ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

तैयार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तैयार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 15 जुलाई 2026

Blessed and Successful Life - 160 - Building the Church – 15 – On The Lord Jesus Christ – 7 / आशीषित एवं सफल जीवन – 160 - कलीसिया का निर्माण – 15 – प्रभु यीशु मसीह पर – 7

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 160

कलीसिया के भण्डारी – 26

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


कलीसिया का निर्माण – 15 – प्रभु यीशु मसीह पर – 7

 

क्योंकि प्रत्येक नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी परमेश्वर की कलीसिया तथा उसकी अन्य सन्तानों के साथ सहभागिता रखने, जहाँ परमेश्वर ने उसे रखा है, का भण्डारी भी है, इसलिए, उसके लिए यह अनिवार्य है कि वह इन बातों के बारे में सीखे ताकि अपने भण्डारी होने की ज़िम्मेदारी और उसका हिसाब देने का सही निर्वाह कर सके। हम कलीसिया तथा परमेश्वर की अन्य सन्तानों के साथ सहभागिता रखने के बारे में मत्ती 16:18 से सीख रहे हैं, जहाँ पर शब्द “कलीसिया” बाइबल में पहली बार उपयोग किया गया है।

पिछले लेखों में हम मत्ती 16:18 में प्रभु के कहे वाक्य - “...मैं इस पत्थर पर अपनी कलीसिया बनाऊंगा...”; की तीन बहुत महत्वपूर्ण को देखते आ रहे हैं। इनमें से पहली बात है, कि प्रभु ने कहा है कि वह स्वयं ही अपनी कलीसिया बनाएगा; यानि कि, प्रभु यीशु अपनी कलीसिया को, अर्थात, उन लोगों को जो उसे “मसीह,” अर्थात् जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता स्वीकार करते हैं, स्वयं ही एक विश्वव्यापी समूह में एकत्रित कर रहा है। किसी की भी वास्तविक मनोदशा, और प्रभु के प्रति उसकी निष्ठा और समर्पण की वास्तविक स्थिति को कोई भी मनुष्य नहीं जान सकता है, किन्तु प्रभु की दृष्टि से कुछ छिपा नहीं है (यूहन्ना 2:24-25)। इसीलिए वह समय-समय पर मनुष्यों और शैतान द्वारा कलीसिया में घुसाए हुए लोगों को प्रकट और पृथक करता रहता, उन्हें हटाता रहता है। और मत्ती 13:24-30 के अनुसार, अंत के समय एक बड़ा पृथक करना होगा और कलीसिया में घुसाए गए दुष्ट के सारे लोग निकाल कर अनन्त विनाश में भेज दिए जाएंगे, प्रभु की कलीसिया में प्रभु के चुने हुए लोगों के अतिरिक्त अन्य कोई नहीं बचेगा। 

दूसरी बात जो हमने पिछले लेख में कुछ विस्तार से देखी, वह है कि प्रभु अपनी कलीसिया का स्वामी है और अपने स्वामित्व में कोई हस्तक्षेप नहीं होने देता है। वह अपने इस स्वामित्व को बहुत गंभीरता से लेता है, अपनी कलीसिया, यानि अपने लोगों का पूरा ध्यान रखता है। वह स्वयं ही कलीसिया की देखभाल के लिए उचित सेवकों को उनकी योग्यता के अनुसार नियुक्त करता है और फिर उन से उन्हें सौंपे गए दायित्व का पूरा हिसाब भी लेता है। प्रभु को अपनी कलीसिया, अपने लोगों की जरा सी भी हानि, उनके प्रति थोड़ी सी भी लापरवाही कतई स्वीकार नहीं है। 

तीसरी, जिसे हम आज देखेंगे है कि प्रभु ने कहा कि वह स्वयं ही अपनी इस कलीसिया को ‘बनाएगा’; प्रभु के इस कथन में भी दो महत्वपूर्ण बातें हैं, जिन्हें कलीसिया के लिए प्रयोग किए गए रूपकों में से एक, “परमेश्वर के निवास के लिए एक मन्दिर” (इफिसियों 2:21-22) के संदर्भ में अधिक सरलता से समझा जा सकता है:

उन दोनों बातों में से एक बात तो यह कि जैसे हमने पिछले लेखों में देखा है, कलीसिया से संबंधित हर बात में प्रभु की सार्वभौमिक है। वही अपने लोगों को चुनता और बुलाता है, अनुचित तथा घुसाए गये लोगों को अपने लोगों में से पृथक करता है; और कलीसिया का संपूर्ण स्वामित्व प्रभु के ही हाथों में है। साथ ही, वह स्वयं ही अपनी कलीसिया को बना भी रहा है। हर एक निर्माणाधीन निवास-स्थान या मंदिर के हर अंश का, हर पत्थर का, अपना निर्धारित स्थान होता है। जिस पत्थर का जो स्थान है उसे वहीं पर लगाया और उपयोग किया जाता है। उसी प्रकार से प्रभु ही अपने लोगों को, उसके द्वारा उनके निर्धारित कार्यों एवं कलीसिया या मण्डली में उपयोग के अनुसार व्यवस्थित करके उन्हें कलीसिया में उनके सही स्थान पर स्थापित भी करता है। यह निर्णय न तो किसी मसीही विश्वासी का अपना होता है, न किसी अन्य मनुष्य, अगुवे, अध्यक्ष, डिनॉमिनेशन, अथवा संस्था आदि का है; इसे केवल प्रभु ही निर्धारित और कार्यान्वित करता है। 

