ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 24 मई 2022

बाइबल, पाप और उद्धार / The Bible, Sin, and Salvation – 11


Click Here for the English Translation


पाप का समाधान - उद्धार - 7


    पिछले लेख में, उद्धार के लिए धर्म की व्यर्थता के सन्दर्भ में, हमने परमेश्वर के वचन बाइबल में से एक उदाहरण देखा था कि धर्म का अगुवा, परमेश्वर के वचन का विद्वान और शिक्षक होने, तथा समाज में उच्च स्थान रखने के बावजूद, फरीसियों के सरदार नीकुदेमुस के मन में परमेश्वर के सम्मुख अपने धर्मी स्वीकार होने के विषय संदेह था, जिसके निवारण के लिए वह प्रभु यीशु मसीह से मिलने आया था। यहूदियों के इस धर्मी और संभ्रांत धार्मिक अगुवे से प्रभु यीशु मसीह ने तीन बार दो टूक कह दिया कि उसे नया जन्म लेना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना न तो कोई परमेश्वर के राज्य में प्रवेश कर सकता है, और न ही उसे देख सकता है। साथ ही उसे यह भी जता दिया कि यह प्रभु यीशु द्वारा दी जाने वाली कोई नई शिक्षा नहीं है, वरन बाइबल के पुराने नियम खंड, जिसका नीकुदेमुस ज्ञाता और शिक्षक था, में परमेश्वर द्वारा दी गई शिक्षाओं के अनुसार है - केवल शुद्ध मन वाले, न कि धार्मिक क्रिया-कर्म करके भी सांसारिक बातों में लगे रहने वाले, परमेश्वर के साथ संगति करने पाएंगे (भजन 15; 51:6, 10; 73:1; आदि)।

    आज इसी संदर्भ में बाइबल में से एक और उदाहरण देखेंगे, कि जैसे परमेश्वर के वचन का ज्ञाता और उस की व्यवस्था का पालन करने के बावजूद नीकुदेमुस के मन में अपने उद्धार के विषय शंका थी, वैसे ही एक अन्य धनी जवान सरदार द्वारा व्यवस्था की बातों का पालन करने के बावजूद, उसके मन में भी अनन्त जीवन का भागी होने के विषय संदेह था। इस धनी जवान सरदार का वृतांत हमको पहले तीनों सुसमाचारों में मिलता है (मत्ती 19:16-29; मरकुस 10:17-30; लूका 18:18-27)। यहाँ पर हम मरकुस रचित सुसमाचार के लेख को लेकर चलेंगे, किन्तु साथ ही अन्य दोनों वृतांतों में से भी कुछ बातों को देखते जाएंगे। मरकुस रचित सुसमाचार का वृतांत इस प्रकार है:

 

मरकुस 10:17 और जब वह निकलकर मार्ग में जाता था, तो एक मनुष्य उसके पास दौड़ता हुआ 

आया, और उसके आगे घुटने टेककर उस से पूछा हे उत्तम गुरु, अनन्त जीवन का अधिकारी होने के लिये मैं क्या करूं?

मरकुस 10:18 यीशु ने उस से कहा, तू मुझे उत्तम क्यों कहता है? कोई उत्तम नहीं, केवल एक अर्थात परमेश्वर

मरकुस 10:19 तू आज्ञाओं को तो जानता है; हत्या न करना, व्यभिचार न करना, चोरी न करना, झूठी गवाही न देना, छल न करना, अपने पिता और अपनी माता का आदर करना

मरकुस 10:20 उसने उस से कहा, हे गुरु, इन सब को मैं लड़कपन से मानता आया हूं

मरकुस 10:21 यीशु ने उस पर दृष्टि कर के उस से प्रेम किया, और उस से कहा, तुझ में एक बात की घटी है; जा, जो कुछ तेरा है, उसे बेच कर कंगालों को दे, और तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा, और आकर मेरे पीछे हो ले

मरकुस 10:22 इस बात से उसके चेहरे पर उदासी छा गई, और वह शोक करता हुआ चला गया, क्योंकि वह बहुत धनी था

हम अब यहाँ और अन्य संबंधित वृतांतों में दी गई कुछ बातों को देखते हैं:

  • पद 17 - लूका 18:18 से हम देखते हैं कि यह एक सरदार अर्थात, अधिकारी, समाज में उच्च स्थान रखने वाला था; मत्ती 19:20 हमें बताता है कि वह जवान था; और मरकुस 10:22 बताता है कि वह बहुत धनी था। फिर भी यह व्यक्ति सार्वजनिक मार्ग पर जा रहे प्रभु यीशु के पास दौड़ता हुआ आया और उसे आदर मान देते हुए उसके सामने घुटने टेके, उसे “उत्तम गुरु” कह कर संबोधित किया। उसने प्रभु से अपने मन की व्यथा के विषय प्रश्न पूछा “अनन्त जीवन का अधिकारी होने के लिये मैं क्या करूं?”; अर्थात उसे अपने विषय आभास था कि वह अनत जीवन का अधिकारी नहीं है; अभी उसके जीवन में कुछ है जो उसे अनन्त जीवन का वारिस होने से रोक रहा है, और उसका मन, उसका विवेक उसे इसके विषय सचेत कर रहा है। 

  • पद 18 - प्रभु ने उसके प्रश्न का उत्तर देने से पहले उसके मन के अंदर प्रभु के वास्तविक स्थान को उजागर कर दिया। प्रभु ने पलट कर उससे प्रश्न किया, “तू मुझे उत्तम क्यों कहता है? कोई उत्तम नहीं, केवल एक अर्थात परमेश्वर” अर्थात, “मुझे उत्तम गुरु कहकर संबोधित करने के द्वारा क्या तू स्वीकार करता है कि मैं प्रभु परमेश्वर हूँ; एकमात्र जो अनन्त जीवन दे सकता है? प्रभु के प्रश्न के लिए उस जवान के उत्तर पर बहुत कुछ निर्भर था; हम इसे कुछ आगे, जहाँ उसका उत्तर है, वहाँ पर फिर देखेंगे।

  • पद 19 - प्रभु ने अपने बात को आगे जारी रखते हुए उससे आज्ञाओं का पालन करने के विषय कहा। मत्ती 19:18 बताता है कि उस जवान ने प्रभु से प्रश्न किया, “कौन सी आज्ञाएँ?”, जो उसके अंदर विद्यमान उसकी धार्मिकता के प्रति दंभ का सूचक है। उसके उत्तर में प्रभु ने जिन आज्ञाओं का उल्लेख किया वे परमेश्वर द्वारा इस्राएलियों के लिए मूसा में होकर दी गई “दस आज्ञाओं” का भाग हैं। प्रभु ने उन दस आज्ञाओं में से पहली चार आज्ञाओं को, जो मनुष्य के परमेश्वर के प्रति व्यवहार से संबंधित हैं, उससे नहीं कहा; वरन बाद की छः आज्ञाएँ, जो मनुष्य के मनुष्य के साथ व्यवहार से संबंध रखती हैं, केवल उन्हें ही उसके सामने कहा।

