ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

शुभ सन्देश

 

          वह एक अंधकारमय और निराशाजनक दिन था, और यरूशलेम नगर की दीवार के बाहर स्थित एक पहाड़ी पर, एक आदमी क्रूस पर टंगा हुआ था। वह आदमी पिछले लगभग साढ़े तीन वर्षों से लोगों की बड़ी भीड़ को आकर्षित करता रहा था, किन्तु आज वह अपमानित और पीड़ा में काठ के एक खुरदरे क्रूस पट टंगा हुआ अपनी अंतिम साँसें ले रहा था। कुछ लोग उसके लिए दुखी होकर विलाप कर रहे थे। दोपहरी का सूरज आकाश को चमक प्रदान नहीं करने पा रहा था; और अन्ततः उस आदमी की घोर पीड़ा का अन्त हुआ जब उसने ऊँचे शब्द से पुकार कर कहा, “पूरा हुआ”, और अपने प्राण त्याग दिए (मत्ती 27:50; यूहन्ना 19:30)।

          ठीक उसी समय, नगर के अंदर स्थित मंदिर में से एक आवाज़ और आई – कपड़े के फटने की आवाज़। आश्चर्यजनक रीति से, बिना किसी मनुष्य के हस्तक्षेप के, मंदिर में महापवित्र स्थान को पवित्र स्थान से पृथक करने वाला बहुत बड़ा और मोटा पर्दा, ऊपर से नीचे तक फट कर दो भाग हो गया (मत्ती 27:51)।

          वह फटा हुआ पर्दा क्रूस की वास्तविकता का चिह्न था; परमेश्वर तक पहुँचने का एक नया मार्ग खुल गया था। क्रूस पर टंगे हुए उस आदमी, प्रभु यीशु मसीह, ने अपने लहू को अंतिम बलिदान के रूप में बहा दिया था, और यह अब पर्याप्त और सच्चा प्रभावी बलिदान हो गया था (इब्रानियों 10:10)। इस बलिदान के कारण, अब जो कोई भी प्रभु यीशु मसीह में विश्वास लाता है, उससे अपने पापों की क्षमा माँगता है, वह परमेश्वर के साथ उसकी संतान होने के रिश्ते में जुड़ जाता है (रोमियों 5:6-11)।

          उस मूल ‘शुभ शुक्रवार’ के अन्धकार में होकर हमें सबसे शुभ और भला समाचार मिला – प्रभु यीशु ने हमारे पापों की क्षमा और उनके घातक परिणामों से बचने के लिए, तथा परमेश्वर के साथ संगति और सहभागिता रखने के लिए, संसार के सभी लोगों के लिए, हमेशा-हमेशा के लिए मार्ग तैयार करके, और खोलकर दे दिया है (इब्रानियों 10:19 22)। उस फटे हुए परदे और क्रूस के बलिदान के शुभ सन्देश के लिए परमेश्वर का बहुत-बहुत धन्यवाद हो। - डेव ब्रैनन

 

 

सेंत-मेंत पापों से क्षमा तथा उद्धार का मार्ग सभी के लिए खुला और उपलब्ध है।


परन्तु परमेश्वर हम पर अपने प्रेम की भलाई इस रीति से प्रगट करता है, कि जब हम पापी ही थे तभी मसीह हमारे लिये मरा। सो जब कि हम, अब उसके लहू के कारण धर्मी ठहरे, तो उसके द्वारा क्रोध से क्यों न बचेंगे? - रोमियों 5:8-9

बाइबल पाठ: इब्रानियों 10:10-23

इब्रानियों 10:10 उसी इच्छा से हम यीशु मसीह की देह के एक ही बार बलिदान चढ़ाए जाने के द्वारा पवित्र किए गए हैं।

इब्रानियों 10:11 और हर एक याजक तो खड़े हो कर प्रति दिन सेवा करता है, और एक ही प्रकार के बलिदान को जो पापों को कभी भी दूर नहीं कर सकते; बार बार चढ़ाता है।

इब्रानियों 10:12 पर यह व्यक्ति तो पापों के बदले एक ही बलिदान सर्वदा के लिये चढ़ा कर परमेश्वर के दाहिने जा बैठा।

इब्रानियों 10:13 और उसी समय से इस की बाट जोह रहा है, कि उसके बैरी उसके पांवों के नीचे की पीढ़ी बनें।

इब्रानियों 10:14 क्योंकि उसने एक ही चढ़ावे के द्वारा उन्हें जो पवित्र किए जाते हैं, सर्वदा के लिये सिद्ध कर दिया है।

इब्रानियों 10:15 और पवित्र आत्मा भी हमें यही गवाही देता है; क्योंकि उसने पहिले कहा था