और, दूसरी बात है कि ध्यान कीजिए कि यहाँ प्रयुक्त शब्द है ‘बनाएगा’ - भविष्य काल; जब प्रभु ने यह बात कही कलीसिया उस समय वर्तमान नहीं थी, बनाई जानी थी। किसी वस्तु को ‘बनाने’ में समय और प्रयास लगता है, उसे उसके पूर्ण और अंतिम स्वरूप में लाने या ढालने के लिए एक प्रक्रिया से होकर निकलना पड़ता है। प्रभु द्वारा कही गई यह बात प्रेरितों 2 अध्याय में पतरस के प्रचार और उस प्रचार द्वारा हुई प्रतिक्रिया के साथ कलीसिया के अस्तित्व में आने से आरंभ हुई थी। कलीसिया का आरंभ प्रेरितों 2 में पतरस के प्रचार, और उसके प्रति यरूशलेम में एकत्रित भक्त यहूदियों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया से हुआ था। हम पहले देख चुके हैं कि उस समय से, प्रभु ही अपनी कलीसिया में लोगों को जोड़ता चला जा रहा है। आज भी प्रभु की कलीसिया प्रभु के द्वारा ‘बनाई’ जा रही है, वह उसमें अभी भी संसार भर से हर प्रकार के लोग जोड़ता जा रहा है। साथ ही यह भी ध्यान कीजिए कि प्रभु की कलीसिया का प्रत्येक सदस्य, उसका प्रत्येक जन “नया जन्म” पाने के द्वारा प्रभु के साथ जुड़ता है। “नया जन्म” पाने के साथ ही वह एक आत्मिक शिशु के समान कलीसिया में, प्रभु की संगति में प्रवेश करता है। उसे शिशु अवस्था से उन्नत होकर परिपक्व स्थित में आने में समय और विभिन्न अनुभवों एवं शिक्षाओं से होकर निकलना पड़ता है; उसे काटा, छाँटा, तराशा, रगड़ा, और चमकाया जाता है। इसी लिए कलीसिया के सभी सदस्य अलग-अलग आत्मिक स्तर और परिपक्वता की स्थिति में देखे जाते हैं; प्रभु उन्हें उनके कलीसिया में सही स्थान के लिए अभी तैयार कर रहा है। इसी लिए कहा जाता है कि अभी कलीसिया पूर्ण नहीं हुई है, निर्माणाधीन है; उसमें कार्य ज़ारी है। यही कारण है कि आज हमें प्रभु की कलीसिया में, अर्थात प्रभु के लोगों के समूह में कुछ कमियाँ, दोष, अपूर्णता, और सुधार के योग्य बातें दिखती हैं। प्रभु उसे बना भी रहा है और जितनी बन गई है, उसे प्रभु निष्कलंक, बेझुर्री भी बनाता जा रहा है, जिससे अन्ततः अपने पूर्ण स्वरूप में वह तेजस्वी, पवित्र और निर्दोष होकर उसके साथ खड़ी हो (इफिसियों 5:27)।

अगले लेख में हम इसके बारे में राजा सुलैमान द्वारा बनवाए गए मन्दिर से कुछ विवरण को देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 160

Understanding the Church – 26

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Building the Church – 15 – On The Lord Jesus Christ – 7

 

Since every Born-Again Christian Believer is also a steward of God’s Church and the fellowship of God’s other children, where he has been placed by God, therefore, it is necessary for him to learn about them, to worthily fulfil his stewardship and accountability for them. We are learning about the Church and fellowshipping with other children of God from Matthew 16:18, where the word “Church” has been used in the Bible for the first time.

In the previous articles, we have been looking at three important things from the Lord’s statement, “...on this rock I will build My church…” said by the Lord Jesus in Matthew 16:18. The first among these three is that the Lord said that it is He who will build His Church, i.e., the Lord Jesus Himself is gathering together those people who accept Him as the “Christ,” the one and only savior of the world, into one world-wide body. No man can ever know the actual state of any person’s mind and heart, nor a person’s commitment and submission towards the Lord Jesus; but nothing is hidden from the eyes of the Lord God (John 2:24-25). So, from time-to-time He keeps exposing, separating, and weeding out the infiltrators brought into His Church by men and Satan. And as per Matthew 13:24-30, at the end there will be a great separation and segregation; and those sneaked into the Church by the wicked one will all be cast out into eternal destruction, none other than the Lord’s chosen will remain in the Lord Jesus Christ’s Church.

The second thing that we saw in some detail in the previous article was that the Lord is the owner of His Church, and does not allow any interference in His ownership. He takes His ownership responsibilities very seriously, and takes full care of His people. He Himself appoints appropriate people, according to their abilities, for looking after the works of the Church, and eventually will take a proper accounting from them of this responsibility entrusted to them. The Lord does not accept any carelessness, any harm, of His people and Church.

The third thing, which we will see today is the Lord’s statement that He Himself ‘will build’ His Church. There are two important points in this statement of the Lord, which can be more easily understood by one of the metaphors used for the Church, “A temple for the dwelling of God” (Ephesians 2:21-23).

Of those two, the first point is that, as we have seen in the preceding articles, the Lord Jesus is sovereign in everything related to the Church. It is He who chooses and calls His people, separates out the inappropriate and infiltrated ones from amongst His people, and the ownership of the Church is in the hands of the Lord. Also, it is He who is building His Church. In every house or temple being built, every piece, every stone has its appointed place. Every stone is placed in its fixed place and used in its assigned role. Similarly, it is the Lord who properly places and establishes every person in His Church according to the person’s work, ministry, and assigned place in the Church. This decision is not taken by any Christian Believer, nor by any other person, or Elder, or Official, or by any Denomination, Organization, or Institution. It is only the Lord, and Lord alone who determines and implements this.

The second point is that in this statement, the Lord uses the future tense “will build;” when the Lord had said this, at that time the Church had not come into existence, it still had to be built. It takes time and effort to build anything, and a process has to be followed to bring it into the final shape, and its completion. The Church began with the preaching of Peter in Acts 2, and the response of the devout Jews gathered in Jerusalem, on hearing the sermon. We have already seen earlier that from that time onwards, the Lord Himself kept adding people to His Church. Even today, this process of adding to the Church is continuing, and the Lord, through His people all over the world, is still continuing to build His Church. Also bear in mind that every person that the Lord adds, gets added by the person’s being saved or being Born-Again. With being saved or Born-Again, a person enters into the fellowship of the Lord as a spiritual infant, passes through various experiences and learns many things, gradually maturing and growing spiritually, being cut, trimmed, molded, and polished to take his assigned place in the Church. That is why, in the Church - local as well as universal, we still have Christian Believers in various stages of maturity and spiritual growth; the Lord is still at work in them, preparing them for their appointed place in the Church. That is why it is said that the Church has not been completed yet; it is still “under construction.” It is for this reason that in the Lord’s Church we still get to see some faults, shortcomings, things that need to be corrected, and incompleteness. The Lord is still building it, and whatever has been built, is making it without spot or wrinkle as well, so that in its completed form, the Church will stand by His side as His glorious, holy, blemish-less bride (Ephesians 5:27).

