ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

स्वेच्छा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्वेच्छा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 15 - Practical Stewardship - 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 15 - व्यावहारिक भण्डारीपन - 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 15 - भण्डारी होना – 7

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यावहारिक भण्डारीपन - 2

 

पुनःअवलोकन : पिछले लेखों में हमने देखा है कि प्रत्येक मसीही विश्वासी, प्रभु का जन बनने के समय से ही, स्वतः ही परमेश्वर का भण्डारी भी हो जाता है (1 पतरस 4:10-11)। मसीही जीवन तथा सेवकाई में सहायता, शिक्षा, और मार्गदर्शन के लिये, विश्वास में आने के समय से ही, परमेश्वर अपना पवित्र आत्मा भी उसे दे देता है (यूहन्ना 14:16, 26; इफिसियों 1:13-14)। साथ ही परमेश्वर उसे जिम्मेदारियाँ और कार्य भी सौंपता है (इफिसियों 2:10); और इन कार्यों तथा ज़िम्मेदारियों के निर्वाह में सहायता के लिये उसे उपयुक्त संसाधन देता है (इफिसियों 4:7-8; इब्रानियों 2:4)। प्रत्येक मसीही विश्वासी को, उसे दी गई बातों का उपयोग सभी की भलाई के लिये करना है (1 कुरिन्थियों 12:7; 14:12)। अन्ततः, प्रत्येक जन को प्रभु यीशु के सामने खड़े होकर अपने जीवन का हिसाब प्रभु को देना होगा (रोमियों 14:12; 1 कुरिन्थियों 3:13-15; 2 कुरिन्थियों 5:10)। परमेश्वर द्वारा सौंपी गई बातों और जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह, उदासीन, और निष्क्रिय होने (मत्ती 25:24-30), या स्वयं को अधिकारी समझकर, उनका दुरुपयोग करने (लूका 12:45-48) से व्यक्ति एक अयोग्य भण्डारी, तथा दण्ड का भागी हो जाता है।

 

अधिकांश लोग यह मान लेते हैं कि परमेश्वर के नाम में कुछ भी “भला” करने से, जैसे कि औरों की सहायता करना, प्रचार करना, भले कार्य करना, कलीसिया के कार्यों में संलग्न रहना, भले बन कर रहना भलाई करना नियमित प्रार्थना करना और वचन पढ़ना, आदि का करना, परमेश्वर के लिए कार्य करना ही है, उसके भले भण्डारी होना ही है, और इसके लिए उन्हें उचित पहचान और पुरस्कार मिलेंगे। किन्तु बाइबल यह नहीं सिखाती है; अपने वचन में परमेश्वर ने उसके भण्डारी होने के लिए यह करना नहीं सिखाया है। परमेश्वर के वचन से कई उदाहरण दिए जा सकते हैं जो यह दिखाते हैं कि मसीहियों में बहुतायत से प्रचलित यह आम धारणा कितनी गलत और व्यर्थ है। न्याय के समय बहुत से लोगों को बहुत सदमा पहुँचेगा, जब वे खाली हाथ रह जाएँगे, क्योंकि उन्होंने वह नहीं किया जो परमेश्वर ने उनके करने के लिए रखा था। उसके स्थान पर उन्होंने अपनी ही सोच-समझ के अनुसार वह किया जो उन्हें लगा कि परमेश्वर के नाम में किया जाना चाहिए; और बहुतेरों ने तो वह भी नहीं किया होगा – उस दास के समान जिसे एक तोड़ा दिया गया और उसने उसे ऐसे ही रख दिया, बिना परमेश्वर के लिए उसका कोई उपयोग करे (मत्ती 25:24-25)।


परमेश्वर के वचन बाइबल से ऐसे स्वतः ही तय किए गए भण्डारीपन के व्यर्थ ठहरने के कुछ उदाहरणों को देखिए:

  • मूसा ने समझा था कि इस्राएली उसे उनका छुड़ाने वाला मान लेंगे और स्वीकार कर लेंगे। इसलिए उसने अपनी ही इच्छा के अनुसार वह किया जो उसे सही लगा ताकि इस्राएलियों पर अपनी धाक जमा सके कि वह उनका अगुवा और छुड़ाने वाला है (प्रेरितों 7:24-29), किन्तु उसे अपनी जान बचाने के लिए भाग जाना पड़ा। परमेश्वर ने पहले उसे जंगल में चालीस वर्ष तक बिना किसी हैसियत का, मूक और मूर्ख भेड़ों का चरवाहा होने का प्रशिक्षण दिया, और उसके बाद ही उसे अपने लोगों की चरवाही करने वाला, उन्हें मिस्र से छुड़ा कर लाने वाला अगुवा बनाया जो चालीस वर्ष की जंगल की यात्रा में बहुत धैर्य के साथ उनकी सहता रहा, और उन्हें वाचा की भूमि, कनान देश की सीमा तक ले कर आया।

