ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Effective लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Effective लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

Growth through God’s Word - Teachings Related to the Gospel – 3 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 3

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 3

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 3

 

    परमेश्वर के वचन से मसीही की बढ़ोतरी की इस श्रृंखला में, हमने आरंभिक विचारों में देखा था कि कलीसिया, विशेषकर पहली कलीसिया, का इतिहास हमें स्पष्ट दिखाता है कि परमेश्वर के शुद्ध, बिना मिलावट के वचन के प्रचार करने, सिखाने, और उसका पालन करने के द्वारा मसीही विश्वास तेजी से फैला, मसीही विश्वासियों की आत्मिक उन्नति हुई, और सारे सँसार भर में कलीसियाओं या मण्डलियों की स्थापना और बढ़ोतरी हुई। बाइबल हमें यह भी सिखाती है कि मसीही विश्वासियों तथा कलीसियाओं में वचन की सही सेवकाई, उनकी उन्नति और बढ़ोतरी के लिए अनिवार्य है। हमने यह भी देखा है कि ऐसा होने के लिए तीन प्रकार की बाइबल की शिक्षाओं का कलीसियाओं और विश्वासियों के मध्य में दिया जाना आवश्यक है। ये तीन प्रकार की शिक्षाएँ हैं, सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ, छः आरंभिक बातों की शिक्षाएँ, और मसीही जीवन से संबंधित शिक्षाएँ। इन तीनों में से हमने पहले प्रकार की, सुसमाचार से संबंधित शिक्षा के बारे में बाइबल में से देखना और सीखना आरंभ किया है।

    अभी तक हमने देखा है कि सुसमाचार किसी साँसारिक या पार्थिव लाभ और समृद्धि के बारे में नहीं है, बल्कि परमेश्वर के राज्य के बारे में है, जिसे परमेश्वर ने उसके पुत्र प्रभु यीशु मसीह के कार्य और सेवकाई के द्वारा सभी के लिए उपलब्ध करवाया है, कंगालों और सताए हुओं के लिए भी। प्रभु यीशु ने अपनी पृथ्वी की सेवकाई का आरम्भ सुसमाचार प्रचार के साथ किया, और उनकी सेवकाई के आरम्भ ने अंत के समय के आरम्भ होने की भी सूचना दी है। पिछले लेख में हमने देखा है कि सुसमाचार को प्रभावी होने के लिए दो बातें, वास्तविक मन-फिराना या पश्चाताप करना, और सुसमाचार पर विश्वास करना, दोनों का होना अनिवार्य है; और हम इन दोनों के बारे में बाइबल में से सीखेंगे। हमने पहले मन-फिराने या पश्चाताप करने के बारे में सीखना आरंभ किया है, और इसके बाद हम विश्वास करने के बारे में समझेंगे।

    परमेश्वर के वचन में प्रभु यीशु मसीह की पृथ्वी की सेवकाई और सुसमाचार के संदर्भ में, जब हम पश्चाताप या मन-फिराव को देखते हैं, तो हमें पता चलता है कि सुसमाचार के प्रभावी प्रचार और पालन के लिए वास्तविक पश्चाताप कितना अनिवार्य और आधारभूत है। इन पर ध्यान कीजिए:

  • प्रभु यीशु मसीह के अग्रदूत, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के प्रचार और सेवकाई में, जो लोगों को प्रभु यीशु की सेवकाई के लिए तैयार करने के लिए थी, प्रथम और प्रमुख विषय पापों से पश्चाताप करना था (मत्ती 3:1-2)। वह केवल उन्हीं को बपतिस्मा देता था जो अपने पापों का अंगीकार करते थे (मत्ती 3:6)। उसने फरीसियों को बपतिस्मा देने से मना कर दिया, क्योंकि वे बस एक औपचारिकता को पूरा करना चाह रहे थे, और यूहन्ना ने उन से कहा कि पहले अपने जीवनों में पश्चाताप को दिखाएं (मत्ती 3:7-12)।

  • प्रभु यीशु की सेवकाई और प्रचार का आरम्भिक विषय मन-फिराव या पश्चाताप करना था (मरकुस 1:15)। यह प्रभु यीशु के स्वर्गारोहण से पहले शिष्यों को उनके द्वारा दिए गए अंतिम निर्देशों का भी भाग था (लूका 24:47)। अर्थात, प्रभु यीशु की सेवकाई का आरंभ और समापन दोनों ही पश्चाताप से संबंधित प्रचार के साथ हुए, और उन्होंने यही बात अपने शिष्यों को भी आगे सारे सँसार में ले जाने के लिए सौंप दी।

  • प्रभु यीशु के शिष्य, जब उन्हें प्रभु द्वारा पहली बार सेवकाई के लिए भेजा गया, तो अपनी उस पहली सेवकाई के दौरान उन्होंने मन-फिराव का भी प्रचार किया (मरकुस 6:7-12)।

  • पश्चाताप ही पिन्तेकुस्त के दिन पतरस द्वारा यरूशलेम में व्यवस्था का पालन करने के लिए एकत्रित हुए (प्रेरितों 2:37-38) भक्त यहूदियों (प्रेरितों 2:5) को किए गए प्रचार का विषय था, जिसके द्वारा पहली कलीसिया का जन्म हुआ। यह ध्यान देने के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण बात है; पतरस के प्रचार संदेश को सुनकर इन भक्त यहूदियों के, जो यरूशलेम में व्यवस्था का पालन करने के लिए आए थे, हृदय छिद गए। दूसरे शब्दों में, पतरस के प्रचार सन्देश के द्वारा उन्हें यह एहसास हुआ कि उनका यरूशलेम में इन रीतियों को पूरा करने के लिए एकत्रित होना अपर्याप्त और व्यर्थ था; और तब पतरस उन से पापों से पश्चाताप करने के लिए कहता है। यह स्पष्ट दिखाता है कि उनका भक्त होना, और व्यवस्था की बातों को पूरा करना, पर्याप्त नहीं था; और उन्होंने भी अपने हृदयों में इस बात को समझा, इसीलिए वे यह जानने के लिए कि अपने अन्दर के इस खाली स्थान को भरने के लिए उन्हें अब और क्या करना है, पतरस के सामने पुकार उठे, “हम क्या करें?”

