ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

पवित्र-आत्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पवित्र-आत्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 20 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 102 - Understanding The Sin of Blasphemy Against the Holy Spirit (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 102 - पवित्र आत्मा की निन्दा करने का पाप (2)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 102

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा की निन्दा करने का पाप (2)

    पिछले लेख से हमने परमेश्वर के वचन के आधार पर यह समझना आरम्भ किया है कि कभी क्षमा न होने वाला पाप, वास्तव में है क्या। इस बात को हम कुछ प्रश्नों के उत्तर के रूप में समझेंगे। पवित्र आत्मा यह समझने के लिए कि यह “निरादर” या “निन्दा” वास्तव में है क्या, और यह क्यों परमेश्वर पिता तथा प्रभु यीशु के विरुद्ध नहीं, केवल परमेश्वर पवित्र आत्मा ही के विरुद्ध ही क्षमा नहीं हो सकता है, हमें परमेश्वर के वचन में से कुछ तथ्यों एवं शिक्षाओं को देखना होगा।

    इसे केवल परमेश्वर पवित्र आत्मा के विरुद्ध पाप ही क्यों कहा गया है?

    परमेश्वर का वचन बाइबल हमारे प्रभु परमेश्वर को त्रिएक परमेश्वर दिखाती है, परमेश्वर पिता, परमेश्वर पुत्र – प्रभु यीशु मसीह, और परमेश्वर पवित्र आत्मा की पवित्र त्रिएकता। ये तीनों हर प्रकार से और हर बात में पूर्णतः एक और समान हैं, इन तीनों में कोई भी, किसी भी प्रकार की भिन्नता नहीं है – पवित्र त्रिएक परमेश्वर – एक परमेश्वर तीन पवित्र व्यक्तित्वों में। तो जबकि तीनों हर रीति से समान और बराबर हैं, तो फिर ऐसा क्यों है कि केवल “पवित्र आत्मा के निरादर” के लिए ही इतने कठोर परिणाम दिए गए हैं; जबकि ऐसे ही दुष्परिणामों का न तो कोई संकेत और न ही कोई दावा परमेश्वर पिता, या परमेश्वर पुत्र – प्रभु यीशु के विरुद्ध किए गए निरादर के लिए कहा गया है; जबकि तीनों ही परमेश्वर के समान स्वरूप हैं?

    इसे समझने के लिए त्रिएक परमेश्वर के तीन व्यक्तित्वों के संबंध में कुछ बारीकियों को देखना होगा। परमेश्वर पुत्र – प्रभु यीशु मसीह, जब पृथ्वी पर हमारे उद्धारकर्ता बन कर आए, तो वे अपनी स्वर्गीय महिमा, वैभव, स्वरूप, और स्थान को छोड़कर आए थे। बाइबल बताती है कि मानव स्वरूप में उन्होंने अपने आप को स्वर्गीय महिमा से शून्य कर लिया और वे स्वर्गदूतों से थोड़ा कम किए गए थे (फिलिप्पियों 2:5-8; इब्रानियों 2:9)। इस मानवीय स्वरूप में, वे संसार के पाप उठाने और संसार के छुटकारे के लिए बलिदान होने के लिए आए थे। इसके लिए उनका, तुच्छ समझा जाना, उनके विरुद्ध बोला जाना, उनका दुःख और ताड़ना सहना, और संसार के लोगों से तिरस्कृत एवं निरादर होना, पूर्व-निर्धारित था (यशायाह 53)। उन्हें भी वही सब अनुभव करना और सहना था जिसमें होकर संसार के लोग निकलते हैं; उन्हें किसी भी अन्य मनुष्य के समान जीवन जीना था (इब्रानियों 4:15; 5:7-8), इन सब बातों में भी निष्पाप बने रहना था, और अंततः क्रूस की श्रापित मृत्यु सहन करनी थी। उनके इस मानवीय स्वरूप और अस्तित्व के सन्दर्भ में, मृत्यु सहने के लिए स्वर्गदूतों से कुछ कम किए जाने से, पृथ्वी पर उनका यह शारीरिक या मानवीय स्वरूप उनके त्रिएक परमेश्वरीय स्वरूप से कुछ “कम” था। इसलिए उनके मानवीय स्वरूप की निंदा या निरादर का दोष, जिसे उन्हें सहना ही था, त्रिएक परमेश्वर के शह दोनों, परमेश्वर पिता तथा परमेश्वर पवित्र आत्मा के निरादर से कुछ कम और भिन्न होता। क्योंकि हमारे प्रभु को हमारे उद्धार का मार्ग प्रदान करने की अपनी सेवकाई के दौरान अपमान और तिरस्कार सहना निर्धारित किया गया था, इसलिए उनके (अर्थात उनके शारीरिक/मानव स्वरूप के) विरुद्ध कही गई, या कही जाने वाली निंदनीय बातों को क्षमा न हो सकने वाला पाप कहना उनके पृथ्वी पर आने के उद्देश्य को ही विफल कर देता, और संसार को छुटकारे के स्थान पर नाश में भेज देता। इसलिए परमेश्वर पुत्र की निंदा को क्षमा न हो सकने वाला पाप नहीं कहा जा सकता था।

