ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 20 जुलाई 2022

मसीही सेवकाई में पवित्र आत्मा की भूमिका / The Holy Spirit in Christian Ministry – 1


Click Here for the English Translation

परिचय

परमेश्वर के वचन बाइबल के नए नियम खण्ड की प्रभु यीशु की जीवनी और कार्यों के वर्णन वाली पहली चार सुसमाचारों की पुस्तकों के बाद, पाँचवीं पुस्तक का नाम है “प्रेरितों के काम”। प्रेरितों के काम मसीही विश्वासियों की प्रथम मण्डली, और उस प्रारंभिक मसीही मण्डली के लोगों के साथ घटित घटनाओं एवं संसार में सुसमाचार प्रचार और प्रसार के उनके कार्यों का लेख है। इस पुस्तक का आरंभ प्रभु यीशु मसीह के मृतकों में से पुनरुत्थान के बाद, उनके द्वारा अपने शिष्यों के साथ बिताए गए समय के उल्लेख से होता है। अपने पुनरुत्थान के बाद, प्रभु यीशु चालीस दिन तक अपने शिष्यों के साथ रहा, उन्हें सिखाता रहा, वचन और विश्वास में दृढ़ करता रहा, उनकी आने वाली सेवकाई के लिए उन्हें तैयार करता रहा “और उसने दु:ख उठाने के बाद बहुत से पड़े प्रमाणों से अपने आप को उन्हें जीवित दिखाया, और चालीस दिन तक वह उन्हें दिखाई देता रहा: और परमेश्वर के राज्य की बातें करता रहा” (प्रेरितों 1:3)। अपने बलिदान से पहले साढ़े तीन वर्ष तक प्रभु यीशु अपने शिष्यों को साथ लिए चलता रहा, उसने उन्हें विभिन्न परिस्थितियों से होकर निकलने दिया, बहुत सी शिक्षाएं दीं। उन्हें प्रचार और आश्चर्यकर्म करने के अधिकार भी दिए और जब प्रभु ने शिष्यों को इस कार्य के लिए भेजा (मत्ती 10 अध्याय), तो उन्होंने यह सब किया भी (मरकुस 6:12-13; लूका 10:20)। 


हम इन बातों से यह अभिप्राय ले सकते हैं कि प्रभु के स्वर्गारोहण के समय के आने तक, अब शिष्य शिक्षा और अनुभव के साथ मसीही सेवकाई के लिए जाने के लिए प्रशिक्षित और तैयार थे। किन्तु फिर भी प्रभु यीशु ने स्वर्ग पर जाने से पहले उन्हें एक निर्देश और दिया “और उन से मिलकर उन्हें आज्ञा दी, कि यरूशलेम को न छोड़ो, परन्तु पिता की उस प्रतिज्ञा के पूरे होने की बाट जोहते रहो, जिस की चर्चा तुम मुझ से सुन चुके हो” (प्रेरितों 1:4); “परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ्य पाओगे; और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होगे” (प्रेरितों 1:8)। यह प्रभु की ओर से दिया गया कोई नया निर्देश नहीं था; अपने पकड़वाए जाने से पहले प्रभु यीशु ने शिष्यों से यह प्रतिज्ञा की थी, कि उन के बाद शिष्यों के साथ परमेश्वर पवित्र आत्मा सहायक बनकर रहेगा (यूहन्ना 14 और 16 अध्याय); और यहाँ पर प्रभु इसी प्रतिज्ञा को दोहरा रहा था। 


हम मसीही विश्वासियों के लिए यह बहुत ध्यान देने और विचार करने योग्य बात है कि स्वयं प्रभु यीशु के साथ रहकर, उससे सीखकर, यह सारा प्रशिक्षण और अनुभव प्राप्त करने के बाद भी, प्रभु यीशु ने शिष्यों को सेवकाई पर निकलने से तब तक रुके रहने के लिए कहा, जब तक कि उन्हें परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य, तथा उनका साथ नहीं मिल जाता है। मसीही सेवकाई में परमेश्वर पवित्र आत्मा की भूमिका का यह एक महान और अति महत्वपूर्ण अनुमोदन है; मसीही सेवकाई उनकी सहायता, उनके मार्गदर्शन के बिना नहीं हो पाने के आधारभूत सत्य की पुष्टि है। 


