ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रखवाले लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रखवाले लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

Blessed and Successful Life - 175 - Church Stewardship - Role of Elders / आशीषित एवं सफल जीवन – 175 - कलीसियाई भण्डारीपन - अगुवों की भूमिका

 

आशीषित एवं सफल जीवन 175

कलीसिया के भण्डारी – 42

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


Click Here for the English Translation

कलीसियाई भण्डारीपन - अगुवों की भूमिका 

    आशीषित एवं सफल जीवन जीने की इस ज़ारी श्रृंखला में, हम वास्तव में नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को, उद्धार के साथ ही परमेश्वर द्वारा दिये गये प्रावधानों और विशेष अधिकारों के बारे में सीखते आ रहे हैं। इन प्रावधानों और विशेष अधिकारों में से एक है, सच्चे विश्वासी का कलीसिया तथा अन्य विश्वासियों के साथ संगति में रहने का भण्डारी होना। पिछले लेखों में हमने जो सीखा है, उसके निहितार्थों को देखते समय, हमने देखा था कैसे, यद्यपि परमेश्वर द्वारा उन्हें सौंपी गई उनकी सेवाकाइयाँ और ज़िम्मेदारियाँ अलग-अलग हैं, लेकिन विश्वासी न तो एक-दूसरे से और न ही कलीसिया से अलग हैं। बल्कि जिनके साथ वे संगति रखते हैं, वे उनको, अर्थात, कलीसिया को भी, तथा एक-दूसरे को भी जवाबदेह हैं। आज हम कलीसिया में अगुवों की भूमिका से संबंधित कुछ बातों को देखेंगे, अर्थात, कलीसिया और विश्वासियों के मध्य अगुवों के भण्डारी होने के बारे में।

    परमेश्वर का वचन बाइबल हमें सिखाती है कि स्थानीय कलीसियाओं और उनके सदस्यों को अगुवों की अधीनता में कार्य करना है, जिन्हें उस कलीसिया के संचालन और देख-भाल की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। कलीसिया में विभिन्न प्रकार के अगुवों की नियुक्तियाँ, उनकी भूमिकाएं, कार्य, अधिकार, आदि, एक बड़ा विषय है, और हम उसे यहाँ पर नहीं लेंगे। हम यह देख चुके हैं कि परमेश्वर ने अपनी कलीसिया में प्रत्येक विश्वासी को कुछ ज़िम्मेदारी दी है और करने के लिए कोई न कोई कार्य सौंपा है (इफिसियों 2:10)। विश्वासियों को इन जिम्मेदारियों का निर्वाह करने में सहायता के लिए उन्हें पवित्र आत्मा और उसके वरदान दिए गए हैं, जिनका वे पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और सहायता से उचित उपयोग कर सकते हैं। यद्यपि ये कार्य और ज़िम्मेदारियाँ उस स्थानीय कलीसिया के अगुवों की देख-भाल और निरीक्षण में किए जाने हैं, किन्तु अगुवों को हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि कलीसिया का स्वामी परमेश्वर ही है। और क्योंकि उन अगुवों को कलीसिया के सदस्यों के ऊपर परमेश्वर द्वारा उनकी देखभाल करने के लिये नियुक्त किया गया है, इसलिए, उन्हें उन के लिए परमेश्वर को हिसाब भी देना होगा (इब्रानियों 13:17)। साथ ही अगुवों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उनकी अधीनता में रखे गए विश्वासी उनके मूक सेवक या दास नहीं हैं। उनके साथ ऐसे व्यवहार नहीं किया जाना है कि मानों उन्हें कुछ कहने या पूछने का कोई अधिकार नहीं है; वे अगुवे से किसी बात के लिए कोई प्रश्न नहीं कर सकते हैं, और न ही अगुवे के प्रति कोई असहमति दिखा सकते हैं। अगुवों को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि वे भी मात्र मनुष्य ही हैं, तथा अन्य मनुष्यों के समान वे भी गलतियाँ कर सकते हैं, शैतान द्वारा बहकाए और भरमाए जा सकते हैं, तथा शैतान के प्रभाव में स्वयं भी औरों को बहका या भरमा सकते हैं – जानते-बूझते हुए अथवा अनजाने में। परमेश्वर की कलीसिया में, अंतिम अधिकार परमेश्वर का ही है; और उसकी सन्तानों के मध्य में हर बात उसी की इच्छा के अनुसार की जानी है, जैसे वह चाहता है, वैसे की जानी है। इसके लिए सभी आवश्यक निर्देश परमेश्वर ने अपने वचन में पहले से दे दिए हैं। क्योंकि वह कभी भी जो उसने अपने वचन में बता और सिखा दिया है, उससे हटकर, या उसके विपरीत कुछ नहीं कहेगा या करेगा; इसलिए अगुवों को कलीसिया की देखभाल उसी तरह से करनी है जैसे परमेश्वर ने अपने वचन में निर्देश दिए हैं।

    कलीसिया के अगुवों तथा कलीसिया के सदस्यों, दोनों के लिए इस ज़िम्मेदारी के बारे में सीखने और उसका निर्वाह करने को समझने के लिए, एक बहुत सहायक खण्ड 1 पतरस 5:1-5 है। इस खण्ड में, पतरस अगुवों से आग्रह करता, उन्हें समझाता है कि वे एक चरवाहे या रखवाले के समान होकर यह कार्य करें; अर्थात, धैर्य, नम्रता, और मन लगाकर। उनको हमेशा यह याद रखना चाहिये कि वह उनका नहीं बल्कि परमेश्वर का ‘झुण्ड’ है जिसकी वे रखवाली कर रहे हैं; और उसके लिए उन्हें परमेश्वर को जवाब देना है। उन्हें परमेश्वर के झुण्ड की देखभाल नीच-कमाई के लिए नहीं करनी है, न ही उन का उपयोग किसी व्यक्तिगत या भौतिक लाभ के लिए करना है। इसके संदर्भ में एक उत्तम मार्गदर्शिका 1 कुरिन्थियों 9 अध्याय में पौलुस द्वारा लिखी गई बातें हैं, जहाँ पर पौलुस अपनी जिम्मेदारियों, अधिकारों, अधिकार, मेहनताना, और वह किस तरह से परमेश्वर के सेवक होकर कार्य करता है, बताता है। 

