ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

डिनॉमिनेशन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
डिनॉमिनेशन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 21 जून 2026

Blessed and Successful Life - 136 - Understanding the Church – 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 136 - कलीसिया को समझना – 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 136

कलीसिया को समझना – 2

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

कलीसिया को समझना – 2 


पिछले लेख में हमने देखा था कि, बाइबल के अनुसार, प्रभु यीशु मसीह की कलीसिया कोई भवन, या कोई विशेष डिनॉमिनेशन अथवा समुदाय नहीं है। वरन, कलीसिया, बिना समय अथवा स्थान के किसी भी भिन्नता के, मसीहियत के आरंभ से लेकर अभी तक के, सारे सँसार भर के सभी वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों का एक समूह है; चाहे वे एक दूसरे से कभी मिले हों अथवा नहीं, एक दूसरे को जाना हो अथवा नहीं, एक दूसरे के साथ संगति की हो अथवा नहीं। किसी भी भौगोलिक स्थान पर विद्यमान कोई भी स्थानीय कलीसिया इसी विश्व-व्यापी कलीसिया का ही एक अंग है, और प्रत्येक मसीही विश्वासी उसी सम्पूर्ण का एक भाग है। प्रभु परमेश्वर की यह वास्तविक कलीसिया, जैसा प्रभु यीशु ने पतरस से मत्ती 16:18 में कहा है, मनुष्यों के द्वारा नहीं बल्कि स्वयं प्रभु यीशु ही के द्वारा बनाई गई है; वह किसी भी डिनॉमिनेशन या समुदाय के अनुसार विभाजित नहीं है, और न ही  प्रभु यीशु की कलीसिया में ऐसे किसी विभाजन का कोई महत्व अथवा स्थान है। हमने यह भी देखा था कि प्रभु परमेश्वर अपनी कलीसिया के प्रति बहुत कड़ाई से मालिकाना अधिकार रखता और जताता है, और यदि कोई उसकी कलीसिया या कलीसिया के किसी सदस्य को कोई हानि या कष्ट पहुँचता है, उस से दुर्व्यवहार करता है, तो प्रभु उसे हल्के में नहीं लेता है।


बाइबल में कलीसिया का वर्णन करने के लिए, उसके विभिन्न पक्षों को समझाने, उसके गुणों को बताने, और उसकी कार्यों को दर्शाने के लिए कुछ रूपक उपयोग किये गए हैं। कलीसिया के लिए, जैसा 2 कुरिन्थियों 6:16 में लिखा गया है, प्रयुक्त एक रूपक है कि वह जीवते परमेश्वर का मन्दिर है “और मूरतों के साथ परमेश्वर के मन्दिर का क्या सम्बन्ध? क्योंकि हम तो जीवते परमेश्वर का मन्दिर हैं; जैसा परमेश्वर ने कहा है कि मैं उन में बसूंगा और उन में चला फिरा करूंगा; और मैं उन का परमेश्वर हूंगा, और वे मेरे लोग होंगे।” यहाँ पर, इस पद में ध्यान कीजिए कि बहुवचन शब्द ‘हम’, ‘लोग’ का उपयोग किया गया है, अर्थात, चाहे व्यक्तिगत रीति से एक विश्वासी हो, अथवा सामूहिक रूप से मण्डली हो, प्रभु की कलीसिया का प्रत्येक अंग (यह किसी समुदाय अथवा डिनॉमिनेशन का सदस्य होने की बात नहीं है) परमेश्वर का मन्दिर है, और परमेश्वर उसमें/उनमें निवास करता है। इस रूपक के द्वारा बाइबल यह दिखाती है कि कलीसिया, अर्थात नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों के समाज को परमेश्वर का घराना, उसका निवास स्थान (इफिसियों 2:19, 22) होना है, और दिखना है।


कलीसिया के स्वरूप को समझाने और दिखाने वाले इन रूपकों को समझना और उनका पालन करना प्रभु की कलीसिया तथा कलीसिया के अन्य सदस्यों के साथ संगति रखने, उनके प्रति भण्डारी होने की ज़िम्मेदारी के निर्वाह के लिए अनिवार्य है। यद्यपि कलीसिया से संबंधित सभी रूपक हमें परमेश्वर तथा उसके बच्चों के प्रति हमारे रवैये और व्यवहार के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताते और सिखाते हैं, किन्तु पौलुस में होकर पवित्र आत्मा ने परमेश्वर का मंदिर होने, उसका निवास स्थान होने के इस रूपक को तीन बार उपयोग किया है, (1 कुरिन्थियों 3:16-17; 6:18-20; 2 कुरिन्थियों 6:16-18), सचेत करने के लिए कलीसिया के प्रति कोई अभद्र व्यवहार न किया जाए। इसलिए, प्रत्येक विश्वासी को इस हमेशा बने रहने वाले एहसास के साथ जीना चाहिए कि परमेश्वर सदैव उसके अंदर निवास करता है। विश्वासी जो देखता, बोलता, और सुनता है, परमेश्वर भी उसे देखता और सुनता है; जहाँ कहीं भी विश्वासी जाता है, परमेश्वर भी जाता है; और विश्वासी अपनी देह के साथ जो कुछ भी करता है, वास्तव में वह परमेश्वर के मंदिर के साथ वैसा कर रहा है। और एक दिन उसे इन सभी बातों, अर्थात, उसने परमेश्वर के मंदिर के साथ कैसा व्यवहार, उसका कैसा उपयोग किया का हिसाब परमेश्वर को देना होगा, और उसके अनुसार उसका न्याय होगा (रोमियों 14:12; 2 कुरिन्थियों 5:10; 1 पतरस 4:17), उद्धार के लिए नहीं, किन्तु अनन्तकालीन प्रतिफलों के लिए।