    परमेश्वर पिता के संदर्भ में, ध्यान करें कि शब्द “परमेश्वर” और “पिता” सभी संस्कृतियों और धर्मों में सामान्यतः प्रयोग किए जाने वाले शब्द हैं, जिन्हें नास्तिक और धर्म को न मानने वाले भी प्रयोग करते रहते हैं; बहुधा सौगंध खाने और अपशब्दों के साथ भी, जैसे कि, “अरे मेरे परमेश्वर/या ख़ुदा” “परमेश्वर नाश करे,” “परमेश्वर के श्रापित,” “परमेश्वर की सौगंध” आदि। संसार के किसी भी व्यक्ति द्वारा इन अपमानजनक या निंदनीय शब्दों का प्रयोग करने का यह अर्थ नहीं है कि वह इन्हें मसीही विश्वास के पवित्र त्रिएक परमेश्वरत्व में से पिता परमेश्वर के लिए ही प्रयोग कर रहा है। इसी प्रकार से शब्द “पिता” भी संसार भर में अनेकों अभिप्रायों के साथ प्रयोग किया जाता है, और इसे भी बहुधा अपशब्दों और सौगंध लेने में भी प्रयोग किया जाता है। इसलिए शब्द “पिता” तथा शब्द “परमेश्वर” का, जिन्हें किसी भी मत अथवा धर्म में किसी भी आदरणीय अथवा आराध्य के लिए प्रयोग किया जा सकता है - और यह भी बाइबल के विरुद्ध है, किसी भी प्रकार से दुरुपयोग करना, यदि उसे यहोवा परमेश्वर के निरादर की परिभाषा से पृथक नहीं रखा जाता, तो स्वतः ही शब्दों का इस प्रकार से प्रयोग करने वाला व्यक्ति, तुरंत ही सदा काल के लिए दोषी ठहराया जाता, और उसके पास फिर कभी उद्धार पाने का कोई अवसर नहीं रहता। इसलिए ये दोनों शब्द “पिता” एवं “परमेश्वर” के दुरुपयोग को भी कभी क्षमा न हो सकने वाले पापों में सम्मिलित नहीं किए जा सकता था।

    अब पवित्र त्रिएक परमेश्वरत्व में केवल परमेश्वर पवित्र आत्मा ही शेष रहा। यहां पर एक बहुत ही महत्वपूर्ण ध्यान देने योग्य बात यह है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा का विचार केवल मसीही और यहूदी धर्म की विचारधारा में ही पाया जाता है; संसार के अन्य किसी भी धर्म या विश्वास में यह विद्यमान नहीं है। क्योंकि पवित्र आत्मा के बारे में पुराने नियम के समय में भी लोगों को भली-भांति पता था (उदाहरण के लिए, उत्पत्ति 1:2; भजन 104:30; 139:7 आदि) और फरीसी, सदूकी, और शास्त्री उसी पुराने नियम को पढ़ा करते थे, तथा लोगों को सिखाते भी थे, इसलिए वे फरीसी, सदूकी, और शास्त्री किसी भी प्रकार से परमेश्वर पवित्र आत्मा के विषय अनभिज्ञ होने का दावा नहीं कर सकते थे, और न ही पवित्र आत्मा के त्रिएक परमेश्वर का अभिन्न एवं समतुल्य भाग होने से अपने आप को अनजान होने को कह सकते थे।

    इसलिए, परमेश्वर पिता तथा परमेश्वर पुत्र के विषय में उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए, मूलतः, परमेश्वर पवित्र आत्मा के विरुद्ध कही गई निरादर की कोई बात ही वास्तविकता में एकमात्र सच्चे परमेश्वर की निंदा मानी जा सकती है।

    पवित्र परमेश्वर के विरुद्ध बात करना वही पाप है जिसके कारण प्रधान-स्वर्गदूत लूसिफर गिराया गया (यशायाह 14:12-14; यहेजकेल 28:12-15), और शैतान बन गया – सदा काल के लिए परमेश्वर और उससे संबंधित किसी भी बात का विरोधी। लूसिफर ने परमेश्वर की महिमा और महानता के विरुद्ध बलवा किया और बातें कीं। लूसिफर ने परमेश्वर को उसके समस्त महिमा, वैभव, महानता, अधिकार और सामर्थ्य में भली-भाँति जानने के बावजूद; परमेश्वर के विषय सारी जानकारी रखते हुए भी जानबूझकर किया गया उसका यह विद्रोह लूसिफर के लिए क्षमा न होने वाला पाप बन गया, और उसे स्वर्ग से निष्कासित कर दिया गया। वह शैतान बन गया, तथा उसे और उसके अनुयायियों को अनन्तकाल तक दण्ड भोगने के लिए ठहरा दिया गया (मत्ती 25:41, 46)

    अगले लेख में हम देखेंगे कि लूसिफर का पाप क्यों क्षमा नहीं हो सकता था; और यह भी समझेंगे कि वचन के अनुसार निन्दा (blasphemy) शब्द का वास्तव में क्या अर्थ और अभिप्राय होता है।

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह जानना और समझना अति-आवश्यक है कि आप परमेश्वर पवित्र आत्मा से संबंधित इन गलत शिक्षाओं में न पड़ जाएं; न खुद भरमाए जाएं, और न ही आपके द्वारा कोई और भरमाया जाए। लोगों द्वारा कही जाने वाले ही नहीं, वरन वचन में लिखी हुई बातों पर भी ध्यान दें, और लोगों की बातों को वचन की बातों से मिला कर जाँचें और परखें। यदि आप इन गलत शिक्षाओं में पड़ चुके हैं, तो अभी वचन के अध्ययन और बात को जाँच-परख कर, सही शिक्षा को, उसी के पालन को अपना लें।

    यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 102

English Translation

Understanding The Sin of Blasphemy Against the Holy Spirit (2)

     Since the previous article we have begun to understand on the basis of God's Word, what the unforgivable sin is. We will understand this as answers to some questions. Let us start understanding what this “blasphemy” actually is, and why it has been said to be “unforgivable” only against God the Holy Spirit, and not against God the Father, or the Lord Jesus, from some pertinent facts and teachings of the Word of God.

    Why has it been called “unforgivable” only against God the Holy Spirit?

    God’s Word the Bible shows that the Lord our God is a Triune God, a Holy Trinity of God the Father, God the Son - the Lord Jesus, and God the Holy Spirit. These three are one in everything and in every manner, none of them is different or lesser from another in any way - Holy Triune God - One God as three divine personalities. Therefore, if all three of them are equal and similar in all respects and for everything, then why is it that only the blasphemy against the Holy Spirit has such serious consequences; while no such admonition has ever been stated or even indicated against God the Father and God the Son - the Lord Jesus?