  •  दाऊद ने सोचा (कृपया 1 इतिहास 13 और 15 अध्याय पढ़िए) कि राजा होने के नाते, वह वाचा के संदूक को जैसे वह चाहे और उसके सलाहकार जो विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते थे, अनुमोदन करें, स्थानांतरित कर सकता है। किन्तु इसका परिणाम बहुत विनाशकारी हुआ, दाऊद परमेश्वर से अप्रसन्न और भयभीत हुआ (1 इतिहास 13:10-13)। उसे बाद में यह एहसास हुआ कि उसे हर कार्य परमेश्वर की इच्छा और विधि के अनुसार करना है (1 इतिहास 15:2, 12-13), और जब उसने ऐसा ही किया, तब आनन्द हुआ और परमेश्वर की महिमा हुई (1 इतिहास 15:25-28)।

  • दाऊद ने सोच लिया कि वह परमेश्वर के लिए मंदिर बनवाएगा, और परमेश्वर का नबी नातान भी उसके साथ सहमत था (2 शमूएल 7:1-3)। लेकिन परमेश्वर सहमत नहीं था, और उनकी इच्छा को नकार दिया; मंदिर के निर्माण को दाऊद के पुत्र सुलैमान के लिए ठहराया (2 शमूएल 7:5, 12-13)। दाऊद ने परमेश्वर की अगुवाई में मंदिर के निर्माण के लिए सारी तैयारियाँ कीं (1 इतिहास 28:11-19), किन्तु मंदिर को बनाना सुलैमान के करने के लिए निर्धारित था (1 इतिहास 29:2, 19)।

  • प्रभु यीशु मसीह ने अपने पहाड़ी उपदेश के अन्त के निकट, मत्ती 7:21-23 में, एक बहुत गंभीर चेतावनी और चौकस करने के लिए विचारशील बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अन्त के समय बहुत से लोग उनके पास आ कर कहेंगे कि उन्होंने उसके नाम में भविष्यवाणियाँ कीं, दुष्टात्माएँ निकालीं, और आश्चर्यकर्म किए। परन्तु प्रभु उनका इनकार कर देगा और उन्हें अपने से दूर भेज देगा, क्योंकि उन्होंने परमेश्वर की इच्छा के अनुसार कार्य नहीं किया, वरन वह किया जो उन्हें करना सही लगा। यहाँ पर पद 22 बहुत चौंका देने वाले शब्दों के साथ आरम्भ होता है, “उस दिन बहुतेरे मुझ से कहेंगे”; ध्यान कीजिए, स्वयं प्रभु यीशु के शब्दों में, वे थोड़े से या कुछ लोग नहीं होंगे, बल्कि “बहुतेरे” होंगे। आज भी, बहुत से लोग अपनी स्वयं ही निर्धारित की गई सेवकाई या भण्डारीपन के निर्वाह के भ्रम में जी रहे और कार्य कर रहे हैं, जो अन्ततः व्यर्थ और निष्फल ठहरेगा।


भण्डारी होने का अर्थ यह नहीं है कि परमेश्वर के नाम में कोई भी बात को सोच और स्वीकार कर लें, और फिर जैसा अच्छा लगे, वैसे ही उसे अपनी इच्छा के अनुसार करने लग जाएँ। भण्डारी होने का अर्थ है परमेश्वर के आज्ञाकारी होना, और परमेश्वर की आज्ञाकारिता में होकर कार्य करना। भले भण्डारी होने के लिए हमें परमेश्वर से पता करना होता है कि वह हम से क्या चाहता है, और हमें उसे किस तरह से करना है; और फिर परमेश्वर जो हम से चाहता है, उसे परमेश्वर के कहे के अनुसार ही करना है; न कि परमेश्वर के नाम में अपनी इच्छा के अनुसार कुछ भी कर लें।


उन कार्यों के अतिरिक्त जो परमेश्वर ने प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए निर्धारित किए हैं, प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर ने कुछ दिया है:

·        अपना वचन

·        अपना पवित्र आत्मा

·        अपनी कलीसिया की सदस्यता और साथ में उसकी संतानों की सहभागिता

·        अपने वरदान, जो पवित्र आत्मा सेवकाई के अनुसार देता है


जैसा हम पहले के लेखों में देख चुके हैं, प्रत्येक मसीही विश्वासी उसका जो परमेश्वर ने उसे दिया है, भण्डारी है। इसलिए प्रत्येक मसीही विश्वासी उपरोक्त चारों का, जो परमेश्वर की प्रत्येक संतान को दिए गए हैं, भी भण्डारी है। अगले लेख से हम उपरोक्त चारों से सम्बन्धित भण्डारी होने के विभिन्न बातों पर बारी-बारी विचार करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।




कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 15 - Stewardship - 7

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Practical Stewardship - 2

 

Review : In previous articles, we have seen that every Christian believer, from the time he comes to faith in the Lord, automatically also becomes a steward of God (1 Peter 4:10–11). For his help, learning, and guidance in the Christian life and ministry, from the moment one comes to faith, God also gives him His Holy Spirit (John 14:16, 26; Ephesians 1:13–14). At the same time, God entrusts him with responsibilities and tasks (Ephesians 2:10); and to assist in carrying out these tasks and responsibilities, He provides him with suitable resources (Ephesians 4:7–8; Hebrews 2:4). Every Christian believer is to use the things given to him for the good of all (1 Corinthians 12:7; 14:12). Ultimately, each person will stand before the Lord Jesus and give an account of his life to the Lord (Romans 14:12; 1 Corinthians 3:13–15; 2 Corinthians 5:10). Being careless, indifferent, and inactive toward the things and responsibilities entrusted by God (Matthew 25:24–30), or considering oneself to be the master and misusing them (Luke 12:45–48), makes a person an unworthy steward and liable to punishment.


Many people assume that doing any ‘good’ thing in the name of God, e.g., helping others, preaching, doing good works, being involved in Church activities, being good and doing good, saying their prayers and reading God’s Word regularly, etc. is the same as working for God, is being His good steward, and they will be duly acknowledged and rewarded for it. But that is not what the Bible teaches; that is not what God has shown in His Word as being His stewards. Numerous examples can be cited from God’s Word to show that this very common notion, so prevalent amongst the Christians is actually incorrect and vain. At judgment time, many will be shocked and left empty-handed because they had not done what God had kept for them to do. Instead, they had gone ahead and done so many things that they had assumed they need to do in God’s name; and many would not even have done that – like the servant to whom one talent had been given, they had simply kept it away, without doing anything for God (Matthew 25:24-25).


Consider a few examples from God’s Word the Bible about the vanity of presumptive stewardship:

  • Moses assumed that the Israelites would see him as their deliverer, and accept him. So, he took matters in his own hands and acted the way he felt was appropriate to impress upon the Israelites his claim to being their leader and deliverer (Acts 7:24-29), but had to flee for his life. It was only after God had first made him learn being a shepherd of dumb sheep for forty years in the wilderness as a nobody, that he was eventually sent by God to shepherd His people out of Egypt and patiently suffer them throughout the wilderness journey, till he brought them to the border of the Promised Land, Canaan.

  • David assumed (Please read 1 Chronicles 13 and 15) that as King, he could shift the Ark of the Covenant in the manner that seemed right to him and that was also approved by others ruling with him in various responsible positions. But it only ended up in disaster, David became angry and afraid of God (1 Chronicles 13:10-13). It was later that he realized he had to do things the way ordained by God (1 Chronicles 15:2, 12-13), and when he did so, there was joy and God was glorified (1 Chronicles 15:25-28).

  • David assumed he could build a Temple for God, and God’s prophet Nathan agreed with him (2 Samuel 7:1-3). But God did not agree, and overruled them; entrusting the building of the Temple to David’s son Solomon (2 Samuel 7:5, 12-13). David made all the preparations for the Temple under the guidance of God (1 Chronicles 28:11-19), but the actual building of the Temple was kept for Solomon to do (1 Chronicles 29:2, 19).

  • The Lord Jesus towards the end of His Sermon on the Mount, gave a very solemn warning and serious words of caution in Matthew 7:21-23. He said that at the end, many will come to Him saying that in His name they had prophesied, cast out demons, and done miracles. But the Lord would reject them and send them away, since they had not done things in the will of God, but had done what they felt was right. Here, verse 22 begins with very sobering words “Many will say to Me in that day”; take note, in the Lord Jesus’s own words, it will be “many”, not some or a few. Even today, there are many living and working under this deception of assumed or contrived stewardship, which eventually will turn out to be vain and fruitless.


