ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Longsuffering लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Longsuffering लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 20 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 196

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 41


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (16) 



व्यावहारिक मसीही जीवन को उचित रीति से जीने, और आशीषित बनाने के लिए परमेश्वर ने अपने वचन बाइबल में शिक्षाएं और निर्देश दिए हैं। जैसा हम देख चुके हैं, इस बारे में, प्रेरितों 2 अध्याय में सात बातें दी गई हैं। इन सात में से पहली तीन प्रभु यीशु का शिष्य बनाने से सम्बन्धित हैं; और ये पतरस द्वारा किए गए प्रचार के अन्त की ओर दी गई हैं। शेष चार बातें प्रेरितों 2:42 में दी गई हैं; और आरम्भिक मसीही विश्वासी लौलीन होकर इन चारों का पालन किया करते थे। परिणामस्वरूप, वे अपने आत्मिक जीवन में उन्नत हुए; सभी परिस्थितियों में वे अपने मसीही विश्वास में स्थिर और दृढ़ बने रहे; और कलीसियाएं भी बढ़ती चली गईं। इन चार बातों के इस सकारात्मक एवं बढ़ोतरी के प्रभाव के कारण उन्हें “मसीही जीवन के स्तम्भ” भी कहा जाता है। लेकिन, जैसा हम कुरिन्थुस की कलीसिया में देखते हैं,  इन बातों में मानवीय बुद्धि और समझ के अनुसार परिवर्तन करने, उनमें मिलावट करने, और उनके निर्वाह में लापरवाह होने के कारण उलटा ही प्रभाव हुआ। जब मसीही विश्वासियों ने लौलीन होकर नहीं, बल्कि रस्म निभाने या औपचारिकता पूरी करने के लिए उन्हें निभाना आरम्भ कर दिया, तो उनका आत्मिक जीवन गिर गया, विश्वास दुर्बल और अस्थिर हो गया, कलीसिया की बढ़ोतरी रुक गई। साथ ही प्रभु के वचन से खिलवाड़ और अनाज्ञाकारिता के कारण, उन्हें प्रभु की ताड़नाओं का भी सामना करना पड़ा। हम इन चार में से तीसरी बात, “रोटी तोड़ना” अर्थात प्रभु भोज या प्रभु की मेज़ में भाग लेने को 1 कुरिन्थियों 11:17-34 से सात बिन्दुओं के अन्तर्गत देख रहे हैं। प्रभु भोज में उचित और अनुचित रीति से भाग लेने से सम्बन्धित बातों को देखने के बाद, पिछले दो लेखों से हमने छठे बिन्दु, अनुचित रीते से भाग लेने के परिणामों को पद 29-30 से देखना आरम्भ किया है। आज हम इसी को आगे देखेंगे।    

6. प्रभु-भोज में भाग लेना - पद 29-30 - (भाग 3)


इससे पहले के खण्ड, पद 17-28 तक, प्रभु भोज से सम्बन्धित सही-गलत बातों को बताने के बाद, अब पद 29-30, इस छठे बिन्दु में, पवित्र आत्मा ने अनुचित रीति से प्रभु भोज में भाग लेने के दुष्परिणाम लिखवाए हैं। पद 29 में, जैसा हम देख चुके हैं, यह स्पष्ट है कि जो भी अनुचित रीति से भाग लेगा, वह अपने किए हुए के कारण स्वतः ही दण्ड का भागी हो जाएगा। जैसे, यदि कोई आग में हाथ डालेगा, तो स्वतः ही तुरन्त ही उसका हाथ जल भी जाएगा। आग यह पता नहीं करेगी कि उस व्यक्ति ने हाथ जानबूझकर डाला या अनजाने में; किसी और ने पकड़कर डाला या डलवाया, या उससे गलती से हो गया; या उसे आग के जला देने वाले गुण के बारे में पता था अथवा नहीं था, इत्यादि। जिसने भी हाथ डाला, उसे तुरन्त और स्वतः ही परिणाम भुगतना पड़ेगा। तात्पर्य यह कि हाथ डालने वाले को पहले से सावधान होकर, उचित और पर्याप्त तैयारी करके ही हाथ डालना है। उसी प्रकार से जब परमेश्वर ने मेज़ से सम्बन्धित सभी बातें लिखवा दी हैं, तो भाग लेने वालों को उचित और पर्याप्त तैयारी करके ही भाग लेना है; क्योंकि भाग लेने के भले अथवा बुरे परिणाम अवश्यंभावी हैं।


