ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सन्देश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सन्देश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 25 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 79 - Appropriately Handling God’s Word – 24 / आशीषित एवं सफल जीवन – 79 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 24

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 79 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 64

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 24

 

हम पौलुस के जीवन और उदाहरणों से परमेश्वर के वचन के उपयोग और व्यवहार को सीखते आ रहे हैं – वह अपनी सेवकाई को पूरा करने के लिए किस प्रकार का जीवन जीता था, कैसा व्यवहार और रवैया रखता था, और परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई ज़िम्मेदारी के निर्वाह के लिए परमेश्वर के वचन का उपयोग किस प्रकार से किया करता था। हमें 1 थिस्सलुनीकियों 2:1-10 में उसके द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और वचन के प्रति व्यवहार के वे सभी गुण मिलते हैं, जिन्हें हम ने इस अध्ययन में वचन के विभिन्न हवालों से देखा और सीखा है। इस खण्ड के पद 5 में एक ऐसा गुण भी दिया गया है जिस हम ने अभी तक नहीं देखा है – पौलुस कहता है कि उसने सुसमाचार प्रचार तथा परमेश्वर के वचन की शिक्षा की अपनी सेवकाई में ‘लल्लोपत्तो’ की, यानी ‘चापलूसी’ की बातें कभी नहीं की। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर के द्वारा उसे दिए गए सन्देश को लोगों को पहुँचाने में उसने कभी लोगों की बेवजह प्रशंसा करने, या उन्हें अनुचित आदर देने अथवा अनावश्यक ऊँचा दिखाने की बातों को उपयोग नहीं किया। और यह जानते हुए कि सुसमाचार को तथा परमेश्वर के वचन की शिक्षाओं को प्रस्तुत करने में पाप के बारे में कहने और पापों के लिए कायल करने की आवश्यकता है, पौलुस ने यह करने के लिए कभी नर्म और हलके शब्दों का उपयोग नहीं किया।


पौलुस ने न तो कभी चाहा और न ही कभी प्रयास किया कि परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए सन्देश को प्रस्तुत करने में वह लोगों को अपमानित करने वाला, या नीचा दिखाने वाला, या उन्हें कोई ठेस पहुँचाने वाला बने। वरन पौलुस ने हमेशा ही शालीनता से अपनी बात लोगों के सामने रखी, जैसा कि हम उसके द्वारा अथेने में किए गए प्रचार से देखते हैं। हम प्रेरितों 17:16 में देखते हैं कि अथेने में अपने साथियों के आने की प्रतीक्षा करते हुए, “नगर को मूरतों से भरा हुआ देखकर उसका जी जल गया”; लेकिन जब उसे अथेने के अरियुपगुस में लोगों के सामने अपने सन्देश को रखने का अवसर दिया गया (प्रेरितों 17:22), तब उसने उनकी मूर्तिपूजा के विरुद्ध अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं किया। उसके विपरीत उसने उन्हें आदर के साथ संबोधित किया, उन्हें देवताओं को मानने वाला कहा, और वहाँ से उन्हें सुसमाचार में ले गया। उसके सन्देश देने के बाद, कुछ ने प्रभु में विश्वास किया, कुछ ने उसका ठट्ठा भी उड़ाया, लेकिन किसी को भी उसके सन्देश से ठेस नहीं लगी, और न ही किसी ने भी उसके अथवा उसके सन्देश के विरोध में कुछ कहा (प्रेरितों 17:32-34)। 


इसी प्रकार से इफिसुस में, जब उसके विरोध में हल्ला हुआ, क्योंकि उसके प्रचार के कारण वहाँ के मूर्तियाँ बनाने वालों को आर्थिक हानि होने लगी थी, लेकिन भीड़ को शांत करने के लिए नगर के मंत्री ने पौलुस और उसके साथियों के विषय में कहा, “क्योंकि तुम इन मनुष्यों को लाए हो, जो न मन्दिर के लूटने वाले हैं, और न हमारी देवी के निन्‍दक हैं” (प्रेरितों 19:37)। हम इन उदाहरणों से देखते हैं कि पौलुस परमेश्वर के सन्देश को, सत्य को, बिना उसे हल्का किए इस प्रकार से बाँट सकता था कि किसी को ठेस भी न पहुँचे और कोई अविश्वासी, जिसे वह संबोधित कर रहा था, अपमानित भी अनुभव न करे।


विश्वासियों के मध्य भी पौलुस ने परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए सन्देश को, उसी सत्य में जैसा उसे सौंपा गया था, ठीक वैसा ही उसे बाँटा; न कि इस धारणा से कि कहीं उससे किसी को बुरा न लगे या किसी को ठेस न पहुँचे उसे हल्का किया या उसमें कोई मिलावट की। जहाँ आवश्यकता हुई, वहाँ पौलुस ने विश्वासियों को डाँटा भी, जैसे कि उसने गलती में पड़े हुए कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों को डाँटा। पौलुस ने उन्हें I कुरिन्थियों 4:14, 21 में लिखा कि वह उन्हें लज्जित करना नहीं चाहता था, लेकिन यदि आवश्यकता हुई तो वह और भी कठोर होकर, छड़ी ले कर भी उनके पास आने को तैयार था। फिर उसने 2 कुरिन्थियों 7:7-10 में इस बात को माना की उसकी पहली पत्री से उन्हें ठेस पहुँची थी, लेकिन वह साथ ही यह भी कहता है कि उसे अपने किए पर पछतावा नहीं है, क्योंकि उसके किए ने कुरिन्थुस के विश्वासियों में दुःख, पश्चाताप, और सुधार के लिए आवश्यक प्रतिक्रिया उत्पन्न की थी। 