    पतरस आगे, पद 3 में, कहता है कि अगुवों को अपने झुण्ड के लिए एक आदर्श बनना चाहिए, न कि उनके ऊपर अधिकार जताना चाहिए, अर्थात उन्हें उदाहरण बनकर अगुवाई करनी चाहिए न कि बल से अथवा मजबूर कर के, और यही हम पौलुस के जीवन में भी देखते हैं। फिर, पद 4 में, पतरस अगुवों को समझाता है कि वे “प्रधान रखवाले” के आने और उन्हें उनके कभी न मुरझाने वाले अनन्तकालीन प्रतिफलों को देने की प्रतीक्षा करनी है; अर्थात वह एक बार फिर यही निहितार्थ व्यक्त करता है कि उन्हें परमेश्वर के झुण्ड से, जो उन्हें सौंपा गया है, भौतिक या सांसारिक लाभ अर्जित करने की न तो लालसा रखनी है, और न ही लाभ अर्जित करने हैं। फिर, पद 5 में, पतरस कलीसिया के लोगों को भी उनकी ज़िम्मेदारी के बारे में बताता है – उन्हें अगुवों के, तथा परस्पर एक-दूसरे के, अधीन होकर रहना चाहिए, तथा सभी बातों में नम्र रहना चाहिए, परमेश्वर द्वारा उन्हें उचित समय पर ऊँचा उठाए जाने की प्रतीक्षा करनी चाहिए (पद 6)। इसलिए, कलीसिया के, तथा सदस्यों के, दोनों के लाभ के लिए, दोनों को ही साथ मिलकर कार्य करना है, एक-दूसरे की सहायता करनी है और एक-दूसरे का पूरक बनना है। क्योंकि कोई एक भी, दूसरे के बिना कार्य नहीं कर सकता है; दोनों को ही अपनी-अपनी ज़िम्मेदारियाँ साथ मिलकर निभानी हैं।

    लूका 12:45-46 में प्रभु ने ऐसे सेवक के बारे में बताया है जिसने स्वामी द्वारा उसे दिए गए अधिकार का दुरुपयोग किया, जो एक बुरा भण्डारी होने का चिह्न है, और जिसका परिणाम घोर ताड़ना है (साथ ही, इसी संदर्भ में यहेजकेल 34 अध्याय भी देखें)। 

    अगले लेख से हम कलीसिया में अनुशासन बनाए रखने के बारे में देखना आरंभ करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 175

Understanding the Church – 42

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Church Stewardship - Role of Elders

 

    In this ongoing series of living a 'Blessed and Successful Life', we have been learning about the provisions and privileges given by God to the truly Born-Again Christian Believers along with their salvation. One of these provisions and privileges is the true Believer being a steward of the Church and of the fellowship with other believers. While looking at the implications of what we have learnt in the previous articles, we have seen how, even though the ministries and responsibilities entrusted to them by God are different, the Believers are neither separate from one another nor from the Church. Rather, they are accountable to those with whom they fellowship, i.e., to the Church as well as to one another. Today we will look at some things related to the role of the Church Elders, that is, regarding the stewardship of the Elders in the Church and among the believers.

    God’s Word, the Bible teaches us that the local Churches and their members, are to function under the care of certain Elders that have been given the responsibility of looking after and managing the Church. The appointment, role, function, and authority, etc., of various kinds of Church Elders is a vast subject, and we will not be considering it here. We have seen that God has given responsibilities and assigned works to be done for every Believer (Ephesians 2:10) in His Church. The Believers have been given the Holy Spirit and the gifts of the Holy Spirit to fulfill their responsibilities with the help of and under the guidance of the Holy Spirit. Though these works and responsibilities have to be carried out under the supervision and care of Elders of that local Church, but the Elders should always keep in mind that God is still the owner of His Church. And since they, the Elders have been placed over the members by God, to look after them, therefore, they will have to give an account to God for them (Hebrews 13:17). Moreover, the Elders should keep in mind that the Believers placed under them are not their dumb servants, or slaves. They are not to be treated as those who cannot say anything to the Elder, or ask any questions from the Elders, or show any disagreement with the Elders. The Elders should never forget that even they are mere human-beings, and like other human-beings, they too can make mistakes, can be led astray and deceived by Satan, and under the influence of Satan they too can lead others astray as well as deceive them – knowingly or unknowingly. In God’s Church, God is still the final authority; and amongst His children, things have to be done as per His will, the way He wants them done. God has already given all the necessary instructions in His Word for doing this. Since God will never go contrary to His will that He has already expressed in His Word; therefore, the Elders have to take care of the congregation, just as God has instructed in His Word.

    One passage that is of great help in learning about and carrying out this responsibility, by the Elders as well as the congregation in the prescribed manner is 1 Peter 5:1-5. In this passage, Peter exhorts the Elders to function as a shepherd, i.e., patiently, gently, and with perseverance. They must always remember that it is not their own, but God’s flock that they are looking after; so they will have to give an account for them to God. They should not tend God’s flock for dishonest gain, nor try to use it for personal benefit and temporal gains. A good guide for this is Paul’s example in 1 Corinthians chapter 9, where he explains his responsibilities, rights, authority, remuneration and how he functioned as a minister of God. 

    Peter goes on to say in verse 3 that the Elders should set themselves up as examples to God’s flock, and not behave as lords over them; i.e., they should lead by example not force or coercion, as we see from the life of Paul too. Then, in verse 4, Peter urges the Elders to wait for their “Chief Shepherd” to come and give them their eternal, unfading rewards; once again implying that they should not seek and desire getting temporal worldly gains from God’s flock entrusted to them, nor acquire any such benefits. Then, in verse 5, Peter also instructs the congregation about their responsibility – they should submit themselves to the Elders, as well as to each other, and remain humble in all things, waiting for God to exalt them in due time (verse 6). So, for the benefit of the Church and of the congregation, the Elders and the congregation, both have to work hand-in-hand, helping and supplementing each other. One cannot function properly without the other, both have to fulfill their respective responsibilities. 

    In Luke 12:45-46, usurping and misusing the authority given by the Master to His servant, is a sign of bad stewardship, and will invite severe retribution (also see Ezekiel chapter 34 in this context). 

