ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सच्चा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सच्चा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

Growth through God’s Word - Teachings Related to the Gospel – 3 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 3

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 3

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 3

    परमेश्वर के वचन से मसीही की बढ़ोतरी की इस श्रृंखला में, हमने आरंभिक विचारों में देखा था कि कलीसिया, विशेषकर पहली कलीसिया, का इतिहास हमें स्पष्ट दिखाता है कि परमेश्वर के शुद्ध, बिना मिलावट के वचन के प्रचार करने, सिखाने, और उसका पालन करने के द्वारा मसीही विश्वास तेजी से फैला, मसीही विश्वासियों की आत्मिक उन्नति हुई, और सारे सँसार भर में कलीसियाओं या मण्डलियों की स्थापना और बढ़ोतरी हुई। बाइबल हमें यह भी सिखाती है कि मसीही विश्वासियों तथा कलीसियाओं में वचन की सही सेवकाई, उनकी उन्नति और बढ़ोतरी के लिए अनिवार्य है। हमने यह भी देखा है कि ऐसा होने के लिए तीन प्रकार की बाइबल की शिक्षाओं का कलीसियाओं और विश्वासियों के मध्य में दिया जाना आवश्यक है। ये तीन प्रकार की शिक्षाएँ हैं, सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ, छः आरंभिक बातों की शिक्षाएँ, और मसीही जीवन से संबंधित शिक्षाएँ। इन तीनों में से हमने पहले प्रकार की, सुसमाचार से संबंधित शिक्षा के बारे में बाइबल में से देखना और सीखना आरंभ किया है।

    अभी तक हमने देखा है कि सुसमाचार किसी साँसारिक या पार्थिव लाभ और समृद्धि के बारे में नहीं है, बल्कि परमेश्वर के राज्य के बारे में है, जिसे परमेश्वर ने उसके पुत्र प्रभु यीशु मसीह के कार्य और सेवकाई के द्वारा सभी के लिए उपलब्ध करवाया है, कंगालों और सताए हुओं के लिए भी। प्रभु यीशु ने अपनी पृथ्वी की सेवकाई का आरम्भ सुसमाचार प्रचार के साथ किया, और उनकी सेवकाई के आरम्भ ने अंत के समय के आरम्भ होने की भी सूचना दी है। पिछले लेख में हमने देखा है कि सुसमाचार को प्रभावी होने के लिए दो बातें, वास्तविक मन-फिराना या पश्चाताप करना, और सुसमाचार पर विश्वास करना, दोनों का होना अनिवार्य है; और हम इन दोनों के बारे में बाइबल में से सीखेंगे। हमने पहले मन-फिराने या पश्चाताप करने के बारे में सीखना आरंभ किया है, और इसके बाद हम विश्वास करने के बारे में समझेंगे।

    परमेश्वर के वचन में प्रभु यीशु मसीह की पृथ्वी की सेवकाई और सुसमाचार के संदर्भ में, जब हम पश्चाताप या मन-फिराव को देखते हैं, तो हमें पता चलता है कि सुसमाचार के प्रभावी प्रचार और पालन के लिए वास्तविक पश्चाताप कितना अनिवार्य और आधारभूत है। इन पर ध्यान कीजिए:

  • प्रभु यीशु मसीह के अग्रदूत, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के प्रचार और सेवकाई में, जो लोगों को प्रभु यीशु की सेवकाई के लिए तैयार करने के लिए थी, प्रथम और प्रमुख विषय पापों से पश्चाताप करना था (मत्ती 3:1-2)। वह केवल उन्हीं को बपतिस्मा देता था जो अपने पापों का अंगीकार करते थे (मत्ती 3:6)। उसने फरीसियों को बपतिस्मा देने से मना कर दिया, क्योंकि वे बस एक औपचारिकता को पूरा करना चाह रहे थे, और यूहन्ना ने उन से कहा कि पहले अपने जीवनों में पश्चाताप को दिखाएं (मत्ती 3:7-12)।

  • प्रभु यीशु की सेवकाई और प्रचार का आरम्भिक विषय मन-फिराव या पश्चाताप करना था (मरकुस 1:15)। यह प्रभु यीशु के स्वर्गारोहण से पहले शिष्यों को उनके द्वारा दिए गए अंतिम निर्देशों का भी भाग था (लूका 24:47)। अर्थात, प्रभु यीशु की सेवकाई का आरंभ और समापन दोनों ही पश्चाताप से संबंधित प्रचार के साथ हुए, और उन्होंने यही बात अपने शिष्यों को भी आगे सारे सँसार में ले जाने के लिए सौंप दी।

  • प्रभु यीशु के शिष्य, जब उन्हें प्रभु द्वारा पहली बार सेवकाई के लिए भेजा गया, तो अपनी उस पहली सेवकाई के दौरान उन्होंने मन-फिराव का भी प्रचार किया (मरकुस 6:7-12)।

  • पश्चाताप ही पिन्तेकुस्त के दिन पतरस द्वारा यरूशलेम में व्यवस्था का पालन करने के लिए एकत्रित हुए (प्रेरितों 2:37-38) भक्त यहूदियों (प्रेरितों 2:5) को किए गए प्रचार का विषय था, जिसके द्वारा पहली कलीसिया का जन्म हुआ। यह ध्यान देने के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण बात है; पतरस के प्रचार संदेश को सुनकर इन भक्त यहूदियों के, जो यरूशलेम में व्यवस्था का पालन करने के लिए आए थे, हृदय छिद गए। दूसरे शब्दों में, पतरस के प्रचार सन्देश के द्वारा उन्हें यह एहसास हुआ कि उनका यरूशलेम में इन रीतियों को पूरा करने के लिए एकत्रित होना अपर्याप्त और व्यर्थ था; और तब पतरस उन से पापों से पश्चाताप करने के लिए कहता है। यह स्पष्ट दिखाता है कि उनका भक्त होना, और व्यवस्था की बातों को पूरा करना, पर्याप्त नहीं था; और उन्होंने भी अपने हृदयों में इस बात को समझा, इसीलिए वे यह जानने के लिए कि अपने अन्दर के इस खाली स्थान को भरने के लिए उन्हें अब और क्या करना है, पतरस के सामने पुकार उठे, “हम क्या करें?”

