ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Provoke लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Provoke लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 18 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 25 - Law’s Capabilities & Incapabilities - 2 / व्यवस्था और उद्धार – 25 - व्यवस्था की क्षमताएँ और अक्षमताएँ - 2

 

व्यवस्था और उद्धार – 25 - व्यवस्था की सीमाएँ – 17

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यवस्था की क्षमताएँ और अक्षमताएँ (भाग 2)  


उद्धार देने के लिये व्यवस्था के अक्षम होने के बारे में रोमियों 7 अध्याय में दी गई बातों के अपने अध्ययन को ज़ारी रखते हुये, आज हम रोमियों 7:5 में हमें बताई गई व्यवस्था की दूसरी सीमा के बारे में देखेंगे: “क्योंकि जब हम शारीरिक थे, तो पापों की अभिलाषाएं जो व्यवस्था के द्वारा थीं, मृत्यु का फल उत्पन्न करने के लिये हमारे अंगों में काम करती थीं” (रोमियों 7:5)। व्यवस्था मनुष्य में पाप करने की अभिलाषाएं उत्पन्न करती है; यह कैसी विडंबना की बात है कि वही जो पाप के कारण दी गई, उसी के द्वारा पाप करने की भावना उत्पन्न होती है! ध्यान कीजिए, व्यवस्था पाप नहीं करवाती है, पाप से संबंधित बातों के लिए अभिलाषा जागृत तो करती है, लेकिन यह नहीं लिखा है कि व्यवस्था पाप करने के लिए विवश करती है। अर्थात, उन अभिलाषाओं के जागृत होने पर भी, मनुष्य के पास अवसर होता है कि उस अभिलाषा को दबा दे, उससे मुँह फेर ले, उस स्थान से भाग जाए (1 तीमुथियुस 6:11; 2 तीमुथियुस 2:22)। क्योंकि अभिलाषा अपने आप में पाप नहीं है, लेकिन पाप में गिरने की दहलीज़ है - दहलीज़ लांघी, तो पाप में गिरे (याकूब 1:14-15)। जैसे ही कोई अनुचित अभिलाषा की चिंगारी मनुष्य में उत्पन्न होती है, शैतान तुरंत ही उसे हवा देकर विनाशक लपटों में परिवर्तित करने के प्रयास करने लगता है। शैतान मनुष्यों को उन अभिलाषाओं से संबंधित अनुचित व्यवहार करने की ओर उकसाने लगता है। और यदि व्यक्ति परमेश्वर के वचन और आज्ञाओं को स्मरण करते हुए सचेत होकर पीछे न हटे, उसकी बातों का प्रतिरोध न करे, परन्तु सुरक्षा के बाड़े को तोड़ कर बाहर आ जाए (सभोपदेशक 10:8), तो शैतान उसे पाप करने के लिए उकसा कर, उससे पाप करवा देता है।

  

यही आदम और हव्वा के द्वारा किए गए संसार के पहले पाप के समय हुआ। परमेश्वर ने उन्हें एक आज्ञा की ‘व्यवस्था’ दी थी - अन्य सभी पेड़ों के फलों को खा लेना किन्तु भले और बुरे के ज्ञान के वृक्ष के फल को मत खाना (उत्पत्ति 2:16-17)। इस एक आज्ञा की ‘व्यवस्था’ ने हव्वा के मन में अभिलाषा उत्पन्न की, और वह उस वर्जित पेड़ तथा उसके फल के निकट, उन्हें निहारती हुई पाई गई। शैतान को अनुचित अभिलाषा की चिंगारी दिखी, और उसने हव्वा के मन में और भी अधिक उत्तम प्राप्त करने का लालच, और साथ ही में उसने परमेश्वर द्वारा उन दोनों से कुछ अच्छा बचाए रखने का संदेह भी डाल दिया (उत्पत्ति 3:4-5)। इस समय भी यदि हव्वा स्वयं उसी के द्वारा शैतान से कही गई परमेश्वर की आज्ञा पर ध्यान कर लेती और उस आज्ञा के निर्वाह के प्रति दृढ़ होकर वहाँ से हट जाती, या आदम के साथ उसके बारे में बात कर लेती, तो पाप में नहीं पड़ती। किन्तु उसने परमेश्वर की व्यवस्था, उसकी आज्ञा का नहीं, अपितु, अपनी भावनाओं, अपनी अभिलाषाओं, और अपने शरीर की बातों का पालन किया भी और आदम से भी करवाया भी (उत्पत्ति 3:6); और पाप को मनुष्य जाति में प्रवेश मिल गया।


आज भी यह बहुत आम देखने में आता है कि यदि किसी स्थान पर लिखा होगा “घास पर चलना मना है” तो वहीं से ही लोग घास पर चलना आरंभ करेंगे। यदि लिखा होगा “फूल तोड़ना मन है” तो फूल तोड़ने का प्रयास अवश्य करेंगे। यदि लिखा होगा “थूकना मना है” या “गंदगी न फैलाएं” तो वहीं पर थूकेंगे, उसी स्थान पर कूड़ा डालेंगे और गंदगी फैलाएंगे। अर्थात व्यवस्था या नियमों का किसी प्रकार से उल्लंघन करने पर विचार करने, उस अभिलाषा को मन में पालने की मनुष्य की प्रवृत्ति का दुरुपयोग करके, शैतान मनुष्य से उल्लंघन करवा ही देता है। किन्तु यदि व्यक्ति नियम की बात का पालन कर ले, उससे संबंधित अनुचित अभिलाषा को मन में आने ही नहीं दे, या फिर तुरंत उस अनुचित अभिलाषा को दबा कर, उस स्थान या स्थिति से हट जाए, तो फिर शैतान के पास उस अभिलाषा की चिंगारी को पाप की विनाशक लपट बनाने के लिए अवसर ही नहीं रहता है; मनुष्य पाप से बच जाता है।

 

अगले लेख में हम रोमियों 7 अध्याय पर विचार ज़ारी रखते हुए व्यवस्था की सीमाओं और बातों के बारे में आगे देखेंगे। किन्तु अभी के लिए, यह अवसर है कि हम अपने जीवनों में गहराई और बारीकी से जाँच कर देखें और अपनी वास्तविक स्थित को पहचानें। हम देखें कि किन बातों में हम परमेश्वर की दृष्टि में गलत और अनुचित अभिलाषाओं में पड़कर, पाप करने की प्रवृत्ति में पड़े हुए हैं। अपनी इन अनुचित अभिलाषाओं के कारण कहाँ-कहाँ हमने शैतान को अपने जीवनों में अवसर दिया हुआ है, और पहचानें कि उसने कैसे हमें ही हमारी हानि के लिए प्रयोग किया है, हम से पाप करवाए हैं। और जैसा पिछले लेख में देखा है, उन पापों के लिए किसी ‘व्यवस्था’ या विधि-विधानों का पालन करने में पड़ने की बजाए, 1 यूहन्ना 1:9 के अनुसार पश्चाताप करके परमेश्वर से उनके लिए क्षमा माँग लें; परमेश्वर के साथ अपने संबंधों को बहाल कर लें।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 25 - The Law’s Limitations – 17

