ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Stubborn लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Stubborn लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 23 मई 2026

Blessed and Successful Life - 107 - Learning From the Holy Spirit – 7 / आशीषित एवं सफल जीवन – 107 - पवित्र आत्मा से सीखना – 7

 आशीषित एवं सफल जीवन – 107 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 27

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा से सीखना – 7

 

    पिछले कुछ लेखों से हम यह विचार करते आ रहे हैं कि क्यों मसीही विश्वासी सामान्यतः पवित्र आत्मा से सीखने में असफल रहते हैं। परमेश्वर ने अपना पवित्र आत्मा विश्वासियों में निवास करने के लिए उसी पल से उन्हें दे दिया है, जब से उन्होंने उद्धार पाया है। अर्थात्, अपने पापों से पश्चाताप करके प्रभु यीशु मसीह को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण करने के द्वारा परमेश्वर के राज्य में नया जन्म प्राप्त किया है। विश्वासी के पवित्र आत्मा प्राप्त करने के क्षण से ही वह पवित्र आत्मा का भण्डारी भी हो जाता है। पवित्र आत्मा को विश्वासी का सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया गया है, ताकि वह उसके मसीही जीवन में उसकी सहायता करे कि वह उसे परमेश्वर के द्वारा सौंपी गई सेवकाई का निर्वाह भली-भाँति कर सके। इसलिए यह प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए अनिवार्य है कि वह परमेश्वर के वचन में से पवित्र आत्मा के बारे में सीखे, जिस से कि उसकी सहायता को योग्य रीति से उपयोग कर सके।

    यद्यपि पवित्र आत्मा प्रत्येक मसीही विश्वासी में निवास करता है(1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19), और उसे परमेश्वर का वचन सिखाएगा (यूहन्ना 14:26), फिर भी अधिकाँश मसीही विश्वासी पवित्र आत्मा से परमेश्वर का वचन नहीं सीखते हैं। हाल के लेखों में हम उन के यह करने के कारणों को देख रहे हैं, और वर्तमान में विश्वासियों के पवित्र आत्मा की बजाए मनुष्यों और पुस्तकों से सीखने की प्रवृत्ति, और उनके आत्मिक जीवन पर इसके दुखद परिणामों पर विचार कर रहे हैं। उनका यह करना उनके परमेश्वर के वचन को ठीक से और सही सीखने में, और उनकी आत्मिक उन्नति होने में बाधा डालता है। जैसे बच्चों में अपने शिक्षकों पर अन्ध-विश्वास रखते हुए उन को बहुत मान-सम्मान देने की प्रवृत्ति होती है, वैसे ही कई मसीहियों में कुछ प्रचारकों तथा शिक्षकों पर अन्ध-विश्वास रखने और उन को बहुत आदर-मान देने की प्रवृत्ति होती है। परिणामस्वरूप, बजाए परमेश्वर के वचनों के सत्यों का पालन करने के, वे उन लोगों का और उनकी शिक्षाओं का - चाहे वे सही हों अथवा गलत, उचित हों अथवा अनुचित, अनुसरण करने लगते हैं; बिना पहले परमेश्वर के वचन से उनकी पुष्टि किए हुए। आज हम इसे, पिछले लेख में हमने जहाँ पर इसे छोड़ा था, उस से और आगे देखेंगे।

    यह सामान्यतः देखा जाता है कि अधिकांश मसीही, विश्वासी भी, बिना कोई प्रश्न पूछे अपनी कलीसिया के अगुवों, प्रचारकों, और शिक्षकों की हर बात को स्वीकार कर लेते हैं, उस पर अँध-विश्वास कर लेते हैं। और साथ ही वे उन अगुवों और प्रचारकों के शब्दों, वाक्यांशों और हाव-भाव को भी अपने जीवनों में अपना लेते हैं, उन लोगों की नकल करने लगते हैं। बहुधा उन अगुवों और प्रचारकों द्वारा बोले जाने वाले ये शब्द और वाक्यांश बाइबल से ही लिए हुए होते हैं। किन्तु वे अगुवे और प्रचारक उन्हें अकसर जिस तरह से उपयोग करते हैं, सिखाते हैं, और बढ़ावा देते हैं, वैसे तथा उस अर्थ के साथ बाइबल में उनका उपयोग कहीं देखने को नहीं मिलता है। अर्थात, वे बाइबल की बातों का, अपनी ही समझ के अनुसार, बाइबल से भिन्न रीति से उपयोग करते हैं, तथा औरों को भी ऐसा ही करना सिखाते हैं। और कुछ मसीही लोगों का उन अगुवों और प्रचारकों के प्रति अँध-विश्वास, बाइबल से बाहर की इन बातों को भी उनके मनों में गहराई से बैठा देता है। यहाँ तक कि वे फिर अपने जीवनों को बाइबल के सत्यों के अनुरूप करने के लिए अपने में किसी भी बदलाव को लाने के प्रति अनिच्छुक और असहमत रहते हैं। यह तब भी बना रहता है, जब उन्हें वे गलतियाँ बाइबल से ही क्यों न दिखाई और स्पष्ट की जाएँ। यदि उन से जान-बूझकर उन गलतियों में बने रहने के कारण बारे में पूछा जाए, तो उनके पास केवल उस स्कूल के बच्चे के समान ही स्पष्टीकरण होता है - ‘क्योंकि मेरा शिक्षक यह कहता और करता है’, और/अथवा ‘क्योंकि मेरे कक्षा के अन्य लोग भी यही कहते और करते हैं।’