    To understand this, we will have to look into and understand the finer points about the mutual relationship of these three personalities of the Triune God. When God the Son - the Lord Jesus, came to this earth as our saviour, He left His glory, majesty, divine form, and position in heaven. The Bible tells us that in His human form He emptied Himself of His divine form and was made slightly lower than the angels (Philippians 2:5-8; Hebrews 2:9). He had come down in this human form, to take upon Himself the sins of the whole world and sacrifice Himself for deliverance from them. To accomplish this, it was fore-ordained that He will be despised and rejected, will be spoken against and ridiculed, will have to suffer pain and persecution, and will be dishonored and humiliated by the people of the world (Isaiah 53). Lord Jesus had to live a life like any other person of the earth, had to live, suffer and experience like humans (Hebrews 4:15; 5:7-8) remain sinless through it all, and finally endure the cursed death on the cross. In context of His human form and existence, in His being made a little lower than the angels to suffer death, in His physical form on earth He was somewhat “lesser” than His divine form as one of the Triune God. Therefore, His being insulted, despised, rejected, and humiliated, blasphemed against in His human form, all of which was fore-ordained for Him to suffer anyways, was in a way different than the same being done against the other members of the Holy Trinity. Moreover, since He had to pass through all of these derogatory experiences in His earthly form at the hands of mankind to prepare the way of salvation for all of mankind, therefore if anything spoken against Him (i.e., His earthly form) were to be called “an unforgivable sin”, then it would defeat the very purpose of His coming to earth, and instead would have condemned mankind into eternal destruction, with no remedy for their sins. Therefore, the blasphemy against God the Son could not be called “an unforgivable sin.”

    In the context of God the Father, take note that the words “God” and “father” are found and used in all civilizations, religions, and beliefs. Even atheists and irreligious people use them; and often people use these two words without keeping in mind or realizing their meaning, as ‘swear words’ or in an insulting and derogatory sense, as “Oh! My God”; “God condemn/destroy you”; “Curse you in God’s name”; “God’s promise”; and even in abuses and invectives. The use of these two words “God” and “father” in this derogatory manner by anyone in the world does not necessarily mean that he is saying that derogatory thing against God the Father of the Bible, i.e., against the holy personality of the Holy Trinity of the Christian Faith. Similarly, the word “father” can be used with many different implications and senses, often to swear or in abusive language. The words “God” and “father”, have been used in every culture, civilization, belief, religion of the world in an honorable and reverential manner, and at times for worshipping and even for elevating a person to the status of deity and for according him a divine honor, which is again unBiblical. Hence any misuse and misapplication of these words, “God” and “father”, if they had not been kept out of the purview of this blasphemy of the Lord God Jehovah, then all those who would ever have done this would have become guilty and worthy of eternal condemnation, and would never have had any chance of being saved from their sins. Therefore, these two words, “God” and “father” too, could not have been included in the scope of the “unforgivable sin of blasphemy.”

    This leaves only God the Holy Spirit from the Holy Trinity. A very important thing to keep in mind over here is the fact that the concept of “God the Holy Spirit” is unique only to the Judeo-Christian religious thinking and beliefs; it is not seen in any other culture, belief, or religion of the world. Since even the people of the Old Testament knew about the Holy Spirit (e.g., Genesis 1:2; Psalms 104:30; 139:7, etc.), and the Pharisees, Sadducees, and the Scribes used to study, teach and preach the Old Testament, therefore there is no way in which they could say that they did not know about the Holy Spirit; nor could they claim that they were unaware of the Holy Spirit being a part of the Holy Trinity of God.

    Therefore, keeping the above-mentioned things in mind about God the Father and God the Son, essentially, it is only something derogatory stated against the Holy Spirit that could have been considered as blasphemy against the one and only true and living Holy God.

    To speak against the Holy God is the same sin that the archangel Lucifer committed and was cast out of heaven (Isaiah 14:12-14; Ezekiel 28:12-15), and became Satan - forever and ever the opponent of God and everything related to God. Lucifer rebelled and spoke against the glory and majesty of God. Lucifer had seen God in all His glory, majesty, sovereignty, and power; he well knew who God was, but still rebelled against Him, spoke against Him, wanted to rise over and above God. Being well aware of the truth, and still willfully and knowingly rebelling against God became the unforgivable sin for Lucifer and he was cast out of heaven along with his angels. He became Satan, and he along with his followers was condemned to eternal hell (Matthew 25:41, 46).

   In the next article we will see why Lucifer’s sin could not be forgiven, and will also understand what the word ‘blasphemy’ means according to the Word of God.

    If you are a Christian Believer, then it is very essential for you to know and learn that you do not get beguiled and misled into wrong teachings and doctrines about the Holy Spirit; neither should you get deceived, nor should anyone else be deceived through you. Take note of the things written in God’s Word, not on things spoken by the people; always cross-check and verify all messages and teachings from the Word of God. If you have already been entangled in wrong teachings, then by cross-checking and verifying them from the Word of God, hold to only that which is the truth, follow it, and reject the rest.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 15 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 97 - Wrong Teachings Regarding the Holy Spirit (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 97 - अन्य-भाषाएं - कुछ और गलत शिक्षाएं (2)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 97 

Click Here for the English Translation

अन्य-भाषाएं - कुछ और गलत शिक्षाएं (2)

पिछले लेख में हमें परमेश्वर के वचन बाइबल के आधार पर देखा था कि प्रेरितों 2 अध्याय में "अन्य भाषा में बोलना" न तो कोई सुनने का आश्चर्यकर्म था, और न ही वर्तमान का तथा-कथित "अन्य भाषाओं में बोलना" पृथ्वी के किसी अन्य अनजाने स्थान की भाषा में बोलना है। गलत सिद्धान्तों और झूठी शिक्षाएँ  देने वाले इन लोगों के ये दोनों ही दावे असत्य हैं; बाइबल से इन दावों का कोई समर्थन अथवा प्रमाण नहीं है। आज हम इन लोगों के द्वारा किए जाने वाले एक और झूठे दावे के बारे देखेंगे और बाइबल से उसे भी असत्य प्रमाणित करेंगे। 

क्या अन्य-भाषाएं प्रार्थना करने के लिए स्वर्गीय, गुप्त, भाषाएं हैं जिससे शैतान और उसके दूत हमारी प्रार्थनाओं को न समझ सकें, और उनमें बाधाएं न डालने पाएं?