आज बहुत से लोग केवल प्रशिक्षण और किसी बाइबल कॉलेज अथवा सेमनरी से डिग्री प्राप्त कर लेने, या कोई कोर्स कर लेने के द्वारा समझते हैं कि वे अब मसीही सेवकाई के लिए तैयार हैं। और उन्हें लगता है कि वे अपने प्रशिक्षण, शिक्षा, अनुभव, के द्वारा और उनके चर्च या डिनॉमिनेशन में बनाई गई योजनाओं और निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार कार्य करने से तथा उन लोगों से उपलब्ध सहायता एवं साथ के द्वारा मसीही सेवकाई को कर सकते हैं। अवश्य ही वे कुछ प्रचार का कार्य कर सकते हैं, लोगों को अपना ज्ञान दिखा सकते हैं, और ‘मसीही सेवकाई’ के नाम पर कुछ ‘समाज-सेवा’ या कुछ शिक्षा, चिकित्सा, भलाई के कार्य आदि कर सकते हैं। किन्तु यह सब प्रभु के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए, और सुसमाचार के प्रभावी प्रचार और प्रसार के लिए अंततः निरर्थक तथा अप्रभावी ही ठहरता है। हो सकता है कि समाज और लोगों से इसके लिए बहुत सराहना मिले, कुछ पुरस्कार भी मिलें, किन्तु जो प्रभु की ओर से नहीं है, वह प्रभु को स्वीकार्य भी नहीं है, और उसके लिए फलवंत भी नहीं है (मत्ती 7:21-23; मत्ती 15:8, 9, 14)। 


प्रेरितों के काम पुस्तक का यह आरंभिक अध्याय और यहाँ दिए गए प्रभु यीशु के निर्देश दिखाते हैं कि वास्तविक और प्रभावी मसीही सेवकाई, बिना परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य, सहायता, और मार्गदर्शन के संभव नहीं है। आते दिनों में हम मसीही सेवकाई में परमेश्वर पवित्र आत्मा की इसी भूमिका के विषय परमेश्वर के वचन में दी गई शिक्षाओं को देखेंगे, और उनसे सीखेंगे के हम प्रभु के लिए कैसे उपयोगी तथा कार्यकारी हो सकते हैं। यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो आप को अपने उद्धारकर्ता प्रभु के लिए कार्यकारी एवं उपयोगी भी अवश्य ही होना है। और आप यह प्रभु के प्रति पूर्ण समर्पण और आज्ञाकारिता के द्वारा ही कर सकते हैं, जिसमें परमेश्वर पवित्र आत्मा आपका मार्गदर्शक, सहायक, और सामर्थ्य प्रदान करने वाला रहेगा। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 


एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • भजन 26-28 

  • प्रेरितों 22


*******************************************************************

English Translation


Introduction


The New Testament section of the Bible begins with the life, teachings, and works of the Lord Jesus Christ, given in the first four books, also known as the Gospel accounts; this is followed by the fifth book called “The Acts of the Apostles” or “Acts”. This book of Acts is the account of the initial Assembly of the Christian Believers, the Born-Again disciples of the Lord Jesus, their works, their experiences in their ministry, and of the preaching and spread of the Gospel message of salvation by faith in the Lord Jesus by the initial Christian Believers. This book begins with the mention of events following the resurrection of the Lord Jesus from the dead and of His time spent with His disciples till His ascension to heaven. After His resurrection, the Lord Jesus remained with His disciples for forty days, kept on teaching them, establishing them in His Words and in their Faith in Him, preparing them for their coming ministry of preaching the Gospel of salvation to the ends of the earth, “to whom He also presented Himself alive after His suffering by many infallible proofs, being seen by them during forty days and speaking of the things pertaining to the kingdom of God” (Acts 1:3). Before His sacrifice on the Cross, for about three and a half years, the Lord Jesus went around in Israel, from place to place with His disciples, taught them many things, and also allowed the disciples to pass through different circumstances, and experience many situations – all a part of their training for the ministry the Lord was preparing them for. He also gave them the authority and power to preach the gospel and do miraculous works, and when the disciples went out at the behest of the Lord (Matthew chapter 10), then they did all of this (Mark 6:12-13; Luke 10:20).