अगले लेख से हम प्रभु यीशु की कलीसिया के लिए उपयोग किये गए विभिन्न रूपकों और उनके तात्पर्यों को देखना आरंभ करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 136

Understanding the Church – 2

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Understanding the Church – 2


In the previous article we have seen that Biblically speaking, the Church of the Lord Jesus Christ is not a building, nor is it a particular denomination or sect. Rather the Church is the singular collective body of the actually Born-Again Christian Believers, all over the world, across time, since the beginning of Christianity till date; whether or not they have met, or known, or fellowshipped with each other. The local Church at any geographical place, is one part of this whole universal Church, and every Christian Believer is a smaller part of that whole. This actual Church of the Lord God, as the Lord Jesus said to Peter in Matthew 16:18, is built by the Lord Jesus, and not by men; it is not divided into any denominations or sects, which are all man-made, not God given or God-created; and neither do any such denominational divisions have any importance or place in the Church of the Lord Jesus Christ. We also saw that the Lord God is very possessive of His Church, and does not take it lightly if anyone causes any hurt or harm to His Church or in any manner mistreats its constituent members.


In the Bible, some metaphors have been used to describe the Church, to explain its various aspects, characteristics, and functions. One of the metaphors for the Church, i.e., the community of the Christian Believers in a locality, as stated in 2 Corinthians 6:16 is that it is the Temple of the living God “And what agreement has the temple of God with idols? For you* are the temple of the living God. As God has said: "I will dwell in them And walk among them. I will be their God, And they shall be My people."” Here, in this verse, take note of the plural – ‘them,’ ‘people,’ i.e., whether individually as a Believer, or collectively as the congregation, every member of the Lord’s Church (this is not about being members of any sect or denomination) is the Temple of God, and God always dwells in him/them. Through this metaphor the Bible shows that the Church, i.e., the community of Born-Again Christian Believers must be, and should be seen as a household, a dwelling place of God as it says in Ephesians 2:19, 22.


Understanding and obeying these metaphorical concepts of what a Church is, is of paramount importance in fulfilling stewardship responsibilities regarding the Church, and fellowshipping with God's children. Although, all the various metaphors of the Church have important things to teach us about our attitude and behavior towards God and His children, but the Holy Spirit through Paul, has particularly used this metaphor of God’s Temple or dwelling place to thrice caution against wayward behavior regarding the Church (1 Corinthians 3:16-17; 6:18-20; 2 Corinthians 6:16-18). Therefore, every Believer should live with the constant realization that God is dwelling in him or her; God sees and hears whatever the Believer sees, says, and hears; God goes wherever the Believer goes, and whatever the Believer does to his body, he is actually doing it to God’s Temple; and one day he will be called to give an account of all of this, i.e., how he has handled and used God’s Temple, to God, and will be and judged accordingly (Romans 14:12; 2 Corinthians 5:10; 1 Peter 4:17), not for salvation, but for eternal rewards.


From the next article we will look up the various metaphors used in the Bible for the Church of the Lord Jesus Christ, and what they imply.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 20 जून 2026

Blessed and Successful Life - 135 - Understanding the Church – 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 135 - कलीसिया को समझना – 1

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 135

कलीसिया को समझना – 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

कलीसिया को समझना – 1 


हम 1 राजाओं 2:2-4 से, अर्थात हाल ही में इस्राएल के राजा बने उसके पुत्र सुलैमान को दाऊद द्वारा दिए गए निर्देशों में से, एक सफल और आशीषित जीवन जीने के सम्बन्ध में सीख रहे हैं। वर्तमान में हम इस खण्ड के पद 3 पर विचार कर रहे हैं, जिसमें दाऊद सुलैमान से उन सभी बातों का योग्य भण्डारी होने के लिए कहता है, जो परमेश्वर ने उसे सौंपी हैं।


इसी प्रकार से, पौलुस ने भी 1 कुरिन्थियों 4:1-2 में कहा है कि वह किसी विशिष्ट वरदान या ज़िम्मेदारी का नहीं, बल्कि जो कुछ परमेश्वर ने उसे दिया है, जिस की ज़िम्मेदारी उसे सौंपी है, उन सभी बातों का भण्डारी है; और उसे उन सभी का योग्य भण्डारी बनकर रहना है। क्योंकि हम विश्वासियों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि हम मसीह का अनुसरण उसी तरह से करें, जैसे कि पौलुस ने किया है (1 कुरिन्थियों 11:1); इसलिए, भण्डारीपन के प्रति जो पौलुस का रवैया था, वही प्रत्येक मसीही विश्वासी का भी होना चाहिए। उसे इस बात के एहसास के साथ जीना और काम करना चाहिए कि परमेश्वर की दृष्टि में वह हर उस बात का भण्डारी है जो परमेश्वर ने उसे दी है; और सभी के लिये परमेश्वर को जवाबदेह है (रोमियों 14:12; 2 कुरिन्थियों 5:10)। हम पहले के लेखों में देख चुके हैं कि प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर ने कम से कम ये चार बातें तो दी ही हैं:

  • अपना वचन

  • अपना पवित्र आत्मा

  • अपनी कलीसिया तथा अपने अन्य बच्चों की संगति

  • सेवकाई के लिए पवित्र आत्मा का कोई न कोई वरदान


इन चार में से हमने पिछले लेखों में विश्वासी के परमेश्वर के वचन का और पवित्र आत्मा का भण्डारी होने के बारे में देख लिया है; और फिर पिछले सात लेखों में, अभी तक जो कुछ हमने सीखा है, उसका पुनःअवलोकन भी किया है। जैसा हम उपरोक्त सूची में देखते हैं, हमारे सीखने के लिये तीसरी बात है परमेश्वर की कलीसिया और परमेश्वर की अन्य बच्चों के साथ संगति।


बाइबल में “कलीसिया” शब्द का सबसे पहला उपयोग मत्ती 16:18 में हुआ है, जहाँ पर प्रभु यीशु कहता है कि वह ही अपनी कलीसिया बनाएगा। यहाँ पर मूल यूनानी भाषा में जिस शब्द का उपयोग किया गया है वह है “एक्कलीसिया,” जिसका अंग्रजी अनुवाद “चर्च” और हिन्दी अनुवाद “कलीसिया” किया गया है। इस यूनानी भाषा का शब्दार्थ होता है ‘बुलाया या एकत्रित किया जाना’ या ‘समूह;’ और मसीहियत के संदर्भ में इसका अर्थ ‘यीशु द्वारा छुड़ाए और बुलाए गए लोगों का समूह,’ या, ‘स्वर्ग अथवा पृथ्वी पर, या दोनों ही स्थानों पर, यीशु द्वारा छुड़ाए और बुलाए गए लोगों का समूह।’ अर्थात, परमेश्वर के वचन बाइबल में परिभाषा तथा उपयोग के अनुसार, कलीसिया न तो कोई भवन है, और न ही कोई डिनॉमिनेशन अथवा समुदाय है। वरन, कलीसिया, बिना समय अथवा स्थान के किसी भी अंतर के, मसीहियत के आरंभ से लेकर अभी तक के, सारे सँसार भर के सभी वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों का एक समूह है; चाहे वे एक दूसरे से कभी मिले हों अथवा नहीं, एक दूसरे को जाना हो अथवा नहीं, एक दूसरे के साथ संगति की हो अथवा नहीं। किसी भी भौगोलिक स्थान पर विद्यमान कोई भी स्थानीय कलीसिया इसी विश्व-व्यापी कलीसिया का ही एक अंग है, और प्रत्येक मसीही विश्वासी उसी सम्पूर्ण का एक भाग है। प्रभु परमेश्वर की यह वास्तविक कलीसिया डिनॉमिनेशन या समुदाय के अनुसार विभाजित नहीं है, और न ही उस में ऐसे किसी विभाजन का कोई महत्व अथवा स्थान है।


इसलिए कलीसिया को किसी व्यक्ति अथवा किसी स्थानीय समूह अथवा किसी भवन के समान कदापि नहीं देखा जाना चाहिए। वरन उसे वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों के एक ही विश्व-व्यापी समूह के रूप में देखा और समझा जाना चाहिए। इसका एक बहुत गंभीर तथा बहुत महत्वपूर्ण अभिप्राय है कि किसी भी मसीही विश्वासी के साथ किया गया कोई भी व्यवहार - भला या बुरा, परमेश्वर की दृष्टि में, परमेश्वर की इसी विश्व-व्यापी कलीसिया के साथ किया गया व्यवहार है। उस कलीसिया के साथ, जिसे प्रभु यीशु ने कलवरी के क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा, अपने लहू से छुड़ाया और खरीदा है। और प्रभु उसकी कलीसिया अथवा उस कलीसिया के सदस्यों के साथ किये गए किसी भी दुर्व्यवहार को न तो हल्के में लेता है, और न ही सहन करता है; विशेषकर तब, जब वह जान-बूझ कर या यह तथ्य पता होते हुए भी किया गया हो।


अगले लेख में हम प्रभु की कलीसिया और उसके प्रति विश्वासी के भण्डारी होने के बारे में यहाँ से आगे देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 135

Understanding the Church – 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Understanding the Church – 1


We are studying about leading a successful and blessed life as Born-Again Christian Believers, from 1 Kings 2:2-4, i.e., through the instructions given by David to his son Solomon, recently crowned King of Israel. Presently we are on verse 3 of this passage, where David instructs Solomon to be a steward of all that God has given in his charge.


