ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सभा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सभा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 20 जुलाई 2026

Blessed and Successful Life - 165 - Church Stewardship - Practical Implications – 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 165 - कलीसिया का भण्डारीपन - व्यावहारिक निहितार्थ – 2

कलीसिया के भण्डारी – 32

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

Click Here for the English Translation

कलीसिया का भण्डारीपन -

व्यावहारिक निहितार्थ – 2 

परमेश्वर ने प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को अपनी कलीसिया का अंग बनाया है और उसे अपनी अन्य सन्तानों के साथ सहभागिता में रखा है, और परमेश्वर ने उन्हें इन विशेषाधिकारों के लिए उसे उत्तरदायी भी बनाया है; अर्थात् मसीही विश्वासी उन्हें दिए गये विशेषाधिकारों के लिए परमेश्वर के भण्डारी हैं। भण्डारी होने की इस ज़िम्मेदारी का योग्य निर्वाह करने के लिए, विश्वासी को कलीसिया के बारे में मूल बातों को जानना चाहिए, जिन्हें हमने पिछले लेखों में मत्ती 16:18 से सीखा है। विश्वासियों को कलीसिया तथा परमेश्वर की अन्य सन्तानों के साथ सहभागिता रखने से सम्बन्धित मूल बातों के व्यावहारिक निहितार्थों को, तथा उन्हें अपने जीवन में लागू करने के बारे में भी जानना चाहिए – हमने इस पक्ष को पिछले लेख से देखना आरम्भ किया है। पिछले लेख में हमने देखा था कि जिस कलीसिया या मण्डली में परमेश्वर ने विश्वासी को रखा है, उसे उसी में बने रहना है; जैसे सुलैमान द्वारा बनवाए गये मन्दिर में प्रत्येक पत्थर का एक निर्धारित स्थान था, और वह पत्थर वहीं पर लाकर बैठाया जाता था। साथ ही किसी भी विश्वासी को कभी भी कलीसिया या मण्डली में दल या गुट बनाने, विभाजन करने जैसी किसी भी बात में कदापि सम्मिलित नहीं होना है। आज हम एक अन्य ज़िम्मेदारी के बारे में देखेंगे – अपनी सेवकाई के विषय कलीसिया के प्रति उत्तरदायी होना, उसके लिए परमेश्वर की महिमा करना, और सेवकाई के अपने अनुभवों को आनन्द के साथ कलीसिया के साथ बाँटना।

बाइबल हमें दिखाती है कि प्रत्येक विश्वासी, अपनी सेवकाई के लिए, जिस कलीसिया या मण्डली में प्रभु ने उसे रखा है, उस कलीसिया को उत्तरदायी है। यदि वह अपनी सेवकाई के लिए कलीसिया से प्रार्थनाओं की माँग करता है, तो उसे कलीसिया या मण्डली को उन प्रार्थनाओं और उनके उत्तरों के लिए धन्यवाद भी करना चाहिए, और साथ ही अपनी सेवकाई की गतिविधियों के बारे में उन्हें अवगत भी रखना चाहिए। हम इस बात को प्रेरित पौलुस के जीवन से बहुत अच्छे से चित्रित होते हुए देखते हैं। वह हमेशा ही, जब भी अपनी सेवकाई की यात्राओं से लौट कर आता था, तो कलीसिया और उसके लोगों को अपनी सेवकाई के बारे में बताता भी था (प्रेरितों 14:26-27; 15:12; 21:17-19)। जैसा कि हम इन हवालों से देखते हैं, यद्यपि वह सेवकाई पर परमेश्वर की बुलाहट से निकलता था, जहाँ परमेश्वर भेजता था वहीं जाता था, जिन लोगों को परमेश्वर उसके साथ जोड़ता था उन्हीं के साथ जाता था, और जो कुछ भी करने पाता था वह परमेश्वर की सामर्थ्य से ही कर पाता था; लेकिन इस से उसमें न तो कोई घमण्ड आया और न ही उसने अपने आप को कलीसिया के अन्य लोगों से उच्च या बेहतर समझा। उसने उन लोगों से उसकी तथा उसकी सेवकाई के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा था, और वह समझता था कि अब यह उसकी ज़िम्मेदारी थी कि उसे उन प्रार्थनाओं के जो उत्तर प्राप्त हुए, उनके बारे में कलीसिया के लोगों को बताए। इन तीन हवालों में हम पौलुस की वापस लौट कर कलीसिया को बताने से सम्बन्धित बात के साथ जुड़ी हुई कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातें भी देखते हैं, जिन्हें पौलुस किया करता था:

प्रेरितों 14:26-27 से हम देखते हैं कि कलीसिया ने उस से रिपोर्ट नहीं माँगी थी। बल्कि पौलुस और उसके साथियों ने ही कलीसिया को एकत्रित कर के उन्हें अपनी रिपोर्ट दी, कि परमेश्वर ने कलीसिया की प्रार्थनाओं के उत्तर में क्या कुछ संभव किया था। पौलुस ने उत्तरदायी होने के पहले कदम को स्वयं ही उठाया, और अपनी ही पहल पर कलीसिया के सामने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, रिपोर्ट माँगे जाने की प्रतीक्षा नहीं की।

प्रेरितों 15:12 से हम देखते हैं कि उन्होंने सारी सभा, अर्थात सम्पूर्ण कलीसिया या मण्डली के सामने अपनी रिपोर्ट दी, न कि कुछ चुने हुए लोगों के या केवल अगुवों के सामने – और उन्होंने कलीसिया को सब कुछ जो उनके द्वारा हुआ था वह सब बताया। साथ ही, जो कुछ वे करने पाए थे, उसके लिए उन्होंने सारा आदर और महिमा केवल परमेश्वर ही को दी – अर्थात, वे घमण्ड से फूल नहीं गए, और न ही परमेश्वर से उसकी महिमा को चुराया। यह ध्यान देने के लिए बहुत आवश्यक बात है, क्योंकि परमेश्वर के बहुत से सेवक इस बात में चूक जाते हैं। बहुधा, सेवकों में यह प्रवृत्ति देखी जाती है कि वे अपने कार्यों और उपलब्धियों को ऐसे प्रस्तुत करते हैं, मानों उन्होंने स्वयं, अपनी ही सामर्थ्य और योग्यता से ही सब कुछ किया हो, न कि ऐसे कि परमेश्वर ने उनमें होकर किया है। ऐसा कभी नहीं करना चाहिए (यशायाह 42:8; 48:11; मलाकी 3:8)।