अपनी निरर्थक आवाजों को अन्य-भाषाओं का जायज़ प्रतीत होने वाला स्वरूप देने के लिए ये लोग एक अन्य तर्क भी देते हैं कि उनकी वे अन्य-भाषाएं, परमेश्वर द्वारा दी गई स्वर्गीय और गुप्त भाषाएं हैं जिससे हम जो प्रार्थनाएं इन भाषाओं में करते हैं, उसे शैतान और उसके दूत समझ न सकें, और प्रार्थनाओं के उत्तर मिलने में बाधाएं न डाल सकें। जो यह तर्क देते हैं, उनके इस तर्क से यह प्रमाणित हो जाता है कि उन्हें बाइबल के सत्य, तथ्य, और इतिहास का कुछ पता नहीं है। उनकी इस बात का वचन से कोई समर्थन नहीं है। न ही वे यह ध्यान करते हैं कि अय्यूब की पुस्तक के पहले दो अध्यायों के अनुसार शैतान स्वर्ग में जाकर परमेश्वर के साथ मिलता और बात-चीत करता रहता है; उसे किसी स्वर्गीय भाषा से कोई अवरोध नहीं होता है। साथ ही परमेश्वर भी अपने लोगों के बारे में उसके साथ खुलकर बात करता है, परमेश्वर को भी इसका कोई भय नहीं है कि शैतान यदि उसकी इच्छा जान लेगा तो कुछ बिगाड़ उत्पन्न करेगा; क्योंकि परमेश्वर का जन परमेश्वर द्वारा निर्धारित सीमाओं के बाहर परखा ही नहीं जा सकता है (1 कुरिन्थियों 10:13)। इस गलत शिक्षा के द्वारा वे इस बात की भी अनदेखी करते हैं कि पाप के कारण स्वर्ग से निकाले और गिराए जाने तथा शैतान बनने से पहले लूसिफर और उसके दूत, स्वर्ग में परमेश्वर के साथ रहने वाला प्रधान स्वर्गदूत और उसके साथ के स्वर्गदूत थे। इसलिए स्वर्ग की कोई भाषा या बात उनसे छिपी नहीं है, स्वर्गीय भाषा हम मनुष्यों के लिए “गुप्त” हो सकती है, उनके लिए नहीं।

और न ही यह गलत शिक्षा देने वाले इस बात को कहते समय यह ध्यान करते हैं कि जब प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को प्रार्थना करने से संबंधित शिक्षाएं दीं, तब लोगों को दिखाने के लिए नहीं वरन एकांत में प्रार्थना करने को कहा, और प्रार्थना का एक स्वरूप भी दिया (मत्ती 6:5-13); किन्तु कभी भी प्रभावी प्रार्थना के लिए किसी अन्य-भाषा का प्रयोग करने की कोई बात नहीं कही या सिखाई। और न ही बाद में नए नियम की पुस्तकों में कहीं ऐसी कोई शिक्षा दी गई कि प्रभावी प्रार्थनाओं के लिए न समझी जाने वाली “अन्य-भाषा” में प्रार्थना करनी चाहिए। परन्तु प्रभु के निर्देशों के विपरीत, इन लोगों को ऊँची आवाजों में और बड़े नाटकीय हाव-भाव के साथ लोगों को "अन्य भाषाओं में बोलना" दिखाने में मज़ा आता है। और यदि प्रार्थनाएं सुन और समझकर शैतान और उसके दूत उन्हें बाधित कर सकते हैं, तब तो वो परमेश्वर से अधिक सामर्थी हो गए, जो परमेश्वर की इच्छा और योजना, और उसकी संतानों के लिए परमेश्वर की आशीषों को जब चाहे रोक दें, और परमेश्वर इस विषय में कुछ न करने पाए! यह तथ्य भी उनकी इस बात के बिलकुल गलत होने को प्रकट कर देता है। ये लोग अपनी बात को सही दिखने के प्रयासों में बाइबल से बाहर की और बाइबल के असंगत बातों का उपयोग करने के प्रयास करते रहते हैं, जो तार्किक और भक्तिपूर्ण प्रतीत तो हो सकते हैं, परन्तु झूठ और निराधार होते हैं। 

अगले लेख से हम 1 कुरिन्थियों 13-14 अध्याय में दी गई अन्य भाषाएं बोलने से संबंधित कुछ और बहुत महत्वपूर्ण बातों पर विचार करेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह जानना और समझना अति-आवश्यक है कि आप परमेश्वर पवित्र आत्मा से संबंधित इन गलत शिक्षाओं में न पड़ जाएं; न खुद भरमाए जाएं, और न ही आपके द्वारा कोई और भरमाया जाए। लोगों द्वारा कही जाने वाले ही नहीं, वरन वचन में लिखी हुई बातों पर भी ध्यान दें, और लोगों की बातों को वचन की बातों से मिला कर जाँचें और परखें। यदि आप इन गलत शिक्षाओं में पड़ चुके हैं, तो अभी वचन के अध्ययन और बात को जाँच-परख कर, सही शिक्षा को, उसी के पालन को अपना लें।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 97

English Translation

Some Other Wrong Teachings Regarding the Holy Spirit (2)

In the previous article, we had seen from God's Word the Bible that the "speaking in tongues" in Acts 2 was neither a miracle of hearing, nor is the so-called "speaking in tongues" of today speaking in some earthly language of some other region. Both these claims made by these preachers and teachers of wrong doctrines and false teachings are incorrect, and have no Biblical support or proof. Today we will see another false claim made by these people, and disprove it from the Bible.