Similarly, Paul says in 1 Corinthians 4:1-2, that he is a steward of not just some specific gift or responsibility, but of everything that God has given him, entrusted him with; and he has to be a faithful steward of them all. We Believers have also been instructed to follow Christ in the same manner as Paul used to follow Christ (1 Corinthians 11:1). Therefore, Paul’s attitude towards stewardship should also be the attitude of every Christian Believer; he must realize, live, and function knowing that in God’s eyes, he is a steward of everything that has been given to him by God; and will be accountable for it all (Romans 14:12; 2 Corinthians 5:10). We have seen in the earlier articles that to every Christian Believer, God has given at least four things:

  • His Word

  • His Holy Spirit

  • His Church and Fellowship of His Children

  • Some Gift of the Holy Spirit for their Ministry


Of these four, in the preceding articles, we have seen about the Believer being the steward of God’s Word, and of God the Holy Spirit; and then in the past seven articles, we had recapitulated about what we have learnt so far. As we see in the list above, the third item of stewardship, to learn about, is to be stewards of God’s Church and to fellowship with God’s other children.


The first occurrence of the word “church” in the Bible is in Matthew 16:18, where the Lord Jesus says that He will build His Church. The word used here in the original Greek language is “ekklesia,” and has been translated as “church” in the English language. The Greek word literally means ‘a calling out’ or, an ‘assembly;’ and in context of Christianity it has come to mean, ‘a called-out assembly of the Redeemed of Jesus,’ or, ‘the citizenry of the Redeemed of Jesus whether being on earth or in heaven or both.’ So, by definition and usage, in God’s Word the Bible, the Church is neither a building nor a denomination or sect. But the Church is the singular collective body of the actually Born-Again Christian Believers, all over the world, across time, since the beginning of Christianity till date, whether or not they have met, or known, or fellowshipped with each other. The local Church at any geographical place, is one part of this whole universal Church, and every Christian Believer is a smaller part of that whole. This actual Church of the Lord God is not divided according to any denomination or sect, and neither does any such denomination have any importance or place in it.


Therefore, the Church must be seen and understood not just as one individual, nor as any local Assembly, nor any building, but it must be seen as one world-wide corporate body made up of all the truly Born-Again Christian Believers. A serious and very important implication of this fact is that anything done to a Christian Believer - whether good or bad, in God’s eyes, is done to this universal Church of God. The Church which the Lord Jesus has redeemed and purchased with His blood, through His sacrifice on the Cross of Calvary. And the Lord does not take lightly or tolerate any wrong done to His Church, or its members; and that too deliberately or despite knowing this fact.


In the next article, we will carry on from here about understanding about the Lord’s Church and a Believer’s stewardship towards it.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 14 सितंबर 2025

The Holy Communion – 95 - How Soon After Coming To Faith? (1) / प्रभु भोज – 95 - मसीही विश्वास में आने के कितने समय के बाद? (1)

 

प्रभु भोज 95

Click Here for the English Translation

मसीही विश्वास में आने के कितने समय के बाद? (1)


    प्रभु की मेज़ में भाग लेने से संबंधित प्रश्नों के बारे में देखते हुए, हम देख चुके हैं कि कितनी समय-अवधि में यह करना चाहिए – यदि और अधिक नहीं तो कम से कम सप्ताह में एक बार तो हो; और यह भी देखा है कि बाइबल के अनुसार इस आम धारणा का कोई समर्थन नहीं है कि इसे केवल एक विधिवत निर्धारित पादरी ही दे सकता है - कोई भी नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, प्रभु यीशु का प्रतिबद्ध अनुयायी यह कर सकता है। एक अन्य अकसर उठने वाला प्रश्न है, मसीही विश्वास में आने के कितने समय के बाद, मसीही विश्वासी प्रभु भोज में भाग ले सकता है? एक बार फिर, परमेश्वर का वचन बाइबल इसके बारे में बिल्कुल स्पष्ट है, और जो भी उसे पढ़ते और अध्ययन करते हैं, उन्हें उत्तर के विषय में कोई असमंजस नहीं होता है। किन्तु क्योंकि, बजाए इसके कि परमेश्वर के द्वारा वचन में दी गई बातों और निर्देशों का ही पालन करें, मनुष्यों ने अपनी ही समझ और बुद्धि से नियम बनाकर, उन ही का पालन करने के लिए, उन्हें परमेश्वर के वचन पर थोप दिया है। इसीलिए विभिन्न डिनॉमिनेशन्स, समुदायों, और गुटों के भिन्न नियम और विधि-विधान हो गए हैं। जिस से भिन्न डिनॉमिनेशन्स, समुदायों, और गुटों के लोगों में, उन भिन्न नियमों और विधि-विधानों का पालन करने से परस्पर भिन्नताएँ आ गई हैं, और असमंजस उत्पन्न हो गया है।