From these things we can infer that by the time it was time for the Lord Jesus to ascend to heaven, the disciples, through the teachings from the Lord and their experiences, were trained and ready to go out for the ministry intended for them by the Lord. But still, before His ascension, the Lord Jesus gave them a command before His ascension, “And being assembled together with them, He commanded them not to depart from Jerusalem, but to wait for the Promise of the Father, "which," He said, "you have heard from Me” (Acts 1:4); “But you shall receive power when the Holy Spirit has come upon you; and you shall be witnesses to Me in Jerusalem, and in all Judea and Samaria, and to the end of the earth” (Acts 1:8). This was not something new said to them by the Lord; before He was caught for crucifixion, during His last conversation with them, the Lord had promised the disciples, that after His departure, God the Holy Spirit will come and stay with them as their helper (John chapters 14 and 16); and here in Acts, the Lord was only repeating this promise, reminding them of it.


This is something of great importance, something that we Christian Believers need to seriously ponder over and think much about, that although taught and trained by the Lord Jesus Himself, having received all the teachings and experiences with the Lord Jesus, yet, the Lord Jesus asked those disciples to wait till they received the power and presence of the Holy Spirit with them, and only then to go out for the ministry He had appointed them for. This is a great and very important Biblical confirmation of the role of the Holy Spirit in Christian Ministry; it is an affirmation of the fundamental fact that Christian Ministry cannot be carried out without the  presence, guidance, and power of the Holy Spirit.


Many people think that because of completing a training or a degree - graduate or post-graduate, from a Bible College or a Seminary, they are ready for Christian Ministry. They also think that by virtue of their training, education, experience, and with the help of the plans made, goals set, and helps provided to them by their Church or denomination, they can very well do the Christian Ministry. No doubt, they can do some work and some preaching, can exhibit their knowledge, and in the name of Christian ministry can do some ‘social-work’, or do a few things related to education, health, helping the needy people etc. amongst the community. But eventually, in the long run, all of this turns out to be vain and fruitless for fulfilling the purposes of the Lord, for an effective gospel preaching and propagation ministry. It is quite possible that for their works and efforts they may receive a lot of praise and appreciation from the community and the people, they may also be given awards and recognition by the people of the world, but that which is not done in obedience to and according to the guidance of God, is also never acceptable to Him, nor is it ever fruitful for Him (Matthew 7:21-23; 15:8, 9, 14).


This initial chapter of the book of Acts, and the instructions of the Lord given there show that the true and effective Christian Ministry is not possible without the help, guidance, and power of the Holy Spirit. In the previous articles we have seen that Christian Faith and Christian religion are two entirely different things; the Lord Jesus never propounded any religion; nor did He ask His disciples to do so. We have also seen that Biblically speaking, a Christian is not one who fulfils religious rituals, obligations, and ceremonies, but is one who willingly has become a disciple of the Lord Jesus. Being a Born-Again Christian Believer is by the individual’s decision to repent of his sins, ask for the Lord’s forgiveness for them, to accept the Lord Jesus as his Savior, surrender his life to the Lord and be committed to obediently following Him, for whatever he says, and going wherever He sends. God the Holy Spirit residing in the truly Born-Again Christian disciples guides and teaches them for their ministry, and we will be considering the role of the Holy Spirit in Christian Ministry in this new series now. 


If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 26-28 

  • Acts 22




मंगलवार, 19 जुलाई 2022

मसीही विश्वास एवं शिष्यता / Christian Faith and Discipleship – 31


Click Here for the English Translation

मसीही विश्वासी - प्रभु के समान प्रेम रखता है


सुसमाचारों में दिए गए प्रभु यीशु मसीह के शिष्य के गुणों में से यह सातवाँ गुण है कि मसीही विश्वासी, जैसा प्रभु यीशु ने औरों से रखा वैसे ही वह भी प्रेम रखता है। प्रभु यीशु ने क्रूस पर मारे जाने के लिए अपने पकड़वाए जाने से ठीक पहले, शिष्यों के साथ फसह का भोज खाते हुए, उन शिष्यों से कहा, “मैं तुम्हें एक नई आज्ञा देता हूं, कि एक दूसरे से प्रेम रखो: जैसा मैं ने तुम से प्रेम रखा है, वैसा ही तुम भी एक दूसरे से प्रेम रखो। यदि आपस में प्रेम रखोगे तो इसी से सब जानेंगे, कि तुम मेरे चेले हो” (यूहन्ना 13:34-35)। आगे चलकर प्रेरित यूहन्ना ने पवित्र आत्मा की अगुवाई में अपनी पहली पत्री में लिखा, “जो प्रेम नहीं रखता, वह परमेश्वर को नहीं जानता है, क्योंकि परमेश्वर प्रेम है” (1 यूहन्ना 4:8); “और जो प्रेम परमेश्वर हम से रखता है, उसको हम जान गए, और हमें उस की प्रतीति है; परमेश्वर प्रेम है: जो प्रेम में बना रहता है, वह परमेश्वर में बना रहता है; और परमेश्वर उस में बना रहता हैे” (1 यूहन्ना 4:16)।