फिर पद 30 में पवित्र आत्मा ने स्पष्ट लिखवा दिया है “इसी कारण,” अर्थात, उन्होंने जो किया है, वे उसका प्रतिफल भी भुगत रहे हैं। साथ ही ध्यान दीजिए कि इस पद में दो बार शब्द “बहुत से” उपयोग किया गया है। तात्पर्य यह कि प्रभु भोज से सम्बन्धित गलतियाँ, उस मण्डली में अधिकाँश लोग कर रहे थे; लेकिन अधिकाँश के करने के कारण वे गलतियाँ स्वीकार्य नहीं बन गई थीं। बहुमत हमेशा ही सही हो, या परमेश्वर बहुमत के कारण अपने नियम बदल दे, यह सम्भव नहीं है। सदोम और अमोरा में, लूत के परिवार को छोड़, और सभी पाप में लिप्त थे। उनके विशाल बहुमत ने परमेश्वर के न्याय और दण्ड को नहीं बदला; लूत और उसके परिवार को छोड़कर शेष सभी नाश हो गए। जितनों ने भी गलती की, उन सभी ने दुष्परिणाम भुगते। इसलिए, जो अपने आप को यह कहकर दिलासा देते हैं कि “जैसे सभी कर रहे थे, हमने भी कर लिया;” उन्हें इस बात के लिए भी तैयार रहना चाहिए कि “उसके लिए जैसा प्रतिफल सबको दिया गया, वैसा ही उन्हें भी मिल गया।” परमेश्वर ने कभी भी कहीं भी यह नहीं कहा है कि लोगों के कहे के अनुसार करो, लोगों का अनुसरण करो। वरन केवल अपने वचन का पालन करने के लिए ही कहा है, चाहे यह अकेले या अल्पसंख्यक होकर ही क्यों न करना पड़े। झूठी बात फैलाने और बहुतों के पीछे चलकर बुराई करने को मना किया है (निर्गमन 23:1-2)।

 

इसके बाद, इस पद में, तीन प्रकार के दुष्परिणाम दिए गए हैं - दुर्बल होना, रोगी होना, और सो जाना या मृत्यु हो जाना। ये तीनों एक ही प्रक्रिया के तीन बिगड़ते हुए चरण हैं। दण्ड का आरम्भ शरीर के दुर्बल होने से होता है, फिर व्यक्ति रोगी हो जाता है, और अन्त मृत्यु से होता है। परमेश्वर हल्के दण्ड से आरम्भ करके कठोर और फिर अपरिवर्तनीय तक जा रहा है। अपरिवर्तनीय दण्ड, अर्थात मृत्यु तक पहुँचने से पहले व्यक्ति के पास अवसर है कि वह अपनी गलती को पहचान ले, क्षमा मांग ले, और सुधार जाए। औरों के साथ होने वाले को देखकर, अपने विषय चेत जाए, और बदल जाए। लेकिन जो परमेश्वर के इस धैर्य और विलम्ब से कोप करने को नहीं पहचानता है, अवसर का लाभ नहीं उठाता है, उसे फिर अन्तिम परिणाम तक पहुँचना ही होता है। विश्वासी और अविश्वासी के लिए परमेश्वर के न्याय के मानक और स्तर भिन्न नहीं हैं। पुराने नियम में, प्रभु भोज के प्रारूप, फसह के पर्व में सम्मिलित होने के लिए, और परमेश्वर की व्यवस्था की बातों के सन्दर्भ में परमेश्वर ने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया था कि यहूदी (परमेश्वर के लोग) और अन्य-जातियों या परदेशियों के लिए भिन्न नहीं, वरन एक ही नियम या व्यवस्था लागू होगी, पालन की जाएगी (निर्गमन 12:48-49; लैव्यव्यवस्था 24:22; गिनती 9:14; 15:14-16)।


हम यहाँ पर सभी लोगों के लिए, तथा जानबूझकर और ढिठाई के पापों के लिए भी परमेश्वर के न्याय की खराई, उसके सचेत करने, सुधरने के लिए शिक्षा तथा अवसर देने, तथा धैर्य और विलम्ब से क्रोध करने, दण्ड देने के गुणों को देखते हैं। यहोवा परमेश्वर के अतिरिक्त, क्या ऐसे गुण और स्वभाव, क्या कहीं और, किसी अन्य में देखने को मिलता है?


अगले लेख से हम प्रभु भोज से सम्बन्धित सातवें बिन्दु को पद 31-34 से देखना आरम्भ करेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 41


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (16)

 


God has given in His Word, the Bible teachings and instructions, to live a practical and a blessed Christian life. As we have seen, there are seven things given about this in Acts chapter 2. Of these seven, the first three are about becoming the disciples of the Lord Jesus; and these have been given towards the end of Peter’s sermon. The remaining four are given in Acts 2:42; and the initial Christian Believers observed them steadfastly. Consequently, they were edified in their Christian lives, remained firm and established in their faith in all circumstances; and the churches continued to grow. Because of the positive and growth-causing effect of these four, they are also known as the “Pillars of Christian Living.” But as we see from the example of the Church in Corinth, altering them by adding things according to human thinking and understanding, and corrupting them; by being careless and casual about observing them, had an opposite effect. When the Christian Believers started observing them, not steadfastly, but as a ritual, as a formality, the state of their spiritual lives fell, they became weak and unstable in their faith, and the growth of the churches stopped. Besides, because of fooling around with God’s Word and being disobedient to it, they also had to face the chastisement of the Lord. We are considering the third of these four things, i.e., “breaking of bread” from 1 Corinthians 11:17-34 under seven points. Having seen about participating in the Holy Communion in a worthy or in an unworthy manner, for the last two articles, we have been looking at the sixth point, i.e., consequences of participating unworthily, from verses 29-30. Today, we will see further.

 

6. Partaking in the Holy Communion - verses 29-30 - (Part 3)


In the preceding section of verses 17-28, having told of the various right and wrong things related to the Holy Communion, now, in verses 29-30, the Holy Spirit has had written the harmful effects of participating unworthily. In verse 29, as we have seen, it is quite evident that whoever participates unworthily, he automatically has to bear the consequences of his doing. For example, if one puts his hand in the fire, then automatically it will be burnt. The fire will not ask whether the person put in his hand accidentally or knowingly; did he put it himself, or because someone caught and put his hand in it, or tricked him into putting his hand; or, because he did not know of the fire’s property of burning up things; etc. Whoever put in his hand, automatically and immediately got his hand burnt. The implication is that the one putting his hand in the fire should first learn about it, prepare himself, and only then think of putting in his hand. Similarly, when God has had the teachings and instructions about partaking in His Table written down and made available, then the one partaking should study them, prepare himself, and then participate. Since the consequences of participation, whether good or bad, are inevitable.