    ये मसीही इन मनुष्यों की इन शिक्षाओं के इतने वशीभूत रहते हैं कि चाहे वे अपनी और अपने आदरणीय अगुवों और प्रचारकों की बातों के लिए बाइबल से कोई आधार अथवा स्पष्टीकरण न देने पाएँ, और न ही उसके लिए बाइबल से कोई उदाहरण अथवा प्रमाण देने पाएँ, लेकिन फिर भी वे मनुष्यों की बातों के द्वारा सिखाई गई गलतियों में बने रहना अधिक पसन्द करते हैं, बजाए अपने आप को परमेश्वर के वचन के सत्य के आधार पर सुधारने और सँवारने के। कुछ मसीही तो, आदत के अनुसार, अपनी प्रार्थनाओं और आराधना में, कुछ बाइबल से संबंधित अथवा धार्मिक प्रतीत होने वाले मन-पसन्द शब्दों और वाक्यांशों को, लगभग हर बोले गए वाक्य में बारंबार दोहराते रहते हैं, बिना अपने द्वारा बोले जाने वाले शब्दों पर कोई ध्यान दिए अथवा विचार किए। यदि उन से उनके द्वारा बारंबार और व्यर्थ में दोहराए और कहे जाने वाले शब्दों और वाक्यांशों के बारे कोई स्पष्टीकरण पूछे, तो उस पूछे जाने को वे अपमानजनक समझते हैं, अपने लिए भी और उस अगुवे या शिक्षक के लिए भी जिस से उन्होंने उन बातों को सीखा है। उन्हें इसके बारे में प्रभु यीशु की (मत्ती 6:7-8) तथा राजा सुलैमान में होकर पवित्र आत्मा की शिक्षा (सभोपदेशक 5:1-2) की कोई परवाह नहीं होती है। 

    तो फिर ऐसी मनसा रखने वाले लोगों को, जो अपनी ऐसी ढीठ प्रवृत्ति के द्वारा पवित्र आत्मा से सीखने की अवहेलना करके उस को निष्क्रिय कर देते हैं, उन्हें पवित्र आत्मा कैसे और क्या सिखा सकता है? यह एक प्रकार से उस गतिरोध के समान है जिसका प्रभु यीशु को अपने नगर में सामना करना पड़ा था। जिस पर प्रभु ने अचंभा भी किया, और जिसके कारण वह अपने नगर में कोई बड़ा आश्चर्यकर्म नहीं कर सका (मरकुस 6:1-16)। और उस के समान भी है, जिसका सामना पौलुस को आरंभ में कुरिन्थुस में करना पड़ा था, यहूदियों ने उसका विरोध किया, निन्दा की, और प्रेरित पौलुस को आराधनालय के निकट के एक घर में जा कर अपनी सेवकाई को ज़ारी रखना पड़ा (प्रेरितों 18:1-7)। इसी प्रकार से विश्वासी में निवास करने वाले पवित्र आत्मा को भी, परमेश्वर के सत्यों के प्रति इस घोर प्रतिरोध के सामने खामोश होकर पीछे हट जाना पड़ता है; वह विश्वासी को छोड़ता या त्यागता तो नहीं है, बस शान्त हो जाता है।

    हमारे लिए अद्भुत और बचा लेने वाली अनुग्रहपूर्ण बात यह है कि हमारा परमेश्वर बहुत सहनशील, और बहुत धैर्य रखने वाला परमेश्वर है, जो अपने बच्चों से वर्णन से बाहर प्रेम करता है। यद्यपि वे सीखने के लिए तैयार नहीं है, फिर भी वह उन्हें आत्मिक अकाल में पड़कर मुरझाने और सूख जाने से बचाए रखता है, कुछ न कुछ आत्मिक पोषण प्रदान करता ही रहता है। जैसे प्रभु यीशु अपने नगर से कुछ किए बिना नहीं गया, चाहे वह थोड़े से बीमार लोगों को चँगा करना मात्र था (मरकुस 6:5); और जैसे पौलुस आराधनालय के निकट ही यहूदियों और अन्य जातियों को प्रचार करता और सिखाता रहा, और कुरिन्थुस की मण्डली बन गई (प्रेरितों 18:6-8); उसी प्रकार से पवित्र आत्मा भी इन ढीठ ‘मसीही शिशुओं’ को वह पोषण देता रहता है, जिसे वह पचा सकते हैं - मसीही शिक्षा की आरंभिक बातों का दूध। इसके बारे में हम अगले लेख में आगे देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। सवेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 107 - Stewards of Holy Spirit - 27 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Learning From the Holy Spirit – 7

 

    For the past few articles, we have been considering why the Christian Believers often fail to learn from the Holy Spirit. The Holy Spirit has been given to them by God to reside in them, from the very moment they are saved. That is, they Born-Again into the Kingdom of God, by repenting from their sins and accepting the Lord Jesus as their savior. From the moment of receiving the Holy Spirit, the Believer also becomes a steward of the Holy Spirit. The Holy Spirit is given to be the Believer’s Helper, Companion, Teacher, and Guide, to help him live his Christian life and fulfil his God assigned ministry. Therefore, it is incumbent upon the Christian Believers to learn about the Holy Spirit from God’s Word, and learn God’s Word from Him to be able to utilize His help worthily.

    Even though the Holy Spirit resides in the Christian Believer (1 Corinthians 3:16; 6:19), and will teach him God’s Word (John 14:26), yet most Believers do not learn God’s Word from the Holy Spirit. In the recent articles we have been looking at the reasons for this failure, and presently have been considering the tendency of the Believers to learn from men and books, rather than from the Holy Spirit; and the sad effects this has on their spiritual life. Their doing this obstructs their properly and correctly learning God’s Word, and hampers their spiritual growth. As children have the tendency of having blind faith in their teachers and holding them in high esteem, similarly some Christians in blind-faith on them, tend to hold certain preachers and teachers in high esteem. Consequently, instead of following the truths of God’s Word, they start emulating some people and their teachings – whether they are correct or incorrect, right or wrong; without first verifying them from God’s Word. Today we will consider this further, moving ahead from where we left at this point in the last article.

    It is often seen that most Christians, even the Believers, blindly believe and accept everything their Church elders and teachers say, without asking any questions. They also adopt the words, phrases, and mannerisms etc. of those leaders and preachers into their own lives. Often these words and phrases commonly spoken by these leaders and preachers, are Biblical. But these words and phrases are used, taught, and promoted by those leaders and preachers to say and mean things quite different than what is given in the Bible. In other words, they use Biblical things, according to their own understanding, in a manner quite different from the way they are said and used in the Bible, and also teach others to do the same. But the blind faith of some Christians in these leaders and preachers, gets these extra-Biblical things very deeply ingrained into them. So much so that they are very reluctant and resistant to accept or consider making any changes in their lives to conform to the Biblical truth. This remains, even when the errors are pointed out and Biblical facts are made clear to them. If asked about their wilful persistence in their errors, the only justification they give is like that of the school-child - ‘because my teacher says so and does it like this’, and/or, ‘because others in my class also do it like this.’ 

