्‍ति दिया करो।
1Th 5:1  पर हे भाइयो, इसका प्रयोजन नहीं, कि समयों और कालों के विषय में तुम्हारे पास कुछ लिखा जाए।
1Th 5:2  क्‍योंकि तुम आप ठीक जानते हो कि जैसा रात को चोर आता है, वैसा ही प्रभु का दिन आने वाला है।
1Th 5:3  जब लोग कहते होंगे, कि कुशल है, और कुछ भय नहीं, तो उन पर एकाएक विनाश आ पड़ेगा, जिस प्रकार गर्भवती पर पीड़ा; और वे किसी रीति से ना बचेंगे।
1Th 5:4  पर हे भाइयों, तुम तो अन्‍धकार में नहीं हो, कि वह दिन तुम पर चोर की नाई आ पड़े।
1Th 5:5  क्‍योंकि तुम सब ज्योति की सन्‍तान, और दिन की सन्‍तान हो, हम न रात के हैं, न अन्‍धकार के हैं।
1Th 5:6  इसलिये हम औरों की नाई सोते न रहें, पर जागते और सावधान रहें।
1Th 5:7  क्‍योंकि जो सोते हैं, वे रात ही को सोते हैं, और जो मतवाले होते हैं, वे रात ही को मतवाले होते हैं।
1Th 5:8  पर हम तो दिन के हैं, विश्वास और प्रेम की झिलम पहिन कर और उद्धार का टोप पहिन कर सावधान रहें।
1Th 5:9  क्‍योंकि परमेश्वर ने हमें क्रोध के लिये नहीं, परन्‍तु इसलिये ठहराया कि हम अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा उद्धार प्राप्‍त करें।
1Th 5:10  वह हमारे लिये इस कारण मरा, कि हम चाहे जागते हों, चाहे सोते हों: सब मिल कर उसी के साथ जीएं।
1Th 5:11  इस कारण एक दूसरे को शान्‍ति दो, और एक दूसरे की उन्नति के कारण बनो, निदान, तुम ऐसा करते भी हो।

एक साल में बाइबल: 
  • उत्पत्ति १३-१५ 
  • मत्ती ५:१-२६

बुधवार, 4 जनवरी 2012

समीक्षा

   कल्पना कीजिए, आप अपने कार्यस्थल पर पहुँचे ही हैं कि आपका अधिकारी आपसे कहता है, "मेरे कमरे में ९:३० बजे पहुँच जाना, मुझे तुमसे तुम्हारे काम के बारे में कुछ बात करनी है।"

   स्वाभाविक है कि अब आप अपने अधिकारी की आपके काम के प्रति प्रतिक्रिया और समीक्षा के बारे में सोचने लग जाएंगे और यह आपके लिए घबराहट का समय भी हो सकता है। आप सोच सकते हैं कि मेरा अधिकारी मेरे काम के बारे में क्या सोचता होगा? क्या वह मुझ से प्रसन्न है, और क्या मैं तरक्की तथा तन्ख़ा में बढ़ोतरी के बारे में आशा रख सकता हूँ? कहीं किसी ने मेरे विरुद्ध उसके कान तो नहीं भर दिए? क्या मेरी नौकरी तो जाती नहीं रहेगी? वह मुझ से क्या कहेगा: ’अच्छा किया’ या ’बस! अब बहुत हुआ’? ऐसे कितने ही प्रश्न आपके मन में उठते रहेंगे।

   पृथ्वी के हमारे अधिकारीयों के सामने इस प्रकार की मुलाकात और समीक्षा चाहे जितनी भी आवश्यक हो, बाइबल इससे भी कहीं अधिक महत्वपूर्ण और प्रत्येक की होने वाली समीक्षा की बात करती है। जब इस जीवन का अन्त होगा, हम सब को प्रभु परमेश्वर के सामने खड़ा होना होगा, पृथ्वी पर बिताए अपने जीवन की समीक्षा और प्रतिफल के लिए। पौलुस ने लिखा, "क्‍योंकि अवश्य है, कि हम सब का हाल मसीह के न्याय आसन के साम्हने खुल जाए, कि हर एक व्यक्ति अपने अपने भले बुरे कामों का बदला जो उस ने देह के द्वारा किए हों पाए" (२ कुरिन्थियों ५:१०)।