तो, जहाँ आवश्यक था, वहाँ परमेश्वर की इच्छा और मार्गदर्शन में, वह स्पष्टवादी और कठोर भी होने से नहीं हिचकिचाता था। इसी प्रकार से हम देखते हैं कि पतरस (प्रेरितों 2:22-23, 36) और स्तिफनुस (प्रेरितों 7:51-54) भी यहूदियों पर उनके द्वारा परमेश्वर के वचन के विरुद्ध की गई गलतियों को प्रकट करने में निःसंकोच और स्पष्टवादी थे, उनके द्वारा दिए जाने वाले परमेश्वर के सन्देश में उन्होंने कोई समझौता नहीं किया; किन्तु किसी ने भी कभी कोई असभ्य अथवा औरों को नीचा दिखाने वाली किसी भाषा का उपयोग नहीं किया।


यह वर्तमान में कुछ पास्टरों, प्रचारकों, और कलीसिया के अगुवों द्वारा संसार के लोगों को प्रसन्न करने और उन्हें अनुचित आदर और महिमा देने, और यह करने के लिए परमेश्वर के वचन एवं सन्देश में मिलावट करने, उसे हल्का करने की प्रवृत्ति के बिलकुल विपरीत है। हम इन उदाहरणों से सीखते हैं कि जहाँ एक समर्पित और परमेश्वर को महिमा देने की इच्छा रखने वाला आज्ञाकारी मन होता है, वहाँ परमेश्वर अपने सन्देश को उपयुक्त रीति से प्रस्तुत करने के तरीके भी उपलब्ध करवा देता है। सँसार के लोगों की चापलूसी करना और परमेश्वर के वचन में मिलावट करना, उसे हल्का बनाना, एक सर्वथा गलत नीति एवं प्रवृत्ति है, जिसे लोगों से प्रशंसा और अनुमोदन तो मिल सकता है, लेकिन परमेश्वर के राज्य के लिए कभी कोई सार्थक परिणाम नहीं आ सकता है, क्योंकि उस सन्देश और प्रचारक में फिर परमेश्वर की सामर्थ्य नहीं रहती है।


अगले लेख में हम आज तक के 79 लेखों के सारांश को देखेंगे, इस श्रृंखला के आधार का पुनःअवलोकन करेंगे, और फिर इस श्रृंखला के अगले विषय को आरम्भ करने के बारे में देखेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 79 - Be Stewards of God’s Word – 64 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 24

 

We have been learning from the examples and life of Paul about utilizing and handling the Word of God – how he lived his life, his behavior and attitude towards carrying out his ministry, and his manner of using the Word of God to fulfill his God assigned ministry. In 1 Thessalonians 2:1-10, we find mentioned all the characteristics of Paul’s utilizing and handling God’s Word that we have studied through various references so far. In verse 5 of this passage there is one characteristic that we have not yet considered – Paul says that he never used flattering words in his ministry of preaching the gospel and teaching God’s Word. In other words, he never resorted to unnecessarily praising, or unduly honoring, or unjustifiably exalting people to deliver his God given message. Also, knowing that presenting the gospel and the teachings of God’s Word requires speaking of sin and conviction for it, Paul did not try to use soft and gentle words to do so.


Paul neither tried nor ever meant to be demeaning, or derogatory, or offensive in presenting the message that God had given him. Rather, he always tried to present his message in a cultured and respectful manner, as we see in his preaching the gospel in Athens. We see from Acts 17:16, that while waiting for his colleagues to join him in Athens, ‘his spirit was provoked within him when he saw that the city was given over to idols’; but when he is given the chance to present his message in the Areopagus of Athens (Acts 17:22), he never showed his inner feelings against their idolatry. On the contrary, we see him begin his address to them respectfully, calling them very religious, and from there he leads them on to the gospel. At the end of his address, though some believed in the Lord, and some even mocked him, but none were offended by his message nor did anyone speak against him or his message (Acts 17:32-34). 


Similarly, in Ephesus, when there was an uproar against him, since his preaching was causing great financial harm to silversmiths who made the idols, nevertheless in pacifying the crowds the city clerk said about Paul and his colleagues “For you have brought these men here who are neither robbers of temples nor blasphemers of your goddess” (Acts 19:37). We see from these examples that Paul could speak the truth, share God’s message, without compromising on it or diluting it, but also without offending or insulting the unbelievers that he was addressing.


Amongst the Believers too he did not dilute or alter the God given message on the pretext that it may not hurt or offend people through stating the truth. Where it was required, Paul admonished the Believers, as he did to the errant Corinthian Believers in I Corinthians 4:14, 21, saying that though he was not writing to them to shame them, but if needs be, he was willing to be even harsher, and ‘come to them with a rod.’ Then in 2 Corinthians 7:7-10 he acknowledges that his first letter did offend them, but he also says that he did not regret doing that, since that provoked the Corinthians to sorrow, repentance and taking corrective action.

 

So, where required, in the will and guidance of God, he was ready to be forthright and harsh as well. Similarly, we also see that Peter (Acts 2:22-23, 36) and Stephen (Acts 7:51-54) were very forthright in pointing out what the Jews had done contrary to God’s Word, without compromising on God’s message being delivered through them; but none of them ever used any derogatory or uncivilized language.