    These Christians are so carried away by these teachings of men, that though they may not be able to give any Biblical support, or any example from God’s Word for what they or their revered leaders and preachers say and do, but still, they would rather follow the errors of men, than correct themselves through the truth of God’s Word. Some Christians also develop a habit of using some Biblical or religious sounding pet words and phrases repetitively in practically every sentence they speak, in their prayers and worship, without putting their minds to it. If anyone asks for any clarifications about their habitually and needlessly repeating those words and phrases, they consider it as being disrespectful to them as well, as to their leader and teacher from whom they have learnt these things. They have no concern about the Lord Jesus’s (Matthew 6:7-8) and the Holy Spirit’s teachings given through King Solomon (Ecclesiastes 5:1-2). 

    So, to those who ignore and tie Him down with such a stubborn mind-set; simply refusing to learn and follow the truth, how and what can the Holy Spirit teach? It is something like the resistance the Lord Jesus experienced and marvelled at, that kept Him from doing any mighty works in His hometown (Mark 6:1-6). And also as the Apostle Paul initially faced in Corinth; when the Jews in Corinth refused to listen to the gospel but opposed him and blasphemed, was compelled to leave the synagogue and move to a house adjacent to the synagogue to continue his ministry (Acts 18:1-7). Similarly, the Holy Spirit, residing in the Believer, does not abandon him but quietly steps back in the face of such obstinate resistance to the truths of God’s Words.

    But the marvellous thing and saving grace for us is that our God is a very tolerant and very long-suffering God; one who loves His children with an indescribable love. Even though they are unwilling to learn, He does not leave them to spiritually wither off without receiving any spiritual nourishment; He still keeps feeding them sufficient spiritual sustenance. Just as the Lord Jesus did not leave without doing something, even if it was healing a few sick people (Mark 6:5); and Paul continued to preach and teach adjacent to the synagogue to the Jews and Gentiles, and the Church in Corinth was established (Acts 18:6-8); similarly the Holy Spirit continues to feed these stubborn ‘babes in Christ’ that which they can handle – the spiritual milk of elementary principles. We will see about this in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 6 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 29 - Improper Behavior Towards God’s Word - 9 / आशीषित एवं सफल जीवन – 29 - परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 9

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 29 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 14

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 9

 

पिछले लेखों में हम मूसा, राजा शाऊल, और राजा दाऊद के जीवनों से बाइबल के अनुसार परमेश्वर का आज्ञाकारी होने के अर्थ को देखते और समझते आ रहे हैं। इन सभी उदाहरणों के द्वारा हमने देखा है कि परमेश्वर का आज्ञाकारी होने का अर्थ व्यक्ति का केवल वह करना ही नहीं है जो परमेश्वर चाहता है कि वह करे; बल्कि उस काम को ठीक वैसे ही करना भी है जैसा कि परमेश्वर ने उसके विषय निर्देश दिए हैं, चाहे अपने वचन में लिखवाकर अथवा किसी को विशेष निर्देश देने के द्वारा। किसी भी व्यक्ति को, वह चाहे परमेश्वर का कितना भी बड़ा या महान भक्त क्यों न हो, चाहे परमेश्वर के प्रति अपने प्रेम और श्रद्धा को वह कितनी भी प्रबल रीति से व्यक्त करना क्यों न चाहता हो, यह अधिकार नहीं है कि वह परमेश्वर के वचन, उसके निर्देशों के साथ छेड़-छाड़ करे, उनमें किसी प्रकार की कोई फेर-बदल करे। कोई भी व्यक्ति, उसके लिए परमेश्वर द्वारा किसी भी निर्धारित कार्य को, उसके बारे में परमेश्वर द्वारा दिए गए निर्देशों की अनदेखी कर के, उसे अपनी इच्छा और अपनी पसंद के अनुसार, परमेश्वर के निर्देशों की बजाए उस कार्य को अपने या किसी मनुष्य के द्वारा बनाए तरीकों से नहीं कर सकता है। ऐसा इसलिये है, क्योंकि परमेश्वर का वचन प्रभु यीशु मसीह का ही एक स्वरूप है (यूहन्ना 1:1, 14); और इसलिये उसके साथ छेड़-छाड़ करना, स्वयं परमेश्वर के साथ छेड़-छाड़ करने के तुल्य है, उसका अपमान करना है। इसीलिये परमेश्वर के वचन को हलके में लेना, और यह सोचना कि उसमें फेर-बदल की जा सकती है, देर-सवेर परमेश्वर के न्याय और दण्ड को आमंत्रित करता है (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)। आज हम बाइबल के इस सिद्धान्त, कि परमेश्वर का वचन पवित्र, सिद्ध, और अटल है और कोई उसको भ्रष्ट नहीं कर सकता है, की पुनः पुष्टि पुराने नियम के एक और उदाहरण, राजा उज्जिय्याह के जीवन से करेंगे, जो 2 इतिहास 26 अध्याय में पाया जाता है।


हम 2 इतिहास 26:1, 3 से देखते हैं की उज्जिय्याह 16 वर्ष की आयु में यहूदा का राजा बन गया था; तथा पद 4 से हम देखते हैं कि उसने वह किया जो परमेश्वर की दृष्टि में सही था; और फिर पद 5 में लिखा है “जब तक वह यहोवा की खोज में लगा रहा, तब तक परमेश्वर उसको भाग्यवान किए रहा।” और फिर पद 6-15 में वर्णन दिया गया है कि किस प्रकार से परमेश्वर ने उसकी सहायता की, उसे बढ़ाया, उसे बलवन्त और सामर्थी बनाया, उसके राज्य को दृढ़ और स्थापित किया।

 

लेकिन फिर पद 16 में सारी बात बिगड़ जाती है, राजा उज्जिय्याह के जीवन में, परमेश्वर से उसे प्राप्त हुए स्तर और हैसियत को लेकर उसमें उत्पन्न घमण्ड के कारण, बहुत बड़ी गिरावट आ जाती है। यहूदा का राजा होते हुए, उसने याजकों के कार्य को भी अपने लिए लेना चाहा, मंदिर में जाकर धूप जलाने का प्रयास करने के द्वारा – यह वह कार्य था जिसके लिए परमेश्वर के वचन में लिखा था कि इसे केवल याजकों को ही करना था (निर्गमन 30:7-8; गिनती 16:40)। यह उज्जिय्याह के द्वारा अपने अधिकार को जता कर यहूदा के राज्य के सामाजिक तथा आत्मिक, दोनों अधिकारों को अपनी अधीनता में लेने का प्रयास था। उज्जिय्याह परमेश्वर द्वारा निर्धारित अपने लोगों का संचालन करने के लिए सामाजिक और आत्मिक अधिकारों को पृथक रखने के निर्वाह को तोड़ कर बदलना चाह रहा था।