Being a steward of God does not mean assuming things in the name of God and doing them any which way that suits one’s fancy. Stewardship means being obedient to God, and doing things for God in obedience to God. For being good stewards, we have to seek from God what He wants us to do, and then do what God tells us to do, in the manner He wants us to do; instead of being presumptive and doing anything we feel is good enough for God.


Besides the things or works that God has determined for every Christian Believer, to every Christian Believer God has also given:

  • His Word

  • His Holy Spirit

  • His Church Membership along with Fellowship of His Children

  • Some Gift of the Holy Spirit for ministry

As we have seen in the earlier articles, every Christian Believer is God’s steward of whatever has been entrusted to him by God. Hence, all Christian Believers are also God’s stewards for the above four, given to every child of God. From the next article, we will start looking at the stewardship aspects related to each of the above, one after the other.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 12 दिसंबर 2024

The Lord Jesus Voluntarily Suffered for All (2) / प्रभु यीशु ने स्वेच्छा से सभी का दण्ड सह लिया (2)

 

पाप और उद्धार को समझना – 20

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 17

प्रभु यीशु ने स्वेच्छा से सभी का दण्ड सह लिया (2)

पिछले लेख से हमने प्रभु यीशु के स्वेच्छा से समस्त मानवजाति का एवज़ी बनने, अर्थात, उनका स्थान लेकर उनके समस्त पापों को स्वयं पर ले लिया, और उनके स्थान पर स्वयं दण्ड सह लिया। वह स्वयं पाप बन गया और उन सभी पापों के लिए मृत्यु को सह लिया; इस प्रकार से उसने सभी के लिए अनन्त जीवन का मार्ग तैयार करके दे दिया (2 कुरिन्थियों 5:21)। आज हम प्रभु यीशु के स्वेच्छा से सभी का एवज़ी बनने को देखना ज़ारी रखेंगे।


    हम पहले के लेख में देख चुके हैं कि इब्रानियों 10:7 और फिलिप्पियों 2:6 में प्रभु यीशु के संसार में आते समय किए गए निर्णय के बारे में लिखा है, कि वह स्वेच्छा से परमेश्वर द्वारा पहले से लिख दी गई बातों की पूर्ति के लिए इस संसार में मानव-देहधारी होकर आ गया। आते समय उसने अपने ईश्वरत्व को छोड़ कर मानव रूप में अपने आप को ईश्वरत्व की सभी महिमा और आदर से शून्य कर लिया। वह एक पूर्णतः आज्ञाकारी दीन और नम्र दास का स्वरूप धरण कर के पृथ्वी पर आया, और प्रभु पृथ्वी पर इसी स्वरूप में रहा और कार्य किया।


    जब उसने अपने शिष्यों से अपने आने वाले बलिदान और कष्ट के बारे में बात की, तो उसके शिष्य पतरस ने, प्रभु के प्रति अपने प्रेम के अंतर्गत, प्रभु को ऐसा करने से रोकना चाहा, किन्तु प्रभु ने उसे तुरंत ही झिड़क दिया: “उस समय से यीशु अपने चेलों को बताने लगा, कि मुझे अवश्य है, कि यरूशलेम को जाऊं, और पुरनियों और महायाजकों और शास्त्रियों के हाथ से बहुत दुख उठाऊं; और मार डाला जाऊं; और तीसरे दिन जी उठूं। इस पर पतरस उसे अलग ले जा कर झिड़कने लगा कि हे प्रभु, परमेश्वर न करे; तुझ पर ऐसा कभी न होगा। उसने फिरकर पतरस से कहा, हे शैतान, मेरे सामने से दूर हो: तू मेरे लिये ठोकर का कारण है; क्योंकि तू परमेश्वर की बातें नहीं, पर मनुष्यों की बातों पर मन लगाता है” (मत्ती 16:21-23)।  यहाँ 21 पद में प्रभु की कही बात पर ध्यान कीजिए “मुझे अवश्य है, कि यरूशलेम को जाऊं, और पुरनियों और महायाजकों और शास्त्रियों के हाथ से बहुत दुख उठाऊं; और मार डाला जाऊं; और तीसरे दिन जी उठूं।” उसका यह सब बातों को सहने के लिए यरूशलेम को जाना, उसका अपना निर्णय था; वह स्वयं, या पतरस के कहने पर, इस निर्णय से हट सकता था, किन्तु उसने ऐसा नहीं किया। वरन, उसे इस निर्णय से हटाने का प्रयास करने वाले पतरस को ही “शैतान” कहकर झिड़क दिया, और उसे परमेश्वर की आज्ञाकारिता में बाधा होने की उलाहना दी।