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                    Audio Discussion

Law’s Capabilities & Incapabilities (Part 2)

 

Continuing our study on the limitations of the Law for giving salvation, from Romans chapter 7, today we will see from Romans 7:5 the second limitation of the Law: "For when we were in the flesh, the sinful passions which were aroused by the law were at work in our members to bear fruit to death" (Romans 7: 5). The Law arouses in man desires to sin; how ironic, that the desire to sin arises out of that which is given because of sin! Please understand, the Law does not cause a person to sin, though it arouses the desires for things related to sin, but it is not written that it compels a person to sin. In other words, even after the sinful tendencies get aroused, man still has the opportunity to suppress them, turn away from them, instead of lingering there, to run away from that place and situation (1 Timothy 6:11; 2 Timothy 2:22). Having a desire is not sin in itself, but it certainly is the threshold to falling into sin - if you cross the threshold, you definitely will fall into sin (James 1:14-15). As soon as a spark of an inappropriate desire arises in man, Satan immediately begins trying to fan it into destructive flames of sin. Satan incites man into inappropriate behavior related to those desires. And if a person does not consciously back away from the situation, by remembering and recalling God's Word and commandments, does not resist Satan’s words, but breaks the protective hedge and steps out of it (Ecclesiastes 10:8), then Satan by continually inciting or seducing him, causes him to sin.


The same thing happened at the time of the first sin in the world, committed by Adam and Eve. God had given them a 'Law' of a single commandment - to eat the fruit of all the other trees but not to eat the fruit of the tree of the knowledge of good and evil (Genesis 2:16-17). This 'Law', this one commandment, aroused desires in Eve's heart, and she was found near the forbidden tree and its fruit, admiring them. Satan saw a spark of inappropriate desire, and aroused in Eve the temptation to get something better, and he also created a suspicion that God has held back something good from them (Genesis 3:4–5). Even at this moment, if Eve had heeded God's command that she herself had recounted to Satan, and decided to obey that command, had moved away from that place, had broken off conversing with Satan, or had spoken with Adam about it, she would not have fallen into sin. But she disobeyed God's Law, His command given to them, by deciding to go by her feelings, her desires, and the things of her flesh, and also got Adam to do the same (Genesis 3:6); consequently, sin found its way into the human race.


Even today it is very common to see that if it is written at some place "It is forbidden to walk on the grass", then from there itself people start to walk on the grass. If it is written “Plucking flowers is not allowed" then they will definitely try to pluck flowers. If it is written “Spitting is prohibited” or “Do not throw garbage”, then they will spit there, throw garbage at the very same place and spread filth. That is to say that, Satan makes man violate the Law, or the rules, and commit sin by provoking the human tendency to violate the laws or the rules in some way; he acts by continuing to stoke the inappropriate desire in the human mind. But if a person is diligent to obey the rules, does not allow the inappropriate desire to stay in his mind, immediately suppresses those inappropriate desires, and moves away from that place or situation, then there remains no opportunity for Satan to fan the spark of those desires and blow them up into destructive flames of sin; and man is saved from committing sin.


In the next article, we'll look further at the limitations and other things related to the Law, through continuing to consider Romans chapter 7. But for now, this is an opportunity for us to look deeper and more closely into our lives and identify our true standing. Let us examine and find out in what ways we are inclined to sin, by succumbing to desires that are wrong and inappropriate in the sight of God. Let us figure out, because of our inappropriate desires, where all we have given Satan the opportunity to act in our lives, and also recognize how he has used us for our own harm, has made us sin. And, as seen in the previous article, instead of trying to rectify the situation by obeying some 'law' or certain ordinances, for those sins, we should repent according to 1 John 1:9 and ask God for their forgiveness; and thereby restore our relationship with God.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repenting of your sins and asking the Lord Jesus for forgiveness for them, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 5 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 211

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 56


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (31) 

भाग लेने का निष्कर्ष (2) 

हम 1 कुरिन्थियों 10:16-22 से मसीही विश्वासी द्वारा प्रभु के मेज़ में भाग लेने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में देखते आ रहे हैं। ये बातें भाग लेने वाले के जीवन में अनिवार्य हैं तथा स्वतः ही लागू हो जाती हैं। पिछले लेख में हमने पद 21 से देखा था कि जो प्रभु की मेज़ में भाग लेते हैं, उनके लिए दुष्टात्माओं की मेज़ में भाग लेना; अर्थात, संसार और शैतानी बातों के साथ समझौते का जीवन जीना वर्जित है। पद 22 हमें बताता है कि यदि परमेश्वर के लोग उसके अनाज्ञाकारी बने रहते हैं और संसार तथा उसकी बातों, शैतानी ताकतों के साथ जुड़े रहते हैं, तो यह प्रभु को रिस दिलाता है, और फिर वह इसी के अनुसार कार्य करता है। परमेश्वर द्वारा रिस के अन्तर्गत काम करने को समझने के लिए हमने देखा है कि परमेश्वर उनके प्रति जो उसके लोग हैं उनपर अपने पूरे हक के साथ उन्हें अपना बनाकर रखने वाला रहता है; उन्हें अपने हाथों से कभी नहीं जाने देता है। वह उन्हें त्यागता नहीं है, उनके दुराचारी और परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता के जीवन के कारण वे अपना उद्धार तो नहीं खोते हैं, किन्तु उन्हें अवश्य ही परमेश्वर की ताड़ना को झेलना पड़ता है, और यदि आवश्यक होता है तो यह ताड़ना बहुत गंभीर भी हो सकती है; लेकिन परमेश्वर उन्हें कभी त्यागता नहीं है, अपने पास से कभी निकाल नहीं देता है।

 