This is a stark contrast to the tendency of some Pastors, preachers and Church leaders to appease and honor worldly people, and to do this they are willing to dilute and compromise on God’s Word and God’s message as well. We learn from these examples that where there is a heart that is willing to obey God and glorify Him, God also provides the way to present his message in an appropriate way. Flattering the people of the world and diluting God’s Word is a wrong attitude and strategy that may bring appreciation and acceptance from the people of the world, but will never bring any results for the Kingdom of God, since God’s power is no longer in that message or preacher.


In the next article we will see a summary of the 79 articles published till today in this series, will review the basis of this series, and then will prepare for beginning the next topic in this series.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 18 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 72 - Appropriately Handling God’s Word – 17 / आशीषित एवं सफल जीवन – 72 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 17

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 72 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 57

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 17

 

पिछले कुछ लेखों से हम पौलुस द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और उसके साथ व्यवहार के बारे में 2 कुरिन्थियों 2:17 से सीखते आ रहे हैं, जिस से कि हम भी वैसा ही करने वाले बनें। पौलुस द्वारा लिखे गए लेखों में से हमने देखा है कि पहली कलीसिया के समय से ही, कुछ नहीं वरन बहुतेरे प्रचारकों और शिक्षकों ने, परमेश्वर के वचन की शिक्षा और उपदेश देने को व्यक्तिगत लाभ कमाने के लिए उपयोग करना आरम्भ कर दिया था। ऐसा करने के लिए वे परमेश्वर के वचन और सुसमाचार को बिगाड़ते और भ्रष्ट करते थे। आज से हम अपने ध्यान को पौलुस द्वारा कुरिन्थुस की मण्डली को लिखी दूसरी पत्री के एक अन्य खण्ड, 2 कुरिन्थियों 4:1-5 पर ले कर जाएंगे, और वहाँ से पौलुस के द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और उसके साथ व्यवहार के बारे में कुछ और बातों को सीखेंगे।


पौलुस ने इस से पिछले अध्याय में, अर्थात 2 कुरिन्थियों अध्याय 3 में कुरिन्थुस की मण्डली के लोगों से कहा था कि वे ही उसकी सेवकाई का प्रमाण और उसके लिए सिफारिश की पत्रियाँ हैं, जिन्हें लोग पढ़ सकते हैं और देख तथा समझ सकते हैं कि वह क्या प्रचार कर रहा और सिखा रहा था। पौलुस, 2 कुरिन्थियों 3:12 में अपनी सेवकाई से संबंधित एक और बात कहता है – क्योंकि, जिस सुसमाचार का वह प्रचार करता था, उस से उसके पास जो आशा थी, अनन्तकाल की और धन्य आशा, उसके कारण वह हिम्मत या साहस के साथ प्रचार करता था। हम पहले देख चुके हैं कि पौलुस ने निःसंकोच अपने बारे में यह कहा था कि लोग उसे कोई अच्छा या प्रभावी वक्ता नहीं समझते थे (2 कुरिन्थियों 10:1, 10)। किन्तु इस से उसे कोई परेशानी नहीं होती थी, क्योंकि वह वही कहता था जो पवित्र आत्मा उसे बोलने के लिए कहता था, और तब ही बोलता था जब और जहाँ पवित्र आत्मा उसे बोलने के लिए कहता था। इसलिए, जैसे उसने 1 कुरिन्थियों 3:6-8 में कहा है, वह केवल उसे दिए गए बीज का बोने वाला था, केवल उसे सौंपे गये सन्देश का सन्देश-वाहक था; उसके इस परिश्रम को परिणाम परमेश्वर देता था। इसलिए, परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई को पूरी करने के लिए, पौलुस को अपनी किसी योग्यता अथवा कौशल पर कभी भी निर्भर नहीं होना पड़ता था। वह अच्छे से जानता और समझता था कि यदि वह पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन एवं सामर्थ्य में होकर प्रचार और शिक्षा देना करता रहेगा, तो परमेश्वर उपयुक्त परिणाम भी देगा और उसके परिश्रम को आशीषित भी करेगा। तो फिर, पौलुस ने यहाँ पर यह क्यों लिखा, “हम हियाव के साथ बोलते हैं”?


वर्तमान में हमारे इस शब्द हियाव या साहस के उपयोग के अनुसार, हम इसके अर्थ को जोखिम उठाने, मुंहफट या उद्दण्ड होने के साथ लेते हैं। किन्तु मूल यूनानी भाषा में जिस शब्द का उपयोग किया गया है, और जिसका अनुवाद यहाँ ‘हियाव’ या ‘साहस’ किया गया है, उसका वास्तविक अर्थ है स्पष्ट बोलने वाला या सीधी बात बोलने वाला, वह जो अपनी बात के प्रति निःसंकोच है और उसको खुल कर या बेबाक होकर कहता है। दूसरे शब्दों में, पौलुस को अपने सन्देश के बारे में कभी कोई संकोच नहीं था, वह अपनी बात के लिए कभी कोई हिचकिचाहट नहीं रखता था, और जो भी बोलता था उसे दृढ़ता से कहता था। परमेश्वर के द्वारा उसे दिए गए सन्देश को देने के लिए वह कभी चतुराई की बातों का या बात को सांकेतिक भाषा में कहने का प्रयास नहीं करता था; न ही किसी आलंकारिक भाषा का, या बात को घुमा-फिरा कर कहने की शैली का उपयोग करता था; और न ही उसे अपने सन्देश को आकर्षक, लुभावना, और श्रोताओं के लिए रुचिकर बनाने का कोई प्रयास करता था। ध्यान कीजिये कि 2 कुरिन्थियों 3:12 में वह केवल “साहस” नहीं वरन् “बड़े साहस” [as given in Hindi IBP Bible and English translations] के साथ बोलता था, अर्थात् वह इस बात पर ज़ोर देता है कि वह अभिव्यक्ति की इस स्पष्टता के बारे में बहुत ध्यान रखता था। ऐसा इसलिए था क्योंकि वह इस बात के प्रति बहुत दृढ़ था कि उसने परमेश्वर से जैसा सन्देश प्राप्त किया है, उसे वैसा ही प्रस्तुत भी करे, बिना उस में अपनी और से कुछ भी जोड़े, या अपने द्वारा उसकी प्रस्तुति को और बेहतर बनाने का प्रयास किए (1 कुरिन्थियों 11:23; 15:3; गलातियों 1:12; 1 थिस्सलुनीकियों 4:2)।


