ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

जानकारी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जानकारी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 40 - Evolution & Animal Behavior Part - 6 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 40 - क्रमिक विकास और जीव-व्यवहार - 6

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 40

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

परमेश्वर का वचन – बाइबल, और विज्ञान – 21

बाइबल और जीव-विज्ञान - 8 - क्रमिक विकास और जीव-व्यवहार - 6


बाइबल और जीव-विज्ञान के मध्य सम्बन्ध पर ज़ारी इस चर्चा के अंतर्गत पिछले कुछ लेखों में हम देखते आए हैं कि विज्ञान न तो परमेश्वर और उसके वचन बाइबल के विरुद्ध है, और ना ही परमेश्वर के अस्तित्व और बाइबल की सच्चाई को नकारता है। विज्ञान सृष्टि की हर बात का विश्लेषण करने, उस की रचना के बारे में जानकारी एकत्रित करने, उस की कार्य-विधि को समझने और समझाने का केवल एक साधन मात्र है, जो तथ्यों को प्रकट करता है। उन तथ्यों की व्याख्या करना, उन पर आधारित निष्कर्ष निकालना, उनके अनुसार धारणाएँ प्रस्तुत करना मनुष्यों - वैज्ञानिकों का कार्य है। जैसे-जैसे और नई जानकारी प्रकट होती जाती है, वैज्ञानिक अपनी व्याख्या, अपने निष्कर्ष और धारणाएँ भी बदलते चले जाते हैं; कहीं सुधार होता है, तो कहीं पुरानी को पूर्णतः हटाकर नई और बिलकुल भिन्न बात सामने रख दी जाती है। साथ ही, जिस प्रकार से किसी रची हुई वस्तु की रचना और कार्यविधि के बारे में जानकारी मिल जाना इस बात का प्रमाण नहीं हो जाता है कि उसका कोई रचनाकार नहीं था, और न ही यह दिखाता है कि अब, उसके बारे में पता चल जाने के बाद से वह वस्तु स्वचालित रहेगी, स्वतः ही अपने जैसी और बनाती रहेगी, अपने और उन्नत संस्करण उत्पन्न करती रहेगी। उसी प्रकार से परमेश्वर की सृष्टि से सम्बन्धित जानकारी खोज लेने से यह प्रमाणित नहीं हो जाता है कि परमेश्वर नहीं है, सृजी गई वस्तुएँ स्वचालित, स्वयं उत्पन्न होने वाली, और ही स्वयं उन्नत होती चली जाने वाली हैं। 

वास्तव में परमेश्वर और बाइबल विरोधी इस प्रकार की धारणाएँ उन लोगों ने जानबूझकर बनाई और फैलाई हैं जो किसी भी प्रकार से परमेश्वर के अस्तित्व और बाइबल की सच्चाई को नकारना चाहते हैं। अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये वे विज्ञान की आड़ लेकर, विज्ञान के कुछ तथ्यों को दबा देते हैं, कुछ की, खरी और निष्पक्ष नहीं वरन् अपने ही दृष्टिकोण और उद्देश्य के अनुसार पक्षपाती व्याख्या करते हैं, और फिर केवल उसी पक्षपाती व्याख्या को ही फैलाते हैं, और जन-सामान्य में अपनी गढ़ी हुई वास्तविकता से भिन्न बातों को, विज्ञान के स्थापित तथ्य बताकर प्रस्तुत करते हैं। इस आरोप के समर्थन में, ऐसे लोगों के द्वारा वैज्ञानिक तथ्यों के अनुचित और अप्रमाणित निष्कर्ष निकालने, तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने, और यहाँ तक कि कुछ बातों को गढ़ कर फिर उन्हें “तथ्य” कहकर दिखाने के कुछ उदाहरण हम ने पिछले कुछ लेखों में देखे थे। और उसके बाद, जब हमने प्रवासन पर विचार आरम्भ किया, तब पक्षियों, मछलियों, और तितलियों के प्रवासन से सम्बन्धित ऐसी बातों के बारे में देखा था, जिन के लिये क्रमिक विकास की बहुत धीमी, अनेकों वर्षों में यदा-कदा ही सफल होने वाली, अनियमित और अव्यवस्थित, दिशाहीन, और अनियन्त्रित प्रक्रिया के पास कोई सन्तोष-जनक उत्तर नहीं है। पक्षियों, मछलियों और तितलियों के प्रवासन के प्राकृतिक जीव-व्यवहार की आधारभूत बातों के बारे में इन विकासवादी वैज्ञानिकों के तर्कों के विश्लेषण उनके पक्षपाती होने के आरोप की पुष्टि करते हैं। आज के इस लेख में हम वहीं से आगे बढ़ेंगे जहाँ पिछले लेख में रुके थे, और जीव-जन्तुओं के, अपने अनुभवों के द्वारा सीखे गये व्यवहारों के आनुवंशिक हो पाने से सम्बन्धित बातों के बारे में विचार करेंगे।

पक्षियों, मछलियों, और तितलियों के प्रवासन के सन्दर्भ में चल रही हमारी चर्चा में हम ने देखा है कि जब इन जीवों ने प्रवासन आरंभ किया, तब अभी विकसित ही हो रहे, बिना किसी सही और सटीक जानकारी के, उन आरम्भिक जीवों के लिये, जिन के लिये प्रवासन अभी नैसर्गिक गुण नहीं बना था, यह करना कितना कठिन और जोखिम भरा रहा होगा; उनमें से बहुत ही कम सुरक्षित वापस लौट पाए होंगे। हमने यह भी देखा था कि सफल प्रवासन - जाना और लौट कर आना, कर पाने वाले आरम्भिक पीढ़ी के जीवों के लिये, प्रवासन से सम्बन्धित समस्त जानकारी केवल याद रख पाना सम्भव नहीं था, और यदि वे यह जानकारी अपनी भावी पीढ़ियों को बिलकुल सही रीति से न पहुँचाते तो उन पीढ़ियों के लिये भी प्रवासन बहुत जोखिम भरा रहता। ऐसे में प्रवासन की प्रक्रिया के परिपक्व होकर नैसर्गिक गुण बन जाने से पहले ही, इस सालाना जोखिम भरी यात्रा को करते रहने के कारण, उस जाति के लुप्त हो जाने की सम्भावना बहुत अधिक थी। यद्यपि हम सभी, चाहे वैज्ञानिक हों अथवा नहीं, सामान्य व्यवहार से देखते रहते और भली-भाँति जानते हैं कि न तो मनुष्य और न ही जीव-जन्तु, अपने किसी भी सीखे हुए व्यवहार या योग्यता को अपनी अगली पीढ़ी को, आनुवंशिक रीति से नहीं दे सकते हैं, क्योंकि ये बातें कभी भी स्वतः ही हमारे अथवा जीवों के डीएनए में दर्ज नहीं होती हैं। इसलिए हर पीढ़ी को उन्हीं बातों को फिर से नए सिरे से सीखना पड़ता है। 

