ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शुक्रवार, 26 अगस्त 2022

मसीही सेवकाई और पवित्र आत्मा के वरदान / Gifts of The Holy Spirit in Christian Ministry – 6


Click Here for the English Translation

पुनःअवलोकन, निष्कर्ष, परमेश्वर की कार्य-विधि, और शैतान की भ्रामक युक्तियाँ  


मसीही सेवकाई और जीवन में पवित्र आत्मा के वरदानों से संबंधित इस श्रुंखला में हमने पिछले कुछ लेखों में इस विषय की आधारभूत बातों को देखा और समझा है। इन आधारभूत बातों की सही समझ के आधार पर ही पवित्र आत्मा के वरदानों से संबंधित शिक्षाओं को समझना, उनके सही या गलत होने की पहचान करने, पवित्र आत्मा के वरदानों के सही उपयोग के बारे में समझने, और गलत शिक्षाओं से बचने को समझा और पहचाना जा सकता है। इसलिए, इन बातों में और आगे बढ़ने से पहले हम आज के लेख में अभी तक के लेखों का पुनः अवलोकन करके उनका सारांश देख लेते हैं, तथा परमेश्वर की कार्य-विधि और शैतान की भ्रामक युक्तियों, जिनका उपयोग वह परमेश्वर के कार्यों को बिगाड़ने के लिये करता है, का भी पुनः अवलोकन कर लेते हैं।


 पुनःअवलोकन:

 मसीही जीवन और सेवकाई में परमेश्वर पवित्र आत्मा द्वारा मसीही विश्वासियों को दिए गए वरदानों की इस अध्ययन शृंखला में हम अभी तक उन आधारभूत बातों को देखते आए हैं, जिनकी समझ और विचार रखना, के लिए अनिवार्य है। इस संदर्भ में हम अभी तक देख चुके हैं कि:

  • परमेश्वर स्वयं कार्यशील है और अपने लोगों को भी कार्यशील देखना चाहता है। 

  • परमेश्वर ने लोगों को मसीही विश्वास में निठल्ले होने तथा निष्क्रिय एवं निष्फल रहते हुए परमेश्वर की आशीषों को उपयोग करते रहने के लिए नहीं लिया है। 

  • परमेश्वर ने प्रत्येक मसीही विश्वासी द्वारा परमेश्वर के लिए करने के लिए कुछ न कुछ कार्य निर्धारित किए हैं। 

  • परमेश्वर द्वारा निर्धारित किए गए इन कार्यों को सुचारु रीति से करने के लिए परमेश्वर पवित्र आत्मा स्वतः ही प्रत्येक मसीही विश्वासी को उस कार्य के लिए उपयुक्त कोई न कोई वरदान अवश्य देता है। 


साथ ही हमने मसीही विश्वासी के जीवन और सेवकाई में परमेश्वर पवित्र आत्मा की भूमिका के संदर्भ में यह भी देखा है कि मसीही विश्वास में आते ही तुरंत ही उसी पल से हर विश्वासी के अन्दर पवित्र आत्मा आकर निवास करने लगता है; इसके किसी को लिए कोई अलग से प्रार्थना या प्रयास नहीं करना पड़ता है। यह मसीही विश्वास में आने के साथ ही, परमेश्वर द्वारा निर्धारित की गई और स्वतः ही होने वाली स्वाभाविक प्रक्रिया है। इससे संबंधित जो दूसरी महत्वपूर्ण बात हमने देखी थी वह थी कि व्यक्ति में पवित्र आत्मा की उपस्थिति उस व्यक्ति के बदले हुए जीवन और उसमें दिखने वाले आत्मा के फलों (गलातीयों 5:22-23) के द्वारा प्रमाणित होती है, न कि बाइबल के बाहर की विचित्र हरकतों, उछल-कूद, शोर-शराबे आदि के व्यवहार से, अथवा चिह्न-चमत्कार आदि करने के द्वारा।


निष्कर्ष:

शैतान का उद्देश्य सदा ही परमेश्वर के कार्य में बाधाएं डालना और उसकी योजनाओं को असफल करने के प्रयास करना रहता है। क्योंकि परमेश्वर मसीही विश्वासियों में होकर संसार में और संसार के लोगों के समक्ष अपने कार्य करता है, इसलिए परमेश्वर के कार्यों को बाधित करने के लिए शैतान मसीही विश्वासियों को व्यर्थ की बातों में उलझा कर रखता है जिससे वे अपने निर्धारित कार्य न कर सकें, और उसके द्वारा फैलाई जाने वाली भक्तिपूर्ण प्रतीत होने वाली किन्तु वास्तविकता में भरमाने वाली युक्तियों में उलझे रह कर समय बर्बाद करते रहें। अपने इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए वह मसीही विश्वासियों को जाने-अनजाने में परमेश्वर का अनाज्ञाकारी भी बना कर रखता है; उन्हें परमेश्वर के वचन के अध्ययन और आज्ञाकारिता के स्थान पर मनुष्यों, मतों और डिनॉमिनेशंस की शिक्षाओं और प्रचार का पालन करने वाला बनाए रखता है। यह समझते हुए कि वे परमेश्वर के लिए, या परमेश्वर की ओर से कार्य कर रहे हैं, वे अपनी ही धारणाओं, इच्छाओं, और मनुष्यों की मन-गढ़न्त बातों तथा गलत शिक्षाओं के अनुसार कार्य करते रहते हैं, और अन्ततः उनके सभी कार्य और प्रयास व्यर्थ एवं निष्फल होते हैं। 


शैतान की एक और कार्य-विधि है मसीही विश्वासी को उसके वरदानों और उनकी उपयोगिता के बारे में अनभिज्ञ रखना, या उन्हें ठीक से उपयोग नहीं करने देना, उनके बारे में उसे गलत शिक्षाओं में फंसा देना, जिससे कि वे प्रभावी न हो सकें।

