ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 26 जुलाई 2016

काम


   हम ट्रेन द्वारा पश्चिमी मिशिगन के तट के समीप से होकर यात्रा कर रहे थे; बसन्त ऋतु ग्रीष्म ऋतु में परिवर्तित ही हुई थी, और खेतों में फसलें पक कर तैयार हो रही थीं। उस इलाके की उपजाऊ भूमि पर हम एक के बाद एक भिन्न फसलों के लहलहाते खेतों को देख रहे थे; कहीं स्ट्रॉबेरी तैयार थी और प्रातः की ओस में झुककर लोग उस रसभरे फल को एकत्रित कर रहे थे, तो कहीं ब्लूबेरी की झाड़ियाँ के खेत आसमान से धूप और ज़मीन से पोषक तत्व सोखते हुए तैयार खड़े थे।

   एक के बाद एक तैयार होती हुई फसलों के खेतों से होकर निकलते हुए हम ज़ंग लगी त्यागी हुई धातु के बड़े से ढेर के पास से निकले। पृथ्वी पर उग रही फसल की उस हरियाली की तुलना में ज़मीन पर पड़ी नारंगी रंग का धातु का वह ढेर एक कठोर छवि प्रस्तुत कर रहा था। परमेश्वर द्वारा उत्पन्न करी गई फसल और मनुष्य द्वारा उत्पन्न किए गए उस धातु के ढेर के बीच एक तीव्र विषमता थी; मनुष्य द्वारा बनाई गई वह धातु किसी काम की नहीं थी, परमेश्वर द्वारा बनाए गए वे फल मनुष्यों के पोषण पाने और भूख मिटाने के लिए थे।

   फसल के फलों और धातु के बीच उस अन्तर से मुझे परमेश्वर द्वारा प्राचीन शहरों जैसे कि दमिश्क के विरुद्ध करी गई भविष्यवाणियाँ (यशायाह 17:1-11) स्मरण हो आईं, जहां लिखा है: "क्योंकि तू अपने उद्धारकर्ता परमेश्वर को भूल गया और अपनी दृढ़ चट्टान का स्मरण नहीं रखा; इस कारण चाहे तू मनभावने पौधे लगाए और विदेशी कलम जमाए, चाहे रोपने के दिन तू उनके चारों और बाड़ा बान्धे, और बिहान ही को उन में फूल खिलने लगें, तौभी सन्ताप और असाध्य दु:ख के दिन उसका फल नाश हो जायेगा" (यशायाह 17:10-11)। यह भविष्यवाणी आज हमें इस विचार के प्रति सचेत करती है कि हम परमेश्वर के बिना अपनी ही सामर्थ से कुछ काम कर तो सकते हैं, किंतु यदि परमेश्वर का मार्गदर्शन और उसकी इच्छा उस काम में नहीं है तो हमारे हाथों और इच्छाओं का वह काम शीघ्र ही नाश का ढेर बन जाएगा। लेकिन जब हम परमेश्वर के साथ मिलकर उसके काम में मेहनत करते हैं तो परमेश्वर हमारी मेहनत को बहुत फलदायक करता है और उस काम को अनेकों के लिए तृप्ति और पोषण का माध्यम बना देता है। - जूली ऐकैरमैन लिंक


प्रभु यीशु ने कहा: "मैं दाखलता हूं: तुम डालियां हो; जो मुझ में बना रहता है, और मैं उस में, वह बहुत फल फलता है, क्योंकि मुझ से अलग हो कर तुम कुछ भी नहीं कर सकते।" (यूहन्ना 15:5)

तुम ने दुष्टता के लिये हल जोता और अन्याय का खेत काटा है; और तुम ने धोखे का फल खाया है। और यह इसलिये हुआ क्योंकि तुम ने अपने कुव्यवहार पर, और अपने बहुत से वीरों पर भरोसा रखा था। - होशै 10:13