लेकिन फिर भी क्रमिक विकास का समर्थन करने वाले वैज्ञानिकों का दावा है कि प्रवासन की सारी जानकारी, स्वतः ही प्रवासन करने वाले जीवों का नैसर्गिक गुण बन गई, अर्थात उनके डीएनए में दर्ज हो गई, और एक से दूसरी पीढ़ी में जाने लगी। किन्तु वे यह कभी नहीं बताते और समझाते हैं कि, यद्यपि सभी प्राकृतिक प्रमाण उनकी इस धारणा के विरुद्ध हैं, तो भी ऐसा हुआ कैसे होगा? वह भी क्रमिक विकास की बहुत धीमी, अनेकों वर्षों में यदा-कदा सफल होने वाली अनियमित, अव्यवस्थित, दिशाहीन, और अनियन्त्रित प्रक्रिया के द्वारा। जब कि उन जीवों को इसकी सटीक और सम्पूर्ण जानकारी की आवश्यकता प्रवासन के लिये कभी-कभी नहीं, प्रति वर्ष चाहिये थी - नहीं तो वे जीव अपनी स्थानीय परिस्थितियों के कारण समाप्त हो जाते। और दूसरी उतनी ही बड़ी समस्या यह भी है यदि जानकारी अधूरी रही, सही और सटीक नहीं हुई, तो भी प्रवासन के दौरान सभी नहीं तो उनमें से अधिकाँश फिर भी मर ही जाएँगे। अर्थात, किसी भी ओर से देखें तो क्रमिक विकास की प्रक्रिया प्रवासन के लिये जीवन रक्षक नहीं, जान लेवा और जाति के विलुप्त हो जाने का कारण ही होगी। और ये वैज्ञानिक उसी धीमी गति से, अनेकों वर्षों में यदा-कदा सफल हो पाने वाली, उन आरम्भिक जीवों को अपूर्ण जानकारी उपलब्ध करने वाली प्रक्रिया को ही जाति को बचाने का श्रेय देते हैं। और हैरानी बात यह भी है कि जबकि लोग भली-भाँति जानते हैं कि कोई भी सीखी हुई बात कभी भी आनुवंशिक नहीं हो जाती है, फिर भी वे विज्ञान के नाम से, उन वैज्ञानिकों के द्वारा कही गई इन मन-गढ़न्त बात पर विश्वास कर लेते हैं, उसे ही सम्पूर्ण और वास्तविक सत्य मान लेते हैं। 

किसी बात का डीएनए में दर्ज होना कितना जटिल और अपरिहार्य रीति से कठिन है, इसे बिना उसकी बारीकियों में जाए, अर्थात, बिना ऐसी बातों पर विचार किये कि शरीर द्वारा अनुभव की गई और सीखी हुई बातों से सम्बन्धित डाटा और जानकारी किस रूप में, किन कोशिकाओं में, कहाँ और कैसे रहती है? उसे एक से दूसरे स्थान पर क्या और कैसे स्थानान्तरित करता है? कौन सी कोशिकाओं में उसे डीएनए कोड बनाने के अनुरूप स्वरूप में परिवर्तित किया जाता है? फिर परिवर्तन के बाद उसे कहाँ और कैसे डीएनए कोड में लिखा जाता है? लिखे जाने और क्रोमोसोम में स्थापित होने के बाद, उसे शरीर में अन्य कोशिकाओं में कैसे पहुँचाया जाता है; उसे नर में शुक्राणु में, और मादा में अण्डे बनाने के स्थानों में कैसे लाया जाता है? इन सभी चरणों में यह कैसे सुनिश्चित किया जाता है कि डाटा और जानकारी में ज़रा सी भी कोई भी त्रुटि ना आए। किसी प्राप्त की हुई जानकारी के नैसर्गिक गुण में बदल पाने की प्रक्रिया से सम्बन्धित ऐसी और इसी के समान अन्य बहुत जटिल और सूक्ष्म बातों की अनदेखी करते हुए, अभी हम इस प्रक्रिया को केवल एक ऊपरी और मोटे तौर से देखते और समझते हैं। 

प्रत्येक जीव का डीएनए केवल उसकी कोशिकाओं के न्यूक्लियस में, और एक विशिष्ट प्रकार के कोड (code) में ही विद्यमान होता है। यह न्यूक्लियस बहुत ही सुरक्षित होता है, पूरी कोशिका के कार्य को नियन्त्रित करता है; किन्तु कोशिका में विद्यमान हर चीज़ न्यूक्लियस में प्रवेश नहीं कर सकती है; और न ही न्यूक्लियस में विद्यमान उसके सभी अंश, उससे बाहर कोशिका में जा सकते हैं है। डीएनए के कोड को पढ़ने, उसके किस भाग को पढ़ना और प्रयोग करना है, किस को नहीं, फिर उसे उपयोग में लाने, उस कोड की प्रतिलिपि बनाने, आदि बातों को करने की क्षमता केवल न्यूक्लियस में ही होती है। डीएनए के इस कोड को किसी कम्प्यूटर प्रोग्राम के कोड के समान समझिये; यदि प्रोग्राम के कोड में किसी भी रीति से ज़रा सी भी त्रुटि हुई, तो वह प्रोग्राम काम नहीं करेगा, जब तक कि उस गलती को सुधारा न जाये। 

हमारी किसी भी बात, स्वरूप, व्यवहार, गुण, आदि का डीएनए कोड एक विशिष्ट रीति से और एक विशिष्ट श्रृंखला में लिखा हुआ होता है, यदि श्रृंखला टूटी, तो कोड भी बिगड़ जाएगा, ठीक काम नहीं करेगा। इन बातों के आधार पर, यह प्रकट है कि उन आरम्भिक जीवों के प्रवासन से सम्बन्धित, उनके सभी अनुभवों से उनमें एकत्रित हुए उनके सारे डाटा और जानकारियों को उनके डीएनए में लाने के लिये, उस समस्त डाटा और जानकारी को पहले तो अपनी सही श्रृंखला में, इस काम के लिए उचित कोशिकाओं में, और फिर उनके के न्यूक्लियस में पहुँचना होगा - जो अपने आप में एक असम्भव क्रिया है - कम-से-कम किसी आरम्भिक और नई बात या वस्तु के लिये। अब मान लेते हैं कि किसी काल्पनिक अज्ञात रीति से सारा डाटा और जानकारी, सही श्रृंखला में, बिना किसी एक भी गलती के, न्यूक्लियस के अन्दर पहुँच गया; अब इसके बाद, उस सम्पूर्ण डाटा और जानकारी को, बिलकुल सटीक, बिना ज़रा सी भी त्रुटि के, और एकदम सही श्रृंखला को बनाए रखते हुए, डीएनए कोड में परिवर्तित करना होगा - और डाटा तथा जानकारी की विशाल मात्रा को ध्यान में रखते हुए यह कर पाना अपने आप में एक और असम्भवता है - वह भी क्रमिक विकास के तरीके के द्वारा। 

कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग करने वाले लोग जानते हैं कि इससे बहुत कम जटिल तथा मात्रा में बहुत कम डाटा और जानकारी को सही उपयोग कर पाने के लिए किसी कोड को एक ही बार में बिलकुल सही और सटीक लिख पाना कितना कठिन होता है, और उसके ठीक से कार्यकारी होने के लिये, विचार-विमर्श करके योजनाबद्ध रीति से लिखे हुए कोड को कितनी बार जाँचना, सुधारना और सही करना पड़ता है। एक बार डीएनए कोड लिखा गया, तैयार हो गया तो उसे स्थाई स्थान देने के लिये, किसी क्रोमोसोम में सही रीति से बैठाना होगा - ऐसे कि उस नए कोड के कारण कोई पूर्व-विद्यमान कोड खराब न हो, उस पूर्व कोड की श्रृंखला न टूटे; अन्यथा जिस स्वरूप, या गुण, या व्यवहार का कोड वहाँ पर पहले से ही है, वह खराब हो जाएगा। क्योंकि प्रवासन के लिये इस सारे डाटा और जानकारी की, प्रत्येक पीढ़ी के प्रत्येक सदस्य को, प्रति वर्ष बिलकुल सही रूप में आवश्यकता होगी, इसलिये यह भी निश्चित और निर्धारित करना होगा कि वह क्रोमोसोम और उसमें विद्यमान यह सम्पूर्ण डाटा और जानकारी का कोड, पूर्णतः, बिना किसी त्रुटि के अगली पीढ़ी में अनिवार्यतः जाता ही रहे, कार्यकारी रहे, कभी दबाया या निष्क्रिय न किया जाए, अर्थात हमेशा ही एक dominant गुण बना रहे, तभी वह एक से दूसरी पीढ़ी में जाने वाला नैसर्गिक गुण बन सकता है। अर्थात, इस प्रक्रिया का प्रत्येक चरण सम्भव कम, बल्कि असम्भव अधिक है, जिससे प्रक्रिया के सफलता से पूरे हो पाने की सम्भावना शून्य है। 

