ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

उपयोग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उपयोग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 19 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 194 - Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 194 - पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 1

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 194 

पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 10

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 1

 

    नया-जन्म पाए हुए प्रत्येक मसीही विश्वासी को, परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए प्रावधानों और विशेषाधिकारों के बारे में और उनका उचित उपयोग करने के बारे में सीखना चाहिए। तभी वह ऐसा मसीही जीवन जी सकेगा जो परमेश्वर को महिमा प्रदान करता है और प्रभु यीशु के लिए गवाही देता है; जिससे अन्य लोग प्रभु की ओर आकर्षित हो सकें। परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रत्येक मसीही विश्वासी में उनके सहायक के रूप में हमेशा विद्यमान रहता है; और उसने प्रत्येक विश्वासी को कोई न कोई आत्मिक वरदान भी दिए हैं, जिससे वह परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई को पूरा कर सके और अपने मसीही जीवन को प्रभु के लिए योग्य रीति से जी सके। इस सन्दर्भ में, पिछले कुछ समय से हम पवित्र आत्मा के वरदानों के बारे में सीखते चले आ रहे हैं। आज से हम विश्वासियों को दिए गए पवित्र आत्मा के वरदानों के उपयोग के बारे में सीखना आरम्भ करेंगे।

    पिछले लेखों में हमने 1 कुरिन्थियों 12 अध्याय से देखा है कि मसीही विश्वासियों को, परमेश्वर द्वारा उनकी निर्धारित सेवकाई को सुचारु रीति से करने के लिए परमेश्वर पवित्र आत्मा विभिन्न आत्मिक वरदान देता है। क्योंकि व्यक्तियों की व्यक्तिगत सेवकाइयाँ भिन्न हैं, इसीलिए उन सेवकाइयों के साथ सम्बन्धित वरदान भी व्यक्तियों के लिए भिन्न हैं। सभी को एक ही वरदान नहीं दिया जाता है, और न ही किसी एक को सभी वरदान दिए जाते हैं। प्रत्येक को उनकी सेवकाई के अनुसार, तथा सभी की भलाई एवं मण्डली की उन्नति के लिए वरदान दिया जाता है; कोई भी वरदान किसी के व्यक्तिगत उपयोग अथवा लाभ के लिए नहीं है। किस को क्या वरदान दिया जाना है यह निर्णय परमेश्वर पवित्र आत्मा का है; इसमें किसी मनुष्य का किसी भी प्रकार का कोई भी हस्तक्षेप नहीं है। सभी सेवकाई और वरदान परमेश्वर की दृष्टि में समान महत्व के हैं, किसी के भी औरों की तुलना में बड़े-छोटे होने की, या कम अथवा अधिक महत्व का होने की कोई बात कहने अथवा शिक्षा देने का परमेश्वर के वचन में कोई आधार नहीं है। साथ ही फिर 1 कुरिन्थियों 12:31 पद में प्रोत्साहित किया गया है कि मण्डली के लोगों को मण्डली में अधिक से अधिक उपयोगी होने की ‘धुन’ में रहना चाहिए; किन्तु इस पद का दुरुपयोग यह दिखाने के लिए किया जाता है कि वरदान छोटे-बड़े हो सकते हैं, और विश्वासी अपनी इच्छा के अनुसार अपने लिए वरदान माँग सकते हैं - जो इस पद की अनुचित व्याख्या और गलत प्रयोग है।

    किन्तु मसीही मण्डलियों या कलीसिया के कार्यों में, कौन सी सेवकाई एवं वरदान अधिकांशतः प्रयोग किए जाते हैं, और किन के प्रयोग की आवश्यकता, तुलनात्मक रीति से, अन्य से कम होती है, उसके अनुसार 1 कुरिन्थियों 12:28 में एक क्रम दिया गया है, जिसमें सबसे पहले वचन की सेवकाइयों से संबंधित सेवकाइयों और वरदानों को लिखा गया है, और सबसे अंत में अन्य भाषाओं से संबंधित सेवकाई एवं वरदानों को लिखा गया है; अर्थात कलीसिया और मण्डली में वचन की सेवकाई से सम्बन्धित वरदान सबसे अधिक उपयोगी हैं न कि अन्य-भाषाएँ और उस से सम्बन्धित वरदान। कलीसिया या मण्डलियों में परमेश्वर के वचन से सम्बन्धित सेवकाइयों के सर्वाधिक उपयोगी होने को हम इफिसियों 4:11-15 से भी समझ सकते हैं, जहाँ पर पद 11 में वचन की सेवकाई के लिए प्रभु द्वारा नियुक्त किए गए पाँच भिन्न प्रकार के सेवक बताए गए हैं, और पद 12-15 में उनकी वचन की सेवकाई के प्रभाव दिए गए हैं: जिससे पवित्र लोग सिद्ध हो जाएँ, सेवा का काम किया जाए, मसीह के देह उन्नति पाए, सभी विश्वासी विश्वास और परमेश्वर के पुत्र की पहचान में एक हो जाएँ, एक सिद्ध मनुष्य बन जाएँ, बालक न रहें वरन मसीह के पूरे डील-डौल तक बढ़ जाएँ, और मनुष्यों द्वारा भरमाए जाने और उनकी गलत शिक्षाओं को पहचान सकें। ये सभी बातें प्रभु परमेश्वर के द्वारा नियुक्त सेवकों द्वारा वचन की सही शिक्षा कलीसिया और मण्डली के लोगों में दिए जाने से होती हैं। वचन की सही शिक्षा और पालन के जब व्यक्तिगत और कलीसिया के जीवन में इतने व्यापक और उत्तम प्रभाव हैं, तो फिर वचन की सेवकाई और समझ रखने से बढ़कर और कौन सा वरदान हो सकता है? और किसी को भी कलीसिया में इस सेवकाई के अतिरिक्त किसी अन्य सेवकाई की लालसा रखने की क्या आवश्यकता होगी?