बाइबल पाठ: यशायाह 17:1-11
Isaiah 17:1 दमिश्क के विषय भारी भविष्यवाणी। देखो, दमिश्क नगर न रहेगा, वह खंडहर ही खंडहर हो जाएगा। 
Isaiah 17:2 अरोएर के नगर निर्जन हो जाएंगे, वे पशुओं के झुण्ड़ों की चराई बनेंगे; पशु उन में बैठेंगे और उनका कोई भगाने वाला न होगा। 
Isaiah 17:3 एप्रैम के गढ़ वाले नगर, और दमिश्क का राज्य और बचे हुए अरामी, तीनों भविष्य में न रहेंगे; और जो दशा इस्राएलियों के वैभव की हुई वही उनकी होगी; सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।
Isaiah 17:4 और उस समय याकूब का वैभव घट जाएगा, और उसकी मोटी देह दुबली हो जाएगी। 
Isaiah 17:5 और ऐसा होगा जैसा लवने वाला अनाज काट कर बालों को अपनी अंकवार में समेटे वा रपाईम नाम तराई में कोई सिला बीनता हो। 
Isaiah 17:6 तौभी जैसे जलपाई वृक्ष के झाड़ते समय कुछ फल रह जाते हैं, अर्थात फुनगी पर दो-तीन फल, और फलवन्त डालियों में कहीं कहीं चार-पांच फल रह जाते हैं, वैसे ही उन में सिला बिनाई होगी, इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।
Isaiah 17:7 उस समय मनुष्य अपने कर्ता की ओर दृष्टि करेगा, और उसकी आंखें इस्राएल के पवित्र की ओर लगी रहेंगी; 
Isaiah 17:8 वह अपनी बनाई हुई वेदियों की ओर दृष्टि न करेगा, और न अपनी बनाई हुई अशेरा नाम मूरतों वा सूर्य की प्रतिमाओं की ओर देखेगा। 
Isaiah 17:9 उस समय उनके गढ़ वाले नगर घने वन, और उनके निर्जन स्थान पहाड़ों की चोटियों के समान होंगे जो इस्राएलियों के डर के मारे छोड़ दिए गए थे, और वे उजाड़ पड़े रहेंगे।
Isaiah 17:10 क्योंकि तू अपने उद्धारकर्ता परमेश्वर को भूल गया और अपनी दृढ़ चट्टान का स्मरण नहीं रखा; इस कारण चाहे तू मनभावने पौधे लगाए और विदेशी कलम जमाए, 
Isaiah 17:11 चाहे रोपने के दिन तू उनके चारों और बाड़ा बान्धे, और बिहान ही को उन में फूल खिलने लगें, तौभी सन्ताप और असाध्य दु:ख के दिन उसका फल नाश हो जायेगा।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 40-42
  • प्रेरितों 27:1-26



सोमवार, 25 जुलाई 2016

खोजी


   एल्फ क्लार्क शहर के मार्गों पर ’जक्कई’ को खोजता हुआ फिरता है; परमेश्वर के वचन बाइबल में उल्लेखित जक्कई को नहीं, उसे तो प्रभु यीशु ने पहले ही ढूँढ़ लिया था! एल्फ और उसके कुछ मित्र शहरों में कार्य कर रही एक मसीही सेवकाई के साथ कार्य करते हैं, और तब जो लूका 19 में प्रभु यीशु ने किया था, वैसा ही वे आज करते हैं। वे शहर और नगर में आवश्यकतामन्दों की सहायता करने के उद्देश्य के साथ निकलते हैं। वे अपने पड़ौस के प्रत्येक घर में जाते हैं, दरवाज़े खटखटाते हैं और जो कोई झांकता है उसे अपना परिचय देते हुए कहते हैं, "क्या आपकी कोई ऐसी आवश्यकताएं हैं जिनके लिए हम प्रार्थना कर सकते हैं?" वार्तालाप आरंभ करने का यह उनका तरीका है - जैसा प्रभु यीशु ने तब कर-अधिकारी जक्कई के साथ, उसे आत्मिक जीवन का मार्ग तथा आशा देने के लिए किया था।

   जो प्रभु यीशु ने किया था, उस पर ज़रा ध्यान कीजिए। लूका के वृतांत में लिखा है कि प्रभु यीशु यरीहो से होकर निकल रहा था (लूका 19:1); और जैसा प्रभु यीशु के आने पर हुआ करता था, एक भीड़ उनके साथ चलने लगी। ज़क्कई भी प्रभु यीशु को देखना चाहता था, किंतु कद में नाटा होने के कारण भीड़ में होकर नहीं देख पा रहा था, इसलिए उस मार्ग के एक पेड़ पर चढ़ गया जिससे प्रभु यीशु को देख सके। प्रभु यीशु ने उस पेड़ के नीचे पहुँचकर ज़क्कई से कहा कि उन्हें उसके घर आना है। उस दिन प्रभु यीशु के उस खोजी ज़क्कई के घर उद्धार आया; "क्योंकि मनुष्य का पुत्र खोए हुओं को ढूंढ़ने और उन का उद्धार करने आया है" (पद 10)।

   जैसे एल्फ और उसके साथी, प्रभु यीशु के समान खोजियों को ढूँढ़ते हैं, क्या हम भी प्रभु के खोजियों के खोजी हैं? प्रभु यीशु में लाए गए विश्वास द्वारा सेंत-मेंत मिलने वाली पापों की क्षमा, उद्धार और शांति के खोजी संसार के हर स्थान पर हैं, उन तक पहुँचने के लिए प्रयास करने वालों की आवश्यकता है; उन आवश्यकतामन्दों को जगत के उद्धारकर्ता प्रभु यीशु तथा उसके प्रेम और अनुग्रह से मिलाने वालों की आवश्यकता है। - डेव बार्टन


प्रभु परमेश्वर का सुसमाचार इतना अच्छा है कि, 
उसे अपने आप तक रखा ही नहीं जा सकता।

