ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शुक्रवार, 20 जनवरी 2023

प्रभु भोज – संबंधित बातें / The Holy Communion - Related Issues

Click Here for the English Translation

कितने समय में?

हमने प्रभु भोज, या प्रभु की मेज़ के बारे में परमेश्वर के वचन में इससे संबंधित दो मुख्य खण्डों से, फसह, जो प्रभु भोज का प्ररूप है, और जिसके बारे में निर्गमन 12 में दिया गया है, तथा नए नियम में से 1 कुरिन्थियों 11:17-34 से इस विषय पर अध्ययन किया है। पौलुस ने नए नियम का खण्ड मसीही विश्वासियों में प्रभु भोज में भाग लेने से संबंधित भ्रांतियों को स्पष्ट करने और समझाने के लिए। इन दोनों खण्डों के आधार पर, कुल मिलाकर निष्कर्ष यही है कि न तो फसह, और न ही प्रभु की मेज़ में भाग लेना, किसी को भी परमेश्वर को स्वीकार्य, पवित्र, और स्वर्ग में प्रवेश पाने के लिए योग्य बनाने के लिए नहीं है। दोनों ही केवल उनके लिए निर्धारित किए गए हैं जो पहले से ही परमेश्वर के लोग हैं - किसी मनुष्यों के द्वारा निर्मित और स्थापित विधि अथवा रीतियों के अनुसार नहीं, परंतु परमेश्वर के मानकों के आधार पर, परमेश्वर की दृष्टि में, उसके अपने ही आँकलन के द्वारा। परमेश्वर के लोगों को फसह, या प्रभु भोज में, उसके प्रति श्रद्धा और उसकी आज्ञाकारिता में भाग तो लेना है, परन्तु उसके द्वारा स्थापित तरीके से और उसके द्वारा दिए गए उद्देश्य को पूरा करने के लिए। इन दोनों में से किसी में भी, किसी को भी रीति को निभाने के लिए औपचारिकता के साथ भाग लेने की अनुमति नहीं है; और न ही औपचारिकता से भाग लेने वाले यह करने के द्वारा परमेश्वर से किसी प्रतिफल अथवा लाभ की आशा रख सकते हैं। परमेश्वर के लोगों को पहले अपने आप को जाँचना है, और तब ही योग्य रीति से इसमें भाग लेना है; परमेश्वर के जो लोग इसमें ढिठाई से अनुचित रीति से भाग लेते रहते हैं, उन्हें परमेश्वर के वचन में चेतावनी दी गई है कि परमेश्वर उनका न्याय करेगा और ताड़ना देगा।

क्योंकि शैतान ने चुपके से परमेश्वर और उसके निर्देशों से संबंधित हर बात में गलत अर्थ, समझ, और व्याख्याएँ, तथा अनुचित व्यवहार घुसा दिए हैं, प्रभु की मेज़ के बारे में भी, इसीलिए अभी कुछ और संबंधित प्रश्न भी हैं जिन पर भी विचार करना और परमेश्वर के वचन के आधार पर उन्हें स्पष्ट करना आवश्यक है। इन प्रश्नों में से एक है कि मसीही विश्वासियों को प्रभु भोज में कम से कम कितनी बार, या कितनी समय-अवधि के अंतराल से भाग लेना चाहिए? इस प्रश्न का उत्तर खोजते समय यह अनिवार्य है कि प्रभु की मेज़ को स्थापित किए जाने के परमेश्वर के उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित रहे; अर्थात मेज़ में भाग लेने का उद्देश्य है प्रभु, उसके बलिदान, उसके लौट कर आने को याद करना, और उसकी मृत्यु का प्रचार करना; और योग्य रीति से, अर्थात खराई से अपने आप को जाँचने, प्रभु के सामने अपने पापों को मानने, और उनके लिए पश्चाताप करके उससे क्षमा प्राप्त करने के बाद भाग लेना। इसलिए, एक के बाद दूसरे प्रभु भोज में भाग लेने के मध्य उतनी ही समय-अवधि होनी चाहिए जिसे भाग लेने वाले ध्यान रख सकें, अपने दिनों को याद करके उनका निरीक्षण कर सकें। यदि समय-अवधि लंबी होगी, तो बहुत संभव है कि भाग लेने वाले उनके द्वारा की गई कोई गलती या बुराई को याद करना भूल जाएं। ऐसे में तब वे अनजाने में बिना अंगीकार और पश्चाताप किए हुए पाप के छुपे हुए वर्जित खमीर को जीवन में लिए हुए भाग ले लेंगे।

हम पहले देख चुके हैं कि प्रभु यीशु ने प्रभु भोज की स्थापना अपने शिष्यों के साथ फसह का भोजन खाते समय की थी, उसके पकड़े जाने और क्रूस पर मारे जाने के लिए ले जाए जाने से कुछ ही समय पहले। प्रभु की पृथ्वी की सेवकाई लगभग साढ़े-तीन वर्षों की थी, किन्तु इस सेवकाई के दौरान प्रभु ने शिष्यों को प्रभु भोज के बारे में कभी भी कोई भी निर्देश नहीं दिया था, जैसा कि उसने उनके साथ इस अंतिम भोज के समय दिया। प्रभु के पुनरुत्थान, शिष्यों के साथ लगभग चालीस दिन बिताने, उसके स्वर्गारोहण, तथा 120 शिष्यों के साथ जमा होकर प्रार्थना करने और पवित्र आत्मा पाकर संसार भर में सुसमाचार प्रचार पर निकलने की प्रतीक्षा करने, इस पूरी समय अवधि में भी कहीं यह दर्ज नहीं है कि प्रभु ने या शिष्यों ने फिर से प्रभु भोज मनाया हो। इसलिए प्रभु यीशु की सेवकाई के इस भाग से हमारे पास हमारे इस प्रश्न के लिए कोई संकेत या उत्तर नहीं हैं।