पौलुस इसी सन्दर्भ में 2 कुरिन्थियों 4:1 में, अपने और अपने सह-कर्मियों के लिए, उन्हें परमेश्वर द्वारा दी गई सेवकाई की विषय कहता है, “तो हम हियाव नहीं छोड़ते।” इसे हम अगले लेख से देखना आरम्भ करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 72 - Be Stewards of God’s Word – 57 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 17

 

For the past few articles, we have been considering Paul’s utilizing and handling God’s Word from 2 Corinthians 2:17, so that we can learn to do the same. Through Paul’s writings, we have seen how, not a few, but many preachers and teachers, right from the time of the first Church, had started to use the preaching and the teaching of God’s Word for personal gain and benefit. They did this by distorting and corrupting God’s Word and the gospel. From today we will shift our focus to another section of Paul’s second letter to the Corinthians, to 2 Corinthians 4:1-5, and from there learn some more things from Paul about utilizing and handling the Word of God.


Paul had said to the Corinthian Believers in the previous chapter, i.e., 2 Corinthians chapter 3, that they were the proof of his ministry and his letter of recommendation, for the world to see, read, and understand what he was preaching and teaching. Paul in 2 Corinthians 3:12 also states another thing related to his ministry – because of the hope, the eternal and blessed hope, that he had, through the gospel which he preached, he used great boldness of speech in his preaching. We have seen earlier that Paul unhesitatingly admitted that he was not considered to be a great or skillful orator (2 Corinthians 10:1, 10) by the people. But this did not bother him, since he only spoke what the Holy Spirit asked him to say; and said it when and where the Holy Spirit asked him to speak. So, as he had stated in 1 Corinthians 3:6-8, he was only the sower of the seed that had been given to him, merely the conveyor of the given message; it was God who gave results to his labor. Hence, he did not have to bother about or depend upon any of his personal skills and abilities to fulfill his God assigned ministry. He well knew and understood that if he continued to preach and teach under the guidance and power of the Holy Spirit, God would give the required results, and bless his efforts. Why then did he need to use “great boldness of speech” in preaching the gospel and teaching God’s Word?


We tend to misunderstand this word ‘boldness’ in our present manner of using this word; since we understand it to mean being impudent, or being aggressive, or taking risks in face of dangers. But the word used in the original Greek language and translated as ‘boldness’ here, means being out-spoken, or speaking very plainly, being frank, forthright, and clear about what was being spoken. In other words, Paul had no doubts, never vacillated, and was firm in what he spoke. In conveying his God given message, he neither ‘beat around the bush’, did not use any flowery or idiomatic language, nor did he have to resort to anything that would make his preaching attractive, appealing, and pleasing to the audience. Notice that Paul does not only say ‘boldness’ but ‘great boldness’ in 2 Corinthians 3:12; i.e., he emphasizes this to convey that he was very particular about maintaining clarity of expression. This was because, as we have seen about him in the previous articles, he was very particular to present God’s message just as he had received it, without adding anything to it from his side, or trying to improve its presentation by any means (1 Corinthians 11:23; 15:3; Galatians 1:12; 1 Thessalonians 4:2).


It is in this context, that Paul says in 2 Corinthians 4:1, that he and his colleagues ‘do not lose heart’’ in their ministry given to them by God. We will start considering this in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 30 मार्च 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 51 - Prophesying Meanings (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 51 - भविष्यद्वाणी के अर्थ (1)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 51 

Click Here for the English Translation

बाइबल के अनुसार भविष्यद्वाणी के अर्थ (1)