यह बात ध्यान में रखते हुए, अब हम पद 22 को आगे देख सकते हैं, और यह समझ सकते हैं कि परमेश्वर के रिस लेने का क्या अर्थ है। हमारी स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है कि रिस लेकर काम करने को नकारात्मक रीति से देखें, क्योंकि हमारे दिन-प्रतिदिन के जीवनों में इस भावना को ऐसे ही कार्यान्वित होते हुए देखा जाता है। किन्तु मूल यूनानी भाषा में जो शब्द प्रयोग किया गया है उसका यह अर्थ नहीं होता है। यूनानी भाषा के जिस शब्द को हिन्दी में ‘रिस दिलाने’ के लिए प्रयोग किया गया है, उसका शब्दार्थ होता है “उकसाया जाना, या प्रतिद्वंद्वी होकर काम करना”। इसलिए प्रभु द्वारा किसी के प्रति रिस में होकर कुछ करने का तात्पर्य है प्रभु को उकसाना या उत्तेजित करना कि वह अपने हक को बनाए रखने के लिए कार्य करे। प्रभु अपने विश्वासियों से असीम प्रेम करता है; इतना कि उसने उनके उद्धार तथा उसके साथ फिर से मेल-मिलाप में आ जाने के लिए अपने एकलौते पुत्र को बलिदान कर दिया (यूहन्ना 3:16; रोमियों 5:1, 11), वह उनके अन्दर पवित्र आत्मा के द्वारा निवास करता है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19), और अपने स्‍वर्गदूतों को उनकी सेवा-टहल करने वाली आत्माएं बना दिया है (इब्रानियों 1:14)। इसके प्रत्युत्तर में वह चाहता है कि उसके लोग केवल उसी से प्रेम करें, केवल उसी के बनकर रहें (2 कुरिन्थियों 5:15); अपने प्रेम और भावनाओं को किसी और के प्रति न रखें, उसे हल्के में न लें, औरों में से किसी एक के समान उससे विभाजित प्रेम न रखें।


यह और भी स्पष्ट तथा समझने में सरल हो जाता है जब हम ध्यान करते हैं कि इस सृष्टि में केवल दो ही “शक्तियाँ” हैं; पहली है परमेश्वर, जो सृष्टिकर्ता और सृष्टि का स्वामी है और उसकी बातें तथा उसके स्वर्गदूत; और दूसरी है शैतान, जो विद्रोही स्वर्गदूत है तथा शैतान के अनुयायी। शैतान और उसके अनुयायी अब परमेश्वर के बैरी और विरोधी हैं, अपने अनन्त विनाश के लिए नरक में डाले जाने के समय की प्रतीक्षा में हैं। इनके अतिरिक्त और कोई शक्ति अथवा शक्ति का स्त्रोत नहीं है। इसलिए प्रत्येक जन या तो परमेश्वर के साथ जुड़ा है, उससे संबंधित है; अन्यथा स्वतः ही शैतान के साथ है और उसका अनुयायी है। इसलिए कोई भी, विशेषकर परमेश्वर की संतान, अर्थात मसीही विश्वासी, यदि अपने प्रेम और भावनाओं को परमेश्वर या उसकी बातों के अतिरिक्त किसी भी अन्य के साथ बाँटना चाहता है, तो वह केवल शैतान और उसके अनुयायियों और उनकी बातों के साथ ही कर सकता है। और यह स्वाभाविक है कि यह परमेश्वर को कदापि स्वीकार नहीं होगा, उसे घिनौना लगेगा, और वह रिस के साथ व्यवहार करेगा। यदि मसीही विश्वासी परमेश्वर की चेतावनियों और डाँटे जाने से नहीं सुधरता है, अपने व्यवहार को ठीक नहीं करता है, परमेश्वर की ओर नहीं लौटता है, तो फिर परमेश्वर को उपयुक्त कार्यवाही करनी पड़ेगी।

 

इसे एक पारिवारिक स्थिति के समान समझिए, जहाँ एक परिवार का एक बच्चा माता-पिता के प्रति अनाज्ञाकारी रहता है, अपने व्यवहार को नहीं सुधारता है, उसे दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करता है, और अपने व्यवहार के द्वारा परिवार के नाम को खराब कर रहा है। यदि यह बच्चा माता-पिता की मौखिक चेतावनियों और डाँट को नहीं सुनता और मानता है, तो उसके प्रति अपने प्रेम में होकर, और उसे भविष्य में किसी बड़ी हानि या बुराई से बचाने के लिए, उन्हें दृढ़ता के साथ कार्यवाही करनी पड़ती है, उसकी ताड़ना भी करनी पड़ती है। उनकी ताड़ना उसके प्रति उनके प्रेम और देख-भाल का प्रमाण है, उसपर उनके हक का तथा उस हक को कार्यान्वित करने का प्रमाण है, और उस बच्चे को वापस परिवार की सुरक्षा तथा देख-रेख में ले लेने के लिए है। परमेश्वर ने यही बात इब्रानियों 12:5-11 में भी कही है। इसलिए प्रभु का रिस के अन्तर्गत कार्य करना उस सांसारिक रीति से कार्य करना नहीं है, जैसा कि हम सामान्यतः समझते हैं। वरन, यह उसके प्रेम और देखभाल का चिह्न है, अपने लोगों को शैतान की युक्तियों से सुरक्षित रखने के लिए की गई कार्यवाही है। अब हम प्रभु को “रिस दिलाने” को समझ सकते हैं कि यह परमेश्वर द्वारा अपने असीम प्रेम के अमूल्य पात्र की देख-भाल और सुरक्षा के लिए उकसाए जाकर उसे लौटा कर अपने पास ले आने के लिए किया जाने वाला कार्य है। अपने बच्चे को अपने पास सुरक्षित रखने के लिए परमेश्वर को जो कुछ भी करना होगा, वह करेगा (1 कुरिन्थियों 5:5), चाहे वर्तमान में उसकी कार्यवाही कठोर और दुखदायी ही क्यों न हो।

 

पौलुस एक आलंकारिक प्रश्न “क्या हम उस से शक्तिमान हैं?” के साथ निष्कर्ष को समाप्त करता है। कहने का अभिप्राय है कि क्योंकि कोई भी सृजा हुआ सृजनहार परमेश्वर से बढ़कर सामर्थी नहीं हो सकता है, इसलिए सृजे हुए को सृजनहार प्रभु परमेश्वर की अधीनता और आज्ञाकारिता में बने रहना है; बजाए इसके कि वह अपने ही विचार और धारणाएं बनाकर चले और उनके साथ अपने आप को परमेश्वर पर थोपे। दूसरे शब्दों में, पौलुस कह रहा था कि परमेश्वर की अधीनता और आज्ञाकारिता में बने रहने में ही हमारी भलाई है; न कि अपनी ही इच्छा और समझ के अनुसार कुछ करने और फिर उसके दुष्परिणाम उठाने के द्वारा।

 

इसलिए, प्रभु भोज में भाग लेने का निष्कर्ष है कि प्रभु भोज में भाग लेने वाले पर यह बाध्य है कि वह संसार और सांसारिकता की बातों से अलग होकर रहे, अन्यथा परमेश्वर के अनाज्ञाकारी होने के लिए परमेश्वर की ताड़ना सहने के लिए तैयार रहे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 56


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (31)

The Conclusion of Participation (2)

We have been considering from 1 Corinthians 10:16-22, some important things related to the participation in the Lord’s Table by a Christian Believer; things that automatically become applicable and mandatory for the Believer, through his participation in the Holy Communion. In the previous article we had seen from verse 21, that for those who participate in the Lord’s Table, it is forbidden to partake in the table of the demons, i.e., to live a life of association or compromise with the world and satanic forces. Verse 22 tells us that if God’s people persist in disobeying Him and associate with the world and its ways, with satanic forces, it provokes the Lord to jealousy, and He then acts accordingly. To understand God’s acting in jealousy, we had seen how God is very possessive of those who are His; and never lets them go from His hands. He does not forsake them, the Believers never lose their salvation because of their wayward living and disobedience; but for their waywardness, the people of God are chastised by God, even severely if it so required; but God never discards them, casts them away from Himself.