फिर, प्रेरितों 2 अध्याय में, पतरस द्वारा पवित्र आत्मा की सामर्थ्य के द्वारा प्रचार किया गया, जिससे लगभग 3000 भक्त यहूदियों ने पश्चाताप किया और उन्होंने प्रभु यीशु मसीह को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार कर लिया। उनके लिए प्रेरितों 2:41 में लिखा है कि वे प्रभु के शिष्यों में मिल गए। फिर, अगले पद, 2:42 में लिखा गया है कि “वे” अर्थात प्रभु यीशु के सभी शिष्य, नए और पुराने, चार बातों में “लौलीन” बने रहे। इन चार बातों में से तीसरी बात है “रोटी तोड़ना”, अर्थात प्रभु की मेज़ में भाग लेना। यहाँ, पद 42 में यह नहीं दिया गया है कि वे कितनी बार या कितने समय-अवधि के अंतराल से यह करते थे, बस इतना ही कहा गया है कि शेष तीनों बातों के साथ, इस बात में भी वे “लौलीन” रहते थे। लेकिन थोड़ा सा आगे चलकर, पद 46 में यह लिखा गया है कि शिष्य प्रतिदिन मंदिर में एकत्रित हुआ करते थे, और घर-घर रोटी तोड़ते थे। इसलिए यह माना जा सकता है कि जितनी भी बार वो प्रेरितों से शिक्षा पाने, अर्थात परमेश्वर के वचन को सीखने, संगति रखने, और प्रार्थना करने के लिए एकत्रित होते थे, वे साथ ही रोटी भी तोड़ते थे, अर्थात प्रभु भोज में भी भाग लेते थे; और लगता यही है कि यह प्रतिदिन किया जाता था। दूसरे शब्दों में, पहली कलीसिया या मण्डली, अर्थात प्रभु के शिष्यों में प्रभु भोज में भाग लेना प्रतिदिन नहीं तो अकसर तो हुआ ही करता था; किन्तु विश्वासियों के लिए इसकी कोई समय-अवधि अथवा कितनी बार लेना है, यह निर्धारित नहीं किया गया था।

फिर, प्रेरितों 20:7 में हमें एक और संकेत मिलता है; विश्वासी लोग “रोटी तोड़ने के लिए” सप्ताह के पहले दिन, अर्थात इतवार को, जिस दिन प्रभु मृतकों में से जी उठा था (मरकुस 16:2, 9), एकत्रित होने लगे थे; और प्रेरितों 20:5-6 से यह पता चलता है कि यह अन्य-जातियों के स्थान त्रोआस की बात है। यहूदी लोग पारंपरिक रीति से, व्यवस्था और दस आज्ञाओं (निर्गमन 20:8-11) के निर्वाह के लिए सप्ताह के सातवें दिन, सबत के दिन को मानते थे। जब सुसमाचार अन्य-जातियों में फैला और उनमें फल लाने लगा, तब प्रभु यीशु के शिष्य, प्रभु के पुनरुत्थान के दिन - सप्ताह के पहले दिन, संगति रखने, आराधना करने, रोटी तोड़ने, प्रार्थना करने और वचन से सीखने के लिए एकत्रित होने लगे। शिष्यों का इस प्रकार से सप्ताह के पहले दिन - इतवार के दिन एकत्रित होना, कलीसिया में स्वीकार्य और मान्य रीति बन गया, और प्रेरितों 2:42 की चार बातें उस दिन एकत्रित होने में नियमित होने लगीं। हमारे प्रश्न के संदर्भ में, सप्ताह में कम से कम एक बार प्रभु की मेज़ में भाग लेना एक उपयुक्त समय-अवधि है, जिससे मेज़ में भाग लेने वाला अपने जीवन के उस समय को याद कर सकता है, उन दिनों का निरीक्षण कर सकता है। लेकिन परमेश्वर के संपूर्ण वचन में कहीं पर भी प्रभु की मेज़ के महीने में एक बार रखे जाने, या महीने के पहले इतवार को रखे जाने, या किसी अन्य दिन अथवा समय-अवधि के बाद मनाए जाने का कोई उल्लेख नहीं है - ऐसी सभी रीतियाँ मनुष्यों द्वारा बनाई और निर्धारित की गई हैं, लोगों की अपनी ही समझ, सुविधा, और आवश्यकता के आधार पर।

1 कुरिन्थियों 11 अध्याय में भी, जहाँ पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस ने प्रभु की मेज़ के बारे में मसीही विश्वासियों की गलत समझ और धारणाओं को सही किया और समझाया है, प्रभु भोज के लिए किसी भी समय-अवधि का या कितनी बार भाग लेना है, उस संख्या का कोई उल्लेख नहीं है। बल्कि पद 25-26 में यही लिखा है कि “जब कभी” इसमें भाग लो; इससे से हम समझ सकते हैं कि यह कभी भी, या बहुधा की जा सकने वाली बात थी, जिसकी समय-अवधि अथवा संख्या को नहीं निर्धारित किया गया है - यहाँ पर सप्ताह में एक बार इतवार के दिन को एकत्रित होना भी अनिवार्य अथवा निर्धारित नहीं किया गया है। इसलिए, बाइबल के इन तथ्यों के आधार पर हम निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि प्रभु भोज में भाग लेने के लिए कोई विशेष दिन, समय-अवधि, संख्या नहीं निर्धारित की गई है। इसलिए, किसी को भी इसकी समय-अवधि या कितनी बार भाग लेना है, इसके बारे में कट्टर या हठधर्मी होने का कोई अधिकार नहीं है। सप्ताह में एक बार आराधना, संगति, प्रार्थना, परमेश्वर के वचन से सीखने के लिए एकत्रित होना, और साथ ही प्रभु भोज में भी भाग लेना, न केवल सुविधाजनक और सहज है, वरन इसे बाइबल का समर्थन भी प्राप्त है। यह भाग लेने वाले को एक उचित समय-अवधि प्रदान करता है कि अपने जीवन के पिछले दिनों को याद करे, उनका निरीक्षण करे, और फिर योग्य रीति से भाग ले। किन्तु इसका यह अर्थ कदापि नहीं समझना या बनाना चाहिए कि अपने जीवन का अवलोकन करना और पापों का अंगीकार तथा पश्चाताप करना केवल इतवार के दिन या प्रभु भोज के दिन ही होना चाहिए। जब भी और जैसे ही पाप हो, या आपका विवेक जब भी आपको पाप के लिए कायल करे, या फिर परमेश्वर पवित्र आत्मा जैसे ही और जब भी आपको आपके पाप को स्मरण करवाए, तुरन्त, तभी, उसी समय उसका अंगीकार कर के, उसके लिए क्षमा माँग लेनी चाहिए। किसी को भी, कभी भी, किसी भी अंगीकार न किए हुए, उसके लिए पश्चाताप नहीं किए हुए, उस पाप के लिए प्रभु से बिना क्षमा मांगे, कैसे भी पाप को जीवन में साथ लेकर नहीं चलना चाहिए। साथ ही, किसी समय-अवधि अथवा भाग लेने की संख्या का निर्धारित नहीं होना, इस बात की भी स्वतंत्रता प्रदान करता है कि विश्वासी लोग जब भी घरों में या किसी आराधना के स्थान पर किसी बात के लिए एकत्रित हों, और प्रभु भोज को आयोजित करना चाहें, तो यह निःसंकोच किया जा सकता है परमेश्वर के वचन में इसे मना करने का कोई आधार नहीं है; बस यह ध्यान रहे कि ऐसा पूरी श्रद्धा और वचन के निर्देशों का पालन करते हुए किया जाए, लापरवाही से नहीं।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • उत्पत्ति 49-50          