    From the next article we will start considering maintaining discipline in the Church.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins, and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins; voluntarily and sincerely, surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 56 - Pastors (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 56 - रखवाले (पास्टर) (2)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 56 

Click Here for the English Translation

रखवाले (पास्टर) की भूमिका (2)


पिछले लेख में हमें इफिसियों 4:11 में दी गई चौथी सेवकाई, परमेश्वर के झुण्ड का चरवाहा, या रखवाला अर्थात पास्टर होने के बारे में देखा था। हमने मूल यूनानी भाषा में प्रयोग किए गए शब्द के द्वारा देखा और समझा था कि रखवाले या पास्टर का कार्य भेड़ों की रखवाली और देखभाल करने वाले चरवाहे के समान ही होता है। वचन हमने यह भी सिखाता है कि प्रभु यीशु ही हमारा "प्रधान रखवाला" है, और प्रत्येक रखवाले को प्रभु के समान और उसकी अधीनता में होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना है; क्योंकि प्रत्येक चरवाहे को एक न एक दिन अपने कार्य का हिसाब प्रभु को देना होगा। फिर हमने भजन 23 से रखवाले द्वारा सकारात्मक रीति से अपने दायित्व के निर्वाह के बारे में देखा था। आज हम एक बार फिर, पुराने नियम से ही रखवाला होने के दायित्व के नकारात्मक निर्वाह के बारे में देखेंगे।  


कलीसिया के रखवाले के लिए भजन 23 के इस सकारात्मक उदाहरण की तुलना में, यहेजकेल 34 अध्याय में इस्राएल के चरवाहों द्वारा अनेकों प्रकार से परमेश्वर की भेड़ों के प्रति उनकी लापरवाही और परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता के नकारात्मक व्यवहार के उदाहरण दिए गए हैं, और उनके इस दुर्व्यवहार के लिए परमेश्वर द्वारा उनकी भर्त्सना करने, और उन्हें दण्ड देने, तथा अपनी भेड़ों को संभालने का वर्णन है। यहेजकेल 34:2-6 में चरवाहों के दुर्व्यवहार को बताया गया है, और शेष अध्याय परमेश्वर द्वारा स्थिति को नियंत्रण में लेने, अपनी भेड़ों को संभालने, एकत्रित करने, उनकी सही देखभाल करने, तथा चरवाहों से हिसाब लेने, उनको उनका दण्ड देने का वर्णन है। 


हम यहेजकेल 34:2-6 में चरवाहों द्वारा दायित्वों को नहीं निभाने के बारे में देखते हैं: 


* पद 2 - वे अपने पेट भरते थे, किन्तु भेड़-बकरियों के पेट भरे होने की चिन्ता नहीं करते थे।


* पद 3 - वे अपने लिए सर्वोत्तम भोजन और कपड़ों का इंतज़ाम रखते थे, किन्तु भेड़-बकरियों को उनके लिए उपयुक्त भोजन के स्थान पर नहीं ले जाते थे।


* पद 4 - वे बीमारों, रोगियों, घायलों की चिन्ता नहीं की, न उनके उपचार के लिए प्रावधान किए। न ही उन चरवाहों ने खोई हुई या निकाली हुई भेड़ों को फिर से झुण्ड में लौटा लाने के लिए कोई प्रयास किया। वरन् वे चरवाहे बल और ज़बरदस्ती से भेड़ों पर अधिकार जताते थे।


* पद 5 - समय और अवसर पर चरवाहों के भेड़ों के साथ उपस्थित न होने के कारण भेड़ें तितर-बितर हो गईं, वन पशुओं का आहार हो गईं। 


* पद 6 - भेड़ों के तितर-बितर हो जाने, इधर-उधर भटकने के बावजूद, चरवाहों ने उनकी सुधि नहीं ली, उन्हें ढूँढ़ने नहीं गए, उन्हें वापस सुरक्षा में लौटा लाने नहीं गए। 


यहेजकेल 34 अध्याय में इस्राएल के उन चरवाहों ने जो कुछ किया, उसके लिए शेष अध्याय परमेश्वर के क्रोध का, उनसे हिसाब लेने का, उन्हें दण्ड देने का, और कैसे परमेश्वर स्वयं अपनी भेड़ों को लौटा कर लाएगा, उनकी देखभाल करेगा, आदि बातों का वर्णन करता है। यदि आज कलीसिया के रखवाले भी वही करेंगे जो इस्राएल के उन चरवाहों ने किया, तो आज के ये पास्टर भी परमेश्वर के उसी क्रोध, न्याय, और दण्ड के भागी होंगे, जैसे वे चरवाहे हुए। वरन् कलीसिया के रखवालों को परमेश्वर के निर्देशों के अनुसार कलीसिया के लोगों की रखवाली करनी है।


यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और यदि प्रभु परमेश्वर ने आपको अपनी कलीसिया के लोगों के मध्य कोई ज़िम्मेदारी दी है, तो आपकी उन्नति और आशीष अपने मसीही जीवन तथा प्रभु परमेश्वर द्वारा सौंपी गई ज़िम्मेदारी को भली भांति निभाने और परमेश्वर को प्रसन्न करने वाली सही रीति से उसका निर्वाह करते रहने से ही है। परमेश्वर के वचन के सच्चाइयों को सीखने और सिखाने में समय लगाएं, शैतान द्वारा गलत शिक्षाओं को फैलाने वाले झूठे प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं (2 कुरिन्थियों 11:13-15) की गलत शिक्षाओं को समझने, जाँचने-परखने और उनसे बच कर चलने, तथा औरों को सचेत करने में संलग्न रहें (यहूदा 1:20-23)।


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 56

English Translation

Pastors, Their Role & Functions (2)


    In the last article we had begun to consider the fourth ministry given in Ephesians 4:11, that of being a pastor or caretaker, a shepherd of God's flock. We had seen and understood on the basis of the word used here in the original Greek language that the ministry of the Pastor is similar  to that of a shepherd or caretaker of the sheep. The Word also teaches us that the Lord Jesus is the "Chief Shepherd" and all the other Pastors or caretakers have to function like Him and fulfill their responsibilities under Him; since every shepherd will eventually have to give an account to the Lord. Then we had seen from Psalm 23, the ways the shepherds have to fulfill their responsibilities in a positive manner. Today too we will once again see from the Old Testament about the negative attitude and irresponsible behavior of the shepherds.