   जिन्होंने प्रभु यीशु पर विश्वास और पापों की क्षमा द्वारा उद्धार प्राप्त किया है तथा अपने प्रभु की आज्ञाकारिता में जीवन बिताया है, उन्हें अपने प्रतिफल पाने के लिए अपने प्रभु से यही सुनने की लालसा होगी, "धन्य है अच्‍छे और विश्वासयोग्य दास, तू थोड़े में विश्वासयोग्य रहा; मैं तुझे बहुत वस्‍तुओं का अधिकारी बनाऊंगा अपने स्‍वामी के आनन्‍द में सम्भागी हो" (मत्ती २५:२१)।  
   
   जिन्होंने उद्धार तो पाया किंतु प्रभु के आज्ञाकारी नहीं रहे वे इस समीक्षा में इस बात के निश्चय से तो जाएंगे कि उनका उद्धार सुरक्षित है किंतु चाहे उनका उद्धार सुरक्षित रहे, उन्हें प्रशंसा नहीं नुकसान मिलेगा - उनके अनन्त काल के प्रतिफल का अनन्त काल का नुकसान; "तो हर एक का काम प्रगट हो जाएगा; क्‍योंकि वह दिन उसे बताएगा, इसलिये कि आग के साथ प्रगट होगा: और वह आग हर एक का काम परखेगी कि कैसा है जिस का काम उस पर बना हुआ स्थिर रहेगा, वह मजदूरी पाएगा। और यदि किसी का काम जल जाएगा, तो हानि उठाएगा; पर वह आप बच जाएगा परन्‍तु जलते जलते" (१ कुरिन्थियों ३:१३-१५)। 

   किंतु जिन्होंने उद्धार नहीं पाया है, प्रभु द्वारा उन्हें बार बार दिए गए उद्धार के अवसरों का तिरिस्कार करके उन्होंने प्रभु की बजाए अपने कर्मों पर भरोसा करा, वे अपनी ’स्व-धार्मिकता’ अथवा ’भले कामों’ के आधार पर प्रभु को प्रसन्न नहीं कर सकेंगे "क्‍योंकि व्यवस्था के कामों से कोई प्राणी उसके साम्हने धर्मी नहीं ठहरेगा, इसलिये कि व्यवस्था के द्वारा पाप की पहिचान होती है। इसलिये कि सब ने पाप किया है और परमेश्वर की महिमा से रहित हैं" (रोमियों ३:२०, २३); यह उन्हें बहुत भारी पड़ेगा, और वे अनन्त नरक के भागी होंगे।

   हम जो मसीह के विश्वासी हैं, आज उनके लिए यह चुनौती है कि हम मसीह द्वारा हमें दी गई सेवकाई को उत्तम रीति तथा विश्वासयोग्यता के साथ करें, जिससे हम अपने प्रतिफलों का नुकसान ना उठाएं और हमें प्रभु से सुनने को मिल सके "धन्य है अच्‍छे और विश्वासयोग्य दास"; जो उद्धार पाकर भी अपनी सेवकाई को गंभीरता से नहीं ले रहे, उनके लिए अवसर है कि इस बात की क्षमा माँग कर प्रभु की सेवकाई में गंभीरता से लग जाएं। जिन्होंने मसीह और उसमें उद्धार के अवसर को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, प्रभु अपनी दया और अनुग्रह में एक बार फिर उन्हें उद्धार का अवसर प्रदान कर रहा है; भला हो कि वे इसे स्वीकार कर लें और अभी अपना भला अनन्त सुरक्षित कर लें।

   हमारा आज का निर्णय और जीवन निरधारित करेगा कि प्रभु द्वारा हमारी समीक्षा कैसी होगी और समीक्षा का परिणाम क्या होगा। - बिल क्राउडर