  • मत्ती 13:31-58     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**********************************************************************

English Translation

How Often?

We have studied about the Holy Communion, or the Lord’s Table from the two major sections on this topic in God’s Word - The Passover, the antecedent of the Lord’s Table, given in Exodus 12 in the Old Testament; and in the New Testament from 1 Corinthians 11:17-34, the section written by Paul is to clarify and explain to the Christian Believers about participating in the Holy Communion. Overall, the conclusion of the study from both these sections is that neither the Passover nor the Holy Communion is meant to make anyone acceptable to God, holy, and worthy of entering heaven. But both are meant only for those who already are the people of God - not through any man-made rituals and processes, but as per the criteria of God, and in God’s eyes through His own evaluation. God’s people have to participate in the Passover, or the Holy Communion in obedience and reverence to Him, in the manner prescribed by Him, with the purpose established by Him. Neither of these two can be partaken perfunctorily, as a ritual, and the participants expect or claim any benefits from it. God’s children have to first examine themselves and only then worthily participate in the Communion; those of God’s children who persistently participate unworthily in the Lord’s Table, have been warned in God’s Word that God will judge and chastise them for it.

Since Satan has subtly brought in many false practices, misinterpretations, and misunderstandings about everything related To God and His instructions, including for the Lord’s Table, therefore, there are some related questions that too need to be looked into and clarified from God’s Word. One such issue is about the frequency of the Holy Communion; i.e., how often are the Christian Believers to participate in it? When attempting to seek answers to this question it is very important to keep in mind the God given purpose of participating in the Lord’s Table - in remembrance of the Lord, His sacrifice, His return, and the proclamation of His death; and that the participant participate worthily, i.e., having diligently examined himself and confessed and repented of his sins to the Lord, asked his forgiveness for them, and having received the forgiveness. Therefore, the time interval between successive participations has to be such, that can readily be recalled and reviewed by the participant to examine the way he has spent his life in that time duration. If it is too long a time period, then there is always the strong likelihood of his forgetting or missing out things, and overlooking any errors or wrongs that may have been committed. In such a case, he inadvertently will be participating with unconfessed sins and wrongs - with the forbidden leaven of sin hidden in his life.

We have already seen that the Lord Jesus established the Holy Communion while having the Passover meal with His disciples, soon before His being caught and taken for crucifixion. The Lord’s earthly ministry with His disciples was for about three and a half years, but throughout this time, He did not give them any such instructions about the Holy Communion, as He gave them during this last Passover that He celebrated with them. After the resurrection of the Lord, till His ascension after having spent about forty days with the disciples, and the 120 disciples spending time in prayer while they waited for the Lord’s promise of receiving and being empowered by the Holy Spirit before going out to evangelize the world, which happened on the day of Pentecost, there is no record of either the Lord or the disciples having had the Holy Communion again. So, from this time period of the Lord’s ministry, we have no indicators to answer our lead question.

In Acts 2, the preaching of Peter with the power of the Holy Spirit lead about 3000 devout Jews to repentance and they accepted the Lord Jesus as their savior. For them, it is written in Acts 2:41, that they were added to the Lord’s disciples. Then, in the next verse, in 2:42, are given the four things in which “they” that is the Lord’s disciples, old and new, “continued steadfastly.” Of these four things, the third one is “breaking of bread”, i.e., partaking of the Holy Communion. Here in verse 42, the frequency of their doing so is not mentioned, all that is written is that they “continued steadfastly” in it, along with the other three. But a little down in verse 46 we have it mentioned that the disciples met on a daily basis in the temple, and they were also “breaking bread” from house to house. So, it can safely be assumed, that as often as they met, which appears to be done daily, for learning Apostle’s Doctrine, i.e., learning God’s Word, Fellowship, and Prayers, they also had the Lord’s Table. In other words, in the First Church, amongst the disciples of the Lord Jesus, the Holy Communion was a very frequent, if not a daily occurrence; but no frequency of participation was prescribed for the Believers.

Then, in Acts 20:7, we have another indicator; the disciples had started gathering together “to break bread” on the first day of the week, i.e., on Sunday, the day the Lord Jesus had resurrected form the dead (Mark 16:2, 9); from Acts 20:5-6 it seems that this happened in Troas, i.e., in a location of the Gentiles. The Jews ceremonially kept the Sabbath, the seventh day of the week, in accordance with the Law and the Ten Commandments (Exodus 20:8-11). As the Gospel spread amongst the Gentiles and brought fruit amongst them, the disciples of the Lord Jesus started to gather to fellowship together, worship, break bread, pray and learn God’s Word on the resurrection day of the Lord - the first day of the week. This gathering of the disciples on the resurrection day of the Lord, Sunday, the first day of the week then became an accepted practice of the Church, and the four components, mentioned in Acts 2:42, were regularly observed on that day. In context of our question, participating in the Lord’s Table at least once in a week provided a reasonable time frame, for the participant to recall, review and examine his life, between successive participations. But throughout God’s Word, there is no mention, or even any indication of the Holy Communion being kept once a month, on the first Sunday of the month, or according to any other days or frequency - these are all man-made traditions, based on people’s own understanding, reasoning, or convenience.

