ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 18 जनवरी 2022

प्रभु यीशु की कलीसिया या मण्डली - परमेश्वर की दाख की बारी


प्रभु यीशु की कलीसिया संबंधी रूपकों में होकर कलीसिया के लिए प्रभु के प्रयोजन समझें - 7  

पिछले कुछ लेखों में हम प्रभु यीशु की कलीसिया के लिए परमेश्वर के वचन बाइबल के नए नियम खंड में प्रयोग किए गए विभिन्न रूपक (metaphors), जैसे कि - प्रभु का परिवार या घराना; परमेश्वर का निवास-स्थान या मन्दिर; परमेश्वर का भवन; परमेश्वर की खेती; प्रभु की देह; प्रभु की दुल्हन; परमेश्वर की दाख की बारी, इत्यादि के बारे में देखते आ रहे हैं। हमने देखा है कि किस प्रकार से इन रूपकों में होकर परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रभु द्वारा अपनी कलीसिया, अर्थात, अपने सच्चे और समर्पित शिष्यों का धर्मी और पवित्र किए जाना, परमेश्वर के साथ कलीसिया के संबंध, संगति, एवं सहभागिता की बहाली, तथा कलीसिया के लोगों के व्यवहार और जीवनों में परमेश्वर के प्रयोजन, उन से उसकी अपेक्षाएं, आदि को समझाया है। यहाँ पर ये रूपक किसी विशिष्ट क्रम, आधार, अथवा रीति से सूची-बद्ध नहीं किए गए हैं। कलीसिया के लिए बाइबल में प्रयोग किए गए सभी रूपक समान रीति से, एक सच्चे, समर्पित, आज्ञाकारी मसीही विश्वासी के प्रभु यीशु और पिता परमेश्वर के साथ संबंध को, तथा उसके मसीही जीवन, और दायित्वों के विभिन्न पहलुओं को दिखाते हैं। 

साथ ही, इन सभी रूपकों में एक और सामान्य बात है कि प्रत्येक रूपक यह भी बिलकुल स्पष्ट और निश्चित कर देता है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के किसी भी मानवीय प्रयोजन, कार्य, मान्यता या धारणा के निर्वाह आदि के द्वारा, अपनी अथवा किसी अन्य मनुष्य की ओर से परमेश्वर की कलीसिया का सदस्य बन ही नहीं सकता है; वह चाहे कितने भी और कैसे भी प्रयास अथवा दावे क्यों न कर ले। अगर व्यक्ति प्रभु यीशु की कलीसिया का सदस्य होगा, तो वह केवल प्रभु की इच्छा से, उसके माप-दंडों के आधार पर, उसकी स्वीकृति से होगा, अन्यथा कोई चाहे कुछ भी कहता रहे, वह चाहे किसीमानवीय कलीसियाअथवा किसीसंस्थागत कलीसियाका सदस्य हो जाए, किन्तु प्रभु की वास्तविक कलीसिया का सदस्य हो ही नहीं सकता है। और यदि वह अपने आप को प्रभु की कलीसिया का सदस्य समझता या कहता भी है, तो भी प्रभु उसकी वास्तविकता देर-सवेर प्रकट कर देगा, और अन्ततः वह अनन्त विनाश के लिए प्रभु की कलीसिया से पृथक कर दिया जाएगा। इसलिए अपने आप को मसीही विश्वासी कहने वाले प्रत्येक जन के लिए अभी समय और अवसर है कि अभी अपनेमसीही विश्वासीहोने के आधार एवं वास्तविक स्थिति को भली-भांति जाँच-परख कर, उचित कदम उठा ले और प्रभु के साथ अपने संबंध ठीक कर ले। हर व्यक्ति को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वह किसी मानवीय कलीसिया अथवा किसी संस्थागत कलीसिया का नहीं, परंतु प्रभु यीशु की वास्तविक कलीसिया का सदस्य है।

पिछले लेखों में हम उपरोक्त सूची के पहले छः रूपकों को देख चुके हैं। जैसा ऊपर कहा गया है, हमने यहाँ पर इन लेखों में रूपकों को किसी निर्धारित अथवा विशेष क्रम में नहीं लिया अथवा रखा है; सभी रूपक समान ही महत्वपूर्ण हैं, सभी में मसीही जीवन से संबंधित कुछ आवश्यक शिक्षाएं हैं। आज हम इस सूची के सातवें रूपक, कलीसिया के परमेश्वर की दाख की बारी होने के संबंध में देखेंगे।

(7) परमेश्वर की दाख की बारी

बाइबल के नए नियम खंड की पहली चार पुस्तकों, अर्थात प्रभु यीशु मसीह की जीवनियों में, प्रभु यीशु नेदाख की बारीसे संबंधित कुछ दृष्टांत कहे हैं। किन्तु किसी भी दृष्टांत में, या फिर, बाद में बाइबल की अन्य पुस्तकों में, प्रभु यीशु की कलीसिया को, पहले छः रूपकों के समान, स्पष्टतः प्रभु की या परमेश्वर की दाख की बारी नहीं कहा गया है। पुराने नियम में परमेश्वर के लोगों, इस्राएल कोपरमेश्वर की दाख की बारीकहा गया है। क्योंकि वर्तमान में मसीही विश्वासी परमेश्वर के लोग, उसकेआत्मिकइस्राएल (इफिसियों 2:11-13) हैं, इसलिए दाख की बारी से संबंधित प्रभु के दृष्टान्तों को प्रभु यीशु की कलीसिया के संदर्भ में भी ले लिया जाता है, और कलीसिया से संबंधित बातों और कार्यों के विषय उन दृष्टांतों से भी शिक्षाएं ली जाती हैं, जो मसीही जीवन के लिए शिक्षाप्रद भी हैं। हम भी यहाँ परदाख की बारीसे संबंधित प्रभु द्वारा दिए गए दृष्टांतों से कुछ शिक्षाएं लेंगे, जो मसीही जीवन, सेवकाई, और प्रभु के लिए उपयोगी होना सिखाती हैं।

मत्ती 20:1-16 में एक गृहस्थ द्वारा लगाई गई दाख की बारी का दृष्टांत है, जिसमें कार्य करने के लिए वह सुबह से शाम, अर्थात आरंभ से लेकर अन्त तक, मजदूरों को ढूँढता और भेजता रहा। अर्थात, उस दाख की बारी को देखभाल की, उसमें कुछ-न-कुछ काम की आवश्यकता थी। उस दाख की बारी का स्वामी इस बात को जानता और समझता था, और वह ही अपनी बारी में काम के लिए मजदूरों को नियुक्त करता और भेजता रहा। प्रभु की कलीसिया में भी बहुत से कार्य होते हैं, जिनके बारे में हम आत्मिक वरदानों से संबंधित लेखों में पहले देख चुके हैं। प्रभु की कलीसिया गतिहीन (static) नहीं, गतिशील (dynamic) है। अभी निर्माणाधीन है, उसे देखभाल की, और शैतान के द्वारा उस पर निरंतर किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के हमलों के कारण मरम्मत की आवश्यकता रहती है। इसलिए प्रभु को अपनी कलीसिया में उसके लिए कार्य करते रहने वालों की भी आवश्यकता रहती है।

मत्ती 21:28-32 में, पिता की दाख की बारी में कार्य करने के लिए आज्ञाकारी और लापरवाह पुत्रों का दृष्टांत है, जो हमें परमेश्वर पिता की इच्छा के अनुसार कार्य करते रहना सिखाता है। 

मत्ती 21:33-46 में दाख की बारी की देखभाल और उसके लिए उत्तरदायी होने से संबंधित दृष्टांत है, जिसे मरकुस 12:1-12 में और लूका 20:9-18 में भी लिखा गया है। प्रभु का यह दृष्टांत मुख्यतः उन धर्म के अगुवों के विरुद्ध था जिन्होंने परमेश्वर द्वारा उन्हें दिए गए दायित्व का ठीक से निर्वाह नहीं किया, परमेश्वर द्वारा भेजे गए नबियों का निरादर किया उन्हें मार डाला, और प्रभु को भी मार डालना चाहते थे। किन्तु हमारे लिए इस दृष्टांत में महत्वपूर्ण शिक्षा है - प्रभु परमेश्वर जब दायित्व देता है, तो फिर उसका हिसाब भी लेता है। मसीही जीवन लापरवाही का, प्रभु और उसके कार्य को हल्के में लेने, और ठीक से न करने का जीवन नहीं है। सभी को अपने जीवन और कार्यों का हिसाब देना होगा, और यह आँकलन होने के अनुसार ही प्रत्येक अपने प्रतिफल पाएगा।

लूका 13:6-9 में प्रभु द्वारा दाख की बारी का एक और दृष्टांत है, जो दाख की बारी के स्वामी (परमेश्वर) के धैर्य और विलंब से कोप करने को, तथा बारी के रखवाले (प्रभु यीशु) के अपने लोगों के प्रति प्रेम और उनको फलवंत बनाने में प्रयासरत रहने को दिखाता है।

ये सभी दृष्टांत अपने लोगों, अपनीदाख की बारीके प्रति परमेश्वर और प्रभु यीशु की लगन, प्रेम, और उनके लिए परिश्रम करने को, तथा प्रभु के लोगों से प्रभु की अपेक्षा को दिखाते हैं। सभी दृष्टांत प्रभु या परमेश्वर कीदाख की बारीसे संबंधित हैं; कोई भी दृष्टांत प्रभु की दाख की बारी में घुस आए या लगा दिए गए लोगों के लिए नहीं है। प्रभु परमेश्वर की देखभाल और चिंता, उसके अपने लोगों के लिए है; उसकी दाख की बारी में उसके लोगों का भेस धर कर रहने वालों का कोई उल्लेख नहीं है। 