In contrast to the positive example of a Godly Pastor given in Psalm 23, God in His Word, in Ezekiel 34, has given the negative description of the callous, irresponsible, uncaring shepherds of Israel, who by their disobedience to God, allowed His sheep, the people of Israel to suffer. God severely denounces them and their ways, and tells them of His judgment and punishment for them and how He will gather together and take care of His sheep. In Ezekiel 34:2-6 is given the irresponsible and wrong behavior of the shepherds, and the rest of the chapter tells about God taking hold of the situation, bringing it under control, gathering together and taking proper care of His sheep; of taking an account from the shepherds and dispensing their due punishment upon them.


We see from Ezekiel 34:2-6 the irresponsible and wrong behavior of the shepherds:


* Verse 2 - They would feed themselves, but did not feed their flocks.


* Verse 3 - They made provisions of the best food and clothing for themselves, but made no arrangements of proper food for the flocks.


* Verse 4 - They did not take care or bother about helping the weak, the sick, the wounded in the flock. Nor did those shepherds go seeking after and bring back those who had been driven away or got lost. Rather, they ruled over the flock with force and cruelty.


* Verse 5 - Because at the required time and need, the shepherds were not present with the sheep, the sheep were scattered and became food for the wild beasts.


* Verse 6 - The shepherds never bothered about the sheep, even though they were scattered and wandered here and there; they never went searching for them nor did  they restore them back to security.


What those elders of Israel, those wayward shepherds of Israel did in Ezekiel 34, the rest of chapter 34 details the anger and wrath of God; speaks of how He will take an account and punish them. The chapter also speaks of how God will bring back His sheep and take proper care of them. If today, the Pastor, i.e., the shepherd of God’s flock will do what those shepherds of Israel did, then they too will be similarly called to account and suffer the anger, wrath, and punishment from God, as those shepherds did at that time. Therefore, the present-day Pastors are not to do any of that, but take care of the flock, the Church entrusted to him, just as God instructs him to do.


If you are a Christian Believer, and if God has given you a responsibility amongst His people, then your edification, growth, and blessings are in diligently fulfilling the responsibility in the manner that pleases God. Utilize your time in learning and teaching the truths of God’s Word; and be careful to learn about, identify, stay safe and warn others about the false apostles and prophets, and their wrong teachings (2 Corinthians 11:13-15), infiltrated amongst God’s people by Satan; save others from falling prey to Satan’s devices (Jude 1:20-23).


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 3 अप्रैल 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 55 - Pastors (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 55 - रखवाले (पास्टर) (1)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 55 

Click Here for the English Translation

रखवाले (पास्टर) की भूमिका (1)


पिछले कुछ लेखों में हम इफिसियों 4:11 से देखते आ रहे हैं कि प्रभु ने अपनी कलीसिया के कार्यों के लिए, कलीसिया में कुछ कार्यकर्ताओं, कुछ सेवकों को नियुक्त किया है। मूल यूनानी भाषा में इन सेवकों और उनकी सेवकाई के संबंध में प्रयोग किए गए शब्द दिखाते हैं कि ये सेवकाइयां कलीसिया में परमेश्वर के वचन की सेवकाई से संबंधित हैं। इन सेवकों और उनकी सेवकाइयों के संबंध में हम यह भी देख चुके हैं कि वर्तमान में इन दायित्वों और सेवकाइयों को अपने नाम के साथ जोड़ कर एक उपाधि के समान प्रयोग करने की सामान्यतः देखी जाने वाली प्रवृत्ति का बाइबल में कोई समर्थन नहीं है। इन सभी दायित्वों और सेवकाइयों के लिए प्रभु ने ही नियुक्ति की है, किसी मनुष्य अथवा संस्था या डिनॉमिनेशन ने नहीं। यह तथ्य इन्हें सेवकाइयों के स्थान पर, “उपाधियों” के समान उपयोग करने, मानो किसी तथा-कथित ईश्वरीय अधिकार के अन्तर्गत, स्वयं ही या फिर किसी संस्था अथवा डिनॉमिनेशन के मनुष्यों के द्वारा इन उपाधियों को देने की वर्तमान परंपरा का भी समर्थन नहीं करता है। साथ ही वर्तमान में एक और बहुत गलत प्रवृत्ति भी देखी जाती है कि लोग इन सेवकाइयों का प्रयोग परमेश्वर के वचन का पालन करना सीखने और सिखाने के स्थान पर, अपनी ही बातों और शिक्षाओं को सिखाने और पालन करवाने के लिए प्रयोग करते हैं, चाहे उनकी वे बातें और शिक्षाएं बाइबल से मेल न भी खाती हों, बाइबल की शिक्षाओं के अतिरिक्त हों। ऐसा करके ये लोग परमेश्वर के वचन में जोड़ने या घटाने, उसे अपनी इच्छा और सुविधा के अनुसार बदलने का अस्वीकार्य और दण्डनीय कार्य करते हैं (प्रकाशितवाक्य 22:18-19)। यह वही पाप है जो प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के समय फरीसियों, सदूकियों, और शास्त्रियों ने किया, और जिसके लिए प्रभु ने उनकी तीव्र भर्त्सना की, उन्हें दण्डनीय ठहराया (मत्ती 15:3-9, 12-14)।