Even in 1 Corinthians 11 where the Holy Spirit through Paul is correcting and clarifying the misconceptions about the Lord’s Table for the Christian Believers, no frequency or time interval is mentioned. Rather, in verses 25-26 it is written “as often as” the Believers participated; so, what we can understand is that it was an “often” done event, though of an unspecified frequency and time interval - the requirement of gathering once a week on Sundays is not prescribed or ordained here. Therefore, what we can derive from these Biblical facts is that there is no categorically stated or ordained day or time frequency for participating in the Holy Communion. Hence, none can be dogmatic about any time interval or frequency of participation. Participating once a week in the Holy Communion, while gathering for worship, fellowship, prayers, and learning from God’s Word is not only convenient and reasonable, but also has Biblical support. It allows the participant a convenient time frame of his past days to recall and review his life, and then participate worthily. But this does not mean, nor should it ever be thought that confession and repentance for sins is only to be done on a Sunday or the day of taking part in the Lord’s Table. As and when a person sins, whenever one’s conscience convicts him for any sin, whenever God the Holy Spirit reminds a person about any sin in a person’s life, then and there, at that very moment, sin should be accepted, confessed, repented of and God’s forgiveness for it should be obtained. No one should ever carry on or persist in unconfessed, unrepented, unforgiven sin. Not specifying a time or frequency provides the freedom that as and when people gather in houses, or a place of worship, for something, and want to have the Holy Communion, there is nothing in God’s Word to prevent them from doing so; so long as it is done with due reverence and obedience to God’s instructions about it, and never casually.

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Genesis 49-50

  • Matthew 13:31-58

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

गुरुवार, 19 जनवरी 2023

प्रभु भोज – भाग लेने में गलतियाँ (19) / The Holy Communion - The Pitfalls (19)

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - समस्याओं का समाधान करें; एकता बनाए रखें

प्रभु भोज के बारे में इस बाइबल अध्ययन में, अभी तक, हमने 1 कुरिन्थियों 11:17-32 से देखा है कि पौलुस प्रभु भोज में भाग लेने से संबंधित कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों की गलतियों और कमजोरियों को प्रकट करने और उनकी भर्त्सना करने में बहुत स्पष्टवादी था और उसने अपनी बात कहने के लिए बिल्कुल भी कोई भी समझौता नहीं किया। वह उन्हें स्मरण दिलाता है कि मसीही विश्वासी होने के नाते उन्हें अवश्य ही प्रभु की मेज़ में भाग लेना है, किन्तु उसे एक रीति समझ कर औपचारिकता पूरी करने के लिए नहीं, बल्कि योग्य रीति से, अर्थात, उस प्रकार से जैसा परमेश्वर ने उसके लिए कहा है कि यह किया जाए। प्रभु भोज में भाग लेना भोजन खाना नहीं है, बल्कि सांकेतिक है। यह प्रभु यीशु और उसके बलिदान की याद में, तथा उसकी मृत्यु तथा शीघ्र ही लौट कर आने का प्रचार करने के लिए है।  भाग लेने वालों को पहले अपने आप को जाँच लेना चाहिए, प्रभु के सामने अपने पाप मान लेने चाहिएं, प्रभु से उनके लिए क्षमा माँगनी चाहिए, और क्षमा प्राप्त करने के पश्चात योग्य रीति से भाग लेना चाहिए। जो अपने आप को जाँचते नहीं हैं, परंतु परमेश्वर के वचन और निर्देशों को हलके में लेते हैं, उसके महत्व को नहीं समझते हैं, प्रभु की मेज़ में औपचारिकता पूरी करने के लिए रीति के समान भाग लेते हैं; उन्हें फिर इसके लिए परमेश्वर का सामना करना पड़ेगा - उसके द्वारा उन्हें जाँचे जाने, उनका न्याय करने, और उनकी ढिठाई के साथ अनाज्ञाकारिता में बने रहने के लिए उसकी ताड़ना का भी। परमेश्वर की ताड़ना बहुत कठोर भी हो सकती है, गलती करने वाले व्यक्ति के निर्बल होने से, बीमार होने, और उसकी मृत्यु तक भी।

पवित्र आत्मा जिस अगले विषय पर पौलुस से चर्चा करवाना चाहता है, उसे आरंभ करने से पहले, 1 कुरिन्थियों 11:33-34 के द्वारा प्रभु भोज से संबंधित इस चर्चा को समाप्त करता है। पौलुस इस विषय को उसी मुद्दे के साथ अन्त करता है, जिसके साथ उसने इसे आरंभ किया था - मसीही विश्वासियों में परस्पर एकता और प्रभु भोज का दुरुपयोग, सांकेतिक रीति से भाग लेने के स्थान पर उसे एक पूरा भोजन बना लेना; इस मुद्दे को प्रभु भोज पर इस चर्चा के लिए कोष्ठकों के समान प्रयोग करता है। इससे कलीसिया या मण्डली में एकता बनाए रखने तथा मसीही जीवन में प्रभु की मेज़ में योग्य रीति से भाग लेने की समझ रखने के महत्व को भी बल मिलता है।