इब्रानियों 10:16 कि प्रभु कहता है; कि जो वाचा मैं उन दिनों के बाद उन से बान्धूंगा वह यह है कि मैं अपनी व्यवस्थाओं को उनके हृदय पर लिखूंगा और मैं उन के विवेक में डालूंगा।

इब्रानियों 10:17 (फिर वह यह कहता है, कि) मैं उन के पापों को, और उन के अधर्म के कामों को फिर कभी स्मरण न करूंगा।

इब्रानियों 10:18 और जब इन की क्षमा हो गई है, तो फिर पाप का बलिदान नहीं रहा।

इब्रानियों 10:19 सो हे भाइयों, जब कि हमें यीशु के लहू के द्वारा उस नए और जीवते मार्ग से पवित्र स्थान में प्रवेश करने का हियाव हो गया है।

इब्रानियों 10:20 जो उसने परदे अर्थात अपने शरीर में से हो कर, हमारे लिये अभिषेक किया है,

इब्रानियों 10:21 और इसलिये कि हमारा ऐसा महान याजक है, जो परमेश्वर के घर का अधिकारी है।

इब्रानियों 10:22 तो आओ; हम सच्चे मन, और पूरे विश्वास के साथ, और विवेक को दोष दूर करने के लिये हृदय पर छिड़काव ले कर, और देह को शुद्ध जल से धुलवा कर परमेश्वर के समीप जाएं।

इब्रानियों 10:23 और अपनी आशा के अंगीकार को दृढ़ता से थामें रहें; क्योंकि जिसने प्रतिज्ञा किया है, वह सच्चा है।

 

एक साल में बाइबल: 

  • न्यायियों 16-18
  • लूका 7:1-30

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021

प्रेम

 

          मैं एम्बुलेंस के अन्दर लेटा हुआ था, और उसका दरवाज़ा बन्द होने वाले था। बाहर मेरा बेटा फोन पर मेरी पत्नी से बात कर रहा था। अपने चोट लगे मस्तिष्क के कारण ठीक से होश में न होने से, जैसा मेरे बेटे ने बताया, मैंने उसका नाम पुकारा, और धीमी आवाज़ में उस से कहा, “अपनी माँ से कहना कि मैं उससे बहुत प्रेम करता हूँ।” संभवतः मुझे लगा था कि यह अलविदा होगा, और मेरी इच्छा रही होगी कि यही मेरे अंतिम शब्द हों। उस पल में मेरे लिए यही सबसे महत्वपूर्ण बात थी।

          परमेश्वर के वचन बाइबल में, जब प्रभु यीशु अपने सबसे अंधकारपूर्ण समय को सहन कर रहे थे, तब उन्होंने केवल बोला ही नहीं कि वे हम से प्रेम करते हैं, वरन उन्होंने इस बात को विशिष्ट प्रकार से प्रदर्शित भी किया। उन्होंने यह बात उनका ठट्ठा कर रहे सैनिकों को, जिन्होंने अभी-अभी उन्हें क्रूस पर कीलों से ठोका था, यह कहकर दिखाई, तब यीशु ने कहा; हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या कर रहें हैं” (लूका 23:34)। उनके साथ क्रूस पर चढ़ाए गए एक अपराधी को आशा देने के द्वारा दिखाई, उससे कहा,मैं तुझ से सच कहता हूं; कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा” (पद 43)। अपने अन्त समय के निकट आने पर उन्होंने अपनी माता तथा अपने एक निकट मित्र की ओर देखा, और,यीशु ने अपनी माता और उस चेले को जिस से वह प्रेम रखता था, पास खड़े देखकर अपनी माता से कहा; हे नारी, देख, यह तेरा पुत्र है। तब उस चेले से कहा, यह तेरी माता है, और उसी समय से वह चेला, उसे अपने घर ले गया” (यूहन्ना 19:26-27)। और फिर जब उसका जीवन समाप्त होने लगा, तो प्रभु यीशु का अंतिम प्रेम भरा कार्य था अपने स्वर्गीय पिता परमेश्वर में भरोसा व्यक्त करते हुए कहना,हे पिता, मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूं” (पद 46)।

          प्रभु यीशु ने जानबूझकर क्रूस को चुना, जिसके द्वारा वह पिता परमेश्वर के प्रति अपनी आज्ञाकारिता, तथा हमारे प्रति अपने प्रेम को दिखा सके। अन्त तक वह अपने निरंतर बने हुए प्रेम को प्रदर्शित करते रहे। - टिम गुस्ताफसन

 

प्रभु यीशु द्वारा कहा गया प्रत्येक शब्द, प्रेम में होकर कहा गया था।


फसह के पर्व से पहिले जब यीशु ने जान लिया, कि मेरी वह घड़ी आ पहुंची है कि जगत छोड़कर पिता के पास जाऊं, तो अपने लोगों से, जो जगत में थे, जैसा प्रेम वह रखता था, अन्त तक वैसा ही प्रेम रखता रहा। - यूहन्ना 13:1