  • पद 20 - यहाँ दिया गया उस जवान व्यक्ति का एक वाक्य का संक्षिप्त उत्तर, “हे गुरु, इन सब को मैं लड़कपन से मानता आया हूं” उसके विषय बहुत कुछ प्रकट कर देता है। मत्ती 19:20 में लिखा है कि उस जवान ने स्पष्ट यह भी कहा, “अब मुझ में किस बात की घटी है?” अर्थात उसका विवेक गवाही दे रहा था कि उसका लड़कपन से आज्ञाओं को जानने और मानने का दावा, उसकी अपनी धार्मिकता उसे अनन्त जीवन का अधिकारी बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है। 

    • प्रभु ने उससे कहा था कि उत्तम केवल परमेश्वर है, तू क्यों मुझे उत्तम कहता है? उस जवान द्वारा इसके बाद भी प्रभु को उत्तम कह कर संबोधित करना यह प्रकट कर देता कि वह प्रभु यीशु को परमेश्वर, अनन्त जीवन का स्त्रोत स्वीकार करता है। किन्तु उसने यह नहीं किया; यहाँ पर अब वह उसे “उत्तम गुरु” नहीं, केवल “हे गुरु” संबोधित करता है; अर्थात, उसके लिए प्रभु यीशु आदरणीय तो था, आराध्य नहीं था। वह एक “गुरु” से “ज्ञान” प्राप्त करने आया था, प्रभु से उद्धार का मार्ग सीखने नहीं। यदि वह यीशु को प्रभु स्वीकार करता होता, तो आगे प्रभु द्वारा उसे दिए गए समाधान के प्रति उसकी प्रतिक्रिया भिन्न होती। 

    • उसने यह तो तुरंत कह दिया कि मैं इन आज्ञाओं को लड़कपन से मानता आया हूँ, किन्तु यह नहीं कहा कि “प्रभु इन्हें ही नहीं, वरन पहली चार आज्ञाओं को भी लड़कपन से मानता आया हूँ।” उसका मन, जो उसे उद्धार के विषय बेचैन करता था, यह जानता था कि वह मनुष्यों को दिखाने वाला व्यवहार तो ठीक से निभा रहा है, किन्तु परमेश्वर के प्रति उसका व्यवहार जैसा होना चाहिए, वैसा नहीं है। 

    • उसको लगा होगा कि “बच गया! यदि यीशु ने मुझसे पहली चार आज्ञाओं के लिए भी कहा होता, तो मैं फंस जाता।” किन्तु प्रभु ने उसके सामने एक दर्पण रख दिया था, जिसमें उसे अपनी सच्ची छवि दिख रहे थी, कि वह परमेश्वर की दृष्टि में कैसा दिखता है।

  • पद 21 - उसके इस दिखावे के दोगले जीवन के बावजूद, प्रभु ने उससे फिर भी प्रेम किया; उसका तिरस्कार नहीं किया, वरन उसे उसकी समस्या का समाधान और सिद्धता का मार्ग बता दिया। मत्ती 19:21 से हम देखते है कि प्रभु ने उसे सिद्ध होने के आह्वान के साथ उत्तर दिया, “यीशु ने उस से कहा, यदि तू सिद्ध होना चाहता है; तो जा, अपना माल बेचकर कंगालों को दे; और तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा; और आकर मेरे पीछे हो ले”। अब आगे की प्रतिक्रिया उस जवान के निर्णय पर, उसकी मनसा पर निर्भर थी - वह किस धन को अधिक महत्व देता था, स्वर्गीय धन को अथवा सांसारिक धन को।

  • पद 22 - प्रभु द्वारा दिए गए समाधान, सांसारिक संपत्ति के मोह से निकलकर, यीशु को अपना प्रभु, केवल ‘गुरु’ ही नहीं, मानकर, उसके पीछे हो ले, को सुनकर वह उदास हो गया, उस समाधान को अस्वीकार करके, वह शोक करता हुआ वापस लौट गया। उसके वचन के ज्ञान, वचन के पालन, सारी धार्मिकता, दिखाने को प्रभु के प्रति आदर, आदि के बाद भी उसकी वास्तविकता कुछ और ही थी। धर्म के निर्वाह ने उसके मन को नहीं बदला था, उसका मन वास्तव में परमेश्वर से बहुत दूर था। वह अनन्त जीवन के स्रोत के पास आकर भी, उस स्रोत से प्रेम, अनन्त जीवन का निमंत्रण एवं मार्ग प्राप्त करने के बाद भी, अपने अपरिवर्तित मन के कारण वापस नाशमान संसार और विनाश में लौट गया।  

    • वह एक बाहर से मनुष्यों को प्रसन्न करने वाला जीवन जी रहा था, किन्तु अंदर से परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर पा रहा था, और इसीलिए वह प्रभु यीशु के पास समाधान के लिए आया था।

    • यदि प्रभु उसके लिए वास्तव में “उत्तम गुरु” होता, तो उसके लिए प्रभु की बात को स्वीकार करना अधिक सहज होता। किन्तु यीशु उसके लिए प्रभु नहीं था; केवल एक “गुरु” था। 

    • यदि उसकी धार्मिकता ने उसके मन को बदला होता तो वह परमेश्वर द्वारा दी गई सभी आज्ञाओं का ईमानदारी से पालन कर रहा होता, वह इस बात को प्रकट भी करता, और उसके मन की स्थिति दोष भावना वाली नहीं होती। 

    • जैसे अन्य मनुष्यों के प्रति, उसने प्रभु के प्रति भी बाहर से बहुत आदर दिखाया, किन्तु प्रभु ने उसके सामने उसके मन की स्थिति खोल कर रख दी। 

    • उस सारी धार्मिकता, आज्ञाओं को जानने, उन्हें मानने का दावा करने, स्वर्गीय अनन्त जीवन पाने की इच्छा रखने के बावजूद, मन में वह अभी भी संसार से बंधा हुआ था, और संसार को छोड़ना नहीं चाहता था। उसके धर्म के निर्वाह और वचन के ज्ञान ने उसे संसार के मोह से मुक्ति नहीं दी थी, उसके मन की बेचैनी को शान्त नहीं किया था। 

 

    आज परमेश्वर की दृष्टि में, जिससे कोई बात छुपी नहीं है, आपकी वास्तविक स्थिति क्या है? कहीं आपकी दिखने वाली धार्मिकता और अच्छा सामाजिक व्यवहार एक बाहरी आवरण तो नहीं है, जिसे आप अपने अंदर की परमेश्वर से दूरी को ढाँपने के लिए प्रयोग कर रहे हैं? धर्म और धार्मिक बातों के पालन के बावजूद, परमेश्वर की आज्ञाओं को आदर देने और मानने का दावा करने के बावजूद, वह जवान जानता था कि वह अनन्त जीवन से दूर है; उसके अंदर कमी है, जिसका समाधान आवश्यक है। कहीं आप भी तो उस जवान के समान अपने धर्म, धार्मिकता और कर्मों के द्वारा अपने आप को सही और अनन्त जीवन का अधिकारी समझने का प्रयास तो नहीं कर रहे हैं? जैसे उस जवान के लिए, वैसे ही आपके लिए भी ये सभी प्रयास व्यर्थ होंगे।

