ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

नम्रता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नम्रता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

Blessed and Successful Life - 173 - Church Stewardship - Practical Implications – 10 / आशीषित एवं सफल जीवन – 173 - कलीसिया का भण्डारीपन - व्यावहारिक निहितार्थ – 10

 

आशीषित एवं सफल जीवन 173

कलीसिया के भण्डारी – 40

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


Click Here for the English Translation

कलीसिया का भण्डारीपन -

व्यावहारिक निहितार्थ – 10 


नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी, परमेश्वर द्वारा उन्हें प्रदान किये गए प्रावधानों और विशेषाधिकारों के भण्डारी हैं, और उन का उचित उपयोग करने के लिए परमेश्वर को उत्तरदायी हैं। इन प्रावधानों और विशेषाधिकारों में से हम जिसके बारे में वर्तमान में सीख रहे हैं वह है परमेश्वर द्वारा विश्वासियों को उसकी कलीसिया का अंग बनाना और अपने अन्य सन्तानों की सहभागिता में रखना। कलीसिया से सम्बन्धित इन विशेषाधिकारों के भण्डारी होने के नाते, यह विश्वासियों की ज़िम्मेदारी है कि वे कलीसिया की बढ़ोतरी में योगदान दें, और अन्य विश्वासियों की आत्मिक उन्नति में सहायता करें। हम देख चुके हैं कि परमेश्वर के वचन की कलीसिया में तथा विश्वासियों के मध्य उचित सेवकाई, दोनों – गुणवत्ता एवं मात्रा में, कलीसिया और विश्वासियों की बढ़ोतरी और उन्नति को निर्धारित करती है; और पिछले लेखों में हमने इसके कुछ पक्षों को देखा है। इससे पिछले लेख में हमने इस संदर्भ में 1 तीमुथियुस 1:3-4 को देखना आरंभ किया है, और 1 तीमुथियुस 1:3 से देखा है कि पौलुस ने तीमुथियुस को निर्देश दिया कि उसने जो इफिसुस की कलीसिया में सिखाया है, उससे भिन्न किसी शिक्षा को, किसी के भी द्वारा नहीं सिखाने दे; तथा साथ ही यह भी देखा था कि तीमुथियुस को यह ज़िम्मेदारी किस प्रकार से निभानी है। प्रेरितों 20:18-27 में, पौलुस इफिसियों की मण्डली के अगुवों के साथ, उनके मध्य में अपनी सेवकाई का अवलोकन करता है। आज हम प्रेरितों के इसी खण्ड से उस “शिक्षा” के बारे में देखेंगे, जो पौलुस ने इफिसुस में दी थी, और जिसके लिए तीमुथियुस को निर्देश दिया कि सुनिश्चित करे कि अन्य लोगों के द्वारा भी वही शिक्षा दी जा रही है। पौलुस की इस शिक्षा का सार प्रेरितों 20:18-20, 27 में मिलता है, जहाँ से हम इसे देखेंगे; और फिर 1 तीमुथियुस 1:4 पर भी थोड़ा विचार करेंगे।

प्रेरितों 20:18-20, 27 के इन पदों से हम पौलुस द्वारा उल्लेखित, और उसके द्वारा इफिसुस में दी गई “शिक्षा” के मुख्य बिंदुओं को देख और समझ सकते हैं। पौलुस  उसी के लिए वह तीमुथियुस को निर्देश दे रहा है कि केवल उसी शिक्षा का पालन किया जाए, और किसी के भी द्वारा कुछ अन्य बात का प्रचार करना अथवा सिखाया न जाना न हो। तात्पर्य यह है कि वह जो इफिसुस की मण्डली के लिए इतना अनिवार्य था, कि तीमुथियुस को उसका पालन किया जाना सुनिश्चित करना ही था, वही आज, हमारे वर्तमान कलीसियाओं और मण्डलियों के लिए भी उतना ही आवश्यक एवं अनिवार्य है। और इसीलिए, विश्वासियों को, परमेश्वर के भण्डारी होने के नाते, यह सुनिश्चित करना है कि उन शिक्षाओं का पालन किया जाए। 

यहाँ, प्रेरितों 20 के पदों में, पौलुस द्वारा पालन की और सिखाई जाने वाली बातों का सार इस प्रकार है:

  • पद 18: पौलुस इस बारे में दृढ़ निश्चय था कि उनके मध्य एक आदर्श जीवन व्यतीत करे, अर्थात, उसने पहले अपने विश्वास और उसके अभिप्रायों को अपने सुनने वालों के समक्ष, उसके आस-पास के लोगों के मध्य, जी के और करके दिखाया; उसके बाद ही उसका प्रचार किया, और फिर अपने प्रचार के समर्थन में जो वह सीखा रहा था, उसे कर के भी दिखाता जाता था।

  • पद 19: यह करते हुए, पौलुस का प्राथमिक उद्देश्य प्रभु की सेवा करना था – परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला, न कि मनुष्यों को प्रसन्न करने वाला (गलतियों 1:10) बनकर रहना था। पौलुस इस पद में कहता है कि उसके मन में इफिसुस के लोगों के पापों के लिए, जो घोर मूर्ति-पूजा और व्यभिचार में पड़े हुए थे, गहरा संताप था, और वह उनके लिए रो-रो कर परमेश्वर से प्रार्थना करता था। उसके विरुद्ध उनके द्वारा लाए गए प्रतिरोध और समस्याओं के बावजूद वह नम्रता और सहनशीलता के साथ उनके मध्य परमेश्वर के वचन की सेवा किया करता था; उसका विरोध करने वाले उन “परमेश्वर के लोगों,” और परमेश्वर द्वारा दिए गए पवित्र-शास्त्र का पालन करने का दावा करने वाले यहूदियों के मध्य भी। दूसरे शब्दों में, पौलुस के प्रचार और शिक्षाओं ने, परमेश्वर के वचन का पालन करने का दावा करने वाले उन “परमेश्वर के लोगों” के जीवनों में पाई जाने वाली गलतियों और कमियों को उजागर किया था; और इस से वे विचलित हो गए थे। इसलिए, बजाए अपने आप को जाँचने-परखने और सुधारने के, उन्होंने प्रत्युत्तर में, पौलुस को ही ऐसी बातें प्रचार करने और सिखाने से रोक देने के प्रयास किए। किन्तु पौलुस उनके द्वारा उसके विरुद्ध खड़ी की जा रही समस्याओं से घबराए और रुके बिना, अपनी सेवकाई में लगा ही रहा। सीखने के लिए पाठ यह है कि परमेश्वर के वचन की सेवकाई करने वाले सेवक के गुण होने चाहिएं कि वह भटके या खोए हुओं के लिए मनों में एक सच्चा बोझ रखे, जिनका वह भला करना चाहता है उनके विरोध के बावजूद सेवकाई में डटा रहे, और विरोध तथा तिरस्कार के बावजूद, नम्रता का जीवन जीता रहे।