प्रभु यीशु मसीह ने न केवल अपने शिष्यों से वरन समस्त संसार के सभी लोगों से निःस्वार्थ, और अपने आप को बलिदान कर देने वाला प्रेम किया। प्रभु ने अपने इस प्रेम का उदाहरण यहूदा इस्करियोती को भी अपने साथ साढ़े तीन वर्ष रखने और उसे वही सब सामर्थ्य एवं अधिकार जो प्रभु ने अन्य शिष्यों को दिए थे देने के द्वारा, तथा क्रूस पर से उन्हें यातना देने वालों को भी क्षमा कर देने (लूका 23:34) के द्वारा दिखाया। अपनी पृथ्वी की संपूर्ण सेवकाई के दौरान “कि परमेश्वर ने किस रीति से यीशु नासरी को पवित्र आत्मा और सामर्थ्य से अभिषेक किया: वह भलाई करता, और सब को जो शैतान के सताए हुए थे, अच्छा करता फिरा; क्योंकि परमेश्वर उसके साथ था” (प्रेरितों 10:38)।


आज हमारे लिए भी परमेश्वर पिता ने यही निःस्वार्थ प्रेम दिखाया है, “प्रेम इस में नहीं कि हम ने परमेश्वर ने प्रेम किया; पर इस में है, कि उसने हम से प्रेम किया; और हमारे पापों के प्रायश्चित्त के लिये अपने पुत्र को भेजा” (1 यूहन्ना 4:10)। और प्रभु यीशु ने भी यही निःस्वार्थ, बलिदान वाला प्रेम दिखाया है “परन्तु परमेश्वर हम पर अपने प्रेम की भलाई इस रीति से प्रगट करता है, कि जब हम पापी ही थे तभी मसीह हमारे लिये मरा” (रोमियों 5:8)।


प्रभु चाहता है कि उसके शिष्य भी आपस में तथा संसार के लोगों से ऐसा ही प्रेम रखें; यही संसार के सामने उसके शिष्य होने की पहचान होगी:

  • यदि आपस में प्रेम रखोगे तो इसी से सब जानेंगे, कि तुम मेरे चेले हो” (यूहन्ना 13:35)।

  • सो मैं जो प्रभु में बन्‍धुआ हूं तुम से बिनती करता हूं, कि जिस बुलाहट से तुम बुलाए गए थे, उसके योग्य चाल चलो। अर्थात सारी दीनता और नम्रता सहित, और धीरज धरकर प्रेम से एक दूसरे की सह लो” (इफिसियों 4:1-2)।

  • और यदि किसी को किसी पर दोष देने को कोई कारण हो, तो एक दूसरे की सह लो, और एक दूसरे के अपराध क्षमा करो: जैसे प्रभु ने तुम्हारे अपराध क्षमा किए, वैसे ही तुम भी करो” (कुलुस्सियों 3:13)। 

    यह कर पाना तब तक संभव नहीं है जब तक शिष्य छठे गुण की बात, अपने आप का इनकार करना, और पहले गुण की बात, पूर्ण समर्पण और आज्ञाकारिता के साथ प्रभु यीशु के लिए कार्यकारी एवं उपयोगी होने के लिए प्रतिबद्ध न हो। जब तक किसी में भी किसी भी बात के लिए जरा भी ‘अहं’ है, तब तक व निःस्वार्थ और बलिदान वाला प्रेम नहीं कर सकता है।

 