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो यह ध्यान रखिए कि अन्ततः, एक दिन, आपको अपने जीवन और कार्यों का संपूर्ण हिसाब प्रभु को देना होगा। प्रभु के धैर्य और विलंब से कोप करने का अर्थ कभी कोप न करना, कभी हिसाब न लेना, नहीं है। उद्धार पाया हुए मसीही विश्वासी का उद्धार तो कभी नहीं जाएगा, किन्तु उसे अनन्तकाल के लिए मिलने वाले प्रतिफलों पर उसके जीवन और कार्यों का प्रभाव अवश्य आएगा (1 कुरिन्थियों 3:13-15) 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • उत्पत्ति 43-45     
  • मत्ती 12:24-50

सोमवार, 17 जनवरी 2022

प्रभु यीशु की कलीसिया या मण्डली - प्रभु की दुल्हन


प्रभु यीशु की कलीसिया संबंधी रूपकों में होकर कलीसिया के लिए प्रभु के प्रयोजन समझें - 6  

पिछले कुछ लेखों में हम प्रभु यीशु की कलीसिया के लिए परमेश्वर के वचन बाइबल के नए नियम खंड में प्रयोग किए गए विभिन्न रूपक (metaphors), जैसे कि - प्रभु का परिवार या घराना; परमेश्वर का निवास-स्थान या मन्दिर; परमेश्वर का भवन; परमेश्वर की खेती; प्रभु की देह; प्रभु की दुल्हन; परमेश्वर की दाख की बारी, इत्यादि के बारे में देखते आ रहे हैं। हमने देखा है कि किस प्रकार से इन रूपकों में होकर परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रभु द्वारा अपनी कलीसिया, अर्थात, अपने सच्चे और समर्पित शिष्यों का धर्मी और पवित्र किए जाना, परमेश्वर के साथ कलीसिया के संबंध, संगति, एवं सहभागिता की बहाली, तथा कलीसिया के लोगों के व्यवहार और जीवनों में परमेश्वर के प्रयोजन, उन से उसकी अपेक्षाएं, आदि को समझाया है। यहाँ पर ये रूपक किसी विशिष्ट क्रम, आधार, अथवा रीति से सूची-बद्ध नहीं किए गए हैं। कलीसिया के लिए बाइबल में प्रयोग किए गए सभी रूपक समान रीति से, एक सच्चे, समर्पित, आज्ञाकारी मसीही विश्वासी के प्रभु यीशु और पिता परमेश्वर के साथ संबंध को, तथा उसके मसीही जीवन, और दायित्वों के विभिन्न पहलुओं को दिखाते हैं। 

साथ ही, इन सभी रूपकों में एक और सामान्य बात है कि प्रत्येक रूपक यह भी बिलकुल स्पष्ट और निश्चित कर देता है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के किसी भी मानवीय प्रयोजन, कार्य, मान्यता या धारणा के निर्वाह आदि के द्वारा, अपनी अथवा किसी अन्य मनुष्य की ओर से परमेश्वर की कलीसिया का सदस्य बन ही नहीं सकता है; वह चाहे कितने भी और कैसे भी प्रयास अथवा दावे क्यों न कर ले। अगर व्यक्ति प्रभु यीशु की कलीसिया का सदस्य होगा, तो वह केवल प्रभु की इच्छा से, उसके माप-दंडों के आधार पर, उसकी स्वीकृति से होगा, अन्यथा कोई चाहे कुछ भी कहता रहे, वह चाहे किसी ‘मानवीय कलीसिया’ अथवा किसी ‘संस्थागत कलीसिया’ का सदस्य हो जाए, किन्तु प्रभु की वास्तविक कलीसिया का सदस्य हो ही नहीं सकता है। और यदि वह अपने आप को प्रभु की कलीसिया का सदस्य समझता या कहता भी है, तो भी प्रभु उसकी वास्तविकता देर-सवेर प्रकट कर देगा, और अन्ततः वह अनन्त विनाश के लिए प्रभु की कलीसिया से पृथक कर दिया जाएगा। इसलिए अपने आप को मसीही विश्वासी कहने वाले प्रत्येक जन के लिए अभी समय और अवसर है कि अभी अपनेमसीही विश्वासीहोने के आधार एवं वास्तविक स्थिति को भली-भांति जाँच-परख कर, उचित कदम उठा ले और प्रभु के साथ अपने संबंध ठीक कर ले। हर व्यक्ति को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वह किसी मानवीय कलीसिया अथवा किसी संस्थागत कलीसिया का नहीं, परंतु प्रभु यीशु की वास्तविक कलीसिया का सदस्य है।

पिछले लेखों में हम उपरोक्त सूची के पहले पाँच रूपकों को देख चुके हैं। जैसा ऊपर कहा गया है, हमने यहाँ पर इन लेखों में रूपकों को किसी निर्धारित अथवा विशेष क्रम में नहीं लिया अथवा रखा है; सभी रूपक समान ही महत्वपूर्ण हैं, सभी में मसीही जीवन से संबंधित कुछ आवश्यक शिक्षाएं हैं। आज हम इस सूची के छठे रूपक, कलीसिया के प्रभु की दुल्हन होने के संबंध में देखेंगे।

(6) प्रभु की दुल्हन  

परमेश्वर के वचन बाइबल में कलीसिया को प्रभु यीशु की दुल्हन भी कहा गया है। पति-पत्नी का संबंध सभी सांसारिक संबंधों में से सब से अंतरंग संबंध है। सृष्टि के आरंभ के समय से ही, परमेश्वर ने इस संबंध की अन्य हर संबंध के ऊपर प्राथमिकता को और दोनों की परस्पर घनिष्ठता को हव्वा की रचना करने के साथ ही बता दिया था, “इस कारण पुरुष अपने माता पिता को छोड़कर अपनी पत्नी से मिला रहेगा और वे एक तन बने रहेंगे” (उत्पत्ति 2:24)। परमेश्वर के वचन बाइबल के पुराने नियम खंड में, मूसा में होकर परमेश्वर द्वारा दी गई व्यवस्था में, याजकों को अन्य सभी इस्राएलियों से विशिष्ट स्तर दिया गया, और उन्हें परमेश्वर के प्रति पूर्णतः समर्पित और आज्ञाकारी तथा शुद्ध और पवित्र बने रहने के लिए कहा गया। साथ ही उन्हें किसी वेश्या, या भ्रष्ट स्त्री को अथवा किसी तलाक-शुदा, या त्यागी हुई से विवाह करने के लिए मना किया गया (लैव्यव्यवस्था 21:6-8)। जैसे आज प्रभु यीशु मसीह अपनी कलीसिया, अपने लोगों के लिए कर रहा है, उस समय याजक परमेश्वर और मनुष्यों के मध्य, परमेश्वर का वह दूत था (मलाकी 2:7), जो परमेश्वर के लोगों तक परमेश्वर का वचन पहुँचाता था, और लोगों की प्रार्थनाएं एवं बलिदान उनकी ओर से परमेश्वर को अर्पित करता था। इसीलिए प्रभु यीशु मसीह को, अपने विश्वासियों के लिए उसकी सेवकाई के आधार पर, नए नियम मेंमहायाजकभी कहा गया है (इब्रानियों 3:1; 5:5; 9:11)। तात्पर्य यह कि पुराने नियम के याजक एक प्रकार से प्रभु यीशु मसीह का प्रतिरूप थे। यदि व्यवस्था के अंतर्गत याजकों को भ्रष्ट, या वेश्या, या त्यागी हुई स्त्री से विवाह करने के अनुमति होती, तो यह सांकेतिक रीति से प्रभु की कलीसिया, उसकी दुल्हन में ऐसे व्यवहार को स्वीकृति प्रदान करना हो जाता, जो फिर आज की कलीसिया के शुद्ध और पवित्र होने से पूर्णतः असंगत एवं अस्वीकार्य हो जाता।     

इस रूपक से संबंधित बाइबल के कुछ वचनों पर ध्यान कीजिए:

  • क्योंकि मैं तुम्हारे विषय में ईश्वरीय धुन लगाए रहता हूं, इसलिये कि मैं ने एक ही पुरुष से तुम्हारी बात लगाई है, कि तुम्हें पवित्र कुंवारी के समान मसीह को सौंप दूं” (2 कुरिन्थियों 11:2)
  • हे पतियों, अपनी अपनी पत्नी से प्रेम रखो, जैसा मसीह ने भी कलीसिया से प्रेम कर के अपने आप को उसके लिये दे दिया। कि उसको वचन के द्वारा जल के स्नान से शुद्ध कर के पवित्र बनाए। और उसे एक ऐसी तेजस्वी कलीसिया बना कर अपने पास खड़ी करे, जिस में न कलंक, न झुर्री, न कोई ऐसी वस्तु हो, वरन पवित्र और निर्दोष हो” (इफिसियों 5:25-27)
  • इस कारण मनुष्य माता पिता को छोड़कर अपनी पत्नी से मिला रहेगा, और वे दोनों एक तन होंगे। यह भेद तो बड़ा है; पर मैं मसीह और कलीसिया के विषय में कहता हूं। पर तुम में से हर एक अपनी पत्नी से अपने समान प्रेम रखे, और पत्नी भी अपने पति का भय माने” (इफिसियों 5:31-33)