    हम वापस पतरस के पहले प्रचार पर जाते हैं, जो पिन्तेकुस्त के दिन, उसके तथा अन्य शिष्यों के पवित्र आत्मा से भरने के बाद किया पतरस ने किया था, और उसके प्रचार के फलस्वरूप जो हुआ, उसे देखते हैं। पतरस का यह संदेश उन “भक्त यहूदियों” (प्रेरितों 2:5) को संबोधित था, जो यरूशलेम में व्यवस्था के अनुसार पर्व मनाने के लिए एकत्रित हुए थे। जब वह उनसे पवित्र शास्त्र के आधार पर बात कर रहा था, तो उन भक्त यहूदियों के “हृदय छिद गए” और वे पतरस से पूछने लगे कि उन्हें क्या करना चाहिए (2:37)। क्योंकि अब उन्हें यह प्रकट था कि उनके धर्म, धार्मिकता के निर्वाह, व्यवस्था का पालन करने और पर्व मनाने के द्वारा वे प्रभु परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं हुए थे, उन्होंने उद्धार नहीं पाया था। पतरस उनसे पापों के लिए पश्चाताप करके बपतिस्मा लेने के लिए कहता है, ताकि वे संसार के सभी लोगों के लिए की गई परमेश्वर की प्रतिज्ञा के भागी हो सकें (2:38-40)। अब इससे आगे की बात को प्रेरितों 2:41-42 से देखते हैं, “सो जिन्होंने उसका वचन ग्रहण किया उन्होंने बपतिस्मा लिया; और उसी दिन तीन हजार मनुष्यों के लगभग उन में मिल गए। और वे प्रेरितों से शिक्षा पाने, और संगति रखने में और रोटी तोड़ने में और प्रार्थना करने में लौलीन रहे।”

    यहाँ पर जब भक्त यहूदियों ने पतरस द्वारा बताए गए समाधान को जब सुना, और “उसी दिन” उन्होंने जो प्रतिक्रिया दी तथा उन्हें जो प्रतिक्रिया मिली, उसके बारे में कोई असमंजस नहीं है। हमारे स्पष्ट समझने के लिए, इन दो पदों में लिखी इन प्रतिक्रियाओं को, सूचीबद्ध कर लेते हैं:

    * जिन्होंने पतरस के वचन को ग्रहण किया, उन्होंने बपतिस्मा लिया - विश्वास करने के तुरन्त बाद, यहाँ कोई उल्लेख नहीं है कि उनके विश्वास की पुष्टि करने और स्तर का आँकलन करने के लिए कुछ समय प्रतीक्षा करवाई गई।

    * जिन्होंने विश्वास किया था, वे उनमें, अर्थात प्रभु के शिष्यों में मिल गए – उन्हें तुरन्त ही मसीही विश्वासियों में सम्मिलित कर लिया गया, और वे उस समूह का भाग बन गए।

    * ये नए विश्वासी, मसीही विश्वासियों के समूह में सम्मिलित होने के साथ ही, मसीही विश्वास के चार खंबों, अर्थात प्रेरितों से शिक्षा पाने, संगति रखने, रोटी तोड़ने अर्थात प्रभु भोज में सम्मिलित होने, और प्रार्थना करने में सम्मिलित होने लगे, लौलीन रहने लगे।

    अगले लेख में हम इस विषय से सम्बन्धित बाइबल के कुछ अन्य अंशों को भी देखेंगे, और निष्कर्ष निकालेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

हिन्दी में मसीही विश्वास की आधारभूत बातों पर बाइबल अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 95

English Translation

How Soon After Coming To Faith? (1)


    In considering the questions associated with participating in the Lord’s Table, we have already seen about the frequency of doing so – at least once a week, if not more frequently; and that Biblically there is nothing to support the common belief that it can only be administered by an ordained Pastor – any Born-Again Christian Believer, a committed disciple of the Lord Jesus can do it. Another question that often comes up is, how soon after coming into the Christian faith can the Christian Believer participate in the Holy Communion? Again, God’s Word the Bible is very clear about it, leaving those who read and study it, in no doubt about the answer. But because of denominational rules and regulations made by men in their wisdom, then superimposed upon God’s Word and made mandatory for being obeyed, instead of following what God has given and instructed, confusion and variations have come up amongst the followers of denominations, sects, and groups.

    Let us go back to Peter’s first preaching after he and the other disciples had been empowered by the Holy Spirit on the day of Pentecost, and what happened in response to his message. Peter had addressed the “devout Jews” (Acts 2:5), who had gathered in Jerusalem to observe the Feasts prescribed by the Law. As he spoke to them from the Scriptures, these devout Jews were “cut to the heart” and asked Peter what should they do (2:37), since it was apparent to them that their religion, religiosity, observance of the Law, and keeping of the Feasts had not made them acceptable to the Lord God, had not saved them. Peter asks them to repent of their sins and be baptized to receive the promise of God, made for everyone all over the world (2:38-40). Now, let us look at Acts 2:41-42 “Then those who gladly received his word were baptized; and that day about three thousand souls were added to them. And they continued steadfastly in the apostles' doctrine and fellowship, in the breaking of bread, and in prayers.”

    There is no confusion here, about what happened when the devout Jews heard Peter’s solution to their predicament. The Biblical text is clear and unambiguous in these verses 41 & 42, about the response of, and towards those Jews, “on that very day”. For our clarity, let us outline their responses, from these two verses:

    * Those who received Peter’s word were baptized – immediately after believing, with no waiting for ascertaining and confirming the status of their faith being mentioned.

    * Those who had believed were “added to them”, i.e., to the Lord’s disciples – they immediately were accepted and became a part of the group of the disciples of the Lord Jesus.