    जैसे प्रभु ने उस जवान से उसकी प्रभु को परमेश्वर अस्वीकार करने, उसके मन की दोगलेपन की स्थिति में भी प्रेम किया, वैसे ही वह आपकी वास्तविकता जानने के बावजूद आज आप से भी प्रेम करता है, आपको भी अनन्त जीवन का मार्ग, आपकी समस्या का समाधान देना चाहता है, आपको सिद्धता का मार्ग दिखाना चाहता है। क्या आपने प्रभु यीशु को वास्तव में अपना प्रभु, अपना स्वामी, अपना उद्धारकर्ता माना है? क्या आप उसके कहे के अनुसार करने के लिए तैयार हैं? आप से भी उसका आह्वान है, इस नश्वर संसार और संसार की नाशमान बातों, आकर्षण, संपदा आदि के मोह से निकलकर, सच्चे और समर्पित मन से, स्वेच्छा से यीशु को अपना प्रभु स्वीकार कर लें, उसके पीछे हो लें। उसके पक्ष में लिए गए निर्णय के पल से लेकर अनन्तकाल के लिए आपके दोनों लोक संवर जाएंगे, आप स्वर्गीय सुरक्षा और आशीषों के भागी हो जाएंगे। स्वेच्छा से, सच्चे पश्चाताप और समर्पण के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं स्वीकार करता हूँ कि मैं पापी हूँ और आपकी अनाज्ञाकारिता करता रहता हूँ। मैं स्वीकार करता हूँ कि आपने मेरे पापों को अपने ऊपर लेकर, मेरे बदले में उनके दण्ड को कलवरी के क्रूस पर सहा, और मेरे लिए अपने आप को बलिदान किया। आप मेरे लिए मारे गए, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए तीसरे दिन जी उठे। कृपया मुझ पर दया करके मेरे पापों को क्षमा कर दीजिए, मुझे अपनी शरण में ले लीजिए, अपना आज्ञाकारी शिष्य बनाकर, अपने साथ कर लीजिए।” सच्चे मन से की गई पश्चाताप और समर्पण की एक प्रार्थना आपके जीवन को अभी से लेकर अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय जीवन बना देगी, स्वर्गीय आशीषों का वारिस कर देगी। 


एक साल में बाइबल: 

  • 2 इतिहास 22-24

  • यूहन्ना 8:28-59

**************************************************************

English Translation

The Solution for Sin - Salvation - 7


    In the previous article, in context of vanity of religion for salvation, we saw about a high-ranking religious leader, as an example from God's Word, the Bible. Despite being a religious leader, a scholar and teacher of God's Word, and having a high position in society, Nicodemus, the leader of the Pharisees, knew that he is not righteous before God. Since he had his doubts about his being righteous through the requirements of the religion he was fulfilling, so he came to meet the Lord Jesus Christ about it. The Lord Jesus Christ told this self-righteous and elite religious leader of the Jews three times that he must be born again, because without doing so one cannot enter the kingdom of God or even see it. The Lord also made it clear to him that this was not a new teaching being given by the Lord Jesus, but it was in a teaching of God, given in the Word of God (the present Old Testament section of the Bible), of which Nicodemus was a scholar and teacher. The Lord reminded him that only those with a pure heart, will be able to have fellowship with God (Psalm 15; 51:6, 10; 73:1; etc.), and not those who in trust in fulfilling religious activities and rituals while remaining attached to worldly things.


    Today we will see another example from the Bible in the same context, that just as Nicodemus had doubts about his salvation in spite of knowing the Word of God and following God’s law, so did another wealthy young leader have doubts about his having eternal life despite his religiously observing the words of God’s Law. We find the account of this wealthy young leader in the first three gospels (Matthew 19:16-29; Mark 10:17-30; Luke 18:18-27). Here we'll mainly take the gospel account of Mark for our consideration, but will also look at some things from the other two accounts. The account of the Gospel of Mark is follows:

Mark 10:17 Now as He was going out on the road, one came running, knelt before Him, and asked Him, "Good Teacher, what shall I do that I may inherit eternal life?"

Mark 10:18 So Jesus said to him, "Why do you call Me good? No one is good but One, that is, God.

Mark 10:19 You know the commandments: 'Do not commit adultery,' 'Do not murder,' 'Do not steal,' 'Do not bear false witness,' 'Do not defraud,' 'Honor your father and your mother.' "

Mark 10:20 And he answered and said to Him, "Teacher, all these things I have kept from my youth."

Mark 10:21 Then Jesus, looking at him, loved him, and said to him, "One thing you lack: Go your way, sell whatever you have and give to the poor, and you will have treasure in heaven; and come, take up the cross, and follow Me."

Mark 10:22 But he was sad at this word, and went away sorrowful, for he had great possessions.


Let us now look at some things from this and other related accounts:

  • Verse 17 - From Luke 18:18 we see that he was a “ruler”, or, an official, holding a high position in society; Matthew 19:20 tells us that he was young; And Mark 10:22 states that he was very wealthy. Yet this man came running to the Lord Jesus on the public road and came down on his knees before the Lord in reverence, and addressed Him as "good teacher". He asked the Lord the question about the issue troubling his heart, "Good Teacher, what shall I do that I may inherit eternal life?" Clearly, he knew within himself that he was not yet entitled to eternal life; There was something in his life that was preventing him from inheriting eternal life; his mind, and his conscience were alerting him to this.

  • Verse 18 - Before answering his question, the Lord revealed to him the actual status he had accorded to the Lord in his heart, despite all the external show of reverence. The Lord counter-questioned him, "Why do you call Me good? No one is good but One, that is, God." In other words, the Lord was asking him "By addressing me as ‘Good Teacher’, are you really accepting that I am the Lord God; the one who alone can give eternal life?” Much depended on the young man's answer to the Lord's question; We'll look at this a little later, where the answer young man’s answer is recorded.

  • Verse 19 - The Lord then continued, and asked him to obey the commandments. Matthew 19:18 tells that the young man asked the Lord, "Which ones?", indicating his inner arrogance and pride regarding his righteousness. The commandments that the Lord mentioned in His answer to this young man are part of the "Ten Commandments" given by God to the Israelites through Moses. Take note, in answering the young man, the Lord did not mention the first four of the Ten Commandments, which are related to man's behavior toward God; But only mentioned the latter six commandments, which deal with man's dealings with man.