With this in mind, we can now look at verse 22, and what God’s being jealous means. Our normal tendency is to think of jealousy as a negative trait, as something wrong, since that is how we see this feeling in our day-to-day lives. But that is not how this word has been used for God in the original Greek language here. The word in the Greek language, that has been translated as jealousy in English literally means “to stimulate alongside, i.e., excite to rivalry.” Therefore, to provoke the Lord to jealousy implies to stimulate Him or provoke Him to act out of His possessiveness. The Lord loves His Believers, His children, immeasurably; so much that He gave His only begotten Son to redeem them and to have them reconciled with Him (John 3:16; Romans 5:1, 11), He lives within them as the Holy Spirit (1 Corinthians 3:16; 6:19), and has made His angels their ministering spirits (Hebrews 1:14). In return, He expects them to love Him, and Him alone (2 Corinthians 5:15); to not divide their love and affections with others, and treat Him casually as one of those whom His people love.


This becomes clearer and justifiable when we ponder and realize that there are only two ‘powers’ in this universe; one is God, the creator and owner of this universe and His angels, and the other is Satan, the rebellious angel, and his followers. Satan and his followers are all now the rivals and enemies of God, biding their time till they are finally destroyed and cast into everlasting hell in God’s time. There is no other power or source of any power, other than these two, and everyone is either associated with God, or else is automatically associated with God’s enemy and rival, Satan i.e., every person, can either be associated and joined with God, or with Satan and be his follower. So, if anyone, particularly a child of God, i.e., a Christian Believer, desires to share his love and affection, or associate with anyone other than God or anything that is not from God, then he can only be sharing or associating it, with Satan or his minions and their things. This quite naturally will not only be unacceptable, but even abhorrent to God; and He will act accordingly. If the Christian Believer does not respond to God’s cautions and admonitions, does not mend his ways and turn back to God whole-heartedly, then God will have to act accordingly.

 

Think of it as a family-situation where a child is being disobedient to parents, is not mending his ways, persists in living contrary to the instructions given to him and is dishonoring the name of the family because of his life and behavior. If such a child does not listen to verbal cautions and admonitions, from the parents, then out of their love for the child and to safeguard him from future severe harm and harsh consequences, they have to act firmly, and resort to chastising him. Their chastisement is an act of love, is because of their possessiveness for him, and to draw the child back into the safety and care of the family. God has said the same in Hebrews 12:5-11. So, the Lord’s jealousy is not jealousy in the worldly sense, but is an act of love and care, to keep His people safe from the wiles of the devil. Now we can understand that the term “provoke to jealousy” implies, to be stimulated to act for the protection and care of someone who is God’s precious possession, and to do whatever needs to be done to bring God’s child back into God’s fold, even if it is hurting and painful for now, but is beneficial from the eternal perspective (1 Corinthians 5:5).


Paul then concludes with a rhetorical question, “Are we stronger than He?” The implication is that since no creature can ever be stronger than the Creator God, therefore, the creature has to live in submission and obedience to the Creator Lord God; instead of trying to impose himself upon God and enforce his own thoughts and ways upon God. It is an indirect way of saying that we will do well to stay obedient and submissive to God, which is the best for us, instead of doing things according to our own fancy and suffer harmful consequences for doing so.


Therefore, the conclusion of participating in the Holy Communion for the participant is that because of his participation, it is binding upon him to stay away from the world and its ways; else be ready to suffer God’s chastisement for being disobedient to God.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 5 मई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 60

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 21

परमेश्वर पर विश्वास करना – 8

 

    एक स्थिर विश्वास बनाए रखने के लिए प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन को सीखना और जानना चाहिए। बाइबल की तीन प्रकार की शिक्षाएँ है जो मौलिक हैं, जिन से एक दृढ़ नींव मिलती है जिस पर मसीही विश्वास को बनाया और बढ़ाया जा सके, तथा प्रत्येक मसीही विश्वासी को उन्हें जानना चाहिए। ये तीन हैं, सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाएँ, जिन्हें हम देख चुके हैं; इब्रानियों 6:1-2 में उल्लेखित छः आरम्भिक शिक्षाएँ, जिन्हें हम देख रहे हैं और वर्तमान में उनमें से दूसरी, “परमेश्वर पर विश्वास” के बारे में सीख रहे हैं; और व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित शिक्षाएँ, जिन्हें हम आने वाले समय में, आरम्भिक शिक्षाओं के बाद सीखेंगे। किसी में भी विश्वास रखने के लिए, हमें उस व्यक्ति के बारे मैं, उसके गुणों, विशेषताओं, और चरित्र के बारे में जानना आवश्यक है; और यही बात परमेश्वर पर विश्वास रखने पर लागू होती है। हम देख चुके हैं कि परमेश्वर ने एक खुला निमंत्रण छोड़ा हुआ है कि लोग आएँ और परख कर देखें कि वह कितना भला है (भजन 34:8)। दूसरी आरम्भिक बात, अर्थात “परमेश्वर पर विश्वास करना” के बारे में सीखते हुए हम परमेश्वर के गुणों और विशेषताओं को देख रहे हैं, विशेषकर उनके बारे में जो कलीसियाओं में बहुधा बताए और सिखाए नहीं जाते हैं। परन्तु प्रत्येक मसीही विश्वासी को उनके बारे में जानना चाहिए। जब विश्वासी उन गुणों और उनके अभिप्रायों के बारे में सीखेंगे, तो परमेश्वर पर विश्वास रखने के बारे में उन्हें एक दृढ़ नींव मिलेगी। आज हम परमेश्वर के एक ऐसे ही गुण के बारे में देखेंगे जिसके बारे में शायद ही कभी कहा या सिखाया जाता है, अर्थात, परमेश्वर के जलन रखने के बारे में।