    बाइबल में 1 कुरिन्थियों 12 अध्याय के अतिरिक्त भी अन्य स्थानों पर आत्मिक वरदानों के बारे में लिखा गया है। ऐसा ही एक वचन-भाग है रोमियों 12 अध्याय; इस अध्याय में भी परमेश्वर पवित्र आत्मा ने पौलुस के द्वारा आत्मिक वरदानों के बारे में कुछ भिन्न दृष्टिकोण से लिखवाया है। रोमियों के इस अध्याय में 1 कुरिन्थियों 12 के समान ही, न केवल वरदानों का उल्लेख और मसीही मण्डली को एक देह के समान दिखाकर सभी सदस्यों को साथ मिलकर कार्य करने और अपने वरदानों का प्रयोग करने का आह्वान है, वरन उनके प्रयोग के विषय कुछ अनिवार्य आत्मिक बातें और दृष्टिकोण भी बताए गए हैं। साथ ही फिर से यह ध्यान भी दीजिये कि यहाँ पर भी किसी भी वरदान के या सेवकाई के बड़ा या छोटा होने की कोई बात नहीं की गई है; सभी को परमेश्वर की दृष्टि में समान स्तर ही दिया गया है। मानव देह को रूपक के समान प्रयोग करने और आत्मिक वरदानों के प्रयोग पर आने से पहले, पवित्र आत्मा ने इस अध्याय के आरंभिक पदों में इन दोनों बातों के सही निर्वाह के लिए एक आत्मिक दृष्टिकोण अपनाने और बनाए रखने की बात की है। स्वाभाविक बात है कि शारीरिक एवं सांसारिक विचारों तथा दृष्टिकोण को रखते हुए आत्मिक सेवकाई कर पाना संभव नहीं है। यदि परमेश्वर को प्रसन्न करना है, उससे आशीषें प्राप्त करनी हैं, तो शारीरिक एवं सांसारिक प्रवृत्ति से उठकर आत्मिक और परमेश्वर के अनुसार स्थिति में आना और रहना पड़ेगा। तब ही हम परमेश्वर की बात को समझने और निभाने पाएंगे, जिससे हमारे कार्य उसे स्वीकार्य हों, और वह उन कार्यों से प्रसन्न हो।

    इसीलिए पौलुस में होकर पवित्र आत्मा द्वारा इस अध्याय का आरंभ, इस आह्वान के साथ होता है: “इसलिये हे भाइयों, मैं तुम से परमेश्वर की दया स्मरण दिला कर बिनती करता हूं, कि अपने शरीरों को जीवित, और पवित्र, और परमेश्वर को भावता हुआ बलिदान कर के चढ़ाओ: यही तुम्हारी आत्मिक सेवा है। और इस संसार के सदृश न बनो; परन्तु तुम्हारी बुद्धि के नये हो जाने से तुम्हारा चाल-चलन भी बदलता जाए, जिस से तुम परमेश्वर की भली, और भावती, और सिद्ध इच्छा अनुभव से मालूम करते रहो” (रोमियों 12:1-2)। 

    इन दो पदों में ध्यान देने वाली कुछ बातें हैं जिन्हें हम अगले लेख में देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 194

Stewards of Gifts of the Holy Spirit - 10

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 1

 

    Every Born-Again Christian Believer, as steward of God given provisions and privileges must learn about what God has given him, and how to worthily utilize it. Only then will he live a Christian life that glorifies God and witnesses for the Lord Jesus; to attract others to the Lord. God the Holy Spirit is always present in every Believer as their Helper; and has given every Believer some spiritual gift, to help him fulfill his God given ministry and live his life worthily for the Lord. In this context, for the past some time, we have been studying about the gifts of the Holy Spirit. From today we will begin to study about utilizing the gifts God the Holy Spirit has given to the Believers.

    In the previous articles we have seen from 1 Corinthians 12 about the Spiritual gifts given to Christian Believers by God, according to the ministry He has assigned to them, so that through those gifts the Believers can carry out their ministry properly and worthily. Since the people’s individual ministries are different, so are the people’s gifts associated with their ministries. Not everyone has been given the same gift, and no one has been given all the gifts. Every gift given to any person is according to the ministry assigned to him and is to be used for the benefit of all members and the edification of the Church; no gift is for anyone’s personal use or benefit. Who is to receive which gift is the decision of the Holy Spirit; no man has any say or interference in it. All ministries and gifts are of similar status and importance in God’s eyes; there is nothing to say or teach in God’s Word about any of the gifts or ministries being of greater or lesser importance than any other. Then, at the end of the chapter, in 1 Corinthians 12:31 the Christian Believers are encouraged to “earnestly desire” to be of best use in the Church; but this verse is misinterpreted and misused to say a Believer should ask for “best” gifts according to their desire, as if there are varying degrees of gifts, and gifts can be changed according to a person’s discretion.

    But on the basis of the relative frequency of utility of the ministries and gifts in the Church, i.e., those which are used more often and those which not used as often, in 1 Corinthians 12:28, a sequential list has been given. In this list at the top are the gifts and ministries related to the ministry of God’s Word, and the last gift in the list is the ministry and gift of ‘tongues’ i.e., of other languages; in other words, the gifts related to the ministry of God’s Word are used more frequently and are of greater utility than those related to tongues. We can understand the gifts related to the ministry of God’s Word to be of greatest utility from Ephesians 4:11-15 also; where in verse 11 five different ministries related to ministering the Word are mentioned, and then in verses 12-15 the effects of their ministries are given: equipping the saints for the work of ministry, edifying the body of Christ, all the Believers come to unity of faith and knowledge of the Son of God, come to be perfect men, do not remain children but grow to the stature of fullness of Christ, and be able to discern the false teachings and deceptive ways. All these things come about through the ministers appointed by the Lord for giving the correct teachings to the people of the Churches and Assemblies. When the effects of the right teachings of the Word and their obedience, in personal lives as well as in the Church, are so extensive and virtuous, then which other ministry can be considered better than the ministry of the Word and of understanding it? Why should anyone need to desire any ministry other than being so utilized in the Church?