इस पृथ्वी पर भली भाँति करी गई सेवकाई स्वर्ग में भले प्रतिफल और प्रशंसा देगी।
क्‍योंकि अवश्य है, कि हम सब का हाल मसीह के न्याय आसन के साम्हने खुल जाए, कि हर एक व्यक्ति अपने अपने भले बुरे कामों का बदला जो उस ने देह के द्वारा किए हों पाए। - २ कुरिन्थियों ५:१०
बाइबल पाठ: २ कुरिन्थियों ५:१-११
2Co 5:1  क्‍योंकि हम जानते हैं, कि जब हमारा पृथ्वी पर का डेरा सरीखा घर गिराया जाएगा तो हमें परमेश्वर की ओर से स्‍वर्ग पर एक ऐसा भवन मिलेगा, जो हाथों से बना हुआ घर नहीं परन्‍तु चिरस्थाई है।
2Co 5:2  इस में तो हम कहरते, और बड़ी लालसा रखते हैं कि अपने स्‍वर्गीय घर को पहिन लें।
2Co 5:3  कि इस के पहिनने से हम नंगे न पाए जाएं।
2Co 5:4  और हम इस डेरे में रहते हुए बोझ से दबे कहरते रहते हैं; क्‍योंकि हम उतारना नहीं, वरन और पहिनना चाहते हैं, ताकि वह जो मरनहार है जीवन में डूब जाए।
2Co 5:5  और जिस ने हमें इसी बात के लिये तैयार किया है वह परमेश्वर है, जिस ने हमें बयाने में आत्मा भी दिया है।
2Co 5:6  सो हम सदा ढाढ़स बान्‍धे रहते हैं और यह जानते हैं कि जब तक हम देह में रहते हैं, तब तक प्रभु से अलग हैं।
2Co 5:7  क्‍योंकि हम रूप को देख कर नहीं, पर विश्वास से चलते हैं।
2Co 5:8  इसलिये हम ढाढ़स बान्‍धे रहते हैं, और देह से अलग हो कर प्रभु के साथ रहना और भी उत्तम समझते हैं।
2Co 5:9  इस कारण हमारे मन की उमंग यह है, कि चाहे साथ रहें, चाहे अलग रहें पर हम उसे भाते रहें।
2Co 5:10  क्‍योंकि अवश्य है, कि हम सब का हाल मसीह के न्याय आसन के साम्हने खुल जाए, कि हर एक व्यक्ति अपने अपने भले बुरे कामों का बदला जो उस ने देह के द्वारा किए हों पाए।
2Co 5:11  सो प्रभु का भय मान कर हम लोगों को समझाते हैं और परमेश्वर पर हमारा हाल प्रगट है; और मेरी आशा यह है, कि तुम्हारे विवेक पर भी प्रगट हुआ होगा।
एक साल में बाइबल: 
  • उत्पत्ति १०-१२ 
  • मत्ती ४

मंगलवार, 3 जनवरी 2012

परिप्रेक्ष्य

   मुझे और एक मिशनरी सेवकाई में लगे प्रचारक को सिंगापुर में रहने वाले सत्तर वर्ष से भी अधिक आयु के व्यक्ति डेविड के घर भोजन करने का न्यौता था; डेविड उस मिशनरी प्रचारक के काम में खुले दिल से आर्थिक सहायता देता था। डेविड उस मिशनरी प्रचारक के देश में तो नहीं जा सकता था, किंतु जब भोजन के लिए डेविड ने धन्यवाद की प्रार्थना करनी आरंभ करी तो उस मिशनरी के देश और वहाँ के लोगों तथा परिस्थितियों के लिए भी बड़ी सहजता से प्रार्थना करी। क्योंकि डेविड नियमित रूप से वहाँ की सेवकाई के लिए प्रार्थना करता रहता था, इसलिए उसे वहाँ के लोगों और उनकी विशेष परिस्थितियों के बारे में पता था और इसलिए उसे उनके लिए प्रार्थना करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। मिशनरी कार्य के लिए डेविड का परिप्रेक्ष्य उसके देश सिंगापुर की सीमाओं से सीमित नहीं था; वह सिंगापुर में रहकर भी सिंगापुर के बाहर के मिशनरी कार्य में संलग्न था।

   हमारे प्रभु यीशु ने हमें आज्ञा दी कि हम सुसमाचार प्रचार के कार्य के लिए समस्त संसार को अपने परिप्रेक्ष्य में रखें। जब प्रभु ने अपने चेलों से कहा, "इसलिये तुम जाकर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ और उन्‍हें पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो। और उन्‍हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ: और देखो, मैं जगत के अन्‍त तक सदैव तुम्हारे संग हूं" (मत्ती २८:१९, २०) तो उसका स्पष्ट तात्पर्य था कि उसके चेले उसकी आज्ञा के अन्तर्गत सारे संसार में सुसमाचार का प्रचार करें। किंतु इस प्रचार के कार्य के लिए हर किसी को अपना अपना स्थान छोड़ कर कहीं बाहर जाने की आवश्यक्ता नहीं है। हम अपने घर, अपने स्थान में रहते हुए भी सुसमाचार प्रचार के लिए अन्तर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य रख सकते हैं।