       प्रभु यीशु और कलीसिया के संबंध को पति-पत्नी के संबंध के समान बताया गया है (इफिसियों 5:31-33)। प्रकट एवं स्पष्ट है कि 2 कुरिन्थियों 11:2 की बात, ऊपर कही गई याजकों के विवाह और प्रभु यीशु के महायाजक होने के साथ पूर्णतः मेल खाती है, उसकी पूरक है। न याजक भ्रष्ट हो सकता था, और न ही उसकी दुल्हन; न प्रभु यीशु में कोई अशुद्धता या अपवित्रता है, और न ही उसकी दुल्हन, उसकी कलीसिया में हो सकती है। किन्तु प्रभु की वर्तमान दुल्हन हम शारीरिक और पाप से दूषित लोगों के पाप और संसार से निकाले जाने के द्वारा बनी है। इसीलिए प्रभु आज स्वयं ही उसे अपने वचन के द्वारा शुद्ध, पवित्र, निष्कलंक, निर्दोष, बेझुर्री, और तेजस्वी बना रहा है, जिससे कि प्रभु की दुल्हन प्रभु के साथ खड़ी हो सके (इफिसियों 5:26-27)। एक बार फिर, कलीसिया का यह रूपक, और उसके लिए बताए गए गुण इस बात को प्रकट कर देते हैं कि वास्तविक कलीसिया वही है जो प्रभु यीशु ने बनाई है, और जिसे वह स्वयं ही शुद्ध और पवित्र कर रहा है। अन्य कोई भीकलीसियासांसारिक रीतियों और शब्दों के दुरुपयोग द्वाराप्रभु की कलीसियाकहकर संबोधित तो की जा सकती है, किन्तु जिस कलीसिया में प्रभु द्वारा की जा रही शुद्धि, वचन का स्नान, पवित्रता में और प्रभु के प्रति समर्पण एवं उसकी निकटता में बढ़ते चले जाना, नहीं देखा जाता है, प्रकट है कि प्रभु उसे अपने साथ खड़े होने के लिए तैयार नहीं कर रहा है; अर्थात वह प्रभु यीशु द्वारा स्थापित, उसके द्वारा बुलाए और चुने हुए लोगों से बनी उसकी कलीसिया नहीं है। 

       प्रभु यीशु की कलीसिया से संबंधित यह रूपक, कलीसिया के लिए प्रभु परमेश्वर की ओर से प्रदान की गई एक अति-महान और अभूतपूर्व आशीष को भी हमारे सामने लाता है। ध्यान कीजिए, मसीही विश्वास (ईसाई या मसीही धर्म नहीं, वरन विश्वास) के अतिरिक्त संसार के अन्य सभी मत, धर्म, धारणाएं, आदि मनुष्यों से कहते हैं कि उन्हें पहले स्वयं के प्रयासों से शुद्ध और पवित्र होना पड़ेगा, और तब ही वे उस मत, धर्म, धारणाओं को मानने और पालन करने वालों के इष्ट-देव के पास आ सकते हैं, उसे प्रसन्न कर सकते हैं; और लोग इसके लिए न जाने कितने प्रकार के प्रयास और कार्य करते रहते हैं, किन्तु उस वांछित एवं स्थाई शुद्धता और पवित्रता को प्राप्त नहीं करने पाते हैं। किन्तु इसके विपरीत, केवल मसीही विश्वास ही समस्त मानव जाति को यह आश्वासन और प्रतिज्ञा देता है कि जो भी प्रभु यीशु के पास आएगा, वह चाहे जैसा भी है, उसने चाहे कैसा भी जीवन जिया हो, प्रभु यीशु उसे उसकी उसी दशा में ग्रहण करके फिर स्वयं उसे शुद्ध और पवित्र करेगा, अपने साथ खड़े होने योग्य बनाएगा - जो उसके लोग बन जाते हैं, उनका वह उद्धार भी स्वयं ही करता है, उसके नाम का यही अभिप्राय है (मत्ती 1:21), और फिर स्वयं ही उन्हें शुद्ध, पवित्र, निष्कलंक, निर्दोष, बेझुर्री, और तेजस्वी बनाता है। 

       यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो अपने आप को जाँच कर देखिए कि आप परमेश्वर के वचन से कितना प्रेम करते हैं? आप बाइबल को अपने जीवन में क्या स्थान और महत्व देते हैं? आप कितना समय बाइबल के पढ़ने और अध्ययन करने में लगाते हैं? क्योंकि प्रभु यीशु द्वारा उससे प्रेम करने वालों की यही एकमात्र पहचान, एकमात्र चिह्न दिया गया है (यूहन्ना 14:21, 23)। साथ ही, पिछले समय की तुलना में, आज आप मसीह यीशु की निकटता में, उसके साथ घनिष्ठता में, कितने बढ़े हैं; और बढ़ते जा रहे हैं? क्या आप वचन के स्नान द्वारा धोए जाकर प्रभु यीशु द्वारा शुद्ध और पवित्र होते जा रहे हैं, पुरानी बुराइयों से निकलकर मसीही जीवन की नवीनता में बढ़ते जा रहे हैं कि नहीं? यदि प्रभु आपके जीवन में कार्य नहीं कर रहा है, आपको अपनी समानता में परिवर्तित (2 कुरिन्थियों 3:18) नहीं करता जा रहा है, तो आपको बहुत गंभीरता से अपनेमसीही विश्वासीहोने पर विचार करने, बारीकी से अपने मसीही जीवन का आँकलन करने, और जो भी त्रुटि है, घटी है, उसे सुधारने की आवश्यकता है। अभी समय और अवसर रहते यह कर लीजिए, कहीं टालना या इसे अनुचित एवं अनावश्यक समझना आपके लिए बहुत हानिकारक और अनन्तकाल के लिए पीड़ादायक न हो जाए। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • उत्पत्ति 41-42     
  • मत्ती 12:1-23

रविवार, 16 जनवरी 2022

प्रभु यीशु की कलीसिया या मण्डली - प्रभु की देह


प्रभु यीशु की कलीसिया संबंधी रूपकों में होकर कलीसिया के लिए प्रभु के प्रयोजन समझें - 5  

पिछले कुछ लेखों में हम प्रभु यीशु की कलीसिया के लिए परमेश्वर के वचन बाइबल के नए नियम खंड में प्रयोग किए गए विभिन्न रूपक (metaphors), जैसे कि - प्रभु का परिवार या घराना; परमेश्वर का निवास-स्थान या मन्दिर; परमेश्वर का भवन; परमेश्वर की खेती; प्रभु की देह; प्रभु की दुल्हन; परमेश्वर की दाख की बारी, इत्यादि के बारे में देखते आ रहे हैं। हमने देखा है कि किस प्रकार से इन रूपकों में होकर परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रभु द्वारा अपनी कलीसिया, अर्थात, अपने सच्चे और समर्पित शिष्यों का धर्मी और पवित्र किए जाना, परमेश्वर के साथ कलीसिया के संबंध, संगति, एवं सहभागिता की बहाली, तथा कलीसिया के लोगों के व्यवहार और जीवनों में परमेश्वर के प्रयोजन, उन से उसकी अपेक्षाएं, आदि को समझाया है। यहाँ पर ये रूपक किसी विशिष्ट क्रम, आधार, अथवा रीति से सूची-बद्ध नहीं किए गए हैं। कलीसिया के लिए बाइबल में प्रयोग किए गए सभी रूपक समान रीति से, एक सच्चे, समर्पित, आज्ञाकारी मसीही विश्वासी के प्रभु यीशु और पिता परमेश्वर के साथ संबंध को, तथा उसके मसीही जीवन, और दायित्वों के विभिन्न पहलुओं को दिखाते हैं 

साथ ही, इन सभी रूपकों में एक और सामान्य बात है कि प्रत्येक रूपक यह भी बिलकुल स्पष्ट और निश्चित कर देता है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के किसी भी मानवीय प्रयोजन, कार्य, मान्यता या धारणा के निर्वाह आदि के द्वारा, अपनी अथवा किसी अन्य मनुष्य की ओर से परमेश्वर की कलीसिया का सदस्य बन ही नहीं सकता है; वह चाहे कितने भी और कैसे भी प्रयास अथवा दावे क्यों न कर ले। अगर व्यक्ति प्रभु यीशु की कलीसिया का सदस्य होगा, तो वह केवल प्रभु की इच्छा से, उसके माप-दंडों के आधार पर, उसकी स्वीकृति से होगा, अन्यथा कोई चाहे कुछ भी कहता रहे, वह चाहे किसी मानवीय कलीसिया अथवा किसी संस्थागत कलीसिया का सदस्य हो जाए, किन्तु प्रभु की वास्तविक कलीसिया का सदस्य हो ही नहीं सकता है। और यदि वह अपने आप को प्रभु की कलीसिया का सदस्य समझता या कहता भी है, तो भी प्रभु उसकी वास्तविकता देर-सवेर प्रकट कर देगा, और अन्ततः वह अनन्त विनाश के लिए प्रभु की कलीसिया से पृथक कर दिया जाएगा। इसलिए अपने आप को मसीही विश्वासी कहने वाले प्रत्येक जन के लिए अभी समय और अवसर है कि अभी अपनेमसीही विश्वासीहोने के आधार एवं वास्तविक स्थिति को भली-भांति जाँच-परख कर, उचित कदम उठा ले और प्रभु के साथ अपने संबंध ठीक कर ले। हर व्यक्ति को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वह किसी मानवीय कलीसिया अथवा किसी संस्थागत कलीसिया का नहीं, परंतु प्रभु यीशु की वास्तविक कलीसिया का सदस्य है।

पिछले लेखों में हम उपरोक्त सूची के पहले चार रूपकों को देख चुके हैं। जैसा ऊपर कहा गया है, हमने यहाँ पर इन लेखों में रूपकों को किसी निर्धारित अथवा विशेष क्रम में नहीं लिया अथवा रखा है; सभी रूपक समान ही महत्वपूर्ण हैं, सभी में मसीही जीवन से संबंधित कुछ आवश्यक शिक्षाएं हैं। आज हम इस सूची के पाँचवें रूपक, कलीसिया के प्रभु की देह होने के संबंध में देखेंगे।

(5) प्रभु की देह  

परमेश्वर के वचन बाइबल में कलीसिया को प्रभु यीशु की देह भी कहा गया है। इस रूपक से संबंधित बाइबल के कुछ वचनों पर ध्यान कीजिए:

  • क्योंकि जैसे हमारी एक देह में बहुत से अंग हैं, और सब अंगों का एक ही सा काम नहीं। वैसा ही हम जो बहुत हैं, मसीह में एक देह हो कर आपस में एक दूसरे के अंग हैं” (रोमियों 12:4-5)
  • इसी प्रकार तुम सब मिल कर मसीह की देह हो, और अलग अलग उसके अंग हो” (1 कुरिन्थियों 12:27); देखें 1 कुरिन्थियों 12:12-27
  • और उसने कितनों को भविष्यद्वक्ता नियुक्त कर के, और कितनों को सुसमाचार सुनाने वाले नियुक्त कर के, और कितनों को रखवाले और उपदेशक नियुक्त कर के दे दिया। जिस से पवित्र लोग सिद्ध हों जाएं, और सेवा का काम किया जाए, और मसीह की देह उन्नति पाए” (इफिसियों 4:11-12)
  • क्योंकि पति पत्नी का सिर है जैसे कि मसीह कलीसिया का सिर है; और आप ही देह का उद्धारकर्ता है” (इफिसियों 5:23)
  • इसलिये कि हम उस की देह के अंग हैं” (इफिसियों 5:30)

       बाइबल में प्रभु की कलीसिया को, अर्थात उसके प्रति सच्चे, समर्पित, उसे अपना उद्धारकर्ता और प्रभु स्वीकार करने वाले लोगों को, उसकी देह और प्रभु यीशु को उस देह का सिर कहा गया है। एक देह के साथ एक ही सिर होता है; और एक सिर के साथ एक ही देह होती है। यदि किसी कारण से देह के साथ एक से अधिक सिर हों, या सिर के साथ एक से अधिक देह हों, तो वह असामान्य, विकृत, और ठीक से कार्य न कर पाने वाला हो जाता है। इस रूपक के द्वारा संसार भर के सभी मसीही विश्वासियों को कुल मिलाकर, एक साथ मिलकर, प्रभु की एक देह के विभिन्न अंग बताया गया है। देह में प्रत्येक अंग की अलग-अलग स्थिति होती है, भिन्न स्वरूप होता है, भिन्न कार्य, भिन्न कार्य कुशलता, भिन्न कार्य क्षमता, भिन्नस्वभाव’, आदि होते हैं। किन्तु देह उन सभी अंगों के एक साथ गठित होने और मिलकर कार्य करने से ही पूर्ण होती है। कोई भी अंग अपनी स्थिति अथवा कार्य, व्यवहार, या उपयोगिता स्वयं निर्धारित नहीं कर सकता है। जैसा जिस अंग को परमेश्वर ने बनाया है, जहाँ रखा है, और जो कार्य उसे सौंपा है, उसे वहीं पर उसे ही करना होता है। सभी अंगों को एक-दूसरे का सहायक और पूरक होकर देह में एक साथ मिलकर कार्य करना होता है। यदि एक अंग अस्वस्थ होता है तो उसका दुष्प्रभाव सारी देह पर आता है और सारी देह दुखी होती है; यदि एक अंग ठीक से कार्य नहीं करता है तो सारी देह के कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अन्ततः, सभी अंग सिर के द्वारा संचालित और नियंत्रित किए जाते हैं। यदि किसी अंग का सिर के साथ संबंध ठीक न हो, या बाधित हो जाए, या टूट जाए, तो फिर वह अंग ठीक से कार्य नहीं करने पाता है, निर्बल, सुन्न, या मृतक समान हो जाता है। वह देह के साथ जुड़ा हुआ तो है, किन्तु देह के लिए उपयोगी नहीं है, वरन देह के लिए कष्ट उत्पन्न करने वाला और उसके कार्यों को बाधित करने वाला हो जाता है। 

यही स्थिति प्रभु की देह, उसकी कलीसिया में भी है, और इसे परमेश्वर पवित्र आत्मा ने 1 कुरिन्थियों 12:12-27 में बड़ी स्पष्टता से समझाया है; और रोमियों 12:6-8 में कलीसिया के प्रत्येक अंग से आग्रह किया गया है कि वह अपने आत्मिक वरदान के द्वारा अपने कार्य को सुचारु रीति से करे। जब प्रभु के द्वारा अपनी-अपनी विशिष्ट स्थिति और सेवकाई में स्थापित लोग, ठीक से अपने दायित्वों का निर्वाह करते हैं, तो पवित्र लोग सिद्ध होते हैं, सेवा का काम उचित और कुशल रीति से किया जाता है, और मसीह की देह अर्थात उसकी कलीसिया उन्नति पाती है  (इफिसियों 4:11-12)

किन्तु हर किसी को प्रभु को अपनासिर स्वीकार करके, उसके अधीनता में ही अपनी सेवकाई के कार्यों को करना होता है, क्योंकि वचन में लिखा है कि वहीकलीसिया का सिर है; और आप ही देह का उद्धारकर्ता है” (इफिसियों 5:23)। यह इस बात को बिलकुल स्पष्ट और प्रकट कर देता है कि जो प्रभु की कलीसिया है, वह प्रभु ही के निर्देशों के अनुसार, उसकी अधीनता और आज्ञाकारिता में ही चलेगी। जहाँ भी प्रभु द्वारा अपने वचन में दिए गए निर्देशों और नियमों के स्थान पर, ‘कलीसियाके लोगों के कार्यों और दायित्वों आदि के निर्वाह के लिए किसी समुदाय या डिनॉमिनेशन ने अपने ही नियम और कार्य-विधि बना लिए हैं, और जहाँ भी परमेश्वर के वचन बाइबल के स्थान पर उन नियमों, विधियों, परंपराओं आदि को प्राथमिकता दी जाती है, उनके आधार पर किसी केकलीसियामें कार्य करने अथवा सम्मिलित होने या न होने का निर्धारण किया जाता है, उनके अनुसार व्यक्ति को जाँचा जाता है, आदि, तो वह फिर प्रभु यीशु की कलीसिया नहीं है। जिस कलीसिया, जिस देह का सिर, उसे नियंत्रित और संचालित करने वाला प्रभु यीशु नहीं है, वह देह प्रभु के साथ जुड़ी हुई भी नहीं है। वह कहने कोप्रभु की कलीसियाहो सकती है, किन्तु उसका वास्तविकप्रभुयीशु मसीह नहीं वरन कोई मनुष्य या मानवीय संस्था है। जोकलीसियाप्रभु के वचन के अनुसार, और परमेश्वर पवित्र आत्मा के चलाए नहीं चलती है, वह वास्तविकता में प्रभु की अधीनता में भी नहीं है, प्रभु यीशु की कदापि नहीं है। ऐसी किसी भीकलीसियाको इफिसियों 5:23 के अंतिम वाक्यांश के अनुसार अपने आप को बारीकी से जाँच-परख कर देखने की आवश्यकता है कि उसकलीसियाका, उन प्रभु के नाम से कहलाए जाने वाले लोगों का, उद्धार हुआ भी है कि नहीं; प्रभु यीशु मसीह उनका उद्धारकर्ता है भी कि नहीं? कहीं वे एक भ्रम में ही जीवन जीते रहें, और जब तक वास्तविकता को पहचानें, उसे सुधार पाने के समय और अवसर से चूक जाएं और अनन्त विनाश में चले जाएं। 

प्रभु यीशु अपने सच्चे विश्वासियों अपनी वास्तविक कलीसिया को अपनी अधीनता में, अपने नियंत्रण में निरंतर बनाए रखता है, जिससे कि कलीसिया अपने लिए आशीष का और प्रभु की महिमा तथा आदर का कारण ठहरे। कलीसिया के इस प्रकार से प्रभु की देह के समान प्रभु के नीचे और नियंत्रण में रहने के कारण वह किसी भी प्रकार से शैतान की अधीनता और नियंत्रण में जाने से सुरक्षित रहती है। जो प्रभु की अधीनता और नियंत्रण में रहकर जीवन व्यतीत करेंगे, कलीसिया के अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके साथ सहयोगी और उनके साथ एक मन होकर अपनी मसीही सेवकाई का निर्वाह करेंगे, वे अपने मसीही जीवन में स्वयं भी उन्नति करने पाएंगे, साथ ही कलीसिया भी उन्नति करने पाएगी, और प्रभु यीशु की भी महिमा होगी 

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं तो, कृपया सुनिश्चित कर लीजिए कि क्या आप प्रभु की कलीसिया, उसकी देह के एक अंग के समान अपने निर्धारित कार्य और सेवकाई को ठीक से निभा रहे हैं? कहीं आपके जीवन और व्यवहार से प्रभु की देह दुखी, और प्रभु का कार्य बाधित तो नहीं हो रहा है? जाँच और पहचान लीजिए कि आपकासिरकौन है? अर्थात, क्या आप प्रभु के वचन और निर्देशों के अनुसार, प्रभु की कलीसिया में रहते हुए कार्य करते हैं, या आप किसी मानवीय संस्था या डिनॉमिनेशन और उसके नियमों की अधीनता में होकर, प्रभु के वचन से भिन्न निर्देशों के अनुसार कार्य करते हैं?