  • पौलुस के परिवर्तित होने के बाद, पौलुस की सेवकाई का विषय भी मन-फिराव और प्रभु यीशु में विश्वास करना ही थे (प्रेरितों 20:21)।

  • पुराने नियम के परमेश्वर के नबियों के प्रचार का विषय भी मन-फिराव ही था (यिर्मयाह 25:4-5)।

    बहुधा यह देखा जाता है कि लोग कहते हैं कि उन्होंने पश्चाताप किया है, मन-फिराव के लिए प्रार्थना की है, और सुसमाचार में विश्वास किया है, किन्तु उनके जीवन उनके इन दावों की पुष्टि नहीं करते हैं। तो फिर हम उनके इन दावों की वास्तविकता को कैसे पहचान सकते हैं? बाइबल हमें दिखाती है कि वास्तविक पश्चाताप के साथ कोई ऐसी गतिविधि भी होती है जो मन-फिराव के सच्चे होने की पुष्टि करती है। हम इसके बारे में अगले लेख में देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Gospel – 3

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Gospel – 3

    In this series on Christian’s growth through God’s Word, in the preliminary considerations, we had seen that the history of the Church, especially of the first Church, very clearly shows us that the preaching, teaching, and obedience of the pure, unadulterated Word of God resulted in a rapid spread of the Christian Faith, of spiritual maturity of the Christian Believers, and the establishing and growth the Church or Assemblies all over the world. The Bible also teaches that a proper ministry of God’s Word amongst the Christian Believers, and in the Church is necessary for the spiritual maturity of the Believers and the growth of the Church. We have also seen that for this to happen there are three categories of Biblical teachings that are essential and ought to be given amongst Believers and in Churches. These categories are, teachings related to the gospel, about the six basic principles, and those about Christian living. Of these three categories, we have begun considering and learning from the Bible about the first one, teachings related to the gospel.

    We have seen so far that the gospel is not about any earthly or temporal gains or prosperity, but about the Kingdom of God, which has been made available by God to everyone, including the poor and the oppressed, through the work and ministry of God’s Son, the Lord Jesus Christ. The Lord Jesus began His earthly ministry by preaching the gospel, and the beginning of His ministry also marked the beginning of the end times. In the last article we have seen that for the gospel to be effective two things, sincere repentance and believing in the gospel, both are essential; and that we will learn about both of them from the Bible. We have first started to learn what the Bible says about repentance, and then we will take up learning what it means to believe.

    In context of the Lord Jesus’s earthly ministry and the gospel in God’s Word, when we look up about repentance, we realise how essential, and integral to the efficacy of the gospel the preaching and practice of sincere repentance is. Consider the following:

  • The first and main subject of the preaching and ministry of the forerunner of the Lord Jesus, John the Baptist, to prepare the people for the ministry of the Lord Jesus, was repentance from sins (Matthew 3:1-2). He only baptized those who confessed their sins (Matthew 3:6); and refused to baptize the Pharisees who wanted to get it done perfunctorily, asking them to first demonstrate repentance in their lives (Matthew 3:7-12).

  • Repentance was the opening subject of the preaching and ministry of the Lord Jesus (Mark 1:15). It was also a part of the last instructions given by the Lord to His disciples before His ascension (Luke 24:47). So, the Lord Jesus’s earthly ministry began and closed with preaching about repentance, and He handed over the same to His disciples to carry forth into the world.

  • The disciples of the Lord Jesus, when they were first sent out for ministry by the Lord, they preached about repentance during their ministry (Mark 6:7-12).

  • Repentance was the subject of Peter’s first sermon on the day of Pentecost to the devout Jews (Acts 2:5) gathered in Jerusalem to fulfil the Law (Acts 2:37-38), through which the first Church was born. This is something very important to note; it was these devout Jews who had come to fulfil the Law, who, on hearing Peter’s sermon were cut to the heart. In other words, through Peter’s sermon they realized the inadequacy and futility of their gathering in Jerusalem to fulfil the rituals; and it is to them that Peter exhorts that they must repent of their sins. This clearly implies that their being devout, and their fulfilling the requirements of the Law, was not enough; and even they in their hearts realized this, therefore they cried out to know from Peter, what was it that they needed to do to fill this void within them.

  • Repentance and faith towards the Lord Jesus were the subjects of the ministry of Paul, after his conversion (Acts 20:21).  

  • Repentance was the theme of the preaching, even of the prophets of the Old Testament (Jeremiah 25:4-5).

    It is often seen that people say they have repented, said the prayer for repentance, and have come to believe in the gospel, but their lives do not affirm their claims. How then, can we know about the genuineness of one’s repentance? The Bible shows us that genuine repentance is accompanied by some things that affirms the genuineness of the repentance. We will see about this in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins, and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 228

Click Here for the English Translation

मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 73

मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (15) 

प्रार्थना करना, व्यावहारिक मसीही जीवन का एक अभिन्न अँग है, और हम प्रेरितों 2:42 से देखते हैं कि प्रार्थना करना उन चार बातों में से एक है, आरम्भिक मसीही विश्वासी जिन का लौलीन होकर पालन किया करते थे। किन्तु आज, जैसे मसीही विश्वास से सम्बन्धित सभी बातों के साथ हुआ है, प्रार्थना के बारे में भी बहुत सी गलत शिक्षाएं और भ्रांतियाँ मसीहियों में घुस आई हैं। ऐसा होने का मुख्य कारण है मसीहियों के द्वारा परमेश्वर के वचन का व्यक्तिगत अध्ययन करना छोड़ देना। जो वचन पढ़ते भी हैं, वचन के अध्ययन के स्थान पर उनमें से अधिकाँश लोग केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए वचन का थोड़ा सा भाग पढ़ लेते हैं। वचन की शिक्षा के लिए लगभग सभी मसीही, पादरियों, कलीसिया के अगुवों, और प्रचारकों की कही बातों को, बिना वचन से जाँचे हुए, अन्ध-विश्वास के साथ स्वीकार कर लेते हैं। परिणाम स्वरूप, शैतान को हर बात के बारे में बहुत सी गलत शिक्षाओं और मानवीय व्याख्याओं तथा धारणाओं को घुसा देने का खुला द्वार मिल गया है, और वह इसका भरपूरी से उपयोग कर रहा है। इसीलिए, जैसे हमने पिछले लेखों में अन्य विषयों के लिए किया था, हम प्रार्थना के बारे में भी वचन में दी गई बातों से सीख रहे हैं, गलत शिक्षाओं तथा भ्रांतियों को पहचानने का प्रयास कर रहे हैं। हम देख चुके हैं कि प्रार्थना क्या है, और क्यों परमेश्वर चाहता है कि उसके लोग उसके साथ निरन्तर प्रार्थना में लगे रहें। हमने यह भी देखा है कि एक आम गलत व्याख्या और प्रचलित शिक्षा के विपरीत, परमेश्वर ने अपने वचन में यह प्रतिज्ञा नहीं की है कि वह हर किसी की “विश्वास से” माँगी हुई सभी प्रार्थनाओं सकारात्मक उत्तर देगा। वरन परमेश्वर ने यह स्पष्ट लिखा है कि वह किन लोगों की और कैसी प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर देगा। पिछले लेख में हमने इसी से सम्बन्धित एक अन्य गलत व्याख्या और शिक्षा की वास्तविकता को वचन से समझा था कि “यीशु के नाम में” माँगी गई प्रार्थनाओं को परमेश्वर हमेशा ही पूरा करेगा। इन सभी बातों के बारे में विचार करते हुए, हमने देखा है कि परमेश्वर अपने वास्तव में नया-जन्म पाए हुए और समर्पित, प्रतिबद्ध लोगों, अर्थात, उसके परिवार के सदस्यों की उन प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर देता है, जो वे उसके वचन से सुसंगत तथा उसकी इच्छा के अनुसार माँगते हैं। आज इसी बात को और अधिक स्पष्ट करने के लिए हम यूहन्ना 15 अध्याय में इस सम्बन्ध में प्रभु द्वारा कही गई कुछ बातों को देखेंगे, उनपर विचार करेंगे।