  • Verse 20 - The short one sentence answer of the young man to this, "Teacher, all these things I have kept from my youth" reveals a lot about him. It is written in Matthew 19:20 that the young man also asked, "What do I still lack?" Implying that his conscience was testifying to him that his claim to have known and obeyed the commandments from his youth, his own sense of righteousness, were not enough to entitle him to eternal life.

    • The Lord had told him that, “why do you call me good; only God is good?” If after this, had the young man continued to address the Lord as “good” it would have shown that he accepts the Lord Jesus as God, the source of eternal life. But he did not; now he no longer addresses him as "good teacher", but only as "Teacher"; i.e., for him the Lord Jesus was worthy of honor, but not of being worshipped. He had come to get "knowledge" or an opinion from a "teacher", not to learn the path of salvation from the Lord. Had he accepted Jesus as Lord, his reaction to the solution given to him by the Lord would have been different too.

    • His immediate response was that “I have been obeying these commandments since childhood”, but did not say that "Lord, I have been obeying not only these, but even the first four commandments also from my youth." His conscience, which was troubling him about his salvation, knew that while he was doing the right things to show men, but his behavior towards God was not as it ought to be.

    • He might have heaved a silent sigh of relief within himself, thinking "Escaped! If Jesus had asked me about the first four commandments as well, I would have been in trouble." But actually, the Lord had placed a mirror in front of him, and shown him his true image, as how he looked to the eyes of God.

  • Verse 21 - Despite this pretentious life of his, the Lord still loved him; He did not despise him, but told him the solution to his problem and the way to perfection. From Matthew 19:21 we see that the Lord had responded by giving him an opportunity to be perfect, "Jesus said to him, "If you want to be perfect, go, sell what you have and give to the poor, and you will have treasure in heaven; and come, follow Me." From here on everything depended on the decision and response of the young man, on his attitude - which wealth did he give more importance to, heavenly wealth or worldly wealth.

  • Verse 22 - He was saddened to hear the solution given by the Lord, that he do away with his attachment of worldly possessions, accept Jesus as his Lord instead of just a ‘teacher’, and start following Him. He rejected that God given solution, and mournfully turned back. Despite his knowledge of God’s Word, his keeping the commandments, all his self-righteousness, his showing respect for the Lord, etc., his inner reality was quite different. His practicing of religion had not changed him from within in his heart and mind; his heart and mind were really far from God. He came to the source of eternal life, and despite receiving love and guidance, the invitation and way to eternal life, from that source, because of his unrepentant heart and mind, returned back into the perishable world and destruction.

    • He was living a life pleasing to men on the outside, but was unable to please God on the inside, and that's why he came to the Lord Jesus for a solution.

    • Had the Lord indeed been the "good teacher" for him, it would have been easier for him to accept the Lord's words. But Jesus was not Lord to him; He was only a "teacher".

    • If his self-righteousness through the practice of his religion had changed his heart and mind, he would not only have been faithfully obeying all the Ten Commandments given by God, but he would also have disclosed this, and his conscience would not have been convicting him as guilty.

    • From outside, as to other people, he showed great respect to the Lord also, but the Lord exposed his actual inner state, and the reality of the ‘respect’ he showed towards the Lord, to him.

    • Despite all that righteousness, knowing the commandments, claiming to obey them, wanting to have heavenly eternal life, in his heart he was still bound to the world, and did not want to leave the world. His practice of religion and knowledge of the Word had not freed him from the attachment of the world, had not quieted his restlessness.

    What is your real position today in the sight of God, from whom nothing is hidden? Is your externally evident righteousness and good social behavior only an outer covering that you are using to cover your inner distance from God? Despite the observance of religion and righteousness, claiming to respect and obey God's commands, the young man knew that he was far from eternal life; it was deficient in his life, and he needed to correct this. Are you, like that young man, trying to think of yourself to be the right and having eternal life through your fulfilling your religion, your own righteousness and good deeds? Just like for that young man, all these efforts will be in vain for you too.


    Just as the Lord loved that young man, even in his inner state of rejection of the Lord and his hypocrisy, he loves you too, despite knowing your reality, and is giving you the way to eternal life, the solution to your problems, the way to perfection, today. Have you actually accepted and received the Lord Jesus to be your Lord, your Master, and your Savior? Are you willing and ready to do as he says? He is calling you to come out of the fatal attraction of this perishing world and the world's perishable things, charms, wealth, etc., and with a sincere and submitted heart, willingly accept Jesus as your Lord, and follow Him. From the moment you decide about this in his favor, both your present and your eternal life will become blessed for eternity, you will become partaker of heavenly protection and blessings. A short prayer said voluntarily with a sincere heart and with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible or not, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 


Through the Bible in a Year: 

  • 2 Chronicles 22-24

  • John 8:28-59

सोमवार, 23 मई 2022

बाइबल, पाप और उद्धार / The Bible, Sin, and Salvation – 10


Click Here for the English Translation


पाप का समाधान - उद्धार - 6


    पिछले लेखों में हम बाइबल की प्रथम पुस्तक, उत्पत्ति के 3 अध्याय में दिए गए प्रथम पाप और उसके परिणामों और प्रभावों के विवरण पर आधारित, पाप के समाधान और उस समाधान से संबंधित तीन महत्वपूर्ण प्रश्नों में से पहले दो, “उद्धार किससे और क्यों”; तथा “व्यक्ति इस उद्धार को कैसे प्राप्त कर सकता है?” को, और उनके निष्कर्षों को विस्तार से देख चुके हैं। हमने देखा कि पाप का मनुष्य जीवन और सृष्टि में प्रवेश परमेश्वर के प्रति अविश्वास, और इस कारण उसकी अनाज्ञाकारिता के द्वारा हुआ। पाप के मानव जीवन में आने और बस जाने के समय न तो कोई धर्म था, न किसी धर्म, और न किसी धार्मिक अनुष्ठान अथवा या रीति की कोई अवहेलना हुई। इसलिए पाप के समाधान के लिए भी किसी भी धर्म की कोई आवश्यकता नहीं है। परमेश्वर द्वारा दिए गए पाप के समाधान में न तो कोई धर्म, और न ही कोई धार्मिक प्रक्रिया सम्मिलित है। परमेश्वर का समाधान, मनुष्य का उसके प्रति विश्वास और उस विश्वास पर आधारित परमेश्वर की सम्पूर्ण आज्ञाकारिता एवं समर्पण पर निर्भर है। इस पूरी प्रक्रिया में मनुष्य को केवल परमेश्वर द्वारा उपलब्ध करवाए गए समाधान को अपने जीवन में कार्यान्वित करना है; उसमें अपनी कोई बात, योजना, विधि आदि नहीं सम्मिलित करनी है, और न ही किसी अन्य मनुष्य की मध्यस्थता अथवा योगदान को सम्मिलित करना है। बिना किसी धर्म अथवा किसी धार्मिक प्रक्रिया को किए, केवल और केवल प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास, समर्पण, और आज्ञाकारिता पर आधारित परमेश्वर द्वारा दिया गया यह सीधा, साधारण समाधान बहुत से लोगों को अटपटा और अस्वीकार्य लगता है, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह अपर्याप्त होगा; अथवा उनके धर्म के काम और धर्म का निर्वाह उन्हें परमेश्वर को स्वीकार्य बनाने के लिए पर्याप्त और उचित है, इसलिए उन्हें और किसी बात की कोई आवश्यकता नहीं है। आज से हम इस धारणा के बारे में तीसरे महत्वपूर्ण प्रश्न पर अपना विचार आरंभ करने के द्वारा देखेंगे। 