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • उत्पत्ति 39-40     
  • मत्ती 11

शनिवार, 15 जनवरी 2022

प्रभु यीशु की कलीसिया या मण्डली - परमेश्वर की खेती


प्रभु यीशु की कलीसिया संबंधी रूपकों में होकर कलीसिया के लिए प्रभु के प्रयोजन समझें - 4  

 

       हम पिछले कुछ लेखों में हम प्रभु यीशु की कलीसिया के लिए परमेश्वर के वचन बाइबल के नए नियम खंड में प्रयोग किए गए विभिन्न रूपक (metaphors), जैसे कि - प्रभु का परिवार या घराना; परमेश्वर का निवास-स्थान या मन्दिर; परमेश्वर का भवन; परमेश्वर की खेती; प्रभु की देह; प्रभु की दुल्हन; परमेश्वर की दाख की बारी, इत्यादि के बारे में देखते आ रहे हैं। हमने देखा है कि किस प्रकार से इन रूपकों में होकर परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रभु द्वारा अपनी कलीसिया, अर्थात, अपने सच्चे और समर्पित शिष्यों का धर्मी और पवित्र किए जाना, परमेश्वर के साथ कलीसिया के संबंध, संगति, एवं सहभागिता की बहाली, तथा कलीसिया के लोगों के व्यवहार और जीवनों में परमेश्वर के प्रयोजन, उन से उसकी अपेक्षाएं, आदि को समझाया है।  इनमें से प्रत्येक रूपक, एक सच्चे, समर्पित, आज्ञाकारी मसीही विश्वासी के प्रभु यीशु और पिता परमेश्वर के साथ संबंध को, तथा उसके मसीही जीवन, और दायित्वों के विभिन्न पहलुओं को दिखाता है। 

       इन सभी रूपकों में सामान्य बात है कि प्रत्येक रूपक यह भी बिलकुल स्पष्ट और निश्चित कर देता है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के किसी भी मानवीय प्रयोजन, कार्य, मान्यता या धारणा के निर्वाह आदि के द्वारा, अपनी अथवा किसी अन्य मनुष्य की ओर से परमेश्वर की कलीसिया का सदस्य बन ही नहीं सकता है; वह चाहे कितने भी और कैसे भी प्रयास क्यों न कर ले। अगर व्यक्ति प्रभु यीशु की कलीसिया का सदस्य होगा, तो वह केवल प्रभु की इच्छा से, उसके माप-दंडों के आधार पर, उसकी स्वीकृति से होगा, अन्यथा कोई चाहे कुछ भी कहता रहे, वह चाहे किसी मानवीय कलीसिया अथवा किसी संस्थागत कलीसिया का सदस्य हो जाए, किन्तु प्रभु की वास्तविक कलीसिया का सदस्य हो ही नहीं सकता है। और यदि वह अपने आप को प्रभु की कलीसिया का सदस्य समझता या कहता भी है, तो भी प्रभु उसकी वास्तविकता देर-सवेर प्रकट कर देगा, और अन्ततः वह अनन्त विनाश के लिए प्रभु की कलीसिया से पृथक कर दिया जाएगा। इसलिए अपने आप को मसीही विश्वासी कहने वाले प्रत्येक जन के लिए अभी समय और अवसर है कि अभी अपनेमसीही विश्वासीहोने के आधार एवं वास्तविक स्थिति को भली-भांति जाँच-परख कर, उचित कदम उठा ले और प्रभु के साथ अपने संबंध ठीक कर ले। हर व्यक्ति को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वह किसी मानवीय कलीसिया अथवा किसी संस्थागत कलीसिया का नहीं, परंतु प्रभु यीशु की वास्तविक कलीसिया का सदस्य है।

 पिछले लेखों में हम उपरोक्त सूची के पहले तीन रूपकों को देख चुके हैं। हमने यहाँ पर इन लेखों में रूपकों को किसी निर्धारित अथवा विशेष क्रम में नहीं लिया अथवा रखा है; सभी रूपक समान ही महत्वपूर्ण हैं, सभी में मसीही जीवन से संबंधित कुछ आवश्यक शिक्षाएं हैं। आज हम इस सूची के चौथे रूपक, परमेश्वर की खेती होने के संबंध में देखेंगे।

(4) परमेश्वर की खेती 

परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में, पौलुस प्रेरित ने कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों की मण्डली को लिखी अपनी पहली पत्री में लिखा, “क्योंकि हम परमेश्वर के सहकर्मी हैं; तुम परमेश्वर की खेती और परमेश्वर की रचना हो” (1 कुरिन्थियों 3:9); इसे इसके संदर्भ में पद 1 से देखना अधिक उचित है। संदर्भ के साथ देखने से स्पष्ट हो जाता है कि पवित्र आत्मा पौलुस में होकर कुरिन्थुस की मण्डली के लोगों को उलाहना दे रहा है क्योंकि उन्होंने अपने आप को एकता में रखने की बजाए, अपने आप को उनके मध्य सेवकाई करने वाले सेवकों के अनुसार विभाजित करना आरंभ कर दिया था। विभाजन की इस प्रवृत्ति की भर्त्सना करते हुए, पवित्र आत्मा ने लिखवाया कि न तो पौलुस कुछ है, और न ही अपुल्लोस कुछ है। वे केवल प्रभु के सेवक हैं जिन्हें प्रभु ने अपने लोगों के मध्य कार्य के लिए प्रयोग किया, किन्तु उनके कार्य को सफल और फलवंत करने वाला परमेश्वर है, जिसके कार्य के बिना उन सेवकों का परिश्रम व्यर्थ है। इस बात को समझाने के लिए पवित्र आत्मा ने खेती-किसानी से संबंधित बातों को रूपकों के समान प्रयोग किया। पद 6-8 में मजदूरों द्वारा खेत में बीज के बोने और उगने वाली फसल के पौधों को सींचने वाले को मात्र सेवक, जिन्हें उनके परिश्रम के अनुसार प्रतिफल दिया जाएगा कहा गया है। साथ ही यह बताया गया है कि परमेश्वर ही उनके परिश्रम को स्वामी के लिए फसल का प्रत्यक्ष स्वरूप एवं परिणाम देने वाला है। और तब पद 9 में मण्डली या कलीसिया को परमेश्वर की खेती, परमेश्वर की रचना बताया गया है।

इसी रूपक से संबंधित दो अलग-अलग दृष्टांत प्रभु यीशु ने मत्ती 13 अध्याय में भी दिए हैं; जिन्हें परस्पर एक समान लेकर भ्रम में नहीं पड़ना चाहिए। इन में से पहला, बीज बोने वाले का दृष्टांत, चार प्रकार की भूमियों के बारे में है। उन चारों भूमियों पर एक ही बीज बोने वाले - प्रभु यीशु (मत्ती 13:37) ने एक ही समान गुणवत्ता के बीज - परमेश्वर का वचन (लूका 8:11) बोया। किन्तु इन चार प्रकार कीभूमिमें से केवल एक ही प्रकार की भूमिअच्छीहै, जिसमें बोया गया बीज अन्ततः फलवंत हुआ (मत्ती 13:23)। दूसरा दृष्टांत दो भिन्न प्रकार के बीजों के विषय में है। इस दृष्टांत की व्याख्या करते समय, प्रभु यीशु ने बताया किखेतसंसार है (मत्ती 13:38), और इसमें दो प्रकार के बीज बो दिए गए हैं - अच्छे बीज, अर्थात, परमेश्वर के राज्य की सन्तान, और बुरे बीज, अर्थात, दुष्ट अर्थात शैतान की सन्तान या लोग (मत्ती 13:38 )। परमेश्वर ने अपने खेत में अच्छे बीज बोए, किन्तु शैतान ने आकर अपने बुरे बीज भी उसी खेत में बो दिए (मत्ती 13:39), जिन्हें फिर जगत के अन्त, कटनी के समय, पृथक करके, अपने-अपने स्थानों पर पहुँचा दिया जाएगा (मत्ती 13:40-42)

प्रत्येक स्थानीय कलीसिया या मण्डली के लोग, प्रभु यीशु द्वारा दिए गए प्रथम दृष्टांत की चार प्रकार की भूमियों के समान हैं; जिन्हें परमेश्वर के द्वारा नियुक्त उसके सेवक प्रभु की ओर से, परमेश्वर के एक ही वचन से, एक ही समान शिक्षाएं देते हैं। किन्तु हर एक सदस्य उन शिक्षाओं को समान रीति से ग्रहण तथा अपने जीवन में उपयोग नहीं करता है, और परिणामस्वरूप, कलीसिया के विभिन्न लोगों में आत्मिकता के भिन्न स्तर पाए जाते हैं। यहाँ तक कि अन्त के समय जब प्रतिफल मिलने की बारी आएगी, तब ऐसे भी लोग होंगे जो परमेश्वर के राज्य में खाली हाथ प्रवेश करेंगे, क्योंकि उनका जीवन और कार्य किसी प्रतिफल के योग्य ही नहीं रहे; किन्तु उनका उद्धार या प्रभु की कलीसिया का जन होना उनसे कदापि नहीं छीना जाएगा (1 कुरिन्थियों 3:13-15)। किन्तु उस समय की उनकी दश की कल्पना कीजिए, उन्हें स्वर्ग में प्रवेश तो मिला, किन्तु अनन्त काल के लिए वे खाली हाथ ही रहेंगे, उनके पास स्वर्ग में उपयोग के लिए कोई प्रतिफल नहीं होंगे, और न ही कोई अवसर होगा कि अपनी इस स्थिति को सुधार सकें। वे परमेश्वर की खेती तो हैं, किन्तुअच्छी भूमिनहीं बने, पृथ्वी पर अपने समय और योग्यताओं को प्रभु के लिए प्रयोग करने के स्थान पर उन्हें नश्वर संसार और संसार के लोगों, अधिकारियों, तथा नाशमान बातों के लिए लगाते रहे, और प्रभु के खेती होते हुए भी अपने समय, अवसर, और वरदानों को व्यर्थ कर दिया (1 यूहन्ना 2:15-17) 

इसी प्रकार से, प्रभु द्वारा बताए गए दूसरे दृष्टांत के अनुरूप, प्रत्येक स्थानीय कलीसिया में प्रभु के लोग और उनके मध्य शैतान के द्वारा घुसा दिए गए लोग, अर्थात दोनों ही प्रकार के लोग होते हैं। और जैसा हम पहले 8 जनवरी केप्रभु यीशु अपनी कलीसिया स्वयं ही बना रहा है लेख में देख चुके हैं, प्रभु शैतान द्वारा उसकी कलीसिया या मण्डली में घुस आए शैतान के लोगों को अलग करता भी रहता है तथा जगत के अन्त के समय के अलग किए जाने के समय वे सभी जो प्रभु की वास्तविक कलीसिया के नहीं हैं, अनन्त विनाश में भेज दिए जाएंगे।