    परमेश्वर का वचन बाइबल हमें सिखाती है कि परमेश्वर जलन रखने वाला परमेश्वर है (निर्गमन 20:5; 34:14; यहोशू 24:19)। परमेश्वर के जलन रख कर कार्य करने को समझने के लिए, हमें इस बात को ध्यान में बनाए रखना चाहिए कि परमेश्वर अपने लोगों पर अपने अधिकार या स्वामित्व को बहुत गम्भीरता से लेता है; और कभी भी, किसी को भी, किसी भी कीमत पर, उन्हें उसके हाथों से ले जाने नहीं देता है (यूहन्ना 10:28-29)। वह कभी भी, किसी भी कारण से न तो उन्हें छोड़ता है और न ही त्यागता है (इब्रानियों 13:5), और इसीलिए, विश्वासी उनके पथभ्रष्ट और अनाज्ञाकारी जीवन के बावजूद, उद्धार कभी भी नहीं खो सकते हैं। लेकिन परमेश्वर ऐसे गैर मसीही बातों के जीवन और व्यवहार की अनदेखी भी नहीं करता है, उसे हल्के में नहीं लेता है, और उनके पथभ्रष्ट एवं अनाज्ञाकारिता के जीवन के कारण परमेश्वर के लोग परमेश्वर द्वारा दण्डित किए जाते हैं, यदि आवश्यकता होती है तो घोर दण्ड भी पाते हैं; लेकिन परमेश्वर उन्हें कभी अपने से अलग नहीं करता है, उन्हें त्यागता नहीं है। जो परमेश्वर के लोग हैं, वे न केवल उसकी सन्तान, उसके परिवार का अँग हैं, वे उसकी अमूल्य सम्पत्ति भी हैं। वह उनके, उस का होने को, उन लोगों पर उसके अधिकार या स्वामित्व को बहुत गम्भीरता से लेता है। पथभ्रष्ट होने और सँसार से समझौता करने के लिए, और विश्वास में दृढ़ बने रहने के स्थान पर शैतान द्वारा उनके सामने लाए गए प्रलोभनों में पड़कर गिर जाने के लिए वह उनके साथ सख्ती से व्यवहार करेगा, आवश्यकता हुई तो ताड़ना, घोर ताड़ना भी करेगा – जैसा कि हम इस्राएल के इतिहास से देखते हैं; किन्तु परमेश्वर कभी भी किसी को भी, जो उसके हैं उन्हें उस से ले जाने नहीं देगा। एक बार जो परमेश्वर के सन्तान, उसके परिवार का अँग बन गया, वह अनन्तकाल तक परमेश्वर की सन्तान और उसके परिवार का अँग बना रहेगा। यद्यपि बाइबल इसके बारे में बहुत स्पष्ट है, और सम्पूर्ण बाइबल में किसी के भी उद्धार खो देने का कहीं पर भी, कोई एक भी, उदाहरण नहीं है, फिर भी शैतान ने लोगों के मनों में यह गलत धारणा बहुत गहराई से बैठा रखी है कि यदि भले कार्यों के द्वारा उद्धार को बना कर नहीं रखेंगे, तो अपने उद्धार को खो देंगे। बाइबल का तथ्य यही है कि उद्धार पाया हुआ व्यक्ति ताड़ना पा सकता है, और पाता भी है, और हो सकता है कि अपने पथभ्रष्ट जीवन के कारण स्वर्ग में खाली हाथ प्रवेश करे (1 कुरिन्थियों 3:13-15), किन्तु वह अपना उद्धार कभी नहीं खोएगा।

    इसे ध्यान में रखते हुए अब हम परमेश्वर के जलन रखने के बारे में विचार कर सकते हैं। हमारी सामान्य प्रवृत्ति जलन रखने को एक नकारात्मक रीति से, एक बुराई के रूप में देखने की होती है, क्योंकि हमारे प्रतिदिन के जीवन में हम इसे इसी प्रकार से देखते और अनुभव करते हैं। किन्तु मूल इब्रानी भाषा में परमेश्वर के जलन रखने के लिए यह इस तरह से उपयोग नहीं किया गया है। मूल यूनानी भाषा में, जिस में नया नियम लिखा गया है, जिस शब्द का अनुवाद ‘जलन रखना’ किया गया है, उस शब्द का शब्दार्थ है “उकसाना या उत्तेजित करना; अर्थात, प्रतिद्वंद्वी होने के लिए उभारना।” अर्थात प्रभु को रीस दिलाने या जलन दिलाने से तात्पर्य है कि उसे उसके अधिकार या स्वामित्व को जताने के लिए उभारना अथवा उत्तेजित करना। प्रभु अपने विश्वासियों से, अपनी सन्तानों से असीम प्रेम करता है; इतना कि उन्हें छुड़ा लेने और उन के साथ मेल-मिलाप करवाने के लिए उसने अपने एकलौते पौत्र को भी दे दिया (यूहन्ना 3:16; रोमियों 5:1, 11); वह उनमें पवित्र आत्मा के रूप में निवास करता है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19); और प्रभु ने अपने आज्ञाकारी स्‍वर्गदूतों को उनकी सेवा-टहल करने वाली आत्माएँ बना दिया है (इब्रानियों 1:14)। अब प्रत्युत्तर में वह यही चाहता है कि उसके लोग उस से, और केवल उसी से प्रेम रखें (2 कुरिन्थियों 5:15); प्रभु के प्रति उनके प्रेम को किसी अन्य के साथ विभाजित न करें, और प्रभु को ऐसे ही हल्के में न लें, प्रभु को अनेकों में से एक ईश्वर न समझें (व्यवस्थाविवरण 32:16, 21; भजन 78:58)।

    यह और भी स्पष्ट तथा उचित तब हो जाता है जब हम इस बात पर मनन करें और एहसास करें कि समस्त सृष्टि में केवल दो ही ‘शक्तियाँ’ हैं; एक सृष्टिकर्ता परमेश्वर है (जो वास्तव में एकमात्र शक्ति है), जो इस सृष्टि का स्वामी है, और उसके साथ उसके स्वर्गदूत हैं। और दूसरी ‘शक्ति’ शैतान है, जो एक बलवाई स्वर्गदूत है, और उसके साथ उसके दूत हैं। शैतान और उसके दूत या लोग, सभी परमेश्वर के बैरी, विरोधी, प्रतिस्पर्धी हैं, जो उनका समय पूरा होने पर हटा दिए जाएँगे और अनन्तकाल के नरक में डाल दिए जाएँगे (मत्ती 8:29)। इनके अतिरिक्त कोई अन्य शक्ति अथवा शक्ति का स्त्रोत नहीं है; और हर जन या तो परमेश्वर के साथ सम्बन्धित है, अन्यथा वह स्वतः ही परमेश्वर के बैरी और प्रतिस्पर्धी शैतान और उसके लोगों के साथ सम्बन्धित है; इसलिए जो परमेश्वर का अनुयायी नहीं है, वह अपने आप ही शैतान का अनुयायी है। इसलिए यदि कोई, विशेषतः परमेश्वर की कोई सन्तान, अर्थात मसीही विश्वासी, यदि अपने प्रेम, लगन, और ध्यान को परमेश्वर के अतिरिक्त किसी अन्य के साथ जो परमेश्वर की ओर से या परमेश्वर के द्वारा नहीं है, बाँटना चाहता है, उस के साथ सम्बन्धित होना चाहता है, तो फिर स्वाभाविक है कि वह या तो शैतान या किसी शैतानी जन के साथ ही होगा। और ऐसे में इस में कोई अचरज की बात नहीं है, वरन साधारण सी बात है कि यह परमेश्वर को न केवल अस्वीकार्य, वरन उसे बुरा लगने वाला होगा; और फिर वह इसी के अनुसार प्रतिक्रिया देगा। यदि मसीही विश्वासी परमेश्वर की चेतावनियों और डाँट-फटकार से नहीं संभालेगा और सुधरेगा, पूरे मन से परमेश्वर की ओर लौटकर नहीं आएगा, तो फिर उसे लौटा लाने के लिए परमेश्वर को उसके प्रति कठोर होना पड़ेगा, कि वह विश्वासी लौट कर आ जाए; लेकिन परमेश्वर उसे बुराई या गलती में बने नहीं रहने देगा।