In the next article we will see some more about this from the building of the Temple of God, by King Solomon.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 15 नवंबर 2025

God’s Word - The Bible - 6 - Bible’s Necessity - Part 2 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 6 - बाइबल की आवश्यकता - भाग 2

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 6

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

बाइबल की आवश्यकता - भाग 2 


पिछले लेख में हमने देखा था कि बाइबल हम मनुष्यों के लिए, जीवन व्यतीत करने और परलोक के लिए तैयार होने की, परमेश्वर द्वारा दी गई मार्गदर्शक पुस्तिका है। यह हमें हमारे भूत, वर्तमान, और भविष्य के बारे में बताती, सिखाती, और चिताती है; और सभी परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करती है। आज इसी से सम्बन्धित कुछ और बातों को भी देखते हैं।

प्रभु यीशु ने यूहन्ना 14:21, 23 में कहा कि व्यक्ति का उससे वास्तव में प्रेम करने का एक ही व्यावहारिक प्रमाण है - उसके वचन से प्रेम करना। और जो लोग उसके वचन से प्रेम करेंगे, प्रभु अपने आप को उन पर प्रकट करेगा; साथ ही परमेश्वर पिता भी उनसे प्रेम करेगा, उनके पास आएगा, उसके साथ वास करेगा: “21 जिस के पास मेरी आज्ञा है, और वह उन्हें मानता है, वही मुझ से प्रेम रखता है, और जो मुझ से प्रेम रखता है, उस से मेरा पिता प्रेम रखेगा, और मैं उस से प्रेम रखूंगा, और अपने आप को उस पर प्रगट करूंगा।” “23 यीशु ने उसको उत्तर दिया, यदि कोई मुझ से प्रेम रखे, तो वह मेरे वचन को मानेगा, और मेरा पिता उस से प्रेम रखेगा, और हम उसके पास आएंगे, और उसके साथ वास करेंगे।” 

साथ ही, प्रभु यीशु अपनी कलीसिया, अपने लोगों की मण्डली को, अपने “वचन के स्नान” के द्वारा निर्मल और शुद्ध करता है, पवित्र बनाता है “उसको वचन के द्वारा जल के स्‍नान से शुद्ध कर के पवित्र बनाए” (इफिसियों 5:26)। तात्पर्य यह कि इस संसार की पापमय बातों और व्यवहार से शुद्ध और पवित्र रहने के लिये परमेश्वर के वचन बाइबल में बने रहना, उसका पालन करते रहना अनिवार्य है। इसकी पुष्टि 2 पतरस 1:2-4 से भी होती है। 

बाइबल में दी गई भविष्यवाणियों के अनुसार, हम संसार के अंत के दिनों में जी रहे हैं। शीघ्र ही संसार का हर व्यक्ति अपने जीवन का हिसाब देने और अपने किए के अनुसार न्याय पाने के लिए प्रभु यीशु मसीह के समक्ष उपस्थित होगा: “इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों में आनाकानी कर के, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है। क्योंकि उसने एक दिन ठहराया है, जिस में वह उस मनुष्य के द्वारा धर्म से जगत का न्याय करेगा, जिसे उसने ठहराया है और उसे मरे हुओं में से जिलाकर, यह बात सब पर प्रमाणित कर दी है” (प्रेरितों के काम 17:30-31)। वर्तमान संसार के हालात, सभी स्थानों पर होने वाली तथा बढ़ती जाने वाली प्राकृतिक आपदाएं, विश्व-व्यापी बीमारियाँ, स्थान-स्थान पर हो रहे कलह-क्लेश, युद्ध, सामाजिक अव्यवस्था, आदि सभी प्रभु यीशु मसीह द्वारा दिए गए अंत के दिनों के चिह्नों (मत्ती 24 अध्याय) की पूर्ति हैं। इन परिस्थितियों में हमारा मार्गदर्शन करने और इनमें से सुरक्षित पार निकालने के लिए सभी को बाइबल की आवश्यकता है।

परमेश्वर ने विपदाओं से बचने का साधन हमें उपलब्ध कर दिया है। प्रभु यीशु मसीह में विश्वास करने और अपना जीवन स्वेच्छा से उसे समर्पित करने के द्वारा हम परमेश्वर के इस अमूल्य, अद्भुत, अनुपम साधन का सदुपयोग करने का मार्गदर्शन और सामर्थ्य भी प्राप्त कर लेते हैं। अब परमेश्वर के इस अनुग्रह को स्वीकार करना, और उसका लाभ उठाना, या उसका तिरस्कार करके अपने ही विनाशकारी मार्गों में बने रहना, यह प्रत्येक का व्यक्तिगत निर्णय है। जो बाइबल को परमेश्वर का वचन मानकर उसकी बातों का पालन करेगा; बाइबल के केन्द्रीय पात्र, प्रभु यीशु मसीह को उद्धारकर्ता स्वीकार करके उसके निर्देशों के अनुसार जीवन व्यतीत करेगा, वह आशीषों के साथ सुरक्षित परलोक में प्रवेश प्राप्त करेगा, अनन्त विनाश से बच जाएगा।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 6

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Bible’s Necessity - Part 2


In the previous article we had seen that The Bible is the God-given guidebook for us humans to live in the present, and to prepare for the hereafter. It tells, teaches, and warns us about our past, present, and future; And prepares us to face all situations. Today, we will consider a couple of other things related to this.