हम 2 इतिहास 26:17-18 से देखते हैं कि अजर्याह याजक और उसके साथ के अस्सी याजकों ने उसका विरोध किया, और उसे यह करने से रोकना चाहा। उन्होंने उसे स्मरण करवाया कि जो वह करना चाह रहा है वह परमेश्वर द्वारा उसके लिए निर्धारित नहीं है, परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं है। किन्तु पद 19-20 हमें दिखाते हैं कि उज्जिय्याह चेतावनी को स्वीकार करने के स्थान पर, झुंझलाया और क्रोधित हो गया, और उसने ढीठ होकर वही किया जो उसने ठान लिया था; यद्यपि वह परमेश्वर के वचन के, परमेश्वर के निर्देशों के विरुद्ध था; और उसे इसके लिये सचेत भी किया जा रहा था। इसका परिणाम यह हुआ कि तुरन्त ही परमेश्वर ने उसे कोढ़ी बना दिया। क्योंकि अब वह कोढ़ी हो गया था, इसलिए उसे तुरन्त ही धक्के दे कर परमेश्वर के भवन से बाहर निकाल दिया गया। न केवल उसे मन्दिर को छोड़ना पड़ा, वरन उसे अपने राज्य पर राजा होने को भी छोड़ना पड़ा, एक अलग घर में जाकर रहना पड़ा, और उसका पुत्र योताम राजघराने का कार्य संभालने लगा (पद 20-21)।


हम उज्जिय्याह के राजा होने के आरम्भ और अन्त में एक बहुत असाधारण विरोधाभास देखते हैं। उसका आरम्भ परमेश्वर का भक्त और आज्ञाकारी होने के साथ होता है, और इसके लिए परमेश्वर उसे बहुतायत से आशीष देता है, सामर्थी करता है। किन्तु इस समृद्धि, सामर्थ्य, और स्तर ने उसके मन में घमण्ड उत्पन्न किया, और उसने परमेश्वर द्वारा नियुक्त और निर्धारित बात को बदल कर, उसने उससे और भी अधिक लेने का प्रयास किया, जो उसके लिए निर्धारित था, जो उसे परमेश्वर ने दे दिया था। यह ठीक वैसा ही था जैसा लूसिफर ने स्वर्ग में किया था और उसे बाहर निकाल दिया गया, वह शैतान बन गया। उज्जिय्याह के लिए भी परिणाम विनाशकारी हुआ, और उसे भी उसके पद, प्रतिष्ठा, और राज्य से निकाल दिया गया। उसने परमेश्वर का आज्ञाकारी होने के द्वारा जो कुछ कमाया था, वह सब एक साथ ही गँवा दिया।

 

परमेश्वर किसी मनुष्य का पक्ष नहीं करता है “परमेश्वर किसी का पक्षपात नहीं करता” (गलातियों 2:6)। जब तक उज्जिय्याह परमेश्वर के प्रति विश्वासयोग्य रहा, परमेश्वर ने उसे आशीषित किया और बढ़ाया। लेकिन जब उसने परमेश्वर के वचन का उल्लंघन किया, और उसे दी जा रही चेतावनियों को नहीं माना, तब परमेश्वर को उसके विरुद्ध कार्य करना पड़ा। क्योंकि वह पहले भक्त और आज्ञाकारी रहा था, केवल इसलिए परमेश्वर ने उसके द्वारा वचन की अवहेलना करने को नज़रन्दाज़ नहीं किया। परमेश्वर के निर्देशों की अनदेखी करने, और अपनी ही सोच तथा बात पर अड़े रहने के परिणाम उसके लिए बहुत हानिकारक हुए; उसने जीवन भर के लिए सब कुछ गँवा दिया, उन्हें फिर कभी वापस प्राप्त नहीं करने पाया।


परमेश्वर के वचन के भण्डारी होने के नाते, हमें इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि जो परमेश्वर हमारे उसका आज्ञाकारी होने के कारण हमें आशीष दे सकता है, बढ़ा सकता है, वही परमेश्वर हमारे उसके वचन का निरादर करने और अनाज्ञाकारी होने के लिए गिरा भी सकता है और दण्ड भी दे सकता है। साथ ही यदि हमारे व्यक्तिगत जीवन में, या मण्डली में गिरावट आने लगी है, आशीषें जाती रही दिखती हैं, तो जांच लेना चाहिए कि कहीं हमारे व्यक्तिगत जीवन में और/या मण्डली में परमेश्वर के वचन के साथ कोई खिलवाड़, या उसका किसी प्रकार से निरादर और अनाज्ञाकारिता होना आरम्भ तो नहीं हो गया है, या किसी रीति से वचन के प्रति पूर्णतः आज्ञाकारी होना छूट तो नहीं गया है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।




कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 29 - Be Stewards of God’s Word – 14 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Improper Behavior Towards God’s Word - 9

 

In the previous articles, we have been considering through the life of Moses, King Saul, and King David, the Biblical meaning of being obedient to God. Through all these examples we have seen that obedience to God not only means doing what God wants a person to do, but also doing it in just the way He has instructed, either in His Word or through giving specific instructions related to that task. No man, however godly he may be, however strongly he may be inclined to express his love and reverence for God, has the right or authority to tamper with God’s Word, His instructions. No one can do things as he thinks they can be done, ignoring God’s instructions about them, and substituting them with man-made, man-devised instructions. This is because God’s Word is a form of the Lord Jesus Christ (John 1:1, 14); therefore, to tinker with it, to modify and edit it, is tantamount to tinkering with God, trying to modify and edit God, which is insulting Him. Therefore, taking God’s Word casually and thinking that it can be altered or modified by man, sooner or later invites God' s judgment and punishment (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19). Today we will affirm this Biblical principle about the absolute sanctity of God’s Word that cannot be violated by anyone, for whatever reasons, through another Old Testament example, of King Uzziah, from 2 Chronicles chapter 26.


We see from 2 Chronicles 26:1, 3 that Uzziah became King over Judah at 16 years of age; and we also see from vs. 4 that he did what was right in the sight of God, and then vs. 5 says that “as long as he sought the Lord, God made him prosper.” Then from vs. 6-15 is described how God helped and prospered him, made him strong and mighty, strengthened and established his kingdom.