हम प्रेरितों 21:17-19 से देखते हैं कि यरूशलेम के अगुवों के सामने भी पौलुस ने अपनी सेवकाई का एक विस्तृत वर्णन रखा, न कि औपचारिकता निभाने के लिए कुछ ही शब्दों में कह कर समाप्त कर दिया; और वहाँ पर भी उनमें होकर काम करने के लिए सारा आदर और महिमा परमेश्वर को ही दिया, न कि उन अगुवों के सामने अपने आप को महिमान्वित किया।

फिर, हम यह भी देखते हैं कि परमेश्वर ने पौलुस को यरूशलेम के अगुवों के पास भेजा कि वहाँ जा कर उन्हें अपने सुसमाचार के बारे में, जिसका वह प्रचार कर रहा था, बताए। यद्यपि यरूशलेम के अगुवों को उसकी सेवकाई में कोई कमी नहीं दिखाई दी, और न ही वे उसे कुछ और बेहतर करने का कोई सुझाव दे सके (गलातीयों 2:1-2, 6)। लेकिन फिर भी यह निष्फल सी प्रतीत होने वाली यात्रा करने से पौलुस विचलित बिल्कुल भी नहीं हुआ। परमेश्वर ने चाहा कि वह कुछ करे, और उसने परमेश्वर की आज्ञाकारिता में होकर उस काम को किया; उस बात के उद्देश्य और परिणाम के लिए कोई सवाल-जवाब नहीं किये। यह दीनता, जवाबदेही, औरों के साथ सेवकाई के बारे में पहल करके साझा करना और उन्हें उसके बारे में बताना, अपने जीवन और कार्यों के द्वारा स्वयं को नहीं बल्कि परमेश्वर ही को महिमा देना, उसे ही ऊँचे पर उठाना, आदि, जैसे पौलुस के जीवन के गुण थे, उसी प्रकार से प्रत्येक मसीही विश्वासी के भी गुण होने चाहिए (1 कुरिन्थियों 11:1)।

अगले लेख में हम विश्वासी के अनिवार्यतः कलीसिया या मण्डली की सभाओं में सम्मिलित होने के बारे में देखेंगे, चाहे उसे वहाँ अनुचित व्यवहार तथा विपरीत परिस्थितियों का सामना ही क्यों न करना पड़े।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 165

Understanding the Church – 32

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Church Stewardship - Practical Implications – 2

God has made every Born-Again Christian Believer a member of His Church, placed him fellowship with His other children; and He has also made the Believers accountable for these privileges entrusted to him; In other words, they are stewards for God for these privileges. To fulfill this stewardship worthily, the Believer must know the basics about the Church, which we have learnt from Matthew 16:18 in the previous articles. The Believers should also be aware of the practical implications of these basic facts about the Church and fellowshipping with the other children of God, and apply them in their lives – and we have started considering this aspect since the last article. In the last article we have seen about the necessity of the Believer remaining in the Church God where God has placed him in; just as at the time of the Temple being built Solomon had its assigned place, and it was fitted only at that place.  Also the Believer must never be involved in anything that would create factions or divisions in the Church, no matter what. Today we will see about another responsibility – being accountable to the Church for his ministry, glorifying God for them, and joyfully sharing his ministry experiences with the Church.

The Bible shows us that every Believer is accountable to the Church or Assembly where God has placed him, for his ministry. If he solicits the prayers of the Assembly for the ministry, then he also needs to thank the Church or Assembly for those prayers and the answers, and keep them informed about his missionary activities. We see this illustrated very well through the life of the Apostle Paul. He always, whenever he returned from his missionary journeys, gave an account of his missionary journeys to the Church and its people (Acts 14:26-27; 15:12; 21:17-19). As we see from these references, although he had gone out for the ministry on the call of God, to the places God had sent him, along with the people God had assigned to accompany him, and had accomplished things through God’s power; but that did not make him feel proud or superior to others in the Church. He had asked them to pray for him and his ministry, and he understood that it was his responsibility to let them know of the answers he had received for their prayers. In these three references we also see some other important aspects of this ‘reporting back’ that Paul used to do:

From Acts 14:26-27 we see that it was not the Church that had asked him for a report. Rather, they gathered the Church together to report to them, what God had accomplished through them and in answer to their support and prayers. Paul took the first step in showing this accountability, and on his own presented their report to their Church; he did not wait to be asked for the report to be presented.

From Acts 15:12 we see that they spoke to ‘the multitude’ i.e., the whole Church or Assembly, not to just a few or only to the Elders; they told the Church everything – all the works done through them. Moreover, they gave all glory and honor to God for whatever they could do – i.e., they did not get puffed up and rob God of His glory. This is something important to note, since many ministers of God slip up on this. Very often ministers of God have a tendency of presenting their work and accomplishments as if they had done them on their own, through their own ability and wisdom, and not because of God getting it done through them. This should never be done (Isaiah 42:8; 48:11; Malachi 3:8).

From Acts 21:17-19 we see that even to the Elders in Jerusalem, Paul gave a detailed report of his ministry, not just a perfunctory report of a few words, and again giving the glory and honor to God for working through them, instead of glorifying himself in front of those Elders.

Then, we also see that God sent him to report to the Elders in Jerusalem and inform them about the gospel he was preaching. Although the Elders in Jerusalem could not find anything amiss in him and his ministry, nor did they have any improvements to suggest (Galatians 2:1-2, 6). Yet this apparently inconsequential visit to Jerusalem did not perturb Paul in any way. God wanted him to do something, and he did it in obedience to God; he did not raise any questions about the purpose or results of what he was asked to do. This humility, accountability, willingness to take the initiative to share and inform, and the tendency to glorify and exalt God, not self, through one’s life and works should be an essential feature of every Believer’s life, just as it was in Paul’s life (1 Corinthians 11:1).