Are “tongues” a secret heavenly language, to keep Satan and his angels from understanding our prayers and hindering them?

This is another argument given by these people to justify their gibberish - that these are secret languages given by God to prevent Satan and his angels from knowing, understanding, and hindering our prayers. Those who give this argument, reveal that they have no knowledge and understanding of Biblical facts, truths, and history. Their this contention too has no support whatsoever from the Word of God. It shows that they are not aware, as stated in the first two chapters of the Book of Job, Satan visits heaven and converses with God; he has no problems because of any “heavenly language”. Moreover, God too talks with him and discusses about His people very openly; God has no worries that if Satan comes to know His will about a person, then Satan will go and do some harm, because Satan cannot in any way, do any harm or touch, or test a person beyond the boundaries set by God (1 Corinthians 10:13). By teaching this wrong message they also show that they are unaware that before being cast out of heaven and becoming Satan, Lucifer and his angels were in heaven, living with God and other angels. Therefore, no language of heaven is unknown to them; a so-called “heavenly language” may be “secret” and “unknown” for us humans, but not for Satan and his angels.

These preachers and teachers of this misinformation ignore the Lord’s teachings about prayer to His disciples. When the Lord taught the disciples about prayer, he asked them to pray not to show to people, but quietly, all by themselves, and also gave them a form or outline of prayer (Matthew 6:5-13); but never ever spoke of or taught them about praying in unknown tongues. But contrary to the Lord’s instructions, these people revel in making a loud, dramatic demonstration of their “praying in tongues”. Neither, later in any of the books of the New Testament do we find any such teaching or instruction, that for an effective prayer, it should be in an unknown and secret, “tongue”. If Satan and his angels are capable of hindering prayers because of hearing and knowing them, then they have become more powerful than God, have got the ability to obstruct and prevent God’s will and plans for His children from being fulfilled, and God is unable to do anything about it! This shows how hollow this claim actually is. They, in one way or another keep mixing in unBiblical, extra-Biblical things, that may sound logical and reverential but are false not untenable.

From the next article we will look at some very important truths about speaking in “tongues” given in 1 Corinthians 13 and 14 chapters. If you are a Christian Believer, then it is very essential for you to know and learn that you do not get beguiled and misled into wrong teachings and doctrines about the Holy Spirit; neither should you get deceived, nor should anyone else be deceived through you. Take note of the things written in God’s Word, not on things spoken by the people; always cross-check and verify all messages and teachings from the Word of God. If you have already been entangled in wrong teachings, then by cross-checking and verifying them from the Word of God, hold to only that which is the truth, follow it, and reject the rest.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 13 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 95 - ‘Tongues’ is NOT Proof of Receiving the Holy Spirit (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 95 - अन्य-भाषाएं - पवित्र आत्मा प्राप्त करने का प्रमाण नहीं (2)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 95 

Click Here for the English Translation

अन्य-भाषाएं - पवित्र आत्मा प्राप्त करने का प्रमाण नहीं (2)

पिछले लेख में हमने देखा था कि जैसे उनके द्वारा प्रभावी सेवकाई के लिए "पवित्र आत्मा का बपतिस्मा" पाने की अनिवार्यता का दावा झूठा था, उसी प्रकार से गलत सिद्धान्तों और झूठी शिक्षाओं का प्रचार करने वाले ये लोग एक अन्य झूठा दावा यह भी करते हैं कि बाइबल में जब भी किसी ने पवित्र आत्मा पाया या पवित्र आत्मा से भरा, तो साथ ही उसने "अन्य भाषा" भी बोली है। ये लोग इस दावे को इतने बलपूर्वक और विश्वास के साथ बताते हैं, कि सुनने वाले कभी बाइबल से इसकी पुष्टि करने का प्रयास ही नहीं करते हैं। आज हम देखेंगे कि क्या उनका यह दावा बाइबल के सत्यों के सामने खड़ा रहने पाता है क नहीं; क्या या दावा वास्तव में सच है, या फिर एक और झूठा प्रचार है? 

जब हम वचन से उनके इस दावे को परखते हैं तो पाते हैं कि उनका यह तर्क भी कि वचन में जब भी पवित्र आत्मा प्राप्त करना आया है, साथ ही अन्य-भाषाएं बोलना भी आया है, इसी प्रकार से निराधार है। नए नियम में पवित्र आत्मा के किसी पर आने का सबसे पहला उल्लेख प्रभु यीशु की माता मरियम के लिए है (लूका 1:35), दूसरा उल्लेख यूहन्ना बपतिस्मा देने वाली की माता इलीशिबा का है (लूका 1:41), और तीसरा यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के पिता ज़कर्याह का है (लूका 1:67); चौथा लूका 2:25 में शमौन का है; और पाँचवाँ लूका 1:15 में यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के बारे में है। किन्तु इन पाँचों आरंभिक घटनाओं में कहीं कोई उल्लेख नहीं है कि इन में से किसी ने कभी कोई “अन्य भाषा” बोली - न तो उस समय जब वे पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हुए, और न ही उसके बाद किसी अन्य अवसर पर। इस प्रकार, नए नियम के वे पहले पाँच लोग जिन के पवित्र आत्मा पाने का उल्लेख आया है, उन्होंने अपने जीवन भर कभी भी किसी "अन्य-भाषा" में बात नहीं की। यही अपने आप में उनके दावे के झूठे होने का एक सामर्थी प्रमाण है। 

इसी प्रकार से बिना अन्य भाषा बोले पवित्र आत्मा से भरने के लिए प्रेरितों के कार्य में अन्य स्थानों पर भी आया है:

    * प्रेरितों 4:8 में पतरस के लिए

    * प्रेरितों 4:31 में शिष्यों के लिए 

    * प्रेरितों 6:5 में स्तिफनुस के लिए

    * प्रेरितों 8:17 में सामरियों के विश्वास में आने और पवित्र आत्मा पाने के लिए

    * प्रेरितों 9:17 में पौलुस के लिए

    पुराने नियम में पवित्र आत्मा प्राप्त करने पर साथ ही अन्य भाषा में बोलने का भी कोई उदाहरण नहीं है:

    * निर्गमन 31:3 - बेजलील

    * न्यायियों 3:10 - ओतनिएल

    * न्यायियों 6:34 - गिदोन  

    * न्यायियों 11:29 - यिपताह

    * न्यायियों 13:25, 14:6, 14:19, 15:14 - शिमशोन

    * 1 शमूएल 10:6; 10:10; 11:6; 19:23 - शाऊल

    * 1 शमूएल 16:13 - दाऊद

    * 1 शमूएल 19:20 - शाऊल के दूत

    * 1 इतिहास 12:18 - आमासाई

    * 2 इतिहास 15:1 - अज़रियाह

    *  2 इतिहास 20:14 - जहाज़ीएल

    * 2 इतिहास 24:20 - ज़कर्याह

    * दानिय्येल 4:8, 9, 18; 5:11, 14 - दानिय्येल

    * मीका 3:8 - मीका

    परमेश्वर के वचन के ये सभी हवाले उनके इस दावे के बिलकुल झूठ और वचन का दुरुपयोग होने, लोगों को बहकाने और भरमाने का कार्य होने को दिखा देते हैं।

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह जानना और समझना अति-आवश्यक है कि आप परमेश्वर पवित्र आत्मा से संबंधित इन गलत शिक्षाओं में न पड़ जाएं; न खुद भरमाए जाएं, और न ही आपके द्वारा कोई और भरमाया जाए। लोगों द्वारा कही जाने वाले ही नहीं, वरन वचन में लिखी हुई बातों पर भी ध्यान दें, और लोगों की बातों को वचन की बातों से मिला कर जाँचें और परखें। यदि आप इन गलत शिक्षाओं में पड़ चुके हैं, तो अभी वचन के अध्ययन और बात को जाँच-परख कर, सही शिक्षा को, उसी के पालन को अपना लें।

    यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

    *************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 95

English Translation

Speaking in ‘Tongues’ is NOT Proof of Receiving the Holy Spirit (2)

In the previous article we had seen that as for the false claim of the necessity of a separate "Baptism of the Holy Spirit" for an effective ministry, these preachers of wrong doctrines and false teachings also falsely claim that in the Bible, every instance of receiving or being filled with the Holy Spirit has always been accompanied by speaking in tongues. This claim is very emphatically made, and with such confidence that no one thinks of verifying it from God's Word. Today let us see if their claim stands up to the truth of the Bible or not; whether it actually is true, or merely another false claim. 

    When we cross-check their claim from the Word of God, the Bible, that everyone who received the Holy Spirit also spoke in “tongues”, it becomes evident that like their other claims about receiving the Holy Spirit, this one too is unfounded and baseless. In the New Testament, the first occurrence of the Holy Spirit coming upon or filling a person is about Mary, the mother of Lord Jesus (Luke 1:35), the second is of Elizabeth, the mother of John the Baptist (Luke 1:41), and the third is of Zechariah, the father of John the Baptist (Luke 1:67); the fourth is in Luke 2:25 about Simeon; and the fifth is in Luke 1:15 about John the Baptist. But in none of these five instances no one ever spoke in “tongues” - neither at the time when they received the Holy Spirit, nor at any other occasion subsequently in their lives. So, the first five people mentioned in the New Testament with the receiving of the Holy Spirit, never spoke in any tongues. This by itself strongly disproves their claim.

    Similarly, in the Book of Acts too, there are instances when a person was “filled” with the Holy Spirit, but did not speak in “tongues”:

    * Acts 4:8 - Peter

    * Acts 4:31 - the disciples

    * Acts 6:5 - Stephen

    * Acts 8:17 - the Samaritans coming to faith in the Lord and receiving the Holy Spirit

    * Acts 9:17 - Paul

    In the Old Testament, there is no occurrence of anyone speaking in tongues on receiving the Holy Spirit:

    * Exodus 31:3 - Bezalel

    * Judges 3:10 - Othniel

    * Judges 6:34 - Gideon

    * Judges 11:29 - Jephthah

    * Judges 13:25; 14:6, 19; 15:14 - Samson

    * 1 Samuel 10:6, 10; 11:6; 19:23 - King Saul

    * 1 Samuel 16:13 - David

    * 1 Samuel 19:20 - the messengers of King Saul

    * 1 Chronicles 12:18 - Amasai

    * 2 Chronicles 15:1 - Azariah

    * 2 Chronicles 20:14 - Jahaziel

    * 2 Chronicles 24:20 - Zechariah

    * Daniel 4:8, 9, 18; 5:11, 14 - Daniel

    * Micah 3:8 - Micah

    These references from the Bible expose the hollowness of their claim, and how it is only a lie spread to deceive and mislead people into unBiblical teachings and doctrines.

If you are a Christian Believer, then it is very essential for you to know and learn that you do not get beguiled and misled into wrong teachings and doctrines about the Holy Spirit; neither should you get deceived, nor should anyone else be deceived through you. Take note of the things written in God’s Word, not on things spoken by the people; always cross-check and verify all messages and teachings from the Word of God. If you have already been entangled in wrong teachings, then by cross-checking and verifying them from the Word of God, hold on to only that which is the truth, follow it, and reject all the rest.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 12 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 94 - ‘Tongues’ is NOT Proof of Receiving the Holy Spirit (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 94 - अन्य-भाषाएं - पवित्र आत्मा प्राप्त करने का प्रमाण नहीं (1)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 94 

Click Here for the English Translation

अन्य-भाषाएं - पवित्र आत्मा प्राप्त करने का प्रमाण नहीं (1)