  • पद 20, 27: पौलुस को जो प्रचार करना और सिखाना था, उसके लिए उसके पास अपने द्वारा निर्धारित की गई कोई व्यक्तिगत रूपरेखा या योजना नहीं थी। हमने पिछले लेखों में देखा है कि पौलुस पवित्र आत्मा पर निर्भर रहता था कि उसे प्रचार करने और सिखाने के लिए उपयुक्त वचन दे। पवित्र आत्मा की अगुवाई में वह कलीसिया को, जो कुछ भी उनके लाभ के लिए था, उसे का प्रचार करता और उन्हें सिखाता था, और इस प्रकार उसने उन्हें “पूरी रीति से परमेश्वर की सारी मनसा” बिना झिझके बता दी। दूसरे शब्दों में, पवित्र आत्मा ने अपनी योजना और मार्गदर्शन में, अपनी अगुवाई में, और अपने तरीके से उसे वचन की सभी बातें सिखाने की सामर्थ्य एवं समझ-बूझ दी। पौलुस यह अपनी बुद्धि से ठीक से नहीं कर पाता, कुछ छोड़ देता या बताना भूल जाता, या कुछ बातों को अनावश्यक समझ लेता। किन्तु पवित्र आत्मा की योजना और मार्गदर्शन में वह कठिन परिस्थितियों के बावजूद सब कुछ सिखा सका। यह हमें स्पष्ट कर देता और समझाता है कि क्यों पौलुस ने तीमुथियुस को निर्देश दिया और इस बात पर जोर दिया कि उसने जो इफिसुस में रहते हुए उन्हें सिखाया और प्रचार किया था, उसके अतिरिक्त और कुछ न सिखाया और बताया जाए। क्योंकि वही “पूरी रीति से परमेश्वर की सारी मनसा” थी; वही इफिसुस की मण्डली को जाननी और सीखनी थी, और यही आज हमारे लिए भी उतनी ही आवश्यक है। जैसा कि यहाँ पद 20 में दिया गया है, पौलुस ने यह तीन तरीकों से किया – उसने यह प्रचार और शिक्षा “तुम्हारे” यानि की सामूहिक कलीसिया या मण्डली को किया; बाहर लोगों के सामने जा कर यह किया; और घर-घर जाकर प्रचार किया तथा उन्हें सिखाया। यह हमें वचन की सेवकाई के उन तीन भागों को दिखाता है जो वचन के प्रभावी होने के लिए किए जाने चाहिएं, जिससे की कलीसिया की बढ़ोतरी तथा विश्वासियों की आत्मिक उन्नति हो सके।

  • पद 21: अपने विश्वास की गवाही देना और सुसमाचार प्रचार करना, “परमेश्वर की ओर मन फिराना, और हमारे प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करना चाहिए” पौलुस की सेवकाई का अनिवार्य और अभिन्न अंग था। पौलुस का मुख्य उद्देश्य पवित्र शास्त्र के बारे में अपने ज्ञान और समझ को दिखाना, या अपनी वाक्पटुता प्रदर्शित करना, या सुनने वालों को पसन्द आने वाले संदेश देना नहीं था; वरन वह लोगों को पश्चाताप और प्रभु यीशु में विश्वास के लिए बुलाना चाहता था। तीमुथियुस को लिखी गई निर्देश की अपनी दोनों पत्रियों में, पौलुस ने उस से भी यही करने के लिए कहा है (1 तीमुथियुस 4:11, 15-16; 2 तीमुथियुस 4:1-5)।

इसके बाद, 1 तीमुथियुस 1:4 में, पौलुस ज़ोर देकर तीमुथियुस को, प्रचार और शिक्षा देने में, कहानियों (अर्थात मनुष्यों द्वारा गढ़ी और रची गई बातों) और अनन्त वंशावलियों पर मन लगाने के विरुद्ध सचेत करता है। दूसरे शब्दों में, प्रचार करने और शिक्षा देने में, जिस बात को उपयोग किया जा रहा है और जैसे वचन को प्रस्तुत किया जाता है, परिणाम पर उसका भी प्रभाव होता है, इसलिए वह कोई मन-गढ़न्त नहीं बल्कि बाइबल की खरी और सच्ची बात ही होनी चाहिए। इस पद में पौलुस तीमुथियुस को इसके लिए भी सचेत करता है कि परमेश्वर के वचन को सिखाने के लिए कहानियों और अनन्त वंशावलियों के उपयोग के द्वारा, अर्थात मनुष्यों की गढ़ी हुई बातों और तर्कों के द्वारा केवल विवाद ही उत्पन्न होते हैं, उनसे कोई आत्मिक उन्नति नहीं होने पाती है; उन्नति तो केवल वचन ही से होती है। अर्थात, यद्यपि ये बातें और ऐसा प्रचार रोचक और आकर्षक प्रतीत हो सकता है, और लोग उसकी सराहना भी कर सकते हैं, किन्तु इन कहानियों और अनन्त वंशावलियों के उपयोग के द्वारा कलीसिया अथवा विश्वासियों की न तो उन्नति और न ही बढ़ोतरी होती है। इसलिए, जैसे तब तीमुथियुस के लिए था, वैसे ही आज भी परमेश्वर के वचन के सेवकों के लिए है कि वे केवल परमेश्वर के वचन को ही अपने प्रचार और शिक्षाओं में उपयोग करें; प्रचार के हर एक अवसर के लिए पवित्र आत्मा से मांगें और सीखें, और फिर जैसे पवित्र आत्मा उनसे व्याख्या करवाता है, उनका मार्गदर्शन करता है, उसे वैसे ही सुनने वालों को बता दें, न कि अपनी ही कहानियों और घटनाओं की रचना करें, जो कि व्यर्थ और निष्फल ही ठहरेंगी।

अगले लेख में हम इस से आगे देखेंगे, तथा वचन के कुछ अन्य खण्डों से परमेश्वर के वचन की सेवकाई के विषय में कुछ और सीखेंगे।  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 173

Understanding the Church – 40

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Church Stewardship - Practical Implications – 10

 

The Born-Again Christian Believers, as stewards of the provisions and privileges given to them by God, are accountable to Him for worthily utilizing them. Of these provisions and privileges, the one we have currently been learning about is God having made the Believers members of God’s Church and having them brought into fellowship with God’s other children, by God. As stewards of these Church related privileges, it is the responsibility of the Believers to see that they contribute to the growth of the Church, and help the Believers progress in their spiritual lives. We have seen that proper ministry of God’s Word, in quality as well as quantity, in the Church and amongst the Believers determines this growth and progress of the Church as well as the Believers; and in the previous articles we have seen some aspects of this. In the last article we started considering 1 Timothy 1:3-4, and in our consideration of 1 Timothy 1:3, where Paul asks Timothy to ensure that no other doctrine, other than the one he had taught to the Ephesian Church is taught by the others, we had seen how Timothy had to do this. In Acts 20:18-27, Paul reminisces with the Elders of the Ephesian Church about his ministry amongst them. The summary of  Paul’s teachings in Ephesus is given in Acts 20:18-20, 27. Today, we will see from this passage in Acts about the “doctrine” that Paul had taught in Ephesus, and had asked Timothy to ensure it was being taught by others also; and also consider 1 Timothy 1:4 regarding the ministry of God’s Word.