पिछले लेखों में हमने देखा है कि प्रभु यीशु ने यूहन्ना 14 से 16 अध्याय में बारम्बार अपने शिष्यों से कहा है कि उसके नाम में वे जो भी पिता परमेश्वर से माँगेंगे, उसे वह पूरा करेगा। यही बात प्रभु ने यूहन्ना 15 अध्याय में भी कही है, और बहुधा इसे लेकर यह बताया और सिखाया जाता है कि यह सभी के लिए मान्य प्रभु की प्रतिज्ञा है। हम पिछले लेख में “यीशु के नाम में माँगने” पर विचार करते हुए, यह समझ चुके हैं कि प्रभु ने यह प्रतिज्ञा केवल अपने आज्ञाकारी, समर्पित, और प्रतिबद्ध शिष्यों को ही दी थी। और जिस समय प्रभु ने यह कहा था, तब तक यहूदा इस्करियोती उन्हें छोड़ कर जा चुका था। तात्पर्य यह कि प्रभु की यह प्रतिज्ञा अपने आप को प्रभु का शिष्य कहने वाले हर किसी जन के लिए नहीं थी, केवल वास्तविक और सच्चे शिष्यों के लिए थी। यूहन्ना 15 अध्याय से इसके बारे में देखने से हमारे सामने इस प्रतिज्ञा के विषय कुछ और महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आते हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट हो जाता है कि प्रभु की यह प्रतिज्ञा “सशर्त” थी, उन सच्चे, समर्पित, प्रतिबद्ध शिष्यों के लिए भी; यह कभी भी, कैसे भी उपयोग करने के लिए नहीं थी। चलिए, यूहन्ना 15 अध्याय में इस प्रतिज्ञा से सम्बन्धित पदों को देखते हैं। 

  • यूहन्ना 15:4-5 “तुम मुझ में बने रहो, और मैं तुम में: जैसे डाली यदि दाखलता में बनी न रहे, तो अपने आप से नहीं फल सकती, वैसे ही तुम भी यदि मुझ में बने न रहो तो नहीं फल सकते। मैं दाखलता हूं: तुम डालियां हो; जो मुझ में बना रहता है, और मैं उस में, वह बहुत फल फलता है, क्योंकि मुझ से अलग हो कर तुम कुछ भी नहीं कर सकते।” प्रभु की सामर्थ्य से कुछ करने, “फल लाने” के लिए पहली शर्त है, प्रभु के सच्चे शिष्यों का भी हमेशा प्रभु के साथ बने रहना, उससे जुड़े रहना। अर्थात प्रार्थना में, वचन में, आज्ञाकारिता में (1 यूहन्ना 2:3-6) हमेशा प्रभु के साथ जुड़े रहना। यदा-कदा, केवल सुविधा और आवश्यकतानुसार ही प्रभु से जुड़ने वाले शिष्य प्रभु के लिए फलवन्त नहीं हो सकते हैं। 

  • यूहन्ना 15:7 “यदि तुम मुझ में बने रहो, और मेरी बातें तुम में बनी रहें तो जो चाहो मांगो और वह तुम्हारे लिये हो जाएगा।” उपरोक्त शर्त की पुष्टि इस पद की शर्त से हो जाती है। प्रभु ने अपने उन सच्चे, समर्पित, और प्रतिबद्ध शिष्यों से यहाँ पर स्पष्ट कहा है कि यदि वे प्रभु में बने रहेंगे, और प्रभु की बातें उनमें बनी रहेंगी, तब ही उनकी प्रार्थना में माँगी गई बातें पूरी होंगी।

  • यूहन्ना 15:10 “यदि तुम मेरी आज्ञाओं को मानोगे, तो मेरे प्रेम में बने रहोगे: जैसा कि मैं ने अपने पिता की आज्ञाओं को माना है, और उसके प्रेम में बना रहता हूं।” प्रभु के ये वास्तविक शिष्य प्रभु के प्रेम में तब ही बने रह सकते हैं, जब वे प्रभु के आज्ञाकारी रहें। अर्थात, जब प्रभु के आज्ञाकारी रहेंगे, तो प्रभु से जुड़े रहेंगे, और जब जुड़े रहेंगे, तो परमेश्वर उनकी प्रार्थनाओं को सुनेगा और पूरा भी करेगा।

  • यूहन्ना 15:16 “तुम ने मुझे नहीं चुना परन्तु मैं ने तुम्हें चुना है और तुम्हें ठहराया ताकि तुम जा कर फल लाओ; और तुम्हारा फल बना रहे, कि तुम मेरे नाम से जो कुछ पिता से मांगो, वह तुम्हें दे।” प्रभु से, और प्रभु के नाम में पिता से माँगने का अधिकार उन्हीं का है जो प्रभु द्वारा चुने और ठहराए हुए हैं, जो प्रभु के लिए फलवन्त होते हैं। और जैसा ऊपर देखा है, यह फलवन्त होना, वास्तविक शिष्यों के प्रभु के आज्ञाकारी होने पर निर्भर है।

  • यूहन्ना 15:19 “यदि तुम संसार के होते, तो संसार अपनों से प्रीति रखता, परन्तु इस कारण कि तुम संसार के नहीं, वरन मैं ने तुम्हें संसार में से चुन लिया है इसी लिये संसार तुम से बैर रखता है।” जो प्रभु के चुने हुए हैं, वे प्रभु द्वारा संसार से अलग भी किए गए हैं। जिसकी पहचान है कि संसार और संसार के लोग, जैसे प्रभु से, वैसे ही उनसे भी बैर रखते हैं। तात्पर्य स्पष्ट है, जिनमें संसार और सांसारिकता की बातें हैं, जो संसार से और संसार जिन से प्रेम करता है, वे प्रभु के जन नहीं हैं (1 यूहन्ना 2:15-17)। इसलिए “यीशु के नाम में माँगने” का आश्वासन उन लोगों के लिए नहीं है।