कुल मिलाकर, ये विकासवादी वैज्ञानिक यह जानते और समझते हुए भी कि किसी सीखी हुई बात के डीएनए में दर्ज होने की प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में जो अपरिहार्य कठिनाइयाँ हैं, जिन्हें क्रमिक विकास की बहुत धीमी, अनेकों वर्षों में यदा-कदा ही सफल होने वाली, अनियमित, अव्यवस्थित, दिशाहीन, और अनियन्त्रित प्रक्रिया कभी पूरा नहीं कर सकती है, वे फिर भी बहुत ही सहज और हल्के में, बहुत भरोसे के साथ इसे जन-सामान्य को एक स्थापित और प्रमाणित वैज्ञानिक तथ्य बताते रहते हैं। क्या यह केवल अपनी गढ़ी हुई धारणा को सही दिखाने के लिये जानबूझकर किया गया विज्ञान के तथ्यों का दुरुपयोग और जन-सामान्य के साथ धोखा नहीं है?

आनुवंशिक और नैसर्गिक गुण बनने से सम्बन्धित इससे आगे की बात को, तथा इन गुणों से सम्बन्धित बाइबल के दृष्टिकोण को हम अगले लेख में देखेंगे। किन्तु अभी, विचार कीजिये कि बाइबल काल्पनिक किस्से-कहानियों की पुस्तक नहीं, परमेश्वर का सत्य वचन है। अब यह निर्णय आपको लेना है कि आप किस की मानेंगे, किस पर विश्वास करेंगे - विज्ञान और तथ्यों के नाम पर बदलती रहने वाली बातों, काल्पनिक, अप्रमाणित, मन-गढ़न्त धारणाओं को सिखाने वालों पर; या कभी न बदलने वाले, कभी झूठ न बोलने, सदा हमारा भला ही चाहने और करने वाले परमेश्वर पर? उस प्रेमी सच्चे सृष्टिकर्ता परमेश्वर पर जिसने हम से इतना प्रेम किया है कि हमारे उद्धार के लिए अपने पुत्र तक को बलिदान कर दिया, जिससे कि उसकी अनाज्ञाकारिता और अवहेलना करते रहने वाले हम पापी मनुष्यों को उससे मेल-मिलाप कर लेने, उसके पास लौट आने का मार्ग मिल सके? यदि आपने परमेश्वर के पक्ष में अपना निर्णय लिया है, तो आपके द्वारा स्वेच्छा और सच्चे मन से अपने पापों के प्रति पश्चातापी मन के साथ आप के द्वारा की गई एक छोटी प्रार्थना “हे प्रभु यीशु, मैं मान लेता हूँ कि मैंने मन, ध्यान, विचार, व्यवहार में जाने-अनजाने पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आप ने मेरे पापों के दंड को अपने ऊपर लेकर मेरे बदले में उनकी सज़ा को क्रूस पर बलिदान देकर पूरा कर दिया है। कृपया मेरे पाप क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, मेरे पापी मन और जीवन को बदल कर अपना मुझे अपने साथ ले लें” आपके जीवन को बदल देगी, पापी मन को बदल कर आपको परमेश्वर की संतान बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 40

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Word of God – Bible & Science – 21

Bible and Bio-Sciences - 8 - Evolution & Animal Behavior Part - 6

 

In the previous articles in this series on Bible and Bio-Sciences, we have seen that science is neither against God, nor against His Word the Bible; and neither does it disprove the existence of God or the truth of the Bible. Science is only a tool, a method of analyzing the creation, of learning and gathering facts and information about its components, and about learning and understanding their working mechanisms. To interpret and explain those facts, draw conclusions based on them, and then present their concepts about them is man’s - the scientist’s work. As new knowledge comes up, scientists keep changing their interpretations, conclusions, and their concepts about things; at times they modify and improve the existing concepts, at others they discard and replace the existing with totally new and different concepts. Also, just as learning about a created thing does not prove that it never had a creator, nor does it say that from now on, after learning about it, that thing will become self-sustaining, self-replicating and self-developing; similarly learning about the creation of God does not disprove the existence of God, nor does it mean that henceforth creation will be self-sustaining, self-replicating, and self-developing. 

Actually, these concocted concepts against God and the Bible have been created, spread, and popularized by those who, in any which way they can, want to deny the existence of God and the truth of the Bible. To do this, they suppress some facts, interpret others, not factually and impartially, but according to their own biases and purposes, and then spread their contrived conclusions amongst the common people as established and proven facts of “Science.” In support of this allegation, in the previous articles, we have seen some examples of their misinterpreting, distorting, and even conjuring up some things and then putting them up as “scientific facts” to propagate their false, unproven conclusions. And, after this, we had begun considering migration of animals; while doing this we had seen examples from natural animal-behavior of the migration of birds, fishes, and butterflies; things for which no satisfactory answer can be given based on a gradual, random, only occasionally successful in many years, directionless, uncontrolled evolutionary process. The basic facts related to the natural behavior of animal migration only confirm the allegation that the conclusions of these evolutionary scientists are biased, not factual. In today’s article we will carry on from where we left off in the last article, we will consider some more things related to animal behavior and their genetic connection.

In the context of our ongoing discussion on the migration of birds, fish, and butterflies, we have seen that when these creatures began migrating for the very first time, how difficult and risky it must have been for those early organisms who were still in the process of developing, who had no correct and precise information, and for whom migration had not yet become a natural trait; very few of them would have been able to return safely. We also observed that for the early generations of organisms who managed successful migration—going and returning—it was not possible for them to merely remember all the information related to migration; and if they did not transmit this information to their future generations in an absolutely correct manner, migration would remain extremely risky for those generations as well. In such a situation, before the process of migration could mature and become a natural trait, the continuous undertaking of this annual, very high-risk journey would have made the extinction of that species highly probable, instead of their survival strategy. Although all of us, whether scientists or not, observe it in normal behavior and know very well that neither humans nor animals can genetically pass on any of their learned behaviors or abilities to the next generation, because such things are never automatically recorded in our or animals’ DNA. Therefore, every generation has to learn those same things all over again from the beginning.

Yet, scientists who support the gradual evolutionary process, claim that all the information related to migration automatically became a natural trait of migrating organisms, that is, it got recorded in their DNA and began to pass from one generation to the next. However, they never explain or clarify how this could have happened, even though all the natural evidence stands against this assumption. That too through the very slow process of gradual evolution—an irregular, disorganized, directionless, and uncontrolled process that succeeds only occasionally over many years. Whereas these organisms required precise and complete information for migration not occasionally, but every single year—otherwise they would perish due to local conditions. Another equally serious problem is that if the information were incomplete, incorrect, or imprecise, then even during migration, if not all, most of them would still die. That is, from whichever angle one looks at it, the process of gradual evolution would not be life-saving for migration, but life-threatening and a cause of species extinction. And yet these scientists attribute the survival of the species to that very slow process which only occasionally succeeds over many years and provides incomplete information to early organisms. What is even more astonishing is that while people clearly know that no learned behavior ever becomes genetic, they still, in the name of science, believe these imaginary claims made by scientists and accept them as complete and absolute truth.

How complex and inevitably difficult it is for something to be recorded in DNA, we will consider it superficially and in broad terms, without going into its intricacies, e.g., what we learn by experiences and training, where and how, in which cells, and in what form is that data and knowledge stored. How is this data and knowledge transferred from one place to another? Which cells are involved in converting that data into a form compatible for coding into the DNA? Then, after the conversion, which cells, where, and how write it into the DNA code? Having written it into the DNA code and established it into a chromosome, how is it then transferred to the other cells of the body? How in males does it reach into the sperm producing, and in females the egg producing locations? Throughout all these stages and processing, how is exact data integrity ensured, so that no errors come in at any stage? For now, we will ignore all these and other similar complexities and intricacies, involved in creation of an innate behavior from acquired knowledge and data, and just consider the broad superficial aspects.