इफिसियों 4:11 में कलीसिया की उन्नति के लिए प्रभु द्वारा नियुक्त किए गए पाँच प्रकार के सेवकों या कार्यकर्ताओं और उनकी सेवकाई या कार्यों के विषय में सूची दी गई है, बताया गया है। मूल यूनानी भाषा में इनके लिए प्रयोग किए गए शब्दों के आधार पर, ये पाँचों कार्यकर्ता और उनके कार्य, वचन की सेवकाई से संबंधित हैं। इनमें से पहले, प्रेरितों, के बारे में हम पहले विस्तार से देख चुके हैं कि वर्तमान में जो लोग अपने आप को प्रेरित घोषित करते हैं, और इसे उपाधि के अनुसार प्रयोग करके ईसाई या मसीही समाज में आदर, सम्मान, और उच्च स्थान प्राप्त करने या दिखाने का यत्न करते हैं, वह “प्रेरित” शब्द के परमेश्वर के वचन बाइबल में किए गए प्रयोग और अभिप्राय के अनुरूप नहीं है। सूची के दूसरे कार्यकर्ता या सेवक हैं भविष्यद्वक्ता, जिनके बारे में हमने पिछले लेखों से देखना आरंभ किया है। हमने देखा है कि परमेश्वर के वचन बाइबल में परमेश्वर के लोगों के मध्य भावी कहने या भविष्य की बातें बताने वाले परमेश्वर की ओर से नियुक्त किए गए भविष्यद्वक्ता, अन्य सेवकाइयों की तुलना में बहुत कम रहे हैं। परमेश्वर ने अपने लोगों के मध्य जब भी इन भविष्यद्वक्ताओं को खड़ा किया, तब ऐसा परमेश्वर और उसके वचन से विमुख हो चुके उसके लोगों पर, उनके किए के कारण उन पर आने वाले परमेश्वर के प्रकोप और दण्ड के विषय सचेत करने और उन लोगों को अवसर एवं समय रहते परमेश्वर की ओर लौट आने के लिए उकसाने के लिए किया। बाइबल में बताए गए परमेश्वर के ये भविष्यद्वक्ता लोगों के मनोरंजन के लिए, उनकी मन-पसंद बातें सुनाने, उनके कानों की खुजली मिटाने (2 तीमुथियुस 4:3) के लिए कार्य नहीं करते थे। बाइबल में उल्लेखित सभी भविष्यद्वक्ता परमेश्वर द्वारा खड़े और नियुक्त किए गए थे, और उनमें से अधिकांशतः इस कार्य को करना ही नहीं चाहते थे, उन्होंने भरसक प्रयास किया कि परमेश्वर उन्हें यह ज़िम्मेदारी न दे। उन्होंने परमेश्वर के सामने बहाने बनाए, उसे अपनी दुर्बलताएं बताईं, कि किसी प्रकार परमेश्वर यह समझ जाए कि वे कितने अयोग्य हैं और उन्हें इस दायित्व से मुक्त कर दे। बाइबल के परमेश्वर के भविष्यद्वक्ताओं में से कोई भी ऐसा नहीं था, जिसने स्वयं ही इस सेवकाई को अपना लिया हो, या फिर अपनी या कुछ अन्य मनुष्यों, अथवा किसी मत या समुदाय के कहने पर भविष्यद्वक्ता बन बैठा हो। परमेश्वर के इन सभी भविष्यद्वक्ताओं को, उनके सन्देश के कारण, सामान्यतः अपने समय के लोगों के विरोध और तिरस्कार का सामना करना पड़ा; उन्हें अपनी सेवकाई के दौरान निरंतर दुःख उठाने पड़े, ताड़नाएँ सहनी पडीं, किन्तु फिर भी परमेश्वर के कहे के अनुसार सेवकाई को करना पड़ा। आज के इन तथाकथित “भविष्यद्वक्ताओं” के विपरीत, परमेश्वर के भविष्यद्वक्ताओं को अपने समय के समाज और परमेश्वर के लोगों से जिनके मध्य उन्हें सेवकाई के लिए भेजा गया था नाम, संपत्ति, और प्रसिद्धि नहीं, वरन बदनामी, विरोध और परेशानी ही मिले।


पुराने और नए नियम की मूल इब्रानी और यूनानी भाषाओं के जिन शब्दों का अनुवाद भविष्यद्वक्ता या Prophet और भविष्यवाणी या Prophesy किया गया है, आम धारणा के विपरीत उनका शब्दार्थ हमेशा ही भावी कहना या भविष्य के बातें बताना ही नहीं होता है। मोटे तौर पर इन शब्दों का अभिप्राय होता है “सामने बोलना”, जहाँ “सामने” से “आने वाले समय के बारे में” नहीं वरन अभिप्राय “समक्ष” का रहता है; अर्थात किसी व्यक्ति या समूह के सामने, या समक्ष, या सम्मुख खड़े होकर उन्हें संबोधित करना, उनसे कुछ कहना। साथ ही आवश्यक नहीं कि जो बोला जाए वह लेख के समान गद्य ही हो, वह गीत या कविता/पद्य भी हो सकता है। और बाइबल में ये शब्द केवल यहोवा परमेश्वर के सेवकों और उनकी सेवकाइयों के लिए ही प्रयोग नहीं किए गए हैं; वरन अन्य देवी-देवताओं के उपासकों और उनके कार्य के लिए भी प्रयोग किए गए हैं।