 

परमेश्वर की कार्य-विधि:

परमेश्वर ने सदा ही समस्त मानवजाति की भलाई के लिए ही कार्य किया है। जब पृथ्वी पर पाप  बहुत बढ़ गया, और परमेश्वर ने जल-प्रलय के द्वारा पापी मनुष्यों के नाश की ठान ली, तब भी उसने उनके लिए जो पापों से पश्चाताप कर लें, उसकी चेतावनियों को मान लें, अपनी बुराई से पलट जाएं, उनके बचाए जाने के लिए नूह के द्वारा एक जहाज़ बनवाया; किन्तु नूह और उसके परिवार को छोड़ और किसी ने परमेश्वर की नहीं सुनी, संसार के लोगों ने परमेश्वर की चेतावनियों को गंभीरता से नहीं लिया, और जल-प्रलय में नाश हो गए।

 

जब परमेश्वर अब्राहम को मूर्तिपूजकों में से निकालकर कनान में लेकर आया, तो अब्राहम को दी गई परमेश्वर की प्रतिज्ञा में भी समस्त पृथ्वी की भलाई की योजना थी। उस समय, “यहोवा ने अब्राम से कहा, अपने देश, और अपनी जन्मभूमि, और अपने पिता के घर को छोड़कर उस देश में चला जा जो मैं तुझे दिखाऊंगा। और मैं तुझ से एक बड़ी जाति बनाऊंगा, और तुझे आशीष दूंगा, और तेरा नाम बड़ा करूंगा, और तू आशीष का मूल होगा। और जो तुझे आशीर्वाद दें, उन्हें मैं आशीष दूंगा; और जो तुझे कोसे, उसे मैं शाप दूंगा; और भूमण्डल के सारे कुल तेरे द्वारा आशीष पाएंगे” (उत्पत्ति 12:1-3)।

 

जब परमेश्वर ने अब्राहम के वंशजों, इस्राएलियों को अपने लोग होने के लिए चुना, तो उनमें होकर सच्चे परमेश्वर के विमुख एवं अनाज्ञाकारी हो चुके संसार के लोगों के सामने अपनी भलाई, अपने लोगों की देखभाल, और उनमें होकर अपनी सामर्थ्य तथा सार्वभौमिकता को दिखाया। किन्तु उसके सभी प्रमाणों के बावजूद संसार ने इस्राएल के परमेश्वर को नहीं अपनाया, वरन उलटे इस्राएल ने ही संसार की बातों को अपना लिया और परमेश्वर से दूर चला गया।

 

उसका हर रीति से तिरस्कार किए जाने के बावजूद, फिर भी परमेश्वर सभी की देखभाल करता रहता है, सभी मनुष्यों को उसकी सृष्टि का उपयोग करने देता है, सभी की आवश्यकताओं को पूरा करता रहता है “जिस से तुम अपने स्‍वर्गीय पिता की सन्तान ठहरोगे क्योंकि वह भलों और बुरों दोनों पर अपना सूर्य उदय करता है, और धर्मियों और अधर्मियों दोनों पर मेंह बरसाता है” (मत्ती 5:45)। प्रभु यीशु मसीह में होकर भी परमेश्वर ने किसी जाति-विशेष, अथवा कुछ विशेष लोगों के लिए नहीं, परंतु समस्त मानवजाति के पापों की क्षमा, उद्धार, और परमेश्वर के साथ मेल-मिलाप कर लेने और अनन्तकाल के लिए परमेश्वर की संतान बनकर उस के साथ स्वर्ग के निवासी होने के लिए मार्ग बनाकर दिया।

 

परमेश्वर के कार्यों और वरदानों के संबंध में यह एक बहुत महत्वपूर्ण सिद्धांत है, कि परमेश्वर का हर कार्य, हर आशीष, हर योजना, उसके द्वारा प्रदान की जाने वाली हर सामर्थ्य, कभी भी किसी व्यक्ति विशेष के लिए ही नहीं होती है, वरन उस व्यक्ति में होकर सभी की भलाई और उन्नति के लिए, संसार के लोगों को परमेश्वर के बारे में बताने, उसकी ओर आकर्षित करने, और उसकी निकटता में लाने के लिए होती है। परमेश्वर द्वारा दी जाने वाली बातों और सामर्थ्य से संबंधित इस मौलिक सिद्धांत की कभी अनदेखी नहीं करनी चाहिए, अन्यथा बहुत सी गलतियों में पड़ जाएंगे। और पवित्र आत्मा द्वारा दिए जाने वाले वरदानों को लेकर शैतान ने बहुत से लोगों को, विशेषकर उनको जो पवित्र आत्मा के नाम से गलत शिक्षाओं को सिखाते और फैलाते हैं, इसी गलती में फंसा रखा है।

 

शैतान की भ्रामक युक्तियाँ:

यदि आप थोड़ा सा भी विचार करें तो यह तुरंत ही प्रकट हो जाता है कि ये गलत शिक्षाएं फैलाने वाले लोग जिन पवित्र आत्मा के वरदानों और सामर्थ्य की बातें करते हैं, जिन्हें मांगने और पाने के लिए सिखाते हैं, वे सभी व्यक्ति द्वारा अपने उपयोग के लिए या व्यक्ति की प्रतिष्ठा और सामाजिक अथवा मण्डली में स्तर को बढ़ाने, लोगों से प्रशंसा पाने, व्यक्ति के अहम को बढ़ाने वाले होते हैं। दुख की बात यह है कि इन सभी वरदानों को भी परमेश्वर पवित्र आत्मा ने मण्डली तथा लोगों की भलाई के लिए दिया है, किन्तु जिस प्रकार से और जिस स्वरूप में ये लोग उन वरदानों को प्रस्तुत करते हैं, उससे उनकी वास्तविक उपयोगिता एवं दिए जाने का उद्देश्य भ्रष्ट हो जाता है।