   परन्तु कैसे? क्या आपके आस-पास किसी बाहर के इलाके का कोई छात्र अथवा परिवार है जो आपके इलाके के तौर-तरीकों तथा रीति-रिवाज़ों को समझने-निभाने के लिए जूझ रहा है? क्या आप किसी अकेलेपन के लिए मजबूर व्यक्ति को जानते हैं जिसे आप हौंसला दे सकते हैं, कुछ खुशी दे सकते हैं? आप के द्वारा उन की सहायता प्रभु के प्रेम को उनके साथ बाँटने के लिए द्वार खोल सकती है। प्रभु यीशु का प्रेम उन के साथ बाँटना भी अपने इलाके से बाहर की सीमाओं में जाने के समान है।

   सुसमाचार बाँटने के अवसर ढूँढेंगे तो कहीं दूर जाए बिना ही आपके अपने आस-पास ही बहुत मिल जाएंगे, सुसमाचार प्रचार के लिए अपने परिप्रेक्ष्य को सही दिशा दीजिए। - सी. पी. हिया


यदि यीशु की नज़रों से देखेंगे तो सुसमाचार के ज़रूरतमन्दों से भरा संसार नज़र आएगा।
इसलिये तुम जाकर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ और उन्‍हें पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो। और उन्‍हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ: और देखो, मैं जगत के अन्‍त तक सदैव तुम्हारे संग हूं। - मत्ती २८:१९, २०
बाइबल पाठ: मत्ती २८:१८-२०
Mat 28:18  यीशु ने उन के पास आकर कहा, कि स्‍वर्ग और पृय्‍वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है।
Mat 28:19  इसलिये तुम जाकर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ और उन्‍हें पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो।
Mat 28:20  और उन्‍हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ: और देखो, मैं जगत के अन्‍त तक सदैव तुम्हारे संग हूं।
एक साल में बाइबल: 
  • उत्पत्ति ७-९ 
  • मत्ती ३

सोमवार, 2 जनवरी 2012

सदैव साथ

   मिशिगन झील के दक्षिणी तट के साथ साथ हो कर चलने वाला राजमार्ग सर्दी के मौसम में बहुत खतरनाक हो सकता है। एक सप्ताहांत हम शिकागो से वापस ग्रैंड रैपिड्स के लिए उसी राजमार्ग से हो कर जा रहे थे; मार्ग और किनारों पर जमी हुई बर्फ ने वाहनों के चलने की गति को बहुत धीमा और जोखिम भरा कर दिया था; हम ने स्थान स्थान पर हुई कई दुघटनाएं देखीं, बाधाओं के कारण हमारी यात्रा का समय अनुमानित समय से दोगुना हो गया। आखिरकर जब राजमार्ग छोड़ कर हम अपने घर की ओर जाने वाली सड़क पर मुड़े तो मेरे पति ने ऊँची आवाज़ में कहा, "प्रभु यहाँ तक की सुरक्षा के लिए बहुत धन्यवाद; मुझे लगता है कि यहाँ से आगे मैं खुद ही संभाल लूँगा।"

   अभी उन के मुँह से यह शब्द निकलने समाप्त ही हुए थे कि अचानक ही हमारी गाड़ी बर्फ पर फिसल कर १८० डिग्री घूम गई और खड़ी हो गई। इस अनायास होने वाली संभावित दुर्घटना के कारण बढ़ी हुई अपने दिल की धड़कनों को शाँत करते हुए हमें लगा जैसे परमेश्वर हम से पूछ रहा हो, "क्या वास्तव में?"

   जब प्रति पल हमें परमेश्वर का साथ उपलब्ध है तो फिर क्यों हम कई बार जीवन में अकेले ही आगे बढ़ना चाहते हैं? परमेश्वर ने कहा है, "और सुन, मैं तेरे संग रहूंगा, और जहां कहीं तू जाए वहां तेरी रक्षा करूंगा...." (उत्पत्ति २८:१५)। साथ ही परमेश्वर ने आश्वासन भी दिया है, "....मैं तुझे कभी न छोडूंगा, और न कभी तुझे त्यागूंगा" (इब्रानियों १३:५)।