    उद्धार से संबंधित तीसरे महत्वपूर्ण प्रश्न, “इसके लिए यह इतना आवश्यक क्यों हुआ कि स्वयं परमेश्वर प्रभु यीशु को स्वर्ग छोड़कर सँसार में बलिदान होने के लिए आना पड़ा?” को देखने से पहले आज से हम परमेश्वर के वचन बाइबल में से तीन बड़े धर्मी और परमेश्वर की व्यवस्था का गंभीरता से पालन करने वाले लोगों के जीवन से देखेंगे कि उनके द्वारा अपने धर्म का निर्वाह, उन्हें उद्धार प्रदान करने और परमेश्वर को स्वीकार्य होने के लिए अपर्याप्त था; स्वयं उनका विवेक उन्हें बता रहा था कि उनकी इस धर्म-परायणता के बावजूद, वे अभी परमेश्वर के सम्मुख खड़े नहीं हो सकते। 

पहला उदाहरण है यहूदियों के उच्च धार्मिक अगुवे, नीकुदेमुस का है:

“यूहन्ना 3:1 फरीसियों में से नीकुदेमुस नाम एक मनुष्य था, जो यहूदियों का सरदार था।

यूहन्ना 3:2 उसने रात को यीशु के पास आकर उस से कहा, हे रब्बी, हम जानते हैं, कि तू परमेश्वर की ओर से गुरु हो कर आया है; क्योंकि कोई इन चिन्हों को जो तू दिखाता है, यदि परमेश्वर उसके साथ न हो, तो नहीं दिखा सकता।

यूहन्ना 3:3 यीशु ने उसको उत्तर दिया; कि मैं तुझ से सच सच कहता हूं, यदि कोई नये सिरे से न जन्मे तो परमेश्वर का राज्य देख नहीं सकता।

यूहन्ना 3:4 नीकुदेमुस ने उस से कहा, मनुष्य जब बूढ़ा हो गया, तो क्योंकर जन्म ले सकता है? क्या वह अपनी माता के गर्भ में दूसरी बार प्रवेश कर के जन्म ले सकता है?

यूहन्ना 3:5 यीशु ने उत्तर दिया, कि मैं तुझ से सच सच कहता हूं; जब तक कोई मनुष्य जल और आत्मा से न जन्मे तो वह परमेश्वर के राज्य में प्रवेश नहीं कर सकता।

यूहन्ना 3:6 क्योंकि जो शरीर से जन्मा है, वह शरीर है; और जो आत्मा से जन्मा है, वह आत्मा है।

यूहन्ना 3:7 अचम्भा न कर, कि मैं ने तुझ से कहा; कि तुम्हें नये सिरे से जन्म लेना अवश्य है।

यूहन्ना 3:8 हवा जिधर चाहती है उधर चलती है, और तू उसका शब्द सुनता है, परन्तु नहीं जानता, कि वह कहां से आती और किधर को जाती है? जो कोई आत्मा से जन्मा है वह ऐसा ही है।

यूहन्ना 3:9 नीकुदेमुस ने उसको उत्तर दिया; कि ये बातें क्योंकर हो सकती हैं?

यूहन्ना 3:10 यह सुनकर यीशु ने उस से कहा; तू इस्राएलियों का गुरु हो कर भी क्या इन बातों को नहीं समझता?” 

    उपरोक्त खंड से हम नीकुदेमुस के बारे में और प्रभु यीशु की बारे में उसके विचारों को देखते हैं:

  • पद 1 - वह एक फरीसी था, और यहूदियों का सरदार था। प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के समय में, फरीसी लोग परमेश्वर के मंदिर को और परमेश्वर की व्यवस्था के अध्ययन तथा शिक्षा को समर्पित जीवन जीने वाले लोगों का समुदाय थे। उनकी जीविका परमेश्वर के मंदिर से थी, और वे परमेश्वर के वचन के अध्ययन, व्याख्या, और लोगों को उसकी शिक्षा देने में समय बिताते थे; और नीकुदेमुस इन फरीसियों का एक प्रधान या सरदार था। उसका यह परिचय बताता है कि वह परमेश्वर के वचन और धर्म की बातों के पालन में कितना संलग्न और उच्च ओहदा रखने वाला होगा। 

  • सामान्यतः, फरीसी लोग प्रभु यीशु मसीह को पसंद नहीं करते थे, उससे बैर, द्वेष रखते थे, क्योंकि प्रभु उनके जीवन के पाखण्ड और दोगलेपन को स्पष्ट प्रकट कर देने और इसके लिए उन्हें उलाहना देने में हिचकिचाता नहीं था। प्रभु उनकी धार्मिकता को भी मानता था; किन्तु उसने यह भी बताया था कि परमेश्वर के सम्मुख उनके स्वीकार्य होने के लिए उनकी यह धार्मिकता अपर्याप्त है “क्योंकि मैं तुम से कहता हूं, कि यदि तुम्हारी धामिर्कता शास्त्रियों और फरीसियों की धामिर्कता से बढ़कर न हो, तो तुम स्वर्ग के राज्य में कभी प्रवेश करने न पाओगे” (मत्ती 5:20)। नीकुदेमुस फरीसियों में अपने ओहदे और साख को भी बनाए रखना चाहता था, और अपने मन की दुविधा का समाधान भी प्रभु से चाहता था। इसलिए वह सब की नज़रों से बचता हुआ, प्रभु से मिलने के लिए रात में आया (पद 2)। 

  • पद 2 हमें यह भी दिखाता है कि फरीसियों का वह सरदार प्रभु यीशु का बहुत आदर करता था - उस धर्म गुरुओं के अगुवे ने प्रभु यीशु को “हे रब्बी” अर्थात “हे गुरु” कहकर संबोधित किया। साथ ही उसने यह भी स्वीकार किया कि:

    • प्रभु यीशु परमेश्वर की ओर से गुरु होकर आया है; 

    • परमेश्वर प्रभु यीशु के साथ है; 