    Besides 1 Corinthians 12, there are other places in the Bible as well where teachings about Spiritual gifts have been given. One such portion is Romans chapter 12. In this chapter God the Holy Spirit has had teachings about the Spiritual gifts written by Paul with a somewhat different perspective than in Corinthians. Also note that here once again there is no mention of any gift or ministry being greater or lesser; each has the same status in God’s eyes. Like in the letter to Corinthians, in Romans too, not only are the Spiritual gifts mentioned, but also using the human body metaphorically, all Church members have been exhorted to function together in unity, as members of one body and each other. For this functioning, in Romans some essential spiritual things and perspectives have been given. Before coming to using the body metaphorically and instructing about the utilization of the Spiritual gifts, in the opening verses of this chapter, God the Holy Spirit has instructed to adopt and maintain a correct spiritual perspective regarding using the Spiritual gifts - which is quite natural and expected, since it is impossible to carry out a Spiritual Ministry with a worldly and temporal attitude and perspective. If one has to please God and receive blessings from Him, then it is imperative to come out of the worldly and temporal perspective and come into the Spiritual one, a perspective that is as per God’s desire. Only then can we understand God’s point-of-view and fulfil it, so that we and our works are acceptable to God, and He is pleased with them. 

    For this reason, the Holy Spirit begins this chapter with the exhortation through Paul, “I beseech you therefore, brethren, by the mercies of God, that you present your bodies a living sacrifice, holy, acceptable to God, which is your reasonable service. And do not be conformed to this world, but be transformed by the renewing of your mind, that you may prove what is that good and acceptable and perfect will of God” (Romans 12:1-2).

    There are some things to take note of in these two verses, which we will see in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 18 मई 2026

Blessed and Successful Life - 102 - Learning From the Holy Spirit – 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 102 - पवित्र आत्मा से सीखना – 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 102 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 22

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा से सीखना – 2


इस श्रृंखला के पिछले लेखों से हम देखते चले आ रहे हैं कि प्रत्येक वास्तव में नया जन्म, या उद्धार पाया हुआ मसीही विश्वासी, उसे मसीही जीवन जीने तथा सेवकाई को करने के लिये परमेश्वर द्वारा प्रदान किए गए सभी प्रावधानों का भण्डारी भी है। और परमेश्वर के उन प्रावधानों में से एक है परमेश्वर पवित्र आत्मा जो विश्वासी में उसके उद्धार पाने के पल से निवास करने लगता है। विश्वासी को पवित्र आत्मा उसका सहायक, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया गया है जिस से वह परमेश्वर द्वारा उसे दी गई सेवकाई का उचित निर्वाह कर सके। आज, पवित्र आत्मा के बारे में बहुत सारी गलत शिक्षाएँ और धारणाएँ व्याप्त हैं। जब तक कि परमेश्वर पवित्र आत्मा के बारे में बाइबल के अनुसार सही तथ्य व्यक्ति के पास नहीं होंगे, तब तक वह परमेश्वर द्वारा उसे उपलब्ध करवाए गए पवित्र आत्मा की सहायता, मार्गदर्शन, और सामर्थ्य का सही और उचित उपयोग नहीं करने पाएगा। पवित्र आत्मा से संबंधित मुख्य शिक्षाएँ यूहन्ना रचित सुसमाचार के 14 से 16 अध्याय में, जो प्रभु यीशु के क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिए पकड़वाए जाने से पहले शिष्यों के साथ किया गया अंतिम वार्तालाप का भाग है, में मिलती हैं। पिछले कुछ समय से हम यूहन्ना 14:17 से सीख रहे हैं; और हाल ही में हमने सँसार के पवित्र आत्मा को जान न पाने, किन्तु प्रभु के शिष्यों के उसे जानने के बारे में सीखना आरंभ किया है। इस संदर्भ में, पिछले लेख से हमने पवित्र आत्मा से परमेश्वर के वचन को सीखने के बारे में सीखना आरंभ किया है।


हमने देखा है कि परमेश्वर ने हमें अपना वचन इसलिए नहीं दिया है कि वह एक रहस्यमयी, बँद पुस्तक हो; वरन हमारे उसे पढ़ने और सीखने के लिए दिया है। परमेश्वर स्वयं हमें उसे सिखाना चाहता है, यदि हम उस से सीखने के लिए तथा उसकी शिक्षाओं का पालन करने के लिए तैयार हों, तो। परमेश्वर पवित्र आत्मा के दिए जाने का एक उद्देश्य है कि वह परमेश्वर की संतानों को परमेश्वर का वचन सिखाए। किन्तु प्रत्येक विश्वासी के लिए इस में धोखा खाने का एक कारण है कि वे पवित्र आत्मा से परमेश्वर का वचन सीखने का यत्न करने की बजाए, सरल रीति से किसी मनुष्य अथवा पुस्तकों से ही सीखने पर निर्भर हो जाते हैं। तब तो शैतान के पास गलत सिद्धान्तों और झूठी शिक्षाओं को लाने का पूरा अवसर उपलब्ध होगा, और वह इस अवसर का भरपूरी से उपयोग करता है। वह मसीही विश्वासियों को गलत शिक्षाओं, सिद्धांतों, और अनुचित व्यवहार में फँसा देता है। पिछले लेख में हम तीन मुख्य कारणों पर आ कर रुके थे, जिनके कारण मसीही विश्वासी परमेश्वर पवित्र आत्मा से परमेश्वर के वचन को सीख नहीं पाते हैं। इन तीन कारणों के महत्व को हम साँसारिक शिक्षा को प्राप्त करने के उदाहरण से समझ सकते हैं। क्योंकि साँसारिक शिक्षा अर्जित नहीं कर पाने के लिए भी, और आत्मिक शिक्षाएँ प्राप्त न कर पाने तथा पवित्र आत्मा से वचन नहीं सीख पाने में भी, यही तीनों कारण समान रीति से लागू होते हैं। आज हम इन तीन में से पहले कारण को देखेंगे।


