ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Destroy लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Destroy लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 22 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 43 - Tending and Harming the Earth / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 43 - पृथ्वी की देखभाल और हानि पहुँचाना

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 43

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

परमेश्वर का वचन – बाइबल – और विज्ञान – 24

बाइबल और भौतिक-विज्ञान - 2 - पृथ्वी की देखभाल और हानि पहुँचाना

हम परमेश्वर के वचन बाइबल और विज्ञान के सम्बन्ध को, बाइबल तथा जीव-विज्ञान विषय के अन्तर्गत पिछले कुछ लेखों से देखते चले आ रहे हैं। हमने देखा है कि न तो विज्ञान बाइबल और परमेश्वर के विरुद्ध है, और न ही परमेश्वर या बाइबल, विज्ञान के विरुद्ध हैं। वास्तव में विज्ञान तो केवल परमेश्वर की सृष्टि और उसकी कार्यविधि का अध्ययन करने, उसे समझने का एक साधन मात्र है। विज्ञान केवल तथ्य बताता है, जानकारी देता है। क्योंकि विज्ञान सृष्टि की केवल जानकारी उपलब्ध करवाता है, इसलिये विज्ञान सृष्टि के सृष्टिकर्ता के विरुद्ध कुछ उजागर अथवा प्रस्तुत कर ही नहीं सकता है। विज्ञान पर एक मिथ्या आरोप है कि विज्ञान ने परमेश्वर के अस्तित्व को नकार दिया है। जिस प्रकार से किसी रची हुई वस्तु के बारे में सीख-समझ लेने से यह प्रमाणित नहीं हो जाता है कि उसका कोई रचनाकार नहीं था, उसी प्रकार से विज्ञान द्वारा सृष्टि के तथ्य प्रकट कर देने से यह प्रमाणित नहीं होता है कि कोई सृष्टिकर्ता नहीं है। बल्कि विज्ञान ने सृष्टि की अद्भुत बातों को प्रकट करने के द्वारा सृष्टिकर्ता की अद्भुत बुद्धि, सामर्थ्य, क्षमता, और कौशल के प्रमाण दिये हैं। 

विज्ञान द्वारा उजागर और प्रस्तुत किये गये तथ्यों का विश्लेषण करना और उनके आधार पर निष्कर्ष और धारणाएँ बनाना, वैज्ञानिकों का कार्य है; और जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आते चले जाते हैं, व्याख्या, धारणा, और निष्कर्ष भी बदलते चले जाते हैं - उन में सुधार हो सकता है, या वे पूर्णतः बदले भी जा सकते हैं। इसलिये विज्ञान पर आधारित कोई भी बात कभी भी स्थिर और अटल नहीं हो सकती है; सदा परिवर्तनीय ही रहती है। इस संदर्भ में विज्ञान को लेकर दो बातों का ध्यान रखना अति आवश्यक है। पहली तो यह कि वैज्ञानिक भी मनुष्य ही हैं। इसलिये, उन से अपनी व्याख्याओं और निष्कर्षों में गलतियाँ हो सकती हैं, व्याख्या करने से सम्बन्धित उनके अपने पूर्वाग्रह भी हो सकते हैं, और इसी लिये उनकी व्याख्या पक्षपाती भी हो सकती है; और यह भी एक जाना-माना तथ्य है कि कुछ वैज्ञानिकों ने अपनी ही धारणा को सही दिखाने के लिये स्वयं ही कुछ बातों को गढ़ा, और उन्हें “तथ्य” कहकर प्रस्तुत किया। इन सभी बातों को, और इन से सम्बन्धित प्रमाणों को हम पिछले लेखों में देख चुके हैं। और दूसरी बात यह कि एक बहुत आम प्रयोग किया जाने वाला कथन है “विज्ञान कहता है…; विज्ञान का दृष्टिकोण है…” आदि - किन्तु वास्तविकता यह है कि विज्ञान कभी कुछ नहीं कहता है; विज्ञान तो केवल तथ्य उजागर या प्रकट कर देता है। किन्तु उन तथ्यों के लेकर कुछ भी कहने का काम - कहा गया सही हो या गलत - हमेशा लोग - वैज्ञानिक ही करते हैं। विज्ञान को आधार बनाकर, या उसकी आड़ में, जो भी कहना होता है, उसे लोग या वैज्ञानिक ही कहते हैं; और जैसा हमने अभी देखा है, आवश्यक नहीं है कि उनकी कही हर बात हमेशा सही ही हो, या सच ही हो। 

  पिछले लेख से हमने बाइबल में भौतिक विज्ञान से सम्बन्धित बातों को देखना आरम्भ किया है, और सबसे पहले पानी के चक्र के बारे में देखा था। आज हम पृथ्वी और प्राणियों के प्रति परमेश्वर के दृष्टिकोण, और अन्त के समय में पृथ्वी को बर्बाद करने वालों की भविष्यवाणी के बारे में देखेंगे। 

परमेश्वर का वचन बाइबल हमें बताता है कि मनुष्य परमेश्वर की सर्वोत्तम रचना है, जिसे उसने अपनी अन्य सभी रचनाओं के समान बोल कर नहीं, बल्कि अपने हाथों से, अपने स्वरूप में बनाया, और उसे जीवित करने के लिये उसमें अपनी श्वास को फूँका (उत्पत्ति 1:26-28; 2:7), और उसे सारी पृथ्वी, तथा पृथ्वी के सभी प्राणियों पर अधिकार दे दिया। परमेश्वर ने प्रथम मनुष्यों - आदम और हव्वा, को अदन की वाटिका में रखा, और उन्हें उसकी देखभाल और रक्षा करने का कार्य सौंपा (उत्पत्ति 2:15)। अर्थात, अधिकार के साथ एक जिम्मेदारी भी थी - मनुष्य को उसे उपहार समान दी गई अद्भुत आशीष का दुरुपयोग नहीं करना था, वरन् उसका आदर करते हुए उसे संभाल कर रखना था, उसकी रक्षा करनी थी। मनुष्य को यह ध्यान रखना था कि पृथ्वी का स्वामी परमेश्वर है (भजन 24:1); और मनुष्य को उसका भण्डारी (steward) बनाया गया है; इसलिये पृथ्वी और उसके सभी प्राणियों के प्रति अपना हर व्यवहार और कार्य इस सीमा के अन्दर ही करे। 