The Lord Jesus has said in John 14:21, 23 that the only practically evident proof of a person truly loving Him, is the person’s love for His Word. Those who love His Word, the Lord has promised to manifest Himself to them; and God the Father will also love them, will come to Him, they will make their home with him: “21 He who has My commandments and keeps them, it is he who loves Me. And he who loves Me will be loved by My Father, and I will love him and manifest Myself to him.” “23 Jesus answered and said to him, "If anyone loves Me, he will keep My word; and My Father will love him, and We will come to him and make Our home with him.” 

Also, the Lord cleanses and sanctifies His Church, the congregation of His people, by “washing of water by the Word.” In other words, to stay clean and pure from the sinful things and behavior of this world, it is essential to abide in God’s Word, and follow it “that He might sanctify and cleanse her with the washing of water by the Word” (Ephesians 5:26). This is also supported by 2 Peter 1:2-4.

According to the prophecies in the Bible, we are living in the last days of the world. Very soon everyone in the world will have to appear before the Lord Jesus Christ to give an account of his life and to be judged according to what he has done: “Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent, because He has appointed a day on which He will judge the world in righteousness by the Man whom He has ordained. He has given assurance of this to all by raising Him from the dead” (Acts 17:30-31). The current world situation, natural disasters that are occurring and increasing everywhere, diseases worldwide, strife from place to place, war, social disorder, etc. are all signs of the last days given by the Lord Jesus Christ. (Matthew chapter 24). To guide us through these situations and get through them safely, we all need the guidance of the Bible.

God has provided us with the means to escape from the coming calamities. By believing in the Lord Jesus Christ and voluntarily submitting our lives to Him, we also gain the guidance and ability to make good use of this priceless, wonderful, unique resource of God, that He has placed in our hands. Now it is everyone's personal decision to accept this grace of God, and to take advantage of it, or to reject it and continue in our own destructive ways. Those who will accept and obey the Bible as the Word of God; Accept the Lord Jesus Christ, the central figure of the Bible, as their Savior and will live according to His instructions, they will be blessed with a safe entry into the hereafter, and will be saved from eternal destruction.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 22 जून 2025

The Holy Communion – 11 - The Lord’s Table - Participate Only if Willing to Pay the Price (1) / प्रभु भोज – 11 - प्रभु की मेज़ - कीमत चुकाने को तैयार हों तब ही भाग लें (1)

 

प्रभु भोज – 11

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:8-10 (1) - प्रभु की मेज़ - कीमत चुकाने को तैयार हों तब ही भाग लें (1)

 

       प्रभु भोज, या, प्रभु की मेज़ के हमारे इस अध्ययन में हमने देखा है कि प्रभु यीशु ने इसे अपने शिष्यों के साथ फसह का भोज खाते समय स्थापित किया था, उन्हें धोखा देकर पकड़वाए जाने, पकड़ कर क्रूस पर चढ़ाने के लिए ले जाए जाने से थोड़ा सा समय पहले। फसह, जिसका वर्णन निर्गमन 12 में, तथा परमेश्वर द्वारा मूसा में होकर दी गई व्यवस्था में दिया गया है, प्रभु भोज का प्ररूप है, और प्रभु की मेज़ में भाग लेने के संबंध में हमें बहुत सी बातें सिखाता है, क्योंकि प्रभु यीशु ने फसह के भोज की सामग्री में से लेकर ही उनके द्वारा इस मेज़ को स्थापित किया। पुराने नियम में परमेश्वर द्वारा दिए गए निर्देश, तब से लेकर आज तक वैसे ही और उतने ही सत्य एवं लागू रहें हैं, जितने तब थे जब परमेश्वर ने उन्हें निर्गमन 12 में दिया था। हम देख चुके हैं कि जिस प्रकार से फसह में भाग लेना परमेश्वर के चुने हुए लोगों के लिये था, न कि फसह में भाग लेने से वे परमेश्वर के लोग बन जाते थे; उसी प्रकार से प्रभु की मेज़ में भाग लेना परमेश्वर के नया जन्म पाए हुए बच्चों (यूहन्ना 1:12-13) के लिए है, न कि मेज़ में भाग लेने से वे परमेश्वर की संतान बनते हैं। शैतान यह, तथा अनेकों अन्य गलत धारणाएं, गलत शिक्षाएं, और मिथ्या सिद्धांत मसीहियत में घुसाने पाया है क्योंकि लोग परमेश्वर के वचन के प्रति उदासीन हो गए हैं, व्यक्तिगत बाइबल अध्ययन करने तथा परमेश्वर के निर्देशों का पालन करने के लिए उन्हें सीखने के प्रति बेपरवाह हैं। अधिकांश के लिए, शैतान की कुटिलता और बहकाने वाले षड्यंत्रों के कारण, मसीहियत, उसकी स्थापना के समय के जी कर दिखाए जाने वाले विश्वास के पंथ या मार्ग (प्रेरितों 9:2; 16:17; 18:26; 19:9, 23; 22:4; 24:14, 22) की बजाए, संसार के अन्य धर्मों के समान ही एक और धर्म बन कर रह गया है, जिसमें इस धर्म की अपनी ही रीतियाँ, रिवाज, अनुष्ठान, परम्पराएं, और त्यौहार हैं। इसलिए शैतान द्वारा गहराई से घुसा दी गई और फैला दी गई शिक्षाओं के प्रभावों के कारण लोग मनुष्यों के द्वारा बनाए और सिखाए गए इन व्यर्थ, महत्वहीन, धार्मिक क्रिया-कर्मों और अनुष्ठानों का निर्वाह करने से ही प्रसन्न और संतुष्ट हैं, शैतान के इस धोखे, इस गलत धारणा पर विश्वास करते हुए कि यह सब करने से वे परमेश्वर की दृष्टि में सही और स्वर्ग में प्रवेश पाने के योग्य हो जाते हैं। क्योंकि शायद ही कभी कोई, परमेश्वर के वचन से उन शिक्षाओं को जो उन्हें पुल्पिट से दी जाती हैं, जाँचता है, उनकी पुष्टि करता है, इसलिए शैतान बड़ी सरलता से अपनी गलत शिक्षाओं को घुसाने और उन्हें बड़ी गहराई से मसीहियत में बैठाने पाया है। उसकी यह पकड़ इतनी दृढ़ हो गई है कि लोग उसके द्वारा भ्रष्ट किए गए परमेश्वर के वचन को सत्य स्वीकार करके मानने के लिए तो तैयार रहते हैं, किन्तु परमेश्वर के वचन को पढ़कर उसमें दिए गए सत्य को मानने और उसके अनुसार अपने आप को सुधारने के बारे में उनमें दुविधा और संदेह रहते हैं। आज लोग परमेश्वर के निर्देशों को जानने और मानने और उसे प्रसन्न करने के बजाए, अपने धार्मिक अगुवों की बातों को मानने और उन्हें प्रसन्न रखने में अधिक विश्वास रखते हैं। इसीलिए प्रभु की मेज़ और परमेश्वर के अन्य निर्देशों के बारे में ये गलत धारणाएं और विभिन्न गलतियाँ घर कर गई हैं।