In these verses from Acts 20:18-20, 27, we see the main features of this “doctrine” that Paul had taught in Ephesus. Paul is asking Timothy to ensure that only those teachings are being taught, and nothing new is brought in by anybody in their preaching and teaching. The implication is that which was so necessary for the Ephesian Church, that Timothy was to ensure adherence to it, is equally necessary for the present-day Churches, and the Believers, as God’s stewards, need to ensure that these doctrines are adhered to. 

Paul’s doctrinal points that he practiced, as summarized here in Acts 20, are:

  • Verse 18: Paul made it appoint to live an exemplary life amongst them, i.e., he first practiced and demonstrated his faith and its implications in his life amongst his audience, the people around him; only then did he preach about it; and continued to affirm his preaching by living out whatever he preached.

  • Verse 19: In doing this, Paul’s primary intention was to serve the Lord – be a God pleaser, and not a man pleaser (Galatians 1:10). In this verse Paul says that he had a deep burden for the sin of the people in Ephesus who were given to idolatry and debauchery, and he pleaded to God for them with tears. Paul ministered God’s Word to them in humility, patiently putting up with the opposition and problems being brought upon him by his detractors – the Jews, the “people of God,” who claimed to follow the Scriptures given to them by God. In other words, Paul’s preaching and teaching exposed the errors and deficiencies in the lives of these “people of God,” who claimed to follow the Scriptures, which made them uncomfortable. So, instead of evaluating and correcting themselves, they responded by trying to stop Paul from preaching and teaching such things. But Paul persevered, undaunted by the problems they brought against him. The lesson to learn is that the characteristics of ministers of God’s Word must be to have a heartfelt burden for the misled and lost, and persevere in ministering to them; and despite facing opposition and rejection from ones he is trying to help, live humbly in all circumstances.

  • Verse 20, 27: Paul did not have his own agenda for the preaching and teaching he was to do. We have seen in the previous articles that Paul depended upon the Holy Spirit to give him the appropriate Word to preach and teach. Under the guidance of the Holy Spirit, he preached and taught to the Church, all that was helpful for them, in this manner he unhesitatingly declared to them the “whole counsel of God” as guided by the Holy Spirit. In other words, the Holy Spirit gave him the plan and outline, and then under His guidance and appropriate manner gave him the ability and wisdom to preach and teach everything from God’s word. Had Paul done this on his own, then quite likely he might not have been able to do it as well through his own wisdom; he could have left out some things, could have forgotten to mention some other things, could have felt that preaching and teaching some other things was not necessary, etc. But in the planning and guidance of the Holy Spirit he could teach them the whole counsel of God, in the adverse circumstances. This clearly explains to us why Paul gave this instruction to Timothy and insisted that what he had taught and preached to them while he was with them in Ephesus, only that should now be taught and preached by others, and nothing other than that. Since that was the “whole counsel of God;” that was what the Ephesian Church needed to know and learn, and it is equally important and necessary for us as well, today. As mentioned here in verse 20, Paul did this through three methods – preaching and teaching to the “you,” i.e., the Church, the congregation; preaching publicly to those outside the Church; preaching and teaching from house to house. This shows us the three components that must be carried out for the Word ministry to be effective, for the Church and the Believers to grow.

  • Verse 21: Witnessing for his faith and preaching the Gospel, “repentance toward God and faith toward our Lord Jesus Christ” was an essential and integral part of Paul’s ministry. Paul’s main intention was not showing off his knowledge and understanding of the Scriptures, nor his eloquence, nor his ability of delivering messages that would be pleasing to the audience; but calling people to repentance and faith in the Lord Jesus. In both his letters of instructions to Timothy, Paul has emphasized to him for doing the same (1 Timothy 4:11, 15-16; 2 Timothy 4:1-5).

Then in 1 Timothy 1:4 Paul expressly cautions Timothy against going after fables (i.e., man-made stories) and endless genealogies, in his preaching and teachings. In other words, the content and manner of the preaching and teaching of the Word also has a bearing on the outcome, and should not be contrived, but should be truly and sincerely be Biblical. In this verse Paul also cautions Timothy that resorting to using fables and genealogies, i.e., using man-made stories and arguments to preach and teach God’s Word only causes disputes, and does not bring about godly edification; edification only happens through God’s Word. In other words, though they may seem interesting and attractive, though people may appreciate them, but these fables and genealogies never bring about growth and edification of the Church or of the believers. Hence, as it was then for Timothy, similarly today the ministers of God’s Word should make it a point to stick to God’s Word, learn what is to be preached on each occasion from the Holy Spirit, expound it to the audience as the Holy Spirit leads them to do, instead of creating stories and scenarios on their own, which will be vain and fruitless.

We will carry on from here in the next article, and look at some other aspects of the ministry of God’s Word from some other passages.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins, and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins; voluntarily and sincerely, surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 14 अगस्त 2025

The Holy Communion – 64 - Arrogance, an Evidence of Sin (2) / प्रभु भोज – 64 - अभिमान, पाप होने का प्रमाण (2)

 

प्रभु भोज 64

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ – अभिमान, पाप होने का प्रमाण (2)