Then in verse 30, the Holy Spirit has written the words “For this reason,” meaning they are suffering the consequences of what they have done. Also note that in this verse, twice the word “many” has been used. In other words, many of the members of that Assembly were partaking of the Lord’s Table unworthily; but those errors were not condoned because most of the people were doing them. It is not possible that the majority should always be considered correct, or that the Lord would alter His laws for the sake of a majority. In Sodom and Gomorrah, except for Lot and his family, everyone else was deeply involved in sin. But God did not change His judgment because of the vast majority; except for Lot and his family, everyone else perished. All who sinned, every one of them suffered the consequences. Therefore, those who try to console themselves by saying, “we too did just what everyone else was doing” should be ready to hear, “therefore, you too receive the same consequences as everyone else is receiving.” Nowhere has God ever said that do as the other people are doing; follow the people. Rather, He has always asked that His Word be obeyed and followed, even if you are the only one, or are in a minority for doing so. He has forbidden spreading wrong things and following a crowd to do evil (Exodus 23:1-2).


After this, in this verse, three harmful effects have been given – becoming weak, sick, and ‘sleeping’ i.e., dying. The punishment begins with becoming weak, then the person becomes sick, and finally ends with death. God begins with a light punishment, makes it severe, and finally takes it to the irreversible. Before the person reaches the stage of the irreversible punishment, i.e., death, he has the time and opportunity to recognize and accept his faults, repent of them and ask forgiveness, and correct himself. Seeing what is happening to others, he should learn and become cautious about himself, and convert from his ways. But those who do not recognize God’s being patient and longsuffering, do not make use of the God given time and opportunity, then they will eventually have to suffer even the final stage. God’s judgment and standards are not different for the Believers and the unbelievers. In the Old Testament, for the participating in the Passover, the precursor of the Lord’s Table, and in context of the things concerning God’s Laws, God had made it absolutely clear that for the Jews (God’s people) and the Gentiles or foreigners among them, there was to be only one set of rules and Law, that were to be followed by everyone (Exodus 12:48-49; Leviticus 24:22; Numbers 9:14; 15:14-16).


Here we see God’s attributes that for all the people, even for those who knowingly and deliberately sin, His judgment is sincere, He forewarns and cautions, gives teachings, time, and opportunity to correct, remains patient and longsuffering, before He acts to punish anyone. Is there anyone anywhere besides the Lord God Jehovah who exhibits such attributes and behavior?


In the next article we will start considering the seventh point related to the Holy Communion from verses 31-34.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 30 अप्रैल 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 55

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 16

परमेश्वर पर विश्वास करना – 3

 

    पिछले लेख में, इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः आरम्भिक बातों में से दूसरी आरंभिक बात, अर्थात “परमेश्वर पर विश्वास करना” पर विचार करते हुए, हमने देखा था कि किसी काल्पनिक ईश्वर अथवा सृजे गई वस्तु या जन पर नहीं बल्कि एकमात्र सच्चे परमेश्वर, प्रभु परमेश्वर यहोवा, पर दृढ़ और स्थिर विश्वास रखना क्यों आवश्यक है। यही परमेश्वर प्रभु यीशु मसीह के रूप में देहधारी होकर पृथ्वी पर आया, ताकि समस्त मानवजाति के लिए उद्धार और अनन्त जीवन का मार्ग तैयार कर के दे, और जो भी अपने पापों से पश्चाताप करता है, उस पर विश्वास लाता है, और अपना जीवन उसे समर्पित करता है कि उसकी तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता में जीवन व्यतीत करे, वह प्रभु से पापों के लिए क्षमा और अनन्त जीवन सेंत-मेंत प्राप्त करता है। जैसा हमने पिछले लेख में इब्रानियों 11:6 से देखा था, परमेश्वर को प्रसन्न करने के लिए यह विश्वास होना अनिवार्य है। यदि व्यक्ति परमेश्वर के प्रति अपने विश्वास में स्थिर और दृढ़ नहीं होगा, तो शैतान उसके मन में परमेश्वर, परमेश्वर के गुणों और विशेषताओं, परमेश्वर के चरित्र के बारे में सन्देह उत्पन्न कर देगा, और फिर उन्हें पाप करने के मार्ग में बहका देगा, जैसा उसने अदन की वाटिका में हव्वा के साथ किया था। एक बार जब व्यक्ति गलती और पाप करने में गिर जाता है, तो फिर वह औरों को भी उनमें ले आता है, जैसे हव्वा ने आदम से पाप करवा दिया। इसलिए यह अनिवार्य है कि हम शैतान को कोई अवसर न दें कि वह अपनी किसी भी युक्ति से हमें परमेश्वर पर सन्देह करने और पाप में डालने में सफल हो जाए; और इसका एकमात्र मार्ग है परमेश्वर में स्थिर और दृढ़ विश्वास को बनाए रखना, जो कि परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन से भली-भांति परिचित होने से होता है, क्योंकि तब शैतान परमेश्वर के वचन की कोई गलत व्याख्या या किसी हवाले का गलत उपयोग हमारे सामने लाकर हमें किसी झूठी शिक्षा अथवा गलत सिद्धान्त पर विश्वास करने में नहीं फँसाने पाता है।