नूह के समय हुई विश्व-व्यापी जल प्रलय के बाद, पृथ्वी को फिर से बसाने के लिये नूह और उसके परिवार को परमेश्वर ने जो निर्देश दिये, उनमें परमेश्वर ने माँसाहार की अनुमति भी प्रदान की (उत्पत्ति 9:3); और साथ ही परमेश्वर ने न केवल मनुष्यों के साथ, बल्कि सभी जीव-जन्तुओं के साथ भी वाचा बाँधी (उत्पत्ति 9:9-10)। यदि परमेश्वर को केवल मनुष्यों ही की चिन्ता होती, तो उसे जीव-जन्तुओं से वाचा बाँधने की क्या आवश्यकता थी? साथ ही जब परमेश्वर ने नूह और उसके परिवार से वाचा के बारे में बात करते समय उनके संज्ञान में हर प्रकार के जीव जन्तुओं को भी अपनी वाचा में सम्मिलित किया, तो यह उनके लिये स्पष्ट संकेत था कि स्वामी परमेश्वर है, और उन्हें अब जो माँसाहार का भी अधिकार मिला है, उस का निर्वाह उन्हें परमेश्वर के भण्डारी (steward) के समान करना है; अपनी मन-मानी और प्राणियों के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं करना है। 

परमेश्वर का वचन बाइबल इस बारे में बहुत स्पष्ट है कि परमेश्वर जीव जन्तुओं की चिन्ता करता है (योना 4:11; मत्ती 10:29), उनका ध्यान रखता है (भजन 147:9)। बाइबल का यह तथ्य कि परमेश्वर मनुष्यों द्वारा जीव-जन्तुओं के साथ सही व्यवहार किये जाने की अपेक्षा रखता है, बाइबल के इन उदाहरणों से प्रकट है: अपनी दस आज्ञाओं में जब परमेश्वर ने सप्ताह के सातवें दिन को विश्राम का दिन ठहराया, तब वह विश्राम केवल मनुष्यों के लिये ही नहीं था; परमेश्वर ने विशेष रीति से पशुओं को भी विश्राम देने के निर्देश दिये (निर्गमन 20:10)। इसी प्रकार से निर्गमन 23:5 में परमेश्वर ने स्पष्ट निर्देश दिये कि यदि किसी पशु के साथ दुर्व्यवहार सामने आए, तो उसे सुधारा जाए, चाहे वह शत्रु का पशु ही क्यों न हो। फिर, नीतिवचन 12:10 में लिखा है कि धर्मी मनुष्य अपने पशुओं की सुधि रखता है, जबकि पशुओं के साथ दुर्व्यवहार करना दुष्टों का गुण है। परमेश्वर के दूत ने, परमेश्वर के नबी बिलाम को डाँटा, क्योंकि उसने अपनी गदही को अनुचित पीटा था (गिनती 22:27-33; पद 32-33 पर ध्यान कीजिये)। केवल पशु ही नहीं, परमेश्वर ने वृक्षों को भी ध्यान से और संभाल कर उपयोग करने के निर्देश दिये है (व्यवस्थाविवरण 20:19)। 

अर्थात, कुल निष्कर्ष यही है कि मनुष्यों को इस बात का ध्यान रखना है कि वे केवल परमेश्वर के भण्डारी हैं, उन्हें अपने और सृष्टि के स्वामी परमेश्वर की इच्छा के अनुसार पृथ्वी और उसके प्राणियों के साथ व्यवहार करना है, उनकी देखभाल करनी है, उन्हें सम्भाल कर रखना है, न कि मन-मर्ज़ी करके पृथ्वी और प्राणियों को बर्बाद करना है। 

अब पृथ्वी को बिगाड़ने वालों के बारे में बाइबल में लिखा हुआ देखते हैं। आज से लगभग 2000 वर्ष पूर्व, जब प्रदूषण और उसके प्रभावों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, तब बाइबल की अंतिम पुस्तक, प्रकाशितवाक्य, जो जगत के अंत और संसार के सभी लोगों के न्याय किए जाने की भविष्यवाणी की पुस्तक है, उसमें परमेश्वर ने प्रभु यीशु मसीह के शिष्य यूहन्ना के द्वारा, यह लिखवाया था, “और अन्यजातियों ने क्रोध किया, और तेरा प्रकोप आ पड़ा और वह समय आ पहुंचा है, कि मरे हुओं का न्याय किया जाए, और तेरे दास भविष्यद्वक्ताओं और पवित्र लोगों को और उन छोटे बड़ों को जो तेरे नाम से डरते हैं, बदला दिया जाए, और पृथ्वी के बिगाड़ने वाले नाश किए जाएं” (प्रकाशितवाक्य 11:18)। विवाद उत्पन्न करने, और तर्क देने वाले यह कह सकते हैं कि जिस “बिगाड़” की बात की गई है वह नैतिक पतन और भ्रष्टाचार भी हो सकता है। किन्तु मूल यूनानी भाषा में जो शब्द प्रयोग किया गया है, और जिसका अनुवाद “बिगाड़ना” किया गया है, वह है “डायाफ्थीरियो” जिसका शब्दार्थ होता है पूर्णतः सड़ा-गला कर नष्ट कर देना। यह वही शब्द है जिससे घातक बीमारी ‘डिफथीरिया’ का नाम आया है।