पिछले लेख में हमने देखा था कि पौलुस के कुरिन्थुस की मण्डली के प्रति प्रेम, उनकी भलाई चाहने, उन्हें सुधार कर परमेश्वर के और निकट लाने, परमेश्वर के लिए और भी उपयोगी बनाने की भावना के बावजूद, उस मण्डली के कुछ लोग उससे सहमत नहीं थे, उसका विरोध करते थे, और वहां पर अपनी ही बातों को चलाना माँगते थे, और इसलिए पौलुस को नीचा तथा अविश्वासयोग्य दिखाना चाहते थे। यदि हम बाइबल के पात्रों के बारे में देखें, तो यही प्रकट होता है कि सांसारिकता से समझौते के जीवन में तथा पाप में पड़े, और परमेश्वर के वचन के सत्यों से दूर रहने वाले लोग हमेशा ही परमेश्वर के नबियों का, परमेश्वर द्वारा उन्हें सुधरने और सही मार्ग दिखाने वाले लोगों का विरोध और तिरस्कार ही करते आए हैं (प्रेरितों 7:51-52)। इस्राएलियों को दासत्व से छुड़ाकर लाने वाले मूसा को भी, जिसे परमेश्वर ने पृथ्वी का सबसे दीन और विश्वासयोग्य व्यक्ति कहा था, उस को अपने ही परिवार के लोगों से (निर्गमन 12:3, 7), इस्राएल के लोगों की मण्डली से (गिनती 16:1-3), इस तिरस्कार का सामना करना पड़ा था। स्वयं प्रभु यीशु को भी अपने परिवार जनों (यूहन्ना 7:5), और अपने इलाके के लोगों के अविश्वास और तिरस्कार का सामना करना पड़ा था (मत्ती 13:54-57; मरकुस 3:21; 6:1-6)। इसलिए पौलुस के प्रति कुरिन्थुस की मण्डली के कुछ लोगों का यह व्यवहार, कोई अनोखी या अनपेक्षित बात नहीं थी। परन्तु पौलुस का प्रत्युत्तर, हमारे लिए शिक्षा है कि प्रभु के लोगों को, आत्मिक लोगों को इस स्थिति में क्या करना चाहिए। और पौलुस ने जैसा किया, वैसा ही उपरोक्त अन्य सभी ने भी किया था। आज हम पौलुस के इस प्रत्युत्तर के बारे में देखेंगे।

कुरिन्थुस की मण्डली के कुछ लोगों के उसके प्रति रखे गए इस व्यवहार और रवैये की तुलना में, पौलुस चाहे परमेश्वर के वचन और सिद्धांतों को लेकर खरा और स्पष्टवादी था, किन्तु उनके प्रति दीन बना रहा, समझ-बूझ रखे रहा, उसके प्रति उनकी गलतफहमियों और गलत धारणाओं के प्रति धैर्य रखने वाला बना रहा, जिससे कि वह उन्हें उनकी गलतियों से और शैतान के हाथों से, जहाँ उन्होंने अपने आप को फंसा दिया था, निकाल सके, उन्हें बचा सके। उनमें जो कुछ भी गलत था, केवल उसके बारे ही में नहीं, किन्तु उनके आत्मिक जीवनों में और प्रभु यीशु की कलीसिया होने के नाते, उसके कारण उसने कभी उनके परमेश्वर के नया जन्म पाई हुई संतान होने, मसीही विश्वासी होने पर कोई प्रश्न नहीं उठाया; वरन उन्हें सदा ही उद्धार पाए हुए और परमेश्वर के परिवार के लोग होने को स्मरण दिलाकर उनसे रखी गई अपेक्षाओं को याद दिलाता रहा, इस ज़िम्मेदारी के नाते उन्हें कैसा व्यवहार और जीवन जीना है बताता रहा। यह तुलनात्मक रवैया हमारे सामने एक ठोस प्रकट तथ्य को लेकर आता है, कि पाप के कारण अभिमान, गलतफहमियाँ, गलत धारणाएं, और हृदयों की कठोरता आती है; किन्तु परमेश्वर की भक्ति का जीवन दीनता, धैर्य, सहनशीलता, और समझ-बूझ से काम करने वाला होता है, खरे और स्पष्टवादी होने के बावजूद भी। प्रभु की मेज़ में भाग लेने वालों के लिए इस बात का प्रकट तात्पर्य है कि यदि किसी मसीही के जीवन में अभिमान, असहनशीलता, पीठ-पीछे चुगली और बुराई करना, किसी विश्वासी को नीचा दिखाने या अपमानित करने की भावना, दूसरों पर दोषारोपण करने की प्रवृत्ति, और हृदय की कठोरता है, आदि हैं, तो फिर उसके जीवन में कोई पाप छिपा हुआ है, जिसका अभी तक उसने प्रभु के साथ समाधान नहीं किया है। और क्योंकि वह पाप झपटा मारकर गिरा देने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहा है, इसलिए इससे पहले कि वह कोई विनाश जीवन में लाए, इससे पहले कि वह प्रभु द्वारा दी गई आशीषों को बर्बाद करे, पहले उसे प्रभु के सामने लाकर उसका निवारण कर लें और तब योग्य रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लें।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 64

English Translation

The Lord’s Table - Arrogance, an Evidence of Sin (2)

      

In the previous article we had seen that despite Paul’s love and care for them, wanting to do good for them, correct them and bring them nearer to God, his desire to make them even more useful for God, some people of the Corinthian Assembly did not agree with him, opposed him. They wanted to control the Assembly and run it in the way they wanted; therefore, they wanted to demean Paul and show him to be untrustworthy. If we consider the characters of the Bible, then it becomes evident that the people living a life of compromise with the world and in sin, and staying away from the truths of God’s Word, they have always opposed and rejected God’s people, and God’s attempts to correct and bring them to the right path (Acts 7:51-52). Moses, who delivered the Israelites from the bondage of Egypt, and who was called the humblest person on earth and most faithful by God, had to face this from his own family (Numbers 12:3, 7), and also the congregation of Israel (Numbers 16:1-3). Even the Lord Jesus had to suffer the same from His family (John 7:5), and from the people of His region (Matthew 13:54-57; Mark 3:21; 6:1-6). Therefore, this behavior of the Corinthian Church towards Paul was nothing unique or unusual. But Paul’s response to the situation provides a lesson for us, about how the Lord’s people, the spiritual people, should deal with such a situation. The way Paul responded was similar to the way all the others mentioned above had also responded. Today we will look into Paul’s response to this situation.

In contrast to the attitude that some in the Corinthian Church had developed towards him, Paul though forthright for the Word of God and doctrines, remains humble, understanding, and willing to put up with their misunderstandings and misconceptions about him, so that he may deliver them from their errors and Satan’s hand into which they had placed themselves. Despite all that was wrong with them, not just about him, but in their spiritual lives and as the Church of the Lord Jesus, he never ever questions their being the Born-Again children of God, being the Christian Believers; rather always keeps reminding them of their being saved and being the family of God, teaches them what was expected of them and how they ought to conduct themselves. This contrast places before us the stark fact that sin brings arrogance, misunderstandings, misconceptions, and hardening of hearts; but godly living brings humility, forbearance, and a tolerant, understanding attitude, even while being forthright and committed to the Word of God. The evident implication for the participants in the Lord’s Table is that if, in the life of a Christian Believer, there is any arrogance, intolerance, back-biting, desire to bring down or humiliate a Believer, casting aspersions on others, a hardening of heart, etc. then there is sin that has not yet been settled in that person’s life, and is lurking to pounce. Instead of letting it simmer inside and wreak havoc at some opportune moment, first bring it to the Lord and settle it before it destroys the blessings of the Lord, and then participate in the Holy Communion in a worthy manner.