मसीही विश्वासी के पवित्र आत्मा से सीख नहीं पाने का पहला कारण है उस के अंदर, दोनों, मात्रा और गुणवत्ता में, परमेश्वर के वचन की घटी होना। हम साँसारिक शिक्षा के अपने अनुभव से यह भली-भाँति जानते हैं कि विद्यार्थी जितना अधिक अपने विषय को पढ़ता और सीखता है, और जितना अधिक वह उन शिक्षाओं को अपने अंदर समावेश कर लेता है, दोनों, मात्रा और गुणवत्ता में, वह अपनी परीक्षाओं में उतना ही बेहतर करने पाता है तथा व्यावहारिक जीवन में जहाँ भी उन शिक्षाओं की आवश्यकता होती है, उनका अच्छे से उपयोग करने पाता है। यह कर पाने के लिए, विद्यार्थी को अपनी पाठ्य-पुस्तकों को बारंबार पढ़ते रहना होता है, संबंधित प्रश्न-उत्तर के कार्यों को करना होता है, और जो उसने पढ़ा और सीखा है, उस पर औरों के साथ चर्चा करनी होती है। जितने भी लोग व्यक्तिगत रीति से और यत्न से यह सब नहीं करते हैं, वे कभी भी विषय को सीखने नहीं पाते हैं। एक बार पढ़ लेने से, या कभी-कभी और यहाँ-वहाँ से पढ़ लेने से, या शिक्षक के मुँह से कक्षा में केवल सुन लेने भर से, अथवा किसी और के द्वारा पढ़े जाने को सुन लेने भर से, कभी भी कोई भी विषय-वस्तु को ठीक से और सच में सीख नहीं सकता है।


ठीक यही बात परमेश्वर के वचन को सीखने पर भी ऐसे ही लागू होती है। पवित्र आत्मा के द्वारा शिष्यों को सिखाने के बारे में प्रभु यीशु मसीह द्वारा कही गई कुछ बातों पर विचार कीजिए: प्रभु ने यूहन्ना 14:26 में कहा, “...वह तुम्हें सब बातें सिखाएगा, और जो कुछ मैं ने तुम से कहा है, वह सब तुम्हें स्मरण कराएगा।” ध्यान देने योग्य पहली बात है कि पवित्र आत्मा प्रभु के शिष्यों को “सब बातें सिखाएगा।” इसे 2 पतरस 1:3 के साथ मिला कर देखें – जीवन और भक्ति से संबंधित सभी बातें विश्वासियों को पहले ही दे दी गई हैं। अब इस से हमारे सामने परमेश्वर पिता के द्वारा अपने बच्चों के सीखने के लिए बनाया गया एक व्यापक पाठ्यक्रम आ जाता है, जिस में इस पृथ्वी पर और उसके बाद भी हमें जो कुछ भी चाहिए, वह सभी तैयार कर के रखा गया है। परमेश्वर ने प्रभु के शिष्यों के सीखने के लिये इसे तैयार कर रखा है, और इसे सर्वोत्तम संभव शिक्षक – स्वयं परमेश्वर, हमें सिखाना चाहता है।


यहाँ पर ध्यान देने योग्य दूसरी बात है कि प्रभु ने कहा कि पवित्र आत्मा “जो कुछ मैं ने तुम से कहा है, वह सब तुम्हें स्मरण कराएगा।” अर्थात, पवित्र आत्मा द्वारा सिखाए जाने की विधि होगी, विश्वासी के सामने आने वाली प्रत्येक परिस्थिति, प्रत्येक बात से संबंधित वचन में दी गई प्रभु की बातों का ध्यान करवाना, और उन बातों को याद दिलाना। इसकी पुष्टि प्रभु ने एक बार फिर से यूहन्ना 16:14-15 में भी की है। यहाँ पर यह ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है कि सम्पूर्ण पवित्र शास्त्र, पुराना नियम भी, प्रभु यीशु के बारे में बात करता है (लूका 24:47; यूहन्ना 5:39, 46)। प्रभु यीशु ने अपनी पृथ्वी के सेवकाई के दिनों में, अपनी अन्य शिक्षाओं के अतिरिक्त, प्रभु के बारे में पुराने नियम में दी गई बातों को भी अपने शिष्यों को समझाया और सिखाया था (पहाड़ी उपदेश – मत्ती 5-7 में दिए और सिखाए गए स्पष्टीकरण; मरकुस 4:34; मरकुस 10:32; लूका 24:44)। इसलिए, पवित्र आत्मा शिष्यों को न केवल वह याद दिलाएगा जो प्रभु ने अपनी पृथ्वी की सेवकाई के दौरान कहा, बल्कि समस्त पवित्र शास्त्र में से लेकर आवश्यकता अनुसार स्मरण करवाएगा।

 