    * These new followers, immediately after being assimilated into the group of followers of the Lord Jesus, also began to steadfastly continue in the Four Pillars of Christian Faith, i.e., learning God’s Word from the Apostles, in Fellowship, in Breaking of Bread i.e., participating in the Holy Communion, and in Prayers.

    In the next article, we will see some other Bible passages about this, and draw our conclusions.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 4 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 120

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 81


अन्तिम न्याय – 2

 

पिछले लेख से हम ने इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छठी आरम्भिक बात, “अन्तिम न्याय” के बारे में विचार करना आरम्भ किया है। हम ने देखा है कि यद्यपि परमेश्वर प्रेमी, धीरजवन्त, विलम्ब से क्रोध करने वाला है, लेकिन वह ‘सदा-धीरज रखने और सदा सहते रहने वाला’ नहीं है। उसकी सहनशीलता की भी एक सीमा है (उत्पत्ति 6:3); और उस ने सारे सँसार के सभी लोगों के न्याय किए जाने का एक समय निर्धारित भी कर दिया है, तथा प्रभु यीशु को न्यायी भी नियुक्त कर दिया है। हम ने यह भी देखा था कि ईसाइयों या मसीहियों में एक आम गलत धारणा है कि वे सभी परमेश्वर के लोग हैं, और उन्होंने चाहे जैसा जीवन जिया हो, अन्ततः परमेश्वर उन्हें क्षमा कर के अपने साथ स्वर्ग में रहने के लिए ले लेगा; लेकिन इस धारणा का बाइबल में कोई समर्थन नहीं है, कोई पुष्टि नहीं है। जैसा कि प्रेरितों 17:30 में लिखा है “इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों में आनाकानी कर के, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है यह परमेश्वर की आज्ञा है कि हर स्थान पर, सभी लोग अपने पापों से मन फिराएँ। बाइबल इस बात के लिए बिल्कुल स्पष्ट है कि पापों से मन फिराए बिना, प्रभु से पापों की क्षमा प्राप्त किए बिना, प्रभु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार किए बिना, प्रभु को अपना जीवन समर्पित किए बिना, और प्रभु तथा उस के वचन की आज्ञाकारिता में चलने का निर्णय लिए बिना उद्धार नहीं है। फिर हम ने मसीहियत के एक दुखद और दुर्भाग्य पूर्ण तथ्य पर विचार आरम्भ किया था कि विभिन्न डिनॉमिनेशनों, समुदायों, और कलीसियाओं के धार्मिक अगुवे, सामान्यतः अपनी मण्डलियों में बाइबल के पाप और उद्धार से सम्बन्धित इस तथ्य पर कोई प्रचार और शिक्षा नहीं देते हैं, इन बातों पर कोई बल नहीं देते हैं, जब कि ये ही वे बातें हैं जो व्यक्ति की मृत्यु के बाद उस के अनन्तकाल के लिए स्वर्ग अथवा नरक जाने को निर्धारित करती हैं। आज हम यहीं से आगे देखेंगे।

अपनी मण्डलियों में, परमेश्वर द्वारा बाइबल में दिए गए लोगों के द्वारा अपने पापों को स्वीकार करने और निवारण करने के तरीके के उदाहरणों पर प्रचार करने, उन्हें सिखाने, और उन पर बल देने के स्थान पर; अर्थात उसे बताने की बजाए जिस के लिए प्रभु यीशु पृथ्वी पर आया और कलवरी के क्रूस पर अपना बलिदान दिया, अधिकाँश धार्मिक अगुवे, सामान्यतः, एक गलत शिक्षा, बाइबल के अनुसार एक सर्वथा गलत धारणा “कर्मों के द्वारा धर्मी बनना” को बताते और प्रोत्साहित करते हैं। वे इस बात का प्रचार करते, उसे सिखाते, और बल देते हैं कि अपने डिनॉमिनेशन या समुदाय के नियमों, धार्मिक प्रथाओं, रीति-रिवाज़ों, उत्सवों, और अनुष्ठानों का पालन करने के द्वारा, अर्थात, मनुष्यों द्वारा बनाए गए और लागू किए गए नियमों और रीति-रिवाज़ों का पालन करने से, परमेश्वर उन्हें धर्मी और उस को स्वीकार्य मान लेगा। वे बड़ी सरलता से परमेश्वर के वचन की उन शिक्षाओं एवं उदाहरणों को भूल जाते हैं जो उन की इस धारणा का खण्डन करती हैं, कि नियमों और रीति-रिवाज़ों के निर्वाह के द्वारा परमेश्वर लोगों को धर्मी और स्वीकार्य मान लेता है। धार्मिक अगुवे जैसे कि निकुदेमुस और पौलुस जो बहुत कड़ाई से व्यवस्था का पालन करते थे (यूहन्ना 3:1, 3, 5; फिलिप्पियों 3:4-9); वह धनी युवा सरदार जो अपने लड़कपन से आज्ञाओं का पालन करता आ रहा था (मत्ती 19:16-21); वे ‘धर्मी’ यहूदी जो पर्व मनाने और व्यवस्था का पालन करने के लिए यरूशलेम में एकत्रित हुए थे (प्रेरितों 2:5, 37-38), इन में से कोई भी व्यवस्था और उस के रीति-रिवाज़ों का पालन करने के द्वारा उद्धार नहीं पा सके थे, यद्यपि वे मनुष्यों द्वारा नहीं बल्कि परमेश्वर द्वारा दिए गए नियमों और रीतियों का निर्वाह कर रहे थे। जब कि आज के धार्मिक अगुवे परमेश्वर द्वारा दिए हुए नहीं, मनुष्यों द्वारा बनाए गए नियमों को लोगों पर लागू करवाते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने कभी बाइबल के इन पदों “क्योंकि व्यवस्था के कामों से कोई प्राणी उसके सामने धर्मी नहीं ठहरेगा, इसलिये कि व्यवस्था के द्वारा पाप की पहचान होती है” (रोमियों 3:20), “क्योंकि विश्वास के द्वारा अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है, और यह तुम्हारी ओर से नहीं, वरन परमेश्वर का दान है। और न कर्मों के कारण, ऐसा न हो कि कोई घमण्ड करे” (इफिसियों 2:8-9), “तो उसने हमारा उद्धार किया: और यह धर्म के कामों के कारण नहीं, जो हम ने आप किए, पर अपनी दया के अनुसार, नए जन्म के स्नान, और पवित्र आत्मा के हमें नया बनाने के द्वारा हुआ” (तीतुस 3:5) को या तो कभी पढ़ा नहीं है, अथवा इन पर कभी विचार नहीं किया है।