 

यह भक्ति और आत्मिकता के भेष में ढाँप कर, शैतान की कुटिलता और झूठ को लोगों में बैठा देने और फैला देने का तरीका है। शैतान के इस चंगुल में फँस कर वे लोग अपने इन वरदानों को व्यर्थ कर देते हैं, और जिनकी सेवकाई के लिए ये वरदान थे, वे लोग निष्क्रिय तथा निष्फल हो जाते हैं, अपनी आशीषों को गँवा देते हैं। उनके लिए वह दिन और समय कितना भयानक और हृदय-विदारक होगा, जब मत्ती 7:23 के अनुरूप, प्रभु यीशु मसीह उनसे कहेगा, “मैं ने तुम को कभी नहीं जाना, हे कुकर्म करने वालों, मेरे पास से चले जाओ”। यदि उन्होंने परमेश्वर के वचन को गंभीरता से लिया होता, मनुष्यों की धारणाओं और मन-गढ़न्त बातों के अनुसार नहीं वरन बाइबल की बातों के अनुसार सीखा होता, स्वीकार करने से पहले सभी शिक्षाओं को बारीकी से जाँचा-परख होता, तो वे कभी शैतान की इन चालों में नहीं फँसते, परमेश्वर पवित्र आत्मा उन्हें वचन की सच्चाइयों को दिखाता, बताता, और समझाता। किन्तु उन्होंने परमेश्वर के वचन के स्थान पर मनुष्यों की बातों को अधिक महत्व दिया, और अपनी सेवकाई व्यर्थ कर ली, अपनी अनन्तकालीन आशीषें गँवा दीं।

 

यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो पवित्र आत्मा के वरदानों से संबंधित अपने विचारों, मान्यताओं, और धारणाओं को परमेश्वर के वचन से जाँच-परख लें, और सुनिश्चित कर लें कि आप किसी गलत शिक्षा अथवा मनुष्य की गढ़ी हुई बातों में नहीं फंसे हुए हैं, वरन वचन की खराई और सही शिक्षा में ही स्थापित हैं। समय रहते सुधार न करने के परिणाम, वर्तमान में तथा अनन्तकाल के लिए, बहुत हानिकारक हो सकते हैं। प्रभु द्वारा मत्ती 7:23 में तथा उन पाँच मूर्ख कुँवारियों से कही गई बात को स्मरण कीजिए - बाद में सुधार का प्रयास करने से उन्हें कुछ लाभ नहीं हुआ, वे प्रभु से दूर ही रहे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 119:89-176 

  • 1 कुरिन्थियों 8

********************************************************************

English Translation

Review; Conclusion; God’s Methodology; Satan’s Deception


In this ongoing series on the Gifts of the Holy Spirit in Christian Believer’s life and ministry, in the last few articles, we have seen and considered some very fundamental and necessary things relevant to this topic. Only by having a proper and correct understanding about these fundamental things can we understand the teachings about the gifts of the Holy Spirit; know and identify whether those teachings are correct or not; learn about properly using the gifts of the Holy Spirit; and see how we can stay safe and away from the wrong teachings. Therefore, before proceeding any further on this topic, in today’s article we will review these past articles, see their conclusion, recall God’s way of working, and review the deceptive devices of Satan that he uses to disrupt God’s work.


Review:

In context of the fundamental teachings relevant to the gifts of the Holy Spirit in Christian life and ministry, so far, we have seen that:

  • God is always at work and wants to see His people working as well.

  • God has not called people into Christian Faith to live an inactive, lazy life, using the blessings of God without doing any work.

  • God has assigned some work or the other to each and every Christian Believer.

  • God the Holy Spirit, on His own, gives some gift or the other to every Christian Believer, so that they may carry out their assigned work and ministry in a worthy and effective manner.  


We have also seen that God the Holy Spirit comes to reside in every Christian Believer from the very moment they are saved, and no true Christian Believer has to do anything extra to have the Holy Spirit come and reside in him - this is an automatic, God ordained and given process, that comes into effect at the moment of salvation of every person. The second important thing that we had seen was that the proof of the Holy Spirit residing in a person is the changed life of the person and the presence of the fruits of the Holy Spirit (Galatians 5:22-23) in the life and behavior of that person. Contrary to the popular, often and emphatically stated notions, the unBiblical odd behavior and bodily actions, repetitively making odd noises that cannot be understood, or claims of doing signs and wonders etc., are not the proofs of the presence of the Holy Spirit in a person, Biblically.


Conclusion:

Satan’s purpose is to always and, in whichever way possible, obstruct God’s plans and try to make them fail through his some device or the other. Since God works in the world and before the people of the world through the Christian Believers, therefore, to obstruct God’s working, Satan tries to keep the Christian Believers involved and occupied with vain things, so that they are kept away from doing their God assigned work and ministry. One of Satan’s tricks is to keep people attracted to and occupied with false teachings, wrong doctrines, and unBiblical things, that appear to be godly, reverent, and righteous, but actually are not. By getting them occupied in these vain unBiblical things he not only wastes the time and efforts of the Believers, but even makes them disobedient to God and His Word; into people who give more importance to the preaching and teaching of men, sects and denominations, instead of studying and obeying God’s Word. People, assuming that they are working for God, or on God’s behest, keep on doing things and works according to their own concepts, notions, desires, contrived teachings and false doctrines devised, preached, and taught by men; and eventually all their efforts and works will turn out to be vain and fruitless.