पौलुस पद 33 का आरंभ “इसलिए” के साथ करता है, अर्थात, यह तात्पर्य देने के द्वारा कि उपरोक्त पर ध्यान देने बाद अब अन्त की बात यह है कि प्रभु भोज में भाग व्यक्तिगत रीति से नहीं परंतु कलीसिया के रूप में एक साथ लेना है, और भाग लेने वालों को भाग लेने से पहले एक-दूसरे के लिए प्रतीक्षा करनी है। लोग अपने आप को जाँच रहे होंगे, और कुछ को यह करने में औरों से अधिक समय भी लग सकता है। जैसे प्रभु यीशु मसीह ने पहला प्रभु भोज उसके साथ एकत्रित शिष्यों को सामूहिक रीति से दिया था, उसी प्रकार से आज प्रभु के जो शिष्य प्रभु भोज के लिए एकत्रित होते हैं, उन्हें भी एक-साथ, सामूहिक रीति से भाग लेना है। ऐसा करना परस्पर एक-दूसरे का ध्यान रखने तथा आदर करने का संकेत और कलीसिया में एकता का चिह्न है। कलीसिया, अर्थात, प्रभु की देह और दुल्हन की इस एकता को कमजोर करने या तोड़ने के लिए किसी को भी कभी भी कुछ नहीं करना चाहिए। उनकी सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, धार्मिक अथवा सांस्कृतिक पृष्ठभूमि चाहे जो भी हो, सभी को, अपने आप को एक ही स्तर पर लेकर आना है कि वे भी अन्य लोगों के समान परमेश्वर द्वारा पापों से छुड़ाए और बचाए गए लोग हैं, परमेश्वर के अनुग्रह और प्रभु यीशु मसीह के द्वारा उनके लिए दिए गए बलिदान के कारण (रोमियों 1:14; 12:16; कुलुस्सियों 3:11; तीतुस 3:3-5)। यदि प्रभु के लोग अपने बारे में यह दृष्टिकोण रखते हुए नहीं रहेंगे, तो शैतान को आपस में फूट और मतभेद उत्पन्न करने तथा कलीसिया की एकता को भंग करने और उसके सुचारु संचालन को बाधित कर देने का अवसर हमेशा बना रहेगा।

पौलुस पद 34 में फिर से इस बात पर जोर देता है कि प्रभु भोज में भाग लेना पूरा भोजन करने बैठना नहीं है, किसी की भूख मिटाने के लिए नहीं हा, और न ही कलीसिया के सदस्यों को प्रभु भोज के लिए अपना निज भोजन लेकर आना है। यह तो सांकेतिक रीति से रोटी में से एक टुकड़ा, और कटोरे में से एक छोटा घूंट लेने के लिए है, जैसा कि तब हुआ था जब प्रभु यीशु ने पहली बार प्रभु भोज को दिया था। यहाँ पर पवित्र आत्मा के द्वारा, पौलुस एक गंभीर चेतावनी जोड़ देता है - “जिससे तुम्हारा इकट्ठा होना दण्‍ड का कारण न हो”; प्रभु द्वारा दी गई इस रीति से भाग लेने पर ध्यान न देने का अर्थ प्रभु की मेज़ की गलत समझ रखना और उसे दुरुपयोग करना है। उपरोक्त स्पष्टीकरण और योग्य रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लेने से संबंधित निर्देशों के मिलने के बाद भी उनकी अवहेलना करके, अपनी ही रीति के अनुसार भाग लेते रहना, जान-बूझ कर परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करना है। क्योंकि परमेश्वर कभी भी बाहरी या ऊपरी व्यवहार तथा मनुष्यों द्वारा बनाई गई विधियों और रीतियों से प्रभावित नहीं होता है, इसलिए इस प्रकार की यह ढिठाई में की गई उसकी अनाज्ञाकारिता बहुत हानिकारक परिणाम लाएगी। जो लोग अनुचित रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लेते ही रहते है, फिर परमेश्वर उनका न्याय करेगा; और जैसा हम ऊपर देख चुके हैं परमेश्वर के न्याय के बाद परमेश्वर की ताड़ना भी आती है। तो फिर क्यों कोई भी जन, उसे जो उसके लिए आशीष का कारण हो सकता है, अपने लिए पलटकर परमेश्वर के न्याय और ताड़ना का कारण बनाए?

पद 34 का अन्तिम वाक्य है “और शेष बातों को मैं आकर ठीक कर दूंगा”, जो संकेत करता है कि अभी भी कुछ और मुद्दे शेष थे, जिन्हें समझाना और सही करना था, किन्तु संभवतः उनके लिए पौलुस का विद्यमान होना और आमने-सामने चर्चा करना आवश्यक था, या फिर वे इतने गंभीर नहीं थे, और पौलुस के वहाँ आने पर उन पर चर्चा की जा सकती थी। इसलिए उनके बारे में कुछ लिखने की बजाए, पौलुस इस विषय को इस वाक्य के साथ समाप्त कर देता है। किन्तु मुद्दे चाहे जो भी हों, यह देखने के बाद कि पौलुस द्वारा अनुचित रीति से मेज़ में भाग लेने को कितनी गंभीरता और दृढ़ता से लिया गया है, कोरिन्थ की कलीसिया के सदस्य यह तो समझ ही गए होंगे कि यदि वे लोग इन मुद्दों को और बढ़ने तथा बिगड़ने देते हैं, तो फिर उन्हें पौलुस के आने पर उसके द्वारा 1 कुरिन्थियों 4:18-21 में लिखी बात का भी सामना करना पड़ेगा। इससे हमारे लिए शिक्षा यह है कि चाहे पौलुस ने इस पत्री में उन मुद्दों को नहीं उठाया था, किन्तु उन्हें महत्वहीन समझ कर एक ओर भी नहीं कर दिया। पौलुस उन्हें आश्वस्त करता है कि वह उन बातों के बारे में जानता है, और उचित समय पर, जब वह वहाँ आएगा, जैसा कि वह योजना बना रहा था, निश्चय ही उनका समाधान भी करेगा; वह उनकी अनदेखी नहीं कर रहा है, न ही उन्हें एक ओर हटा रहा है। इसलिए कलीसिया के लोगों के लिए यह बहुत आवश्यक है कि वे किसी भी ऐसी बात की अनदेखी नहीं करें, उसे एक ओर न हटा दें, जो कलीसिया के सुचारु रीति से कार्य करने को, उसकी एकता को, तथा सदस्यों द्वारा प्रभु के योग्य मसीही जीवन को जी कर दिखाने को प्रभावित करती है। बल्कि, कलीसिया के लोगों को तुरन्त ही प्रत्येक मुद्दे पर चर्चा कर के उसका समाधान निकाल लेना चाहिए, इससे पहले कि शैतान उसे बढ़ा-चढ़ा कर गंभीर समस्याएं खड़ी कर दे।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • उत्पत्ति 45-48          

  • मत्ती 13:1-30     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*********************************************************************

English Translation

The Lord’s Table - Settle Issues & Maintain Unity

  In this study on the Holy Communion, so far, from 1 Corinthians 11:17-32 we have seen that Paul was very forthright and uncompromising in exposing and denouncing the errors and short-comings of the Corinthians for their participating in the Lord’s Table. He reminds them that as Christian Believers, they do have to partake of the Table, but not as a ritual, not perfunctorily, but worthily, i.e., in the manner God has said it should be done. Participation in the Holy Communion is not eating of food, but symbolic. It is for remembering the Lord Jesus and His sacrifice, a proclamation of His death and imminent return. The participants have to first examine themselves, confess their sins to the Lord, ask His forgiveness for them, and having been pardoned then to participate in the Lord’s Table worthily. Those who do not examine themselves, but take God and His instructions, His Word for granted, participate in it perfunctorily as if it is a ritual, they will then have to contend with God and with His examining them, judging them, and chastising them for their stubbornness and persistent disobedience. God’s chastisement can be quite severe, ranging from the errant person becoming weak, or sick, even to his death.