 

    यही एकमात्र समय नहीं था, जब प्रभु यीशु ने अपने यरूशलेम जाने, और वहाँ पर यातनाएं देने तथा मारे जाने के लिए पकड़वाए जाने की बात अपने शिष्यों से कही हो । उसने अन्य अनेकों अवसरों पर भी उनके सामने इसी बात को रखा (मत्ती 17:21-22; 20:17-19; मरकुस 9:30-32; लूका 9:22, 44; 18:31-33; आदि)। अर्थात प्रभु के लिए यरूशलेम जाकर अपने आप को मारे जाने के लिए पकड़वाया जाना, कोई अनपेक्षित या अनायास घटने वाली बात नहीं थी। वह इससे भली-भांति परिचित था, फिर भी प्रभु ने यह किया, स्वेच्छा से किया, परमेश्वर की इच्छानुसार ऐसा किया।


    जब समय आया, और यहूदा इस्करियोती प्रभु को पकड़वाने के लिए जाने के लिए फसह के भोज से जाने को तैयार हो रहा था, तब भी प्रभु ने उसे रोका नहीं, वरन उसे जा लेने दिया “और टुकड़ा लेते ही शैतान उस में समा गया: तब यीशु ने उस से कहा, जो तू करता है, तुरन्त कर” (यूहन्ना 13:27)।


    जब उसे पकड़ने और यातनाएं देने के बाद, क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिए ले जाया जा रहा था, तब उसके हाल देखकर कुछ स्त्रियाँ विलाप करने लगीं, तो प्रभु ने उन्हें उसके लिए विलाप करने से मना किया “और लोगों की बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली: और बहुत सी स्त्रियां भी, जो उसके लिये छाती-पीटती और विलाप करती थीं। यीशु ने उन की ओर फिरकर कहा; हे यरूशलेम की पुत्रियों, मेरे लिये मत रोओ; परन्तु अपने और अपने बालकों के लिये रोओ” (लूका 23:27-28)। प्रभु को अपने नहीं, उन पर शीघ्र ही आने वाले दुख की चिंता थी।

 

    कुल मिलाकर, परमेश्वर का वचन बाइबल यह स्पष्ट दिखाती है कि प्रभु यीशु ने स्वेच्छा से अपने आप को मारे जाने के लिए दे दिया। वह पापी मनुष्यों के बदले में उनके मृत्यु दण्ड को सहने के लिए तैयार था। उसने यह इसलिए स्वीकार किया ताकि मुझे और आपको अनन्त जीवन की आशीष दे सके - यदि मैं और आप उसके इस बलिदान पर विश्वास लाएं, उसे अपना प्रभु स्वीकार करें, और स्वेच्छा तथा सच्चे मन से अपना जीवन उसे समर्पित कर के, उसके शिष्य बन जाएं।


    यदि आप ने अभी भी उद्धार नहीं पाया है, अपने पापों के लिए प्रभु यीशु से क्षमा नहीं मांगी है, तो अभी आपके पास अवसर है। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को स्वर्गीय जीवन बना देगा।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 20

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 17

The Lord Jesus Voluntarily Suffered for All (2)

Since the previous article, we are considering the Lord Jesus voluntarily becoming the substitute for all of mankind, to take their sins upon Himself, and suffer for them in place of mankind. Having taken all the sin of all of mankind upon Himself, He became sin and suffered the death penalty for those sins; Thereby He atoned for everyone’s sins, and provided the way to eternal life for everyone (2 Corinthians 5:21). Today we will continue considering the Lord Jesus voluntarily becoming the substitute for everyone.


    We have seen in and earlier article that in Hebrews 10:7 and Philippians 2:6 it is written about the decision the Lord Jesus made at the time of coming into the world, that He had decided to come into the world in human form to fulfill all things that God had written in the Scriptures beforehand. On coming to earth in His human form, He emptied himself of all his glory, heavenly status, and honor as God, and came to earth as a common man. He remained and ministered as a humble, fully obedient servant of God while on earth, throughout His ministry.