 

But then in vs. 16 things take a turn for the worst, there is a steep downfall in King Uzziah’s life, due to pride in his stature, which God had given to him. Being the King of Judah, he also tried to take upon himself the functions of the Priests, by entering the Temple to burn incense on the altar – something that, as is written in God’s Word (Exodus 30:7-8; Numbers 16:40), only the Priests were meant to do. This was an attempt on Uzziah’s part to assert himself and take under him the Civil as well as the Spiritual authority in Judah. Uzziah was trying to break the God ordained pattern of separation of Civil and Spiritual authorities to govern God’s people.


We see from vs. 2 Chronicles 26:17-18 that the Azariah the Priest, along with eighty other priests, confronted him and tried to dissuade him from doing this. They reminded him that what he was trying to do was not ordained by God for him, and was unacceptable to God. But vs. 19-20 show us that Uzziah instead of taking heed, became furious, was angry with the priests, and stubbornly did what he had determined to do; even though it was against God’s Word and instructions, and he was being cautioned against doing it. The consequence was that immediately the Lord struck him with leprosy. Since he had now become leprous, he had to be thrust out of the house of the Lord. Not only did he have to leave the Temple of God, but also had to forgo his being King, and had to live in an isolated house for the rest of his life; his son Jotham carried out the duties of the King (vs. 20-21).


We see a very striking contrast at the beginning and end of Uzziah’s reign. He started off reverent and obedient to God, and God blessed him mightily for this. But this prosperity, strength, and stature generated pride in him, and he tried to modify what God had ordained, and thereby take more for himself than was his due, more than what God had already given him. This was the very thing that Lucifer had done in heaven, and because of it he had to be cast out, and became the devil. The consequence was disastrous for Uzziah as well, and he too was cast away from his stature, honor, and kingdom. In one moment, he lost everything he had gained by being obedient to God.

 

God is no respecter of persons, “God shows personal favoritism to no man” (Galatians 2:6). As long as Uzziah was faithful towards God, God blessed and prospered him. But when he transgressed God’s Word, and would not heed to the warnings being given to him, God had to act against him. God did not condone Uzziah’s disregard for God’s Word despite the warnings, just because he had been godly and obedient earlier. The consequences of ignoring God’s instructions and persisting with his own line of thinking were very severe; he lost everything, never to regain any of it for the rest of his life.


As stewards of God’s Word, we need to keep in mind that the same God who blesses and prospers us for obedience, He can also punish and pull us down for our dishonoring and disobeying His Word. Also, if in our personal lives, or in the Church, the Assembly, if there is a down falling, if the blessings are going away, then we need to examine and check if in some way we have tampered with God’s Word, or have in any way dishonored and disobeyed it, or have stopped being fully obedient to it in some ways, in our personal and/or congregational lives.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 5 सितंबर 2025

The Holy Communion – 86 - Judgment for Unworthy Participation (4) / प्रभु भोज – 86 - अनुचित भाग लेने के लिए न्याय (4)

 

प्रभु भोज – 86

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - अनुचित भाग लेने के लिए न्याय (4)


    पिछले लेख में हमने नए नियम से, ढिठाई से पाप और सांसारिकता में बने रहने वाले उसके लोगों को, परमेश्वर द्वारा दी गई ताड़नाओं और दंड के उदाहरणों को देखा था। इसी प्रकार से, मेज में अनुचित रीति से भाग लेते रहने वाले लोग भी अपने लिए परमेश्वर से इसी व्यवहार को निमंत्रण देते हैं। यह बात केवल नए नियम के मसीही कहलाने वाले लोगों के लिए ही नहीं है। पुराने नियम में भी परमेश्वर ने अपने लोगों, इस्राएलियों के साथ ऐसा ही व्यवहार किया, उन की ढिठाई के लिए उन्हें घोर ताड़नाओं और दण्ड दिये। आज हम पुराने नियम से इसके कुछ उदाहरण देखेंगे।

    हम पुराने नियम में भी देखते हैं कि व्यवस्थाविवरण अध्याय 28-30 में मूसा इस्राएलियों के सामने  परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारिता के लिए आशीषों और अनाज्ञाकारिता के लिए श्रापों को बताता है। परमेश्वर के लोगों इस्राएल की अनाज्ञाकारिता में बने रहने के कारण उनपर आने वाले श्राप 28:15-68 में दिए गए हैं, और अध्याय के अंत तक तीव्रता में बढ़ते ही चले जाते हैं। परमेश्वर मूसा के द्वारा 29:18-28 में कहता है कि न केवल लोग, वरन उनका देश भी श्रापित और उजाड़ हो जाएगा (29:23)। जब मूसा यह बात इस्राएलियों से कह रहा था, वे दूध और मधु की बहती धाराओं वाले देश में (गिनती 13:27) प्रवेश करने के लिए तैयार हो रहे थे; परन्तु परमेश्वर उन्हें चेतावनी देता है कि यदि वे उसे हल्के में लेंगे, उसकी अनाज्ञाकारिता करेंगे, और चिताए जाने पर भी पश्चाताप नहीं करेंगे, तो फिर उन्हें तथा उनके देश दोनों को ही परिणाम भुगतने पड़ेंगे, और उनकी आशीषें दुख और उजाड़ होने में बदल जाएंगी। हमें इसी बात को हाग्गै की पुस्तक में, हाग्गै 1:5-11; 2:15-17 में दिखाया गया है, क्योंकि इस्राएलियों ने परमेश्वर के प्रति उनकी ज़िम्मेदारी को हलके में लिया और उसे एक-किनारे कर दिया था। न्यायियों की पुस्तक, शिमशोन का उदाहरण, इस्राएल का 70 वर्ष के लिए राजा नबूकदनेस्सर तथा कसदियों के हाथों बंधुवाई में जाना (2 इतिहास 36:14-21), आदि, सभी इस बात के उदाहरण हैं कि परमेश्वर अपने लोगों पर भी बहुत कठोर दण्ड लाता है, यदि वे अपनी ढिठाई में बने रहें और परमेश्वर को हलके में लेते रहें, उसकी अनाज्ञाकारिता में बने रहने, और यह मान कर चलते रहें कि परमेश्वर तो दयालु, अनुग्रहकारी, विलंब से कोप करने वाला है, इसलिए वे किसी हानि में पड़ने से बचे रहेंगे। वे लोग यह भूल जाते हैं कि परमेश्वर विलंब से कोप करने वाला तो है, किन्तु कभी कोप नहीं करने वाला नहीं है; परमेश्वर भस्म करने वाली आग भी है (व्यवस्थाविवरण 4:24; इब्रानियों 12:29)। यह बहुत आवश्यक है कि, उसे गंभीरता से ना लेने वालों के लिए उसके द्वारा दी गई चेतावनियों के, और, उसके वचन में दिए गए उसके गुणों, निर्देशों आधार पर, सदा ही परमेश्वर के बारे में एक संतुलित एवं वास्तविक दृष्टिकोण रखा जाए, निभाया जाए।