In 1 Corinthians 11:33-34 Paul concludes his discourse on the Holy Communion, before moving on to the next topic the Holy Spirit wants him to address. Paul closes with the same issue that he began this discussion with - unity amongst the Believers and misuse of the Table as a full-fledged meal instead of a symbolic participation; using this issue like the opening and closing parentheses for this topic of the Holy Communion. But this also underlines the importance of this unity in Church and proper understanding of participating in the Lord’s Table in Christian life.

Paul begins verse 33 with “therefore”, meaning having considered the above, now the conclusion of the matter is that the Holy Communion is not for individual participation but for collective participation by the Church, and the participants have to wait for each other, before taking part. There will be people who will be examining their lives, preparing themselves to participate worthily, and some may take longer than others to do this. Just as the Lord Jesus gave the first Holy Communion collectively to the disciples gathered with Him, so too the disciples of the Lord that now gather for His Communion have to participate collectively. It is a sign and indicator of mutual respect and care, of unity in the Church. Nothing should be done to undermine or break this unity in the Church, i.e., the Body and Bride of Christ. Rather, everyone, irrespective of their social, financial, educational, ethnic, or any other status, has to bring himself to the same level as the others; consider himself only as one of the redeemed of God, like all the others are, he too has been saved from his sins by the grace of God on the basis of the sacrifice of the Lord Jesus Christ for them (Romans 1:14; 12:16; Colossians 3:11; Titus 3:3-5). Unless the Lord’s people live with this viewpoint about themselves in the Church, Satan will always have an opportunity to sow seeds of discord and to disrupt the unity and smooth functioning of the Church.

In verse 34, Paul again emphasizes that participation in the Lord’s Table is not for having a full-fledged meal, it is not for satisfying anyone’s hunger, nor do the members of the Church need to bring their own food for the Holy Communion. It is only symbolically taking a piece of the bread, and a sip from the cup, as was done when the Lord Jesus established the Holy Communion. Through the Holy Spirit, Paul adds a serious caution here - “lest you come together for judgment”; not paying heed to participating in this manner, is to misunderstand and misuse the Lord’s Table. Having received the aforementioned clarifications and instructions about participating worthily in the Lord’s Table, to still ignore them and carry on in their own manner, is to deliberately disobey God. Since God is never impressed by the externals and man-made rituals and procedures, therefore, this stubborn disobedience will then invite its deleterious consequences. God will judge those who persist in their unworthy participation; and as we have seen above, God’s judgment is followed by God’s chastisement. So, why should anyone turn something that can be a blessing into a cause for God’s judgment and chastisement for them?

The concluding sentence of verse 34, “And the rest I will set in order when I come” indicates that there were some other issues too, which needed to be explained and corrected, but they probably required Paul’s presence and a face-to-face discussion; or, they might not have been very gross and could wait till Paul visited them. So, instead of writing about them, Paul ends the matter with this sentence. But, in any case, having seen how seriously and strongly Paul has dealt with the unworthy participation of the Holy Communion, the Corinthian Church members would have become very wary, that if they let these unmentioned issues to grow and deteriorate, then Paul’s admonition of 1 Corinthians 4:18-21, will also become a reality for them, when he comes. The lesson for us is that even if those issues were not mentioned and dealt with in this letter from Paul, yet, they were not swept under the carpet and ignored. Paul does give an assurance that he is aware of them, and in due time he surely will sort them out too, he is not ignoring them, not bypassing them; he will take them up when he comes to them, and he already was planning to do so. Therefore, it is imperative for the Lord’s people to not overlook, ignore, or bypass any issues that affect the functioning of the Church, especially its unity and their individually living a Christian life worthy of the Lord. Rather, the Church members should discuss and sort out every issue at the first available opportunity, else Satan can blow it out of proportion and create problems for the Church.

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Genesis 46-48

  • Matthew 13:1-30

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

बुधवार, 18 जनवरी 2023

प्रभु भोज – भाग लेने में गलतियाँ (18) / The Holy Communion - The Pitfalls (18)

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - अनुचित भाग लेने के लिए न्याय (2)

प्रभु भोज में अनुचित रीति से भाग लेने से संबंधित पिछले लेख में हमने देखा था कि यदि भाग लेने वाले परमेश्वर के निर्देशों को हलके में लेते हैं, अपने आप को ठीक से नहीं जाँचते हैं, अपने पापों का अंगीकार नहीं करते हैं, उनके लिए परमेश्वर से क्षमा नहीं मांगते हैं, योग्य रीति से मेज़ में भाग नहीं लेते हैं; यदि भाग लेने वाले मेज़ में एक रीति के अनुसार औपचारिकता निभाते हुए भाग लेते हैं, अपने आप को ठीक नहीं करते हैं, तो फिर अन्ततः परमेश्वर को हस्तक्षेप करना ही पड़ता है और उनका न्याय करके उनकी ढिठाई के लिए उन्हें ताड़ना देनी ही पड़ती है। हम 1 कुरिन्थियों 11:27 में ताड़ना के स्तरों को देखते हैं - परमेश्वर के ढीठ और पथभ्रष्ट व्यवहार में बने रहने वाली संतान की ताड़ना का आरंभ निर्बल हो जाने से होता है, जो आगे बढ़कर रोगी हो जाने पर आती है, और अन्ततः मृत्यु तक चली जाती है। किन्तु परमेश्वर चाहता है कि पहले परमेश्वर के बच्चे स्वयं अपने आप को जाँच लें, अपने पापों, गलतियों, और कमजोरियों के बारे में ईमानदार हो जाएं, बजाए इसके कि उसे हस्तक्षेप करके उनकी ताड़ना भी करनी पड़े।