In the next article we will see about the necessity of the Believer regularly attending Church and fellowship, even despite unfavorable circumstances and being treated in a demeaning manner.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 4 जुलाई 2026

Blessed and Successful Life - 149 - Building the Church – 4 – On Peter? – 4 / आशीषित एवं सफल जीवन – 149 - कलीसिया का निर्माण – 4 – पतरस पर? – 4

आशीषित एवं सफल जीवन 149

कलीसिया के भण्डारी – 15

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

कलीसिया का निर्माण – 4 – पतरस पर? – 4

    प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर द्वारा उद्धार के साथ ही उपलब्ध करवाए गए प्रावधानों में से एक है उसे परमेश्वर की कलीसिया का एक अंग बनाया जाना तथा परमेश्वर की अन्य सन्तानों की सहभागिता में लाया जाना। जैसा कि परमेश्वर के द्वारा दिये गये प्रत्येक प्रावधान के लिए सत्य है, इसके लिए भी प्रत्येक मसीही विश्वासी परमेश्वर का भण्डारी है और उसे योग्य रीति से इसका निर्वाह करना है। इसलिए प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर की कलीसिया के, तथा उसकी सन्तानों के साथ सहभागिता के बारे में सीखना है। इन बातों को सीखते हुए, हमने मत्ती 16:18 से देखा है कि प्रभु यीशु ने कहा है कि अपनी कलीसिया वह ही बनाएगा, कोई मनुष्य अथवा संस्था नहीं। इसी पद से एक गलत धारणा भी बहुत प्रचलित कर दी गई है कि प्रभु ने अपनी कलीसिया पतरस पर बनाई है। हमने इस पद के संदर्भ, शब्दों के अर्थ, और उनके उपयोग के द्वारा देखा है कि प्रभु यीशु ने कभी यह बात नहीं कही है; कलीसिया का पतरस पर बनाया जाना एक गलतफहमी है, बाइबल का तथ्य नहीं। पिछले लेख से हम ने बाइबल के उन अन्य खण्डों को भी देखना आरम्भ किया है जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि न तो कलीसिया कभी पतरस पर बनाई गई, और न ही कभी उसे पतरस पर बनाया जाना था। आज हम इसी को और आगे देखेंगे, तथा बाइबल के कुछ और खण्डों को देखेंगे जो हमारी बात को प्रमाणित करते हैं।

    जैसा हमने पिछले लेख में कहा था, दो महत्वपूर्ण पद हैं जो कलीसिया के पतरस पर बनाए जाने के दावे का खण्डन करते हैं। इनमें से एक पद, 1 कुरिन्थियों 3:11 को हमने पिछले लेख में देखा था; और यह पद स्पष्ट कहता है कि कलीसिया की नींव प्रभु यीशु है, और यह तथ्य कभी बदला नहीं जा सकता है। इस पद से संबंधित जिस दूसरे पद की भी इसी प्रकार से अनदेखी और अवहेलना की जाती है, वह है “और प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं की नींव पर जिसके कोने का पत्थर मसीह यीशु आप ही है, बनाए गए हो। जिस में सारी रचना एक साथ मिलकर प्रभु में एक पवित्र मन्दिर बनती जाती है” (इफिसियों 2:20-21)। पद 20 भी यही बताता है कि कलीसिया की नींव, उसका आधार, कोई एक मनुष्य नहीं बल्कि सभी प्रेरित और भविष्यद्वक्ता हैं; और पतरस निःसंदेह उनमें से एक था, किन्तु वही एकमात्र कदापि नहीं था; और न ही केवल उसी के द्वारा दी गई शिक्षाएं ही कलीसिया की नींव बनीं। प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं द्वारा जो बातें और शिक्षाएं प्रभु ने प्रदान की हैं, अर्थात परमेश्वर का वचन वही नींव है। 

    यही वचन, यही शिक्षाएं आदि से थीं, ये परमेश्वर का एक स्वरूप है, और यही प्रभु यीशु के रूप में देहधारी होकर हमारे साथ निवास करती हैं (यूहन्ना 1:1, 2, 14)। तात्पर्य यह है कि यह नींव, यह आधार, कोई मनुष्य कदापि नहीं है; वरन प्रभु का वह वचन है जो प्रभु के उन अनेकों प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं में होकर लोगों तक पहुँचा है। और जैसा कि हमने अभी यूहन्ना 1:1, 2, 14 से समझा है, ‘परमेश्वर का वचन’ प्रभु यीशु के लिये प्रयोग किया जाने वाला एक रूपक भी है। अर्थात्, कलीसिया की नींव प्रभु यीशु, परमेश्वर का वचन ही है। एक बार फिर यह पतरस के कलीसिया के एकमात्र आधार होने, जिस पर कलीसिया बनाई गई है, की धारणा को गलत ठहराता है। साथ ही 20 पद यह भी दिखाता है कि इन सभी प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं की शिक्षाओं को साथ और संगत रखने वाला वह “कोने का पत्थर”, जिससे सारी नींव एवं भवन-निर्माण की सिधाई और दिशा जाँची जाती है, स्थापित की जाती है, स्वयं प्रभु यीशु मसीह है। फिर 21 पद में लिखा है कि कलीसिया की यह सारी रचना साथ मिलकर “प्रभु में एक पवित्र मन्दिर बनती जाती है” - पतरस में नहीं, प्रभु में! अर्थात्, किसी भी ओर से देख लें, वचन में पतरस के कलीसिया की नींव या आधार होने की कोई पुष्टि किसी भी रूप में नहीं मिलती है। 