    परमेश्वर ने नूह के दिनों में, मनुष्य की दुष्टता को देखते हुए कहा था, “मेरा आत्मा मनुष्य से सदा लों विवाद करता न रहेगा” (उत्पत्ति 6:3)। पौलुस ने रोम के मसीही विश्वासियों को अविश्वासी इस्राएलियों के परिणाम, तथा विश्वास करने वाले अन्य-जातियों की आशीष को उन्हें याद दिलाते हुए कहा, “इसलिये परमेश्वर की कृपा और कड़ाई को देख! जो गिर गए, उन पर कड़ाई, परन्तु तुझ पर कृपा, यदि तू उस में बना रहे, नहीं तो, तू भी काट डाला जाएगा” (रोमियों 11:22)। प्रभु की मेज़ केवल प्रभु यीशु को, उसके पापी मनुष्यों के प्रति प्रेम और उसके बलिदान के द्वारा मनुष्यों के पापों की क्षमा और उद्धार के उपलब्ध किए जाने को याद करने ही के लिए नहीं है। यह उनके लिए, जो प्रभु यीशु मसीह के अनुयायी होने का दावा करते हैं, स्वयं को प्रभु के लोग और परमेश्वर की संतान कहते हैं, और इसलिए अपने आप को प्रभु की मेज़ में भाग लेने के हकदार समझते हैं, उनके लिए मेज़ में भाग लेने से पहले अपने आप को सही प्रकार से जाँच लेने और अपने आप को ठीक कर लेने के लिए आह्वान भी है, कहीं ऐसा न हो कि परमेश्वर को उन्हें जाँचना और उनके साथ उचित व्यवहार करना पड़ जाए। कभी भी किसी को भी, विशेषकर नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को, इस पूर्व-धारणा के साथ नहीं रहना चाहिए कि परमेश्वर उनके अनुचित और पथभ्रष्ट व्यवहार के साथ निभाने के लिए अपने स्तर और मानकों में फेर-बदल करेगा। बल्कि, परमेश्वर के मानकों और निर्देशों के अनुसार, जो उसके वचन में दिए गए हैं, उन्हें अपने आप को ठीक करना है, नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें


हिन्दी में मसीही विश्वास की आधारभूत बातों पर बाइबल अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 86

English Translation

The Lord’s Table - Judgment for Unworthy Participation (4)


    In the previous article we had seen the chastisements and punishment given by God to His people, who stubbornly persisted in their lives of sin and compromising with the world. Similarly, those who participate in the Lord’s Table unworthily, invite a similar treatment from God upon themselves. God dealt with His people the Israelites, in a similar manner, chastised and punished them for their stubbornness. Today, we will see some examples of this from the Old Testament.

    In the Old Testament we see in Deuteronomy chapters 28-30, that Moses recounts to Israel the blessings and curses for their obedience and disobedience to God. The curses upon God’s people Israel for their persistent disobedience to God are given in 28:15-68, and continually increase in severity till the end of the chapter. In 29:18-28 God says through Moses that not only the people, but even their land will be cursed and become waste (29:23). When Moses is speaking this to the Israelites, they were getting ready to enter a land flowing with milk and honey (Numbers 13:27), but God warns them that if they treat Him lightly, disobey Him and refuse to repent when admonished for their disobedience, then they as well as their land will suffer the consequences, their blessings will be replaced with wasting and suffering. We see the same thing stated in Haggai 1:5-11; 2:15-17 for Israel’s taking their responsibility towards God lightly and side-tracking it. The book of Judges, the example of Samson, Israel’s 70-year captivity and dispersion at the hands of Nebuchadnezzar and the Chaldeans (2 Chronicles 36:14-21), are all examples of God inflicting severe chastisement upon His people for their taking God lightly, persistently disobeying Him, while thinking they can get away with it since God is merciful, gracious, longsuffering God. They forgot that though He is longsuffering, but He is not ‘forever-suffering’ God; He is also a consuming fire (Deuteronomy 4:24; Hebrews 12:29). It is imperative to always maintain a factual and balanced view of God, on the basis of His characteristics, His instructions, and the warnings that He has given in His Word, for those who do not take Him and His Word seriously, and behave accordingly.

    God, seeing the wickedness of mankind, had said in the days of Noah “My Spirit shall not strive with man forever” (Genesis 6:3). Paul reminds the Roman Believers about the fate of the unbelieving Israelites, and about the grace they who had believed have experienced, “Therefore consider the goodness and severity of God: on those who fell, severity; but toward you, goodness, if you continue in His goodness. Otherwise, you also will be cut off” (Romans 11:22). The Lord’s Table is not only a call for remembering the Lord Jesus, His love for sinful man, and the forgiveness of sins for the salvation of mankind made available through His sacrifice because of that love. It is also a call for all who claim to be followers of the Lord Jesus, those who call themselves the people and children of God and therefore feel entitled to participate in His Communion, to learn to properly examine and correct themselves before participating in the Lord’s Table, lest God has to judge and appropriately deal with them. No one, least of all the Born-Again children of God should presume that God will alter His standards to accommodate their wayward behavior. Instead, they have to correct themselves, and set themselves right according to God’s standards and instructions, given in His Word, else suffer the consequences.