क्या तुम नहीं कहते, कि कटनी होने में अब भी चार महीने पड़े हैं? देखो, मैं तुम से कहता हूं, अपनी आंखे उठा कर खेतों पर दृष्टि डालो, कि वे कटनी के लिये पक चुके हैं। और काटने वाला मजदूरी पाता, और अनन्त जीवन के लिये फल बटोरता है; ताकि बोने वाला और काटने वाला दोनों मिलकर आनन्द करें। - यूहन्ना 4:35-36

बाइबल पाठ: लूका 19:1-10
Luke 19:1 वह यरीहो में प्रवेश कर के जा रहा था। 
Luke 19:2 और देखो, ज़क्कई नाम एक मनुष्य था जो चुंगी लेने वालों का सरदार और धनी था। 
Luke 19:3 वह यीशु को देखना चाहता था कि वह कौन सा है परन्तु भीड़ के कारण देख न सकता था। क्योंकि वह नाटा था। 
Luke 19:4 तब उसको देखने के लिये वह आगे दौड़कर एक गूलर के पेड़ पर चढ़ गया, क्योंकि वह उसी मार्ग से जाने वाला था। 
Luke 19:5 जब यीशु उस जगह पहुंचा, तो ऊपर दृष्टि कर के उस से कहा; हे ज़क्कई झट उतर आ; क्योंकि आज मुझे तेरे घर में रहना अवश्य है। 
Luke 19:6 वह तुरन्त उतर कर आनन्द से उसे अपने घर को ले गया। 
Luke 19:7 यह देख कर सब लोगे कुड़कुड़ा कर कहने लगे, वह तो एक पापी मनुष्य के यहां जा उतरा है। 
Luke 19:8 ज़क्कई ने खड़े हो कर प्रभु से कहा; हे प्रभु, देख मैं अपनी आधी सम्पत्ति कंगालों को देता हूं, और यदि किसी का कुछ भी अन्याय कर के ले लिया है तो उसे चौगुना फेर देता हूं। 
Luke 19:9 तब यीशु ने उस से कहा; आज इस घर में उद्धार आया है, इसलिये कि यह भी इब्राहीम का एक पुत्र है। 
Luke 19:10 क्योंकि मनुष्य का पुत्र खोए हुओं को ढूंढ़ने और उन का उद्धार करने आया है।

एक साल में बाइबल: 

  • भजन 37-39
  • प्रेरितों 26


रविवार, 24 जुलाई 2016

आशा


   दक्षिणी अमेरिका के चिली देश के एटाकामा रेगिस्तान में एक ऊँचे पठार पर संसार के सबसे विशाल रेडियो टेलिस्कोपों में से एक स्थित है। इस रेडियो टेलिस्कोप के द्वारा खगोलशास्त्री सृष्टि के ऐसे दश्य देखने पाते हैं जो अन्य किसी दूरबीन द्वारा पहले कभी नहीं देखे गए। एक समाचार संवाददाता, लुइस अन्द्रेस हेनाओ ने इस रेडियो टेलिस्कोप से हो रहे कार्य पर अपने एक लेख में लिखा, अनेकों देशों से आने वाले वैज्ञानिक इसके द्वारा सृष्टि के आरंभ समय को बताने वाले संकेत ढूँढ़ रहे हैं, सबसे ठंडे और दूरस्त गैस तथा धूल पिंडों से लेकर, जहाँ नक्षत्र समूहों तथा सितारों का जन्म होता है, बिग बैंग के समय उत्पन्न ऊर्जा के विशलेषण तक।

   परमेश्वर का वचन बाइबल इस समस्त सृष्टि के रचियता परमेश्वर की महान सामर्थ और समझ-बूझ के बारे में बताती है; बाइबल का भजन 147 इसी विषय पर लिखा गया है। इस भजन में हम देखते हैं कि परमेश्वर उन सितारों को भी जो हमें अनगिनित लगते हैं, गिनकर रखता है, उन्हें नाम लेकर बुलाता है (पद 4)। लेकिन परमेश्वर कहीं दूर रहने वाला बेपरवाह बल नहीं है, वह प्रेमी पिता है जो "खेदित मन वालों को चंगा करता है, और उनके शोक पर मरहम- पट्टी बान्धता है" (पद 3) तथा "नम्र लोगों को सम्भलता है" (पद 6)। वह तो "अपने डरवैयों ही से प्रसन्न होता है, अर्थात उन से जो उसकी करूणा की आशा लगाए रहते हैं" (पद 11)।

   परमेश्वर ने तो "...जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए" (यूहन्ना 3:16)। ब्रिटिश लेखक जे. बी. फिलिप्स ने पृथ्वी को ऐसा ग्रह बताया है जहाँ महिमा का राजकुमार अर्थात प्रभु यीशु आया है और अपनी योजनाएं पूरी कर रहा है।