    परमेश्वर का वचन बाइबल हमें यह भी बताती है कि परमेश्वर की दृष्टि में विश्वास रखने का क्या अर्थ है – “अब विश्वास आशा की हुई वस्तुओं का निश्चय, और अनदेखी वस्तुओं का प्रमाण है” (इब्रानियों 11:1)। यहाँ पर जिस वाक्यांश को प्रमुख किया गया है वह हमारे वर्तमान विचार के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि बाइबल का परमेश्वर आत्मा है, न कि कोई भौतिक शरीर (1 यूहन्ना 4:12, 20); और जब तक वह स्वयं ही अपने आप को प्रत्यक्ष नहीं दिखाता है, कोई उसे देख नहीं सकता है। जैसा कि प्रभु यीशु ने कहा, परमेश्वर की आराधना उसके अदृश्य आत्मा रूप में ही होनी है “परमेश्वर आत्मा है, और अवश्य है कि उसके भजन करने वाले आत्मा और सच्चाई से भजन करें” (यूहन्ना 4:24)। इसलिए सच्चा विश्वास, बाइबल की परिभाषा के अनुसार, यह माँग करता है कि हम परमेश्वर में विश्वास रखें, उस पर भरोसा रखें, उसकी उपासना करें और उसके आज्ञाकारी रहें, चाहे वह हमें दिखाई न भी दे। हमारे ऐसा करने के लिए परमेश्वर ने न तो हमें हमारी कल्पनाओं पर छोड़ा है, और न ही हम से उस पर अन्धविश्वास रखने के लिए कहा है। उसने हमारी सहायता के लिए न केवल स्वयं के विषय आवश्यक प्रमाण उपलब्ध करवाए हैं, बल्कि साथ ही खुला निमंत्रण भी दिया है कि हम उसे परख कर देख लें कि वह कितना भला है, “परखकर देखो कि यहोवा कैसा भला है! क्या ही धन्य है वह पुरुष जो उसकी शरण लेता है” (भजन 34:8)। यह एक अनुपम बात है, जो सारे सँसार भर में, किसी भी अन्य ईश्वर के प्रति विश्वास रखने के साथ कदापि नहीं देखी जाती है। मसीही विश्वास के अतिरिक्त, अन्य सभी विश्वास और किसी भी अन्य ईश्वर की उपासना में, माँग एक अन्धविश्वास की रहती है, जिस में कोई सन्देह करने अथवा प्रश्न उठाने का कोई स्थान नहीं होता है। और यदि कोई उस ईश्वर या देवी-देवता के अस्तित्व, या उसकी सामर्थ्य, या उसकी क्षमताओं पर कोई प्रश्न उठाता है, तो उसे विधर्मी माना जाता है। साथ ही उस ईश्वर पर सन्देह करने, या उसके बारे में प्रश्न उठाने को उस ईश्वर का अपमान करना समझा जाता है और फिर उसके अनुयायी सन्देह करने या प्रश्न उठाने वाले को यह अपमान करने के लिए दण्ड देते हैं।

    बाइबल के परमेश्वर के साथ ऐसा नहीं है; उसे कोई आपत्ति नहीं है कि कोई उसके बारे में जाँचे-परखे, वह इसे बुरा नहीं मानता है; और जाँचने-परखने वाले पर छोड़ देता है कि यह सब करने के बाद स्वयं ही उस पर विश्वास करने के बारे में निष्कर्ष निकालें, वह उन्हें विश्वास करने के लिए बाध्य नहीं करता है। उसने अपनी सृष्टि में अपने बारे में बहुतेरे प्रमाण रखे हैं (अय्यूब 12:7-9; भजन 8:3; 19:1-3; 33:6-9; रोमियों 1:20), और लोकप्रिय किन्तु गलत शैतानी धारणा के विपरीत, विज्ञान बाइबल के विरुद्ध नहीं है और न ही परमेश्वर के अस्तित्व को नकारता है। इस धारणा के विपरीत, सभी वैज्ञानिक आविष्कार एक सृष्टिकर्ता की ओर संकेत करते हैं, एक बुद्धिमान हस्ती के द्वारा की गई सुनियोजित, और व्यवस्थित सृष्टि की ओर, न कि विज्ञान के नाम पर किए जाने वाले खोखले दावों के अनुसार अनियंत्रित और अनायास ही कुछ भी हो जाने के द्वारा सभी कुछ बन जाने की ओर। इसलिए, चाहे बाइबल का परमेश्वर आत्मा है, अदृश्य है, लेकिन फिर भी उस ने अपनी सृष्टि में अपने बारे में प्रमाण रखे हैं जो कि उसके अनदेखे होने पर भी अस्तित्व में होने को प्रमाणित करते हैं। ये प्रमाण, अर्थात हम जो उसके वचन से, और उसकी सृष्टि से उसके गुणों, विशेषताओं, और उसके चरित्र के बारे में सीखते हैं, वह हमें वह आधार प्रदान करते हैं कि हम “परमेश्वर पर विश्वास” करें। अब हम परमेश्वर के कुछ महत्वपूर्ण गुणों और विशेषताओं के बारे में देखेंगे, और उसके चरित्र के बारे में भी सीखेंगे।