किसी भी मनुष्य के लिए, अपनी ही सामर्थ्य और योग्यता से, अथवा इच्छा के द्वारा, प्रभु द्वारा कहे गए सातों गुणों में से एक का भी निर्वाह कर पाना संभव नहीं है। किन्तु हम मसीही विश्वासियों के अंदर निवास करने वाला परमेश्वर पवित्र आत्मा हमें सामर्थ्य देता है, हमारा मार्गदर्शन करता है, कि हम अंश-अंश करके अपने प्रभु यीशु की समानता में ढलते चले जाएं (2 कुरिन्थियों 3:18), उसके समान सोचने, रहने, और व्यवहार करने वाले बनते चले जाएं। संसार के दृष्टिकोण से ये सभी गुण दुर्बलता और असफलता के चिह्न हो सकते हैं, किन्तु प्रभु ने इन्हीं गुणों को पहले जी कर दिखाया, तब ही शिष्यों से करने के लिए कहा; और हम जानते हैं कि “इस कारण परमेश्वर ने उसको अति महान भी किया, और उसको वह नाम दिया जो सब नामों में श्रेष्ठ है” (फिलिप्पियों 2:9)। आज इन्हीं गुणों के कारण प्रभु यीशु का नाम वह सर्वश्रेष्ठ तथा सर्वोच्च नाम है “कि जो स्वर्ग में और पृथ्वी पर और जो पृथ्वी के नीचे है; वे सब यीशु के नाम पर घुटना टेकें। और परमेश्वर पिता की महिमा के लिये हर एक जीभ अंगीकार कर ले कि यीशु मसीह ही प्रभु है” (फिलिप्पियों 2:10-11)।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।      


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 23-25 

  • प्रेरितों 21:18-40

*********************************************************************

English Translation

 Christian Believer – Loves as Lord Did

    The seventh characteristic of a disciple of the Lord Jesus, given in the Gospels is that the Christian Believer, loves others as the Lord Jesus did. The Lord Jesus just before being caught for being crucified, while eating the Passover feast with His disciples, said to them, “A new commandment I give to you, that you love one another; as I have loved you, that you also love one another. By this all will know that you are My disciples, if you have love for one another” (John 13:34-35). Later, under the guidance of the Holy Spirit, the Apostle John wrote in his first letter, “He who does not love does not know God, for God is love” (1 John 4:8); and “And we have known and believed the love that God has for us. God is love, and he who abides in love abides in God, and God in him” (1 John 4:16).


The Lord Jesus Christ not only loved His disciples, but all of mankind, with a selfless love, and sacrificed Himself for the salvation of all the people of the whole world. During His time on earth, the Lord Jesus practically demonstrated His love by keeping with Him Judas Iscariot, and giving him the same power and privileges as the other disciples, never exposing or ridiculing him. The Lord also showed this love when He was being crucified, by forgiving those who were tormenting Him at that time (Luke 23:34). It was later written for the Lord Jesus, “how God anointed Jesus of Nazareth with the Holy Spirit and with power, who went about doing good and healing all who were oppressed by the devil, for God was with Him” (Acts 10:38).


God the Father has shown this same selfless love towards us also, “In this is love, not that we loved God, but that He loved us and sent His Son to be the propitiation for our sins” (1 John 4:10). The Lord too has shown this selfless, sacrificial love towards us “But God demonstrates His own love toward us, in that while we were still sinners, Christ died for us” (Romans 5:8). The Lord wants that His disciples should have the same love towards each other, and towards the people of the world; by this will the people of the world recognize them as disciples of the Lord:

  • John 13:35 “By this all will know that you are My disciples, if you have love for one another.

  • Ephesians 4:1-2 “I, therefore, the prisoner of the Lord, beseech you to walk worthy of the calling with which you were called, with all lowliness and gentleness, with longsuffering, bearing with one another in love.

  • Colossians 3:13 “bearing with one another, and forgiving one another, if anyone has a complaint against another; even as Christ forgave you, so you also must do.”

    Doing this is not possible unless a person first fulfills what is stated in the first and the sixth Characteristics of a disciple of Christ, i.e., be fully surrendered and obedient to the Lord and committed to being working and useful for the Lord, and is willing and ready for self-denial for his service towards the Lord. As long as there is even a little bit of ego in a person, he cannot love selflessly with a sacrificial love as the Lord did.