फिर हमें पद 32 में परमेश्वर द्वारा किए जाने वाले न्याय और दी जाने वाली ताड़ना के कारण को बताया गया है - “इसलिये कि हम संसार के साथ दोषी न ठहरें।” ध्यान कीजिए यह पद यह नहीं कह रहा कि “इसलिये कि हम संसार के साथ नाश हो जाएं।” बल्कि, कहने का अभिप्राय है कि परमेश्वर को ढिठाई से बुराई में बने रहने वाली अपनी संतान के साथ, जो अयोग्य रीति से प्रभु भोज में भाग लेते रहते हैं, संसार के अविश्वासी लोगों के समान वैसी ही कठोरता के साथ व्यवहार न करना पड़ जाए। एक बार फिर, यद्यपि यह संभव नहीं लगता है कि परमेश्वर उसकी संतानों के लिए ऐसा कुछ भी करेगा, परंतु जैसे कि हम पहले इब्रानियों 12:8, अर्थात ताड़ना के बारे में देख चुके हैं, ढिठाई से बुराई में बने रहने पर परमेश्वर द्वारा अपने बच्चों के न्याय की ऐसी कठोरता के भी बाइबल में पर्याप्त ही नहीं उससे भी कहीं अधिक स्पष्ट उदाहरण और प्रमाण विद्यमान हैं। पौलुस इसी बात को रोमियों 8:6, 13 में व्यक्त करता है - रोम के मसीही विश्वासियों को संबोधित करते हुए कहता है कि यदि वे शरीर के अनुसार जीएंगे, तो मृत्यु को भी सहना पड़ेगा। प्रेरितों 5:1-11 में हनन्याह और सफीरा का उदाहरण है - उन्हें परमेश्वर से झूठ बोलने और अवसर दिए जाने पर पश्चाताप न करने के लिए मृत्यु को झेलना पड़ा।  पौलुस, 1 कुरिन्थियों 5:1-5 में घोर व्यभिचार को सहन करने के लिए कलीसिया को डाँटता है और उस पाप में पड़े हुए कलीसिया के सदस्य के लिए कहता है, “शरीर के विनाश के लिये शैतान को सौंपा जाए, ताकि उस की आत्मा प्रभु यीशु के दिन में उद्धार पाए” - अर्थात शैतान के हाथों शरीर को दुख उठाने दो जिससे आत्मा अनन्त काल के लिए उद्धार पाए।

इसी प्रकार से हम पुराने नियम में भी देखते हैं कि व्यवस्थाविवरण अध्याय 28-30 में मूसा इस्राएलियों के सामने परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारिता के लिए आशीषों और अनाज्ञाकारिता के लिए श्रापों को बताता है। परमेश्वर के लोगों इस्राएल की अनाज्ञाकारिता में बने रहने के कारण उनपर आने वाले श्राप 28:15-68 में दिए गए हैं, और अध्याय के अंत तक तीव्रता में बढ़ते ही जाते हैं। परमेश्वर मूसा के द्वारा 29:18-28 में कहता है कि न केवल लोग, वरन उनका देश भी श्रापित और उजाड़ हो जाएगा (29:23)। जब मूसा यह बात इस्राएलियों से कह रहा था, वे दूध और मधु की बहती धाराओं वाले देश में (गिनती 13:27) प्रवेश करने के लिए तैयार हो रहे थे; परन्तु परमेश्वर उन्हें चेतावनी देता है कि यदि वे उसे हल्के में लेंगे, उसकी अनाज्ञाकारिता करेंगे, और चिताए जाने पर भी पश्चाताप नहीं करेंगे, तो फिर उन्हें तथा उनके देश दोनों को ही परिणाम भुगतने पड़ेंगे, और उनकी आशीषें दुख और उजाड़ होने में बदल जाएंगी। हमें इसी बात को हाग्गै की पुस्तक में, हाग्गै 1:5-11; 2:15-17 में दिखाया गया है, क्योंकि इस्राएलियों ने परमेश्वर के प्रति उनकी ज़िम्मेदारी को हलके में लिया और उसे एक-किनारे कर दिया था। न्यायियों की पुस्तक, शिमशोन का उदाहरण, इस्राएल का 70 वर्ष के लिए राजा नबूकदनेस्सर तथा कसदियों के हाथों बंधुवाई में जाना (2 इतिहास 36:14-21), आदि, सभी इस बात के उदाहरण हैं कि परमेश्वर अपने लोगों पर भी बहुत कठोर दण्ड लाता है, यदि वे अपनी ढिठाई में बने रहें और परमेश्वर को हलके में लेते रहें, उसकी अनाज्ञाकारिता में बने रहने, और यह मानकर चलते रहें कि परमेश्वर तो दयालु, अनुग्रहकारी, विलंब से कोप करने वाला है, इसलिए वे किसी हानि में पड़ने से बचे रहेंगे। वे लोग यह भूल जाते हैं कि परमेश्वर विलंब से कोप करने वाला तो है, किन्तु कभी कोप नहीं करने वाला नहीं है; परमेश्वर भस्म करने वाली आग भी है (व्यवस्थाविवरण 4:24; इब्रानियों 12:29)। यह बहुत आवश्यक है कि सदा ही परमेश्वर के बारे में एक संतुलित दृष्टिकोण रखा जाए, उसके वचन में दिए गए उसके गुणों, निर्देशों, और उसे गंभीरता से ना लेने वालों के लिए उसके द्वारा दी गई चेतावनियों के आधार पर।