The DNA of every organism exists only in the nucleus of its cells and in a specific type of code. This nucleus is extremely secure and controls the functioning of the entire cell; however, not everything present in the cell can enter the nucleus, nor can all components present in the nucleus leave it and go into the cell. The ability to read the DNA code, to decide which part should be read and used and which should not, to utilize it, to make copies of the code, and so on, exists only within the nucleus. Consider this DNA code to be similar to a computer program’s code; if even the slightest error occurs in the program code in any way, the program will not work unless that error is corrected.

The DNA code for any of our traits, appearance and forms, behaviors, or characteristics is written in a specific manner and in a specific sequence; if that sequence is broken, the code will be corrupted and will not function properly. Based on these facts, it becomes clear that to bring into the DNA of those early organisms all the data and information accumulated from their migration-related experiences, all that data and information would first have to reach the nucleus of the cells in its correct sequence—which in itself is an impossible process, at least for any new and initial phenomenon. Now let us assume that by some hypothetical unknown method, all the data and information, in the correct sequence and without even a single error, somehow reached inside the nucleus; after that, all of this data and information would have to be converted into DNA code with absolute precision, without the slightest error, while maintaining the exact sequence—and considering the vast quantity of data and information, being able to do this is in itself another impossibility, especially through the method of gradual evolution.

People who do computer programming know how difficult it is to write code that is completely correct and precise in a single attempt, even for far less complex and much smaller amounts of data and information, and how many times carefully planned and discussed code must be tested, corrected, and refined for it to function properly. Once a DNA code is written and ready, it must be correctly placed into a chromosome in a permanent location—such that this new code does not damage any pre-existing code or break the sequence of the existing code; otherwise, whatever form, trait, or behavior whose code already exists there would be damaged. Since this entire data and information for migration is required in an absolutely correct form by every member of every generation, every year, it must also be definitively ensured that this chromosome and the complete data and information code present in it is fully and flawlessly passed on to the next generation, remains functional, is never suppressed or inactivated—in other words, it must always remain a dominant trait. Only then can it become a natural trait passed from one generation to the next. That is, each stage of this process is less possible and more impossible, making the probability of the process being successfully completed effectively zero.

Overall, even while knowing and understanding the inevitable difficulties at every stage of the process by which a learned behavior could be recorded in DNA—difficulties that the very slow, occasionally successful in many years, irregular, disorganized, directionless, and uncontrolled process of gradual evolution can never overcome—these evolutionary scientists still very casually, lightly, and with great confidence present this to the general public as an established and proven scientific fact. Is this not a deliberate misuse of scientific facts and a deception of the public, done merely to make their fabricated assumption appear as correct?

We will consider the other related things about data becoming an innate behavior, a genetically transmissible trait, in the next article. But for now, ponder over the fact that the Bible is not a book of fiction and imaginary tales, but the true Word of God. Now it is up to you to decide whom you will believe, whom you will put your faith upon - those who avoid truth and teach contrived facts and things that keep changing in the name of “science;” Or on God who never changes, never tells lies, always wants, and does everything for our best? Are you willing and ready to put your trust in the true, loving, Creator God who has loved us so much that He even sacrificed His Son for our salvation, so that we sinners who have been disobedient to Him, and been deliberately ignoring Him, may be reconciled to Him, may have the way to return back to Him? If you have made your decision in God's favor, a short prayer, "Lord Jesus, I confess that, in my mind, thought, attitudes, and behavior I have knowingly or unknowingly committed sins. I accept and believe that you have taken my sins upon yourself and fulfilled the punishment for my sins by your sacrifice on the Cross of Calvary, for me. Please forgive my sins, take me under your care, change my sinful mind and life, and take me with you" said by you voluntarily, willingly, and sincerely, while repenting of your sins, will change your life, change you from being a sinner, into being a blessed child of God.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 18 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 39 - Evolution & Animal Behavior Part - 4 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 39 - क्रमिक विकास और जीव-व्यवहार - 5

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 39

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

परमेश्वर का वचन – बाइबल, और विज्ञान – 20

बाइबल और जीव-विज्ञान - 7 - क्रमिक विकास और जीव-व्यवहार - 5


बाइबल और जीव-विज्ञान के मध्य सम्बन्ध पर ज़ारी इस चर्चा के अंतर्गत पिछले कुछ लेखों में हम देखते आए हैं कि विज्ञान न तो परमेश्वर और उसके वचन बाइबल के विरुद्ध है, और ना ही परमेश्वर के अस्तित्व और बाइबल की सच्चाई को नकारता है। विज्ञान सृष्टि की हर बात का विश्लेषण करने, उस की रचना के बारे में जानकारी एकत्रित करने, उस की कार्य-विधि को समझने और समझाने का केवल एक साधन मात्र है, जो तथ्यों को प्रकट करता है। उन तथ्यों की व्याख्या करना, उन पर आधारित निष्कर्ष निकालना, उनके अनुसार धारणाएँ प्रस्तुत करना मनुष्यों - वैज्ञानिकों का कार्य है। जैसे-जैसे और नई जानकारी प्रकट होती जाती है, वैज्ञानिक अपनी व्याख्या, अपने निष्कर्ष और धारणाएँ भी बदलते चले जाते हैं; कहीं सुधार होता है, तो कहीं पुरानी को पूर्णतः हटाकर नई और बिलकुल भिन्न बात सामने रख दी जाती है। साथ ही, जिस प्रकार से किसी रची हुई वस्तु की रचना और कार्यविधि के बारे में जानकारी मिल जाना इस बात का प्रमाण नहीं हो जाता है कि उसका कोई रचनाकार नहीं था, और न ही यह दिखाता है कि अब, उसके बारे में पता चल जाने के बाद से वह वस्तु स्वचालित रहेगी, स्वतः ही अपने जैसी और बनाती रहेगी, अपने और उन्नत संस्करण उत्पन्न करती रहेगी। उसी प्रकार से परमेश्वर की सृष्टि से सम्बन्धित जानकारी खोज लेने से यह प्रमाणित नहीं हो जाता है कि परमेश्वर नहीं है, सृजी गई वस्तुएँ स्वचालित, स्वयं उत्पन्न होने वाली, और स्वयं ही उन्नत होती चली जाने वाली हैं। 

वास्तव में परमेश्वर और बाइबल विरोधी इस प्रकार की धारणाएँ, उन लोगों ने जानबूझकर बनाई और फैलाई हैं जो किसी भी प्रकार से परमेश्वर और बाइबल को नकारना चाहते हैं। अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये वे विज्ञान की आड़ लेकर, विज्ञान के कुछ तथ्यों को दबा देते हैं, कुछ की, खरी और निष्पक्ष नहीं वरन् अपने ही दृष्टिकोण और उद्देश्य के अनुसार पक्षपाती व्याख्या करते हैं, और फिर केवल उसी पक्षपाती व्याख्या को ही फैलाते हैं, और जन-सामान्य में अपनी गढ़ी हुई वास्तविकता से भिन्न बातों को, विज्ञान के स्थापित तथ्य बताकर प्रस्तुत करते हैं। इस आरोप के समर्थन में, ऐसे लोगों के द्वारा वैज्ञानिक तथ्यों के अनुचित और अप्रमाणित निष्कर्ष निकालने, तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने, और यहाँ तक कि “तथ्यों” को गढ़ कर बनाने के कुछ उदाहरण हम ने पिछले कुछ लेखों में देखे थे। और पिछले ही लेख में जीवों के प्रवासन से सम्बन्धित ऐसी बातों के बारे में देखा था, जिन के लिये बहुत धीमी, अनियमित और अव्यवस्थित, दिशाहीन, और अनियन्त्रित क्रमिक विकास की प्रक्रिया के पास कोई सन्तोष-जनक उत्तर नहीं है। पक्षियों, मछलियों और तितलियों के प्रवासन के प्राकृतिक जीव-व्यवहार की आधारभूत बातों के बारे में इन विकासवादी वैज्ञानिकों के तर्कों के विश्लेषण उनके पक्षपाती होने के आरोप की पुष्टि करते हैं। आज के इस लेख में हम वहीं से आगे बढ़ेंगे जहाँ पिछले लेख में रुके थे, और जीव-जन्तुओं के द्वारा अपने अनुभवों के द्वारा सीखे गये व्यवहारों के आनुवंशिक हो पाने से सम्बन्धित बातों के बारे में विचार करेंगे। 