 

One more device of Satan is to keep a Christian Believer unaware of his gifts of the Holy Spirit and about the practical efficacy and utility of those gifts in his life. Satan tries his best to either keep the Believer unaware, or to obstruct his using the gift properly, or to entangle him in wrong teachings about the gift to render him ineffective.


God’s Methodology:

God has always worked for the benefit of the entire mankind. When sin abounded on earth and God had to decide to destroy man through the flood, even at that time for those who would repent of their sins, heed to His warnings, turnaround from their evil ways, He had Noah build an Ark to save them. But other than Noah and his family, no one else listened to God or paid heed to His warnings; people of the world did not take His warnings seriously and perished in the flood.


When God brought Abraham out of the pagans into Canaan, the promise God gave to Abraham was for the benefit of the entire mankind. At that time, “Now the Lord had said to Abram: "Get out of your country, From your family And from your father's house, To a land that I will show you. I will make you a great nation; I will bless you And make your name great; And you shall be a blessing. I will bless those who bless you, And I will curse him who curses you; And in you all the families of the earth shall be blessed."” (Genesis 12:1-3).


When God chose the descendants of Abraham, the Israelites, to be His people, through them He demonstrated to the people of the world gone astray from the one true God, His goodness, His care for His people, and His universal power and control over everything. But despite all the proofs He showed through Israel, the world did not accept the God of Israel. Instead, Israel adopted the ways and worship of the world and went astray from God.

 

But still, despite being despised and rejected by man in every possible way, God continues to take care of mankind. He allows all people to make use of His creation, and continues to provide for their needs, “that you may be sons of your Father in heaven; for He makes His sun rise on the evil and on the good, and sends rain on the just and on the unjust” (Matthew 5:45). Even through the Lord Jesus Christ, God has not provided for just a particular race or people, but for the entire mankind, the way for receiving forgiveness of sins, salvation, reconciliation with God, and the right to spend eternity with God as His children.


This is a very important characteristic of all of God’s works and gifts, that every work of God, every blessing, every plan, every power given by Him, is never ever for any particular person’s personal use and benefit. Rather, it is always for the benefit and growth of others, through that person; it is for providing the recipient of the gift the opportunity to tell the people about God, to attract them towards Him, so that they too may be saved. This is a very important fundamental principle related to God’s giving His power and gifts to men, which should never be overlooked or ignored; else, we will fall into many wrong doctrines and false teachings. Unfortunately, Satan has trapped many people into his wrong doctrines and teachings about the gifts of the Holy Spirit; and these wrong doctrines and false teachings are being preached and spread with impunity.


Satan’s Deceptive Devices:

If you pay some attention and consider it with a little bit of seriousness, it immediately becomes apparent that gifts of the Holy Spirit that these people who preach and teach wrong things about the Holy Spirit talk about and emphasize that people should strive to receive, have one thing in common. All of the gifts they emphatically preach and talk about are the ones which they can use for themselves, can use to gain status and honour in the congregation and society, can gain personal benefits through them; and they all can serve to pump up a person’s ego. The sad thing is that these gifts have been given by the Holy Spirit for the benefit of the people and congregation, as is written about them in God’s Word. But the way these gifts are presented and used by these people, that destroys the purpose and utility of these gifts.

 

This is a devious trick of Satan to spread and seat his falsehood into the hearts and minds of people by presenting it as an act of godliness and spirituality. So many people have rendered ineffective and vain their gifts, by having fallen prey to Satan’s devices; they have become fruitless and useless for God, and have lost their eternal benefits. How terrible and heart-breaking will be the day for them when as in Matthew 7:23, they will get to hear from the Lord Jesus Christ, “I never knew you; depart from Me, you who practice lawlessness!” If they had taken God’s Word seriously, if they had learnt not man-made teachings and doctrines but what God has said in His Word, if they had carefully examined and evaluated all teachings and doctrines carefully from God’s word before accepting any of them, then they would never have fallen prey to Satan’s devices. God the Holy Spirit would have taught them the eternal truths of God’s Word; shown, told, and explained the right teachings and doctrines to them. But they chose to pay attention to the teachings and practices of men, and ended up wasting away their ministry and loosing their eternal blessings.


If you are a Christian Believer, then please closely examine and evaluate your beliefs, understanding, concepts, and notions about the Holy Spirit, His working, and His gifts, from the Word of God and ensure that you are not into any man-made doctrines and contrived teachings, but are firmly established in the true, tried and tested teachings and doctrines of the Bible. Make the necessary corrections while you have the time and opportunity, else it could be very harmful and painful for your eternity. Never forget what the Lord said in Matthew 7:23 and the parable of the ten virgins - the five foolish ones could never retrieve what they lost because of their carelessness and not doing the right thing while they had the time; they were never accepted in.


If you are still thinking of yourself as being a Christian, a child of God, entitled to a place in heaven, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start learning, understanding, and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 119:89-176 

  • 1 Corinthians 8



गुरुवार, 25 अगस्त 2022

मसीही सेवकाई और पवित्र आत्मा के वरदान / Gifts of The Holy Spirit in Christian Ministry – 5


Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा का प्रमाण - आज्ञाकारिता, या चिन्ह और चमत्कार?