    स्वयं पतरस भी उसके द्वारा लिखी गई पत्रियों में उसके कलीसिया का आधार होने की बात की पुष्टि करना तो दूर, ऐसा कोई संकेत भी नहीं देता है कि प्रभु ने उसे कलीसिया का आधार नियुक्त किया है, जिसके अनुसार वह इस दायित्व का निर्वाह कर रहा है। दोनों पत्रियों के आरंभ में उसने अपने आप को केवल प्रभु का प्रेरित कहा है, और दूसरी पत्री के आरंभ में प्रभु का दास भी कहा है, किन्तु कलीसिया का आधार होने को न तो कहीं कहा है और न ही इसका कोई संकेत दिया है।

    प्रेरितों के काम के 15 अध्याय में भी जब यरूशलेम में मण्डलियों में फैलाई जा रही कुछ गलत शिक्षाओं के विषय चर्चा एवं निर्णय करने के लिए उस प्रारंभिक मण्डली के अगुवे एकत्रित हुए (प्रेरितों 15:6), वहाँ पर उठी चर्चा में पतरस का नाम, अर्थात उसका अवसर, आरंभ में नहीं “बहुत वाद-विवाद के बाद” आया (प्रेरितों 15:7)। और तब भी उसने किसी अधिकार अथवा वर्चस्व के साथ नहीं वरन अन्य लोगों के समान एक सदस्य के रूप में अपना तर्क रखा। तथा फिर 12 पद से आगे लिखा है कि अन्य लोग भी अपने विचार रखने लगे, अर्थात्, पतरस की बात को अन्तिम और निर्णायक नहीं लिया गया। फिर अन्ततः जब याकूब सारी चर्चा का सार प्रस्तुत कर चुका (प्रेरितों 15:13-21), तब 22 पद में जाकर, अन्तिम निर्णय “प्रेरितों और प्राचीनों” के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कहीं पर भी पतरस के किसी विशेष स्तर अथवा स्थान, या सभा को संचालित करने, अंतिम निर्णय लेने, आदि जैसी बातों का कोई उल्लेख नहीं है। जबकि यह व्यवहार कलीसिया का “आधार” या “मुख्य संचालक” समझे जाने वाले से अपेक्षित है; तात्पर्य यह कि उस सभा में पतरस को कलीसिया के “आधार” अथवा “संचालक या निर्णायक” नहीं देखा या माना जाता था। 

    अर्थात परमेश्वर के वचन में कहीं पर भी इस बात का समर्थन नहीं है कि प्रभु ने कलीसिया को पतरस पर आधारित कर के बनाने की बात कही, जिसे फिर आरंभिक कलीसिया के द्वारा निभाया गया। अगले लेख में हम देखेंगे और विश्लेषण करेंगे कि क्या प्रभु “कलीसिया को पतरस पर बनाने” के योग्य समझ कर, उसे यह दायित्व दे सकता था।

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो परमेश्वर पवित्र आत्मा की आज्ञाकारिता एवं अधीनता में वचन की सच्चाइयों को उससे समझें; किसी के भी द्वारा कही गई कोई भी बात को तुरंत ही पूर्ण सत्य के रूप में स्वीकार न करें, विशेषकर तब, जब वह बात बाइबल की अन्य बातों के साथ ठीक मेल नहीं रखती हो।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 149

Understanding the Church – 15

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Building the Church – 4 – On Peter? – 4

Along with salvation, of the various provisions made available to every Born-Again Christian Believer by God, one is being made a member of the Lord’s Church and brought into the fellowship of God’s other children. As is true for every God given provision, for this also every Christian Believer must worthily function as God’s steward. Therefore, every believer needs to learn about God’s Church, and about fellowshipping with God’s children. While learning about this, we have seen from Matthew 16:18 that the Lord has said that it is He who builds His Church; not any man or organization. From this verse a commonly seen misconception has also been popularized, that the Lord built His Church on Peter. We have seen through the context, the meanings, and the usage of the words in this verse that the Lord Jesus never said this; the Church being built on Peter is a misunderstanding, not a Biblical fact. In the last article we have started to consider other Biblical passages that affirm that the Church was never built, nor meant to be built on Peter. Today, we will continue with this, and look at some other Biblical passages that corroborate our stand.

As we had said in the last article, there are two important verses that refute the claim of those people who say that the Lord has built His Church on Peter. The first of these two verses, 1 Corinthians 3:11, we have seen in the last article; and this verse very clearly states that the Lord Jesus is the foundation of the Church, and this fact can never be changed. The second related verse, and that too is similarly ignored and overlooked by these people is, “having been built on the foundation of the apostles and prophets, Jesus Christ Himself being the chief corner stone, in whom the whole building, being joined together, grows into a holy temple in the Lord” (Ephesians 2:20-21). Here, verse 20 says that foundation is not any one single person, but the “apostles and prophets.” Undoubtedly, Peter was one of those through whom God’s Word came to the people, but he was not the only one; nor only the teachings given by him were made the foundation of the Church. The foundation is the teachings and the Word received by the apostles and prophets from God, i.e., the Word of God. 

This Word of God has eternally been present, it is a form of God, and this Word came to dwell on earth in bodily form as the Lord Jesus Christ (John 1:1, 2, 14). The implication is that this foundation, this base can never be any person; but it is God’s Word that has reached the people through the many apostles and prophets of God. And as we have just understood from John 1:1, 2, 14, ‘Word of God’ is also a metaphor used for the Lord Jesus. In other words, the foundation of the Church is the Lord Jesus, God’s Word. This once again negates the notion that Peter was the only foundation on which the Church was built. Another important thing mentioned in these verses is that along with the “apostles and prophets,” there is Jesus Christ Himself as the corner-stone, to maintain the correct direction and provide a reference point for the entire foundation as well as the super-structure - the building. Then verse 21 concludes that the whole building, the temple being joined together, grows “in the Lord”, and not in Peter! So, whichever way one looks at it, there is no confirmation from God’s Word in any way about Peter being the foundation or base of the Church.

Peter himself, in his letters, never affirms or even indicates that he has been appointed by the Lord to be the foundation of the Church, or that the Church will be built on him, and he is laboring to fulfill this responsibility. At the beginning of both his letters he only called himself an apostle, and in the second letter even called himself a servant of the Lord, but never stated or indicated that he is the foundation of the Church or that the Church will be built on him.