हम सभी अपनी सामान्य समझ से यह जानते हैं कि हमारा कोई भी सीखा हुआ व्यवहार अथवा गुण, अगली पीढ़ी में स्वतः ही नहीं पहुँच जाता है। अर्थात, हमारा ज्ञान और समझ, हमारे कौशल और योग्यताएँ, स्वतः ही हमारी सन्तानों में आनुवंशिक आधार पर नहीं चले जाते हैं। न ही जिन पशु-पक्षियों को हम किसी बात के लिए प्रशिक्षित करते हैं, सिखाते हैं, वे बातें फिर स्वतः ही उनकी सन्तानों में पहुँच जाती हैं। हमारी अपनी सन्तानों को भी, तथा उन पशु-पक्षियों की सन्तानों को भी, अपने जीवनों के लिये उन्हीं बातों को फिर से, बिल्कुल नए सिरे से सीखना - सिखाना होता है। ऐसा इसलिये, क्योंकि किसी भी बात को एक से दूसरी पीढ़ी में पहुँचाने के लिये, उस व्यवहार या गुण को पहले वर्तमान पीढ़ी के डीएनए में दर्ज हो जाना पड़ेगा; तब ही वह अगली पीढ़ी में जा पाएगा। 

लेकिन साथ ही, हम इसी सामान्य ज्ञान से यह भी जानते हैं कि हमारी अगली पीढ़ी में हमारा प्रत्येक गुण हू-ब-हू विद्यमान नहीं होता है; अन्यथा हर सन्तान, हर बात में अपने माता-पिता की हू-ब-हू प्रतिलिपि तथा सभी भाई बहन हर तरह से एक समान ही होते। अर्थात, डीएनए में दर्ज हर बात, हर सन्तान में, हर बार ज्यों-की-त्यों प्रकट नहीं होती है। जब माता के गर्भाशय में, पिता का शुक्राणु और माता का अण्डा मिलकर भ्रूण बनाते हैं जो अपना समय पूरा कर के, माता के गर्भ में विकसित होकर, सन्तान के रूप में जन्म लेता है, तो उस भ्रूण में माता और पिता के आधे-आधे क्रोमोसोम्स मिलकर उस भ्रूण और भावी सन्तान के डीएनए और सभी गुणों, व्यवहार, स्वरूप, आदि बातों को निर्धारित करते हैं। इसीलिये संतान में माता और पिता के कुछ-कुछ गुण विद्यमान होते हैं, सभी नहीं। 

आनुवंशिक गुण मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं, एक वे जो सदा प्रकट रहने वाले, या dominant होते हैं; अर्थात ऐसे जो अनिवार्यतः एक से दूसरी पीढ़ी में जाते ही हैं और प्रकट भी होते हैं। और दूसरे वे जो recessive होते हैं, अर्थात एक से दूसरी पीढ़ी में जाते तो हैं, किन्तु हमेशा ही प्रकट या पूर्णतः प्रकट नहीं होते हैं। वे केवल कुछ विशिष्ट स्थितियों में ही प्रकट हो पाते हैं, या उनका प्रकटीकरण एक ही पीढ़ी में एक साथ जन्मीं सन्तानों में भी भिन्न-भिन्न होता है; उदाहरण के लिये, एक प्रकार के कुत्ते, हमेशा ही उसी प्रकार के कुत्तों को ही जन्म देंगे, किसी भिन्न प्रकार के नहीं। किन्तु उस एक ही प्रकार के एक साथ जन्में पिल्लों के बालों रंग और धब्बे परस्पर भिन्न होते हैं; यद्यपि इससे उन के उस प्रकार का कुत्ते होने के व्यवहार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।  और कुछ गुण ऐसे होते हैं जो हर पीढ़ी में प्रकट हो ही नहीं पाते हैं - कुछ केवल नर सन्तानों में तो अन्य केवल मादा सन्तानों में प्रकट होते हैं; और अन्य बीच में कुछ पीढ़ियाँ छोड़कर प्रकट होते हैं।

हमारे अनुभवों, शिक्षा, तथा प्रशिक्षण द्वारा, हमारी सीखी हुई बातें, उन्हें चाहे कितने ही वर्षों तक दोहराया या प्रतिदिन क्यों न किया जाये, स्वतः ही याददाश्त और सीखी हुई योग्यता से आनुवंशिक गुण नहीं बन जाते हैं। आनुवंशिक गुण बनने के लिये उस बात को हमारे डीएनए में दर्ज होना पड़ेगा। प्रवासन से सम्बन्धित ज़ारी हमारी वर्तमान चर्चा के सन्दर्भ में, उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए, सफलता पूर्वक प्रवासन करने और लौट कर आने वाले जीवों के अनुभवों, दिशाओं, मार्गों, मौसम के व्यवहार और अगली यात्रा के संकेतों, भोजन के स्थानों, खतरों के स्थानों, आदि की एकत्रित की गई उनकी सारी जानकारी, सारे डाटा को, अगले वर्ष और फिर प्रतिवर्ष, अपने तथा अपनी भावी सन्तानों के सुरक्षित रखने के लिये बिलकुल सही रीति से उपलब्ध रखना होगा, अन्यथा यह जीवन रक्षक यात्रा, जीवन ले लेने वाले यात्रा बन जाएगी। इतना सारा डाटा और जानकारी हमेशा बिलकुल सही रूप में केवल याददाश्त के रूप में तो सुरक्षित नहीं रह सकता; विशेषकर उन पक्षियों, मछलियों, और तितलियों के मस्तिष्क के कुल आकार और क्षमता को ध्यान में रखते हुए। इसके उत्तर में विकासवादी वैज्ञानिक कहते हैं कि यह उनका नैसर्गिक गुण बन गया, अर्थात उनके डीएनए में दर्ज हो गया। 

यह कहने और सुनने में सरल और सहज लगता है, किन्तु किसी भी बात के डीएनए में दर्ज होने की जटिलता और अपरिहार्य कठिनाई को, बहुत मोटे तौर पर, बिना उसकी बारीकियों में गये, समझने का प्रयास हम अगले लेख में करेंगे। परन्तु उस प्रक्रिया की यह हल्की सी ऊपरी समझ भी दिखा देती है कि एक बहुत धीमी, अनियमित और अव्यवस्थित, दिशाहीन, और अनियन्त्रित क्रमिक विकास की प्रक्रिया के द्वारा यह हो पाना असम्भव था, और क्रमिक विकास की धारणा से प्रवासन स्थापित नहीं होता, बल्कि जीवों की वह जाति के लुप्त हो जाने का कारण बन सकता है। 