हम पिछले लेखों से देखते आ रहे हैं कि बालकों के समान अपरिपक्व मसीही विश्वासियों की एक पहचान यह भी है कि वे बहुत सरलता से भ्रामक शिक्षाओं द्वारा बहकाए तथा गलत बातों में भटकाए जाते हैं। इन भ्रामक शिक्षाओं को शैतान और उस के दूत झूठे प्रेरितों धर्म के सेवक, और प्रभु के लोगों का भेस धारण कर के प्रस्तुत करते हैं। ये लोग, और उनकी शिक्षाएं, दोनों ही बहुत आकर्षक, रोचक, और ज्ञानवान, यहाँ तक कि भक्तिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण भी प्रतीत हो सकती हैं, किन्तु साथ ही उनमें अवश्य ही बाइबल की बातों के अतिरिक्त भी बातें डली हुई होती हैं। इन गलत या भ्रामक शिक्षाओं के मुख्य स्वरूपों के बारे में, जिन्हें शैतान और उसके लोग प्रभु यीशु के झूठे प्रेरित, धर्म के सेवक, और ज्योतिर्मय स्‍वर्गदूतों का रूप धारण कर के बताते और सिखाते हैं, परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस के द्वारा 2 कुरिन्थियों 11:4 में लिखवाया है कि, यदि कोई तुम्हारे पास आकर, किसी दूसरे यीशु को प्रचार करे, जिस का प्रचार हम ने नहीं किया: या कोई और आत्मा तुम्हें मिले; जो पहिले न मिला था; या और कोई सुसमाचार जिसे तुम ने पहिले न माना था, तो तुम्हारा सहना ठीक होता। अर्थात, इन भ्रामक शिक्षाओं के, गलत उपदेशों के, मुख्यतः तीन विषय, होते हैं - प्रभु यीशु मसीह, पवित्र आत्मा, और सुसमाचार। साथ ही इस पद में सच्चाई को पहचानने और शैतान के झूठ से बचने के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण बात भी दी गई है। इस पद में यह भी लिखा है कि इन तीनों विषयों के बारे में शैतान की युक्तियों के जो यथार्थ और सत्य हैं, वे सब वचन में पहले से ही बता दिए गए हैं। इसलिए वचन से देखने, जाँचने, शिक्षाओं को परखने के द्वारा सही और गलत की पहचान करना कठिन नहीं है।

पिछले लेखों में हमने इन गलत शिक्षा देने वाले लोगों के द्वारा प्रभु यीशु से संबंधित सिखाई जाने वाली गलत शिक्षाओं को देखने के बाद, परमेश्वर पवित्र आत्मा से संबंधित सामान्यतः बताई और सिखाई जाने वाली गलत शिक्षाओं की वास्तविकता को वचन की बातों से देखना आरंभ किया है। हम देख चुके हैं कि प्रत्येक सच्चे मसीही विश्वासी के नया जन्म या उद्धार पाते ही, तुरंत उसके उद्धार पाने के पल से ही परमेश्वर पवित्र आत्मा अपनी संपूर्णता में आकर उसके अंदर निवास करने लगता है, और उसी में बना रहता है, उसे कभी छोड़ कर नहीं जाता है; और इसी को पवित्र आत्मा से भरना या पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पाना भी कहते हैं। वचन स्पष्ट है कि पवित्र आत्मा से भरना या उससे बपतिस्मा पाना कोई दूसरा या अतिरिक्त अनुभव नहीं है, वरन उद्धार के साथ ही सच्चे मसीही विश्वासी में पवित्र आत्मा का आकर निवास करना ही है। इन गलत शिक्षकों की एक और बहुत प्रचलित और बल पूर्वक कही जाने वाले बात है “अन्य-भाषाओं” में बोलना, और उन लोगों के द्वारा “अन्य-भाषाओं” को अलौकिक भाषाएं, प्रार्थना करने की भाषा बताना। इसके बारे में पिछले लेख में हम देख चुके हैं कि यह भी एक ऐसी गलत शिक्षा है जिसका वचन से कोई समर्थन या आधार नहीं है। प्रेरितों 2 अध्याय में जो अन्य भाषाएं बोली गईं, वे पृथ्वी ही की भाषाएं और उनकी बोलियाँ थीं; कोई अलौकिक भाषा नहीं। हमने यह भी देखा था कि वचन में इस शिक्षा का भी कोई आधार या समर्थन नहीं है कि “अन्य-भाषाएं” प्रार्थना की भाषाएं हैं।

एक अन्य संबंधित गलत शिक्षा उन लोगों के द्वारा बल-पूर्वक यह सिखाना है कि अन्य-भाषाएं बोलना ही पवित्र आत्मा प्राप्त करने का प्रमाण है। आज हम इसी के विषय परमेश्वर के वचन बाइबल से देखेंगे। यदि आप 1 कुरिन्थियों 12:4-11 को देखेंगे, जो पवित्र आत्मा द्वारा वचन की सेवकाई के लिए दिए जाने वाले आत्मिक वरदानों के बारे में है, तो उसके 10 पद से यह स्पष्ट हो जाएगा कि अन्य-भाषा में बोलना, अन्य आत्मिक वरदानों के समान ही पवित्र आत्मा द्वारा दिया गया एक आत्मिक वरदान है। साथ ही इसी खंड में पद 8 से 10 में हर आत्मिक वरदान के लिए, बारंबार “किसी को” भी लिखा गया है; जो यह दिखाता है कि हर किसी को एक ही समान आत्मिक वरदान नहीं दिए गए, किसी को एक, किसी अन्य को कोई और, और इसी प्रकार भिन्न लोगों को भिन्न आत्मिक वरदान, उनकी सेवकाई के अनुसार, पवित्र आत्मा की इच्छा के अनुसार (पद 11) दिए गए हैं। बाइबल का यह खंड स्पष्ट है कि हर किसी को अन्य-भाषा में बात करने का वरदान नहीं दिया गया है। साथ ही यहाँ पर अन्य भाषाओं के विषय ऐसी कोई बात या कोई संकेत तक भी नहीं है जिसके आधार पर यह निष्कर्ष निकाला जाए कि अन्य-भाषा में बोलना पवित्र आत्मा प्राप्त करने का प्रमाण है। व्यक्ति में पवित्र आत्मा की उपस्थिति का प्रमाण तो उसका बदला हुआ जीवन, उसका पवित्र आत्मा के चलाए चलना और शारीरिक लालसाओं और अभिलाषाओं से दूर हो जाना, उसके जीवन में दिखने वाले आत्मा के फल हैं (गलातियों 5:22-26)।