लगभग सभी समुदाय और डिनॉमिनेशन अपनी मण्डली के सदस्यों के लिए यह अनिवार्य करते हैं कि वे डिनॉमिनेशन या समुदाय के द्वारा निर्धारित किये गए नियमों और रीतियों का पालन करें, चाहे वे परमेश्वर के वचन से भिन्न ही क्यों न हों, या, उन में कोई गलती ही क्यों न हो; अर्थात वे मनुष्य के वचन को परमेश्वर के वचन के ऊपर रखते हैं। इस गलत धारणा का पालन करने को बढ़ावा देते समय वे लोगों को आश्वस्त करते हैं कि ऐसा करने से वे लोग परमेश्वर द्वारा धर्मी और उसे स्वीकार्य हो जाएँगे; मानो, परमेश्वर मनुष्यों द्वारा बनाए गए नियमों और रीतियों से बन्धा हुआ और उन के अधीन है, और मनुष्यों ने जो कह दिया परमेश्वर वह मानने और करने के लिए बाध्य है। यह कितना मूर्खता पूर्ण है, और फिर भी, वे चाहे धार्मिक अगुवे हों अथवा सामान्य लोग हों, सभी इसे मानते और इस पर विश्वास करते हैं, और ऐसे व्यवहार करते हैं मानो यही सच है।

इस धारणा, कि डिनॉमिनेशनों के नियमों और रीतियों का पालन करने के द्वारा लोग परमेश्वर को स्वीकार्य हो जाते हैं, का खोखलापन और व्यर्थता प्रकट हो जाते हैं, यदि कोई किसी कारण वश एक से दूसरी डिनॉमिनेशन या समुदाय का सदस्य बनना चाहे। वह व्यक्ति अपनी पहले की डिनॉमिनेशन के नियमों और रीतियों का कितनी भी निष्ठा तथा प्रतिबद्धता से पालन करता आया हो, और वहाँ पर वह चाहे जितना भी योग्य और ‘धर्मी’ क्यों न माना जाता हो, किन्तु फिर भी वह नए डिनॉमिनेशन में तब तक धर्मी और स्वीकार्य नहीं माना जाएगा, जब तक कि वह उस नए डिनॉमिनेशन के नियमों, उस की विधियों और रीतियों को पूरा नहीं कर लेगा। ज़रा विचार कीजिए, पिछली डिनॉमिनेशन में वह वहाँ के नियमों और रीतियों के पालन के कारण परमेश्वर को स्वीकार्य और धर्मी माना जाता था; तो फिर अब वहाँ से इस दूसरी डिनॉमिनेशन में आने के बाद, उस नई डिनॉमिनेशन के धार्मिक अगुवों की दृष्टि में, जब तक कि वह उन के नियमों और रीतियों को नहीं मान लेता है, वह परमेश्वर और मनुष्यों दोनों को अस्वीकार्य और अधर्मी कैसे हो गया? क्या यह लोगों का मूर्ख बनाना और परमेश्वर का ठट्ठा उड़ाना नहीं है? क्या इन धार्मिक अगुवों ने कभी इस बात के बारे में सोच है कि वे न्याय के समय परमेश्वर के सामने अपने आप को सही कैसे ठहराएंगे? क्या वे सोचते हैं कि उन के द्वारा मनुष्य के वचनों को परमेश्वर के वचन से ऊपर रखने को परमेश्वर हल्के में लेकर यूँ ही नजरन्दाज कर देगा, जब कि उसने अपने वचन को अपने बड़े नाम से भी अधिक महत्व दिया है (भजन 138:2), और उन्हें कोई दण्ड नहीं देगा? ये लोग उन असंख्य आत्माओं के लिए क्या उत्तर देंगे जो इन के द्वारा प्रभु के नाम में प्रचार किए गए शैतानी झूठ और भ्रामक बातों पर विश्वास करने, और मनुष्यों की बनाई हुई बातों के लागू किए और पालन करवाए जाने के द्वारा, नरक में चले गए?