बाइबल पाठ: लूका 23:32-46

लूका 23:32 वे और दो मनुष्यों को भी जो कुकर्मी थे उसके साथ घात करने को ले चले।

लूका 23:33 जब वे उस जगह जिसे खोपड़ी कहते हैं पहुंचे, तो उन्होंने वहां उसे और उन कुकर्मियों को भी एक को दाहिनी ओर, और दूसरे को बाईं और क्रूसों पर चढ़ाया।

लूका 23:34 तब यीशु ने कहा; हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या कर रहें हैं और उन्होंने चिट्ठियां डालकर उसके कपड़े बांट लिए।

लूका 23:35 लोग खड़े खड़े देख रहे थे, और सरदार भी ठट्ठा कर कर के कहते थे, कि इस ने औरों को बचाया, यदि यह परमेश्वर का मसीह है, और उसका चुना हुआ है, तो अपने आप को बचा ले।

लूका 23:36 सिपाही भी पास आकर और सिरका देकर उसका ठट्ठा कर के कहते थे।

लूका 23:37 यदि तू यहूदियों का राजा है, तो अपने आप को बचा।

लूका 23:38 और उसके ऊपर एक पत्र भी लगा था, कि यह यहूदियों का राजा है।

लूका 23:39 जो कुकर्मी लटकाए गए थे, उन में से एक ने उस की निन्दा कर के कहा; क्या तू मसीह नहीं तो फिर अपने आप को और हमें बचा।

लूका 23:40 इस पर दूसरे ने उसे डांटकर कहा, क्या तू परमेश्वर से भी नहीं डरता? तू भी तो वही दण्ड पा रहा है।

लूका 23:41 और हम तो न्यायानुसार दण्ड पा रहे हैं, क्योंकि हम अपने कामों का ठीक फल पा रहे हैं; पर इस ने कोई अनुचित काम नहीं किया।

लूका 23:42 तब उसने कहा; हे यीशु, जब तू अपने राज्य में आए, तो मेरी सुधि लेना।

लूका 23:43 उसने उस से कहा, मैं तुझ से सच कहता हूं; कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा।

लूका 23:44 और लगभग दो पहर से तीसरे पहर तक सारे देश में अन्धियारा छाया रहा।

लूका 23:45 और सूर्य का उजियाला जाता रहा, और मन्दिर का परदा बीच में फट गया।

लूका 23:46 और यीशु ने बड़े शब्द से पुकार कर कहा; हे पिता, मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूं: और यह कहकर प्राण छोड़ दिए।

 

एक साल में बाइबल: 

न्यायियों 13-15

लूका 6:27-49

बुधवार, 31 मार्च 2021

सर्वोत्तम उपहार

 

          मेरी सहेली बनने के बाद से, बारबरा ने मुझे प्रोत्साहित करने के लिए असंख्य कार्ड और उपहार दिए हैं। जब मैंने उसे बताया कि मैंने प्रभु यीशु मसीह को अपना उद्धारकर्ता और प्रभु ग्रहण कर लिया है, तब उसने मुझे वह उपहार दिया था, जिसे मैं उसके द्वारा दिया गया सर्वोत्तम उपहार मानती हूँ – परमेश्वर के वचन बाइबल की मेरी पहली प्रति। उसे देते समय उसने मुझ से कहा, “इसके द्वारा तुम परमेश्वर की निकटता में बढ़ती जा सकती हो, आत्मिक जीवन में परिपक्व होती जा सकती हो; इसमें होकर प्रभु से प्रतिदिन मिलने, संपर्क रखने, उसकी आज्ञाकारिता करते रहने, उस पर भरोसा बनाए रखने, और प्रार्थना करते रहने के द्वारा।” बारबरा द्वारा मुझे दिए गए इस उपहार, मार्गदर्शन और आमंत्रण के द्वारा मेरा जीवन पूर्णतः बदल गया।

          बारबरा मुझे प्रेरित फिलिप्पुस का स्मरण करवाती है। प्रभु यीशु द्वारा फिलिप्पुस को अपने पीछे हो लेने का निमंत्रण देने के पश्चात (यूहन्ना 1:43), उसने तुरंत जाकर अपने मित्र नतनएल को बताया कि वह यीशु ही है जिसके बारे में मूसा ने व्यवस्था में, और नबियों ने अपनी पुस्तकों में लिखा था (पद 45)। जब नतनएल को संदेह हुआ, तो फिलिप्पुस ने न तो कोई वाद-विवाद किया, न उसकी आलोचना की, न उसे उसके हाल पर छोड़ दिया, वरन उसे निमंत्रण दिया कि वह आकर स्वयं प्रभु यीशु से मिले और वास्तविकता को समझ तथा जान ले (पद 46)।