 बाइबल काल्पनिक किस्से-कहानियों की पुस्तक नहीं, परमेश्वर का सत्य वचन है। अब यह निर्णय आपको लेना है कि आप किस की मानेंगे, किस पर विश्वास करेंगे - विज्ञान और तथ्यों के नाम पर बदलती रहने वाली बातों, काल्पनिक, अप्रमाणित मन-गढ़न्त धारणाओं को सिखाने वालों पर; या कभी न बदलने वाले, कभी झूठ न बोलने, सदा हमारा भला ही चाहने और करने वाले परमेश्वर पर? उस प्रेमी सच्चे सृष्टिकर्ता परमेश्वर पर जिसने हम से इतना प्रेम किया है कि हमारे उद्धार के लिए अपने पुत्र तक को बलिदान कर दिया, जिससे कि उसकी अनाज्ञाकारिता और अवहेलना करते रहने वाले हम पापी मनुष्यों को उससे मेल-मिलाप कर लेने, उसके पास लौट आने का मार्ग मिल सके? यदि आपने परमेश्वर के पक्ष में अपना निर्णय लिया है, तो आपके द्वारा स्वेच्छा और सच्चे मन से अपने पापों के प्रति पश्चातापी मन के साथ आप के द्वारा की गई एक छोटी प्रार्थना “हे प्रभु यीशु, मैं मान लेता हूँ कि मैंने मन, ध्यान, विचार, व्यवहार में जाने-अनजाने पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आप ने मेरे पापों के दंड को अपने ऊपर लेकर मेरे बदले में उनकी सज़ा को क्रूस पर बलिदान देकर पूरा कर दिया है। कृपया मेरे पाप क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, मेरे पापी मन और जीवन को बदल कर अपना मुझे अपने साथ ले लें” आपके जीवन को बदल देगी, पापी मन को बदल कर आपको परमेश्वर की संतान बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 39

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Word of God – Bible & Science – 19

Bible and Bio-Sciences - 6 - Evolution & Animal Behavior Part - 4

 

In the previous articles under this title of Bible and Bio-Sciences, we have seen that science is neither against God, nor against His Word the Bible; and neither does it disprove the existence of God or the truth of the Bible. Science is only a tool, a method of analyzing the creation, learning and gathering facts and information about its components, and about learning and understanding their working mechanisms. To interpret and explain those facts, draw conclusions based on them, and then present their concepts about them is man’s - the scientist’s work. As new knowledge comes up, scientists keep changing their interpretations, conclusions, and their concepts about things; at times they modify and improve, at others they discard and replace the existing with totally new concepts. Just as learning about a created thing does not prove that it never had a creator, nor does it say that from now on, after learning about it, that thing will become self-sustaining and self-replicating; similarly learning about the creation of God does not disprove the existence of God, nor does it mean that henceforth creation will be self-sustaining, self-developing, and self-replicating. 

Actually, these concocted concepts have been created, spread, and popularized by those who, any which way they can, want to deny the existence of God and the truth of the Bible. To do this, they suppress some facts, interpret others, not factually and impartially, but according to their own biases and purposes, and then spread their contrived conclusions amongst the common people as “Science.” We have seen some examples of this being done by them in the previous articles; and in the last article, we had seen examples about this from natural animal-behavior of the migration of birds, fishes, and butterflies; things for which no satisfactory answer can be given on the basis of a gradual, random, directionless, uncontrolled evolutionary process. In today’s article we will carry on from where we left off in the last article, we will consider some more things related to animal behavior and their genetic connection.

Based on the concepts of evolution, it would be far more logical, plausible, and successful for the animals to survive by adapting to live in their local conditions all the year round, procreate and bring up their young there itself, as many other species of their region did; rather than attempting to develop a migratory strategy to a different climate, an unknown distance away, in an unknown direction, and then try to return back with the weather changing in that locality. To try to make the ability of those initial animals, that attempted to do this migration, seem logical and likely to be successful, an argument is given that the animals that had happened to develop the characteristics required for the migration, were the ones who did it successfully (no explanation of how they learnt when and where to go, and decide on the right time for their return), while those who were not fully ready, perished. Over time, those who had the right abilities and characteristics continued to survive, while those who were not quite ready continued to perish; in this manner, gradually the survivors continued to increase, and migration became an innate characteristic of the survivors. Though this seems like a simple logical process at first glance, an analysis on its being practical and applicable exposes its being untenable and unrealistic. 

The theory of evolution says that the abilities and characteristics necessary for successful migration, to and fro, like every other characteristic and ability, would develop very occasionally over very long periods of times, and that too in only a few; instead of simultaneously in all the members of the species. But the necessity of migration both ways, for survival, was an annual necessity. Had the migration to and fro continued annually with incomplete and inadequate migratory abilities and characteristics, the number of the survivors would have continued to dwindle each year, since this was not yet an innate behavior. Therefore, not everyone born between the migratory cycles would necessarily have the appropriate abilities to successfully migrate. Hence, while the migratory process was developing and being refined, more would have perished than survived each year, till eventually they all happened to perish with passage of time. The implication is evident, for migration to be successful and become an established pattern, all the necessary abilities and characteristics for a successful migration must have been present right from the beginning, in most if not every member of the species; else if they had to depend upon a gradual, occasional, favorable characteristic to come up in some and not in others, the species would have perished, not survived with time. This makes it clear that the evolutionary theory of a gradual serial development does not support the development of migration and its becoming an innate behavior.

There is another problem associated with this process; that of experiential and learnt behavior becoming genetically transmissible from one generation to the next. Ponder over the basic and necessary requirement for some characteristic to become genetically transmissable: science and scientists teach us that for any ability or characteristic to be passed on to the next generation, it must first become a part of the present generation’s DNA. We humans know this from our own lives and experiences that our knowledge, understanding, abilities, and skills do not get passed on to our next generation, genetically. Similarly, whatever we train and teach animals to do, is not passed on into their progeny either. Our children, as well as the children of the animals have to learn them all totally anew. Therefore, even if the abilities and characteristics required for successfully migrating got developed in a species, it was also absolutely essential that every generation passes on their acquired knowledge about the going and returning timings, routes, feeding places, places to avoid, etc. to the next. 

Even if the methods of using the earth’s magnetic fields, and the Sun’s position for navigation, and remembering the terrain maps and peculiar smell characteristics, as suggested by the scientists is accepted as possible and effective, the original question, that we had considered in the previous article, still remains unanswered - given the size of the brains of these animals how would they record and store such voluminous migratory data, remember it, and utilize it flawlessly year after year, and now, even pass it on to their next generation for them to inerrantly utilize it for their own migrations? Had this data transmission not been done, then since this had to be an annual event for survival, by the time this became an innate behavior over hundreds or thousands of years, every generation would continue to face the same problems as the previous generation, and consequently their numbers would only dwindle continually, till they all disappeared, instead of increasing. And, if somehow one generation was able to pass on and teach all the migratory data to the next, how did this change, from being a taught and learned behavior, into an innate behavior; i.e., how did all of it become part of their DNA? This becomes even more perplexing and impossible, when you think of it in relation to fish and butterfly species that die off, after laying their eggs. In their case, how and from where would the new generation get all the data for a successful migration back home, and how could all this data and knowledge become an innate behavior in them, since it never got passed on to the next generation? So, whichever way you look at it, these evolutionary scientists have no way but to falsely claim that their contrived concepts are an established and proven fact of science, whereas an analysis shows them to be otherwise.