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 9 जुलाई 2025

The Holy Communion – 28 - A Memorial (2) / प्रभु भोज – 28 - एक यादगार (2)

 

प्रभु भोज 28

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:14 - प्रभु की मेज़ - एक यादगार (2)

 

       पिछले लेख में हमने देखा था कि किस प्रकार से प्रभु परमेश्वर ने फसह को इस्राएलियों के लिए एक वार्षिक पर्व में परिवर्तित किया था; और उसी प्रकार से प्रभु यीशु ने भी प्रभु-भोज को अपने शिष्यों के लिए एक यादगार के लिए स्थापित किया था, जिससे कि वे सदा मानव-जाति के उद्धार के लिए दिए गए प्रभु के बलिदान, उसकी मृत्यु, गाड़े जाने, और जी उठने को स्मरण करते रहें। यही प्रभु-भोज में भाग लेने का प्राथमिक उद्देश्य है - कि परमेश्वर की सन्तान हमेशा इस बात को याद करते रहें और इसके बारे में अपनी याददाश्त को हमेशा ताज़ा रखें कि उनका छुटकारा केवल परमेश्वर के अनुग्रह से, कलवरी के क्रूस पर प्रभु यीशु द्वारा दिए गए बलिदान और मृतकों में से उसके पुनरुत्थान के कारण हुआ है। यह उनके किसी धार्मिकता के कार्यों के द्वारा नहीं है, न तो उनका कोई भी कार्य या कोई भी बात उनको उद्धार देने पाई थी और ना ही कभी दे सकती थी। जब तक परमेश्वर की सन्तान इसे निरन्तर स्मरण नहीं रखेंगे, और अपने जीवन इस मूल बात पर केन्द्रित करके नहीं जीएँगे, तो शैतान उन्हें भरमा और बहका कर स्व-धार्मिकता, घमण्ड, और अपने आप को औरों से बेहतर तथा अधिक उच्च समझने वाला बना देगा, बहुत बड़ी हानि में ले जाएगा। आज हम प्रभु की बलिदानी मृत्यु और उसके पुनरुत्थान को याद करते रहने के महत्व के बारे में कुछ और बातें देखेंगे।

        पतरस ने अपनी दूसरी पत्री में कहा है कि वह जानता है कि उसके संसार से जाने का समय आ गया है, लेकिन यह होने से पहले वह उन बातों की जो उसने सिखाई हैं, एक यादगार छोड़ कर जाएगा, ताकि वे लोग हमेशा उन्हें याद करते रह सकें (2 पतरस 1:12-15)। प्रभु यीशु ने हमें प्रभु भोज दिया, जिससे कि हम उसके बलिदान को जिसके द्वारा हम छुड़ाए और पापों से बचाए गए, को याद करते रह सकें। लेकिन क्योंकि परमेश्वर के लोगों ने स्वयं परमेश्वर के वचन और उसके निर्देशों को पढ़ना और सीखना छोड़ दिया है, इसलिए शैतान बड़ी चालाकी से, बहुत हल्के से इस यादगार को एक रीति, एक परंपरा में परिवर्तित करने में सफल रहा है, और उसकी शैतानी चालों ने बाइबल के विरुद्ध की यह बात लोगों के मनों में बहुत गहराई से बसा दी है कि प्रभु भोज केवल एक यादगार नहीं है, लेकिन इसमें भाग लेने से लोग प्रभु के जन हो जाते हैं, परमेश्वर को स्वीकार्य तथा स्वर्ग में प्रवेश के योग्य हो जाते हैं। यह गलत धारणा बहुत गहराई से लोगों के मनों में बैठ चुकी है और उनके अंदर से इसको निकाल बाहर करना, इसे हटा पाना बहुत कठिन हो गया है क्योंकि लोग अपने उन धार्मिक अगुवों की सुनने और मानने में अधिक विश्वास रखते हैं, जिन्होंने इस अनुचित और गलत धारणा को उन्हें दिया है, बजाए स्वयं परमेश्वर के वचन को पढ़ने, सत्य को सीखने और उसका पालन करने के।

        परमेश्वर घमण्ड को कतई सहन नहीं करता है, और प्रधान स्वर्ग-दूत, लूसिफर, अपने घमण्ड ही के कारण स्वर्ग से निकाला और गिराया गया, शैतान बँ गया। और इसीलिए वह आज भी लोगों से परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करवा के, उन्हें विभिन्न विधियों से किसी न किसी प्रकार के घमण्ड में डाल कर - चाहे वह धर्मी और धार्मिक होने का, परमेश्वर के वचन की समझ-बूझ रखने का, वचन का प्रचार करने का, इत्यादि का घमण्ड ही क्यों न  हो, परमेश्वर के लोगों को परमेश्वर की वास्तविक संगति, सहभागिता, और आशीषों से दूर रखता है; और वे धोखे में यही समझते रहते हैं कि अपने कर्मों के कारण वे धर्मी और परमेश्वर को स्वीकार्य हैं। परन्तु प्रभु-भोज के द्वारा जब व्यक्ति अपने पूर्णतः अयोग्य होने, और केवल परमेश्वर के अनुग्रह और प्रभु यीशु की बलिदानी मृत्यु तथा पुनरुत्थान के आधार पर परमेश्वर को स्वीकार्य होने को याद करता तथा ध्यान रखता है, तो यह उसे विनम्र बनाता है, और वह शैतान द्वारा घमण्ड में गिराए जाने से सुरक्षित हो जाता है, तथा परमेश्वर की वास्तविक संगति, सहभागिता, और आशीषों के साथ जुड़ा रहता है।

        जैसा कि हम पहले देख चुके हैं, प्रभु भोज में भाग लेना एक धार्मिक रीति या औपचारिकता नहीं है, किन्तु यह उनके लिए है जिन्होंने स्वेच्छा से प्रभु के योग्य जीवन बिताने उसकी आज्ञाकारिता में चलने का निर्णय लिया है, और इसके लिए कीमत चुकाने के लिए भी तैयार हैं। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं कि नहीं? क्या आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है कि नहीं? आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 28

English Translation

Exodus 12:14 - The Lord’s Table - A Memorial (2)

 

       In the previous article we had seen how the Passover was made an annual memorial feast for the Israelites by the Lord God; and similarly, the Lord Jesus established the Lord's Supper as a memorial for His disciples to keep remembering His sacrifice, His death, burial and resurrection for the redemption of mankind. This is the primary purpose of participating in the Holy Communion - that the children of God should keep recalling and refreshing their memories that they have been redeemed only by the grace of God through faith in the sacrifice of the Lord Jesus on the Cross of Calvary and His resurrection. No works of any righteousness, or any other thing had ever redeemed them or could ever redeem them and reconcile them with God. Unless God's children always keep this in mind, and live their lives centered on this basic fact, Satan will mislead them into assuming and trusting that their salvation is the result of something that they have done; and then carry them away into a life of self-righteousness, pride, and having an attitude of thinking themselves to be better or superior than others, and take them away into a great loss. Today, we will continue looking into the importance of always keeping the sacrificial death and resurrection of the Lord in mind.