          मैं फिलिप्पुस के आनन्द की कल्पना कर सकती हूँ जब उसने नतनएल को कहे सुना कि वास्तव में यीशु ही “परमेश्वर का पुत्र” और “इस्राएल का राजा” है (पद 49)। उसके लिए यह कैसी अद्भुत आशीष की बात रही होगी जब उसने प्रभु से यह सुना कि आते समय में वे और भी बड़ी बड़ी बातों और कार्यों को देखने पाएँगे (पद 50-51)।

          परमेश्वर का पवित्र आत्मा परमेश्वर के साथ हमारे संबंध का आरंभ करवाता है, और फिर जो उसकी बात के अनुसार सही प्रतिक्रिया देते हैं, प्रभु यीशु में विश्वास करके उसे अपना प्रभु और उद्धारकर्ता स्वीकार करते हैं, उनमें निवास करता है, उन्हें विश्वास और मसीही जीवन की परिपक्वता तथा आशीषों में बढ़ाता जाता है। वही सभी मसीही विश्वासियों को सक्षम करता है कि वे प्रभु परमेश्वर को व्यक्तिगत रीति से और घनिष्ठता से जानते चले जाएँ, उसके वचन की समझ-बूझ और व्यावहारिक उपयोगिता में बढ़ते चले जाएँ; तथा औरों को भी उसके संपर्क में लाने वाले बनें, उन्हें भी प्रभु को व्यक्तिगत रीति से जानने के लिए आमंत्रित करें। समस्त संसार के प्रत्येक जन के उद्धारकर्ता के संपर्क में आने का निमंत्रण और सृष्टिकर्ता परमेश्वर के साथ घनिष्ठता का मार्ग, जीवन का वह सर्वोत्तम उपहार है जो आप किसी को दे सकते हैं। - सोहचील डिक्सन

 

प्रभु यीशु को जानना वह सर्वोत्तम उपहार है जो हम स्वीकार कर सकते हैं; 

उसे औरों के जीवन में पहुँचाना वह सर्वोत्तम उपहार है जो हम प्रदान कर सकते हैं।


यीशु ने उत्तर दिया, यदि तू परमेश्वर के वरदान को जानती, और यह भी जानती कि वह कौन है जो तुझ से कहता है; मुझे पानी पिला तो तू उस से मांगती, और वह तुझे जीवन का जल देता। - यूहन्ना 4:10

बाइबल पाठ: यूहन्ना 1:43-51

यूहन्ना 1:43 दूसरे दिन यीशु ने गलील को जाना चाहा; और फिलिप्पुस से मिलकर कहा, मेरे पीछे हो ले।

यूहन्ना 1:44 फिलिप्पुस तो अन्द्रियास और पतरस के नगर बैतसैदा का निवासी था।

यूहन्ना 1:45 फिलिप्पुस ने नतनएल से मिलकर उस से कहा, कि जिस का वर्णन मूसा ने व्यवस्था में और भविष्यद्वक्ताओं ने किया है, वह हम को मिल गया; वह यूसुफ का पुत्र, यीशु नासरी है।

यूहन्ना 1:46 नतनएल ने उस से कहा, क्या कोई अच्छी वस्तु भी नासरत से निकल सकती है? फिलिप्पुस ने उस से कहा, चलकर देख ले।

यूहन्ना 1:47 यीशु ने नतनएल को अपनी ओर आते देखकर उसके विषय में कहा, देखो, यह सचमुच इस्राएली है: इस में कपट नहीं।

यूहन्ना 1:48 नतनएल ने उस से कहा, तू मुझे कहां से जानता है? यीशु ने उसको उत्तर दिया; उस से पहिले कि फिलिप्पुस ने तुझे बुलाया, जब तू अंजीर के पेड़ के तले था, तब मैं ने तुझे देखा था।

यूहन्ना 1:49 नतनएल ने उसको उत्तर दिया, कि हे रब्बी, तू परमेश्वर का पुत्र है; तू इस्राएल का महाराजा है।

यूहन्ना 1:50 यीशु ने उसको उत्तर दिया; मैं ने जो तुझ से कहा, कि मैं ने तुझे अंजीर के पेड़ के तले देखा, क्या तू इसी लिये विश्वास करता है? तू इस से बड़े बड़े काम देखेगा।

यूहन्ना 1:51 फिर उस से कहा, मैं तुम से सच सच कहता हूँ कि तुम स्वर्ग को खुला हुआ, और परमेश्वर के स्‍वर्गदूतों को ऊपर जाते और मनुष्य के पुत्र के ऊपर उतरते देखोगे।

 

एक साल में बाइबल: 

  • न्यायियों 11-12
  • लूका 6:1-26

मंगलवार, 30 मार्च 2021

स्तुति और आराधना

 