आज हम इफिसियों 4:11 में दी गई सूची में प्रभु यीशु द्वारा नियुक्त किए जाने वाले प्रभु यीशु की कलीसिया के चौथे कार्यकर्ता, रखवाले, के बारे में देखेंगे। मूल यूनानी भाषा के जिस शब्द का अनुवाद “रखवाले” किया गया है, उसका शब्दार्थ है “चरवाहे” या “भेड़ों की रखवाली और चरवाही करने वाले”। प्रभु यीशु मसीह के जन्म के समय, लूका 2:8 में जहाँ स्वर्गदूतों ने मैदान में अपने झुण्ड की पहरेदारी और देखभाल करने वाले लोगों को प्रभु के जन्म का समाचार सुनाया, उन गड़रियों के लिए भी मूल यूनानी भाषा में यही शब्द प्रयोग किया गया है, जिसका अनुवाद यहाँ “रखवाले” किया गया है। तात्पर्य यह कि कलीसिया के रखवाले वे हैं जो एक गड़रिये या चरवाहे के समान अपने “झुण्ड” या उसे सौंपे गए लोगों की देखभाल और सुरक्षा प्रदान करते हैं। बाइबल में प्रभु यीशु मसीह को “प्रधान रखवाला” भी कहा गया है (इब्रानियों 13:20; 1 पतरस 5:4); अर्थात वही अपनी विश्व-व्यापी कलीसिया का मुख्य देखभाल और सुरक्षा करने वाला है, शेष सभी उसी की अधीनता और उसके निर्देशों के अनुसार कार्य करते हैं। साथ ही बाइबल यह भी स्पष्ट बताती है कि प्रभु ने जिन्हें अपनी कलीसिया की देखभाल की ज़िम्मेदारी सौंपी है, जिन्हें अपने “झुण्ड” के अगुवे बनाया है, उन्हें अन्ततः प्रभु को इस ज़िम्मेदारी का हिसाब भी देना होगा, और उनके कार्य के अनुसार उन्हें प्रतिफल मिलेगा (इब्रानियों 13:17; 1 पतरस 5:1-4)। अर्थात, कलीसिया में “रखवाला” या चरवाहा होना बहुत ज़िम्मेदारी का कार्य है, यह लोगों पर अधिकार रखने के लिए नहीं (1 पतरस 5:3), वरन विनम्रता तथा सहनशीलता के साथ प्रभु के लिए उसके लोगों की देखभाल के लिए है (1 पतरस 5:2)। यह सेवकाई केवल नए नियम में ही दी जाने वाली सेवकाई नहीं है, वरन, जैसा हम अभी देखेंगे, पुराने नियम में भी इस्राएल के अगुवों को यही ज़िम्मेदारी, यही सेवकाई सौंपी गई थी।


प्रभु के लोगों में, एक रखवाले या चरवाहे के क्या कार्य होते हैं, उसे प्रभु के “झुण्ड” की चरवाही करने की इस ज़िम्मेदारी को कैसे निभाना है? परमेश्वर के वचन बाइबल में इसे सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रकार से, पुराने नियम में ही बता दिया गया था। जैसा हमने ऊपर देखा है, प्रभु यीशु को ही कलीसिया का प्रधान रखवाला बताया गया है। इसलिए स्वाभाविक है कि प्रभु परमेश्वर के जीवन और उदाहरण से ही हम इस ज़िम्मेदारी के सर्वश्रेष्ठ निर्वाह के बारे में सीख सकते हैं। इसका सकारात्मक और सर्वोत्तम उदाहरण दाऊद द्वारा लिखित भजन 23 है, जो संक्षेप में किन्तु प्रत्येक बिन्दु का ध्यान करते हुए चरवाहे के कार्य को बता देता है। भजन 23 का आरंभ यहोवा परमेश्वर को चरवाहा बताने के साथ होता है; फिर इससे आगे परमेश्वर द्वारा चरवाहे के रूप में किए गए कार्यों का उल्लेख है:


* पद 1 - वह अपनी भेड़ों को कुछ घटी नहीं होने देता है। पौलुस ने परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में अपने जीवन के उदाहरण से सीखने को बताते हुए लिखा कि जैसे हर दशा में प्रभु उसकी देखभाल करता है, उसे सब कुछ बहुतायत से उपलब्ध है और परमेश्वर उसकी हर आवश्यकता को पूरा करता है - फिलिप्पियों 4 अध्याय पढ़िए, और विशेषकर पद 13, 18, और 19 पर ध्यान कीजिए, वैसे ही प्रभु पौलुस के पाठकों के लिए भी करेगा। कलीसिया के रखवाले को भी उसके झुण्ड के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए, उन को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपयुक्त सहायता और प्रावधान उपलब्ध करवाते रहना है जिससे उन्हें कुछ घटी न हो। 


* पद 2 - वह अपनी भेड़ों को उत्तम भोजन और जल उपलब्ध करवाता है - प्रभु यीशु स्वयं हमारे लिए “जीवन की रोटी” और “जीवन का जल” है (यूहन्ना 4:10, 14; 6:33, 35)। कलीसिया के रखवाले को प्रभु यीशु के वचन और शिक्षाओं के उत्तम आत्मिक भोजन को लोगों तक पहुँचाते रहना है जिससे उनका आत्मिक स्वास्थ्य अच्छा रहे, वे किसी गलत शिक्षा या सांसारिक बातों में भटक कर प्रभु से दूर न चले जाएं। 


* पद 3 - वह अशान्ति के समय में अपनी भेड़ों को शांति प्रदान करता है, और परमेश्वर के मार्गों में चलने की अगुवाई प्रदान करता है। कलीसिया के रखवाले को भी उसकी कलीसिया के लोगों को शांति, ढाढ़स, सांत्वना, दुख के समय में सहारा और निराशाओं में प्रोत्साहन देने वाला, और संसार की बातों की मिलावट से बचाकर परमेश्वर के खरे मार्गों में अपने झुण्ड को लिए चलने वाला होना चाहिए। 


* पद 4 - परमेश्वर के लोग उसकी उनके साथ निरंतर बनी उपस्थिति से आश्वस्त और सुरक्षित रहते हैं। अपने सोंटे और लाठी के द्वारा परमेश्वर अपनी भेड़ों को हाँकता भी है, जो इधर-उधर होने लगती हैं, उन्हें हांक कर वापस सही मार्ग में ले आता है; और भक्षक पशुओं से उनकी रक्षा करता है। कलीसिया के रखवाले को वचन रूपी लाठी और सोंटे से अपनी कलीसिया के लोगों को समझाना, सुधारना, सिखाना है, और जहाँ आवश्यक हो उलाहना देना और डांटना भी है (2 तीमुथियुस 3:16; 4:2-4)। 


* पद 5 - परमेश्वर अपने लोगों की कठिनाइयों में उनकी रक्षा और सहायता करता है; उनके लिए आवश्यक भली वस्तुएं उन्हें उपलब्ध करवाता है। कलीसिया के रखवाले को भी अपने लोगों के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहकर उनकी सहायता करते रहना है, उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी है, इधर-उधर भटकने और लज्जित होने से रोक कर रखना है, बचाना है। 