साथ ही ध्यान कीजिए कि बाइबल में भविष्यद्वक्ताओं और उनकी बातों के उदाहरणों के आधार पर यह भी प्रकट और स्पष्ट है कि परमेश्वर द्वारा नियुक्त भविष्यद्वक्ता की कही हर बात भी “भविष्यवाणी” नहीं होती थी। बाइबल में “भविष्यवाणी” केवल उसे ही कहा गया है जो परमेश्वर के उस भविष्यद्वक्ता ने परमेश्वर के कहे पर और उसकी ओर से मिले सन्देश में कहा है। कई बार भविष्यद्वक्ताओं ने अपनी भावनाएं और विचार भी व्यक्त किए, किन्तु उन सभी बातों को “भविष्यवाणी” नहीं कहा गया है। और न ही यह अनिवार्य है कि परमेश्वर का नियुक्त भविष्यद्वक्ता यदि कुछ कहेगा, तो परमेश्वर उसकी हर बात को मानने और पूरा करने के लिए बाध्य है। इन बातों का एक अच्छा उदाहरण है 2 शमूएल 7 अध्याय में दाऊद द्वारा परमेश्वर के लिए भवन बनवाने की लालसा रखना, उसे व्यक्त करना, और नातान नबी द्वारा दाऊद की इस इच्छा का अनुमोदन करना। किन्तु परमेश्वर ने दाऊद और नातान दोनों ही की इस बात को अस्वीकार कर दिया, यद्यपि वे दोनों उसके जन थे, उसके भविष्यद्वक्ता थे, उससे प्रेम करते थे, और परमेश्वर के आदर एवं महिमा के लिए कुछ करने की इच्छा रखते थे, और परमेश्वर की सेवकाई में संलग्न थे। परमेश्वर ने उन दोनों को अपने लोग, अपने नबी होने से तिरस्कार नहीं किया, किन्तु उनकी लालसा को स्वीकार करने और मानने के लिए भी परमेश्वर बाध्य नहीं बना। इसलिए हर “भविष्यद्वक्ता” की हर बात “भविष्यवाणी” नहीं है, चाहे वह बात परमेश्वर के आदर और महिमा के लिए ही क्यों न कही गई हो; और न ही हर बात परमेश्वर की ओर से पूरी होगी, जब तक कि उस “भविष्यद्वक्ता” ने परमेश्वर की ओर से और उसकी अधीनता में होकर वह बात न कही हो।


अगले लेख में हम उपरोक्त बातों से सम्बन्धित बाइबल के कुछ पदों को देखेंगे. 


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 51

English Translation

Biblical Meanings of Prophesying (1)


We have seen that in Ephesians 4:11 a list of five kinds of ministries and their workers appointed by the Lord Jesus for the growth and edification of His church is given. The words used for them in the original Greek language, in context of the Church and the Christian Faith, all imply various ministries and functions related to the ministry of the Word of God. We have seen in detail about the first of these, i.e., the Apostles, and have seen how and why those people who, presently, call themselves as “Apostles” and use this term as a title to gain name, fame, and temporal benefits in Christendom, are not actually using this term in accordance with its Biblical use. The second ministry and workers of this list are the “Prophets”, and we are now considering the Biblical facts about them in the recent articles. We saw that in God’s Word the Bible, in comparison to those engaged in other ministries, the God appointed “foretellers of events” amongst God’s people, as the “Prophets” are generally thought of, have been very few and far in-between. Whenever God raised up these “Prophets” - the “foretellers of events”, it was to warn people about their wayward behavior and forsaking God for worldliness, to provoke them to turn back to God, or else be ready to face God’s impending judgment and destruction upon them for their sins. These Biblical Prophets of God, did not function to entertain people, or to tell them pleasing things according to their liking, or to speak to the people to satisfy their ‘itching ears’ (2 Timothy 4:3). Each and every Prophet mentioned in the Bible was raised up and appointed by God, and generally speaking, hardly anyone was willing to accept this responsibility and function as God’s Prophet. They usually tried their utmost to somehow wriggle out of this God given responsibility, and pleaded to God using various excuses that God would realize how unworthy they were, and relieve them from this office. Amongst the Prophets of God mentioned in the Bible, there was not one single Prophet who took this responsibility upon himself on his own, or became a “Prophet” at the behest of some person, or group of persons, or any sect or institution. All these Prophets of God, because of their message, had to face the rejection and opposition of the people of their times and place; they continually had to suffer problems and persecution throughout their ministry, and yet carry on in their ministry, doing what God asked them to do. Contrary to our present day “Prophets”, those Prophets of God did not get any name, fame, and worldly possessions from the people and society of their times; instead they all received slander, opposition, and problems from God’s people amongst whom they were sent to minister.


The words used in the original Hebrew and Greek languages of the Old and the New Testaments respectively, and translated as “Prophet” and “Prophecy”, contrary to common belief, do not necessarily mean to foretell things, i.e., to tell about events before they happen. Generally speaking, the words used in the original languages imply “to speak before” - which could be to speak or say something before, i.e., in the presence of someone, or to address, i.e., speak to some persons; or to be able to tell beforehand what would happen sometime later. Moreover, what they said was not necessarily in prose, it could as well be in verse or in poetry. Also, the words “Prophet” and “Prophecy”, have not been used in the Bible, only for the workers of the Lord God Jehovah and their ministries, but also for the worshippers of other deities and their deeds.


Also take note that it is evident from these examples whatever the appointed Prophet of God spoke, was not necessarily a “prophecy.” In the Bible, a prophesy is only that which the prophet speaks under the instructions of God, God giving him the contents of the prophetic message. Many times, the Prophets of God have expressed their own views and feelings about various things, but these have not been called “prophecies.” Another thing to bear in mind is that it is not necessarily true that whatever God’s prophet says or advises in the name of God, would always be from God and worthy of being obeyed. A good example of this is in 2 Samuel chapter 7 of King David expressing to God’s Prophet Nathan his desire of building a Temple for God, and Nathan agreeing with David, approving David’s desire. But God rejected this desire of both David and Nathan, although both of them loved God, were God's prophet, wanted to honor and exalt God, both of them were people and prophets of God, and in active service of God. In refusing to accept their desire, God did not reject them as His appointees and Prophets, but neither was God under any compulsion to act according to whatever they said, even if it was for the worship and glory of God. Therefore, everything that a “Prophet” says need not necessarily be from God, nor will it automatically be considered as “Prophecy”; even though it may be said for the honor and glory of God. Nor will God fulfill everything that a “Prophet” says, unless and until that “Prophet” has actually said something that God asked him to say, under the power of God.