In Acts 15, when the elders and apostles gathered together (Acts 15:6) to discuss and decide upon the wrong doctrines and false teachings that were being preached amongst the Believers, we see that it was not Peter who was leading or directing the discussions; his name and turn came much later, after a lot of arguments had been done (Acts 15:7). And then too, he presented his opinion not with any special authority or superiority, but as another ordinary member of that council. It is written in verse 12 that after him, others too expressed their opinions; Peter’s opinions were not immediately accepted as the final word. Then eventually after James had summarized the whole discussion (Acts 15:13-21), the final decision was taken collectively by the apostles and elders (Acts 15:22). At no place do we see any special status or position being given to Peter, nor did he conduct the proceedings, or take the final decision; as would have been expected from the “foundation” or the “governing authority” of the Church. Implying that Peter was neither seen nor accepted as the “foundation” or the “governing or deciding authority” of the Church in that council.

In other words, nowhere in the Word of God is there any support of any kind, whatsoever, about Peter being made the “foundation” of the Church, or of the Church ever being built on him by the Lord. Nor did the elders and people of the first Church give any special place or position to Peter. In the next article we will see and analyze whether Peter was at all worthy of being considered of building the Church on him.

    If you are a Christian Believer, then you should learn to discern and understand the truths of God’s Word under the guidance and teaching of the Holy Spirit. Do not accept anything and everything as the truth unless and until you have cross-checked and verified it from the Bible with the help of the Holy Spirit; more so when that thing does not seem to be consistent with the other related things of the Bible.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 26 जनवरी 2024

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 150 – Stewards of The Church / कलीसिया के भण्डारी – 32

Click Here for the English Translation

व्यावहारिक निहितार्थ – 2 

    परमेश्वर ने प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को अपनी कलीसिया का अंग बनाया है और उसे अपनी अन्य सन्तानों के साथ सहभागिता में रखा है; और उनके लिए परमेश्वर का भण्डारी होने के नाते, परमेश्वर ने उन्हें इन विशेषाधिकारों के लिए उसे उत्तरदायी भी बनाया है। भण्डारी होने की इस ज़िम्मेदारी का योग्य निर्वाह करने के लिए, विश्वासी को कलीसिया के बारे में मूल बातों को जानना चाहिए, जिन्हें हमने पिछले लेखों में मत्ती 16:18 से सीखा है। विश्वासियों को कलीसिया तथा परमेश्वर की अन्य सन्तानों के साथ सहभागिता रखने से सम्बन्धित मूल बातों के व्यावहारिक निहितार्थों को अपने जीवन में लागू करने के बारे में भी जानना चाहिए – इसे हमने पिछले लेख से देखना आरम्भ किया है। पिछले लेख में हमने देखा था कि जिस कलीसिया या मण्डली में परमेश्वर ने विश्वासी को रखा है, उसे उसी में बने रहना है; तथा कलीसिया या मण्डली में दल या गुट बनाने, विभाजन करने जैसी किसी भी बात में कदापि सम्मिलित नहीं होना है। आज हम एक अन्य ज़िम्मेदारी के बारे में देखेंगे – अपनी सेवकाई के विषय कलीसिया के प्रति उत्तरदायी होना, उसके लिए परमेश्वर की महिमा करना, और सेवकाई के अपने अनुभवों को आनन्द के साथ कलीसिया के साथ बाँटना।

    बाइबल हमें दिखाती है कि प्रत्येक विश्वासी, अपनी सेवकाई के लिए, जिस कलीसिया या मण्डली में प्रभु ने उसे रखा है, उसे उत्तरदायी है। यदि वह अपनी सेवकाई के लिए कलीसिया से प्रार्थनाओं की माँग करता है, तो उसे कलीसिया या मण्डली को उन प्रार्थनाओं और उनके उत्तरों के लिए धन्यवाद भी करना चाहिए, और साथ ही अपनी सेवकाई की गतिविधियों के बारे में उन्हें अवगत भी रखना चाहिए। हम इस बात को प्रेरित पौलुस के जीवन से बहुत अच्छे से चित्रित होते हुए देखते हैं। वह हमेशा ही, जब भी अपनी सेवकाई की यात्राओं से लौट कर आता था, तो कलीसिया और उसके लोगों को अपनी सेवकाई के बारे में बताता भी था (प्रेरितों 14:26-27; 15:12; 21:17-19)। जैसा कि हम इन हवालों से देखते हैं, यद्यपि वह सेवकाई पर परमेश्वर की बुलाहट से निकलता था, जहाँ परमेश्वर भेजता था वहीं जाता था, जिन लोगों को परमेश्वर उसके साथ जोड़ता था उन्हीं के साथ जाता था, और जो कुछ भी करने पाता था वह परमेश्वर की सामर्थ्य से ही कर पाता था; लेकिन इस से उसमें न तो कोई घमण्ड आया और न ही उसने अपने आप को कलीसिया के अन्य लोगों से उच्च या बेहतर समझा। उसने उन से उसकी तथा उसकी सेवकाई के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा था, और वह समझता था कि अब यह उसकी ज़िम्मेदारी थी कि उसे उन प्रार्थनाओं के जो उत्तर प्राप्त हुए, उनके बारे में कलीसिया के लोगों को बताए। इन तीन हवालों में हम पौलुस की वापस लौट कर कलीसिया को बताने से सम्बन्धित बात के साथ जुड़ी हुई कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातें भी देखते हैं, जिन्हें पौलुस किया करता था:

    प्रेरितों 14:26-27 से हम देखते हैं कि कलीसिया ने उस से रिपोर्ट नहीं माँगी थी। बल्कि उन्होंने ही कलीसिया को एकत्रित कर के उन्हें अपनी रिपोर्ट दी, कि परमेश्वर ने कलीसिया की प्रार्थनाओं के उत्तर में क्या कुछ संभव किया था। पौलुस ने उत्तरदायी होने के पहले कदम को स्वयं ही उठाया, और अपनी ही पहल पर कलीसिया के सामने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, रिपोर्ट माँगे जाने की प्रतीक्षा नहीं की।