          स्विस घड़ीसाज़, फिलिप ने एक आवर्धक लेंस और बारीक चिमटी की सहायता से मुझे दिखाया और समझाया कि वह किस प्रकार घड़ी के सूक्ष्म पुर्ज़ों को खोल कर उन्हें साफ़ करता है और फिर वापस एक साथ जोड़ कर उन घड़ियों को ठीक कर के देता है। उन सभी छोटे-छोटे, जटिल पुर्ज़ों को दिखाते हुए, फिलिप ने मुझे घड़ी के सबसे महत्वपूर्ण पुर्जे, उसके मुख्य स्प्रिंग को दिखाया। वह मुख्य स्प्रिंग ही है जो घड़ी की सारी गरारियों और पुर्ज़ों को चलाता है, जिससे घड़ी ठीक से कार्य कर पाती है और सही समय जाना जा सकता। यदि वह मुख्य स्प्रिंग न हो तो घड़ी चाहे कितनी भी निपुणता से क्यों न बनी हो, बिलकुल काम नहीं कर सकती है।

          परमेश्वर के वचन बाइबल में नए नियम में इब्रानियों की पुस्तक के एक सुन्दर खण्ड में, लेखक प्रभु यीशु की स्तुति और प्रशंसा करता है कि उसमें होकर हमारी सृष्टि की प्रत्येक वस्तु सृजी गई (इब्रानियों 1:2)। सौर-मण्डल, नक्षत्रों, सितारों के समूहों से लेकर हम में से प्रत्येक व्यक्ति की अंगुलियों की अनुपम भिन्न रेखाओं तक, सब कुछ प्रभु यीशु के द्वारा बारीकी और बड़े ध्यान से सृजा गया है।

          लेकिन सृजनहार  होने से भी बढ़कर, घड़ी के उस मुख्य स्प्रिंग के समान, प्रभु यीशु इस सारी सृष्टि की प्रत्येक बात को संचालित और नियंत्रित भी करता है, उसी के द्वारा हर बात बिलकुल ठीक से स्थापित, नियंत्रित, और सक्रिय रहती है। उसकी निरंतर बनी रहने वाली उपस्थिति, उसके सामर्थी वचन के द्वारा, हर समय हर बात को संभाले रहती है (पद 3), जिससे समस्त सृष्टि उसकी विलक्षण जटिलता के बावजूद सुचारु रीति से कार्य करती रहती है।

          आज जब आप के पास सृष्टि की भव्य सुन्दरता को देखने का समय है, तो साथ ही इस बात का भी ध्यान करें कि प्रभु यीशु मसीह में होकर ही सब बातें स्थिर बनी रहती हैं (कुलुस्सियों 1:17)। सृष्टि के सृजन और संचालन में प्रभु यीशु मसीह की प्रमुख और अति-महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हुए, हम आनन्द से भरे हुए हृदय के द्वारा उसकी स्तुति और आराधना करें, और निरंतर हमारे लिए, हमारे पक्ष में, उसके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए उसके कृतज्ञ हों। - लिसा सामरा

 

प्रभु आपके द्वारा अपनी इस सृष्टि को संभाले रखने और संचालित करने के लिए आपका धन्यवाद।

और वही सब वस्तुओं में प्रथम है, और सब वस्तुएं उसी में स्थिर रहती हैं। - कुलुस्सियों 1:17

बाइबल पाठ: इब्रानियों 1:1-4

इब्रानियों 1:1 पूर्व युग में परमेश्वर ने बाप दादों से थोड़ा थोड़ा कर के और भांति भांति से भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा बातें कर के।

इब्रानियों 1:2 इन दिनों के अन्त में हम से पुत्र के द्वारा बातें की, जिसे उसने सारी वस्तुओं का वारिस ठहराया और उसी के द्वारा उसने सारी सृष्टि रची है।

इब्रानियों 1:3 वह उस की महिमा का प्रकाश, और उसके तत्व की छाप है, और सब वस्तुओं को अपनी सामर्थ्य के वचन से संभालता है: वह पापों को धोकर ऊंचे स्थानों पर महामहिमन के दाहिने जा बैठा।

इब्रानियों 1:4 और स्‍वर्गदूतों से उतना ही उत्तम ठहरा, जितना उसने उन से बड़े पद का वारिस हो कर उत्तम नाम पाया।

 

एक साल में बाइबल: 

  • न्यायियों 9-10
  • लूका 5:17-39

सोमवार, 29 मार्च 2021

ज्योति

 

          हमारे चर्च से मैं और कुछ लोगों का एक समूह, 2015 के ग्रीष्मकाल में अफ्रीका में कीनिया देश के नैरोबी शहर गया। वहाँ हमने जो मथारे नामक एक झुग्गी-झोंपड़ियों की बस्ती में देखा, वह आँखें खोल देने वाला था। हम वहाँ पर एक स्कूल में गए – उसके भवन की दीवारें जंग लगे लोहे की चादरों से बनी थीं, फर्श कच्ची मिट्टी का था, और विद्यार्थियों के बैठने के लिए लकड़ी की बेंचें लगी हुई थीं। लेकिन इस बहुत ही दीन और निर्धन पृष्ठभूमि में एक व्यक्ति था जो अलग ही चमक रहा था।