    बाइबल का परमेश्वर ही वह एकमात्र परमेश्वर है जो अपनी समस्त सृष्टि की देखभाल करता है, चाहे उसके सृजे हुए लोग उस में विश्वास करें या न करें, उसका अंगीकार करके उसके आज्ञाकारी रहें अथवा न रहें; वह फिर भी उनकी भौतिक या शारीरिक आवश्यकताओं का ध्यान रखता है, उनके लिए उपलब्ध करवाता है “यहोवा सभों के लिये भला है, और उसकी दया उसकी सारी सृष्टि पर है” (भजन 145:9; साथ ही मत्ती 5:45; लूका 6:35; प्रेरितों 14:15-17 भी देखें)। वह धीरजवन्त और विलम्ब से क्रोध करने वाला परमेश्वर है, और सभी के भले या बुरे कामों को धैर्य के साथ बर्दाश्त करता रहता है, उन्हें पर्याप्त अवसर देता रहता है, स्मरण दिलाता रहता है कि लोग अपने पापों से पश्चाताप करें और उसकी ओर लौट आएँ, “प्रभु अपनी प्रतिज्ञा के विषय में देर नहीं करता, जैसी देर कितने लोग समझते हैं; पर तुम्हारे विषय में धीरज धरता है, और नहीं चाहता, कि कोई नाश हो; वरन यह कि सब को मन फिराव का अवसर मिले” (2 पतरस 3:9)। किन्तु वह न्यायी परमेश्वर भी है, और जो पापों से पश्चाताप करके उसे समर्पण नहीं करते हैं, उसके आज्ञाकारी नहीं बनते हैं, उस से क्षमा प्राप्त नहीं करते हैं, उन्हें फिर अन्ततः उसका सामना एक न्यायी के समान करना पड़ेगा और उसके न्याय को झेलना पड़ेगा “… यहोवा, यहोवा, ईश्वर दयालु और अनुग्रहकारी, कोप करने में धीरजवन्त, और अति करुणामय और सत्य, हजारों पीढ़ियों तक निरन्तर करुणा करने वाला, अधर्म और अपराध और पाप का क्षमा करने वाला है, परन्तु दोषी को वह किसी प्रकार निर्दोष न ठहराएगा, वह पितृों के अधर्म का दण्ड उनके बेटों वरन पोतों और परपोतों को भी देने वाला है” (निर्गमन 34:6-7 )।

    अगले लेख में हम परमेश्वर के कुछ और गुणों, विशेषताओं पर, और उसके चरित्र के बारे में विचार करेंगे, यह जानने के लिए कि क्यों बाइबल का परमेश्वर विश्वास करने के योग्य है, और क्यों विश्वासियों को उसमें स्थिर और दृढ़ विश्वास बनाए रखना चाहिए।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 16

Faith Towards God - 3

 

    In the last article, considering the second i.e., the principle of “Faith Towards God,” of the six elementary principles given in Hebrews 6:1-2, we had seen the necessity of having a firm, unshakeable faith towards not any imaginary deity or created being, but in the one true God, the Lord God Jehovah, who manifested on earth as the Lord Jesus Christ, to provide the way of salvation and eternal life for all of mankind. Anyone who repents of his sins, believes in Him, and submits his life to Him, to live in obedience to Him and His Word, obtains His pardon for their sins and eternal life freely, from Him. As we saw from Hebrews 11:6 in the previous article, this faith is necessary to be pleasing to Him. Unless one is firm and unshakeable in his faith towards God, Satan will be able to create doubts in him about God, God’s attributes and characteristics, God’s character, and then mislead them into committing sin, as he did with Eve in the Garden of Eden. Once a person falls into errors and sins, he leads others also into them, as Eve led Adam into sinning. Hence, it is imperative that we do not provide Satan any opportunity to make us fall into doubting God and sinning through any of his ploys; and the way to do that is to have a firm, unshakeable faith in God and to be well versed in all of God’s Word, so that Satan is unable to misquote and misinterpret God’s Word to us, and make us believe in some false teaching or wrong doctrine.

    God’s Word the Bible also tells us what God considers having faith – “Now faith is the substance of things hoped for, the evidence of things not seen” (Hebrews 11:1). The phrase made prominent here is important for our current consideration since the God of the Bible is a Spirit, and not a physical being (1 John 4:12, 20); and unless He chooses to make Himself visible, no one can see Him. As the Lord Jesus has said, God is to be worshipped as Spirit, i.e., in His invisible form “God is Spirit, and those who worship Him must worship in spirit and truth” (John 4:24). So, true faith, going by the Biblical definition, demands that we believe in God, trust Him, worship and obey Him, though He remains invisible to us. For this, God has neither left us to our own imaginations, nor has He asked us to have a blind faith in Him. To help us He has not only provided the requisite proofs, but has also given the open invitation to taste and see how good He is “Oh, taste and see that the Lord is good; Blessed is the man who trusts in Him” (Psalm 34:8). This is something unique, quite unlike any other belief in any other deity, anywhere in the world. Except for the Christian Faith, in practically every other belief and form of worship of any deity, having a blind, unquestioning faith is often the demand; and anyone who questions the existence, or the power, or the abilities of that deity is seen as a heretic. Moreover, having doubts and raising any questions about the deity is taken as insulting the deity, deserving of punishment, and those who doubt or question are punished by the followers of that deity for demeaning that deity.