    स्कॉटलैंड के गणितग्ज्ञ, धर्म शास्त्री और प्रचारक थौमस चाल्मर्स (१७८०-१८४७) ने उन के साथ बनी रहने वाली परमेश्वर की उपस्थिति के संबम्ध में लिखा: "जब मैं मार्ग पर चलता हूँ, वह मेरे साथ चलता है। जब मैं लोगों के साथ होता हूँ, तब मैं चाहे उसे भूल जाऊँ, वह मुझे कभी नहीं भूलता....मैं चाहे जहाँ जाऊँ, वह मुझे पर अपनी नज़र बनाए रखता है, वह मेरी देख-भाल और सुरक्षा करता रहता है।"

   यह बात मन को कितनी शांति देती है कि हमें जीवन में कभी भी अकेले चलने का कोई भय नहीं; हमारी देख-भाल और सुरक्षा करने वाला परमेश्वर सदैव ही हमारे साथ बना रहता है। - सिंडी हैस कैस्पर

परमेश्वर की साथ बनी हुई उपस्थिति हमें बहुत शांति देती है।

और सुन, मैं तेरे संग रहूंगा, और जहां कहीं तू जाए वहां तेरी रक्षा करूंगा.... - उत्पत्ति २८:१५

बाइबल पाठ: भजन २५:१-१०

Psa 25:1  हे यहोवा मैं अपने मन को तेरी ओर उठाता हूं।
Psa 25:2  हे मेरे परमेश्वर, मैं ने तुझी पर भरोसा रखा है, मुझे लज्जित होने न दे; मेरे शत्रु मुझ पर जयजयकार करने न पाएं।
Psa 25:3  वरन जितने तेरी बाट जोहते हैं उन में से कोई लज्जित न होगा; परन्तु जो अकारण विश्वासघाती हैं वे ही लज्जित होंगे।
Psa 25:4  हे यहोवा अपने मार्ग मुझ को दिखला; अपना पथ मुझे बता दे।
Psa 25:5  मुझे अपने सत्य पर चला और शिक्षा दे, क्योंकि तू मेरा उद्धार करने वाला परमेश्वर है; मैं दिन भर तेरी ही बाट जोहता रहता हूं।
Psa 25:6  हे यहोवा अपनी दया और करूणा के कामों को स्मरण कर; क्योंकि वे तो अनन्तकाल से होते आए हैं।
Psa 25:7  हे यहोवा अपनी भलाई के कारण मेरी जवानी के पापों और मेरे अपराधों को स्मरण न कर; अपनी करूणा ही के अनुसार तू मुझे स्मरण कर।
Psa 25:8  यहोवा भला और सीधा है, इसलिये वह पापियों को अपना मार्ग दिखलाएगा।
Psa 25:9  वह नम्र लोगों को न्याय की शिक्षा देता, हां वह नम्र लोगों को अपना मार्ग दिखलाएगा।
Psa 25:10  जो यहोवा की वाचा और चितौनियों को मानते हैं, उनके लिये उसके सब मार्ग करूणा और सच्चाई हैं।
 
एक साल में बाइबल: 
  • उत्पत्ति ४-६ 
  • मत्ती २

रविवार, 1 जनवरी 2012

खज़ाने की खोज

   एक पत्रकार कार्लोस अल्काला ने Sacramento Bee में एक रोचक सत्य कथा लिखी: कीय्थ सेवेरिन और उसके ७ वर्षीय पुत्र ने १ जनवरी २००८ को निश्चय किया कि वे उस वर्ष प्रतिदिन कम से कम १५ मिनिट साथ साथ खज़ाने खोजने में लगाएंगे। वे दोनो हर रोज़, हर तरह के मौसम में घर से बाहर कुछ खोजने निकलते। एक वर्ष पश्चात उनके द्वारा एकत्रित करी गईं वस्तुएं जैसे सिक्के, गोल्फ की गेंदें, दोबारा प्रयोग हो सकने योग्य बोतलें और कैन और अन्य चीज़ों ने उन्हें $१००० से अधिक दिया; और इस प्रक्रिया के दौरान, बाप-बेटे ने एक साथ संगति, आन्न्द और बात-चीत के ऐसे बहुमूल्य पल बिताए जिनकी कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती।

   यदि हम निर्णय ले लें कि प्रति दिन परमेश्वर के वचन बाइबल में से खज़ाने खोजने के लिए १५ मिनिट लगाएंगे, तो हम क्या कुछ खोजने पाएंगे? राजा सुलेमान ने इसके विषय में लिखा: "और उसको [बुद्धिमानी] चान्दी की नाईं ढूंढ़े, और गुप्त धन के समान उस की खोज में लगा रहे; तो तू यहोवा के भय को समझेगा, और परमेश्वर का ज्ञान तुझे प्राप्त होगा। तब तू धर्म और न्याय, और सीधाई को, निदान सब भली-भली चाल समझ सकेगा" (नीतिवचन २:४, ५, ९)।