अर्थात, यूहन्ना 15 अध्याय में प्रभु यीशु द्वारा अपने सच्चे, समर्पित, प्रतिबद्ध शिष्यों से कही गई बातें स्पष्ट कर देती हैं कि “यीशु के नाम में माँगने” की प्रतिज्ञा हर किसी के लिए नहीं है, केवल प्रभु के सच्चे, समर्पित, और प्रतिबद्ध शिष्यों के लिए है। और वह भी तब, जब वे उसके साथ जुड़े रहें, उसके आज्ञाकारी बने रहें। अगले लेख में हम “विश्वास से” प्रभु से माँगने के कुछ और उदाहरणों को परमेश्वर के वचन से देखेंगे और समझेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

Things Related to Christian Living – 73

The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (15)

Praying is an integral part of practical Christian living, and we see from Acts 2:42 that it is one of those four things that the initial Christian Believers observed steadfastly. But today, as has happened with everything associated with the Christian faith, many wrong teachings and misconceptions have come in amongst the Christians. The main reason for this is the Christians having given up studying God’s Word for themselves. Those who do read the Word, instead of studying the Word, they read a small portion, usually just to fulfill a formality. For teachings from God’s Word, practically all Christians depend on whatever the Pastors, Church Elders, and the Preachers tell them; and they blindly accept whatever they say without cross-checking and verifying whatever is taught. Consequently, Satan has an open door for him to bring in many wrong teachings, human interpretations, and notions, and he is making full use of this opportunity. That is why, as we have done in the previous articles about other topics, about ‘praying’ too we are studying from God’s Word, seeing what is written in God’s Word, to recognize and understand the wrong teachings and the misconceptions. We have seen what prayer actually is, and why God wants His people to constantly be praying to Him. We have also seen that contrary to a popular and prevalent notion, God has not promised in His Word that He will answer every prayer made to Him “in faith” in affirmative. Rather, God has very clearly written whose prayers and what kinds of prayers He will answer in the affirmative. In the last article we had seen and understood about another related misinterpretation and misconception that God will always answer in the affirmative the prayers made using the phrase “asking in Jesus’ name.” While considering all these things, we have seen that God only answers in the affirmative the prayers made by those of His truly Born-Again children who are fully committed and surrendered to Him, and those of their prayers that are consistent with His Word and in accordance with His will. Today, to further clarify this, we will see from John chapter 15 some things said by the Lord, and ponder over them.

In the preceding articles we have seen that the Lord has repeatedly said to His disciples in John chapters 14 to 16 that whatever they ask Father God in His name, God will fulfill it. The same thing, the Lord has also said in John chapter 15, and often this is taken to preach and teach that this is a promise by the Lord, given to and applicable for everyone. In the previous article, while learning about “asking in the name of Jesus” we have seen and understood that the Lord has given this promise only to His obedient, surrendered, and committed disciples. At the time when the Lord had said this promise, Judas Iscariot had already left them and gone away. The implication is that this promise by the Lord was not meant for anyone who calls himself a disciple of the Lord, but only for the true and actual disciples. On seeing this from John 15, some important facts related to this promise come up before us. Moreover, it also becomes clear to us that this promise of the Lord is “conditional,” even for those true, surrendered, and committed disciples of the Lord; it was never meant to be used casually and in any manner by them. Let us see the verses related to this promise from John 15.

  • John 15:4-5 “Abide in Me, and I in you. As the branch cannot bear fruit of itself, unless it abides in the vine, neither can you, unless you abide in Me. I am the vine, you are the branches. He who abides in Me, and I in him, bears much fruit; for without Me you can do nothing.” The first condition to doing something through the Lord’s power, being “fruitful” for Him is to abide in Him. The true disciples of the Lord have to remain constantly connected to Him, abiding in Him; in prayer, in the Word, in obedience (1 John 2:3-6). Those disciples who connect to the Lord off and on, only as per their convenience or only for their needs, cannot be fruitful for the Lord.

  • John 15:7 “If you abide in Me, and My words abide in you, you will ask what you desire, and it shall be done for you.” The condition of the aforementioned verses is affirmed by this verse. The Lord has made clear to His true, surrendered, and committed disciples that only when they abide in the Lord, and the Lord’s Word abides in them, will God listen and fulfill their prayers.

  • John 15:10 “If you keep My commandments, you will abide in My love, just as I have kept My Father's commandments and abide in His love.” These true disciples of the Lord can abide in the Lord’s love by staying obedient to Him. In other words, when they are obedient to the Lord, they will abide in Him, and when they abide in Him, then God will listen and fulfill their prayers. 

  • John 15:16 “You did not choose Me, but I chose you and appointed you that you should go and bear fruit, and that your fruit should remain, that whatever you ask the Father in My name He may give you.” The right to ask the Lord, ask God the Father belongs to those who are chosen and appointed by the Lord, those who “bear fruit" for Him. And as we have seen above, this “bearing fruit” is only possible for the true disciples by being obedient to the Lord.

  • John 15:19 “If you were of the world, the world would love its own. Yet because you are not of the world, but I chose you out of the world, therefore the world hates you.” Those who have been chosen by the Lord, they have also been separated out from the world by the Lord. This is proved by the world and the people of the world hating them just as they hated the Lord. The implication is evident, those who have the world and the things of the world in them, those who love the world and whom the world loves, they are not the people of the Lord (1 John 2:15-17). Therefore, the assurance of “asking in the name of Jesus” is not for them.