    When He spoke with his disciples about his coming sacrifice and sufferings then one of his disciples Peter, because of his love for the Lord, tried to stop the Lord from doing this, but the Lord immediately rebuked him “From that time Jesus began to show to His disciples that He must go to Jerusalem, and suffer many things from the elders and chief priests and scribes, and be killed, and be raised the third day. Then Peter took Him aside and began to rebuke Him, saying, "Far be it from You, Lord; this shall not happen to You!" But He turned and said to Peter, "Get behind Me, Satan! You are an offense to Me, for you are not mindful of the things of God, but the things of men."” (Mathew 16:21-23). Here take note of what the Lord says to Peter in verse 21 “From that time Jesus began to show to His disciples that He must go to Jerusalem, and suffer many things from the elders and chief priests and scribes, and be killed, and be raised the third day.” His going to Jerusalem to suffer all of this was His own decision. He had the opportunity to alter His decision, either Himself or because of Peter’s urging Him; but He did not do so. Instead, He immediately turned down Peter’s attempt to dissuade Him from doing this, and even addressed Peter as ‘Satan’, since, in suggesting this Peter was coming in the way of His being obedient to God.


    This wasn't the only occasion when the Lord Jesus had talked with His disciples about his going to Jerusalem, being caught over there to be tortured and then killed. He had put this before His disciples on many other occasions as well (Matthew 17:21-22; 20:17-19; Mark 9:30-32; Luke 9:22, 44; 18:31-33; etc.). The implication is quite evident, that the Lord's going to Jerusalem and allowing himself to be caught was not something unexpected or unforeseen. He was very well aware of it all, and yet He allowed it voluntarily in the will of God.


    When the time came, and Judas Iscariot was getting ready to leave the Passover feast to go and make arrangements for the Lord Jesus to be caught, the Lord Jesus neither prevented, nor stopped Judas from doing so rather urged him go and do what he wanted to do “Now after the piece of bread, Satan entered him. Then Jesus said to him, "What you do, do quickly."” (John 13:27). 


    After being caught and tortured when He was being taken to be crucified, some women looking at his condition started to weep and lament; the Lord ask them not to weep for him “And a great multitude of the people followed Him, and women who also mourned and lamented Him. But Jesus, turning to them, said, "Daughters of Jerusalem, do not weep for Me, but weep for yourselves and for your children”” (Luke 23:27-28). Even at that time the Lord was more worried about the torment that was going to come upon them in the near future; than He was of his own condition.


    Overall, the Bible, the Word of God very clearly shows that the Lord Jesus gave himself up voluntarily to be sacrificed. He was willing to suffer the death penalty in lieu of the sinful and sinning mankind. He agreed to suffer all of this so that you and I could have the blessing of eternal life - provided you and I believe in His sacrifice, accept him as our Lord, and voluntarily with a sincere heart submit our lives to Him, to become His obedient disciples.


    If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 16 मई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 71

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 32

बपतिस्मों – 11

 बपतिस्मा - किस को? (2)

 

इब्रानियों 61-2 में दी गई आरम्भिक बातों में से तीसरी बात, “बपतिस्मों” पर ज़ारी हमारे वर्तमान अध्ययन में हमने पिछले लेख में देखा है कि प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के दौरान, न तो प्रभु ने और न ही उसके शिष्यों ने बपतिस्मे दिए, सिवाए यूहन्ना 4:1-2 के एक उल्लेख के। जब वह उनके साथ था, तब भी जब प्रभु यीशु ने शिष्यों को उनकी सेवकाई और प्रचार के लिए भेजा, तब न तो प्रभु ने उन से किसी को बपतिस्मा देने के लिए कहा, और न ही उन्होंने किसी को बपतिस्मा दिया। किन्तु पुनरुत्थान के बाद, प्रभु के स्वर्गारोहण से पहले, उसके द्वारा शिष्यों को दी गई सेवकाई की महान आज्ञा में प्रभु ने शिष्यों से कहा कि वे संसार भर में जाकर और शिष्य बनाएं, तथा उनके प्रभु यीशु के शिष्य बन जाने के बाद फिर उनको बपतिस्मा दें। आज के लेख में हम प्रभु यीशु के इस निर्देश के पालन के उदाहरणों को देखेंगे, और फिर उनसे हमारे आज के विषय के बारे में निष्कर्ष लेंगे।