अगले लेख में हम “अन्तिम न्याय” के इस विषय पर यहाँ से आगे विचार करेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 81


Eternal Judgment – 2

 

Since the last article we have begun considering the sixth elementary principle given in Hebrew 6:1-2, i.e., “Eternal Judgment.” We have seen that though God is a loving, patient, longsuffering God, but He is not a ‘forever-suffering and forever-patient’ God. There is an end to His patience (Genesis 6:3); and He already has ordained a time for the judgment of the whole world, of all people; and has appointed the Lord Jesus as the Judge. We had also seen that a common notion amongst the “christians” that they are all the people of God, and no matter how they have lived their lives, eventually God will forgive them all and take them to be in heaven with them, has no Biblical basis or support. As it says in Acts 17:30, God has commanded everyone, everywhere to repent of their sins “Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent.” The Bible is very clear that there is no salvation without repentance of sins, seeking forgiveness of sins from the Lord, accepting Him as savior, submitting life to the Lord, and deciding to henceforth live in obedience to the Lord and His Word. Then we also began pondering over a very sad and unfortunate fact of Christendom, that most of the clergy, i.e., the religious leaders of the various denominations and churches, do not preach, teach, and emphasize to their congregations about this Biblical facts related to sin and salvation, that makes all the difference between a person getting eternal life or eternal hell after their death. Today we will see further from where we left off on this in the previous article.

Instead of preaching, teaching, and emphasizing to their congregations about the Biblical God given way and examples of accepting and dealing with their sins, i.e., about what the Lord Jesus had come to do and sacrificed His life on the Cross of Calvary for, most often the clergy and religious leaders, generally speaking, promote a wrong and unBiblical notion of “being righteous through works.” They preach, teach, and emphasize that by fulfilling the denominational religious practices, traditions, feasts, and festivals, i.e., the man-made and man-imposed denominational rules and regulations, people will be seen and accepted as righteous by God. They very conveniently forget the teachings and examples from God’s Word that negate this notion of fulfilling laws to be righteous and acceptable to God. The religious leaders like Nicodemus and Paul who were very strict in their adherence to the Law (John 3:1, 3, 5; Philippians 3:4-9); the Rich Young Ruler who claimed to have fulfilled the Commandments since his youth (Matthew 19:16-21); the ‘devout’ Jews who had gathered in Jerusalem to fulfill the Law (Acts 2:5, 37-38) – none of them were saved by following the Law and its rules and regulations – although it was man-made, but the God given Law that they were adhering to and following. Whereas the present-day religious leaders try to impose not the God given, but the man-made laws upon the people. It seems that they have never read, or, never pondered over Biblical verses like “Therefore by the deeds of the law no flesh will be justified in His sight, for by the law is the knowledge of sin” (Romans 3:20), “For by grace you have been saved through faith, and that not of yourselves; it is the gift of God, not of works, lest anyone should boast” (Ephesians 2:8-9), “not by works of righteousness which we have done, but according to His mercy He saved us, through the washing of regeneration and renewing of the Holy Spirit” (Titus 3:5).

Practically all the sects and denominations make it necessary for their congregations to obey their denominationally ordained rules and regulations, even if they are at variance from God’s Word, or even there is something incorrect in them; i.e., they keep man’s word over and above God’s Word. While promoting this wrong notion they assure people of being righteous and acceptable to God by doing so; as if God was subject to man-made regulations and was under compulsion to obey and act according to what men have commanded. How foolish this is, and yet whether religious leaders or the general people, they all accept and believe it, behave as if it was true.

The hollowness and vanity of their notion of people being acceptable to God by following their denominational rules and regulations becomes apparent if someone from some other sect or denomination wants to join a different sect or denomination. No matter how sincerely and with however great commitment he may have been following the rules and regulations of his previous denomination, and however worthy and ‘religious’ he may have been, yet he will not be seen as acceptable and righteous in this new denomination, till he fulfills the rules, regulations, and requirements of this new denomination. Give it a thought, in the previous denomination, he was seen as righteous and acceptable to God because of fulfilling and following the rules and regulations of that denomination. So now, on shifting from there to another, how and why, in the eyes of the religious leaders of this new denomination, does he become unacceptable and unrighteous – both to God and man, till he fulfills the requirements of this denomination? Is this not fooling people and mocking God? Have these religious leaders ever thought how would they justify themselves before God at judgment time? Do they think that Go will take their putting man’s word over and above God’s Word lightly, since He has magnified His Word above even His great name (Psalm 138:2), and not take them to task for it? What answer will they give to the Lord for the countless souls that have gone to hell because of the satanic lies and deceptions they have preached, taught and imposed through their man-made rules and regulation, and that too done in the name of the Lord?

We will carry on from here in the next article about this topic of “Eternal Judgment.”

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well