        Peter says in his second letter that he knows that he will shortly be departing from this world, but before doing so, he will leave behind a reminder of the things he has taught, so that they can always be reminded of them (2 Peter 1:12-15). The Lord Jesus gave us the Holy Communion to remember his sacrifice that redeemed and saved us from our sins. But because God’s people have stopped studying and learning God’s Word and instructions for themselves, Satan has subtly and very cunningly managed to turn the this memorial observance into a ritual, and deviously has deeply planted into the hearts of people the unBiblical idea that participating in the Communion is not just a memorial, but it is what makes them God’s people, makes them acceptable to God, and worthy of entering heaven; an idea that has become very hard to remove and dispel, since they would rather listen to and obey their religious leaders who have given them this false impression, than study God’s Word and learn the truth for themselves.

        God does not tolerate pride at all, and it was because of pride that the Arch-Angel Lucifer was thrown out and fell to become Satan. It is for this reason that even today he keeps making people disobey God, and in one way or another make them fall into some kind of pride - it may even be the pride of being religious and righteous, of having an understanding and knowledge of God's Word, of being able to preach from and about God's Word, etc., and by this he keeps people away from the actual fellowship, communion, and blessings of God; while the people falsely keep thinking that because of their works, they are righteous and acceptable to God. But in participating in the Lord's Table, when a person remembers his unworthiness, and that he is made acceptable to God only by the grace of God because of the sacrificial death and resurrection of the Lord, it humbles him, and is made safe from being misled and being made to fall into pride by Satan. This ensures his truly being in fellowship, communion, and receiving the blessings of God.

        As we have seen earlier, participating in the Holy Communion is not a religious ritual or formality to be carried out perfunctorily, but is for those who willingly have chosen to be committed disciples of the Lord, to live in obedience to His Word, and are even willing to pay a price for doing so. If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 158 – Stewards of The Church / कलीसिया के भण्डारी – 40

Click Here for the English Translation


व्यावहारिक निहितार्थ – 10

 

    नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी, परमेश्वर द्वारा उन्हें प्रदान किये गए प्रावधानों और विशेषाधिकारों के लिए, परमेश्वर को उत्तरदायी हैं। इन प्रावधानों और विशेषाधिकारों में से हम जिसके बारे में वर्तमान में सीख रहे हैं वह है परमेश्वर द्वारा हमें उसकी कलीसिया का अंग बनाना और अपने अन्य सन्तानों की सहभागिता में रखना। इन विशेषाधिकारों के भण्डारी होने के नाते, यह विश्वासियों की ज़िम्मेदारी है कि वह कलीसिया की बढ़ोतरी और अन्य विश्वासियों की आत्मिक उन्नति में योगदान करें। हम देख चुके हैं कि परमेश्वर के वचन की कलीसिया में तथा विश्वासियों के मध्य उचित सेवकाई, दोनों – गुणवत्ता एवं मात्रा में, कलीसिया और विश्वासियों की बढ़ोतरी और उन्नति को निर्धारित करती है; और पिछले लेखों में हमने इसके कुछ पक्षों को देखा है। इससे पिछले लेख में हमने इस संदर्भ में 1 तीमुथियुस 1:3-4 को देखना आरंभ किया है, और 1 तीमुथियुस 1:3 से देखा है कि पौलुस ने तीमुथियुस को निर्देश दिया कि उसने जो इफिसुस की कलीसिया में सिखाया है, उससे भिन्न किसी शिक्षा को, किसी के भी द्वारा नहीं सिखाने दे; तथा साथ ही यह भी देखा था कि तीमुथियुस को यह ज़िम्मेदारी किस प्रकार से निभानी है। प्रेरितों 20:18-27 में, पौलुस इफिसियों की मण्डली के अगुवों के साथ, उनके मध्य में अपनी सेवकाई का अवलोकन करता है। आज हम प्रेरितों के इसी खण्ड से उस “शिक्षा” के बारे में देखेंगे, जो पौलुस ने इफिसुस में दी थी, और जिसके लिए तीमुथियुस को निर्देश दिया कि सुनिश्चित करे कि अन्य लोगों के द्वारा भी वही शिक्षा दी जा रही है। पौलुस की इस शिक्षा का सार प्रेरितों 20:18-20, 27 में मिलता है, जहाँ से हम इसे देखेंगे, और फिर 1 तीमुथियुस 1:4 पर भी थोड़ा विचार करेंगे।

    प्रेरितों 20:18-20, 27 के इन पदों से हम पौलुस द्वारा उल्लेखित की जा रही “शिक्षा” के मुख्य बिंदुओं को देख और समझ सकते हैं, जिनके लिए वह तीमुथियुस को निर्देश दे रहा है कि केवल उसी का पालन किया जाए और किसी के भी द्वारा कुछ अन्य बात का प्रचार अथवा सिखाया न जाना न हो। तात्पर्य यह है कि वह जो इफिसुस की मण्डली के लिए इतना अनिवार्य था, कि तीमुथियुस को उसका पालन किया जाना सुनिश्चित करना ही था, वही आज, हमारे वर्तमान कलीसियाओं और मण्डलियों के लिए भी उतना ही आवश्यक एवं अनिवार्य है। और इसीलिए, विश्वासियों को, परमेश्वर के भण्डारी होने के नाते, यह सुनिश्चित करना है कि उन शिक्षाओं का पालन किया जाए। यहाँ, प्रेरितों 20 के पदों में, पौलुस द्वारा पालन की और सिखाई जाने वाली बातों का सार इस प्रकार है:

  • पद 18: पौलुस इस बारे में दृढ़ निश्चय था कि उनके मध्य एक आदर्श जीवन व्यतीत करे, अर्थात, उसने पहले अपने विश्वास और उसके अभिप्रायों को अपने सुनने वालों के समक्ष, उसके आस-पास के लोगों के मध्य, जी के और करके दिखाया, उसके बाद उसका प्रचार किया, और फिर अपने प्रचार के समर्थन में जो वह कहता था, उसे करता भी था।