  • पौलुस के परिवर्तित होने के बाद, पौलुस की सेवकाई का विषय भी मन-फिराव और प्रभु यीशु में विश्वास करना ही थे (प्रेरितों 20:21)।

  • पुराने नियम के परमेश्वर के नबियों के प्रचार का विषय भी मन-फिराव ही था (यिर्मयाह 25:4-5)।

    बहुधा यह देखा जाता है कि लोग कहते हैं कि उन्होंने पश्चाताप किया है, मन-फिराव के लिए प्रार्थना की है, और सुसमाचार में विश्वास किया है, किन्तु उनके जीवन उनके इन दावों की पुष्टि नहीं करते हैं। तो फिर हम उनके इन दावों की वास्तविकता को कैसे पहचान सकते हैं? बाइबल हमें दिखाती है कि वास्तविक पश्चाताप के साथ कोई ऐसी गतिविधि भी होती है जो मन-फिराव के सच्चे होने की पुष्टि करती है। हम इसके बारे में अगले लेख में देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Gospel – 3

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Gospel – 3

 

    In this series on Christian’s growth through God’s Word, in the preliminary considerations, we had seen that the history of the Church, especially of the first Church, very clearly shows us that the preaching, teaching, and obedience of the pure, unadulterated Word of God resulted in a rapid spread of the Christian Faith, of spiritual maturity of the Christian Believers, and the establishing and growth the Church or Assemblies all over the world. The Bible also teaches that a proper ministry of God’s Word amongst the Christian Believers, and in the Church is necessary for the spiritual maturity of the Believers and the growth of the Church. We have also seen that for this to happen there are three categories of Biblical teachings that are essential and ought to be given amongst Believers and in Churches. These categories are, teachings related to the gospel, about the six basic principles, and those about Christian living. Of these three categories, we have begun considering and learning from the Bible about the first one, teachings related to the gospel.

    We have seen so far that the gospel is not about any earthly or temporal gains or prosperity, but about the Kingdom of God, which has been made available by God to everyone, including the poor and the oppressed, through the work and ministry of God’s Son, the Lord Jesus Christ. The Lord Jesus began His earthly ministry by preaching the gospel, and the beginning of His ministry also marked the beginning of the end times. In the last article we have seen that for the gospel to be effective two things, sincere repentance and believing in the gospel, both are essential; and that we will learn about both of them from the Bible. We have first started to learn what the Bible says about repentance, and then we will take up learning what it means to believe.

    In context of the Lord Jesus’s earthly ministry and the gospel in God’s Word, when we look up about repentance, we realise how essential, and integral to the efficacy of the gospel the preaching and practice of sincere repentance is. Consider the following:

  • The first and main subject of the preaching and ministry of the forerunner of the Lord Jesus, John the Baptist, to prepare the people for the ministry of the Lord Jesus, was repentance from sins (Matthew 3:1-2). He only baptized those who confessed their sins (Matthew 3:6); and refused to baptize the Pharisees who wanted to get it done perfunctorily, asking them to first demonstrate repentance in their lives (Matthew 3:7-12).

  • Repentance was the opening subject of the preaching and ministry of the Lord Jesus (Mark 1:15). It was also a part of the last instructions given by the Lord to His disciples before His ascension (Luke 24:47). So, the Lord Jesus’s earthly ministry began and closed with preaching about repentance, and He handed over the same to His disciples to carry forth into the world.

  • The disciples of the Lord Jesus, when they were first sent out for ministry by the Lord, they preached about repentance during their ministry (Mark 6:7-12).

  • Repentance was the subject of Peter’s first sermon on the day of Pentecost to the devout Jews (Acts 2:5) gathered in Jerusalem to fulfil the Law (Acts 2:37-38), through which the first Church was born. This is something very important to note; it was these devout Jews who had come to fulfil the Law, who, on hearing Peter’s sermon were cut to the heart. In other words, through Peter’s sermon they realized the inadequacy and futility of their gathering in Jerusalem to fulfil the rituals; and it is to them that Peter exhorts that they must repent of their sins. This clearly implies that their being devout, and their fulfilling the requirements of the Law, was not enough; and even they in their hearts realized this, therefore they cried out to know from Peter, what was it that they needed to do to fill this void within them.

  • Repentance and faith towards the Lord Jesus were the subjects of the ministry of Paul, after his conversion (Acts 20:21).  

  • Repentance was the theme of the preaching, even of the prophets of the Old Testament (Jeremiah 25:4-5).