    प्रेरितों 15:12 से हम देखते हैं कि उन्होंने सारी सभा, अर्थात सम्पूर्ण कलीसिया या मण्डली के सामने अपनी रिपोर्ट दी, न कि कुछ चुने हुए लोगों के या केवल अगुवों के सामने – और उन्होंने कलीसिया को सब कुछ जो उनके द्वारा हुआ था वह सब बताया। साथ ही, जो कुछ वे करने पाए थे, उसके लिए उन्होंने सारा आदर और महिमा केवल परमेश्वर ही को दी – अर्थात, वे घमण्ड से फूल नहीं गए, और न ही परमेश्वर से उसकी महिमा को चुराया। यह ध्यान देने के लिए बहुत आवश्यक बात है, क्योंकि परमेश्वर के बहुत से सेवक इस बात में चूक जाते हैं। बहुधा, सेवकों में यह प्रवृत्ति देखी जाती है कि वे अपने कार्यों और उपलब्धियों को ऐसे प्रस्तुत करते हैं, मानों उन्होंने स्वयं, अपनी ही सामर्थ्य और योग्यता से ही सब कुछ किया हो, न कि ऐसे कि परमेश्वर ने उनमें होकर किया है। ऐसा कभी नहीं करना चाहिए (यशायाह 42:8; 48:11; मलाकी 3:8)।

    हम प्रेरितों 21:17-19 से देखते हैं कि यरूशलेम के अगुवों के सामने भी पौलुस ने अपनी सेवकाई का एक विस्तृत वर्णन रखा, न कि औपचारिकता निभाने के लिए कुछ ही शब्दों में कह कर समाप्त कर दिया; और वहाँ पर भी उनमें होकर काम करने के लिए सारा आदर और महिमा परमेश्वर को ही दिया, न कि उन अगुवों के सामने अपने आप को महिमान्वित किया।

    फिर, हम यह भी देखते हैं कि परमेश्वर ने पौलुस को यरूशलेम के अगुवों के पास भेजा कि वहाँ जा कर उन्हें अपने सुसमाचार के बारे में, जिसका वह प्रचार कर रहा था, बताए। यद्यपि यरूशलेम के अगुवों को उसकी सेवकाई में कोई कमी नहीं दिखाई दी, और न ही वे उसे कुछ और बेहतर करने का कोई सुझाव दे सके (गलातीयों 2:1-2, 6) लेकिन फिर भी यह निष्फल सी प्रतीत होने वाली यात्रा करने से पौलुस विचलित बिल्कुल भी नहीं हुआ। परमेश्वर ने चाहा कि वह कुछ करे, और उसने परमेश्वर की आज्ञाकारिता में होकर उस काम को किया; उस बात के उद्देश्य और परिणाम के लिए कोई सवाल-जवाब नहीं किये। यह दीनता, जवाबदेही, औरों के साथ सेवकाई साझा करना और उन्हें उसके बारे में बताना, अपने जीवन और कार्यों के द्वारा स्वयं को नहीं बल्कि परमेश्वर ही को महिमा देना, उसे ही ऊँचे पर उठाना, जैसे पौलुस के जीवन का गुण था, उसी प्रकार से प्रत्येक मसीही विश्वासी का भी गुण होना चाहिए (1 कुरिन्थियों 11:1)।

    अगले लेख में हम विश्वासी के अनिवार्यतः कलीसिया या मण्डली की सभाओं में सम्मिलित होने के बारे में देखेंगे, चाहे उसे वहाँ अनुचित व्यवहार तथा विपरीत परिस्थितियों का सामना ही क्यों न करना पड़े।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

Practical Implications – 2

    God has made every Born-Again Christian Believer a member of His Church, placed him fellowship with His other children; and, as their steward for God, He has also made the Believers accountable for these privileges entrusted to him. To fulfil this stewardship worthily, the Believer must know the basics about the Church, which we have learnt from Matthew 16:18 in the previous articles. The Believers should also be aware of applying the practical implications in their lives of these basic facts about the Church and fellowshipping with the other children of God – and we are considering these since the last article. In the last article we have seen about the necessity of the Believer not only remaining in the Church God has placed him in, but also of his never being involved in anything that would create factions or divisions in the Church. Today we will see about another responsibility – being accountable to the Church for his ministry, glorifying God for them, and joyfully sharing his ministry experiences with the Church.

    The Bible shows us that every Believer is accountable to the Church or Assembly where God has placed him for his ministry. If he solicits the prayers of the Assembly for the ministry, then he also needs to thank the Church or Assembly for those prayers and the answers, and keep them informed about his missionary activities. We see this illustrated very well through the life of the Apostle Paul. He always, whenever he returned from his missionary journeys, gave an account of his missionary journeys to the Church and its people (Acts 14:26-27; 15:12; 21:17-19). As we see from these references, although he had gone out for the ministry on the call of God, to the places God had sent him, along with the people God had assigned to accompany him, and had accomplished things through God’s power; but that did not make him feel proud or superior to others in the Church. He had asked them to pray for him and his ministry, and he understood that it was his responsibility to let them know of the answers he had received for their prayers. In these three references we also see some other important aspects of this ‘reporting back’ that Paul used to do:

    From Acts 14:26-27 we see that it was not the Church that had asked him for a report. Rather, they gathered the Church together to report to them, what God had accomplished through them and in answer to their support and prayers. Paul took the first step in showing this accountability, and on their own presented their report to their Church; did not wait to be asked for the report to be presented.

    From Acts 15:12 we see that they spoke to ‘the multitude’ i.e., the whole Church or Assembly, not to just a few or only to the Elders; they told the Church everything – all the works done through them. Moreover, they gave all glory and honor to God for whatever they could do – i.e., they did not get puffed up and rob God of His glory. This is something important to note, since many ministers of God slip up on this. Very often ministers of God have a tendency of presenting their work and accomplishments as if they had done them on their own, through their own ability and wisdom, and not because of God getting it done through them. This should never be done (Isaiah 42:8; 48:11; Malachi 3:8).