 यदि आप मसीही विश्वासी हैं तो ध्यान कीजिए कि एक बार फिर यह रूपक स्पष्ट कर देता है कि कोई भी मनुष्य अपनी अथवा किसी अन्य मनुष्य या संस्था की बातों के निर्वाह के द्वारा प्रभु की खेती, उसकी रचना नहीं बन सकता है। और न ही कोई परमेश्वर के वचन की अवहेलना करके, संसार, संसार के लोगों, संसार की बातों और लालसाओं को अपने जीवन में प्राथमिकता देकर, प्रभु की कलीसिया का सदस्य होने पर भी, कोई प्रभु से कुछ प्रतिफल पा सकता है। प्रभु ही अपनी कलीसिया को बनाता है, उसकी देखभाल करता है, और उसमें से उनको जो उसके द्वारा सम्मिलित नहीं किए गए हैं, शैतान के लोगों को निकाल देता है। इसलिए ध्यान कीजिए कि आपकी प्रभु की कलीसिया में, और प्रभु के वचन की आज्ञाकारिता में तथा अपने जीवन में उसके वचन को दी गई प्राथमिकता की दशा क्या है? यदि कुछ सुधारे जाने की आवश्यकता है, तो अभी, समय और अवसर रहते यह कर लीजिए; विलंब या लापरवाही बहुत हानिकारक हो सकती है। प्रभु अपने विश्वासियों, अपनी वास्तविक कलीसिया के सच्चे सदस्यों को अपनी खेती, अपनी रचना के समान, अपने लिए भी, तथा उनके अनन्तकाल के लिए भी फलवन्त और आशीषित देखना चाहता है; यदि वे उसके वचन को अपने जीवनों में प्राथमिकता तथा आज्ञाकारिता का उचित स्थान प्रदान करते रहें। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • उत्पत्ति 36-38     
  • मत्ती 10:21-42

शुक्रवार, 14 जनवरी 2022

प्रभु यीशु की कलीसिया या मण्डली - परमेश्वर का भवन


प्रभु यीशु की कलीसिया संबंधी रूपकों में होकर कलीसिया के लिए प्रभु के प्रयोजन समझें -

प्रभु यीशु की कलीसिया के लिए परमेश्वर के वचन बाइबल के नए नियम खंड में विभिन्न रूपक (metaphors) दिए गए हैं, जैसे कि - प्रभु का परिवार या घराना; परमेश्वर का निवास-स्थान या मन्दिर; परमेश्वर का भवन; परमेश्वर की खेती; प्रभु की देह; प्रभु की दुल्हन; परमेश्वर की दाख की बारी, इत्यादि। इन रूपकों में होकर परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रभु द्वारा अपनी कलीसिया, अर्थात, अपने सच्चे और समर्पित शिष्यों का धर्मी और पवित्र किए जाना, परमेश्वर के साथ कलीसिया के संबंध, संगति, एवं सहभागिता की बहाली, तथा कलीसिया के लोगों के व्यवहार और जीवनों में परमेश्वर के प्रयोजन, उन से उसकी अपेक्षाएं, आदि को समझाया है। हमने यहाँ पर इन लेखों में रूपकों को किसी निर्धारित अथवा विशेष क्रम में नहीं लिया अथवा रखा है; सभी रूपक समान ही महत्वपूर्ण हैं, सभी में मसीही जीवन से संबंधित कुछ आवश्यक शिक्षाएं हैं।

इन सभी रूपकों में सामान्य बात है कि इनमें से प्रत्येक रूपक, एक सच्चे, समर्पित, आज्ञाकारी मसीही विश्वासी के प्रभु यीशु और पिता परमेश्वर के साथ संबंध को, तथा उसके मसीही जीवन, और दायित्वों के विभिन्न पहलुओं को दिखाता है। साथ ही प्रत्येक रूपक यह भी बिलकुल स्पष्ट और निश्चित कर देता है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के किसी भी मानवीय प्रयोजन, कार्य, मान्यता या धारणा के निर्वाह आदि के द्वारा, अपनी अथवा किसी अन्य मनुष्य की ओर से परमेश्वर की कलीसिया का सदस्य बन ही नहीं सकता है; वह चाहे कितने भी और कैसे भी प्रयास क्यों न कर ले। अगर व्यक्ति प्रभु यीशु की कलीसिया का सदस्य होगा, तो वह केवल प्रभु की इच्छा से, उसके माप-दंडों के आधार पर, उसकी स्वीकृति से होगा, अन्यथा कोई चाहे कुछ भी कहता रहे, वह चाहे किसी मानवीय कलीसिया अथवा किसी संस्थागत कलीसिया का सदस्य चाहे हो जाए, किन्तु प्रभु की वास्तविक कलीसिया का सदस्य हो ही नहीं सकता है। और यदि वह अपने आप को प्रभु की कलीसिया का सदस्य समझता या कहता भी है, तो भी प्रभु उसकी वास्तविकता देर-सवेर प्रकट कर देगा, और अन्ततः वह अनन्त विनाश के लिए प्रभु की कलीसिया से पृथक कर दिया जाएगा। इसलिए अपने आप को मसीही विश्वासी कहने वाले प्रत्येक जन के लिए अभी समय और अवसर है कि अभी अपनेमसीही विश्वासीहोने के आधार एवं वास्तविक स्थिति को भली-भांति जाँच-परख कर, उचित कदम उठा ले और प्रभु के साथ अपने संबंध ठीक कर ले। हर व्यक्ति को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वह किसी मानवीय कलीसिया अथवा किसी संस्थागत कलीसिया का नहीं, परंतु प्रभु यीशु की वास्तविक कलीसिया का सदस्य है। 

पिछले लेखों में हम इस सूची के पहले दो रूपकों को देख चुके हैं। आज हम इस सूची के तीसरे रूपक, परमेश्वर का भवन होने के संबंध में देखेंगे, जो इससे पहले वाले रूपक, परमेश्वर का निवास स्थान या मन्दिर होने से मिलता-जुलता है।

(3) परमेश्वर का भवन

       कलीसिया और उसके सदस्यों के परमेश्वर का भवन  होने से संबंधित परमेश्वर के वचन बाइबल में से कुछ पदों को देखिए:

  • परमेश्वर के उस अनुग्रह के अनुसार, जो मुझे दिया गया, मैं ने बुद्धिमान राज-मिस्री के समान नींव डाली, और दूसरा उस पर रद्दा रखता है; परन्तु हर एक मनुष्य चौकस रहे, कि वह उस पर कैसा रद्दा रखता हैक्योंकि उस नींव को छोड़ जो पड़ी है, और वह यीशु मसीह है कोई दूसरी नींव नहीं डाल सकता” (1 कुरिन्थियों 3:10-11)
  • और प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं की नींव पर जिसके कोने का पत्थर मसीह यीशु आप ही है, बनाए गए हो। जिस में सारी रचना एक साथ मिलकर प्रभु में एक पवित्र मन्दिर बनती जाती है” (इफिसियों 2:20-21)
  • तुम भी आप जीवते पत्थरों के समान आत्मिक घर बनते जाते हो, जिस से याजकों का पवित्र समाज बन कर, ऐसे आत्मिक बलिदान चढ़ाओ, जो यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर को ग्राह्य हों। इस कारण पवित्र शास्त्र में भी आया है, कि देखो, मैं सिय्योन में कोने के सिरे का चुना हुआ और बहुमूल्य पत्थर धरता हूं: और जो कोई उस पर विश्वास करेगा, वह किसी रीति से लज्जित नहीं होगा। सो तुम्हारे लिये जो विश्वास करते हो, वह तो बहुमूल्य है, पर जो विश्वास नहीं करते उन के लिये जिस पत्थर को राजमिस्त्रीयों ने निकम्मा ठहराया था, वही कोने का सिरा हो गया” (1 पतरस 2:5-7)

       यह एक सामान्य एवं सर्व-विदित तथ्य है कि हर भवन एक नींव पर बनाया जाता है, जो दिखाई तो नहीं देती है किन्तु उस भवन की स्थिरता और स्थापना के लिए सबसे महत्वपूर्ण भाग है। नींव जितनी गहरी और दृढ़ होगी, भवन उतना ऊंचा और स्थिर बनेगा। साथ ही उस नींव का एक अति-महत्वपूर्ण अंश होता है उसके सिरे या कोने का पत्थर; इस पत्थर से ही भवन की दीवारों की सीध और दिशा देखी और नापी जाती है। यदि इस कोने के पत्थर में कुछ भी टेढ़ापन होगा, तो भवन का निर्माण और स्वरूप भी टेढ़ा होगा। नींव और भवन की स्थिरता से संबंधित तीसरी अति-महत्वपूर्ण बात है वह भूमि जिस पर भवन बनाया जा रहा है। यदि भूमि अस्थिर या रेतीली होगी, तो नींव भी अस्थिर रहेगी, और भवन कभी दृढ़ और स्थिर नहीं होगा; किसी परिस्थिति को सहन नहीं कर पाएगा, और विपरीत परिस्थितियों में बहुत शीघ्र ही ढह जाएगा। जब परमेश्वर का प्रथम मन्दिर, सुलैमान द्वारा बनवाया जा रहा था, तो उसकी नींव साधारण पत्थरों से नहीं डाली गई; वरन उसके लिए लिखा हैफिर राजा की आज्ञा से बड़े बड़े अनमोल पत्थर इसलिये खोदकर निकाले गए कि भवन की नेव, गढ़े हुए पत्थरों से डाली जाए” (1 राजाओं 5:17) - बड़े-बड़े और अनमोल पत्थर खोद कर निकाले गए, गढ़कर तैयार किए गए और तब परमेश्वर के मन्दिर की नींव में स्थापित किए गए।  