लेकिन इसके लिए, पवित्र आत्मा के लिए विश्वासियों को याद करवाने और सिखाने के लिए, उनके पास आसानी से उपलब्ध हो सकने वाला प्रभु की बातों का एक संग्रह, एक भण्डार होना अनिवार्य है। वह इसी संग्रह में से लेकर समय और परिस्थिति के अनुसार ध्यान या स्मरण करवाएगा, और उस बात का व्यावहारिक उपयोग सिखाएगा। सहज रीति से उपलब्ध रहने के लिए इस संग्रह या भण्डार को दो स्वरूपों में उपलब्ध होना चाहिए – एक तो भौतिक, बाहरी स्वरूप, अर्थात् परमेश्वर का लिखित वचन – बाइबल। हम पहले देख चुके हैं कि बाइबल का मूल लेखक पवित्र आत्मा है, जिसकी प्रेरणा और जिस की अगुवाई से ही विभिन्न लेखकों ने वचन को लिखा है (2 तीमुथियुस 3:16), और हमारे लिए लिखित स्वरूप में उपलब्ध करवाया है। और दूसरा, वह वचन हर समय हमारे मन-मस्तिष्क में उपलब्ध रहना चाहिए (यहोशू 1:8; Job 22:22; भजन 37:31; भजन 40:8; नीतिवचन 2:1)। पवित्र आत्मा ने अपना कार्य पूरा कर दिया है; उसने परमेश्वर के वचन को लिखित रूप में हमें उपलब्ध करवा दिया है। अब विश्वासी को अपनी ज़िम्मेदारी निभानी है कि अपने मन-मस्तिष्क में परमेश्वर के वचन को समावेश कर ले, उसे अपने अन्दर भर ले, जिस से, जब भी आवश्यकता हो, हर परिस्थिति के लिए, हमेशा वचन सिखाने के लिये पवित्र आत्मा को उपलब्ध रहे। जब परमेश्वर का वचन इन दोनों ही स्वरूपों में विश्वासी के पास उपलब्ध रहता है, तब पवित्र आत्मा हर बात, हर परिस्थिति के लिए, जिस का भी विश्वासी सामना करे, उपयुक्त वचन को स्मरण करवाएगा, जिस से उसे मार्गदर्शन मिले, सामर्थ्य मिले, और वह वचन के द्वारा बुद्धिमान किया जाए।


जैसे कोई भी विद्यार्थी अपनी साँसारिक पढ़ाई को लापरवाही से और यूँ ही, अपने मन-मस्तिष्क को ठीक से तैयार किए बिना, यहाँ-वहाँ से यदा-कदा पढ़ने के द्वारा सही रीति से नहीं कर सकता है; उसी प्रकार से परमेश्वर के वचन के अध्ययन को भी बिना उचित तैयारी के नहीं सीखा जा सकता है। पवित्र आत्मा से सीखने के लिये वचन को प्रार्थना के साथ, नियमित, योजनाबद्ध रीति से, क्रमवार, और विचार करते हुए यत्न के साथ पढ़ना चाहिए (भजन 119:4)। जब विश्वासी बारंबार पढ़ने, उस की शिक्षाओं को व्यावहारिक रीति से अपने जीवन में लागू करने, और उसके बारे में औरों के साथ चर्चा करने के द्वारा अपने मन-मस्तिष्क को वचन से भर लेता है, तब पवित्र आत्मा भी विश्वासी की सहायता करता रहता है कि उस वचन के अर्थ और उपयोगिता को उसे बताए और समझाए, कदम-ब-कदम वचन में परिपक्व होते जाने में सहायता करे। 


अगले लेख में हम दूसरी बात, अर्थात, परमेश्वर के वचन को पढ़ने और अध्ययन करने के लिए पर्याप्त और उचित समय न लगाना, और सामान्यतः यह तब होता है, जब विश्वासी पवित्र आत्मा के निर्देशों को जानने और मानने के लिए प्रतिबद्ध नहीं होता है, को देखेंगे; और यह उस बात का जो हमने अभी देखी है, उसे आगे ज़ारी रखना है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 102 - Stewards of Holy Spirit - 22 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Learning From the Holy Spirit – 2

 

Since the previous articles of this series, we have been seeing that every truly Born-Again or saved Christian Believer is a steward of the provisions God has given him for his Christian living and ministry. And one of the given provisions is God the Holy Spirit residing in him since the moment of his salvation. The Holy Spirit has been given to be a Helper, Teacher, and Guide to every child of God so that he can worthily fulfill his God assigned ministry. Nowadays, there are many prevalent misconceptions and wrong teachings about the Holy Spirit. Unless one has a clear Biblical understanding of the facts about God the Holy Spirit, he cannot utilize the help, guidance, and power of the Holy Spirit made available to him by God. The main teachings about the Holy Spirit are found in John’s gospel, chapters 14 to 16, in the Lord Jesus’s last discourse with His disciples before being caught and taken for crucifixion. We have been studying from John 14:17 for the past some time about the Holy Spirit, and of late we have been learning about the world not knowing Him; but the disciples of the Lord knowing Him. In this context, since the previous article, we have started learning about learning God’s Word from the Holy Spirit.


We have seen that God has given us His Word, not to be a closed and enigmatic book; but to study and learn it. God desires to teach it to us Himself, provided we are willing to learn it from Him and obey His teachings. One of the purposes of God the Holy Spirit being given is to teach the children of God the Word of God. A pitfall for every Believer is that instead of diligently learning God’s Word from the Holy Spirit, they usually take the easy way out of depending upon some person and books to learn. Then, Satan has a good opportunity to bring in wrong doctrines and false teachings, and he makes full use of it.  Satan then misleads and misguides Believers into wrong teachings, doctrines, and inappropriate practices. In the last article we had stopped at the three main reasons which prevent the Christian Believer from learning God’s Word from the Holy Spirit. We can understand the importance of these three reasons by taking our secular education as an example; these reasons are equally applicable to not being able to acquire a secular education, as well as not being able to acquire a spiritual education and learning God’s Word from the Holy Spirit. Today we will take up the first of these three reasons.