 

पिछले लेख में हमने देखा है कि मनुष्य द्वारा परमेश्वर को प्रसन्न करने और उसके कार्य करने के लिए परमेश्वर की दृष्टि में परमेश्वर की आज्ञाकारिता का ही सर्वोपरि स्थान है। हम यह भी देख चुके हैं कि परमेश्वर अपने सभी अनुयायियों से कुछ न कुछ कार्य चाहता है, और उसने वे कार्य पहले से ही निर्धारित भी किए हुए हैं, तथा उस सेवकाई के लिए उपयुक्त सामर्थ्य एवं योग्यता प्रदान करने के लिए मसीही विश्वासी में सर्वदा निवास करने वाला परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रत्येक मसीही विश्वासी को आवश्यक वरदान भी देता है। यह बाइबल का स्थापित तथ्य है कि उद्धार पाते ही, वास्तविकता में नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी बनते ही, उसी पल से परमेश्वर पवित्र आत्मा उद्धार पाए हुए व्यक्ति में आकर निवास करने लग जाता है; और व्यक्ति में उनकी उपस्थिति उस व्यक्ति के बदल हुए जीवन तथा पवित्र आत्मा के फलों के दिखने लग जाने के द्वारा प्रमाणित हो जाती है (मत्ती 7:15-20)। ये सभी परमेश्वर द्वारा पूर्व-निर्धारित और उसकी योजना के अनुसार दी जाने वाली बातें हैं, जिनके लिए किसी भी उद्धार पाए हुए जन को अलग से कोई प्रयास अथवा प्रार्थनाएं करने की आवश्यकता नहीं है।

 

किन्तु फिर भी पवित्र आत्मा के नाम से अनेकों प्रकार की गलत शिक्षाएं और अनुचित धारणाएं बताने-सिखाने वाले लोग, मसीही विश्वासी में पवित्र आत्मा के होने को लेकर लोगों में भ्रम और संदेह उत्पन्न करते रहते हैं, और पवित्र आत्मा की उपस्थिति प्रमाणित करने के लिए व्यक्ति में विभिन्न बातों के होने की अनिवार्यता को सिखाते हैं, नाहक उन पर बल देते रहते हैं। इन गलत शिक्षाओं को सिखाने वाले लोगों द्वारा कही जाने वाली बातों में से एक है पवित्र आत्मा पाए हुए व्यक्ति में अद्भुत चिह्न और चमत्कार करने की सामर्थ्य होना। निःसंदेह चिह्न और चमत्कार करने की सामर्थ्य देना परमेश्वर पवित्र आत्मा द्वारा दिए जाने वाले वरदानों में से एक है; किन्तु बाइबल में ऐसी कोई शिक्षा नहीं है कि यह वरदान प्रत्येक मसीही विश्वासी को दिया जाएगा, या, किसी व्यक्ति में इस गुण की उपस्थिति उसमें पवित्र आत्मा होने का प्रमाण है। वरन, इसके ठीक विपरीत, परमेश्वर ने पुराने और नए नियम, दोनों में अपने लोगों को सचेत किया है कि वे चिह्न और चमत्कारों के द्वारा लोगों को भरमाने और परमेश्वर से दूर कर देने वालों से सावधान रहें, उनके छल में फंस न जाएं, और परमेश्वर के वचन को ही वास्तविकता को जाँचने की खरी कसौटी के समान प्रयोग करें।


यह न केवल बाइबल का, वरन सामान्य जीवन का भी एक व्यावहारिक सत्य है कि शैतान और उसके दूत भी अद्भुत कार्य, चिह्न और चमत्कार, जादू-टोना, भावी कहना, आदि करने की सामर्थ्य रखते हैं और इनके द्वारा लोगों को प्रभावित करते हैं, अपने वश में लाते हैं, और परमेश्वर के वचन की सच्चाई एवं वास्तविकता से बहका देते हैं, गलत मार्गों पर भटका देते हैं। बाइबल ऐसे कुछ लोगों के बारे में बहुत स्पष्ट बताती है जिनमें ऐसा करने की योग्यता और इसके द्वारा समाज पर उनका प्रभाव होना यह प्रमाणित करता है कि उनमें कुछ ऐसी शक्तियां थीं जिनके द्वारा वे ये सब किया करते थे। अन्यथा, यदि उनमें ये सब करने की शक्ति नहीं होती तो लोग क्यों उन्हें मानते और उनके अधीनता में आते? और साथ ही जब परमेश्वर ने उनके साथ न जाने, उनसे दूर रहने के लिए निर्देश दिए, तो यह प्रकट है कि उन लोगों की शक्ति परमेश्वर की ओर से नहीं थी, वरन परमेश्वर के बैरी और विरोधी शैतान की ओर से थी।

  

 इस संदर्भ में बाइबल से ही कुछ उदाहरणों को देखते हैं:

  • मूसा तथा हारून ने परमेश्वर की आज्ञाकारिता और सामर्थ्य से जो चिह्न फिरौन के सामने दिखाए, फिरौन के ‘पंडितों और टोन्हा’ करने वालों ने भी वही करके दिखा दिया (निर्गमन 7:8-12, 19-22; 8:5-7)। 

  • परमेश्वर ने अपनी व्यवस्था में भावी कहने वालों, शुभ-अशुभ मुहूर्तों को मानने वालों, टोन्हा करने वालों, और तांत्रिकों, आदि से दूर रहने को कहा (व्यवस्थाविवरण 18:9-14)।

  • राजा नबूकदनेस्सर ने अपने दरबार में ज्योतिषी, तन्त्री, टोन्हे, आदि रखे हुए थे; किन्तु अब वे परमेश्वर द्वारा दिखाए गए स्वप्न को नहीं बूझ सके (दानिय्येल 2:2-7; 4:4-7)। 

  • शमौन टोन्हा करने वाला लोगों को अपनी विद्या और कार्यों से चकित करता था, और लोग इतने प्रभावित थे कि उसमें ईश्वरीय शक्ति होने की बात करते थे (प्रेरितों 8:9-11)। 

  • पौलुस ने एक दासी में से भावी कहने वाली आत्मा को निकाला, जो भावी कहा करती थी (प्रेरितों 16:16-18)। 