इन बातों को ध्यान में रखते हुए, प्रभु की कलीसिया, जिसे परमेश्वर का भवन कहा गया है, प्रभु की शिक्षाओं रूपी दृढ़ चट्टान (मत्ती 7:24-25) पर तथा परमेश्वर के भविष्यद्वक्ताओं और प्रेरितों में होकर पवित्र आत्मा द्वारा परमेश्वर के वचन में दी गई शिक्षाओं पर स्थापित है (1 कुरिन्थियों 3:10-11; इफिसियों 2:20-21), तथा इस नींव में भवन को सही स्वरूप देने के लिए प्रभु यीशु मसीह स्वयं ही नींव और भवन का कोने का पत्थर है। साथ ही हम 1 कुरिन्थियों 3:10 से यह भी सीखते हैं इस नींव पर भवन बनाने के लिए रद्दा, अर्थात निर्माण के लिए प्रयोग किए जाने वाले पत्थरों की एक के ऊपर दूसरी तह या परत, प्रभु के अन्य सेवक रखते जा रहे हैं। यह भवन अभी निर्माणाधीन है, और भवन जिन पत्थरों से बन रहा है वे जीवते पत्थर, अर्थात मसीही विश्वासी हैं (1 पतरस 2:5)। हम प्रभु की कलीसिया के वर्तमान में निर्माणाधीन होने वाले 10 जनवरी के लेख में 1 राजाओं 6:7 से तथा अन्य संबंधित पदों से इसके बार में विस्तार से देख चुके हैं। परमेश्वर के भवन के बनाने से संबंधित सामग्री में इन विशेषताओं के विद्यमान होने की अनिवार्यताओं को ध्यान में रखते हुए, एक बार फिर से यह बात प्रकट है कि परमेश्वर का भवन केवल प्रभु यीशु के प्रति सच्चे विश्वास, समर्पण, और निष्ठा रखने वालों से ही बनाया जा सकता है, कोई भी मनुष्य या संस्था इसमें अपनी ओर से कुछ नहीं कर सकते हैं। प्रभु की कलीसिया, प्रभु ही बनाता है, वह किसी मनुष्य द्वारा नहीं बनाई जाती है। 

भवन बनाने से संबंधित एक अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी है, जिसका ध्यान रखा जाना चाहिए। हर भवन, अपनी नींव पर ही बनाया जाता है। यदि संपूर्ण नींव का प्रयोग नहीं किया जाएगा, तो भवन अधूरा रहेगा; और यदि नींव के बाहर बिना नींव के कुछ बनाया जाएगा तो वह अस्थिर होगा, और शीघ्र ही ढह भी जाएगा। प्रेरित पौलुस ने अपनी सेवकाई और शिक्षाओं के लिए कहा, “क्योंकि मैं परमेश्वर की सारी मनसा को तुम्हें पूरी रीति से बनाने से न झिझका” (प्रेरितों 20:27); औरहर एक पवित्र शास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिये लाभदायक है” (2 तीमुथियुस 3:16)। इसीलिए किसी मनुष्य को परमेश्वर के वचन की बातों में कोई भी काट-छाँट या बढ़ोतरी करना, कड़ाई से मना किया गया है; ऐसा करने वाले के लिए भारी दण्ड रखा गया है (व्यवस्थाविवरण 4:2; 12:32; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)। प्रभु हम साधारण मनुष्यों को लेकर, जगत के उन तिरस्कृत, अयोग्य, और मूर्ख लोगों (1 कुरिन्थियों 1:26-28) के द्वारा, जिन्होंने उस पर विश्वास किया, पापों से पश्चाताप करके, उसकी आज्ञाकारिता में चलने और बने रहने के लिए अपना जीवन उसे समर्पित कर दिया है, परमेश्वर के लिए ऐसे याजकों के पवित्र समाज को खड़ा कर रहा है, जो परमेश्वर को स्वीकार्य आत्मिक बलिदान यीशु मसीह में होकर चढ़ाने वाले हों, (1 पतरस 2:5); एक चुना हुआ वंश, व्यवस्था के याजकों से भी उच्च श्रेणी केराजपद धारी याजकोंका समाज, परमेश्वर की निज प्रजा बना रहा है, जिससे कि हम उसके गुणों को संसार के सामने प्रकट करें (1 पतरस 2:9)। प्रभु की कलीसिया परमेश्वर का ऐसा भवन बनें जो परमेश्वर की भव्यता, महानता और महिमा को प्रकट करे। प्रभु की कलीसिया के सभी लोग साथ मिलकर परमेश्वर का निवास स्थान हों (इफिसियों 2:22) यह ऐसी ईश्वरीय आशीष और स्वर्गीय आदर है जो कोई भी मनुष्य या मानवीय प्रयोजन कभी किसी मनुष्य को नहीं दे सकता है। 

 यदि आप मसीही विश्वासी हैं तो, क्या आपका मसीही जीवन, चाल-चलन, और सामाजिक व्यवहार उस नींव की गवाही देता है जिस पर प्रभु ने आपको बनाया है? क्या परमेश्वर के वचन की शिक्षाएं आपके जीवन शैली का आधार हैं। जो प्रभु के द्वारा अपनी कलीसिया में जोड़ा गया होगा, वह प्रभु के समान और प्रभु की आज्ञाकारिता में चलने का भी प्रयत्न करता रहेगा (1 यूहन्ना 2:3-6)। किन्तु जो किसी मत, समुदाय, डिनॉमिनेशन, या संस्था के द्वारा, किसी मानवीय प्रक्रिया के द्वारा कलीसिया में जोड़ा गया होगा, वह उस मानवीय संस्थान की बातों का, उसके अधिकारियों एवं लोगों को प्रसन्न करने के प्रयास करेगा; उसके जीवन में बाइबल की नहीं, उस संस्थान के बातें प्राथमिकता पाएंगी। आपके जीवन में प्राथमिकता किस की है? आप से कौन प्रसन्न रहता है - प्रभु यीशु या कुछ मनुष्य? ध्यान कीजिए पौलुस ने अपनी सेवकाई और प्राथमिकताओं के विषय लिखा, “यदि मैं अब तक मनुष्यों को ही प्रसन्न करता रहता, तो मसीह का दास न होता” (गलातियों 1:10)। यदि आपको अपने प्रभु की कलीसिया का वास्तविक, प्रभु के द्वारा बनाया गया सदस्य होने पर जरा सा भी संदेह है, तो अभी, समय और अवसर रहते, इसे ठीक कर लीजिए। अन्यथा लापरवाही या विलंब बहुत भारी प सकता है और अनन्तकाल के लिए कष्टदायक हो सकता है। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • उत्पत्ति 33-35     
  • मत्ती 10:1-20 

गुरुवार, 13 जनवरी 2022

प्रभु यीशु की कलीसिया या मण्डली - परमेश्वर का निवास स्थान, मन्दिर


प्रभु यीशु की कलीसिया संबंधी रूपकों में होकर कलीसिया के लिए प्रभु के प्रयोजन समझें -

 

हमने प्रभु यीशु द्वारा कलीसिया को धर्मी और पवित्र बनाए जाने तथा उसके परमेश्वर की संगति एवं सहभागिता में बहाली के कार्य को, कलीसिया के लोगों के जीवनों में प्रभु परमेश्वर के उद्देश्यों एवं उनके परिणामों, और उन के विभिन्न पहलुओं को, उन विभिन्न रूपकों (metaphors) के द्वारा सीखना और समझना आरंभ किया है, जो परमेश्वर के वचन बाइबल के नए नियम खंड में प्रभु के लोगों, उसकी कलीसिया के लिए प्रयोग किए गए हैं। ये रूपक हैं: प्रभु का परिवार या घराना; परमेश्वर का निवास-स्थान या मन्दिर; परमेश्वर का भवन; परमेश्वर की खेती; प्रभु की देह; प्रभु की दुल्हन; परमेश्वर की दाख की बारी, इत्यादि। 

इनमें से प्रत्येक रूपक, एक सच्चे, समर्पित, आज्ञाकारी मसीही विश्वासी के प्रभु यीशु और पिता परमेश्वर के साथ संबंध को, तथा उसके मसीही जीवन, और दायित्वों के विभिन्न पहलुओं को दिखाता है। साथ ही प्रत्येक रूपक यह भी बिलकुल स्पष्ट और निश्चित कर देता है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के किसी भी मानवीय प्रयोजन, कार्य, मान्यता या धारणा आदि के द्वारा परमेश्वर की कलीसिया का सदस्य बन ही नहीं सकता है; वह चाहे कितने भी और कैसे भी प्रयास क्यों न कर ले। अगर व्यक्ति प्रभु यीशु की कलीसिया का सदस्य होगा, तो वह केवल प्रभु की इच्छा, उसके माप-दंडों के आधार पर, उसकी स्वीकृति से होगा, अन्यथा कोई चाहे कुछ भी कहता रहे, वह वास्तविकता में प्रभु की कलीसिया का सदस्य हो ही नहीं सकता है। और यदि वह अपने आप को समझता या कहता भी है, तो भी उसकी वास्तविकता देर-सवेर प्रकट हो जाएगी, और अन्ततः वह अनन्त विनाश के लिए पृथक कर दिया जाएगा। इसलिए अपने आप को मसीही विश्वासी कहने वाले प्रत्येक जन के लिए अभी समय और अवसर है कि अपनी वास्तविक स्थिति को भली-भांति जाँच-परख कर, उचित कदम उठा ले और प्रभु के साथ अपने संबंध ठीक कर ले। इन रूपकों को किसी विशेष क्रम में नहीं लिया अथवा रखा गया है, सभी रूपक समान ही महत्वपूर्ण हैं, सभी में मसीही जीवन से संबंधित कुछ आवश्यक शिक्षाएं हैं।