        पिछले लेख में हमें निर्गमन 12:7 से बलि किए गए मेमने के लहू के बारे में देखा था। जिस प्रकार से बलि किए हुए मेमने के लहू की अधीनता में आने के द्वारा इस्राएली बचाए गए थे, उसी प्रकार से प्रभु यीशु मसीह के लहू की अधीनता में आने और उसे समर्पित हो जाने के द्वारा लोग पापों से और पापों के लिए परमेश्वर के न्याय से बचाए जाते हैं। अगले खण्ड, निर्गमन 12:8-10 से हम बलि किए हुए मेमने की देह के बारे में देखेंगे, और यह भी देखेंगे कि यह क्रूस पर प्रभु यीशु के बलिदान के साथ कैसे मेल खाता है। इस खण्ड में बहुत से प्रतीक और चिह्न हैं, इसलिए हम इस खण्ड और उसके इन प्रतीकों और चिह्नों को एक से अधिक लेखों में देखेंगे। आज से हम इस्राएलियों के जल्दी में मिस्र से निकलने के बारे में देखना आरम्भ करेंगे।

        परमेश्वर ने इस्राएलियों से कहा था कि वे बहुत कम-सूचना समय में मिस्र से निकलने के लिए तैयार रहें, रात्रि ही में, क्योंकि पहिलौठों की मृत्यु के बाद फिरौन और मिस्री लोग उन्हें बल देकर मिस्र से निकल जाने के लिए कहेंगे (निर्गमन 11)। इसलिए, उन्हें अपने आप को और अपने सामान को मिस्र में से प्रस्थान के लिए तैयार रखना था, रात ही में कूच के लिए तैयार रहना था। इसीलिए उन्हें जल्दबाज़ी में खाए गए थोड़े से भोजन के लिए तैयार रहना था, जिसमें अखमीरी रोटी हो, क्योंकि रोटी के पकाए जाने से पहले आटे को खमीरा करके उसके फूलने तक की प्रतीक्षा का समय नहीं था। खमीरे आटे से बनी रोटी नरम और फूली हुई, तथा स्वाद में अच्छी होती थी; अखमीरे आटे से बनी रोटी कड़ी और बिना फूली हुई होती थी। फसह के मेमने को, उसके बलि किए जाने के बाद सीधे आग पर रखकर संपूर्ण भूना जाना था (निर्गमन 12:9)। उसे काटने, साफ करने और स्वादिष्ट बनाने के लिए किसी बर्तन में अन्य पदार्थों के साथ पकाने की, जैसा कि सामान्यतः माँस को पकाने के लिए किया जाता है, अनुमति नहीं थी। सबके द्वारा भोजन खा लिए जाने के बाद यदि कुछ भोजन बचता, तो उसे जलाया जाना था, पीछे कुछ भी नहीं छूटना था (निर्गमन 12:10)।

        पूरा विवरण एक शीघ्रता का आभास देता है, कि बस पल भर की सूचना के साथ उठकर निकलना होगा, परमेश्वर द्वारा उन्हें दण्ड देने के बाद जैसे ही फिरौन और मिस्र के लोग उन्हें जाने के लिए कहें। चिह्न के रूप में यह नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों द्वारा अपने आप को परदेशी और यात्री जानकर हमेशा ही संसार से निकल कर अपने स्थाई घर स्वर्ग जाने के लिए तैयार रहने को दिखाता है, जैसा पवित्र आत्मा के अगुवाई में पतरस ने लिखा है (1 पतरस 2:11)। पतरस द्वारा लिखी यह आयत यह भी कहती है कि प्रभु के शिष्यों को शारीरिक लालसाओं से, जो आत्मा के विरुद्ध लड़ती हैं, बचकर रहना चाहिए, जैसे कि इस्राएलियों को अधिक स्वादिष्ट और नरम खमीरी रोटी तथा सामान्य रीति के अनुसार पकाए गए स्वादिष्ट माँस की बजाए अखमीरी रोटी और आग पर भुने हुए माँस से, जिसमें स्वाद के लिए कुछ भी नहीं मिलाया गया है, संतुष्ट रहना था, और उसे शीघ्रता से खाना था।

       खमीर, जो बाइबल में पाप और सांसारिकता का प्रतीक है, के प्रयोग की मनाही भी इस बात का प्रतीक है कि प्रभु के लोगों को, जो पाप की बंधुवाई से निकलकर कूच कर जाने के लिए तत्पर और तैयार हैं उन्हें अपने जीवनों में भ्रष्ट संसार तथा पाप को आने नहीं देना है। जैसा कि हम आगे के लेखों में देखेंगे, प्रभु की मेज़ का एक उद्देश्य यह भी है कि परमेश्वर की संतान को अपने जीवन को जाँचने का अवसर एवं प्रोत्साहन मिले, जिससे वह देख सके कि उसके जीवन में कोई पाप या भ्रष्ट संसार की बात तो नहीं आ गई है, आई हुए बात को प्रभु के सामने मान ले जिससे कि फैलने और बिगाड़ करने से पहले ही “खमीर” को जीवन से निकाला जा सके।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 11