* पद 6 - परमेश्वर अपने साथ रहने और उस पर भरोसा रखने वाले लोगों को न केवल इस जीवन में उनकी भलाई के लिए आश्वस्त रखता है वरन साथ ही उनके परलोक के अनन्त जीवन के विषय भी आश्वस्त रखता है। कलीसिया के रखवाले को भी अपने लोगों को इस लोक और परलोक के विषय बताना और सिखाना है, तथा उन्हें इस जीवन में तथा परलोक के अनन्त जीवन में सही स्थान पर और सुरक्षित रहना सिखाना है।


अगले लेख में हम रखवालों या चरवाहों के द्वारा नकारात्मक रवैया रखने और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह नहीं करने के बारे में देखेंगे। 

 

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 55

English Translation

Pastors, Their Role & Functions (1)


Since the past few articles, we have been seeing from Ephesians 4:11 that for the works and functioning of His Church, the Lord Jesus has set some ministries and appointed some workers for those ministries. In context of the Church and Christian Faith, the words used in the original Greek language that they were written in, for these ministries and workers show that they are related to the ministry of God’s Word in the Churches. We have also seen that today there is an unBiblical tendency to use these ministries and responsibilities as titles for conveying superiority over others; something for which there is neither any example nor support from God’s Word. All of these ministries and responsibilities have been given by Lord, and He alone appointed the persons to carry them out. This fact nullifies the present-day practice of people taking these as ‘titles’ upon themselves, or some group, sect, or denomination appointing some persons to them; as if by divine authority. Another very wrong thing seen these days, related to these ministries, is that people use them not to preach and teach the Word of God in truth and with sincerity, but their own contrived doctrines and ideas, whether or not what they preach and teach is according to the Bible. By doing this, these people become guilty of the sin of adding to, or taking away from, God’s Word according to their convenience, and will have to suffer the severe consequences (Revelation 22:18-19). This is the same sin that the Pharisees, Sadducees, and the Scribes committed at the time the Lord was on earth, and were severely castigated for it by the Lord (Matthew 15:3-9, 12-14).


Today we will see about the workers appointed by the Lord for the fourth ministry given in Ephesians 4:11, the Pastors. The word used in the original Greek language, and translated as ‘Pastor’, literally means a shepherd or one who looks after the sheep, and some English translations use the word “Shepherd” instead of “Pastors” here in this verse. In Luke 2:8, where at the time of the birth of the Lord Jesus, the angels announced the birth to the shepherds tending their flocks, this same word is used in Greek for those shepherds, as has been used in Ephesians 4:11 and translated as “Pastors.” In other words, the “Pastors” in a Church, amongst the Christian Believers, have the same role and function as a shepherd has for his flock of sheep. A Pastor has to look-after and keep the “flock” entrusted to him safe and secure, in the same manner as a shepherd does for his flock. In the Bible, the Lord Jesus has also been called “The Chief Shepherd” (Hebrews 13:20; 1 Peter 5:4); i.e., He is the one who is in-charge of taking care of His world-wide Church and flock of Believers, all the rest of the ‘shepherds’ have to function under Him and for Him, as He instructs and guides them in their roles and responsibilities. The Bible also makes it very clear that those to whom the Lord has entrusted this responsibility of being the “Pastors” or care-takers of His flock, they will eventually have to give an account to Him and receive their rewards for their performance (Hebrews 13:17; 1 Peter 5:1-4). Therefore, to be a Pastor or care-taker of a Church is a work of great responsibility, it is not for exercising authority over people (1 Peter 5:3), but to very humbly and with a lot of forbearance take care of the Church and people of the Lord (1 Peter 5:2). This responsibility was not given just in the New Testament, but as we will see just now, the same responsibility was given to the elders of Israel to take care of the Israelites as well.


Amongst the people of the Lord, what are the works and functions of a Shepherd or Pastor? How should he be fulfilling the responsibilities entrusted to him? In God’s Word, in the Old Testament itself, this has been clearly told by God, in its positive as well as negative aspects. As we have seen above, the Lord Jesus is the Chief Shepherd of His Church. Therefore, it is only natural that we can best learn from the life and example of the Lord Jesus, about how best to fulfill this responsibility. The best positive example of this is Psalm 23 written by David, which in brief tells about a shepherd’s responsibilities, in every verse. This Psalm starts with naming God as the Shepherd, and then from there goes on to tell how God carries out His role as the Shepherd:


* Verse 1 - He does not let His sheep face any lack. Paul, under the guidance of the Holy Spirit, using his own life and ministry as an example wrote, just as God takes care of him in all situations and provides for him in all circumstances, and he has everything to meet his needs - read Philippians chapter 4, and particularly pay attention to verses 13, 18, and 19, similarly God will also provide for and meet the needs of Paul’s audience as well. The shepherd of the church should also remain aware of the needs of his flock, and provide the required help and provisions to them, so that they lack nothing.


* Verse 2 - He arranges for good food and water for His sheep - the Lord Jesus is the “Bread of life” and the “Water of life” (John 4:10, 14; 6:33, 35). The caretakers of the Church should see that the flock receives good, nutritious spiritual food and water from God’s Word, so that their spiritual health does not suffer, but improves continually. He should ensure that they do not fall into any wrong teachings and worldliness, and get carried away from the Lord.


* Verse 3 - He provides comfort and peace to the sheep when they are restless and discomfited, and provides leadership for them to walk in the ways of the Lord God. A Pastor, the caretaker of the flock, should provide rest, comfort, peace, assurance and support in trying times, encouragement and guidance in discouragements and defeats; and he should ensure that they remain away from compromising with God’s Word, from the corruption of the world, and walk in the correct ways of the Lord.


* Verse 4 - God’s people feel comforted, assured, and secure because of His continual presence with them. He helps and guides them with His staff and His rod; the sheep that start wandering away from the right way, He prods back onto the right way, and keeps them safe from predators. The Pastor of the Church has to use the ‘rod and staff’ - the Word of God to teach, correct, instruct in righteousness, convince and teach with longsuffering, and wherever necessary, rebuke and exhort as well (2 Timothy 3:16; 4:2-4).