  • पद 19: यह करते हुए, पौलुस का प्राथमिक उद्देश्य प्रभु की सेवा करना था – परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला, न कि मनुष्यों को प्रसन्न करने वाला (गलतियों 1:10) बनकर रहना था। पौलुस के मन में इफिसुस के लोगों के पापों के लिए, जो घोर मूर्ति-पूजा और व्यभिचार में पड़े हुए थे, गहरा संताप था, और वह उनके लिए रो-रो कर परमेश्वर से प्रार्थना करता था। उसके विरुद्ध उनके द्वारा लाए गए प्रतिरोध और समस्याओं के बावजूद वह नम्रता और सहनशीलता के साथ उनके मध्य परमेश्वर के वचन की सेवा किया करता था; उसका विरोध करने वाले उन “परमेश्वर के लोगों” और परमेश्वर द्वारा दिए गए पवित्र-शास्त्र का पालन करने का दावा करने वाले यहूदियों के मध्य भी। दूसरे शब्दों में, पौलुस के प्रचार और शिक्षाओं ने, परमेश्वर के वचन का पालन करने का दावा करने वाले उन “परमेश्वर के लोगों” के जीवनों में पाई जाने वाली गलतियों और कमियों को उजागर किया था; और इस से वे विचलित हो गए थे। इसलिए, बजाए अपने आप को जाँचने-परखने और सुधारने के, उन्होंने प्रत्युत्तर में, पौलुस को ही ऐसी बातें प्रचार करने और सिखाने से रोक देने के प्रयास किए। किन्तु पौलुस उनके द्वारा उसके विरुद्ध खड़ी की जा रही समस्याओं से घबराए और रुके बिना, अपनी सेवकाई में लगा ही रहा। सीखने के लिए पाठ यह है कि खोए हुओं के लिए मनों में एक सच्चा बोझ, विरोध के बावजूद सेवकाई में डटे रहना, और नम्रता का जीवन जीना, परमेश्वर के वचन की सेवकाई करने वाले सेवक के गुण होने चाहिएं।

  • पद 20, 27: पौलुस को जो प्रचार करना और सिखाना था, उसके लिए उसके पास अपने द्वारा निर्धारित की गई कोई व्यक्तिगत रूपरेखा या योजना नहीं थी। हमने पिछले लेखों में देखा है कि पौलुस पवित्र आत्मा पर निर्भर रहता था कि उसे प्रचार करने और सीखने के लिए उपयुक्त वचन दे। पवित्र आत्मा की अगुवाई में वह कलीसिया को, जो कुछ भी उनके लाभ के लिए था, उसे का प्रचार करता और उन्हें सिखाता था, और इस प्रकार उसने उन्हें “पूरी रीति से परमेश्वर की सारी मनसा” बिना झिझके बता दी। दूसरे शब्दों में, पवित्र आत्मा ने अपनी योजना और मार्गदर्शन में, अपनी अगुवाई में, और अपने तरीके से उसे वचन की सभी बातें सिखाने की सामर्थ्य एवं समझ-बूझ दी, जो संभवतः वह अपनी बुद्धि से नहीं करने पाता, कुछ छोड़ देता या बताना भूल जाता, या कुछ बातों को अनावश्यक समझ लेता; किन्तु पवित्र आत्मा की योजना और मार्गदर्शन में वह सब कुछ सिखा सका। यह हमें स्पष्ट करता और समझाता है कि क्यों पौलुस ने तीमुथियुस को निर्देश दिया और इस बात पर जोर दिया कि उसने जो इफिसुस में रहते हुए उन्हें सिखाया और प्रचार किया था, उसके अतिरिक्त और कुछ न सिखाया और बताया जाए – क्योंकि वही “पूरी रीति से परमेश्वर की सारी मनसा” थी; वही इफिसुस की मण्डली को जाननी और सीखनी थी, और यही आज हमारे लिए भी उतनी ही आवश्यक है। जैसा कि यहाँ पद 20 में दिया गया है, पौलुस ने यह तीन तरीकों से किया – उसने यह प्रचार और शिक्षा “तुम्हारे” यानि की सामूहिक कलीसिया या मण्डली को दी, बाहर लोगों के सामने जा कर यह किया, और घर-घर जाकर प्रचार किया तथा उन्हें सिखाया। यह हमें वचन की सेवकाई के उन तीन भागों को दिखाता है जो वचन के प्रभावी होने के लिए किए जाने चाहिएं, जिससे की कलीसिया की बढ़ोतरी तथा विश्वासियों की आत्मिक उन्नति हो सके।

  • पद 21: अपने विश्वास की गवाही देना और सुसमाचार प्रचार करना, “परमेश्वर की ओर मन फिराना, और हमारे प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करना चाहिए” पौलुस की सेवकाई का अनिवार्य और अभिन्न अंग था। पौलुस का मुख्य उद्देश्य पवित्र शास्त्र के बारे में अपने ज्ञान और समझ को दिखाना, या अपनी वाक्पटुता प्रदर्शित करना, या सुनने वालों को पसन्द आने वाले संदेश देना नहीं था; वरन वह लोगों को पश्चाताप और प्रभु यीशु में विश्वास के लिए बुलाना चाहता था। तीमुथियुस को लिखी गई निर्देश की अपनी दोनों पत्रियों में, पौलुस ने उस से भी यही करने के लिए कहा है (1 तीमुथियुस 4:11, 15-16; 2 तीमुथियुस 4:1-5)।

    इसके बाद, 1 तीमुथियुस 1:4 में, पौलुस ज़ोर देकर तीमुथियुस को, प्रचार और शिक्षा देने में, कहानियों (अर्थात मनुष्यों द्वारा गढ़ी और रची गई बातों) और अनन्त वंशावलियों पर मन लगाने के विरुद्ध सचेत करता है। दूसरे शब्दों में, प्रचार करने और शिक्षा देने में, जिस बात को उपयोग किया जा रहा है और जैसे वचन को प्रस्तुत किया जाता है, परिणाम पर उसका भी प्रभाव होता है, इसलिए वह कोई मन-गढ़न्त नहीं बल्कि बाइबल की खरी और सच्ची बात ही होना चाहिए। इस पद में पौलुस तीमुथियुस को इसके लिए भी सचेत करता है कि परमेश्वर के वचन को सिखाने के लिए कहानियों और अनन्त वंशावलियों के उपयोग के द्वारा, अर्थात मनुष्यों की गढ़ी हुई बातों और तर्कों के द्वारा केवल विवाद ही उत्पन्न होते हैं, उनसे कोई आत्मिक उन्नति नहीं होने पाती है। अर्थात, यद्यपि ये बातें और ऐसा प्रचार रोचक और आकर्षक प्रतीत हो सकता है, और लोग उसकी सराहना भी कर सकते हैं, किन्तु इन कहानियों और अनन्त वंशावलियों के उपयोग के द्वारा कलीसिया अथवा विश्वासियों की न तो उन्नति और न ही बढ़ोतरी होती है। इसलिए, जैसे तब तीमुथियुस के लिए था, वैसे ही आज भी परमेश्वर के वचन के सेवकों के लिए है कि वे केवल परमेश्वर के वचन को ही अपने प्रचार और शिक्षाओं में उपयोग करें; प्रचार के हर एक अवसर के लिए पवित्र आत्मा से मांगें और सीखें, और फिर जैसे पवित्र आत्मा उनसे व्याख्या करवाता है, उनका मार्गदर्शन करता है, उसे वैसे ही सुनने वालों को बता दें, न कि अपनी ही कहानियों और घटनाओं की रचना करें, जो कि व्यर्थ और निष्फल ही ठहरेंगी।