    From Acts 21:17-19 we see that even to the Elders in Jerusalem, Paul gave a detailed report of his ministry, not just a perfunctory report of a few words, and again giving the glory and honor to God for working through them, instead of taking the glorifying himself in front of those Elders.

    Then, we also see that God sent him to report to the Elders in Jerusalem and inform them about the gospel he was preaching. Although the Elders in Jerusalem could not find anything amiss in him and his ministry, nor did they have any improvements to suggest (Galatians 2:1-2, 6), yet this apparently inconsequential visit to Jerusalem did not perturb Paul in any way. God wanted him to do something, and he did it in obedience to God; he did not raise any questions about the purpose or results of what he was asked to do. This humility, accountability, willingness to share and inform, and the tendency to glorify and exalt God, not self, through one’s life and works should be an essential feature of every Believer’s life, as was in Paul’s life (1 Corinthians 11:1).

    In the next article we will see about the necessity of the Believer regularly attending Church and fellowship, even despite receiving an unpalatable behavior and unfavorable circumstances.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 11 जनवरी 2024

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 137 – Stewards of The Church / कलीसिया के भण्डारी – 13

Click Here for the English Translation

कलीसिया का निर्माण – 4 – पतरस पर? – 4

    प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर द्वारा उपलब्ध करवाए गए प्रावधानों में से एक है उसे परमेश्वर की कलीसिया का एक अंग बनाया जाना तथा परमेश्वर की अन्य सन्तानों की सहभागिता में लाया जाना। जैसा कि परमेश्वर के प्रत्येक प्रावधान के लिए है, इसके लिए भी प्रत्येक मसीही विश्वासी परमेश्वर का भण्डारी है और उसे योग्य रीति से इसका निर्वाह करना है। इसलिए प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर की कलीसिया के, तथा उसकी सन्तानों के साथ सहभागिता के बारे में सीखना है। इन बातों को सीखते हुए, हमने मत्ती 16:18 से देखा है कि प्रभु यीशु ने कहा है कि अपनी कलीसिया वह ही बनाएगा, कोई मनुष्य अथवा संस्था नहीं। इसी पद से एक गलत धारणा भी बहुत प्रचलित कर दी गई है कि प्रभु ने अपनी कलीसिया पतरस पर बनाई है। हमने इस पद के संदर्भ, शब्दों के अर्थ, और उनके उपयोग के द्वारा देखा है कि प्रभु यीशु ने कभी यह बात नहीं कही है; कलीसिया का पतरस पर बनाया जाना एक गलतफहमी है, बाइबल का तथ्य नहीं। पिछले लेख से हम ने बाइबल के उन अन्य खण्डों को भी देखना आरम्भ किया है जो जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि न तो कलीसिया कभी पतरस पर बनाई गई, और न ही कभी उसे पतरस पर बनाया जाना था। आज हम इसी को और आगे देखेंगे, तथा बाइबल के कुछ और खण्डों को देखेंगे जो हमारी बात को प्रमाणित करते हैं।

    जैसा हमने पिछले लेख में कहा था, दो महत्वपूर्ण पद हैं जो कलीसिया के पतरस पर बनाए जाने के दावे का खण्डन करते हैं। इनमें से एक पद को हमने पिछले लेख में देखा था। इस पद से संबंधित जिस दूसरे पद की अनदेखी और अवहेलना की जाती है, वह है “और प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं की नेव पर जिसके कोने का पत्थर मसीह यीशु आप ही है, बनाए गए हो। जिस में सारी रचना एक साथ मिलकर प्रभु में एक पवित्र मन्दिर बनती जाती है” (इफिसियों 2:20-21)। पद 20 भी यही बताता है कि कलीसिया की नींव, उसका आधार प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं द्वारा जो बातें और शिक्षाएं प्रभु ने प्रदान की हैं, अर्थात परमेश्वर का वचन है - जो आदि से था, परमेश्वर का स्वरूप है, और जिसने प्रभु यीशु के रूप में देहधारी होकर हमारे साथ निवास किया (यूहन्ना 1:1, 2, 14)। साथ ही, इस 20 पद में “प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं” के बहुवचन में प्रयोग पर ध्यान कीजिए। तात्पर्य यह है कि यह नींव, यह आधार, कोई एक व्यक्ति कदापि नहीं था; वरन प्रभु के वे अनेक प्रेरित और भविष्यद्वक्ता थे जिनमें होकर प्रभु का वचन लोगों तक पहुँचा; और पतरस निःसंदेह उनमें से एक था, किन्तु वही एकमात्र कदापि नहीं था। एक बार फिर यह पतरस के एकमात्र आधार होने की धारणा को गलत ठहराता है। साथ ही 20 पद यह भी दिखाता है कि इन सभी प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं की शिक्षाओं को साथ और संगत रखने वाला वह “कोने का पत्थर”, जिससे सारी नींव एवं भवन-निर्माण की सिधाई और दिशा जाँची जाती है, स्थापित की जाती है, स्वयं प्रभु यीशु मसीह है। फिर 21 पद में लिखा है कि कलीसिया की यह सारी रचना साथ मिलकर “प्रभु में एक पवित्र मन्दिर बनती जाती है” - पतरस में नहीं, प्रभु में!