क्रमिक विकासवाद (Evolution) कहता है कि मनुष्य, पृथ्वी, और सृष्टि सुधर रहे हैं, उन्नत होते जा रहे हैं; जबकि हमारे समक्ष विदित व्यावहारिक वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत, और परमेश्वर के वचन बाइबल की बातों के अनुरूप है - मनुष्य, पृथ्वी और सृष्टि बिगड़ते जा रहे हैं, अपने अंतिम दिनों में पहुँच चुके हैं। सारे संसार भर में हर जाति, हर सभ्यता का मनुष्य शारीरिक, भौतिक, नैतिक, और आध्यात्मिक, हर रीति से सुधरने की बजाए बिगड़ता ही जा रहा है।

अब यह आपके लिए विचार करने और निर्णय लेने का समय है - क्या आप परमेश्वर के उस अवश्यंभावी न्याय का सामना करने, उसके सामने खड़े होकर अपने जीवन के हर एक पल का हिसाब देने, अपने मन, ध्यान, विचार, और व्यवहार की हर बात, हर सोच, हर कल्पना का हिसाब देने को तैयार हैं? क्योंकि परमेश्वर के दृष्टि से कुछ छिपा नहीं है, कुछ अज्ञात नहीं है, जैसा दाऊद ने अपने पुत्र सुलैमान को समझाया “और हे मेरे पुत्र सुलैमान! तू अपने पिता के परमेश्वर का ज्ञान रख, और खरे मन और प्रसन्न जीव से उसकी सेवा करता रह; क्योंकि यहोवा मन को जांचता और विचार में जो कुछ उत्पन्न होता है उसे समझता है। यदि तू उसकी खोज में रहे, तो वह तुझ को मिलेगा; परन्तु यदि तू उसको त्याग दे तो वह सदा के लिये तुझ को छोड़ देगा” (1 इतिहास 28:9); और बाद में इब्रानियों के लेखक ने भी कहा, “क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, और प्रबल, और हर एक दोधारी तलवार से भी बहुत चोखा है, और जीव, और आत्मा को, और गांठ गांठ, और गूदे गूदे को अलग कर के, वार पार छेदता है; और मन की भावनाओं और विचारों को जांचता है। और सृष्‍टि की कोई वस्तु उस से छिपी नहीं है वरन जिस से हमें काम है, उस की आंखों के सामने सब वस्तुएं खुली और बेपरदा हैं” (इब्रानियों 4:12-13)।

परमेश्वर आपको अवसर दे रहा है; यदि आज तक भी आपने उसकी आपको दी जाने वाली पापों की क्षमा के इस अवसर को स्वीकार नहीं किया है, तो अभी फिर आपके पास मौका है। आप अभी स्वेच्छा से, सच्चे मन से, अपने पापों के लिए पश्चातापी मन के साथ यह छोटी सी प्रार्थना कर सकते हैं, “हे प्रभु यीशु मैं स्वीकार करता हूँ कि मैंने मन, ध्यान, विचार, और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किया है। मैं यह भी मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों की सजा को अपने ऊपर उठाया लिया, और उसे पूर्णतः चुका दिया है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और अपना आज्ञाकारी शिष्य बना लें, और अपने साथ बनाकर रखें।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी यह छोटी सी प्रार्थना आपके मन और जीवन को बदल देगी, आपको परमेश्वर की संतान बनाकर, पापों के दण्ड से मुक्ति तथा अब से लेकर अनन्तकाल तक के लिए स्वर्गीय आशीषों का वारिस बना देगी। निर्णय आपका है।  


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 43

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Word of God – Bible & Science – 24

Bible and Physical Sciences - 2 - Tending and Harming the Earth


We have been examining the relationship between the Bible, the Word of God, and science, under the topic - the Bible and Bio-Sciences, over the past few articles. In those articles we have seen that neither is science opposed to the Bible and to God, nor are God or the Bible opposed to science. In reality, science is merely a means to study and understand God’s creation and the manner in which it functions. Science only presents facts and provides information. Since science only brings to light and provides information about creation, therefore, there is no way it can in any possible manner reveal or present anything against the Creator of the creation. There is a prevalent but false accusation against science, that science has disproven the existence of God. Just as learning and understanding something about a created object does not prove that it had no creator, in the same way, the revelation and learning of facts about creation, through science, does not prove that there is no Creator. Rather, by revealing the wondrous aspects of creation, science has provided evidence of the Creator’s marvelous wisdom, power, capability, and skill.

Analyzing the facts revealed and presented by science, and forming conclusions and theories based on them, is the work of scientists; and as new facts continue to come to light, the interpretations, theories, and conclusions also continue to change—the existing ones may be improved, or they may be completely discarded and replaced by new ones. Therefore, anything based on science can never be infallible and immutable; it always remains changeable. In this context, it is extremely important to always keep two things in mind regarding science. First is that scientists too are human beings. Therefore, they can make mistakes in their interpretations and conclusions; they may also have their own biases related to interpretation, and thus their interpretations can be prejudiced; and it is also a well-known fact, in the scientific community itself, that some scientists have themselves fabricated certain things in order to prove their own theories correct and have presented them as “facts” - e.g., the Piltdown Man concoction. We have already seen all these things, and the evidence related to them, in previous articles. The second point is that a very commonly used statement is, “science says…; the viewpoint of science is…” etc.—but the reality is that science itself never says anything; science only reveals or presents facts. However, the task of interpreting and analyzing those facts, saying anything on the basis of those facts—whether what is said is right or wrong—is always done by people - the scientists. Whatever is to be said on the basis of science, or by using it as a pretext, is always said by the people, i.e., the scientists themselves; and as we have just seen, it is not necessary that whatever they say will always be correct, or be the truth.

From the previous article we began to look at matters related to physical science in the Bible, and first of all we looked at the water cycle. Today we will carry forward from there, and look at God’s perspective regarding the earth, the living creatures, and man’s responsibility; and then look at the end times prophecy concerning those who will indulge in destroying the earth at that time.