The first main reason for a Believer not being able to learn from the Holy Spirit is the deficiency of God’s Word in him, in quantity as well as quality. We know very well from our secular education, the more the student reads and studies his subjects, and the more he assimilates them in quantity and quality, the better he does in his exams, and in their practical applications in life where they are required. To do this, the student has to keep reading his textbooks over and over again, complete his assignments, and discuss with others what he has read and learnt. Those who do not spend time in doing these personally and diligently, will never learn the subject. A single reading, or relying on occasional erratic readings from here and there, or merely listening to lectures given by the teacher, or listening to someone else reading the lessons, never suffices to actually and adequately learn the subject matter.


The same holds equally true for learning God’s Word. Ponder over some things that the Lord Jesus said about the Holy Spirit teaching the disciples: in John 14:26, the Lord said “…He will teach you all things, and bring to your remembrance all things that I said to you.” The first thing to note is that the Holy Spirit will teach to the Lord’s disciple “all things.” Now, couple this with 2 Peter 1:3 – all things for life and godliness have already been given to the Believers. With this we have an all-encompassing comprehensive curriculum prepared by God the Father for His children. In other words, God’s curriculum consists of everything we will ever need on this earth and beyond. God has kept it ready for learning by the Lord’s disciples, and to be taught to them by the best teacher that ever could be – God Himself.


The second thing to note here is that the Lord said that the Holy Spirit will “bring to your remembrance all things that I said to you.” Therefore, the main method of the Holy Spirit’s teaching will be by making us recall or remember what the Lord Jesus has said regarding any given situation, for anything that comes our way. The Lord affirmed this again in John 16:14-15. It is important to bear in mind that all of Scriptures, even the Old Testament, speak of the Lord Jesus (Luke 24:27; John 5:39, 46)। The Lord Jesus during His earthly ministry, besides His other teachings, also explained things about Him from the Old Testament to the disciples (Clarifications given in the Sermon on the Mount in Matthew 5-7; Mark 4:34; Mark 10:32; Luke 24:44). Therefore, the Holy Spirit would not only remind the disciples of what the Lord taught in His earthly Ministry, but, according to the need of the hour, He will also remind from all of the Scriptures.

 

But for the Holy Spirit to be able to remind and teach the Believers, there has to be a readily available ‘stock’, a repository of what the Lord Jesus has said. It is from this stock that He can bring to our remembrance what we need to learn and apply in any given situation. To be readily utilized, this stock or repository has to be available in two forms – firstly, in a physical, external form – the written Word of God – the Bible. And we have seen that the Bible has been authored by the Holy Spirit through inspiring the various authors who have written it (2 Timothy 3:16), and made available to us in the written form. And secondly, it should at all times also be present in our hearts and minds (Joshua 1:8; Job 22:22; Psalm 37:31; Psalm 40:8; Proverbs 2:1). The Holy Spirit has already done His part, He has given to us the Word of God in a written form. Now the Believers have to do their part, i.e., assimilate God’s Word, fill their hearts and minds with it, and always keep it readily available for any occasion, for the Holy Spirit to teach as and when required. When God’s Word is present with the Believer in both forms, then the Holy Spirit will be able to make him recall and remember the Word, as is appropriate for each and everything, for every situation that he may face, and thus be guided, be strengthened, and be made wise by that Word.


Just as no student can properly study for his secular education by randomly and carelessly reading from here and there, off and on, without preparing himself and his mind for the study; similarly, God’s Word too cannot be learned without a proper preparation. To learn from the Holy Spirit it should be read prayerfully, regularly, systematically, sequentially, and diligently pondered over (Psalm 119:4). As one fills his heart and mind with God’s Word by repeatedly going through it, practically applying its teachings in life, and talking about it with others, the Holy Spirit also helps and guides the Believer in learning the meanings and applications of God’s Word and maturing in it, step by step.

 

In the next article we will take up the second reason, i.e., lack of giving adequate time to read and study God’s Word, and this usually is due to the Believer’s not being committed enough to follow and obey the instructions of the Holy Spirit, which actually is a continuation of what we have just seen.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 5 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 59 - Appropriately Handling God’s Word – 4 / आशीषित एवं सफल जीवन – 59 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 4

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 59 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 44

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 4

 

हमने पौलुस के जीवन और सेवकाई से परमेश्वर के वचन के साथ ठीक से व्यवहार करना सीखना आरम्भ किया है। पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 1:17 के साथ आरंभ किया था, और देखा था कि यहाँ पर परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई के लिये पौलुस तीन बातें कहता है: पहली, उसे बपतिस्मा देने के लिए नहीं भेजा गया था; दूसरी, उसे सुसमाचार प्रचार करने के लिए भेजा गया था; और तीसरी उसका प्रचार “शब्दों के ज्ञान के अनुसार नहीं” था; और यह करने का कारण भी वह बताता है, “ऐसा न हो कि मसीह का क्रूस व्यर्थ ठहरे।” इन तीन में से पहली बात को हमने पिछले लेख में देखा था, और उस से शिक्षा ली थी कि, जो परमेश्वर के वचन को बाँटने, प्रचार करने, सिखाने की सेवकाई में लगे हैं, उन्हें परमेश्वर द्वारा उनके लिए निर्धारित और प्रदान की गई सेवकाई के बारे में पता होना चाहिए, उन्हें उसका ध्यान रखना चाहिए, और उन्हें उसे पूरा करना चाहिए। किसी को भी हर एक कार्य, या वह जो उसे अच्छा लगता है नहीं करना है; केवल वही करना है जो परमेश्वर ने उसे सौंपा है (इफिसियों 2:10)। इसलिये, परमेश्वर द्वारा सौंपी गई सेवकाई से बाहर की किसी भी बात में आगे बढ़ने से पहले, उन्हें उस बात को करने के लिए अच्छे से जाँच-परख लेना चाहिए, उसे करने की पुष्टि कर लेनी चाहिए, तब ही उसमें आगे बढ़ना चाहिए, कहीं शैतान उन्हें बहका कर कुछ अनुचित न करवा रहा हो। आज हम दूसरी बात को देखेंगे।