    It is often seen that people say they have repented, said the prayer for repentance, and have come to believe in the gospel, but their lives do not affirm their claims. How then, can we know about the genuineness of one’s repentance? The Bible shows us that genuine repentance is accompanied by some things that affirms the genuineness of the repentance. We will see about this in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins, and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 30 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 53 - Altering God’s Word - 22 / आशीषित एवं सफल जीवन – 53 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 22

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 53 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 38

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 22

 

पिछले लेखों में हमने देखा है कि शैतान बहुत परिश्रम करता रहता है कि किसी न किसी रीति से परमेश्वर के वचन से छेड़-छाड़ हो, उसमें फेर-बदल किया जाए, उसे बिगाड़ा जाए। हमने न केवल उन युक्तियों को देखा है जिनके द्वारा शैतान यह करवाता है, वरन हमने एक बहुत अनपेक्षित, अविश्वसनीय, और सामान्यतः ऐसी जिस पर विचार भी नहीं जाता है बात को भी देखा है, जिसके द्वारा शैतान इस कार्य को करवाता है। यह बात है वे लोग जिनके द्वारा शैतान अपनी इन योजनाओं को कार्यान्वित करवाता है – बहुत अनपेक्षित रीति से, शैतान कलीसिया के अगुवों, प्रमुख लोगों, प्रचारकों और शिक्षकों, आदि के द्वारा, अर्थात्  ऐसे लोगों के द्वारा जिनके लिए उनका शैतान के हाथों का खिलौना होने के बारे में सोचा भी नहीं जाता है, अधिकांशतः उन्हें ही अपनी दुष्ट योजनाओं के निर्वाह के लिए उपयोग करता है, चाहे बहुधा अनजाने में ही वे शैतान के युक्तियों में फँस जाते हैं। आज से हम देखना आरंभ करेंगे कि शैतान ऐसा क्यों करवाना चाहता है, इस से उसे क्या लाभ होते हैं, और साथ ही कुछ अन्य संबंधित बातों को भी देखेंगे।


हम पहले देख चुके हैं कि परमेश्वर का वचन ही हमें शैतान की कुटिल युक्तियों का सामना करने और उन पर विजयी होने की सामर्थ्य प्रदान करता है (भजन 37:31; भजन 119:9, 11; प्रकाशितवाक्य 3:10)। इसीलिए बाइबल में यह निर्देश दोहराया गया है, कि परमेश्वर के वचन में न तो कुछ जोड़ें, और न उसमें से कुछ घटाएं (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)। बाइबल यह भी सिखाती है कि लोगों को बदलने वाला कोई मनुष्य या उसकी बुद्धि और ज्ञान, उसके तर्क, या उसका वाक्पटुता के साथ प्रचार करना नहीं, बल्कि परमेश्वर का वचन ही है (1 थिस्सलुनीकियों 2:13)। परमेश्वर का वचन ही लोगों को नया जन्म पाने की ओर लेकर आता है (1 पतरस 1:23)। इसीलिए, अपने स्वर्गारोहण से ठीक पहले, प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से ज़ोर देकर कहा था कि जब वो सुसमाचार प्रचार करने और शिष्य बनाने के लिए जाएँगे, तो जो लोग प्रभु को स्वीकार करेंगे और उस पर विश्वास लाएँगे, शिष्यों को उन्हें “सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ” (मत्ती 28:20), अर्थात् प्रभु का वचन सिखाना है। प्रभु ने अपने शिष्यों को यहाँ यह अनुमति अथवा स्वतंत्रता नहीं दी कि वे प्रभु की बातों के बारे में अपने स्वयं की व्याख्या अथवा समझ को सिखाएँ; परन्तु औरों को केवल वही सिखाएँ जो प्रभु ने उन्हें सिखाया था।

और अपने शिष्यों को अपने वचन को स्मरण दिलाने तथा सिखाने के लिए प्रभु ने अपना पवित्र आत्मा भी उन्हें सहायक के रूप में दिया (यूहन्ना 14:16, 26)। यदि प्रभु के शिष्य अपनी ही बुद्धि, समझ, और व्याख्या के अनुसार प्रभु की बातें औरों को सिखाने के लिए स्वतंत्र होते, तो फिर पवित्र आत्मा द्वारा उन्हें केवल प्रभु के ही वचन को स्मरण करवाए तथा सिखाए जाने की क्या आवश्यकता होती? मसीही विश्वासी के आत्मिक हथियारों में (इफिसियों 6:13-17), जिन्हें विश्वासियों को धारण किए रहना है, परमेश्वर के वचन को आत्मा की तलवार कहा गया है – वही वार करने का हमारा एकमात्र हथियार है। यह इसलिए क्योंकि केवल वही है जो मनुष्य के अन्दर गहराई से घुस पाता है कि उसके “जीव, और आत्मा को, और गांठ गांठ, और गूदे गूदे को अलग कर के, वार पार छेदता है; और मन की भावनाओं और विचारों को जांचता है” (इब्रानियों 4:12)। परमेश्वर का यह वचन इसलिए दिया गया है कि “तुझे मसीह पर विश्वास करने से उद्धार प्राप्त करने के लिये बुद्धिमान बना सकता है”, और “उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिये” है, जिससे कि “परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिये तत्‍पर हो जाए” (2 तीमुथियुस 3:15-17)।