No man is capable of living out even one of these seven characteristics of a disciple of the Lord Jesus, by his own ability and strength. But the Holy Spirit of God residing in the Christian Believers gives us the strength, provides the guidance, so that we are transformed bit by bit into the likeness of the Lord (2 Corinthians 3:18), and we start to think, live, and behave as He did. The world might look upon these seven characteristics as signs of weakness and failure; but the Lord first lived out and demonstrated these characteristics, and only then did He ask His disciples to do likewise. We also know that because the Lord lived them out, “Therefore God also has highly exalted Him and given Him the name which is above every name” (Philippians 2:9). It is for this reason that the name of Lord Jesus is the name above all names, “that at the name of Jesus every knee should bow, of those in heaven, and of those on earth, and of those under the earth, and that every tongue should confess that Jesus Christ is Lord, to the glory of God the Father” (Philippians 2:10-11).


If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 23-25 

  • Acts 21:18-40

सोमवार, 18 जुलाई 2022

मसीही विश्वास एवं शिष्यता / Christian Faith and Discipleship – 30


Click Here for the English Translation

मसीही विश्वासी - क्रूस उठाकर चलने के लिए तैयार रहता है 


सुसमाचारों में दिए गए प्रभु यीशु मसीह के शिष्य के गुणों में से यह छठा गुण है कि मसीही विश्वासी, प्रभु यीशु के कहे के अनुसार, अपना इनकार करते हुए प्रतिदिन अपना क्रूस उठाकर चलने को तैयार रहता है। प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से कहा है:

  • लूका 9:23 उसने सब से कहा, यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे, तो अपने आप से इनकार करे और प्रति दिन अपना क्रूस उठाए हुए मेरे पीछे हो ले
  • लूका 14:27 और जो कोई अपना क्रूस न उठाए; और मेरे पीछे न आए; वह भी मेरा चेला नहीं हो सकता

आज “क्रूस उठाकर चलना” एक मुहावरा बन कर रह गया है, और इससे उसका महत्व बहुत कम हो गया है। लोग किसी भी व्यक्तिगत कठिनाई, संकट, परेशानी, को अपना क्रूस बताने लगे हैं, और कठिनाइयों को झेलने को क्रूस उठाना कहने लगे हैं। किन्तु इसका वास्तविक और सही तात्पर्य बिल्कुल भिन्न है। वाक्यांश “क्रूस उठाकर चलना” के वास्तविक अर्थ को समझने के लिए इसके ऐतिहासिक अभिप्राय एवं प्रयोग को देखना होगा। प्रभु यीशु मसीह की पृथ्वी की सेवकाई के दिनों में क्रूस समाज के सबसे निकृष्ट और जघन्य अपराधियों को एक बहुत क्रूर और पीड़ादायक मृत्यु देने का तरीका था, जिसमें अपराधी बहुत धीरे-धीरे किन्तु अत्यधिक पीड़ा के साथ क्रूस पर टंगे-टंगे मरता था, कई बार उसे मरने में एक दिन से भी अधिक का समय लग जाता। क्रूस पर चढ़ाए जाने से पहले उस अपराधी को कोड़े मारने, पीटने, आदि के द्वारा सैनिक यातनाएं देते थे, फिर उस घायल अवस्था में उसी से उसका काठ का बना भारी क्रूस उठवाकर उसे मारे जाने के सार्वजनिक स्थान पर ले जाते थे, जहाँ पर फिर उसे नंगा कर के उसके हाथों और पैरों को काठ पर ठोक कर, उसे धीरे-धीरे मरने के लिए छोड़ दिया जाता था, और मरने के समय तक उसका उपहास, और उसे यातना देना चलता रहता था। 


इसलिए उस समय के समाज में जब लोग किसी को क्रूस उठाए जाते हुए देखते थे, तो उनके लिए उसमें कुछ बातें निहित और स्पष्ट होती थीं। देखने वाले जानते और समझते थे कि:

  • वह व्यक्ति कोई बहुत जघन्य अपराधी है 

  • उसने कुछ बहुत घृणित और निंदनीय कार्य किए हैं 

  • इस कारण वह निन्दा, उपहास, और मृत्यु दण्ड के योग्य है 

  • जहाँ वह व्यक्ति जा रहा है, वहाँ से अब वह जीवित वापस नहीं आएगा, केवल उसकी लाश ही लाई जाएगी। 