परमेश्वर की कलीसिया में, विभिन्न लोगों को, कलीसिया की उन्नति और बढ़ोतरी के लिए विभिन्न वरदान और ज़िम्मेदारियाँ दी गई हैं (1 कुरिन्थियों 12:28; इफिसियों 4:11-13)। परमेश्वर पवित्र आत्मा के द्वारा निर्धारित की गई सेवकाई के अनुसार, उसी ने कलीसिया के सदस्यों को उचित वरदान भी दिए गए हैं (1 कुरिन्थियों 12:5-6, 11), ताकि वे अपनी सेवकाइयों को योग्य रीति से कर सकें। उसके परिवर्तन के समय पौलुस को सौंपी गई प्राथमिक सेवकाई थी सुसमाचार का प्रचार और अन्यजातियों और राजाओं, और इस्राएलियों के सामने परमेश्वर के नाम को प्रकट करना (प्रेरितों 9:15)। लेकिन पौलुस का जीवन और उसकी सेवकाई दिखाते हैं कि सुसमाचार का प्रचार करना ही वह एकमात्र वरदान नहीं था जो पौलुस को दिया गया था। पौलुस के पास अन्य वरदान, जैसे कि, परमेश्वर से मिले नए आत्मिक प्रकाशनों को लोगों तक पहुँचाना (1 कुरिन्थियों 11:23; गलातीयों 1:11-12; इफिसियों 3:3-5, 8-9; 1 थिस्सलुनीकियों 4:1), सामर्थ्य के अनोखे काम करना, दुष्टात्माओं को निकालना, और यहाँ तक कि मृतकों को भी पुनः जीवित करना भी थे (प्रेरितों 16:18; 19:11-12; 20:9-12; 28:8)। लेकिन परमेश्वर के द्वारा उसे दिए गए इन वरदानों और योग्यताओं ने उसे कभी इस बात की अवहेलना नहीं करने दी कि उसकी प्राथमिक सेवकाई सुसमाचार प्रचार करना है, जैसा की वह 1 कुरिन्थियों 9:16-17 में कहता है।


इसीलिए हम देखते हैं कि उसके लेख, उसकी उसे सौंपी गई इस प्राथमिक सेवकाई पर ही केन्द्रित रहते हैं। पौलुस ने कभी भी उसे दिए गए अन्य वरदानों के बारे में विस्तार से नहीं सिखाया या लिखा। यद्यपि उसने अन्य भाषाओं में बोलने के वरदान के बारे में कुछ विस्तार से अवश्य लिखा, किन्तु वह भी कुरिन्थुस की मण्डली में घुस आई गलतियों को सही करने के सन्दर्भ में था। उस मण्डली ने अन्य भाषाओं के पवित्र आत्मा के वरदान को गलत समझना और उसका अनुचित रीति से उपयोग करना आरंभ कर दिया था, और उन में से कुछ लोग औरों पर अपने आप को बड़ा दिखाने के लिए उस वरदान का दुरुपयोग कर रहे थे। इन सभी बातों के कारण कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों की गवाही और उनकी आत्मिक उन्नति खराब हो रही थी, जो उनके द्वारा सुसमाचार तथा परमेश्वर के वचन के प्रचार के लिए हानिकारक था। इसीलिए पौलुस को पवित्र आत्मा की अगुवाई में इस वरदान के बारे में कुछ विस्तार से बताना पड़ा, जिससे कि गलतियों को सुधार सके, और उन्हें लौटा कर उन्हें दिए गए परमेश्वर के वचन के साथ सही व्यवहार पर ला सके।


कुरिन्थुस की मण्डली को लिखी अपनी पहली पत्री, जिसमें उसने उस मण्डली में घुस आई कई गलतियों को संबोधित किया है, के समापन की ओर आते हुए पौलुस उन्हें वापस सुसमाचार पर ले कर जाता है (1 कुरिन्थियों 15:1-4)। निहितार्थ यह है कि उनके द्वारा सुसमाचार को सही प्रकार से समझने और अपने जीवनों में उसका ठीक से उपयोग एवं पालन करने में ही उनकी समस्याओं के समाधान, तथा गलतियों को पहचानने और सुधारने का मार्ग है। परमेश्वर की कलीसिया में उठने वाली प्रत्येक समस्या की जड़ में, तथा वचन के दुरुपयोग और उस से गलत व्यवहार का कारण, हमेशा ही कोई न कोई पाप होता ही है। समस्या की यह जड़, यह पाप, बहुधा बहुत गहरा छिपा हुआ होता है, तथा उसे परमेश्वर के प्रति भक्ति और श्रद्धा से बहुत अच्छे से ढांपा हुआ भी होता है। लेकिन जब मसीही विश्वासी कलवरी के क्रूस के सामने आ कर खड़ा होता है, अपने छुटकारे के आधार और उसके लिए चुकाई गई कीमत पर विचार करता है, पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन में अपने जीवन का आँकलन प्रभु यीशु के जीवन को सामने रख कर करता है, तो उसके सामने उसका यह छिपा हुआ पाप प्रकट हो जाता है। तब वह कायल होता है, पश्चाताप करता है, और परमेश्वर से क्षमा मांगकर उससे निकलने का मार्गदर्शन माँगता है। वह अपनी गलतियों को सुधारना सीखता है, तथा परमेश्वर के अनुग्रह, कृपा, और धीरज रखने को और भी बेहतर समझ पाता है। इसलिए, सुसमाचार न केवल पापियों को उद्धार देने के लिए, बल्कि भटके हुए मसीही विश्वासी को लौटा कर परमेश्वर की संगति में बहाल करने, और उसे फिर से परमेश्वर के लिए उपयोगी बनाने के लिए भी उपयोगी है।