   हमारी आज तथा अनन्तकाल की आशा उसी महान, प्रेमी, अनुग्रहकारी प्रभु परमेश्वर से है जो सृष्टिकर्ता तथा हमारा सृजनहार है, जो सितारों को भी नाम से बुलाता है। - डेविड मैक्कैसलैंड


वह प्रभु परमेश्वर जो सृष्टि के सभी सितारों के नाम जानता है, वह हमारे नाम भी जानता है।

क्योंकि यहोवा अपनी प्रजा से प्रसन्न रहता है; वह नम्र लोगों का उद्धार कर के उन्हें शोभायमान करेगा। - भजन 149:4

बाइबल पाठ: भजन 147:1-11
Psalms 147:1 याह की स्तुति करो! क्योंकि अपने परमेश्वर का भजन गाना अच्छा है; क्योंकि वह मन भावना है, उसकी स्तुति करनी मन भावनी है। 
Psalms 147:2 यहोवा यरूशलेम को बसा रहा है; वह निकाले हुए इस्राएलियों को इकट्ठा कर रहा है। 
Psalms 147:3 वह खेदित मन वालों को चंगा करता है, और उनके शोक पर मरहम- पट्टी बान्धता है। 
Psalms 147:4 वह तारों को गिनता, और उन में से एक एक का नाम रखता है। 
Psalms 147:5 हमारा प्रभु महान और अति सामर्थी है; उसकी बुद्धि अपरम्पार है। 
Psalms 147:6 यहोवा नम्र लोगों को सम्भलता है, और दुष्टों को भूमि पर गिरा देता है।
Psalms 147:7 धन्यवाद करते हुए यहोवा का गीत गाओ; वीणा बजाते हुए हमारे परमेश्वर का भजन गाओ। 
Psalms 147:8 वह आकाश को मेघों से छा देता है, और पृथ्वी के लिये मेंह की तैयारी करता है, और पहाड़ों पर घास उगाता है। 
Psalms 147:9 वह पशुओं को और कौवे के बच्चों को जो पुकारते हैं, आहार देता है।
Psalms 147:10 न तो वह घोड़े के बल को चाहता है, और न पुरूष के पैरों से प्रसन्न होता है; 
Psalms 147:11 यहोवा अपने डरवैयों ही से प्रसन्न होता है, अर्थात उन से जो उसकी करूणा की आशा लगाए रहते हैं।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 35-36
  • प्रेरितों 25


शनिवार, 23 जुलाई 2016

समर्पण


   हाल ही में मैं दक्षिणी अमेरिका में हुई एक चर्च सभा का वीडियो देख रहा था; उस वीडियो में मैंने कुछ ऐसा देखा जो किसी चर्च में पहले कभी नहीं देखा था। सन्देश के दौरान पादरी ने अपनी मण्डली के लोगों को भावविभोर होकर आवाहन दिया कि वे अपने जीवन प्रभु यीशु को समर्पण करें, उनके इस आवाहन के प्रत्युत्तर में वहाँ उपस्थित लोगों में से एक ने अपनी जेब से सफेद रुमाल निकाला और उसे हवा में हिलाने लगा; फिर एक और ने, एक और ने और एक के बाद एक अनेकों ने ऐसा ही करना आरंभ कर दिया। उन लोगों की आँखों से आंसू बह रहे थे और वे प्रभु यीशु मसीह को अपने जीवन पूर्णतः समर्पित करने के अपने निर्णय को दिखा रहे थे।

   लेकिन संभवतः समर्पण के उस रुमाल रूपी झंडे को हिलाने के पीछे एक और भावना भी थी - वे लोग परमेश्वर के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करने वाले झंडे भी लहरा रहे थे। परमेश्वर के वचन बाइबल में जब परमेश्वर ने लोगों से कहा कि वे उससे सारे मन, और सारे जीव, और सारी शक्ति के साथ प्रेम रखें (व्यवस्थाविवरण 6:5), तब वह उन लोगों द्वारा परमेश्वर को अपने जीवन समर्पित करने के संदर्भ में था।

   परमेश्वर के दृष्टिकोण से, उसके साथ जीवन व्यतीत करने का तात्पर्य भला बनने से कहीं अधिक बढ़कर है। परमेश्वर के साथ जीवन बिताने का अर्थ है उसके साथ एक संबंध स्थापित करना; एक ऐसा संबंध जिसमें हम उसके प्रति पूर्णतः समर्पित होने के द्वारा उसके प्रति अपना प्रेम व्यक्त करते हैं। प्रेम में ऐसा महान समर्पण करना हमें पहले प्रभु यीशु ने करके  दिखाया जब उन्होंने हमारे तथा सारे जगत के सभी लोगों के पापों की क्षमा के लिए अपने आप को क्रूस पर बलिदान होने के लिए समर्पित कर दिया। प्रभु यीशु के इसी समर्पण द्वारा हमें पाप के बन्धनों से मुक्ति और हर भली तथा महिमामय बात को दिलाने वाले यात्रा-मार्ग, अर्थात परमेश्वर के मार्ग पर चलने का सौभाग्य मिला है।