* Verse 5 - God keeps His people safe and secure in their difficult times, helps them, and provides the appropriate things for them according to their circumstances. The Pastor, the shepherd of the flock too, needs to stand with his people in all their situations and circumstances; keep them safe, prevent them from wandering away into wrongs, and safeguard them from being brought to shame.


* Verse 6 - God not only assures and provides good things in this life to His people, His Believers, but also assures them of eternal life and eternal rewards. The Pastor of the church too needs to teach his flock about the things of this world and of the next, and has to show them how to be safe and secure for this life as well as the next.


In the next article, we will see about the shepherds and caretakers having a negative attitude and not fulfilling their responsibilities,


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours. 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 5 फ़रवरी 2024

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 160 – Stewards of The Church / कलीसिया के भण्डारी – 42

Click Here for the English Translation


अगुवों की भूमिका

 

    पिछले लेखों से हम नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों के, उनका नया-जन्म पाने के पल से ही परमेश्वर की कलीसिया का अंग बनाए जानें और कलीसिया में तथा परमेश्वर की अन्य सन्तानों की सहभागिता में रखे जाने, के बारे में सीखते आ रहे हैं। हमने जो सीखा था, उसके निहितार्थों को देखते समय, हमने 26 जनवरी के लेख में देखा था कैसे, यद्यपि उनकी परमेश्वर द्वारा उन्हें सौंपी गई सेवाकाइयाँ और ज़िम्मेदारियाँ अलग-अलग हैं, लेकिन विश्वासी न तो एक-दूसरे से और न ही कलीसिया से अलग हैं, बल्कि जिनके साथ वे संगति रखते हैं, वे उनको, अर्थात, कलीसिया को भी तथा एक-दूसरे को भी जवाबदेह हैं। आज हम कलीसिया में अगुवों की भूमिका से संबंधित कुछ बातों को देखेंगे, अर्थात, कलीसिया और विश्वासियों के मध्य अगुवों के भण्डारी होने के बारे में।

    परमेश्वर का वचन बाइबल हमें सिखाती है कि स्थानीय कलीसियाओं और उनके सदस्यों को अगुवों की अधीनता में कार्य करना है, जिन्हें उस कलीसिया के संचालन और देख-भाल की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। कलीसिया में विभिन्न प्रकार के अगुवों की नियुक्तियाँ, उनकी भूमिकाएं, कार्य, अधिकार, आदि, एक बड़ा विषय है, और हम उसे यहाँ पर नहीं लेंगे। हम यह देख चुके हैं कि परमेश्वर ने अपनी कलीसिया में प्रत्येक विश्वासी को कुछ ज़िम्मेदारी दी है और करने के लिए कोई कार्य सौंपा है (इफिसियों 2:10)। विश्वासियों को इन जिम्मेदारियों का निर्वाह करने में सहायता के लिए उन्हें पवित्र आत्मा और उसके वरदान दिए गए हैं, जिनका वे पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और सहायता से उचित उपयोग कर सकते हैं। यद्यपि ये कार्य और ज़िम्मेदारियाँ उस स्थानीय कलीसिया के अगुवों की देख-भाल और निरीक्षण में किए जाने हैं, किन्तु अगुवों को हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि कलीसिया का स्वामी परमेश्वर ही है; और क्योंकि उन अगुवों को कलीसिया के सदस्यों के ऊपर परमेश्वर द्वारा नियुक्त किया गया है, इसलिए, उन्हें उन के लिए परमेश्वर को हिसाब भी देना होगा (इब्रानियों 13:17)। साथ ही अगुवों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उनकी अधीनता में रखे गए विश्वासी उनके मूक सेवक या दास नहीं हैं; उनके साथ ऐसे व्यवहार नहीं किया जाना है कि मानों उन्हें कुछ कहने का कोई अधिकार नहीं है, वे अगुवे से किसी बात के लिए कोई प्रश्न नहीं कर सकते हैं, और न ही अगुवे के प्रति कोई असहमति दिखा सकते हैं। अगुवों को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि वे भी मात्र मनुष्य ही हैं, तथा अन्य मनुष्यों के समान वे भी गलतियाँ कर सकते हैं, शैतान द्वारा बहकाए और भरमाए जा सकते हैं, तथा शैतान के प्रभाव में स्वयं भी औरों को बहका या भरमा सकते हैं – जानते-बूझते हुए अथवा अनजाने में। परमेश्वर की कलीसिया में, अंतिम अधिकार परमेश्वर का ही है, और उसकी सन्तानों के मध्य में हर बात उसी की इच्छा के अनुसार की जानी है, जैसे वह चाहता है, वैसे की जानी है। इसके लिए सभी आवश्यक निर्देश परमेश्वर ने अपने वचन में पहले से दे दिए हैं; क्योंकि वह कभी भी जो उसने अपने वचन में बता और सिखा दिया है, उससे हटकर, या उसके विपरीत कुछ नहीं कहेगा या करेगा; इसलिए अगुवों को कलीसिया की देखभाल उसी तरह से करनी है जैसे परमेश्वर ने अपने वचन में निर्देश दिए हैं।