    Not so with the God of Bible; He is willing to be examined and prove Himself without any ill-will towards anyone about this; and still leaving it to those checking Him out to draw their own conclusions about believing in Him, instead of forcing them to believe in Him. He has put many proofs about Himself in His creation (Job 12:7-9; Psalm 8:3; 19:1-3; 33:6-9; Romans 1:20), and unlike the popular but satanic notion, science does not contradict the Bible nor disproves the existence of God. On the contrary, all scientific discoveries are pointing towards the creator and an intelligent, planned, orderly creation, instead of the random occurrences by chance that are claimed and taught in the name of science. So, even though the God of the Bible is a Spirit, is invisible, yet He has placed abundant proofs about Himself in His creation, that provide the evidence of Him who is not seen. This evidence, i.e., what we learn about His attributes, characteristics, and character from His Word and from His creation provide for us the basis of our having “Faith Towards God.” We will now look at some important attributes and characteristics about the Lord, and also learn of His character.

    The God of the Bible, is the only God who takes care of all His creation, whether or not they believe in Him, acknowledge Him, obey Him; He still meets their physical needs and provides for them “The Lord is good to all, And His tender mercies are over all His works” (Psalm 145:9; see also Matthew 5:45; Luke 6:35; Acts 14:15-17). He is a longsuffering God, who patiently puts up with the deeds, whether right or wrong, of everyone, and provides ample opportunities and reminders for people to repent of their sins and return to Him, “The Lord is not slack concerning His promise, as some count slackness, but is longsuffering toward us, not willing that any should perish but that all should come to repentance” (2 Peter 3:9). But He is also a God of justice, and those who do not repent and submit to Him in obedience to be forgiven, will eventually have to face Him as their Judge and suffer His judgment “…The Lord, the Lord God, merciful and gracious, longsuffering, and abounding in goodness and truth, keeping mercy for thousands, forgiving iniquity and transgression and sin, by no means clearing the guilty, visiting the iniquity of the fathers upon the children and the children's children to the third and the fourth generation” (Exodus 34:6-7).

    In the next article we will consider some more attributes and characteristics of God, and His Character, to see why the God of the Bible is worthy of being believed in, and the Believers should be firm and unshakeable in their Faith Towards God.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 18 अप्रैल 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 44

 


Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 4

धीरज और निबाहना

 

    आरंभिक बातों से सम्बन्धित पिछले लेखों में, परिचय के रूप में हमने इब्रानियों 5:11-14 से देखा था कि मसीही विश्वासी के लिए परमेश्वर के वचन को सीखते रहना, तथा साथ ही उसको औरों को सिखाते भी रहना, क्यों और कैसे आवश्यक है। यदि मसीही विश्वासी अपने मसीही जीवन और  सेवकाई के इस पक्ष को अनदेखा कर देता है तो वह अपनी आत्मिक परिपक्वता और बढ़ोतरी में पिछड़ने लग जाता है और, इतना पिछड़ सकता है कि आत्मिक शिशु अवस्था या छोटे बालक के समान हो जाए, और उसे आरंभिक बातों को फिर से सिखाने की आवश्यकता हो जाए। ऐसे में इन सिद्धान्तों को फिर से सिखाया जाना आवश्यक है क्योंकि ये आरम्भिक बातें प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए आधारभूत हैं। यदि विश्वासी इन से अवगत नहीं है, इन में स्थापित नहीं है तो वह और आगे की गूढ़ बातें, परमेश्वर के वचन की उन्नत और गम्भीर बातें समझ और सीख नहीं पाएगा, जैसा कि इस पत्री के लेखक ने इब्रानियों 5:11-12 में कहा है। यह लेखक की, अर्थात परमेश्वर पवित्र आत्मा की, जिसकी अगुवाई में ये पत्री लिखी गई है, अपेक्षा थी कि जिन विश्वासियों को यह पत्री लिखे गई थी, वे इतने परिपक्व हो गए होंगे कि न केवल औरों को सिखाने पाएँ, वरन, परमेश्वर के वचन के गूढ़ शिक्षाओं को भी ग्रहण कर लें। किन्तु क्योंकि वे इस अपेक्षा पर खरे नहीं उतरे इसलिए इस पत्री का लेखक उन्हें उन आरंभिक बातों को, इब्रानियों 6:1-2 में उन बातों का नाम लेकर, उनका स्मरण करवाता है।