In other words, the things that the Lord Jesus has said to His true, surrendered, committed disciples, make it very clear that the promise of “asking in the name of Jesus” is not for everyone, only for His true, surrendered, committed disciples. And that too when they abide in Him and remain obedient to Him. In the next article we will look at and understand some other examples of “asking in faith” from the Lord.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 11 मार्च 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 6

Click Here for the English Translation

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 3

    परमेश्वर के वचन से मसीही की बढ़ोतरी की इस श्रृंखला में, हमने आरंभिक विचारों में देखा था कि कलीसिया, विशेषकर पहली कलीसिया, का इतिहास हमें स्पष्ट दिखाता है कि परमेश्वर के शुद्ध, बिना मिलावट के वचन के प्रचार करने, सिखाने, और उसका पालन करने के द्वारा मसीही विश्वास तेजी से फैला, मसीही विश्वासियों की आत्मिक उन्नति हुई, और सारे सँसार भर में कलीसियाओं या मण्डलियों की स्थापना और बढ़ोतरी हुई। बाइबल हमें यह भी सिखाती है कि मसीही विश्वासियों तथा कलीसियाओं में वचन की सही सेवकाई उनकी उन्नति और बढ़ोतरी के लिए अनिवार्य है। हमने यह भी देखा है कि ऐसा होने के लिए तीन प्रकार की बाइबल की शिक्षाओं का कलीसियाओं और विश्वासियों के मध्य में दिया जाना आवश्यक है। ये तीन प्रकार की शिक्षाएँ हैं, सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ, छः आरंभिक बातों की शिक्षाएँ, और मसीही जीवन से संबंधित शिक्षाएँ। इन तीनों में से हमने पहले प्रकार की, सुसमाचार से संबंधित शिक्षा के बारे में बाइबल में से देखना और सीखना आरंभ किया है।

    अभी तक हमने देखा है कि सुसमाचार किसी साँसारिक या पार्थिव लाभ और समृद्धि के बारे में नहीं है, बल्कि परमेश्वर के राज्य के बारे में है, जिसे परमेश्वर ने उसके पुत्र प्रभु यीशु मसीह के कार्य और सेवकाई के द्वारा सभी के लिए उपलब्ध करवाया है, कंगालों और सताए हुओं के लिए भी। प्रभु यीशु ने अपनी पृथ्वी की सेवकाई का आरम्भ सुसमाचार प्रचार के साथ किया, और उनकी सेवकाई के आरम्भ ने अंत के समय के आरम्भ होने की भी सूचना दी है। पिछले लेख में हमने देखा है कि सुसमाचार को प्रभावी होने के लिए दो बातें, वास्तविक मन-फिराना या पश्चाताप करना, और सुसमाचार पर विश्वास करना, दोनों का होना अनिवार्य है; और हम इन दोनों के बारे में बाइबल में से सीखेंगे। हमने पहले मन-फिराने या पश्चाताप करने के बारे में सीखना आरंभ किया है, और इसके बाद हम विश्वास करने के बारे में समझेंगे।

    परमेश्वर के वचन में प्रभु यीशु मसीह की पृथ्वी की सेवकाई और सुसमाचार के संदर्भ में, जब हम पश्चाताप या मन-फिराव को देखते हैं, तो हमें पता चलता है कि सुसमाचार के प्रभावी प्रचार और पालन के लिए वास्तविक पश्चाताप कितना अनिवार्य और आधारभूत है। इन पर ध्यान कीजिए:

  • प्रभु यीशु मसीह के अग्रदूत, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के प्रचार और सेवकाई में, जो लोगों को प्रभु यीशु की सेवकाई के लिए तैयार करने के लिए थी, प्रथम और प्रमुख विषय पापों से पश्चाताप करना था (मत्ती 3:1-2)। वह केवल उन्हीं को बपतिस्मा देता था जो अपने पापों का अंगीकार करते थे (मत्ती 3:6)। उसने फरीसियों को बपतिस्मा देने से मना कर दिया, क्योंकि वे बस एक औपचारिकता को पूरा करना चाह रहे थे, और यूहन्ना ने उन से कहा कि पहले अपने जीवनों में पश्चाताप को दिखाएं (मत्ती 3:7-12)।
  • प्रभु यीशु की सेवकाई और प्रचार का आरम्भिक विषय मन-फिराव या पश्चाताप करना था (मरकुस 1:15)। यह प्रभु यीशु के स्वर्गारोहण से पहले शिष्यों को उनके द्वारा दिए गए अंतिम निर्देशों का भी भाग था (लूका 24:47)। अर्थात, प्रभु यीशु की सेवकाई का आरंभ और समापन दोनों ही पश्चाताप से संबंधित प्रचार के साथ हुए, और उन्होंने यही बात अपने शिष्यों को भी आगे सारे सँसार में ले जाने के लिए सौंप दी।
  • प्रभु यीशु के शिष्य, जब उन्हें प्रभु द्वारा पहली बार सेवकाई के लिए भेजा गया, तो अपनी उस पहली सेवकाई के दौरान उन्होंने मन-फिराव का भी प्रचार किया (मरकुस 6:7-12)।
  • पश्चाताप ही पिन्तेकुस्त के दिन पतरस द्वारा यरूशलेम में व्यवस्था का पालन करने के लिए एकत्रित हुए (प्रेरितों 2:37-38) भक्त यहूदियों (प्रेरितों 2:5) को किए गए प्रचार का विषय था, जिसके द्वारा पहली कलीसिया का जन्म हुआ। यह ध्यान देने के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण बात है; पतरस के प्रचार संदेश को सुनकर इन भक्त यहूदियों के, जो यरूशलेम में व्यवस्था का पालन करने के लिए आए थे, हृदय छिद गए। दूसरे शब्दों में, पतरस के प्रचार सन्देश के द्वारा उन्हें यह एहसास हुआ कि उनका यरूशलेम में इन रीतियों को पूरा करने के लिए एकत्रित होना अपर्याप्त और व्यर्थ था; और तब पतरस उन से पापों से पश्चाताप करने के लिए कहता है। यह स्पष्ट दिखाता है कि उनका भक्त होना, और व्यवस्था की बातों को पूरा करना, पर्याप्त नहीं था; और उन्होंने भी अपने हृदयों में इस बात को समझा, इसीलिए वे यह जानने के लिए कि इस खाली स्थान को भरने के लिए उन्हें अब और क्या करना है, पतरस के सामने पुकार उठे, “हम क्या करें?”
  • पौलुस के परिवर्तित होने के बाद, पौलुस की सेवकाई का विषय भी मन-फिराव और प्रभु यीशु में विश्वास करना ही थे (प्रेरितों 20:21)।
  • पुराने नियम के परमेश्वर के नबियों के प्रचार का विषय भी मन-फिराव ही था (यिर्मयाह 25:4-5)।

    बहुधा यह देखा जाता है कि लोग कहते हैं कि उन्होंने पश्चाताप किया है, मन-फिराव के लिए प्रार्थना की है, और सुसमाचार में विश्वास किया है, किन्तु उनके जीवन उनके इन दावों की पुष्टि नहीं करते हैं। तो फिर हम उनके इन दावों की वास्तविकता को कैसे पहचान सकते हैं? बाइबल हमें दिखाती है कि वास्तविक पश्चाताप के साथ कोई ऐसी गतिविधि भी होती है जो मन-फिराव के सच्चे होने की पुष्टि करती है। हम इसके बारे में अगले लेख में देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

Teachings Related to the Gospel – 3

    In this series on Christian’s growth through God’s Word, in the preliminary considerations, we had seen that the history of the Church, especially of the first Church, very clearly shows us that the preaching, teaching, and obedience of the pure, unadulterated Word of God resulted in a rapid spread of the Christian Faith, of spiritual maturity of the Christian Believers, and the establishing and growth the Church or Assemblies all over the world. The Bible also teaches that a proper ministry of God’s Word amongst the Christian Believers, and in the Church is necessary for the spiritual maturity of the Believers and the growth of the Church. We have also seen that for this to happen there are three categories of Biblical teachings that are essential and ought to be given amongst Believers and in Churches. These categories are, teachings related to the gospel, about the six basic principles, and those about Christian living. Of these three categories, we have begun considering and learning from the Bible about the first one, teachings related to the gospel.