          वह व्यक्ति, वहाँ की के अध्यापिका थी, जिसका नाम था ब्रिलियंट, और उसका यह नाम उसके स्वभाव के पूर्णतः अनुरूप था। वह प्राथमिक स्तर की कक्षाओं की अध्यापिका थी, और अपने कार्य के लिए जोश और दृढ़ निश्चय से भरी हुई थी। उसने चटकीले रंगीन वस्त्र पहने हुए थे, और उसका स्वरूप तथा वह आनन्द जिसके साथ वह बच्चों को पढ़ा और प्रोत्साहित कर रही थी विस्मित कर देने वाले थे।

          वह चमकदार ज्योति जो ब्रिलियंट ने अपने चारों ओर बिखेर रखी थी, वह उसके समान थी जो परमेश्वर के वचन बाइबल में पौलुस प्रेरित ने फिलिप्पी के मसीही विश्वासियों को लिखी पत्री में कहा कि वे अपने जीवनों से समाज को दिखाएं। आत्मिक अन्धकार और आवश्यकताओं की पृष्ठभूमि में, मसीही विश्वासियों को जलते हुए दीपकों के समान ज्योति फैलाने वाले बनना था (फिलिप्पियों 2:15)।

          हम मसीही विश्वासियों के लिए दिया गया यह उद्देश्य बदला नहीं है। आज भी, संसार के सभी स्थानों पर, चमकती हुई ज्योतियों की बहुत आवश्यकता है। यह हमारे लिए बहुत प्रोत्साहन की बात है कि हमारा प्रभु स्वयं हमें वह चमकती हुई ज्योति बनाकर उस स्थान पर प्रयोग करता है, जहाँ उसने हमें रखा है (पद 13), जिससे कि हम उसका अनुसरण करने के द्वारा उसकी ज्योति को अपने आस-पास के लोगों में पहुँचाएँ। प्रभु ने हमें अंधियारे संसार में चमकने वाली ज्योति बनाया है, और हमारा यह चमकना परमेश्वर को महिमा देता है (मत्ती 5:14-16)। - आर्थर जैक्सन

 

प्रभु यीशु की ज्योति को प्रतिबिंबित करें और अपने आस-पास के संसार को ज्योतिर्मय करें।


तुम जगत की ज्योति हो; जो नगर पहाड़ पर बसा हुआ है वह छिप नहीं सकता। और लोग दिया जलाकर पैमाने के नीचे नहीं परन्तु दीवट पर रखते हैं, तब उस से घर के सब लोगों को प्रकाश पहुंचता है। उसी प्रकार तुम्हारा उजियाला मनुष्यों के सामने चमके कि वे तुम्हारे भले कामों को देखकर तुम्हारे पिता की, जो स्वर्ग में हैं, बड़ाई करें। - मत्ती 5:14-16

बाइबल पाठ: फिलिप्पियों 2:12-18

फिलिप्पियों 2:12 सो हे मेरे प्यारो, जिस प्रकार तुम सदा से आज्ञा मानते आए हो, वैसे ही अब भी न केवल मेरे साथ रहते हुए पर विशेष कर के अब मेरे दूर रहने पर भी डरते और कांपते हुए अपने अपने उद्धार का कार्य पूरा करते जाओ।

फिलिप्पियों 2:13 क्योंकि परमेश्वर ही है, जिस न अपनी सुइच्‍छा निमित्त तुम्हारे मन में इच्छा और काम, दोनों बातों के करने का प्रभाव डाला है।

फिलिप्पियों 2:14 सब काम बिना कुड़कुड़ाए और बिना विवाद के किया करो।

फिलिप्पियों 2:15 ताकि तुम निर्दोष और भोले हो कर टेढ़े और हठीले लोगों के बीच परमेश्वर के निष्कलंक सन्तान बने रहो, (जिन के बीच में तुम जीवन का वचन लिये हुए जगत में जलते दीपकों के समान दिखाई देते हो)।

फिलिप्पियों 2:16 कि मसीह के दिन मुझे घमण्ड करने का कारण हो, कि न मेरा दौड़ना और न मेरा परिश्रम करना व्यर्थ हुआ।

फिलिप्पियों 2:17 और यदि मुझे तुम्हारे विश्वास के बलिदान और सेवा के साथ अपना लहू भी बहाना पड़े तौभी मैं आनन्दित हूं, और तुम सब के साथ आनन्द करता हूं।

फिलिप्पियों 2:18 वैसे ही तुम भी आनन्दित हो, और मेरे साथ आनन्द करो।

 