    • यह बात उन चिह्नों से प्रमाणित हो जाती है जो प्रभु यीशु करता था। 

कुल मिलाकर, प्रभु यीशु के प्रति नीकुदेमुस के मन और व्यवहार में बहुत आदर और भक्ति का भाव था। इसी कारण वह प्रभु के पास अपनी समस्या के समाधान के लिए आया था - अपने सारे ज्ञान, समझ, ओहदे, और दूसरों को परमेश्वर के वचन की शिक्षा देने वाला होने के बावजूद, उसका मन शान्त नहीं था; उसे यह निश्चय नहीं था कि वह परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करने भी पाएगा या नहीं - उसके बारे में कही गई उपरोक्त बातों में से किसी ने भी उसे उसके अनन्त भविष्य के बारे में कोई शान्ति या संतुष्टि नहीं दी थी। वह प्रभु से इस उलझन का समाधान जानना चाहता था। 

  • पद 3 में प्रभु यीशु उससे और कोई बात करने के स्थान पर, सीधे उसके मन की बेचैनी को संबोधित करता है, उसे यह जता देता है कि उसकी बेचैनी के बारे में उसे पता है। प्रभु उस धर्म-गुरु को, जो प्रभु यीशु का भी बहुत आदर करता था, स्पष्ट शब्दों में कह देता है, “मैं तुझ से सच सच कहता हूं, यदि कोई नये सिरे से न जन्मे तो परमेश्वर का राज्य देख नहीं सकता” - अर्थात, उसकी धार्मिकता, परमेश्वर के वचन का ज्ञान और समझ, धार्मिक समुदाय में उसका ओहदा, प्रभु यीशु मसीह के प्रति उसका आदर - न तो इनमें से कुछ भी, और न ही ये सब मिलाकर भी, उसके मन की समस्या का समाधान थे। वह अभी तक भी परमेश्वर के राज्य में प्रवेह पाने के लिए योग्य थे, और बिना नया जन्म पाए वह परमेश्वर के राज्य को देख भी नहीं सकता था!

  • पद 4, 5 - नीकुदेमुस प्रभु के प्रत्युत्तर से हक्का-बक्का रह गया। उसके विचारों में “जन्म” का एक ही अर्थ था, और वह उसी के अनुसार प्रभु से प्रश्न करता है, उससे जानना चाहता है कि दोबारा जन्म लेना कैसे संभव हो सकता है? तब प्रभु यीशु उसे “नया जन्म” का अभिप्राय बताता है - नीकुदेमुस जिस जन्म की बात कर रहा था वह शारीरिक जन्म था; प्रभु जिस नए जन्म की बात कह रहा था, वह जल और परमेश्वर के आत्मा द्वारा आत्मिक जन्म था, जो व्यक्ति को स्वेच्छा से, अपने निर्णय के साथ लेना होता है। शारीरिक जन्म स्वाभाविक जन्म है जो मनुष्य शरीर की रीति के अनुसार लेता है; नया जन्म आत्मिक जन्म है जिसके लिए मनुष्य को समझ-बूझ के साथ व्यक्तिगत निर्णय लेना होता है। साथ ही प्रभु यीशु ने यह भी कहा, जब तक कोई नया जन्म न ले “वह परमेश्वर के राज्य में प्रवेश नहीं कर सकता।” लगभग एक ही साथ प्रभु ने दो बार, व्यक्ति के परमेश्वर के राज्य के लिए योग्य गिने जाने के लिए, नए जन्म की अनिवार्यता को कहा। और वह भी एक उच्च धार्मिक अगुवे से जो परमेश्वर के वचन को अच्छे से जानता था, प्रभु का आदर करता था।

  • पद 6, 7 - फिर प्रभु नीकुदेमुस को शारीरिक और नए जन्म के प्रभाव को समझाता है - नया जन्म व्यक्ति का शारीरिक से आत्मिक जन्म है; अविनाशी आत्मा का मरनहार शरीर को छोड़ कर अनन्तकालीन आत्मिक स्थान में परमेश्वर के साथ रहने के लिए तैयार होने का आरंभ। और अब तीसरी बार प्रभु उससे नया जन्म लेने की अनिवार्यता को कहता है। यही दिखाता है कि प्रभु की दृष्टि में यह नया जन्म कितना महत्वपूर्ण और आवश्यक है; हर एक के लिए अनिवार्य है। 

  • पद 8 - प्रभु फिर नया जन्म पा लेने की पहचान एक सांसारिक उदाहरण से देता है - हवा का प्रवाह। हवा दिखती नहीं है, किन्तु उसकी उपस्थिति उसके प्रवाह, उसके प्रवाह से उत्पन्न ध्वनि, और उसके प्रभावों से पता चल जाती है, प्रमाणित हो जाती है। इसी प्रकार जिसने नया जन्म पाया है, जो परमेश्वर के आत्मा और जल से जन्मा है, उसके जीवन में आए हुए परिवर्तन, उसके कार्य, उसके शब्द, बता देते हैं कि उसने नया जन्म पा लिया। 

  • पद 9, 10 - नीकुदेमुस अभी भी असमंजस में है, उसका मन और मस्तिष्क इस अद्भुत और महान तथ्य को ग्रहण नहीं कर पा रहा है, वह फिर इन बातों के प्रति अपने अविश्वास को व्यक्त करता है। तब प्रत्युत्तर में प्रभु उससे एक और उसे हिला देने वाली बात कहता है “तू इस्राएलियों का गुरु हो कर भी क्या इन बातों को नहीं समझता?” अर्थात, “मैं जो तुझ से कह रहा हूँ, वह कोई नई बात नहीं है; वचन में विद्यमान शिक्षा, जिसका तू ज्ञाता और शिक्षक है, उसी को व्यक्त कर रहा हूँ। इसलिए, इस्राएलियों का गुरु होने के नाते, तुझे तो यह बात तुरंत समझ आ जानी चाहिए।” प्रभु यीशु नीकुदेमुस से उस समय उपलब्ध परमेश्वर के वचन, जो वर्तमान बाइबल का पुराना नियम है, उसमें लिखी हुई परमेश्वर के साथ संगति कर पाने के योग्य होने की बात (भजन 15; 51:6, 10; 73:1; आदि) कर रहा था। पुराने नियम की उन शिक्षाओं का सार था परमेश्वर के साथ धार्मिक क्रियाओं और अनुष्ठानों को करने वाले नहीं, वरन केवल शुद्ध मन वाले ही रह सकते हैं। परमेश्वर ने यशायाह 1:1-20 में धार्मिक विधियों को मनाते रहने वाले किन्तु मन और व्यवहार में सांसारिक तथा दुराचारी इस्राएलियों की इस “भक्ति” को अस्वीकार कर दिया; मलाकी 1:10 में ऐसे “धर्म” का निर्वाह करते हुए भी परमेश्वर के विमुख चलने वाले लोगों के लिए परमेश्वर ने कहा, “भला होता कि तुम में से कोई मन्दिर के किवाड़ों को बन्द करता कि तुम मेरी वेदी पर व्यर्थ आग जलाने न पाते! सेनाओं के यहोवा का यह वचन है, मैं तुम से कदापि प्रसन्न नहीं हूं, और न तुम्हारे हाथ से भेंट ग्रहण करूंगा।” नीकुदेमुस से प्रभु यही बात “नया जन्म” लेने के नाम से दोहरा रहा था - जब तक व्यक्ति मन की शुद्धता और समर्पण के साथ परमेश्वर के पास नहीं आएगा, वह परमेश्वर के राज्य में कदापि प्रवेश न करेगा; चाहे वह कितना ही विद्वान, वचन का ज्ञाता और शिक्षक, और धार्मिक क्रिया-कलापों तथा अनुष्ठानों को पूरा करने वाला क्यों न हो, लोगों में कैसा भी ओहदा और सम्मानजनक स्थान क्यों न रखता हो। 