The Word of God, the Bible, tells us that human beings are God’s finest creation. Unlike His other creations, which He created by speaking, He created man with His own hands, in His own image, and in order to give him life, He breathed His own breath into him (Genesis 1:26–28; 2:7). He then gave him authority over the whole earth and over all the living creatures of the earth. God placed the first humans—Adam and Eve—in the Garden of Eden, and entrusted them with the responsibility of caring for it and protecting it (Genesis 2:15). That is, along with authority there was also responsibility—human beings were not to misuse the wonderful blessing that had been given to them as a gift, but rather, while honoring it, they were to preserve it and protect it. Human beings were to keep in mind that God is the owner of the earth (Psalm 24:1), and that humans have been made its stewards; therefore, every action and behavior toward the earth and all its living creatures must remain within these boundaries.

After the worldwide flood in the days of Noah, when God gave instructions to Noah and his family for repopulating the earth, He also granted permission for eating meat (Genesis 9:3); and at the same time, God made a covenant not only with human beings, but also with all living creatures (Genesis 9:9–10). If God was concerned only about human beings, then what need would there have been for Him to make a covenant with animals? Moreover, when God spoke to Noah and his family about the covenant and included every kind of living creature within it, this was a clear indication to them that God is the owner, and that even though they had now been given the right to eat meat, they were to exercise that right as stewards of God; they were not to act according to their own will or mistreat living creatures.

The Word of God, the Bible, is very clear that God cares for animals (Jonah 4:11; Matthew 10:29) and looks after them (Psalm 147:9). The Biblical fact that God expects human beings to treat animals in a proper and appropriate manner is evident from these examples in the Bible: when God established the seventh day of the week as a day of rest in the Ten Commandments, that rest was not only for human beings; God specifically instructed that animals were also to be given rest (Exodus 20:10). Similarly, in Exodus 23:5, God gave clear instructions that if mistreatment of an animal is observed, it must be corrected, even if the animal belongs to an enemy. Further, Proverbs 12:10 states that a righteous person cares for his animals, whereas mistreating animals is a characteristic of the wicked. God’s angel rebuked the prophet Balaam because he had beaten his donkey unjustly (Numbers 22:27–33; pay attention especially to verses 32–33). Not only animals, but God also gave instructions to use trees carefully and with consideration (Deuteronomy 20:19).

Thus, the overall conclusion is that human beings must keep in mind that they are only God’s stewards. They are to deal with the earth and its living creatures according to the will of God, who is the owner of both creation and humanity. They are to care for them and preserve them, and not act according to their own desires by destroying the earth and its living creatures.

Now let's see what is written in the Bible about the “destroyers”, i.e., the corrupters and spoilers of the earth. About 2000 years ago, when there was no information about environmental pollution and its effects, in the last book of the Bible, Revelation, which is the book of the prophecy about the end of the world and the judgment of all the people of the world, under God’s guidance it was written by John, a disciple of the Lord Jesus Christ, "The nations were angry, and Your wrath has come, And the time of the dead, that they should be judged, And that You should reward Your servants the prophets and the saints, And those who fear Your name, small and great, And should destroy those who destroy the earth” (Revelation 11:18). Those who engage in debates and arguments, may say that the "destroy" spoken of can be moral degradation and even corruption. But the word used in the original Greek and translated "destroy" is "diaphtherio" which means to destroy completely by rotting. It is the same word from which the name of the deadly disease 'Diphtheria' has come.

Evolution says that humans, the earth, and creation are improving, becoming advanced and better. Whereas the evident, practical reality before us is quite the opposite, and is in line with what God's Word the Bible says - man, the earth and creation are deteriorating; the world has reached its last days. All over the world, human beings of every race and every civilization, are only deteriorating instead of improving physically, morally, and spiritually, in every conceivable manner.

Now it's time for you to reflect and decide - are you ready and prepared to face that inevitable judgment of God? To stand before Him and give an account of every single moment of your life, of everything in your mind, attitude, thought, and behavior? For nothing is hidden from God, nothing is unknown to Him, as David explained to his son Solomon, “As for you, my son Solomon, know the God of your father, and serve Him with a loyal heart and with a willing mind; for the Lord searches all hearts and understands all the intent of the thoughts. If you seek Him, He will be found by you; but if you forsake Him, He will cast you off forever" (1 Chronicles 28:9); And later the author of Hebrews also said, "For the word of God is living and powerful, and sharper than any two-edged sword, piercing even to the division of soul and spirit, and of joints and marrow, and is a discerner of the thoughts and intents of the heart. And there is no creature hidden from His sight, but all things are naked and open to the eyes of Him to whom we must give account” (Hebrews 4:12-13).

God is giving you the opportunity; If till today you have not accepted this opportunity of forgiveness of your sins, that has been given to you, then you still have this opportunity available to you. You can utilize it just now by voluntarily, sincerely, with a repentant heart for your sins, saying this short prayer, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You and sinned in mind, attitude, thought, and behavior. I also believe that you have taken upon yourself the punishment for my sins by your sacrifice on the Cross, and have paid for them in full. Please forgive my sins, take me under your care, make me your obedient disciple, and keep me with you." This small prayer of yours, said with a sincere and committed heart will transform your mind and life, make you a child of God, free you from the punishment of your sins, and make you an heir of heavenly blessings from now to eternity. The decision is yours.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 26 नवंबर 2025

God’s Word - The Bible - 17 - Unique in its Survival Part - 3 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 17 - बचे रहने में अनुपम और विशिष्ट भाग - 3

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 17

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

बचे रहने में अनुपम और विशिष्ट भाग - 3 

   