    We have seen so far that the gospel is not about any earthly or temporal gains or prosperity, but about the Kingdom of God, which has been made available by God to everyone, including the poor and the oppressed, through the work and ministry of God’s Son, the Lord Jesus Christ. The Lord Jesus began His earthly ministry by preaching the gospel, and the beginning of His ministry also marked the beginning of the end times. In the last article we have seen that for the gospel to be effective two things, sincere repentance and believing in the gospel, both are essential; and that we will learn about both of them from the Bible. We have first started to learn what the Bible says about repentance, and then we will take up learning what it means to believe.

    In context of the Lord Jesus’s earthly ministry and the gospel in God’s Word, when we look up about repentance, we realise how essential, and integral to the efficacy of the gospel the preaching and practice of sincere repentance is. Consider the following:

  • The first and main subject of the preaching and ministry of the forerunner of the Lord Jesus, John the Baptist, to prepare the people for the ministry of the Lord Jesus, was repentance from sins (Matthew 3:1-2). He only baptized those who confessed their sins (Matthew 3:6); and refused to baptize the Pharisees who wanted to get it done perfunctorily, asking them to first demonstrate repentance in their lives (Matthew 3:7-12).
  • Repentance was the opening subject of the preaching and ministry of the Lord Jesus (Mark 1:15). It was also a part of the last instructions given by the Lord to His disciples before His ascension (Luke 24:47). So, the Lord Jesus’s earthly ministry began and closed with preaching about repentance, and He handed the same over to His disciples to carry forth into the world.
  • The disciples of the Lord Jesus, when they were first sent out for ministry by the Lord, they preached about repentance during their ministry (Mark 6:7-12).
  • Repentance was the subject of Peter’s first sermon on the day of Pentecost to the devout Jews (Acts 2:5) gathered in Jerusalem to fulfil the Law (Acts 2:37-38), through which the first Church was born. This is something very important to note; it was these devout Jews who had come to fulfil the Law, they on hearing Peter’s sermon were cut to the heart. In other words, through Peter’s sermon they realized the inadequacy and futility of their gathering in Jerusalem to fulfil the rituals; and to them Peter exhorts to repent of their sins. This clearly implies that their being devout, and their fulfilling the requirements of the Law, was not enough; and even they in their hearts realized this, therefore they cried out to know from Peter, what was it that they needed to do to fill this void.
  • Repentance and faith towards the Lord Jesus were the subjects of the ministry of Paul, after his conversion (Acts 20:21).  
  • Repentance was the theme of the preaching of even of the prophets of the Old Testament (Jeremiah 25:4-5).

    It is often seen that people say they have repented, said the prayer for repentance, and have come to believe in the gospel, but their lives do not affirm their claims. How then, can we know about the genuineness of one’s repentance? The Bible shows us that genuine repentance is accompanied by some activity that affirms the genuineness of the repentance. We will see about this in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 17 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 13b - True Gospel (2) / सच्चा सुसमाचार (2)

Click Here for the English Translation

सच्चा सुसमाचार, बनाम झूठे विश्वास और सिद्धान्त भाग - (2)

    जब एक बार हम सच्चे सुसमाचार के गुण पहचान जाते हैंतब फिर हम उनका प्रयोग प्रत्येक अन्य शिक्षा एवँ सिद्धान्त की वास्तविकता और सत्यता को जाँचने के लिए कर सकते हैं। पवित्र-आत्मा नेपौलुस प्रेरित में होकर गलत सुसमाचार को पहचानने के कुछ चिन्ह गलातियों 1:3-9 में दिए हैंऔर साथ ही चेतावनी भी दी है कि जो सुसमाचार पहले-पहल दे दिया गया हैउसे यदि पौलुस या कोई स्वर्गदूत भी आकर बदलना या भिन्न प्रकार से व्यक्त करना चाहेतो उसे कदापि स्वीकार नहीं किया जाए।

    गलातियों 1:3-9 का लेख इस प्रकार से है:
  • गलातियों 1:3 परमेश्वर पिताऔर हमारे प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शान्‍ति मिलती रहे
  • गलातियों 1:4 उसी ने अपने आप को हमारे पापों के लिये दे दियाताकि हमारे परमेश्वर और पिता की इच्छा के अनुसार हमें इस वर्तमान बुरे संसार से छुड़ाए
  • गलातियों 1:5 उस की स्‍तुति और बड़ाई युगानुयुग होती रहे। आमीन
  • गलातियों 1:6 मुझे आश्चर्य होता हैकि जिसने तुम्हें मसीह के अनुग्रह से बुलाया उस से तुम इतनी जल्दी फिर कर और ही प्रकार के सुसमाचार की ओर झुकने लगे
  • गलातियों 1:7 परन्तु वह दूसरा सुसमाचार है ही नहीं: पर बात यह हैकि कितने ऐसे हैंजो तुम्हें घबरा देतेऔर मसीह के सुसमाचार को बिगाड़ना चाहते हैं
  • गलातियों 1:8 परन्तु यदि हम या स्वर्ग से कोई दूत भी उस सुसमाचार को छोड़ जो हम ने तुम को सुनाया हैकोई और सुसमाचार तुम्हें सुनाएतो श्रापित हो
  • गलातियों 1:9 जैसा हम पहिले कह चुके हैंवैसा ही मैं अब फिर कहता हूंकि उस सुसमाचार को छोड़ जिसे तुम ने ग्रहण किया हैयदि कोई और सुसमाचार सुनाता हैतो श्रापित हो। अब मैं क्या मनुष्यों को मनाता हूं या परमेश्वर कोक्या मैं मनुष्यों को प्रसन्न करना चाहता हूं?