    अगले लेख में हम इस से आगे देखेंगे, तथा वचन के कुछ अन्य खण्डों से परमेश्वर के वचन की सेवकाई के विषय में कुछ और सीखेंगे।  

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Practical Implications – 10

 

    The Born-Again Christian Believers, as stewards of the provisions and privileges given to them by God, are accountable to Him for them. Of these provisions and privileges, the one we have currently been learning about is having been made members of God’s Church and been brought into fellowship with God’s other children, by God. As stewards of these privileges, it is the responsibility of the Believers to see that the Church grows and the Believers progress in their spiritual lives. We have seen that proper ministry of God’s Word, in quality as well as quantity, in the Church and amongst the Believers determines this growth and progress of the Church as well as the Believers; and in the previous articles we have seen some aspects of this. In the last article we started considering 1 Timothy 1:3-4, and in our consideration of 1 Timothy 3, where Paul asks Timothy to ensure that no other doctrine, other than the one he had taught to the Ephesian Church is taught by the others, we had seen how Timothy had to ensure this. In Acts 20:18-27, Paul reminisces with the Elders of the Ephesian Church about his ministry amongst them. Today, we will see from this passage in Acts about the “doctrine” that Paul had taught in Ephesus, and had asked Timothy to ensure was being followed by others also, from its summary given in Acts 20:18-20, 27; and also consider 1 Timothy 1:4 regarding the ministry of God’s Word.

    In these verses from Acts 20:18-20, 27, we see the main features of this “doctrine” that Paul is referring to, in asking Timothy to ensure that they are followed, and nothing new is brought in by anybody in their preaching and teaching. The implication is that what was so necessary for the Ephesian Church, that Timothy was to ensure adherence to it, is equally necessary for the present-day Churches, and the Believers, as God’s stewards, need to ensure that these doctrines are adhered to. Paul’s doctrinal points that he practiced, as summarized here in Acts 20, are:

  • Verse 18: Paul made it appoint to live an exemplary life amongst them, i.e., he first practiced and demonstrated his faith and its implications in his life amongst his audience, the people around him, then he preached about it, and continued to support his preaching by living out what he preached.

  • Verse 19: In doing this, Paul’s primary intention was to serve the Lord – be a God pleaser, and not a man pleaser (Galatians 1:10). Paul had a deep burden for the sin of the people in Ephesus who were given to idolatry and debauchery, and he pleaded to God for them with tears. He ministered God’s Word to them in humility, patiently putting up with the opposition and problems being brought upon him by his detractors – the Jews, the “people of God,” who claimed to follow the Scriptures given by God. In other words, Paul’s preaching and teaching exposed the errors and deficiencies in the lives of these “people of God,” who claimed to follow the Scriptures, which made them uncomfortable. So, instead of evaluating and correcting themselves, they responded by trying to stop Paul from preaching and teaching such things; but Paul persevered, undaunted by the problems they brought against him. The lesson to learn is that a heartfelt burden for the lost, perseverance even in opposition, and humility should be the characteristics of ministers of God’s Word.

  • Verse 20, 27: Paul did not have his own agenda for the preaching and teaching he was to do. We have seen in the previous articles that Paul depended upon the Holy Spirit to give him the appropriate Word to preach and teach. Under the guidance of the Holy Spirit, he preached and taught to the Church, all that was helpful for them, in this manner he unhesitatingly declared to them the “whole counsel of God” as guided by the Holy Spirit. In other words, the Holy Spirit gave him the plan and outline, and then under His guidance and appropriate manner gave him the ability and wisdom to preach and teach everything from God’s word. Had Paul done this on his own, then quite likely he might not have been able to do it as well through his own wisdom; he could have left out some things, could have forgotten to mention some other things, could have felt that preaching and teaching some other things was not necessary, etc.; but in the planning and guidance of the Holy Spirit he could teach them the whole counsel of God. This clearly explains to us why Paul gave this instruction to Timothy and insisted that what he had taught and preached to them while he was with them in Ephesus, only that should be taught and preached by others, and nothing other than that, since that was the “whole counsel of God;” that was what the Ephesian Church needed to know and learn, and is equally important and necessary for us as well, today. As mentioned here in verse 20, Paul did this through three methods – preaching and teaching to the “you,” i.e., the Church, i.e., the congregation, preaching publicly to those outside the Church, preaching and teaching from house to house. This shows us the three components that must be carried out for the Word ministry to be effective, for the Church and the Believers to grow.

  • Verse 21: Witnessing for his faith and preaching the Gospel, “repentance toward God and faith toward our Lord Jesus Christ” was an essential and integral part of Paul’s ministry. Paul’s main intention was not showing off his knowledge and understanding of the Scriptures, nor his eloquence, nor his ability of delivering messages that would be pleasing to the audience; but calling people to repentance and faith in the Lord Jesus. In both his letters of instructions to Timothy, Paul has emphasized to him for doing the same (1 Timothy 4:11, 15-16; 2 Timothy 4:1-5).

    Then in 1 Timothy 1:4 Paul expressly cautions Timothy against going after fables (i.e., man-made stories) and endless genealogies, in his preaching and teachings. In other words, the content and manner of the preaching and teaching the Word also has a bearing on the outcome, and should not be contrived, but should be truly and sincerely be Biblical. In this verse Paul also cautions Timothy that resorting to using fables and genealogies, i.e., using man-made stories and arguments to preach and teach God’s Word only causes disputes, and does not bring about godly edification; which only comes in faith. In other words, though they may seem interesting and attractive, though people may appreciate them, but these fables and genealogies never bring about growth and edification of the Church or believers. Hence, as it was then for Timothy, similarly today the ministers of God’s Word should make it a point to stick to God’s Word, learn what is to be preached on each occasion from the Holy Spirit, expound it to the audience as the Holy Spirit leads them to do, instead of creating stories and scenarios on their own, which will be vain and fruitless.

    We will carry on from here in the next article, and look at some other aspects of the ministry of God’s Word from some other passages.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well