   परमेश्वर के वचन की समझ-बूझ पाना और हमारी उन्नति होना एकाएक तो नहीं होगा, परन्तु परमेश्वर के वचन को पढ़ने और उसकी आज्ञाकारिता में चलने से, अंश अंश करके हम लगातार उस की समानता में अवश्य ही बदलते चले जाएंगे; और फिर इसके साथ परमेश्वर की संगति के आनन्द तथा उससे बात-चीत कर सकने वाले पलों की बहुमूल्यता के बारे में भी तो ध्यान कीजीए।

   इन आशीषों का आरंभ होता है वचन के साथ समय बिताने के लिए स्वेच्छा से लिए गए निर्णय से, बना रहता है वचन से रोमाँचक नई बातों के सीखने के द्वारा और वचन की आज्ञाकारिता में चलने वालों के लिए इस का प्रतिफल हैं वर्तमान में जीवन की आशीषों और बुद्धिमानी के खज़ाने तथा इस जीवन के पश्चात भी अनन्त काल के लिए परमेश्वर की संगति में बने रहने की अटल प्रतिज्ञा।

   आज से ही परमेश्वर के वचन बाइबल के खज़ानों की खोज में समय बिताना आरंभ कर दीजिए, विश्वास रखिए, आप कभी निराश नहीं होंगे। - डेविड मैककैसलैंड


परमेश्वर के वचन के अनमोल खज़ाने खोजे जाने के लिए आपकी प्रतीक्षा में हैं।

और उसको [बुद्धिमानी] चान्दी की नाईं ढूंढ़े, और गुप्त धन के समान उस की खोज में लगा रहे; तो तू यहोवा के भय को समझेगा, और परमेश्वर का ज्ञान तुझे प्राप्त होगा। - नीतिवचन २:४, ५

बाइबल पाठ: नीतिवचन २:१-१५
Pro 2:1  हे मेरे पुत्र, यदि तू मेरे वचन ग्रहण करे, और मेरी आज्ञाओं को अपने हृदय में रख छोड़े,
Pro 2:2  और बुद्धि की बात ध्यान से सुने, और समझ की बात मन लगा कर सोचे;
Pro 2:3  और प्रवीणता और समझ के लिये अति यत्न से पुकारे,
Pro 2:4  ओर उसको चान्दी की नाईं ढूंढ़े, और गुप्त धन के समान उस की खोज में लगा रहे;
Pro 2:5  तो तू यहोवा के भय को समझेगा, और परमेश्वर का ज्ञान तुझे प्राप्त होगा।
Pro 2:6  क्योंकि बुद्धि यहोवा ही देता है; ज्ञान और समझ की बातें उसी के मुंह से निकलती हैं।
Pro 2:7  वह सीधे लोगों के लिये खरी बुद्धि रख छोड़ता है; जो खराई से चलते हैं, उनके लिये वह ढाल ठहरता है।
Pro 2:8  वह न्याय के पथों की देख भाल करता, और अपने भक्तों के मार्ग की रक्षा करता है।
Pro 2:9  तब तू धर्म और न्याय, और सीधाई को, निदान सब भली-भली चाल समझ सकेगा;
Pro 2:10  क्योंकि बुद्धि तो तेरे हृदय में प्रवेश करेगी, और ज्ञान तुझे मनभाऊ लगेगा;
Pro 2:11  विवेक तुझे सुरक्षित रखेगा और समझ तेरी रक्षक होगी;
Pro 2:12  ताकि तुझे बुराई के मार्ग से, और उलट फेर की बातों के कहने वालों से बचाए,
Pro 2:13  जो सीधाई के मार्ग को छोड़ देते हैं, ताकि अन्धेरे मार्ग में चलें;
Pro 2:14  जो बुराई करने से आनन्दित होते हैं, और दुष्ट जन की उलट फेर की बातों में मगन रहते हैं;
Pro 2:15  जिन की चालचलन टेढ़ी मेढ़ी और जिनके मार्ग बिगड़े हुए हैं।
 
एक साल में बाइबल: 
  • उत्पत्ति १-३ 
  • मत्ती १