  • मसीही विश्वास में आने से पहले जादू करने वालों ने मसीही विश्वास में आने के बाद अपनी पुस्तकें लाकर जलाईं (प्रेरितों 19:18-19); अर्थात उनकी विद्या मानी, सीखी, और सिखाई जाती थी। अन्यथा उस समय में जब सभी पुस्तकें बड़े परिश्रम से हाथों से लिखी जाती थीं, तो ऐसी बातों के लिए जो मिथ्या और प्रमाण-रहित थीं, पुस्तकें क्यों लिखी जातीं? उन पुस्तकों की बातों में चाहे सब कुछ न सही, किन्तु कुछ तो यथार्थ होगा, जिसके द्वारा जन-साधारण को प्रभावित एवं वशीभूत किया जाता था।

  • परमेश्वर पवित्र आत्मा ने पौलुस द्वारा थिस्सलुनीकियों को लिखवाई पत्री में मसीही विश्वासियों को सचेत किया कि वे चिह्न-चमत्कारों के पीछे न जाएं, क्योंकि अंत के दिनों में शैतान ऐसे कार्यों के द्वारा लोगों को भटका देगा और विनाश में ले जाएगा, क्योंकि उन्होंने परमेश्वर के वचन पर विश्वास करने के स्थान पर अलौकिक बातों पर विश्वास किया और झूठ में फंस गए (2 थिस्सलुनीकियों 2:9-12);

  • प्रभु यीशु ने, और पुराने नियम के नबियों तथा नए नियम के प्रेरितों ने तो मुर्दों में प्राण डाले थे; किन्तु अंत के समय में तो यहाँ तक होगा कि शैतान मूरत में भी प्राण डालेगा और उससे बुलवाएगा (प्रकाशितवाक्य 13:14-15)।


परमेश्वर का वचन इस बात के लिए बहुत स्पष्ट है परमेश्वर की दृष्टि में प्राथमिकता और महत्व परमेश्वर के वचन और उसकी आज्ञाकारिता का है। प्रभु यीशु ने अपने पहाड़ी उपदेश में, एक बहुत महत्वपूर्ण शिक्षा दी है, “जो मुझ से, हे प्रभु, हे प्रभु कहता है, उन में से हर एक स्वर्ग के राज्य में प्रवेश न करेगा, परन्तु वही जो मेरे स्‍वर्गीय पिता की इच्छा पर चलता है। उस दिन बहुतेरे मुझ से कहेंगे; हे प्रभु, हे प्रभु, क्या हम ने तेरे नाम से भविष्यवाणी नहीं की, और तेरे नाम से दुष्टात्माओं को नहीं निकाला, और तेरे नाम से बहुत अचम्भे के काम नहीं किए? तब मैं उन से खुलकर कह दूंगा कि मैं ने तुम को कभी नहीं जाना, हे कुकर्म करने वालों, मेरे पास से चले जाओ” (मत्ती 7:21-23)। यहाँ प्रभु द्वारा कही गई बातों पर ध्यान दीजिए:

  • जिनके लिए प्रभु ने यह बात कही है, वे प्रभु को संबोधित कर रहे थे, किसी अन्य देवी-देवता या अलौकिक शक्ति को नहीं;

  • वे संख्या में “बहुतेरे” होंगे, थोड़े से नहीं; 

  • उन्होंने जो कुछ भी किया, वह प्रभु यीशु के नाम से किया, अपने नाम से या किसी अन्य देवी-देवता के नाम से नहीं;

  • उन्होंने जो कुछ किया, वह वही सब था जो आज पवित्र आत्मा के नाम से गलत शिक्षाएं सिखाने और फैलाने वाले करने पर ज़ोर देते हैं - भविष्यवाणियाँ करना, दुष्टात्माओं को निकालना, अचंभे के कार्य करना;

  • उन्होने यह सब थोड़ा सा या कभी-कभार नहीं वरन बहुतायत से किया;

  • उन्होंने यह नहीं कहा कि “हमने करने के प्रयास किए”, या “हमने यह सब करने की लालसा रखी”; वरन यह कि हमने किया! अर्थात ये सभी कार्य उनके द्वारा हुए, उनके ये कार्य लोगों के सामने प्रत्यक्ष थे। 

  • प्रभु यीशु ने उन से यह नहीं कहा कि “तुमने यह सब करने का प्रयास तो किया किन्तु तुम से हो नहीं सका”; वरन उनके इन दावों को झूठ या गलत न बताने के द्वारा प्रभु ने अप्रत्यक्ष रीति से उनके द्वारा यह सब किए जाने की पुष्टि भी की;

  • किन्तु फिर भी प्रभु ने उन्हें कहा “मैंने तुम्हें कभी नहीं जाना” और उन्हें पूर्णतः अस्वीकार कर दिया;

  • प्रभु ने उनके कार्यों को झुठलाया नहीं, वरन उन कार्यों को “कुकर्म” कहा।


प्रभु द्वारा उनके लिए कही गई इस अनपेक्षित और कठोर बात का आधार पद 21 के अंत में प्रभु यीशु द्वारा कहा गया वाक्य है “वही जो मेरे स्‍वर्गीय पिता की इच्छा पर चलता है”; अर्थात इन लोगों में परमेश्वर तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता का स्थान नहीं था। चाहे वे संख्या में बहुत थे, और वे प्रभु के नाम से और बहुतायत से ये सभी भविष्यवाणियाँ, चिह्न और चमत्कार करते थे किन्तु वे परमेश्वर की इच्छा पर नहीं चलते थे, उनकी अपनी ही धारणाएं, अपने ही विश्वास, अपनी ही बातें और शिक्षाएं थीं, जिन्हें वे मानते, मनाते, और मनवाते थे - और अपनी यह मन-गढ़न्त बातें, अपनी मन-मर्ज़ी वे प्रभु परमेश्वर के नाम से बताते, चलाते, सिखाते और दिखाते थे। किन्तु उनके द्वारा अपनी बातों को प्रभु के नाम से बताने, सिखाने, और दिखाने, तथा उनकी पुष्टि अपने चिह्न और चमत्कारों के द्वारा करने के द्वारा, उनकी बातें प्रभु परमेश्वर की बातें नहीं बन गईं। वे मनुष्यों की बातें और शिक्षाएं थीं, और मनुष्यों ही की रहीं; प्रभु परमेश्वर ने उन्हें कोई महत्व अथवा स्वीकृति नहीं दी, बल्कि न केवल उन्हें पूर्णतः तिरस्कार कर दिया, वरन ऐसा करने वालों को अपने पास से निकाल बाहर भी कर दिया।