इस विषय पर पिछले दो लेखों में हमने देखा है कि संसार भर में, बाइबल के संकलित होकर एक पुस्तक बनने के आरंभ से ही, बाइबल के शत्रुओं ने उसे नष्ट करके समाप्त करने के अनगिनत प्रयास किए हैं। मसीहीयत तथा परमेश्वर के वचन बाइबल का 2000 वर्ष का इतिहास, इनके बहिष्कार, प्रताड़ना और सताव, तथा इन्हें झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों (2 कुरिन्थियों 11:3-4, 13-15; गलातियों 1:6-9) के द्वारा भ्रष्ट कर देने, और समाप्त कर देने के निरन्तर प्रयासों का इतिहास है। बाइबल के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाए गए, उसकी प्रतियों को खोज-खोज कर एकत्रित किया गया और जला दिया गया। रोमी शासन से लेकर वर्तमान समय में कम्युनिस्ट तथा अन्य देशों में उसे कानून द्वारा वर्जित कर दिया गया और अभी भी है, उसकी प्रतियों को अपने साथ रखना दण्डनीय अपराध घोषित किया गया, और ये प्रयास आज भी ज़ारी हैं। किन्तु बाइबल की प्रतियाँ फिर भी बची रहीं, और बढ़ती रहीं, जैसा आज भी हो रहा है; लोगों ने जान पर खेलकर या जान तक देकर, बेघर होकर, बंदीगृहों में कठोर दंड सहने के लिए डाल दिए जाने के बावजूद बाइबल को बचा कर रखा, और उसे प्रकाशित तथा प्रसारित करते रहे। आज हम इसी विषय पर कुछ और रोचक तथ्यों को देखते हैं। 

वोल्टेयर नामक विख्यात फ्रांसीसी नास्तिक और परमेश्वर का घोर विरोध एवं निन्दा करने वाले व्यक्ति ने, जिसका देहांत 1778 में हुआ था, भविष्यवाणी की थी कि उसके समय से 100 वर्ष के अन्दर ही, मसीही विश्वास और बाइबल दोनों समाप्त हो जाएंगे, इतिहास में दब कर रह जाएंगे। वोल्टेयर जाता रहा, उसकी भविष्यवाणी भी बिना पूरी हुए जाती रही; किन्तु एक बहुत रोचक बात भी हुई। वोल्टेयर की मृत्यु के पचास वर्ष बाद, जेनेवा बाइबल सोसायटी ने वोल्टेयर के घर को खरीद लिया, और फिर उसके घर में लगी छापने की मशीन से बाइबल की छपाई होने लगी, छपी हुई बाइबल का प्रसार और वितरण उसी के घर से होना आरंभ हो गया। प्रभु यीशु मसीह ने कहा था, "आकाश और पृथ्वी टल जाएंगे, परन्तु मेरी बातें कभी न टलेंगी" (मरकुस 13:31), और आज तक उनकी कही यह बात सही प्रमाणित होती रही है; कोई परमेश्वर के वचन को नाश अथवा झूठा प्रमाणित करने नहीं करने पाया है।

आलोचकों ने कई धारणाएं बनाई, कि बाइबल को झूठा या गलत प्रमाणित कर दें। एक प्रयास यह तर्क देने के द्वारा किया गए कि मूसा द्वारा लिखी बाइबल की पहली पाँच पुस्तकें उसके द्वारा लिखी हुई हो ही नहीं सकती थीं क्योंकि मूसा के समय (1500-1400 ईस्वी पूर्व) तक लिखना इतना विकसित ही नहीं होने पाया था; इसलिए वे पुस्तकें बाद में कभी लिखी गई होंगे, और उन्हें मूसा के नाम कर दिया गया है। किन्तु इस तर्क और धारणा के दिए जाने के कुछ समय बाद "हम्मूराबी की लाठ" खोज निकाली गई; पत्थर की इस लाठ पर उसके द्वारा उसके राज्य में लागू किए गए नियम लिखे हैं, और यह लाठ मूसा से सैकड़ों वर्ष पुरानी है - अर्थात, यह प्रमाणित हो गया कि मूसा के समय से भी बहुत पहले से लोग लिखना जानते थे, और लिखित नियम विद्यमान थे। बाद में हुई अन्य पुरातत्व खोजों ने भी यह प्रमाणित कर दिया है कि मूसा के समय से पहले भी लिखित सामग्री विद्यमान थी, भाषा विकसित हो चुकी थी। 

इसी प्रकार का एक अन्य तर्क यह दिया गया था कि अब्राहम के साथ उत्पत्ति की पुस्तक में जिन हित्ती लोगों का उल्लेख आया है, उनका बाइबल के बाहर कोई प्रमाण नहीं है। किन्तु पुरातत्व खोजों ने इस दावे को भी झूठा दिखा दिया और हित्तियों की प्राचीन सभ्यता को उजागर भी कर दिया।

अर्थात, आज तक भी, सारे संसार भर में, और सारे इतिहास में, बाइबल को गलत या झूठा प्रमाणित करने, उसे नष्ट करने के सभी प्रयास असफल ही रहे हैं। बाइबल को नष्ट करने का प्रयास करने वाले नाश हो गए, किन्तु परमेश्वर का वचन बाइबल आज भी स्थिर और दृढ़ स्थापित है, अटल है, अचूक है, हर रीति से बढ़ता ही जा रहा है। यह एक सोचने की बात है कि बाइबल और उसके संदेश में ऐसा क्या है कि संसार के इतिहास में केवल बाइबल ही एकमात्र ऐसी पुस्तक रही है जिसका हर समय, हर स्थान पर, उस समय और स्थान के शासन तथा शासन तंत्रों द्वारा, इतना घोर और हिंसक विरोध किया गया है, और उसे नष्ट कर देने के यथासम्भव प्रयास किये गये हैं; और यह सब आज भी किया जा रहा है, सक्रीय रीति से अनेकों देशों में हो रहा है। जबकि उसी समय और स्थान के जन-साधारण में बाइबल के प्रति भूख और लालसा न केवल बनी रही है, बल्कि बढ़ती ही रही है। इसीलिये इतने विरोध और नष्ट करने के प्रयासों के बावजूद, बाइबल का प्रकाशन और वितरण कभी कम नहीं हुआ, केवल बढ़ता ही रहा है - तब भी जब उसकी प्रतियाँ हाथ से लिख कर बनाई जाती थीं, तब भी जब उसे हाथ से और फिर मशीनों से छापा जाता रहा, और आज भी जब उसके डिजिटल संस्करण और अनुवाद संसार की अधिकाँश भाषाओं में इन्टरनेट पर मुफ्त में उपलब्ध हैं।