परमेश्वर पवित्र आत्मा के बारे में गलत शिक्षाएं फैलाने वाले ये लोग अपने इस दावे को “प्रमाणित” करने के लिए एक बहुत बड़ा झूठ बोलते हैं। वे दावे के साथ कहते हैं कि वचन में जब भी किसी ने पवित्र आत्मा प्राप्त किया है, उससे परिपूर्ण हुआ है, तो उसने अवश्य ही अन्य-भाषाएं भी बोली हैं। इसलिए यह मानने योग्य बात और प्रमाण है कि अन्य-भाषा बोलना ही पवित्र आत्मा प्राप्त करने का प्रमाण है। इस संदर्भ में शायद ही कभी किसी ने बेरिया के विश्वासियों के समान (प्रेरितों 17:11) इस बात की सच्चाई को जाँचने और उनके दावे की पुष्टि करने का प्रयास किया होगा - न तो उनके अपने साथियों और अनुयायियों ने, और न ही उन्होंने जिन्हें ये बड़ी हिम्मत के साथ यह बात कहते हैं।

अगले लेख में हम बाइबल में से पवित्र आत्मा प्राप्त करने या पवित्र आत्मा से भरने के हवालों को देखेंगे, और पुष्टि करेंगे कि ऐसा होने पर क्या हर बार लोगों ने "अन्य-भाषाएँ" बोलीं? 

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 94

English Translation

Speaking in ‘Tongues’ is NOT Proof of Receiving the Holy Spirit (1)

    We have been seeing from the previous articles that one of the characteristics of child-like immature Christians is that they are very easily misled into deceptive and false teachings. Satan and his followers disguise themselves as false apostles, ministers of righteousness, and angels of light to present these deceptive, false teachings. These deceivers and their teachings are attractive, appealing, seemingly knowledgeable, and even have an appearance of being reverential and righteous; but there will always be some extra-Biblical teachings cleverly mixed up in them. About these deceptive, false teachings, God the Holy Spirit had it written through the Apostle Paul in 2 Corinthians 11:4 For if he who comes preaches another Jesus whom we have not preached, or if you receive a different spirit which you have not received, or a different gospel which you have not accepted--you may well put up with it! that they are mainly about three topics, the Lord Jesus, the Holy Spirit, and the Gospel. To recognize the truth and escape falling for Satan’s deception, along with these three topics, a very important point for proper discernment has also been stated in this verse: the facts and truth about these three have already been given in God’s Word. Therefore, anything that is not already in God’s Word is satanic, a corruption brought in by the false teachers, and is not to be accepted.

    In the preceding articles we had first seen the various false teachings spread about the Lord Jesus, and had then started to look into the false teachings about the Holy Spirit. We have seen that the Holy Spirit is given to every truly Born-Again Christian Believer at the moment of his being saved; God the Holy Spirit comes to reside in him forever in all His fullness, and never leaves him. We have also seen that the Word of God is very clear that being “filled with the Holy Spirit” and “baptism with the Holy Spirit'' are not “second experiences” or something extra, but just the same as the Holy Spirit coming to reside in the Believer on being saved; and Biblically there is nothing like the very emphatically preached and taught “Baptism of the Holy Spirit.” This too is a false teaching that has no basis or affirmation from the Word of God. In the last article we have considered the facts and truth regarding another related wrong teaching, again insisted upon and very emphatically taught by these preachers and teachers of false doctrines - the “speaking in tongues” and seen from the Word of God that the claims of these preachers that these are super-natural languages, and Prayer languages” are unfounded and baseless. The languages spoken by the disciples in Acts 2, were known and recognized languages of earth.

    There is another related wrong teaching, a false doctrine, also very emphatically preached and taught, that speaking in “tongues” is the proof of having received the Holy Spirit. We will examine this claim today from the Bible. If you look at 1 Corinthians 12:4-11, which is a passage about the different gifts the Holy Spirit gives to the Christian Believers, then it is very clear from verse 10 that speaking in “tongues” is one of the gifts of the Holy Spirit, like any of the other gifts mentioned here. Moreover, note that in this passage, from verse 8 to 10, with every gift, is also written “to some”, which is a clear indication that not everybody receives the same gift, different gifts are given to different people, as the Holy Spirit decides (verse 11). This passage from the Bible makes it quite clear that every Believer has not been given the gift of speaking in “tongues”. There is nothing stated or indicated in this passage that would suggest that speaking in “tongues” is the proof of having received the Holy Spirit. The proof of the presence of the Holy Spirit in the life of a person is his changed life, his living and walking under the guidance of the Holy Spirit, and moving away from the worldly desires and living; the presence of fruits of the Holy Spirit in a person’s life is the proof of the Holy Spirit being present (Galatians 5:22-26).

    These people who spread false teachings and wrong doctrines about the Holy Spirit, to corroborate their false claim, speak a big lie, stating it as a fact of God’s Word. They say and claim that in the Bible, whenever anyone has received the Holy Spirit, they have also spoken in “tongues”; therefore, this association is proof of what they say and claim. But as the Believers in Berea had done, has anyone ever made an effort to cross-check and verify their claim, and confirm it’s being true or false? Even those who so emphatically and courageously make this claim, and their followers would never have tried to actually check it out from the Word of God!

In the next article we will look at the Biblical instances of receiving, or being filled with the Holy Spirit, and verify whether or not they always were accompanied by speaking in "tongues."