    इसे एक पारिवारिक स्थिति के समान देखिए और समझिए, जहाँ जब कोई बच्चा माता-पिता के प्रति अनाज्ञाकारी रहता है, सुधरता नहीं है, उसे दिए गए निर्देशों के विपरीत व्यवहार में बना ही रहता है और उसके कारण परिवार का नाम खराब हो रहा है। यदि ऐसी कोई सन्तान माता-पिता की मौखिक डाँट-फटकार से नहीं मानता है, तब अपनी सन्तान के प्रति उनके प्रेम के कारण, और उसे भविष्य में किसी हानि में पड़ने से बचाने के लिए, माता-पिता को कठोरता से काम लेना पड़ता है, उसकी ताड़ना करनी पड़ती है। उनका ताड़ना करना, उस बच्चे के प्रति उनके प्रेम, उस पर उनके अधिकार का सूचक है, और बच्चे को वापस परिवार की सुरक्षा और देखभाल में लौटा लाने के लिए है, जैसा कि इब्रानियों 12:5-11 में भी लिखा है। इसी प्रकार से, परमेश्वर का जलन रखना वह नकारात्मक, बुराई वाली, जलन रखने की साँसारिक प्रवृत्ति नहीं है, वरन यह प्रेम रखने और देखभाल करने की एक अभिव्यक्ति है, ताकि वह अपने लोगों को शैतान की युक्तियों से सुरक्षित रखे। अब हम समझ सकते हैं कि बाइबल में परमेश्वर के संदर्भ में वाक्यांश “जलन रखने” से अभिप्राय है परमेश्वर का अपनी अमूल्य संपत्ति या अधिकार के प्रति, उसकी सन्तानों के प्रति सुरक्षा रखने और देखभाल करने के लिए उभारा जाना, और परमेश्वर की भटकी हुई सन्तान को वापस परमेश्वर के पास लौटा लाने के लिए जो भी आवश्यक हो वह करना। चाहे ऐसा करना अभी उस सन्तान को कठोर और दुखदायी लगे, किन्तु अनन्तकालीन दृष्टिकोण से यह करना आवश्यक और लाभकारी है (1 कुरिन्थियों 5:5)।

    इसलिए, परमेश्वर का जलन रखना वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को आश्वस्त करता है कि वह परमेश्वर के हाथों में सुरक्षित और सकुशल है; कोई भी उसे परमेश्वर के हाथों में से ले जा नहीं सकता है। यदि आवश्यक होगा तो परमेश्वर अपनी सन्तान के साथ दृढ़ता या कठोरता से भी व्यवहार करेगा, उसकी ताड़ना भी करेगा, किन्तु शैतान को कभी भी उसे अनन्त विनाश में ले जाने नहीं देगा। हमने जो परमेश्वर के विभिन्न गुण, विशेषताएँ, और चरित्र सम्बन्धी बातें देखी हैं और उन पर विचार किया है, वे सभी हमें आश्वस्त करती हैं कि हम निःसंकोच और निश्चिन्त होकर “परमेश्वर पर विश्वास” कर सकते हैं। अगले लेख से हम इब्रानियों 6:1-2 में उल्लेखित आरम्भिक बातों में से तीसरी, “बपतिस्मों” पर विचार करना आरंभ करेंगे।  

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 21

Faith Towards God - 8

 

    To have a firm faith, every Christian Believer needs to study and learn the whole of God’s Word. There are three kinds of Biblical teachings that are the basic, and provide a stable foundation to build and grow in Christian faith, and every Believer should know them. These three are, teachings related to the gospel, which we have already seen; teachings about the six elementary principles mentioned in Hebrews 6:1-2, of which we are presently learning the second principle, i.e., “Faith Towards God;” and teachings related to Christian behavior, which we will see after completing learning about the elementary principles. To have faith in anyone, we need to know about that person, his attributes, characteristics, and character; the same applies about having faith in God. We have seen that God has left an open invitation for people to come and see that He is good (Psalm 34:8). Learning about the second elementary principle, i.e., having “Faith Towards God” we are considering God’s the attributes and characteristics, particularly those that are usually not taught or talked about in the churches. But every Christian Believer should know about. When Believers learn those attributes and their implications, they are provided a firm foundation to have Faith Towards God. Today we will be considering another such rarely talked about or taught attribute, i.e., the jealousy of God.

    God’s Word the Bible teaches that God is a jealous God (Exodus 20:5; 34:14; Joshua 24:19). To understand God acting in jealousy, we need to bear in mind another of God’s attributes that God is very possessive of those who are His, and never lets them go or be taken away from His hands at any cost (John 10:28-29). He never ever forsakes them for whatever reason (Hebrews 13:5), and therefore, the Believers never lose their salvation because of their wayward living and disobedience. But God does not condone such unchristian behavior, and for their waywardness, the people of God are chastised by God, even severely if it so required; but God never discards them, casts them away from Himself. Those who are God’s people, they not only are His children, His family, they are His precious possession also. He is very possessive about them. He will chasten them for their being wayward, for compromising with the world, and succumbing to the temptations brought by the devil instead of standing firm in faith, and if it is required, He will even chasten severely - as we see from the history of Israel; but God will never ever let anyone take those who are His, away from Him. Once a child of God, once a part of His family, always, for eternity a child of God and a member of His family. Although the Bible is very clear about it, and there are no examples of anyone ever losing their salvation because of their wayward life, but still, Satan has driven this misconception very firmly into many people’s minds and misled them into believing that salvation can be lost if it is not maintained by good works. The Biblical fact is that the saved person can be, and will be chastened, and may even enter heaven without any rewards because of his wayward life (1 Corinthians 3:13-15), but he will never lose his salvation.