अगले लेख में हम बाइबल द्वारा, संसार के जीवन, साहित्य, कला, और सभ्यताओं पर प्रभाव डालने में अनुपम होने के बारे में देखेंगे। परन्तु अभी के लिये, ज़रा विचार कीजिये: परमेश्वर का यही वचन जगत के आने वाले न्याय, और प्रत्येक व्यक्ति को प्रभु यीशु को अपने जीवन का हिसाब देने के बारे में भी बताता है (प्रेरितों 17:30-31; 2 कुरिन्थियों 5:10); और बाइबल में दी गई अन्त के इस समय की भविष्यवाणियों (मत्ती 24 अध्याय) के अनुसार और संसार के वर्तमान हालत के आधार पर, अन्त और न्याय का यह समय बहुत निकट है। क्या आप इस अन्त का सामना करने और प्रभु यीशु को अपने जीवन का हिसाब देने के लिये तैयार हैं?

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 17

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Unique in its Survival Part - 3 


In the previous two articles on this topic we have seen that all over the world, since the time of its being compiled and coming into existence, the enemies of the Bible have made countless attempts to destroy and bring it to an end. The 2000 years history of Christianity and God’s Word, the Bible, is a history of relentless attempts to eliminate them - by ostracism, persecution, and through corruption by spreading false teachings and wrong doctrines (2 Corinthians 11:3-4, 13-15; Galatians 1:6-9). Circulating copies or contents of the Bible was officially banned, its copies were searched out, collected and burnt. Since the time of the Roman empire, till today, in many countries, keeping copies of the Bible was and is forbidden by law;  was and is declared a punishable offense; as we see it till date in communist and many other countries of the world. But copies of the Bible still survived, and have only continued to grow. People kept the Bible alive, and continued to publish and circulate it, even at the cost of being put to death or being imprisoned, being made homeless, and being subjected to many harsh punishments. Today we will look at some more interesting facts on this topic.

Voltaire, a noted French atheist and blasphemer who died in 1778, predicted that within 100 years from his time, both the Christian faith and the Bible would be lost, buried in history. Voltaire passed away, and his prophecy remained unfulfilled. But a very interesting thing also happened. Fifty years after Voltaire's death, the Geneva Bible Society bought Voltaire's house, and then began printing the Bible with a printing machine installed in his house; circulation and distribution of the printed Bible started happening from his home. The Lord Jesus Christ said, "Heaven and earth will pass away, but My words will by no means pass away" (Mark 13:31), and to this day He has always been proved to be true; No one has been able to prove the Word of God to be destructible or false.

Critics cooked up several theories, to prove the Bible to be false or wrong. One attempt was made by arguing that the first five books of the Bible said to have been written by Moses could not have been written by him because writing had not developed to that extent till Moses' time (1500–1400 AD). So those books must have been written sometime later, and then named after Moses. But sometime after this argument and theory was given, the "Pillar of Hammurabi" was discovered. This stone pillar bears the inscribed rules that he enforced in his kingdom, and is hundreds of years older than Moses, proving that people knew how to write, and written rules were present long before Moses' time. Other later archaeological discoveries have also proved that written material existed, and language had developed even before the time of Moses. 

Another similar argument was made about the existence of Hittites, mentioned with Abraham in the book of Genesis, that there is no evidence of Hittites outside the Bible. But archeological discoveries also proved this claim to be false and brought to light the ancient civilization of the Hittites.

To this day, throughout the world, and throughout history, all attempts to destroy the Bible have been unsuccessful. Those who tried to destroy the Bible perished, but the Word of God, the Bible, still remains established and firm, unshakable, infallible.    Unique in its effects on Life, Literature, Arts, Culture and Civilizations.

In other words, all over the world, and throughout the history of the world, all attempts to prove the Bible wrong or false, and destroy it have only failed. Those who tried to destroy the Bible came to an end, but the Word of God still stands tall, and firmly established; it remains irrefutable, infallible, and continues to increase in every sense of the word. It is worth pondering over, what is there in the Bible and in its message, that throughout the history of the world, it has been the only book that has been so severely, violently, and officially targeted, by the rulers of that time and place; an all out attempt for its destruction has been and is still actively being made at many places, and in many countries. Yet, the hunger and longing for the Bible amongst the common people has not only remained, but has only grown, and is continuing to grow. That is why despite all the opposition and attempts at its destruction, the publication and distribution of the Bible has never decreased, rather, has only continued to grow - as happened when it was hand-written, when it was hand-printed and later machine printed, and now, when its digital versions are freely available on the internet in all the major languages of the world.

In the next article we will see how the Bible is unique in its effects on Life, Literature, Arts, Culture and Civilizations all across the world. But for now, think over the fact that this Word of God, also speaks of the coming end of the world and time of judgment when every person will have to stand before the Lord Jesus  to give an account of his life (Acts 17:30-31; 2 Corinthians 5:10); and when we corelate the current world condition and events with the prophecies related to the end times (Matthew chapter 24), we can see that this time is very near. Are you ready to face this end-time judgment, and give an account of your life?