   हमारे पास वे शब्द नहीं हैं जिनके द्वारा हम परमेश्वर के प्रति अपने प्रेम को हम पूर्णतः बयान कर सकें; लेकिन अपने समपूर्ण समर्पण के द्वारा हम अपने इस प्रेम को व्यक्त अवश्य कर सकते हैं। - जो स्टोवैल


समर्पण परमेश्वर के प्रेम की भाषा है।

क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए। - यूहन्ना 3:16 

बाइबल पाठ: व्यवस्थाविवरण 6:1-9
Deuteronomy 6:1 यह वह आज्ञा, और वे विधियां और नियम हैं जो तुम्हें सिखाने की तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने आज्ञा दी है, कि तुम उन्हें उस देश में मानो जिसके अधिकारी होने को पार जाने पर हो; 
Deuteronomy 6:2 और तू और तेरा बेटा और तेरा पोता यहोवा का भय मानते हुए उसकी उन सब विधियों और आज्ञाओं पर, जो मैं तुझे सुनाता हूं, अपने जीवन भर चलते रहें, जिस से तू बहुत दिन तक बना रहे। 
Deuteronomy 6:3 हे इस्राएल, सुन, और ऐसा ही करने की चौकसी कर; इसलिये कि तेरा भला हो, और तेरे पितरों के परमेश्वर यहोवा के वचन के अनुसार उस देश में जहां दूध और मधु की धाराएं बहती हैं तुम बहुत हो जाओ। 
Deuteronomy 6:4 हे इस्राएल, सुन, यहोवा हमारा परमेश्वर है, यहोवा एक ही है; 
Deuteronomy 6:5 तू अपने परमेश्वर यहोवा से अपने सारे मन, और सारे जीव, और सारी शक्ति के साथ प्रेम रखना। 
Deuteronomy 6:6 और ये आज्ञाएं जो मैं आज तुझ को सुनाता हूं वे तेरे मन में बनी रहें; 
Deuteronomy 6:7 और तू इन्हें अपने बाल-बच्चों को समझाकर सिखाया करना, और घर में बैठे, मार्ग पर चलते, लेटते, उठते, इनकी चर्चा किया करना। 
Deuteronomy 6:8 और इन्हें अपने हाथ पर चिन्हानी कर के बान्धना, और ये तेरी आंखों के बीच टीके का काम दें। 
Deuteronomy 6:9 और इन्हें अपने अपने घर के चौखट की बाजुओं और अपने फाटकों पर लिखना।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 33-34
  • प्रेरितों 24


शुक्रवार, 22 जुलाई 2016

क्षमा


   मैं एक प्रतिभाशाली प्यानों वादिका से वार्तालाप कर रहा था; उसने मुझ से पूछा कि क्या मैं कोई साज़ बजाता हूँ? मैंने उत्तर दिया, "मैं रेडियो बजा लेता हूँ"; उसने हंसते हुए फिर पूछा कि क्या मैंने कभी कोई साज़ बजा पाने की इच्छा रखी है? मैंने थोड़ी शर्मिन्दगी के साथ उत्तर दिया, "लड़कपन में मैंने कुछ समय तक प्यानो सीखा था, फिर उसे छोड़ दिया।" अब अपने व्यसक जीवन में मुझे पछतावा होता है कि मैंने प्यानो सीखना ज़ारी क्यों नहीं रखा, क्योंकि मुझे संगीत का शौक है और मेरी इच्छा होती है कि आज मैं भी कोई साज़ बजा सकूँ। यह वार्तालाप मेरे लिए इस बात को पुनःस्मरण करने का अवसर था कि हमारे जीवनों में हमारे चुनावों का बहुत प्रभाव होता है - और कुछ चुनावों के कारण हमें पछतावा होता है।

    लेकिन कुछ गलत चुनाव ऐसे भी होते हैं जो हमारे अन्दर दीर्घ-कालीन एवं कष्टदायक पछतावा छोड़ जाते हैं - जैसा परमेश्वर के वचन बाइबल के एक नायक राजा दाऊद के साथ हुआ। पहले दाऊद ने एक अन्य पुरुष की स्त्री के साथ व्यभिचार किया और फिर अपने पाप को छुपाने के लिए उस स्त्री के पति को मरवा डाला। इस पाप का दोष-बोध उसके लिए बहुत कष्टदायक बना और इससे ग्रसित होकर उसने अपने एक भजन में लिखा, "जब मैं चुप रहा तब दिन भर कराहते कराहते मेरी हडि्डयां पिघल गई। क्योंकि रात दिन मैं तेरे हाथ के नीचे दबा रहा; और मेरी तरावट धूप काल की सी झुर्राहट बनती गई" (भजन 32:3-4)। लेकिन दाऊद ने अपने पाप का अंगीकार किया और उसे परमेश्वर के सामने मान लिया, जो उसके लिए परमेश्वर से क्षमा और शांति को लेकर आया (पद 5)।