    इस खण्ड से सच्चे सुसमाचार के बारे में हम निम्न तथ्य और विशेषताएं सीख सकते हैं:
  • आयत 3. सच्चे सुसमाचार के साथ परमेश्वर का अनुग्रह और शान्ति आते हैंवह मतभेदों, विवादों और संघर्षो का कारण अथवा स्त्रोत नहीं होता है। ऐसी कोई भी शिक्षा जो परमेश्वर तथा प्रभु यीशु को हमारे जीवनों में समस्त अनुग्रह और शान्ति का स्वाभाविक स्त्रोत नहीं बनाती हैवरन परमेश्वर के अनुग्रह और शान्ति को प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार के मानवीय प्रयासों और कर्मों को आधार बनाती हैया उसे साधारण विश्वास के द्वारा ग्रहण करने के स्थान पर कुछ कर्म या धार्मिकता के निर्वाह के द्वारा उस अनुग्रह और शान्ति को ‘कमाने’ का प्रयास करती हैवह सच्चा सुसमाचार नहीं है। जब प्रभु यीशु की शान्ति तो प्रभु के प्रत्येक अनुयायी के लिए प्रभु द्वारा पहले से ही प्रदान कर दी गई है (यूहन्ना 14:27; 16:33) तो फिर उसे प्राप्त करने के लिए किसी को अपना और कोई प्रयास क्यों करना पड़ेगा?
  • आयत 4. ऐसी कोई भी शिक्षा या सिद्धान्त या धर्म और धार्मिकता जो हमें पापों से बचाने तथा परमेश्वर के सम्मुख धर्मी ठहराने के लिए कलवरी के क्रूस पर प्रभु यीशु द्वारा सिद्ध किए गए बलिदान के कार्य के अतिरिक्त और कुछ भी करने या निभाने को कहती है, वह झूठा सुसमाचार, गलत शिक्षा है; और उसका तुरंत ही पूर्णतः तिरिस्कार किया जाना चाहिए। हमारे उद्धार और पापों से छुटकारे के लिए जो कुछ प्रभु यीशु ने कर के दे दिया है वही पूर्ण है और सिद्ध है, उसे और अधिक कारगर करने के लिए उसमें और कुछ भी नहीं, बिलकुल कुछ नहीं, जोड़ा जा सकता है; और न ही कुछ और प्रभु के उस बलिदान का स्थान ले सकता है – न बपतिस्मा, न प्रभु-भोज में सम्मिलित होना, न दृढ़ीकरण, न कोई अन्य रीति-रिवाज़ अथवा प्रथा या त्यौहार का निर्वाह।
  • आयत 5. सच्चे सुसमाचार से संलग्न रहना तथा उसका पालन करना सदा ही परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह को महिमा देता है। सच्चा सुसमाचार कभी भी किसी भी मनुष्य को आदर और महिमा नहीं देता हैवरन वह मनुष्य के पाप और पापी स्वभाव को उजागर करता हैपरमेश्वर के अनुग्रह को पाप के समाधान के लिए प्रदान करता हैऔर जो परमेश्वर के अनुग्रह के द्वारा बचाए और छुड़ाए गए हैं उन से उनके उद्धार, परमेश्वर के राज्य में प्रवेश, और परमेश्वर के साथ संगति में बहाल किए जाने के लिए, किसी मनुष्य की बड़ाई करवाने या उसे आदरणीय बनाने के स्थान पर परमेश्वर की महिमा और स्तुति करवाता है। वह जो मनुष्यों की महिमा और आदर करता है या किसी भी रीति से परमेश्वर की महिमा में से चुराता है, वह सच्चा सुसमाचार नहीं है।
  • आयतें 6, 7. वह ‘दूसरा सुसमाचार’ इसलिए ‘और ही प्रकार’ का है क्योंकि ‘मसीह के अनुग्रह’ को सबसे प्रथम और सबसे उत्तम महत्व का प्रस्तुत करने की बजाएवह लोगों को उद्धार की इस प्राथमिक आवश्यकता एवँ अनिवार्यता – अनुग्रह, से दूर ले जाता है। वह ‘दूसरा सुसमाचार’ और ही बातों जैसे कि ‘भले कार्य’, ‘धार्मिकता या पवित्रता का जीवन’, या ‘आश्चर्यकर्म करने’ आदि पर बल देता है, उनकी ओर ध्यान आकर्षित करता हैवह स्वर्गीय धन एकत्रित करने की बजाए सांसारिक संपत्ति और बढ़ोतरी की ओर ध्यान केंद्रित करता है (कुलुस्सियों 3:1-2)। वह दान करनेतप-तपस्या करनेतीर्थ-यात्राएं करने‘संतों’ तथा अन्य मनुष्यों को आदरणीय या पूजनीय समझनेदार्शनिक विचारोंबाइबल का किताबी ज्ञान रखनेचर्च में पदवी या महत्वपूर्ण स्थान पाने और बनाए रखनेआदि पर बल देता है परन्तु उस ‘दूसरे सुसमाचार’ या ‘और ही प्रकार’ के सुसमाचार में जो सबसे महत्वपूर्ण बात अनुपस्थित होती है वह है परमेश्वर के सम्मुख ग्रहण योग्य होने के लिए केवल मसीह के अनुग्रह की एकमात्र अनिवार्यता को स्वीकार करना (कुलुस्सियों 2)। झूठे या गलत सुसमाचार से अन्ततः कलीसिया में समस्याएँसंघर्षविवाददुखदायी एवँ बाधित और बिगड़े हुए संबंधअपने आप को बड़ा दिखाने की प्रवृत्तिअहम और उससे संबंधित समस्याएँनाश्मान और सांसारिक वस्तुएँ एवँ ओहदे पाने की लालसाएं तथा प्रयासआदि दिखाई देंगे न कि परमेश्वर का अनुग्रह और शान्तिजैसा कि ऊपर आयत 3 में कहा गया है।
  • आयतें 8, 9. सुसमाचार जो सदाकाल के लिए एक ही बार दे दिया गया है वह अपरिवर्तनीय हैउसमें न तो कुछ जोड़ा जा सकता है और न ही कुछ उसमें से घटाया जा सकता हैवरन शैतान की धूर्तता के हमलों से उसकी यत्न के साथ रक्षा करने की आवश्यकता है (यहूदा 1:3). कोई भी नहींन पौलुसन कोई स्वर्गदूतन कोई और  वह चाहे कितना भी कीर्ति प्राप्त या आदरणीय क्यों न होप्रथम कलीसिया को सदा काल के लिए एक ही बार दिए गए उस सुसमाचार में वह कोई भी, कैसा भी परिवर्तन या ‘सुधार’ नहीं कर सकता है (प्रेरितों 2:37-40; 1 कुरिन्थियों 15:1-4)। इस प्राथमिक और आधारभूत सुसमाचार में जो कुछ भी विद्यमान नहीं है, जो कुछ भी उससे भिन्न है, वह ‘और ही सुसमाचार’ है शैतान से आया हुआ सच्चे सुसमाचार का भ्रष्ट रूप हैऔर उसे न तो कोई महत्व दिया जाना चाहिए और न ही स्वीकार किया जाना चाहिएउसका अनुसरण या पालन करना तो बहुत दूर की बात है। परमेश्वर का वचन इस ‘दूसरे सुसमाचार’ को धोखे से सिखाने वालों को ‘श्रापित’ कहता है; और जिसे परमेश्वर ने श्रापित कहा हो उससे कुछ भी आशीषित अथवा महिमायोग्य प्राप्त होने की आशा रखना मूर्खतापूर्ण और बिलकुल गलत है।