एक साल में बाइबल: 

  • न्यायियों 7-8 
  • लूका 5:1-16

रविवार, 28 मार्च 2021

घेरे हुए

 

          एक व्यस्त हवाई अड्डे में, एक छोटे बच्चे को लिए हुए युवा माँ, जो बढ़ी हुई गर्भावस्था में भी थी, अपने छोटे बच्चे को संभालने के लिए संघर्ष कर रही थी; किन्तु वह बच्चा उसकी सुनने के बजाए चिल्ला रहा था, हाथ-पैर पटक रहा था, और हवाई-जहाज़ में चढ़ने जाने के लिए मना कर रहा था। आखिरकार, परेशान और थकी हुई, वह महिला वहीं फर्श पर बैठ गई और अपना मुँह अपने हाथों में छुपा कर सुबकने लगी।

          तुरंत ही आस-पास बैठे हुए लोगों में से छः या सात स्त्रियाँ उठीं, सभी एक दूसरे और उस महिला से बिलकुल अजनबी थीं, उन्होंने उसे और उसके बच्चे को घेर लिया, और मिलकर उन्हें सम्भालने लगीं, दिलासा देने लगीं। किसी ने उन्हें कुछ खाने-पीने की वस्तुएँ दीं, किसी ने पानी दिया, किसी ने बच्चे और माँ को आलिंगन में लेकर शांत किया, और एक तो बच्चों के लोकप्रिय गाने भी बच्चे के लिए गाने लगी। थोड़ी ही देर में परिस्थिति नियंत्रण में आ गई; वह माँ और उसका बच्चा शांत हो गए, बच्चा हवाई जहाज़ में चढ़ने के लिए तैयार हो गया, और वे सभी स्त्रियाँ, अपनी-अपनी सीट पर चली गईं। किसी ने किसी अन्य के साथ कोई चर्चा नहीं की, किन्तु सभी जानती थीं कि उन सभी की सहायता और सहयोग से उस युवा माँ को सही समय पर वह सहारा और हिम्मत मिली जिसकी उसे उस परिस्थिति में आवश्यकता थी।

          यह परमेश्वर के वचन बाइबल में भजन 125 में लिखे एक मनोहर सत्य,जिस प्रकार यरूशलेम के चारों ओर पहाड़ हैं, उसी प्रकार यहोवा अपनी प्रजा के चारों ओर अब से ले कर सर्वदा तक बना रहेगा” (पद 2) ,का सुन्दर चित्रण है। यह पद स्मरण करवाता है कि जिस प्रकार वह व्यस्त और हलचल से भरा शहर यरूशलेम, पहाड़ों से घिरा हुआ है, जिनमें जैतून का पहाड़, सिय्योन पर्वत, और मोरिय्याह पर्वत भी हैं, वैसे ही परमेश्वर के जन भी सदा उसके घेरे में बने रहते हैं।

          परमेश्वर भी अपने लोगों को घेरे रहता है – उन्हें सहारा दिए रहता है, उनकी सुरक्षा बनाए रखता है, और उनकी देखभाल करता रहता है, अभी और हर समय। इसलिए जब कोई दिन या समय कठिन हो तो जैसा भजनकार भजन 121:1 में कहता है, आप भी अपनी दृष्टि पर्वतों की ओर उठाएँ। परमेश्वर की सामर्थी सहायता, अटल आशा, और अनन्त प्रेम सदा उसके बच्चों के साथ बने रहते हैं, उसकी उपस्थिति उन्हें हमेशा घेरे रहती है। - पेट्रीशिया रेबोन

 

प्रभु हमारे कठिन समयों में हमें घेरे हुई आपकी उपस्थिति का एहसास करवाएँ।

मैं [प्रभु यीशु] तुम्हें अनाथ न छोडूंगा, मैं तुम्हारे पास आता हूं। - यूहन्ना 14:18

बाइबल पाठ: भजन 125:1-5

भजन 125:1 जो यहोवा पर भरोसा रखते हैं, वे सिय्योन पर्वत के समान हैं, जो टलता नहीं, वरन सदा बना रहता है।

भजन 125:2 जिस प्रकार यरूशलेम के चारों ओर पहाड़ हैं, उसी प्रकार यहोवा अपनी प्रजा के चारों ओर अब से ले कर सर्वदा तक बना रहेगा।

भजन 125:3 क्योंकि दुष्टों का राजदण्ड धर्मियों के भाग पर बना न रहेगा, ऐसा न हो कि धर्मी अपने हाथ कुटिल काम की ओर बढ़ाएं।

भजन 125:4 हे यहोवा, भलों का, और सीधे मन वालों का भला कर!

भजन 125:5 परन्तु जो मुड़ कर टेढ़े मार्गों में चलते हैं, उन को यहोवा अनर्थकारियों के संग निकाल देगा! इस्राएल को शान्ति मिले!