We will continue with this discussion on genetic characteristics in the next article. But as we have seen earlier, the Bible is not a book of fictional and imaginary tales, but the true Word of God. Now it is up to you to decide whom you will believe, whom you will put your faith upon - those who avoid truth and teach contrived facts and things that keep changing in the name of “science”; Or on God who never changes, never tells lies, always wants and does everything for our best? Are you willing and ready to put your trust in the true, loving, Creator God who has loved us so much that He even sacrificed His Son for our salvation, so that we sinners who have been disobedient to Him, and been deliberately ignoring Him, may be reconciled to Him, may have the way to return back to Him? If you have made your decision in God's favor, a short prayer, "Lord Jesus, I confess that, in my mind, thought, attitudes, and behavior I have knowingly or unknowingly committed sins. I accept and believe that you have taken my sins upon yourself and fulfilled the punishment for my sins by your sacrifice on the Cross of Calvary, for me. Please forgive my sins, take me under your care, change my sinful mind and life and take me with you" said by you voluntarily, willingly, and sincerely, while repenting of your sins, will change your life, change you from being a sinner, into being a blessed child of God.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 16 जून 2021

जानकारी

 

          मेरे बेटे ने पिछली सीट से पूछा, “पापा, समय क्या हुआ है”, और मैंने उत्तर दिया “5:30 बजे हैं” मैं जानता था कि अब वह आगे क्या कहेगा, और उसने वही कहा, “नहीं, अभी 5:28 बजा है।” उसके चेहरे की बड़ी से मुस्कराहट कह रही थी, “देखा! मैंने आपकी गलती पकड़ ली।” मैं भी आनन्दित था – उस आनन्द से जो अपने बच्चों के बारे में जानकारी रखने से माता-पिता को होता है।

          किसी भी अन्य ध्यान रखने वाले माता-पिता के समान, मैं अपने बच्चों को जानता हूँ। मुझे जानकारी है कि उन्हें सोते से उठाने पर वो क्या कहेंगे। मुझे जानकारी है कि उन्हें उनके भोजन में क्या चाहिए। मुझे उनकी बहुत सी अन्य बातों की जानकारी है – उनकी रुचि, अभिलाषाएँ, पसंद आदि, सब की। लेकिन यह सब होते हुए भी, मैं उन्हें कभी वैसे अन्दर-बाहर से नहीं जानने पाऊँगा, जैसे हमारा प्रभु परमेश्वर हमें जानता है।

          हम परमेश्वर के वचन बाइबल में, यूहन्ना 1 में उसकी उस घनिष्ठ जानकारी की एक झलक देखते हैं, जो प्रभु हमारे बारे में रखता है। जब नतनएल, फिलिप्पुस के कहने पर , प्रभु यीशु से मिलने के लिए आगे बढ़ा, तो प्रभु यीशु ने उसके लिए कहा, “...देखो, यह सचमुच इस्राएली है: इस में कपट नहीं” (पद 47)। यह सुनकर नतनएल अचंभित रह गया, और उसने पूछा,तू मुझे कहां से जानता है? ” प्रभु यीशु ने रहस्यमय भाव से उत्तर दिया कि उसने नतनएल को अंजीर के पेड़ के नीचे देख लिया था (पद 48)।

          हमें यह तो नहीं पता है कि प्रभु यीशु ने इस ख़ास बात को नतनएल को क्यों बताया, लेकिन शायद नतनएल उसके यह कहने से कुछ समझ गया! वह अभिभूत होकर प्रत्युत्तर दिया, “... हे रब्बी, तू परमेश्वर का पुत्र है; तू इस्राएल का महाराजा है” (पद 49)।

          प्रभु यीशु हम में से प्रत्येक को बहुत घनिष्ठता से, पूर्णतः, और सिद्ध रीति से जानता है; हमारी हर बात उसे पता है। और हम जैसे भी हैं, वह हमें वैसा ही स्वीकार करता है। यद्यपि उसके पास हमारे अन्दर-बाहर की पूरी जानकारी है, फिर भी उसका हमें खुला निमंत्रण है कि हम न केवल उसके अनुयायी बनें, वरन उसके प्रिय मित्र भी (यूहन्ना 15:15)। - एडम होल्ज़

 

हे प्रभु मुझे अच्छे से जानते हुए भी, मुझे अपना मित्र बना लेने के लिए आपका बहुत धन्यवाद।


अब से मैं तुम्हें दास न कहूंगा, क्योंकि दास नहीं जानता, कि उसका स्वामी क्या करता है: परन्तु मैं ने तुम्हें मित्र कहा है, क्योंकि मैं ने जो बातें अपने पिता से सुनीं, वे सब तुम्हें बता दीं। - यूहन्ना 15:15

बाइबल पाठ: यूहन्ना 1:43-51

यूहन्ना 1:43 दूसरे दिन यीशु ने गलील को जाना चाहा; और फिलिप्पुस से मिलकर कहा, मेरे पीछे हो ले।

यूहन्ना 1:44 फिलिप्पुस तो अन्द्रियास और पतरस के नगर बैतसैदा का निवासी था।

यूहन्ना 1:45 फिलिप्पुस ने नतनएल से मिलकर उस से कहा, कि जिस का वर्णन मूसा ने व्यवस्था में और भविष्यद्वक्ताओं ने किया है, वह हम को मिल गया; वह यूसुफ का पुत्र, यीशु नासरी है।

यूहन्ना 1:46 नतनएल ने उस से कहा, क्या कोई अच्छी वस्तु भी नासरत से निकल सकती है? फिलिप्पुस ने उस से कहा, चलकर देख ले।

यूहन्ना 1:47 यीशु ने नतनएल को अपनी ओर आते देखकर उसके विषय में कहा, देखो, यह सचमुच इस्राएली है: इस में कपट नहीं।

यूहन्ना 1:48 नतनएल ने उस से कहा, तू मुझे कहां से जानता है? यीशु ने उसको उत्तर दिया; उस से पहिले कि फिलिप्पुस ने तुझे बुलाया, जब तू अंजीर के पेड़ के तले था, तब मैं ने तुझे देखा था।

यूहन्ना 1:49 नतनएल ने उसको उत्तर दिया, कि हे रब्बी, तू परमेश्वर का पुत्र है; तू इस्राएल का महाराजा है।

यूहन्ना 1:50 यीशु ने उसको उत्तर दिया; मैं ने जो तुझ से कहा, कि मैं ने तुझे अंजीर के पेड़ के तले देखा, क्या तू इसी लिये विश्वास करता है? तू इस से बड़े बड़े काम देखेगा।

यूहन्ना 1:51 फिर उस से कहा, मैं तुम से सच सच कहता हूँ कि तुम स्वर्ग को खुला हुआ, और परमेश्वर के स्‍वर्गदूतों को ऊपर जाते और मनुष्य के पुत्र के ऊपर उतरते देखोगे।

 

एक साल में बाइबल: 

  • नहेम्याह 4-6
  • प्रेरितों 2:22-47


सोमवार, 18 नवंबर 2019

छिपे



      छोटे बच्चे ‘लुका-छिपी’ खेलते हैं, एक दूसरे से छुपते हैं और एक दूसरे को ढूँढ़ते हैं। कभी-कभी उन्हें यह लगता है कि अपनी आँखें बंद कर लेने से वे औरों की दृष्टि से भी छिप गए हैं – क्योंकि वे औरों को नहीं देख सकते हैं, इसलिए अन्य भी उन्हें नहीं देख पा रहे हैं। उनकी यह बात बड़ों को चाहे कितनी भी भोली और मूर्खतपूर्ण लगे, परन्तु व्यसक भी परमेश्वर के साथ बहुधा यही करते हैं। जब हम वयस्कों की इच्छा कुछ ऐसा करने की होती है जिसे हम जानते हैं कि वह गलत है, तो हो सकता है कि हम परमेश्वर को नज़रन्दाज़ करके अपनी इच्छा को पूरा करें, मानो हमारे उसे नज़रन्दाज़ कर देने से परमेश्वर उस बात से अनभिज्ञ ही रहेगा।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में भविष्यद्वक्ता यहेजकेल ने इस सत्य को परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए दर्शन में होकर, जो परमेश्वर ने उसे बाबुल में निर्वासित हुए अपने लोगों के लिए दिया था, पहचाना। परमेश्वर ने यहेजकेल से पूछा, “हे मनुष्य के सन्तान, क्या तू ने देखा है कि इस्राएल के घराने के पुरनिये अपनी अपनी नक्काशी वाली कोठरियों के भीतर अर्थात अन्धियारे में क्या कर रहे हैं? वे कहते हैं कि यहोवा हम को नहीं देखता; यहोवा ने देश को त्याग दिया है” (यहेजकेल 8:12)।