    पौलुस द्वारा दिए गए निर्देश तुम मेरी सी चाल चलो जैसा मैं मसीह की सी चाल चलता हूं” (1 कुरिन्थियों 11:1), तथा पवित्र-आत्मा की सहायता और मार्गदर्शन में परमेश्वर, मसीह यीशु, उद्धार आदि से संबंधित सभी शिक्षाओं को उपरोक्त गुणों तथा विशेषताओं के अनुसार जांचने (और साथ ही 1 कुरिन्थियों 15; कुलुस्सियों 2 & 3 की शिक्षाओं के आधार पर भी आँकलन करनेके द्वारा सही को गलत से अलग किया जा सकता है, वास्तविकता को पहचाना जा सकता है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
*************************************************************************************

True Gospel versus False Beliefs and False Doctrines - Part (2)

    Once we know the characteristics of the true Gospel, we can always use them as the standard to compare every other doctrine and determine whether or not it is genuine. The Holy Spirit, through the Apostle Paul gives us some pointers to identify the wrong Gospel in Galatians 1:3-9, and warns us that other than the Gospel already stated, even if Paul himself or an angel tries to modify it or re-state it in a different manner, it is not to be accepted. 

    The text of Galatians 1:3-9 is as follows:
  • Galatians 1:3 Grace to you and peace from God the Father and our Lord Jesus Christ,
  • Galatians 1:4 who gave Himself for our sins, that He might deliver us from this present evil age, according to the will of our God and Father,
  • Galatians 1:5 to whom be glory forever and ever. Amen.
  • Galatians 1:6 I marvel that you are turning away so soon from Him who called you in the grace of Christ, to a different gospel,
  • Galatians 1:7 which is not another; but there are some who trouble you and want to pervert the gospel of Christ.
  • Galatians 1:8 But even if we, or an angel from heaven, preach any other gospel to you than what we have preached to you, let him be accursed.
  • Galatians 1:9 As we have said before, so now I say again, if anyone preaches any other gospel to you than what you have received, let him be accursed.

    We can glean the following facts and characteristics regarding the true Gospel from this passage:
  • Verse 3. The true Gospel brings God’s grace and peace with it; it is not a source of differences, contentions or strife. Any teaching that does not place God and the Lord Jesus as the source of all grace and peace in our lives, instead if it emphasizes on any kind of human efforts and works to attain God’s grace and peace, or asking to do something to “earn it” instead of receiving it by faith through the grace of God, is not the true Gospel. Since the peace of the Lord Jesus is already granted to every disciple of His (John 14:27; 16:33), so why would anyone have to make any efforts of his own to obtain it?
  • Verse 4. Any teaching or doctrine or religion that speaks of anything other than, or of anything in addition to the accomplished work on the Cross of Calvary by the Lord Jesus, to save us from our sins and to justify us before God, is a false Gospel, a false doctrine, a false teaching; and ought to be rejected outright. Nothing, absolutely nothing, not even things like Baptism, participation in the Lord’s Table, Confirmation, or any other ritual or practice can in any way supplement or supplant what the Lord Jesus Christ has done for the salvation and redemption of mankind.
  • Verse 5. Adherence to and following the true Gospel always glorifies God and the Lord Jesus. The true gospel never ever glorifies man; rather, it exposes the sinfulness of man, provides the grace of God as the remedy to sin, and causes the redeemed and saved by Gods grace to glorify God rather than exalt or venerate any human being in any manner, for anything related to salvation, Kingdom of God, and restoration to fellowship with God. That which glorifies any human being, or in any manner takes away from God’s glory, is not the true Gospel.
  • Verses 6, 7. The ‘different gospel’’ is different because instead of emphasizing and presenting the ‘grace of Christ’ as something of first and foremost importance, leads people away from this primary requirement for salvation - grace. The ‘different gospel’’ may emphasize on things like ‘good works,’ ‘pious or holy living,’ ‘working of miracles’; it may focus on worldly gains and prosperity rather than accumulating heavenly gains (Colossians 3:1-2); on alms, penances, pilgrimages, veneration of saints and other humans; on philosophy, Bible knowledge, status in Church hierarchy, etc. but the one crucial thing missing in that ‘different’ or false gospel will be the emphasis and sole necessity of the grace of Christ for being right with God, for being acceptable to God (Colossians 2). The false Gospel will eventually lead to problems, strife, contentions, hurt and broken relationships, one-upmanship, ego problems, desire and efforts for gaining temporal status and things, etc. instead of the grace and peace of God, as stated in vs. 3.
  • Verses 8, 9. The Gospel that has once and for all times been delivered is immutable, and cannot be added to or subtracted from, but has to be diligently defended from Satan’s devious ploys (Jude 1:3). No one, not Paul, not any angel, not anyone – howsoever accomplished or worthy of honor he or she may be, can ever make any changes or modifications to the Gospel delivered once and for all times at the beginning of the first Church (Acts 2:37-40; 1 Corinthians 15:1-4). Anything not found in this primary Gospel, is a ‘different gospel’ – a perversion of the true gospel that has come from the devil, and is not to be accepted or given any credence, let alone be followed. God’s Word calls the purveyors of this false or ‘different’ gospel as ‘accursed’ and it would be patently false and naïve to expect anything blessed from someone or something accursed from God.

    By following Paul’s exhortation “Imitate me, just as I also imitate Christ” (1 Corinthians 11:1), and subjecting all teachings and doctrines related to God, salvation, and Christ Jesus to the above criteria (and of teachings from 1 Corinthians 15; Colossians 2 & 3), and through the help and guidance of God’s Holy Spirit the genuine can readily be separated from the false.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well