    नीकुदेमुस के साथ प्रभु के वार्तालाप से प्रत्येक व्यक्ति के लिए परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करने के लिए धर्म के निर्वाह और वचन का ज्ञाता होने के स्थान पर प्रभु के प्रति सच्चे मन से पूर्णतः समर्पित, तथा उसका आज्ञाकारी शिष्य होने की अनिवार्यता की शिक्षा हमें मिलती है। आज प्रभु यीशु की अपने शिष्यों तथा सभी लोगों के लिए यही शिक्षा है “अचम्भा न कर, कि मैं ने तुझ से कहा; कि तुम्हें नये सिरे से जन्म लेना अवश्य है” (यूहन्ना 3:7)। संभव है कि आप नीकुदेमुस के समान बहुत धर्मी, बाइबल के विद्वान और ज्ञाता, तथा शिक्षक हों, अपनी इस “धार्मिकता” के कारण समाज और अपने समुदाय में बहुत नाम और स्थान रखते हों, किन्तु नीकुदेमुस के समान ही प्रभु के कहे के अनुसार, आपको भी “नया जन्म” लेना अनिवार्य है; बिना ऐसा किए आप परमेश्वर के राज्य में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। और यदि यह नया जन्म पाना नीकुदेमुस जैसे धर्मी व्यक्ति के लिए अनिवार्य था, तो फिर किसी अन्य “सामान्य” धर्मी व्यक्ति के लिए और कितना आवश्यक तथा अनिवार्य है।

    अपने अनन्तकाल को दांव पर मत लगाइए, जोखिम मत उठाइए। स्वेच्छा, तथा सच्चे और समर्पित मन से पश्चाताप की एक छोटी प्रार्थना आपके लिए स्वर्ग के वे द्वार खोल देगी, जो आपकी अपनी “धार्मिकता” और धार्मिक रीति-रिवाज़ों का निर्वाह करना नहीं खोल सका है। अभी अवसर है, अभी प्रभु से कुछ इस प्रकार से प्रार्थना कीजिए “हे प्रभु यीशु मैं स्वीकार करता हूँ कि मैं पापी हूँ और आपकी अनाज्ञाकारिता करता रहता हूँ। मैं स्वीकार करता हूँ कि आपने मेरे पापों को अपने ऊपर लेकर, मेरे बदले में उनके दण्ड को कलवरी के क्रूस पर सहा, और मेरे लिए अपने आप को बलिदान किया। आप मेरे लिए मारे गए, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए तीसरे दिन जी उठे। कृपया मुझ पर दया करके मेरे पापों को क्षमा कर दीजिए, मुझे अपनी शरण में ले लीजिए, अपना आज्ञाकारी शिष्य बनाकर, अपने साथ कर लीजिए।” इसके विषय अंतिम निर्णय आपका है। 

 

एक साल में बाइबल: 

  • 2 इतिहास 19-21

  • यूहन्ना 8:1-27


******************************************************************

English Translation

The Solution for Sin - Salvation - 6


In previous articles, based on the description of the first sin, its consequences, and its effects, given in chapter 3 of the first book of the Bible, Genesis, we have seen the first two of the three important questions concerning the solution of sin and their conclusions in detail. The questions we have considered are "salvation from whom and why"; and “How can a person attain this salvation?” We have seen that the entry of sin into human life and creation was through disbelief in God, which therefore led to disobeying Him. When sin entered and settled in human life, there was no religion, nor was any religion, or any religious ritual or tradition violated or disregarded. Therefore, there is no place whatsoever for any religion, or of any religious ritual or tradition, to provide the remedy for the problem of sin. Therefore, we see that neither religion, nor any religious process, is involved in the God-given solution of sin. The solution provided by God depends upon man's coming back to faith in Him and restoring the total obedience and submission to God based on that faith, as was in the Garden of Eden before sin. To successfully implement this whole process in his life, man only has to accept and apply the solution provided by God. Man is not to insert and include any of his own point of view, his plan, his method, etc., nor should there be any mediation or contribution of any other human being. This straightforward, simple solution given by God based on faith, submission, and obedience to the Lord Jesus Christ alone, without any religion or any religious process, seems awkward and unacceptable to many because they feel it would be insufficient. Or, they may think that their religious works and the fulfilling of the rituals and traditions of their religion will be sufficient and proper to make them acceptable to God, so they need not worry about doing anything else. Starting today, we will look into this assumption through the third important question.


The third important question regarding salvation is, "Why was it so necessary for this that the Lord Jesus Himself had to leave heaven and come to the world to be sacrificed?" Before we look at the answer to this question from God's Word, from today we will first look at the lives of three very religious people who followed God's Law very diligently, in order to fulfill the requirements of their religion, so that they could be acceptable to God and to have salvation through religion and religious works. But they realised that this was insufficient; their own conscience was telling them that in spite of their religiosity and piety, they were in no condition to stand before God, as righteous and deserving of entry into heaven.


The first example is that of the Jewish high religious leader, Nicodemus:

John 3:1 There was a man of the Pharisees named Nicodemus, a ruler of the Jews.

John 3:2 This man came to Jesus by night and said to Him, "Rabbi, we know that You are a teacher come from God; for no one can do these signs that You do unless God is with him."

John 3:3 Jesus answered and said to him, "Most assuredly, I say to you, unless one is born again, he cannot see the kingdom of God."

John 3:4 Nicodemus said to Him, "How can a man be born when he is old? Can he enter a second time into his mother's womb and be born?"

John 3:5 Jesus answered, "Most assuredly, I say to you, unless one is born of water and the Spirit, he cannot enter the kingdom of God.

John 3:6 That which is born of the flesh is flesh, and that which is born of the Spirit is spirit.

John 3:7 Do not marvel that I said to you, 'You must be born again.'

John 3:8 The wind blows where it wishes, and you hear the sound of it, but cannot tell where it comes from and where it goes. So is everyone who is born of the Spirit."

John 3:9 Nicodemus answered and said to Him, "How can these things be?"

John 3:10 Jesus answered and said to him, "Are you the teacher of Israel, and do not know these things?