हम इसी वचन के द्वारा अपने उद्धारकर्ता प्रभु यीशु के बारे सीखते हैं। इस वचन से प्रभु के बारे में मिलने वाली जानकारी में होकर परमेश्वर ने हमें जीवन और भक्ति से संबंधित सभी बातें प्रदान की हैं, हम बहुमूल्य प्रतिज्ञाएँ दी हैं, ईश्वरीय स्वभाव का संभागी बनाने का मार्ग दिया है, और सँसार की भ्रष्टता से बच कर निकलने का मार्ग दिया है (2 पतरस 1:3-4)। जब यह वचन हमारे हृदयों में होता है तो हमें पाप करने से रोकता है (भजन 119:11), और हमारे पाँवों को फिसलने से बचाता है (भजन 37:31)। परमेश्वर का वचन ही हमारे पथ को प्रकाशित करता है और हमें सही मार्ग पर कहलाता है (भजन 119:105), और प्रभु हमें वचन के द्वारा ही धोता तथा शुद्ध करता है (इफिसियों 5:26)। हम बाइबल में बारम्बार यह देखते हैं कि हमेशा ही परमेश्वर का वचन ही सामर्थी और प्रभावकारी रहा है; न कि किसी मनुष्य द्वारा गढ़ी गई, आकर्षक, रोचक, तथा लुभावना बनाने के लिये, बाइबल की फेर-बदल की गई बातें और शिक्षाएँ। आने वाले लेखों में हम इसके बारे में थोड़ा और पौलुस के सुसमाचार प्रचार के शैली के द्वारा देखेंगे।


मार्टिन लूथर ने, जो मसीही सुधारवाद के जनक थे, जो रोमन कैथोलिक मत की गलत धारणाओं, परम्पराओं, और गलत मान्यताओं को, परमेश्वर के वचन के आधार पर चुनौती देने के लिए दृढ़ होकर खड़े हो गए थे, कहा था, “अपने सुधारवाद के आरम्भ से ही मैंने परमेश्वर से माँगा है कि मुझे न तो स्वप्न भेजे, और न ही दर्शन, या स्वर्गदूत, वरन मुझे अपने वचन, पवित्र शास्त्र की सही समझ दे; क्योंकि जब तक मेरे पास परमेश्वर का वचन है, मैं जानता हूँ कि मैं उसके मार्ग पर चल रहा हूँ और मैं किसी गलती अथवा भ्रम में नहीं पडूँगा।” परमेश्वर के एक अन्य महान सेवक, डी. एल. मूडी ने कहा था, “या तो बाइबल आप को पाप से दूर रखेगी, या फिर पाप आप को बाइबल से दूर रखेगा।” इसलिए इसमें कुछ अचरज की बात नहीं है कि शैतान अपना भरसक प्रयास करता है कि हमें परमेश्वर के सच्चे वचन से दूर रखे, और हमें उस खरे वचन को अपने जीवनों में तथा औरों के लाभ के लिए उपयोग न करने दे। परमेश्वर के वचन के भण्डारी होने के नाते, यह हमारा दायित्व है कि हम परमेश्वर के खरे वचन को पहचाने और थामे रहें।


इसके बारे में हम आने वाले लेखों में कुछ और देखेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 53 - Be Stewards of God’s Word – 38 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 22

 

In the preceding articles, we have seen how Satan keeps striving to have God’s Word tampered, altered, and distorted. We have not only seen the various ploys Satan uses to get this done, but have also seen that there is a very unexpected, unbelievable, and generally unconsidered, but very major and significant factor that Satan uses to get this done. This factor is the people Satan uses to accomplish his designs – quite unexpectedly, Satan uses God’s committed Believers, Church leaders or elders, Bible preachers or teachers, etc. In other words, people we would least expect to be instrumental in Satan’s hands, are the ones usually, and very often quite inadvertently, used by him to implement his wicked purposes. We will now start considering why Satan wants to have this done, how it benefits him, and we will also see some other related matters about this, from today.


We have seen earlier that it is the Word of God that gives us the ability to counter and overcome the wiles of the devil (Psalm 37:31; Psalm 119:9, 11; Revelation 3:10). Hence an instruction repeated in different books of the Bible is to not to add or take away from God’s Word (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19). The Biblical also teaches that it is not any person nor any man’s wisdom, logic, and preaching with eloquence, but God’s Word that changes people (1 Thessalonians 2:13)। God’s Word leads people to be Born Again (1 Peter 1:23). Hence, in His Great Commission, just before His ascension, the Lord Jesus categorically instructed His disciples that when they go out to preach the gospel and make disciples, those who accept Him and come to faith in Him, to them the disciples should “teaching them to observe all things that I have commanded you” (Matthew 28:20), i.e., the Lord’s Word. The Lord did not give His disciples the permission or the liberty to teach their interpretation and understanding of the Lord’s teachings; but only what He had taught them.

To help His disciples remember and learn His Word, the Lord also gave His Holy Spirit to them as their Helper (John 14:16, 26). If the disciples of the Lord were free to preach and teach Lord’s word according to their own understanding and interpretation, then where was the need of the Holy Spirit to help remind them and teach them only the Lord’s Words? In the Christian Believer’s spiritual armor, prescribed for us (Ephesians 6:13-17), God’s Word has been called the Sword of the Spirit – our one and only weapon of offense. This is because it alone has the ability to penetrate deeply into a person “piercing even to the division of soul and spirit, and of joints and marrow, and is a discerner of the thoughts and intents of the heart” (Hebrews 4:12). This Word of God has been given “to make you wise for salvation through faith which is in Christ Jesus”, and for “doctrine, for reproof, for correction, for instruction in righteousness”, so that, “the man of God may be complete, thoroughly equipped for every good work” (2 Timothy 3:15-17).


It is through this Word that we learn about our savior, the Lord God Jesus Christ. In the knowledge of the Lord, that comes to us from the Word of God, God has given to us all things that pertain to life and godliness, has given us precious promises, the way of becoming partakers of divine nature, and the way of escaping from the corruption of this world (2 Peter 1:3-4). This Word, when it is in our hearts, it keeps us from sin (Psalm 119:11), and keeps our feet from slipping (Psalm 37:31). The Word of God enlightens our path and leads us on the right way (Psalm 119:105). We see over and over again in the Bible that it is always the pure Word of God, that is powerful and efficacious; and not its contrived, humanly modified or embellished version, to make it attractive and interesting. In the subsequent articles we will see some more about this from Paul’s style of gospel preaching.