शिष्यों को महान आज्ञा दिए जाने के बाद, जो पहला बपतिस्मा हम देखते हैं, वह उन 3,000 यहूदियों का है जिन्होंने पिन्तेकुस्त के दिन पतरस के संदेश को सुना, पतरस के आह्वान को स्वीकार किया और पश्चाताप किया (प्रेरितों 2:37-41)। इसके बाद यद्यपि प्रभु द्वारा लोगों को बचाए जाने और कलीसिया में जोड़े जाने का उल्लेख तो है (प्रेरितों 2:47; 5:12-14; 11:24; 16:5), किन्तु यह कहीं नहीं लिखा है कि उन 3,000 के समान इन्हें भी साथ ही बपतिस्मा भी दे दिया गया। इसी प्रकार से जब स्तिफनुस के मारे जाने के बाद यरूशलेम की कलीसिया पर भारी सताव आया और शिष्य इधर-उधर तित्तर-बित्तर हुए, तो वे परमेश्वर के वचन का प्रचार करते हुए गए, लेकिन यहाँ पर भी उस प्रचार के साथ ही किसी को बपतिस्मा दिए जाने का कोई उल्लेख नहीं है।

 

इससे अगला बपतिस्मा सामरिया में फिलिप्पुस की सेवकाई के साथ संबंधित है, और जिन्होंने फिलिप्पुस के प्रचार पर विश्वास किया, उन्होंने बपतिस्मा भी लिया (प्रेरितों 8:12)। जिन्होंने विश्वास किया, बपतिस्मा लिया, और फिर फिलिप्पुस के साथ जुड़े रहे, उन में से एक था शमौन टोन्हा करने वाला (प्रेरितों 8:13)। लेकिन हम बाद में दिखते हैं कि वह वास्तव में न तो बदला था, और न ही उसका उद्धार हुआ था, पतरस उस से उस के मन की कड़वाहट और अधर्म के लिए पश्चाताप करने के लिए कहता है (प्रेरितों 8:36-38)। यह स्पष्ट दिखाता है कि बपतिस्मा किसी का भी उद्धार नहीं करता है, न ही उन्हें बचाता है। जो लोग सुसमाचार को स्वीकार कर लेने का दावा करते हैं, और एक बाहरी परिवर्तन दिखाते हैं, बहुत संभव है कि वे अंदर से वास्तव में परिवर्तित नहीं हुए हों। और परमेश्वर पवित्र आत्मा देर-सवेर उनकी वास्तविकता को प्रकट कर ही देता है। इसके बाद अगला बपतिस्मा है कूश देश के खोजे का, फिर से फिलिप्पुस की सेवकाई के द्वारा (प्रेरितों 8:36-38)। उस खोजे ने विश्वास किया और अंगीकार किया कि “यीशु मसीह परमेश्वर का पुत्र है” (8:37), और फिलिप्पुस ने तुरंत ही उसे वहाँ मार्ग के निकट विद्यमान किसी जलाशय में बपतिस्मा दे दिया।


इसके बाद पौलुस, जो तब शाऊल कहलाता था, का बपतिस्मा दिया गया है (प्रेरितों 9:9, 18; 22:16)। फिर इसके बाद पतरस के कहने पर, कुरनेलियुस और उसके घराने को दिए गए बपतिस्मे हैं (प्रेरितों 10:47-48)। और फिर पौलुस की सेवकाई के दौरान हुए बपतिस्मे हैं, लुदिया और उसके घराने का (प्रेरितों 16:14-15); फिलिप्पियों के दरोगा और उसके घराने का (फिलिप्पियों 16:33); क्रिसपुस और कुरिन्थुस के लोगों के (प्रेरितों 18:8), तथा यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के कुछ शिष्यों का (प्रेरितों 19:1-5)।

    इन बपतिस्मों के उदाहरणों से सीखने वाली बहुत सी बातें हैं, और हम इन्हें आने वाले दिनों में बपतिस्मे से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए बारंबार देखेंगे। किन्तु हमारे आज के विषय - बपतिस्मा किसे देना है किसने लेना है, के लिए हम परमेश्वर के वचन के इन उदाहरणों से देखते और सीखते हैं कि परमेश्वर के वचन में हमेशा ही वयस्कों को ही बपतिस्मा दिया गया है। और वह भी केवल तब, जब उन्होंने पहले सुसमाचार को सुन, उसे स्वीकार किया, और उन्हें प्रचार किए गए परमेश्वर के वचन पर विश्वास किया। फिर, उनके विश्वास के अनुसार, उन्होंने या तो बपतिस्मे की माँग की, अथवा उसके लिए अपनी सहमति दी। कभी भी बपतिस्मा किसी असहमत व्यक्ति को, किसी ऐसे को जिसने सुसमाचार सुना नहीं हो तथा उस पर विश्वास नहीं किया हो, नहीं दिया गया है; और न ही किसी को भी कभी भी किसी और के द्वारा लाए हुए को, उस बपतिस्मा लेने वाले जन के बपतिस्मे के बारे में जाने या पहचाने बिना, नहीं दिया गया है। साथ ही, यद्यपि घरानों को भी बपतिस्मा दिए जाने के उल्लेख हैं, जैसे कुरनेलियुस, लुदिया, और फिलिप्पी का दरोगा, लेकिन उनमें से किसी में भी बच्चों का, छोटे अथवा बड़े, होने का कोई उल्लेख नहीं है। संदर्भ का तात्पर्य हमेशा ही यही रहा है कि बपतिस्मा केवल उन वयस्कों को ही दिया गया, जिन्होंने सुसमाचार को सुना, स्वीकार किया, और बपतिस्मे के लिए या तो सहमति दी अथवा उसकी माँग की; और बपतिस्मा हमेशा ही उसके शब्दार्थ के अनुसार दिया गया।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 32