In the next article we will look at some Bible verses on what has been said above.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours. 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 4 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 70 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 56

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 24

 

    हम पौलुस के जीवन और उदाहरणों से परमेश्वर के वचन के उपयोग और व्यवहार को सीखते आ रहे हैं – वह अपनी सेवकाई को पूरा करने के लिए किस प्रकार का जीवन जीता था, कैसा व्यवहार करता था, और परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई ज़िम्मेदारी के निर्वाह के लिए परमेश्वर के वचन का किस प्रकार उपयोग किया करता था। हमें 1 थिस्सलुनीकियों 2:1-10 में उसके द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और उस से व्यवहार के वे सभी गुण मिलते हैं, जिन्हें हम ने इस अध्ययन में वचन के विभिन्न हवालों से देखा और सीखा है। इस खण्ड के पद 5 में एक ऐसा गुण भी दिया गया है जिस हम ने अभी तक नहीं देखा है – पौलुस कहता है कि उसने सुसमाचार प्रचार तथा परमेश्वर के वचन की शिक्षा की अपनी सेवकाई में ‘लल्लोपत्तो’ की, यानी ‘चापलूसी’ की बातें कभी नहीं की। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर के द्वारा उसे दिए गए सन्देश को लोगों को पहुँचाने में उसने कभी लोगों की बेवजह प्रशंसा करने, या उन्हें अनुचित आदर देने अथवा अनावश्यक ऊँचा दिखाने की बातों को उपयोग नहीं किया। और यह जानते हुए कि सुसमाचार को तथा परमेश्वर के वचन की शिक्षाओं को प्रस्तुत करने में पाप के बारे में कहने और पापों के लिए कायल करने की आवश्यकता है, पौलुस ने यह करने के लिए कभी नर्म और हलके शब्दों का उपयोग नहीं किया।


    पौलुस ने न तो कभी चाहा और न ही कभी प्रयास किया कि परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए सन्देश को प्रस्तुत करने में वह लोगों को अपमानित करने वाला, या नीचा दिखाने वाला, या उन्हें कोई ठेस पहुँचाने वाला बने। वरन पौलुस ने हमेशा ही शालीनता से अपनी बात लोगों के सामने रखी, जैसा कि हम उसके द्वारा अथेने में किए गए प्रचार से देखते हैं। हम प्रेरितों 17:16 में देखते हैं कि अथेने में अपने साथियों के आने की प्रतीक्षा करते हुए, “नगर को मूरतों से भरा हुआ देखकर उसका जी जल गया”; लेकिन जब उसे अथेने के अरियुपगुस में लोगों के सामने अपने सन्देश को रखने का अवसर दिया गया (प्रेरितों 17:22), तब उसने उनकी मूर्तिपूजा के विरुद्ध अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं किया। उसके विपरीत उसने उन्हें आदर के साथ संबोधित किया, उन्हें देवताओं को मानने वाला कहा, और वहाँ से उन्हें सुसमाचार में ले गया। उसके सन्देश देने के बाद, कुछ ने प्रभु में विश्वास किया, कुछ ने उसका ठट्ठा भी उड़ाया, लेकिन किसी को भी उसके सन्देश से ठेस नहीं लगी, और न ही किसी ने भी उसके अथवा उसके सन्देश के विरोध में कुछ कहा (प्रेरितों 17:32-34)। इफिसुस में, जब उसके विरोध में हल्ला हुआ, क्योंकि उसके प्रचार के कारण वहाँ के मूर्तियाँ बनाने वालों को आर्थिक हानि होने लगी थी, लेकिन भीड़ को शांत करने के लिए नगर के मंत्री ने पौलुस और उसके साथियों के विषय में कहा, “क्योंकि तुम इन मनुष्यों को लाए हो, जो न मन्दिर के लूटने वाले हैं, और न हमारी देवी के निन्‍दक हैं” (प्रेरितों 19:37)। हम इन उदाहरणों से देखते हैं कि पौलुस परमेश्वर के सन्देश को, सत्य को, बिना उसे हल्का किए इस प्रकार से बाँट सकता था कि किसी को ठेस भी न पहुँचे और कोई अविश्वासी, जिसे वह संबोधित कर रहा था, अपमानित भी अनुभव न करे।


    इसी प्रकार से विश्वासियों के मध्य भी उसने परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए सन्देश को, इसलिए कि कहीं उससे किसी को बुरा न लगे या ठेस न पहुँचे, बिना उसे हल्का किए या उसमें कोई मिलावट किये उसी सत्य में जैसा उसे सौंपा गया था, वैसा ही उसे बाँटा। जहाँ आवश्यकता हुई, वहाँ पौलुस ने विश्वासियों को डाँटा भी, जैसे कि उसने गलती में पड़े हुए कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों को डाँटा। पौलुस ने उन्हें I कुरिन्थियों 4:14, 21 में लिखा कि वह उन्हें लज्जित करना नहीं चाहता था, लेकिन यदि आवश्यकता हुई तो वह और भी कठोर होकर, छड़ी ले कर भी उनके पास आने को तैयार था। फिर उसने 2 कुरिन्थियों 7:7-10 में इस बात को माना की उसकी पहली पत्री से उन्हें ठेस पहुँची थी, लेकिन वह साथ ही यह भी कहता है कि उसे अपने किए पर पछतावा नहीं है, क्योंकि उसके किए ने कुरिन्थुस के विश्वासियों में दुःख, पश्चाताप, और सुधार के लिए आवश्यक प्रतिक्रिया उत्पन्न की थी। तो, जहाँ आवश्यक था, वहाँ परमेश्वर की इच्छा और मार्गदर्शन में, वह स्पष्टवादी और कठोर भी होने से नहीं हिचकिचाता था। इसी प्रकार से हम देखते हैं कि पतरस (प्रेरितों 2:22-23, 36) और स्तिफनुस (प्रेरितों 7:51-54) भी यहूदियों पर उनके द्वारा परमेश्वर के वचन के विरुद्ध की गई गलतियों को प्रकट करने में निःसंकोच और स्पष्टवादी थे, उनके द्वारा दिए जाने वाले परमेश्वर के सन्देश में उन्होंने कोई समझौता नहीं किया; किन्तु किसी ने भी कभी कोई असभ्य अथवा औरों को नीचा दिखाने वाली किसी भाषा का उपयोग नहीं किया।