 

एक साल में बाइबल: 

  • न्यायियों 4-6
  • लूका 4:31-44

शनिवार, 27 मार्च 2021

कार्य

 

          मेरे पास मेरे पिता की सबसे अच्छी स्मृतियाँ उनके बाहर कुछ-न-कुछ काम करते रहने की हैं। वे या तो कहीं कोई ठोका-पीटी कर रहे होते थे, या बागबानी में लगे होते थी, या नीचे तहखाने में अपनी कार्यशाला में, जहाँ उनके अनेकों अद्भुत औज़ार और यंत्र रखे हुए थे, कुछ बना रहे होते थे।

          अपने पिता को स्मरण करने से मुझे मेरे स्वर्गीय पिता और सृष्टिकर्ता परमेश्वर का ध्यान आता है, जो, जैसा कि परमेश्वर के वचन बाइबल में लिखा है, सदा ही कार्य करता रहता है। आरंभ में, परमेश्वर ने पृथ्वी की नींव रखी, उसके तथा सितारों और नक्षत्रों के आकार, चाल, घेरे और स्थान आदि को निर्धारित किया, और उसके कार्य को देखकर स्वर्गदूत आनन्द से गाने लगे (अय्यूब 38:4-7)। परमेश्वर ने जो कुछ भी बनाया वह कला का एक उत्कृष्ट नमूना था। उसने एक विस्मयकारी सुन्दर संसार बनाया और उसे “बहुत अच्छा” कहा (उत्पत्ति 1:31)।

          मैं और आप भी उसके इस अद्भुत, सुन्दर, बहुत अच्छे, संसार का एक भाग हैं। परमेश्वर ने हमें विस्मयकारी और अद्भुत रीति से अपने ही स्वरूप में रचा है (भजन 139:13-16), और अपने ही समान हमारे अन्दर भी कार्य करने की इच्छा डाली है जिससे कि हम उद्देश्यों को पूरा कर सकें। इन कार्यों तथा उद्देश्यों का एक भाग पृथ्वी और उसके जीव-जन्तुओं, वनस्पति आदि की देखभाल करना और उन पर प्रभुता रखना भी है (उत्पत्ति 1:26-28; 2:15)। हम चाहे जो भी कार्य करें – हमारे व्यवसाय में, या हमारे आराम के समय में -  परमेश्वर हमें सामर्थ्य तथा संसाधन देता है कि हम उसके लिए पूरा मन लगाकर कार्य करें।

          हम जो भी कार्य करें, उसे प्रसन्न करने और उसकी महिमा के लिए करें। - एलिसन कीड़ा

 

परमेश्वर ने जिस कार्य के लिए बुलाया है, उसके लिए तैयार भी किया है।


सो तुम चाहे खाओ, चाहे पीओ, चाहे जो कुछ करो, सब कुछ परमेश्वर की महिमा के लिये करो। - 1 कुरिन्थियों 10:31

बाइबल पाठ: अय्यूब 38:1-11

अय्यूब 38:1 तब यहोवा ने अय्यूब को आँधी में से यूं उत्तर दिया,

अय्यूब 38:2 यह कौन है जो अज्ञानता की बातें कहकर युक्ति को बिगाड़ना चाहता है?

अय्यूब 38:3 पुरुष के समान अपनी कमर बान्ध ले, क्योंकि मैं तुझ से प्रश्न करता हूँ, और तू मुझे उत्तर दे।

अय्यूब 38:4 जब मैं ने पृथ्वी की नेव डाली, तब तू कहां था? यदि तू समझदार हो तो उत्तर दे।

अय्यूब 38:5 उसकी नाप किस ने ठहराई, क्या तू जानता है उस पर किस ने सूत खींचा?

अय्यूब 38:6 उसकी नेव कौन सी वस्तु पर रखी गई,  या किस ने उसके कोने का पत्थर बिठाया,

अय्यूब 38:7 जब कि भोर के तारे एक संग आनन्द से गाते थे और परमेश्वर के सब पुत्र जयजयकार करते थे?

अय्यूब 38:8 फिर जब समुद्र ऐसा फूट निकला मानो वह गर्भ से फूट निकला, तब किस ने द्वार मूंदकर उसको रोक दिया;

अय्यूब 38:9 जब कि मैं ने उसको बादल पहनाया और घोर अन्धकार में लपेट दिया,

अय्यूब 38:10 और उसके लिये सिवाना बान्धा और यह कहकर बेंड़े और किवाड़ लगा दिए, कि

अय्यूब 38:11 यहीं तक आ, और आगे न बढ़, और तेरी उमंडने वाली लहरें यहीं थम जाएं?

 

एक साल में बाइबल: 

  • न्यायियों 1-3
  • लूका 4:1-30