तो, यहाँ पर, पौलुस के जीवन से हमने परमेश्वर के वचन के साथ व्यवहार के दूसरे सिद्धांत के बारे में देखा है कि, परमेश्वर द्वारा दी गई अपनी सेवकाई को पहचानो, परमेश्वर द्वारा दिए गए वरदानों और योग्यताओं का सदुपयोग करो, तथा परमेश्वर पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन में उन वरदानों को परमेश्वर के वचन के साथ सही व्यवहार करने के लिये प्रयोग करो। इससे आप को भी आशीष मिलेगी, तथा परमेश्वर के नाम को भी महिमा मिलेगी। अगले लेख में हम 1 कुरिन्थियों 1:17 की तीसरी बात को देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 59 - Be Stewards of God’s Word – 44 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 4

 

We are now learning the appropriate way of handling God’s Word, through the life and ministry of the Apostle Paul. In the previous article we had started with 1 Corinthians 1:17, and seen that Paul says three things about his God given ministry in that verse: Firstly, he was not sent to baptize; secondly, he was sent to preach the gospel; and, thirdly, he preached ‘not with wisdom of words’, and the reason for doing so was, ‘lest the cross of Christ should be made of no effect.’ Of these three, we had seen the first one, and drew the lesson that those engaged in the ministry of sharing, preaching, teaching the Word of God, should be aware of their God appointed ministry, they should take care of it, and fulfil it. No one is supposed to do everything, nor that which he wants to do; rather, only that which God has asked him to do (Ephesians 2:10). Therefore, before doing anything outside of their God given ministry, it should diligently be cross checked and confirmed, before proceeding with doing it, lest Satan be deceiving them into doing something inappropriate. We will consider the second statement today.


In the Church of God, different people have been given different gifts and responsibilities for the growth and edification of the Church (1 Corinthians 12:28; Ephesians 4:11-13). According to the ministry allocated by God the Holy Spirit, appropriate gifts too have been given to the members of the Church by Him (1 Corinthians 12:5-6, 11), to help them carry out their ministries worthily. Paul, at the time of his conversion, had primarily been given the ministry of preaching the Gospel and witnessing for God to Gentiles, kings, and children of Israel (Acts 9:15). But Paul’s life and ministry also shows that preaching the gospel was not the only God given gift that he had. Paul also had the gift of receiving new spiritual revelations from God to pass them on to others (1 Corinthians 11:23; Galatians 1:11-12; Ephesians 3:3-5, 8-9; 1 Thessalonians 4:1), doing various miracles and wonders, of healing, of casting out demons, and even of raising the dead back to life (Acts 16:18; 19:11-12; 20:9-12; 28:8). But these God-given gifts and abilities never made him lose sight of the fact that his primary ministry was of preaching the gospel, as he reaffirms it in 1 Corinthians 9:16-17.


Therefore, we see that his writings are focused on this main ministry that had been entrusted to him. Paul never wrote or taught in any detail about the various other gifts that God had given him. Although he did write in some detail about the gift of speaking in tongues, but that too was in context of rectifying the error that had come into the congregation of the Church at Corinth. That congregation had started misunderstanding and misusing the Holy Spirit’s gift of speaking in tongues, in an incorrect manner, and some were using this gift to assert superiority over others. All of this was adversely affecting the spiritual growth and witness of the Christian Believers in Corinth, which would negatively impact the preaching of the gospel and sharing ऑफ God’s Word by the Corinthian Christian Believers. Therefore, Paul through the Holy Spirit had to explain about this gift in some detail, rectify the errors, and bring them back to correctly handling God’s Word that they had received.


As Paul concludes his first letter to the Corinthians, in which he addresses the various errors that had come into that congregation, Paul takes them back to the gospel (1 Corinthians 15:1-4). The implication is that finding solutions to their problems, and the way to realize and rectify their errors, is through their properly understanding the gospel, correctly using and applying it to their lives. Always at the root of every problem in the Church of God and the reason for every mishandling of God’s Word is sin. This root cause, this sin, is very often quite covert, and well covered with an external appearance of being godly and reverent. But when the Christian Believer comes and stands before the Cross of Calvary, ponders over the basis of his redemption and what it cost, under the guidance of the Holy Spirit assesses his life in light of the life of the Lord Jesus, his hidden sin is exposed to him. Then he is convicted and repents for it, and seeks God’s forgiveness and guidance to come out of it. He learns how to correct the error, and understands God’s grace, longsuffering, and forbearance even better. Hence, the gospel not only serves to bring salvation to the sinners, but also serves to bring the wayward Believer back into God’s fellowship and make him useful for God once again.


So, here, from Paul’s life, we see about the second principle of handling God’s Word – know your God given ministry, and use your God given gifts and abilities, under the guidance of the Holy Spirit, to focus your handling of God’s Word in the proper manner. Doing this will bless you and also others, and glorify God’s name. In the next article we will consider the third point of 1 Corinthians 1:17.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language