Martin Luther, the Father of the Christian Reformation, the one who rose up to question and challenge the erroneous Roman Catholic dogmas and practices on the basis of God’s Word, said, “From the beginning of my reformation, I have asked God to send me neither dreams, nor visions, nor angels, but to give me the right understanding of His Word, the Holy Scriptures; For as long as I have God's Word, I know that I am walking in His way and that I shall not fall into error or delusion.” Another great servant of God, the famous evangelist D. L. Moody had said “Either the Bible will keep you from sin, or sin will keep you from the Bible.” Therefore, is it any wonder then that Satan tries his utmost to keep us from the true Word of God, and from using it effectively for our lives as well as for the benefit of others. As stewards of God’s Word, it is our responsibility to discern the pure unadulterated Word of God and hold on to it.


We will consider this further in the subsequent articles.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025

Worship – 12 - For Effective Gospel Preaching (2) / आराधना – 12 - प्रभावी सुसमाचार प्रचार के लिए (2)

 

आराधना 12

Click Here for the English Translation

आराधना – प्रभावी सुसमाचार प्रचार के लिए (2)

इस लेख पर चर्चा के लिये यहाँ क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो                        लेख पर चर्चा वीडियो


    पिछले लेख में हमने मत्ती 28:19-20 तथा प्रेरितों 1:8 से देखा था प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को यह आज्ञा दी है कि वे हर परिस्थिति में स्वेच्छा से प्रभु यीशु में लाये गये विश्वास के द्वारा उद्धार का प्रचार अवश्य करें। हमने यह भी देखा था कि यह विचार रखना कि यह केवल प्रशिक्षित पादरियों या प्रचारकों का कार्य है, बाइबल के अनुसार सही नहीं है; सुसमाचार प्रचार सभी मसीही विश्वासियों को करना है। फिर हमने बाइबल के इस तथ्य को लिया था कि सच्चे मन से की गई वास्तविक आराधना, सुसमाचार प्रचार करने को सहज तथा अधिक प्रभावी बना देती है। इस तर्क के समर्थन में हमने बाइबल में प्रेरितों 16 से एक उदाहरण को भी देखा था, पौलुस और सीलास के जेल में कष्ट में होते हुए भी वहाँ पर आराधना करने के कारण, फिलिप्पी की जेल के दारोगा और उसके परिवार का मसीही विश्वास में आना। आज हम परमेश्वर के वचन बाइबल से दो अन्य उदाहरणों को देखेंगे, कि कैसे सच्ची आराधना सुसमाचार प्रचार को सहज और प्रभावी करती है।

    प्रेरितों 2 अध्याय में, यहूदियों को प्रचार किए गए पतरस के पहले सुसमाचार सन्देश दिया गया है, और इस प्रचार से 3000 लोगों ने उद्धार पाया। पतरस के इस प्रचार का पहला भाग पूर्णता आराधना है - पतरस पहले उन यहूदियों के पापों के बारे में नहीं बल्कि परमेश्वर के बारे में, उसके गुणों, चरित्र, वचन, भविष्यद्वाणियों के बारे में, प्रभु यीशु और प्रभु के क्रूस पर चढ़ाए जाने के बारे में बोलता है। पतरस द्वारा प्रभु परमेश्वर का यह गुणानुवाद उसके श्रोताओं के हृदयों को छेद देता है, और वे उससे समाधान पूछते हैं, और तब वह उन लोगों से पापों के लिए पश्चाताप करके यीशु को प्रभु स्वीकार करने और बपतिस्मा लेने के लिए कहता है (प्रेरितों 2:37-38)। यदि उसने पहले प्रभु परमेश्वर की आराधना, उसका गुणानुवाद और स्तुति नहीं की होती, प्रभु यीशु को ऊंचे पर नहीं उठाया होता, तो लोगों के अन्दर पापों के लिए कायल होने का एहसास भी नहीं होता, वे पश्चाताप और उद्धार की बात तक पहुँच ही नहीं पाते।

    इसी प्रकार से प्रेरितों 17 अध्याय में, पौलुस अथेने के लोगों को सुसमाचार प्रचार करते हुए, पहले उनके समक्ष प्रभु परमेश्वर का गुणानुवाद करता है - उनके सामने परमेश्वर के गुणों, चरित्र, और व्यवहार का वर्णन करता है, और वहां से उन्हें प्रभु यीशु की ओर ले कर आता है जो उनका सृष्टिकर्ता है, और एक दिन न्यायी भी होगा। तब पौलुस उन से आग्रह करता है, और उन्हें यह निर्णय करने की बात तक लेकर आता है कि या तो अभी यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार कर के बच जाएँ, अन्यथा उन्हें एक न्याय के रूप में उसका सामना करना ही पड़ेगा।

    प्रभावी सुसमाचार प्रचार केवल आराधना के द्वारा ही संभव है; यीशु नाम को ऊँचे पर उठाने, उसका गुणानुवाद करने के द्वारा। और क्योंकि सुसमाचार प्रचार एवं प्रसार प्रत्येक मसीही विश्वासी की ज़िम्मेदारी है, वे इस से बच नहीं सकते हैं, इसलिए कोई भी मसीही विश्वासी सच्चा आराधक हुए बिना कार्यकारी और प्रभावी नहीं हो सकता है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Worship12

English Translation

Worship – For Effective Gospel Preaching (2)

Click Here for a discussion on Today's Article:

Discussion Audio                     Discussion Video


    In the previous article we had seen from Matthew 28:19-20 and Acts 1:8 that the Lord Jesus has commanded His disciples that they must preach the Gospel of salvation through voluntarily coming into faith in the Lord Jesus, in all circumstances. We had also seen that the belief that doing this is only meant for the trained Pastors or Evangelists, is Biblically incorrect; every Christian Believer is to preach the Gospel. Then we had taken up this Biblical fact that true heartfelt worship makes preaching the Gospel easier and more effective. In support of this, we had seen an example from Acts 16 in the Bible, where Paul and Silas, being put in jail in Philippi, and though in pain and adverse circumstances, they still worshipped, because of which the Philippian Jailer and his family came into faith in the Lord Jesus. Today, we will see two more examples from God’s Word, how true worship makes preaching the Gospel easier and more effective.