प्रभु यीशु मसीह पर इनमें में से कोई भी बात लागू नहीं होती थी, फिर भी प्रभु ने अपनी ईश्वरीय महिमा, अपने स्वर्गीय वैभव, अपने परमेश्वरत्व के स्तर एवं सम्मान को छोड़ कर, यह सब, मेरे, आपके, और समस्त संसार के सभी लोगों के उद्धार का मार्ग बनाने के लिए, स्वेच्छा से, परमेश्वर पिता की आज्ञाकारिता में (इब्रानियों 10:5-7; यूहन्ना 4:34; 6:38), सहना स्वीकार कर लिया, और सह लिया।


उपरोक्त तथ्यों के आधार पर हम निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि जब प्रभु ने अपने शिष्यों से कहा कि उनके पीछे आने के लिए वे प्रतिदिन अपना क्रूस उठाकर उनके पीछे चलने के लिए तैयार रहें, तो उनका क्या अर्थ रहा होगा। प्रकट है कि प्रभु का अर्थ किसी व्यक्ति के द्वारा अपनी किसी व्यक्तिगत समस्या के लिए कठिनाई अथवा परेशानी का सामना करना नहीं था। स्वाभाविक अर्थ है कि जो भी प्रभु यीशु का शिष्य बनना चाहे, उनका अनुसरण करना चाहे, जैसे परमेश्वर की आज्ञाकारिता में प्रभु ने संसार और समाज से अनुचित और अकारण उपहास, निन्दा और अत्यधिक यातनाएं सहीं, उसी प्रकार वह शिष्य भी, मत्ती 10:16-20 तथा रोमियों 8:17-18 के अनुसार, प्रभु के अनुसरण, परमेश्वर के वचन की आज्ञाकारिता, और सुसमाचार प्रचार  के लिए, प्रतिदिन:

  • अकारण अपमानित होने और निन्दा सहने के लिए तैयार रहे

  • लोगों के हाथों मारे-पीटे, यातनाएं दिए जाने, और दुख उठाने के लिए तैयार रहे 

  • अपने प्राणों तक को बलिदान करने के लिए तैयार रहे (यूहन्ना 16:1-2)


अर्थात, जब प्रभु यीशु का शिष्य प्रभु की सेवकाई के लिए, प्रभु की आज्ञाकारिता में, घर से बाहर निकले तो किसी भी दुर्दशा, अथवा मृतक अवस्था में वापस लौटने के विचार के साथ निकले; और यह उसके लिए एक-दो दिन, अथवा यदा-कदा की नहीं, वरन प्रतिदिन की बात हो। साथ ही उसके अन्दर अपने लिए कोई महत्वाकांक्षा, किसी आदर-सम्मान को पाने, लोगों में कुछ स्तर रखने, अपने आप को किसी योग्य अथवा कुछ समझने की भावना न हो। उसके जीवन का एकमात्र उद्देश्य हर बात और हर परिस्थिति में, उन सभी के द्वारा, केवल परमेश्वर को आदर और महिमा देना होना चाहिएए।

 

 यदि आप प्रभु यीशु मसीह के शिष्य हैं, तो प्रभु यीशु की शिष्यता की इस कसौटी पर आज अपने आप को कहाँ खड़ा हुआ पाते हैं? क्या आप वास्तव में प्रभु यीशु के पीछे चलने में उसके लिए, उसके वास्तविक अर्थ में, अपना क्रूस उठाने के लिए तैयार हैं; या यह आपके लिए केवल एक वाक्यांश है, जिसका वास्तविक निर्वाह आपको संभव नहीं लगता है? क्या अपने आप को प्रभु यीशु का शिष्य कहना आप के लिए एक औपचारिकता निभाना है, या आप सच्चे मन से उसके समर्पित और आज्ञाकारी शिष्य हैं?

 

और यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 20-22 

  • प्रेरितों 21:1-17

*******************************************************************

English Translation

 Christian Believer – Willing to Bear the Cross

    The sixth characteristic of a disciple of the Lord Jesus, given in the Gospels is that the Christian Believer, as stated by the Lord Jesus, is always ready, for the Lord, for self-denial, and be willing to take up his cross daily. The Lord Jesus said to His disciples:

  • Luke 9:23 “Then He said to them all, "If anyone desires to come after Me, let him deny himself, and take up his cross daily, and follow Me.”