    इब्रानियों 6:1-2 से हम देखते हैं कि लेखक इन आरम्भिक बातों की चर्चा में नहीं जाता है, उन्हें केवल इन छः मौलिक बातों का स्मरण करवा देता है; और फिर सिद्धता के ओर आगे बढ़ने की बात कहता है। यहाँ पर उल्लेखित ये छः मौलिक आरंभिक बातें हैं, मरे हुए कामों से मन फिराना, परमेश्वर पर विश्वास करना, बपतिस्मों, हाथ रखना, मरे हुओं के जी उठना, और अन्तिम न्याय। प्रकट तात्पर्य है कि उन मसीही विश्वासियों से अपेक्षा की गई थी कि इन मौलिक बातों या सिद्धान्तों के बारे में अपनी जानकारी और शिक्षाओं को वे दोहराएंगे, और ध्यान में ले आएँगे; जिसके लिए उनमें निवास करने वाला पवित्र आत्मा उनकी सहायता करेगा। यहाँ पर आज के मसीही विश्वासियों के लिए एक महत्वपूर्ण शिक्षा है, कि उन्हें गूढ़ बातों को सीखने के साथ ही, मसीही विश्वास की इन आधारभूत बातों से सम्बन्धित शिक्षाओं को दोहराते रहना और ताज़ा बनाए रखना चाहिए। इन आधारभूत बातों को ध्यान में ताज़ा बनाए रखना बहुत आवश्यक है क्योंकि उनकी सेवकाई में उनके समय का एक मुख्य भाग नए विश्वासियों या बाल्यावस्था से निकल कर आगे बढ़ने वाले विश्वासियों के साथ संपर्क और वार्तालाप में व्यतीत होगा। इसलिए उन्हें इन आधारभूत बातों की आवश्यकता, गूढ़ बातों से कहीं अधिक पड़ेगी। साथ ही जैसा हमने इब्रानियों 5:13-14 से देखा है, “ठोस आहार” या “अन्न” सयानों के लिए होता है; इसलिए गूढ़ बातें सीखने के बाद भी, उन्हें शिशुओं और बच्चों के मध्य में उपयोग नहीं किया जा सकेगा। नि:सन्देह, गूढ़ बातों को सीखना और जानना आवश्यक है, परन्तु आधारभूत बातों की अनदेखी करने या उन्हें भूल जाने की कीमत पर नहीं।

    साथ ही यह बात यह भी दिखाती है कि हमारा प्रभु परमेश्वर कितना धीरज रखने वाला और निबाहने वाला है। उसके लोगों, उसके बच्चों के उसकी अपेक्षाओं पर खरे न उतरने और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा न करने के कारण खिसियाने और परेशान होने की बजाय, वह फिर से उन्हें नए सिरे से सिखाने में लग जाता है; उन्हें सिखाता और दिखाता है कि उन्हें कैसे पुनः आरम्भ करना है और कैसे खोए हुए समय को पुनः प्राप्त करना है। प्रभु के अनुग्रहकारी रवैये का यही एकमात्र उदाहरण नहीं है। प्रभु द्वारा पतरस की असफलताओं के साथ व्यवहार करने के बारे में ध्यान कीजिए; पतरस ने न केवल प्रभु का तीन बार इनकार किया, लेकिन पुनरुत्थान के बाद प्रभु को देखने के बाद भी वह अपने मछली पकड़ने के काम पर लौट गया, और उसके साथ छः और शिष्य भी चले गए; लेकिन प्रभु ने फिर भी उसके साथ इतने प्रेम और धीरज के साथ व्यवहार किया, और उसे उसकी सेवकाई में बहाल कर दिया (यूहन्ना 21)। और पिन्तेकुस्त के दिन, पतरस ने ही भक्त यहूदियों के सामने प्रचार किया जिससे लगभग तीन हजार ने प्रभु को ग्रहण किया। वह पतरस ही था जो धार्मिक अगुवों के सामने दृढ़ता से खड़ा हुआ जब उन्होंने उन्हें सुसमाचार प्रचार से रोकना चाहा (प्रेरितों 4:8-20; 5:29-32); और यह पतरस की सेवकाई के द्वारा ही था कि सुसमाचार को अन्य जातियों में भेजा गया, कुरनेलियुस के घराने को किए गए प्रचार के द्वारा (प्रेरितों 10,11)। इन बातों के अतिरिक्त और भी कई बातें हैं जो दिखाती है कि पतरस कितनी सामर्थी रीति से पहले कलीसिया में उपयोग किया गया; केवल इसलिए, क्योंकि प्रभु उसके साथ धीरजवन्त रहा और उसे मौका देने के लिए तैयार रहा। इसी प्रकार एक निष्फल जन के प्रति धीरज रखने, उसके साथ निबाहने, और उसे अवसर देने का एक और उदाहरण यूहन्ना मरकुस का जीवन है, जिसे पौलुस और बरनबास के साथ सेवकाई का अवसर मिला, किन्तु वह बीच में ही छोड़कर वापस लौट गया। इस कारण पौलुस उसे फिर से अवसर देने और साथ ले जाने के लिए तैयार नहीं था, और इस बात को लेकर हुए विवाद से पौलुस और बरनबास अलग-अलग हो गए; पौलुस सिलास को लेकर चला गया, जबकि बरनबास यूहन्ना मरकुस को अपने साथ लेकर कुप्रुस को चला गया (प्रेरितों 12:25; 1536-39)। बाद में हम देखते हैं कि फिलेमोन 1:24 में यूहन्ना मरकुस का नाम पौलुस के सहकर्मियों में आया है, और उसकी सेवकाई एवं जीवन के अन्त के समय में पौलुस उसे सेवकाई के लिए उपयोगी कहता है (2 तीमुथियुस 4:11); और पतरस उसे अपने पुत्र के समान कहता है (1 पतरस 5:13); और उसी के द्वारा मरकुस रचित सुसमाचार भी लिखा गया। यदि बरनबास ने उसके साथ धीरज रख कर उससे निबाहा नहीं होता, तो संभवतः वह कलीसिया में फिर से इतना उपयोगी नहीं बन पाता। प्रभु का जाना-पहचाना, निष्फल अंजीर के वृक्ष का दृष्टान्त (लूका 13:6-9) भी प्रभु के इसी गुण को चित्रित करता है।