   जब हमारे चुनाव और कार्य हमें पाप और बुराई में ढकेल दें, तो उनका अंगीकार करने और उनके लिए प्रभु यीशु से क्षमा माँग लेने के द्वारा (1 यूहन्ना 1:9) केवल परमेश्वर के अनुग्रह से ही हमें पाप के दोष से छुटकारा मिल सकता है; केवल उस से ही हमें क्षमा की शांति मिल सकती है। केवल परमेश्वर ही है जो हमें सही चुनाव एवं निर्णय ले पाने की बुद्धिमता प्रदान करता है (भजन 32:8)। - बिल क्राउडर


प्रभु परमेश्वर से मिलने वाली क्षमा हमें पछतावे के बन्धनों से स्वतंत्र करती है।

यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने, और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है। - 1 यूहन्ना 1:9 

बाइबल पाठ: भजन 32
Psalms 32:1 क्या ही धन्य है वह जिसका अपराध क्षमा किया गया, और जिसका पाप ढ़ाँपा गया हो। 
Psalms 32:2 क्या ही धन्य है वह मनुष्य जिसके अधर्म का यहोवा लेखा न ले, और जिसकी आत्मा में कपट न हो।
Psalms 32:3 जब मैं चुप रहा तब दिन भर कराहते कराहते मेरी हडि्डयां पिघल गई। 
Psalms 32:4 क्योंकि रात दिन मैं तेरे हाथ के नीचे दबा रहा; और मेरी तरावट धूप काल की सी झुर्राहट बनती गई।
Psalms 32:5 जब मैं ने अपना पाप तुझ पर प्रगट किया और अपना अधर्म न छिपाया, और कहा, मैं यहोवा के साम्हने अपने अपराधों को मान लूंगा; तब तू ने मेरे अधर्म और पाप को क्षमा कर दिया।
Psalms 32:6 इस कारण हर एक भक्त तुझ से ऐसे समय में प्रार्थना करे जब कि तू मिल सकता है। निश्चय जब जल की बड़ी बाढ़ आए तौभी उस भक्त के पास न पहुंचेगी। 
Psalms 32:7 तू मेरे छिपने का स्थान है; तू संकट से मेरी रक्षा करेगा; तू मुझे चारों ओर से छुटकारे के गीतों से घेर लेगा।
Psalms 32:8 मैं तुझे बुद्धि दूंगा, और जिस मार्ग में तुझे चलना होगा उस में तेरी अगुवाई करूंगा; मैं तुझ पर कृपा दृष्टि रखूंगा और सम्मत्ति दिया करूंगा। 
Psalms 32:9 तुम घोड़े और खच्चर के समान न बनो जो समझ नहीं रखते, उनकी उमंग लगाम और बाग से रोकनी पड़ती है, नहीं तो वे तेरे वश में नहीं आने के।
Psalms 32:10 दुष्ट को तो बहुत पीड़ा होगी; परन्तु जो यहोवा पर भरोसा रखता है वह करूणा से घिरा रहेगा। 
Psalms 32:11 हे धर्मियों यहोवा के कारण आनन्दित और मगन हो, और हे सब सीधे मन वालों आनन्द से जयजयकार करो!

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 31-32
  • प्रेरितों 23:16-35



गुरुवार, 21 जुलाई 2016

जल


   यद्यपि पृथ्वी का 70 प्रतिशत भाग जल से ढका हुआ है, फिर भी उस जल का 1 प्रतिश्त से भी कम अंश मनुष्यों के पीने योग्य है। जल का संरक्षण और स्वच्छता संसार के अनेकों भागों में बहुत महत्वपूर्ण विषय हैं, क्योंकि जीवन स्वच्छ और पीने योग्य जल के उपलब्ध होने पर निर्भर करता है।

   परमेश्वर के वचन बाइबल में हम देखते हैं कि एक पापों में भटकी हुई स्त्री को जीवन-जल तक लाने के लिए प्रभु यीशु मसीह ने मार्ग से हटकर यात्रा करी। प्रभु यीशु जान-बूझकर सामरिया के एक ऐसे स्थान से होकर गए, जहाँ से कोई भी शिष्ट एवं सम्मानयोग्य प्रचारक नहीं जाता था। वहाँ उन्होंने उस महिला को जीवन-जल के बारे में बताया; प्रभु यीशु ने उससे कहा, "परन्तु जो कोई उस जल में से पीएगा जो मैं उसे दूंगा, वह फिर अनन्तकाल तक प्यासा न होगा: वरन जो जल मैं उसे दूंगा, वह उस में एक सोता बन जाएगा जो अनन्त जीवन के लिये उमड़ता रहेगा" (यूहन्ना 4:14)।