    स्वयं पतरस भी उसके द्वारा लिखी गई पत्रियों में उसके कलीसिया का आधार होने की बात की पुष्टि करना तो दूर, ऐसा कोई संकेत भी नहीं देता है कि प्रभु ने उसे कलीसिया का आधार नियुक्त किया है, जिसके अनुसार वह इस दायित्व का निर्वाह कर रहा है। दोनों पत्रियों के आरंभ में उसने अपने आप को केवल प्रभु का प्रेरित कहा है, और दूसरी पत्री के आरंभ में प्रभु का दास भी कहा है, किन्तु कलीसिया का आधार होने को न तो कहीं कहा है और न ही इसका कोई संकेत दिया है।

    प्रेरितों के काम के 15 अध्याय में भी जब यरूशलेम में मण्डलियों में फैलाई जा रही कुछ गलत शिक्षाओं के विषय चर्चा एवं निर्णय करने के लिए उस प्रारंभिक मण्डली के अगुवे एकत्रित हुए (प्रेरितों 15:6), वहाँ पर उठी चर्चा में पतरस का नाम, अर्थात उसका अवसर, आरंभ में नहीं “बहुत वाद-विवाद के बाद” आया (प्रेरितों 15:7), और उसने किसी अधिकार अथवा वर्चस्व के साथ नहीं वरन अन्य लोगों के समान एक सदस्य के रूप में अपना तर्क रखा। तथा फिर 12 पद से आगे लिखा है कि अन्य लोग भी अपने विचार रखने लगे, फिर अन्ततः 22 पद में जाकर “प्रेरितों और प्राचीनों” के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कहीं पर भी पतरस के किसी विशेष स्तर अथवा स्थान, या सभा को संचालित करने, अंतिम निर्णय लेने, आदि जैसी बातों का कोई उल्लेख नहीं है; जबकि यह व्यवहार कलीसिया का “आधार” या “मुख्य संचालक” समझे जाने वाले से अपेक्षित है; तात्पर्य यह कि उस सभा में पतरस को कलीसिया के “आधार” अथवा “संचालक” नहीं देखा या माना जाता था। 

    अर्थात परमेश्वर के वचन में कहीं पर भी इस बात का समर्थन नहीं है कि प्रभु ने कलीसिया को पतरस पर आधारित कर के बनाने की बात कही, जिसे फिर आरंभिक कलीसिया के द्वारा निभाया गया। अगले लेख में हम देखेंगे और विश्लेषण करेंगे कि क्या प्रभु “कलीसिया को पतरस पर बनाने” के योग्य समझ कर उसे यह दायित्व दे सकता था।

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो परमेश्वर पवित्र आत्मा की आज्ञाकारिता एवं अधीनता में वचन की सच्चाइयों को उससे समझें; किसी के भी द्वारा कही गई कोई भी बात को तुरंत ही पूर्ण सत्य के रूप में स्वीकार न करें, विशेषकर तब, जब वह बात बाइबल की अन्य बातों के साथ ठीक मेल नहीं रखती हो।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Building the Church – 4 – On Peter? – 4

Amongst the various provisions made available to every Born-Again Christian Believer, one is being made a member of the Lord’s Church and brought into the fellowship of God’s other children. As for every other of God’s provisions, for this also every Christian Believer must worthily function as God’s steward. Therefore, every believer needs to learn about God’s Church, and about fellowshipping with God’s children. While learning about this, we have seen from Matthew 16:18 that the Lord has said that not any man or organization, but it is He who builds His Church. From this verse a commonly seen misconception has also been popularized, that the Lord built His Church on Peter. We have seen through the context, the meanings, and the usage of the words in this verse that the Lord Jesus never said this; the Church being built on Peter is a misunderstanding, not a Biblical fact. In the last article we have started to consider other Biblical passages that affirm that the Church was never built, nor meant to be built on Peter. Today, we will continue with this, and look at some other Biblical passages that corroborate our stand.

As we had said in the last article, there are two important verses that refute the claim of those people who say that the Lord has built His Church on Peter. The first of these two verses we have seen in the last article. The second related verse, and that too is similarly ignored and overlooked by these people is, “having been built on the foundation of the apostles and prophets, Jesus Christ Himself being the chief corner stone, in whom the whole building, being joined together, grows into a holy temple in the Lord” (Ephesians 2:20-21). Here it says that foundation are the “apostles and prophets” implying the teachings and Word received by them from God, i.e., the Word of God - which was eternally present, is a form of God, and which came to dwell on earth in bodily form as the Lord Jesus Christ (John 1:1, 2, 14). Also, take note that in verse 20 here, “apostles and prophets” has been stated in plural. This clearly shows that the foundation of the Church is not any single person, but the many apostles and prophets of God through whom the Word of God came to the people. Undoubtedly, Peter was one of those through whom God’s Word came to the people, but he was not the only one, nor only the teachings given by him were made the foundation. This once again negates the notion that Peter was the only foundation on which the Church was built. Another important thing mentioned in these verses is that along with the “apostles and prophets,” there is Jesus Christ Himself as the corner-stone, to maintain the correct direction and provide a reference point for the entire foundation as well as the super-structure - the building. Then verse 21 concludes that the whole building, the temple being joined together, grows “in the Lord”, and not in Peter!

Peter himself, in his letters, never affirms or even indicates that he has been appointed by the Lord to be foundation of the Church, or that the Church will be built on him. At the beginning of both his letters he only called himself an apostle, and in the second letter even called himself a servant of the Lord, but never stated or indicated that he is the foundation of the Church or that the Church will be built on him.

In Acts15, when the elders and apostles gathered together (Acts 15:6) to discuss and decide upon the wrong doctrines and false teachings that were being preached amongst the Believers, we see that it was not Peter who was leading or directing the discussions; his name and turn came much later, after a lot of arguments had been done (Acts 15:7), and he presented his opinion not with any special authority or superiority, but as another ordinary member of that council. It is written in verse 12 that after him, others too expressed their opinions; Peter’s opinions were not immediately accepted as the final word. Then eventually after James had summarized the whole discussion (Acts 15:13-21), the final decision was taken collectively by the apostles and elders (Acts 15:22). At no place do we see any special status or position being given to Peter, nor did he conduct the proceedings, or take the final decision, as would have been expected from the “foundation” or the “governing authority” of the Church; implying that Peter was not seen or accepted as the “foundation” or the “governing authority” of the Church in that council.

In other words, nowhere in the Word of God is there any support of any kind, whatsoever, about Peter being made the “foundation” of the Church, or of the Church ever being built on him by the Lord; nor did the elders and people of the first Church give any special place or position to Peter. In the next article we will see and analyze whether Peter was at all worthy of being considered of building the Church on him.