 

हमारी आत्मिकता का प्रमाण हमारे द्वारा प्रभु परमेश्वर और उसके वचन को दी जाने वाली प्राथमिकता और आज्ञाकारिता है; हम में विद्यमान पवित्र आत्मा के फलों की हमारे जीवन और व्यवहार उपस्थिति है। जो प्रभु के वचन को आदर और महत्व देता है, प्रभु और परमेश्वर पिता उसे आदर और महत्व देते हैं, उसमें और उसके साथ आकर रहते हैं, और परमेश्वर के वचन के प्रति उस व्यक्ति का प्रेम ही परमेश्वर के प्रति उसके प्रेम का सूचक एवं प्रमाण है (यूहन्ना 14:21, 23)। इसके अतिरिक्त और कोई प्रमाण परमेश्वर ने बाइबल में नहीं दिया है।

 

यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो अपने जीवन को जाँच-परख कर देख लीजिए कि परमेश्वर के वचन और आज्ञाकारिता के प्रति आपकी स्थिति, आपके जीवन में उनके लिए प्राथमिकता की दशा क्या है? क्या आप परमेश्वर के प्रति अपने समर्पण, और उसकी आज्ञाकारिता में जीवन जीने के द्वारा अपनी आत्मिकता को प्रदर्शित एवं प्रमाणित करते हैं; या फिर उन झूठी शिक्षाएं देने वालों और चिह्न-चमत्कारों की बातों पर ज़ोर देने वालों की बातों में फंसे हुए हैं? सही और गलत की पहचान करना कठिन नहीं है, बहुत सीधा और स्पष्ट है - जो बातें, कार्य, और व्यवहार लोग पवित्र आत्मा के नाम से करते हैं, क्या प्रभु यीशु मसीह और उनके शिष्यों की बातों, कार्यों, और व्यवहार में वे देखने को मिलती हैं? यदि नहीं, तो फिर क्यों केवल उनके कहने भर से, उनके द्वारा किए जाने वाले विचित्र व्यवहार, उछल-कूद, शोर-शराबे, और बाइबल से बाहर की बातों को पवित्र आत्मा की ओर से करवाया गया माना जाए? क्यों उनकी अपने मन से कही गई बातों को प्राथमिकता दी जाए, और परमेश्वर के अटल और सदा सच्चे वचन की बातों को अनदेखा किया जाए? वास्तविकता को पहचानिए और विनाश से बचने के लिए हर एक गलत शिक्षा से तथा गलत शिक्षा देने वाले की संगति से बाहर निकलकर परमेश्वर तथा उसके वचन के प्रति समर्पित और आज्ञाकारिता का जीवन व्यतीत कीजिए।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 119:1-88 

  • 1 कुरिन्थियों 7:20-40


******************************************************************

English Translation

Proof of the Holy Spirit - Obedience, or, Signs & Wonders?


We have seen in the previous article that for man to be pleasing to God and to be useful and effective for Him in ministry, in God’s eyes, man’s obedience to God has the highest priority. We have also seen that God not only desires that all of His people remain engaged in work the work that He has already ordained and assigned to them; but to help them in this task, He has given His Holy Spirit as a helper to man, and the Holy Spirit gives gifts to everyone that are appropriate for the person’s God assigned work and ministry. This is an established fact of the Bible that from the moment of salvation, the moment a person truly becomes a Born-Again Christian Believer, the Holy Spirit comes to reside in the person for all times. The presence of the Holy Spirit in the person’s life is evidenced by the person’s changed life and his bearing the fruits of the Holy Spirit (Matthew 7:15-20). All of these are pre-determined by God and given to every Believer, and no one needs to do anything extra for receiving any of these after salvation.


But still, those who preach and teach wrong doctrines and false teachings in the name of the Holy Spirit, keep on deceiving the people and creating doubts in their minds. They falsely keep teaching and emphasizing about various things that, according to them, ought to be seen in a person having the Holy Spirit. One of these false teachings very emphatically put forth by them is that those having the Holy Spirit should have the power to do signs and wonders. Undoubtedly, the power to do signs and wonders is a gift of the Holy Spirit, but there is no teaching in the Bible that this gift is given to every Christian Believer, nor does the Bible say that the proof of the presence of the Holy Spirit in a person is his having the power to do signs and wonders. Rather, on the contrary, God has often cautioned His people, in both the Old as well as the New Testaments, that they stay alert and do not fall for the deception of those who show signs and wonders, and do not get misled away from God by these people. God’s people should always use the Word of God as the standard to examine and evaluate the truth of every teaching and doctrine.


This is not only a practical truth of the Bible, but also a practical truth of general living that Satan and his messengers have the power to do signs, wonders, magic, foretell events etc., and influence people by these powers, control people, and mislead and misguide them away from the truth of God’s Word into wrong paths. The Bible very clearly tells about some such people who had this power and ability in them, and they could influence the society and control people through these powers, and thereby acquired name and fame. If they did not have these powers and abilities, then how could they influence the society, control people and make a name for themselves? God’s Word not only tells about these people but God also cautioned against going with them, believing in them, and instructed His people to stay away from them. These cautions and instructions from God about them are ample proof that the power these people had was not from God, but from the enemy of God, the devil.