    If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 2 दिसंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 98 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 27


Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 7

     पिछले कुछ लेखों से हम यह सीखते आ रहे हैं कि क्यों मसीही विश्वासी सामान्यतः पवित्र आत्मा से सीखने में असफल रहते हैं। परमेश्वर ने अपना पवित्र आत्मा विश्वासियों में निवास करने के लिए उसी पल से उन्हें दे दिया है, जब से उन्होंने अपने पापों से पश्चाताप करके प्रभु यीशु मसीह को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण करने के द्वारा परमेश्वर के राज्य में नया जन्म प्राप्त किया है। विश्वासी के पवित्र आत्मा प्राप्त करने के क्षण से ही वह पवित्र आत्मा का भण्डारी भी हो जाता है। पवित्र आत्मा को विश्वासी का सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया गया है, ताकि वह अपने मसीही जीवन, तथा उसे परमेश्वर के द्वारा सौंपी गई सेवकाई का निर्वाह कर सके। इसलिए यह प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए अनिवार्य है कि वह परमेश्वर के वचन में से पवित्र आत्मा के बारे में सीखे, जिस से कि उसकी सहायता को योग्य रीति से उपयोग कर सके।

    यद्यपि पवित्र आत्मा प्रत्येक मसीही विश्वासी में निवास करता है, और उसे परमेश्वर का वचन सिखाएगा, फिर भी अधिकाँश मसीही विश्वासी पवित्र आत्मा से परमेश्वर का वचन नहीं सीखते हैं। हाल के लेखों में हम उन के ऐसा करने के कारणों को देख रहे हैं, और वर्तमान में विश्वासियों के पवित्र आत्मा की बजाए मनुष्यों और पुस्तकों से सीखने की प्रवृत्ति, और उनके आत्मिक जीवन पर इसके दुखद परिणामों पर विचार कर रहे हैं। उनका यह करना उनके परमेश्वर के वचन को ठीक से और सही सीखने में, और उनकी आत्मिक उन्नति होने में बाधा डालता है। जैसे बच्चों में अपने शिक्षकों को बहुत मान-सम्मान देने की प्रवृत्ति होती है, वैसे ही कई मसीहियों में कुछ प्रचारकों तथा शिक्षकों को बहुत आदर-मान देने की प्रवृत्ति होती है। परिणामस्वरूप, बजाए परमेश्वर के वचनों के सत्यों का पालन करने के, वे उन लोगों का और उनकी शिक्षाओं का - चाहे सही हों अथवा गलत, अनुसरण करने लगते हैं; बिना पहले परमेश्वर के वचन से उनकी पुष्टि किए हुए। आज हम इसे, पिछले लेख में हमने जहाँ पर इसे छोड़ा था, उस से और आगे देखेंगे।

    यह सामान्यतः देखा जाता है कि मसीही, विश्वासी भी, बिना कोई प्रश्न पूछे अपनी कलीसिया के अगुवों, प्रचारकों, और शिक्षकों की हर बात को स्वीकार कर लेते हैं, उस पर अँध-विश्वास कर लेते हैं। और साथ ही वे उन अगुवों और प्रचारकों के शब्दों, वाक्यांशों और हाव-भाव को भी अपने जीवनों में अपना लेते हैं, उन लोगों की नकल करने लगते हैं। बहुधा उन अगुवों और प्रचारकों द्वारा बोले जाने वाले ये शब्द और वाक्यांश बाइबल से ही लिए हुए होते हैं। किन्तु ये लोग उन्हें अकसर जिस तरह से उपयोग करते हैं, सिखाते हैं, और बढ़ावा देते हैं, वैसे तथा उस अर्थ के साथ बाइबल में उनका उपयोग कहीं देखने को नहीं मिलता है। अर्थात, वे बाइबल की बातों का, अपनी ही समझ के अनुसार, बाइबल से भिन्न रीति से उपयोग करते हैं, तथा औरों को भी ऐसा ही करना सिखाते हैं। और कुछ मसीही लोगों का उन अगुवों और प्रचारकों के प्रति अँध-विश्वास, बाइबल से बाहर की इन बातों को भी उनके मनों में गहराई से बैठा देता है। यहाँ तक कि वे फिर अपने जीवनों को बाइबल के सत्यों के अनुरूप करने के लिए अपने में किसी भी बदलाव को लाने के प्रति अनिच्छुक और असहमत रहते हैं। यह तब भी बना रहता है, जब उन्हें वे गलतियाँ बाइबल से ही क्यों न दिखाई और स्पष्ट की जाएँ। यदि उन से जान-बूझकर उन गलतियों में बने रहने के कारण बारे में पूछा जाए, तो उनके पास केवल उस स्कूल के बच्चे के समान ही स्पष्टीकरण होता है - ‘क्योंकि मेरा शिक्षक यह कहता और करता है’, और/अथवा ‘क्योंकि मेरे कक्षा के अन्य लोग भी यही कहते और करते हैं।’

    ये मसीही इन मनुष्यों की इन शिक्षाओं के इतने वशीभूत रहते हैं कि चाहे वे अपनी और अपने आदरणीय अगुवों और प्रचारकों की बातों के लिए बाइबल से कोई आधार अथवा स्पष्टीकरण न देने पाएँ, और न ही उसके लिए बाइबल से कोई उदाहरण अथवा प्रमाण देने पाएँ, लेकिन फिर भी वे मनुष्यों की बातों के द्वारा सिखाई गई गलतियों में बने रहना अधिक पसन्द करते हैं, बजाए अपने आप को परमेश्वर के वचन के सत्य के आधार पर सुधारने और सँवारने के। कुछ मसीही तो, आदत के अनुसार, अपनी प्रार्थनाओं और आराधना में, कुछ बाइबल से संबंधित अथवा धार्मिक प्रतीत होने वाले मन-पसन्द शब्दों और वाक्यांशों को, लगभग हर बोले गए वाक्य में बारंबार दोहराते रहते हैं, बिना अपने द्वारा बोले जाने वाले शब्दों पर कोई ध्यान दिए अथवा विचार किए। यदि उन से उनके द्वारा बारंबार और व्यर्थ में दोहराए और कहे जाने वाले शब्दों और वाक्यांशों के बारे कोई स्पष्टीकरण पूछे, तो उस पूछे जाने को वे अपमानजनक समझते हैं, अपने लिए भी और उस अगुवे या शिक्षक के लिए भी जिस से उन्होंने उन बातों को सीखा है।