    Peter’s first sermon to the Jews in Jerusalem, is recorded in Acts 2, where 3000 people were saved. The first part of this sermon is all worship – Peter first talks not about the sins of those Jews but about God, His attributes, His Word and prophecies, about the Lord Jesus and His crucifixion; and then when this exaltation and praise leads the audience to being convicted, he asks them to repent, believe in the Lord Jesus, and be baptized in His name (Acts 2:37-38). If he had not first exalted and praised the Lord, and had not through worship lifted up the Lord Jesus on high, the people would not have come around to being convicted, they would not have come around to repentance and salvation either.

    Similarly, in Acts 17, Paul preaching to the Athenians, first exalts the Lord before them – speaking about God’s attributes and qualities, and then leads them to the Lord Jesus as being the God he was talking to them about; the One, who not only is their creator, but will also be their judge, and then exhorts them and leads them to the point of their deciding to either repent and be saved now by accepting Jesus as their Savior, or else eventually face Him as their Judge.

    Effective Gospel preaching is only through worship; through exalting and lifting on high the name of Jesus, which then draws people to Him. And since no Believer can escape the responsibility of preaching the gospel; therefore, no Believer can avoid being a worshipper.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025

Worship – 9 - For Effective Prayers / आराधना – 9 - प्रार्थना को प्रभावी बनाने के लिए

 

आराधना 9

Click Here for the English Translation

आराधना – प्रार्थना को प्रभावी बनाने के लिए

इस लेख पर चर्चा के लिये यहाँ क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो                             लेख पर चर्चा वीडियो


    परमेश्वर की आराधना करने से संबंधित हमारे इस अध्ययन में अभी तक हमने देखा है कि परमेश्वर की आराधना करने, अर्थात उसे हमारे होंठों के और हमारे जीवन के फलों को अर्पित करने के द्वारा हम अपने विश्वास में और अधिक बढ़ते हैं तथा हर परिस्थिति में और हर बात के लिए परमेश्वर पर भरोसा बनाए रखने में और अधिक दृढ़ होते जाते हैं। इससे हम अपने विश्वास में स्थिर और दृढ़ होकर खड़े रहने पाते हैं, जिससे शैतान की चालाकियों और युक्तियों में फँसने और गिरने से सुरक्षित बने रहते हैं। पिछले लेख में हमने देखा था कि आराधना किस प्रकार से हमारे विश्वास को दृढ़ करती है और शैतानी ताकतों के हमले के समय में हमारी सुरक्षा को बनाए रखती है। आज से हम, परमेश्वर के वचनों के उदाहरणों के द्वारा आराधना के कुछ व्यावहारिक प्रभावों और उपयोगिता के बारे में देखना आरंभ करेंगे। आज हम जो पहली बात देखेंगे, वह है “आराधना के द्वारा प्रार्थना का प्रभावी होना।”

    हम पहले देख चुके हैं कि पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस ने फिलिप्पियों 4:6 में निर्देश दिए हैं कि परमेश्वर के समक्ष प्रार्थनाएँ, धन्यवाद – जो आराधना का एक स्वरूप है, के साथ प्रस्तुत की जाएँ। हम पौलुस के लेखों से, उसकी पत्रियों से यह भी देखते हैं कि यह पौलुस का नियम था कि वह जिनके लिए प्रार्थना करता था, साथ ही उनके बारे में किसी--किसी बात के लिए धन्यवादी भी रहता था, उदाहरण के लिए देखिए फिलिप्पियों 1:3-4; कुलुस्सियों 1:3; 1 थिस्सलुनीकियों 1:2; 2 तीमुथियुस 1:3; फिलेमोन 1:4; आदि - इन पदों के उदाहरण से हम सीखते हैं कि पौलुस के जीवन में धन्यवाद और प्रार्थना साथ-साथ चलते थे; जिनके लिए वह प्रार्थना करता था, उनके लिए वह परमेश्वर का धन्यवाद भी करता था। हम आराधना के द्वारा प्रार्थना के प्रभावी होने के दो उदाहरण देखेंगे एक नए नियम से और दूसरा पुराने नियम से।