Let us look at some examples from God’s Word about this:

  • In Egypt, before Pharaoh, the signs and wonders that Moses and Aaron did through the power of God, Pharaoh’s magicians also could do some of those (Exodus 7:8-12, 19-22; 8:5-7).

  • The Lord God instructed in His Law to stay away from those sorcerers, spiritist, practitioners of witchcraft etc. (Deuteronomy 18:9-14).

  • King Nebuchadnezzar had magicians, astrologers, sorcerers in his court, but now they could not tell or interpret the King’s dream (Daniel 2:2-7; 4:4-7).

  • Simon the sorcerer used to astonish the people of Samaria with his sorcery, and the people were so impressed with him that they believed he had God’s power in him (Acts 8:9-11).

  • Paul cast out an evil spirit of divination from a servant girl (Acts 16:16-18).

  • After coming into the Christian Faith, those who used to practice magic brought and burnt their books (Acts 19:18-19); i.e., their knowledge and skill was believed in, learnt, and taught. In those days, when books were written with hands very laboriously, who would write books about things that were false and without any evident proof, and why? Maybe, not everything written in those books was true, but there must have been some truth, because of which people could be influenced and controlled.

  • God the Holy Spirit, through Paul cautioned the Christian Believers in Thessalonica, that they do not follow signs and wonders, because in the end times, Satan will beguile and mislead away the people by these things into eternal destruction, since they did not believe in the truth of God’s Word, but trusted in these deceptions (2 Thessalonians 2:9-12).

  • Some of the prophets of the Old Testament, the Lord Jesus, and some Apostles of the New Testament brought some dead people back to life. But in the end times Satan will put life into an image and make it speak (Revelation 13:14-15)


The Word of God is very clear about the fact that in God’s eyes the primacy and importance is of God’s Word and its obedience. The Lord Jesus has given a very important teaching in His Sermon on the Mount about this, “Not everyone who says to Me, 'Lord, Lord,' shall enter the kingdom of heaven, but he who does the will of My Father in heaven. Many will say to Me in that day, 'Lord, Lord, have we not prophesied in Your name, cast out demons in Your name, and done many wonders in Your name?' And then I will declare to them, 'I never knew you; depart from Me, you who practice lawlessness!'” (Matthew 7:21-23). Take note of the things the Lord Jesus has said here:

  • The people about whom the Lord Jesus has said these things were addressing the Lord Jesus, and not some pagan god or goddess or power;

  • As the Lord has said, they will be “many”, not just a few;

  • Whatever these people did, they did it in the name of the Lord, not in the name of some pagan god or goddess or power;

  • All the things that they did, are the same that those who preach and teach wrong doctrines and false teachings today do - prophesying, casting out demons, show signs and wonders;

  • They did all of this not occasionally but abundantly - did many wonders;

  • They are not telling the Lord here that they “tried to do all of these”, or that “they desired to do all of these”; but they claimed to do all of them! Meaning that all these things were done by them, and the people saw them all;

  • The Lord Jesus did not respond by saying anything like, “you tried to do these, but you could not do them;” but by not correcting or contradicting them about their claims; thus, the Lord indirectly acknowledged that they had indeed done the things they claimed;

  • Still, the Lord said to them, “I never knew you; depart from Me” and totally rejected them outrightly;

  • The Lord did not deny their works, but called those works “practicing lawlessness.”


The basis for the Lord Jesus unexpectedly saying such a harsh and bitter thing about them is His statement at the end of verse 21 “but he who does the will of My Father in heaven;” i.e., these people did not pay heed to God’s Word and being obedient to Him. Even though they were “many” in number, and they showed many wonders and prophecies in the name of the Lord Jesus, but they were not functioning according to and in the will of God. They were following their own notions, concepts, beliefs, and contrived teachings; they not only followed these but also taught and emphasized upon people to do like they were doing, all in the name of the Lord. But because of their preaching and teaching their own doctrines and teachings in the name of the Lord, and claiming to affirm them by their signs and wonders, those wrong doctrines and false teachings did not become God’s doctrines and teachings. They were the things and teachings of man, and they remained the things and teachings of man; the Lord Jesus did not give them any importance nor accepted them. Rather He outrightly rejected them all, and also cast away all those who practiced these things.


The proof of the Holy Spirit residing in us is our giving the primary position and obedience to God’s Word, and the presence of the fruits of the Holy Spirit in our life. Those who give honor and importance to God’s Word, God the Father and the Lord Jesus give him honor and importance as well, they come and stay with him and in him; the love for the Word of God in that person’s life is the proof of his loving God (John 14:21, 23). There is no other proof given by God in the Bible. It is not difficult to recognize and differentiate between the true and false teachings; it is very simple and straightforward - the things people say and do, and the way they live and behave, in the name of the Holy Spirit, are they the same that the Lord Jesus and His disciples used to say and do, and the way they used to live and behave? If not, then just because they make some claims and make strange noises, jump, shout, behave in an odd manner, and do things not mentioned in the Bible, then say that this is all by the Holy Spirit, does not make it Biblical or through the power of the Holy Spirit. Why should their unBiblical contrived teachings be believed in and the factual teachings of God’s infallible, eternal, true Word be ignored? Beware, and recognize the truth, and to stay safe from being led away into destruction, get away from all false teachings and wrong doctrines; be surrendered and obedient to God and His Word for all things, in all things.


If you are still thinking of yourself as being a Christian, a child of God, entitled to a place in heaven, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start learning, understanding, and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.




Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 119:1-88 

  • 1 Corinthians 7:20-40