   यह जीवन-जल स्वयं प्रभु यीशु मसीह ही हैं। जो उन्हें स्वीकार कर लेते हैं, वे अनन्त अविनाशी जीवन भी पा लेते हैं। प्रभु यीशु के अनुयायियों के अन्दर यह जीवन जल एक कार्य और करता है - उनमें से उमड़कर बहने वाला यह जीवन-जल औरों को भी तृप्त करता है, और फिर उन तृप्त होने वालों में से होकर अन्य लोगों की तृप्ति के लिए प्रवाहित होने लग जाता है (यूहन्ना 7:38)।

   जैसे संसार में स्वच्छ पेय जल की उपलब्धता असमान है, वैसा ही इस जीवन-जल के संबंध में भी है। संसार के कई स्थानों पर अभी भी अनेकों ऐसे लोग हैं जो प्रभु यीशु और उसमें लाए गए विश्वास द्वारा सेंत-मेंत मिलने वाली पापों की क्षमा तथा उद्धार के बारे में या तो जानते ही नहीं हैं, या फिर अच्छे से और सही रीति से नहीं जानते हैं। हम मसीही विश्वासियों का यह विशेषाधिकार एवं ज़िम्मेदारी है कि इस पाप और बुराई से भरे संसार के लोगों में उन्हें सच्ची तृप्ति देने वाले इस जीवन-जल को पहुँचाने वाले बनें। - सी. पी. हिया


प्यासे संसार के लिए जीवन-जल का कभी ना समाप्त होने वाले स्त्रोत प्रभु यीशु मसीह ही हैं।

जो मुझ पर विश्वास करेगा, जैसा पवित्र शास्त्र में आया है उसके हृदय में से जीवन के जल की नदियां बह निकलेंगी। - यूहन्ना 7:38 

बाइबल पाठ: यूहन्ना 4:4-14
John 4:4 और उसको सामरिया से हो कर जाना अवश्य था। 
John 4:5 सो वह सूखार नाम सामरिया के एक नगर तक आया, जो उस भूमि के पास है, जिसे याकूब ने अपने पुत्र यूसुफ को दिया था। 
John 4:6 और याकूब का कूआं भी वहीं था; सो यीशु मार्ग का थका हुआ उस कूएं पर यों ही बैठ गया, और यह बात छठे घण्टे के लगभग हुई। 
John 4:7 इतने में एक सामरी स्त्री जल भरने को आई: यीशु ने उस से कहा, मुझे पानी पिला। 
John 4:8 क्योंकि उसके चेले तो नगर में भोजन मोल लेने को गए थे। 
John 4:9 उस सामरी स्त्री ने उस से कहा, तू यहूदी हो कर मुझ सामरी स्त्री से पानी क्यों मांगता है? (क्योंकि यहूदी सामरियों के साथ किसी प्रकार का व्यवहार नहीं रखते)। 
John 4:10 यीशु ने उत्तर दिया, यदि तू परमेश्वर के वरदान को जानती, और यह भी जानती कि वह कौन है जो तुझ से कहता है; मुझे पानी पिला तो तू उस से मांगती, और वह तुझे जीवन का जल देता। 
John 4:11 स्त्री ने उस से कहा, हे प्रभु, तेरे पास जल भरने को तो कुछ है भी नहीं, और कूआं गहिरा है: तो फिर वह जीवन का जल तेरे पास कहां से आया? 
John 4:12 क्या तू हमारे पिता याकूब से बड़ा है, जिसने हमें यह कूआं दिया; और आप ही अपने सन्तान, और अपने ढोरों समेत उस में से पीया? 
John 4:13 यीशु ने उसको उत्तर दिया, कि जो कोई यह जल पीएगा वह फिर प्यासा होगा। 
John 4:14 परन्तु जो कोई उस जल में से पीएगा जो मैं उसे दूंगा, वह फिर अनन्तकाल तक प्यासा न होगा: वरन जो जल मैं उसे दूंगा, वह उस में एक सोता बन जाएगा जो अनन्त जीवन के लिये उमड़ता रहेगा।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 29-30
  • प्रेरितों 23:1-15



बुधवार, 20 जुलाई 2016

मात्रा या माप


   मसीही सेवकाई के भ्रमण के समयों में मुझे अनेकों ऐसे लोगों से मिलने और बात करने के अवसर मिले हैं जो छोटे-छोटे कार्यों द्वारा छोटे स्थानों पर सेवकाई कर रहे हैं। अकसर ये लोग एकाकीपन से ग्रसित रहते हैं, उन्हें लगता है कि उनकी वह सेवकाई बहुत गौण है, उसका कोई विशेष महत्व नहीं है। जब मैं उन लोगों की बातें सुनता हूँ तो मुझे सुप्रसिद्ध मसीही लेखक सी. एस. ल्यूईस की पुस्तक Out of the Silent Planet में एक स्वर्गदूत द्वारा कही गई बात: "मेरे लोगों के पास एक नियम है कि वे कभी मात्रा या माप की बातें आप से नहीं करेंगे...ऐसा करने से आप महत्वहीन को आदर देने लगते हैं और महत्वपूर्ण को नज़रन्दाज़ कर देते हैं" स्मरण हो आती है।