      परमेश्वर से कुछ छिपा नहीं रहता है, और यहेजकेल का दर्शन इस बात का प्रमाण था। परन्तु फिर भी, चाहे उन्होंने पाप किया था, परमेश्वर ने अपने पश्चातापी लोगों को आशा प्रदान की, एक नई प्रतिज्ञा के द्वारा, “मैं तुम को नया मन दूंगा, और तुम्हारे भीतर नई आत्मा उत्पन्न करूंगा; और तुम्हारी देह में से पत्थर का हृदय निकाल कर तुम को मांस का हृदय दूंगा” (यहेजकेल 36:26)।

      हमारे लिए, परमेश्वर ने हमारे पाप के कारण आई बर्बादी के निवारण के लिए कलवारी के क्रूस पर अपनी कोमल करुणा में होकर प्रावधान प्रदान किया, मसीह यीशु के बलिदान के द्वारा हमारे पाप के सम्पूर्ण दण्ड को हमारे लिए चुका दिया। मसीह यीशु में होकर परमेश्वर न केवल हमें एक नया आरंभ देता है, वरन जब हम उसका अनुसरण करते हैं तो वह हमारे अन्दर अपना कार्य करके हमारे हृदयों को परिवर्तित करता है, अपने अनुरूप करता है।

      परमेश्वर कितना भला है! जब हम पाप में खोए और उससे छिपे हुए थे, तब भी वह प्रभु यीशु में होकर हमारे निकट आया, हमें ढूँढ़ने और हमारा उद्धार करने के लिए (लूका 19:10; रोमियों 5:8)। - जेम्स बैंक्स

परमेश्वर हमें पूरी तरह से जानता है...और पूरी तरह से हमें प्रेम भी करता है।

हमारे प्रभु यीशु मसीह के परमेश्वर और पिता का धन्यवाद दो, जिसने यीशु मसीह के हुओं में से जी उठने के द्वारा, अपनी बड़ी दया से हमें जीवित आशा के लिये नया जन्म दिया। - 1 पतरस 1:3

बाइबल पाठ: यहेजकेल 8
Ezekiel 8:1 फिर छठवें वर्ष के छठवें महीने के पांचवें दिन को जब मैं अपने घर में बैठा था, और यहूदियों के पुरनिये मेरे साम्हने बैठे थे, तब प्रभु यहोवा की शक्ति वहीं मुझ पर प्रगट हुई।
Ezekiel 8:2 और मैं ने देखा कि आग का सा एक रूप दिखई देता है; उसकी कमर से नीचे की ओर आग है, और उसकी कमर से ऊपर की ओर झलकाए हुए पीतल की झलक सी कुछ है।
Ezekiel 8:3 उसने हाथ सा कुछ बढ़ा कर मेरे सिर के बाल पकड़े; तब आत्मा ने मुझे पृथ्वी और आकाश के बीच में उठा कर परमेश्वर के दिखाए हुए दर्शनों में यरूशलेम के मन्दिर के भीतर, आंगन के उस फाटक के पास पहुचा दिया जिसका मुंह उत्तर की ओर है; और जिस में उस जलन उपजाने वाली प्रतिमा का स्थान था जिसके कारण द्वेष उपजता है।
Ezekiel 8:4 फिर वहां इस्राएल के परमेश्वर का तेज वैसा ही था जैसा मैं ने मैदान में देखा था।
Ezekiel 8:5 उसने मुझ से कहा, हे मनुष्य के सन्तान, अपनी आंखें उत्तर की ओर उठा कर देख। सो मैं ने अपनी आंखें उत्तर की ओर उठा कर देखा कि वेदी के फाटक की उत्तर की ओर उसके प्रवेश स्थान ही में वह डाह उपजाने वाली प्रतिमा है।
Ezekiel 8:6 तब उसने मुझ से कहा, हे मनुष्य के सन्तान, क्या तू देखता है कि ये लोग क्या कर रहे हैं? इस्राएल का घराना क्या ही बड़े घृणित काम यहां करता है, ताकि मैं अपने पवित्र स्थान से दूर हो जाऊं; परन्तु तू इन से भी अधिक घृणित काम देखेगा।
Ezekiel 8:7 तब वह मुझे आंगन के द्वार पर ले गया, और मैं ने देखा, कि भीत में एक छेद है।
Ezekiel 8:8 तब उसने मुझ से कहा, हे मनुष्य के सन्तान, भीत को फोड़; तो मैं ने भीत को फोड़कर क्या देखा कि एक द्वार है
Ezekiel 8:9 उसने मुझ से कहा, भीतर जा कर देख कि ये लोग यहां कैसे कैसे और अति घृणित काम कर रहे हैं।
Ezekiel 8:10 सो मैं ने भीतर जा कर देखा कि चारों ओर की भीत पर जाति जाति के रेंगने वाले जन्तुओं और घृणित पशुओं और इस्राएल के घराने की सब मूरतों के चित्र खिंचे हुए हैं।
Ezekiel 8:11 और इस्राएल के घराने के पुरनियों में से सत्तर पुरुष जिन के बीच में शापान का पुत्र याजन्याह भी है, वे उन चित्रों के साम्हने खड़े हैं, और हर एक पुरुष अपने हाथ में घूपदान लिये हुए है; और धूप के धूएं के बादल की सुगन्ध उठ रही है।
Ezekiel 8:12 तब उसने मुझ से कहा, हे मनुष्य के सन्तान, क्या तू ने देखा है कि इस्राएल के घराने के पुरनिये अपनी अपनी नक्काशी वाली कोठरियों के भीतर अर्थात अन्धियारे में क्या कर रहे हैं? वे कहते हैं कि यहोवा हम को नहीं देखता; यहोवा ने देश को त्याग दिया है।
Ezekiel 8:13 फिर उसने मुझ से कहा, तू इन से और भी अति घृणित काम देखेगा जो वे करते हैं।
Ezekiel 8:14 तब वह मुझे यहोवा के भवन के उस फाटक के पास ले गया जो उत्तर की ओर था और वहां स्त्रियाँ बैठी हुई तम्मूज के लिये रो रही थीं।
Ezekiel 8:15 तब उसने मुझ से कहा, हे मनुष्य के सन्तान, क्या तू ने यह देखा है? फिर इन से भी बड़े घृणित काम तू देखेगा।
Ezekiel 8:16 तब वह मुझे यहोवा के भवन के भीतरी आंगन में ले गया; और वहां यहोवा के भवन के द्वार के पास ओसारे और वेदी के बीच कोई पच्चीस पुरुष अपनी पीठ यहोवा के भवन की ओर और अपने मुख पूर्व की ओर किए हुए थे; और वे पूर्व दिशा की ओर सूर्य को दण्डवत कर रहे थे।
Ezekiel 8:17 तब उसने मुझ से कहा, हे मनुष्य के सन्तान, क्या तू ने यह देखा? क्या यहूदा के घराने के लिये घृणित कामों का करना जो वे यहां करते हैं छोटी बात है? उन्होंने अपने देश को उपद्रव से भर दिया, और फिर यहां आकर मुझे रिस दिलाते हैं। वरन वे डाली को अपनी नाक के आगे लिये रहते हैं।
Ezekiel 8:18 इसलिये मैं भी जलजलाहट के साथ काम करूंगा, न मैं दया करूंगा और न मैं कोमलता करूंगा; और चाहे वे मेरे कानों में ऊंचे शब्द से पुकारें, तौभी मैं उनकी बात न सुनूंगा।

एक साल में बाइबल: 
  • यहेजकेल 8-10
  • इब्रानियों 13