    यह मसीही विश्वासियों के लिए एक शिक्षा है कि लोगों से, उनके साथ जो उनकी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतारते हैं, व्यवहार करने में अधीर और गर्म-दिमाग़ के न हों; बल्कि प्रभु के समान, लोगों को अवसर दें, उन्हें बढ़ाने का प्रयास करें, उनके जीवन की कमजोरी के हिस्सों में उनकी सहायता कर के उन्हें दृढ़ बनाने का प्रयास करें, उनका सही पोषण करें। आने वाले समयों में, ये आज लड़खड़ाने और कमज़ोर दिखने वाले लोग, परमेश्वर की सामर्थ्य और मार्गदर्शन से प्रभु के लिए सामर्थी रीति से उपयोग होने वाले बन सकते हैं।

    अब अगले लेख से, हम इन आरम्भिक बातों को एक-एक करके देखना आरम्भ करेंगे। अगले लेख में हम पहली बात, मरे हुए कामों से मन फिराने के बारे में देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 4

Patience and Perseverance


    In the previous articles on the elementary principles, as an introduction, we have seen from Hebrews 5:11-14 how and why it is necessary for every Christian Believer to keep learning the Word of God, and simultaneously to keep teaching it to others as well. If a Believer neglects this aspect of his Christian living and ministry, then he starts going downhill in his spiritual maturity and growth, and eventually may come down to the level of being a spiritual infant or babe, and he needs to be taught the elementary principles all over again. The re-teaching of these principles is necessary, since these elementary principles are foundational for every Believer. Unless the Believer is well versed and established in them, he will not be able to comprehend the higher things, the more serious and advanced teachings of God’s Word, as the author of this letter has said in Hebrews 5:11-12. It was the expectation of the author, thereby, of God the Holy Spirit, under whose inspiration this letter was written, that the Believers to whom this letter was addressed should have matured to not only be teaching others, but also to receive the more profound teachings of God’s Word. But since they had not lived up to the expectations, therefore through the Holy Spirit, the author of this letter reminds them of these elementary principles by naming them in Hebrews 6:1-2.

    From Hebrews 6:1-2 we see that the author is not going into the discussions about these elementary principles, but only reminding them what these six foundational principles are; and then asking them to move ahead, to go on to perfection. The principles stated here are, repentance from dead works, faith towards God, doctrine of baptisms, of laying of hands, of resurrection of the dead, and of eternal judgment. The evident implication is that these Christian Believers were expected to revise and brush up their learning about these principles; and God the Holy Spirit residing in them would be helping them to do so. There is an important teaching here for the Christian Believers today, to keep revising and brushing up on their learning of the fundamental principles of faith, besides aspiring to learn the higher things. Keeping in touch with the foundational principles is very important, since in their ministry, a significant portion of their time will be spent communicating and interacting with either new Believers, or those still growing out of their spiritual childhood. Hence, they will need to use these foundational principles much more than the higher things. Moreover, as we have seen from Hebrews 5:14 in the previous article, the “solid food” belongs to those who are mature; so even after learning the higher things, they will not be able to use them amongst the spiritual infants and small children. For sure, the higher things have to be learnt, but not at the cost of neglecting or forgetting the foundational teachings.

    This also shows how patient and longsuffering our Lord God is. Instead of getting perturbed and agitated about His people, His children not living up to the expectations, not fulfilling their responsibilities, He once again gets down to giving them a fresh start; showing them where and how to start and to catch up on lost time. This is not the only instance of this gracious attitude of the Lord. Recall the Lord’s handling of Peter’s failures; Peter had not only denied the Lord thrice, but even after being forgiven by the Lord and restored back, even after seeing the resurrected Lord, he once again went back to his fishing, and six other disciples also decided to go with him; but the Lord once again dealt so patiently and lovingly with him, and restored him back to his ministry (John 21). And, on the day of Pentecost, it was Peter who preached to the devout Jews and three thousand accepted the Lord. Again, it was Peter who stood up to the religious leaders when they tried to prevent them from preaching the gospel (Acts 4:8-20; 5:29-32); and it was through Peter that the gospel was sent to the Gentiles, the household of Cornelious (Acts 10, 11). Besides these, there were many other ways in which Peter was mightily used in the first Church, all because, the Lord was patient and longsuffering with him, and was willing to give him another chance. Another instance of this patience, forbearance, and willingness to give another chance to the unfruitful, is the life of John Mark, who was given ministry opportunity with Paul and Barnabas, but left in-between, and returned, so Paul was no longer willing to give take him along; because of this Paul and Barnabas broke up, and Paul went with Silas, while Barnabas took John Mark with him to Cyprus (Acts 12:25; 15:36-39). Later we find that John Mark is mentioned as a laborer with Paul, along with others (Philemon 1:24), and towards the end of his time, Paul refers to him as someone useful for him in his ministry in 2 Timothy 4:11; and Peter refers to him as his son in 1 Peter 5:13; and we have the Gospel of Mark written for us through him. Had Barnabas not persevered with him, he might not have been restored back and used so effectively in the first Church. The Lord’s well-known parable of the fruitless Fig tree (Luke 13:6-9) also illustrates this attribute of our Lord.

    This is a lesson for the Christian Believers to not be impatient and short-tempered in handling people who do not live up to their expectations, but like the Lord, give people time and try to build them up, nurture them, help them in the weak areas of their lives by pointing those areas out to them and work with them to strengthen those areas. In times to come these currently faltering people, through the strength and guidance of God can turn into those through whom God works mightily.

    We will now begin to consider these elementary principles one by one from the next article. From the next article we will begin considering the first elementary principle, i.e., repentance from dead works.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well