    With this in mind, we can now look at what God’s being jealous means. Our normal tendency is to think of jealousy as a negative trait, as something wrong, since that is how we see and experience this feeling in our day-to-day lives. But that is not how this word has been used for God in the original Greek language, in which the New Testament is written. The word in the Greek language, that has been translated as jealousy in English literally means “to stimulate alongside, i.e., excite to rivalry.” Therefore, to provoke the Lord to jealousy implies to stimulate Him or provoke Him to act out of His possessiveness. The Lord loves His Believers, His children, immeasurably; so much, that He gave His only begotten Son to redeem them and to have them reconciled with Him (John 3:16; Romans 5:1, 11), He lives within them as the Holy Spirit (1 Corinthians 3:16; 6:19), and has made His angels their ministering spirits (Hebrews 1:14). In return, He expects them to love Him, and Him alone (2 Corinthians 5:15); to not divide their love and affections for Him with others, and not treat Him casually as one of the many whom His people love (Deuteronomy 32:16, 21; Psalm 78:58).

    This becomes clearer and justifiable when we ponder and realize that there are only two ‘powers’ in this universe; one is God (actually, the one and only power), the creator and owner of this universe, and He has His angels. And the other is Satan, the rebellious angel, and his followers. Satan and his followers are all the rivals and enemies of God, who, when their time is completed, will finally be taken away and cast into everlasting hell (Matthew 8:29). There is no other power or source of any power, other than these two, and everyone is either associated with God, or else is automatically associated with God’s enemy and rival, Satan i.e., every person, can either be associated and joined with God, or with Satan and be his follower. So, if anyone, particularly a child of God, i.e., a Christian Believer, desires to share his love and affection, or associate with anyone other than God or anything that is not from God, then he can only be sharing or associating it, with Satan or with someone associated with Satan and satanic things. This quite naturally will not only be unacceptable, but even abhorrent to God; and He will act accordingly. If the Christian Believer does not respond to God’s cautions and admonitions, does not mend his ways and turn back to God whole-heartedly, then God will have to be harsh with him to turn the Believer back to Him; but God will not leave Him in his error or bad behavior.

    Think of it as a family-situation where a child is being disobedient to parents, is not mending his ways, persists in living contrary to the instructions given to him, and is sullying the name of the family because of his life and behavior. If such a child does not listen to verbal cautions and admonitions, from the parents, then out of their love for the child and to safeguard him from future severe harm and harsh consequences, they have to act firmly, and resort to chastising him. Their chastisement is an act of love, is because of their being possessive of him, and to draw the child back into the safety and care of the family. God has said the same in Hebrews 12:5-11. So, the Lord’s jealousy is not the jealousy in the negative and worldly sense, but is an act of His love and care, to keep His people safe from the wiles of the devil. Now we can understand that the term “provoke to jealousy” implies, to be stimulated to act for the protection and care of someone who is God’s precious possession, the children of God, and to do whatever needs to be done to bring God’s wayward child back into God’s fold. Even if it is hurting and painful for God’s child for now, but it is beneficial from the eternal perspective (1 Corinthians 5:5).

    So, God’s jealousy assures every truly Born-Again Christian Believer that he is safe and secure in the hands of God; nothing can take him away from God. If required, God will deal firmly with His child or chastise him, but will never let Satan lead him away into eternal destruction. The various attributes, characteristics, and character related things about God that we have seen and considered assure us that without any doubts or hesitation, we can have “Faith Towards God.” In the next article we will begin considering the third elementary principle mentioned in Hebrews 6:1-2, i.e., “Baptisms”.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 9 अगस्त 2023

The Law & Salvation / व्यवस्था और उद्धार – 28 – The Law’s Limitation / व्यवस्था की सीमा – 19

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? – 19

व्यवस्था की क्षमताएँ और अक्षमताएँ (भाग 2)

रोमियों 7:5 में हमें व्यवस्था की दूसरी सीमा देखने को मिलती है, “क्योंकि जब हम शारीरिक थे, तो पापों की अभिलाषाएं जो व्यवस्था के द्वारा थीं, मृत्यु का फल उत्पन्न करने के लिये हमारे अंगों में काम करती थीं” (रोमियों 7:5)। व्यवस्था मनुष्य में पाप करने की अभिलाषाएं उत्पन्न करती है; यह कैसी विडंबना की बात है कि वही जो पाप के कारण दी गई, उसी के द्वारा पाप करने की भावना उत्पन्न होती है! ध्यान कीजिए, व्यवस्था पाप नहीं करवाती है, पाप से संबंधित बातों के लिए अभिलाषा जागृत तो करती है, लेकिन यह नहीं लिखा है कि पाप के लिए विवश करती है। अर्थात, उन अभिलाषाओं के जागृत होने पर भी, मनुष्य के पास अवसर होता है कि उस अभिलाषा को दबा दे, उससे मुँह फेर ले, उस स्थान से भाग जाए (1 तीमुथियुस 6:11; 2 तीमुथियुस 2:22)। क्योंकि अभिलाषा अपने आप में पाप नहीं है, लेकिन पाप में गिरने की दहलीज़ है - दहलीज़ लांघी, तो पाप में गिरे (याकूब 1:14-15)। जैसे ही कोई अनुचित अभिलाषा की चिंगारी मन में उत्पन्न होती है, शैतान तुरंत ही उसे हवा देकर विनाशक लपटों में परिवर्तित करने के प्रयास करने लगता है। उन अभिलाषाओं से संबंधित अनुचित व्यवहार की ओर उकसाता है। और यदि व्यक्ति परमेश्वर के वचन और आज्ञाओं को स्मरण करते हुए सचेत होकर पीछे न हटे, उसकी बातों का प्रतिरोध न करे, तो शैतान उसे पाप करने के लिए उकसा कर, उससे पाप करवा देता है।  


यही आदम और हव्वा के द्वारा किए गए संसार के पहले पाप के साथ हुआ। परमेश्वर ने उन्हें एक आज्ञा की ‘व्यवस्था’ दी थी - अन्य सभी पेड़ों के फलों को खा लेना किन्तु भले और बुरे के ज्ञान के वृक्ष के फल को मत खाना (उत्पत्ति 2:16-17)। इस एक आज्ञा की ‘व्यवस्था’ ने हव्वा के मन में अभिलाषा उत्पन्न की, और वह उस वर्जित पेड़ तथा उसके फल के निकट, उन्हें निहारती हुई पाई गई। शैतान को अनुचित अभिलाषा की चिंगारी दिखी, और उसने हव्वा के मन में और भी अधिक उत्तम प्राप्त करने का लालच, और साथ ही में उसने परमेश्वर द्वारा उन दोनों से कुछ अच्छा बचाए रखने का संदेह भी डाल दिया (उत्पत्ति 3:4-5)। इस समय भी यदि हव्वा स्वयं उसी के द्वारा शैतान से कही गई परमेश्वर की आज्ञा पर ध्यान कर लेती और उस आज्ञा के निर्वाह के प्रति दृढ़ होकर वहाँ से हट जाती, या आदम को बुलाकर उसके साथ बात कर लेती, तो पाप में नहीं पड़ती। किन्तु उसने परमेश्वर की व्यवस्था, उसकी आज्ञा का नहीं, अपितु, अपनी भावनाओं, अपनी अभिलाषाओं, और अपने शरीर की बातों का पालन किया भी और आदम से भी करवाया भी (उत्पत्ति 3:6); और पाप को मनुष्य जाति में प्रवेश मिल गया।