    नए नियम से हम प्रभु यीशु द्वारा मत्ती 6:9-13 में सिखाए गए प्रार्थना के नमूने को देखते हैं, जिसे सामान्यतः “प्रभु की प्रार्थना” कहा जाता है। आज, सभी डिनॉमिनेशंस के लोग इसे एक रीति या परंपरा के समान, एक रटी हुई प्रार्थना के रूप में हर अवसर पर बोल देते हैं, बिना इसके अर्थ अथवा उपयोगिता को जाने या समझे। जिस प्रकार से आज इसका उपयोग किया जा रहा है, वैसे उपयोग के लिए यह प्रार्थना कभी दी ही नहीं गई थी। यह तो प्रभु द्वारा शिष्यों के सिखाया गया प्रार्थना का एक नमूना, एक ढाँचा था, जिस पर आधारित होकर शिष्यों को व्यक्तिगत रीति से अपनी प्रार्थना को करना था। जब हम इसे बाइबल में पढ़ते हैं तो देखते हैं कि इसका आरंभ पद 9 और 10 में आराधना के साथ होता है - परमेश्वर के गुणानुवाद या गुणगान के साथ, परमेश्वर के राज्य और इच्छा की बड़ाई करते हुए, और इन्हें पृथ्वी पर भी स्थापित होते देखने की लालसा को व्यक्त करने के साथ। फिर पद 11 से लेकर पद 13 के आरंभिक भाग तक निवेदनों का खण्ड है; और प्रार्थना का अन्त फिर से पद 13 के दूसरे भाग में परमेश्वर के गुणानुवाद, उसकी आराधना के साथ होता है। इस प्रकार से हम सीधे प्रभु यीशु द्वारा शिष्यों को सिखाए गए प्रार्थना के नमूने से ही सीखते हैं कि प्रार्थना के साथ आराधना का क्या महत्व है; प्रार्थना का आरंभ और अन्त दोनों आराधना के साथ होना चाहिए।

    राजा यहोशापात की प्रार्थना, जो पद 6 से 12 में दी गई है, की पृष्ठभूमि और उत्तर को समझने के लिए, कृपया पुराने नियम में से 2 इतिहास 20:1-17 को पढ़िए। यहोशापात एक परमेश्वर के भय में चलने तथा राज्य करने वाला राजा था (2 इतिहास 19:4-11)। अब परमेश्वर यहोशापात को आशीष देने जा रहा अता; किन्तु यह आशीष एक परेशानी के भेस में उसके पास आई; हम इसे आगे के एक लेख में कुछ और विस्तार से देखेंगे। जैसा हम 2 इतिहास 20:1 से देखते हैं, तीन सामर्थी राजा गठबंधन कर के यहोशापात पर आक्रमण करने के लिए निकले। जब यहोशापात को इस विनाशकारी स्थित का पता चला, यह जानते हुए कि उसमें इतनी सामर्थ्य नहीं है कि वह स्थिति का सामना कर सके, वह उन से छुटकारे के समाधान के लिए परमेश्वर के पास गया और अपनी प्रजा के लोगों को भी साथ ले गया (पद 3-4)। पद 5 से 12 में दी गई उसकी प्रार्थना पर ध्यान कीजिए; पद 6 से लेकर 11 तक केवल परमेश्वर की आराधना है - परमेश्वर का गुणानुवाद, उसके चरित्र और गुणों को याद करना, उसके किए कार्यों को दोहराना; अविश्वासी अन्य-जाति लोगों के प्रति भी, जो परमेश्वर के लोगों के विरुद्ध थे, परमेश्वर के व्यवहार को स्मरण करना। फिर इसके बाद, पद 11 में आकर प्रार्थना है, जिसमें वह पहले अपनी अयोग्यता और परिस्थिति का सामना करने में असमर्थ होने का अंगीकार करता है, और फिर परिस्थिति को परमेश्वर के हाथों में सौंप देता है। ध्यान कीजिए, यहोशापात कहीं पर भी परमेश्वर को कोई निर्देश नहीं देता है कि क्या करना चाहिए, कैसे करना चाहिए; वह केवल अपनी परिस्थिति परमेश्वर के सामने बयान कर के, आगे उसके साथ क्या करना है, उसे परमेश्वर पर ही छोड़ देता है कि उसके लिए जो भी वह करना चाहे, जैसे भी वह करना चाहे। और फिर से पद 13 से 17 में उसकी आराधना और प्रार्थना के लिए परमेश्वर का उत्तर है; उसे विजयी होने, और परमेश्वर में होकर सुरक्षित बने रहने का आश्वासन मिलता है। इसकी तुलना में आज हमारी प्रार्थनाएँ कितनी भिन्न होती हैं; आज ऐसी किसी परिस्थिति में यदि हम हों तो हम अपना अधिकांश समय परमेश्वर से शिकायत करने, विलाप करने, कुड़कुड़ाने और खिसियाने में बिताते हैं, और साथ ही उसे यह भी बताते हैं कि उसे क्या करना है, कैसे करना है। लेकिन यहोशापात ने इस गंभीर परिस्थिति में पहले अपनी प्रजा को एकत्रित किया और उनके साथ परमेश्वर की आराधना की, उसका गुणानुवाद किया, और फिर परिस्थिति को उसके हाथों में सौंप कर शांत हो गया, परमेश्वर पर छोड़ दिया कि जो भी उसे उचित लगे वही करे।

    हम इन उदाहरणों तथा परमेश्वर के वचन के अन्य पदों से देखते हैं कि आराधना हमें सही रीति से प्रार्थना करने में सहायता करती है, और उन प्रार्थनाओं को परमेश्वर की सामर्थ्य के द्वारा प्रभावी बनाती है। इन दोनों ही उदाहरणों में एक बात पर ध्यान कीजिए; जो बाइबल के ऐसे ही अन्य उदाहरणों के साथ सामान्य है। ये दोनों, तथा ऐसे ही अन्य उदाहरण भी, परमेश्वर के प्रति वास्तव में समर्पित और उसके प्रतिबद्ध विश्वासी लोगों की प्रार्थना और और आराधना को दिखाते हैं। तात्पर्य यह, कि जो लोग सच में परमेश्वर को समर्पित हैं, उसके प्रति विश्वास में प्रतिबद्ध हैं, उनकी आराधना का स्तर ही भिन्न होगा, और उनकी प्रार्थनाएँ, उनका परमेश्वर से कुछ माँगना, न केवल संक्षिप्त और मुद्दे के अनुसार होगा, बल्कि प्रभावी भी होगा - उन्हें बातों को घुमा-फिरा कर, लम्बे वर्णन के साथ कहने की आवश्यकता ही नहीं होगी। अर्थात्, ऐसी प्रभावी आराधना और प्रार्थना के लिये परमेश्वर के साथ एक सही सम्बन्ध में होना आवश्यक है। और आज हम परमेश्वर के साथ ऐसे सम्बन्ध में, स्वेच्छा से, बिना किसी लालच या दबाव के, प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करने, समस्त मानव-जाति के लिये किये गए उसके पाप-क्षमा और उद्धार के कार्य को स्वीकार करने, अपना जीवन उसे समर्पित करने के द्वारा आते हैं।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Worship9