परमेश्वर ने नूह के दिनों में, मनुष्य की दुष्टता को देखते हुए कहा था, “मेरा आत्मा मनुष्य से सदा लों विवाद करता न रहेगा” (उत्पत्ति 6:3)। पौलुस ने रोम के मसीही विश्वासियों को अविश्वासी इस्राएलियों के परिणाम, तथा विश्वास करने वाले अन्य-जातियों की आशीष को उन्हें याद दिलाते हुए कहा, “इसलिये परमेश्वर की कृपा और कड़ाई को देख! जो गिर गए, उन पर कड़ाई, परन्तु तुझ पर कृपा, यदि तू उस में बना रहे, नहीं तो, तू भी काट डाला जाएगा” (रोमियों 11:22)। प्रभु की मेज़ केवल प्रभु यीशु को, उसके पापी मनुष्यों के प्रति प्रेम और उसके बलिदान के द्वारा मनुष्यों के पापों की क्षमा और उद्धार के उपलब्ध किए जाने को याद करने ही के लिए नहीं है। यह उनके लिए, जो प्रभु यीशु मसीह के अनुयायी होने का दावा करते हैं, स्वयं को प्रभु के लोग और परमेश्वर की संतान कहते हैं, और इसलिए अपने आप को प्रभु की मेज़ में भाग लेने के हकदार समझते हैं, उनके लिए मेज़ में भाग लेने से पहले अपने आप को सही प्रकार से जाँच लेने और अपने आप को ठीक कर लेने के लिए आह्वान भी है, कहीं ऐसा न हो कि परमेश्वर को उन्हें जाँचना और उनके साथ व्यवहार करना पड़ जाए। कभी भी किसी को भी, विशेषकर नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को, इस पूर्व-धारणा के साथ नहीं रहना चाहिए कि परमेश्वर उनके अनुचित और पथभ्रष्ट व्यवहार के साथ निभाने के लिए अपने स्तर और मानकों में फेर-बदल करेगा। बल्कि, परमेश्वर के मानकों और निर्देशों के अनुसार, जो उसके वचन में दिए गए हैं, उन्हें अपने आप को ठीक करना है, नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • उत्पत्ति 43-45          

  • मत्ती 12:24-50     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*********************************************************************

English Translation

The Lord’s Table - Judgment for Unworthy Participation (2)

In the previous article regarding God’s judgment for unworthily participating in the Holy Communion we had seen that if the participant takes God’s instructions lightly, fails to properly examine himself, to confess his sins, to seek God’s forgiveness for them, and only then partake worthily; if the participant does it perfunctorily as a ritual, and fails to correct himself, then eventually, God has to intervene, judge him and chasten him for his recalcitrance. In 1 Corinthians 11:27 we had seen the gradation of God’s chastening - starts with weakness, worsens to sickness, and ultimately can even result in death of the stubbornly errant child of God. But God desires that first, the children of God should judge themselves, be honest about their sins, errors, and short-comings, instead of Him having to intervene and chasten them.

Then, in verse 32, is given to us the reason God judges and chastens His children - “that we may not be condemned with the world.” Take note, this verse is not saying “that we may not perish with the world.” Rather, what it implies is that the stubbornly resistant children of God, who persist in their disobedience and unworthily participating in the Lord’s Table, will be judged and punished just as harshly, or with the same severity as the people of world will be for their unbelief. Again, while this may seem to be an unlikely thing to come from God for His children, His people, but as we have seen for Hebrews 12:8 i.e., for chastening, this expression of the severity of God’s judgment too has ample and enough Biblical support. There are very clear unambiguous warnings and examples of varying degrees of severity of punishment given by God to His people for their persistence in sins. Paul echoes the same thought in Romans 8:6, 13 - addressing the Roman Believers, he tells them that if they live in the flesh, live with a carnal mind, then they will suffer death. In Acts 5:1-11, we have the example of Ananias and Sapphira - they suffered death for lying to God and not repenting when the opportunity was given to them. In 1 Corinthians 5:1-5, Paul admonishing the Church for tolerating gross sexual immorality, says for that errant Church member “deliver such a one to Satan for the destruction of the flesh, that his spirit may be saved in the day of the Lord Jesus” - let the body suffer at the hands of Satan so that the spirit is saved for eternity.

Similarly, in the Old Testament we see in Deuteronomy chapters 28-30, that Moses recounts to Israel the blessings and curses for their obedience and disobedience to God. The curses upon God’s people Israel for their persistent disobedience to God are given in 28:15-68, and continually increase in severity till the end. In 29:18-28 God says through Moses that not only the people, but even their land will be cursed and become waste (29:23). When Moses is speaking this to the Israelites, they were getting ready to enter a land flowing with milk and honey (Numbers 13:27), but God warns them that if they treat Him lightly, disobey Him and refuse to repent when admonished for their disobedience, then they as well as their land will suffer the consequences, their blessings will be replaced with wasting and suffering. We see the same thing stated in Haggai 1:5-11; 2:15-17 for Israel’s taking their responsibility towards God lightly and side-tracking it. The book of Judges, the example of Samson, Israel’s 70-year captivity and dispersion at the hands of Nebuchadnezzar and the Chaldeans (2 Chronicles 36:14-21), are all examples of God inflicting severe chastisement upon His people for their taking God lightly, persistently disobeying Him, while thinking they can get away with it since God is merciful, gracious, longsuffering God. They forgot that though He is longsuffering, but He is not ‘forever-suffering’ God; He is also a consuming fire (Deuteronomy 4:24; Hebrews 12:29). It is imperative to always maintain a balanced view of God, His characteristics, His instructions, and the warnings He has given for those who do not take Him and His Word seriously.

God, seeing the wickedness of mankind, had said in the days of Noah “My Spirit shall not strive with man forever” (Genesis 6:3). Paul reminds the Roman Believers about the fate of the unbelieving Israelites, and about the grace they who had believed have experienced, “Therefore consider the goodness and severity of God: on those who fell, severity; but toward you, goodness, if you continue in His goodness. Otherwise, you also will be cut off” (Romans 11:22). The Lord’s Table is not only a call for remembering the Lord Jesus, His love for sinful man, and the forgiveness of sins for the salvation of mankind made available through His sacrifice because of that love. It is also a call for all who claim to be followers of the Lord Jesus, those who call themselves the people and children of God and therefore feel entitled to participate in His Communion, to learn to properly examine and correct themselves before participating in the Lord’s Table, lest God has to judge and deal with them. No one, least of all the Born-Again children of God should presume that God will alter His standards to accommodate their wayward behavior. Instead, they have to set themselves right according to God’s standards and instructions, given in His Word, else suffer the consequences.

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Genesis 43-45

  • Matthew 12:24-50

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well