पिछले लेख में हम इस सूची के पहले रूपक, परमेश्वर का परिवार होने को देख चुके हैं। आज हम इस सूची के दूसरे रूपक, परमेश्वर का निवास-स्थान, या मन्दिर होने के संबंध में देखेंगे।

(2) परमेश्वर का निवास स्थान या मन्दिर 

 कलीसिया और उसके सदस्यों के परमेश्वर का निवास स्थान, उसका मन्दिर होने से संबंधित परमेश्वर के वचन बाइबल में से कुछ पदों को देखिए:

  • क्या तुम नहीं जानते, कि तुम परमेश्वर का मन्दिर हो, और परमेश्वर का आत्मा तुम में वास करता है? यदि कोई परमेश्वर के मन्दिर को नाश करेगा तो परमेश्वर उसे नाश करेगा; क्योंकि परमेश्वर का मन्दिर पवित्र है, और वह तुम हो” (1 कुरिन्थियों 3:16-17)
  • क्या तुम नहीं जानते, कि तुम्हारी देह पवित्रात्मा का मन्दिर है; जो तुम में बसा हुआ है और तुम्हें परमेश्वर की ओर से मिला है, और तुम अपने नहीं हो?” (1 कुरिन्थियों 6:19) 
  • और मूरतों के साथ परमेश्वर के मन्दिर का क्या सम्बन्ध? क्योंकि हम तो जीवते परमेश्वर का मन्दिर हैं; जैसा परमेश्वर ने कहा है कि मैं उन में बसूंगा और उन में चला फिरा करूंगा; और मैं उन का परमेश्वर होऊंगा, और वे मेरे लोग होंगे” (2 कुरिन्थियों 6:16)
  • कि यदि मेरे आने में देर हो तो तू जान ले, कि परमेश्वर का घर, जो जीवते परमेश्वर की कलीसिया है, और जो सत्य का खंभा, और नेव है; उस में कैसा बर्ताव करना चाहिए” (1 तीमुथियुस 3:15)
  • पर मसीह पुत्र के समान उसके घर का अधिकारी है, और उसका घर हम हैं, यदि हम साहस पर, और अपनी आशा के घमण्ड पर अन्त तक दृढ़ता से स्थिर रहें” (इब्रानियों 3:6)

उपरोक्त पदों में प्रभु की कलीसिया के लोगों, उसके वास्तविक मसीही विश्वासियों को परमेश्वर का, पवित्र आत्मा का और प्रभु यीशु का मन्दिर या निवास स्थान कह कर संबोधित किया गया है। किसी कानिवास स्थानहोने के सामान्य और स्वाभाविक प्रयोग से यह प्रकट है कि उस का निवास स्थान वह स्थान होता है जहाँ वह निवास करता है, रहता है; जो उसका अपना होता है, जहाँ वह बिना किसी औपचारिकता के खुले दिल से रह सकता है, अपनापन और शांति महसूस कर सकता है। और, मन्दिर वह स्थान होता है जहाँ परमेश्वर की आराधना और उपासना की जाती है, उसे आदर और महिमा दी जाती है, तथा जो उससे मिलने का स्थान होता है। तात्पर्य यह कि प्रभु यीशु की वास्तविक कलीसिया का प्रत्येक सदस्य त्रिएक परमेश्वर का अपना निवास स्थान है, जहाँ पर वह बिना किसी औपचारिकता के, खुले दिल से रह सकता है, व्यवहार कर सकता है, अपनापन और शांति महसूस कर सकता है। एक ऐसा स्थान जहाँ त्रिएक परमेश्वर को, कलीसिया के उस सदस्य से जिसमें वह निवास कर रहा है, योग्य आदर और सम्मान मिलता है, जिसके मन से परमेश्वर की सच्ची आराधना आत्मा और सच्चाई से निकलती है (यूहन्ना 4:23-24), और जहाँ परमेश्वर अपनी उस संतान के साथ मिल सकता है, उससे संगति और सहभागिता रख सकता है (यूहन्ना 14:21, 23)

इसी बात से स्पष्ट और प्रकट है कि परमेश्वर का निवास स्थान वही हो सकता है जिसे परमेश्वर अपना निवास स्थान, अपना मन्दिर बनाता है। किसी भी मनुष्य द्वारा अपने ऊपरपरमेश्वर का निवास स्थान; परमेश्वर का मन्दिरलेबल लगा लेने से - चाहे यह लेबल कितना भी प्रमुख करके क्यों न लगाया जाए, या उसका कितना भी जोर-शोर से प्रदर्शन और प्रचार क्यों न किया जाए, वह व्यक्ति वास्तविकता में परमेश्वर का निवास स्थान या मन्दिर नहीं बन जाता है। उसके इस खोखले दावे की पोल देर-सवेर खुल ही जाएगी। जिसे परमेश्वर अपना निवास स्थान, अपना मन्दिर स्वीकार करे, वही इस आदर को प्राप्त करेगा, अन्य सभी तिरस्कृत कर दिए जाएंगे। वास्तविकता में प्रभु की कलीसिया का वही सदस्य हो सकता है जिसे प्रभु परमेश्वर सदस्य स्वीकार करे; और परमेश्वर मानवीय विधि-विधानों से बंधा हुआ नहीं है कि लोग अपने द्वारा स्थापित कुछ मान्यताओं और धारणाओं को, अपनी बनाई गई कुछ रीतियों को पूरा करें, और परमेश्वर उन्हें अपनी कलीसिया में सम्मिलित करने के लिए बाध्य हो जाए। परमेश्वर उन्हें ही स्वीकार करता है जो उसके मानकों, उसके निर्देशों के अनुसार उसके साथ जुड़ते हैं।  

परमेश्वर का निवास स्थान, उसका मन्दिर होने से संबंधित ये पद हमें सिखाते हैं कि परमेश्वर अपने निवास स्थान की रक्षा करता है, उसे दूषित करने या हानि पहुँचाने वाले को परमेश्वर दण्ड देता है (1 कुरिन्थियों 3:16-17)। उसका निवास स्थान होने का आदर यह भी दिखाता है कि अब वह व्यक्ति अपना नहीं रहा है, वरन परमेश्वर के स्वामित्व की अधीनता में आ गया है (1 कुरिन्थियों 6:19)। परमेश्वर का निवास स्थान, उसका मन्दिर होने के नाते, परमेश्वर अपने लोगों से एक विशिष्ट व्यवहार, संसार से भिन्न जीवन शैली की अपेक्षा करता है (1 तीमुथियुस 3:15), जिसके लिए व्यक्ति को साहस और आशा को दृढ़ता से अंत तक थामे रहना होगा (इब्रानियों 3:6)। परमेश्वर द्वारा अपनी कलीसिया के प्रत्येक जन से रखी जाने वाली इन अपेक्षाओं, उन को इस महान स्तर और आदर के प्रदान किए जाने के साथ ही एक ऐसी भी बात भी साथ दे दी जाती है, जो कोई मनुष्य कभी भी अपने किसी भी प्रयास या प्रयोजन से कदापि नहीं कर सकता है - “...जैसा परमेश्वर ने कहा है कि मैं उन में बसूंगा और उन में चला फिरा करूंगा; और मैं उन का परमेश्वर होऊंगा, और वे मेरे लोग होंगे” (2 कुरिन्थियों 6:16)। जरा कल्पना कीजिए, सर्वसामर्थी सृष्टिकर्ता परमेश्वर अपनी कलीसिया के लोगों के अंदर बसेगा, उनके मध्य में, उनके साथ चला फिरा करेगा, और उन्हें अपने लोग बना कर रखेगा; “सो हम इन बातों के विषय में क्या कहें? यदि परमेश्वर हमारी ओर है, तो हमारा विरोधी कौन हो सकता है?” (रोमियों 8:31)

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो क्या आप यह सच्चे मन और पूरी ईमानदारी से कह सकते हैं कि परमेश्वर आपके अंदर निवास करता है, और आपमें एक अपनापन और शांति महसूस करता है? क्या आपके जीवन और व्यवहार से आपका संसार से पृथक होकर परमेश्वर को आदर और महिमा देना सर्वदा प्रकट होता रहता है? क्या आपके मन से परमेश्वर की आराधना उस “आत्मा और सच्चाई” से निकलती है जिसकी वह लालसा रखता है, या आप बस उससे कुछ-न-कुछ माँगते ही रहते हैं, और किसी-न-किसी बात को लेकर कुड़कुड़ाते ही रहते हैं, या शिकायत ही करते रहते हैं? क्या आप अपने आप को अपना नहीं, परमेश्वर का समझते हैं, और परमेश्वर की इच्छा तथा आपसे अपेक्षाओं को पूरा करने में प्रयासरत रहते हैं? क्या आप अपनी मसीही गवाही को बनाए रखने के लिए, बिना कोई समझौता किए साहस और दृढ़ता से हर परिस्थिति को सहने के लिए तैयार रहते हैं? क्या इस दूसरे रूपक की शिक्षाओं के समक्ष आप अपने को प्रभु की सच्ची कलीसिया का वास्तविक सदस्य देखते हैं? यदि नहीं, तो प्रभु अभी आपको अवसर प्रदान कर रहा है कि अपनी गलतफहमी से निकलकर, उसके साथ अपने संबंधों को ठीक कर लें; वास्तविकता में परमेश्वर का निवास स्थान, उसका मन्दिर बन जाएं, और अपने अनन्तकाल को सुनिश्चित एवं आशीषित कर लें।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • उत्पत्ति 31-32     
  • मत्ती 9:18-38