    कलीसिया के अगुवों तथा कलीसिया के सदस्यों, दोनों के लिए इस ज़िम्मेदारी के बारे में सीखने और उसका निर्वाह करने को समझने के लिए, एक बहुत सहायक खण्ड 1 पतरस 5:1-5 है। इस खण्ड में, पतरस अगुवों से आग्रह करता, उन्हें समझाता है कि वे एक चरवाहे या रखवाले के समान होकर यह कार्य करें; अर्थात, धैर्य, नम्रता, और मन लगाकर, हमेशा यह याद रखते हुए कि वह उनका नहीं बल्कि परमेश्वर का ‘झुण्ड’ है जिसकी वे रखवाली कर रहे हैं, और उसके लिए उन्हें परमेश्वर को जवाब देना है। उन्हें परमेश्वर के झुण्ड की देखभाल नीच-कमाई के लिए नहीं करनी है, न ही उन का उपयोग किसी व्यक्तिगत या भौतिक लाभ के लिए करना है – इसके संदर्भ में एक उत्तम मार्गदर्शिका 1 कुरिन्थियों 9 अध्याय में पौलुस द्वारा लिखी गई बातें हैं, जहाँ पर पौलुस अपनी जिम्मेदारियों, अधिकारों, अधिकार, मेहनताना, और वह किस तरह से परमेश्वर के सेवक होकर कार्य करता है, बताया गया है। पतरस आगे, पद 3 में, कहता है कि अगुवों को अपने झुण्ड के लिए एक आदर्श बनना चाहिए, न कि उनके ऊपर अधिकार जताना चाहिए, अर्थात उन्हें उदाहरण बनकर अगुवाई करनी चाहिए न कि बल से अथवा मजबूर कर के, और यही हम पौलुस के जीवन में भी देखते हैं। फिर, पद 4 में, पतरस अगुवों को समझाता है कि वे “प्रधान रखवाले” के आने और उन्हें उनके कभी न मुरझाने वाले अनन्तकालीन प्रतिफलों को देने की प्रतीक्षा करनी है; अर्थात वह एक बार फिर यही निहितार्थ व्यक्त करता है कि उन्हें परमेश्वर के झुण्ड से जो उन्हें सौंपा गया है भौतिक लाभ अर्जित करने की न तो लालसा रखनी है, और न ही अर्जित करने हैं। फिर, पद 5 में, पतरस कलीसिया के लोगों को भी उनकी ज़िम्मेदारी के बारे में बताता है – उन्हें अगुवों के, तथा परस्पर एक-दूसरे के, अधीन होकर रहना चाहिए, तथा सभी बातों में नम्र रहना चाहिए, परमेश्वर द्वारा उन्हें उचित समय पर ऊँचा उठाए जाने की प्रतीक्षा करनी चाहिए (पद 6)। इसलिए, कलीसिया के, तथा सदस्यों के, दोनों के लाभ के लिए, दोनों को ही साथ मिलकर कार्य करना है, एक-दूसरे की सहायता करनी है और एक-दूसरे का पूरक बनना है; क्योंकि कोई एक भी, दूसरे के बिना कार्य नहीं कर सकता है; दोनों को ही अपनी-अपनी ज़िम्मेदारियाँ साथ मिलकर निभानी हैं।

    लूका 12:45-46 में प्रभु ने ऐसे सेवक के बारे में बताया है जिसने स्वामी द्वारा उसे दिए गए अधिकार का दुरुपयोग किया, जो एक बुरा भण्डारी होने का चिह्न है, और जिसका परिणाम घोर ताड़ना है (साथ ही, इसी संदर्भ में यहेजकेल 34 अध्याय भी देखें)। अगले लेख से हम कलीसिया में अनुशासन बनाए रखने के बारे में देखना आरंभ करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Role of Elders

 

    In the preceding articles we have been studying about the Born-Again Christian Believers being placed in and being made stewards of God’s Church and of fellowship with God’s other children from the moment they are Born-Again. While considering the implications of what we learnt, in the article of 26th January on the implications, we had seen how, despite their different God given ministries and responsibilities, the Believers are not independent of each other and the Church, but are accountable to the Church and also to the other Believers that they are in fellowship with. Today, we will look at some things related to the role of the Elders in the Church, i.e., the stewardship of the Elders towards the Church and the Believers.

    God’s Word, the Bible teaches us that the local Churches and their members, are to function under the care of certain Elders that have been given the responsibility of looking after and managing the Church. The appointment, role, function, and authority, etc., of various kinds of Church Elders is a vast subject, and we will not be considering it here. We have seen that God has given responsibilities and assigned works to be done for every Believer (Ephesians 2:10) in His Church. The Believers have been given the Holy Spirit and the gifts of the Holy Spirit to fulfill their responsibilities with the help of and under the guidance of the Holy Spirit. Though these works and responsibilities have to be carried out under the supervision and care of Elders of that local Church, but the Elders should always keep in mind that God is still the owner of His Church; and since they, the Elders have been placed over the members by God, to look after them, therefore, they will have to give an account to God for them (Hebrews 13:17). Moreover, the Elders should bear in mind that the Believers placed under them are not their voiceless servants, or slaves; they are not to be treated as those who cannot say anything to the Elder, or ask any questions to the Elders, or show any disagreement towards the Elders. The Elders should never forget that even they are mere human-beings, and like other human-beings, they too can make mistakes, can be led astray and deceived by Satan, and under the influence of Satan they too can lead others astray as well as deceive them – knowingly or unknowingly. In God’s Church, God is still the final authority, and amongst His children, things have to be done as per His will, the way He wants them done. God has given all the necessary instructions in His Word; since He will never go contrary to His will that He has already expressed in His Word; therefore, the Elders have to take care of the congregation, as God has instructed in His Word.

    One passage that is of great help in learning about and carrying out this responsibility, by both, Elders and congregation in the prescribed manner is 1 Peter 5:1-5. In this passage, Peter exhorts the Elders to function as a shepherd, i.e., patiently, gently, and with perseverance, always remembering that it is not their own but God’s flock that they are looking after, so they will have to give an account for them to God. They should not tend God’s flock for dishonest gain, nor try to use it for personal benefit and temporal gains – a good guide for this is Paul’s example in 1 Corinthians chapter 9, where he explains his responsibilities, rights, authority, remuneration and how he functioned as a minister of God. Peter goes on to say in verse 3 that the Elders should set themselves up as examples to God’s flock, and not behave as lords over them; i.e., they should lead by example not force or coercion, as we see from the life of Paul too. Then, in verse 4, Peter urges the Elders to wait for their “Chief Shepherd” to come and give them their eternal, unfading rewards; once again implying that they should not seek and desire getting temporal gains from God’s flock entrusted to them. Then, in verse 5, Peter also instructs the congregation about their responsibility – they should submit themselves to the Elders, as well as to each other, and remain humble in all things, waiting for God to exalt them in due time (verse 6). So, for the benefit of the Church and of the congregation, the Elders and the congregation, both have to work hand-in-hand, helping and supplementing each other; one cannot function properly without the other, both have to fulfil their respective responsibilities. 

    In Luke 12:45-46, usurping and misusing the authority given by the Master to His servant, is a sign of bad stewardship, and will invite severe retribution (also see Ezekiel chapter 34 in this context). From the next article we will start considering about maintaining discipline in the Church.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well