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 15 अप्रैल 2023

परमेश्वर का वचन – बाइबल / Bible – The Word of God – 11

Click Here for the English Translation

बचे रहने में अनुपम और विशिष्ट


संसार के इतिहास में जितना प्रयास बाइबल को नष्ट करने के लिए किया गया है, उतना किसी भी अन्य पुस्तक या ग्रंथ के लिए नहीं किया गया, किन्तु इन सभी प्रयासों के बावजूद, बाइबल सुरक्षित बनी रही, और संसार के इतिहास में सर्वाधिक बिकने तथा वितरित होने वाली पुस्तक है।

 

बाइबल की आरंभिक पुस्तकें papyrus (पेपिरस या भोजपत्रों) पर हाथ से लिखी गई थीं। पेपिरस मिस्र और सीरिया की नदियों और छिछले पानी के तालाबों में उगाने वाला एक प्रकार का नरकट या सरकंडा होता है, जिसे पतला काट और छील कर, उसकी परतों को आपस में दबा कर, सुखा कर कागज के समान लिखने के योग्य बनाया जाता था। अंग्रेजी शब्द paper इसी पेपिरस से बने लिखने की सामग्री से आया है। बाद में चर्मपत्रों पर, जो पशुओं की खाल से बनाए जाते थे, लिखना आरंभ हुआ। यह बहुत अचरज की बात है कि नाजुक और नाशमान, शीघ्र गल या खराब हो जाने वाले पेपिरस पर लिखे हुए उपलब्ध सबसे प्राचीन लेख लगभग 2400 ईस्वी पूर्व के हैं। 


बाइबल की लेखों की सत्यता और सही होने पर भी प्रश्न उठाए गए हैं। बाइबल के पुराने नियम की पुस्तकों को हाथ से लिखने के लिए यहूदियों में विशेष प्रशिक्षण पाए हुए लोग प्रयोग किए जाते थे। उन लेखों के हर अक्षर, मात्रा, शब्द, और परिच्छेद की गिनती की हुई थी, और प्रत्येक हस्तलिपि का प्रत्येक पृष्ठ बारीकी से उस संख्या के अनुसार सही होने के लिए लिखें वाले से भिन्न अन्य प्रशिक्षित लोगों के द्वारा जाँचा जाता था, और बिना त्रुटि के पाए जाने पर ही उसे संकलित करने के लिए स्वीकार किया जाता था, अन्यथा उसे नष्ट कर दिया जाता था, जिससे त्रुटिपूर्ण लेख की संकलित पुस्तक में सम्मिलित होने के कोई संभावना शेष न रहे। इस प्रकार से यहूदियों ने यह सुनिश्चित किया हुआ था कि उन्हें मिले परमेश्वर के वचन का हर अक्षर, मात्रा, शब्द, और अनुच्छेद ठीक वैसा ही रहे जैसे वह मूल स्वरूप में था। बाइबल की पुस्तकों से संबंधित जितने भी पुराने लेख  या उनके जो भी अंश मिले हैं, उनका अवलोकन करने से यह बात स्पष्ट है कि जैसा उन पुराने लेखों में था, लेख वैसे ही आज भी विद्यमान है। 


इन नाशमान सामग्रियों पर हाथ से इतने परिश्रम से लिखे जाने के बावजूद, बाइबल की अनेकों पुस्तकों के प्राचीन लेख या उनके अंश की प्रतिलिपियाँ आज भी विद्यमान हैं, समय और वातावरण के प्रभाव के कारण सभी नष्ट नहीं हुईं, और प्रमाणित करती हैं कि उन लेखों में लिखी बात सदियों और हजारों वर्षों से अपरिवर्तित चली आ रही है। 


संसार भर में, बाइबल के संकलित होकर एक पुस्तक बनने के आरंभ से ही, बाइबल के शत्रुओं ने उसे नष्ट करके समाप्त करने के अनगिनत प्रयास किए हैं। बाइबल के प्रसारण पर प्रतिबंध लगे गए, उसकी प्रतियों को खोज-खोज कर एकत्रित किया गया और जला दिया गया। रोमी शासन से लेकर वर्तमान समय में कम्युनिस्ट देशों में उसे कानून द्वारा वर्जित कर दिया गया, उसकी प्रतियों को अपने साथ रखना दण्डनीय अपराध घोषित किया गया। किन्तु बाइबल की प्रतियाँ फिर भी बची रहीं, और बढ़ती रहीं; लोगों ने जान पर खेलकर या जान तक देकर, बेघर होकर, बंदीगृहों में कठोर दंड सहने के लिए डाल दिए जाने के बावजूद बाइबल को बचा कर रखा, और उसे प्रकाशित तथा प्रसारित करते रहे। 


वोल्टेयर नामक विख्यात फ्रांसीसी नास्तिक और परमेश्वर का घोर विरोध एवं निन्दा करने वाले व्यक्ति ने, जिसका देहांत 1778 में हुआ था, भविष्यवाणी की थी कि उसके समय से 100 वर्ष के अंदर ही, मसीही विश्वास और बाइबल दोनों समाप्त हो जाएंगे, इतिहास में दब कर रह जाएंगे। वोल्टेयर जाता रहा, उसकी भविष्यवाणी भी बिना पूरी हुए जाती रही; किन्तु एक बहुत रोचक बात भी हुई। वोल्टेयर की मृत्यु के पचास वर्ष बाद, जेनेवा बाइबल सोसायटी ने वोल्टेयर के घर को खरीद लिया, और फिर उसके घर में लगी छापने की मशीन से बाइबल की छपाई होने लगी, छपी हुई बाइबल का प्रसार और वितरण उसी के घर से होना आरंभ हो गया। प्रभु यीशु मसीह ने कहा था, "आकाश और पृथ्वी टल जाएंगे, परन्तु मेरी बातें कभी न टलेंगी" (मरकुस 13:31), और आज तक उनकी कही यह बात सही प्रमाणित होती रही है; कोई परमेश्वर के वचन को नाश अथवा झूठा प्रमाणित करने नहीं करने पाया है। 