आज भी यह बहुत आम देखने में आता है कि यदि किसी स्थान पर लिखा होगा “घास पर चलना मना है” तो वहीं से ही लोग घास पर चलना आरंभ करेंगे। यदि लिखा होगा “फूल तोड़ना मन है” तो फूल तोड़ने का प्रयास अवश्य करेंगे। यदि लिखा होगा “थूकना मना है” या “गंदगी न फैलाएं” तो वहीं पर थूकेंगे, उसी स्थान पर कूड़ा डालेंगे और गंदगी फैलाएंगे। अर्थात व्यवस्था या नियमों का किसी प्रकार से उल्लंघन करने पर विचार करने, उस अभिलाषा को मन में पालने की मनुष्य की प्रवृत्ति का दुरुपयोग करके, शैतान मनुष्य से उल्लंघन करवा ही देता है। किन्तु यदि व्यक्ति नियम की बात का पालन कर ले, उससे संबंधित अनुचित अभिलाषा को मन में आने ही नहीं दे, या फिर तुरंत उस अनुचित अभिलाषा को दबा कर, उस स्थान या स्थिति से हट जाए, तो फिर शैतान के पास उस अभिलाषा की चिंगारी को पाप की विनाशक लपट बनाने के लिए अवसर ही नहीं रहता है; मनुष्य पाप से बच जाता है। 


    अगले लेख में हम रोमियों 7 अध्याय पर विचार ज़ारी रखते हुए व्यवस्था की सीमाओं और बातों के बारे में आगे देखेंगे। किन्तु अभी के लिए, यह अवसर है कि हम, विशेषकर वे जो अपने आप को मसीही विश्वासी कहते या समझते हैं, अपने जीवनों में गहराई और बारीकी से जाँच कर देखें और अपनी वास्तविक स्थित को पहचानें। हम देखें कि किन बातों में हम परमेश्वर की दृष्टि में अनुचित अभिलाषाओं में पड़कर, पाप करने की प्रवृत्ति में पड़े हुए हैं। अपनी इन अनुचित अभिलाषाओं के कारण कहाँ-कहाँ हमने शैतान को अपने जीवनों में अवसर दिया हुआ है, और पहचानें कि उसने कैसे हमें ही हमारी हानि के लिए प्रयोग किया है, हम से पाप करवाए हैं। और जैसा पिछले लेख में देखा है, उन पापों के लिए किसी ‘व्यवस्था’ या विधि-विधानों का पालन करने में पड़ने की बजाए, 1 यूहन्ना 1:9 के अनुसार पश्चाताप करके परमेश्वर से उनके लिए क्षमा माँग लें; परमेश्वर के साथ अपने संबंधों को बहाल कर लें।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Why The Law Cannot Save Us – 19

Laws Capabilities & Incapabilities (Part 2)

 

    In Romans 7:5 we see a second limitation of the Law, "For when we were in the flesh, the sinful passions which were aroused by the law were at work in our members to bear fruit to death" (Romans 7: 5). The Law arouses in man desires to sin; how ironic, that the desire to sin arises out of that which is given because of sin! Please understand, the Law does not cause a person to sin, though it arouses the desires for things related to sin, but it is not written that it compels a person to sin. In other words, even after the sinful tendencies get aroused, man still has the opportunity to suppress them, turn away from them, instead of lingering there, to run away from that place and situation (1 Timothy 6:11; 2 Timothy 2:22). Having a desire is not sin in itself, but it certainly is the threshold to falling into sin - if you cross the threshold, you definitely will fall into sin (James 1:14-15). As soon as a spark of an unreasonable desire arises in man’s mind, Satan immediately begins trying to fan it and turn it into destructive flames of sin. Satan incites man into inappropriate behavior related to those desires. And if a person does not consciously back away from the situation, by remembering and recalling God's Word and commandments, does not resist Satan’s words, then Satan by continually inciting or seducing him, causes him to sin.


    The same thing happened with the first sin in the world committed by Adam and Eve. God had given them a 'Law' of a single commandment - to eat the fruit of all the other trees but not eat the fruit of the tree of the knowledge of good and evil (Genesis 2:16-17). This 'Law', this one commandment, aroused desires in Eve's heart, and she was found near the forbidden tree and its fruit, admiring them. Satan saw a spark of inappropriate desire, and aroused in Eve the temptation to get something better, and he also created a suspicion that God has held back something good from them (Genesis 3:4–5). Even at this time, if Eve herself had heeded God's command that she recalled to Satan and, deciding to obey that command, had moved away from that place, had broken off conversing with Satan, or called Adam and spoke with him about it, she would not have fallen into sin. But she disobeyed God's Law, His command given to them, by deciding to go by her feelings, her desires, and the things of her flesh, and also got Adam to do the same (Genesis 3:6); consequently, sin found its way into the human race.


    Even today it is very common to see that if it is written at some place "It is forbidden to walk on the grass", then from there itself people start to walk on the grass. If it is written “Plucking flowers is not allowed" then they will definitely try to pluck flowers. If it is written “Spitting is prohibited” or “Do not throw garbage”, then they will spit there, throw garbage at the very same place and spread filth. That is to say that, Satan makes man violate the Law, or the rules, and commit sin by provoking the human tendency to violate the laws or the rules in some way; he acts by continuing to stoke the inappropriate desire in the human mind. But if a person is diligent to obey the rules, does not allow the unreasonable desire to stay in his mind, immediately suppresses those unreasonable desires, and moves away from that place or situation, then there remains no opportunity for Satan to fan the spark of those desires and blow them up into destructive flames of sin; and man is saved from committing sin.


    In the next article, we'll look further at the limitations and other things related to the Law, through continuing to consider Romans chapter 7. But for now, this is an opportunity for us, especially those of us who call or consider ourselves Christians, to look deeper and more closely into our lives and identify our true standing. Let us examine and find out in what ways we are inclined to sin, by succumbing to desires that are unreasonable and inappropriate in the sight of God. Let us figure out, because of our inappropriate desires, where all have we have given Satan the opportunity to act in our lives, and also recognize how he has used us for our own harm, has made us sin. And, as seen in the previous article, instead of trying to rectify the situation by obeying some 'law' or certain ordinances, for those sins, we should repent according to 1 John 1:9 and ask God for their forgiveness; and thereby store our relationship with God.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well