  • Luke 14:27 “And whoever does not bear his cross and come after Me cannot be My disciple.”

    Today “carrying the cross” has become a phrase, and people often do not understand its meaning or importance. Usually, now-a-days, if anyone faces any problem, adversity, difficulty, etc., they start calling it their “cross”, and having to pass through any difficult circumstances is called “carrying the cross.” But the actual and true meaning of what the Lord said to His disciples is entirely different from any of this current and popular interpretation of this phrase. To understand the real meaning of this phrase, “carrying or bearing the cross”, we will have to step back in time, and see what it was actually used for in the days of the earthly ministry of the Lord. At the time the Lord Jesus Christ ministered on earth in a physical form, death by crucifixion was meant to be the most gruesome and painful death, and this penalty was given to the most heinous and depraved criminals. The criminal, condemned to death by crucifixion, died a very slow and very agonizing death, while hanging on the cross; and at times it would take him more than one day to die, all this while he hung on the cross, and suffered extremely. Before being crucified, the soldiers would first scourge him severely, and torture him in different ways; then in that wounded condition, the criminal would be made to lift his heavy wooden cross and carry it to the place where he was to be crucified, where he was then stripped naked, his hands and feet were nailed to the cross, and he was left hanging there to gradually die in torment. Till he died, the condemned criminal was subjected to a continual ridicule and verbal abuse; and was taken off the cross only after he had died.

 

Therefore, at that time, when the people of the community saw someone going, carrying a cross, then they knew and understood certain things about that person; that:

  • He is a heinous and depraved criminal

  • He has committed some very serious and deplorable crimes

  • For those crimes he is worthy of ridicule, abuse, and the death penalty

  • Where that person is headed, carrying the cross, from there he will never return; only his dead body might be brought back

    None of the above was true or applicable for the Lord Jesus, but still, the Lord Jesus had left His heavenly glory, majesty, divinity, and honor, and come down to earth, knowing that He will have to suffer all of this. He willingly allowed Himself to be treated in this deplorable manner, for you, me, and for all the people of the world, the entire mankind, in obedience to God the Father (Hebrews 10:5-7; John 4:34; 6:38), so that He could prepare and provide the way of salvation and reconciliation with God for the entire mankind. Also, please bear in mind that when the Lord Jesus had said this phrase to His disciples, He had not yet been crucified; His crucifixion was till a future event. So, the disciples could have only understood the Lord’s statement in context of what they saw happening to others.


On the basis of these facts about crucifixion we can infer what He would have meant when the Lord asked His disciples to be willing to daily bear or carry their cross, in their being willing to follow Him. It is evident that the Lord was not talking about anyone’s individual problems or difficulties here. It is a natural conclusion that what the Lord meant to say was that His follower must be ready and prepared to be obedient to God, and for that obedience be willing to suffer ridicule, abuse, humiliation, and persecution to any extent possible - just as the Lord Jesus was obedient to God and suffered it all. As it says in Matthew 10:16-20 and Romans 8:17-18, a Christian Believer, a true disciple of the Lord should daily be willing to:

  • Be insulted, humiliated, and dishonored without any reason or cause

  • Be ready to be beaten up, persecuted, and made to suffer by the people of the world, even though he has done no wrong

  • Be prepared to be even be killed for being a follower of Christ Jesus (John 16:2).

    In other words, when a committed and obedient disciple of the Lord Jesus, steps out of his house in obedience to the Lord, then he should do so expecting any of the above to happen to him at any time, and that he may not even come back home alive; and this will not be for a day or two, or something that would happen occasionally, but he should expect it to be a daily happening! Moreover, as a disciple of the Lord, he should not harbor any desires or expectations of recognition, honor, status etc. from the people, nor should he think of having any abilities, or have any ambitions and aspirations of being acknowledged and exalted in any way. The aim of his life should always be to glorify God in and through everything.


If you are a disciple of the Lord, then on the basis of this sixth characteristic, by self-evaluation, where do you see yourself to be? Are you really willing and ready to “bear or carry your cross” daily for the sake of the Lord; or is this merely a phrase for you, which you find difficult to live up to, in actual practice? Is being a disciple of the Lord Jesus only the fulfilling of some religious formalities for you; or are you actually a truly committed and obedient disciple of the Lord Jesus?


If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 20-22 

  • Acts 21:1-17