English Translation

Exodus 12:8-10 (1) - The Lord’s Table - Participate Only if Willing to Pay the Price (1)

        In this study about the Holy Communion, or, the Lord’s Table we have seen that this was established by the Lord Jesus while partaking of the Passover meal with His disciples, a short while before being betrayed, caught, and being taken for crucifixion. The Passover, described in Exodus 12 and in the Law given by God through Moses, is the antecedent for the Communion, and serves to teach us many things about participating in the Lord’s Table, since the Lord Jesus took the elements of the Passover meal and established the Communion through them. God’s instructions related to the Passover in the Old Testament, have always remained just as true and applicable till now to the Holy Communion, as they were when God had first given them in Exodus 12. We have seen that just as participating in the Passover was meant only for the people of God, and not that the participation made anyone the people of God; similarly partaking of the Lord’s Table is meant only for the Born-Again children of God (John 1:12-13), and not that partaking of the Holy Communion makes the partaker a child of God. Satan has been able to bring into Christianity this and many other misconceptions, wrong teachings and false doctrines, because people have become indifferent to the Word of God, are unconcerned about personal Bible Study and learning God’s instructions to follow, for themselves. For most, instead of being the way of Faith to live by (Acts 9:2; 16:17; 18:26; 19:9, 23; 22:4; 24:14, 22), as it was at its inception, Christianity has become a religion, like any other religion of the world, with its own rites, rituals, ceremonies, traditions, and festivals, because of the cunningness and beguiling strategies of Satan. Therefore, under these pervading and prevailing satanic influences, people are quite content, quite satisfied in fulfilling these vain, inconsequential, man-made, religious formalities and rituals, erroneously believing Satan’s deception that their doing this makes them right with God, worthy of entering heaven. Since hardly anyone bothers to ever cross-check from the Word of God, what is taught to them from the pulpit therefore, Satan has very easily been able to firmly and deeply establish his wrong teachings into Christianity, so much so that today people readily accept and follow his corruption of God’ Word as the truth, but have doubts and reservations about correcting themselves and reverting back to the instructions given by God in His Word. People are more concerned about obeying and pleasing their religious leaders, than they are about obeying and pleasing God. Therefore, all these misconceptions and errors about the Lord’s table and other instructions of God have taken hold in Christianity.

        In the Last article we had seen from Exodus 12:7 about the blood of the sacrificed lamb. Just as the blood of the sacrificed Passover lamb provided the saving cover for the Israelites, similarly, submission to the Lord Jesus and coming under the blood of Jesus Christ - the Lamb of God, saves people from their sins and God’s judgment for sins. From the next section, Exodus 12:8-10 we will see about the body of the sacrificial lamb, and how it relates to the sacrifice on the cross of the Lord Jesus. There are a lot of symbolisms here, in this section, and we will consider this section and the symbolisms in more than one article. From today we will begin seeing about hurried departure of the Israelites from Egypt.

        The Israelites had been told by God to be ready and prepared to depart from Egypt at very short notice, in the night itself, since after the plague of killing the first-borns, Pharaoh and the Egyptians will compel them to leave Egypt (Exodus 11). So, they had to keep their things and themselves ready for departure, and moving out of Egypt in the night itself. Therefore, they had to eat a short and hurried meal, using unleavened bread, since there was no time to have the dough leavened and rise before being baked. The bread made from leavened dough was light and round, softer and tastier than the one made from unleavened bread, which was heavy, flat and harder in texture. The Passover lamb, after being sacrificed, was to be roasted whole (Exodus 12:9), directly on the fire, instead of being cleaned, cut in pieces, and cooked in a pot with various other ingredients to make it savory, as meat would ordinarily be cooked. After eating the meal, the remaining meal had to be burnt, nothing had to be left behind (Exodus 12:10).

        The whole picture gives a sense of urgency, of getting ready and being prepared to depart at a moment’s notice, as soon as Pharaoh and the Egyptians ask them to leave, after God had punished the Egyptians. Symbolically, this is a picture of Born-Again Christian Believers considering themselves as sojourners and pilgrims, always being ready to depart from this world and go to their permanent eternal home, as the Holy Spirit has had it written through Peter (1 Peter 2:11). This verse from Peter also says that the Lord’s disciples should abstain from fleshly lusts that war against the soul; just as the Israelites were to forsake the tastier and softer leavened bread and properly cooked meat, and be content with unleavened bread and meat directly roasted on fire, without any flavoring added to it, and eat it in a haste.

       Forbidding of using leaven, which is a Biblical symbol of sin and worldliness, is also symbolic of not letting any corruption of the world and sin come into the lives of God’s people who are ready and prepared to depart from the bondage of sin. As we will see later, one of the purposes of the Lord’s Table is to provide an opportunity, and encourage a child of God to examine his life, and see if any sin, corruption of the world has come in, and to confess it before the Lord, so that this “leaven” is eliminated before it spreads and spoils.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 23 फ़रवरी 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 16 - "God's Temple" / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 16 - "परमेश्वर का मंदिर"

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 16 

Click Here for the English Translation

प्रभु यीशु की कलीसिया; "परमेश्वर का मंदिर"

हम इफिसियों 2:21-22 में देखते हैं कि प्रभु की कलीसिया को परमेश्वर के निवास के लिये उसका मन्दिर कहा गया है। पिछले लेख में हमने मत्ती 16:18 में कलीसिया के निर्माण के विषय प्रभु द्वारा कही गई बातों में से तीसरी बात, कि प्रभु स्वयं ही अपनी कलीसिया का निर्माण कर रहा है को देखना आरम्भ किया था। और क्योंकि कलीसिया अभी निर्माणाधीन है, इसलिए उसमें अपरिपूर्णताऐं, अधूरापन, अर्थात उसके सदस्यों में त्रुटियाँ, आत्मिक अपरिपक्वता आदि  दिखाई देते हैं। आज हम इसी बात को राजा सुलैमान द्वारा बनवाए गए परमेश्वर के मन्दिर की निर्माण प्रक्रिया के उदाहरण द्वारा देखेंगे और समझेंगे।   