English Translation

Worship – For Effective Prayers

Click Here for a discussion on Today's Article:

DiscussionAudio                        Discussion Video



    In our study on worshipping God, we have seen so far, that worshipping God, i.e., giving to Him the fruits of our lips and of our lives make us grow strong in our faith and to trust God even more, in all circumstances and for all things, which then keeps us firmly established in our faith in God and helps keeps us from falling for the wiles of the devil that he keeps working against us. In the last article we had seen how worship strengthens our faith and ensures our safety when we face satanic attacks of various kinds. From today we will start considering some practical effects and applications of worshipping God, from the examples given in God’s Word the Bible. The first thing we will consider is that “Worship makes our prayers effective.”

    We have seen earlier that Paul, through the Holy Spirit instructs in Philippians 4:6, to offer our prayers to God with Thanksgiving, which is a form of Worshipping God. We also see from Paul’s writings and letters that it was Paul’s habit to associate his prayers, with thanksgiving – a form of worship, for the subject of his prayers, e.g., Philippians 1:3-4; Colossians 1:3; 1 Thessalonians 1:2; 2 Timothy 1:3; Philemon 1:4; etc. - we see from these verses that in Paul’s life prayers and thanksgiving went hand-in-hand; those whom he prayed for, he also made it a point to thank God for them. We will see two examples of prayer being made effective by worshipping, one from the New Testament, and the other from the Old Testament.

    In the New Testament, let us consider the model prayer taught by the Lord, in Matthew 6:9-13; commonly called “The Lord’s Prayer”. Today, this prayer is repeated by rote, in all denominational Churches, on all occasions, and people just mumble it ritualistically, without any consideration of its meaning or application. This prayer was never meant to be used the way it is being used now; it was given only to serve as a model, upon which the disciples of the Lord were to base and offer their personal prayers. When we read this prayer in the Bible, we see that it starts with Worship in verses. 9 & 10 – by exalting and praising God, extolling God’s kingdom and will, and desiring that they are present on earth just as they are in heaven. From verse 11 to 13a is the section of petitioning God; and the prayer then ends with Worship through exalting God in verse 13b. So, we have it directly from the Lord Jesus, in the model prayer that He taught to His disciples, the necessity and importance of worshipping God even when offering prayers to Him; prayers should begin and end with worship.

    To understand the background and the result of King Jehoshaphat’s prayer which is given in verse 6 to 12, please read 2 Chronicles 20:1-17, from the Old Testament. Jehoshaphat was a Godly king, ruling his kingdom in the fear of the Lord (2 Chronicles 19:4-11). God was now going to bless Jehoshaphat; we will take this up in some detail later under a separate heading; but this blessing came disguised as an adversity. As we see from 2 Chronicles 20:1, three mighty kings got together against him, to attack him. When Jehoshaphat heard of this impending disaster, being aware of his own inability to handle the situation, he went to God to provide to him the way out, and also took his people with him to petition God for their deliverance (verses 3-4). Study his prayer given in verse 5 to12; from verse 6 to 11 is pure worship – exalting God, recalling His character and deeds; God’s behavior even towards the ungodly gentiles who were unfavorable towards the people of God. Then finally in verse 11 is the actual prayer – he first acknowledges his inadequacy and inability to handle the situation, then simply turns the matter over into God’s hands. Jehoshaphat never instructs God what to do and how, he simply puts his need before God and leaves Him to do whatever He wants to do, and however He wants to do. From verse 13 to 17 is God’s answer to his worship and prayer, an assurance of victory, of safety through God’s presence. This is so unlike the way we are used to praying today, where we spend most of the time complaining and lamenting before God and also telling Him what to do and how to do it. But Jehoshaphat, in the face of dire adversity first got his people together with him and worshipped God, exalted Him, and then simply placed the matter into God’s hands and stepped back; leaving it to God to whatever He thought was appropriate.

    So, we see from these examples and other verses from God’s Word that worship helps us to pray worthily and makes our prayers more effective through the power of God. Take not of one thing that is common to both these examples, and also common with other similar examples given in God’s Word. Both these examples, as well as other similar examples in God’s Word of worship and prayer, are those of people who were really surrendered to Him, were His committed Believers. In other words, those who are really surrendered to God, are actually committed in their faith towards Him, their worship will be at an altogether different level, and their prayers, their asking God for something, will not only be concise and to-the-point, but also be effective – they don’t need to say long-drawn out prayer, meandering here and there in their words. So, for such effective worship and prayer one needs to be in a correct relationship with God. Today, we can come into such a relationship with God, by voluntarily, without any greed or pressure, coming into faith in the Lord Jesus, accepting His work for forgiveness of sins and salvation of all of mankind, and surrendering our lives to Him.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language