    तो फिर ऐसी मनसा रखने वाले लोगों को, जो अपनी ऐसी ढीठ प्रवृत्ति के द्वारा पवित्र आत्मा से सीखने की अवहेलना करके उस को निष्क्रिय कर देते हैं, उन्हें पवित्र आत्मा कैसे और क्या सिखा सकता है? यह एक प्रकार से उस गतिरोध के समान है जिसका प्रभु यीशु को अपने नगर में सामना करना पड़ा था। जिस पर प्रभु ने अचंभा भी किया, और जिसके कारण वह अपने नगर में कोई बड़ा आश्चर्यकर्म नहीं कर सका (मरकुस 6:1-16); और उस के समान भी है, जिसका सामना पौलुस को कुरिन्थुस में करना पड़ा था, यहूदियों ने उसका विरोध किया, निन्दा की, और प्रेरित पौलुस को आराधनालय के निकट के एक घर में जा कर अपनी सेवकाई को ज़ारी रखना पड़ा (प्रेरितों 18:1-7)। इसी प्रकार से विश्वासी में निवास करने वाले पवित्र आत्मा को भी, परमेश्वर के सत्यों के प्रति इस घोर प्रतिरोध के सामने खामोश होकर पीछे हट जाना पड़ता है; वह विश्वासी को छोड़ता या त्यागता तो नहीं है, बस शान्त हो जाता है।

    हमारे लिए अद्भुत और बचा लेने वाली अनुग्रहपूर्ण बात यह है कि हमारा परमेश्वर बहुत सहनशील, और बहुत धैर्य रखने वाला परमेश्वर है, जो अपने बच्चों से वर्णन से बाहर प्रेम करता है। यद्यपि वे सीखने के लिए तैयार नहीं है, फिर भी वह उन्हें आत्मिक अकाल में पड़कर मुरझाने और सूख जाने से बचाए रखता है, कुछ आत्मिक पोषण प्रदान करता ही रहता है। जैसे प्रभु यीशु अपने नगर से कुछ किए बिना नहीं गया, चाहे वह थोड़े से बीमार लोगों को चँगा करना मात्र था (मरकुस 6:5); और जैसे पौलुस आराधनालय के निकट ही यहूदियों और अन्य जातियों को प्रचार करता और सिखाता रहा, और कुरिन्थुस की मण्डली बन गई (प्रेरितों 18:6-8); उसी प्रकार से पवित्र आत्मा भी इन ढीठ ‘मसीही शिशुओं’ को वह पोषण देता रहता है, जिसे वह पचा सकते हैं - मसीही शिक्षा की आरंभिक बातों का दूध। इसके बारे में हम अगले लेख में आगे देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 7

 

    For the past few articles, we have been learning about why the Christian Believers often fail to learn from the Holy Spirit, given to them by God to reside in them, from the very moment they are Born-Again into the Kingdom of God, by repenting from their sins and accepting the Lord Jesus as their savior. From the moment of receiving the Holy Spirit, the Believer becomes a steward of the Holy Spirit. The Holy Spirit is given to be the Believer’s Helper, Companion, Teacher, and Guide to live his Christian life and fulfil his God assigned ministry. Therefore, it is incumbent upon the Christian Believers to learn about the Holy Spirit from God’s Word, and learn God’s Word from Him to be able to utilize His help worthily.

    Even though the Holy Spirit resides in the Christian Believer, and will teach him God’s Word, yet most Believers do not learn God’s Word from the Holy Spirit. In the recent articles we have been looking at the reasons for this failure, and presently have been considering the tendency of the Believers to learn from men and books, rather than from the Holy Spirit; and the sad effects this has on their spiritual life. Their doing this obstructs their properly and correctly learning God’s Word, and hampers their spiritual growth. As children have the tendency of holding their teachers in high esteem, similarly some Christians tend to hold certain preachers and teachers in high esteem. Consequently, instead of following the truths of God’s Word, they start emulating some people and their teachings – right or wrong, without first verifying them from God’s Word. Today we will consider this further, moving ahead from where we left at this point in the last article.

    It is often seen that some Christians, even the Believers, blindly believe and accept everything their Church elders and teachers say, without asking any questions. They also adopt the words, phrases, and mannerisms etc. of those leaders and preachers into their own lives. Often these words and phrases commonly spoken by these leaders and preachers, are Biblical. But these words and phrases are used, taught, and promoted by those leaders and preachers to say and mean things quite different than what is given in the Bible. In other words, they use Biblical things, according to their own understanding, in a manner quite different from the way they are said and used in the Bible, and also teach others to do the same. But the blind faith of some Christians in these leaders and preachers, gets these extra-Biblical things very deeply ingrained into them. So much so that they are very reluctant and resistant to accept or consider making any changes in their lives to conform to the Biblical truth. This remains, even when the errors are pointed out and Biblical facts are made clear to them. If asked about their wilful persistence in their errors, the only justification they give is like that of the school-child - ‘because my teacher says so and does it like this’, and/or, ‘because others in my class also do it like this.’ 

    These Christians are so carried away by these teachings of men, that though they may not be able to give any Biblical support, or any example from God’s Word for what they or their revered leaders and preachers say and do, but still, they would rather follow the errors of men, than correct themselves through the truth of God’s Word. Some Christians also develop a habit of using some Biblical or religious sounding pet words and phrases repetitively in practically every sentence they speak, in their prayers and worship, without putting their minds to it. If anyone asks for any clarifications about their habitually and needlessly repeating those words and phrases, they consider it as being disrespectful to them as well, as to their leader and teacher from whom they have learnt these things. 

    So, to those who ignore and tie Him down with such a stubborn mind-set; simply refusing to learn and follow the truth, how and what can the Holy Spirit teach? It is something like the resistance the Lord Jesus experienced and marvelled at, that kept Him from doing any mighty works in His hometown (Mark 6:1-6); and as, when the Jews in Corinth refused to listen to the gospel but opposed him and blasphemed, the Apostle Paul was compelled to leave the synagogue and move to a house adjacent to the synagogue to continue his ministry (Acts 18:1-7). Similarly, the Holy Spirit, residing in the Believer, does not abandon him but quietly steps back in the face of such obstinate resistance to the truths of God’s Words.

    But the marvellous thing and saving grace for us is that our God is a very tolerant and very long-suffering God, one who loves His children with an indescribable love. Even though they are unwilling to learn, He does not leave them to spiritually wither off without receiving any spiritual nourishment. Just as the Lord Jesus did not leave without doing something, even if it was healing a few sick people (Mark 6:5); and Paul continued to preach and teach adjacent to the synagogue to the Jews and Gentiles, and the Church in Corinth was established (Acts 18:6-8); similarly the Holy Spirit continues to feed these stubborn ‘babes in Christ’ that which they can handle – the spiritual milk of elementary principles. We will see about this in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well