इन बातों का एक उत्तम उदाहरण राजा सुलैमान द्वारा परमेश्वर की आराधना के लिए बनवाया गया प्रथम मंदिर का निर्माण कार्य है। परमेश्वर के इस मंदिर के लिए लिखा गया है, “और बनते समय भवन ऐसे पत्थरों का बनाया गया, जो वहां ले आने से पहिले गढ़कर ठीक किए गए थे, और भवन के बनते समय हथौड़े बसूली या और किसी प्रकार के लोहे के औजार का शब्द कभी सुनाई नहीं पड़ा” (1 राजा 6:7)। इस पद की बातों पर ध्यान कीजिए - मंदिर के निर्माण के लिए जो पत्थर तैयार किए गए, वे, खदान में से निकाले जाने के बाद, और मंदिर में लगाए जाने से पहले, एक अलग स्थान पर गढ़कर, तराश कर, काट-छाँट कर ठीक कर लिए जाते थे। जब वे अपने स्थान पर बैठाए जाने के लिए तैयार हो जाते थे, तो उन्हें ला कर उनके निर्धारित स्थान पर स्थापित कर दिया जाता था। हर पत्थर का अपना निर्धारित स्थान था, जिसके आधार पर उसे गढ़, तराश और काट-छाँट कर तैयार किया जाता था। न तो वह पत्थर किसी अन्य का स्थान ले सकता था, और न ही कोई अन्य पत्थर उसका स्थान ले सकता था; और न ही वह पत्थर यह निर्धारित करता था कि वह कहाँ पर लगाया जाना पसंद करेगा। भवन बनाने वाले ने जिसे जहाँ के लिए निर्धारित और तैयार किया था, वह वहीं पर लाकर स्थापित किया जाता था। एक और बहुत अद्भुत बात थी कि उस पत्थर को बस लाकर उसके स्थान पर स्थापित कर दिया जाता था; उसे फिर गढ़ने, तराशने और काटने-छाँटने की, अर्थात अन्य के साथ ताल-मेल बैठाने के लिए सही करने की कोई आवश्यकता नहीं होती थी; वहाँ पर, मंदिर में, किसी भी औज़ार का शब्द सुनाई नहीं देता था। इसी प्रकार से प्रभु भी हमें इस संसार में, विभिन्न परिस्थितियों और अनुभवों के द्वारा गढ़कर, तराश कर, काट-छाँट कर तैयार कर रहा है। वह यह कार्य हमें अपने सुरक्षित स्थान, पृथ्वी पर अपनी कलीसिया में लाकर करता है, जहाँ हम निरंतर उसकी निगरानी, उसकी देखभाल में रहते हैं। प्रभु के नियुक्त सेवकों के द्वारा हमें तैयार किया जाता है, प्रभु उन सेवकों के कार्य पर भी दृष्टि बनाए रखता है; और अन्ततः जब वह मसीही विश्वासी उसके द्वारा निर्धारित स्थान के लिए तैयार हो जाता है, प्रभु उसे वहाँ पर स्थापित कर देता है। इस प्रकार प्रभु द्वारा परमेश्वर के निवास के लिए यह मंदिर बनाया जा रहा है, निर्माणाधीन है।


ध्यान कीजिए, जिस पहाड़, या खदान से ये पत्थर निकाले जाते थे, वहाँ पर छोटे-बड़े, विभिन्न आकार और प्रकार के अनेकों अन्य पत्थर भी होंगे; किन्तु हर पत्थर मंदिर में लगाए जाने के लिए उपयुक्त एवं उचित नहीं था। केवल वही पत्थर जो मंदिर में लगाए जाने के लिए उपयुक्त एवं उचित थे, उन्हें ही फिर गढ़ने, तराशने, और काटने-छाँटने के लिए लिया गया, और अन्ततः मंदिर में स्थापित किया गया। प्रभु के द्वारा कलीसिया के बनाए जाने में भी केवल वही “पत्थर” या लोग सम्मिलित होंगे जो वास्तव में प्रभु की कलीसिया के हैं, जो उसे “मसीह” यानि “जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता” स्वीकार करके उस पर विश्वास रखते हैं, उसी के आज्ञाकारी रहते हैं। अन्य कोई भी, जो किसी भी अन्य आधार पर कलीसिया से जुड़ने का प्रयास करता है, अन्ततः उसका तिरस्कार कर दिया जाएगा, उसे कलीसिया से बाहर निकाल दिया जाएगा, और अनन्त विनाश के लिए भेज दिया जाएगा। मत्ती 13:24-30 के दृष्टांत पर ध्यान कीजिए; बुरे पौधों के खेत में बने और बढ़ते रहने, खेत के स्वामी द्वारा उनकी भी देखभाल होने देने, उन्हें भी पानी और खाद मिलने, पक्षियों और जानवरों से उनकी भी सुरक्षा किए जाने के द्वारा वे खेत के स्वामी को स्वीकार्य नहीं बन गए थे। उनका अन्तिम स्थान तो पहले से निर्धारित था, और वे फिर वहीं भेज भी दिए गए। इसी प्रकार, प्रभु की कलीसिया में जो प्रभु के मानकों और निर्धारण के द्वारा नहीं है, वह अभी अपने आप को कितना भी सुरक्षित और स्वीकार्य क्यों न समझता रहें, अन्ततः उन की वास्तविकता तथा अंतिम दशा अनन्त विनाश ही की होगी, वह स्वर्गीय मंदिर या कलीसिया का भाग कभी नहीं ठहरेंगे।


यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो अपने आप को जाँच-परख कर सुनिश्चित कर लीजिए कि आप प्रभु के मानकों और बुलाए जाने के द्वारा अपने आप को मसीही विश्वासी मानते हैं, या आप किसी अन्य रीति द्वारा प्रभु की कलीसिया से जुड़ने के कारण अपने आप मसीही विश्वासी समझते हैं। पहले के लेख में दिए गए प्रभु के बुरे बीज के दृष्टांत में खेत में उगने वाले बुरे बीज के पौधों के लिए तो अपनी अंतिम दशा बदलना संभव नहीं था, किन्तु आपके पास अभी अवसर भी है, और प्रभु की क्षमा भी आपके लिए अभी उपलब्ध है, आप अभी भी अपनी अंतिम दशा बदल कर ठीक कर सकते हैं। अभी सही आँकलन करके सही निर्णय ले लीजिए; बाद में यदि अवसर न रहा, तो फिर अनन्त विनाश ही हाथ लगेगा। दूसरे, पृथ्वी पर प्रभु की कलीसिया में सम्मिलित होने के बाद, प्रभु आपको गढ़कर, तराश कर, काट-छाँट कर ठीक करता है कि आप उसकी स्वर्गीय कलीसिया में आपके उचित स्थान पर स्थापित किए जा सकें। यह प्रक्रिया अवश्य ही पीड़ादायक होती है, इसके द्वारा हमारे जीवन की कई बातें जो व्यर्थ और आत्मिक उन्नति एवं परिपक्वता के लिए बाधक हैं, निकाल दी जाती हैं। इसे कोई अनपेक्षित, विलक्षण, अनहोनी, या अनुचित बात न समझें (प्रेरितों 14:22; 2 तिमुथियुस 3:12; इब्रानियों 12:5-12; 1 पतरस 4:1-2, 12-19); हमारे तैयार किए जाने का ये बातें एक अनिवार्य भाग हैं।


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 16

English Translation

Lord Jesus's Church; "God's Temple"


We see in Ephesians 2:21-22 that the Lord's Church has been called the Temple of God, His dwelling place. In the previous article, we had begun to consider the third thing stated by the Lord Jesus in Matthew 16:18 regarding the building of His Church. We had seen that it is the Lord who Himself is building the Church. Since the Church is still "Under Construction" therefore we see deficiencies, incompleteness, i.e., errors and spiritual immaturity etc., in its constituent members. Today we will see this through the example of the construction of God's Temple by King Solomon.


An excellent example of this process is the first temple built by Solomon for the worship of the Lord. It has been written about the construction process of this Temple that “And the temple, when it was being built, was built with stone finished at the quarry, so that no hammer or chisel or any iron tool was heard in the temple while it was being built” (1 Kings 6:7). Take note of the things said in this verse. The stones that were used for the building of this temple, after being taken out of the quarry and before being put in their place in the temple, were taken to a place where they were cut, trimmed, polished and given the size, shape, and appearance required for their place in the temple. Once they were ready for being placed in the temple at their proper place, then they were brought and fitted into their place. Every stone had its assigned place, and according to that place, it was cut, trimmed, prepared, and made ready. No other stone could take its place, nor could the stone take the place of any other stone; nor did the stone decide in which place it would like to be placed and fit in. According to the plan and design of the master-builder, every stone was placed in its pre-determined location. There was another very astounding and wonderful thing that was happening, mentioned here; each prepared and ready stone was just brought and fit into place, there was no need to trim and finely cut or prepare it again to take its place and settle in with the other stones at that location. It is written that in the temple there was no sound heard of any instruments being used. Similarly, the Lord too, in this world, through our situations, experiences and circumstances is cutting, trimming, molding, and polishing us, preparing us to take our pre-determined place in the Church. He does this work in His secured place, in His Church on earth, where we are constantly under His observation and are being worked upon, under His supervision by His appointed ministers. When we are finally ready and prepared for our pre-determined place, the Lord takes and places us there. In this manner, this temple, this Church is still under construction, he is still building it.


 Think it over, in the quarry, from where the stones were cut, there must have been various stones of different sizes and shapes; but every stone was not appropriate for being used in the temple. Only those stones that were appropriate for being used in the temple, were then taken to be cut, trimmed, polished, and prepared to place in the temple. The Lord too uses only those people to build His Church, who are actually worthy of His Church, i.e., those who have actually accepted Him as the Messiah, the “one and only savior of the world” have come into faith in Him, and have lived a life of obedience to Him and His Word. Anyone else, who has joined himself to the Lord’s Church through any other means, on any other basis or criteria, will be rejected, sent out into eternal destruction. Pay heed to the parable of Matthew 13:24-30; the tares received the care of the landlord, they too got the manure, water, protection from birds and animals, etc., but none of this made them accepted by the landlord. They had been identified and kept for destruction from the beginning, and that is where they were eventually sent. Similarly, in the Church of the Lord, all those who are not according to the standards and criteria of the Lord, they may consider themselves safe and secure for now, may think that they are accepted by the Lord, but eventually at the end, they will be cast out and sent to destruction. They will never be a part of the heavenly temple, the Church of God.


If you are a Christian Believer, then examine yourself and make sure that you actually are a saved and Born-Again Believer, as per the criteria and the standards of the Lord Jesus, and have come into the Church not through any other mechanism or way, but by the one and only way of repentance and forgiveness of sins from the Lord, as given by the Lord. In the earlier article, we had seen the parable stated by the Lord, about the tares; those tares growing in that field did not have the power or ability to change their eternal destiny; but you have the opportunity and the ability to receive the Lord’s forgiveness and come to faith in Him, join Him in His prescribed manner. Do a proper evaluation now, and rectify that which needs to be rectified, while you still can do it. Do it now, lest somehow if you do not have the opportunity, time, or ability to do it later, you may not have to cut a sorry figure and face eternal destruction. Secondly, after you become a part of the Church of the Lord Jesus, He will cut, trim, mold, and polish you to prepare you for your assigned place in the Church. This process is painful for sure; but is necessary, and by it many vain and redundant things in our lives, things that impede our spiritual growth and maturity, are taken away. Do not think this to be something unexpected or inappropriate (Acts 14:22; 2 Timothy 3:12; Hebrews 12:5-12; 1 Peter 4:1-2, 12-19); this is an integral and essential part of the process to build us up for our place in the Church.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language