आलोचकों ने कई धारणाएं बनाई, कि बाइबल को झूठा या गलत प्रमाणित कर दें। एक प्रयास यह तर्क देने के द्वारा किया गए कि मूसा द्वारा लिखी बाइबल की पहली पाँच पुस्तकें उसके द्वारा लिखी हुई हो ही नहीं सकती थीं क्योंकि मूसा के समय (1500-1400 ईस्वी पूर्व) तक लिखना इतना विकसित ही नहीं होने पाया था; इसलिए वे पुस्तकें बाद में कभी लिखी गई होंगे, और उन्हें मूसा के नाम रख दिया गया है। किन्तु इस तर्क और धारणा के दिए जाने के कुछ समय बाद "हममूराबी की लाठ" खोज निकाली गई; पत्थर की इस लाठ पर उसके द्वारा उसके राज्य में लागू किए गए नियम लिखे हैं, और यह लाठ मूसा से सैकड़ों वर्ष पुरानी है - अर्थात, यह प्रमाणित हो गया कि मूसा के समय से भी बहुत पहले से लोग लिखना जानते थे, और लिखित नियम विद्यमान थे। बाद में हुई अन्य पुरातत्व खोजों ने भी यह प्रमाणित कर दिया है कि मूसा के समय से पहले भी लिखित सामग्री विद्यमान थी, भाषा विकसित हो चुकी थी। इसी प्रकार का एक अन्य तर्क यह दिया गया था कि अब्राहम के साथ उत्पत्ति की पुस्तक में जिन हित्ती लोगों का उल्लेख आया है, उनका बाइबल के बाहर कोई प्रमाण नहीं है। किन्तु पुरातत्व खोजों ने इस दावे को भी झूठा दिखा दिया और हित्तियों की प्राचीन सभ्यता को उजागर कर दिया। 


आज तक भी, सारे संसार भर में, और सारे इतिहास में, बाइबल को गलत या झूठा प्रमाणित करने, उसे नष्ट करने के सभी प्रयास असफल ही रहे हैं। बाइबल को नष्ट करने का प्रयास करने वाले नाश हो गए, किन्तु परमेश्वर का वचन बाइबल आज भी स्थिर और दृढ़ स्थापित है, अटल है, अचूक है। 


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
*****************************************************************************

Unique in its Survival

No other book or scriptures in the history of the entire world have ever faced as many attempts to destroy it as the Bible has; but in spite of all these efforts, the Bible has not only remained safe, but has also been the all-time best-selling and circulated book in the history of the world.


The earliest books of the Bible were hand-written on papyrus. A papyrus is a type of reed growing in the rivers and shallow waters of Egypt and Syria, which was thinly sliced ​​and peeled, then its layers were pressed together, dried and made like paper to write upon. The English word paper comes from the writing material made from this papyrus. Later writing began on parchments, which were made from animal skins. It is astonishing that the earliest available writings on the fragile and perishable papyrus date back to around 2400 BC, and are still surviving intact.


Questions have also been raised about the veracity and correctness of Biblical writings. People with special training were used among the Jews to hand-write the Old Testament books of the Bible. Every alphabet, punctuation, word, and paragraph of those original writings had been counted and documented, and every page of each hand written manuscript was then meticulously cross-checked by trained people, other than the person writing it, to ascertain it to be correct according to those documented numbers, and be without error. It was accepted for compilation only when it was found to be completely according to the details of the original document; otherwise, it was destroyed, leaving no possibility of the erroneous article somehow getting included in the compiled book. In this way the Jews made sure that every alphabet, punctuation, word, and paragraph of the Word of God that they received remained exactly the same as it was in its original form. By comparing and evaluating all the old documents or whatever parts of them have been found related to the books of the Bible, it is clear that the writings that exist today are the same as they were in those old writings.


Despite the text being diligently handwritten on perishable materials, many copies of ancient texts or portions of many books of the Bible still exist today, not having been destroyed by the effects of time and weather, and testify that what was written in those writings, it has remained unchanged even today, over centuries and thousands of years.


Around the world, from the very beginning of the Bible being compiled into a single book, enemies of the Bible have made countless attempts to destroy and eliminate it. Circulating copies or contents of the Bible was banned, its copies were searched out, collected and burnt. Since the time of the Roman rule, keeping copies of it was forbidden by law and was declared a punishable offense, as it is till date in communist countries. But copies of the Bible still survived, and continued to grow; People kept the Bible alive, and continued to publish and circulate it, even at the cost of being put to death or being imprisoned, being made homeless, and being subjected to many harsh punishments.


Voltaire, a noted French atheist and blasphemer who died in 1778, predicted that within 100 years from his time, both the Christian faith and the Bible would be lost, buried in history. Voltaire passed away, and his prophecy remained unfulfilled. But a very interesting thing also happened. Fifty years after Voltaire's death, the Geneva Bible Society bought Voltaire's house, and then began printing the Bible with a printing machine installed in his house; circulation and distribution of the printed Bible started happening from his home. The Lord Jesus Christ said, "Heaven and earth will pass away, but My words will by no means pass away" (Mark 13:31), and to this day He has always been proved to be true; No one has been able to prove the Word of God to be destructible or false.


Critics cooked up several theories, to prove the Bible to be false or wrong. One attempt was made by arguing that the first five books of the Bible said to have been written by Moses could not have been written by him because writing had not developed to that extent till Moses' time (1500–1400 AD). So those books must have been written sometime later, and then named after Moses. But sometime after this argument and theory was given, the "Pillar of Hammurabi" was discovered. This stone pillar bears the inscribed rules that he enforced in his kingdom, and is hundreds of years older than Moses, proving that people knew how to write, and written rules were present long before Moses' time. Other later archaeological discoveries have also proved that written material existed, and language had developed even before the time of Moses. Another similar argument was made that about the existence of Hittites, mentioned with Abraham in the book of Genesis, that there is no evidence of Hittites outside the Bible. But archeological discoveries also proved this claim to be false and exposed the ancient civilization of the Hittites.


To this day, throughout the world, and throughout history, all attempts to destroy the Bible have been unsuccessful. Those who tried to destroy the Bible perished, but the Word of God, the Bible, still remains established and firm, unshakable, infallible.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well