Baptisms - 11

 Baptism - For Whom? (2)

 

    In our on-going study on “Baptisms,” the third elementary principle given in Hebrews 6:1-2, we have seen in the previous article that during the earthly ministry of the Lord Jesus, neither He nor His disciples baptized, except for the one mention in John 4:1-2. While He was with them, even when the Lord Jesus sent His disciples for their preaching ministry, neither did He ask them to baptize, nor did the disciples baptize anyone. But after His resurrection, in His Great Commission given to the disciples just before His Ascension, the Lord told the disciples to go and make other disciples and to baptize those who became followers of the Lord Jesus. Today, we will see the examples of the fulfilment of this instruction of the Lord Jesus, and then derive the lesson for our today’s topic.

    After the giving of the Great Commission to the disciples, the first baptism that we see happening is of those 3000 Jews who on hearing Peter’s sermon on the day of Pentecost, accepted Peter’s exhortation and repented (Acts 2:37-41). After this, though there is mention of the Lord saving people and adding them to His Church (Acts 2:47; 5:12-14; 11:24; 16:5), but that they were also simultaneously baptized as these 3000 had been, is not mentioned. Similarly, when a great persecution arose against the Church in Jerusalem after the martyrdom of Stephen and the disciples were scattered because of it, they went preaching God’s Word, but again, there is no mention of any baptism being carried out along with their preaching.

    The next mention of baptism is with the ministry of Philip in Samaria, and those who believed in the preaching of Philip, they were baptized (Acts 8:12). Of those who had believed, were baptized, and then continued with Philip, one was Simon the sorcerer (Ats 8:13). But we later see that Simon was not truly converted or saved, Peter asks him to repent of the bitterness and iniquity in his heart, and ask God for forgiveness (Acts 8:20-23). This aptly illustrates that baptism does not save anyone; is not a criterion for salvation. Those who claim to have accepted the gospel, and show an external change, may not actually be changed from inside. But the Spirit of God exposes them sooner or later, as He exposed Simon the sorcerer. The next baptism, is the baptism of the Ethiopian Eunuch, again through the ministry of Philip (Acts 8:36-38). The Eunuch believed that “Jesus Christ is the Son of God” (8:37), and Philip baptized him immediately, at some road-side water-body.

    After this, we have the baptism of Paul, then known as Saul, which was given three days after Paul’s meeting the Lord on the road to Damascus (Acts 9:9, 18; 22:16). Then, we have the baptism of Cornelius and his household, after Peter was sent to them by the Holy Spirit and preached the gospel (Acts 10:47-48) commanded by Peter. Then, through the ministry of Paul are the baptisms of Lydia and her household (Acts 16:14-15), of the Philippian jailor and his household (Acts 16:33); of Crispus and Corinthians (Acts 18:8); of some disciples of John the Baptist (Acts 19:1-5).

    While there are many things to be learnt from the above examples, and we will be considering these examples again and again when we consider other topics related to baptism. But for our current topic - who is to be baptized, we see from these examples that always and always in God’s Word it is adults who have been baptized; and that too after they heard the gospel, accepted the gospel and believed in the Word of God preached to them, and then in accordance with their belief, they either consented to be baptized or asked for it. Never has baptism been administered to non-consenting persons, nor to those who had not heard and believed in the gospel, nor passively, i.e., to somebody being brought for baptism by someone else, the person being baptized not knowing about or understanding or consenting for baptism. Also, while there is mention of family or households being baptized, e.g., of Cornelius, Lydia, and the Philippian Jailor, but there is no mention of any children – small or young being amongst them. The implication of the context is always that adults who heard and believed the gospel preached to them, at their request or with their consent, baptism, as it means literally, was given to them.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well