    यह वर्तमान में कुछ पास्टरों, प्रचारकों, और कलीसिया के अगुवों द्वारा संसार के लोगों को प्रसन्न करने और उन्हें अनुचित आदर और महिमा देने, और यह करने के लिए परमेश्वर के वचन एवं सन्देश में मिलावट करने, उसे हल्का करने की प्रवृत्ति के बिलकुल विपरीत है। हम इन उदाहरणों से देखते हैं कि जहाँ एक समर्पित और परमेश्वर को महिमा देने की इच्छा रखने वाला आज्ञाकारी हृदय होता है, वहाँ परमेश्वर अपने सन्देश को उपयुक्त रीति से प्रस्तुत करने के तरीके भी उपलब्ध करवा देता है। सँसार के लोगों की चापलूसी करना और परमेश्वर के वचन में मिलावट करना, उसे हल्का बनाना, एक सर्वथा गलत नीति एवं प्रवृत्ति है, जिसे लोगों से प्रशंसा और अनुमोदन तो मिल सकता है, लेकिन परमेश्वर के राज्य के लिए कभी कोई सार्थक परिणाम नहीं आ सकता है, क्योंकि उस सन्देश और प्रचारक में फिर परमेश्वर की सामर्थ्य नहीं रहती है।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Appropriately Handling God’s Word – 24

 

    We have been learning from the examples and life of Paul about utilizing and handling the Word of God – the kind of life he lived and how he behaved to carry out his ministry, and how he used the Word of God to fulfil his God assigned ministry. In 1 Thessalonians 2:1-10, we find mentioned all the characteristics of Paul’s utilizing and handling God’s Word that we have studied through various references. In verse 5 of this passage there is one characteristic that we have not yet considered – Paul says that he never used flattering words in his ministry of preaching the gospel and teaching God’s Word. In other words, he never resorted to unnecessarily praising, or unduly honoring, or unjustifiably exalting people to deliver his God given message. Also, knowing that presenting the gospel and the teachings of God’s Word requires speaking of sin and conviction for it, Paul did not try to use soft and gentle words to do so.


    Paul neither tried nor meant to be demeaning, or derogatory, or offensive in presenting the message God had given him. Rather, he always tried to present his message in a civilized and respectful manner, as we see in his preaching the gospel in Athens. We see from Acts 17:16, that while waiting for his colleagues to join him in Athens, ‘his spirit was provoked within him when he saw that the city was given over to idols’; but when he is given the chance to present his message in the Areopagus of Athens (Acts 17:22), he never showed his inner feelings against their idolatry. On the contrary, we see him begin his address to them respectfully, calling them very religious, and from there he leads them on to the gospel. At the end of his address, though some believed in the Lord, and some even mocked him, but none was offended by his message nor did anyone speak against him or his message (Acts 17:32-34). In Ephesus, when there was an uproar against him, since his preaching was causing great financial harm to silversmiths who made the idols, nevertheless in pacifying the crowds the city clerk said about Paul and his colleagues “For you have brought these men here who are neither robbers of temples nor blasphemers of your goddess” (Acts 19:37). We see from these examples that Paul could speak the truth, share God’s message, without compromising on it or diluting it, but also without offending or insulting the unbelievers that he was addressing.


    Similarly, amongst the Believers too he did not dilute or alter the God given message so that it may not hurt or offend people through stating the truth. Where it was required, Paul admonished the Believers, as he did to the errant Corinthian Believers in I Corinthians 4:14, 21, saying that though he was not writing to them to shame them, but if needs be, he was willing to be even harsher, and ‘come to them with a rod.’ Then in 2 Corinthians 7:7-10 he acknowledges that his first letter did offend them, but he also says that he did not regret doing that, since that provoked the Corinthians to sorrow, repentance and taking corrective action. So, where required, in the will and guidance of God, he was ready to be forthright and harsh as well. Similarly, we also see that Peter (Acts 2:22-23, 36) and Stephen (Acts 7:51-54) were very forthright in pointing out what the Jews had done contrary to God’s Word, without compromising on God’s message being delivered through them; but none of them ever used any derogatory or uncivilized language.


    This is a stark contrast to the tendency of some Pastors, preachers and Church leaders to appease and honor worldly people, and to do this they are willing to dilute and compromise on God’s Word and God’s message as well. But where there is a heart willing to obey God and glorify Him, God also provides the way to present his message in an appropriate way. Flattering the people of the world and diluting God’s Word is a wrong attitude and strategy that may bring appreciation and acceptance from the people of the world, but will never bring any results for the Kingdom of God, since God’s power is no longer in that message or preacher.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well