From the above section we see the following about Nicodemus and about his thoughts regarding the Lord Jesus:

  • Verse 1 - He was a Pharisee, and the ruler of the Jews. In the time of the Lord Jesus' earthly ministry, the Pharisees were a community of people who lived a life dedicated to the temple of God and to the study and teaching of God's Law. Their livelihood came from God's temple, and they spent time studying God's Word, interpreting it, and teaching it to people; And Nicodemus was an elder or chief of these Pharisees. This introduction of him shows how diligent he would have been in the observance of the Word of God and the things about righteousness, and the high status he had attained because of this.

  • In general, the Pharisees did not like the Lord Jesus Christ, hated Him, were jealous of Him, because the Lord did not hesitate to expose and rebuke the hypocrisy of their lives. The Lord also recognized their righteousness of religious works and observances; but He also pointed out that their this righteousness was insufficient for them to be accepted before God “For I say to you, that unless your righteousness exceeds the righteousness of the scribes and Pharisees, you will by no means enter the kingdom of heaven” (Matthew 5:20). Nicodemus was in a dilemma, he wanted to maintain his position and prestige among the Pharisees, and also wanted the Lord to solve the problem of his conscience. So, for the solution to his dilemma, he came in the night to meet the Lord, avoiding being seen by others (verse 2).

  • Verse 2 also shows us that this leader of the Pharisees had great respect for the Lord Jesus - this leader of those religious leaders addressed the Lord Jesus as "Rabbi" or "Teacher", and also accepted that:

    • The Lord Jesus has come from God as a teacher;

    • God is with the Lord Jesus;

    • This is proved by the signs that the Lord Jesus used to do.

Overall, in Nicodemus's heart and attitude, there was a great deal of respect and devotion toward the Lord Jesus. That's why he had come to the Lord to have his problem solved - since in spite of all his knowledge, understanding, status, and being a teacher of God's Word to others, he was not at peace within himself. He was not sure whether he would be able to enter into the kingdom of God - none of the aforementioned things about him had given him any peace about his eternal destiny. He wanted to know the solution to the dilemma from the Lord.

  • In verse 3, rather than talking to him about any other thing, the Lord Jesus directly addresses the restlessness of his heart, showing to him that He knew what was in his heart. The Lord clearly says to the religious leader, who also had great respect for the Lord Jesus, "Most assuredly, I say to you, unless one is born again, he cannot see the kingdom of God" - that is to say that his righteousness, his knowledge and understanding of the Word of God, his position in the religious community, his respect for the Lord Jesus Christ – neither of these, nor even all of them put together, were the solution to his problem. As yet, he was unfit to enter God’s Kingdom, and could not even see the kingdom of God without being Born Again!

  • Verse 4, 5 - Nicodemus was taken aback by the Lord's response. "Birth" had only one meaning in his thoughts, and accordingly he questions the Lord, wants to know from Him how is it possible to be born again? The Lord Jesus then tells him the meaning of the "new birth" - the birth Nicodemus was referring to was the physical birth; The “new birth” that the Lord was referring to was a spiritual birth by water and the Spirit of God, which everyone has to take voluntarily, with one's own decision. The physical birth is the natural birth which a man undergoes according to the physical processes of the body; The new birth is a spiritual birth for which one has to make individual decisions with due understanding. At the same time, the Lord Jesus also said, "Most assuredly, I say to you, unless one is born of water and the Spirit, he cannot enter the kingdom of God" In the same breath, the Lord twice spoke about the absolute necessity of a new birth in order for a person to be counted eligible for entering the kingdom of God. And that too, the Lord spoke this to a high-ranking religious leader who knew God's Word well, as well as highly respected the Lord.

  • Verse 6, 7 - Then the Lord explains to Nicodemus the effects of the physical and the new birth - the new birth is the birth of a person from physical to spiritual life. The beginning of the imperishable soul preparing to leave the mortal body and getting ready to live with God in an eternal spiritual place. And now for the third time the Lord speaks to him about the new birth being imperative. This shows how important and necessary this new birth, or being “Born Again” is in the eyes of the Lord; it is mandatory for everyone.

  • Verse 8 - The Lord illustrates being Born Again with a worldly example - the blowing of the wind. The wind is not visible, but its presence is known by its activity, its blowing, the sound and effects produced by its blowing, prove its presence and work. Similarly, one who is Born Again, who is born from water and the Spirit of God, the changes in his life, his behavior, his words, show that he is Born Again.

  • Verse 9, 10 - Nicodemus is still confused, his heart and mind are unable to grasp and accept this wonderful and great fact, so he again expresses his disbelief about these things. Then in response the Lord says to him another shocking thing, "Are you the teacher of Israel, and do not know these things?" Implying that “What I am saying to you is nothing new; I am only expressing the teachings present in the Word, of which you know and teach. Therefore, as the teacher of the Israelites, you should be able to understand this immediately.” The Lord Jesus was speaking to Nicodemus of being able to have fellowship with God as written in the Word of God available to him at that time (Psalm 15; 51:6, 10; 73:1; etc.), i.e., the Old Testament of the current Bible. The gist of those Old Testament teachings was that not those who performed religious ceremonies and rituals, but only those with a pure heart could be in fellowship with God. God, in Isaiah 1:1-20 had rejected this "piety" of the worldly and wicked Israelites who only formally observed religious ordinances. In Malachi 1:10, God said to those who lived contrary to God while practicing such a "religion," "Who is there even among you who would shut the doors, So that you would not kindle fire on My altar in vain? I have no pleasure in you," Says the Lord of hosts, "Nor will I accept an offering from your hands." This is what the Lord was repeating to Nicodemus over and over again by asking him to be "Born Again" - unless a person comes to God with a pure mind and complete submission, he will never be able to enter the kingdom of God. No matter how learned he may be, how well he may know and teach the Word of God, and how diligently he may be performing religious activities and rituals, no matter what status and place of honor he holds among the people, and howsoever much he may respect the Lord Jesus.


The Lord's conversation with Nicodemus teaches us the necessity for each person to enter into the kingdom of God through being a faithful and obedient disciple of the Lord, rather than through following religion and having a knowledge of the Word. This is the teaching of the Lord Jesus to His disciples and all people today, “Do not marvel that I said to you, 'You must be born again” (John 3:7). As Nicodemus was, you too may be very religious, be a biblical scholar very knowledgeable, and even a great teacher of the Bible; you may be having a great name and place in society and your community because of your being "religious", but just like it was for Nicodemus, according to what the Lord said, you too must be “Born Again”. Without this you will not be able to enter the kingdom of God. And if this being “Born Again” was necessary for a highly qualified and respected righteous person like Nicodemus, then how much more necessary and imperative it is for any other "normal" righteous person.


Don't put your eternity at stake, don't take the risk. A short prayer of repentance willingly, and with a sincere and submitted heart, will open for you the gates of heaven, that your own “righteousness” and following religious customs have not been able to open for you. Now is the opportunity, if you are not yet Born Again, then a short prayer said voluntarily with a sincere heart and with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible or not, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 


Through the Bible in a Year: 

  • 2 Chronicles 19-21

  • John 8:1-27