   हमारे समाज की धारणाएं कभी-कभी हम से कहती है कि जितना अधिक या जितना बड़ा उतना ही बेहतर - अर्थात आकार ही सफलता का मापदण्ड है। इस धारणा का सामना करने, इसको अनदेखा करने, इसे बदलने के लिए बहुत सामर्थ चाहिए, विशेषकर किसी ऐसे व्यक्ति को जो किसी छोटे से स्थान पर किसी छोटे प्रतीत होने वाले कार्य द्वारा सेवकाई में मेहनत कर रहा हो। ऐसे में हमें ध्यान बनाए रखना है कि कहीं हम भी तो उसे जो महत्वपूर्ण है, नज़रन्दाज़ तो नहीं कर दे रहे हैं।

   ऐसा नहीं है कि संख्या का कोई महत्व ही नहीं है। संख्या अननतकाल की आवश्यकता रखने वाले जीवित मनुष्यों को दर्शाती है; और हम सब को यह प्रार्थना करते रहना चाहिए कि अधिक से अधिक लोग प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास लाकर, उस से पापों की क्षमा माँगकर, सेंत-मेंत में उद्धार पाएं और परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करें; लेकिन हमारे कार्य और उसके महत्व का माप संख्याएं नहीं हैं।

   प्रभु परमेश्वर ने हमें उसके लिए करे गए कार्य की मात्रा में, या फिर उस कार्य में संलग्न लोगों की संख्या में संतुष्टि प्राप्त करने के लिए नहीं बुलाया है; वरन उसने हमें बुलाया है कि हम विश्वासयोयता के साथ उसके द्वारा हमें दिए कार्य को उसके लिए पूरा करते रहें। हमारे महान और सर्वसामर्थी प्रभु परमेश्वर की सेवा, उसके द्वारा प्रदान करी गई सामर्थ में होकर करना ही हमारे लिए महानता है - वह सेवा चाहे मात्रा या माप में कैसी ही क्यों ना हो। - डेविड रोपर


जो कोई परमेश्वर की सेवकाई को परमेश्वर की इच्छानुसार करता है, 
वह परमेश्वर की दृष्टि में महत्वपूर्ण है।

क्योंकि किस ने छोटी बातों के दिन तुच्छ जाना है? यहोवा अपनी इन सातों आंखों से सारी पृथ्वी पर दृष्टि कर के साहुल को जरूब्बाबेल के हाथ में देखेगा, और आनन्दित होगा। - ज़कर्याह 4:10

बाइबल पाठ: यशायाह 49:1-6
Isaiah 49:1 हे द्वीपो, मेरी और कान लगाकर सुनो; हे दूर दूर के राज्यों के लोगों, ध्यान लगा कर मेरी सुनो! यहोवा ने मुझे गर्भ ही में से बुलाया, जब मैं माता के पेट में था, तब ही उसने मेरा नाम बताया। 
Isaiah 49:2 उसने मेरे मुंह को चोखी तलवार के समान बनाया और अपने हाथ की आड़ में मुझे छिपा रखा; उसने मुझ को चमकिला तीर बनाकर अपने तर्कश में गुप्त रखा। 
Isaiah 49:3 और मुझ से कहा, तू मेरा दास इस्राएल है, मैं तुझ में अपनी महिमा प्रगट करूंगा। 
Isaiah 49:4 तब मैं ने कहा, मैं ने तो व्यर्थ परिश्रम किया, मैं ने व्यर्थ ही अपना बल खो दिया है; तौभी निश्चय मेरा न्याय यहोवा के पास है और मेरे परिश्रम का फल मेरे परमेश्वर के हाथ में है।
Isaiah 49:5 और अब यहोवा जिसने मुझे जन्म ही से इसलिये रख कि मैं उसका दास हो कर याकूब को उसकी ओर फेर ले आऊं अर्थात इस्राएल को उसके पास इकट्ठा करूं, क्योंकि यहोवा की दृष्टि में मैं आदरयोग्य हूं और मेरा परमेश्वर मेरा बल है, 
Isaiah 49:6 उसी ने मुझ से यह भी कहा है, यह तो हलकी सी बात है कि तू याकूब के गोत्रों का उद्धार करने और इस्राएल के रक्षित लोगों को लौटा ले आने के लिये मेरा सेवक ठहरे; मैं तुझे अन्यजातियों के लिये ज्योति ठहराऊंगा कि मेरा उद्धार पृथ्वी की एक ओर से दूसरी ओर तक फैल जाए।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 26-28
  • प्रेरितों 22